BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
आदि शंकराचार्य ने सनातन धर्म एवं अद्वैत वेदांत से संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधा :अरुण साव

आदि शंकराचार्य ने सनातन धर्म एवं अद्वैत वेदांत से संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधा :अरुण साव

 CG News: जगद्गुरु स्वामी शंकराचार्य का जीवन हम सभी  के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मात्र 32 वर्ष की अल्पायु में सनातन धर्म को न केवल फिर से जीवित किया, बल्कि उसे एक दार्शनिक और सामाजिक आधार भी प्रदान किया। उनके अद्वैत वेदांत का सिद्धांत हमें सिखाता है कि “ब्रह्म सत्यं, जगत् मिथ्या”…. अर्थात् ईश्वर ही एकमात्र सत्य है और हम सभी उस परम सत्य का अंश हैं। उन्होंने दशनाम संप्रदाय की स्थापना कर हमें एक संगठित ढांचा दिया, जिस पर आज हमें गर्व हैं। उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज द्वारा आयोजित जगद्गुरु शंकराचार्य जयंती उत्सव समारोह में ये विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यक्रम में रायपुर में गोस्वामी समाज के सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री  साव ने कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि जगद्गुरु स्वामी शंकराचार्य ने सनातन धर्म एवं अद्वैत वेदांत से संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधा। आज उनके आदर्शों को छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्य कमजोर पड़ रहे हैं, हमें शंकराचार्य जी के संदेश को और अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाना होगा। हमारी युवा पीढ़ी को सनातन धर्म के महत्व से अवगत कराना होगा।

साव ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से जगद्गुरु शंकराचार्य के आदर्शों को जीवन में उतारने और छत्तीसगढ़ में सनातन को और अधिक सशक्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम में गोस्वामी समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। महंत डॉ. रामसुंदर दास और महंत विवेक गिरी सहित गोस्वामी समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

भाई ने उजाड़ा अपनी ही बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर ले ली जीजा की जान, दोनों आरोपी गिरफ्तार

भाई ने उजाड़ा अपनी ही बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर ले ली जीजा की जान, दोनों आरोपी गिरफ्तार

 सक्ति : जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहां ग्राम फरसवानी में एक साले ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही बहन का सुहाग उजाड़ दिया। युवक ने नीम के डंडे व बेल्ट से पीट पीटकर अपने जीजा को मौत के घाट उतार दिया गया है, घटना डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फरसवानी की है

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम अशोक कुमार चंद्रा पिता भारत चंद्रा उम्र 34 वर्ष, ग्राम नंदेली जैजैपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। अशोक कल रविवार को अपने घर से दोपहर को फरसवानी जाने के लिए निकला था। लगभग शाम 6:00 ग्राम फरसवानी पहुंचा, वहां अपने रिश्तेदार ( ससुराल ) में घर पर रुका था। इसी बीच ससुराल में अपनी पत्नी से मिलकर लड़ाई झगड़ा कर रहा था, इस दौरान उसके साले व उसके दोस्त ने मिलकर जीजा अशोक की बेल्ट व नीम पेड के डंडे से मरते दम तक पिटाई कर दी। घटना की सुचना मिलने पर डभरा पुलिस पहुंची फरसवानी गांव दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी रामेश्वर चंद्रा पिता बोधी राम चंद्रा उम्र 36 फरसवानी थाना डभरा एवं

शीला राम कहरा, पिता दूजेराम कहरा उम्र 31वर्ष ग्राम फरसवानी बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डभरा CHC भेज दिया गया है। डभरा पुलिस मामले में आगे की जांच मे जुट गई है।

WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, इन जिलों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना, किसानों को विशेष चेतावनी

WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, इन जिलों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना, किसानों को विशेष चेतावनी

 रायपुर। प्रदेश में फिर एक बार मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग द्वारा प्राप्त ताज़ा जानकारी के अनुसार, बस्तर और सरगुजा संभाग में अगले कुछ घंटों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बिलासपुर संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा संभाग के पांच जिलों और बिलासपुर संभाग के छह जिलों, साथ ही बस्तर के पांच जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसका प्रभाव रायपुर में भी देर शाम से महसूस किया जा सकता है।

सी.एस.के अवस्थी, मौसम विज्ञानी, ने बताया कि “शाम होते-होते मौसम पूरी तरह करवट ले सकता है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।” उन्होंने यह भी कहा कि अगले 5–6 दिनों तक प्रदेश के मौसम में अस्थिरता बनी रहेगी, और इसका असर कृषि कार्यों पर भी पड़ सकता है।

तापमान में गिरावट:

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

बिलासपुर का अधिकतम तापमान घटकर 40.0°C

रायपुर में तापमान 39.9°C

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) में 18.2°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट और हो सकती है।

बारिश का वितरण:

बीते 24 घंटे में प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जगदलपुर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें, बिजली गिरने और तेज हवाओं से नुकसान की आशंका बनी हुई है। साथ ही कृषि विभाग ने भी किसानों से अपील की है कि वे फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।

छत्‍तीसगढ़ के उपभोक्‍ताओं के लिए खुशखबरी! इतने फीसदी कम आएगा अप्रैल का बिल,जाने वजह

छत्‍तीसगढ़ के उपभोक्‍ताओं के लिए खुशखबरी! इतने फीसदी कम आएगा अप्रैल का बिल,जाने वजह

 CG Electricity Rate Down: भीषण गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है। इस बार बिजली बिल में लगने वाला फ्यूल पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीपीएएस) माइनस (CG Electricity Rate Down) में चला गया है, जिससे अप्रैल माह का आने वाला मई का बिल पहले से कम आएगा।

एफपीपीएएस शुल्क, जो पहले उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार डाल रहा था, अब -0.15% हो गया है। बीते मार्च माह में यही शुल्क 12.61% था, जिससे उपभोक्ताओं को काफी ज्यादा बिल चुकाना पड़ा था। यह पहली बार हुआ है जब यह शुल्क माइनस में गया है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

उद्योगों और बड़े उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

अधिक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ता, व्यवसायिक संस्थान (CG Electricity Rate Down) और विशेष रूप से उद्योगों को इस महीने सबसे ज्यादा फायदा होगा। उद्योगों में हर महीने लाखों यूनिट बिजली की खपत होती है, ऐसे में एफपीपीएएस शुल्क के न लगने से इनकी लागत में लाखों रुपए की बचत होगी। हालांकि, यह राहत फिलहाल केवल एक माह के लिए ही है, क्योंकि एफपीपीएएस शुल्क हर माह नए सिरे से तय होता है और यह फिर से बढ़ भी सकता है।

छोटे उपभोक्ताओं को मिली कम राहत

छोटे घरेलू उपभोक्ताओं, जिनकी खपत कम होती है, को इस राहत का असर थोड़ा कम महसूस होगा। जैसे कि यदि कोई उपभोक्ता 100 यूनिट बिजली खर्च करता है, तो उसे लगभग 50 रुपए की बचत होगी। वहीं, 400 यूनिट खपत करने वालों को करीब 239 रुपए की राहत मिलेगी।

आदिवासी समाज के लिए मोदी सरकार की कई योजनाएं संचालित – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

आदिवासी समाज के लिए मोदी सरकार की कई योजनाएं संचालित – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मध्यप्रदेश के मंडला जिले के रामनगर में आयोजित आदि उत्सव का कार्यक्रम जनजातीय समाज के लिए गौरव की बात है। आदि उत्सव कार्यक्रम में जनजातीय समाज के रीति-रिवाज, परंपरा, संस्कृति, इतिहास इत्यादि के बारे में जानकारी दी जाती है, इसलिए संपूर्ण जनजातीय समाज आदि उत्सव के महाकुम्भ में उपस्थित हुआ है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रविवार को रामनगर में आयोजित आदि उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर उनका फूलमालाओं, लोकगीत व लोकनृत्य कर भव्य स्वागत किया गया, इस अवसर पर गोंडवाना ध्वजारोहण भी किया गया।

इस अवसर पर केन्द्रीय जनजातीय मंत्री श्री जुएल ओराम, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य, मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री समाज कल्याण अनु.जा. एवं जन. कल्याण श्री संजीव गौंड़, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, लोकसभा सांसद कांकेर श्री भोजराज नाग सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उन्हें आदि उत्सव कार्यक्रम के महाकुंभ में शामिल होने का अवसर मिला है। आदि उत्सव कार्यक्रम में पहुंचने से पहले जनजातीय समाज के चौगान स्थित मढ़िया में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य, छत्तीसगढ़ राज्य का बड़ा भाई है इसलिए मध्यप्रदेश में आने पर उन्हें बहुत प्रसन्नता होती है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था। छत्तीसगढ़ राज्य बने अब 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामनगर मंडला में आदि उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री श्री जुएल ओराम के द्वारा किया गया था।

आदि उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने से जनजातीय समाज की संस्कृति, रीति-रिवाज, परंपरा और इतिहास को जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि गोंड़वाना की इस धरा में रानी दुर्गावती और राजा शंकरशाह व कुंवर रघुनाथशाह ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं।

हमारे इन महापुरूषों की वीरगाथाओं से आने वाली पीढ़ी को अवगत कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में जनजातीय समाज के 11 करोड़ लोग निवास करते हैं। जनजातीय समाज के विकास और उत्थान के लिए भारत सरकार के द्वारा जनजातीय मंत्रालय का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जनजातीय समाज के विकास व उत्थान की गहरी चिंता है।

प्रधानमंत्री प्रतिवर्ष जनजातीय क्षेत्रों के लिए करोड़ों रूपए का बजट आवंटित कराते हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास के नारा के साथ काम करते हुए 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा दिया जायेगा और नक्सलवाद को समाप्त किया जायेगा।

डबल इंजन की सरकार का लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसामुंडा के जन्मदिन 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने धरती आबा योजना प्रारंभ कर जनजातीय समाज व जनजातीय क्षेत्रों को विकास के पथ पर जोड़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के माध्यम से पिछड़ी जनजातीय परिवारों के लिए पक्के मकान बनाए जा रहे हैं। जनजातीय समाज व जनजातीय क्षेत्रों के लिए बिजली, सड़क और पानी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

CG NEWS : एम्स के डाक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

CG NEWS : एम्स के डाक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

 रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर आई है। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), रायपुर में कार्यरत डॉक्टर ए. रवि कुमार ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार, डॉक्टर ने आमानाका थाना क्षेत्र स्थित हर्षित टॉवर में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा हॉस्पिटल भेज दिया गया है। डॉक्टर ए. रवि कुमार हैदराबाद के निवासी थे और रायपुर एम्स में डॉक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

वे कई वर्षों से रायपुर में पदस्थ थे और मेडिकल क्षेत्र में अपने कार्य के लिए पहचाने जाते थे। घटना स्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने काम के अत्यधिक दबाव और मानसिक तनाव की बात कही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव प्रतीत हो रहा है, लेकिन पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि की जा सके। डॉक्टर के परिवार और सहयोगियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि किसी अन्य पहलू को नज़रअंदाज़ न किया जाए।

इस घटना ने रायपुर एम्स और मेडिकल बिरादरी में शोक की लहर दौड़ा दी है। सहकर्मी और मित्र डॉक्टर ए. रवि कुमार को एक मेहनती और समर्पित चिकित्सक के रूप में याद कर रहे हैं। एम्स प्रबंधन की ओर से भी गहरा दुख व्यक्त किया गया है और कहा गया है कि वे उनके परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग जल्द लॉन्च करेगा सुपर ऐप ‘ECINET’, एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी 40 से अधिक ऐप्स की सुविधाएं

भारत निर्वाचन आयोग जल्द लॉन्च करेगा सुपर ऐप ‘ECINET’, एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी 40 से अधिक ऐप्स की सुविधाएं

 भारत निर्वाचन आयोग (ECI) चुनाव प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए जल्द ही सिंगल स्टॉप प्लेटफॉर्म एप लॉन्च करने जा रहा है। निर्वाचन आयोग ECINET के नाम से एक नया डिजीटल प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है, जिसमें 40 से अधिक मौजूदा मोबाइल और वेब एप्लिकेशन समाहित होंगे। यह कदम निर्वाचन अधिकारी, राजनीतिक दल और मतदाताओं के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है। ECINET को आसान यूजर एक्सपीरियंस (UX) और अट्रैक्टिव यूजर इंटरफेस (UI) के साथ तैयार किया जा रहा है, जिससे सभी चुनावी गतिविधियाँ एक ही मंच से पूरी की जा सकेंगी। इससे उपयोगकर्ताओं को कई ऐप डाउनलोड करने और अलग-अलग लॉगिन याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी।

इस मंच की कल्पना मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने मार्च 2025 में आयोजित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) के सम्मेलन के दौरान की गई थी, जिसमें निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी उपस्थित थे।

ECINET उपयोगकर्ताओं को डेस्कटॉप या स्मार्टफोन के माध्यम से चुनावी डेटा तक पहुंच प्रदान करेगा। डेटा की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए केवल अधिकृत ECI अधिकारी ही डेटा प्रविष्ट करेंगे। किसी भी विवाद की स्थिति में स्टैच्युटरी फॉर्म्स में दर्ज मूल डेटा को प्राथमिकता दी जाएगी।

ECINET में इन एप्स की मिलेगी सुविधा

ECINET में Voter Helpline App, Voter Turnout App, cVIGIL, Suvidha 2.0, ESMS, Saksham और KYC App जैसे ऐप सम्मिलित होंगे, जिन्हें मिलाकर अब तक 5.5 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

100 करोड़ से ज्यादा वोटर्स को फायदा

यह मंच लगभग 100 करोड़ मतदाताओं और 10.5 लाख बूथ स्तर अधिकारियों (BLOs), 15 लाख राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ स्तर एजेंटों (BLAs), 45 लाख मतदान अधिकारियों, 15,597 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AEROs), 4,123 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EROs) और 767 जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEOs) को लाभान्वित करेगा।

ECINET का विकास उन्नत चरण में पहुंच चुका है और इसकी कार्यक्षमता, उपयोग में आसानी और साइबर सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कठोर परीक्षण किए जा रहे हैं। इसे सभी 36 राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के CEOs, 767 DEOs और 4,123 EROs से परामर्श के बाद और ECI द्वारा समय-समय पर जारी किए गए 9,000 पृष्ठों वाले 76 दस्तावेजों की समीक्षा के उपरांत तैयार किया जा रहा है।

ECINET द्वारा प्रदत्त डेटा पूरी तरह से 1950 और 1951 के जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1960 के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1961 के निर्वाचन संचालन नियम, और ECI के समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार होगा।

खेत में पति-पत्नी की संदिग्ध हालत में मिली लाश, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस टीम

खेत में पति-पत्नी की संदिग्ध हालत में मिली लाश, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस टीम

  जांजगीर: जांजगीर जिले के रहौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलारी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक खेत में पति-पत्नी की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतकों की पहचान शिवकुमार पटेल (52 वर्ष) और उनकी पत्नी शिवकुमारी पटेल (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम पंचायत भवतरा के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी तड़के सुबह ग्रामीणों को हुई, जिन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा सकें और मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है, और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है, हत्या या कोई अन्य मामला।

 
आरबीआई ने आईसीआईसीआई, एक्सिस और तीन अन्य प्रमुख बैंकों पर जुर्माना लगाया

आरबीआई ने आईसीआईसीआई, एक्सिस और तीन अन्य प्रमुख बैंकों पर जुर्माना लगाया

 रायपुर : रिजर्व बैंक ने कहा कि उसने कुछ विनियामक अनुपालन में कमियों के लिए आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और एक्सिस बैंक सहित पांच ऋणदाताओं पर जुर्माना लगाया है।

‘बैंकों में साइबर सुरक्षा ढांचे’, ‘अपने ग्राहक को जानें (केवाईसी)’ और ‘क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड – जारी करना और आचरण’ पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए आईसीआईसीआई बैंक पर 97.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

एक अन्य बयान में, आरबीआई ने कहा कि उसने “बैंकों द्वारा प्रदान की जाने वाली वित्तीय सेवाओं” और “बैंकों में ग्राहक सेवा” पर कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा पर 61.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

केंद्रीय बैंक ने “किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से प्राप्त कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए अल्पकालिक ऋणों के लिए ब्याज छूट योजना” पर कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए आईडीबीआई बैंक लिमिटेड पर 31.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

केवाईसी पर कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर 31.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

एक्सिस बैंक पर भी “आंतरिक/कार्यालय खातों के अनधिकृत संचालन” पर कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए 29.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

आरबीआई ने कहा कि सभी मामलों में जुर्माना विनियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है और इसका उद्देश्य बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर निर्णय लेना नहीं है।

CG – युवा शक्ति से होगा, विकसित भारत का निर्माण – केदार कश्यप

CG – युवा शक्ति से होगा, विकसित भारत का निर्माण – केदार कश्यप

 युवा शक्ति से होगा, विकसित भारत का निर्माण – केदार कश्यप

विष्णुदेव साय सरकार ने युवाओं के कौशल विकास को लेकर महत्वपूर्ण एमओयू किये, बस्तर सहित सम्पूर्ण प्रदेश को मिलेगा लाभ

स्वालम्बन और स्वरोजगार से बेरोजगारी दूर करेंगे

जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नीति-राज्य कार्यशाला श्रृंखला के राज्य समर्थन मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में युवाओं, महिलाओं और जनजातीय समुदायों के लिए कौशल विकास, रोजगार और आजीविका के अवसरों को विस्तार देने विषय पर आधारित कार्यशाला का शुभारंभ कर चार महत्वपूर्ण एमओयू किये। जिसे लेकर छत्तीसगढ़ के कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप ने बयान जारी करते हुए कहा कि हमारी विष्णुदेव साय सरकार युवाओं को रोजगार करने की दृष्टी से हर संभव प्रयास कर रही है। मंत्री कश्यप ने कहा कि हमारा प्रदेश नव युवा राज्य है। यहाँ रोजगार और स्वालम्बन के अपार सम्भावनाएं हैं। ऐसे में हमारी साय सरकार ने यहाँ के युवाओं को कौशल युक्त करने जो पहल की है वह भविष्य के विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत के सपना को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगी।

बस्तर के संसाधनों का होगा समुचित उपयोग, मिलेगा युवाओं को लाभ

वनमंत्री एवं कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर खनिज सम्पदा के साथ वन और प्रकृतिक सम्पदा से परिपूर्ण क्षेत्र है। बस्तर के युवाओं ने आज शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अविश्वनीय सफलता प्राप्त किया वैसे ही अब कौशल विकास के माध्यम से स्वालंबन के दिशा में सफलता को प्राप्त करेंगे। हमारी सरकार इस एमओयू के माध्यम से युवाओं के कौशल को संवारने का काम करेगी। बस्तर क्षेत्र में हमारी आर्थिक व सामाजिक विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तकनीकी सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से योजना तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि वनवासी क्षेत्रों में वन-आधारित आजीविका कार्यक्रमों पर कार्य किया जायेगा इससे हमारे आदिवासी समुदाय के लोगों की आय में वृद्धि होगी। राज्य-स्तरीय योजनाओं में जनजातीय युवाओं की भागीदारी बढ़ाने एवं उन्हें नई तकनीक और कौशल से जोड़ने की दिशा में भी हमारी सरकार अभियान पूर्वक कार्य करेगी।

महत्वपूर्ण चार एमओयू

प्रथम एमओयू : छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण एवं नंदी फाउंडेशन

उद्देश्य : आर्थिक रूप से वंचित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना एवं आवश्यक कौशल प्रदान कर उनके आजीविका के साधनों में सुधार लाना

द्वितीय एमओयू : छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण एवं महेंद्रा एंड महेंद्रा कंपनी

उद्देश्य : दंतेवाड़ा कोंडागांव और बलरामपुर जिले के लाइवलीहुड कॉलेज में ट्रैक्टर मैकेनिक पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

तृतीय एमओयू : उच्च शिक्षा विभाग एवं नैसकॉम

उद्देश्य : कॉलेज में अध्यनरत विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक की जानकारी देकर उन्हें जॉब प्रोवाइडर के रूप में विकसित करना

चतुर्थ एमओयू : उच्च शिक्षा विभाग एवं नंदी फाउंडेशन

उद्देश्य : महाविद्यालय छात्रों को रोजगार पर एक शिक्षक प्रदान कर उन्हें कुशल और आत्मनिर्भर युवा बनाना

5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, घर के नौकर ने ही वारदात को दिया अंजाम

5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, घर के नौकर ने ही वारदात को दिया अंजाम

 सूरजपुरः छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार घर के नौकर ने ही वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। पूरा मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। मामले की शिकायत बच्ची के परिजनों ने भटगांव थाने में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

नौकर रोज की तरह आज भी घर में काम करने आया था। अकेली बच्ची को दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ घृणित हरकत की घटना की। इस बारे में जानकारी बच्ची ने अपने परिजनों दी। परिजनों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची को परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।

ख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मध्यप्रदेश दौरे पर, मंडला में ‘आदि उत्सव 2025’ में होंगे शामिल, जानें मिनट 2 मिनट शेड्यूल…

ख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मध्यप्रदेश दौरे पर, मंडला में ‘आदि उत्सव 2025’ में होंगे शामिल, जानें मिनट 2 मिनट शेड्यूल…

 रायपुर, 4 मई 2025 :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज मध्यप्रदेश के मण्डला जिले के रामनगर में आयोजित ‘आदि उत्सव 2025’ में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 11:30 बजे अपने निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:35 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुँचेंगे, जहाँ से वे हेलीकॉप्टर द्वारा मण्डला के लिए उड़ान भरेंगे।

करीब 12:30 बजे उनका हेलीकॉप्टर ग्राम चौगान, रामनगर स्थित हेलीपैड पर उतरेगा, जहाँ से वे कार द्वारा रामनगर फोर्ट जाएंगे। वहां दोपहर 12:40 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित ‘आदि उत्सव 2025’ में वे भाग लेंगे और आदिवासी कला, संस्कृति व परंपराओं का सम्मान करते हुए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराएंगे।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री 2:30 बजे रामनगर फोर्ट से कार द्वारा रवाना होंगे और 2:40 बजे चौगान हेलीपैड पहुँचेंगे, जहाँ से वे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर लौटेंगे।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 3:35 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुँचेगा, जहाँ से वे कार द्वारा अपने निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

वे 3:40 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। दिनांक 4 मई 2025 के शेष कार्यक्रमों की जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।

भारतमाला परियोजना में 43 करोड़ का घोटाला: ED ने शुरू की जांच, 11 से अधिक आरोपी चिह्नित

भारतमाला परियोजना में 43 करोड़ का घोटाला: ED ने शुरू की जांच, 11 से अधिक आरोपी चिह्नित

 रायपुर :- भारत सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना एक बड़े घोटाले की चपेट में आ गई है। रायपुर से विशाखापट्टनम तक बनने वाली फोरलेन सड़क परियोजना के तहत जमीन अधिग्रहण में 43 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी शुरू कर दी है। इस मामले में दर्ज एफआईआर और जांच रिपोर्ट की प्रतियां ED ने तलब की हैं, जिससे जांच में तेजी आ गई है।

अब तक 11 से ज्यादा आरोपी सामने आए

जांच में अब तक 11 से अधिक लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। जमीन दलाल हरमीत सिंह खनूजा, विजय जैन, उमा देवी और केदार तिवारी को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों की हेराफेरी करने का आरोप है।

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की संलिप्तता

FIR में तत्कालीन एसडीएम निर्भय साहू, तहसीलदार शशिकांत कुर्रे, नायब तहसीलदार लखेश्वर किरण और आरआई रोशन वर्मा का नाम शामिल है। इसके अलावा पटवारी दिनेश पटेल, जितेंद्र साहू, लेखराम देवांगन और बसंती धृतलहरे भी आरोपी बनाए गए हैं। जल संसाधन विभाग के अधिकारी दीपक देव, नरेंद्र नायक और जीआर वर्मा, कोटवार यशवंत कुमार और कारोबारी विनय गांधी पर भी आरोप हैं। जिला पंचायत के कुछ सदस्य भी अब ईओडब्ल्यू (EOW) की जांच के दायरे में हैं।

जमीन मालिकों और दलालों की मिलीभगत

जांच में खुलासा हुआ है कि कुछ जमीन मालिकों ने दलालों के साथ मिलकर साजिश रची और गलत दस्तावेजों के जरिए मुआवजा राशि बढ़वा ली। इन लोगों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

ऐसे हुआ घोटाला

घोटाले का केंद्र अभनपुर के ग्राम नायकबांधा और उरला रहा, जहां भू-माफियाओं ने राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर एक ही जमीन को छोटे टुकड़ों में बांटकर 80 नए नाम रिकॉर्ड में दर्ज करा दिए। 559 मीटर की जमीन की कीमत 29.5 करोड़ से बढ़ाकर 78 करोड़ रुपये दिखा दी गई। NHAI की आपत्ति के बाद यह घोटाला उजागर हुआ। अब तक 246 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है, जबकि 78 करोड़ की राशि रोकी गई है।

ACB और EOW की संयुक्त कार्रवाई

30 अप्रैल को ACB और EOW की संयुक्त टीम ने दशमेश डेवलपर्स के तेलीबांधा स्थित ऑफिस पर छापा मारा। यह कंपनी भावना कुर्रे और हरमीत सिंह खनूजा की है। भावना, आरोपी तहसीलदार शशिकांत कुर्रे की पत्नी हैं। 26 अप्रैल को खनूजा की गिरफ्तारी के बाद उससे हुई पूछताछ के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

23 महिलाओं से लाखों की ठगी, शातिर ऐसे देता था वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार….

23 महिलाओं से लाखों की ठगी, शातिर ऐसे देता था वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार….

 रायगढ़। एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देश एवं एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के नेतृत्व में धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम खलबोरा की महिलाओं से करीब 17 लाख रुपये की ठगी कर फरार चल रहे आरोपी धनसिंह अगरिया को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार 3 मई को टीआई कमला पुसाम और उनकी टीम ने पत्थलगांव स्थित उसके ससुराल पालीडीह में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

मामला वर्ष 2021-22 का है, जब आरोपी धनसिंह अगरिया ने Fincare Small Finance Bank व Belstar Microfinance Limited की धरमजयगढ़ शाखा से गांव की महिलाओं को लोन दिलाने का झांसा देकर फार्म भरवाया और प्रार्थिया सरस्वती यादव समेत अन्य महिलाओं के नाम पर 30-30 हजार रुपये के लोन स्वीकृत कराए। लोन की राशि 60 हजार रुपये में से उसने मात्र 10 हजार रुपये लौटाए और शेष रकम स्वयं रख ली। आरोपी ने शुरुआत में कुछ माह तक प्रति किश्त 1840 रुपये जमा किया, लेकिन जनवरी 2022 से किश्त भरना बंद कर गांव से फरार हो गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने केवल सरस्वती यादव ही नहीं, बल्कि गांव की अन्य 23 महिलाओं के नाम पर भी इसी तरह फर्जीवाड़ा कर कुल 17 लाख 16 हजार रुपये की ठगी की। 26 मार्च 2022 को शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 40/2022 धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था। लगातार फरारी के चलते वर्ष 2022 में आरोपी के विरुद्ध धारा 299 जाफौ के तहत चालान पेश किया गया था।

थाना धरमजयगढ़ प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर द्वारा मामले में गंभीरता से विवेचना करते हुए आरोपी की पतासाजी के लिए मुखबिर लगाया गया था। हाल ही में सूचना मिलने पर कि आरोपी अपने ससुराल पालीडीह में छिपा है, धरमजयगढ़ पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पत्थलगांव पहुंचकर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

33 वर्षीय आरोपी धनसिंह अगरिया, निवासी ग्राम खलबोरा, थाना धरमजयगढ़ को पुलिस ने 3 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। इस कार्रवाई में निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर और उनकी टीम में शामिल आरक्षक विनय तिवारी, कमलेश्वर राठिया और विजयानंद राठिया की अहम भूमिका रही। प्रकरण में आगे की जांच जारी है।

Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई क्षेत्रों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई क्षेत्रों में बारिश और आंधी का अलर्ट

 रायपुर। प्रदेश में मौसम में बदलाव होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बीते 1 मई को आए आंधी-तूफान के बाद 3 मई को बेमौसम बरसात हुई। बारिश और आंधी तूफान के कारण मौसम में हल्की ठंडक आ गई है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक मौसम इसी तरह बने रहने और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान  बिलासपुर में  40 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान दुर्ग में 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर पाकिस्तान और उससे लगे क्षेत्र में 3.1 किलोमिटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक एक पश्चिमी विक्षोभ फैला हुआ है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण-पूर्व राजस्थान से उत्तर दक्षिण तमिलनाडु तक गुजरात, महाराष्ट्र, अंदरूनी कर्नाटक होते हुए, 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण राजस्थान से उत्तर उड़ीसा तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है।

3dnok4mo_weather-news_625x300_13_April_25

इस मौसमी प्रणालियों से आज प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा (40-50 kmph), गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

CG Weather Update : कई जिलों में गरज-चमक और आंधी की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के 9 जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा, आंधी (40-60 KMPH) की संभावना जताई गई है। वहीं सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के आसार है।

रायपुर में आज का मौसम

रायपुर शहर में आज मौसम आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

कैट ने भारत सरकार के पाकिस्तान से आयात और पारगमन पर रोक लगाने के फैसले का किया समर्थन

कैट ने भारत सरकार के पाकिस्तान से आयात और पारगमन पर रोक लगाने के फैसले का किया समर्थन

 रायपुर। भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान से सभी प्रकार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात एवं पारगमन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के फैसले का देश के प्रमुख व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने जोरदार स्वागत किया है। संगठन के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी, चेयरमैन मगेलाल मालू, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस निर्णय को साहसिक व राष्ट्रहित में लिया गया कदम बताया है।

कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा, “यह निर्णय एक मजबूत और स्पष्ट संदेश देता है कि सीमा पार से लगातार शत्रुता और भारत विरोधी गतिविधियों के सामने व्यापार और आर्थिक जुड़ाव जारी नहीं रह सकता है।“ कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने कहा कि यह कदम न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के अनुरूप है, बल्कि व्यापारिक समुदाय और भारत के नागरिकों की भावना को भी दर्शाता है, जो लंबे समय से आतंकवाद का समर्थन या सहन करने वाले देशों के साथ आर्थिक संबंधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पाकिस्तानी सामानों के सभी व्यापार और पारगमन को रोककर, सरकार ने राष्ट्रीय संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है।

अमर पारवानी एवं जितेन्द्र दोशी ने देश भर के सभी व्यापारियों से इस नीति का पूर्ण समर्थन और अनुपालन करने तथा यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि पाकिस्तान से कोई भी सामान सीधे या पिछले दरवाजे से भारतीय बाजारों में प्रवेश न करे। ’कैट भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा और आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने के अपने संकल्प को दोहराता है। हम भारतीय निर्माताओं और उद्यमियों से भी आह्वान करते हैं कि वे घरेलू उत्पादन को मजबूत करने और पाकिस्तान से पहले आयात किए जाने वाले किसी भी सामान को प्रतिस्थापित करने के इस अवसर का लाभ उठाएं, जिससे स्वदेशी उद्योग को बढ़ावा मिले और रोजगार और विकास के नए अवसर पैदा हों।

आमजन के हित में करें स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

आमजन के हित में करें स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग के सभी प्रमुख अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि आमजन के हित में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होते रहना चाहिए। उन्होंने कहा है कि अस्पतालों में मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित हो और उन्हें अपने घर के आस पास ही अच्छा इलाज मिले। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं  की समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एनीमिया, मैटरनल प्रोग्राम और लेप्रोसी जैसी बीमारियों पर प्राथमिकता से काम किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजनों के इलाज में कोई कमी नहीं आएगी और इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के खाली पदों को भी शीघ्र ही पीएससी और व्यापम के द्वारा भरा जाएगा।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य सरकार के गठन के बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में की गयी उपलब्धियों की जानकारी देते हुए भविष्य की योजनाओं को भी मुख्यमंत्री के सामने रखा। स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य टीबी और मलेरिया जैसी बीमारियों के उन्मूलन की दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है। टीबी उन्मूलन की दिशा में उपचार सफलता की दर 90 फीसदी है जबकि इस दौरान शत प्रतिशत टीबी मरीजों का नोटिफिकेशन किया गया है। इसके साथ ही राज्य में मार्च 2025 तक टीकाकरण का 94 फीसदी लक्ष्य पूर्ण किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा एवं आयुक्त आयुष विभाग  शिखा राजपूत तिवारी, प्रबंध संचालक एनएचएम एवं आयुक्त सह संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला, खाद्य एवं औषधि विभाग के नियंत्रक दीपक अग्रवाल, सीजीएमएससी प्रबंध संचालक पद्मिनी भोई साहू समेत स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

भू-अधिग्रहण से प्रभावित 86 युवाओं को मिला रोजगार, मंत्री राजवाड़े ने वितरित किया नियुक्ति पत्र

भू-अधिग्रहण से प्रभावित 86 युवाओं को मिला रोजगार, मंत्री राजवाड़े ने वितरित किया नियुक्ति पत्र

 रायपुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के जरही कपसरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) भटगांव क्षेत्र के अंतर्गत भू-अधिग्रहण से प्रभावित स्थानीय 86 युवाओं को महामाया खदान के अंतर्गत रोजगार स्वीकृति पत्र वितरित किया।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार भू-अधिग्रहण प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, विधायक शकुन्तला पोर्ते, एसईसीएल के जनरल मैनेजर दिलीप बोबडे, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, जरही नगर पंचायत अध्यक्ष पुरणराम राजवाड़े, भटगांव नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश्वरी राजवाड़े सहित एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

ब्राम्हण समाज ने किया है ज्ञान और संस्कार देने का कार्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ब्राम्हण समाज ने किया है ज्ञान और संस्कार देने का कार्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर :-  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डंगनिया में भगवान  परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान परशुराम मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि ब्राम्हण समाज ने सदैव समाज को ज्ञान और संस्कार देने का कार्य किया है। उन्होंने भगवान परशुराम जन्मोत्सव की सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठवें अवतार हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है और प्रभु श्रीराम हमारे भाँचा हैं। रामलला मंदिर निर्माण छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए गौरव और आस्था का विषय है। ‘श्रीरामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत अब तक 22,000 श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना भी प्रारंभ की गई है, जिसमें श्रद्धालु सरकारी व्यय पर विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है, जिसे धान का कटोरा कहा जाता है और 44 प्रतिशत भूभाग वनों से आच्छादित है। नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। हमारी सरकार ने 31 मार्च 2026 तक राज्य को नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त कराने का संकल्प लिया है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने विकास के लिए एक सशक्त ‘विजन डॉक्यूमेंट’ तैयार किया है और नई औद्योगिक नीति लागू की गई है। डिजिटलीकरण के माध्यम से भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण किया जा रहा है, और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘2047 तक विकसित भारत’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, हम ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दिशा में ब्राम्हण समाज की भागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने डेढ़ वर्ष के अल्पकाल में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारा है। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर देने की बात हो या किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य दिलाना—हमने हर वर्ग की भलाई के लिए काम किया है। बस्तर और सरगुजा में जनजातीय समाज के लिए 5500 रुपये प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता की खरीदी कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री  साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में प्रक्रियाओं, संस्थाओं और क्रियाओं के शुद्धिकरण का कार्य जारी है। राज्य निवेश के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है। कौशल उन्नयन, पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। पीएससी में भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच चल रही है, और कई दोषी जेल की सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि ब्राम्हण समाज एक प्रगतिशील समाज है, जिसने हमेशा विमर्श और विचारों का स्वागत किया है।

इस अवसर पर महंत  वेदप्रकाशाचार्य, विधायक मोतीलाल साहू,  अनुज शर्मा,  सुशांत शुक्ला, रायपुर महापौर  मीनल चौबे, बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, साहित्य अकादमी अध्यक्ष शशांक शर्मा,  सुमन अशोक पांडेय, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राम्हण समाज अध्यक्ष  शिवांजल शिव गोविंद शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने नवा रायपुर में एआई डाटा सेंटर पार्क का किया शिलान्यास, 500 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री साय ने नवा रायपुर में एआई डाटा सेंटर पार्क का किया शिलान्यास, 500 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

 रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-22 में मेसर्स रैक बैंक के एआई डाटा सेंटर पार्क का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई उद्योग नीति के कारण कम समय में ही देश विदेश से स्थापना हेतु उद्योग आ रहे हैं, यही गति रही तो बहुत जल्द विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का निर्माण हो जाएगा। यह वर्ष छत्तीसगढ़ की स्थापना का रजत जयंती वर्ष है, हमारी कोशिश रहेगी कि इसी साल स्थापना दिवस पर डाटा सेंटर का लोकार्पण हो जाये।

मुख्यमंत्री साय ने एआई डाटा सेंटर की स्थापना करने जा रहे मेसर्स रैक बैंक प्रबंधन के प्रति बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एआई डाटा सेंटर छत्तीसगढ़ के लिए सूचना और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति लेकर आया है। यह हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जय विज्ञान, जय अनुसंधान के मंत्र को साकार करेगा और विकसित छत्तीसगढ़ की बुनियाद बनेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश का ग्रोथ इंजन छत्तीसगढ़ अपने कोयला, स्टील, आयरन ओर, ऊर्जा के लिए पहचाना ही जाता है। अब एआई, सेमीकंडक्टर और सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री से हमें वैश्विक पहचान मिल रही है। विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि हम एक ऐसा छत्तीसगढ़ बना रहे हैं, जहां के युवा सेमीकंडक्टर भी तैयार करेंगे और एआई सेवाएं भी देंगे। एआई डेटा सेंटर से प्रदेश में एआई आधारित सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा। उद्योग और व्यापार जगत के साथ इसका सीधा लाभ लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मिलेगा।

केंद्र सरकार के एआई मिशन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले साल इंडिया एआई मिशन को मंजूरी दी थी। हमें गर्व है कि साल भर के भीतर हमने एआई को लेकर मोदी जी के विजन पर ठोस काम करके दिखाया है। आज कई सारे उद्योग डाटा से संचालित होते हैं। मोबाइल क्रांति के बाद अब एआई का दौर है। हमारे जीवन के हर क्षेत्र को एआई प्रभावित कर रहा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ की एआई क्रांति देश के लिए मॉडल बनेगी। एआई डाटा सेंटर की स्थापना से एजुकेशन, चिकित्सा, मनोरंजन हो या कारखानों में होने वाला उत्पादन सभी को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि एआई डाटा सेंटर की स्थापना से 500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। जब कोई उद्योग लगता है तो रोजगार के कई दूसरे अवसर भी सृजित होते हैं। मेसर्स रैक बैंक द्वारा स्थापित यह एआई डाटा सेंटर 5 मेगावाट क्षमता का है। इस पूरी परियोजना में लगभग एक हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा। एआई डाटा सेंटर में ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाएंगी। इससे एआई पर चलने वाले कंप्यूटर इंफ्रास्ट्रक्चर, सेमीकंडक्टर निर्माण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम नवा रायपुर को आईटी मेडिसिटी और फार्मास्युटिकल हब के रूप में विकसित कर रहे हैं।

डिजिटल कौशल को बढ़ावा देने के कैबिनेट में लिए गए निर्णय पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिन पहले ही हमारी कैबिनेट ने डिजिटल कौशल को बढ़ावा देने के लिए नवा रायपुर अटल नगर में स्टेट ऑफ आर्ट नाइलिट (State of Art NIELIT) की स्थापना के राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) को लगभग 10 एकड़ जमीन निःशुल्क आबंटित की है। आज एआई डाटा सेंटर के लिए भूमिपूजन हो या फिर कुछ दिनों पहले सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्टरिंग यूनिट का शिलान्यास। इससे पता चलता है कि हमारी सरकार ईज ऑफ डुईंग बिजनेस से स्पीड ऑफ बिजनेस की ओर कैसे आगे बढ़ रही है।

कुछ महीने पहले ही हम नई औद्योगिक नीति लेकर आए। इस नई नीति का कमाल देखिए पांच महीने में प्रदेश को साढ़े चार लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश मिल चुका है। नवा रायपुर की इस धरती पर आज हम जिस एआई डाटा सेंटर की नींव रख रहे हैं वह नई औद्यगिक नीति के कारण संभव हुआ है। क्योंकि अब प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए निवेशकों को अलग-अलग विभाग में चक्कर नहीं काटने पड़ते। राज्य में कोई बड़ा उद्योग लगाना हो या स्टार्टअप शुरू करना होगा, सिर्फ एक क्लिक करने पर ही कई सरकारी विभागों की मंजूरियां मिल जाती हैं। नई औद्योगिक नीति के जरिए हमने अगले पांच साल में लगभग चार लाख नये रोजगार पैदा करने का लक्ष्य रखा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारा प्रदेश ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर सकता है। हमारे पास आईटी, इंजीनियरिंग से जुड़े बेहतरीन संस्थान हैं। एनआईटी के साथ ही अब तो प्रदेश के आईटीआई में एआई आधारित पाठ्यक्रम पढ़ाए जा रहे हैं। एआई डाटा सेंटर परियोजनाओं के लिए बिजली की उपलब्धता काफी अहम होती है। सौभाग्य से हमारा प्रदेश पावर प्लस स्टेट है। मेसर्स रैक बैंक द्वारा अपनी इस परियोजना में सौर ऊर्जा का भी काफी इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे में प्रदेश का यह पहला एआई डाटा सेंटर देश में मॉडल बनेगा। पिछले दिनों मुझे मुंबई, दिल्ली, बैंगलुरु में इनवेस्टर मीट में शामिल होने का अवसर मिला। देशभर के उद्योगपति अब छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर उत्सुक हैं। एआई डाटा सेंटर छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने के साथ युवा प्रतिभाओं की योग्यता को वैश्विक मंच प्रदान करेगा।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सीएसआईडीसी के चेयरमैन राजीव अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, उद्योग सचिव रजत कुमार उपस्थित रहे ।

छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के पंकज नायक बने रायपुर जिलाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के पंकज नायक बने रायपुर जिलाध्यक्ष

 रायपुर। राज्य शासन के पेंशनरों की समस्याओं के समाधान हेतु छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का पंजीयन कर आज कर्मचारी भवन में कार्यकारिणी का गठन किया गया। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री पी.आर. यादव ने बताया कि राज्य के शासकीय पेंशनरों की आर्थिक, सामाजिक एवं चिकित्सा संबंधी समस्याओं के समयबद्ध निराकरण हेतु एक सशक्त संगठन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इसी उद्देश्य से एसोसिएशन का गठन किया गया है। पेंशनरों की प्रमुख मांगों में सेवारत कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता प्रदान करना, कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण शामिल है। एसोसिएशन इन मांगों को पूरा करने हेतु सतत प्रयास करेगा।
श्री यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की गई है, किन्तु इसके लाभ से पेंशनरों को वंचित रखने का निर्देश भी जारी किया गया है। ऐसी स्थिति में पेंशनरों की सामाजिक सुरक्षा संकट में पड़ सकती है। एनपीएस के अंतर्गत मिलने वाली न्यूनतम पेंशन से परिवार का भरण-पोषण असंभव है, अत: पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली के लिए भी एसोसिएशन संघर्ष करेगा।
इस अवसर पर श्री यादव ने प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की घोषणा की, जिसमें निम्न पदाधिकारी नियुक्त किए गए
प्रदेश पदाधिकारी:
प्रदेश उपाध्यक्ष: आर.पी. सिंह, जगत नारायण मिश्रा, ए.के. भार्गव, ललित पांडे, राजेंद्र चंद्राकर, व्ही.के. थवानी, एम.पी. आड़े
महामंत्री: उमेश मुदलियार
सह महामंत्री: राजेंद्र गुप्ता
संयुक्त सचिव: सी.एल. दुबे, राजेंद्र पांडे
कोषाध्यक्ष: सुहास चिपड़े
कार्यकारिणी सदस्य: एस.पी. करोशिया, के.एल. अग्रवाल, राजीव कस्तूरे, दिलीप चतुर्वेदी, श्रीमती मधु सूद, श्रीमती सी. एक्का, एल.पी. श्रीवास, सुरेश उपाध्याय, अभिनव सिंह
जिला शाखा अध्यक्ष:
रायपुर: पंकज नायक, सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त,
अंबिकापुर: योगेंद्रनाथ तिवारी
बिलासपुर: राजकुमार मिश्रा
बीजापुर: ए. सुधाकर राव
बेमेतरा: आर.के. वर्मा
बलरामपुर: नरेश ठाकुर
बलौदा बाजार: पी.के. हिरवानी
बालोद: संतोष कुमार नायक
दुगर्: आनंद मूर्ति झा
धमतरी: विजय पदमवार
जीपीएम: कमाल खान
जगदलपुर: डॉ. एस. जहीरूद्दीन
जांजगीर-चांपा: एम.पी. राठौर
जशपुर: जी.आर. यादव
कोरबा: नकुल राजवाड़े
कोरिया: शंकर सुवन मिश्रा
कबीरधाम: संतोष साहू
कांकेर: प्रदीप कदम
मुंगेली: नंदन प्रसाद देवांगन
रायगढ़: शेख कलीमुल्लाह
सारंगढ़-बिलाईगढ़: थानेश्वर चन्द्रा
सूरजपुर: मोह. सलीम खान
सुकमा: जगदीश कनौजिया
कोंटा: बी. रामा राजू
सक्ती: भोलाशंकर तिवारी
रायपुर संभाग अध्यक्ष: विमलचंद्र कुंडू
कार्यकारिणी के गठन अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री जी.आर. चंद्रा, पेंशनर्स एसोसिएशन के महामंत्री श्री उमेश मुदलियार, प्रांतीय सचिव श्री सी.एल. दुबे, श्री विमलचंद्र कुंडू, श्री रामचंद्र टांडी, श्री नरेश वड़ेर, श्री संजय शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

जंगल सफारी के बहिष्कार की क्यों उठ रही है मांग? जैन संगठन और पशु प्रेमियों की मांग के पीछे की जानिये क्या है वजह

जंगल सफारी के बहिष्कार की क्यों उठ रही है मांग? जैन संगठन और पशु प्रेमियों की मांग के पीछे की जानिये क्या है वजह

 रायपुर। आठ साल से चार तेंदुए और एक लकड़बग्घा को पुराने जू नंदन वन में गोपनीय जगह पर छुपा कर प्रताड़ित करने का मामला उजागर होने के बाद अब नाराज वन्यजीव प्रेमी और संघठन खुल कर सामने आ गये हैं। मूक पशुओं के लिए कार्यरत पीपल फार एनिमल रायपुर और वाटिका एनिमल सेंचुरी की संचालिका कस्तूरी बल्लाल, जैन श्रीसंघ शंकर नगर के संरक्षक प्रेम चंद लूनावत, पशुप्रेमी संकल्प गायधानी ने आम जनता से भावुक अपील की है कि जहां जानवरों पर जुल्म होता है, जीव दया नहीं है, उस जंगल सफारी नया रायपुर का बहिष्कार करें।

वन्य जीव 8 साल से कालापानी में — न तो धूप देखी, न मिट्टी सूंघी

बल्लाल ने बताया कि इन पांचों को जंगल सफारी प्रबंधन ने पुराने नंदन वन जू, अटारी में आठ साल से ऐसी जगह रखा था जहां सूरज की रौशनी भी न जा सके। वे आठ साल मिट्टी की खुशबू भी न सूंघ सके। खुला आसमान भी नहीं देखा। 10×10 के कमरे की सीमेंट की नीरस दीवारों में दम घुटते हुए जीते रहे, इनके पास न चलने की जगह थी न उछलने की।
उन्होंने कहा कि देश में वन्य जीवों पर अत्याचार का अपने किस्म का यह पहला मामला है। इन तेन्दुओं और लकड़ग्घे की हालत बहुत दयनीय है। बताया गया है कि एक तेंदुआ ग्लूकोमा से पीड़ित है, दो अन्य को पैर की बड़ी समस्या है, और एक अंधा है। लकड़बग्घा के केवल तीन पैर हैं। इन्हें आवश्यक इलाज भी नहीं मुहैया कराया जाता।

लूनावत ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि 2016 में अटारी स्थित नंदन वन से सभी मांसाहारी जानवरों को नया रायपुर के जंगल सफारी में शिफ्ट किया गया परन्तु इन पाचों को यही छोड़ दिया गया क्यों कि ये बीमार और अपंग थे। प्रबंधन इन्हें जंगल सफारी में स्तान्तरित करके शर्मिंदगी नहीं महसूस करना चाहता था इसलिए नया रायपुर में विश्व स्तरीय, एशिया के सबसे बड़े सफारी-कम-चिड़ियाघर के लिए अयोग्य माना। तब ही निर्णय ले किया गया था कि इन्हें मरने के लिए पुराने नंदन वन में छोड दिया जाए।

आठ साल में कई नए बाड़े बने पर इनके लिए नहीं

बल्लाल ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मामला उजागर होने के बाद अब अधिकारी कह रहे है कि जंगल सफारी में बाड़ा नहीं था इसलिए इन्हें शिफ्ट नहीं किया गया, इनके लिए बाड़ा बनवाना चालू कर दिया है जल्द ही जंगल सफारी नया रायपुर के रेस्क्यू सेंटर में ले जायेंगे। उन्होंने (बल्लाल ने) कहा कि इन आठ सालों में दूसरे जानवरों के लिए कई नए बाड़े बनाए गए पर इन दुर्भाग्यशाली वन्यप्राणियों के लिए नहीं, इन्हें पुराने जू में मरने के लिए छोड दिया। अधिकारियों को बताना चाहिए कि इस आठ सालो में जंगल सफारी में विकास के नाम से कितने करोड़ खर्च हुए और कितने नए बाड़े बनाए गए?

वन विभाग दोषी अधिकारियों को निलंबित करे प्रकरण दर्ज करे

लूनावत और बल्लाल ने मांग की कि वन्यजीवों पर हुए इस अत्याचार के दोषियों को तत्काल ही निलंबित कर, वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत प्रिलिमिनरी ओफ्फेंस रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाए।

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश का नोटिफिकेशन जारी, जानिए कब से कब तक रहेगी छुट्टी….

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश का नोटिफिकेशन जारी, जानिए कब से कब तक रहेगी छुट्टी….

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गर्मी अवकाश को लेकर नोटिफिकेशन जारी की है। इसके अनुसार, हाईकोर्ट 12 मई 2025 (सोमवार) से 6 जून 2025 (शुक्रवार) तक बंद रहेगा और 9 जून 2025 (सोमवार) से पुनः खुलेगा। इस दौरान कुछ चयनित तिथियों को अवकाशकालीन बेंच न्यायिक कार्य करेगी।

अवकाशकालीन में इन तारीखों को लगेगी कोर्ट की बेंच

13, 15, 20, 22, 27 और 29 मई तथा 3 व 5 जून 2025 को अवकाशकालीन पीठ की सुनवाई होगी।

ग्रीष्मावकाश अवधि के दौरान बैठक तथा दाखिल करने के निर्देश

ग्रीष्मावकाश के दौरान सभी सिविल/आपराधिक/रिट मामले दाखिल किए जाएंगे।
किसी भी आपात स्थिति में माननीय अवकाश न्यायाधीश माननीय मुख्य न्यायाधीश की स्वीकृति प्राप्त करने के पश्चात अपने लॉर्डशिप की बैठक को किसी अन्य माननीय न्यायाधीश के साथ बदल सकते हैं।
माननीय अवकाश न्यायाधीश प्रातः 10:30 बजे से डिवीजन बेंच कोर्ट का संचालन करेंगे तथा आपात स्थिति में न्यायालय के समय के बाद भी बैठना जारी रख सकते हैं।
माननीय अवकाश न्यायाधीश, यदि समय की अनुमति हो तो डिवीजन बेंच के मामलों के पूरा होने के पश्चात सिंगल बेंच कोर्ट का संचालन करेंगे।
ग्रीष्म अवकाश के दौरान रजिस्ट्री प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक खुली रहेगी, शनिवार, रविवार तथा छुट्टियों को छोड़कर।

ग्रीष्म अवकाश के दौरान निम्नलिखित मामले सूचीबद्ध किए जाएंगे

ग्रीष्म अवकाश के दौरान तत्काल सुनवाई के लिए आवेदन के साथ सभी नए रिट/सिविल/आपराधिक मामले. नए तथा लंबित जमानत आवेदनों में, तत्काल सुनवाई के लिए आवेदन तथा ग्रीष्म अवकाश के दौरान सुनवाई के लिए आवेदन की आवश्यकता नहीं है तथा उन्हें ग्रीष्म अवकाश के दौरान सूचीबद्ध किया जाएगा।
जमानत आवेदनों के अलावा अन्य लंबित मामलों की सूची के लिए, तत्काल सुनवाई आवेदन और गर्मी की छुट्टियों के दौरान सुनवाई के लिए आवेदन की आवश्यकता है।
अवकाश न्यायाधीशों के पास नहीं पहुंचे मामलों को अगले अवकाश न्यायाधीशों के समक्ष एक अलग सूची में सूचीबद्ध किया जाएगा।
पीठों के बैठने के दिन से पहले कार्य दिवस पर दोपहर 1.30 बजे तक दायर किए गए मामलों/आवेदनों को उस बैठने के दिन सूचीबद्ध करने के लिए विचार किया जाएगा और बैठने के दिन से ठीक पहले के दिन कारण सूची प्रकाशित की जाएगी।
अवकाश न्यायाधीश 13, 15, 20, 22, 27 और 29 मई, 2025 और 3 और 5 जून 2025 को न्यायालय की बैठकें करेंगे।

ब्रेकिंग : 6 कर्मचारी बर्खास्त, 15 का रोका गया वेतनवृद्धि इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला…

ब्रेकिंग : 6 कर्मचारी बर्खास्त, 15 का रोका गया वेतनवृद्धि इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला…

 रायपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के स्टाफ उप समिति की बैठक दिनांक 30.04.2025 को रायपुर में आयोजित की गई। बैंक के प्राधिकृत अधिकारी एवं आयुक्त सहकारिता व पंजीयक सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ कुलदीप शर्मा (आईएएस) की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बैंक में वर्ष 2016 से 2022 की अवधि में वित्तीय अनियमितता के प्रकरणों में संलिप्त आरोपी कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया है।

यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप उनके सुशासन के दौर में जीरो टॉलरेंस से अभिप्रेरित होकर किया गया। इस पुराने लंबित मामले में बैंक के प्राधिकृत अधिकारी कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में आहूत बैठक में सख्त कारवाही का निर्णय लिया गया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के परिसर में स्थिति प्रधान शाखा सीओडी ब्रांच के प्रकरण में संलिप्त कर्मचारियों के विरुद्घ कठोर निर्णय लिए गए। इन कर्मचारियों द्वारा बैंक के विभिन्न आंतरिक खाते से अपने एवं अन्य खातों में राशि हस्तांतरित कर बैंक को 3.09 करोड़ की आर्थिक छति बैंक को पहुचाई गई।

उक्त प्रकरण में संलिप्त कर्मचारियों में से 05 मुख्य आरोपी कर्मचारी चंद्रशेखर डग्गर, संजय शर्मा, विजय कुमार वर्मा, घनश्याम देवांगन एवं पंकज सराफ को सेवा से बर्खास्त किया गया तथा 02 कर्मचारी अशोक पटेल एवं प्रकाश गवारले को पदावनत किया गया तथा शेष कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने एवं वसुली प्रकरण दायर करने का निर्णय पारित किया गया। बैंक की रायपुर शाखा गंज एवं खोरपा के राशि 1.01 करोड़ के प्रकरण में संलिप्त 04 कर्मचारी में से मुख्य आरोपी विजय कुमार वर्मा को सेवा से बर्खास्त करने, शारदा शर्मा को पदावनत करने एवं अन्य 02 कर्मचारियों को वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने तथा वसूली प्रकरण दायर करने का निर्णय पारित किया गया।

बैंक की शाखा बटगन-बलौदाबाजार के 3.45 करोड़ के प्रकरण में संलिप्त मुख्य आरोपी सूरज कुमार साहू को सेवा से बर्खास्त करने एवं वसूली प्रकरण दायर करने का निर्णय पारित किया गया। उक्त सभी प्रकरणों में संबंधित पुलिस थाने में एफ आईआर दर्ज कराया गया है। बैंक के प्राधिकृत अधिकारी व आयुक्त सहकारिता कुलदीप शर्मा ने कहा कि सहकारी बैंकों में अनियमितता के प्रकरणों में लगातार कार्यवाही की जा रही है तथा बैंको के कार्यो को पारदर्शी व जवाबदेही तय करने के प्रयास निरंतर जारी है। बैंको में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दास्त नही की जावेगी।

शादी समारोह में शामिल होने आई नाबालिग से गैंगरेप, दोनों आरोपियों को मिली आजीवन कारावास की सजा

शादी समारोह में शामिल होने आई नाबालिग से गैंगरेप, दोनों आरोपियों को मिली आजीवन कारावास की सजा

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। शादी समारोह में शामिल होने आई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया थआ. मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए हजार-हजार रुपए का जुर्माना लगाया है.विशेष अपर सत्र न्यायाधीश पेंड्रारोड एकता अग्रवाल ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपियों पिपलामार, बड़का टोला, पेण्ड्रा थाना निवासी गंगा राम चौधरी (20 वर्ष) और तुलबुल, पसान थाना निवासी नरेश चौधरी (18 वर्ष) को सजा सुनाई. प्रकरण की विवेचना निरीक्षक नवीन कुमार बोरकर और शासन की ओर से मामले की पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक कौशल सिंह ने की.

बता दें कि मामला थाना पेंड्रा अंतर्गत है, जहां बीते साल 20 अप्रैल को शादी समारोह में शामिल होने आई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म को आरोपियों ने अंजाम दिया था. गवाहों के अनुसार, जंगल में बालिका संदिग्ध हालत में मिली थी. इस पर उन्होंने बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर थाने में घटना की जानकारी दी. मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया था.