BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
ब्रेकिंग : हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश, प्राचार्य प्रमोशन की सभी प्रक्रियाओं पर इस तारीख तक लगाई रोक…..

ब्रेकिंग : हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश, प्राचार्य प्रमोशन की सभी प्रक्रियाओं पर इस तारीख तक लगाई रोक…..

  बिलासपुर। प्राचार्य प्रमोशन के मामले में किसी भी प्रक्रिया पर रोक 9 जून तक रहेगी। हाईकोर्ट ने काउंसलिंग और ज्वाइनिंग पर कोई भी प्रक्रिया नहीं करने का आदेश जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 9 जून को होगी। हाईकोर्ट ने बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य शासन और स्कूल शिक्षा विभाग को जमकर फटकार लगाई और कहा कि आदेश के बाद भी शिक्षकों को प्राचार्य पद पर ज्वाइन कराया गया। यह मामला हाईकोर्ट के आदेश के अवमानना का है। कोर्ट ने राज्य शासन से कितने शिक्षकों ने ज्वाइन किया, ज्वाइनिंग किसने दी और प्राचार्य प्रमोशन पर पूरी रिपोर्ट मांगी है। अगले आदेश तक सभी ज्वाइनिंग को भी हाईकोर्ट ने अमान्य किया है।

प्राचार्य प्रमोशन को लेकर हाईकोर्ट में कई याचिकाएं लगी है। एक मामला 2019 से जुड़ा हुआ है, जबकि दूसरा प्रकरण 2025 और बीएड-डीएलएड से जुड़ा है। 28 मार्च 2025 को जब हाईकोर्ट की पिछली सुनवाई हुई थी, तो सरकार की ओर से कोर्ट को आश्वस्त किया गया था कि अगली सुनवाई तक प्राचार्य प्रमोशन का आदेश जारी नहीं किया जाएगा। इसके बाद भी 30 अप्रैल को प्रमोशन लिस्ट जारी कर दी गई। अगले दिन एक मई को हाईकोर्ट ने इस पूरी प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। बुधवार 7 मई को हुई सुनवाई में याचिकाकर्ता के वकीलों ने इस मुद्दे को जोर से उठाया और कोर्ट के सामने बताया कि कई व्याख्याताओं को नियम विरुद्ध कार्यभार भी ग्रहण करा दिया गया है। कोर्ट ने इस पर शासन और शिक्षा विभाग को फटकार लगाई।

सुनवाई के दौरान शासन की ओर से कहा गया कि राज्य भर में प्राचार्यों के सैकड़ों पद खाली हैं। यह पद नहीं भरे गए तो नए शिक्षण सत्र में व्यवस्था और पढ़ाई पर असर पड़ सकता है। शासन ने प्राचार्य पद पर काउंसलिंग के साथ ही ज्वाइनिंग के आदेश देने की मांग की। याचिकाकर्ताओं ने इसका विरोध किया और कहा कि नया सत्र 16 जून से शुरू हो रहा है। हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश भी खत्म होने के बाद नियमित सुनवाई 9 जून से शुरू हो जाएगी। हाईकोर्ट ने इसे स्वीकार किया और कहा कि 9 जून तक शासन पूरी रिपार्ट पेश करे। उसी दिन अंतिम सुनवाई के बाद ही मामले में अंतिम आदेश भी जारी कर दिया जाएगा।

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान शिक्षकों की ज्वाइनिंग का मुद्दा भी याचिकाकर्ताओं ने उठाया। बताया गया कि व्याख्याता से प्राचार्य पद की पदोन्नति पर 7 मई तक रोक थी। इसके बाद भी कई जिलों में ज्वाइनिंग जारी रही। बताया गया कि प्राचार्यों के प्रमोशन आदेश में स्पष्ट तौर पर उल्लेख किया गया था कि यह पदोन्नति हाईकोर्ट के आदेश के अधीन रहेगी। उसके बाद काउंसलिंग के जरिये डीपीआई पोस्टिंग करेंगे। इसके बाद भी कई जगहों पर प्राचार्य पद पर ज्वाईनिंग देकर पावती ले ली गई। इसमें डीईओ और व्याख्याताओं के मिलीभगत की बात भी उठाई गई। ऐसे शिक्षकों की निलंबन की मांग भी की गई। हाईकोर्ट ने रोक के बाद भी ज्वाइनिंग को गलत बताया और शासन से पूरी रिपोर्ट मांगी है। ज्ञात हो कि 30 अप्रैल को ही प्राचार्य प्रमोशन की सूची जारी की गई थी। इसके तहत छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के ई संवर्ग के 1524 एवं टी संवर्ग के 1401 कुल 2925 प्राचार्य के पदों पर स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के व्याख्याता नियमित,व्याख्याता एल बी तथा प्रधान पाठक माध्यमिक विद्यालय को पदोन्नति प्रदान कर प्राचार्य बनाया था।

ब्लड कैंसर से जूझती छात्रा इशिका बाला ने 10वीं बोर्ड में टॉप कर रच दिया इतिहास

ब्लड कैंसर से जूझती छात्रा इशिका बाला ने 10वीं बोर्ड में टॉप कर रच दिया इतिहास

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए। इस दौरान एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी सामने आई जिसने सभी को भावुक कर दिया। कांकेर जिले की इशिका बाला, जो ब्लड कैंसर से जूझ रही है, ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में राज्य में टॉप कर इतिहास रच दिया।

99.16% अंकों के साथ प्रथम स्थान

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोण्डाहुर, विकासखंड कोयलीबेड़ा, जिला कांकेर की छात्रा इशिका बाला ने 99.16% अंक प्राप्त कर 2025 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में छत्तीसगढ़ राज्य की मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान हासिल किया। इशिका के पिता शंकर बाला एक किसान हैं और माता इति बाला गृहिणी हैं।

कैंसर से लड़ते हुए रचा सफलता का इतिहास

इशिका पिछले दो वर्षों से ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है। बीते सत्र में बीमारी के चलते वह वार्षिक परीक्षा नहीं दे पाई थी, जिससे वह काफी निराश हो गई थी। लेकिन इस वर्ष उसने ना केवल शिक्षा के मैदान में वापसी की, बल्कि राज्य में टॉप कर सभी के लिए मिसाल बन गई।

हौसले को सलाम

दुहरी चुनौती के बीच इशिका ने यह साबित कर दिया कि संकल्प, मेहनत और हिम्मत से किसी भी मुश्किल को हराया जा सकता है। भले ही कैंसर से उसकी जंग अभी भी जारी है, लेकिन उसने अपनी उपलब्धि से पूरे राज्य को गर्वित किया है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी एक और बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी एक और बड़ी सौगात

 रायपुर :- नई दिल्ली में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय कैबिनेट बैठक में आज छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी घोषणा हुई। आईआईटी भिलाई के कैम्पस के विस्तार के साथ ही तकनीकी शिक्षा और अनुसंधान के लिए नई सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा अब आईआईटी भिलाई में अधिक छात्रों को पढ़ाई का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आईआईटी भिलाई के विस्तार के संबंध में की गई घोषणा के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री  मोदी का विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की दिशा में एक और बड़ा कदम है।

उल्लखेनीय है कि केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा देश के पांच नए आईआईटी संस्थानों, जिनमें छत्तीसगढ़ का आईआईटी भिलाई भी शामिल है, की शैक्षणिक और आधारभूत संरचना का विस्तार करने की मंजूरी दी गई है। केंद्रीय केबिनेट के फैसले से आने वाले चार वर्षों में देशभर के 6,500 से अधिक छात्र प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई का सपना पूरा कर सकेंगे। खास बात यह है कि आईआईटी भिलाई में अब और अधिक सीटें होंगी, जिससे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों के युवाओं को भी लाभ मिलेगा। इस फैसले से आईआईटी भिलाई कैम्पस के अवसंरचना विस्तार के साथ-साथ न केवल छात्रों को लाभ मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। शिक्षकों, कर्मचारियों और शोधकर्ताओं की भर्ती के साथ-साथ आस-पास के इलाकों में आवास, परिवहन और अन्य सेवाओं की मांग भी बढ़ेगी।

आईआईटी भिलाई पहले से ही अपने स्थायी परिसर में कार्य कर रहा है, लेकिन इस विस्तार के बाद यह संस्थान अब और भी अधिक छात्रों के लिए शिक्षा और नवाचार का केंद्र बनेगा।उल्लेखनीय है कि चार वर्षों में पूरे देश में छात्रों के लिए 13,687 सीटें उपलब्ध होंगी, जो अभी 7,111 हैं। इसका मतलब है कि 6,576 नई सीटों का इजाफा होगा। देश के जिन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में शैक्षणिक और अवसंरचना क्षमता के विस्तार की स्वीकृति दी गई है, इनमें भिलाई के साथ-साथ आंध्र प्रदेश (तिरुपति), जम्मू-कश्मीर (जम्मू), कर्नाटक (धारवाड़) और केरल (पालक्काड़) के आईआईटी  शामिल हैं। केन्द्र सरकार ने इनके विस्तार के लिए 11,828.79 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है, जो साल 2025-26 से 2028-29 तक खर्च होगा। इसके अंतर्गत न केवल नई इमारतें और आधुनिक सुविधाएं बनाई जाएंगी, बल्कि 130 नए प्रोफेसर पदों का सृजन भी होगा, जिससे पढ़ाई और शोध का स्तर और मजबूत होगा। उद्योग अकादमिक संबंधों को मजबूत करने के लिए पांच नये अत्याधुनिक अनुसंधान पार्क भी बनाये जा रहे हैं।

 
ऑपरेशन सिंदूर भारत की सामरिक शक्ति और राजनीतिक दृढ़ता का प्रतीक है : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

ऑपरेशन सिंदूर भारत की सामरिक शक्ति और राजनीतिक दृढ़ता का प्रतीक है : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई जवाबी कार्रवाई “ऑपरेशन सिंदूर” को मोदी सरकार की एक ऐतिहासिक और साहसिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्णायक नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी की आंतरिक सुरक्षा पर पकड़ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी की सटीक सैन्य रणनीति का प्रतिफल है।

सांसद अग्रवाल ने कहा कि भारत अब आतंकवाद को सिर्फ सहन नहीं कर रहा, बल्कि उसका मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। हमारी सेना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत की सुरक्षा के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। यह ऑपरेशन केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि देश की संप्रभुता, शौर्य और स्वाभिमान का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, आज का भारत अब चुप नहीं बैठता, बल्कि आतंकवाद के हर स्वरूप का जवाब उसी की भाषा में देता है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इस बात का जीता-जागता प्रमाण है कि भारत अपने नागरिकों, अपनी सीमाओं और अपने सम्मान की रक्षा करने में पूर्ण रूप से सक्षम है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस मौके पर भारतीय सेना के जवानों को सलाम करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस और बलिदान के कारण ही आज हम एक सुरक्षित और सशक्त भारत की कल्पना कर पा रहे हैं। उन्होंने समस्त देशवासियों से अपील की कि वे सेना के इस पराक्रम पर गर्व करें और राष्ट्रीय एकता व अखंडता को और सुदृढ़ करने में अपना योगदान दें।

BREAKING : तेज रफ्तार माजदा और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन गंभीर

BREAKING : तेज रफ्तार माजदा और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन गंभीर

गरियाबंद :  जिले के राजिम मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार माजदा वाहन और पत्थर से लदे ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि माजदा वाहन के परखच्चे उड़ गए और चालक नंदकुमार उर्फ मोंटू यादव की मौत हो गई., जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल है.

मिली जानकारी के अनुसार, माजदा वाहन राशन सामग्री लेकर राजिम से फिंगेश्वर की ओर जा रहा था. वहीं फरसी पत्थर से लदा ट्रैक्टर विपरीत दिशा से बोरसी की ओर आ रहा था. तभी ग्राम बोरसी दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई.

हादसे के बाद ड्राइवर नंदकुमार का शव वाहन में बुरी तरह फंस गया, जिसे फिंगेश्वर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. दुर्घटना में माजदा सवार पवन हलबा, संजू मरकाम (हेल्पर) और ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उनकी स्थिति गंभीर होने पर उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया.

 
सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए ये गंभीर आरोप, इस वजह से गई जान….

सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए ये गंभीर आरोप, इस वजह से गई जान….

 रायपुर। रायपुर की केंद्रीय जेल 302 के विचाराधीन कैदी मोहम्मद सदाफ़ की मौत का मामला सामने आया है। जिसने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 302 के मामले में केंद्रीय जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत हो गई है। आरोप है कि तीन महीने से बीमार चल रहे विचाराधीन कैदी मोहम्मद सदाफ़ को समय पर इलाज नहीं मिला, जिससे उसकी जान चली गई। मामले में परिजनों ने जांच की मांग की है।

मृतक के भाई राजा ने बताया कि पिछले तीन महीने से सदाफ़ की तबीयत खराब थी। उसे सीने में लगातार दर्द की शिकायत रहती थी और वह कई बार जेल प्रशासन से इलाज की गुहार लगाता रहा। राजा ने आरोप लगाया कि हमने कई बार जेलर से मिलकर इलाज की मांग की, लेकिन सिर्फ गैस की दवा देकर टाल दिया गया। उसे मेकाहारा जैसे बड़े अस्पताल में इलाज की जरूरत थी, लेकिन जेल प्रशासन ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई।

परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते उचित इलाज मिलता, तो मोहम्मद सदाफ़ की जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल, जेल प्रशासन ने मृतक के शव को परिजन को सौंप दिया है।

देवर-भाभी का रिश्ता हुआ कलंकित! भाभी के साथ किया ये घटिया काम, फिर भागने की फिराक था देवर, पूरा मामला जानकर आप भी रह जाएंगे दंग…

देवर-भाभी का रिश्ता हुआ कलंकित! भाभी के साथ किया ये घटिया काम, फिर भागने की फिराक था देवर, पूरा मामला जानकर आप भी रह जाएंगे दंग…

 मरवाही। जिले से रिश्तों को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां देवर ने अपनी ही भाभी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा और फिर बस स्टैंड से भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गुलाब चौधरी उर्फ गुलटा ने अपने भाई की पत्नी सुनीता चौधरी को जबरदस्ती मोटरसाइकिल में बैठाकर अपने घर ले गया। उस समय सुनीता का पति रिश्तेदारी में बाहर था। घर पहुंचने के बाद दोनों के बीच काफी कहासुनी और विवाद हुआ जिसके बाद गुलाब ने सुनीता का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने शव को अपने घर के पीछे स्थित बाड़ी में फेंक दिया और खुद टीकठी गांव के एक शादी समारोह में शामिल होने चला गया जिससे उस पर किसी को शक न हो। वहां से आरोपी अपनी पत्नी के साथ फरार होने की तैयारी में था लेकिन मरवाही पुलिस ने उसे बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

इश्कबाजी का खौ़फनाक अंजाम : पति ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, ऐसे रची थी साजिश…

इश्कबाजी का खौ़फनाक अंजाम : पति ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, ऐसे रची थी साजिश…

 अंबिकापुर। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था तभी उसे बदमाशों ने रास्ते में घेरकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या का कारण मृतक का आरोपी की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य संदेही समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पत्नी और मृतक के बीच अवैध संबंधों के कारण हत्या का आरोप लगाया गया है जो कि एक पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा था।

उदयपुर पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारण और संदिग्ध घटनाओं की पूरी छानबीन की जा रही है।

पीएम आवास में घूस का खेल : दो रोजगार सहायक और एक आवास मित्र को मिली ये सजा, एफआईआर भी दर्ज…

पीएम आवास में घूस का खेल : दो रोजगार सहायक और एक आवास मित्र को मिली ये सजा, एफआईआर भी दर्ज…

 रायपुर। केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से पैसा मांगना रोजगार सहायक और आवास मित्र को भारी पड़ गया। नवागढ़ जनपद पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दो रोजगार सहायकों के साथ एक आवास मित्र को निलंबित करने के साथ थाने में एफआईआर दर्ज कराया है।

दरअसल, ग्राम पंचायत तेंदुआ में पदस्थ रोजगार सहायक नारायण साहू और ग्राम पंचायत ऐरमशाही में पदस्थ आवास मित्र नीरा साहू का प्रधानमंत्री आवास की किस्त जारी करने के एवज में पैसों की मांग को लेकर फोन पर हुई बातचीत वायरल हुई थी। इस पर बेमेतरा कलेक्टर और बेमेतरा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देश पर तत्काल प्रभारी तहसीलदार सुमीत देवांगन ने गांव पहुंचकर जांच शुरू की।

आवास मित्र नीरा साहू ने वायरल आडियों में स्वयं का आवाज होना स्वीकार किया गया। वहीं महिला हितग्राही के देवर ने भी पैसों की लेनदेन की मांग किए जाने की बात स्वीकार की। वहीं दूसरी ओर रोजगार सहायक नारायण साहू ने पैसों की मांग किए जाने से इंकार किया, लेकिन हितग्राहियों ने डरा धमकाकर, भय में डालकर उनसे प्रधानमंत्री आवास के लिए दस-दस हजार रुपए लेना बताया।

इस तरह से वायरल वीडियो की पुष्टि होने पर प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी की शिकायत पर मारो चौकी में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के धारा 173 के तहत आवास मित्र और रोजगार सहायक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। इसके पहले आवास मित्र नीरा साहू, रोजगार सहायक नारायण साहू और रोजगार सहायक ईश्वरी साहू के खिलाफ प्रभारी सीईओ ने निलंबन की कार्रवाई की।

छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षा बलों ने की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 22 नक्सलियों को किया ढेर, 18 के शव बरामद

छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षा बलों ने की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 22 नक्सलियों को किया ढेर, 18 के शव बरामद

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर की कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी ‘नक्सल उन्मूलन ऑपरेशन’ के सोलहवें दिन बुधवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने मुठभेड़ में 20 से 22 नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया। इनमें से अब तक 18 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

नक्सलियों के मूवमेंट की पुष्टि ड्रोन कैमरे से लिए फोटो में भी हो रही है। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आखिरी गढ़ कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर जमा नक्सलियों को सुरक्षाबलो ने चौतरफा घेरे हुए हैं। इस ऑपरेशन पर दिल्ली से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक (डीजी) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भी नजर बनाए हुए हैं।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) (नक्सल ऑप्श) विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ के महानिरीक्षक (आईजी) राकेश अग्रवाल व बस्तर के आईजी पी. सुंदरराज भी मुठभेड़ की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उम्मीद है शाम तक जवान ऐतिहासिक सफलता की ओर बढ़ सकते हैं।

नक्सलियों को उनके मांद में डीआरजी कोबरा, सीआरपीएफ और एसटीएफ़ के बहादुर जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ी के पास सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है। सुरक्षा बलों द्वारा बड़े स्तर पर नक्सल-विरोधी ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बीजापुर जिले और उससे सटे तेलंगाना सीमा पर पिछले सोलह दिनों नक्सली अभियान जारी है। इस अभियान के तहत बुधवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच भारी गोलाबारी हो रही है। छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि अब तक पुलिस ने 18 नक्सलियों के शव बरामद किए है। गोली बारी जारी है।

इधर बस्तर रेंज के आईजी पी सुंदरराज ने जारी बयान में कहा है कि आज ऑपरेशन संकल्प के अच्छे परिणाम की अपेक्षा है। सभी सुरक्षाबल सुरक्षित हैं और बस्तर क्षेत्र को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। चूंकि ऑपरेशन प्रगति पर है सुरक्षा कारणों से इस समय संपूर्ण जानकारी साझा नहीं की जा सकती। उपयुक्त समय पर अधिकृत पदाधिकारी आवश्यक जानकारी साझा करेंगे।

TRANSFER : ASI, हेड कांस्टेबल समेत कई आरक्षकों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी सूची

TRANSFER : ASI, हेड कांस्टेबल समेत कई आरक्षकों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी सूची

 बलौदाबाजार। जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल  किया गया है. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता 43 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है. जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। 

देखें पूरी सूची –

सिम्स बनेगा स्मार्ट ई-हॉस्पिटल, इलाज होगा डिजिटल!

सिम्स बनेगा स्मार्ट ई-हॉस्पिटल, इलाज होगा डिजिटल!

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्थित सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) अब डिजिटल युग की ओर कदम बढ़ा चुका है। लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहे ई-हॉस्पिटल प्रोजेक्ट के तहत अस्पताल के कामकाज को पूरी तरह कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है। फिलहाल 75 लाख रुपये की पहली किश्त मिल चुकी है और इसके जरिए ओपीडी व स्टोर विभाग में डिजिटल सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।

प्रशासन के अनुसार अगले छह महीनों में सिम्स अस्पताल के सभी 21 विभाग पूरी तरह से डिजिटल हो जाएंगे। इसके बाद मरीजों का पंजीकरण, पर्ची, जांच रिपोर्ट और मेडिकल हिस्ट्री सब कुछ ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। इससे स्वास्थ्य सेवाएं तेज और सुचारु होंगी। डॉक्टर भी मरीज का पूरा रिकॉर्ड एक क्लिक में देख सकेंगे, जिससे इलाज और अधिक प्रभावी होगा।

बता दें कि केंद्र सरकार की ई-हॉस्पिटल योजना के तहत ये कार्य किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य देश के सरकारी अस्पतालों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना है। इससे अस्पताल पेपरलेस बनने की दिशा में अग्रसर होगा और मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक लखन सिंह का मानना है कि यह पहल डॉक्टरों, मरीजों और उनके परिजनों सभी के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, क्योंकि इससे न केवल सुविधा बढ़ेगी बल्कि रिकॉर्ड भी लंबे समय तक सुरक्षित रहेंगे।

ACCIDENT : चौथिया जा रही माजदा अनियंत्रित होकर पलटी, मची चीख पुकार, 15 घायल, 6 लोगों की हालत नाजुक

ACCIDENT : चौथिया जा रही माजदा अनियंत्रित होकर पलटी, मची चीख पुकार, 15 घायल, 6 लोगों की हालत नाजुक

 रायपुर-अभनपुर: राजधानी रायपुर के अभनपुर में शादी समारोह में जा रहे माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. बताया जा रहा है कि माजदा में 45 लोग सवार होकर सभी चौथिया कार्यक्रम में जा रहे थे. हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं. वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

जानकारी के मुताबिक, अभनपुर-पाटन मार्ग पर एक तेज रफ्तार माजदा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। माजदा वाहन में करीब 45 लोग सवार थे, जो चौथिया कार्यक्रम के लिए गोरबट्टी (आरंग) से बोरिद (पाटन) जा रहे थे. बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया. हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं. वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

छत्तीसगढ़ के इस जिले में करोड़ो के राशन की हेराफेरी, समितियों के खिलाफ होगी FIR, संचालकों में हड़कंप…

छत्तीसगढ़ के इस जिले में करोड़ो के राशन की हेराफेरी, समितियों के खिलाफ होगी FIR, संचालकों में हड़कंप…

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के राशन दुकानों में लगभग 5 करोड़ के राशन की हेरा फेरी का मामला सामने आया है। भौतिक सत्यापन के दौरान जिले के 105 राशन दुकानों में स्टॉक में दिखाए गए राशन से कम मात्रा में राशन पाया गया है। आधा दर्जन दुकानें ऐसी हैं जहां शॉर्टेज की मात्रा बेहद अधिक है। मामला सामने आने के बाद खाद्य विभाग राशन दुकान का संचालन करने वाली समितियों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी में है। ऐसे में राशन दुकान संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल राज्य सरकार के निर्देश पर सभी जिलों में राशन दुकानों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया जाना है। रायगढ़ जिले में खाद्य विभाग ने 105 राशन दुकानों की रैंडमली जांच की। जांच के दौरान दुकानों में लगभग 12109, क्विंटल चावल कम पाया गया है। इतना ही नहीं लगभग 220 क्विंटल नमक 108 क्विंटल शक्कर और 82 क्विंटल चने के स्टॉक में गड़बड़ी पाई गई है।

खाद्य विभाग की ओर से सभी को नोटिस जारी

खास बात ये है कि लगभग आधा दर्जन दुकानें ऐसी हैं, जहां शॉर्टेज की मात्रा कहीं अधिक है। इसमें खरसिया की दो दुकानों में 864 क्विंटल, धरमजयगढ़ की दो दुकानों में लगभग 1000 क्विंटल, खरसिया के एक दुकान में 128 क्विंटल चावल के स्टॉक में गड़बड़ी पाई गई है।

खाद्य विभाग की जांच के दौरान संबंधित समितियां राशन के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाईं। ऐसे में खाद्य विभाग की ओर से सभी को नोटिस जारी किया गया है। जिन समितियों में शॉर्टेज की मात्रा अधिक है उनके खिलाफ एफआईआर की तैयारी की जा रही है।

राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में अवैध वसूली, छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने इन्हे लिखा पत्र, जानिए क्या कहा….

राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में अवैध वसूली, छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने इन्हे लिखा पत्र, जानिए क्या कहा….

 रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में आए दिन पार्किंग में अवैध वसूली के आरोप लगते रहे है। इसे लेकर कई बार पार्किंग कर्मचारियों और यात्रियों के बीच विवाद की स्थिति भी बनी। इन्हीं सभी कारणों को लेकर छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र लिखा है।

पढ़िए पत्र में क्या लिखा…

दिल दहला देने वाला मामला : एक ही फंदे में लटकता मिला अधेड़ और युवती का शव, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस…

दिल दहला देने वाला मामला : एक ही फंदे में लटकता मिला अधेड़ और युवती का शव, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस…

 धरसींवा। बेमेतरा जिले के चटवा गांव से दिल दहला देने देने वाला मामला सामने आया है। जहां रायपुर के धरसींवा निवासी एक 50 वर्षीय अधेड़ और 19 वर्षीय युवती की लाश एक ही फंदे से पेड़ पर लटकी हुई मिली है। दोनों के शव एक साथ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

यह मामला बेरला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मृतक रामजी साहू धरसींवा के कूंरा गांव में गिफ्ट सेंटर संचालित करता था। मृतिका भी कुछ वर्षों से उसी गिफ्ट सेंटर में कार्यरत थी। रामजी की पत्नी कूंरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है।

बेरला थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने चटवा गांव के एक पेड़ पर दो शव लटके हुए देखा और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से शवों को पेड़ से नीचे उतरवाया गया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच जारी है।

CG 10th 12th Result 2025 : सीएम साय आज घोषित करेंगे 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम

CG 10th 12th Result 2025 : सीएम साय आज घोषित करेंगे 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम

 रायपुर। CG 10th 12th Result 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 7 मई 2025 को अपराह्न 3 बजे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा के परिणाम घोषित करेंगे।

 

मुख्यमंत्री ने तेरहवीं शताब्दी के प्राचीन शिव व हनुमान मंदिर के किए दर्शन

मुख्यमंत्री ने तेरहवीं शताब्दी के प्राचीन शिव व हनुमान मंदिर के किए दर्शन

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के अंतर्गत आज अपने आकस्मिक निरीक्षण के दूसरे दिन बेमेतरा जिले के ग्राम-सहसपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री साय ने ग्राम सहसपुर में 13वीं- 14वीं शताब्दी में निर्मित भगवान शिव व हनुमान के प्राचीन मंदिर के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

उल्लेखनीय है कि ग्राम-सहसपुर में यह प्राचीन मंदिर कवर्धा के फणिनागवंशी राजाओं द्वारा नागर शैली में निर्मित किया गया था। गांव के सुरम्य वातावरण में स्थित यह मंदिर इस बात का जीवंत सबूत है की छत्तीसगढ़ की धरती में धर्म और आस्था के बीज बहुत पुराने हैं। ये मंदिर छत्तीसगढ़ की समृद्ध वास्तुकला के उत्कृष्ट उदाहरण हैं। सोलह स्तम्भों पर टिका शिव मंदिर और आठ स्तम्भों का हनुमान मंदिर बहुत सुंदर प्रतीत होता है। आज भी इन मंदिरों का पुराना वैभव यथावत है। ये अपने कालखंड की एक निशानी के तौर पर मौजूद हैं और हमारी समृद्ध कला संस्कृति का भी परिचय देते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज अपने आकस्मिक दौरे से छत्तीसगढ़ के गांवों की आस्था के इस ऐतिहासिक पहलू को छुआ है।

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए नया नियम: राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड पहनना अनिवार्य

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए नया नियम: राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड पहनना अनिवार्य

 रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के पुलिस अधिकारियों और जवानों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों के लिए राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड धारण करना अनिवार्य होगा। अनुमोदित प्रतीक चिन्ह को नेम प्लेट के ऊपर धारण करना भी अनिवार्य कर दिया गया है।

राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार, सभी पुलिस अधिकारी और जवान अपनी नेम प्लेट पर इस प्रतीक चिन्ह को धारण करेंगे। इसका उद्देश्य पुलिस बल की एकता और अनुशासन को बढ़ावा देना है।

इस निर्णय से पुलिस बल की एकता और अनुशासन में वृद्धि होने की उम्मीद है। साथ ही, यह पुलिस अधिकारियों और जवानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान भी होगी।

छत्तीसगढ़ के इस जिले में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, बरगद पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, की ये बड़ी घोषणाएं….

छत्तीसगढ़ के इस जिले में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, बरगद पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, की ये बड़ी घोषणाएं….

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण का आज दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज आकस्मिक दौरे पर बेमेतरा जिले के ग्राम सहसपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर ग्रामीणों ने उनका फूल माला पहनाया और आरती कर स्वागत किया। उन्होंने गांव में बरगद पेड़ के निचे चौपाल लगाई, जहां खाट पर बैठकर उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी और योजनाओं का फीडबैक लिया।

इससे पहले सीएम साय ने 13वीं- 14वीं शताब्दी में कवर्धा के फणीवंशीय राजाओं द्वारा निर्मित शिव मंदिर के दर्शन किए। जनता की समस्या को करीब से जानने के माध्यम ‘सुशासन तिहार’ के तहत सीएम साय बिना पूर्व सूचना के अलग-अलग जिलों में पहुंच रहे हैं। जहां वे ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का फीडबैक ले रहे हैं। ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और उनका तत्काल समाधान भी किया।

सीएम साय ने की घोषणाएं

सहसपुर ग्राम पंचायत में ग्रामीणों से बातचीत के बाद जरूरतों को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कई घोषणाएं की है।

* हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए नए भवन को मिली स्वीकृति

* 13 वीं-14 वीं शताब्दी में फणी नागवंशी राजाओं द्वारा निर्मित शिव मंदिर व हनुमान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की घोषणा

* 33 केव्ही विद्युत सब स्टेशन की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बेमेतरा जिले के ग्राम सहसपुर में 13वीं- 14वीं शताब्दी में निर्मित भगवान शिव और हनुमान के प्राचीन मंदिर के दर्शन किए। सीएम ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

उल्लेखनीय है कि ग्राम-सहसपुर में यह प्राचीन मंदिर कवर्धा के फणिनागवंशी राजाओं द्वारा नागर शैली में निर्मित किया गया था। यह मंदिर इस बात का जीवंत सबूत है की छत्तीसगढ़ की धरती में धर्म और आस्था के बीज बहुत पुराने हैं। आज भी इन मंदिरों का पुराना वैभव यथावत है। ये मंदिर छत्तीसगढ़ की समृद्ध वास्तुकला के उत्कृष्ट उदाहरण हैं। सोलह स्तम्भों पर टिका शिव मंदिर और आठ स्तम्भों का हनुमान मंदिर बहुत सुंदर प्रतीत होता है। ये अपने कालखंड की एक निशानी के तौर पर मौजूद हैं और हमारी समृद्ध कला संस्कृति का भी परिचय देते हैं।

142 वर्षों बाद इस जिले को मिला नया तहसील भवन, सीएम विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण…..

142 वर्षों बाद इस जिले को मिला नया तहसील भवन, सीएम विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण…..

  रायपुर। सुशासन तिहार के तहत ‘संवाद से समाधान’ की भावना के साथ आकस्मिक दौरे पर जांजगीर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिलेवासियों को 142 वर्षों बाद एक ऐतिहासिक सौगात दी। उन्होंने नव-निर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। अंग्रेजी शासन काल में वर्ष 1883 में बना पुराना तहसील भवन अब इतिहास बन गया है, और उसकी जगह 4 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन जनता को समर्पित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन तक सेवाओं की सरल, सहज और सुगम पहुँच सुनिश्चित हो, और यह नवीन तहसील कार्यालय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इस भवन से क्षेत्र के 54 गांवों और 24 पटवारी हल्कों के नागरिकों को राजस्व से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।

नवीन तहसील भवन में प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों के कुशल संचालन के लिए आवश्यक समस्त सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसमें लोक सेवा केंद्र के माध्यम से जाति, निवास, आय प्रमाण-पत्र जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी, वहीं आवक-जावक शाखा में दस्तावेजों का नियमानुसार प्रेषण और आवाज सुनिश्चित किया जाएगा। न्यायालयीन दस्तावेजों के संधारण के लिए नजीर शाखा, निर्वाचन से संबंधित कार्यों के लिए निर्वाचन शाखा, भूमि व राजस्व अभिलेखों के लिए कानूनगो शाखा तथा राजस्व वसूली और आर्थिक प्रबंधन के लिए मालजमादार कक्ष की स्थापना की गई है। साथ ही, कार्यालय भवन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी, तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार के प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों के लिए सर्वसुविधायुक्त कक्ष बनाए गए हैं।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, विधायक व्यास कश्यप, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

 तेन्दूपत्ता पारिश्रमिक वितरण में घोटाला, 11 वनोपज समिति प्रबंधक बर्खास्त, संचालक मंडल भंग

तेन्दूपत्ता पारिश्रमिक वितरण में घोटाला, 11 वनोपज समिति प्रबंधक बर्खास्त, संचालक मंडल भंग

 जगदलपुर : सुकमा जिले में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को दी जाने वाली प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि के वितरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। इस गंभीर मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 11 प्राथमिक वनोपज समिति प्रबंधकों को उनके पद से हटा दिया गया है। साथ ही इन समितियों के संचालक मंडल को भी भंग कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने पहले ही सुकमा के डीएफओ को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया था। अब समिति प्रबंधकों को हटाने और संचालक मंडल को भंग करने के साथ ही संबंधित नोडल अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

गौरतलब है कि सीजन वर्ष 2021 में 31,356 संग्राहकों को 4.53 करोड़ रुपये और वर्ष 2022 में 18,918 संग्राहकों को 3.32 करोड़ रुपये प्रोत्साहन पारिश्रमिक दिए जाने थे। इनमें से 2021 के 10,131 संग्राहकों को 1.38 करोड़ रुपये और 2022 के 5,739 संग्राहकों को 74 लाख रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई थी।

हालांकि, बाकी संग्राहकों के बैंक खाते उपलब्ध न होने के कारण शासन द्वारा नगद भुगतान की अनुमति दी गई थी। इसके तहत राशि जिला यूनियन को हस्तांतरित की गई, लेकिन जिन 11 समितियों – सुकमा, फूलबगड़ी, दुब्बाटोटा, जगरगुण्डा, मिचीगुड़ा, बोड़केल, कोंटा, जग्गावरम, गोलापल्ली, किस्टाराम और पालाचलमा – में यह राशि वितरित होनी थी, वहां किसी भी संग्राहक को भुगतान नहीं किया गया।

इस खुलासे के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे और भी अधिकारियों की भूमिका पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

चिल्हाटी थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक रिश्वत मामले में निलंबित, जांच जारी

चिल्हाटी थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक रिश्वत मामले में निलंबित, जांच जारी

 मोहला मानपुर : जिले के चिल्हाटी थाना प्रभारी रवि शंकर डहरिया और प्रधान आरक्षक राकेश बोगा को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई राजनांदगांव रेंज के आईजी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक वाई. पी. सिंह द्वारा की गई है।

सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र निवासी एक फौजी के भाई से अवैध रूप से रकम वसूलने का आरोप दोनों पुलिसकर्मियों पर लगा है। यह मामला जब मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया, तब पुलिस विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए। मामले की प्रारंभिक जांच के आधार पर दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी एसडीओपी अंबागढ़ को सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक वाई. पी. सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 
13 मई को छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, लाखों आवास की देंगे सौगात, डिप्टी सीएम ने दी जानकारी

13 मई को छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, लाखों आवास की देंगे सौगात, डिप्टी सीएम ने दी जानकारी

 रायपुर : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के 13 मई को छत्तीसगढ़ दौरे की संभावना जताई गई है। अपने इस प्रवास के दौरान वे प्रदेशवासियों को तीन लाख आवासों का वितरण कर बड़ी सौगात देने वाले हैं। इस दौरे की जानकारी छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार की 18 लाख आवासों की गारंटी को पूरा करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि शिवराज सिंह चौहान जल्द ही छत्तीसगढ़ आएंगे और बड़ी घोषणा करेंगे।

मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण को लेकर प्रशासन सतर्क

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आकस्मिक दौरे को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री बिना किसी पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण कर रहे हैं, इसलिए प्रशासन अलर्ट मोड में है। सभी अधिकारी सक्रिय रूप से अपने कार्य में जुटे हैं और विभागवार आवेदनों को वर्गीकृत कर समाधान की प्रक्रिया जारी है।

कांग्रेस पर निशाना – जातिगत जनगणना को बताया राजनीतिक उपकरण

जातिगत जनगणना के श्रेय के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी हमेशा इस विषय का राजनीतिक लाभ उठाती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी इस पर गंभीर पहल नहीं की, चाहे वो जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी या राजीव गांधी की सरकारें रही हों।

नक्सली कर रहे कायरता पूर्ण हरकतें – उपमुख्यमंत्री

सुकमा में उपसरपंच मुचाकी रामा की हत्या को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों पर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह कायरता की चरम सीमा है। सोमवार दोपहर 3 बजे अज्ञात नक्सलियों ने उपसरपंच को घर से जंगल ले जाकर हत्या कर दी। पुलिस जांच जारी है। विजय शर्मा ने कहा कि यह घटना आम जनता और नक्सलियों के बीच द्वंद्व का प्रतीक है, जो जल्द ही समाप्त होगा।

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज: 21 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, रायपुर में तापमान 38.2 डिग्री

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज: 21 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, रायपुर में तापमान 38.2 डिग्री

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है। सोमवार को कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी अंधड़, वज्रपात और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं, कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की चेतावनी भी दी गई है।

पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिकाएं बनीं कारण

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, मौसम में हो रहे इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ और कई द्रोणिकाएं जिम्मेदार हैं।

  • एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान से लेकर उत्तर-पश्चिम राजस्थान तक फैला है (3.1 से 7.6 किमी ऊंचाई तक)।
  • एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पूर्वी राजस्थान से उत्तर बांग्लादेश तक (1.5 किमी ऊंचाई तक)।
  • एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश से कर्नाटक तक (0.9 किमी ऊंचाई तक)।

इन मौसमी तंत्रों की सक्रियता के चलते प्रदेश में फिलहाल राहतभरा मौसम बना हुआ है।

21 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के भीतर 21 जिलों में बिजली गिरने, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है। ये जिले हैं:
बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद, नारायणपुर, रायगढ़, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सुकमा।

रायपुर में तापमान 38.2 डिग्री, पेंड्रा में सबसे कम

पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस तापमान पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।

आज रायपुर का मौसम

आज रायपुर में आंशिक मेघमय आसमान और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

  • अधिकतम तापमान: 39 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 25 डिग्री सेल्सियस