नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
छत्तीसगढ़ में 62 हजार से अधिक परिवारों को भोजन और निशुल्क राशन सामग्री का वितरण : मुख्यमंत्री के निर्देशों पर त्वरित अमल

छत्तीसगढ़ में 62 हजार से अधिक परिवारों को भोजन और निशुल्क राशन सामग्री का वितरण : मुख्यमंत्री के निर्देशों पर त्वरित अमल

रायपुर | कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के उपायों के तहत चल रहे लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 62 हजार 172 गरीबों और जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क भोजन और निशुल्क राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे इन परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों को इस कार्य को पूरी संवेदनशीलता से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस चुनौतीपूर्ण समय में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे। मुख्यमंत्री के आव्हान पर अनेक समाजसेवी संस्थाएं गरीबों और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए सामने आयी और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस कार्य मे सहयोग दे रही हैं।

पूरे प्रदेश में 62 हजार 172 लोगों को भोजन और राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। प्रदेश में संबंधित जिलों में जिला प्रशासन द्वारा 14 हजार 467 व्यक्तियों और 4015 परिवारों को निशुल्क राशन सामग्री वितरित की गई है, जबकि 28 हजार 227 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। समाजसेवी संगठनों द्वारा पूरे प्रदेश में 18 हजार 638 व्यक्तियों और 18 हजार 097 परिवारों के लिए भोजन और निशुल्क राशन सामग्री का प्रबंध किया गया है। इनमें से राजधानी रायपुर में 9 हजार व्यक्तियों और 22 हजार परिवारों को भोजन और राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। रायपुर में 9000 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है जबकि 4000 जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क राशन सामग्री वितरित की गई है । इसके अलावा स्वयंसेवी संगठनों द्वारा 18 हजार परिवारों के लिए भोजन और राशन की व्यवस्था की गई है।

  इसी प्रकार सरगुजा जिले में 11हजार 550 जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन और राशन की व्यवस्था की गई है। इनमें से 4900 लोगों के भोजन की व्यवस्था और 1500 लोगों को निशुल्क राशन तथा स्वयंसेवी संगठनों द्वारा 5150 लोगों के लिए भोजन और राशन की व्यवस्था की गई है। बस्तर जिले में इस योजना के माध्यम से 5963 जरूरतमंद व्यक्तियों को मदद की जा रही है। बस्तर जिले में 2180 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है और 1033 परिवारों को निशुल्क राशन सामग्री दी गई है जबकि स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा बस्तर जिले में 2750 लोगों के भोजन की और राशन की व्यवस्था की गई है।

राजनांदगांव जिले में 3565 लोगों को राशन और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा राजनांदगांव में 2831 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है और 734 परिवारों को निशुल्क राशन सामग्री वितरित की गई है। इसी प्रकार दुर्ग जिले में 2918, रायगढ़ जिले में 2882, कोरबा जिले में 2769, धमतरी जिले में 2380 लोगों के भोजन और निशुल्क राशन की व्यवस्था की गई है। गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिले में 2306 लोगों के लिए, बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में 1885, सुकमा जिले में 1792 लोगों के लिए, जांजगीर-चांपा जिले में 1556 लोगों के लिए, जशपुर जिले में 1270, सूरजपुर जिले में 1180 लोगों के भोजन और निशुल्क राशन की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा स्वयंसेवी संगठनों और समाजसेवियों तथा दानदाताओं की मदद से की गई है। बिलासपुर जिले में 1179, बीजापुर जिले में 1039, बालोद में 942, कांकेर में 886, महासमुंद में 854, बलरामपुर में 869, मुंगेली जिले में 841, कोंडागांव में 633, दंतेवाड़ा में 628, नारायणपुर में 437, बेमेतरा जिले में 205 और कोरिया जिले में 486 व्यक्तियों और 112 जरूरतमंद परिवारों के निशुल्क राशन और भोजन की व्यवस्था से इन्हें राहत पहुंचाया गया है।

3 घंटे के भीतर सामुदायिक केंद्र में बना दिया राहत शिविर, दूसरे राज्यों की ओर जा रहे थे मजदूर, जाने कहा की है ये खबर

3 घंटे के भीतर सामुदायिक केंद्र में बना दिया राहत शिविर, दूसरे राज्यों की ओर जा रहे थे मजदूर, जाने कहा की है ये खबर

दुर्ग | दुर्ग रायपुर सीमा पर कुम्हारी नाके के पास जांच दल को मध्यप्रदेश-ओडिसा के मजदूर लॉक डाउन के दौरान जाते दिखे। इसकी जानकारी होते ही कलेक्टर अंकित आनंद के निर्देश पर एसडीएम दिव्या वैष्णव  ने कुम्हारी पहुंचकर इनके रहने और खाने पीने की व्यवस्था 3 घंटों के भीतर कराई। इसमें कुम्हारी नगरपालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर एवं उपाध्यक्ष रवि अन्ना की भी विशेष भूमिका रही। 

कुम्हारी के सामुदायिक भवन को सैनीटाइज किया गया। गद्दों की व्यवस्था की गई। 15 दिनों के लिए राशन की व्यवस्था की गई। साथ ही आइसोलेशन का भी पूरा ध्यान रखा गया। 
इसके साथ ही इनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर पूरा जिला अलर्ट मोड में है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि लॉक डाउन के दौरान लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े और उनके खाने पीने की उचित व्यवस्था होती रहे।
 
पाटन इलाके में देर शाम तेज बारिश और आंधी से हुई भारी तबाही, पढ़ें पूरी खबर

पाटन इलाके में देर शाम तेज बारिश और आंधी से हुई भारी तबाही, पढ़ें पूरी खबर

दुर्ग | जिले में देर रात आंधी तूफान के कारण तेज बारिश और आंधी तूफान से भारी नुकसान हुआ है। दुर्ग जिले के पाटन इलाके में भी देर रात तेज आंधी के साथ बारिश हुई। जहां खर्रा में देर रात आंधी तूफान के कारण कई घरों के छत उड़ गए। यहां तक टीन के लगे सेड भी बुरी तरीके से तहस-नहस हो गए। जिसके चलते लोगों को देर रात घर से बेघर होना पड़ा।

खर्रा गांव के लोग आधी रात घर से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। किसी ने दूसरे के घर में रुक कर रात बिताई तो किसी ने एक ही कमरे में रतजगा किया। आंधी तूफान और बारिश के चलते घरों में भंडार किए धान और अन्य अनाज भी भीग गए। गांव में कई घरों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। गांव के ही एक व्यक्ति गोपाल प्रसाद वर्मा के घर में लगे टीन के सारे सेड उखड़ कर दूसरे के घर में जा गिरे और घर में रखें सारे अनाज और सामान भीगने से खराब हो गया। परिवार के सभी लोग रात भर जागने के लिए मजबूर हो गए।
पीडि़त परिवारों की आस है कि इस लॉक डाउन के दौरान सरकार उनकी पूरी मदद करें। मजदूर उपलब्ध कराने के साथ-साथ जो भी जरूरत की चीजें हो उनके लिए सरकार आगे आए। गौरतलब है कि यह वही इलाका है जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभा क्षेत्र है और यहां के काफी समर्थक मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इन ग्रामीणों को जल्द ही प्रशासन मदद करेगी।
विधायक विकास उपाध्याय के प्रयासों से रिटेल सब्जी बाजार भी शुरू, सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया बाजार

विधायक विकास उपाध्याय के प्रयासों से रिटेल सब्जी बाजार भी शुरू, सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया बाजार

रायपुर | कोरोना संकट के बीच भी रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय अपने क्षेत्र की जनता के लिए लगातार सक्रिय बने हुए हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सेनेटाइज युक्त थोक सब्जी बाजार के साथ ही रिटेल सब्जी बाजार भी साइंस कॉलेज मैदान में शुरू कराया गया है। 

विधायक विकास उपाध्याय सुबह से बाजार पहुंचकर आम आदमी को जागरूक कर मानक दूरी का पालन करने की लगातार सलाह देते नजर आए। उन्होंने दुकानदारों से भी मानक दूरी का पालन करने तथा ग्राहकों से भी मानक दूरी पर खड़े होने का निर्देश देते रहे। उन्होंने बाजार में पहुंचकर क्षेत्र की जनता से लॉक डाउन का पालन करने तथा सुरक्षा के लिहाज से मानक दूरी पर रहकर ही बाजार में ग्राहकी करने जागरूक करते रहे।  श्री उपाध्याय ने बताया कि एक मानक, निश्चित दूरी वाले बाजार की शुरुआत होने से आम आदमियों को काफी राहत मिली है। इस बाजार में उचित दर पर आम आदमी को अब एक ही जगह पर सभी सब्जियां उपलब्ध हो रही हैं। साइंस कॉलेज मैदान में सब्जी बाजार की शुरूआत होने से क्षेत्रवासियों को काफी सहुलियत हो गई है। क्षेत्रवासियों को अब सब्जी के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने की जरूरत नहीं है। इस बाजार से न  केवल साइंस कालेज के आसपास के लोगों को बल्कि समता कालोनी, चौबे कालोनी, गीता नगर, आमापारा, आमानाका, मंगल बाजार, आजाद चौक, डीडी नगर, कुकुरबेडा, आमानाका, टाटीबंध,  सरोना, हीरापुर, रामनगर,  लक्ष्मण नगर,  गोकुल नगर, कोटा, गुढिय़ारी, शुक्रवारी बाजार, टीचर कालोनी, विकास नगर, अशोक नगर, जनता कालोनी एवं आस-पास के वार्ड वाले हजारों-लाखों जनता को सीधे लाभ  मिल रहा है। 
 
राजधानी में अज्ञात ने खड़ी कार को आग के हवाले किया, मामला दर्ज

राजधानी में अज्ञात ने खड़ी कार को आग के हवाले किया, मामला दर्ज

रायपुर | शहर में लाक डाउन की स्थिति में भी असामाजिक तत्वों द्वारा अपराध करने का दुस्साहस किया जा रहा है। खमतराई थाने से मिली जानकारी के अनुसार मध्य रात्रि संदीप सिंह आयु 27 वर्ष पिता उमेश सिंह निवासी गंगा नगर पाटीदार भवन के पास खड़ी उनकी स्वयं की नैनो कार क्रमांक सीजी 04 एचडी/1770 को अज्ञात द्वारा आग के हवाले किया गया जिसके चलते प्रार्थी को 45 हजार रुपये का नुकसान हुआ। उक्त मामले में खमतराई थाने ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 435 के तहत मामला कायम किया है। 

 

 
राजधानी रायपुर में कोरोना वायरस प्रभावित ने किया नियमों का उल्लंघन, मामला दर्ज

राजधानी रायपुर में कोरोना वायरस प्रभावित ने किया नियमों का उल्लंघन, मामला दर्ज

रायपुर | विश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश की राजधानी सहित अन्य जिलों में रोकथाम के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्डों का निर्माण कर कोरोना वायरस पाजीटिव मरीजों की निगरानी की जा रही है। वहीं विदेश यात्रा से लौटकर नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। देवेंद्र नगर थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार वहां के एक युवा लंदन से वापस लौटने पर उन्हें सेल्फ आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी गई थी बावजूद इसके कोरोना प्रभावित द्वारा पुलिस प्रशासन एवं चिकित्सक की राय को उपेक्षित करते हुए घर से बाहर निकलकर इधर उधर घूमता पाया गया। उक्त मामले में देवेंद्र नगर थाने ने लंदन यात्रा से लौटे कोरोना पाजीटिव मरीज के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269 एवं 270के तहत अपराध कायम किया है। 

 

 
राजधानी के शराबियो ने सरकारी शराब दूकान की दीवार छेद कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, BEER पर किया हाथ साफ

राजधानी के शराबियो ने सरकारी शराब दूकान की दीवार छेद कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, BEER पर किया हाथ साफ

रायपुर | राजधानी रायपुर में एक ओर जहां लॉकडाउन को लागू करने में पुलिस सख्ती दिखा रही है,वही दूसरी ओर शराबियों में बढ़ी बैचेनी ने वारदात को अंजाम दिया है।आपको बता दे कि मामला राजेन्द्र नगर स्थित सरकारी शराब दुकान का है जहां पीछे की दीवाल की ईंट हटाकर शराबियों ने 40 बॉटल सिम्बा बीयर चोरी कर फरार हो गए है। पुलिस ने बताया कि चोरी की गयी बीयर की कीमत 7 हजार रुपए है। आबकारी विभाग के एसआई ने थाना पहुँच चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस मुखबीर का आरोप लगाकर नक्सलियों ने बुजुर्ग को पीटा, नक्सली साजिश का बड़ा खुलासा

पुलिस मुखबीर का आरोप लगाकर नक्सलियों ने बुजुर्ग को पीटा, नक्सली साजिश का बड़ा खुलासा

दंतेवाड़ा |  जिले के किरंदुल थाना अंर्तगत ग्राम गुमियापाल के एक ग्रामीण पोदीया कुंजाम उम्र 60 वर्ष को पुलिस मुखबिर बताते हुए जमकर लाठी-डंडो से पिटाई कर दी, किरंदुल पुलिस ने पिटाई से घायल को हॉस्पिटल पहुंचाकर खाने पीने की व्यवस्था भी कर रही है। जहां एक और कोरोना  संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरे देश में लॉक डाउन है। लोगों को घर में रहने की हिदायत दी जा रही है, वहीं नक्सली लॉक डाउन का उलंघन कर अपनी नापाक करतूतों को अंजाम देने में लगे हुए हैं।

दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सलियो ने एक बुजुर्ग ग्रामीण को मुखबीरी के आरोप में पिटाई कर इसकी सूचना पुलिस तक भेजकर बड़ी साजिश के तहत पुलिस के लिए एम्बुश लगाने की सूचना मिली थी। पेरपा से लेकर हिरोली तक बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिल रही है, जिसमें बड़े नक्सली गणेश उइके, देवा की भी मौजूदगी है। नक्सली टीसीओसी में किसी घटना को अंजाम देने के मकसद से एकत्र है। मारपीट की खबर मिलते ही ग्रामीणों के माध्यम से पीडि़त को किरंदुल लाकर हॉस्पिटल में एडमिट करवाकर नक्सलियों की नापाक मंसूबे को विफल कर दिया गया है। उन्होने बताया कि नक्सलियों की धरपकड़ के लिए जवानों को सर्चिंग पर भेजा जाएगा। नक्सली कमलेश के द्वारा पोदीया को मारा-पीटा गया है कमलेश की पता तलास किया जा रहा है। नक्सली साजिस को नाकाम करते पीडि़त को हॉस्पिटल पहुंचाकर सकारात्मक पहल पर किरंदुल थानेदार डीके बरुआ की पुलिस अधीक्षक ने सराहना की है।
 
लॉक डाउन के दौरान पुलिस पूजा की थाल सजा कर लोगों से घरों में रहने की कर रही अपील

लॉक डाउन के दौरान पुलिस पूजा की थाल सजा कर लोगों से घरों में रहने की कर रही अपील

बिलासपुर,लॉक डाउन के दौरान कोराना जैसी विश्वव्यापी बीमारी की संक्रमण को रोकने के लिए जहां समाज सेवी संगठन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा घरों में रहने की अपील की जा रही है। बावजूद इसके लोग बेवजह घरो से निकल रहे हैं। सिविल लाईन बिलासपुर के थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने आज सख्ती के बजाय बेवजह बाहर घूम रहे लोगों को घरों में रहने के लिए चौक चौराहों पर गाना गा-गा कर पुलिस स्टाफ के साथ पूजा की थाली लेकर उनकी आरती उतारकर माथे पर तिलक लगाकर उक्त बीमारी की गंभीरता को समझाते हुए घरों में रहने की अपील की।  

घरेलू झगड़े के दौरान पति ने पत्नी को दी जान से मारने की धमकी

घरेलू झगड़े के दौरान पति ने पत्नी को दी जान से मारने की धमकी

रायपुर,पति पत्नी के बीच छोटे छोटे झगड़े अक्सर होते रहते हैं। लेकिन कभी कभी क्रोध में आकर पति द्वारा पत्नी की न केवल जमकर पिटाई की जाती है। बल्कि उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। अभनपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार ऐसा ही एक मामला ग्राम कोलर अभनपुर का आया है जिसमें श्रीमती सोना साहू आयु 34 वर्ष के पति पुराणिक साहू ने अपनी पत्नी को मायके से बच्चों को लेकर क्यों नहीं आई कहकर जमकर मारपीट की। हसिया के बैट से शरीर में चोट पहुंचाया एवं उसे जान से मारने की धमकी दी। उक्त मामले में अभनपुर थाने में आरोपी पुराणिक साहू पिता स्व . श्यामरतन साहू के खिलाफ आईपीसी की धारा 294/506 एवं 323 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। 

मौसम विभाग ने किया अलर्ट रायपुर और बिलासपुर जिले में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने किया अलर्ट रायपुर और बिलासपुर जिले में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना

रायपुर, राज्य में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल सकता है। इस दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के साथ ही बिलासपुर व रायपुर के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश अथवा तेज गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है।
मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो वर्तमान में एक द्रोणिका बनी हुई है जो कि केरल से लेकर दक्षिण छत्तीसगढ़ तक बनी हुई है। यह मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के ऊपर से 0.9 किमी की ऊंचाई से गुजर रही है। इसके असर से बिलासपुर, रायपुर संभाग के साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। इसके अलावा एक-दो स्थानों पर वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। राजधानी रायपुर में इसकी संभावना आज शाम को ही बन रही है।

 

विधायक विकास उपाध्याय संकट की घड़ी में भी क्षेत्र की जनता का रख रहे पूरा ध्यान,लोग बोले विधायक हो तो ऐसा

विधायक विकास उपाध्याय संकट की घड़ी में भी क्षेत्र की जनता का रख रहे पूरा ध्यान,लोग बोले विधायक हो तो ऐसा

रायपुर, कोरोना संकट को देखते हुए शासन-प्रशासन ने जहां संक्रमण रोकने पूरी ताकत झोंक दी है तो वहीं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय भी संकट की इस घड़ी में अपने क्षेत्र की जनता का पूरा ध्यान रख रहे हैं। क्षेत्र की जनता को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखे हुए हैं।
इसी क्रम में विधायक श्री उपाध्याय के प्रयास से साइंस कालेज मैदान में सब्जी बाजार शुरू किया गया है। इस बाजार को पूरी तरह से सेनेटाइज रखकर शुरू किया गया है। विधायक श्री उपाध्याय स्वयं सुबह 5 बजे से उठकर अलाउंस कर आमजन को जागरूक कर रहे हैं। सब्जी बाजार में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। इस बाजार में एक सुरक्षित दूरी पर आमजनों के खड़े रहने चौकस कॉलम बनाया गया है ताकि लोगों के बीच पर्याप्त सुरक्षित दूरी बना रह सके। श्री उपाध्याय ने बताया कि अब क्षेत्र के सभी बाजार इसी जगह पर लगेंगे ताकि लोगों को सब्जी के लिए भटकना न पड़े साथ ही साथ उनके बीच पर्याप्त दूरी बना रहे और कोरोना संक्रमण न फैल सके।
श्री उपाध्याय ने कहा कि वे संकट की इस घड़ी में अपने क्षेत्र की जनता का पूरा ध्यान रखने का भरसक प्रयास कर रहे हैं ताकि उन्हें कोई भी दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न समितियों से उनका दूरभाष पर लगातार संपर्क बना हुआ है। विभिन्न समितियों के माध्यम से बेसहारा, निराश्रित परिवारों तक अनाज व जरूरत की सभी वस्तुएं नियमित रूप से भिजवाई जा रही हैं।
 

रायपुर नगर निगम 30 हजार जरूरतमंद परिवारों तक पहुचाने जा रहा है भोजन ,मुख्यमंत्री ने निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का किया शुभारंभ

रायपुर नगर निगम 30 हजार जरूरतमंद परिवारों तक पहुचाने जा रहा है भोजन ,मुख्यमंत्री ने निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का किया शुभारंभ

रायपुर,कोविड 19 के रोकथाम और नियंत्रण की मुहीम के तहत चल रहे लॉकडाउन के दौरान रायपुर शहरी क्षेत्र के तीस हजार जरूरतमंद परिवारों तक निःशुल्क खाद्यान्न सामग्री प्रदाय किए जाने की मानवीय पहल रायपुर नगर निगम द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। जरूरतमंद परिवारों को नगर निगम द्वारा निर्धारित मात्रा में प्रति परिवार के मान से चावल, दाल, तेल, मसाला सहित अन्य खाद्यान्न सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर शुरू की गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विपदा की इस घड़ी में जरूरतमंदों की निःशुल्क मदद की इस सेवा का विधिवत शुभारंभ आज अपने निवास कार्यालय से राशन सामग्री के पैकेट के वितरण करते हुए किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम रायपुर की इस पहल की सराहना की और इसे पूरे प्रदेश के लिए अनुकरणीय बताया। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि संकट की इस घड़ी में कोई भी जरूरतमंद परिवार भूखा नहीं रहेगा। उनकी जरूरत का सामान शासन-प्रशासन, स्वयंसेवी, समाजसेवी संस्थाओं एवं छत्तीसगढ़ के दानदाताओं की मदद से उन तक जरूर पहुंचेगा।
नगर निगम रायपुर द्वारा शुरू की गई इस पहल के अंतर्गत प्रत्येक जरूरतमंद परिवारों को चावल, दाल, तेल, मसाले, आलू, आटा, दूध का पैकेट, मास्क, साबुन आदि रायपुर में निवासरत सभी दिहाड़ी मजदूर परिवारों को तथा बिना राशन कार्डधारी परिवारों को वितरित किया जा रहा है। निःशुल्क राशन वितरण की जिम्मेदारी संबंधित वार्डों के पार्षदों, जोन कमिश्नरों एवं वार्ड कर्मियों को सौंपी गई है, जो अपनी निगरानी में जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न सामग्री का पैकेट उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे। नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर ने बताया कि रायपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत दिहाड़ी मजदूरी करने वाले एवं बिना राशन कार्डधारी लगभग 3000 परिवारों का चिन्हांकन कर उन्हें निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण शुरू कर दिया हैं। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न वितरण के दौरान भी कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों के आवश्यक जानकारी देने के साथ ही उन्हें सतर्कता बरतने की हिदायत दी जा रही है। लोगों से अपने रोजमर्रा के कामकाज के दौरान भी सोशल डिस्टेन्स का पालन करने की अपील की जा रही है।
 

उड़ीसा से राजस्थान जा रहे 96 लोग पुलिस की हिरासत में,सभी का किया स्वास्थ परीक्षण

उड़ीसा से राजस्थान जा रहे 96 लोग पुलिस की हिरासत में,सभी का किया स्वास्थ परीक्षण

कांकेर। लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने दो ट्रकों में भरकर जा रहे 96 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि ये लोग उड़ीसा से राजस्थान जाने निकले थे। यह घटना नरहरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने जांच के दौरान इन्हें पकड़ा है और प्रशासन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

 

लॉकडाउन के विषम परिस्तिथियों में आप भी कर सकते है जरूरतमंदों की सहायता, जानिए कैसे

लॉकडाउन के विषम परिस्तिथियों में आप भी कर सकते है जरूरतमंदों की सहायता, जानिए कैसे

रायपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिये शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर डॉ एस. भारतीदासन ने आम नागरिक एवं संस्थाएं को जिला प्रशासन को मदद और सहयोग की अपील की है।
इसी तारतम्य में शासकीय अमले के साथ-साथ जिले के निजी और स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि दान, जरूरतमंदों को आवश्यक खाद्यान्न सामग्री, भिक्षुकों को अलग-अलग जगह पर भोजन की व्यवस्था कर मदद की जा रही है।
ज्ञात हो रायपुर जिले में मदद एवं सहयोग के इच्छुक नागरिक एवं स्वैच्छिक संगठन एवं संस्थाएं

आशीष मिश्रा, रायपुर स्मार्ट सिटी 9685792100,
केदार पटेल, रोजगार अधिकारी 9425502970
श्री चुन्नी लाल शर्मा शिक्षा विभाग 9827958846
को अपना नाम और मदद किए जाने वाले विषय जैसे- आर्थिक सहायता, खाद्य सामाग्री व अन्य प्रकार के सहयोग व सेवा आदि की जानकारी दे सकते हैं।
इस संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर या समन्वय के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह को 9669577888 या श्री पुलक भटटाचार्य अपर आयुक्त नगर निगम रायपुर से 07772099888 को जानकारी दी जा सकती है।

 

लॉकडाउन का असर बोले या कोरोना का भय प्रदेश में गिरते जा रहे अपराध के आंकड़े

लॉकडाउन का असर बोले या कोरोना का भय प्रदेश में गिरते जा रहे अपराध के आंकड़े

रायपुर,प्रदेश में लॉकडाउन का असर देखने को तो मिल ही रहा है। इसी बीच पुलिस और प्रशासन के लिए सुखद अनुभव भी है। अपराधों के आंकड़े गिरते नजर आ रहे है। इन दिनों ऐसा लग रहा है। जैसे अपराध का ग्राफ घट गया है। अवैध दारू बिक्री, मारपीट, हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, लूट जैसे मामलों के आंकड़े न के बराबर है। अब इसे कोरोना का भय बोले या फिर लॉकडाउन का असर जो भी हो प्रदेश के हित के लिए है। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू से वार,धारदार हथियार से वार के सर्वाधिक मामले पहले खबरों में हुआ करते थे। लेकिन इन दिनों ऐसा एक भी मामला सामने नहीं आ रहा है। इतना ही नही तेज रफ्तार गाडिय़ों के पहिए थम गए है तो दुर्घटना के भी अपराध न के बराबर नजर आ रहे है। स्वच्छ होने से लेकर अपराध थमने जैसी तस्वीर दिखने लगी है। राज्य के तमाम जिले ऐसे हैं जहां सप्ताह भीतर गंभीर प्रवृत्ति का एक भी अपराध पंजीकृत नहीं किया गया है।

 

कोरोना से लड़ने रामविचार नेताम ने भी सांसद निधि से दी 46 लाख की राशि

कोरोना से लड़ने रामविचार नेताम ने भी सांसद निधि से दी 46 लाख की राशि

रायपुर कोरोना वायरस संक्रमणी की रोकथाम के लिए लगातार लोग सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने भी सांसद निधि से 46 लाख की राशि दी है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ये राशि प्रदान की है। इसके अंतर्गत
अस्पतालों में वेंटिलेटर के लिए 16 लाख
मल्टीपर मॉनिटरिंग के लिए 9 लाख
सरगुजा और सुरजपुर में स्वास्थ विभाग के लिए 10-10 लाख
की राशि अपनी सांसद निधि से आबंटित किए हैं।
नेताम ने प्रदेश के सभी लोगों से घरों में रहकर अपने और परिवार को सुरक्षित रखने की अपील की है।
 

छग सरकार ने लगाया एस्मा  इन सेवाओं से जुड़े लोग नहीं कर पाएंगे इंकार,देखे कौन सी है वो सेवाए

छग सरकार ने लगाया एस्मा इन सेवाओं से जुड़े लोग नहीं कर पाएंगे इंकार,देखे कौन सी है वो सेवाए

रायपुर,छत्तीसगढ़ में कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने एस्मा लगा दिया है। इस आदेश के जारी होने के बाद अतिआवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग अपने कामों से इनकार नहीं कर सकते हैं। राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से इस आदेश को लागू करने का निर्देश दिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना पाजिटिव 6 लोगों की पहचान हो गई है, वहीं इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान के लिए प्रशासन लगातार अभियान चला रही है। करीब 290 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण हो चुका है, जिसमें लगभग 22 लोगों के परीक्षण का रिपोर्ट आना शेष है।


हालात को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने अति आवश्यक सेवाओं में तैनात लोगों पर एस्मा लगा दिया है। इस दौरान जब तक सरकार शिथिलीकरण का आदेश जारी नहीं करती है, तब तक इन सेवाओं में तैनात लोग सेवा से इंकार नहीं कर पाएंगे।
 

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के बाद भी आवश्यक सेवाएं र्निबाध रुप से जारी, साग-सब्जी से लेकर राशन आसानी से हो रहा उपलब्ध

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के बाद भी आवश्यक सेवाएं र्निबाध रुप से जारी, साग-सब्जी से लेकर राशन आसानी से हो रहा उपलब्ध

रायपुर | कोरोना वायरस कोविड-19 के चलते पूरे देश में हुए लॉकडाउन के बाद भी छत्तीसगढ़ के आम जनमानस को उनकी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में कोई कमी महसूस नहीं हो रही है। घरेलू सामानों जैसे सब्जी-भाजी, अनाज, चिकित्सकीय सुुविधाएं, दवाईयां, आवागमन की दृष्टि से जरुरतमंदों को अस्पताल पहुंचाने कोई न कोई मददगार मिल ही जाता है। शासकीय वाहनों की मुस्तैदी से भी मरीजों को संभव चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। इसके साथ ही बाजारों में लॉकडाउन के बाद अनुशासन के साथ-साथ आवश्यक वस्तुएंं खरीदी जा रही है। इन दिनों एकाएक मार्केट से गायब हो चुकी हैंड सेनेटाइजर्स भी अब साधारण रुप से उचित दाम पर उपलब्ध है। इससे आमजन में छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार के प्रति भरोसा मजबूत होते जा रहा है। सरकारी सूत्रों का मानना है, कि 21 दिनों के लॉकडाउन का दुष्प्रभाव छत्तीसगढ़ के किसी भी शहर, कस्बे और गांवों पर नहीं पडऩे वाला है। प्रदेश के सभी जिलों में सब्जी भाजी की की सप्लाई निरंतर रुप से उपलब्ध हो रही है। वहीं सब्जियों के दाम भी पूर्व की तरह ही रखे गए है। जिससे आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है। राशन आदि की व्यवस्था भी पूरे प्रदेश में र्निबाध रुप से जारी है ।

रहस्यमई तरीके से 2 साल के मासूम की मौत, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल, जाने कहा की है ये खबर

रहस्यमई तरीके से 2 साल के मासूम की मौत, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल, जाने कहा की है ये खबर

अंबिकापुर | 2 साल के मासूम बेटे को भूख लगी तो मां से खाना मांगा, खाना बनाने के बाद मां उसे उठाने कमरे में गई तो वह बेहोश पड़ा हुआ था। यह देख उसने तत्काल इसकी जानकारी पति को दी। इसके बाद पति पहुंचा और लॉकडाउन के बीच उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर की ये बात सुनकर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गोद में बेटे को लेकर वे बिलखते रहे। बालक की मौत किस कारण से हुई, इसका पता नहीं चल सका है।
अंबिकापुर के बौरीपारा निवासी विकास सिंह अपनी पत्नी व 2 वर्षीय पुत्र उजाला सिंह के साथ रहता था। वह शुक्रवार को काम से शहर में ही कहीं गया था, जबकि पत्नी व बेटा घर में थे।
इसी बीच मासूम बेटे ने सुबह 10 बजे मां से खाना मांगा। मां उसे बिस्तर पर छोडकऱ खाना बनाने लगी। खाना बनने के बाद वह बेटे को उठाने कमरे में गई तो वह अचेत पड़ा था। उसने बेटे को उठाने की कोशिश की लेकिन वह कुछ नहीं बोल रहा था। इसके बाद उसने मोबाइल से इसकी सूचना पति को दी।
सूचना मिलते ही पति तत्काल घर पहुंचा और दोनों बेटे को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुुंच गए। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
 
राज्य सरकार द्वारा बस्तर के ग्रामीण अंचलों में सोशल डिस्टेनसिंग के साथ जरूरतमंदो एवं निःशक्तजनों को दाल, चावल ओर सब्जी का वितरण किया जा रहा

राज्य सरकार द्वारा बस्तर के ग्रामीण अंचलों में सोशल डिस्टेनसिंग के साथ जरूरतमंदो एवं निःशक्तजनों को दाल, चावल ओर सब्जी का वितरण किया जा रहा

बस्तर | राज्यशासन के निर्देशानुसार बस्तर कलेक्टर डाॅ. अय्याज तम्बोली के मार्गनिर्देशन में जिले के ग्राम पंचायतों में सरपंच, उपसरंपच, ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सहायक और मितानिन के द्वारा गाँव के जरूरतमंदो एवं निःशक्तजनों के लिए दाल, चावल, सब्जी आदि का वितरण किया जा रहा है।

 खाद्यान्न सामग्री के वितरण के समय ग्रामीणों के मध्य सामान्य दूरी बनाकर ही सामग्री का वितरण किया जा रहा है। जिले के ग्राम पंचायत मांदर, बडाजी, मटनार, सुआचोंडा, ढोंढरेपाल, नेंगानार सहित अन्य ग्रामों में भी इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराकर लोगो को राहत पहुचाई जा रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद सब्जियों के दाम हुए आधे, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद सब्जियों के दाम हुए आधे, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश के तत्काल बाद ही सभी सब्जियों के दाम लगभग आधे हो गए है। कल जहां भिंडी, भटा, गोभी और टमाटर के दाम 40 रूपए के करीब थे आज वो सीधे आधे 20 रूपए किलो हो गए है।

      गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कल जनता के नाम प्रेषित अपने संदेश में कोरोना वायरस से बचाव और इसके फैलाव को रोकने के लिए 21 दिन के लाॅक डाउन के दौरान राज्य में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही कलेक्टरों को कालाबाजारी पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश दिए थे। श्री बघेल ने लॉक डाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी न रहे इसके के सभी जिला प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे। जिसका सीधा लाभ आज जनता को मिल रहा है।
    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि उनके ध्यान में यह आया है कि कुछ स्थानों पर लॉक डाउन के संकट का लाभ उठाकर कुछ व्यापारियों ने आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ा दिए हैं और कुछ लोग कालाबाजारी में लग गये है। यह अत्यंत ही आपत्तिजनक है। व्यापारी भाईयों से निवेदन है कि वे अनुचित लाभ न उठाएं और सेवा भाव से लोगों को दैनंदिनी आवश्यकता वाली वस्तुओं की आपूर्ति करें। हम किसी कीमत पर कालाबाजारी नहीं होने देंगे। उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए थे कि कालाबाजारियों से कड़ाई से निपटें और आम जनता को सही दामों पर वस्तुओं को उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें। कलेक्टरों को यह भी निर्देश दिए गए कि आवश्यक वस्तुओं, सब्जी, फल आदि के परिवहन की व्यवस्था में कोई बाधा नहीं आये। जो लोग साग-भाजी, फल आदि के काम से जा रहे हैं, उन्हें नहीं रोका जाए। साग-भाजी और फल की सभी को आवश्यकता है। इसकी निरंतर आपूर्ति बनी रहे।


राजधानी में WhatsApp पर झूठी खबर प्रसारित करने पर दो लोगो के खिलाफ जुर्म दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी में WhatsApp पर झूठी खबर प्रसारित करने पर दो लोगो के खिलाफ जुर्म दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | कोरोना वायरस के चलते राजधानी सहित पूरे छत्तीसगढ़ में जारी लॉकडाउन के दौरान वाट्सप पर झूठी खबर प्रसारित करने के मामले में शहर के अलग-अलग थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। 

पहला मामला मौदहापारा थाना का है। आरोपी मोहन साहू नामक व्यक्ति ने वाट्सप पर फेक न्यूज प्रसारित किया है जिसमें उसने मोवा में कोरोना संक्रमित एक और मरीज मिलने की बात कही है। वहीं दूसरी घटना में खम्हारडीह थाना पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ वाट्सप पर विजय नगर खम्हारडीह में स्थित शराब दुकान खुले होने की झूठी खबर प्रसारित की। पुलिस ने इन दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 188 के तहत जुर्म दर्ज किया है। 
ज्ञात हो कि जिला दण्डाधिकाी रायपुर द्वारा आदेश जारी किया गया है कि सोशल मीडिया में किसी प्रकार की भ्रामक एवं झूठा संदेश प्रसारित नहीं किया जाए। ऐसे करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद सोशल मीडिया में कई लोगों द्वारा आदेश का उल्लंघन करते हुए भ्रामक एवं झूठा संदेश प्रसारित कर रहे है। पुलिस ने अब इन मामलों में कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। 
 
नाबालिग युवती ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी ने किया शादी से इंकार, आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज

नाबालिग युवती ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी ने किया शादी से इंकार, आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज

रायपुर |  शादी का प्रलोभन देकर आरोपी युवक द्वारा नाबालिग युवती के साथ लगातार संंबंध बनाकर उसे गर्भवती करना और फिर युवती द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद उसके साथ शादी करने से इंकार करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर नेवरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुलिस सूत्रों से आज मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोटा नेवरा निवासी 17 वर्षीय एक युवती का गांव में रहने वाला महेन्द्र पाल पिता रामदास नामक युवक के साथ करीब पिछले करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग था। इस दौरान आरोपी ने युवती को शादी करने का प्रलोभन देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया, जिससे पीडि़ता गर्भवती हो गई। गर्भवती पीडि़ता ने 24 मार्च 2020 को एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद युवती ने जब आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद पीडि़ता ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। 
 
मुख्यमंत्री विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आज शाम को वरिष्ठ अधिकारियों की लेंगे बैठक, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आज शाम को वरिष्ठ अधिकारियों की लेंगे बैठक, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम अपने निवास कार्यालय में विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्थाओं के साथ-साथ आम जनता को खाद्यान्न सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति के संबंध में समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री ने अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को इस संबंध में सभी जिलों से जानकारी लेने को भी कहा है। मुख्यमंत्री की बैठक के पहले अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से वीडियो कांफ्रेसिंग करेंगे और जिलों में कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए गए इंतजामों और लागों को खाद्यान्न सहित अन्य दैनिक जरूरतों के सामान की आपूर्ति हेतु की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।