रायपुर.पूर्व कृषि मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किसानों को धान खरीदी की बचत राशि 685 प्रति क्विंटल शीघ्र प्रदान करने की मांग सरकार से की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना संकट के चलते किसानों की भी दशा बेहद खराब हो गई है। इलाज,दवा, रोजमर्रा की चीजें खरीदने के लिए राशि जुटाने उनके पास कोई दूसरा विकल्प इस दौरान नहीं है। अतः सरकार को चाहिए कि वादे के मुताबिक उनके खातों में अंतर की राशि शीघ्रता से ट्रांसफर कर दिए जाएं ताकि इस बुरे दौर में किसान परिवार थोड़ी निश्चितता के साथ जीवन यापन कर सके।
बृजमोहन ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के 18 लाख 45 हज़ार किसानों को अपने वादे 2500 रुपये प्रति क्विंटल धान की जगह अभी प्रति क्विंटल 1835 और 1815 ही प्रदान किया है। सरकार ने इस हेतु बजट में किसान न्याय योजना के तहत 5100 करोड रुपए का प्रावधान किया है।
जब बजट स्वीकृत है तो किसानों को अंतर की राशि 685 प्रति क्विंटल भेजे जाने में विलंब नही होना चाहिए।
रायपुर, मानव जीवन में आए भारी संकटकारी कोरोना वायरस से आम जनता की रक्षा करने एवं कोरोना वायरस पीडि़त और संदिग्धों को स्वस्थ करने स्वयं की जान जोखिम में डालकर सेवा कर रहे डॉक्टर्स, र्सिंग स्टाफ, पुलिस के अधिकारी कर्मचारी,निगम के स्वास्थ अमला सफाई कर्मचारियों के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही दुव्र्यवहार, मारपीट, अभद्रता की घटना से दु:खी पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने घटना की कड़ी निंदा किया है।
उन्होंने इस प्रकार के घृणित कृत्य में शामिल लोगों को सम्भय समाज के लिए वायरस की तरह बताया। देश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई मारपीट अभद्रता की घटना से दुखी विकास उपाध्याय ने कोरोना वायरस के खिलाफ आम जनता के लिए संकटमोचक बने चिकित्सक नर्सिंग स्टाफ पुलिस के जवान अधिकारी निगम के स्वास्थ्य अमला सफाई कर्मचारी को श्रीफल भेंट कर आम जनता को संदेश दिए ये सब हमारे लिए देवतुल्य की तरह है इनका अपमान नहीं इनकी पूजा की जानी चाहिए यह हमारे लिए पूजनीय है। इस दौरान विकास उपाध्याय ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए जहां देशभर में लॉक डाउन किया गया है लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं एक दूसरे से हाथ मिलाने आमने सामने बात करने से परहेज कर रहे हैं ऐसे समय में कोरेना वायरस से पीडि़त एवं हर संदिग्ध को स्वस्थ करने अपने जान को जोखिम डालने एवं परिवार से दूरी बनाकर सेवा कर रहे चिकित्सक नर्सिंग स्टाफ के साथ दुव्र्यवहार की जो घटना हुई है बेहद निंदनीय एवं दुर्भाग्य जनक है।ऐसे लोगों को सभ्य समाज कभी माफ नहीं करेगा। लॉक डॉउन और कफ्र्यू का सही तरीके से पालन कराने आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसका पूरा ख्याल रखने जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन और निगम प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी दिन रात मेहनत कर रहे हैं। हम सबको इनके निर्देशों का अक्षरश: पालन करना चाहिए इनके साथ कदम से कदम मिलाकर कोरोना वायरस खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई को सफल बनाने सहयोग करे। पुलिस प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना कर बेवजह बिना काम के सड़कों पर निकल रहे लोगों से मेरा विनम्र अपील है अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा के मद्देनजर घरों के भीतर रहे लॉक डाउन का पूरा पालन करें। चिकित्सकों नर्सिंग स्टाफ ,पुलिस प्रशासन,सफाई कर्मियों के साथ दुव्र्यवहार नहीं सदव्यवहार करें उनका सहयोग करें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का दायित्व निर्वहन करें। विकास उपाध्याय ने डॉ करण पिपरे,नर्सिंग स्टाफ रीना शिनियोगी, मेघा नागपुरे,प्रणीत दत्ता, आरती देवांगन,लक्ष्मीकांत शुक्ला अंकित सिंह, ववेदिवेलं, रामकुमार, पुलिस प्रशासन के प्राणेश्वर वर्मा,संचित शर्मा,अवधराम वर्मा,विष्णु सिन्हा, नगरनिगम के स्वास्थ अधिकारी आत्मानंद साहू,सेनेटरी इंस्पेक्टर चंद्रकांत सिन्हा सफाई कर्मी संतोष भारती खेमू तांडी, सहित दर्जनों अधिकारी कर्मचारियों को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
सेवा सहयोग समर्पण को सार्थक प्रतीत करते अखिल भारतीय सतनाम सेना प्रदेशाध्यक्ष-गुरु खुशवंत साहेब जी एवम सतनाम सेना के पदाधिकारियों द्वारा लॉक डाउन के स्थिति में लोग अपने घरों में रह कर इस गंभीर परिस्थिति कोरोना वायरस COVID-19 महामारी को हराने निरन्तर सरकार के गाईड लाइन का पालन कर रहे है, आयसे दैनिय परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे लोगो के लिए बड़ी समस्या बन चुका है जिसे ध्यान में रखते हुए सतनाम सेना द्वारा सप्ताह भर की जरूरत मन्द राशन समान का व्यवस्था कर गांव गांव घर घर जाकर स्वंय गुरु खुशवंत साहेब जी जरूरत मंद लोगो को चिन्हांकित कर राशन सामग्री का वितरण किया और उन सभी परिवार को जरूरत पड़ने पर सतनाम सेना से संपर्क करने और किसी भी परिस्थिति में किसी बातो से चिंतित नही होने की बात कहते हुए जब तक सरकार द्वारा लॉक डाउन रखा जायेगा उनका पालन करने और अपने घरों में रहने हिदायत दिया गया।
रायपुर/कोरबा | तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटे दो व्यक्तियों के संबंध में अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।लगातार पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी हुई है लेकिन किसी प्रकार की कोई जानकारी दोनों के बारे में अब तक नहीं मिल पाई है। गौरतलब है कि निजामुद्दीन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल कुछ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले है। जिसके बाद से ही देशभर में तब्लीगी जमात के लोगों की तलाश शुरू हो गई। वहीं कोरबा में भी कुछ व्यक्ति पहुंंचे थे, इनमें अभी 20 लोगों को गेवरा सीटीआइ में रखा गया है। बाकि दो लोगों की खोज जारी है।
छत्तीसगढ़ वायर इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा आदरणीय उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा जी के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष, मैं ₹5,00,000 की सहयोग राशि प्रदान करने के साथ-साथ वर्तमान में लॉक डाउन के कारण बंद उद्योगों के विद्युत के न्यूनतम प्रभार में छूट देने बाबत चर्चा की गई उनके द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया
रायपुर। राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों का प्रमोशन किया है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने प्रदेश के 50 एसआई के प्रमोशन का आदेश जारी किया है। सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल नई पदस्थापना ग्रहण करना होगा।
पीएचक्यू (पुलिस हेड क्वार्टर) से जारी एक आदेशानुसार राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ 50 एसआई (सब इंस्पेक्टर) को पदोन्नति देते हुए टीआई बनाया गया है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने हाल ही में पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति का गठन किया था। पीएचक्यू से जारी आदेशानुसार जिन कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई हैं उनमें-सुनील कुजार कुजूर, अनिल अग्रवाल, तेजराम भास्कर, मोहन राम भगत, चंद्र प्रकाशर कंवर, राकेश यादव, अमित कुमार तिवारी, विश्वजीत सिंह, समीर तिवारी, मनीष नागर, देवेन्द्र कुमार ठाकुर, मनोज कुमार बंजारे, संदीप कुमार टंडन, प्रमोद कुमार अमलतास, रणजीत सिंह कंवर, सुश्री रेखा बोरघरिया, केशर पराग बंजारा, अमित कुमार पाटले, राजकुमार धृतलहरे, कृष्णा प्रसाद जांगड़े, हर्षवर्धन चौरासे, तोप सिंह नवरंग, कार्तिकेश्वर जांगड़े, नवीर बोरकर, जयसिंह खुंटे, जवाहर लाल गायकवाड़, सुश्री मनोरमा कुर्रे, सुश्री सुनीता नाग, मोतीलाल शुक्ला, गिरधारी लाल डडसेना, सुरबन सिंह ठाकुर, रामनिवास सक्सेना, रामगोपाल देवांगन, हरप्रसाद पांडेय, एलपी तिवारी, मूलचंद पाटले, श्रीमती राजकुमारी पांडेय, श्रीमती गायत्री सिन्हा, रामकुमार केशरवानी, रामलोचन गुप्ता, राजदेव मिश्रा, श्रीमती पी. अनुराधा राव, मो. जमाल फिरदोसी, विनोद तिवारी, कृष्ण प्रसाद गुप्ता, श्रवण कुमार चौबे, श्रीमती उमा गुप्ता, कन्हैया लाल डहरिया, कैलाश राम मिर्रे, झड़ीराम बंजारे का नाम शामिल है।
पदोन्नति आदेश में यह भी कहा गया है कि उपरोक्त उप निरीक्षकों के विरुद्ध कोई जांच, विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण एवं पिछले पांच सालों में ऐसी कोई छोटी सजा एवं बड़ी सजा मिली हो, अथवा ऐसा कोई अन्य प्रकरण जो पदोन्नति प्रक्रिया को प्रभावित करता हो तो संबंधित उप निरीक्षक को पदोन्नति प्रदान नहीं कर प्रकरण प्राथमिकता के आधार पर पुलिस मुख्यालय भेजा जाना सुनिश्चित किया जाए। संबंधित उप निरीक्षक कार्यभार ग्रहणकाल का उपभोग किए बिना, नवीन पदस्थापना पर कार्यभार तत्काल ग्रहण करेंगे। उप निरीक्षकों को नवीन पदस्थापना हेतु संबंधित इकाई के लिए कार्यमुक्त कर कार्यमुक्त-कार्यभार ग्रहण दिनांक से पुलिस मुख्यालय को अवगत कराया जाए।
देखिए आदेश -


धमतरी | लॉक डाउन के दौरान लागू किए गए नियमों का उल्लंघन करने पर शुक्रवार को बड़ी कार्यवाही की गई। इसमें बीड़ी सिगरेट गुटखा बेचने वाले दुकानदार सहित अन्य पर 29000 रु जुर्माना वसूला गया। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार किराना दुकानों में आवश्यक वस्तुओं का मूल्य नियंत्रण मुनाफाखोरी रोकने एवं किराना दुकानदारों को वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए समुचित सुरक्षात्मक उपायों का पालन करने के लिए दल गठित किया गया है ।शुक्रवार को राजस्व खाद्य नापतोल नगर निगम मंडी खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने शिकायत मिलने पर 15 किराना दुकानों में निरीक्षण किया ।
बलौदा बाजार | पूरे देश में लाकडाउन ह छत्तीसगढ़ में सभीतरह की शराब दुकानें बंद पड़ी हैं. इसके बावजूद शराब की अवैध तस्करी की जा रही है, जिस पर लगाम लगाने पुलिस भी जद्देजहद कर रही है. दरअसल आईपीएस अंकिता शर्मा ने अपने टीम के साथ दबिश देकर 80 पेटी अंग्रेजी (गोवा) शराब जब्त किया है. शराब के साथ 4 आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई है. मामला बालौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के अमेरा गांव का है।
जगदलपुर | कोरोना वायरस के विश्वव्यापी आपदा से उत्पन्न संकट से राहत के लिए भारत सरकार के घोषणा के अनुरूप राज्य की महिलाओं के प्रधानमंत्री जन-धन योजनान्तर्गत खोले गए समस्त खातो में तीन माह तक प्रतिमाह 500 रूपये की राशि जमा किया जा रहा है। लीड बैंक अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसकी पहली किस्त आज 3 अप्रैल से जमा की जा रही है। खातों में राशि जमा होने का क्रम खाता संख्या के अंतिम अंक के हिसाब से जमा किया जा रहा है, जिसमें आज 3 अप्रैल को खाता संख्या का अंतिम अंक 0-1, 4 अप्रैल को 2-3, 7 अप्रैल को 4-5, 8 अप्रैल को 6-7 और 9 अप्रैल को 8-9 में जमा होगी।
महिला पीएमजेडीवाई खाते से रूपए निकालने के लिए महिलाओं को अलग-अलग दिनों में खाता संख्या के अंतिम अंक के हिसाब से बैंक, एटीम एवं बी.सी. केन्द्रों जाना होगा। खातो से राशि ग्राहक सेवा केंद्र (बी.सी.)एवं एटीएम से रूपए कार्ड द्वारा भी निकाली जा सकती है। बी.सी. केन्द्र प्रातः 7 बजे से सायं 7 बजे तक खुले रहेंगे एवं बैक की शाखाऐं अपने नियमित समय पर कार्यरत रहेंगी। यह राशि निर्धारित तारीख के बाद कभी भी निकाली जा सकती है। अन्य समस्त योजनाओं के लाभार्थी दिनांक 9 अप्रैल के बाद कभी भी बैंक, एटीम और बी.सी के माध्यम से राशि निकाल सकते हैं।
कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न विशेष परिस्थितियों का ध्यान में रखते हुए लाभार्थियों से बैंकों के द्वारा अनुरोध किया गया है कि आहरण हेतु ज्यादा से ज्यादा एटीएम मशीन पर रूपे कार्ड द्वारा ही करें। एटीएम बैंक शाखा अथवा बी.सी. केन्द्रों पर भीड़ करने से बचना चाहिए और सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) बना कर खड़ा होना चाहिए।
दुर्ग | प्रधानमंत्री जनधन खाता में महिला हितग्राहियों के खातों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत् सीधे राशि अंतरित कर उन्हें निम्नानुसार आहरण करने की अनुमति प्रदान की गई है।
प्रधानमंत्री जनधन योजना के खाता धारक महिलाएं जिनके खाता का अंतिम क्रमांक 0 या 1 है उन्हें आहरण हेतु नियत तिथि 3 अप्रैल 2020, महिलाएं जिनके खाता का अंतिम क्रमांक 2 या 3 है उन्हें आहरण हेतु नियत तिथि 4 अप्रैल 2020, महिलाएं जिनके खाता का अंतिम क्रमांक 4 या 5 है उन्हें आहरण हेतु नियत तिथि 7 अप्रैल 2020, महिलाएं जिनके खाता का अंतिम क्रमांक 6 या 7 है उन्हें आहरण हेतु नियत तिथि 8 अप्रैल 2020, महिलाएं जिनके खाता का अंतिम क्रमांक 8 या 9 है उन्हें आहरण हेतु नियत तिथि 9 अप्रैल 2020,
उपरोक्तानुसार समय सारणी की मुनादी कराने हेतु समस्त ग्राम पंचायत विकासखण्ड के समस्त सरपंचो को आदेशित किया गया है कि वे अपने ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में मुनादी कराकर प्रधानमंत्री जनधन योजना के महिला खाताधारकों को सूचित करें। 9 अप्रैल के पश्चात सामान्य तरीके से धनराशि निकाली जा सकेगी। खाते की अंतिम संख्या के अनुसार तिथि इसलिए रखी गई है ताकि सुविधापूर्वक सोशल डिस्टेंसिंग का कार्य हो सके। सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे, इसके लिए अमले को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही इसकी मॉनिटरिंग के लिए सेक्टर ऑफिसर्स की नियुक्ति भी की गई है।

धमतरी| लॉक डाउन के बिच धमतरी जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है जहां रिश्तेदार के घर शादी में आई महिला दुष्कर्म का शिकार हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
कांकेर। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, इसके लिए जिले मे धारा-144(1) लागू की गई है, साथ ही लॉकडाउन भी किया गया है। ऐसे आपात स्थिति में जरूरतमंद लोगों के लिए मदद करने छोटे-बड़े सभी लोग सामने आ रहें हैं। शहर के भण्डारीपारा निवासी तोषण पटेल की चार वर्षीय पुत्री कुमारी खिंजल पटेल ने भी अपने माता-पिता द्वारा दिये गये पैसे को गुल्लक में डालकर 741 रूपये जमा किया था, जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए कलेक्टर के.एल. चौहान को आज सौंपा। इस दौरान विधायक शिशुपाल शोरी, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दिलीप खटवानी एवं कांकेर शहर के विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के संचालक व प्रतिनिधिगण भी मौजूद थे।
दंतेवाड़ा। जिले के बचेली नगर की मस्जिद में 05 मार्च से प्रशासन को बगैर सूचना के रह रहे विशाखापट्टनम से आए हुए 12 मुस्लिमों को मस्जिद से निकालकर उनका स्वास्थ्य जांच करवाते हुए क्वारंटाइन में रखने के लिए भेज दिया गया है।























