नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
छत्तीसगढ़ में रूका प्रत्येक व्यक्ति हमारा अतिथि: मुख्यमंंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में रूका प्रत्येक व्यक्ति हमारा अतिथि: मुख्यमंंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के लाभांडी में लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद और बेसहारा लोगों के लिए बनाए गए आश्रय स्थल का मुआयना कर वहां की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वहां रूके लोगों से बातचीत करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में इस वक्त रूका हुआ बाहर का कोई भी व्यक्ति हमारा मेहमान है। किसी को परेशान होने की कोई जरूरत नही है। ऐसे लोगों की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति हम करेंगे। ज्ञातव्य है कि देश के विभिन्न हिस्सों के ऐसे जरूरतमंद लोगों जो करोना वायरस के कारण लॉक डाउन की स्थिति में रायपुर में फंसे हैं, के लिए जिला प्रशासन द्वारा लाभांडी में कोरोना राहत शिविर- आश्रय स्थल बनाया गया है । इस शिविर में 12  राज्यों और 17 जिलों के भटक रहे 205 लोगों को आश्रय, भोजन और सुविधा दी गई है। 

मुख्यमंत्री ने यहां रूके एक-एक व्यक्ति से मुलाकात की और उनसे कहा कि वे राज्य केे मेहमान है और उन्हें यहां किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी, वे निश्चिंता से रहे और अपने घर-परिवार को भी अपनी कुशलता की जानकारी दें। मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान झारखंड के बलदेव राणा ने बताया कि वे और उनके साथी महाराष्ट्र से लौट रहे थे। उत्तर प्रदेश के देवरिया के रामनाथ शर्मा नौकरी के तलाश में छत्तीसगढ में भटक रहे थे। मध्यप्रदेश के पिपरिया के साधु रामदास त्यागी राजिम मेला के बाद से यहां थे। महाराष्ट्र के  गौतम  मजदूरी कर रहे थे। गोंदिया के श्रीकांत ट्रांसपोर्ट लाईन में होने के कारण यहां फंसे थे और हरियाणा के रामू परिवार की दो महिलाओ और दो बच्चो के साथ यहां पेशी में आये थे। यहां आश्रय लिए लोगों ने बताया कि वे इन्हें भोजन, चिकित्सा, रूकने सहित जरूरी सुविधाएं मिल रही है। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होनेे झारखंड सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियो से बातचीत की है और आश्वस्त किया कि उनके राज्यो के लोग छत्तीसगढ में अच्छे से रहेगे। उन्होंने छत्तीसगढ के मजदूरों और नागरिको के उनके राज्यों मे फंसे होने की स्थिति में उनसे हर संभव सहयोग देने का आग्रह भी किया है। यह भी कहा कि ऐसे ही आश्रय शिविर राज्य के सभी जिलो में बनाएं गए है। मुख्यमंत्री के मुलाकात और अवलोकन के दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारी ,स्वयंसेवी संगठन के लोग और स्थानीय पार्षद भी उपस्थित थे, मुख्यमंत्री ने उन्हें इस नेक एवं मानवता के काम में दिन-रात लगकर सेवा करने के लिए साधुवाद दिया और किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से नागरिकों को सुरक्षित रखने की अपनी मुहिम के अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने इन जरुरतमंदॉ, श्रमिको, बेसहारा लोगों को लाभांडी स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वसुविधायुक्त बहु मंजिला भवनों में अलग-अलग फ्लैटों में आश्रय दिया है। यह पूरी कार्यवाही पुलिस अधीक्षकी आरिफ शेख, नगर निगम कमिश्नर  सौरभ कुमार, जिला पंचायत सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने मिलकर की है। इस दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी,महिला बाल विकास, वन, स्वास्थ्य,खाद्य सहित अन्य विभाग भी शामिल भी शामिल थे। जिला पंचायत सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों की इस टीम ने तीन बसों को लेकर ऐसे लोगों की तलाश में परसो देर शाम रेलवे स्टेशन क्षेत्र पहुंची, जहां से रायपुर स्मार्ट सिटी कार्यालय में स्थापित फूड कंट्रोल सेल से सर्वाधिक भोजन लेने की जानकारी मिली थी। महिला अधिकारियों के दल ने यहों महिलाओं, उनके साथ के दुधमुहे बच्चों, वृद्ध, दिव्यांग समेत ऐसे 75 लोगों को बसों में लेकर लाभांडी स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नवनिर्मित भवन में शिफ्ट किया। नगर निगम के इस भवन में जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पहले से की जा चुकी थीं और इस परिसर में शहर की कई सामाजिक संस्थाओं से मिले सहयोग से दरी, कंबल, चादर, बाल्टी, मंग, साबुन, पेस्ट, ब्रश समेत जरूरी सामान की व्यवस्था पहले से ही की गई थी। यहां ठहराए गए छोटे बच्चों को असुविधा ना हो इसके लिए रायपुर जिला प्रशासन ने दूध की पर्याप्त व्यवस्था भी तत्काल की। इन आश्रय प्राप्त करने वालेो जरूरतमंदो को जरूरी सुविधाओं की देखरेख का जिम्मा जिला प्रशासन ने सामर्थ चेरिटबल और वी द पीपल स्वयंसेवी संगठन को दिया गया है, जो 24 घंटे उनके साथ रहकर उनकी सुविधाओं का ध्यान रख रही है। यहां आश्रय मे सोशल ङिसटेशिग कायम रखते हुए उन्हे हर संभव मदद की जा रही है। रूके नागरिकों मे सबसे अधिक नागरिक मध्यप्रदेश के 27 और झारखंड के 19 है। जिले मे सबसे अधिक बलौदाबाजार के 18 और दुर्ग के 13 है। छत्तीसगढ़ के 121 और रायपुर जिले के 40 है।
 बड़ी खबर: दिल्ली की जमात में शामिल होकर कोरबा लौटे 20 लोगो को किया गया ट्रेस, राताखार मस्जिद में मिले 15 लोग

बड़ी खबर: दिल्ली की जमात में शामिल होकर कोरबा लौटे 20 लोगो को किया गया ट्रेस, राताखार मस्जिद में मिले 15 लोग

कोरबा| दिल्ली निजामुद्दीन के तब्लीगी मरकज में शामिल लोग देशभर में छिंटक गए हैं। निजामुद्दीन के तब्लीगी मरकज में शामिल लोगों की जानकारी दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कोरबा पुलिस को दी। उनका मोबाइल नंबर बताया। उनकी लोकेशन भी स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद प्रशासन की कार्रवाई चालू हुई। टीम ने राताखार स्थित मस्जिद परिसर में ही 15 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। पांच लोग अलग-अलग स्थानों पर मिले। उन्हें भी रसियन हॉस्टल में क्वारेंटाइन किया गया है।

जानिए पूरी खबर-
बता दे की लॉक डाउन के दौरान निजामुद्दीन के मरकज में शामिल देशभर के अलग-अलग हिस्सों में छिप कर रहे लोगों को लेकर पूरे देश में कड़कंप मच गया है। मरकज में छत्तीसगढ़ के 101 लोग शामिल हुए थे। इन सभी की पहचान कर राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा दल से इनका परीक्षण कराया गया हैं। परीक्षण के आधार पर पूरी सतर्कता बरतते हुए इन्हें क्वारंटाइन और आइसोलेशन में रखा गया हैं। वहीं, दूसरी ओर लोरमी जिले में भी मरकज जमात में शामिल होने वाले 1 शख्स की पहचान हुई है। बताया जा रहा है कि यहां भी संदिग्ध मरीजों को लोरमी में क्वारंटाइन किया गया है।
 
भूपेश बघेल ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र, जाने क्या है इस पत्र में खास

भूपेश बघेल ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र, जाने क्या है इस पत्र में खास

छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और लोगों की सहायता के लिए व्यक्त किया आभार
 
राज्य सरकार द्वारा दूसरे राज्यों के नागरिकों के लिए छत्तीसगढ़ में की गई व्यवस्थाओं की दी जानकारी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और अन्य लोगों की सहायता के लिए आभार व्यक्त किया है।

बघेल ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को प्रेषित पत्र में कहा है कि मेरी जानकारी में लाया गया है कि आपके राज्य में फंसे हुए छत्तीसगढ़ के मजदूरों एवं अन्य नागरिकों हेतु संबंधित जिला प्रशासन द्वारा तत्परता से सहायता उपलब्ध कराई गई है। आपकी सरकार के उक्त सराहनीय कार्य के लिए आपको धन्यवाद ज्ञापित करता हूॅ। मैं आशा करता हूॅ कि आपके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य के श्रमिकों को किसी भी प्रकार की कठिनाई नही होगी। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार के द्वारा भी प्रदेश के सभी नागरिकों सहित अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा, उचित रहवास एवं भोजन व्यवस्था हेतु प्रभावी कदम उठाया गया है। आमजन को स्वास्थ्य और दैनिक जरूरतों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राज्य की राजधानी सहित सभी जिला मुख्यालयों में कंट्रोल रूम की स्थापना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत गरीब परिवारों को अप्रैल एवं मई माह का एकमुश्त नि:शुक्ल चावल वितरण, आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता हेतु खाद्य एवं परिवहन विभाग द्वारा 24 घंटे मॉनिटरिंग, हर ग्राम पंचायत में जरूरतमंद लोगों के लिए दो क्विंटल चावल की व्यवस्था, निराश्रित तथा सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। 

उन्होंने बताया कि नोवेल कोरोना वायरस से उत्पन्न राष्ट्रीय आपदा में प्रभावित संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं एवं आपके राज्य में फंसे हुए छत्तीसगढ़ के मजदूरों एवं अन्य प्रवासी मजदूरों के ठहरने, भोजन व्यवस्था इत्यादि की व्यवस्था तथा आपके राज्य सरकार से आवश्यक समन्वय करने हेतु सोनमणि बोरा, श्रम सचिव को राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्रम विभाग द्वारा सम्पर्क हेतु हेल्पलाईन नम्बर 0771-2443809, 91098-49992, 75878-22800, श्रमायुक्त कार्यालय के उप श्रमायुक्त एस.एल. जांगड़े 94252-46562 एवं श्रीमती सविता मिश्रा 94252-30019 अधिकृत किए गए हैं। अनुरोध है कि छत्तीसगढ़ राज्य के श्रमिक एवं अन्य नागरिक आपके राज्य के जिन जिलों में भी ठहरे हुए हैं, उन जिलों के संबंधित अधिकारियों के संपर्क अधिकारियों के नम्बर हमारे अधिकारियों को उपलब्ध कराने हेतु संबंधितों को निर्देशित करने का कष्ट करें, ताकि हमारे राज्य के अधिकारी समय-समय पर हमारे नागरिकों का कुशल-क्षेम जान सकें। 

मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में रह रहे अन्य प्रदेशों के प्रवासी श्रमिकों सहित सभी नागरिकों एवं कोरोना वायरस महामारी के परिणामस्वरूप अन्य प्रदेशों में फंसे हुए प्रदेश के श्रमिक भाई-बहनों एवं नागरिकों के लिए हर संभव सुरक्षा एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी अपने समन्वित प्रयासों से निश्चित ही सभी नागरिकों को हर संभव सामाजिक सुरक्षा प्रदान करते हुए सफलता हासिल करेंगे।  
विधायक विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखा पत्र, कहा - निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की तीन माह की फीस हो माफ

विधायक विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखा पत्र, कहा - निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की तीन माह की फीस हो माफ

रायपुर | रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निजी शालाओं के विद्यार्थियों की तीन माह की फीस माफ कराने का अनुरोध किया  है।  

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखे पत्र में विधायक विकास उपाध्याय ने कहा है कि पूरे विश्व में आये कोरोना के संकट से छत्तीसगढ़ राज्य भी पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। शासन द्वारा इस संक्रमण को रोकने सबसे पहले सभी स्कूलों को बंद कराने का निर्णय लिया गया। जिसके चलते पिछले माह से सभी स्कूल पूरी तरह से बंद हैं, तो आगे भी इसे बंद की यथावत स्थिति में ही रखने की जरूरत पड़ेगी। इस बीच सभी पलकों की लॉक डाउन के चलते माली हालत भी ठीक नही है और इन स्कूलों में लिया जाने वाला मासिक शुल्क की रकम भी भारी भरकम होती है। बच्चे आज पूरी तरह से अपने घरों में बंद हैं जिनका स्कूलों के शैक्षणिक या ट्रेवल गतिविधियों से कोई जुड़ाव नही है ऐसे में जब इन प्राइवेट स्कूलों का विद्यार्थियों के किसी भी गतिविधियों में कोई योगदान नही है, बावजूद स्कूल प्रबंधन द्वारा मोबाइल में मेसेज कर, फोन कर स्कूल की फीस व अमानवीय तरीके से स्कूल के ट्रेवल की फीस भी जमा करने दवाब डाला जा रहा है। जो कि मानवीय दृष्टिकोण से पूर्णतह गलत है।अत: आपसे निवेदन है कि मानवीय आधार पर  इस बात की उन पलकों को राहत दी जाये कि मार्च माह से लेकर मई माह तक कि उनकी सम्पूर्ण फीस को पूरी तरह से माफ कर छूट दी जाए जो कि एक तरह से कोरोना संकट के इस  विषम परिस्थिति में स्कूलों के प्रबंधन द्वारा दिया जाने वाला छूट एक तरह से दान स्वरूप यहाँ के पलकों के लिये साबित होगा।
आप प्रदेश के एक संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं और आपके द्वारा सभी वर्ग के लोगों को किसी न किसी माध्यम से राहत देने लगातार प्रयास किया जा रहा है, तो आपसे निवेदन है कि इस महत्वपूर्ण माँग को भी इस श्रेणी में सम्मिलित करते हुए प्रदेश के लाखों पलकों को राहत देने आवश्यक आदेश जारी करने का कष्ट करेंगे। मुख्यमंत्री इस माँग को पूरा करते हैं तो प्रदेश के कई लाख पलकों को इस संकट की घड़ी में राहत मिलेगी।
 
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, जाने क्या कुछ है खास

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, जाने क्या कुछ है खास

बघेल ने मनरेगा मजदूरों, असंगठित कामगारों, जन-धन खातों और संगठित क्षेत्र के कामगारों को सहायता प्रदान करने के दिए सुझाव
 
मनरेगा श्रमिकों को तीन माह तक एक हजार रूपए, जन-धन खातों में तीन माह तक 750 रूपए और संगठित क्षेत्र के कामगारों की भविष्य निधि का वहन तीन माह तक केन्द्र सरकार द्वारा करने का दिया सुझाव
 
मुख्यमंत्री ने कहा- समाज का एक बड़ा वर्ग केन्द्र सरकार द्वारा की गई घोषणाओं से लाभ प्राप्त करने में अभी भी वंचित है
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि- 26 मार्च को केन्द्रीय वित्तमंत्री द्वारा आजजन को सहायता पहुंचानेे के लिए की गयी घोषणाएं सराहनीय है, जिसमें समाज के बड़े तबके को राहत मिली है। केन्द्र सरकार द्वारा की गयी सकारात्मक पहल को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता है, क्योकि अभी भी समाज का एक बड़ा वर्ग उन घोषणाओं से लाभ प्राप्त करने में अभी भी वंचित है। विशेष तौर पर ''मनरेगा'' योजना के तहत आने वाले भूमिहीन मजदूर तथा असंगठित क्षेत्र के कामगार, वर्तमान परिस्थितियों में इनका जीवन-यापन दूभर होना तय है।

बघेल ने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं के संदर्भ में उनके अतिरिक्त मेरे कुछ सुझाव इस प्रकार है:-मनरेगा एवं असंगठित क्षेत्र के कामगारों को आगामी तीन माह तक प्रतिमाह एक हजार की राशि उनके खातों में अंतरित की जाए। सभी जन-धन खाता धारकों को 750 रूपए प्रतिमाह की राशि आगामी 3 माह तक उनके खातों में अंतरित की जाए। इसमें महिला, पुरूष, जीरो बैलेन्स अथवा अप्रचलित खाते सभी शामिल हो।

बघेल ने इसके साथ ही संगठित क्षेत्र के सभी कामगारों जिन्हें 15 हजार प्रतिमाह से कम राशि प्राप्त होती हो, उनकी भविष्य निधि की संपूर्ण राशि आगामी तीन माह तक केन्द सरकार द्वारा वहन करने और उसमें किसी भी तरह की पूर्व शर्त नही रखने का अनुरोध किया है। भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री से कहा है कि यदि उपरोक्त सुझाव के अनुरूप स्वीकृति दी जाती है तभी हम कोरोना के खिलाफ छेड़ी गयी जंग जीतने में सफल हो सकते है अन्यथा लाखों परिवारों के लिए जीवन का संकट उत्पन्न होना निश्चित है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से विनम्र अनुरोध किया है कि इन मांगों की स्वीकृति शीघ्र अतिशीघ्र प्रदान करने का कष्ट करें ताकि इन वर्गो को बड़ी राहत मिल सके। 

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ में 21 मार्च से कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए ''लॉकडाउन किया गया है। जिससे राज्य में कोरोना पीडि़तों की संख्या सीमित रखने में सहायता मिली है। ''एम्स रायपुर का अमला तथा राज्य शासन के सभी अधिकारी आपदा के इस समय में आम जनता को सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ मोर्चा सम्हाले हुए है।
लॉकडाउन के दौरान कबीरधाम जिले में तीन ट्रकों का अवैध प्रवेश, तीनों चालको पर जुर्म दर्ज, ट्रक जब्त

लॉकडाउन के दौरान कबीरधाम जिले में तीन ट्रकों का अवैध प्रवेश, तीनों चालको पर जुर्म दर्ज, ट्रक जब्त

कवर्धा। कोरोना वायरस के रोकथाम और नियंत्रण के लिए जारी लॉकडाउन में कबीरधाम जिले की सीमा में अवैध रूप से प्रवेश कराने वाले तीन ट्रक चालकों पर अपराध पंजीबद्घ कर ट्रक जब्त कर लिया गया है। तीन अलग-अलग सीमावर्ती क्षेत्र चिल्फी, पोलमी और दशरंगपुर में तीन ट्रक के अवैध परिवहनों पर कार्यवाहीं हुई है। वाहन चालको पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने जिले अथवा जिले के बाहर खाद्यान्न सामाग्रियों से जुड़ी ट्रकों के परिवाहनों की अनुमति दी है। जब्त एक ट्रक में टैंकर लोड़ था। वही दो अन्य ट्रकों में कुछ मजदूर को अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।


उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में लॉक डाउन किया गया है। कबीरधाम जिले में कलेक्टर शरण द्वारा खाद्यान्न समाग्री अथवा उनके जुडे खाली वाहनों के मुमेंट की ही अनुमति दी गई है।


कवर्धा अनुविभागीय अधिकारी विपुल गुप्ता ने बताया कि जिले के अंतिम सीमा क्षेत्र कवर्धा-बेमेतरा मार्ग के दशरंपुर चैकी में ट्रक क्रमांक एमपी 04 जीए 2899 को जब्त किया गया है और वाहन चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। यह डिप्टीकलेक्टर श्री विनय कश्यप और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई है। ट्रक में लगभग 30-से 35 श्रमिक सवार थे। सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य अमले द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है।


बोडला अनुविभागीय अधिकारी विनय सोनी ने बताया की चिल्फी पुलिस ने चिल्फी के पास ट्रक क्रमांक जीजे, 03 ऐ जेड 6339 को जब्त किया गया है। वाहन चालक बृजेशा सिंह परिहार के खिलाफ अपराध पंजीबंद्ध किया गया हैं। पुलिस टीम के मुताबिक ट्रक में लगभग 10 श्रमिक अवैध रूप से सवार थे।

पंडरिया अनुविभागीय अधिकारी प्रकाश टंडन ने बताया कि पोलमी बैरियर में कुकदूर पुलिस टीम ने ट्रके अवैध परिवहन पर कार्यवाहीं की है। पुलिस के मुताबिक ट्रक क्रमांक केआर 34 बी 6264 में टैंकर लोड था। लॉकडाउन के दौरान जिले में खाद्यान्न समाग्रियों से जुड़ी वाहनों के जिले में प्रवेश की अनुमति है। इस ट्रक में कोई भी खाद्यान्न समाग्री नहीं था। पुलिस ट्रक को जब्त कर वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। ट्रक के सवार श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है।

राजधानी में शराब नहीं मिलने पर युवकों ने पी स्पिरिट दो की मौत, एक की हालत गंभीर, घटनास्थल पर पहुंचे महापौर

राजधानी में शराब नहीं मिलने पर युवकों ने पी स्पिरिट दो की मौत, एक की हालत गंभीर, घटनास्थल पर पहुंचे महापौर

रायपुर | लॉकडाउन के दौरान शराब दुकान बंद होने पर नशे के शौकिनों द्वारा अपने शौक को पूरा करने के लिए स्पिरिट पीने का मामला शराब नहीं मिलने पर प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार बांसटाल के दो युवकों ने शराब नहीं मिलने पर स्पिरिट पी जिसके चलते उनकी वहीं मौत हो गई। तीसरे व्यक्ति की गंभीर हालत में सूचना मिलने पर महापौर एजाज ढेबर द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर उसे बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ज्ञातव्य है कि लाकडाउन के दौरान इन दिनों शराब दुकानें भी बंद है। वहीं शहर में नशेडिय़ों की बड़ी संख्या अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिए अन्य नशों को खोज रही है। इसी कड़ी में उक्त युवकों द्वारा शराब नहीं मिलने पर स्पिरिट पिया गया जिसके चलते घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। 
 
राजधानी रायपुर में बेवजह तफरी करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में बेवजह तफरी करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

रायपुर | कोरोना वायरस के चलते इस समय पूरे देश एवं प्रदेश में कड़ा लाकडाउन लगाया गया है। बार-बार प्रधानमंंत्री मुख्यमंत्री एवं विभिन्न माध्यमों से जिसमें प्रमुख रूप से अस्पताल के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ द्वारा लोगों से स्वयं की सुरक्षा के लिए घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है। बावजूद इस महामारी की गंभीरता को नहीं समझते हुए कुछ लोग मनमानी करने पर उतर गये हैं। सिविल लाइंस थाने से मिली जानकारी के अनुसार राजातालाब नईबस्ती निवासी जाकिर हुसैन दोपहिया वाहन से राजभवन की ओर से आता हुआ बेरिकेट पर रोका गया। पूछताछ करने पर बेरिकेट में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त युवक से पूछताछ करने पर युवक का जवाब था वह अपनी मर्जी से घूम रहा है जो करना है कर लो। उक्त बात सुनने पर ड्यूटी में तैनात उपनिरीक्षक अजय झा ने उक्त मामले की शिकायत सिविल लाइंस थाने में की युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 एवं 269 के तहत मामला कायम कर गिरफ्तार किया गया है। 

ज्ञातव्य है कि बार-बार पुलिस प्रशासन द्वारा बेवजह घूमने वालों को समझाइश दी जा रही है। बावजूद इसके प्रशासनिक व्यवस्था में सहयोग करने के बजाय कुछ लोग आम दिनों की तरह अपनी मनमर्जी कर महामारी को बढ़ाने पर अमादा है। 
 
प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने विद्यालय की 3 माह की फीस को माफ करने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, पढ़ें पूरी खबर

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने विद्यालय की 3 माह की फीस को माफ करने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा और उनसे पत्र द्वारा यह अनुरोध किया की जिस प्रकार पूरे देश और पूरी दुनिया में कोरोना वायरस को लेकर मानव जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है पूरी दुनिया की आर्थिक हालत बेहद खराब है इसी को देखते हुए एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा ने सीएम को पत्र द्वारा यह अनुरोध किया कि विद्यालयों में 3 माह की फीस को माफ करने का सरकार निर्णय ले क्योंकि इस महामारी के चलते लोगों की आर्थिक हालत बहुत ही ज्यादा खराब हो चुकी है और इससे लड़ने के लिए उन्हें आर्थिक रूप से सहायता मिले इसको देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया है कि विद्यालयों की 3 माह की फीस को माफ कराने का आदेश छत्तीसगढ़ सरकार करें।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ सरकार जिस प्रकार कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जो योजनाएं बना रही है एवं जो भी होम एग्जाम है उसमें जनरल प्रमोशन दिया गया है उसको लेकर पूरी छत्तीसगढ़ एनएसयूआई एवं समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
कोरोना संक्रमित छात्र ने नहीं दी लंदन से वापसी की जानकारी, पुलिस में एफ आई आर दर्ज

कोरोना संक्रमित छात्र ने नहीं दी लंदन से वापसी की जानकारी, पुलिस में एफ आई आर दर्ज

कोरबा | छत्तीसगढ़ के कोरबा में कोरोना से संक्रमित पाये गये लंदन रिटर्न छात्र के विरूद्ध कार्यपालिक दण्डाधिकारी ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। छात्र ने अपनी लंदन से वापसी की जानकारी और विदेश यात्रा के इतिहास को छुपाते हुये शासकीय अस्पताल या टोल फ्री हेल्पलाईन 104 पर सूचित नहीं किया था। छात्र के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहित की धारा.188, 269, 270 एवं 271 के तहत् प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। प्राथमिकी कोरबा के तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री सोनित मेरिया ने दर्ज करायी है। सोमवार को लंदन में पढऩे वाले इस छात्र की कोरोना की जॉंच पॉजीटिव आयी थी और जिला प्रशासन ने तत्परता से छात्र को ईलाज के लिये रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में दाखिल कराया है। 

आधिकारिक जानकारी के अनुसार छात्र 18 मार्च 2020 को लंदन से मुंबई.रायपुर होते हुये कोरबा आया था। छात्र अपनी विदेश से आने की जानकारी छिपाते हुये उपेक्षापूर्वक कोरबा शहर में यत्र.तत्र घूमता रहा। जिससे आमजनों में कोरोना के संक्रमण की सम्भावना बन गयी। इसके साथ ही छात्र द्वारा जिले में लागू धारा.144 के निर्देशों का उल्लंघन भी किया गया। 18 मार्च को लंदन से वापसी के बाद छात्र ने अपनी विदेश यात्रा के इतिहास को छिपाया और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरोना वायरस के नियंत्रण तथा रोकथाम के लिये लागू दिशा निर्देशों का उल्लंघन करते हुये स्वयं को न तो होम आईसोलेट किया और न ही अपने मुॅंह.नाक को मास्क से ढॅंका। लंदन से लौटने के बाद छात्र रायपुर हवाई अड्डे से रायपुर में ही अपने परिचित के घर भी गया और कोरबा आगमन के बाद पिता के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय में भी उसका आना जाना रहा। 22 वर्षीय छात्र ने छत्तीसगढ़ एपिडेमिक डिसिस कोविड 19 रेगुलेशन अधिनियम 2020 की कण्डिका 8 एवं 9 का उल्लंघन किया है, जिसके कारण उसके विरूद्ध कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। 
 
अप्रैल फूल के दिन प्रदेशवासियों से संयम और सतर्कता बरतने राज्य शासन की अपील, गलत और भ्रामक सूचनाओं के आदान-प्रदान पर होगी कड़ी कार्रवाई

अप्रैल फूल के दिन प्रदेशवासियों से संयम और सतर्कता बरतने राज्य शासन की अपील, गलत और भ्रामक सूचनाओं के आदान-प्रदान पर होगी कड़ी कार्रवाई

रायपुर | राज्य शासन ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि एक अप्रैल को लोगों को अप्रैल फूल बनाने में किसी भी तरह की अफवाह या भ्रमक समाचार नहीं फैलाने का आग्रह किया है। भ्रामक समाचार फैलाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य शासन ने अपील की है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लाकड़ाउन किया गया है। सभी नागरिक अपने घरों में रहें। कोरोना एडवाइजरी का अक्षरश: पालन करें। अति आवश्यक कार्य या राशन सामग्री की खरीदी के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित छूट समय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सामग्री खरीदी की जाए।  लॉकडाउन में धारा 144 का उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
एक अपै्रल को आमतौर पर अप्रैल फूल दिवस ,एक-दूसरे को मूर्ख बनाने की परम्परा है परंतु वर्तमान में कोरोना संकट और लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए इस दिन कोई भी ऐसी बात या अफवाह नहीं फैलाई जाए जिससे लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़े।
प्रदेशवासी सूचनाओं के आदान प्रदान में पूरी सर्तकता और गंभीरता बरतें ।लोगों को इस बात के लिए भी जागरूक किया जाए कि अनजाने में उनकी एक गलती प्रशासन और लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। ऐसी हरकतें वर्तमान परिस्थिति में बर्दश्त नही की जा सकती। ऐसे लोगों से कड़ाई से निपटा जाएगा। इन लोगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए गए हैं।
 
ओटीपी नंबर पूछकर 2 लाख 10 हजार की धोखाधड़ी की

ओटीपी नंबर पूछकर 2 लाख 10 हजार की धोखाधड़ी की

रायपुर, एटीएम कार्ड का ओटीपी नंबर पूछकर एवं कार्ड का क्लोन बनाकर फर्जीवाड़ा करने वालों की संख्या में दिनोंदिन वृद्धि हो रही है। अभनपुर थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार भागीरथी सिन्हा आयु 31 वर्ष पिता सखाराम सिन्हा निवासी शिक्षक नगर अभनपुर से मोबाइल धारक मारूति गैरेज मौदहापारा ने पांच रुपये गुगल पर फोन सर्च करने के नाम पर ऑनलाइन पांच रुपये भुगतान करने की बात कही। प्रार्थी द्वारा ऑनलाइन ओटीपी नंबर आरोपी के पूछने पर बताया गया जिसके आधार पर आरोपी ने एक्सिस अभनपुर के प्रार्थी के खाते से तीन बार में 2 लाख दस हजार रुपये की राशि का आहरण कर धोखाधड़ी की। उक्त मामले में अभनपुर थाने ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला कायम किया है।  

संकट में फंसे श्रमिकों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार बनी मददगार

संकट में फंसे श्रमिकों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार बनी मददगार

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर लॉकडाउन की वजह से दूसरे राज्यों में मुसीबत में फंसे 7 हजार मजदूरों के भोजन एवं आवास की हुई व्यवस्था की गई है।
कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से देश और प्रदेश में निर्मित लॉकडाउन की स्थिति से देश के अन्य राज्यों में मुसीबत में फंसे छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 7 हजार मजदूरों की मददगार छत्तीसगढ़ सरकार बन गई है। इन संकटग्रस्त मजदूर भाईयों की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न सिर्फ सुध ली है बल्कि जिन राज्यों में मजदूर भाई फं से हुए है, वहां उनके भोजन एवं आवास का भी बेहतर प्रबंध सुनिश्चित कराया है। राज्य के ऐसे मजदूर जो लॉकडाउन की वजह से अपने घर वापस नहीं आ सके है, उनके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में यथास्थान रहने एवं खाने की व्यवस्था के साथ ही अन्य आवश्यक मदद लगातार मुहैया कराई जा रही है। राज्य के नोडल अधिकारी एवं श्रम सचिव श्री सोनमणि बोरा इस व्यवस्था पर खुद निगरानी रख रहे है। श्री बोरा के दिशा-निर्देशन में श्रम विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारी दूसरे राज्यों के अधिकारियों और नियोक्ताओं से समन्वय स्थापित कर राज्य के मजदूर भाईयों की रखने और खाने का इंतेजाम कर रहे है। ज्ञातव्य है कि 22 मार्च से लॉकडाउन के कारण छत्तीसगढ़ के 6937 श्रमिक देश के अन्य राज्यों में फंस गए हैं। राज्य शासन ने इसकी सूचना मिलते ही तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित की और राज्य के फं से हुए श्रमिक भाईयों के लिए यथास्थान रहने और खाने का प्रबंध सुनिश्चित किया। श्रम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक 1667 श्रमिक महाराष्ट्र राज्य में लॉकडाउन की वजह से फसे हुए है। इसी तरह उत्तरप्रदेश में 1348, जम्मू में 1125, तेलंगाना में 878, गुजरात में 381, कर्नाटक में 295, आंध्रप्रदेश में 193, मध्यप्रदेश में 167, तमिलनाडु में 160, केरल में 155, पंजाब में 154 श्रमिक फंसे हुए है। यह श्रमिक छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों के रहने वाले है। राज्य के श्रमिक भाईयों की संकट की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर आवश्यक मदद दिलाने का आग्रह किया है। ज्ञातव्य है कि मुंगेली जिले के ऐसे श्रमिक जो अन्य राज्यों में लॉकडाउन की वजह से मुसीबत में फं स गए है, उनकी मदद के लिए जिला प्रशासन मुंगेली द्वारा 4 लाख रूपए की पहली किस्त भी उपलब्ध कराई गई है। कबीरधाम जिले के मुसीबतजदा मजदूरों की मदद के लिए जनसहयोग से 1.31 लाख रूपए भेजे गए है। बेमेतरा जिले के मजदूरों की मदद के लिए 1.60 लाख की मदद भेजी गई है। गौरतलब है कि लॉकडाउन की वजह से छत्तीसगढ़ राज्य में भी अन्य प्रांतों के श्रमिक फंसे हुए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार मुसीबत में फं से सभी श्रमिकों के रहने एवं खाने की व्यवस्था छत्तीसगढ़ राज्य में की गई है। श्रमिकों के ईलाज एवं अन्य आवश्यक मदद का भी ध्यान रखा जा रहा है।
 

बलौदाबाजार नान के जिला प्रबंधक निलंबित, कोरोना महामारी के प्रबंधन में लापरवाही बरतने पर राज्य सरकार ने की कार्रवाई

बलौदाबाजार नान के जिला प्रबंधक निलंबित, कोरोना महामारी के प्रबंधन में लापरवाही बरतने पर राज्य सरकार ने की कार्रवाई

बलौदा बाजार | कोरोना महामारी के प्रबंधन में लापरवाही बरतने को राज्य सरकार ने गंभीरता से लेते हुए बालौदाबाजार जिले के नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक श्री संजय तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।  

       गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोरोना महामारी के प्रबंधन के चलते सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आवश्यक सेवा घोषित किया गया है साथ ही राज्य में एस्मा लागू किया गया है। संजय तिवारी को बिना अवकाश स्वीकृति के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने और खाद्यान्न भण्डारण से संबंधित अपने कर्तव्यों का निर्वहन नही करने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड नवा रायपुर द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री तिवारी का मुख्यालय जिला कार्यालय रायपुर निर्धारित किया गया है। श्री तिवारी को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
 
निगम अमले ने किया कंचनगंगा कॉलोनी को सेनेटाइज,पढ़े पूरी खबर

निगम अमले ने किया कंचनगंगा कॉलोनी को सेनेटाइज,पढ़े पूरी खबर

रायपुर, कंचनगंगा कॉलोनी रोहणीपुरम में एक युवती के कोरोना संदिग्ध पाए जाने पर कल देर रात ही वहां फॉगिंग कराई गई। आज सुबह चार बजे से निगम अमले ने वहां पहुंचकर सेनेटाइज करने का काम शुरू कर दिया। नगर निगम से प्राप्त सूचना के अनुसार रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 5 के जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता बीपीके राही, जोन स्वास्थ्य अधिकारी भूषण ठाकुर, सेनेटरी इंस्पेक्टर दिलीप साहू तथा टीम के अन्य सदस्य सुबह 4 बजे से ही कंचनगंगा कॉलोनी पहुंच गए थे। सबसे पहले वहां के गलियों और नालियों की साफ सफाई की गई। वहां एल्कोहलयुक्त सेनेटाइजर से छिड़काव किया गया गया।  

मुख्यमंत्री बघेल ने यूपी के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, छत्तीसगढ़ के मजदूरों की मदद के लिए जताया आभार

मुख्यमंत्री बघेल ने यूपी के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, छत्तीसगढ़ के मजदूरों की मदद के लिए जताया आभार

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण की वजह से निर्मित लॉकडाउन के चलते उत्तरप्रदेश में फंसे छत्तीसगढ़ राज्य के श्रमिकों के भोजन एवं आवास के प्रबंध में उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही मदद के लिए वहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र प्रेषित कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य के श्रमिकों को लॉकडाउन की स्थिति में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में फंसे अन्य राज्यों के श्रमिकों की मदद के लिए राज्य सरकार द्वारा की जा रही मदद की जानकारी भी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री से साझा की है।  

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ में प्रदेश के सभी नागरिकों सहित अन्य राज्यों के प्रवासी, मजदूरों की सुरक्षा, उचित रहवास एवं भोजन व्यवस्था के लिए प्रभावी कदम उठाया गया है। आम जनों को स्वास्थ्य और दैनिक जरूरतों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राज्य की राजधानी सहित सभी जिला मुख्यालयों में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीब परिवारों को अप्रैल एवं मई का एक मुश्त नि:शुल्क चावल वितरण किया जा रहा है। आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता के लिए खाद्य एवं परिवहन विभाग द्वारा 24 घंटे मॉनिटरिंग, हर ग्राम पंचायतों में जरूरतमंद लोगों के लिए चावल की व्यवस्था, निराश्रित तथा अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने पत्र में बताया कि नोवल कोरोना वायरस से उत्पन्न राष्ट्रीय आपदा में प्रभावित संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं, छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्य में फंसे हुए स्थानीय एवं प्रवासी मजदूरों के ठहरने, भोजन व्यवस्था तथा अन्य राज्य सरकारों से समन्वय के लिए भारतीय प्रशासिक सेवा के अधिकारी श्रम विभाग के सचिव श्री सोनमणि बोरा मोबाइल नम्बर 75878-21800 राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त करने एवं श्रम विभाग द्वारा संपर्क हेतु हेल्प लाइन नम्बर 0771-2443809, 91098-49992 तथा 75878-22800 स्थापित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में रह रहे अन्य प्रदेशों के प्रवासी श्रमिकों सहित सभी नागरिकों एवं कोरोना वायरस महामारी के परिणाम स्वरूप अन्य प्रदेशों में फंसे हुए प्रदेश के श्रमिक भाई-बहनों एवं नागरिकों के लिए हर संभव सुरक्षा एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विश्वास जताया है कि सभी अपने समन्वित प्रयासों से निश्चित ही सभी नागरिकों को हर संभव सामाजिक सुरक्षा प्रदान करते हुए सफलता हासित करें।
 
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय कक्षा पहली से 8वीं तथा कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्रों को मिला जनरल प्रमोशन

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय कक्षा पहली से 8वीं तथा कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्रों को मिला जनरल प्रमोशन

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के उपायों के तहत एक बड़ा निर्णय लेते हुए शिक्षा सत्र 2019-20 में कक्षा पहली से 8वीं स्तर तक तथा कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सामान्य कक्षोन्नति (जनरल प्रमोशन) दिए जाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संचालक लोक शिक्षण को इसकी अनुमति प्रदान कर दी है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए राज्य शासन द्वारा 19 मार्च से सभी स्कूलों को बंद करते हुए हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल की परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया। इसके बाद 20 मार्च से संपूर्ण छत्तीसगढ़ को लॉकडाउन किया गया। केन्द्र सरकार द्वारा 24 मार्च से संपूर्ण भारत को 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। इतने लंबे समय तक स्कूल बंद होने के कारण शालाओं में स्थानीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं कक्षा पहली से 8वीं एवं कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं की संपन्न नहीं कराई जा सकी। निकट भविष्य में परीक्षा आयोजित कर पाना संभव भी प्रतीत नहीं होता। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने कक्षा पहली से 8वीं तक तथा कक्षा 9वीं और 11वीं के अध्ययनरत विद्यार्थियों को सामान्य कक्षोन्नति (जनरल प्रमोशन) देने का निर्णय लिया है।

जैन युवा मोर्चा, जैक्स ,श्री जैन युवा महासभा व अन्य सहयोगी गण लॉक डाउन में है आपके साथ,मदद चाहिए तो करे फोन

जैन युवा मोर्चा, जैक्स ,श्री जैन युवा महासभा व अन्य सहयोगी गण लॉक डाउन में है आपके साथ,मदद चाहिए तो करे फोन

कोरोनो के विरुद्ध इस लड़ाई में आप सभी स्वस्थ होंगे आपके घर परिवार में भी सभी स्वस्थ होंगें अब तक कोरोना संकट में जरूरतमंदों के सहयोग हेतु विभिन्न अभियान जैन समाज के द्वारा चलाए जा रहे जिसका एक मात्र उद्देश्य मानवता पर आई इस विपदा में उनका साथ देना चाहे उसमे हम जरूरतमंदों परिवारों तक भोजन पहुंचाए या कुछ ग्रामीण जो लॉक डाउन के कारण अपने घर नहीं पहुँच पाये थे उन्हें घर तक पहुँचाने शासन के सहयोग से घर तक पहुँचाया है ।सकल जैन समाज के युवा साथियों ने ये निर्णय लेकर लोकेश चन्द्रकांत जैन ,सुरेश बाफना व राजेन्द्र पारेख में एक युवा बिग्रेड को बनाया है जिसमे अपने अपने कार्यों में कला निपुर्ण सदस्य है जो उक्त मुहिम के माध्यम से आपको घर बैठे ही आपको सहयोग प्रदान करँगे ।

लोकेश चन्द्रकान्त जैन 9425214021 (फूड+ मोबाईल)
सुरेश बाफना 9329405700 ( फ़ूड,सदर बाजार)
अंकित बाफना 9755031008 (फ़ूड, देवेंद्र नगर)
राजेंद्र पारेख 9329408217 (फ़ूड,पुरानी बस्ती)
गौतम बोथरा 9826192601(पैकेज मटेरियल)
महावीर कोचर 8889063888 (प्रशासनिक ,फ़ूड)
डॉ जसवंत जैन (चिकित्सा सबंधी)
नवीन जैन 9827826227(फूड, बीरगांव)
पंकज सुराना 9827178899(सबमर्सिबल पंप)
प्रतीक मुणोत 7898848020 (फ़ूड, गुढियारी)
विजय कस्तूरे 9827916016(मेडिकल,शंकर नगर)
अखिल जैन 9691217590 (बिजली,ब्राह्मण पारा)
विपुल जैन 9770033904 (कंप्यूटर कैमरे,डीडी नगर)
राजीव जैन 9039099455 (सोशल मीडिया,जयस्तम्भ)
श्रद्धय जैन 7089882766 (प्रिंटिंग, बैधनाथ पारा)
Adv अंकित जैन 9300111021(अधिवक्ता,टाटीबंध)
लविश जैन 8435190000 (फूड,न्यू शान्ति नगर)
अनमोल जैन 7000974302 (फूड,शंकर नगर)
आशीष जैन 8319109929 (फूड, घी+श्रीनगर, WRS)

आप अपनी आवश्यकता अनुसार दिए गए नंबर जो एरिया के हिशाब से है व्यवस्थित है उन्हें काल करे और अपनी परेशानियों का समाधान घर बैठे ही पाए, घर पर ही सुरक्षित रहें ।
विनित :- जैन युवा मोर्चा, जैक्स ,श्री जैन युवा महासभा व अन्य सहयोगी गण
 

संकट की घडी में नक्सली कर रहे है उत्पात, जगह-जगह सड़क काट फैला रहे है दहशत

संकट की घडी में नक्सली कर रहे है उत्पात, जगह-जगह सड़क काट फैला रहे है दहशत

दंतेवाड़ा, लॉकडाउन के बीच नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा में आज नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। यहां कटेकल्यान चिकपाल रोड पर नक्सलियों ने जगह-जगह सड़क को काटा है। जिसके चलते एक बार फिर से लोगों में दहशत फैल गया है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने अरनपुर पोटाली रोड और कटेकल्यान चिकपाल रोड को जगह-जगह काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। इधर नक्सली उत्पात की खबर मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। कांकेर जिले के पखांजूर में भी नक्सलियों ने खूनी वारदात को अंजाम दिया है। यहां सरपंच की दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों ने मुखबिर का आरोप लगाकर उसकी हत्या की है। 

निजामुद्दीन तबलिगी मरकज में प्रदेश के करीब डेढ़ सौ से अधिक लोग शामिल हुए थे,भिलाई के 8 लोगों को आईसोलेशन में भेजा गया

निजामुद्दीन तबलिगी मरकज में प्रदेश के करीब डेढ़ सौ से अधिक लोग शामिल हुए थे,भिलाई के 8 लोगों को आईसोलेशन में भेजा गया

भिलाई, देश की राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन तबलिगी मरकज में प्रदेश के करीब डेढ़ सौ से अधिक लोग शामिल हुए थे। इनमें भिलाई के अलावा बिलासपुर और अन्य जगहों के लोग भी शामिल हैं। इस पूरे आयोजन में एक हजार लोग शामिल हुए थे और 2 सौ से अधिक लोगों में कोरोना संक्रमण की संभावना जताई गई है।
केन्द्र सरकार ने 159 लोगों की सूची राज्य को भेजी है, जो कि निजामुद्दीन तबलिगी मरकज के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। रायपुर एसपी ने बताया कि रायपुर से कोई नहीं था। भिलाई से 8 लोगों और बिलासपुर के 10 लोगों के इस कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना है। बाकी अन्य जिलों के हैं।
एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर भिलाई लौटे आठ लोगों को मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने चिखली स्थित आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है, दिल्ली में हुए इस धार्मिक आयोजन में लगभग एक हजार लोग शामिल हुए थे। जिसमें से दो सौ लोगों में कोरेाना संक्रमण की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भिलाई लौटे इन आठ लोगों को आइसोलेशन वार्ड में पहुंचा दिया है। जहां इनका एक बार फिर से टेस्ट किया जाएगा।
कोरोना को लेकर दिल्ली की स्थिति अच्छी नहीं है। कोरोना से संबधित दिल्ली पुलिस के एक पत्र ने जिला प्रशासन व पुलिस में हड़कंप मचा दिया। सोमवार को अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे थे। दिल्ली पुलिस ने जिन आठ लोगों का नाम बताया था खोजबीन के बाद वे मिले तब पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के निजामुद्दीन तबलिगी मरकज में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान करीब एक हजार लोग आए थे। इनमें से करीब 200 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की संभवाना जताई गई है। सभी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। दिल्ली पुलिस ने दुर्ग पुलिस को उस कार्यक्रम में शामिल आठ लोगों का नाम सहित सूचना दी कि ये लोग भिलाई गए हुए हैं। दिल्ली पुलिस की इस सूचना के बाद अधिकारी सकते में आ गए।
 

कोरोना संक्रमित के घर खाना बनाने वाली महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा

कोरोना संक्रमित के घर खाना बनाने वाली महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा

रायपुर, शहर के देवेंद्र नगर में कोरोना पॉजिटिव युवक के घर में खाना बनाने वाली महिला का स्वाब सैंपल भेजा गया है। वहीं ऐहतियात बरतते हुए महिला के घर के आसपास के इलाके को सील किया गया है। साथ ही घर के सभी सदस्यों को अगले 14 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश भी दिए है। इतना ही नहीं महिला के घर के आसपास पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। लंदन से लौटे युवक के घर में महिला खाना बनाने का काम करती है। विदेश से आने के बाद विभाग ने युवक का सैंपल लिया था, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। जिसके बाद रायपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के साथ रहने वाले परिजनों और उसके घर काम करने वालों के बारे में जानकारी एकत्रित करना शुरू कर दिया। जैसे ही टीम को पता चला कि युवक के घर में खाना बनाने वाली एक महिला कर्मचारी पिछले दो दिनों से काम पर नहीं आ रही है। वह महासमुंद जिले के भीमखोज गई हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सूचना जिला प्रशासन महासमुंद को दी। बता दे कि महासमुंद के लिए राहतभरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में महासमुंद जिले से अब तक 10 संदिग्ध लोगों का सैंपल लिया गया। जिसमें सभी की जांच रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है।

 

राहत भरी खबरः 2 कोरोना मरीजो की एम्स से हुई छुट्टी, अब राज्य में 6 मरीज बचे

राहत भरी खबरः 2 कोरोना मरीजो की एम्स से हुई छुट्टी, अब राज्य में 6 मरीज बचे

रायपुर। देश और प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। रायपुर एम्स में भर्ती दो करोना मरीजों के सफल इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब प्रदेश में कोरोना के 6 मरीज बचे हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना के 8 मरीज हुए थे।
रामनगर के एक वृद्ध को डिस्चार्ज किया गया है। साथ ही भिलाई के एक युवक को भी डिस्चार्ज कर दिया गया है। पिछले चार दिनों से दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
बता दें कि सोमवार रात को ही कोरबा में एक कोरोना पॉजिटिव का पता चला था। इसको मिलाकर 8 मरीज हुए थे। अब इनमें से दो मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
यह खबर प्रदेश सरकार व प्रदेशवासियों के लिए बड़ी राहत वाली है। राज्य सरकार ने कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरा जोर लगा दिया है। स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सड़कों पर उतरकर कोरोना के खिलाफ की जा रही तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

 

छ ग पुलिसकर्मियों का हुआ प्रमोशन, सहायक उप निरीक्षक बनाए गए उप निरीक्षक, देखिए सूची

छ ग पुलिसकर्मियों का हुआ प्रमोशन, सहायक उप निरीक्षक बनाए गए उप निरीक्षक, देखिए सूची

रायपुर, राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों को खुशखबरी दी है. प्रदेश के कई जिलों में तैनात 109 सहायक उप निरीक्षक को पदोन्नति देकर उप निरीक्षक बनाया गया है. डीजीपी डीएम अवस्थी ने यह आदेश जारी किया है.


देखिए किन-किन पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति


 

छ ग में शराब दुकानो को लेकर सरकार का नया आदेश..

छ ग में शराब दुकानो को लेकर सरकार का नया आदेश..

रायपुर,छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राज्य के सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन के रायपुर, बिलासपुर स्थित गोदामों सहित सभी जिलों में स्थित देशी मदिरा के मद्य भण्डागारों को 7 अप्रैल तक बंद करने का निर्णय लिया गया है।

 

छत्तीसगढ़ सरकार ने मजदूरों की सहायता के लिए दिए 3.80 करोड़, देखिए कौन से जिले को मिला कितना

छत्तीसगढ़ सरकार ने मजदूरों की सहायता के लिए दिए 3.80 करोड़, देखिए कौन से जिले को मिला कितना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर श्रम विभाग ने लॉकडाउन से प्रभावित और जरुरमंद श्रमिकों की सहायता के लिए 3 करोड़ 80 लाख रुपए की राशि जारी की है। यह राशि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल की ओर प्रदेश के सभी जिलों को जारी की गई है। इस राशि का उपयोग नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) से उत्पन्न परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल के संकटग्रस्त और जरुरतमंद पंजीकृत श्रमिकों को तत्कालिक सहायता पहुंचाने दी है। मजदूरों को भोजन, अस्थायी रूप से ठहरने की व्यवस्था, चिकित्सा, परिवहन, दुर्घटना आदि में आवश्यकतानुसार सहुलियत दी जाएगी। मंडल की ओर से जारी राशि में रायपुर, बलौदा-बजार, बिलासपुर, महासमुन्द, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बस्तर, सरगुजा, दुर्ग और राजनांदगांव के सहायक श्रमायुक्त को 20-20 लाख रुपए जारी किया गया है। इसी तरह गरियाबंद, धमतरी, मुंगेली, कोण्डागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, जशपुर, बालोद, बेमेतरा और कवर्धा के श्रम पदाधिकारी को 10-10 लाख रुपए की राशि जारी की गई है