BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
चिल्हाटी थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक रिश्वत मामले में निलंबित, जांच जारी

चिल्हाटी थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक रिश्वत मामले में निलंबित, जांच जारी

 मोहला मानपुर : जिले के चिल्हाटी थाना प्रभारी रवि शंकर डहरिया और प्रधान आरक्षक राकेश बोगा को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई राजनांदगांव रेंज के आईजी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक वाई. पी. सिंह द्वारा की गई है।

सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र निवासी एक फौजी के भाई से अवैध रूप से रकम वसूलने का आरोप दोनों पुलिसकर्मियों पर लगा है। यह मामला जब मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया, तब पुलिस विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए। मामले की प्रारंभिक जांच के आधार पर दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी एसडीओपी अंबागढ़ को सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक वाई. पी. सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 
13 मई को छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, लाखों आवास की देंगे सौगात, डिप्टी सीएम ने दी जानकारी

13 मई को छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, लाखों आवास की देंगे सौगात, डिप्टी सीएम ने दी जानकारी

 रायपुर : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के 13 मई को छत्तीसगढ़ दौरे की संभावना जताई गई है। अपने इस प्रवास के दौरान वे प्रदेशवासियों को तीन लाख आवासों का वितरण कर बड़ी सौगात देने वाले हैं। इस दौरे की जानकारी छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार की 18 लाख आवासों की गारंटी को पूरा करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि शिवराज सिंह चौहान जल्द ही छत्तीसगढ़ आएंगे और बड़ी घोषणा करेंगे।

मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण को लेकर प्रशासन सतर्क

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आकस्मिक दौरे को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री बिना किसी पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण कर रहे हैं, इसलिए प्रशासन अलर्ट मोड में है। सभी अधिकारी सक्रिय रूप से अपने कार्य में जुटे हैं और विभागवार आवेदनों को वर्गीकृत कर समाधान की प्रक्रिया जारी है।

कांग्रेस पर निशाना – जातिगत जनगणना को बताया राजनीतिक उपकरण

जातिगत जनगणना के श्रेय के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी हमेशा इस विषय का राजनीतिक लाभ उठाती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी इस पर गंभीर पहल नहीं की, चाहे वो जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी या राजीव गांधी की सरकारें रही हों।

नक्सली कर रहे कायरता पूर्ण हरकतें – उपमुख्यमंत्री

सुकमा में उपसरपंच मुचाकी रामा की हत्या को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों पर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह कायरता की चरम सीमा है। सोमवार दोपहर 3 बजे अज्ञात नक्सलियों ने उपसरपंच को घर से जंगल ले जाकर हत्या कर दी। पुलिस जांच जारी है। विजय शर्मा ने कहा कि यह घटना आम जनता और नक्सलियों के बीच द्वंद्व का प्रतीक है, जो जल्द ही समाप्त होगा।

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज: 21 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, रायपुर में तापमान 38.2 डिग्री

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज: 21 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, रायपुर में तापमान 38.2 डिग्री

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है। सोमवार को कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी अंधड़, वज्रपात और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं, कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की चेतावनी भी दी गई है।

पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिकाएं बनीं कारण

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, मौसम में हो रहे इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ और कई द्रोणिकाएं जिम्मेदार हैं।

  • एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान से लेकर उत्तर-पश्चिम राजस्थान तक फैला है (3.1 से 7.6 किमी ऊंचाई तक)।
  • एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पूर्वी राजस्थान से उत्तर बांग्लादेश तक (1.5 किमी ऊंचाई तक)।
  • एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश से कर्नाटक तक (0.9 किमी ऊंचाई तक)।

इन मौसमी तंत्रों की सक्रियता के चलते प्रदेश में फिलहाल राहतभरा मौसम बना हुआ है।

21 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के भीतर 21 जिलों में बिजली गिरने, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है। ये जिले हैं:
बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद, नारायणपुर, रायगढ़, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सुकमा।

रायपुर में तापमान 38.2 डिग्री, पेंड्रा में सबसे कम

पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस तापमान पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।

आज रायपुर का मौसम

आज रायपुर में आंशिक मेघमय आसमान और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

  • अधिकतम तापमान: 39 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 25 डिग्री सेल्सियस
सुकमा में नक्सलियों की कायराना हरकत: उपसरपंच की गला घोंटकर हत्या, क्षेत्र में फैली दहशत

सुकमा में नक्सलियों की कायराना हरकत: उपसरपंच की गला घोंटकर हत्या, क्षेत्र में फैली दहशत

 सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी बौखलाहट और क्रूरता का परिचय दिया है। तारलागुड़ा पंचायत के उपसरपंच मूचाकी रामा की नक्सलियों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली वारदात जगरगुंडा थाना क्षेत्र के बैनपल्ली गांव में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, बिना वर्दी में आए माओवादी मूचाकी रामा को घर से जबरन उठा ले गए और पास के जंगल में ले जाकर रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को सुरक्षित निकाला. शव को वैधानिक कार्यवाही के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

अंधे कत्ल का खुलासा : चचेरे भाई ने की अपने ही भाई की हत्या, खेत में मिला था शव, इस वजह से उतारा मौत के घाट…

अंधे कत्ल का खुलासा : चचेरे भाई ने की अपने ही भाई की हत्या, खेत में मिला था शव, इस वजह से उतारा मौत के घाट…

 सूरजपुर। जिले के चंदौरा थाना इलाके में एक मामूली विवाद में चचेरे भाई ने ही अपने भाई की हत्या कर दी थी। आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल यह पूरा मामला चंदौरा थाना क्षेत्र के पकनी गांव का है। यहां चार दिन पहले युवक अनिल सिंह गांव के ही शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था लेकिन, दूसरे दिन उसका शव एक खेत में मिला था। शव पर धारदार हथियार से वार के निशान थे जिसे देखकर यह बात स्पष्ट हो गया कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी आखिरी बार अपने चचेरे भाई जगदेव के साथ देखा गया था। सके बाद पुलिस ने जगदेव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी जगदेव ने बताया कि, शादी की रात वह और मृतक दोनों खेत में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान चखना को लेकर दोनों के बीच में बहस हो गई और इसी बीच आरोपी इतना आक्रोशित हो गया कि वह घर जाकर टांगी लेकर आया और मृतक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में अनिल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।

ब्रांच मैनेजर सहित आधा दर्जन कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला….!!

ब्रांच मैनेजर सहित आधा दर्जन कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला….!!

 रायगढ़। राज्य सहकारी बैंक अपेक्स बैंक बरमकेला में 10 करोड़ रुपए के गबन का मामला सामने आया है। 18 सदस्यीय जांच टीम की जांच में मामला प्रमाणित मिलने पर शाखा प्रबंधक सहित आधा दर्जन लोगों पर अपराध दर्ज करवाया गया है। मामला बरमकेला थाना क्षेत्र का है।

अपेक्स बैंक के द्वारा हर साल धान खरीदी केंद्रों को लोन के लिए एक राशि प्रदान की जाती है। जिससे समिति प्रबंधक और ऑपरेटर किसानों को लोन बांटने का काम करते है। यह लोन नगद के अलावा खाद और बीज के रूप में बांटी जाती है। फसल बिक्री के बाद यह रकम समितियों द्वारा बैंक को लौटानी भी होती है। पर समितियों को लोन दिए गए इसी रकम की वापसी में रायगढ़ और सारंगढ़ जिले में धान के सामने आई। अपेक्स बैंक की मनमानी और उनके ऊपर कार्यवाही नहीं होने से यह धांधली बढ़ती गई।

धांधली के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित मुख्यालय नवा रायपुर के आदेश के अनुसार शाखा बरमकेला में हुए गबन के संबंध में जांच दल गठित किया गया। रायगढ़ जिले के सात और सारंगढ़ जिले के 9 ब्लाकों में इसकी जांच हुई। अप्रैल 2024 से नवंबर 2024 के मध्य बैंक लेनदेन के संबंध में जांच की गई।

जांच में पाया गया कि 1 अप्रैल 2024 से 6 नवंबर 2024 तक समिति बड़े नवापारा,बरमकेला, बोंदा, दुलोपाली, लेंद्रा, लोधियां, लुकापारा, साल्हेओना, सरिया, तौसिर, देवगांव, गोबरसिंघा, कालाखुटा, कंठीपाला,करनपाली,कुम्हारी, एवं पचधारा, केसीसी बिग, केसीसी स्मॉल खातों के नामे कर कुल 887 किसानों के डीएमआर कैश, काईड़ खातों को निरंक किया गया। जिसके चलते बैंक को 9 करोड़ 91 लाख बीस हजार 877 रुपए का नुकसान हुआ।

ये थे जांच टीम में शामिल

गठित जांच टीम में रायगढ़ में आरके आयाम, पुसौर में जीपी गुप्ता, खरसिया में रश्मि लाल, घरघोड़ा में राजश्री उपाध्याय, धर्मजयगढ़ में आरके मेहर, तमनार में एसके कंवर, लैलूंगा में सुशीन सूर्यवंशी, बरमकेला में केआर देवांगन, सारंगढ़ में आरपी कुर्रे शामिल थे। इन अधिकारियों को जांच में सहायता के लिए एक-एक सहायक भी प्रदान किया गया था। अभी सिर्फ बरमकेला में जांच पूरी हुई है और धांधली पाए जाने पर एफआईआर हुई है। अन्य ब्लॉकों की भी जांच पूरी होने के बाद कार्यवाही हो सकती है। शाखा प्रबंधक अरविंद शुक्ला (56) पिता स्वर्गीय एसके शुक्ला निवासी राधा स्वामी नगर रायपुर के द्वारा बरमकेला अपेक्स बैंक के तत्कालीन प्रबंधक समेत 6 के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

जनहित के लिए सुशासन तिहार में सभी की सहभागिता जरूरी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

जनहित के लिए सुशासन तिहार में सभी की सहभागिता जरूरी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार, संवाद से समाधान के औचक निरीक्षण के तहत जांजगीर-चांपा जिला पहुंचे। उन्होंने आज देर शाम सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने इस मौके पर सर्किट हाउस जांजगीर में उपस्थित सभी नागरिकों को सक्ती, कोरबा और जांजगीर चांपा जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत किए जा रहे दौरा कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों से सरकार के कार्यों का फीडबैक लिया।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पीएम आवास सर्वे की अवधि 15 दिन के लिए और बढ़ा दी गई है। अब 15 मई तक आवास सर्वे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार में आवासहीन परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्यं कर रही है। उन्होंने समाजजनों और जनप्रतिनिधियों को वास्तविक हितग्राहियों को मकान मिले इसमें सहभागी बनने की अपील की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार किसान, मजदूर, व्यापारी सहित सभी वर्गों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाने की दिशा में भी कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि नया रायपुर में हाल ही में टेस्टाइल हब बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे है।

इससे राज्य के 50,000 से अधिक युवाओं, महिलाओं एवं पुरुषों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सेमीकंडक्टर प्लांट भी स्थापित करने जा रहा है। इससे छत्तीसगढ़ में निर्मित सेमीकंडक्टर की सप्लाई अब विदेशों में भी होगी। उन्होंने कहा कि नया रायपुर में डाटा सेंटर स्थापित किया जा रहा है।

इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। वहीं राज्य में भर्ती अभियान भी चलाया जा रहा है। इससे हजारों युवाओं को स्थाई रोजगार मिलेगा। मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधियों ने जांजगीर जिले में रबी फसल के लिए पानी उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि हम लोग गर्मी फसल में धान की खेती कर रहे है।किंतु इससे पानीं का जल स्तर नीचे जा रहा है। हमें कम पानी वाले फसलों की ओर अथवा चक्रीय फसल की ओर जाने की जरूरत है।

उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों को अधिक लाभ देने वाले औषधि पादपों की खेती मिलेट फसलों की खेती और हर्बल आदि की खेती करने की सलाह दी। इस अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, पूर्व विधायक सनम जांगड़े सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सुशासन तिहार का अंतिम चरण प्रारंभ, सीएम विष्णु देव साय ने किया कई विकास कार्यों का लोकार्पण और समीक्षा

सुशासन तिहार का अंतिम चरण प्रारंभ, सीएम विष्णु देव साय ने किया कई विकास कार्यों का लोकार्पण और समीक्षा

 जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में सुशासन तिहार के अंतिम चरण की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आकस्मिक निरीक्षण के साथ हुई। मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और सांसद कमलेश जांगड़े ने चार करोड़ की लागत से नवनिर्मित जांजगीर तहसील भवन का लोकार्पण किया। इसके पश्चात जिला पंचायत सभा कक्ष में जांजगीर, कोरबा और सक्ती जिलों में संचालित शासकीय योजनाओं और कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “संवाद से समाधान” कार्यक्रम की सफलता पर संतोष जताते हुए कहा कि इससे प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री ने सक्ती जिले के करी गांव में आयोजित शिविर का आकस्मिक निरीक्षण किया। ग्रामीणों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने आदेश दिया कि सप्ताह में एक दिन पटवारी गांव में उपस्थित रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार को तीन चरणों में विभाजित किया गया है। पहले चरण में करीब 40 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे, दूसरे चरण में अधिकारियों ने उनका निराकरण किया और अब तीसरे चरण में सरकार सीधे जनता के बीच पहुंचकर दावों की सत्यता जांच रही है। जांजगीर, कोरबा और सक्ती जिलों से इसकी शुरुआत की गई है, जो आगे पूरे प्रदेश में चलेगी।

सीएम साय ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर पीएम आवास योजना को रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब राज्य और केंद्र की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि पीएम आवास योजना में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि महतारी वंदन योजना का लाभ अब अधिक महिलाओं को दिया जा रहा है और जो लाभार्थी छूट गए हैं, उन्हें भी जल्द योजना से जोड़ा जाएगा।

इस मौके पर सीएम ने जांजगीर जिले को एक ऐतिहासिक सौगात दी। आजादी से पहले से संचालित हो रहे पुराने और जर्जर तहसील कार्यालय के स्थान पर अब 142 साल बाद 4 करोड़ रुपए की लागत से बने नए भवन का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे जिले के विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया।

Police Transfer News : पुलिस विभाग में फेरबदल, कई थानों को मिले नए प्रभारी, देखें लिस्ट …

Police Transfer News : पुलिस विभाग में फेरबदल, कई थानों को मिले नए प्रभारी, देखें लिस्ट …

 अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस विभाग (Surguja Police Transfer) में तबादला हुआ है, जिसमें थाना प्रभरी (TI), (एसआई) SI और (एएसआई) ASI को एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है. यह ट्रांसफर लिस्ट पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल ने जारी किया है.

तबादला आदेश के अनुसार, कुल 8 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है. इनमें निरीक्षक शशिकांत सिंह को लखनपुर थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक भरत लाल साहू को दरिमा थाना का जिम्मा सौंपा गया है. इसके अलावा निरीक्षक मनोज प्रजापति को लुंड्रा थाना से हटाकर साइबर सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है. उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे को मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना का प्रभारी बनाया गया है. इसके साथ ही तीन अन्य उप निरीक्षकों और एक सहायक उप निरीक्षक का भी तबादला किया गया है.

Admission 2025-26 : RTE के तहत स्कूलों में दाखिले की लॉटरी प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 23 जिलों की 44,054 सीटों पर हुआ चयन

Admission 2025-26 : RTE के तहत स्कूलों में दाखिले की लॉटरी प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 23 जिलों की 44,054 सीटों पर हुआ चयन

 रायपुर : शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 (RTE) के अंतर्गत प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया सोमवार को नवा रायपुर स्थित लोक शिक्षण संचालनालय में शुरू हुई। यह प्रक्रिया 5 मई से 6 मई तक दो दिनों में पूरी की जा रही है।

पहले दिन राज्य के 23 जिलों के लिए कुल 44,054 सीटों पर लॉटरी निकाली गई। शेष 10 जिलों की लॉटरी प्रक्रिया 6 मई को संपन्न की जाएगी। इस वर्ष आरटीई पोर्टल के माध्यम से कुल 1,05,372 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से दस्तावेज जांच के बाद 69,553 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है।

लॉटरी के माध्यम से राज्य भर के 6,628 निजी स्कूलों में कुल 52,007 सीटों पर चयन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संचालित की गई, जिसमें लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक ऋतुराज रघुवंशी, उप संचालक आशुतोष चौरे, सहायक संचालक महेश नायक, आरटीई सेल के अधिकारी, प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के राजीव गुप्ता, पालकगण और पालक संघ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

गौरतलब है कि आरटीई के तहत राज्य सरकार निजी स्कूलों में नामांकित बच्चों की शिक्षा का संपूर्ण खर्च वहन करती है। यह प्रवेश स्कूलों में कक्षा के अनुसार 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर दिया जाता है, जिससे शिक्षा को समाज के सभी वर्गों के लिए सुलभ बनाया जा सके।

 
सांसद बृजमोहन ने CM साय को लिखा पत्र, दिवंगत शिक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने की उठाई मांग

सांसद बृजमोहन ने CM साय को लिखा पत्र, दिवंगत शिक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने की उठाई मांग

 रायपुर. सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर पंचायत एवं नगरीय निकाय संवर्ग के दिवंगत शिक्षकों के 1242 आश्रित परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति देने का आग्रह किया है। सांसद अग्रवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि शिक्षाकर्मी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले दिवंगत शिक्षकों के परिजनों ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर 307 दिनों तक आंदोलन किया। इस आंदोलन के दौरान परिजनों ने जल सत्याग्रह, दण्डवत आंदोलन, जेल भरो आंदोलन और महिलाओं द्वारा मुण्डन जैसी मार्मिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी पीड़ा को व्यक्त किया, जिससे संपूर्ण प्रदेश की आत्मा व्यथित हो उठी थी।बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि उस समय वे स्वयं तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष डॉ. रमन सिंह एवं भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ इस आंदोलन में परिजनों के साथ खड़े थे। भाजपा ने सत्ता में आने पर जल्द से जल्द अनुकम्पा नियुक्ति देने का वादा किया था। उन्होंने पत्र में जानकारी दी कि वर्तमान में मात्र 27 पात्र आवेदकों को ही अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है, जबकि लगभग 1242 आश्रित परिजन अब भी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अधिकांश को टीईटी अर्हता के अभाव में अपात्र घोषित कर दिया गया है, जबकि कई की आयु सीमा भी पार हो रही है।

दिवंगत शिक्षकों के परिजनों ने सांसद से लगाई थी गुहार

सांसद अग्रवाल ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि इस विषय को मानवीय दृष्टिकोण एवं संवेदनशीलता के आधार पर लेते हुए राज्य कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर नियमों में आवश्यक शिथिलता दी जाए, ताकि शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप इन परिजनों को शिक्षा विभाग एवं पंचायत विभाग में रिक्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों जैसे लिपिक, विज्ञान शिक्षक, भृत्य आदि पर नियुक्ति दी जा सके। बता दें कि हाल ही में दिवंगत शिक्षकों के परिजनों ने बृजमोहन अग्रवाल से भेंट कर अपनी समस्याएं साझा की थी और उन्हें ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई थी। सांसद अग्रवाल ने राज्य सरकार से इस गंभीर एवं संवेदनशील विषय पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है, जिससे इन परिवारों को राहत मिल सके और वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

 

DEO दफ्तर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

DEO दफ्तर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

 रायगढ़। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के दफ्तर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घूसखोर कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सहायक ग्रेड-2 के बाबू मोहम्मद फरीद फारुखी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। एसीबी की टीम ने केमिकल लगे नोटों के साथ उसे दबोच लिया, जिससे डीईओ दफ्तर में हड़कंप मच गया।

बता दें कि यह मामला तब सामने आया, जब एक पीड़ित ने एसीबी से शिकायत की कि डीईओ दफ्तर में पदस्थ बाबू मोहम्मद फरीद फारुखी किसी काम के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसीबी ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। टीम ने पीड़ित को केमिकल लगे नोट दिए और जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई।

जैसे ही फारुखी ने रिश्वत की रकम ली, एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा। पकड़े गए मोहम्मद फरीद फारुखी से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

भगवान चित्रगुप्त न्याय और कर्म के देवता हैं और उनका संदेश साफ है—जो जैसा करेगा, वैसा फल पाएगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भगवान चित्रगुप्त न्याय और कर्म के देवता हैं और उनका संदेश साफ है—जो जैसा करेगा, वैसा फल पाएगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर :-  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित श्री चित्रगुप्त प्राकट्य उत्सव में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

मुख्यमंत्री  साय ने  चित्रगुप्त आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं कायस्थ समाज के सदस्यों को प्राकट्य उत्सव के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में चित्रांश महोत्सव स्मारिका सहित बच्चों की सीख एवं ग़ज़ल-मुक्तक संग्रह पुस्तिका का विमोचन किया गया। कायस्थ समाज के प्रतिभावान छात्रों और विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया गया।

मुख्यमंत्री  साय ने इस मौके पर कहा कि भगवान चित्रगुप्त न्याय और कर्म के देवता हैं और उनका संदेश साफ है—जो जैसा करेगा, वैसा फल पाएगा। उन्होंने कहा कि जीवन में सच्चाई, न्याय और कर्तव्यनिष्ठा ही मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है और यही मूल्य हमारे समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कायस्थ समाज के इतिहास को गौरवशाली बताते हुए कहा कि इस समाज ने शिक्षा, लेखन, प्रशासन, न्याय और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार समाज के सभी वर्गों के सम्मान और विकास के लिए संकल्पित है और सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और जनकल्याण के कार्य उनकी प्राथमिकता में हैं। मुख्यमंत्री ने भगवान  चित्रगुप्त के आशीर्वाद की कामना करते हुए कहा कि उनका आशीष हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आयोजक मंडल को भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस आयोजन से न केवल हमारी सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि इससे नई पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास से भी परिचित होगी। कायस्थ समाज के सदस्यों का देश की आज़ादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान रहा, साथ ही कला, साहित्य, संगीत सहित विभिन्न विधाओं में भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने समाज की महान विभूतियों को याद किया।

इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक एवं छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष  संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित करते हुए समाज की गतिविधियों से अवगत कराया।इस मौके पर आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं कायस्थ समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

सोशल मीडिया में दूसरे नंबर पर छाया सुशासन तिहार, आज से तीसरे चरण की शुरुआत…

सोशल मीडिया में दूसरे नंबर पर छाया सुशासन तिहार, आज से तीसरे चरण की शुरुआत…

 रायपुर: सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर सीजी का सुशासन हेजटैग के साथ दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार का तीसरा चरण आज से शुरू हो रहा है, जो 31 मई तक चलेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज आकस्मिक भ्रमण पर निकलेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय किसी भी गांव में आकस्मिक रूप से जाएंगे और वहां लोगों से सीधा संवाद करेंगे। उनका यह भ्रमण गोपनीय है। मुख्यमंत्री समाधान शिविरों में भी जाएंगे और लोगों से योजनाओं का फ़ीड बेक लेंगे।


CG – 4 की मौत : दर्दनाक सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत, तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत

CG – 4 की मौत : दर्दनाक सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत, तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत

 कोरबा/बलरामपुर, बिलासपुर। तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। कहीं दो ट्रक में भिड़ंत के बाद आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। तो कहीं दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर से सड़क खून से सन गई। अलग-अलग भीषण सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। ये सड़क हदसे कोरबा, बलरामपुर और बिलासपुर जिले में हुए हैं।

पहली दुर्घटना कोरबा जिले से सामने आई है। जहां दर्री थाना क्षेत्रान्तर्गत गेरवाघाट पुल के आगे एक ट्रक तेज रफ्तार में खड़ी हुई दूसरी ट्रक से जा टकराई। जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगने के बाद एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय परमेश्वर मांझी, निवासी पथलगांव के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हुई। हादसे में 2 युवकों की मौत हुई है। घटना कुसमी थाना क्षेत्र के कसमार मोड़ की है। मृतक में एक नाबालिग भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, रातशिली युवक सोनू एक्का सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। दूसरा मृतक डिंडो निवासी अयाज घर के कपड़े लेने के लिए करकेली गांव गया था। दोनों वापस लौट रहे थे, गलफुला नदी के पास दोनों की बाइक आमने-सामने से टकरा गई।

अनियंत्रित ट्रेलर ने माजदा को मारी टक्कर, बड़ा हादसा

बिलासपुर के रतनपुर बायपास में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रेलर और माजदा के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद एक वाहन मुख्य मार्ग पर और दूसरी सड़क किनारे पलट गई है। सूचना के बाद रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक, कोरबा की ओर से आ रही ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही माजदा को टक्कर मार दी। भीषण हादसे में 1 की मौत हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CG सुशासन तिहार- मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर अचानक उतरा बंदोरा गांव, पीपल पेड़ के नीचे मुख्यमंत्री ने लगायी चौपाल

CG सुशासन तिहार- मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर अचानक उतरा बंदोरा गांव, पीपल पेड़ के नीचे मुख्यमंत्री ने लगायी चौपाल

  रायपुर :- सुशासन तिहार 2025 के तहत प्रदेश में जनसंवाद और पारदर्शी प्रशासन को बढ़ावा देने की कवायद चल रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का औचक दौरा शुरू हो गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अचानक सक्ती जिले के बंदोरा गांव में उतरा, जिससे ग्रामीणों में आश्चर्य और उत्साह की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री सीधे करीगांव पहुंचे, जहां पीपल के पुराने पेड़ के नीचे एक चौपाल लगाई गई। यहाँ उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। चौपाल के लिए कोई मंच या विशेष व्यवस्था नहीं की गई थी। मुख्यमंत्री खाट पर बैठकर सहज वातावरण में लोगों से बातचीत करते नजर आए।

मुख्यमंत्री के इस अनौपचारिक दौरे का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। महिलाओं ने हल्दी-चावल का तिलक लगाकर और आरती उतारकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। कई महिलाओं ने उन्हें कमल का फूल भेंट कर अपनी आस्था और समर्थन व्यक्त किया।

चौपाल में ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली और राशन वितरण से जुड़ी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। श्री साय ने धैर्यपूर्वक सभी शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “सुशासन तिहार का उद्देश्य सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि शासन को जमीन पर उतारना है। हम चाहते हैं कि आम जनता तक योजनाओं का लाभ सटीक और समय पर पहुंचे।”

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से महिलाओं के स्वसहायता समूहों की सराहना की और कहा कि राज्य सरकार इन समूहों को सशक्त बनाने के लिए और अधिक योजनाएं लाएगी। उन्होंने युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

CG: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एसीबी का छापा, घूस लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार

CG: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एसीबी का छापा, घूस लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार

 रायगढ़। CG: जिले से एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश  में आया हैं. मोहम्मद फरीद फारुखी को 15000 रुपए घूस लेते रंगे हाथों पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं. बताया जा रहा हैं की मोहम्मद फरीद फारुखी सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ हैं। और गैरकानूनी तरीके से घूस लेते हुए पकड़ा गया हैं. एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली वह तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी मोहम्मद फरीद फारुखी के कार्यालय पहुंची और उसे घूस लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया हैं. पीड़ित ने बताया 5000 रुपए पहले दे चुका है। 10000 रुपए की मांग कर दबाव बना रहा था। जिसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में पीड़ित ने की थी। फ़िलहाल पुलिस अब इस पुरे मामले में आगे की जाँच कर रही हैं.

कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर हुआ IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया बीजापुर

कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर हुआ IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया बीजापुर

 बीजापुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के दौरान STF के 2 जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए। IED ब्लास्ट होने से जवानों के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद तत्काल जवानों को कैंप ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चॉपर से बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घायल जवानों में से एक जवान का नाम थानसिंह व दूसरे जवान का नाम अमित पांडे है। नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन के तहत दोनों जवान STF टीम के साथ कर्रेगुट्टा के पहाड़ी में सर्चिंग कर रहे थे। इसी दौरान वे नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए। फिलहाल घायल जवानों का इलाज जारी है।

ब्रैकिंग : रेलवे कर्मचारी कॉलोनी में 500 में देता था OYO Room, छापा पड़ा तो आपत्तिजनक सामान के साथ मिली बम बनाने की सामग्री, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…..

ब्रैकिंग : रेलवे कर्मचारी कॉलोनी में 500 में देता था OYO Room, छापा पड़ा तो आपत्तिजनक सामान के साथ मिली बम बनाने की सामग्री, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…..

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से बड़ी खबर सामने आई है। सुपेला थाना क्षेत्र में चौहान ग्रीन वैली कॉलोनी के एक फ्लैट से पुलिस ने चौंकाने वाली सामग्री बरामद की है। फ्लैट के मालिक, रेलवे में ग्रेड-2 कर्मचारी कमल किशोर नायक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान फ्लैट से 100 से अधिक पुराने मोबाइल फोन, उनकी बैटरी, इस्तेमाल किए गए कंडोम, महिलाओं के बाल, ताले, ड्रिल मशीन, कंप्यूटर, सीडी, सिम कार्ड, और एक रजिस्टर बरामद किया, जिसमें 1950 से अब तक के रेल हादसों की न्यूज कटिंग्स चिपकाई गई थीं। इसके अलावा, बम बनाने की सामग्री भी मिली, जिससे कॉलोनी में दहशत फैल गई।

कमल किशोर ने अपने फ्लैट को OLX और एक फर्जी OYO वेबसाइट पर 500 रुपये प्रतिदिन के किराए पर देने का विज्ञापन दिया था। कॉलोनीवासियों को फ्लैट में अजनबी लोगों की लगातार आवाजाही पर शक हुआ। एक युवक और युवती ने ग्राहक बनकर फ्लैट का जायजा लिया, जहां उन्हें एक 16 वर्षीय किशोर मिला, जो जोमैटो में काम करता था। संदिग्ध गतिविधियां देखकर उन्होंने इसकी सूचना दी। इसके बाद कमल किशोर ने युवक-युवती को कमरे में बंद कर दिया। शोर सुनकर कॉलोनीवासी जमा हुए और पुलिस को बुलाया। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर कमल और किशोर को हिरासत में लिया। पुलिस को फ्लैट से बरामद रजिस्टर में रेल हादसों की कटिंग्स के साथ कमल की हस्तलिखित टिप्पणियां मिलीं, जिसने मामले को और रहस्यमय बना दिया। बम बनाने की सामग्री की बरामदगी से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि बरामद सामग्री की फॉरेंसिक जांच की जाएगी और फ्लैट में आने-जाने वालों की पहचान की जा रही है।

कॉलोनी में डर का माहौल

स्थानीय निवासी निर्मला ने बम बनाने की सामग्री से डर का माहौल होने की बात कही और बैचलर युवक-युवतियों की जांच की मांग की। ग्रीन वैली सोसाइटी के प्रभारी पीएसएन राव ने बताया कि उन्हें लंबे समय से फ्लैट में संदिग्ध गतिविधियों का शक था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

यात्रियों को बड़ा झटका, रायपुर से होकर गुजरने वाली वंदे भारत समेत कई ट्रेनें कैंसिल, 12 से अधिक ट्रेनें रहेगी प्रभावित, यात्रा करने से पहले जरूर पढ़े ये खबर…..

यात्रियों को बड़ा झटका, रायपुर से होकर गुजरने वाली वंदे भारत समेत कई ट्रेनें कैंसिल, 12 से अधिक ट्रेनें रहेगी प्रभावित, यात्रा करने से पहले जरूर पढ़े ये खबर…..

 रायपुर। गर्मी के महीने में रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे ने एक बार फिर कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसके साथ ही कुछ ट्रेनें देरी से चल रही है। ऐसे में आज कुल 12 से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहेगी।

समरसता एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें 2 से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं। काफी संख्या में ट्रेनों के विलंब से चलनेके कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

5 मई को रायपुर स्टेशन से रवाना होने वाली कई ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। इनमें रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, गोंदिया-रायगढ़-गोंदिया एक्सप्रेस, बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, बिलासपुर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस, जसीडीह-वास्कोडिगामा एक्सप्रेस और सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, मंगवाया गया दूसरा चॉपर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, मंगवाया गया दूसरा चॉपर

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आकस्मिक दौरे की शुरुआत से पहले उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खामी आ गई, जिसके चलते वे निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सके। स्थिति को संभालते हुए तुरंत दूसरा हेलीकॉप्टर मंगवाया गया है। अब मुख्यमंत्री पुलिस परेड ग्राउंड से कुछ देर में नए चॉपर से रवाना होंगे।

मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम साय ने बताया कि ‘सुशासन तिहार’ अभियान के तहत अब तक 40 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस विशेष अभियान के अंतर्गत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी जाएगी। आज मंत्री, सांसद और विधायक भी समाधान शिविरों में भाग लेंगे और जिलों का औचक निरीक्षण कर समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इन अनपेक्षित दौरों का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाना और सुशासन को अधिक प्रभावी बनाना है।

उल्लेखनीय है कि आज, 5 मई से ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण की शुरुआत हो रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आकस्मिक और गोपनीय दौरे पर निकल रहे हैं। वे किसी भी जिले या गांव में बिना पूर्व सूचना के पहुंच सकते हैं, जिससे न सिर्फ स्थानीय प्रशासन बल्कि आम जनता को भी उनकी उपस्थिति का पूर्वाभास नहीं होगा।

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान आम नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे, ग्रामीणों से योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे और समाधान शिविरों में शामिल होकर मौके पर ही लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान की दिशा में कार्य करेंगे।

CG NEWS : जगदलपुर से रायपुर आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक यात्री की मौत, 8 घायल

CG NEWS : जगदलपुर से रायपुर आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक यात्री की मौत, 8 घायल

 बालोद :जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां NH 30 धमतरी- कांकेर मुख्यमार्ग में जगदलपुर से रायपुर जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स की बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई, हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए, वहीं एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और 8 यात्री घायल हो गये, सुचना पर पहुची पुलिस ने जाम खाली करवाया और घायलों को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना पुरुर थाना क्षेत्र के आरा पेट्रोल पंप के पास की है, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

सुशासन तिहार का तीसरा चरण आज से,किसी भी जिले में उतर सकता है मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर, ग्रामीणों से मिलकर लेंगे फीडबैक

सुशासन तिहार का तीसरा चरण आज से,किसी भी जिले में उतर सकता है मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर, ग्रामीणों से मिलकर लेंगे फीडबैक

 रायपुर। प्रदेश भर में चल रहे सुशासन त्यौहार के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से किसी भी जिले का आकस्मिक दौरा करेंगे और आम जनता की समस्या सुनेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं का फीडबैक भी लेंगे।

बता दें कि “सुशासन तिहार-2025” के तीसरे चरण की शुरुआत सोमवार से होगी। राज्य सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। सुशासन तिहार का पहला चरण 8 से 11 अप्रैल तक आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न माध्यमों से आम जनता से आवेदन प्राप्त किए गए। दूसरे चरण में इन आवेदनों को स्कैन कर विभागीय अधिकारियों को भेजा गया और निराकरण की कार्रवाई शुरू की गई। तीसरा और अंतिम चरण 5 मई से 30 मई तक चलेगा, जिसके अंतर्गत सभी जिलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि आदि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी और आवेदन की सुविधा दी जाएगी। साथ ही हितग्राहीमूलक योजनाओं के फॉर्म भी उपलब्ध रहेंगे।

रायगढ़ बिजली विभाग के 66 कर्मचारियों को मिला pramotion, जल्द होगी नई भर्ती

रायगढ़ बिजली विभाग के 66 कर्मचारियों को मिला pramotion, जल्द होगी नई भर्ती

 रायगढ़ :- रायगढ़ जिले के बिजली विभाग के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है। विभाग ने हाल ही में दो वर्गों के कुल 66 कर्मचारियों को पदोन्नत किया है। इनमें 52 लाइन सहायकों को सहायक लाइन मैन श्रेणी-2 तथा 14 सहायक लाइन मैन श्रेणी-2 को सहायक लाइन मैन श्रेणी-1 के पद पर पदोन्नति दी गई है।

यह निर्णय कर्मचारियों की मेहनत और वर्षों की सेवा को देखते हुए लिया गया, जिससे विभाग के कामकाज को और अधिक कुशलता के साथ संचालित किया जा सके। हालांकि, विभागीय कारणों के चलते 4 लाइन सहायक और 7 सहायक लाइन मैन की पदोन्नति फिलहाल रोक दी गई है। इस संबंध में विभाग द्वारा आंतरिक जांच और आवश्यक प्रक्रिया के बाद निर्णय लिया जाएगा। पदोन्नति के बाद रिक्त हुए पदों को भरने के लिए अब आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारियों की व्यवस्था की जाएगी। इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में बिजली विभाग बड़ी संख्या में लाइन सहायक पदों पर नई भर्तियां कर सकता है।

आपको बता दें कि वर्तमान में जिले में लाइन सहायक के 119 स्वीकृत पद हैं, जिनमें केवल 56 कर्मचारी कार्यरत थे। इसी प्रकार, सहायक लाइन मैन श्रेणी के 26 स्वीकृत पदों में से केवल 21 पद ही भरे हुए थे। यह स्थिति विभाग में लंबे समय से स्टाफ की कमी को दर्शाती है, अब पदोन्नति के बाद स्टाफ की कमी और भी हो गई है। जिससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। अब जब पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी हो गई है, तो विभाग को इन रिक्त पदों को शीघ्र भरने की आवश्यकता है, ताकि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं निर्बाध बनाया जा सके। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू करने की तैयारी की जा रही है और इसके लिए प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेजा जा चुका है। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिल सकते हैं।

BREAKING : सुशासन तिहार में लापरवाही पर कार्रवाई; दो सचिव निलंबित, तीन अधिकारियों को नोटिस जारी

BREAKING : सुशासन तिहार में लापरवाही पर कार्रवाई; दो सचिव निलंबित, तीन अधिकारियों को नोटिस जारी

 रायपुर : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव सुश्री सुरूचि सिंह द्वारा सुशासन तिहार अभियान के तहत आवेदनों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर दो ग्राम पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

ग्राम पंचायत अरजकुंड के सचिव भुवाल सिंह उईके तथा ग्राम पंचायत सांगिनकछार के सचिव नरेन्द्र कुमार वर्मा को उनके कर्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं अनधिकृत अनुपस्थिति के कारण निलंबित किया गया है।

इसके अतिरिक्त, ग्राम पंचायत बोदेला के सचिव कृष्ण कुमार साहू, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ की सहायक विकास विस्तार अधिकारी सुश्री गायत्री डेकाटे एवं सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी सी. कुजूर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।