BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने मंत्रालय के इन कर्मचारियों का किया तबादला, DGA ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट…..

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने मंत्रालय के इन कर्मचारियों का किया तबादला, DGA ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट…..

 रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय में पदस्थ 11 कर्मचारियों के तबादले किये हैं। जिसमे कु. गायत्री रात्रे सहायक अनुभाग अधिकारी को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से यथावत रखा है।

डोमन सिंह ठाकुर सहायक अनुभाग अधिकारी को साप्रवि कक्ष-5 से यथावत् रखा गया है।

उदय सिंह सहायक अनुभााग अधिकारी सा.प्र.वि. से यथावत।

बलदाउ प्रसाद कौशिक सहायक अनुभाग अधिकारी श्रम विभाग से यथावत।

देखें पूरी लिस्ट….

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश,आईपीएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश,आईपीएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने देर शाम आठ आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। ये सभी 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

CG :  कल बंद रहेंगे मांस-मटन की दुकानें, पकड़े जाने पर देना होगा 5 हजार का जुर्माना

CG : कल बंद रहेंगे मांस-मटन की दुकानें, पकड़े जाने पर देना होगा 5 हजार का जुर्माना

 राजनांदगांव : कबीर जयंती के अवसर पर 11 जून को नगर निगम सीमाक्षेत्र स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रहेंगे। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर पशुवध एवं विक्रय कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित करने कहा है। वहीं मांस विक्रय करते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करते हुए 5 हजार का जुर्माना करने के निर्देश दिए हैं।

 
छत्तीसगढ़ में दो बड़े भ्रष्टाचार के खुलासे: यूनिवर्सिटी क्लर्क और पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में दो बड़े भ्रष्टाचार के खुलासे: यूनिवर्सिटी क्लर्क और पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

 रायपुर ;- छत्तीसगढ़ में मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की दो बड़ी कार्रवाइयों में एक क्लर्क और एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में सरकारी कामों के एवज में पैसों की मांग की गई थी।

रायपुर: रविशंकर यूनिवर्सिटी के क्लर्क ने मांगी थी पेंशन निकालने की रिश्वत

राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी विश्वविद्यालय, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के वित्त विभाग में पदस्थ क्लर्क दीपक शर्मा को ACB की टीम ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

शिकायतकर्ता प्रकाश ठाकुर, जो यूनिवर्सिटी का ही रिटायर्ड कर्मचारी है, ने बताया कि पेंशन और ग्रेच्युटी प्रक्रिया में देरी के चलते जब वह दीपक शर्मा से मिला, तो उसने 30 हजार रुपए की मांग की। प्रकाश ने इसकी शिकायत रायपुर ACB को दी, जिसके बाद ट्रैप प्लान के तहत दीपक शर्मा को 10 जून को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंगेली: पटवारी ने दस्तावेज सुधार के नाम पर मांगी रिश्वत

दूसरी कार्रवाई मुंगेली जिले में हुई, जहां पटवारी उत्तम कुर्रे को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
बिलासपुर के टोप सिंह अनुरागी ने ACB को शिकायत दी थी कि उनके ग्राम केसलीकला स्थित ज़मीन के दस्तावेजों में त्रुटियों को सुधारने के एवज में पटवारी ने 25 हजार रुपए मांगे थे। दस्तावेज़ों में नाम और संबंधों की गलत प्रविष्टियां थीं।
शिकायत के सत्यापन के बाद 10 जून को जब टोप सिंह ने पटवारी को रिश्वत दी, ACB की टीम ने उसे मुंगेली के सुरी घाट स्थित कार्यालय से रंगे हाथों पकड़ लिया।

दोनों मामलों में आरोपी सरकारी कर्मचारी अब न्यायिक कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। ACB की ये सख्त कार्रवाई राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम को और मजबूती देती है।

जगदीश कुमार दानी स्कूल में आज एक भव्य एलुमनी मीट का आयोजन किया गया

जगदीश कुमार दानी स्कूल में आज एक भव्य एलुमनी मीट का आयोजन किया गया

 
क्लास रूम की याद में खोए छात्र 

रायपुर :- पुरानी बस्ती स्थित जगदीश कुमार दानी स्कूल में आज एक भव्य एलुमनी मीट का आयोजन किया गया, जिसमें 1989 से लेकर 2000 तक के स्कूल के पुराने छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल के पुराने छात्रों से मिलकर उनकी यादों को ताजा करना और उनके अनुभवों को साझा करना । स्कूल की सचिव व पूर्व प्राचार्य श्रीमती पुष्पा अग्रवाल ने कहा कि जीवन में संकल्प, अध्ययन की साधना और काम के प्रति समर्पण हो तो सफलता जरूर मिलती है। पुराने छात्र अपने सुझाव से स्कूल को आगे बढ़ाने का प्रयास जरूर करें। साथ ही उन्होंने ने स्कूल के दिनों की पुरानी बातो को भी शेयर किया

कार्यक्रम के दौरान  स्कूल  के पुराने छात्र छात्राओ ने बेहतरीन नृत्य का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर स्कूल के पुराने सभी शिक्षक को आमंत्रित किया गया था उनका सम्मान कार्यक्रम भी रखा गया था।
 स्कूल के प्राचार्य श्रीमती ललिता अग्रवाल ने भी सभी पुराने छात्रों को इस विशेष आयोजन के लिए बधाइयां दी और कहा कि छात्रों का  स्कूल के प्रति गहरा लगाव होता है। यह आयोजन पुराने छात्रों को अपनी पुरानी यादें ताजा करने और स्कूल के साथ जुड़ा रहने का एक अच्छा अवसर प्रदान करता है।

एलुमनी मीट के दौरान संगीत, नृत्य और खेल का आयोजन भी किया गया, जिससे सभी ने आनंद लिया। साथ ही, कई पुराने छात्रों ने अपने अच्छे अनुभवों को स्कूल के पटल पर लिखा और अपने समय की यादें साझा की।

इस आयोजन में छात्रों ने न केवल अपनी पुरानी यादों को ताजा किया, बल्कि स्कूल के प्रति अपने अटूट लगाव को भी जाहिर किया। यह आयोजन स्कूल और उसके छात्रों के बीच एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरा। कार्यक्रम का संचालन स्वाति ठाकुर और सत्यम शुक्ला ने किया। पूरे कार्यक्रम का संयोजन धर्मेंद्र शर्मा, संतोष नायक, आलोक अग्रवाल ने किया।
पूरे कार्यक्रम में लगभग 250 छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।
उपरोक्त जानकारी स्कूल के पूर्व छात्र डॉ अमित अग्रवाल ने दी।
 

 
CG – ग्राम सचिव को हुई जेल : अन्य सचिव और सरपंचों को भी गिरफ्तारी का जारी वारंट, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला

CG – ग्राम सचिव को हुई जेल : अन्य सचिव और सरपंचों को भी गिरफ्तारी का जारी वारंट, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला

 सारंगढ़। पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम कसने प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। ग्राम पंचायत भंवरपुर के तत्कालीन सचिव को बकाया रकम जमा नहीं करने पर 30 दिवस के लिए सिविल जेल भेजा गया है। इसके साथ अन्य बकायादार सचिव और सरपंचों के लिए भी गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं।

अनुविभागीय अधिकारी आईएएस प्रखर चन्द्राकर के निर्देशन में पंचायतों द्वारा निर्माण कार्यों में बकाया राशि जमा न करने पर कई सचिवों व सरपंचों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में ग्राम पंचायत भंवरपुर के तत्कालीन सचिव आलोक थवाईत को 11,95,790 रुपए जमा न करने पर सिविल जेल भेजा गया है। वहीं ग्राम पंचायत गंजाईभौना, गोडिहोरी, रेडा, अमलीपाली ब, जिल्दी और अन्य पंचायतों के सचिवों व सरपंचों के लिए भी गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं।

कुछ पंचायतों की ओर से आंशिक राशि जमा कर दी गई है, परंतु शेष राशि जमा नहीं होने पर उन्हें जेल भेजने की चेतावनी दी गई है। प्रशासन की यह सख्त कार्रवाई भ्रष्टाचार में लिप्त अन्य पंचायत कर्मियों के लिए एक कड़ा संदेश है कि बकाया जमा न करने पर संपत्ति कुर्की और जेल की कार्रवाई से भी हो सकती है।

क्या है सिविल जेल

सिविल जेल एक ऐसी प्रक्रिया है, जहाँ न्यायालय किसी ऋणी को उसके कर्ज का भुगतान करने के लिए मजबूर करने के लिए हिरासत में ले सकता है। यह प्रक्रिया व्यक्ति को संपत्ति के कुर्की या श्रम के माध्यम से कर्ज का भुगतान करने के लिए मजबूर करती है।

सिविल जेल, जहां एक ऋणी को उसके कर्ज का भुगतान करने के लिए मजबूर करने के लिए होती है, और इसमें व्यक्ति को कैद किया जा सकता है। वहीं आपराधिक जेल उन लोगों के लिए होती है, जिन्हें आपराधिक अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया है, और इसमें सजा के रूप में व्यक्ति को कैद किया जा सकता है।

शराब घोटाले में विजय भाटिया की पुलिस रिमांड 12 जून तक बढ़ी, दिल्ली से हुई थी गिरफ्तारी

शराब घोटाले में विजय भाटिया की पुलिस रिमांड 12 जून तक बढ़ी, दिल्ली से हुई थी गिरफ्तारी

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए कारोबारी विजय भाटिया की पुलिस रिमांड अवधि अब 12 जून 2025 तक बढ़ा दी गई है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम पहले ही उनसे 9 दिन की रिमांड पर पूछताछ कर चुकी थी। निर्धारित रिमांड अवधि पूरी होने के बाद विजय भाटिया को ACB/EOW की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से एक बार फिर रिमांड विस्तार की अनुमति दी गई।

गौरतलब है कि 1 जून को दिल्ली से विजय भाटिया की गिरफ्तारी हुई थी। वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाते हैं। गिरफ्तारी के साथ ही एजेंसियों ने भिलाई के नेहरू नगर स्थित उनके ठिकानों पर छापा मारा था। उनके मैनेजर संतोष रामटेके के घर पर भी तलाशी ली गई थी।

ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम इस घोटाले की परतें खोलने में जुटी है और अब तक विजय भाटिया के अलावा शराब कारोबारी पप्पू बंसल, जो कि भूपेश बघेल के एक और करीबी माने जाते हैं, को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है। सूत्रों के अनुसार, दोनों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई ताकि घोटाले के तार आपस में जोड़े जा सकें।

इस घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक 21 लोगों को आरोपी बनाया है। इन आरोपियों में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व रायपुर महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टूटेजा, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, और कई शराब कंपनियों के नाम शामिल हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ डिस्टलर, वेलकम डिस्टलर, टॉप सिक्योरिटी, ओम साईं ब्रेवरेज, दिशिता वेंचर, नेस्ट जेन पावर, भाटिया वाइन मर्चेंट, और सिद्धार्थ सिंघानिया प्रमुख हैं।

CRIME NEWS : चरित्र शंका के चलते पति ने की पत्नी की हत्या, हंसिया से रेता गला

CRIME NEWS : चरित्र शंका के चलते पति ने की पत्नी की हत्या, हंसिया से रेता गला

 नगरी : धमतरी के नगरी से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही हैं. जहां चरित्र शंका के शक में पति ने पत्नी की हंसिया की गला रेतकर हत्या कर दी. इस वारदात से नगर में सनसनी फैल गई है

जानकारी के मुताबिक पुरा मामला नगरी थाना क्षेत्र के नगरी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 कोटपारा की है,जहां आज सुबह 11 बजे करीब आरोपी पति धनेश्वर पटेल उम्र 26 वर्ष ने घर के कमरे में अपने पत्नी मिनाक्षी पटेल की हंसिया से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया,बताया जा रहा है कि आरोपी के माता,पिता भी घटना के वक्त कहीं बाहर गए थे उसी दौरान पति ने पत्नी की हत्या कर दी।

इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर मामले की जांच शुरु कर दिया है,बताया तीन माह पूर्व आरोपी और मृतक की शादी हुई हुई वहीं शादी के कुछ ही महीने बाद आरोपी ने अपने पत्नी को मौत के घाट उतार कर हत्या जैसे खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया, जिससे हर कोई सकते में है।

मामले में नगरी थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने बताया कि नगरी वार्ड क्रमांक 15 कोटपारा में पति ने अपने की हत्या कर दी,बताया जा रहा है कि अपने पत्नी अपने पत्नी की चरित्र पर शंका करता था और किसी के साथ कहीं जाने पर विवाद करता था,और फिर विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी।

BREAKING : IAS अधिकारियों की बढ़ी जिम्मेदारी, अविनाश चंपावत समेत इन्हे मिला अतिरिक्त प्रभार, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

BREAKING : IAS अधिकारियों की बढ़ी जिम्मेदारी, अविनाश चंपावत समेत इन्हे मिला अतिरिक्त प्रभार, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

 रायपुर : राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी में बढ़ोतरी की है। जारी आदेश में 5 आईएएस अफसरों के नाम शामिल है।

देखें आदेश

तबादला नीति : शिक्षकों का नहीं होगा तबादला, स्वैच्छिक स्थानांतरण के 13 जून तक लिए जाएंगे आवेदन

तबादला नीति : शिक्षकों का नहीं होगा तबादला, स्वैच्छिक स्थानांतरण के 13 जून तक लिए जाएंगे आवेदन

 बिलासपुर। प्रदेश में साल 2025 की स्थानांतरण प्रक्रिया के लिए नई नीति लागू कर दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों, विभागाध्यक्षों, संभाग आयुक्तों और कलेक्टरों को पत्र जारी कर जानकारी दी है कि 6 जून से 13 जून तक स्वैच्छिक स्थानांतरण के आवेदन लिए जाएंगे और 14 जून से 25 जून के बीच स्थानांतरण किए जाएंगे।

इन विभागों में नहीं लागू होगी नई नीति

नई नीति के अनुसार यह स्थानांतरण प्रक्रिया पुलिस, आबकारी, खनिज, परिवहन, वाणिज्यकर, पंजीयन, स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों और राज्य के निगम-मंडल-आयोगों पर लागू नहीं होगी।

मंत्री की अनुमति से होंगे तबादले

तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के स्थानांतरण जिला कलेक्टर द्वारा प्रभारी मंत्री की अनुमति से 14 से 25 जून तक किए जाएंगे। एक ही जगह दो साल से ज्यादा समय से पदस्थ कर्मचारियों का ही स्थानांतरण होगा। स्थानांतरण का प्रतिशत भी तय किया गया है। तृतीय श्रेणी में 10 प्रतिशत और चतुर्थ श्रेणी में 15 प्रतिशत अधिकतम तबादले हो सकेंगे।

यदि कर्मचारी पर गंभीर शिकायत हो और वह दो साल पूरे नहीं किया हो, तब भी प्रारंभिक जांच में सही पाए जाने पर स्थानांतरण किया जा सकता है। जिन कर्मचारियों की सेवा समाप्ति में एक साल से कम समय बचा है, उन्हें उनकी सहूलियत के अनुसार गृह जिले में या विकल्प वाले जिले में स्थानांतरित किया जा सकता है।

शासन द्वारा ग्रामीण-शहरी संतुलन बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। ज्यादा कर्मचारी वाले स्थान से कम कर्मचारी वाले स्थान की तरफ ही स्थानांतरण किया जाएगा।

राज्य स्तर पर भी यही तिथि (14 से 25 जून) तय की गई है। सभी स्थानांतरण संबंधित विभागीय मंत्री की अनुमति से ही होंगे और प्रक्रिया सचिवालयीन नियमों के अनुसार होगी। अनुसूचित क्षेत्रों से गैर-अनुसूचित क्षेत्र में स्थानांतरण के लिए बदले में एक कर्मचारी को वहां भेजना अनिवार्य होगा।

गंभीर बीमारी (जैसे कैंसर, किडनी फेलियर, हार्ट सर्जरी) वाले कर्मचारी मेडिकल बोर्ड की सिफारिश पर स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। मानसिक या शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चों वाले माता-पिता को, उपचार और शिक्षा की सुविधा वाले स्थान पर स्वयं के खर्च पर स्थानांतरण दिया जा सकता है। स्थानांतरण आदेश जारी होने के 10 दिनों के भीतर कार्यमुक्त करना होगा, नहीं होने पर एकतरफा कार्यमुक्ति मानी जाएगी। 25 जून के बाद स्थानांतरण पर पूरी तरह से रोक लागू हो जाएगी। बहुत ही आवश्यक परिस्थितियों में मुख्यमंत्री की अनुमति से ही स्थानांतरण संभव होगा। शिक्षकों का स्थानांतरण इस बार नहीं किया जाएगा क्योंकि उनकी युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया पहले से जारी है।

बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मंगलवार को हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया, जिसमें कोर्ट परिसर में आईईडी लगाने और विस्फोट करने की बात कही गई थी। घटना के बाद हाईकोर्ट परिसर को खाली कराकर गहन जांच कराई गई, हालांकि किसी भी प्रकार का विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।

समर वेकेशन के बाद कोर्ट में कामकाज शुरू, उसी दिन मिली धमकी

जानकारी के अनुसार, समर वेकेशन के बाद सोमवार से हाईकोर्ट में नियमित कार्य शुरू हुआ था। जजों, वकीलों और पक्षकारों की मौजूदगी के बीच मंगलवार को कोर्ट की वेबसाइट पर ‘abdia@outlook.com’ ईमेल आईडी से धमकी भरा मेल मिला।

ईमेल में अजमल कसाब को फांसी, हिरासत में लिए गए कुछ व्यक्तियों का हवाला देते हुए इसे एक “पवित्र मिशन” बताया गया। साथ ही यह दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में अमोनियम सल्फर आधारित आईईडी लगाए गए हैं।

पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम ने की सघन जांच

ईमेल मिलते ही प्रोटोकॉल अफसर ने पुलिस को सूचना दी। एसएसपी रजनेश सिंह के अनुसार, तत्काल स्निफर डॉग्स, बम डिटेक्शन उपकरणों और सुरक्षाबलों के साथ जांच शुरू की गई। कोर्ट परिसर को खाली कराकर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

FIR दर्ज, साइबर एक्सपर्ट्स जुटे जांच में

पुलिस ने धमकी भरे ईमेल को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है। साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, ईमेल में कई संवेदनशील मुद्दों का जिक्र किया गया है, जिससे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

शहीद ASP आकाश गिरपुंजे पंचतत्व में विलीन, बेटे सिद्धार्थ ने दी मुखाग्नि

शहीद ASP आकाश गिरपुंजे पंचतत्व में विलीन, बेटे सिद्धार्थ ने दी मुखाग्नि

 रायपुर : नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे का अंतिम संस्कार सोमवार को महादेव घाट स्थित श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। शहीद को उनके सात वर्षीय बेटे सिद्धार्थ ने मुखाग्नि दी। इस दौरान घाट परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘अक्कू भैय्या जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा।

अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब

इससे पहले शहीद आकाश गिरपुंजे को माना स्थित चौथी वाहिनी परिसर में अंतिम सलामी दी गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव समेत कई जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और पार्थिव शरीर को कांधा देकर अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

पत्नी और परिजनों का बुरा हाल

गमगीन माहौल में शहीद की अंतिम यात्रा चौथी वाहिनी से श्मशान घाट तक निकाली गई। शहीद की पत्नी तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर से लिपटकर फूट-फूटकर रोती रहीं। परिवार की अन्य महिलाएं उन्हें सांत्वना देने की कोशिश करती रहीं, लेकिन शोक का वातावरण हर किसी की आंखें नम कर गया।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

श्मशान घाट पर शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, विधायक राजेश मूणत, सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों और पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंततः दादा जी की मौजूदगी में सात वर्षीय सिद्धार्थ ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर अलविदा कहा, और एक बहादुर सिपाही हमेशा के लिए अमर हो गया।

मुख्यमंत्री साय ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को दी श्रद्धांजलि : पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

मुख्यमंत्री साय ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को दी श्रद्धांजलि : पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री साय ने माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर पहुंचकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी।

मुख्यमंत्री साय ने शहीद गिरपुंजे के शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे ने अपने कर्तव्य के प्रति अदम्य साहस, निष्ठा और समर्पण का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। हमें उन पर गर्व है। सरकार इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लगातार हो रही सुरक्षाबलों की सफल कार्रवाइयों से नक्सली बौखलाए हुए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शहीद गिरपुंजे की वीरता और देशभक्ति को सदैव याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक पुरन्दर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज कुमार पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, शहीद के परिजन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

 
CG : “जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा” के नारों के साथ निकली शहीद एएसपी आकाश राव की अंतिम यात्रा, हर आंख हुई नम

CG : “जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा” के नारों के साथ निकली शहीद एएसपी आकाश राव की अंतिम यात्रा, हर आंख हुई नम

 रायपुर। बीते दिन कोंटा, सुकमा में नक्सली IED ब्लास्ट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपूंजे की अंतिम यात्रा रायपुर के कुशालपुर स्थित निवास से निकली। “जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा” के नारों के साथ कलेक्टर, निगम आयुक्त, सीईओ जिला पंचायत, अधिकारी, परिवारजन और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरा माहौल गमगीन और सम्मान से भरा रहा। शहीद आकाश राव का पार्थिव शरीर अंतिम सलामी के लिए माना के लिए रवाना हुआ है।

बता दें की शहीद आकाश राव गिरिपुंजे रायपुर के रहने वाले थे और 2013 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी थे। उन्होंने बैंक की नौकरी छोड़कर छत्तीसगढ़ पीसीएस परीक्षा पास की और पुलिस अधिकारी बने। सोमवार को सुकमा के कोंटा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED ब्लास्ट में वे शहीद हो गए, इस हमले में कई अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए। आकाश राव को उनकी बहादुरी और ईमानदारी के लिए कई गैलेंट्री अवॉर्ड भी मिल चुके थे। उनकी शहादत पर पूरे पुलिस बल और शहर में गहरा शोक है। 

 
छत्तीसगढ़ में इस दिन से खुलेंगे स्कूल, होगा नया एडमिशन…शिक्षा विभाग ने जारी किए अहम निर्देश

छत्तीसगढ़ में इस दिन से खुलेंगे स्कूल, होगा नया एडमिशन…शिक्षा विभाग ने जारी किए अहम निर्देश

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में नया शैक्षणिक सत्र 16 जून 2025 से शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर स्कूल शिक्षा विभाग पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। विभाग ने राज्य के सभी कलेक्टरों, मिशन संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर ‘शाला प्रवेश उत्सव’ के सफल आयोजन के निर्देश दिए हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 प्रभावी हो चुकी है। शासन का लक्ष्य है कि छात्र-छात्राओं को स्वच्छ, सुंदर और प्रेरक वातावरण में गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान की जाए। इसके लिए शाला प्रवेश उत्सव 16 जून से शाला, संकुल, ब्लॉक और जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा। विभाग ने इस आयोजन के लिए प्रारंभिक तैयारियों के साथ-साथ व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं।

CG में दर्दनाक हादसा : ट्रेन की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत, थककर कर रहे थे आराम, दो की हालत गंभीर

CG में दर्दनाक हादसा : ट्रेन की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत, थककर कर रहे थे आराम, दो की हालत गंभीर

 बालोद : जिले के दल्लीराजहरा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में झारखंड से आए दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह हादसा दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे लाइन पर सोमवार तड़के हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड से मजदूरी करने आए 11 युवक दल्लीराजहरा से पैदल चलते हुए कुसुमकसा की ओर जा रहे थे। देर रात थकान की वजह से इनमें से पांच युवक रेलवे ट्रैक पर बैठ गए और नींद में वहीं लेट गए। तड़के करीब 4 बजे एक ट्रेन के गुजरने पर चार युवक उसकी चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार, अन्य छह युवक हादसे से पहले ही आगे निकल गए थे और बाल-बाल बच गए। यह हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में हुआ। नगर पुलिस अधीक्षक चित्रा वर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना ने मजदूरों की सुरक्षा और ठहरने की व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

CG में कल से मिल सकती है गर्मी से राहत, उमस और गर्मी से परेशान लोग कर रहे बारिश की एंट्री का इंतजार

CG में कल से मिल सकती है गर्मी से राहत, उमस और गर्मी से परेशान लोग कर रहे बारिश की एंट्री का इंतजार

 रायपुर : प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि देखने को मिलेगी, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 15 जून के आसपास प्रदेशभर में व्यापक वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ 58 डिग्री पूर्व और 27 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, दक्षिण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा के ऊपर 1.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

10 जून को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। हालांकि, अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा।

तापमान का हाल

सोमवार को प्रदेश के प्रमुख शहरों में दर्ज तापमान इस प्रकार रहा:

  • अधिकतम तापमान: रायपुर – 41.3°C, माना – 40.5°C, बिलासपुर – 41.7°C, पेंड्रारोड – 40.8°C, अंबिकापुर – 38.3°C, जगदलपुर – 35°C, दुर्ग – 38.8°C
  • न्यूनतम तापमान: रायपुर – 28.1°C, माना – 28.3°C, बिलासपुर – 29°C, पेंड्रारोड – 26°C, अंबिकापुर – 26.1°C, जगदलपुर – 25.4°C, दुर्ग – 25.2°C

आगामी दिनों में वर्षा की गतिविधियों से तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Transfer : मंत्रालय कैडर के 4 अनुभाग अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट, किसे कहां मिली पोस्टिंग

Transfer : मंत्रालय कैडर के 4 अनुभाग अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट, किसे कहां मिली पोस्टिंग

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने मंत्रालय कैडर के चार अनुभाग अधिकारियों (एसओ) के तबादले का आदेश जारी किया है। यह तबादले 9 जून 2025 को प्रभावी हुए हैं। इनमें से दो अधिकारी, जो बीते गुरुवार को ही पदोन्नत किए गए थे, भी शामिल हैं।

CG – 25 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला…..

CG – 25 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला…..

 रायपुर। प्रदेशभर में औषधि निरीक्षकों द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से संदेहास्पद मेडिकल संस्थानों में संयुक्त छापामार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के तहत नारकोटिक दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित रिकॉर्ड, बिलिंग प्रणाली और सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। साथ ही, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ द्वारा विगत दो माह में कुल 2920 मेडिकल स्टोरों का नियमित निरीक्षण किया गया है। इसके अतिरिक्त, ‘नकॉर्ड’ ( नेशनल नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन )की राज्य स्तरीय बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में 3610 मेडिकल संस्थानों के सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान नारकोटिक दवाओं की बिक्री में अनियमितता पाए जाने पर 25 मेडिकल स्टोरों की अनुज्ञप्ति को निलंबित अथवा निरस्त कर दिया गया है।

भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 144 ब्लड सेंटर्स को ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकृत किया जा रहा है। भविष्य में इन केंद्रों से संबंधित समस्त आवेदन एवं प्रक्रियाएं केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। इस क्रम में सभी ब्लड सेंटर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं और पंजीयन की प्रक्रिया प्रगति पर है।

दिल दहला देने वाला हादसा : ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पैर कहीं तो हाथ कहीं… रेलवे ट्रैक पर घंटों पड़ा रहा शव, ऊपर से गुजरती रहीं ट्रेनें, आत्महत्या या फिर…

दिल दहला देने वाला हादसा : ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पैर कहीं तो हाथ कहीं… रेलवे ट्रैक पर घंटों पड़ा रहा शव, ऊपर से गुजरती रहीं ट्रेनें, आत्महत्या या फिर…

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद शव घंटो तक ट्रैक पर पड़ा रहा। मृतक की पहचान बाबूलाल कोल के रूप में हुई है। घटना की सूचना जीआरपीएफ मौके पर पहुंची है।

पूरा मामला छत्तीसगढ़-एमपी बॉर्डर के खैरझिटी रेलवे ट्रैक का है। फिलहाल हादसे का कारण अज्ञात है और मौके पर पहुंची गौरेला पुलिस जांच कर रही है। मृतक बाबूलाल कोल आंध्र प्रदेश की फैक्ट्री में काम करके वापस लौटा था। सोमवार सुबह जब वहां से गुजर रहे लोगों ने उसकी लाश को रेलवे ट्रैक पर देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी।

रेलवे ट्रैक पर घंटों पड़ा रहा शव

जानकारी के मुताबिक, जिले के खैरझिटी गांव का निवासी बाबूलाल कोल आंध्र प्रदेश की फैक्ट्री में मजदूर था। वह काम करके वापस लौटा था, लेकिन आज सुबह उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। मृतक की गर्दन घटना में अलग होकर रेल्वे ट्रैक के बाहर मिली। गर्दन सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल गौरेला पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या, दोनों ही एंगल से जांच कर रही है। इस हादसे में दुखद पहलू यह भी सामने आया कि रेलवे ट्रैक पर लाश पड़ी होने के बावजूद ऊपर से कई ट्रेनें गुजरती रही।

जांच में जुटी पुलिस

गौरेला थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा ने बताया कि शुरूआती जांच में प्रतीत हो रहा है कि पिछले कुछ दिनों से परेशान होने के कारण युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। मामले की जांच में गौरेला पुलिस जुट गई है, पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

CG – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप ने लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन…

CG – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप ने लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन…

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप ने लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में बुरूंदवाड़ासेमरा एवं करनपुर में सीसी सड़क,किचन शेड़,नाली व शापिंग काम्प्लेक्स निर्माण कार्य का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव व सांसद  महेश कश्यप ने किया भूमिपूजन

जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव व सांसद श्री महेश कश्यप ने बुरूंदवाड़ासेमरा एवं करनपुर में लाखों के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने बुरूंदवाड़ासेमरा में सीसी सड़क निर्माण 700 मीटर लागत 19.15 लाख रूपए ,सी सी सडक 100 मीटर लागत 3.17लाख रूपए ,किचन शेड़ निर्माण लागत 14.33 लाख रूपए, शापिंग काम्प्लेक्स निर्माण 9.05 लाख रूपए एवं करनपुर क्षेत्र में सी सी सडक निर्माण 240 मीटर लागत 7.78 लाख रूपए एवं सी सी सडक निर्माण 600 मीटर लागत 19.50 लाख रूपए जिसमें सभी कार्यो का कुल लागत 73.43 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि हमारी सरकार के बनने के बाद प्रदेश में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं, जनता को मूलभूत सुविधाएं देना हमारा दायित्व है। हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में लगातार विकास की बयार बह रही है। क्षेत्र के देवतुल्य जनमानस की मांग के अनुरूप वर्षों से मांग रखा था। क्षेत्र की जनता की मांग के अनुरूप आज सीसी सड़क निर्माण, नाली ,किचन शेड़, शापिंग काम्प्लेक्स व अन्य निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया।

सड़क,नाली,पेयजल, शिक्षा, विधुत व अन्य सुविधाओं को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। जनता के मांग के अनुरूप क्षेत्र में कार्य किया जायेगा। सभी कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। विकास अनवरत जारी रहेगा। वहीं सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास कार्य अनवरत जारी है।

पूरे प्रदेश में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। हमारी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे हमारा दायित्व है। हमारी सरकार जनता के सभी मांगों को गारंटी के साथ पूरी कर रही है। हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। आज लाखों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जिसका लाभ जनता को मिलेगा।

इस दौरान जनपद सदस्य मीना राव, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, संरपंच बुदरी बधेल, श्रीमती पुष्पांजलि ,उप सरपंच श्रीमती मधु राव,वनसिंग, एवं सुब्रतों विश्वास,राजेश शर्मा, सीमांचल दास,रैनू बधेल,आनंद राव, रूपेश समरथ,राधे पन्द्रे, सूर्य नारायण, अभिमन्यु,बंशीधर, बबलू, त्रिपति नागेश, नरसिंह पुजारी, कमलेश, लक्ष्मण, विकास सिदार, जनपद सीईओ अमित भाटिया एवं क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ के चावल से होगा अब कैंसर का इलाज ! करोड़ों लोगों की बचाई जा सकेगी जान

छत्तीसगढ़ के चावल से होगा अब कैंसर का इलाज ! करोड़ों लोगों की बचाई जा सकेगी जान

 रायपुर। कैंसर का नाम सुनते ही लोगों के हाथ- पेअर कांपने लगते हैं। और मन में एक अजीब सा डर समा जाता हैं. जिस परिवार में किसी को कैंसर होता है उसका दर्द वो परिवार ही जानता है. ऐसे में अगर ये कहा जाए कि कैंसर ठीक हो सकता है और भी बिना ऑपरेशन और रेडिएशन दिए तो शायद पहली बार में आपको भरोसा ना हो. लेकिन ये सच होने जा रहा है. रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विवि की जेनेटिक एंड प्लांट ब्रीडिंग विभाग ने बस्तर की विलुप्त होती चावल की एक किस्म पर रिसर्च कर ये पाया है कि इस चावल के सेवन से कैंसर की कोशिकाओं को ख़त्म किया जा सकता है इस चावल को संजीवनी नाम दिया गया है.

छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है, छत्तीसगढ़ में 23250 धान की किस्म है. यहां की संस्कृति में धान का अपना महत्व है. तीज-त्यौहार में धान की पूजा से लेकर घर के साज-सज्जा के काम आता है. लेकिन अब बहुत जल्द ही बस्तर के सुकमा की विलुप्त हो रही धान की प्रजाति से कैंसर के मरीजों का इलाज होगा.

दरअसल रायपुर के इंदिरा गांधी विवि के प्रोफेसर दीपक शर्मा रिसर्च स्कॉलर सलाखा जॉन ने भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के रेडिएशन बायोलॉजी एंड health साइंस विभाग के साथ मिलकर साल 2016 से धान की एक किस्म की मेडिसिनल प्रॉपर्टी पर शोध शुरू किया.

संजीवनी चावल का भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में चूहों पर परीक्षण किया गया जिसमें चूहों में चमत्कारिक परिणाम देखने को मिले, इतना ही नहीं सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टिट्यूट ने भी कैंसर से लड़ने के गुण संजीवनी चावल में पाए हैं. डॉ दीपक शर्मा ने बताया कि संजीवनी चावल का मेडिसिनल ह्यूमन ट्रायल जनवरी से टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में शुरू करने की तैयारी है. संजीवनी चावल में 213 तरह के बायोकैमिकल पाए गए हैं, जिसमें 7 तरह के तरह के केमिकल कैंसर रोधी माने जाते हैं.

संजीवनी राइस में 213 phytochemical मिले हैं. ये हमारे बॉडी में जाकर एक्टिव रहते हैं. 213 में से 7 ऐसे compound हैं जो एक कारक है जो nrf 2 को एक्टिव करते हैं. nrf 2 को एंटी oxydent भी बोलते हैं. बॉडी में oxydetiv डैमेज की वजह से कैंसर होता है cell mutate हो जाते हैं. ये compound ऐसे cell में घुसकर उन्हें ख़त्म करते हैं.

इसको दस दिन 10 ग्राम लेना है. मौसमी बीमारी से इम्युनिटी मिल जाती है. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है cell डेड होने लगती है. डेड cell tumor में बदल जाता है. इसे लगातार लेते रहेंगे शरीर को फायदा है. दुनिया की पहली चावल की किस्म है, जिसका मेडिसिनल उपयोग होगा. दो से तीन साल में मेडिसिनल उपयोग होना शुरू हो सकता है. डॉ दीपक शर्मा बताते है छत्तीसगढ़ में सबसे पहले डॉ आर एच रिछारिया ने 1974 में चावल की किस्म को पंजीबद्ध करने का प्रयास किया उन्होंने ने करीब 18000 किस्मों की पहचान बताई. उन्होंने पचास साल पहले कहा था कि भविष्य में राइस थैरेपी होगी और आज वो दिन आ गया है .

 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी.

शहीद एएसपी गिरपुंजे के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि : परिवारजनों में मिलकर ढांढस बंधाया

मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के अधिकारियों की हाई लेवल बैठक में नक्सल घटना की जानकारी ली

अस्पताल पहुंचकर नक्सल घटना में घायल जवानों से की मुलाकात

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के राजधानी रायपुर स्थित निवास पहुंचकर उनके पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री साय ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के शोकसंतप्त परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

उन्होंने कहा कि शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे ने अपने कर्तव्य के प्रति अदम्य साहस, निष्ठा और समर्पण दिखाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। हमें उन पर गर्व है। सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री के साथ पहुंचे वन मंत्री श्री केदार कश्यप और गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम,अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपेरशन  विवेकानंद सिन्हा ने भी शहीद गिरपुंजे को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 
तिरंगे में लिपटे एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे को दी गई अंतिम विदाई, बिलख-बिलखकर रोई पत्नी…

तिरंगे में लिपटे एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे को दी गई अंतिम विदाई, बिलख-बिलखकर रोई पत्नी…

 सुकमा :- सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में शहीद हुए एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे को रायपुर में देर शाम तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर के साथ नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। मूल रूप से रायपुर निवासी आकाश राव के घर पर शोक की लहर है। उनके परिवार और रिश्तेदारों के साथ-साथ तमाम पुलिस अधिकारी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। जब पार्थिव शरीर घर लाया गया, सभी की आंखें नम हो गई। वहीं पति का पार्थिव शरीर पहुंचते ही उनकी पत्नी पार्थिव शरीर से रोते-बिलखते लिपट गई।

शहादत के बाद CM साय ने कहा कि नक्सलियों को अब भुगतना होगा। उनके खात्मे के दिन नजदीक आ गए हैं। छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का अस्तित्व ही खत्म कर दिया जाएगा। वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अब नक्सलियों से कोई बातचीत नहीं होगी।

आकाश राव गिरिपुंजे: एक संक्षिप्त परिचय

  • जन्म: 7 फरवरी 1983, रायपुर
  • उम्र: 42 वर्ष
  • बैच: 2013
  • परिवार:
    • पिता: गोविंद राव गिरिपुंजे
    • माता: मंदा गिरिपुंजे
    • पत्नी: स्नेहा गिरिपुंजे
    • बेटा: सिद्धांत गिरिपुंजे
    • बेटी: पीहू गिरिपुंजे

आकाश राव की अब तक की पोस्टिंग छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रही थी, जिनमें चंद्रशेखर आजाद पुलिस अकादमी चंदखुरी, रायपुर, कांकेर, राजनांदगांव, मानपुर, मोहला, दुर्ग, महासमुंद और अंत में सुकमा का कोंटा क्षेत्र शामिल है, जहां ड्यूटी के दौरान वह IED ब्लास्ट की चपेट में आकर शहीद हो गए।

उनकी शहादत ने पूरे प्रदेश को गमगीन कर दिया है। जांबाज अधिकारी आकाश राव की बहादुरी और सेवा को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

CG – पिता बना हैवान : अपने ही 9 महीने के बच्चे को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम…..

CG – पिता बना हैवान : अपने ही 9 महीने के बच्चे को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम…..

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक निर्दयी पिता ने अपने 9 महीने के बच्चे की हत्या कर दी है। इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस की टीम ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के चंदरपुर इलाके है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। इतना ही नहीं युवक ने अपने 9 महीने के बच्चे को भी मौत के घाट उतार दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इस वारदात की सूचना पुलिस को दी।

इस वजह से हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि, युवती ने अपने पति से मायके जानें की बात कही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्साएं पति ने अपने बच्चे की हत्या कर दी और अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।