BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

 सारंगढ़-बिलाईगढ़ :  जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुल 28 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।

इस तबादला सूची में 1 निरीक्षक, 3 सहायक उप निरीक्षक, 8 प्रधान आरक्षक और 16 आरक्षक शामिल हैं। विभागीय कसावट और बेहतर पुलिसिंग के तहत यह कदम उठाया गया है।

तबादले का यह निर्णय पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और अनुशासन लाने के उद्देश्य से लिया गया है। संबंधित सभी पुलिसकर्मियों को शीघ्र अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

CG : इस तरफ मिलता है गांजा’, प्रशासन बेखबर, युवा पीढ़ी खतरे में

CG : इस तरफ मिलता है गांजा’, प्रशासन बेखबर, युवा पीढ़ी खतरे में

 रायपुर / धरसींवा। ब्लॉक मुख्यालय धरसींवा से सटे कुरूद-सिलयारी ग्राम पंचायत में इन दिनों खुलेआम गांजा और शराब की बिक्री के साथ-साथ सट्टे का कारोबार भी पूरे गांव को नशे और जुए के दलदल में धकेल रहा है। दस हजार की आबादी वाला यह गांव, जो कभी अपनी शांति और सौहार्द के लिए जाना जाता था, आज नशेड़ियों और सट्टे का अड्डा बन चुका है। स्थिति इतनी विकराल हो चुकी है कि मोहल्ले वासियों ने अपनी बेबसी और गुस्से का इजहार करने के लिए अपने घरों की दीवारों पर ही “मेरे मकान के पीछे मिलता है गांजा” और “मेरे घर के सामने वाहन खड़ी न करें” जैसे चौंकाने वाले संदेश लिख दिए हैं। यह चीखती दीवारें प्रशासन की नींद क्यों नहीं तोड़ पा रही, यह सबसे बड़ा सवाल है।

कुरूद-सिलयारी, जो आसपास के 20 गांवों को जोड़ता है और जहां लोग बाजार के लिए भी आते हैं, सरकार द्वारा हाई स्कूल, अस्पताल और पुलिस चौकी जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा यहां रेलवे स्टेशन भी है, जो इसकी महत्ता को और बढ़ाता है। कभी शांत प्रिय रहा यह गांव, आज नशे,अवैध शराब व सट्टे के अवैध कारोबार की गिरफ्त में है।

पुलिस और प्रशासन की निष्क्रियता: एक बड़ी त्रासदी

सिलयारी में पुलिस चौकी के आस पास भी बेखौफ कारोबार सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अवैध शराब, गांजा और सट्टे का यह कारोबार पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर खुलेआम चल रहा है। शाम ढलते ही गांव की गलियों में नशेड़ियों और जुआरियों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे आम लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार स्थानीय पुलिस को इस अवैध कारोबार की सूचना दी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत के बावजूद, पुलिस चौकी की इतनी कम दूरी पर खुलेआम चल रहा यह काला धंधा पुलिस के निष्क्रिय रवैये पर कई सवाल खड़े करता है।

पंचायत प्रतिनिधि भी बेबस

हैरानी की बात यह है कि ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि भी इस समस्या से पार नहीं पा सके हैं। उनकी कोशिशें भी नाकाम साबित हुई हैं। ऐसा लगता है कि नशे और अवैध शराब के इस कारोबार को रोकने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की इच्छाशक्ति कहीं कमजोर पड़ रही है।

युवा पीढ़ी पर मंडराता खतरा, गांव का भविष्य अधर में

इस खुलेआम बिक रहे जहर और सट्टे के दलदल का सबसे बुरा असर गांव की युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है। कई युवा नशे की लत और सट्टे के शिकार हो रहे हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। अगर जल्द ही इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो कुरूद-सिलयारी गांव सामाजिक विघटन की खाई में धकेला जा सकता है। यह केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं, बल्कि एक गंभीर सामाजिक और मानवीय संकट है जिस पर अविलंब ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

BREAKING : सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता रामजी लाल अग्रवाल का निधन

BREAKING : सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता रामजी लाल अग्रवाल का निधन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता व रायपुर सासंद बृजमोहन अग्रवाल के पिता रामजी लाल अग्रवाल का आज 96 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया है, उनके निधन से राजनीतिक जगत, व्यापारियों और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। 

रामजीलाल अग्रवाल अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी थे। वे सावित्री देवी अग्रवाल, गोपालकृष्ण अग्रवाल, सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल के पिता, विष्णु अग्रवाल के भाई, पूरनलाल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, के चाचा, एवं देवेंद्र अग्रवाल, गणेश अग्रवाल के ताऊजी थे।

रामजीलाल अग्रवाल की अंतिम यात्रा 25 मई 2025 रविवार को सुबह 10 बजे रामजी वाटिका मौलश्री विहार, वि.आई.पी. रोड, रायपुर से निकलेगी। अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान रायपुर घाट में संपन्न होगा।

ब्रेकिंग : CGST विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 62 सुपरिटेंडेंट और 61 इंस्पेक्टर के तबादले,देखे आदेश…

ब्रेकिंग : CGST विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 62 सुपरिटेंडेंट और 61 इंस्पेक्टर के तबादले,देखे आदेश…

 CGST Transfer: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (Central Goods and Services Tax – CGST) और केंद्रीय उत्पाद शुल्क (Central Excise) विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

विभाग द्वारा दो अलग-अलग आदेश जारी कर सुपरिटेंडेंट (Superintendent) और इंस्पेक्टर (Inspector) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस तबादले की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
IMG-9842
IMG-9843
IMG-9844
IMG-9845
IMG-9846
IMG-9847

छत्तीसगढ़ में IPS कैडर की संख्या में बढ़ोतरी, केंद्र ने बढ़ाया 11 पदों का कोटा

छत्तीसगढ़ में IPS कैडर की संख्या में बढ़ोतरी, केंद्र ने बढ़ाया 11 पदों का कोटा

 रायपुर. केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को आवंटित आईपीएस कैडर की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है. इस निर्णय के बाद अब छत्तीसगढ़ के आईपीएस कैडर में 142 से बढ़कर 153 अधिकारी शामिल होंगे. इसके लिए 21 मई को भारत के राजपत्र में प्रकाशन किया गया है. प्रदेश में नए पद सृजित करने के साथ राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रमोशन का फायदा मिलेगा.

अंतिम बार साल 2017 में कैडर रिवीजन के बाद  साइबर क्राइम और राज्य इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) के साथ जीपीएम, मोहला मानपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी भरतपुर और खैरागढ़ एसपी के पद सृजित किए गए हैं. जारी सूचना के बाद आरआर 99 से बढ़ाकर 109 और राज्य पुलिस सेवा कैडर 43 से बढ़ाकर 46 कर दिया गया है.  

अबतक तीन बार हुआ कैडर रिवीजन 

बता दें कि छत्तीसगढ़ का गठन होने के बाद तीन बाद आईपीएस कैडर का रिवीजन हुआ और कैडर बढ़ाया गया. 30 जनवरी, 2024 को पहली बार हुए रिवीजन में 81 पदों को मंजूरी दी गई थी. दूसरी बार रिवीजन 30 मार्च 2010 में किया गया था, इस बार कैडर को बढ़ाकर 1-3 कर दिया गया था. तीसरी बार 19 मई, 2017 को रिवीजन किया गया था, इस बार आईपीएस कैडर के लिए  142 को मंजूरी मिली थी. अब चौथी बार रिवीजन किया गया है, 11 पद और बढ़ाकर आईपीएस कैडर में 153 अधिकारियों को शामिल किया जाएगा. नए जिलों के निर्माण के चलते आईपीएस कैडर बढ़ाने की आवश्यकता जरूरी हो गई थी.

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में सुबह से हो रही झमाझम बारिश, अगले दो दिन तक बारिश का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में सुबह से हो रही झमाझम बारिश, अगले दो दिन तक बारिश का अलर्ट जारी

 रायपुर : दक्षिण-पश्चिम मानसून के जल्द ही केरल पहुंचने की संभावना है और इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनी हुई हैं। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन बढ़ गया है, जिससे राज्य में बारिश की गतिविधियाँ तेज हो गई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में अगले 5 दिनों तक किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है। बीते 24 घंटों में कुछ स्थानों पर भारी जबकि कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। बिलासपुर और पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और दुर्ग व जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज सुबह से ही प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद और दुर्ग में तेज हवा (40-60 किमी/घंटा), आंधी और आकाशीय बिजली की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा महासमुंद, रायपुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर सहित अन्य जिलों में भी 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की आशंका है। बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग में अधिक बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि बिलासपुर संभाग में भी हल्की बारिश हो सकती है। 25 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा होने की संभावना है।

24 मई को बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है, जो आने वाले दिनों में मौसम को और अधिक सक्रिय कर सकता है।

राजधानी रायपुर में आसमान सामान्यतः मेघाच्छादित रहेगा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल, विकास रोडमैप और औद्योगिक नीति पर रखेंगे राज्य का दृष्टिकोण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल, विकास रोडमैप और औद्योगिक नीति पर रखेंगे राज्य का दृष्टिकोण

  रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरे के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और दोनों उपमुख्यमंत्री भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

बैठक में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान वह राज्य के विकास रोडमैप, नक्सलवाद के अंत की दिशा में उठाए गए कदमों और नई औद्योगिक नीति पर नीति आयोग के समक्ष विस्तार से बात करेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार “विकसित भारत” के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य के अनुरूप “विकसित छत्तीसगढ़” की दिशा में ठोस और समावेशी प्रयास कर रही है। उन्होंने बस्तर और अन्य पिछड़े क्षेत्रों के विकास को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और बताया कि नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है क्योंकि सरकार सुरक्षा के साथ-साथ विकास को भी प्राथमिकता दे रही है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि बैठक में राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश को बढ़ावा देने और औद्योगिक अवसरों की संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़, विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 गैंगरेप : 4 दरिंदों ने की हैवानियत की हदे पार, जंगल ले जाकर बारी-बारी बुझाई हवस की प्यास, युवती की हालत देख घरवालों के उड़े होश…

गैंगरेप : 4 दरिंदों ने की हैवानियत की हदे पार, जंगल ले जाकर बारी-बारी बुझाई हवस की प्यास, युवती की हालत देख घरवालों के उड़े होश…

 रायगढ़। युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जहां 19 वर्षीय युवती पंचधारी डैम नहाने गई थी। वहां से वापसी के दौरान चारों आरोपियों ने गांव छोड़ देने के बहाने पिकअप में लिफ्ट दिया और सुनसान जंगल में ले जाकर पिकअप में ही रेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहने वाली 19 वर्षीय युवती अपने गांव से पंचधारी डैम नहाने गई थी। गौरतलब है कि प्रशासन के द्वारा यहां नहाने से रोक लगाई गई है। बावजूद इसके लोग यहां नहाने से नहीं चुक रहे हैं। नहा कर वापसी के दौरान युवती गांव लौट रही थी। तभी एक पिकअप में सवार दो नाबालिगों समेत चार लोग आए और युवती को गांव तक छोड़ देने की बात कही। चारों में से दोनों नाबालिगों को युवती पहचानती थी। दोनों उसके गांव के ही थे। लिहाजा पहचान की वजह से युवती उनके साथ पिकअप में बैठ गई

चारों गांव ले जाने की बजाय सुनसान जंगल में पिकअप ले गए। युवती के द्वारा रास्ता बदलने पर विरोध किया गया तो उन्होंने डरा–धमका कर उसे चुप करवा दिया। सुनसान जगह पर ले जाकर पिकअप में ही चारों ने बारी–बारी युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया। युवती को किसी को बताने से मना कर डरा धमका कर युवती को छोड़ दिया।

युवती फटे कपड़ों में रोते हुए घर पहुंची। उसकी हालत देखकर घरवालों ने उससे कारण पूछा। घरवालों को जब सच्चाई पता चली तो उनके होश फाख्ता हो गए और वे युवती को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे। यहां एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने दोनों नाबालिगों समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश पर नियुक्त किए गए 48 नए सिविल जज,सभी को अलग-अलग जिलों में किया गया पदस्थ, देखें सूची

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश पर नियुक्त किए गए 48 नए सिविल जज,सभी को अलग-अलग जिलों में किया गया पदस्थ, देखें सूची

 CG Civil Judges Appointment: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के निर्देश पर राज्य की जिला अदालतों में 48 नए सिविल जजों की परीवीक्षा अवधि के तहत नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां लोअर जुडिशियरी सर्विस (Lower Judiciary Service) के अंतर्गत की गई हैं। सभी नव नियुक्त जजों को विभिन्न जिलों में पदस्थ किया गया है।
IMG-9836
IMG-9837
IMG-9838
IMG-9839

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग को दी, 240 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग को दी, 240 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात

 रायपुर/आरंग:  नागरिकों को शुक्रवार को ऐतिहासिक सौगात मिली जब क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सुशासन तिहार 2025’ के अंतर्गत आयोजित लोक समाधान शिविर में 240 लाख रुपये से अधिक लागत के सार्वजनिक कल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर ‘ उन्होंने आम जनता की समस्याएं सुनते हुए तत्काल समाधान भी सुनिश्चित किया।

आरंग निवासी श्रीमती कुसुम देवांगन, जिनका पुत्र अस्पताल में भर्ती है, कई दिनों से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए परेशान थीं। शिविर में जब उन्होंने अपनी व्यथा सांसद श्री अग्रवाल को बताई, तो उन्होंने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया और एक घंटे के भीतर आयुष्मान कार्ड बनवा कर उन्हें सौंपा। यह उदाहरण है कि भाजपा सरकार किस प्रकार योजनाओं को जन-जन तक सरलता से पहुंचाने का कार्य कर रही है।-

विकास कार्यों की प्रमुख सौगातें

* 6 स्थानों पर सीसी रोड, आरसीसी नाली, WBM कार्य – 41.76 लाख रुपये
* वार्ड 6 में सांस्कृतिक भवन बाउंड्रीवॉल – 11.02 लाख
* आत्मानंद स्कूल परिसर बाउंड्रीवॉल – 47.83 लाख
* सामुदायिक भवन (खमतराई रोड, विश्वकर्मा समाज, गोस्वामी समाज आदि) – 56 लाख से अधिक
* पानी पसारी बाजार निर्माण – 25.53 लाख
* कर्मा माता मंदिर के पास सामुदायिक भवन – 20.31 लाख
* डीआई पाइप लाइन विस्तार कार्य – 58.04 लाख (भूमिपूजन)

ठाकुर दिया बस्ती में
रंगमंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।

इस अवसर पर विधायक  गुरु खुशवंत साहेब, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, रायपुर ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष  श्याम नारंग, पार्षदगण, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सुशासन तिहार: योजनाएं अब सीधे जनता के द्वार

पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में नगर निगम जोन क्रमांक 7 द्वारा आयोजित समाधान शिविर में सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सौर ऊर्जा प्रमाण पत्र, ट्राइसाइकिल एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज वितरित किए।

सांसद  अग्रवाल ने कहा,
“जनसेवा ही भाजपा का संकल्प है। पहले जहां लोगों को महीनों चक्कर लगाने पड़ते थे, आज सरकार योजनाओं के साथ जनता के द्वार पर है। यही है नए भारत का नया सुशासन।”

Breaking : छग के अस्पतालों को मिले 7 नए विशेषज्ञ चिकित्सक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जारी किया आदेश

Breaking : छग के अस्पतालों को मिले 7 नए विशेषज्ञ चिकित्सक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जारी किया आदेश

 रायपुर : प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इन चिकित्सकों की तैनाती प्रदेश के विभिन्न जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में  07 संविदा विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है। इससे त्वरित और बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी तथा चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।

इन चिकित्सकों को संबंधित जिलों के ग्रामीण एवं शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला चिकित्सालयों में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा आज नवीन संविदा नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों (संविदा) के जारी आदेश में डॉ पियुष देवांगन व डॉ विवेक सिंह को  जिला अस्पताल बालोद, डॉ. अर्पित यादव, जिला अस्पताल कबीरधाम, डॉ शशिकांत कुमार जिला अस्पताल मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, डॉ संजय कुमार अग्रवाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली, जिला महासमुंद, डॉ घनश्याम गंगवानी व डॉ. प्रियंका जोशी की  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरगांव, जिला मुंगेली में पदस्थापना की गई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। बीते एक वर्ष में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए है। प्रदेश के दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बड़ी संख्या में संविदा मानव संसाधनों की नियुक्ति की गई है। जनवरी 2024 से अप्रैल 2025 तक  88 विशेषज्ञ चिकित्सक, 432 चिकित्सा अधिकारी, 344 स्टाफ नर्स, 87 एएनएम, 75 लैब टेक्नीशियन, 279 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और 878 अन्य पदों पर संविदा नियुक्तियाँ की गई हैं। इससे राज्य के स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकीय सेवाएँ और अधिक सशक्त हुई हैं।

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का यह विस्तार केवल सरकारी प्रयासों का परिणाम नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और लक्ष्य आधारित नीति निर्माण का उदाहरण है। स्वास्थ्य केंद्रों की क्षमता बढ़ाने और आमजन को समय पर इलाज देने की दिशा में यह नियुक्तियाँ मील का पत्थर साबित हो रही हैं।

CG - अद्भुत है भगवान शिव का ये मंदिर, 12 महीने नंदी के मुंह से निकलता है जल

CG - अद्भुत है भगवान शिव का ये मंदिर, 12 महीने नंदी के मुंह से निकलता है जल

 राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है. राज्य में एक से बढ़कर एक धार्मिक और प्राकृतिक स्थल हैं. तो वहीं छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के पास एक ऐसी जगह है जो प्राकृतिक सुंदरता के साथ धार्मिक दृष्टि से भी काफी महत्व रखता है. इस धाम पर नंदी महाराज के मुंह से बारों महीना पानी अपने आप ही निकलता है. यह पानी कभी नहीं रुकता. हम बात कर रहे हैं प्रकृति के बीच समाए शिव जी के एक धाम की जिसे डोंगेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है. शिव जी का यह धाम प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर है.

यहां आकर आपको एक ओर जहां प्रकृति के बीच आने का मौका मिलेगा तो वहीं धार्मिक दृष्टि से भी यह जगह काफी महत्वपूर्ण है. शिव जी का यह मंदिर काफी प्राचीन और खास है. डोंगेश्वर महादेव राजनांदगाँव जिला मुख्यालय से लगभग 75 कि.मी. की दूरी पर स्थित है. गण्डई (नर्मदा)-बालाघाट मार्ग पर लगभग 8 किलोमीटर चलने के बाद आपको यह जगह मिल जाएगी. यहाँ प्रकृति अपनी सम्पूर्ण मनोरमता के साथ बिखरी हुई है.

1974 में हुआ था मंदिर का निर्माण

पहले इस स्थान का नाम चोड़रापाट था, जो अब चोड़राधाम हो गया है. इस स्थान के प्राकृतिक सौन्दर्य से प्रभावित होकर गण्डई के भूतपूर्व जमीदार लाल डोगेन्द्रशाह खुशरों ने यहाँ लोगों को मंदिर निर्माण की प्रेरणा दी और उसी के फलस्वरूप 1974 में यहाँ शिव मंदिर का निर्माण किया गया. यहाँ की प्राकृतिक शोभा बड़ी ही निराली है. बड़े-बड़े चट्टान, चट्टानों के बीच झरता जल का प्राकृतिक अविरल स्त्रोत हृदय के तारों को झँकृत कर शीतलता प्रदान करता है.

सावन में लगती है श्रद्धालुओं की लंबी कतार

इसी अविरल स्त्रोत को 1974 में संगमरमर से निर्मित गो-मुख से निकालकर शिवलिंग पर प्रवाहित किया गया. जिसे लोग गुप्त गंगा कहते हैं. इस गुप्त गंगा का स्त्रोत स्थल आज भी गुप्त है. वहीं सावन के समय यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है. सावन के माह में यहां मेले का आयोजन भी किया जाता है. जो की बेहद खास होता है. इस जगह पर आपको शिव जी भक्ति और प्राकृतिक सुंदरता के बीच होने का अहसास होगा जो की बहुत खूबसूरत होता है.

Monsoon Update : छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक, तेज आंधी तूफान के साथ होगी बारिश, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी…..

Monsoon Update : छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक, तेज आंधी तूफान के साथ होगी बारिश, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने आखिरकार करवट ले ली है। प्री-मानसून की दस्तक 22 मई को प्रदेशभर में देखने को मिली, जब अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बीजापुर जिले में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 50 मिलीमीटर पानी गिरा, जिससे क्षेत्र में मौसम सुहाना हो गया है।

प्रदेश के उत्तरी जिलों में बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य इलाकों में तेज बारिश और अंधड़ को लेकर यलो अलर्ट लागू किया गया है। रायपुर, दुर्ग जैसे मैदानी जिलों में तेज गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है, वहीं बिलासपुर, सरगुजा और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस पूरे सिस्टम का असर कम से कम 25 मई तक देखने को मिलेगा।

बदले हुए मौसम की मुख्य वजह प्रदेश के ऊपर सक्रिय दो सिनौप्टिक सिस्टम हैं। पहला सिस्टम एक ट्रफ लाइन है, जो मध्यप्रदेश और झारखंड से होकर गुजर रही है और इसका असर छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों में दिख रहा है। दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वजह से दक्षिणी छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, मध्य क्षेत्र में भी हल्की बारिश और मेघ गर्जन की स्थिति बन रही है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, मोहला-मानुपर, राजनांदगांव, खैरागढ़, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, शक्ति, रायगढ़, सारंगढ़, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा और बलौदा बाजार जैसे 20 जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा गौरेला, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर जैसे छह जिलों के कई स्थानों पर वर्षा के आसार हैं। सबसे अधिक प्रभाव बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर और सुकमा में देखने को मिलेगा, जहां अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

बारिश और बिजली गिरने के इन हालात में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जैसे ही गड़गड़ाहट सुनाई दे, तुरंत किसी पक्के मकान या सुरक्षित स्थान पर शरण लें। खुले मैदान में हो तो उकड़ू बैठना ज्यादा सुरक्षित होता है। पेड़ों के नीचे कतई न जाएं और बिजली के खंभों या तारों से दूर रहें। इस दौरान मोबाइल, टीवी, कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग भी टालना चाहिए क्योंकि वे बिजली की चपेट में आ सकते हैं।

मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की गतिविधियां 25 मई तक चलती रहेंगी, इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। यह मौसम कभी भी अचानक खराब हो सकता है और बिजली गिरने या आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम से जुड़ी चेतावनियों को गंभीरता से लें और सुरक्षित रहें।

CG : कूलर चालू करते ही लगा करंट, 2 मासूम बच्चों की मौके पर ही हुई मौत, परिवार में पसरा मातम…..

CG : कूलर चालू करते ही लगा करंट, 2 मासूम बच्चों की मौके पर ही हुई मौत, परिवार में पसरा मातम…..

 बिलासपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। गर्मी छुट्टी में बड़ी मम्मी के घर आए दो बच्चों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। कूलर से बच्चे करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे के वक्त घर के सभी लोग मौजूद नहीं थे। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के बरतोरी गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, कवर्धा के श्रृंगारपुर निवासी (14 साल) गीतू जायसवाल और (13 साल) राजू जायसवाल अपने परिवार के साथ गर्मी छुट्टी मानाने के लिए बिल्हा क्षेत्र के बरतोरी में अपने बड़ी मम्मी के घर आए थे। गर्मी लगने पर बच्चों ने कूलर चालू किया तो वे करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा। जिसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

इस जिले में आंगनबाड़ी में नियुक्तियां होंगी रद्द, चयन समिति को भेजा नोटिस, सामने आई ये बड़ी वजह….

इस जिले में आंगनबाड़ी में नियुक्तियां होंगी रद्द, चयन समिति को भेजा नोटिस, सामने आई ये बड़ी वजह….

 गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग ब्लॉक में आंगनबाड़ी सहायिका पद की भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। जिसके बाद चयन समिति के खिलाफ एक्शन लिया गया है। अपर कलेक्टर अरविंद पांडेय के नेतृत्व में गठित जांच समिति ने पाया कि 24 में से 13 पदों पर की गई नियुक्तियों में गंभीर विसंगति पाई गई हैं।

जांच में सामने आया कि नियुक्ति आदेश अलग-अलग जारी किए गए हैं, जबकि एक ही ज्ञापन से चयन प्रक्रिया चलाई गई थीं। मूल्यांकन रजिस्टर और नियुक्ति सूची में अंकों का अंतर, ग्रेडिंग में निर्धारित अंकों से अलग अंक दर्शाना जैसे कई बिंदुओं पर गड़बड़ी उजागर हुई है। इस आधार पर चयन समिति में शामिल सीईओ, सीडीपीओ, बीईओ और बीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कठोर कार्रवाई की बात कही गई है।

फर्जी दस्तावेज और अपात्र कैंडिडेट्स की नियुक्ति

जांच में यह भी पाया गया कि 13 केंद्रों पर अपात्र कैंडिडेट्स (Anganwadi Bharti Scam) को नियमों को दरकिनार कर नियुक्त किया गया। यह कूटरचना (फर्जीवाड़ा) कर लाभ पहुंचाने का मामला माना गया है। पूंजीपारा में सहायिका की नियुक्ति का मामला थाने तक पहुंच गया, जहाँ चयनित आवेदक और प्रधान पाठक को आरोपी बनाया गया है और प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बचते नजर आ रहे पदाधिकारी

कोदोभाठा और कुम्हड़ाईकला के मामलों में भी कुछ अभ्यर्थियों (Anganwadi Bharti Scam) को जेल भेजा गया है। हालांकि, अब तक कई दोषी पदाधिकारी बचते नजर आ रहे थे, लेकिन अपर कलेक्टर अरविंद पांडेय की सख्त और गहराई से की गई जांच के बाद वास्तविक दोषी अब जांच के दायरे में आ चुके हैं।

देवभोग थाने में दर्ज हैं दो अलग-अलग प्रकरण

फर्जी भर्ती से जुड़े मामले में देवभोग थाने में दो अलग-अलग आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। अब जिन लोगों को जांच में दोषी पाया गया है, उन्हें इन मामलों में सह-आरोपी बनाया जा सकता है। इसके लिए कानूनी प्रक्रिया जारी है।

CG – पुलिसकर्मी समेत 9 गिरफ्तार, आरक्षक इस काम में आरोपियों का देता था साथ, जाने क्या है पूरा मामला….

CG – पुलिसकर्मी समेत 9 गिरफ्तार, आरक्षक इस काम में आरोपियों का देता था साथ, जाने क्या है पूरा मामला….

 जांजगीर-चांपा। सरिया, टाइल्स और चौखट की चोरी मामले में पुलिस ने आरक्षक समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चांपा एसडीओपी यदुमणि सिंदार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरक्षक सरिया, टाइल्स और चौखट की चोरी कराता था और खुद बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजाम भी करता था।

पकड़े गए 9 आरोपियों में से 4 आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने आरोपियों से छड़, टाइल्स, चौखट और बाइक के साथ पिकअप वाहन जब्त किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं आरक्षक के खिलाफ विभागीय कारवाई भी शुरू कर दी गई है।

आरोपी आरक्षक शशिकांत कश्यप पुलिस लाइन में पदस्थ था. इसके अलावा बाकी आरोपी उदय कुमार यादव और मनीष मिश्रा कोरबा जिले का रहने वाला है। आरोपी राजू देवांगन जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ का रहने वाला है।

सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: एक नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: एक नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

 सुकमाछत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। किस्टाराम थाना क्षेत्र के जंगलों में दोनों ओर से चली गोलीबारी में एक नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और रुक-रुक कर फायरिंग की आवाजें अब भी आ रही हैं।

500 जवानों की संयुक्त कार्रवाई

पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि किस्टाराम के जंगलों में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। सूचना के आधार पर DRG, STF और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम के करीब 500 जवानों को ऑपरेशन पर रवाना किया गया। जैसे ही जवान मौके पर पहुंचे, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

एक दिन पहले भी हुई थी मुठभेड़, जवान शहीद

इससे एक दिन पहले सुकमा-बीजापुर बॉर्डर के तुमरेल क्षेत्र में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें कोबरा बटालियन का एक जवान मेहुल सोलंकी शहीद हो गया था। उन्हें गोली लगी थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी गृहमंत्री विजय शर्मा ने शहीद जवान को अंतिम विदाई देते हुए उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया।राज्य सरकार ने इन घटनाओं के मद्देनजर नक्सल विरोधी अभियानों को और तेज करने के संकेत दिए हैं। सुरक्षा बलों का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पूरे इलाके से उग्रवाद का सफाया नहीं हो जाता।

CG BREAKING : बदले गए कई थाना के मुखिया प्रशासनिक दृष्टिकोण से भेजें गए इधर से उधर जानें किसे कहा मिली नई जिम्मेदारी पढ़े पूरी ख़बर

CG BREAKING : बदले गए कई थाना के मुखिया प्रशासनिक दृष्टिकोण से भेजें गए इधर से उधर जानें किसे कहा मिली नई जिम्मेदारी पढ़े पूरी ख़बर

 बिलासपुर//छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एसएसपी रजनेश सिंह नें प्रशासनिक दृष्टिकोण से 8 थाना प्रभारियो कों बदला हैँ जिसमे कोनी से लेकर सिरगिट्टी शामिल हैँ कुछ थाना के प्रभारियो कों लाइन भी भेजा गया हैँ बिलासपुर पुलिस हर हाल में पब्लिक और पुलिस के बीच एक शानदार समन्वय चाहती हैँ और ऐसे थाना प्रभारियों कों थाना भेज रही हैँ जो बेदाग हैँ जो अपने कर्तब्यो कों ईमानदारी से निभाते हुए ड्यूटी पर रहें यही कारण हैँ की समय समय पर थाना प्रभारियों कों यहाँ से वहां किया जा रहा हैँ।

CG-डोली की जगह उठी अर्थी : ऐसा क्या हुआ कि लॉज के बाथरूम में दुल्हन की मिली लाश, मातम में बदली परिवार की खुशियां

CG-डोली की जगह उठी अर्थी : ऐसा क्या हुआ कि लॉज के बाथरूम में दुल्हन की मिली लाश, मातम में बदली परिवार की खुशियां

 भिलाई। भिलाई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले लड़की वाले बलिया से भिलाई आए थे।

बता दें कि, मामले में दुल्हन के परिजनों ने बताया कि, वे दो दिन पहले बलिया से भिलाई आए थे और आज शाम को शादी होने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही दुल्हन ने लॉज के बाथरूम में आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतिका के घर मातम पसर गया है। हर कोई इस घटना से हैरान है।

CG Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रहवासी इलाके में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हालत में मिले 4 महिला और 2 पुरुष.…

CG Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रहवासी इलाके में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हालत में मिले 4 महिला और 2 पुरुष.…

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने चार महिला और दो पुरुषों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

बता दें कि, मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है जहां जयंती नगर में एक मकान में लंबे समय से सेक्स रैकेट की जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने आज इसका भांडा फोड़ किया। छापेमारी के दौरान मौके से चार महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं।

वहीं पुलिस ने बताया कि, उन्हें इस रैकेट के बारे में कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवान मेहुल भाई के पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई, कहा – व्यर्थ नहीं जाएगा शहीद जवानों का सर्वोच्च बलिदान

मुख्यमंत्री ने नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवान मेहुल भाई के पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई, कहा – व्यर्थ नहीं जाएगा शहीद जवानों का सर्वोच्च बलिदान

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले के उसूर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए शहीद सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के कांस्टेबल सोलंकी मेहुल भाई नंदलाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और पार्थिव शरीर को कंधा देकर उनके गृह राज्य रवानगी से पूर्व अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री आज माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर पहुंचकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए और उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री साय इस मौके पर शहीद के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद मेहुल भाई की वीरता और देशभक्ति हमेशा याद रखी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछले एक वर्ष से नक्सल विरोधी अभियान तेज हुई है और हमारे जवानों ने नक्सलवाद से डटकर मुकाबला कर बड़ी सफलताएं हासिल की है। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद के समूल नाश का अपना संकल्प हम पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। सरकार शहीद परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग करेगी। कांस्टेबल सोलंकी मेहुल भाई का बलिदान वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की सर्वोच्च परंपरा को दर्शाता है।

इस अवसर पर प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक पुरन्दर मिश्रा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

मनरेगा और अमृत सरोवर योजना से ग्रामीण विकास को मिली नई दिशा

मनरेगा और अमृत सरोवर योजना से ग्रामीण विकास को मिली नई दिशा

 00 जल संरक्षण, रोजगार और आजीविका के क्षेत्र में मिल रहे बहुआयामी लाभ

रायपुर। गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) एवं अमृत सरोवर योजना के माध्यम से सूरजपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका संवर्धन के उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। इन योजनाओं के प्रभाव से न केवल स्थायी जल स्रोतों का सृजन हुआ है, बल्कि मछली पालन, सिंचाई सुविधा, कृषि विस्तार एवं ग्रामीणों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।
ग्राम पंचायत देवीपुर में मनरेगा के तहत निर्मित अमृत सरोवर आज एक आदर्श जलस्रोत के साथ-साथ ग्रामीणों की आजीविका का केंद्र बन गया है। लगभग 10,000 क्यूबिक मीटर जल संग्रहण क्षमता वाला यह तालाब ढलान क्षेत्र में स्थित है, जिसकी गुणवत्ता पूर्ण चिनाई, सिल्ट ट्रैप और वैज्ञानिक संरचना इसे टिकाऊ बनाती है। सरोवर की देखरेख की जिम्मेदारी 11 सदस्यीय कामना स्वयं सहायता समूह को सौंपी गई है, जो मछली पालन के माध्यम से प्रति वर्ष लगभग 40,000 रुपये तक की आय अर्जित कर रहा है। इसके अतिरिक्त, सरोवर से लगभग 80 किसानों की 150 एकड़ भूमि सिंचित हो रही है, जिससे किसान अब खरीफ के साथ-साथ रबी फसल भी उत्पादित कर पा रहे हैं। प्रति एकड़ औसतन 30,000 रुपये तक की आय होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
ग्राम पंचायत भुवनेश्वरपुर में अमृत सरोवर योजना के तहत पुराने तालाब का पुनरुद्धार कार्य सफलता से पूर्ण किया गया है। गर्मियों में सूख जाने वाले इस जल स्रोत को गहरीकरण, विस्तार एवं मजबूती देकर नया जीवन मिला है। इनलेट और आउटलेट नालियों का निर्माण कर जलप्रवाह को नियंत्रित किया गया है तथा छोटे पत्थरों से बाँधों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है, जिससे मिट्टी कटाव की समस्या समाप्त हुई है। निर्माण कार्य में ग्रामवासियों को मनरेगा के माध्यम से नियोजित कर मजदूरी भुगतान किया गया, जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिला। वर्तमान में तालाब में मछली पालन प्रारंभ हो चुका है। ग्रामीण मछली बीज संचयन, पालन एवं विक्रय कर आय अर्जित कर रहे हैं, जिससे आजीविका को नया आधार मिला है।

ग्राम पंचायत जगतपुर अंतर्गत खरौक झरिया नाला में अर्दन चेक डेम का निर्माण जल संरक्षण की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में सामने आया है। यह कार्य 4 अप्रैल 2023 से 7 अप्रैल 2024 तक सम्पन्न हुआ, जिसकी कुल लागत 12.88 लाख रुपये रही। इसमें 11.21 लाख रुपये मजदूरी तथा 1.67 लाख रुपये सामग्री मद में व्यय हुए। परियोजना की परिकल्पना ग्राम पंचायत द्वारा की गई और इसे ग्रामसभा के अनुमोदन से क्रियान्वित किया गया। डेम के निर्माण से जलस्तर में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे किसानों को वर्षभर सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो रही है। अब यह नाला गर्मियों में भी सूखा नहीं रहता, जिससे मवेशियों के लिए पीने योग्य पानी और ग्रामीणों को निस्तार हेतु जल उपलब्ध हो रहा है। परियोजना के अंतर्गत चार हितग्राहियों को उनकी निजी भूमि पर कूप एवं डबरी निर्माण का लाभ दिया गया है, जिससे वे अब वर्ष भर खेती कर पा रहे हैं।
निर्माण के दौरान अतिक्रमण हटाना, नरम चट्टानों को तोडऩा, और बंड निर्माण में श्रमिकों को होने वाली कठिनाइयाँ जैसी कई चुनौतियाँ सामने आईं, लेकिन पंचायत एवं प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इन तीनों परियोजनाओं ने ग्रामीणों को जल संरक्षण, रोजगार, कृषि सुविधा और आजीविका के क्षेत्र में नया आत्मबल दिया है। मनरेगा एवं अमृत सरोवर योजनाएँ अब केवल योजनाएँ नहीं, बल्कि ग्राम विकास, आर्थिक सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के प्रेरणास्रोत बन गई हैं।

नक्सल ऑपरेशन में शहीद जवान को मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि, विशेष विमान से गुजरात भेजा जाएगी पार्थिव देह

नक्सल ऑपरेशन में शहीद जवान को मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि, विशेष विमान से गुजरात भेजा जाएगी पार्थिव देह

 रायपुर। सुकमा और बीजापुर में नक्सल ऑपरेशन में शहीद सीआरपीएफ के जवान मेहूल भाई नंदलाल सोलंकी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने श्रद्धांजलि दी। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के जवान मेहूल भाई नंदलाल सोलंकी शहीद हो गए थे।

शहीद जवान का पार्थिव शरीर माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में लाया गया। गमगीन माहौल में मुख्यमंत्री साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। श्रद्धांजलि के बाद शहीद जवान का पार्थिव शरीर विशेष विमान से एयरलिफ़्ट कर गुजरात भेजा जाएगा।

 
CG Train Canceled : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द, कई डायवर्ट, देखें लिस्ट

CG Train Canceled : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द, कई डायवर्ट, देखें लिस्ट

 रायपुर।  चक्रधरपुर रेल मंडल के गम्हरिया-सीनी सेक्शन में मरम्मत और रखरखाव कार्यों के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया गया है। यह कार्य 21 मई से लेकर 28 जून 2025 तक चलेगा, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

रद्द की गई ट्रेनें – 

रेलवे सूत्रों के अनुसार, करीब 18 ट्रेनें इस अवधि में पूरी तरह रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों में हावड़ा-जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस, टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस, और हावड़ा-बड़बील जनशताब्दी जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें विशेष रूप से बुधवार और शनिवार को प्रभावित होंगी, जब 5 घंटे 30 मिनट का मेगा ब्लॉक लागू रहेगा।

प्रमुख रद्द ट्रेनें और तारीखें – 

• संबलेश्वरी एक्सप्रेस (18005/18006): मई और जून के विभिन्न तारीखों पर रद्द।

• टाटा-इतवारी एक्सप्रेस (18109/18110): 21 मई से 28 जून के बीच कई बार रद्द।

• हावड़ा-बड़बील जनशताब्दी एक्सप्रेस (12021/12022): इसी अवधि में कई बार रद्द।

• टाटा-बिलासपुर (18113/18114) और टाटा-गुआ/राउरकेला मेमू ट्रेनें (68003/68004, 68043/68044) भी इसी अवधि में रद्द।

डायवर्ट की गई ट्रेनें – 

• पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477/18478) को वैकल्पिक मार्ग – कटक, संबलपुर सिटी और झारसुगुड़ा रोड के जरिए चलाया जाएगा।

• दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस (13287/13288) को कांड्रा-सीनी रूट पर डायवर्ट किया गया है।

यात्रियों की नाराजगी

दैनिक रेल यात्री संघ ने लोकल और पैसेंजर ट्रेनों को प्राथमिकता न देने पर नाराजगी जाहिर की है। उनका आरोप है कि यात्रियों की सुविधाओं के बजाय मालगाड़ियों और लंबी दूरी की ट्रेनों को तरजीह दी जा रही है।

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrail.gov.in या IRCTC ऐप पर जांच लें। अधिक जानकारी के लिए यात्री 139 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

रेलवे द्वारा किए जा रहे यह रखरखाव कार्य भविष्य में बेहतर सेवा देने के लिए ज़रूरी हैं, लेकिन फिलहाल यात्रियों को इन रद्दीकरणों और डायवर्जनों से भारी असुविधा हो सकती है। यात्रा की योजना बनाते समय पूरी जानकारी की पुष्टि करना बेहद जरूरी है।a

CG – निर्दयी बाप की शर्मनाक करतूत : अपनी ही दो मासूम बच्चियों के साथ की ये घटिया हरकत, सुनकर कांप उठेगा कलेजा…..

CG – निर्दयी बाप की शर्मनाक करतूत : अपनी ही दो मासूम बच्चियों के साथ की ये घटिया हरकत, सुनकर कांप उठेगा कलेजा…..

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को लावारिस हालत में मंदिर परिसर में छोड़ दिया और खुद मौके से फरार हो गया। यह घटना रुद्री थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध रुद्रेश्वर महादेव मंदिर की है।

स्थानीय श्रद्धालुओं और मंदिर के पुजारी ने जब दो मासूम बच्चियों को भूखे-प्यासे और असहाय हालत में मंदिर परिसर में घूमते देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। रुद्री पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सखी सेंटर भेज दिया गया जहाँ उन्हें सुरक्षित माहौल में रखा गया है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियों की माँ ने दूसरी शादी कर ली है और पिता शराब की लत का शिकार है। अपनी नशे की आदतों और जिम्मेदारियों से भागते हुए उसने इन मासूमों को मंदिर के पास बेसहारा छोड़ दिया। दो दिन तक बच्चियां भूख-प्यास से तड़पती रहीं लेकिन पिता को उनके हालात पर तनिक भी दया नहीं आई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग को सूचित किया। बच्चियों के पिता को भी बुलाकर सखी सेंटर में काउंसलिंग दी गई, लेकिन उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। ऐसे में दोनों बच्चियों को महिला एवं बाल विकास विभाग की देखरेख में सखी सेंटर में सुरक्षित रखा गया है।