नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
जिले में घनी आबादी क्षेत्र के हॉटलों को क्वारनटाईन सेन्टर बनाने से लोगों में बनी दहशत, जाने कहा की है यह खबर

जिले में घनी आबादी क्षेत्र के हॉटलों को क्वारनटाईन सेन्टर बनाने से लोगों में बनी दहशत, जाने कहा की है यह खबर

कोरबा | शहर की घनी आबादी के बीच स्थापित होटलों कों क्वारनटाईन सेन्टर बनाने और एक हॉटल से कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद शहर में दहशत फैल गयी है। आम नागरिक प्रशासन के निर्णय को अव्यवहारिक बताकर शहर के बाहर घनी आबादी से दूर क्वारनटाईन सेन्टर बनाने की ऊपेक्षा कर रहे हैं। 

कोविड-19 महामारी के इस दौर में बाहर से कोरबा आ रहेक नागरिकों के लिए शहर के होटलों को क्वारनटाईन सेन्टर बनाया गया है। इनमें हॉटल टाप इन टाऊन, महाराजा आशीर्वाद इन, आनन्द हॉटल आदि शामिल है। दो दिन पहले हॉटल महाराजा आशीर्वाद इनमें दिल्ली से आये एक छात्र को कोरोना पाजिटिव पाया गया है। उसे उपचार के लिए कोविड-19 हास्पिटल बिलासपुर भेजा गया है। यह खबर शहर में आम हुई, इसके बाद लोगों में भय का वातावरण पैदा हो गया है। 
इसी कड़ी में बुधवार को पुराना बस स्टैण्ड के आनन्द हॉटल में कुछ लोगों को क्वारनटाइन किया गया। इस बात की जानकारी होते ही आसपास के रहवासियों में भय फैल गया। नागरिकों का कहना है कि शहर के आबादी क्षेत्र के होटलों को क्वारनटाईन सेन्टर नहीं बनाया जाना चाहिये। लोगों का कहना है कि शहरी आबादी के बाहरी क्षेत्र में इंजीनियरिंग कालेज, पालिटेक्निक कालेज, एजुकेशन हब सहित अनेक शासकीय भवन हैं, जिन्हें सेन्टर बनाया जाना चाहिये। 
याद रहे कि शहर के विभिन्न हॉटलों को पेड क्वारनटाईन सेन्टर बनाया गया है। यहां बाहर से आकर रूकने वाले लोगों को कमरे और खाने-पीने के खर्च स्वयं उठाना पड़ रहा है। हॉटल में ठहरे लोगों का कहना है कि घर पहुंचकर भी उन्हें घर से बाहर रहना पड़ रहा है। इससे अच्छा तो यह होता कि उन्हें होम कोरेनटाईन कर दिया जाता। कम से कम अनुचित व्यय से तो बच जाते। 
 
छत्तीसगढ़ ने गरीबों और किसानों को संकट के समय में सीधे मदद पहुंचाने का देश को दिखाया रास्ता : राहुल गांधी

छत्तीसगढ़ ने गरीबों और किसानों को संकट के समय में सीधे मदद पहुंचाने का देश को दिखाया रास्ता : राहुल गांधी

रायपुर | पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.श्री राजीव गांधी के शहादत दिवस पर श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी की विशेष उपस्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना - राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए हुआ। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में अपने मंत्रिमण्डल के सहयोगियों के साथ इस योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली 5750 करोड़ रूपए की राशि में से प्रथम किश्त के रूप में 1500 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की। इस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए वरिष्ठ नेता श्री मोतीलाल वोरा, सांसद श्री पी.एल. पुनिया, श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित प्रदेश के जिलों से सांसद, विधायक और हितग्राही कृषक शामिल हुए।
     शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना संकट की स्थिति को देखते हुए मैंने प्रधानमंत्री जी से आग्रह किया था कि गरीबों को इस वक्त कर्ज की नहीं बल्कि नगद राशि की जरूरत है। इसका बढ़िया रास्ता छत्तीसगढ़ सरकार ने निकाला है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने किसानों को मदद पहुंचाने के लिए उनके खाते में सीधे राशि दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ सरकार संकट के समय में, लोगों की मदद कैसे की जा सकती है, इसका देश को रास्ता दिखाया है। चाहे कोरोना संकट हो और कोई भी विपत्ति हम गरीबों का हाथ कभी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमें गरीबों की मदद करने के लिये उनके साथ खड़ा होना पड़ेगा। हमें मामूल है कि राज्य की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, इस हालत में भी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को राहत पहुंचाने हेतु लिया गया यह निर्णय, कोई छोटा काम नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों एवं गरीबों की मदद करने का निर्णय हमने सोच-समझकर लिया है। यह किसी व्यक्ति विशेष का निर्णय नहीं है। यह छत्तीसगढ़ की आवाज है। यह रास्ता छत्तीसगढ़ के लोगों ने ही हमें बताया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमण्डल के सभी सहयागियों और छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी।  

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने कहा-राजीव जी की भावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीब आदिवासी किसानों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को सीधे उनके खाते में राशि देने की शुरूआत की गई है। इस योजना के दूसरे चरण में ग्रामीण भूमिहीन मजदूरों को शामिल करने का निर्णय अपने आप में अनोखा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गरीब किसानों को मदद पहुंचाने की अनुकरणीय योजना है। इससे आदिवासियों,  ग्रामीणों एवं गरीबों के जीवन में बदलाव आएगा, खुशहाली आएगी। ऐसी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू कर जन-जन तक लाभ पहुंचाना राजीव जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि राजीव जी का यह मानना था कि खेती विकास की पूंजी है। भारत के विकास के लिये किसानों एवं गरीबों को मदद पहुुंचाना जरूरी है। उन्होंने इस क्रांतिकारी योजना के लिये मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार के साथ ही प्रदेश के गरीबों, किसानों एवं मजदूरों को शुभकामनाएं दी।
        मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की मूलभावना हमारे लिये मार्गदर्शिका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसके माध्यम से हम किसानों एवं कमजोर वर्ग के लोगों को न सिर्फ सम्मान से जीने का अवसर उपलब्ध कराएंगे बल्कि गरीबी का कलंक मिटाने में भी सफल होंगे। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से राज्य के किसानों के जीवन में खुशहाली का नया दौर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से लाभान्वित होने वालों में 90 प्रतिशत लघु-सीमांत किसान अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं गरीब तबके के हैं। इस योजना की प्रथम किश्त की राशि 1500 करोड़ रूपये हम सीधे किसानों के खाते में अंतरित कर रहे हैं। योजना के तहत राज्य के 19 लाख किसानों को इस वर्ष 5750 करोड़ रूपये दिए जाएंगे। इसके अंतर्गत धान की खेती के लिये किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रूपये तथा गन्ना की खेती के लिये प्रति एकड़ 13000 रूपये आदान सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि हमनें अब तक धान खरीदी, कर्जमाफी, फसल बीमा, सिंचाई कर की माफी और प्रोत्साहन राशि को मिलाकर किसानों को 40 हजार 700 करोड़ रूपये उनके खातों में सीधे अंतरित किए है।
    उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। आज हम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी का पुण्य स्मरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के आधुनिक भारत निर्माण के स्वप्न दृष्टा राजीव जी यह दृष्टिकोण था कि- ‘भारत मंे गरीबी उन्मूलन तथा आत्मनिर्भर भारत‘ निर्माण के लक्ष्य की प्राप्ति किसानों की आर्थिक दशा में के बिना संभव नहीं है। श्री राहुल गांधी की न्याय की वृहद अवधारणा के क्रियान्वयन की दिशा में और उनक मार्गदर्शन में प्रथम कदम है ‘‘ राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘‘ । श्री बघेल ने कहा कि सोनिया जी और राहुल जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ देश के प्रथम राज्यों में से है जो कि स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के पालन करने में दृढ़ संकल्पित है।

श्री बघेल ने कहा कि राजीव गांधी जी की पुण्य तिथि के दिन इस महती योजना का शुभारंभ कर हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। आगामी वर्षाें में भी 21 मई को ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत किसानों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिलों के जनप्रतिनिधियों, हितग्राही किसानों, समूह की महिलाओं और वनोपज संग्राहकों से भी चर्चा की।
      इस अवसर विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरण दास महंत, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, सहकारिता मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत सिंह भगत, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, श्रम मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


कोविड काल में भिलाई की लम्बी छलांग, चीन में भिलाई के इस्पात की बढ़ी माँग, जाने पूरी खबर

कोविड काल में भिलाई की लम्बी छलांग, चीन में भिलाई के इस्पात की बढ़ी माँग, जाने पूरी खबर

भिलाई | सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के अत्याधुनिक इकाई स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने कोविड के  इस संकटकाल में भी अपनी उत्कृष्टता दिखाई है। एसएमएस-3 के कन्टीन्यूअस कास्ट बिलेट ने विश्व के सबसे बड़े इस्पात उत्पादक देश चीन में आज अच्छी माँग है। विगत माह से भारी मात्रा में सेल-बीएसपी के एसएमएस-3 द्वारा निर्मित बिलेट का निर्यात चीन को किया जा रहा है। कोविड के वर्तमान संकटकाल को अवसर में बदलते हुए सेल-बीएसपी ने भिलाई में निर्मित 150 ग् 150 तथा 105 ग् 105 बिलेट का निर्यात करने में सफलता हासिल की है।

चालीस हजार टन बिलेट का निर्यात आर्डर पूर्ण
विगत दिनों सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-3 द्वारा 150 ग् 150 बिलेट के बीस-बीस हजार टन के दो खेप का निर्यात चीन को किया गया। अब तक इस साईज में 40,000 टन बिलेट का निर्यात आर्डर पूर्ण किया जा चुका है।
बीस हजार टन बिलेट का अतिरिक्त आर्डर प्राप्त
सेल-बीएसपी को वर्तमान में पुन: 150 ग् 150 बिलेट के 20,000 टन का अतिरिक्त आर्डर प्राप्त हुआ है, जिसकी आपूर्ति 15 जून, 2020 तक पूर्ण किया जाना है। इस आर्डर के तहत सेल-बीएसपी के एसएमएस-3 द्वारा अब तक सात रैक बिलेट की आपूर्ति की जा चुकी है। यह सम्पूर्ण निर्यात विशाखापट्टनम पोर्ट के माध्यम से किया जा रहा है।  
105 ग् 105 बिलेट का नया निर्यात आर्डर
अब हाल ही में सेल-बीएसपी को चीन से 105 ग् 105 बिलेट का नया निर्यात आर्डर प्राप्त हुआ है। इसके तहत इस बिलेट साईज में दस-दस हजार टन के दो एक्सपोर्ट आर्डर की आपूर्ति की जानी है, जिसमें से आज दिनाँक 21 मई, 2020 को बिलेट के पहले खेप को चीन के लिए रवाना किया गया।
विशेष पैकेजिंग की मांँग
चीन से 105 ग् 105 बिलेट के लिए प्राप्त नये निर्यात आर्डर में ग्राहक द्वारा बिलेट के बंडलिंग व पैकेजिंग की विशेष मांँग रखी गई थी। इसके तहत उक्त साईज के छ: बिलेटों को एक साथ बंडलिंग कर पैकेट बनाकर भेजना आवश्यक है। ज्ञात हो कि एसएमएस-3 के पास इस तरह की बंडलिंग की सुविधा नहीं थी। एसएमएस-3 बिरादरी अपने हाथ से इस निर्यात आर्डर को खोना नहीं चाहती थी। अत: इसे बंडल बनाकर भेजने हेतु कांट्रेक्ट देने का त्वरित निर्णय लिया गया।
कांट्रेक्ट हेेतु फास्ट टैऊक प्रक्रिया
विदित हो कि सामान्यत: कांट्रेक्ट की प्रक्रिया में दो से तीन महीने का समय लगता है, परन्तु निर्यात आर्डर को तत्काल पूर्ण करने हेतु इस बंडलिंग कांट्रेक्ट को फास्ट टैऊक में प्रोसेस करते हुए दस दिन में ही कांट्रेक्ट अवार्ड कर दिया गया। इसमें परचेस रिक्विजिशन से लेकर परचेस आर्डर प्लेस करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया मात्र दस दिन में पूरी कर ली गई। इसमें एसएमएस-3 के साथ-साथ कांट्रेक्ट सेल (वक्र्स) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संयंत्र द्वारा लिए गए इस त्वरित निर्णय व कार्रवाई के चलते इस नये निर्यात आर्डर को तेजी से पूरा करने की ओर अग्रसर हो सके।    
ऊर्जावान टीम के सदस्य
इस अहम् एक्सपोर्ट आर्डर्स को एसएमएस-3 के मुख्य महाप्रबंधक  के भट्टाचार्जी के नेतृत्व में उनकी ऊर्जावान टीम ने पूर्ण करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा। इस टीम के कर्मठ सदस्य हैं महाप्रबंधक प्रभारी (एसएमएस-3)  प्रकाश भंगाले, महाप्रबंधक (ऑपरेशन) द्वय  अरविन्द कुमार व  डी विजिथ, वरिष्ठ प्रबंधक  ए के सिंह, उप प्रबंधक  विक्रांत, कनिष्ठ अधिकारी  बी एस चंदेल तथा डिस्पैच के पाली प्रभारी, वरिष्ठ प्रबंधक  एन गिलहरे, कनिष्ठ अधिकारी  ए के चौकीकार तथा मास्टर तकनीशियन  एस फिलिप्स आदि।
विगत वित्त वर्ष में भी किया निर्यात
उल्लेखनीय है कि भिलाई इस्पात संयंत्र ने पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में एसएमएस-3 में उत्पादित कास्ट बिलेट्स का निर्यात प्रारम्भ किया था। एसएमएस-3 द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में 8100 टन कास्ट बिलेट्स का निर्यात फिलीपींस को तथा लगभग 800 टन कास्ट बिलेट्स का निर्यात नेपाल को किया गया।
 
कोरोना से जंग जनता के संग: गृह एवं लोक निर्माण मंत्री के विशेष साक्षात्कार का प्रसारण 22 मई को

कोरोना से जंग जनता के संग: गृह एवं लोक निर्माण मंत्री के विशेष साक्षात्कार का प्रसारण 22 मई को

रायपुर। आकाशवाणी केन्द्र रायपुर द्वारा प्रायोजित कोरोना से जंग जनता के संग कार्यक्रम के तहत गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू के विशेष साक्षात्कार का प्रसारण 22 मई शुक्रवार को सवेरे 10.30 बजे होगा। इस विशेष साक्षात्कार का प्रसारण आकाशवाणी केन्द्र रायपुर सहित प्रदेश के सभी रिले केन्द्रों से एक साथ होगा।
जिले में चल रहे सैक्स रैकेट का पर्दाफास: संदिग्ध हालत में मुंबई की एक लड़की के साथ तीन युवक पकड़ाए

जिले में चल रहे सैक्स रैकेट का पर्दाफास: संदिग्ध हालत में मुंबई की एक लड़की के साथ तीन युवक पकड़ाए

बिलासपुर। बिलासपुर। महानगरों से लड़कियों को बुलाकर बिलासपुर में देह व्यापार कराने के मामले खुलासा हुआ है, सिविल लाइन पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाले सरगना समेत 4 युवक और 2 युवतियों को गिरफ़्तार किया है, और उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी, कि बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। पुलिस ने मगरपारा मरार गली में छापा मारा, जहां कमरे में युवक-युवती संदिग्ध हालत में मिले। पता चला कि शुभम विहार कॉलोनी में रहने वाली लक्ष्मी शुक्ला द्वारा मुंबई से एक लड़की को देह व्यापार के सिलसिले में बिलासपुर बुलाया गया था। जहां विजय साहू नाम का आरोपी ग्राहकों से डील करता था और डील पक्की होने पर वह लड़कियों को बताए गए स्थान पर ले जाकर छोड़ा भी करता था। इसके एवज में इन दोनों को कमीशन मिल रहा था। जब पुलिस ने मरार गली मगरपारा के संदिग्ध मकान में रेड किया तो वहां राजा शर्मा उर्फ दीपेश शर्मा के घर पर दो महिला और तीन पुरुष संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। पूछताछ में पता चला कि राजा शर्मा ही इन लड़कियों को अपनी कार से ग्राहकों तक पहुंचाता था। सामान्य तौर पर विजय साहू और लक्ष्मी शुक्ला 15 सौ रुपए पर शॉट पर लड़कियों को ग्राहकों तक भेजा करते थे।

पढ़िए पूरी खबर-
महानगर बनते बिलासपुर में भी देह व्यापार विस्तार ले रहा है। एक तरफ जहां कुछ स्थानीय लड़कियां देह व्यापार में लिप्त है तो वही कई कॉलेज गर्ल और वर्किंग गर्ल भी सफेदपोश कॉल गर्ल का पेशा कर रही है। तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो बाकायदा रैकेट बनाकर यह कार्य करते हैं। इनके द्वारा मुंबई कोलकाता और अन्य शहरों से ठेके पर लड़कियां कुछ दिनों के लिए बुलाई जाती है। जिनका सौदा वे ग्राहकों से करते हैं और जरूरत पडऩे पर उन्हें कमरे भी उपलब्ध कराते हैं या फिर ग्राहकों के बताए पते पर भी लड़कियों को छोड़ कर आते हैं। इसके बदले में उन्हें मोटा कमीशन मिलता है। सिविल लाइन पुलिस ने रेड के दौरान कॉल गर्ल और देह व्यापार कराने वाली महिला के साथ विजय कुमार साहू, राजा शर्मा, सूर्यकांत और अजय शुक्ला को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से एक बोलेनो कार, एक मोटरसाइकिल ,एक स्कूटी नगद 15,200 रु और कई आपत्तिजनक वस्तुएं प्राप्त हुई है । मगरपारा में संदिग्ध मकान में एक लड़की और 3 लड़कों के कमरे में मौजूद होने की खबर पाकर सिविल लाइन पुलिस ने यह कार्यवाही की, जिसमें उन्हें बड़ी सफलता मिली।

मिली जानकारी के अनुसार- पूछताछ में कई और नामों का भी खुलासा हुआ है। पता चला कि देह व्यापार के लिए लड़की पालघर ईस्ट मुंबई से बिलासपुर लाई गई थी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और भी कई चौंकाने वाले खुलासे होंगे, कई और नाम भी सामने आ सकते हैं। वैसे जानकार बताते हैं की यह लोग लंबे वक्त से यह कारोबार कर रहे थे और कुछ कुछ दिनों के लिए इनके पास नई नई लड़कियां आती है, जो देह व्यापार कर अपने शहर लौट जाती है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान भी हैरान करते हुए बिलासपुर में देह व्यापार जारी था। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत कार्यवाही कर रही है।
 
राजधानी में खेलते-खेलते सैप्टिक टैंक में गिरे दो बच्चे, एक की हुई मौत, एक की बची जान

राजधानी में खेलते-खेलते सैप्टिक टैंक में गिरे दो बच्चे, एक की हुई मौत, एक की बची जान

रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर इलाके  में निर्माणाधीन सैप्टिक टैंक में खेलते-खेलते दो बच्चे गिर गये, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं दूसरे की जान लोगों ने समय पर बाहर निकालकर बचा लिये। 

मिली जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार शाम 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि कबीरनगर क्षेत्र के अटल आवास कालोनी में खेलते-खेलते दो बच्चे वहां निर्माणाधीन सैप्टिक टैंक में गिर गये थे। इनमें एक बच्चा जिसका नाम शुभम नारंग बताया जा रहा है कि मौत हो गई, वहीं दूसरे बच्चे को लोगों ने समय रहते बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई।
पीसीसी प्रमुख के साथ कांग्रेसजनों ने ली आतंकवाद के खिलाफ शपथ, कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसजनों ने स्व.राजीव गांधी का किया स्मरण

पीसीसी प्रमुख के साथ कांग्रेसजनों ने ली आतंकवाद के खिलाफ शपथ, कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसजनों ने स्व.राजीव गांधी का किया स्मरण

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसरपर पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम ने उपस्थित कांग्रेसजनों को आतंकवाद के खिलाफ शपथ दिलाई। वहीं कांग्रेसजनों ने स्व.गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, विधायक विनय जायसवाल, विधायक चंद्र देव राय, कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व महापौर किरणमयी नायक, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिजवी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गुरमुख सिंह होरा, चुन्नीलाल साहू, प्रेमचंद जायसी, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, कन्हैया अग्रवाल, थानेश्वर पाटिला, जितेंद्र साहू, अरुण सिसोदिया, गोपाल सवाई, सीमा वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य शकुन डेहरिया, सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक अरुण ताम्रकार, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र पाढी, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, विचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हसन खान, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज हैदर, मछुआ विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमआर निषाद, कांग्रेस नेता मदन तालेड़ा, सतीश जैन, किरण सिन्हा, साक्षी सिरमोर, कमल नारायण पटेल, विनोद नायक, आमोद सिन्हा, शंकर चिंतल, सुंदरलाल जोगी, अमर परचानी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ में तेजी से बढऩे लगे कोरोना के मरीज, सक्रिय मरीजों की संख्या 67 हुई, जाने इससे जुडी पूरी खबर

छत्तीसगढ़ में तेजी से बढऩे लगे कोरोना के मरीज, सक्रिय मरीजों की संख्या 67 हुई, जाने इससे जुडी पूरी खबर

रायपुर। लॉकडाउन-4 में छूट मिलने के साथ छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढऩे लगे है। पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। गुरूवार को भी 11 नये पॉजीटिव मरीज मिले है, जिसके बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 67 पहुंच गई है।  

छत्तीसगढ़ में 17 मई से 20 मई तक कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आये है। 20 मई तक प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 56 हो गई थी, वहीं आज दोपहर 01 बजे तक 11 नये पॉजीटिव मामले सामने आये है। इनमें राजनांदगांव जिले में 04, जांजगीर जिले में 03 तथा कांकेर, सरगुजा, बालोद एवं रायपुर में 01-01 पॉजीटिव मरीज मिला है। इस तरह नये 11 मरीजों के मिलने के बाद प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 67 पहुंच गई है। इससे एक दिन पूर्व बुधवार को भी एक ही दिन में 14 नये मरीज मिले थे। इनमें बिलासपुर में देर रात 05 नये मरीज मिले थे, वहीं रायगढ़ में 03, बालोद में 02, बलौदाबाजार में 02, राजनांदगांव व सरगुजा में 01-01 नये मरीज मिले थे। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोरोना के अब तक कुल 126 मामले सामने आये है जिनमें 59 ठीक भी हो चुके है। वर्तमान में 57 मरीजों का प्रदेश के अलग-अलग कोविड-19 अस्पतालों में इलाज जारी है, वहीं आज नये मिले मरीजों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इससे पूर्व मरीजों में एम्स रायपुर में 24, कोविड अस्पताल माना रायपुर में 07, कोविड अस्पताल बिलासपुर में 06, मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में 04, मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में 05 एवं मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में 03 मरीज भर्ती है।

इधर राज्य में लगातार तेजी से संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद शासन के निर्देश पर प्रदेश के कोरिया 01, सरगुजा में 01, जांजगीर में 04, राजिम गरियाबंद में 01, बलौदाबाजार में 03, बालोद में 06, रायगढ़ में 02, मुंगेली में 01, कबीरधाम में 02 एवं राजनांदगांव में 01 कन्टेनमेन जोन बनाकर घर-घर भ्रमण कर जांच खोल अभियान चलाया जा रहा है।   

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में 20 मई को शाम तक स्थिति में कुल 42566 संभावित लोगों का सैंपल लेकर जांच किया गया है, इनमें 38619 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 3837 लोगों की जांच जारी है। वर्तमान में प्रदेश में 41040 लोग होम क्वारेंटीन में है, जबकि 822 लोगों को क्वारेंटीन सेंटर में रखा गया है। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों में 124821 श्रमिकों को प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए क्वारेंटीन सेंटरों में रखा गया है। 
व्हाटसअप पर चेटिंग के दौरान हुआ विवाद, मिली जान से मारने की धमकी

व्हाटसअप पर चेटिंग के दौरान हुआ विवाद, मिली जान से मारने की धमकी

रायपुर। मोबाइल फोन पर विभिन्न व्हाटसअप ग्रुप में फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर पोस्ट डालने का कार्य अधिकतम उपयोग कर्ताओं द्वारा किया जाता है कभी कभी व्हाट्सअप पर गलत संदेश वायरल होने पर भी आपस में विवाद होता है। आरंग थाने से मिली जानकारी के अनुसार गोपीराम यादव आयु 35 वर्ष पिता तातुराम यादव निवासी ग्राम बेहार के मोबाइल फोन पर पुष्पकर साहू एवं अन्य दो द्वारा गलत संदेश चेटिंग के माध्यम से वायरल किया गया। उक्त संदेश पर प्रार्थी द्वारा आपत्ति करने पर आरोपियों ने न केवल उसकी जमकर पिटाई की अपितु उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उक्त मामले में आरंग थाने ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 323 एवं 34 के तहत अपराध कायम किया है। 

एक अन्य मामले में आरोपी गोपीराम यादव द्वारा प्रार्थी रविकांत साहू आयु 36 वर्ष पिता मनसुख लाल यादव को आपत्तिजनक संदेश व्हाट्सअप पर भेजा गया जिस पर रविकांत ने आपत्ति की। आपत्ति होने पर प्रार्थी की आरोपियों ने न केवल पिटाई की अपितु उसे जान से मारने की धमकी दी। उक्त मामले में भी आरंग थाने ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध कायम किया है। 
अचानकमार टाईगर रिजर्व में दिखा बघिरा, जानिए पूरी खबर

अचानकमार टाईगर रिजर्व में दिखा बघिरा, जानिए पूरी खबर

रायपुर| राज्य के अचानकमार टाईगर रिजर्व में वन्यप्राणी बाघ की गणना के लिए कैमरा ट्रैप लगाए गए है। इसमें विगत दिवस बघिरा (ब्लैक पैंथर) की तस्वीर आई है। इस संबंध में उप संचालक अचानकामार टाईगर रिजर्व ने जानकारी देते हुए बताया कि तेन्दुए में मैलेनिन ज्यादा होने से यह काला रंग का प्रतीत होता है। यही काले रंग के तेन्दुए को ही ब्लैक पैंथर कहते है। ब्लैक पैंथर कोई दूसरी प्रजाति नहीं है, जो कि आम धारणा में प्रचलित है। 
बसना सीईओ हुए सस्पेंड, रेड जोन से ग्रीन जोन में कर रहे थे आना-जाना, पढ़ें पूरी खबर

बसना सीईओ हुए सस्पेंड, रेड जोन से ग्रीन जोन में कर रहे थे आना-जाना, पढ़ें पूरी खबर

महासमुंद | कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर जनता के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर अधिकारी पर भी कार्रवाई की गई है।

लॉकडाउन में रेड जोन से ग्रीन जोन में लगातार आवागमन करने के कारण जनपद सीईओ को निलंबित कर दिया गया है। रायपुर कमिश्नर जीआर चुरेंद्र ने बसना मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज देव को ने निलंबित कर दिया है। सीईओ बिना जानकारी दिए अपने मुख्यालय से रोज रायपुर आना-जाना कर रहे थे। इस पर कमिश्नर ने सिविल सेवा अधिनियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।  
 
राजीव गांधी किसान न्याय योजना : राज्य के किसानों के लिए होगा संजीवनी साबित

राजीव गांधी किसान न्याय योजना : राज्य के किसानों के लिए होगा संजीवनी साबित

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज से राज्य में राजीव गांधी किसान न्याय योजना का आगाज हो गया है। धान के समर्थन मूल्य में अंतर की राशि जो कि करीब 5700 करोड़ रूपए है, प्रदेश के किसानों को चार किश्तों में प्रदान की जाएगी। प्रथम किश्त के रूप में 1500 करोड़ की राशि किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। 

राज्य का गरीब तबका सम्मान से जी सके हमारा मुख्य उद्देश्य : सीएम
राजीव गांधी किसान न्याय योजना का आगाज करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस योजना में राज्य के अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार के पास सीमित संसाधन होने के बादभी इस योजना के दूसरे चरण में ग्रामीणो, भूमिहीन गरीबों को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवों की एक कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी दो माह के भीतर कार्ययोजना बनाकर मंत्रिमंडल के सामने प्रस्तुत करेगी। ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे श्रमिक जो भूमिहीन हैं, उनके लिए भी हम योजना प्रारंभ करेंगे। न्याय योजना हमारे लिए केवल एक योजनामात्र नहीं है, यह भावी योजनाओं के लिए मार्गदर्शक भी बनेगा। राज्य का गरीब तबका सम्मान से जीवन जी सके, उन्हें आय का माध्यम प्राप्त हो सके यही हमारा मूलमंत्र है। हमें आशा है कि आने वाले चार सालों में हम देश के सर्वाधिक गरीब राज्य होने का कलंक भी मिटा लेंगे। 
राज्य के लाखों किसानों को मिलेगा सीधा लाभ :
ज्ञात हो कि योजना का आगाज स्व. राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्रमंडल के सदस्यों ने स्व. गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया और आतंकवाद के खिलाफ शपथ लिया गया। इस योजना के तहत प्रदेशभर के किसानों को चार किश्तों में 5700 करोड़ की राशि दी जाएगी। प्रथम चरण में 1500 करोड़ की राशि आज किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर कर दिया जाएगा। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही चंद घंटों में किसानों का कर्जा माफ कर दिया था। वहीं कांग्रेस ने भी सरकार बनने के पहले घोषणा कर दी थी कि किसानों से 2500 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी होगी। इसे लेकर केन्द्र और राज्य सरकार के बीच टकराव भी होता रहा। राज्य सरकार ने प्रचलित दर पर किसानों से धान खरीदने के बाद अब किसानों को समर्थन मूल्य के शेष बची राशि का भुगतान सीधे उनके खातों में करने के लिए इस योजना की शुरूआत की है। राज्य सरकार का यह कदम प्रदेशभर के किसानों के लिए संजीवनी का काम करेगी। चूंकि वर्तमान में कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते आम व्यक्ति भी बेहाल हो चुके हैं, ऐसे में किसानों को समर्थन मूल्य के शेष राशि मिल जाने से उन्हें सीधे आर्थिक लाभ मिलेगा। योजना की शुरूआत अवसर पर मंत्रिमंडल के सदस्य, मोहम्मद अकबर, रविन्द्र चौबे, डा. शिव कुमार डहरिया, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, टीएस सिंहदेव, डा. चरणदास महंत सहित पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम भी विशेष रूप से उपस्थित थे। 
 
नांदघाट में मजदूरों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, 3 की मौत 8 गंभीर, पुणे से बस के जरिए लौट रहे थे मजदूर

नांदघाट में मजदूरों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, 3 की मौत 8 गंभीर, पुणे से बस के जरिए लौट रहे थे मजदूर

बेमेतरा | छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में नांदघाट टेमरी इलाके में पुणे से लौट रही मजदूरों से भरी बस ट्रेलर से टकरा गई, जिसमें गाड़ी के ड्राइवर और मजदूरों समेत 3 की मौत हो गई, वही 8 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। जिन्हे अस्पताल ले जाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक घटना आज सुबह रायपुर-बिलासपुर मार्ग के टेमरी गांव के पास हुई है। बस क्रमांक सीजी 08 एम 0565 में सवार सभी मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। पुणे से बस के जरिए अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया, इस भयावह हादसे में बस की दो ट्रकों से भिड़ंत हुई है, जिससे बस और ट्रक दोनों के परखच्चे उड़ गए हैं।
वर्सन
मजदूर पुणे से छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। हादसे में 3 मजदूरों की जान चली गई। कई मजदूर घायल भी है, जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है
नांदघाट थाना प्रभारी वीके कोमरा।
 
जिले के क्वारंटाइन सेंटर से भागने वाले युवक के विरुद्ध हुई एफआईआर, जाने पूरी खबर

जिले के क्वारंटाइन सेंटर से भागने वाले युवक के विरुद्ध हुई एफआईआर, जाने पूरी खबर

सुकमा | जिले के ग्राम पुसपल्ली निवासी 19 वर्षीय तेलामी देवा को क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए युवक के वहां से भागने पर उसके विरूध्द आज एफआईआर दर्ज कर उसकी पतासाजी की जा रही है। क्वारंटाइन सेंटर से भागने वाला युवक तेलांगाना से लौटा था, जिसके बाद उसे क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। 

जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि ग्राम पुसपल्ली का 19 वर्षीय तेलामी देवा तेलंगाना राज्य गया हुआ था। इस युवक की वापसी 18 मई को हुई थी। वापसी के बाद इसे क्वारंटाइन किया गया था, किन्तु वह 19 मई को सुबह-सुबह क्वारंटाइन सेंटर से भाग गया। कोरोना के रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों के विरुद्ध युवक द्वारा बरती गई लापरवाही को क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा पाए जाने पर उसके विरुद्ध एफआईआर की कार्यवाही गई है।
 
छत्तीसगढ़ राज्य में इस जिले के क्वारंटाइन सेंटर में एक मजदूर की हुई मौत, जाने क्या है पूरी खबर

छत्तीसगढ़ राज्य में इस जिले के क्वारंटाइन सेंटर में एक मजदूर की हुई मौत, जाने क्या है पूरी खबर

जांजगीर | छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर जिले से एक खबर सामने आई है खबर मिली है कि जांजगीर के क्वारंटाइन सेंटर में एक मजदूर की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई । जानकारी के अनुसार मजदूर कुछ दिन पहले ही गुजरात से काम कर लौटा था। उसे शासकीय प्राथमिक शाला मुलमुला क्वारंटाइन सेंटर में ठहराया गया था। मुलमुला पुलिस जांच में जुट गई है | 

सड़क हादसा:ट्रक से टकराई मोटर साइकिल महिला की मौत समेत  दो घायल,जाने कहा की है खबर

सड़क हादसा:ट्रक से टकराई मोटर साइकिल महिला की मौत समेत दो घायल,जाने कहा की है खबर

रायगढ़, थाना चक्रधर नगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्रीन सिटी कालोंनी के सामने गोवर्धनपुर में अभी कुछ देर पहले एक तेज रफ्तार बाइक और ट्रेलर में टक्कर हो गई।इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार 3 लोग ट्रक के चपेट में आ गए।। जिसमें दो लोगों को मामूली चोटें आई।। जबकि एक महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा गया जबकि मृतक महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टर्माटम के लिए मरचुरी रूम भेजा जा रहा है .

 

राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘‘ का आगाज 21 मई को : दिल्ली से श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए शुभारंभ कार्यक्रम में होंगे शामिल

राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘‘ का आगाज 21 मई को : दिल्ली से श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए शुभारंभ कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर,पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के शहादत दिवस 21 मई के दिन छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के लिए न्याय योजना शुरू कर रही है। दिल्ली से श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए इस योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और मंत्रीमण्डल के सदस्यगण मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात् किसानों को दी जाने वाली 5700 करोड़ रूपए की राशि में से प्रथम किश्त के रूप में 1500 करोड़ रूपए की राशि के कृषकों के खातों में ऑनलाईन अंतरण की जाएगी। कार्यक्रम में जिलों से सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, किसान और विभिन्न योजनाओं के हितग्राही भी वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़ेंगे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में योजना के शुभारंभ के लिए की जा रही तैयारियों की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ देश में पहला ऐसा राज्य है जो किसानों को सीधे तौर पर बैंक खातों में राशि ट्रांसफर कर 5700 करोड़ रूपए की राहत प्रदान कर रहा है। कोरोना संकट के काल में किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से बड़ी राहत प्रदान करने जा रही है। इस योजना का उद्देश्य फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करना और किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाना है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल कार्यक्रम के आरंभ में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के संबंध में संक्षिप्त उद्बोधन देगें । कार्यक्रम में किसानों को दी जाने वाली 5700 करोड़ रूपए की राशि में से प्रथम किश्त के रूप में 1500 करोड़ रूपए की राशि के कृषकों के खातों में अंतरित की जाएगी। इस अवसर पर जिला मुख्यालयों में उपस्थित योजना के हितग्राहियों के साथ ही महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना और लघु वनोपज के हितग्राही तथा गन्ना और मक्का उत्पादक किसानों से वीडियो कांफ्रेसिंग से जरिए चर्चा भी की जाएगी।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने तथा कृषि के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित करने लिए यह महत्वाकांक्षी योजना लागू की जा रही है। इस योजना से न केवल प्रदेश में फसल उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि किसानों को उनकी उपज का सही दाम भी मिलेगा। इस योजना के तहत प्रदेश के 19 लाख किसानों को 5700 करोड़ रूपए की राशि चार किश्तों में सीधे उनके खातों में अंतरित की जाएगी। यह योजना किसानों को खेती-किसानी के लिए प्रोत्साहित करने की देश में अपने तरह की एक बडी योजना है।

राज्य सरकार इस योजना के जरिए किसानों को खेती किसानी के लिए प्रोत्साहित करने के लिए खरीफ 2019 से धान तथा मक्का लगाने वाले किसानों को सहकारी समिति के माध्यम से उपार्जित मात्रा के आधार पर अधिकतम 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से अनुपातिक रूप से आदान सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना में धान फसल के लिए 18 लाख 34 हजार 834 किसानो को प्रथम किश्त के रूप में 1500 करोड़ रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। योजना से प्रदेश के 9 लाख 53 हजार 706 सीमांत कृषक, 5 लाख 60 हजार 284 लघु कृषक और 3 लाख 20 हजार 844 बड़े किसान लाभान्वित होंगें।

इसी तरह गन्ना फसल के लिए पेराई वर्ष 2019-20 में सहकारी कारखाना द्वारा क्रय किए गए गन्ना की मात्रा के आधार पर एफआरपी राशि 261 रूपए प्रति क्विंटल और प्रोत्साहन एवं आदान सहायता राशि 93.75 रूपए प्रति क्विंटल अर्थात अधिकतम 355 रूपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के 34 हजार 637 किसानों को 73 करोड़ 55 लाख रूपए चार किश्तों में मिलेगा। जिसमें प्रथम किश्त 18.43 करोड़ रूपए की राशि 21 मई को अंतरित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इसके साथ ही वर्ष 2018-19 में सहकारी शक्कर कारखानों के माध्यम से खरीदे गए गन्ना की मात्रा के आधार पर 50 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रोत्साहन राशि (बकाया बोनस) भी प्रदान करने जा रही है। इसके तहत प्रदेश के 24 हजार 414 किसानों को 10 करोड़ 27 लाख रूपए राशि दी जाएगी। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत खरीफ 2019 में सहकारी समिति, लैम्पस के माध्यम से उपार्जित मक्का फसल के किसानों को भी लाभ देने का निर्णय लिया है। मक्का फसल के आकड़े लिए जा रहे हैं, जिसके आधार पर आगामी किश्त में उनको भुगतान किया जाएगा।

इस योजना में राज्य सरकार ने खरीफ 2020 से इसमें धान, मक्का, सोयाबीन, मूंगफली, तिल, अरहर, मूंग, उड़द, कुल्थी, रामतिल, कोदो, कोटकी तथा रबी में गन्ना फसल को शामिल किया है। सरकार ने यह भी कहा है कि अनुदान लेने वाला किसान यदि गत वर्ष धान की फसल लेता है और इस साल धान के स्थान पर योजना में शामिल अन्य फसल लेता हैं तो ऐसी स्थिति में उन्हें प्रति एकड़ अतिरिक्त सहायता दी जायेगी।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गतिशील और मजबूत बनाने के लिए लॉकडाउन जैसे संकट के समय में किसानों को फसल बीमा और प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत 900 करोड़ की राशि उनके खातों में अंतरित की गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा इसके पहले लगभग 18 लाख किसानों का 8800 करोड़ रूपए का कर्ज माफ किया गया है साथ ही कृषि भूमि अर्जन पर चार गुना मुआवजा, सिंचाई कर माफी जैसे कदम उठाकर किसानों को राहत पहुंचाई गई है। 

बड़ी खबर: राजधानी के एक होटल में लगी भीषण आग, दमकल की दो गाड़ियां मौके पर

बड़ी खबर: राजधानी के एक होटल में लगी भीषण आग, दमकल की दो गाड़ियां मौके पर

रायपुर। लॉकडाउन के बिच राजधानी रायपुर से आगजनी की खबर आ रही है जहां वीआईपी रोड़ स्थित होटल फ्लोरेंस में भीषण आग लग गई है।  आपको बता दे की यह आग होटल के किचन रूम में लगी है और हॉल तक फैल गया है। खबर मिलते ही दमकल की टीम दो गाड़ियां लेकर घटना स्थल पर पहुंची हुई है।  फायर ब्रिगेड की मदद से आग बूझाने का काम जारी है। 

पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार- फ्लोरेंस होटल में आग करीब 3 बजे के आसपास लगी है।  बताया जा रहा है की आग लगने की वजह शार्ट सर्किट रही है जिस समय आग लगी उस समय होटल के अंदर गार्ड और दो कर्मचारी मौजूद थे। तेलीबांधा पुलिस भी मौके पर मौजूद है। 
चाईल्ड लाईन 1098 जांजगीर कोलाब के टीम द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बच्चों की सुरक्षा एंव बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम किया गया

चाईल्ड लाईन 1098 जांजगीर कोलाब के टीम द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बच्चों की सुरक्षा एंव बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम किया गया

जांजगीर-चांपा | आज दिनाँक 20 मई 2020 को चाईल्ड लाईन 1098 जांजगीर कोलाब के टीम द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों में जाकर COVID-19 नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बच्चों की सुरक्षा एंव बचाव के लिए विभिन्न गतिविधियों एंव जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

जिसमें – 
1. जांजगीर वार्ड नं 25 में उपस्थित महिलाओं को नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण एंव बचाव कि जानकारी दी गई एवं सोशल डिस्टेंस एंव फिजिकल डिस्टेंस बनाये रखने कि जानकारी देकर जागरूक किया गया।
2. ग्राम पंचायत सुकली, पचेड़ा जांजगीर के वार्ड नं 10 व 18 में जाकर  स्कूली बच्चों  नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण एंव बचाव कि जानकारी दी गई एवं सोशल डिस्टेंस एंव फिजिकल डिस्टेंस बनाये रखने कि जानकारी दिया गया साथ में बच्चो को हाथ धोने की विधि  को बताकर  जागरूक किया गया।
 
 बड़ी खबर: जिले में कोरोना मरीज मिलने के बाद सभी सरकारी कार्यालय के साथ बाजार और शराब दुकान को भी बंद करने के निर्देश

बड़ी खबर: जिले में कोरोना मरीज मिलने के बाद सभी सरकारी कार्यालय के साथ बाजार और शराब दुकान को भी बंद करने के निर्देश

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है लॉकडाउन-4 के बीच राजनांदगांव जिले में 12 घंटे के अंदर 5वां कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। आपको बता दे की आज डोंगरगढ़ में कोरोना मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने सभी सरकारी कार्यालय बंद करने का आदेश जारी किया है। बाजार को भी प्रशासन ने बंद कराया है।
बेलगांव स्थित शराब दुकान को भी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम अविनाश भोई ने आदेश जारी किया है। बता दें डिप्टी कलेक्टर का ड्राइवर कोरोना संक्रमित मिला है। ड्राइवर डोंगरगढ़ का रहने वाला है। प्रशासन ऐहतियातन के तौर पर ड्राइवर जहां-जहां गया था उन जगहों पर सतर्कता बरत रहा है।
 बड़ी खबर: अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव महिला के साथ लूट-पाट, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर खड़ा हुआ सवाल

बड़ी खबर: अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव महिला के साथ लूट-पाट, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर खड़ा हुआ सवाल

अंबिकापुर। कोरोना की महामारी और लॉक डाउन के बिच एक खबर सामने आ रही है जहां एक कोरोना पॉजिटिव महिला के साथ लूट की कोशिश की गई है। यह महिला (कोविड-19) अस्पताल में दाखिल है, बावजूद इसके एक शख्स ने डॉक्टर बनकर घुस गया और महिला का मोबाइल लूट कर भागने की कोशिश की। इस मामले की शिकायत पीड़ित महिला ने खुद स्वास्थ्य मंत्री से की है, हालाकि अस्पताल प्रबंधन ने आरोपी शख्स को पकड़ लिया है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि (कोविड-19) अस्पताल में ऐसे ​की किसी अनजान व्यक्ति का घुस जाना अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बूढ़ातालाब सफाई अभियान में हुए शामिल, जाने पूरी खबर

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बूढ़ातालाब सफाई अभियान में हुए शामिल, जाने पूरी खबर

रायपुर। प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने राजधानी रायपुर के 14 वीं सदी के ऐतिहासिक बूढातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर पहुंचकर तालाब से जलकुंभी व गाद निकालने के सफाई महाभियान में सक्रिय भागीदार दर्ज करवाते हुए राजधानी शहर के प्रथम नागरिक महापौर एजाज ढेबर सहित निगम आयुक्त सौरभ कुमार, एमआईसी सदस्य सर्व नागभूषण राव, रितेष त्रिपाठी, सतनाम सिंह पनाग, जितेन्द्र अग्रवाल, सुरेष चन्नावार, पार्षद  प्रमोद मिश्रा, मन्नू यादव, पूर्व पार्षद मनोज कंदोई, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन चंद्राकर, भोला तिवारी, सैय्यद उमेर, निगम अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य, जोन 7 कमिष्नर विनोद पाण्डेय, जोन कार्यपालन अभियंता रधुमणी प्रधान, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  बारोन बंजारे, उपअभियंता नरेष साहू सहित संबंधित निगम अधिकारियों, आमजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्यजनों, ग्रीन आर्मी रायपुर के पर्यावरण प्रेमी सदस्यों की उपस्थिति में सफाई श्रमदान किया एवं समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु स्वच्छ तालाब एवं स्वच्छ पर्यावरण का सकारात्मक संदेश सभी नागरिको को दिया। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. डहरिया ने राजधानी शहर की ऐतिहासिक धरोहर 14 वीं सदी के बूढातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर को जलकुंभी एवं गाद से मुक्त करवाने नगर निगम रायपुर के सफाई महाभियान को लेकर महापौर एजाज ढेबर सहित निगम के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की सकारात्मक सोच व कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होने कहा कि पिछले लंबे अर्से से रायपुर का बूढातालाब उपेक्षित था एवं जलकुंभी से अटा पडा था। ऐसे में महापौर ढेबर ने समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु बूढातालाब की ऐतिहासिक धरोहर की सफाई व सौंदर्यीकरण कर उसको पुनर्जीवित करने प्रण पूर्वक जो कार्य करवाया है। उसके लिए वाकई महापौर ढेबर व उनकी कार्यप्रणाली की सराहना की जानी चाहिए। 

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. डहरिया ने रायपुर नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बूढातालाब के भीतर गंदा पानी जाने से रोकने का प्रबंधन तत्काल करवाये एवं इसके लिए आवष्यक कदम अविलंब उठाये। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि बूढातालाब की तरह राजधानी के अन्य तालाबों को एक-एक करके गंदगी व जलकुंभी से मुक्त करवाकर वहां स्वच्छता स्वास्थ्यवर्धक वातावरण कायम कर समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य योजना के तहत नगर निगम रायपुर के माध्यम से राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा करवाया जायेगा। राजधानी के तालाबों को व्यवस्थित योजना के माध्यम से पुनर्जीवित कर उनका संरक्षण व संवर्धन का कार्य पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से प्राथमिकता से करवाया जायेगा। निगम अधिकारियों ने बताया कि महापौर  एजाज ढेबर के निर्देश पर ऐतिहासिक बूढातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर के भीतर से जलकुंभी व गाद निकालने विगत 11 मई से लगातार 10 दिन में 11 ट्रकों, 7 पोकलेन मशीनों, 50 विशेषज्ञ मछुआरों, निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग, निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग, निगम मुख्यालय महापौर स्वच्छता हेल्प लाईन के 85 सफाई मित्रों एवं अतिरिक्त 30 ठेका सफाई मित्रों को मिलाकर 165 श्रमिकों की सहायता से 11 मई से प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं संध्या 4 बजे से 5 बजे तक प्रतिदिन 6 घंटे सफाई करवाकर जलकुंभी, गाद निकालकर अब तक लगभग 700 से अधिक डम्पर मात्रा में बूढातालाब के भीतर से जलकुंभी व गाद निकालकर उसका परिवहन करवाया जा चुका है। महापौर  ढेबर के आव्हान पर रायपुर ग्रीन आर्मी  के 25 पर्यावरण प्रेमी सदस्यों द्वारा एवं सामाजिक संगठनों एवं आमजनों द्वारा सफाई श्रमदान किया जा रहा है। महापौर ढेबर एमआईसी सदस्यगण, पार्षदगण प्रतिदिन सफाई श्रमदान कर रहें है। महापौर ढेबर एवं आयुक्त कुमार प्रतिदिन पहुंचकर सफाई महाभियान का निरीक्षण कर समीक्षा सहित आवश्यक निर्देश संबंधित निगम अधिकारियों को दे रहे है। सफाई महाभियान से बूढातालाब का स्वरूप स्वच्छ व बदला-बदला सा स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है।

महापौर ढेबर ने बूढातालाब से सम्पूर्ण जलकुंभी व गाद निकालने एवं सफाई हेतु 25 मई 2020 की समय सीमा निर्धारित की है। इसके बाद तत्काल बूढातालाब की सफाई व गहरीकरण सहित सौंदर्यीकरण, संरक्षण, संवर्धन का कार्य प्रारंभ होगा एवं बूढातालाब को नगर निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से राजधानी शहर का सबसे सुन्दर स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य समय सीमा तय कर प्राथमिकता से किया जायेगा। 
महिला नक्सली के मारे जाने के विरोध पर नक्सलियों ने चार ट्रकों को जलाया, जाने पूरी खबर

महिला नक्सली के मारे जाने के विरोध पर नक्सलियों ने चार ट्रकों को जलाया, जाने पूरी खबर

कांकेर/गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र राज्य के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा।

खूंखार महिला नक्सली सृजनक्का की मौत का विरोध करते हुए महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने बंद का ऐलान किया है। नक्सलियों ने 4 ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना से कॉन्ट्रैक्टर को काफी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

यह घटना गढ़चिरौली जिले की है जहां नक्सलियों ने 3 हाईवा ट्रक, 1 ट्रक में आग लगा दी। नक्सलियों द्वारा फेंके गये पर्चे में उन्होंने मुठभेड़ में उत्तर गढ़चिरौली डिविजन कमेटी सदस्य  मारने का विरोध किया है।
सूत्रों ने बताया कि ये ट्रक गढ़चिरौली के रेत कॉन्ट्रेक्टर की है। इस घटना के वज़ह से कॉन्ट्रेक्टर का लाखों का नुकसान हुआ और ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हाल ही में उए नक्सली मुठभेड़ में 2 जवान शहीद और 3 जवान घायल हुए थे।

भामरागढ़ की च्कि रिस्पॉन्स टीम और गढ़चिरौली पुलिस के सी-60 कमांडो टीम की तरफ से यह संयुक्त एंटी-नक्सल ऑपरेशन चलाया गया था। पोयारकोटी-कोपरशी के जंगलों में यह मुठभेड़ सुबह 6 से 6.30 तक के बीच चली। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सब-इंस्पेक्टर धन्नाजी होनमाणे और कांस्टेबल किशोर आत्माराम की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य कर्मियों को चोटें आई थी।

पुलिस की तरफ से बताया गया है कि इस मुठभेड़ में चार से पांच नक्सली भी मारे गए। घायल पुलिसकर्मियों को पास के अस्पताल ले जाया गया और शवों को हेलीकॉप्टर के जरिए गढ़चिरौली शहर लाया गया। 
राजधानी में महिला शिक्षिका को ब्लैकमेल करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, सेल्फी वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग

राजधानी में महिला शिक्षिका को ब्लैकमेल करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, सेल्फी वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा पुलिस ने महिला शिक्षिका को ब्लैकमेल करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। महिला का आरोप है कि घूमने के दौरान शिक्षक ने उसके साथ सेल्फी ली थी, उसी फोटो को वायरल करने की धमकी देकर पैसों की डिमांड करता था। हजारों रूपए देने के बाद भी कई सालों से ब्लैकमेल कर रहा था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक सुरेंद्र टंडन को अपनी गिरफ्त में लेकर सलाखों के पीछे डाल दिया है। टिकरापारा टीआई याकूब मेमन के मुताबिक आरोपी शिक्षक सुरेंद्र टंडन डुंडा स्थित प्राथमिक शाला में पदस्थ है पीडि़ता महिला शिक्षिका भी पहले उसी स्कूल में पदस्थ थी। इसी दौरान दोनों की जान पहचान हुई और फोन के जरिए बातचीत होने लगी। इसी बीच एक दिन शिक्षक सहयोगी शिक्षिका को अपने साथ घूमाने ले गया। जब वो साथ में घूम रहे थे, तभी फोन में शिक्षक ने महिला शिक्षिका के साथ सेल्फी ली थी। 

इसी सेल्फी को शिक्षक सोशल मीडिया में डालकर वायरल कर देने और पूरी बात उसके पति को बता देने की धमकी देता था। ब्लैकमेल कर वह महिला से 60-70 हजार रुपए ऐंठ चुका था। पिछले कई दिनों से शिक्षिका इसी बात को लेकर परेशान रह रही थी| पत्नी के परेशान होने की वजह पति ने पूछ लिया, तब उसने पूरी बात बता दी। जिसके बाद मंगलवार को महिला अपने पति के साथ टिकरापारा थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है| पुलिस ने तत्काल इस पर एक्शन लेते हुए आरोपी शिक्षक सुरेंद्र टंडन को गिरफ्तार कर लिया है। 
क्वारेंटाइन सेंटर से रिश्तेदारों को भोजन देकर लौट रही महिला पर जानलेवा हमला, गंभीर अवस्था में महिला को किया गया अस्पताल में भर्ती

क्वारेंटाइन सेंटर से रिश्तेदारों को भोजन देकर लौट रही महिला पर जानलेवा हमला, गंभीर अवस्था में महिला को किया गया अस्पताल में भर्ती

भाठापारा। क्वारेंटाइन हुए रिश्तेदार को भोजन पहुंचा कर लौट रही महिला पर अज्ञात ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई और वह घटनास्थल पर ही बेहोश हो गई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भाटापारा के ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मधुवन में बीती रात की घटना की है। जानकारी के मुताबिक जिस वक़्त हमला हुआ महिला क्वारेंटाइन हुए रिश्तेदार को भोजन पहुंचा कर लौट रही थी। घायल महिला का इलाज भाटापारा शासकीय अस्पताल में चल रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।