BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG Crime : बलौदाबाजार पुलिस ने किया अंतरराज्यीय IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, गोवा से चल रहा था नेटवर्क

CG Crime : बलौदाबाजार पुलिस ने किया अंतरराज्यीय IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, गोवा से चल रहा था नेटवर्क

 बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के भाटापारा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय ऑनलाइन IPL सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में गोवा के बोगमालो से 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो देशभर में फैले नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये का सट्टा संचालित कर रहे थे।

खेलो यार, आरबीसी 139 और वीनबज 7 में होती बुकिंग

भाटापारा शहर थाना में दर्ज मामले की जांच के दौरान साइबर ट्रेसिंग और तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि आरोपी ‘खेलो यार’, ‘आरबीसी 139’ और ‘वीनबज 7’ जैसे ऑनलाइन सट्टा पैनलों के माध्यम से IPL क्रिकेट मैचों पर सट्टा चला रहे थे। इस गिरोह का मुख्यालय गोवा के बोगमालो में था, जहां से लॉगिन आईडी के जरिए देशभर में सट्टा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।

गोवा में छापेमारी, 8.15 लाख के गैजेट्स जब्त

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार अभिषेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा हेमसागर सिदार और एसडीओपी तारेश साहू के मार्गदर्शन में भाटापारा थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गोवा में छापेमारी की। इस दौरान आरोपियों को मोबाइल, लैपटॉप और टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। जब्त किए गए गैजेट्स की कीमत लगभग 8.15 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा विभिन्न बैंकों के खातों से करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन्स का भी खुलासा हुआ है।

देशभर में फैला था सट्टा नेटवर्क

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का नेटवर्क रायपुर, दुर्ग, भिलाई, रीवा (मध्यप्रदेश), नागपुर, अमरावती, शोलापुर (महाराष्ट्र), भदोही और सुल्तानपुर (उत्तरप्रदेश) तक फैला हुआ था। यह नेटवर्क वितरित लॉगिन आईडी के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था।
गिरफ्तारआरोपियों में अमन देवांगन (दुर्ग), गौरव पांडे (रीवा), चंद्रशेखर चौबे (रायपुर), एजाज शेख (शोलापुर, महाराष्ट्र), दीपक सबलानी (भाटापारा), सौरभ शुक्ला (भिलाई), अर्पित जैन (दुर्ग), फैजान खान (नागपुर, महाराष्ट्र), जेसन स्टेनिसलास (नागपुर, महाराष्ट्र), प्रदीप यादव (दुर्ग), मनीष पाटिल (अमरावती, महाराष्ट्र), फुरकान अहमद (अमरावती, महाराष्ट्र), एहसान अली (भदोही, उत्तरप्रदेश), अनुराग तिवारी (सुल्तानपुर, उत्तरप्रदेश) और कपिल हबलानी (भाटापारा) शामिल हैं।

 
 
Surrender : 16 लाख के इनामी नक्सल दंपत्ति ने किया आत्मसमर्पण, माओवाद की राह छोड़ अपनाई मुख्यधारा

Surrender : 16 लाख के इनामी नक्सल दंपत्ति ने किया आत्मसमर्पण, माओवाद की राह छोड़ अपनाई मुख्यधारा

 कोंडागांव। राज्य में चल रहे सघन एंटी नक्सल अभियान और पुनर्वास नीति का असर अब साफ नजर आने लगा है। इसी कड़ी में कोंडागांव जिले में 16 लाख रुपए के इनामी नक्सली दंपत्ति ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक नक्सल संगठन की खोखली विचारधारा और शोषण से तंग आकर पति-पत्नी ने हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। आत्मसमर्पित पति का नाम रैसिंग कुमेटी और उसकी पत्नी का नाम पुनाय आचला है। दोनों कोंडागांव, कांकेर, राजनागांव, गरियाबंद, धमतरी व नारायणपुर के क्षेत्रों की घटनाओं मे रहे शामिल हैं। इन पर 8-8 लाख रुपए का ईनाम रखा गया था, जिन्होंने अब कोंडागांव पुलिस के पास जाकर सरेंडर कर दिया है।

सरेंडर करने के दौरान उन्होंने बताया कि एक तरफ सुरक्षा बल द्वारा लगातार चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर काफी दबाव बढ़ चुका था। इसके अलावा माओवादी संगठन के शोषण से वे तंग आकर उन्होंने यह फैसला लिया है। इसके अलावा साय सरकार द्वारा चलाए जा रहे पुनर्वास योजना से भी वे प्रभावित हुए, जो उन्हें एक सामान्य जीवन जीने के लिए मौका देगी। इसलिए उन्होंने आज पुलिस के पास आकर आत्मसमर्पण किया है।

 
 
ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 7 शिक्षक-कर्मचारी बर्खास्त, इस वजह से हुई सेवा समाप्त, जाने पूरा मामला…

ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 7 शिक्षक-कर्मचारी बर्खास्त, इस वजह से हुई सेवा समाप्त, जाने पूरा मामला…

 कोरबा। शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई है। 7 शिक्षक व कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं 6 शिक्षकों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च कार्यालय को पत्र भेजा गया है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार, कोरबा जिले में शिक्षा विभाग के 13 शिक्षक और कर्मचारियों के विरुद्ध अनुपस्थिति के मामलों में सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इनमें से 7 को सेवा से पदच्युत कर दिया गया है, जबकि अन्य प्रकरणों को आगे की कार्रवाई हेतु उच्च कार्यालयों को प्रेषित किया गया है।

कोरबा जिले में शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा विभागीय जांच के बाद कुल 13 मामलों की समीक्षा की गई, जिनमें से 7 अधिकारियों-कर्मचारियों को सेवा से पदच्युत कर दिया गया है, जबकि शेष 6 मामलों में उच्च कार्यालयों को अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित किए गए हैं।

इन कार्रवाईयों की पुष्टि करते हुए कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि प्रशासनिक अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। यह कदम न केवल शासन व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की दिशा में है, बल्कि अन्य कर्मचारियों के लिए एक स्पष्ट चेतावनी भी है।

सेवा से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों के नाम इस प्रकार हैं

अनिता साहू – सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. बरभांठा, कटघोरा

संतोष कुमार तंवर – सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. कारीमाटी, पोड़ी उपरोड़ा

श्वेता पोर्ते – सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. छिरहुट, कटघोरा

दिनकर सिंह चेताम – सहायक ग्रेड-3, सेजेस पोड़ी लाफा, पाली

अनंत सिंह पैकरा – सहायक ग्रेड-3, हाई स्कूल तानाखार, पोड़ी उपरोड़ा

संतोष कुमार यादव – भृत्य, शा.उ.मा.वि. बोतली, करतला

लक्ष्मीकांत राज – भृत्य, वि.खं. शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पाली

अन्य प्रकरणों को कार्यवाही हेतु उच्च अधिकारियों को भेजा गया है, जिनमें शामिल हैं

लोक शिक्षण संचालनालय, नया रायपुर:

रामबिलास सिंह, व्याख्याता (गणित), शा.उ.मा.वि. मोरगा, पोड़ी उपरोड़ा

संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर:

श्यामलाल यादव, शिक्षक एल.बी., मा.शा. हरदेवा

प्रभात कुमार पाल, उ.व.शि., मा.शा. सरईपाली, बोईदा

जनपद पंचायत कोरबा:

पुष्पा नेताम, सहायक शिक्षक पंचायत, प्रा.शा. कोलिहामुड़ा

वर्तमान में दो मामलों में जांच लंबित है:

निकत खान, व्याख्याता एल.बी., हाई स्कूल तिलाईडांड़ – लापता

किताब सिंह तंवर, सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. दूरीपारा – चिकित्सकीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत

यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी परिपत्र क्रमांक एफ 3-1/2024/1-3 के तहत की गई है, जिसमें लंबे समय से अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय जांच के बाद सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे।

बलौदाबाजार जिले के इस छोटे से गांव में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर किया स्वागत…

बलौदाबाजार जिले के इस छोटे से गांव में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर किया स्वागत…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण का आज 5वां दिन है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज आकस्मिक दौरे पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुदूर वनांचल गांव बलदाकछार पहुंचे। सीएम के आगमन पर ग्रामवासियों ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया।

बता दें कि 5 मई से ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 31 मई तक आकस्मिक दौरे पर निकलेंगे। इस विशेष अभियान के दौरान मुख्यमंत्री किसी भी समय, किसी भी जिले या गांव में अचानक पहुंच सकते हैं। सीएम साय का दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। स्थानीय प्रशासन से लेकर आम जनता तक, किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं होगी कि मुख्यमंत्री साय कब और कहां पहुंचेंगे।

सीएम साय किसी भी जिले में पहुंचकर आमजनों से सीधे संवाद करेंगे और ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे। वे समाधान शिविरों में भी शामिल होंगे और लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर समाधान की दिशा में कार्य करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री साय ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) और कोरिया जिले का दौरा कर जनहित योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया था।

पाकिस्तान हमलों के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर हाईअलर्ट, यात्रियों के लिए नए सुरक्षा निर्देश जारी

पाकिस्तान हमलों के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर हाईअलर्ट, यात्रियों के लिए नए सुरक्षा निर्देश जारी

 रायपुरः देशभर में बढ़ते सुरक्षा खतरे और पाकिस्तान द्वारा हाल ही में किए गए ड्रोन व मिसाइल हमलों के मद्देनज़र रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। जम्मू एयरपोर्ट पर हुए आत्मघाती ड्रोन हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात
एयरपोर्ट परिसर और उसके आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में CISF और राज्य पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एंटी-ड्रोन यूनिट्स को भी सक्रिय कर दिया गया है ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।

यात्रियों के लिए नए दिशा-निर्देश
एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी फ्लाइट के डिपार्चर टाइम से कम से कम 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचे। चेक-इन काउंटर उड़ान से 75 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा, जिससे सुरक्षा जांच को पूरी सावधानी के साथ किया जा सके।

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
राज्य प्रशासन और सभी सुरक्षा एजेंसियां केंद्र सरकार के संपर्क में हैं और लगातार स्थिति की निगरानी कर रही हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक प्रोटोकॉल तैयार रखा गया है।

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार है, मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, प्रदेश में आज एक दो स्थानों पर हलकी वर्षा, गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में अंधड़ और वज्रपात होने की संभावना है। रायपुर में आज गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम 41°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने की संभावना है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 39.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मातम में बदली शादी की खुशियां, हल्दी रस्म के दिन तालाब में डूबने से बच्चे की मौत, परिजनों ने पंचायत कार्यालय का किया घेराव…..

मातम में बदली शादी की खुशियां, हल्दी रस्म के दिन तालाब में डूबने से बच्चे की मौत, परिजनों ने पंचायत कार्यालय का किया घेराव…..

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई, जब एक 7 साल के मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इसके बाद प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने पंचायत कार्यालय का घेराव कर दिया।

जानकारी के अनुसार, 9 मई को 7 वर्षीय मानस साहू अपने परिजनों के साथ एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने ग्राम पतोरा आया था। हल्दी की रस्म के बाद वह परिवार के अन्य लोगों के साथ नहाने के लिए गांव से लगे उतई गांव में स्थित शीतला तालाब गया। नहाने के दौरान मानस गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने जैसे ही उसे डूबते देखा तो तुरंत बच्चे को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद गुस्साए परिजन और मोहल्लेवासियों ने पंचायत कार्यालय का घेराव कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों का कहना है कि तालाब के गहरीकरण के नाम पर मुरूम की खुदाई कर ली गई, जिससे तालाब अत्यधिक गहरा हो गया। इसी कारण आज बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हमने उतई पंचायत में तीन से चार बार आवेदन दिया है कि तालाब की गहराई को कम किया जाए, उसे समतल किया जाए और उसका सुंदरीकरण कराया जाए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

नगर पंचायत अधिकारी राजेन्द्र नायक ने कहा कि बच्चा परिवार के साथ शादी में शामिल होने उतई आया हुआ था। वह शीतला तालाब में परिजनों के साथ नहाने गया था, जहां ज्यादा गहराई में चले जाने की वजह से उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने आगे बताया कि वाटर लेवल डाउन होने के चलते तालाब में अतिरिक्त पानी छोड़ा गया था, अब तालाब से पानी को कम किया जाएगा। मृतक बच्चे के परिजनों को तत्काल सहायता के रूप में 10 हजार रुपये दिए गए हैं, बाकी मुआवजा शासन द्वारा प्रदान किया जाएगा।

 ब्रेकिंग : इन कर्मचारियों के हुए तबादले, जानिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी, देखें आदेश…..

ब्रेकिंग : इन कर्मचारियों के हुए तबादले, जानिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी, देखें आदेश…..

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए गए है। जारी आदेश में 34 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए गए है। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लीलाधर साय यादव ने यह आदेश जारी किए है।

ट्रांसफर आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 7 मई को जारी ट्रांसफर आदेश के परिपालन में दस मई को नेशनल लोक अदालत संपन्न होने के बाद 16 मई तक अर्थात ट्रांसफर आदेश जारी होने के 10 दिनों के भीतर नई पद स्थापना स्थल पर कार्यभार स्थानांतरित कर्मचारियों को करना होगा।

छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस निकालेगी तिरंगा यात्रा, वीर सैनिकों को समर्पित होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस निकालेगी तिरंगा यात्रा, वीर सैनिकों को समर्पित होगा आयोजन

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी आज 9 मई को प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा निकालेगी, जो देश के वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को समर्पित होगी। यह यात्रा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देश पर आयोजित की जा रही है और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में राजीव भवन रायपुर से शुरू होगी।

दीपक बैज ने जानकारी दी कि तिरंगा यात्रा सुबह 10 से 11 बजे तक निकाली जाएगी। लगभग एक किलोमीटर लंबी इस यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों को भी शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।

उन्होंने कहा, “यह यात्रा हमारे देश के वीर जवानों के सम्मान में है, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर किया। कांग्रेस पार्टी उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन करती है।

प्रदेश के सभी जिलों में यह तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी। जिला कांग्रेस समितियों को आवश्यक निर्देश भेज दिए गए हैं, और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

यह आयोजन कांग्रेस पार्टी की ओर से देशभक्ति, एकता और सैन्य बलों के प्रति सम्मान को दर्शाने की एक भावनात्मक पहल है, जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को मिली मंजूरी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आभार प्रकट

बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को मिली मंजूरी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आभार प्रकट

 रायपुर :- भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन (140 किमी) परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर 3513.11 करोड़ रुपए की लागत आएगी, जिसका वहन केन्द्रीय बजट से किया जाएगा। यह निर्णय बस्तर अंचल के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट किया है, जिन्होंने बस्तर के दूरस्थ और जनजातीय जिलों को रेल नेटवर्क से जोड़ने के इस बहुप्रतीक्षित सपने को साकार करने की दिशा में कदम उठाया है।

बस्तर का कायाकल्प करेगा यह प्रोजेक्ट

रावघाट-जगदलपुर रेललाइन से न केवल कोंडागांव और नारायणपुर जैसे पिछड़े जिलों को पहली बार रेल मानचित्र पर स्थान मिलेगा, बल्कि इससे आदिवासी अंचलों में यात्रा, पर्यटन और व्यापार की सम्भावनाएं भी बढ़ेंगी। यह रेल मार्ग बस्तर की सुंदर वादियों, ऐतिहासिक स्थलों और जनजातीय संस्कृति तक पर्यटकों की सीधी पहुँच को संभव बनाएगा, जिससे स्थानीय रोजगार और पर्यटन उद्योग को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।

अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति

रेल कनेक्टिविटी से खनिज संसाधनों के परिवहन, स्थानीय उत्पादों की पहुँच, और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में व्यापक सुधार होगा। यह क्षेत्रीय उद्योगों और किसानों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने में मदद करेगा।

भू-अधिग्रहण का कार्य पूर्णता की ओर – कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ

प्रस्तावित रेललाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूर्णता की ओर है, जिससे परियोजना के क्रियान्वयन में कोई बाधा नहीं रहेगी। इससे यह सुनिश्चित होता है कि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होकर तय समय सीमा में पूर्ण किया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में बस्तर के विकास का जो सपना वर्षों से संजोया गया था, वह अब रावघाट जगदलपुर रेल लाइन परियोजना से साकार होता दिख रहा है।रावघाट-जगदलपुर रेललाइन को मिली स्वीकृति बस्तर की जनता के साथ सरकार की भावनात्मक प्रतिबद्धता और विकास के वादे की पूर्ति का प्रतीक है। यह रेलमार्ग बस्तर के लिए केवल एक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क नहीं, बल्कि एक नई जीवनरेखा है, जो लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और पर्यटन के बेहतर अवसरों से जोड़ेगा। इससे कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर जैसे वे जिले जो तुलनात्मक रूप से आज भी विकास की मुख्य धारा से दूर हैं, अब राष्ट्रीय विकास की धारा से सीधे जुड़ेंगे।

इस रेल परियोजना की नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। विकास जब गांव-गांव तक पहुँचेगा, जब युवाओं को रोजगार मिलेगा, और जब जनजातीय समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सुविधाएं सुलभ होंगी—तो हिंसा और भय की जगह उम्मीद और विश्वास का संचार होगा। बस्तर की धरती वर्षों से प्रतीक्षा कर रही थी कि कोई उसे सुने, समझे और उसकी पीड़ा को दूर करे। आज जब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री स्वयं बस्तर की चिंता कर रहे हैं, तो यह सिर्फ एक परियोजना की शुरुआत नहीं, बल्कि एक नए युग का आरंभ है—जिसमें बस्तर का प्रत्येक गांव विकास की पटरी पर दौड़ेगा।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर अब परिवर्तन के ऐतिहासिक दौर से गुजर रहा है।रावघाट-जगदलपुर रेललाइन को स्वीकृति देकर केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि विकास अब सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बस्तर के वनांचल, घाटियों और जनजातीय अंचलों तक उसकी पहुँच सुनिश्चित की जाएगी। यह परियोजना बस्तरवासियों की वर्षों पुरानी अपेक्षा को साकार करने का निर्णायक कदम है।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से मार्च 2026 तक नक्सलवाद का समूल उन्मूलन करने का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह स्वयं बस्तर के दौरे पर आकर ‘बस्तर पण्डुम’ जैसे आयोजनों में भाग लेकर यह स्पष्ट कर चुके हैं कि बस्तर में नक्सल नहीं, अब केवल विकास का युग चलेगा। यह रेललाइन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शासन की निर्णायक और सकारात्मक उपस्थिति को और सशक्त बनाएगी।

रावघाट-जगदलपुर रेलमार्ग से न केवल कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर जैसे जनजातीय जिलों को रेल मानचित्र पर स्थान मिलेगा, बल्कि स्थानीय व्यापार, पर्यटन, खनिज संसाधनों का दोहन और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। यह परियोजना शांति, सुरक्षा और समावेशी विकास के त्रिपक्षीय मंत्र को जमीन पर साकार करेगी। बस्तर की धरती अब हिंसा और उपेक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि उम्मीद, अवसर और उन्नति की भूमि बनेगी।

जब मुख्यमंत्री स्वयं चौपालों में बैठकर ग्रामीणों की बात सुन रहे हैं और प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री बस्तरवासियों के विकास की मूल भावना को समझते हुए कार्य कर रहे हैं—तब यह स्पष्ट है कि बस्तर अब किसी कोने में नहीं, बल्कि राष्ट्रीय विकास की केंद्रीय भूमिका में है। यह परियोजना न केवल बस्तर में रेल परियोजनाओं के विस्तार का प्रतीक है, बल्कि यह नए भारत में समावेशी विकास की मजबूत मिसाल भी है – जहाँ विकास अब सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि बस्तर जैसे दूरस्थ अंचल के जंगलों और पहाड़ों तक भी पहुँच रही है।

छत्तीसगढ़ के सभी पंचायतों में एक साल के भीतर मिलेगी बैंकिंग सुविधा : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के सभी पंचायतों में एक साल के भीतर मिलेगी बैंकिंग सुविधा : मुख्यमंत्री साय

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के सभी 11 हजार से अधिक पंचायतों में एक साल के भीतर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नए-नए रिफॉर्म लाकर भ्रष्टाचार के रास्ते बंद कर रही है। भ्रष्टाचार को रोकने भूमि रजिस्ट्री के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए गए हैं। वे आज सुशासन तिहार के अंतर्गत सूरजपुर जिले के ग्राम पटना में आयोजित समाधान शिविर को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर गुमेटी घाट को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने 81.90 करोड़ तथा सरना-देवगुड़ी के विकास के लिए 45.42 लाख रूपए की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न सड़कों, पुल-पुलियों के लिए 48 करोड़ 26 लाख रूपए की मंजूरी दी

मुख्यमंत्री साय ने समाधान शिविर में कहा कि भूमि रजिस्ट्री के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए गए हैं। अब भूमि के ऑनलाइन रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण भी उसी दिन हो जा रहा है। पहले भूमि के रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए महीनों चक्कर काटना पड़ता था। अब रिफॉर्म के बाद एक ओर जहां भूमि की रजिस्ट्री में होने वाली धोखाधड़ी रूकेगी, वहीं लोगों को सुविधा भी मिलेगी। इसी प्रकार पारिवारिक दान और हक त्याग के मामलों को भी आसान किया गया है। अब 500 रूपए के शुल्क के साथ परिवार के सदस्यों को भूमि एवं संपत्ति दी जा सकती है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंचायतों में बैंकिग सुविधा उपलब्ध कराने पहले चरण में राज्य में 24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायत दिवस के दिन से 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजीटल सेवा केन्द्र (कॉमन सर्विस सेंटर) शुरू किए गए हैं। जिसके माध्यम से ग्रामीणों को राशि के लेन-देन तथा विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दूसरे चरण में 6 माह के भीतर 5 हजार ग्राम पंचायतों में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आवासहीन लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने के लिए आवास प्लस-प्लस के लिए सर्वे किया जा रहा है। सभी आवासहीन इस सर्वे करा लें, जिससे कि उन्हें आवास मिल सके।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का तत्परतापूर्वक निराकरण के लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा की। उन्होंने शिविर में चार हितग्राहियों को मछली जाल, 5 हितग्राहियों को राशन कार्ड, चार हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी। इसी प्रकार उन्होंने चार हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति और दो-दो हितग्राहियों को पशु शेड और बकरी शेड की स्वीकृति आदेश प्रदान किया।

कार्यक्रम को खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और 15 ग्राम पंचायतों से आए बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर ;- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सूरजपुर जिले के जिला पंचायत सभागार में सूरजपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री ने बैठक में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शिकायतों के अनुसार जिन हैंडपंपों में मरम्मत की आवश्यकता है, उन्हें 10 दिवस के भीतर दुरुस्त कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि हैंडपंपों में राइजिंग पाइप का विस्तार कर जल्द मरम्मत की व्यवस्था की जाए, जिससे ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों राजस्व प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करने के साथ ही  स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेखों का वितरण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और नक्शा बंटांकन जैसे मामलों का शीघ्र निराकरण करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की प्राथमिकता वाली योजना है। इसकी प्रगति पर विशेष ध्यान रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए। इस योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि कोई हितग्राही प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करता है तो उसके द्वारा मकान बनाने के लिए परिवहन की जा रही रेत के वाहन को खनिज विभाग द्वारा नहीं रोका जाना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के मामले में किसी भी तरह की कोई भी गड़बड़ी पर संबंधितों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि जो आवास मित्र अपने कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आगामी में प्रधानमंत्री आवासों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है, ऐसे में अधिक से अधिक प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों की आवश्यकता होगी। इसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत राजमिस्त्रियों को भवन निर्माण की सेट्रिंग और मेशन का प्रशिक्षण सुनिश्चित दिया जाए, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें और निर्माण कार्य भी तीव्र गति से पूरे होंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता में गांव, गरीब और किसान हैं, जिनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जिला पंचायत सूरजपुर की अध्यक्ष  इंदुमणी पैकरा, विधायक  भैयालाल राजवाड़े, मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस.,  जिले के प्रभारी सचिव  भुवनेश यादव, सरगुजा संभाग के आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर सूरजपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

स्वास्थ्य मंत्री ने किया दारू दुकान का निरीक्षण, भूपेश बघेल बोले, शिकायतें दवा की है, मंत्री दारू दुकान का ……

स्वास्थ्य मंत्री ने किया दारू दुकान का निरीक्षण, भूपेश बघेल बोले, शिकायतें दवा की है, मंत्री दारू दुकान का ……

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और जीपीएम जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को जिले पहुंचे। जहां उन्होंने “सुशासन तिहार” में भाग लेने के बाद पेंड्रा स्थित अंग्रेजी शराब दुकान का औचक निरीक्षण किया। उनके इस निरीक्षण को लेकर राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा है कि शिकायत दवा की है, स्वास्थ्य मंत्री दारू दुकान का निरीक्षण कर रहे हैं।

मंत्री जायसवाल ने शराब दुकान में उपलब्ध ब्रांड और वैरायटी की गुणवत्ता की जांच की और मीडिया से चर्चा करते हुए स्पष्ट किया कि “भाजपा के घोषणा पत्र में कहीं भी शराबबंदी का वादा नहीं किया गया है।” उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “गंगाजल लेकर वादा करने वाली कांग्रेस ने नकली और अवैध शराब को बढ़ावा दिया है।”

मंत्री ने कहा कि सरकार का काम शराब की दुकानें चलाने के प्रबंधन को ठीक रखना भी है और वह यह देखने पहुंचे थे कि “सभी ब्रांड्स उपलब्ध हैं या नहीं।” यह बयान उस समय आया है जब राज्य के सरकारी अस्पतालों में फंगस लगी दवाएं मिलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

भूपेश बघेल ने किया पलटवार

इस निरीक्षण पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर तीखा तंज कसते हुए लिखा:
“शिकायतें दवा की हैं, दवा में कमीशन की हैं, पर स्वास्थ्य मंत्री दारू दुकान का औचक निरीक्षण कर रहे हैं! सुशासन तिहार चकाचक चल रहा है।”

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर आलोचना तेज हो गई है। कई यूजर्स ने सवाल किया कि जब सरकारी अस्पतालों में खराब दवाएं और संसाधनों की कमी की शिकायतें आ रही हैं, तो ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री का शराब दुकानों की ब्रांड चेक करने जाना क्या दर्शाता है?

श्यामबिहारी जायसवाल ने कही ये बात

इस दौरान मंत्री ने कांग्रेस द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” के समर्थन में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “देश ऑपरेशन सिंदूर के साथ है, कांग्रेस का समर्थन करना अच्छी बात है।”

वहीं सुशासन तिहार के दौरान मिली लाखों शिकायतों पर कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री ने कहा कि “यह मुद्दा-विहीन कांग्रेस का रटा-रटाया बयान है। हमारी सरकार हर वर्ग के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है।”

यह घटनाक्रम एक बार फिर यह दर्शाता है कि प्रदेश की राजनीति में स्वास्थ्य व्यवस्था, शराब नीति और सार्वजनिक छवि के मुद्दे किस तरह से टकरा रहे हैं, और आने वाले समय में यह बहस और तेज हो सकती है

BREAKING: स्टेशन परिसर में 2 संदिग्ध मौतें, इलाके में फैली सनसनी, GRP कर रही जांच

BREAKING: स्टेशन परिसर में 2 संदिग्ध मौतें, इलाके में फैली सनसनी, GRP कर रही जांच

 बिलासपुर: न्यायधानी में रेलवे स्टेशन क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों से संदिग्ध हालत में शव मिलने की खबर सामने आई। पहला शव बिल्हा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर मिला, जिसकी पहचान जगराम बंजारे के रूप में हुई है, वहीं दूसरा शव गतोरा स्टेशन यार्ड परिसर में मिला, जिसकी पहचान उमेश त्रिपाठी के रूप में की गई है। दोनों मामलों में जीआरपी थाना बिलासपुर ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक जगराम बंजारे बिल्हा वार्ड नंबर 13 का रहने वाला था, जिसकी उम्र लगभग 53 वर्ष बताई गई है। वह स्टेशन परिसर में संदिग्ध हालत में मृत पाया गया। दूसरी ओर गतोरा स्टेशन के यार्ड क्षेत्र से देवरीखुर्द निवासी 43 वर्षीय उमेश त्रिपाठी का शव बरामद किया गया है। दोनों ही मामलों में कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है.

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विवेचना अधिकारी विश्वनाथ चक्रवर्ती ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल GRP की टीम दोनों मामलों की बारीकी से पड़ताल कर रही है.

नवविवाहिताओं को भी जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नवविवाहिताओं को भी जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर : सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना के जब मुख्यमंत्री माथमौर गांव पहुंचे, तो गांव में उत्साह की लहर दौड़ गई। अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए ग्रामीणों ने आस-पास लगे फूलों से सुन्दर गुलदस्ता तैयार कर उनका आत्मीय स्वागत किया।  मुख्यमंत्री ने गांव के बीच स्थित महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और वहां मौजूद ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के लाभ की जानकारी लेते हुए कहा कि, नई बहुओं को भी जल्द महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा। वहीं ग्राम सरपंचों को पीएम आवास के लिए पात्र परिवारों की सूची बनाकर भेजने के लिए कहा।

 
मुख्यमंत्री ने चौपाल की शुरुआत भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों के साथ की। उन्होंने गांव के सरपंच को अपने पास बिठाया और पंचायत में विकास कार्यों एवं जनहित की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा समस्याओं की विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री के आगमान की खबर पाकर आसपास के कोलियारी और कुवांरपुर पंचायत के साथ निकट के कई ग्रामों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण माथमौर पहुंचे थे, जिन्होंने अपनी समस्याएं और मांगें मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सामने रखीं।
 
चौपाल में मुख्यमंत्री श्री साय ने राशन दुकान संचालन, महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति पर ग्रामीणों से फीडबैक लिया। उन्होंने महिलाओं से पूछा कि, क्या उन्हें हर माह हजार रुपये की राशि समय पर मिल रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट किया कि जिन नवविवाहित महिलाओं की पात्रता बनती है, उन्हें भी जल्द महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा।
 
कुवांरपुर में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र की होगी स्थापना
 
जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी सच्चाई जानने के साथ ही मुख्यमंत्री साय ने माथमौर और उसके आसपास के गांवों के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कुवांरपुर में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की घोषणा की। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत फुलझर से चंदेला, तिलौली से दर्रीटोला, सनबोरा से पण्डो, कुवांरपुर से गाजर और पटपर टोला से चंदेला तक नई सड़कों के निर्माण की बात कही।
 
राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए लगेगा बंदोबस्त कैंप
 
मुख्यमंत्री श्री साय ने कुवांरपुर में नायब तहसीलदार कार्यालय के लिए भवन निर्माण की स्वीकृति भी दी और राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए बंदोबस्त कैंप आयोजित करने एसडीएम को निर्देशित किया। माथमौर में सामुदायिक भवन की भी स्वीकृति दी गई है, जिससे ग्रामीणों को सामाजिक आयोजनों और बैठकों के लिए एक स्थायी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
 
जनकपुर में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का जल्द होगा निर्माण, मिल चुकी है स्वीकृति
 
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को यह भी जानकारी दी कि जनकपुर में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण स्वीकृत हो चुका है, जिससे इस आदिवासी अंचल के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुवांरपुर में पढ़कर बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य की करियर प्लानिंग पर बात करते हुए गांव में स्कूल की व्यवस्था की जानकारी ली।
 
इस अवसर पर  मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस. सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
कपड़ा व्यापारी से 150 करोड़ की ठगी का खुलासा, बंटी बबली गिरफ्तार

कपड़ा व्यापारी से 150 करोड़ की ठगी का खुलासा, बंटी बबली गिरफ्तार

 जशपुर: पत्थलगांव में करीब 150 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है, जिससे व्यापारियों में दहशत फैल गई है। पत्थलगांव निवासी अमित अग्रवाल कपड़ा व्यापारी और रायगढ़, बिलासपुर के तीनों व्यवसायियों से ड्रेस सप्लाई के नाम पर 19 करोड़ के साथ साथ 90 करोड़ का सप्लाई की ठगी करने वाली ‘बंटी-बबली’ जोड़ी (अनीता उपाध्याय निवासी बरेली और करुणाकर उर्फ रत्नाकर उपाध्याय निवासी जौनपुर) को पत्थलगांव पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजा।

पुलिस ने दो अन्य आरोपियों सौरभ सिंह, प्रांशु अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो अभी फरार हैं। आरोपियों ने भारत सरकार का नाम लेकर राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन (RGSM) के नाम पर फर्जी टेंडर निकालकर व्यापारी से 40 लाख की टेंडर सिक्योरिटी और 30 करोड़ का माल सप्लाई करवा लिया। सप्लाई के बाद दिए गए 5.29 करोड़ के चेक बाउंस हो गए। व्यापारी द्वारा बार-बार मांग करने पर आरोपी टालमटोल करते रहे।

पत्थलगांव पुलिस ने धारा 316(2),316(5),318(4),336(1),338,336(3),340(2),341(1),346,61(2) अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया है।दो आरोपियों की तलाश जारी है। इनके खिलाफ दूसरे राज्यों में भी अलग अलग धाराओं में अपराध दर्ज है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने प्रेस कांग्रेस कर जानकारी दी एसडीओपी डॉ ध्रुवेश जायसवाल ने बहादुरी के साथ खेल खेलते हुए उनके मांद में जाकर फर्जी व्यापारी बनकर उनसे संपर्क साधा ताज होटल में दोनों के बीच 1 हजार करोड़ के बिजनेश डील हुई, ओर बंटी और बबली दोनों ही पुलिस के जाल में फंस गए। जब पुलिस ने युवक को पकड़ना चाहा तो युवक ने चिल्लाना शुरू कर दिया और एसडीओपी से ही उलझ पड़े, युवक की पत्नी ने अपने साथियों के साथ अपने पति जो एसडीओपी के बाहों की जकड़ में था उसे छुड़ाने मुक्का पाई करने लगे जिससे एसडीओपी को हल्की चोट भी आई है। बता दे कि आरोपी महंगे वाहन महंगी घड़ी का स्वामी है।इनके ट्रस्ट द्वारा कंपनी ने 610 करोड़ का ओएनजीसी से सीएसआर को अपलाई किया था , इससे पहले भी सीएसआर मद से करोड़ों रुपए ले चुके है।

दो दिवसीय दौरे पर खैरागढ़ पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका: इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में आयोजित “ग्रीष्मकालीन कलात्मक शिविर” का किया उद्घाटन

दो दिवसीय दौरे पर खैरागढ़ पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका: इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में आयोजित “ग्रीष्मकालीन कलात्मक शिविर” का किया उद्घाटन

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका अपने दो दिवसीय प्रवास पर खैरागढ़ पहुंचे। उन्होंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में 7 मई से 16 मई 2025 तक आयोजित “ग्रीष्मकालीन कलात्मक शिविर”(निःशुल्क समर कैंप) का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कैंपस 2 स्थित ऑडिटोरियम में हुआ जहां बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका, विशिष्ट अतिथि विश्विद्यालय संस्थापक परिवार की सदस्य उज्ज्वला सिंह, कुलपति डॉ लवली शर्मा, कुलसचिव प्रेम कुमार पटेल, कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, विश्वविद्यालय स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई,
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका ने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के कलात्मक विकास के लिए उठाए गए सकारात्मक कदम के लिए कुलपति की प्रशंसा की, उन्होंने कहा कि पिछली बार जब मैं यहां आया था तो यहां के छात्रों की प्रतिभा को मैंने देखा यहां के छात्रों के भीतर गजब की प्रतिभा है जिससे मैं काफी प्रभावित हूं इसी कारण मैं अपने तरफ जो भी अच्छा हो सके इस विश्वविद्यालय के लिए करना चाहता हूं।

कुलपति डॉ लवली शर्मा ने अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालय के लिए अपनी दूरदृष्टी को साझा किया उन्होंने कहा कि एशिया के पहले संगीत विश्वविद्यालय को फिर से ए ग्रेड यूनिवर्सिटी बनाने की दिशा में काम करना उनका पहला लक्ष्य है, उन्होंने आगे कहा कि ग्रीष्मकालीन कलात्मक शिविर के माध्यम से हमारा मकसद जिले के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का कलात्मक विकास करना है, ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को विश्वविद्यालय में अध्ययन करने में झिझक होती है इस शिविर के माध्यम से हम उन्हें ये विश्वास दिलाना चाहते है कि ये विश्वविद्यालय आपका है बिना किसी झिझक के आप यहां अध्ययन करने आए।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि विश्विद्यालय संस्थापक परिवार की सदस्य उज्ज्वला सिंह ने नवाचार के तहत ग्रीष्मकालीन कलात्मक शिविर का आयोजन करने के लिए कुलपति का साधुवाद किया उन्होंने कहा कि हमें अपने संस्कृति के संरक्षण के लिए विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के भविष्य के बारे में सोचना होगा, ये कटु सत्य है कि यहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्रों को उनकी योग्यता के समकक्ष रोजगार उपलब्ध नहीं हो पाते अगर यही स्थिति रही तो भविष्य में इन विषयों में प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या धीरे धीरे कम होती जाएगी मैं राज्यपाल से निवेदन करती हूं कि हमें अपनी संस्कृति को सहेज के रखने के लिए इन छात्रों के बारे में सोचना जरूरी है इनके लिए इनकी योग्यता के हिसाब से रोजगार उपलब्ध कराना होगा…

कर्रेगुट्टा मुठभेड़ में ढेर हुए 19 माओवादी के शव बरामद, कई बड़े नामों की हुई पहचान

कर्रेगुट्टा मुठभेड़ में ढेर हुए 19 माओवादी के शव बरामद, कई बड़े नामों की हुई पहचान

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर ज़िले में स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में सुरक्षाबलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। अब तक कुल 19 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें 8 पुरुष और 11 महिलाएं शामिल हैं। मारे गए उग्रवादियों में संगठन के कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं।

अब तक दक्षिण ज़ोनल कमेटी मेंबर और गालिकोंडा एरिया कमेटी प्रभारी काकुरी पंडन्ना जगन, डिवीजनल कमेटी मेंबर और कालिमेला एरिया कमेटी प्रभारी वागा पोडियामी रमेश के रूप में पहचान हुई है। बाकी शवों की शिनाख्त प्रक्रिया चल रही है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आखिरी गढ़ कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर जमा नक्सलियों को सुरक्षाबल चौतरफा घेरे हुए हैं। इस ऑपरेशन की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली से सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह नजर बनाए हुए थे।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑप्श विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल व बस्तर आईजी पी. सुंदरराज मॉनिटरिंग कर रहे हैं। नक्सलियों को उनके मांद में डीआरजी कोबरा, सीआरपीएफ और एसटीएफ़ के बहादुर जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

वकील, डॉक्टर समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR, इस वजह से हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला…..

वकील, डॉक्टर समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR, इस वजह से हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला…..

 बिलासपुर। सर्पदंश मुआवजा वितरण में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। बिल्हा क्षेत्र में सांप के काटने का झूठा दावा कर मुआवजा लेने के मामले में पुलिस ने वकील, डॉक्टर और मृतक के परिजनों समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। बता दें कि इस मामले को विधायक सुशांत शुक्ला ने विधानसभा में भी उठाया था।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि शराब और जहर से हुई मौत को सर्पदंश दिखाया गया। पूरी साजिश 3 लाख के मुआवजे के लिए रची गई। मामले का मास्टरमाइंड वकील कामता साहू निकला है। वहीं डॉक्टर प्रियंका सोनी पर फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने का आरोप है। पुलिस 420, 120B समेत गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया, 12 नवंबर 2023 को पोड़ी गांव निवासी शिवकुमार घृतलहरे को उल्टी व झाग आने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 14 नवंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने दावा किया कि शिवकुमार की मौत सांप के काटने से हुई है। इसी आधार पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार कर सर्पदंश को मौत का कारण बताया गया।

मामले में शक के आधार पर पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ। इलाज करने वाले डॉक्टर ने पुष्टि की कि मृतक की मृत्यु शराब और जहरीला पदार्थ सेवन करने से हुई थी। शव परीक्षण करने वाले पुलिस अधिकारी को भी मृतक के पैर में कोई सर्पदंश का निशान नहीं मिला। मामले की जांच के दौरान पता चला कि मृतक के परिजन वकील कामता प्रसाद साहू के कहने पर झूठा बयान देकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट को प्रभावित करने की साजिश में शामिल थे।

पुलिस ने मामले में वकील कामता प्रसाद साहू, डॉक्टर प्रियंका सोनी, मृतक के पिता परागदास घृतलहरे, पत्नी नीता घृतलहरे, और भाई हेमंत घृतलहरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सभी के विरुद्ध धारा 420, 511, 120(बी) भादवि के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम में हल्की नमी देखी जा रही है, आज भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और विभिन्न द्रोणिकाओं के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान आ सकता है। साथ ही बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के रायपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, बस्तर, कोंडागांव, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, बलौदा बाजार, और बलरामपुर के कुछ स्थानों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने और ओले गिरने की भी संभावना है।

छत्तीसगढ़ व्यापम ने इन परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, जानिए कौन-कौन सी परीक्षा कब-कब होगी आयोजित…..

छत्तीसगढ़ व्यापम ने इन परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, जानिए कौन-कौन सी परीक्षा कब-कब होगी आयोजित…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने 2026 के पहले तीन महीनों में आयोजित होने वाली प्रमुख भर्तियों की परीक्षा तिथियाँ घोषित कर दी हैं। व्यापमं द्वारा जारी इस परीक्षा कैलेंडर में कुल आठ विभागों की प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल हैं, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, पीडब्ल्यूडी और जल संसाधन जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं।

TET की परीक्षा अगले साल फरवरी 2026 में होगी। इस बार सबसे पहले फार्मासिस्ट ग्रेड-2 की परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आयोजित होगी और इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि यह परीक्षा जनवरी 2026 से पूर्व है, फिर भी व्यापमं ने इसे इस कैलेंडर में सम्मिलित किया है ताकि उम्मीदवार पहले से तैयारी कर सकें।

व्यापमं द्वारा जारी यह कैलेंडर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। अब छात्र अपने विषयों की रणनीतिक तैयारी समय रहते शुरू कर सकते हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि व्यापमं द्वारा घोषित तिथियाँ पूर्व निर्धारित हैं, लेकिन किसी प्रशासनिक आवश्यकता के चलते इनमें परिवर्तन भी संभव है।

देखें कैलेंडर

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कई सिविल जजों का किया ट्रांसफर, देखें सूची

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कई सिविल जजों का किया ट्रांसफर, देखें सूची

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सात वरिष्ठ श्रेणी सिविल जजों का तबादला किया है, जिसका आदेश भी जारी किया गया हैं। यह आदेश 7 मई को जारी किया गया, जिसके तहत संबंधित अधिकारियों को 12 मई तक नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

तबादला सूची के अनुसार, असलम खान (सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी, चांपा) को रायपुर में प्रथम सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी की अदालत में प्रथम अतिरिक्त जज, कुमारी आकांक्षा राठौर (पंडरिया) को दुर्ग में चतुर्थ सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी, कुमारी नम्रता नोर्गे (छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग, रायपुर) को चांपा में सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी, सोनी तिवारी (दल्लीराजहरा) को कोरबा में प्रथम सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी की अदालत में प्रथम अतिरिक्त जज, आलोक कुमार अग्रवाल (रायपुर) को पंडरिया में प्रथम सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी की अदालत में अतिरिक्त जज, राहुल कुमार (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कवर्धा) को दल्लीराजहरा में प्रथम सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी की अदालत में अतिरिक्त जज, और कामिनी वर्मा (बगीचा) को रायपुर में प्रथम सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी की अदालत में पांचवें अतिरिक्त जज के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में तीन जवान शहीद

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में तीन जवान शहीद

 बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, कररेगुट्टा ऑपरेशन के बीच नक्सलियों ने तेलंगाना के वाज़ेड इलाके के पास आईडी ब्लास्ट कर दिया है। जिसकी चपेट में आने से तीन जवान शहीद हो गए, जबकि कई जवान घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि तेलंगाना-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर नक्सलियों ने लैंडमाइन बिछाए थे.

जानकारी के अनुसार, कर्रेरगुट्टा ऑपरेशन के दौरान, जब तेलंगाना पुलिस के जवान नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे, तभी नक्सलियों ने वाज़ेड इलाके के पास आईडी ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट में तीन जवान शहीद हो गए, जबकि कई जवान घायल है।

फिलहाल जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

 छत्तीसगढ़ राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा उल्लास कार्यक्रम की राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली प्रस्तुति

छत्तीसगढ़ राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा उल्लास कार्यक्रम की राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली प्रस्तुति

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अंतर्गत संचालित उल्लास कार्यक्रम की उपलब्धियों और नवाचारों पर आधारित एक प्रभावशाली प्रस्तुति का प्रसारण आज राष्ट्रीय स्तर पर एनसीईआरटी के आधिकारिक चैनल पर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व प्राधिकरण के असिस्टेंट डायरेक्टर श्री प्रशांत पांडेय ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में आधे घंटे का सारगर्भित प्रस्तुतीकरण दिया। कार्यक्रम का संचालन एनसीईआरटी की ओर से एंकर हरप्रीत कौर ने किया।

श्री पांडेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल मार्गदर्शन में, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव व राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक के सतत निर्देशन व नेतृत्व में, प्रदेशभर में उल्लास कार्यक्रम के तहत उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।

प्रदेश में व्यापक जागरूकता वातावरण निर्माण हेतु उल्लास रैली, नारा लेखन, उल्लास रथ, शपथ, गीत, वीडियो, साक्षरता चौक व लाइव प्रदर्शनी जैसे अनेक नवाचार किए गए हैं। रायपुर और दुर्ग में साक्षरता चौक का निर्माण प्रमुख है। सरगुजा से लेकर बस्तर तक साक्षरता की गूंज प्रारंभ हो गई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव आया है। कई पूर्व नक्सलियों ने हथियार छोड़कर कलम थामी है और शिक्षा से विकास की संकल्पना को साकार करने के लिए उल्लास केंद्रों में पंजीयन कर शिक्षार्थी बने हैं।

उल्लास केंद्र अब केवल स्कूल या सामुदायिक भवनों तक सीमित नहीं रहकर लोगों के घरों, मोहल्लों, पेड़-पहाड़ और जंगलों तक पहुंच गए हैं। 'कभी भी, कहीं भी पढ़िए' की अवधारणा को साकार किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री, उनकी धर्मपत्नी, विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, कलेक्टरों आदि द्वारा उल्लास शपथ के जरिए लोगों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

आवश्यकता आधारित पाठ्यक्रम निर्माण हेतु राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वेक्षण कर शिक्षार्थियों की रुचि के अनुसार QR कोड युक्त पाठ्य सामग्री तैयार की गई है। नवाचारी पद्धतियों जैसे प्रेरणा गीत, समाचार पाठन, सफल नवसाक्षरों की कहानियों आदि के माध्यम से 150 से 200 घंटे का अध्यापन किया जा रहा है। स्वयंसेवी शिक्षकों का राज्य, जिला व ब्लॉक स्तर पर चिन्हांकन कर हाइब्रिड मोड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप प्रारंभ उल्लास कार्यक्रम को प्रदेश में प्राथमिकता से लागू किया गया है। 23 मार्च 2025 को आयोजित राष्ट्रव्यापी महा परीक्षा अभियान में 4 लाख 60 हजार शिक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। छत्तीसगढ़, भारत सरकार के उल्लास पोर्टल में FLNAT परीक्षा परिणाम 15 दिनों में अपलोड करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

प्रदेश में प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, पोस्टर, न्यूज लेटर व 16 स्थानीय बोली-भाषाओं में अनुकूलित उल्लास गीतों का उपयोग हो रहा है। राज्य, जिला, ब्लॉक, संकुल, ग्राम स्तर पर बैठकें नियमित रूप से आयोजित कर सघन मॉनिटरिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री व कलेक्टर स्वयं समीक्षा कर रहे हैं।

प्रोत्साहन के अंतर्गत इस बार 10वीं व 12वीं के 7128 स्वयंसेवी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में 10 बोनस अंक दिए जा रहे हैं। राज्य स्तर पर अक्षर सम्मेलन व उल्लास मेला का आयोजन भी किया गया है। शिक्षार्थियों की रुचि के अनुसार पाठ्यक्रम तैयार कर सहायक पठन सामग्री भी विकसित की जा रही है।

राज्य से गांव तक अधिकारी-कर्मचारी मिशन मोड में कार्य कर रहे हैं। एनसीईआरटी के इस मंच से छत्तीसगढ़ के उल्लास कार्यक्रम की सफलता की गूंज देशभर में पहुँची है और यह अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय मॉडल बनकर उभरा है।
 
CG मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बंद : इस दिन मांस-मटन की बिक्री पर लगी रोक, पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें वजह…..

CG मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बंद : इस दिन मांस-मटन की बिक्री पर लगी रोक, पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें वजह…..

 रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर सम्पूर्ण नगर पालिक निगम रायपुर के परिक्षेत्र में बुद्ध जयन्ती (बुद्ध पूर्णिमा) दिनांक 12 मई 2025 को मांस – मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने बुद्ध जयन्ती ( बुद्ध पूर्णिमा ) दिनांक 12 मई 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।

बुद्ध जयन्ती ( बुद्ध पूर्णिमा ) दिनांक 12 मई 2025 को किसी भी दुकान में मांस – मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस – मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी।

बुद्ध जयन्ती ( बुद्ध पूर्णिमा ) दिनांक 12 मई 2025 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने – अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस – मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे और महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर प्रतिबंध आदेश का व्यवहारिक पालन करवाने होटलों में उक्त पावन पर्व दिवस पर मांस- मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही की जाएगी।