रायपुर, कोरोना महामारी से आमजनों की रक्षा के लिए तैनात डॉ भीमराम अंबेडकर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रायपुर के चिकित्सकों को विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट प्रदान किया।

रायपुर, कोरोना महामारी से आमजनों की रक्षा के लिए तैनात डॉ भीमराम अंबेडकर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रायपुर के चिकित्सकों को विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट प्रदान किया।

छत्तीसगढ़ में शिक्षको की कमी के चलते अधिकाश विश्वविद्यालयो और शासकीय महाविद्यालयों जिसमे इंजीनियरिंग महाविद्यालय भी शामिल है में अंशकालिक या जनभागीदारी से शिक्षको की नियुक्ति की जाती है जिसमे उन्हें मानदेय प्रति पियरेड की दर से दिया जाता है चुकि अभी लॉक डाउन के कारण कक्षाए नही लग रही है ऐसे में उन शिक्षको को पारिश्रमिक भी नही मिलेगा ऐसे में लगभग 330 परिवारों के प्रभावित होने की आशंका है,आदरणीय मुख्यमंत्री जी ने श्रमिक वर्ग , दैनिक वेतनभोगी वर्ग के लोगो को लिए राहत की घोषणा तो की है मगर इन जैसे लोग इस में छुट गए है इसी बात को मुख्यमंत्री जी के ध्यान में लाने अंशकालीन व्याख्याता उन्हें ईमेल तथा facebook के माध्यम से सूचित कर रहे है जिससे इस विपत्ति के समय उनकी मदद हो सके

क्या कह रहे है अंशकालिक प्राध्यापक
माननीय श्री भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ ,विश्व अभी एक महामारी Corona वायरस से लड़ाई कर रहा है जिसके चलते भारत में माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लॉक डाउन का आदेश जारी किया गया है जिसका हम सब भी पूरी ईमानदारी से पालन कर रहें हैं।जिसमें आपके द्वारा बहुत अच्छी कदम छत्तीसगढ़ वासियों के हित के लिए उठाया गया है जिसमें श्रमिक वर्ग , दैनिक वेतनभोगी और कुछ अन्य संघ है महोदय जी मै अवगत करना चाहूंगा की छत्तीसगढ़ के शासकीय इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेजो में अंशकालीन शिक्षक कार्यरत है जिनका माह की सैलरी क्लास के अनुसार देय होता है इस लॉक डाउन की वजह से सभी स्कूल और कॉलेज बंद किए गए है जिस कारण अंशकालीन शिक्षक की सैलरी नहीं बनाई जा सकती इन सभी अंशकालीन शिक्षकों में प्रायः सभी लोगो के परिवार का जीवन यापन निर्भर करता है।

संघ ने महोदय जी से विनम्र निवेदन किया है कि ऐसी व्यवस्था आपके द्वारा अपनाई जाए कि सभी अंशकालीन शिक्षकों के लिए लाभकारी हो।क्योकि इस लॉक डाउन के कारण सभी एक साथ न मिलकर अलग अलग मेल कर अपनी मांगे उन तक रक् रहे है
जय हिन्द जय भारत जय छत्तीसगढ़
कोण्डागांव,कोरोना वायरस के कारण इन दिनों सभी जगह लॉकडाउन है. लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए कोण्डागांव जिले में एक भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दी. लाश को गांव के बाहर जंगल में छिपा दिया था. लेकिन आरोपी की चालाकी काम नहीं आई. जंगल गई महिलाओं ने लाश देख लिया. बाकी हत्यारे के घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक से निकली हत्यारी लाठी ने रही सही कसर पूरी कर दी.
दरअसल, कोंडागांव ब्लॉक के पल्ली गांव में मृतक बोड़कु उर्फ बोचा राम और उसके भतीजे हीरा सिंह के बीच जमीन विवाद चल रहा था. हालांकि मृतक बोन्डकू ने अपने भतीजे आरोपी हरि सिंह को जमीन दे दिया था, लेकिन इससे वह संतुष्ट नहीं था. उसे पूरी जमीन, खेत और घर चाहिए था. आरोपी की पत्नी और बच्चे घर पर नहीं थे. इस दौरान उसे अपने चाचा के मर्डर का प्लान तैयार किया.
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
मृतक बोन्डकू एक दिन नहाने के लिए घर से निकला. तब हरि सिंह ने उसे अपने घर बुलाया और डंडे से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी. पूरे गांव में 21 दिन के लॉकडाउन के कारण कोई भी निकल नहीं रहा था, इसलिए किसी को पता नहीं चल पाया. हत्या के बाद आरोपी ने लाश को दिन भर अपने घर पर रखा और पुलिस से बचने के लिए घर से खून के धब्बे मिटाए. साथ ही हत्या के पूरे साक्ष्य सबूत को हटा दिया. लॉकडाउन के कारण पूरे गांव में सन्नाटा पसरा था जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने अपने कंधे में लाश उठाकर गांव से तीन किलोमीटर दूर सितली के जंगल में फेंक दिया.

सेप्टिक टैंक से मिला सबूत
चाचा की हत्या करने और पूरे सबूत मिटाने के बाद आरोपी बड़े आराम से अपने घर में था. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने पूरी घटना की छानबीन की. साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ की जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. ग्रामीणों के बयान के बाद जब आरोपी हरि सिंह मरकाम से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने घर में फैले खून के धब्बे मिटा दिए थे. अपने कपड़े भी धो लिए थे. वहीं हत्या में प्रयुक्त लाठी को घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में छिपा दिया था. सबूत के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
जंगल में मिली लाश
सितली गांव में उस समय हलचल मच गई जब जंगल में महुआ बीनने गए महिलाओं ने लाश देखी. सूचना पर जंगल पहुंचे ग्रामीणों ने मृतक की पहचान छिंदभाटा गांव निवासी बोन्डकु मरकाम के रूप में की. लाश देखकर गांव वालों के बीच सुगबुगाहट चालू हो गई. फिर लोगों ने सिटी कोतवाली कोंडागांव में सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने तुरंत एसडीओपी कपिल चंद्रा, टीआई राजेन्द्र मंडावी, एसआई मनोज नायक, एसआई विवेक सेंगर एवं अन्य स्टाप को तत्काल जांच करने भेजा गया .
रायपुर | राजधानी रायपुर के आधे से ज्यादा इलाकों के नलों में कल शाम को पानी नहीं आएगा । बता दें कि मरम्मत कार्य के चलते जलप्रदाय नहीं हो पाएगा । जानकारी के अनुसार रायपुर नगर निगम की ओर से 80 एमएलडी प्लांट के सम्पवेल सफाई का काम किया जाएगा । इसके साथ ही 900 एमएम व्यास के राईजिंग मेन में लिकेज की मरम्मत की जाएगी। बताया गया कि इसके लिए 28 मार्च को शट डाउन किए जाने से डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा पुरानी टंकी और श्याम नगर ओवर हेड टैंक से सुबह पानी आने के बाद शाम को पानी नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में पानी की सप्लाई जारी रहेगी।
बीजापुर | जिले में चार दिन पहले देर रात्रि कोरोना स्क्रीनिंग नहीं करवाने को लेकर जिले के स्वास्थ्य अमले से बदसलूकी के मामले पर बीजापुर थाने में मुंबई की मॉडल सहित उसके अन्य पांच साथियों के विरुद्ध घटना के 04 दिनों बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने मॉडल युवती सहित 05 लोगों के विरुद्ध गुरुवार को देर रात 01 बजकर 40 मिनट पर एफआईआर दर्ज करवाया गया है।
बीजापुर | जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र के पीडिया गांव में तेलंगाना से वापस लौटे 07 मजदूरों की मौत हो गई। मृतक मजदूर तेलंगाना मिर्ची तोडऩे के लिए गए थे, जहां उनकी तबियत बिगडऩे के बाद वे पैदल ही चलकर अपने गांव वापस लौट आए, इसके बाद उनकी गांव में ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इनका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। मृतक मजदूर कोरोना पॉजिटिव थे, या नहीं इसकी पुष्टि नही होने से प्रशासन अब उन ग्रामीणों की तलाश में जुटी है, जो उन सातों मृतकों मजदूरों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।
सुकमा | जिले में लॉकडाउन होने से मजदूरों को आने-जाने के लिए गाड़ी नहीं मिल रहा है, जिसके चलते आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से 150 किमी पैदल चलकर गुरुवार शाम करीब तीन दर्जन मजदूर अपने परिवार के साथ कोंटा पहुंचे, इन सभी मजदूरों को पहले स्थानीय प्रशासन के नुमांईदे ने सीमा पर ही रोक लिया, डॉक्टरों की टीम ने पहले सभी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और सभी को कैंप में बिठाकर खाना खिलाया इसके बाद गाड़ी का इंतजाम कर सभी को उनके घर पहुंचाया गया।
रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग, छत्तीसगढ़ शसान के अध्यक्ष एवं सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ के संयोजक महेन्द्र छाबड़ा ने प्रदेश के सभी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटियों से अनुरोध किया है कि कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण किसी जान भूखे रहने के कारण न जाय।
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज एम्स के डायरेक्टर डॉ. एन.एम. नगरकर के टेलीफोन पर बात कर एम्स में भर्ती कोराना पीडि़त मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हाल-चाल जाना।
एम्स के डायरेक्टर डॉ. एन.एम. नगरकर ने मुख्यमंत्री को बताया कि कोरोना वायरस के पीडि़त एम्स में भर्ती सभी 6 मरीज की स्थिति सामान्य है। एम्स प्रबंधन द्वारा उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए एम्स में सभी आवश्यक तैयारी पूरी है।
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर प्रदेश में कोराना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्थाओं और आमजनता को खाद्यान्न सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति के संबंध में बैठक लेकर इसकी समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को इस संबंध में सभी जिलों से जानकारी लेने को भी कहा है। मुख्यमंत्री की बैठक के पहले अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से वीडियो कांफ्रेसिंग करेंगे और जिलों में कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए गए इंतजामों और लागों को खाद्यान्न सहित अन्य दैनिक जरूरतों के सामान की आपूर्ति हेतु की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।
कांकेर | जिले में पदस्थ सहायक श्रम पदाधिकारी पंकज बिजपुरिया को मुख्यालय से उनुपस्थित पाये जाने पर कलेक्टर के.एल. चौहान ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जगदलपुर | भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की अध्यक्षा एवं वार्ड पार्षद दीप्ति पांडेय के घर को कलेक्टर के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम ने आइसोलेट कर 14 दिन तक घर से बाहर नही निकलने के लिए निर्देशित करते हुए उनके घर में किसी को भी नही जाने की सूचना चस्पा कर दिया है। ज्ञात हो कि इसके अलावा विदेश से बस्तर जिले में आये 17 लोगों की तलाश में प्रशासन का अमला लगा हुआ है।
रायपुर | लॉक डाउन का उल्लंघन करने एवं विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर पुलिस ने 20 अपराध दर्ज किये हैं। रायपुर, दुर्ग सहित अन्य जिलों में पिछले 24 घंटे में पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं। डीजीपी डीएम अवस्थी ने पुलिस अधीक्षकों को प्रतिदिन दर्ज मामलों की जानकारी एआईजी राजेश अग्रवाल को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
रायपुर,छत्तीसगढ़ प्राइवेट हॉस्पिटल अधिग्रहण किए जाने संबंधित पूर्व आदेश को निरस्त कर दिया है. आदेश को लिपिकीय त्रुटि बताते हुए निरस्त किया है तथा नया आदेश तत्काल प्रभावशील होगा. संचालक स्वास्थ्य सेवाएं एवं प्राधिकृत अधिकारी नवा रायपुर के हस्ताक्षर से उक्त आदेश जारी हुआ है.
देखे आदेश :-

धमतरी| कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार कई अहम प्रयास कर रही है साथ ही अलर्ट भी जारी कर दिया गया है उसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे है| आपको बता दे की लॉक डाउन के बाद भी शासन के आदेश की अवेलहना करने वाले दो अन्य खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस तरह अब तक धमतरी जिले में धारा 188 के तहत चार लोगों पर प्रकरण दर्ज हो चुका है।
