BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BREAKING: राशन वितरण के नियम में अचानक बड़ा बदलाव ! अब अंगूठे से नहीं, बल्कि मोबाइल में OTP आने पर दिया जाएगा खाद्यान

BREAKING: राशन वितरण के नियम में अचानक बड़ा बदलाव ! अब अंगूठे से नहीं, बल्कि मोबाइल में OTP आने पर दिया जाएगा खाद्यान

 राजनांदगांव : प्रदेश सरकार द्वारा बारिश पूर्व जून, जुलाई और अगस्त माह का चावल एक साथ देने के लिए 1 जून से चावल उत्सव मनाया जा रहा है। लेकिन राशन वितरण के अचानक नियम बदलाव से लोगों को समस्या होने लगी है। नये नियम में अब अंगूठे से नहीं, बल्कि मोबाइल में ओटीपी आने से ही राशन का वितरण किया जा रहा है। तीन माह का राशन लेने हितग्राही के मोबाईल पर छह बार ओटीपी भेजी जा रही है । जिसके चलते प्रक्रिया पूरी करने, ओटीपी में हितग्राही उलझ रहे हैं ।

राशन वितरण के लिए मोबाइल पर आने वाली ओटीपी बताने पर ही राशन वितरण हो रहा है। ऐसे में बिना आधार लिंक मोबाइल फोन लिए राशन दुकान जाने वाले हितग्राही अपने घर पर फोन कर ओटीपी लेना पड़ रहा है, इसके बाद ही राशन मिल रहा है। जिसकी वजह से भी देरी हो रही है ।ओटीपी के बिना राशन नहीं मिलने को लेकर लोग अपने मोबाइल नंबर से आधार लिंक करने पहुंच रहे हैं, इस दौरान लोक सेवा केन्द्रों में खासी भीड़ नजर आ रही है।

 
BREAKING : 21 पदोन्नत DSP की पोस्टिंग का आदेश जारी, नक्सली क्षेत्रों में होंगे तैनात, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING : 21 पदोन्नत DSP की पोस्टिंग का आदेश जारी, नक्सली क्षेत्रों में होंगे तैनात, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर : इंस्पेक्टर से पदोन्नत किए गए 21 उप पुलिस अधीक्षकों का पोस्टिंग आदेश जारी किया गया है। सभी 21 अधिकारियों की पहली पोस्टिंग नक्सली क्षेत्रों में की गई है। इन डीएसपी को दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर भेजा गया है।

देखें आदेश

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बुजुर्ग को दिलाया पहला पक्का घर, सपनों का आशियाना पाकर भावुक हुए संतु चक्रेस, मुख्यमंत्री साय से सौंपीं पक्के मकान की चाबी…

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बुजुर्ग को दिलाया पहला पक्का घर, सपनों का आशियाना पाकर भावुक हुए संतु चक्रेस, मुख्यमंत्री साय से सौंपीं पक्के मकान की चाबी…

 रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण न सिर्फ जरूरतमंदों को पक्का मकान दे रही है, बल्कि उनके सपनों को भी नया ठौर और आत्म-सम्मान दे रही है। ऐसी ही एक कहानी है जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम दोकड़ा निवासी 70 वर्षीय संतु चक्रेस की।

वर्षों तक कच्चे घर में कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने वाले बुजुर्ग संतु चक्रेस आज बेहद प्रसन्न हैं क्योंकि उन्हें उनका पहला पक्का घर मिल गया है। खास बात यह रही कि इस घर की चाबी उन्हें मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों से मिली, जब वे हाल ही में जशपुर प्रवास पर थे।

भावुक संतु चक्रेस ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि “उम्र के इस पड़ाव में जब चिंता से मुक्त होकर जीना चाहता है, तब यह पक्का मकान मेरे लिए भगवान का आशीर्वाद है। अब मुझे और मेरे परिवार को न तो बारिश से डर है और न ही जहरीले जीव-जंतुओं से। अब हमारा भी एक सुरक्षित और मजबूत आशियाना है।”

संतु चक्रेस ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान स्वीकृत हुआ था, जो अब पूर्ण रूप से बनकर तैयार है। यह महज एक मकान नहीं, बल्कि उनके लिए आत्म-सम्मान, सुरक्षा और स्थायित्व का प्रतीक है। वर्षों तक झोपड़ी जैसे घर में जीवन बिताने के बाद जब उन्हें अपना खुद का ठोस छत मिला, तो उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी।

BREAKING : पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़,2 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

BREAKING : पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़,2 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

 सुकमा  :- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को पुलिस और डीआरजी के जवानों ने 5 लाख के इनामी नक्सली समेत 2 को मार गिराया है। इसमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। जवानों ने नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ कुकानार थाना क्षेत्र के पुसगुन्ना जंगल में हुई।

“मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा डीआरजी और पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि नक्सल संगठन के बड़े कैडर मौजूद हैं। सूचना पर जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। दोपहर करीब 2 बजे जवानों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।”

“इस दौरान जिला पुलिस बल और डीआरजी की संयुक्त टीम ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों ने पत्थरों और पेड़ों के पीछे छिपकर जवाबी फायरिंग की। मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान पेडारस एलओएस (Local Organization Squad)) कमांडर बमन के रूप में हुई है।”

“कमांडर बमन पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वहीं, मुठभेड़ में शामिल महिला नक्सली के शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मौके से एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल समेत अन्य हथियार, गोलाबारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। घने जंगलों का फायदा उठाकर नक्सली भाग निकले हैं।”

हाई कोर्ट का फैसला, अविवाहित दत्तक पुत्री की संपत्ति पर दत्तक पिता को नहीं है कानूनी अधिकार, याचिका हुई खारिज…

हाई कोर्ट का फैसला, अविवाहित दत्तक पुत्री की संपत्ति पर दत्तक पिता को नहीं है कानूनी अधिकार, याचिका हुई खारिज…

 बिलासपुर। अविवाहित पुत्री जिसकी मृत्यु हो गई है, उसकी संपत्ति पर अधिकार प्राप्त करने के लिए दत्तक पिता द्वारा दायर की गई याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जस्टिस एनके व्यास के सिंगल बेंच ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए कहा कि दत्तक पिता को अविवाहित पुत्री की संपत्ति का उत्तराधिकारी नहीं बनाया जा सकता।

सिंगल ने कहा कि दत्तक पुत्री के दस्तावेजों कें नामिनी होने के आधार पर ही उसे उत्तराधिकारी नहीं माना जा सकता है और ना ही यह पर्याप्त है। कोर्ट ने कहा कि दत्तक पिता अविवाहित पुत्री की बैंक, बीमा या अन्य चल अचल संपत्ति का उत्तराधिकारी नहीं हो सकता। खितिभूषण पटेल ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। दायर याचिका के अनुसार उसने अपनी भतीजी ज्योति पटेल को दत्तक पुत्री के रूप में गोद लिया था।

ज्योति के पिता और याचिकाकर्ता के भाई पंचराम पटेल पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ थे। सेवाकाल के दौरान ही वर्ष 1999 में उनका निधन हो गया था। याचिकाकर्ता ने बताया कि उसकी भाई व ज्योति की मां उसे बचपन में ही छोड़कर अपने मायके चली गई थी। ज्योति बिना मां के हो गई थी। पिता की मृत्यु के बाद ज्योति अपने दादा के संरक्षण में रही।

कुछ दिनों बाद उसने उसे गोद ले लिया और अपने साथ रख लिया। उसकी पढ़ाई लिखाई सहित अन्य जरुरतों को वह पिता की तरह निभाते रहा। पढ़ाई के बाद ज्योति को पिता की जगह पर अनुकंपा नियुक्ति मिल गई। सेवाकाल के दौरान ही 17 सितंबर 2014 को अविवाहित अवस्था में ज्योति की मृत्यु हो गई। ज्योति की मृत्यु के बाद याचिकाकर्ता ने उसके बीमा, बैंक खाता और जमा राशि प्राप्त करने सिविल कोर्ट में उत्तराधिकार वाद प्रस्तुत किया।

मामले की सुनवाई के बाद सिविल कोर्ट ने उत्तराधिकार को नकारते हुए वाद को खारिज कर दिया। निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपने फैसले में लिखा है कि बीमा या बैंक खाते में दत्तक पुत्री ने भले ही दत्तक पिता को नामांकित किया गया हो, लेकिन संपत्ति का अंतिम वितरण उत्तराधिकार कानून के अनुसार ही होगा। कोर्ट ने साफ कहा कि नामित व्यक्ति या नामिनी उस राशि को अस्थायी तौर पर प्राप्त कर सकता है, वास्तविक हकदार उत्तराधिकारी ही होंगे। इस टिप्पणी के साथ निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए हाई कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है।

CG Crime : भाईयों के बीच विवाद बना जानलेवा, छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या, आरोपी फरार…

CG Crime : भाईयों के बीच विवाद बना जानलेवा, छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या, आरोपी फरार…

 दुर्ग. छावनी थाना क्षेत्र में छोटे भाई ने बड़े भाई की टंगिया से मारकर हत्या कर दी और मौके पर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि दोनों ही भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों भाई शराब के आदी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, रोज की तरह नंदनी रोड सुभाष नगर निवासी राजवीर सिंह और महेंद्र सिंह के बीच वाद विवाद हुआ। वाद विवाद होते हुए दोनों के बीच में गाली गलौज हुई, जिसके बाद हाथापाई तक बात पहुंच गई।

इसी बीच राजवीर सिंह ने पास रखा हुआ टंगिया उठाकर महेंद्र सिंह के सर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। वहीं महेंद्र सिंह ने भी चाकू निकालकर राजवीर सिंह पर वार करने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.

वारदात को अंजाम देने के बाद मौका पाकर आरोपी राजवीर सिंह फरार हो गया. घटना की सूचना पर एसपी विजय अग्रवाल, एडिशनल एसपी और सीएसपी सहित फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर जांच पड़ताल कर रही है।

संकल्प से सिद्धि अभियान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ से है गहरा नाता, कहा – प्रदेश पर बना है उनका विशेष आशीर्वाद….

संकल्प से सिद्धि अभियान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ से है गहरा नाता, कहा – प्रदेश पर बना है उनका विशेष आशीर्वाद….

 रायपुर: छत्तीसगढ़ से पीएम मोदी का गहरा नाता है. संगठनकर्ता के रूप में उन्होंने प्रदेश का चप्पा-चप्पा छान मारा होगा. आज भी उनका आशीर्वाद छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है. पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे प्रदेश का विकास हुआ है. यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले ‘’संकल्प से सिद्धि’’ अभियान की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कही.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प से सिद्धि तक हमारे देश के पीएम के 11 साल पूरे होने पर हो रहा है. भारत सफलता के साथ उभर रहा है, जापान को पीछे छोड़ते हुए चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. चाहे जम्मू-कश्मीर का मामला हो, महिला सशक्तिकरण की बात हो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनहित में कई फैसले लिए लिए हैं. मोदी की गारंटी पर जनता ने भरोसा किया, पीएम का आशीर्वाद मिल रहा है.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछली सरकार में लोगों का हक छीना गया, गरीबों का आवास नहीं बन पाया था. 13 दिसंबर को सरकार की शपथ और 14 दिसंबर को पहली कैबिनेट की बैठक में पीएम आवास को मंजूरी दिए. सुशासन तिहार के दौरान पता चला कि गांव में राज मिस्त्रियों की कमी हो गई है, क्योंकि इतने ज्यादा पीएम आवास स्वीकृत हो चुके हैं. किसानों से किया गया वादा निभाया जा रहा है. 2 साल का बकाया बोनस भी दिया गया. महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर महीने उनके खाते में रकम पहुंच रही है.

विष्णु देव साय ने कहा कि 5 लाख 60 हजार भूमिहीन कृषकों को 10000 रुपए सालाना दिया जा रहा है. श्री राम लला दर्शन योजना, तीर्थ यात्रा योजना का काम हम लोग कर पा रहे हैं. मैं जनजातीय समाज का हूं, हमारा मान-सम्मान बढ़ा है. देश के सर्वोच्च स्थान पर राष्ट्रपति आदिवासी हैं, ये सौभाग्य का विषय है. विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग है, इसके लिए पीएम जनमन की शुरुआत प्रधानमंत्री ने की है. सड़क, बिजली, पानी सबकुछ अब पहुंचने लगा है. जनजातीय समाज के लोग भी आज खुश हैं. किसान सम्मान निधि भी दी जा रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में पीएम मोदी के आने के पहले इकॉनमी 10 स्थान पर रहा है, पीएम मोदी ने इसे चौथे स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है. पीएम मोदी के कारण ही ऐसा हुआ कि देश में कोरोना की वैक्सीन तैयार किया गया. कई देश में पीएम मोदी को हनुमान जी का दर्जा दिया है. ये 140 करोड़ देशवासियों के लिए गौरव की बात है. भारत किसी को छेड़ता नहीं और कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता नहीं. ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण है.

विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ आपरेशन में पीएम मोदी का आशीर्वाद रहा है, जिसके कारण कई बड़े नक्सली लीडर ढेर हो गए हैं. भ्रष्टाचार को लेकर सभी रस्ते बंद किए जा चुके हैं. पीएम ने वादा था कि CGPSC में युवाओं के साथ हुए छल पर कार्रवाई होगी, बड़ी कार्रवाई हो रही है. नई उद्योग नीति में निवेशकों को बड़ी रियायत देने का काम कर रहे हैं.

CRIME NEWS : पति ने कुल्हाड़ी मारकर की पत्नी और बेटी की हत्या, फिर करने वाला था खुदकुशी, तभी पहुंच गई पुलिस

CRIME NEWS : पति ने कुल्हाड़ी मारकर की पत्नी और बेटी की हत्या, फिर करने वाला था खुदकुशी, तभी पहुंच गई पुलिस

 सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां पति ने अपनी पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की तैयारी कर रहा था। लेकिन पुलिस और ग्रामीणों ने उसे छप्पर तोड़कर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान नर्मदापुर के माझापारा गांव निवासी संझई माझी (32) और प्रियंका माझी (07) के रूप में हुई है। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पति सुशील माझी (34) को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला 

दरअसल, सुशील माझी की मानसिक हालत एक महीने से ठीक नहीं थी। वो पागलों की तरह हरकत करता था। बुधवार सुबह 7 बजे उसने घर में खुद को बंद कर लिया। घर पर उसकी पत्नी संझई माझी और बेटी प्रियंका भी थी। सुबह करीब 11 बजे पत्नी-बेटी को आसपास के लोगों ने चिल्लाते सुना। फिर अचानक घर से आवाज आनी बंद हो गई।

इसके बाद आसपास के लोगों ने सुशील माझी के घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला, तो ग्रामीणों ने डायल 112 की टीम को कॉल कर बुलाया। ग्रामीणों ने छप्पर उजाड़कर कमरे में झांका तो अंदर पत्नी और बेटी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। सुशील माझी खुद फांसी लगाने की तैयारी कर रहा था।

छप्पर के रास्ते ग्रामीण अंदर घुसे। सबसे पहले घर पर घुसने वाले भोदल राम पर सुशील माझी ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। अंदर से दरवाजा खोलने के बाद पुलिस ने सुशील माझी को गिरफ्तार कर लिया।

 बिना इलाज कराए हो गया था ठीक 

सुशील माझी पहले होटल में मिस्त्री का काम करता था। कुछ समय पहले उसने नर्मदापुर जनपद पंचायत के सामने होटल भी खोला था। सुशील माझी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन उसने इलाज नहीं कराया। बीच में वो खुद ही ठीक हो गया था।

लेकिन उसकी हालत फिर बिगड़ने लगी। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी और बच्ची को मार डाला। बता दें कि, सुशील माझी के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसका कोई भाई भी नहीं है। घर में वो पत्नी और बच्ची के साथ ही रहता था। घटना की जानकारी उसके नजदीकी रिश्तेदारों को दे दी गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ब्रेकिंग : मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी ! राजधानी में खुलेंगी 7 नई शराब की दुकानें, देखें लिस्ट

ब्रेकिंग : मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी ! राजधानी में खुलेंगी 7 नई शराब की दुकानें, देखें लिस्ट

 रायपुर : ज़िले में शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। जिला प्रशासन ने राजधानी में 7 नई शराब दुकानों की निविदा जारी की है। इनमें से 5 दुकानें सिर्फ आरंग विधानसभा क्षेत्र में खोली जानी हैं, जिनमें खौली, पलौद, समोदा और नया रायपुर सेक्टर-9 जैसे गांव शामिल हैं। कभी शराब दुकान के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग अब दोबारा आंदोलन कर सकते हैं। बाकी 2 दुकानें टेमरी और दोदेखुर्द गांव में खुलेंगी।

शराब दूकाने खोलने को लेकर आबकारी आयुक्त ने भेजा पत्र
कार्यालय कलेक्टर ( आबकारी ) के नाम से उपायुक्त आबकारी के हस्ताक्षर से बीते कल 10 जून को जारी निविदा में आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ के द्वारा जारी किये गये बीते 2 जून के आदेश का हवाला देते हुये जारी निविदा में इन ग्रामों में शराब दूकान हेतु जगह मुहैया कराने के इच्छुक व्यक्तियों से अपने भवन / परिसर के मालिकाना हक के दस्तावेज सहित रेट सीलबंद लिफाफा में आसन्न 2 जुलाई तक जमा करने कहा गया है और उसी दिन निविदा खोलने की भी जानकारी दी गयी है ।

शराब विरोधी मुहिम से जुड़े किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने इस सरकारी फरमान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा है कि बीते 31 मई को चलाये जा रहे सरकारी सुशासन तिहार के समापन के बाद अब लग रहा है कि प्रशासन ने कुशासन त्यौहार मनाने की शुरुआत कर दी है।

CM साय ने ली प्रेसवार्ता, देखें LIVE VIDEO...

CM साय ने ली प्रेसवार्ता, देखें LIVE VIDEO...

 रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मेक इन इंडिया” और तकनीकी आत्मनिर्भरता के विजन को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ को एक बड़ी सौगात मिली है। राज्य में पहली बार सेमीकंडक्टर प्लांट की स्थापना की जा रही है, जिसकी नींव नवा रायपुर अटल नगर में रख दी गई है। इस परियोजना की कुल लागत 1100 करोड़ रुपए है। राज्य सरकार की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी गई, जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और भाजपा नेता विश्णुदेव साय उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि “हमारे प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि मेरा सपना है कि हर डिवाइस का चिप भारत में बने, इसकी शुरुआत हमने भी कर दी है। और प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का भूमिपूजन हो चुका है।”

 
इस प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि यह प्लांट न केवल तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि इससे हजारों युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टार्टअप्स और अनुसंधान के क्षेत्र में यह परियोजना छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ “सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल” का संदेश भी प्रमुखता से अंकित है, जो यह दर्शाता है कि यह घोषणा केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों के प्रचार अभियान से जुड़ी हुई है। नवा रायपुर अटल नगर को इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए चुना जाना दर्शाता है कि आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र टेक्नोलॉजी और नवाचार का हब बनने जा रहा है।
 
 
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आज आयोजित एक प्रेस वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सरकार में मंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को “ऐतिहासिक” बताया। उन्होंने कहा कि देश ने इस अवधि में सक्षम और सबल नेतृत्व में चहुंमुखी विकास की दिशा में बड़ी छलांग लगाई है। प्रेस वार्ता में विश्णुदेव साय ने कहा "यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। एक सक्षम और सबल नेतृत्व में भारत ने चहुंमुखी विकास किया है।"
 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ “सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल” का लोगो प्रमुख रूप से दर्शाया गया है। यह इस बात का प्रतीक है कि यह प्रेस वार्ता केंद्र सरकार के 11 वर्षों की विकास यात्रा को रेखांकित करने के लिए आयोजित की गई थी। प्रेस वार्ता के दौरान इन्फ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल इंडिया, सामाजिक कल्याण, आत्मनिर्भर भारत, रक्षा, विदेश नीति और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों का विवरण भी प्रस्तुत किया गया।
CRIME NEWS : पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो कार से 105 KG गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

CRIME NEWS : पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो कार से 105 KG गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

 रायगढ़।  एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ा शिकंजा कसने में पुलिस को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है। इसी अभियान के तहत जूटमिल पुलिस ने एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए दो कारों में भारी मात्रा में गांजा लेकर रायगढ़ की ओर आ रहे तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 105 किलो गांजा, दो कारें, चार मोबाइल फोन समेत कुल 44.85 लाख रुपये का अवैध मादक पदार्थ और सामान जब्त कर कार्रवाई की गई है।

थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव को उनके विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ओडिशा के कनकतुरा से दो अलग-अलग कारों में कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा लेकर ग्राम बड़माल रेलवे लाइन किनारे होते हुए रायगढ़ की ओर आने वाले हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक राव ने तत्काल पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। एसपी दिव्यांग पटेल द्वारा डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में साइबर सेल और थाना जूटमिल की संयुक्त टीम गठित कर घेराबंदी के निर्देश दिए गए। कार्रवाई के लिए टीम ने सुनियोजित तरीके से बड़माल रेलवे लाइन किनारे ओडिशा सीमा से लगे मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दो कारों को रोका और तलाशी में दोनों वाहनों से कुल 103 पैकेट गांजा बरामद हुआ।

पकड़े गए तीन तस्करों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्होंने गांजा ओडिशा से खरीदा और यूपी ले जाकर बेचने की योजना बनाई थी। आरोपियों ने यह भी बताया कि रास्ते में कनकतुरा के पास उनके दो अन्य साथी एक कार से उतर गए थे। जूटमिल थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है और फरार दो अन्य तस्करों की तलाश तेज कर दी गई है। रायगढ़ पुलिस द्वारा यह लगातार दूसरी बड़ी मादक पदार्थ बरामदगी है जिससे जिले में नशे के कारोबारियों पर कानून का शिकंजा लगातार मजबूत होता दिख रहा है।

IPS TRANSFER : 8 आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

IPS TRANSFER : 8 आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

 रायपुर : राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 2021 बैच के 8 अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी है, जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है.

देखें लिस्ट

  • उदित्य पुष्कर: नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (अजाक) दंतेवाड़ा.
  • आकाश कुमार शुक्ला: नगर पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (अजाक) एसटीएफ बठेना, दुर्ग.
  • रोहित कुमार शाह: नगर पुलिस अधीक्षक, सरगुजा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (अजाक) सुकमा.
  • रविन्द्र कुमार मीणा: नगर पुलिस अधीक्षक, कोरबा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (अजाक) बीजापुर.
  • अमन कुमार रमन कुमार झा: नगर पुलिस अधीक्षक, रायपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (अजाक) बीजापुर.
  • आकाश श्रीश्रीमाल: नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (अजाक) भानुप्रतापपुर, कांकेर.
  • अजय कुमार: नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन्स, रायपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (अजाक) नारायणपुर.
  • अक्षय प्रमोद साबद्रा: नगर पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (अजाक) नारायणपुर
रायपुर में बड़ा GST घोटाला: 144 करोड़ की फर्जी खरीद, 26 करोड़ की टैक्स चोरी में कारोबारी गिरफ्तार

रायपुर में बड़ा GST घोटाला: 144 करोड़ की फर्जी खरीद, 26 करोड़ की टैक्स चोरी में कारोबारी गिरफ्तार

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में जीएसटी चोरी के मामलों को लेकर स्टेट GST विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी सिलसिले में राजधानी रायपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने कारोबारी अमन अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। अमन अग्रवाल अगस्त्य इंटरप्राइजेज और अग्रवाल इंटरप्राइजेज का संचालक है।

GST विभाग की जांच में सामने आया है कि अमन अग्रवाल ने 2023 से 2025 तक 144 करोड़ रुपए की फर्जी खरीद दिखाकर करीब 26 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी की है। इसके लिए उसने बोगस फर्मों का सहारा लिया और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का गलत उपयोग करते हुए कई जिलों के व्यापारियों को इसका लाभ पहुंचाया।

जांच में जिन फर्मों के नाम सामने आए हैं, उनमें महावीर इंटरप्राइजेज, धन लक्ष्मी इंटरप्राइजेज, हुसैनी इंटरप्राइजेज, यूनिक इंटरप्राइजेज, अंसारी इंटरप्राइजेज और अगस्त्य इंटरप्राइजेज शामिल हैं। इन सभी फर्मों के माध्यम से शासन को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया गया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कारोबारी ने उन मृत व्यक्तियों के नाम पर भी फर्में बनाई, जिनकी मौत 2010 में हो चुकी थी। इसके बावजूद इन नामों से 2013 और 2015 में फर्जी खरीद दिखाई गई।

फिलहाल GST विभाग ने अमन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां इस बड़े टैक्स घोटाले पर सुनवाई होगी।

रायगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

रायगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

 रायगढ़  : - छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घटनाओं से इलाके में शोक का माहौल है।

खरसिया में ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, एक घायल

पहली घटना खरसिया थाना क्षेत्र के पिलारी नहर के पास मंगलवार सुबह हुई। सूती गांव निवासी बुद्धेश्वर सिदार (35) अपने रिश्तेदार रूपेश सिदार के साथ बाइक से अपनी दीदी को छोड़ने गदगांव गया था। दीदी को छोड़कर दोनों लौट ही रहे थे कि खरसिया से रायगढ़ की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया।

हादसे में ट्रेलर का पहिया बुद्धेश्वर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, रूपेश सिदार को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतरा रोड में ट्रैक्टर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

दूसरी घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र के धनागर गांव की है। सोमवार शाम करीब 5 बजे गांव के उत्तम प्रसाद सारथी ने रेत लोडेड ट्रैक्टर को ढलान पर खड़ा कर दिया और घर चला गया। उसी दौरान पास में मौजूद अशोक यादव (46) ने ट्रैक्टर को ढलान पर लुड़कते देखा और उसे रोकने की कोशिश की।

रोकने के प्रयास में अशोक यादव ट्रैक्टर के नीचे आ गया और उसके सिर पर ट्रैक्टर का चक्का चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोदी सरकार के 11 साल पूरे : ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान शुरू, गांव-गांव पहुंचेगी बीजेपी, कांग्रेस ने बताया “झूठा प्रचार”

मोदी सरकार के 11 साल पूरे : ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान शुरू, गांव-गांव पहुंचेगी बीजेपी, कांग्रेस ने बताया “झूठा प्रचार”

 रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा ने ‘संकल्प से सिद्धि’ नामक विशेष जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत पूरे एक माह तक विभिन्न राज्यों में पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएंगे। भाजपा का दावा है कि पिछले 11 वर्षों में देश की दशा और दिशा में ऐतिहासिक बदलाव आया है और आम जन के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

राज्य के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से बात करते हुए कहा,

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल में देश ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। यह सिर्फ सत्ता का सफर नहीं, संकल्प से सिद्धि तक की यात्रा है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे और जनता को केंद्र की उपलब्धियों से अवगत कराएंगे।”

वहीं इस अभियान को लेकर विपक्ष ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने अभियान को “सिर्फ प्रचार का माध्यम” करार देते हुए कहा,

“भाजपा को पहले बताना चाहिए कि 11 साल में कितने वादे किए और उनमें से कितने पूरे हुए। अब फिर से एक नया नारा देकर जनता को गुमराह करने की कोशिश हो रही है। ये सिर्फ ढिंढोरा पीटना है, हकीकत कुछ और है।”

धनेंद्र साहू ने यह भी कहा कि कई ऐसी योजनाएं हैं जिनकी घोषणाएं पहले कार्यकाल में हुई थीं, लेकिन वे आज तक पूरी नहीं हो पाईं। उनका आरोप है कि भाजपा हर चुनाव से पहले बड़े वादे करती है, लेकिन ज़मीनी हकीकत बहुत अलग होती है।

राजनीतिक पारा चढ़ा

मोदी सरकार की 11वीं वर्षगांठ पर शुरू हुआ यह अभियान प्रदेश में सियासी गर्मी का कारण बन गया है। जहां एक ओर भाजपा इसे जन-जागरूकता और उपलब्धियों का उत्सव बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे जनता को “भ्रमित करने की रणनीति” बता रही है।

केंद्र की 11 साल की सरकार को लेकर प्रदेश में सियासत तेज़ हो गई है। भाजपा के इस जनसंपर्क अभियान को जनता कितना स्वीकार करती है, यह आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल, राज्य की सियासी सरगर्मी इस अभियान के इर्द-गिर्द घूमती नज़र आ रही है।

BREAKING : साय सरकार का बड़ा फैसला ! 12 जून को होगी साय केबिनेट की बैठक, शहीद ASP की पत्नी को नौकरी दे सकती है सरकार

BREAKING : साय सरकार का बड़ा फैसला ! 12 जून को होगी साय केबिनेट की बैठक, शहीद ASP की पत्नी को नौकरी दे सकती है सरकार

 रायपुर : सीएम विष्णुदेव साय ने गुरुवार को कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी दौरे और कोंटा नक्सल हमले में शहीद एएसपी आकाश गिरिपुंजे की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जा सकता है।

अमित शाह का 16 को दो दिन के दौरे पर आने का कार्यक्रम है। इस दौरान वे आकाश के घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति आदेश सौंप सकते हैं। शाह बीजापुर जाकर नक्सल आपरेशन में शामिल जवानों से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र की तिथियां भी तय हो सकती हैं।

सीएम साय का ट्वीट वीर जवान की शहादत को नमन। माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में सुकमा में नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी वीरता एवं शौर्य को श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद से उन्मूलन और बस्तर अंचल को शांति और विकास की राह पर ले जाना हमारा संकल्प है। मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त करने का अभियान निर्णायक मोड़ पर है, हम पीछे नहीं हटेंगे।

परिवार को सरकार का सम्मान
22 मई को कोंटा क्षेत्र में हुए भीषण नक्सली हमले में ASP आकाश गिरिपुंजे वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनके बलिदान ने राज्यभर में शोक और गर्व का माहौल बना दिया था। माना स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की चौथी वाहिनी में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई थी।

मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर उनकी शहादत को सलाम करते हुए कहा था, “आकाश राव गिरिपुंजे का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद के उन्मूलन और बस्तर को शांति की राह पर ले जाना हमारा संकल्प है।

अमित शाह का दौरा और नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा
गृह मंत्री अमित शाह के इस दौरे के दौरान वे बीजापुर में नक्सल ऑपरेशन में लगे सुरक्षाबलों के जवानों से मुलाकात करेंगे। साथ ही बस्तर क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा भी करेंगे। इस अभियान को राज्य सरकार मार्च 2026 तक निर्णायक मोड़ पर ले जाने की बात कह चुकी है।

मानसून सत्र की तारीखों पर भी हो सकता है फैसला
इस कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की तिथियों को भी अंतिम रूप दिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, सत्र जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में बुलाया जा सकता है।

संवेदनशीलता और प्रशासनिक तत्परता का संकेत
इस आपात बैठक और संभावित निर्णय से राज्य सरकार ने संकेत दिया है कि वह शहीदों के परिवारों को न केवल सम्मान दे रही है, बल्कि उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में भी गंभीर है।

CG : आज दोपहर 2 बजे रायपुर में CM विष्णुदेव साय की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बताएंगे मोदी सरकार की 11 साल की योजनाएं

CG : आज दोपहर 2 बजे रायपुर में CM विष्णुदेव साय की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बताएंगे मोदी सरकार की 11 साल की योजनाएं

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 11 जून बुधवार को राजधानी रायपुर के सर्किट हाउस में दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे।

मुख्यमंत्री ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान की जानकारी देंगे और बताएंगे कि कैसे यह अभियान विकसित भारत के अमृत काल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण जैसे विषयों को लेकर देश के कोने-कोने तक पहुँच रहा है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर भी प्रकाश डालेंगे।

बता दें कि मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा नेतृत्व ने पूरे देश में ‘संकल्प से सिद्धि’ जन-जागरण अभियान चलाया है, जिसके तहत जिले स्तर तक केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है।

FRAUD: साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, साढ़े तीन करोड़ के संदिग्ध लेन-देन में आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

FRAUD: साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, साढ़े तीन करोड़ के संदिग्ध लेन-देन में आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

 सक्ती। भारत सरकार के समन्वय पोर्टल पर प्राप्त जानकारी और पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा के निर्देशन पर एक बड़ी साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव के मार्गदर्शन में म्यूल खाता धारकों की जांच के तहत सक्ती निवासी सौरभ अग्रवाल उर्फ चीनू के पंजाब नेशनल बैंक खाते में 14 जनवरी 2024 से 30 जनवरी 2024 के बीच कुल ₹3,48,73,171 के संदिग्ध लेन-देन पाए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में आरोपी सौरभ अग्रवाल के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। आरोप स्वीकारने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस मामले से जुड़ी कड़ी में फर्स्ट लेयर म्यूल अकाउंट धारक निखिल कर्ष को भी साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना अभी जारी है और अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी शेष है। साइबर अपराध की इस गंभीर घटना ने एक बार फिर डिजिटल सुरक्षा की चुनौतियों को सामने रखा है।

प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वित्तीय गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संत कबीर साहेब जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संत कबीर साहेब जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 जून को संत कबीर साहेब जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि संत कबीर साहेब जी केवल एक महान आध्यात्मिक संत ही नहीं थे, बल्कि समाज सुधारक और युग-प्रवर्तक भी थे। अपने अमूल्य दोहों के माध्यम से उन्होंने समाज में एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर साहेब के विचारों ने न केवल भारतवर्ष, बल्कि पूरी दुनिया को प्रेरित किया है। सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, परोपकार और सामाजिक समरसता का उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। छत्तीसगढ़ की धरती पर भी उनके विचारों की अलख जगाए रखने का कार्य उनके अनुयायी लगातार कर रहे हैं। कबीरधाम से लेकर दामाखेड़ा तक उनके अनुयायियों द्वारा उनकी शिक्षाओं को आत्मसात कर समाज में सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संत कबीर साहेब जी ने सदैव सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वासों पर प्रहार करते हुए मानवतावादी समाज के निर्माण की राह दिखाई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हम सभी संत कबीर साहेब जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर सामाजिक एकता और सद्भाव को और अधिक सशक्त बनाएं।

CG Corona Update : छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक साथ मिले इतने पॉजिटिव मरीज…..

CG Corona Update : छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक साथ मिले इतने पॉजिटिव मरीज…..

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आए दिन नए नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि बिलासपुर में एक साथ 3 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों संक्रमित शहरी क्षेत्रों के हैं और तीनों को होम आइसोलेट में रखा गया है।

जिलें में आज मिले 3 नए मरीजों के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 16 हो चुकी है। आपको बता दें कि 6 जून को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में एक साथ कोरोना के 10 मरीज मिले थे। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था।

Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, आज कई जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, आज कई जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने की संभावना है। मंगलवार की शाम राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। गरज-चमक के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी और तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बुधवार यानी आज के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और मूसलाधार बारिश हो सकती है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद और दंतेवाड़ा सहित कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के चलते प्रदेश में अगले दो दिनों के भीतर तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि 15 जून के आसपास पूरे राज्य में मानसून सक्रिय हो जाएगा, जिससे लगातार बारिश की संभावना बढ़ेगी।

बिलासपुर रहा सबसे गर्म जिला
मंगलवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला न्यायधानी बिलासपुर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर में तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है, जिससे आम जनजीवन को कुछ राहत मिली है।

लोगों ने ली राहत की सांस
बीते कई दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली है। बाजारों, सड़कों और गलियों में बारिश का असर साफ दिखाई दिया। किसानों को भी उम्मीद है कि अगर मानसून समय पर सक्रिय हो गया तो खेती की तैयारी में तेजी आ सकेगी।

निष्कर्ष:
आज का दिन प्रदेशवासियों के लिए राहतभरा हो सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बारिश के दौरान बाहर निकलते समय सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ACB की बड़ी कार्रवाई : रविशंकर विश्वविद्यालय में रिश्वतकांड! क्लर्क रंगे हाथों गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई : रविशंकर विश्वविद्यालय में रिश्वतकांड! क्लर्क रंगे हाथों गिरफ्तार

 रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) में मंगलवार को एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया, जिसने पूरे परिसर को हिला कर रख दिया। दरअसल प्रशासनिक विभाग में कार्यरत क्लर्क दीपक वर्मा को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

रिटायर्ड क्लर्क की शिकायत से खुला मामला

आरोप है कि दीपक वर्मा ने विश्वविद्यालय के एक रिटायर्ड क्लर्क से उसके पेंशन से जुड़े प्रकरण को शीघ्र निपटाने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। ACB से मिली जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड क्लर्क ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पेंशन प्रकरण लटकाया जा रहा है और उसे बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

ACB की योजना और रंगे हाथों गिरफ्तारी

पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि क्लर्क दीपक वर्मा ने 50 हजार रुपये की मांग की थी और कहा था कि भुगतान किए बिना पेंशन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी। शिकायत की पुष्टि के लिए ACB ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और जब आरोपी क्लर्क 30 हजार रुपये की पहली किस्त ले रहा था, उसी समय उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। कार्रवाई के दौरान ACB टीम ने आरोपी के कार्यालय में तलाशी ली और रिश्वत की रकम बरामद की। दीपक वर्मा को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। ACB अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

इस घटना से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक तंत्र पर सवाल खड़े हो गए हैं। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और छात्रों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा बनी हुई है। कई लोगों का मानना है कि यह केवल एक व्यक्ति का मामला नहीं है, बल्कि विश्वविद्यालय की प्रणाली में फैले व्यापक भ्रष्टाचार का संकेत है। ACB रायपुर की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से अन्य भ्रष्ट कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया है। ACB अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की शिकायतें यदि समय पर दर्ज की जाएं तो भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकती है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, आरोपी को निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पूर्व IAS की बेटी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप, कांग्रेस ने की जांच की मांग, फर्जी तरीके से सुरक्षित सीट से चुनाव….

पूर्व IAS की बेटी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप, कांग्रेस ने की जांच की मांग, फर्जी तरीके से सुरक्षित सीट से चुनाव….

 मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी : जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह जैन पर फर्जी अनुसूचित जनजाति (ST) प्रमाण पत्र के जरिए आरक्षित सीट से चुनाव जीतने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस खुलासे ने न केवल पंचायत राजनीति को हिला दिया है, बल्कि सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों, और प्रशासनिक पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कौन हैं नम्रता सिंह जैन?

नम्रता सिंह जैन, पति  सचिन जैन, वर्तमान में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। उनके पिता स्वर्गीय नारायण सिंह ओडिशा मूल के 1977 बैच के आईएएस अधिकारी थे, जिन्होंने मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में सेवाएं दीं। वर्ष 2025 के जिला पंचायत चुनाव में उन्होंने ST आरक्षित सीट से चुनाव जीतकर अध्यक्ष पद हासिल किया।

फर्जी प्रमाण पत्र का आरोप

शिकायतकर्ता का दावा है कि नम्रता सिंह जैन ने जो ST प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया (दिनांक 26/12/2019), वह फर्जी है। यह प्रमाण पत्र तत्कालीन संयुक्त कलेक्टर चन्द्रिका प्रसाद बघेल द्वारा जारी किया गया था। आरोप है कि यह प्रमाण पत्र बिना आवश्यक सत्यापन के जारी किया गया, जो प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।

सवाल खड़े करने वाले तथ्य:

  • 1950 से पूर्व छत्तीसगढ़ में नम्रता या उनके परिवार का कोई दस्तावेज, राजस्व रिकॉर्ड या ग्राम सभा प्रस्ताव मौजूद नहीं है, जो ST प्रमाण पत्र के लिए अनिवार्य है।

  • उनके पिता ओडिशा मूल के हैं, और संविधान के अनुच्छेद 342 के अनुसार एक राज्य की ST मान्यता दूसरे राज्य में मान्य नहीं होती।

  • छत्तीसगढ़ में 2000-2020 के बीच 267 फर्जी ST प्रमाण पत्र के मामले पकड़ में आए हैं, जो इस मुद्दे की गंभीरता को दर्शाता है।

जांच की धीमी रफ्तार

हालांकि एसडीएम, मोहला द्वारा दिनांक 26/05/2025 को जांच समिति के गठन का पत्र जारी किया गया है, लेकिन कार्रवाई में देरी को लेकर शिकायतकर्ता ने चिंता जताई है। उन्होंने 15 दिनों में निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि सत्य शीघ्र सामने आ सके।

शिकायतकर्ता की प्रमुख माँगें:

  1. 15 दिन में जांच कर ST प्रमाण पत्र की वैधता, निवास और सामाजिक स्थिति की पुष्टि हो।

  2. फर्जी पाए जाने पर प्रमाण पत्र रद्द किया जाए।

  3. पंचायत राज अधिनियम की धारा 19 व 36 के तहत अध्यक्ष पद से अयोग्यता घोषित की जाए।

  4. BNS, SC/ST अधिनियम और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई हो।

  5. सभी दस्तावेज RTI अधिनियम की धारा 4 के तहत सार्वजनिक किए जाएं।

संवैधानिक और सामाजिक दृष्टिकोण

यह मामला संविधान के अनुच्छेद 14, 342 और 243D का सीधा उल्लंघन माना जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले (जैसे माधुरी पाटिल बनाम अतिरिक्त आयुक्त – 1994 व महाराष्ट्र राज्य बनाम मिलिंद – 2001) के अनुसार, फर्जी ST प्रमाण पत्र से प्राप्त पद और लाभ रद्द किए जा सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एमसीएच अलबेलापारा व शासकीय कोमलदेव अस्पताल का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एमसीएच अलबेलापारा व शासकीय कोमलदेव अस्पताल का किया निरीक्षण

मरीजों से बातचीत कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

रायपुर -  स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कांकेर प्रवास के दौरान एमसीएच अस्पताल अलबेलापारा एवं शासकीय कोमलदेव अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा संचालकों व स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एमसीएच अस्पताल, अलबेलापारा फार्मेसी में दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा की और जेनेरिक दवाइयों के उपयोग एवं वितरण के निर्देश दिए। इसके पश्चात ‘नेक्स्ट जेन’ सॉफ्टवेयर के माध्यम से रोगियों का पंजीकरण व मेडिकल रिकॉर्ड देखने का वर्कफ़्लो परीक्षण किया।

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों (पहला बैच, कांकेर) से संवाद कर उनसे स्नातक उपरांत ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में सेवाएँ देने का आग्रह किया। फाइनल ईयर छात्र राहुल शर्मा ने गर्ल्स व बॉयज हॉस्टल में अलग-अलग पानी के बोर की मांग की, जिस पर मंत्री ने तत्काल नलकूप खनन के निर्देश कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को दिए। नवजात शिशु कक्ष का निरीक्षण कर उसे और सुसज्जित करने हेतु आवश्यक आदेश दिए। उन्होंने बाल चिकित्सा कक्ष में ईश्वर लाल मरकाम (13 वर्ष, विश्रामपुरी; मधुमेह से ग्रस्त) का स्वास्थ्य-इतिहास रेखांकित कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को बेहतर उपचार के लिए प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही थैलेसीमिया पीड़ित हिमांशु मरकाम (घोटवाही) के लिए नियमित रक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश प्रबंधन को दिए। राज्जो बाई कवाची (चिचकी, बड़गांव) से मुलाकात कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।


शासकीय कोमलदेव अस्पताल का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एमआरआई कक्ष, कंसोल रूम व डायलिसिस रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने डायलिसिस कक्ष को आवश्यक उपकरण जैसे एयर कंडीशनर लगाने तथा विस्तार करने के आदेश दिए। अस्पताल परिसर में जहां पंखों की कमी थी, एक सप्ताह के भीतर स्थापित करने के निर्देश जारी किए। पुरूष वार्ड में श्री करूराम से मुलाकात कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। जनरल वार्ड में 86 वर्षीय श्री बृजलाल साहू बागोडार जिसके पैरों में सूजन थी, उनसे बातचीत की। इस पर बृजलाल ने कहा की उनका आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मुफ्त उपचार हो रहा है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ये विष्णु का सुशासन है यहां अच्छे से इलाज होता है। इस दौरान श्रीमती रामबती निषाद (दुधावा) से आशीर्वाद लेते हुए उन्हें “ठीक हो जाबे, दाई, तय चिंता झन कर” कहकर उनका उत्साहवर्धन किया। स्वास्थ्य मंत्री ने दोनों अस्पतालों में रोगियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ सुनिश्चित करने एवं समयबद्ध रूप से आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण करने का पुनः आश्वासन दिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव श्री अमित कुमार कटारिया, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, सांसद श्री भोजराज नाग, कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत एवं अधिष्ठाता डॉ. खान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अस्पताल के स्टॉफ उपस्थित रहे।

जनजातीय समाज के विकास के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय समाज के विकास के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री साय

 जनजातीय समाज के विकास के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री साय

मंत्रालय में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा

नई छात्रावास-आश्रम प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ, आश्रम छात्रावासों के संचालन के लिए 85 करोड़ रुपए का ऑनलाइन अंतरण

छात्रावासों में सुविधाओं की एकरूपता और गुणवत्ता पर जोर, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

रायपुर -  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने छात्रावास-आश्रम प्रबंधन के लिए नवीन पोर्टल का शुभारंभ किया। साथ ही, आगामी शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रदेश के आश्रम छात्रावासों के संचालन हेतु नई व्यवस्था के अंतर्गत शिष्यवृत्ति एवं भोजन सहायता की पहली किश्त (जुलाई से सितंबर) के रूप में 85 करोड़ रुपए का ऑनलाइन अंतरण भी किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार विशेष पिछड़ी जनजातियों और आदिवासी समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए संकल्पित है। हमारा लक्ष्य है कि इन वर्गों का जीवन स्तर बेहतर हो, वे आत्मनिर्भर बनें और विकास की मुख्यधारा में सम्मिलित हों। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जनजातीय समुदाय की सदैव चिंता करते हैं और उनके विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। केंद्र सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पीएम जनमन एवं धरती आबा जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम जनमन योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवास और सड़क निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया। साथ ही, पीएम जनमन योजना के अंतर्गत शिविरों के माध्यम से हितग्राहियों के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र जैसे मूलभूत दस्तावेजों को तैयार करने का कार्य लगातार जारी रखने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने आश्रम-छात्रावासों की समीक्षा करते हुए कहा कि जहाँ आवश्यकता हो, वहाँ सर्वसुविधायुक्त छात्रावास बनाए जाएं। शौचालय, बेड, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित हो। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आश्रम-छात्रावासों में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं में एकरूपता रहे तथा छात्रावासों की निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम को अपनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा संचालित क्रीड़ा परिसरों की भी जानकारी ली और बच्चों द्वारा विभिन्न खेलों में अर्जित सफलताओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 20 क्रीड़ा परिसरों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि खेल प्रतिभाएं और निखरें और खिलाड़ी खेलो इंडिया सहित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

प्रयास विद्यालयों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इनमें उच्च शिक्षित प्रशिक्षकों की नियुक्ति होनी चाहिए। साथ ही, इंजीनियरिंग, मेडिकल, क्लैट, सीयूईटी सहित अन्य कैरियर विकल्पों के लिए भी बच्चों को तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आदिम जाति विभाग के अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत भवनों के निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा भवनविहीन संस्थानों के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक भी शीघ्र आयोजित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आदिवासी संस्कृति संरक्षण एवं विकास के अंतर्गत देवगुड़ी निर्माण और अखरा विकास के कार्यों की भी समीक्षा की। श्री साय ने अखरा विकास के तहत आस्था स्थलों पर उपयुक्त प्रकाश, बैठक व्यवस्था, शेड और पेयजल सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ट्राइबल यूथ हॉस्टल की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के मार्गदर्शन के लिए हाल ही में चयनित अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों से चर्चा कर सुझाव लिए जाएं ताकि वर्तमान परिदृश्य के अनुरूप युवाओं को रणनीति बनाने में मदद मिल सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे प्रदेश के अधिकाधिक युवा उच्च पदों पर पहुँचकर राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बैठक में एकलव्य आवासीय विद्यालय, मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना, जनजातीय बहुउद्देश्यीय विपणन केंद्र, वन अधिकार पत्र सहित अन्य विभागीय योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा की

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय के निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने म्यूजियम के स्वरूप, निर्माण की गुणवत्ता और प्रस्तुत की जाने वाली सामग्री की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संग्रहालय छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों की अमर गाथा को समर्पित होगा। इसमें परलकोट विद्रोह, सोनाखान विद्रोह और भूमकाल विद्रोह जैसे ऐतिहासिक आंदोलनों को विशेष रूप से दर्शाया जाएगा। साथ ही, प्रदेश के प्रमुख जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को भी जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। हमें गर्व है कि छत्तीसगढ़ की धरती ने स्वतंत्रता संग्राम में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। इन गाथाओं को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से दृश्य-श्रव्य तरीके से रोचक और ज्ञानवर्धक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभागीय गतिविधियों, उपलब्धियां और नवीन कार्य योजना की जानकारी विस्तार पूर्वक मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत की।

बैठक में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री श्री राम विचार नेताम, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत सहित आदिवासी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।