BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
रेलवे यात्री ध्यान दें, 15 से 24 अप्रैल तक ये 8 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

रेलवे यात्री ध्यान दें, 15 से 24 अप्रैल तक ये 8 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

 रायपुर: ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड रेल मंडल के अंतर्गत मेरामंडली-हिंदोल रोड सेक्शन में तीसरी और चौथी रेलवे लाइन को मेरामंडली स्टेशन से जोड़ने का काम किया जाएगा। यह कार्य 15 से 24 अप्रैल तक ब्लॉक लेकर किया जाएगा। इस दौरान पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

शादी सीजन और नवरात्र के चलते एक बार फिर ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इन दिनों कई ट्रेनें रद्द होने के कारण अन्य ट्रेनों में भीड़ अधिक बढ़ गई है। समर सीजन भी शुरू हो गया है। ऐसे में स्कूली बच्चों के एग्जाम खत्म होने के बाद वेकेशन में जाने वाले यात्रियों के लिए भी ट्रेन रद्द होने से परेशानी बढ़ गई है।
मेरामंडली-हिंदोल रोड सेक्शन में तीसरी और चौथी रेलवे लाइन के काम के चलते रेलवे ने बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, पूछताछ नंबर 139 या संबंधित रेलवे स्टेशनों से अपडेट प्राप्त करें, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन यात्री ट्रेनों को किया गया रद्द

20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस: 19 अप्रैल को रद्द रहेगी।
20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस: 16 अप्रैल को रद्द रहेगी।
12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस: 13 अप्रैल को रद्द रहेगी।
12146 पूरी-एलटीटी एक्सप्रेस: 15 अप्रैल को रद्द रहेगी।
12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस: 18 अप्रैल को रद्द रहेगी।
12994 पूरी-गांधीधाम एक्सप्रेस: 21 अप्रैल को रद्द रहेगी।
20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस: 15 एवं 22 अप्रैल को रद्द रहेगी।
20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस: 17 एवं 24 अप्रैल को रद्द रहेगी।

Public Holiday: सार्वजनिक अवकाश घोषित,इस दिन स्कूल,दफ्तर और बैंक सभी रहेंगे बंद…

Public Holiday: सार्वजनिक अवकाश घोषित,इस दिन स्कूल,दफ्तर और बैंक सभी रहेंगे बंद…

 रायपुर :-  छत्तीसगढ़ शासन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2025 (सोमवार) को राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है।

 601 से ज्यादा दिव्यांगों के उम्मीद की किरण बना नारायण सेवा संस्थान का निःशुल्क शिविर

601 से ज्यादा दिव्यांगों के उम्मीद की किरण बना नारायण सेवा संस्थान का निःशुल्क शिविर

 प्रदेश के 390 दिव्यांगों का लिया माप और 56 ऑपरेशन के लिए चयनित

रायपुर, 13 अप्रैल।। नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में रविवार को रायपुर के जैन दादा बाड़ी में निःशुल्क ऑपरेशन जांच-चयन और नारायण लिंब व केलिपर्स माप केम्प आयोजित हुआ। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा मंत्री टंकराम वर्मा और मेयर मीनल चौबे, विधायक ग्रामीण मोती लाल साहू,सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक मस्के, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा,निशक्तजन एवं वित्त विकास निगम अध्यक्ष लोकेश कावड़िया सहित कई समाजसेवीजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर दिव्यांगों, उनके परिजनों और रायपुर के सम्मानित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि वर्मा ने कहा मैं संस्थान की सेवाएं देखकर अभिभूत हूँ। दिव्यांगों को मदद के लिए आगे आने पर संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल और पूरी टीम का अभिनंदन करता हूँ। उन्होंने संपूर्ण छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों के हितार्थ नारायण सेवा संस्थान को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। 
 मेयर मीनल चौबे ने कहा यहाँ आना मेरा सौभाग्य है। इस संस्थान के हाथ मजबूत करने के लिए समाज को आगे आना चाहिए।
विधायक साहू ने अपने उद्बोधन में कहा संस्थान दिव्यांगों को शारीरिक, सामाजिक, आर्थिक एवं बौद्धिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जो प्रयास और कार्य कर रही हैं यह अनुकरणीय है। वहीँ सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक मस्के ने कहा नर सेवा नारायण  सेवा का असल दर्शन इस शिविर में हुआ। हमें मानव धर्म के लिए आगे आना ही चाहिए। इस दौरान बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा ने बच्चों को दिव्यांगता मुक्त जिंदगी देने के साथ मिलकर काम करने भरोसा दिलाया। साथ ही निशक्तजन एवं वित्त विकास आयोग के अध्यक्ष लोकेश ने छत्तीसगढ़ के दिव्यांगों के लिए अन्य क्षेत्रों में केम्प करने के लिए संस्थान से आग्रह किया। 
विजिट के दौरान मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री वर्मा एवं अन्य मेहमानों ने पिछले शिविर के लाभार्थी दिव्यांगों और इस शिविर में भाग लेने आये रोगियों के उदगार सुने और डॉक्टर टीम से उपचार और लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया भी जानी। 
प्रारम्भ में संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने मुख्य अतिथियों और मंचासीन अतिथियों का मेवाड़ की परंपरा अनुसार अभिनंदन किया। साथ ही अग्रवाल ने संस्थान की निःशुल्क सेवाएं ऑपरेशन,नारायण लिम्ब लगाना, 5000 लोगों को रोज भोजन करना,आर्थिक रूप से असमर्थ 600 मजदूरों के बच्चों के लिए निःशुल्क नारायण चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल चलाना, सैकड़ो दिव्यांगों को स्वरोजगार के कंप्यूटर, मोबाइल, सिलाई, मेहंदी का प्रशिक्षण देना और उनका सामूहिक विवाह कर घर बसाने जैसे अनेक प्रकल्पों की जानकारी दी। 
उन्होंने आज के केम्प की जानकारी देते हुए कहा 612 से अधिक रोगी आये। बच्चे,वयस्क,वृद्ध और महिलाओं के सभी आयु वर्ग से दिव्यांगों ने केम्प का लाभ उठाया। निदेशक वंदना अग्रवाल ने शिविर की रिपोर्ट बताते हुए कहा संस्थान ki डॉक्टर व पीएंडओ टीम ने सभी दिव्यांगों को देखा और 395 दिव्यांगों का नारायण लिंब हाथ -पैर और 35 जन का केलिपर्स लगाने के लिए मेजरमेंट लिया। करीब 56 दिव्यांग रोगियों का चयन शल्य चिकित्सा हेतु किया गया।
शिविर प्रभारी हरि प्रसाद लडा ने बताया कि आज के कास्टिंग और मेजरमेंट के लिए चयनित दिव्यांगों को करीब 2 से 3 माह बाद नारायण लिम्ब पुनः रायपुर में शिविर कर पहनाए जाएंगे। संस्थान द्वारा निर्मित ये नारायण लिंब गुणवत्ता युक्त है और वजन में हल्के हैं। उपयोग में टिकाऊ रहेंगे। सभी रोगियों को संस्थान की ओर से निःशुल्क भोजन, चाय, अल्पाहार प्रदान किया गया। संस्थान की 40 सदस्य टीम ने सेवाएं दी। मीडिया एवं जनसंपर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़ ने आभार प्रकट किया और संचालन महिम जैन ने किया। 
 
नारायण सेवा संस्थान 1985 से नर सेवा-नारायण सेवा की भावना से काम कर रहा है। संस्थापक कैलाश मानव को राष्ट्रपति महोदय ने मानव सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा है। संस्थान के अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल दिव्यांगों के लिए मेडिकल, शिक्षा, कौशल विकास और खेल अकादमी के माध्यम से मानसिक,शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत कर लाखों दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में ला चुके है। वर्ष 2023 में अग्रवाल को राष्टृपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संस्थान अब तक 40 हजार से अधिक कृत्रिम अंग लगा चुका है। संस्थान छत्तीसगढ़ के लाखों दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान कर उनकी रुकी जिन्दगी को फिर से शुरू करने के लिए प्रयास करेगा। स्थानीय दानीजनो के सहयोग से यह संभव होने की उम्मीद है।
 
 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय युवाओं के साथ ‘जय भीम पदयात्रा’ में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय युवाओं के साथ ‘जय भीम पदयात्रा’ में हुए शामिल

पंचतीर्थ’ और संविधान दिवस से नई पीढ़ी बाबा साहब से ले रही है प्रेरणा: मुख्यमंत्री 

प्रिएम्बल वाल पर हस्ताक्षर कर संविधान की मूल भावना के प्रति जताई प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया
 
रायपुर 13 अप्रैल 2025/ भारत का संविधान हर नागरिक के लिए पवित्र ग्रंथ है, जो हमें गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार देता है। हमारा विशाल लोकतंत्र संविधान की मजबूत नींव पर खड़ा है और बाबा साहब इस ग्रंथ के शिल्पकार थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब से ‘जय भीम पदयात्रा’ का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।
 
मुख्यमंत्री युवाओं के साथ हुए पदयात्रा में शामिल
 
मुख्यमंत्री स्वयं इस पदयात्रा में युवाओं के साथ शामिल हुए और पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और संविधान की मूल भावना के प्रति निष्ठा और प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए प्रिएम्बल वाल पर अपने हस्ताक्षर किए। उल्लेखनीय है कि ‘जय भीम पदयात्रा’ का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और नेहरू युवा केंद्र संगठन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।
 
बाबा साहब की दूरदर्शिता को बताया लोकतंत्र की नींव
 
मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि मध्यप्रदेश के मऊ में जन्म लेकर कठिन संघर्षों के बाद बाबा साहब ने उच्च शिक्षा प्राप्त की और भारत जैसे विशाल लोकतंत्र को एक समावेशी और शक्तिशाली संविधान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को 'पंचतीर्थ' के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है, जिससे नई पीढ़ी उनके विचारों से प्रेरणा ले सके। साथ ही संविधान दिवस की घोषणा कर देशवासियों को संविधान के प्रति समर्पण का संदेश दिया है।
 
लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
 
 साय ने कहा कि बाबा साहब की दूरदर्शिता की वजह से आज भारत जैसा विशाल देश अपने लोकतांत्रिक मूल्यों को लगातार समृद्ध कर रहा है, वहीं भारत के साथ आज़ाद हुए अन्य देश लोकतंत्र को साथ लेकर नहीं चल पाए। उन्होंने युवाओं से भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और उन्हें मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
 
कैबिनेट मंत्री  टंकराम वर्मा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का पूरा जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है। उनके अगुवाई में ही देश के संविधान का निर्माण किया गया। उनके आदर्शों एवं बताए गए रास्तों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
 
युवाओं को किया गया सम्मानित
 
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाज में विशिष्ट योगदान देने वाले युवाओं को मुख्य मंच से सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक अनुज शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव  हिमशिखर गुप्ता, नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप सहित बड़ी संख्या में युवा, स्कूली बच्चे और आमजन उपस्थित थे।

 

छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी का जर्मनी में हुवा सम्मान

छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी का जर्मनी में हुवा सम्मान

 रायपुर। छत्तीसगढ़ महतारी के लाडले बेटे डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी को होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति में उनके अनुसंधान और नवाचारों के लिए जर्मनी में सम्मानित किया गया ।

 इस होमियोपैथी समिट कार्यक्रम  देश विदेश से 100 चिकित्सक उपस्थित रहे और छत्तीसगढ़ से एक मात्र होमियोपैथिक चिकित्सक रूप में डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी को शामिल किया गया है .
यह जानकारी डॉ त्रिवेदी ने दी।

दरअसल होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी को जर्मनी के प्रतिष्ठित सम्मान से 11 अप्रैल को होमियोपैथी के जनक डॉ हनीमैन के जन्मदिवस के अवसर पर नवाजा गया साथ उन्हें होमियोपैथी की जन्मस्थली कोथेंन में जाने का अवसर मिला । यह सम्मान उन्हें होम्योपैथिक उपचार पद्धति में उनके अनुसंधान, नवाचार और रोगियों को दी गई प्रभावी चिकित्सा व कोरोना काल में किए गए मरीजों की सेवाओं व आश्चर्यचकित परिणाम के लिए प्रदान किया जाएगा।
इस कार्यकम में सीरिया ,दुबई ,अमेरिका ,ऑस्ट्रेलिया ,जर्मनी व अन्य देशों के चिकित्सक शामिल रहे .

शोध और नवाचारों के लिए कई हुवे सम्मानित

डॉ. त्रिवेदी ने होम्योपैथी को आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के साथ जोड़ने का प्रयास किया है, जिससे अनेक जटिल रोगों का प्रभावी उपचार संभव हुआ है। उनकी चिकित्सा पद्धति न केवल भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराही जा रही है। उनके शोध कार्य और उपचार विधियों ने हजारों मरीजों को लाभान्वित किया है, जिससे वे इस क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत बन गए हैं।

यह सम्मान जर्मनी के एक प्रतिष्ठित चिकित्सा संगठन  की ओर से दिया गया जहां दुनिया भर के चिकित्सकों और शोधकर्ताओं की उपस्थिति में उन्हें यह गौरव प्राप्त होगा। डॉ. त्रिवेदी की इस उपलब्धि से न केवल भारतीय चिकित्सा जगत बल्कि पूरे देश को गर्व की अनुभूति हो रही है।

उनका यह सम्मान होम्योपैथी चिकित्सा प्रणाली को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक होगा। उनके कोरोना कॉल के समय में सेवा , समर्पण और निष्ठा से प्रेरित होकर आने वाली पीढ़ियां भी होम्योपैथी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगी।
होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर इस होटल को किया सील…

होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर इस होटल को किया सील…

 महासमुंद। नेशनल हाईवे पर चकाचौंध भरे होटल जय पैलेस रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार का गोरखधंधा चलाया जा रहा था। पुलिस प्रशासन ने एक्शन लेते हुए इस होटल को सील कर दिया है। यह कार्रवाई अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 18 के तहत की गई है।

जानकारी के अनुसार, सरायपाली थाना में 29 मार्च 2025 को एक पीड़िता ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में जांच के दौरान जब पुलिस ने पीड़िता से गहराई से पूछताछ की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. उसने बताया कि उससे अनैतिक व्यापार (देह व्यापार) कराया जा रहा था। इस आधार पर पुलिस ने पीड़िता को घटनास्थल पर ले जाकर तस्दीक की और प्राप्त तथ्यों के आधार पर अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। इस प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूर्व में रिमांड पर भेजा जा चुका है।

पुलिस टीम द्वारा की गई जांच में सामने आया कि घटनास्थल विकास रेस्टोरेंट के ऊपर स्थित जय पैलेस होटल, नेशनल हाईवे-53, मेन रोड, सरायपाली में है, जहां आमजन का आना-जाना होता है। होटल संचालक द्वारा इस होटल का उपयोग वेश्यावृत्ति के अड्डे के रूप में किया जा रहा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया।

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने इन जिलों में झमाझम बारिश का जारी किया अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने इन जिलों में झमाझम बारिश का जारी किया अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

रायपुर। मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 अप्रैल से प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक और अंधड़ चलने की भी संभावना जताई गई है।

14 अप्रैल से होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 14 अप्रैल से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज आंधी की भी संभावना है। इस दौरान बस्तर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, सुकमा, जशपुर, रायगढ़, सरगुजा, बलरामपुर जैसे जिलों में बारिश का प्रभाव अधिक रहेगा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक और आंधी भी चलने की संभावना है। तापमान में हालांकि कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा, जिससे भीषण गर्मी की संभावना नहीं है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ इस समय कश्मीर घाटी और उसके आसपास के इलाकों में मौजूद है, जो करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवाती हवा के रूप में दिख रहा है। इसके असर से मध्य प्रदेश से होते हुए छत्तीसगढ़ और फिर तेलंगाना तक एक हवा की लाइन (द्रोणिका) बन गई है, जो समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर ऊपर है। इसी कारण बस्तर संभाग में मौसम का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है और वहां आंधी और बारिश की संभावना बढ़ गई है।

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में 12 लोगों से भरी पिकअप नहर में गिरी, 2 बच्चे समेत 5 लापता,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में 12 लोगों से भरी पिकअप नहर में गिरी, 2 बच्चे समेत 5 लापता,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 कोरबा  :- छत्तीसगढ़ में दर्जन भर लोगों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। 5 लोग नहर से बाहर आने में कामयाब हो गए। जबकि बाकी लोगों के नहर के तेज बहाव में बहने की खबर है। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

मामला कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी जर्वे के पास का है। जानकारी के मुताबिक तकरीबन 12 लोग पिकअप में सवार होकर सक्ती जिले के ग्राम रेडा से सवार होकर मुकुंदपुर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही आला अफसरों सहित पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोर नहर में गिरे लोगों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि 2 बच्चे और 3 महिलाएं तेज बहाव में बहे हैं।

जवानों पर हमला कर हथियार लूटने वाले 2 लाख ईनामी सहित दो नक्सली गिरफ्तार

जवानों पर हमला कर हथियार लूटने वाले 2 लाख ईनामी सहित दो नक्सली गिरफ्तार

 सुकमा।  जिला सुकमा में एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य मुखबिर के आसूचना पर थाना जगरगुण्डा से तोमेश वर्मा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जगरगुण्डा के हमराह जिला बल का बल, कैम्प पुलनपाड़ से एसी. सुशील कुमार 223 वाहिनी सीआरपीएफ का बल एवं कैम्प बेदरे से एसी. रॉकी कसाना के हमराह 165 वाहिनी सीआरपीएफ का बल की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन/नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु ग्राम सुरपनगुड़ा व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम सुरपनगुड़ा की घेराबंदी कर 02 फरार नक्सलियों को पकड़ा गया तथा शेष नक्सली जंगल झाड़ी का आड़ लेकर भाग गये। पकड़े गये नक्सली आरोपियों को पूछताछ करने पर अपना नाम 01 कुहराम हड़मा (सुरपनगुड़ा आरपीसी मिलिशिया कमाण्डर इनामी 2 लाख) 2. बारसे हिड़मा आरपीसी मेंबर का होना तथा नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना बताया गया।

पकड़े गये दोनो नक्सली आरोपी थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 03.11.2024 को जगरगुण्डा के साप्तहिक बाजार सुरक्षा प्रबंध में लगे सुरक्षा बलों पर हमला कर 02 जवानों को गंभीर रूप से घायल कर उनके हथियारों को लूट कर ले जाने की घटना में अन्य नक्सलियों के साथ शामिल रहे है। घटना के संबंध में पूर्व से थाना जरगुण्डा में अपराध क्रमांक 29/2024 धारा 190, 191, 61, 310 भारतीय न्याय संहिता, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 38, 39 विधि विरूद्ध क्रिया कलाप अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। उपरोक्त घटना में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर जेला भेजा गया।

 
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में 14 अप्रैल को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में 14 अप्रैल को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

 रायपुर:  छत्तीसगढ़ शासन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2025 (सोमवार) को राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है।

CG News : प्रत्येक जरूरतमंद को किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार कर रही है भगीरथ प्रयास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CG News : प्रत्येक जरूरतमंद को किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार कर रही है भगीरथ प्रयास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह मे  शामिल हुए। उन्होंने सिंहदेव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की लगभग 670 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही 8 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए

सीएम साय ने कार्यक्रम में सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सबकी इच्छा होती है कि हमारे सिर पर छत हो। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि सभी का पक्का मकान हो, इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की। इस योजना के साथ ही छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं। सभी को आवास उपलब्ध कराने के लिए भगीरथ प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। शपथ लेने के दूसरे दिन हमने कैबिनेट की बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी। पिछले 14 माह के हमारे कार्यकाल में हाउसिंग बोर्ड की स्थिति सुधरी, बोर्ड अपने पैरों पर खड़ा हुआ है। इस अवधि में हमें केंद्र से 14 लाख आवास भी मिले हैं। केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ को शीघ्र ही साढ़े तीन लाख आवास और देने जा रहे हैंउपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अनुराग को लंबे समय से विपरीत परिस्थितियों में कार्य के लिए जाना जाता है। निश्चित ही उनके अनुभवों का लाभ छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड को मिलेगा। उन्होंने इस अवसर पर नव नियुक्त श्री अनुराग सिंहदेव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि हमारी सरकार गांव, गरीब, किसान एवं मजदूरों के लिए नित नई योजनाएं बनाकर उनकी बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से भी आम जनता को सहज एवं किफायती दरों में मकान का सपना पूरा हो, इस उद्देश्य से बेहतर कार्य करने के लिए नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव को बधाई दी।कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही किफायती मूल्यों में गरीब जनता के लिए आवास तैयार करने का लक्ष्य रखा गया। हमने पूरे प्रदेश में अधूरी पड़ी लगभग 40 योजनाओं के पुनर्निर्माण का निर्णय लिया है। पुरानी संपत्तियों की बिक्री के लिए हमने ‘वन टाइम सेटलमेंट’ के नाम से हितग्राहियों को छूट देने का भी कार्य किया है।अवसर पर राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद राजनांदगांव संतोष पांडेय, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा सहित विभिन्न मंडल आयोगों के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त कुंदन कुमार, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण एवं छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।670 करोड़ की परियोजनाओं में 43.03 करोड़ रूपये की 2 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 626 करोड़ 81 लाख की 8 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल

मुख्यमंत्री ने 670 करोड़ की लागत की जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और  शिलान्यास किया उनमें 43.03 करोड़ रूपये की 2 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 626 करोड़ 81 लाख की 8 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने अटल विहार योजनांतर्गत मुरमुन्दा जिला दुर्ग में 226 भवनों का निर्माण एवं 10.00 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 2457.98 लाख रूपये, अटल विहार योजनांतर्गत कोतापाल जिला बीजापुर में 183 भवनों का निर्माण एवं 5.73 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 1845.32 लाख रूपये का लोकार्पण किया।

इसी तरह अटल विहार योजनांतर्गत पथर्रा राजिम जिला गरियाबंद में 363 भवनों एवं 8.307 हेक्टेयर भूमि का विकास कार्य लागत 6168.53 लाख रूपये,अटल विहार योजना भूरकोनी जिला रायपुर में 345 भवनों का निर्माण एवं 14.00 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 6103.59 लाख रूपये, सामान्य आवास योजनांतर्गत सेक्टर-12, नया रायपुर जिला रायपुर में 1052 भवनों एवं व्यवसायिक परिसर का निर्माण एवं 28.04 हेक्टेयर भूमि विकास कार्य लागत 31054.56 लाख रूपये, अटल विहार योजनांतर्गत पुलगांव जिला दुर्ग में 18 सीनियर एच.आई.जी. डुप्लेक्स, 31 एच.आई.जी. डूप्लेक्स, 69 एम.आई.जी. डूप्लेक्स, 64 एल. आई. जी. 95 ई.डब्ल्यू.एस. कुल 277 स्वतंत्र भवनों का निर्माण एवं यूटिलिटी शॉप एवं 17.94 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 10311.80 लाख रूपये, अटल विहार योजनांतर्गत खरतुली जिला धमतरी में 182 भवनों का निर्माण एवं 9.39 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 2699.70 लाख रूपये, अटल विहार योजनांतर्गत कोकड़ापारा जिला बीजापुर में 183 भवनों का निर्माण एवं 7.89 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 2978.33 लाख रूपये, अटल विहार योजनांतर्गत बंधी जिला गौरेला – पेण्ड्रा – मरवाही में 135 भवनों का निर्माण एवं 6.50 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 2101.65 लाख रूपये, अटल विहार योजनांतर्गत कुलीपोटा जिला जांजगीर- चांपा में 61 भवनों का निर्माण एवं विकास कार्य लागत 1260 लाख रूपये की लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

 
CG – दर्दनाक सड़क हादसा : सवारियों से भरी पिकअप खाई में गिरी, 2 ग्रामीणों की मौत, दर्जनों लोग घायल, मौके पर मची चीख-पुकार….

CG – दर्दनाक सड़क हादसा : सवारियों से भरी पिकअप खाई में गिरी, 2 ग्रामीणों की मौत, दर्जनों लोग घायल, मौके पर मची चीख-पुकार….

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सवारियों से भरी एक मालवाहक पिकअप वाहन अरनपुर घाट में पलट गई, जिससे मौके पर ही दो ग्रामीणों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी ग्रामीण गोंडेरास के रहने वाले हैं जो ताड़मेटला गए हुए थे। वहां से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान अरनपुर थाना क्षेत्र के कोंडासांवली और कमल पोस्ट के बीच घाट में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। पिकअप वाहन में कुल 24 लोग सवार थे। हादसे में 12 वर्षीय मासा मड़कम और 20 वर्षीय कु. सोढ़ी कोयदो की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक गोंडेरास गांव के निवासी थे। हादसे की सूचना मिलते ही CRPF की 231वीं बटालियन के जवान और अफसर मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाया।

CRPF के मेडिकल स्टाफ ने घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया, इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया।

CG News: रायपुर एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

CG News: रायपुर एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर के सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड एवं छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के नवनियुक्त अध्यक्षों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर एवं छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार चंद्रवंशी को नए दायित्व के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड तथा छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद की किसानों एवं कृषि के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। खेत तभी लहलहाते हैं जब बीज अच्छा होता है। ऐसे में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड की जिम्मेदारी है कि किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज समय पर उपलब्ध हों।

उन्होंने कहा कि आज पदभार ग्रहण कर रहे दोनों अध्यक्ष स्वयं किसान हैं। वे किसानों की कठिनाइयों को अच्छे से समझते हैं। निश्चित रूप से दोनों अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के दुःख-दर्द को समझती है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कृषि और किसानों की उन्नति के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ छत्तीसगढ़ को भी मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किसानों की समस्या के समाधान के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना का प्रारंभ किया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा प्रारंभ की गई।

रायपुर एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा –

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायपुर एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा जल्द शुरू होगी। इससे किसानों की उपजों को अंतरराष्ट्रीय मार्केट मिलेगा और उन्हें फायदा होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के अन्नदाता किसान भाई-बहनों से मिलेट्स, मक्का और ऐसी फसलों के उत्पादन का आग्रह किया, जिनमें पानी की खपत कम होती है। उन्होंने कहा कि हमें ऑर्गेनिक खेती की ओर बढ़ने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सौर सुजला योजना पुनः प्रारंभ की जाएगी, जिसमें किसानों को अनुदान पर सोलर सिंचाई पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने आय बढ़ाने के लिए किसानों से खेती के साथ-साथ उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन को अपनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने किसानों और ग्रामीणों से कहा कि आवास प्लस-प्लस योजना का सर्वे हो रहा है, इस सर्वे में हिस्सा लें।

उन्होंने कहा कि आवास योजना की पात्रता में वृद्धि की गई है। अब जिनके पास 5 एकड़ असिंचित भूमि, ढाई एकड़ सिंचित भूमि है, मोटरसाइकिल है, साथ ही 15 हजार मासिक आय वाले भी प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के पांच वर्षों में गरीबों को 18 लाख प्रधानमंत्री आवास से वंचित होना पड़ा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने शपथ लेने के दूसरे दिन हमने कैबिनेट की बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी। पिछले 14 माह की अवधि में हमें केंद्र से 14 लाख आवास की राशि मिल गई है। केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ को शीघ्र ही साढ़े तीन लाख आवास की राशि और देने जा रहे हैं

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद एवं छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम का किसानों के बेहतर नवाचार एवं नवीन योजनाएं बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है। हमारी सरकार ने ऐसे जमीनी स्तर से दो बेहद अनुभवी, कुशल संगठक, किसान पुत्र को इसकी जिम्मेदारी दी है। निश्चित ही इसका लाभ प्रदेश के किसान भाइयों को मिलेगा

कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि आज भगवान हनुमान की जयंती है। हनुमान जी शक्ति, सामर्थ्य, सेवा एवं समर्पण के प्रतीक हैं। इन्हीं के आशीर्वाद से हमारी सरकार किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद एवं छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम का महत्वपूर्ण योगदान कृषि क्षेत्र में है। किसानों को उचित समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण बीज उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। इसके साथ ही कृषि में उन्नत तकनीकों को बढ़ावा देने की भी जिम्मेदारी होती है।

मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है, चाहे 31 सौ प्रति क्विंटल में धान खरीदी हो या वनोपज की खरीदी में। इसका ही परिणाम है कि प्रदेश में धान उत्पादन से लेकर अन्य फसल, साग-सब्जियों में कृषि रकबा बढ़ा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर एवं छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार चंद्रवंशी को नवीन जिम्मेदारी के लिए बधाई दी गई।

इस अवसर पर सांसद रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल, राजनांदगांव श्री संतोष पांडेय, महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक रायपुर ग्रामीण श्री मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, बसना श्री संपत अग्रवाल सहित विभिन्न मंडल आयोग के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड एवं छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अधिकारी-कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने हनुमान जयंती पर की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने हनुमान जयंती पर की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज हनुमान जयंती के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भक्ति भाव से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए मंगलकामनाएँ कीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति और भक्ति के प्रतीक हैं। उनकी कृपा से हर संकट का समाधान संभव है।उन्होंने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

अब करोड़पति बनना है आसान! सिर्फ 20 हजार महीने में बदलेंगे आपकी किस्मत

अब करोड़पति बनना है आसान! सिर्फ 20 हजार महीने में बदलेंगे आपकी किस्मत

 क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी छोटी-छोटी बचत एक दिन करोड़ों में तब्दील हो जाए? अगर हाँ, तो ये खबर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। क्योंकि हर महीने मात्र ₹20,000 की बचत से आप आने वाले वर्षों में बना सकते हैं ₹3 करोड़ से भी अधिक का फंड। जी हां, यह संभव है – और तरीका है SIP यानि सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान।

कैसे मिलेगा 3 करोड़ का रिटर्न?
अगर कोई व्यक्ति हर महीने ₹20,000 म्यूचुअल फंड SIP में निवेश करता है और उसे औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है, तो:

25 वर्षों में कुल निवेश = ₹60 लाख

25 वर्षों में अनुमानित फंड = ₹3.4 करोड़+

यह गणना कंपाउंडिंग यानी चक्रवृद्धि ब्याज के दम पर है – जहां निवेश पर मिलने वाला ब्याज भी आगे चलकर ब्याज कमाता है।

क्यों चुनें SIP?
 हर महीने की छोटी राशि से निवेश शुरू कर सकते हैं
 बाज़ार जोखिम के बावजूद लॉन्ग टर्म में बेहतर रिटर्न
 कंपाउंडिंग का कमाल – ज्यादा समय = ज्यादा रिटर्न
 अनुशासन और फाइनेंशियल प्लानिंग की आदत बनती है

कौन से फंड चुनें?
विशेषज्ञों की मानें तो निवेशकों को इक्विटी म्यूचुअल फंड्स जैसे कि:

जैसे विकल्पों पर विचार करना चाहिए। हालांकि, निवेश से पहले एक SEBI-पंजीकृत सलाहकार से परामर्श जरूर करें।

कुछ खास सलाह:
लंबी अवधि का दृष्टिकोण रखें

हर साल निवेश की समीक्षा करें

इमरजेंसी फंड बनाना न भूलें

टैक्स प्लानिंग के लिए ELSS फंड्स भी चुन सकते हैं

निष्कर्ष
₹20,000 की SIP कोई बड़ी बात नहीं – लेकिन समय, धैर्य और समझदारी से की गई ये छोटी शुरुआत ही आपको भविष्य का करोड़पति बना सकती है। तो इंतज़ार किस बात का? आज ही निवेश की प्लानिंग शुरू कीजिए और अपने सपनों की दौलत बनाइए।

शर्मसार : चचेरी बहन ने नाबालिग बहन का कराया दुष्कर्म, बहाने से भेज दी परिचित युवक के पास, फिर जो हुआ….

शर्मसार : चचेरी बहन ने नाबालिग बहन का कराया दुष्कर्म, बहाने से भेज दी परिचित युवक के पास, फिर जो हुआ….

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। यहां एक चचेरी बहन ने अपनी नाबालिग बहन को जानबूझकर हवस का शिकार बनवा दिया। पीड़िता के शिकायत पर चचेरी बहन और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां बताया यह जा रहा है कि नाबालिग लड़की अपनी चचेरी बड़ी बहन के साथ किराए के मकान में रहती थी। घटना दिनांक को उसकी बहन ने कहा कि उसका कोई परिचित युवक उसे बुला रहा है, ऐसे में जब पीड़ित नाबालिग लड़की उस युवक से मिलने पहुंची तो अनजान शख्स ने उसे गाड़ी में बिठाया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

अन्य युवक भी लगातार कर रहा था दुष्कर्म

इस मामले की सूचना पीड़िता ने जब पुलिस में अपने परिजनों के साथ जाकर दर्ज कराई। तब मामले का खुलासा हुआ, पुलिस ने इस मामले में आरोपी चचेरी बहन और पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी राधेश्याम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि पीड़ित नाबालिग युवती से एक अन्य युवक भी शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म कर रहा था, फिलहाल शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

छत्तीसगढ़ में मेरठ जैसा कांड, पति को नींद की गोली खिलाई, हाथ-पैर खाट से बांधे और फिर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मेरठ जैसा कांड, पति को नींद की गोली खिलाई, हाथ-पैर खाट से बांधे और फिर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

 सरगुजा। यूपी के मेरठ कांड के बाद अब छत्तीसगढ़ के सरगुजा में भी पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी ने अपने पति को पहले नींद की गोलियां खिलाई, फिर खाट में उसके हाथ पैर बांधे और फिर अपनी 5 साल की बेटी के सामने ही अपने पति को ऐसी दर्दनाक मौत दी, जिसे सुनकर आपकी रूंह कांप जाएगी।

छत्तीसगड़ के सरगुजा जिले में एक महिला ने अपनी मासूम बेटी के सामने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इस पूरी घटना का खुलासा 5 साल की मासूम बेटी ने किया जिसने अपने पिता को खो दिया।

पुलिस के मुताबिक मृतक मोहम्मद उम्मत (32 वर्ष), पिता- बदरुद्दीन, लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकनाकला का निवासी था। बीती रात उसकी पत्नी मेहरून निशा ने अपनी 5 वर्षीय मासूम बेटी के सामने उसके खाने में नींद की दवाई मिला दी। उम्मत के नींद में जाते ही पत्नी ने उसके हाथ-पैर बांध दिए फिर सिर को पॉलिथीन में डालकर दुपट्टे से गला घोटकर उसकी बेरहमी से जान ले ली। आरोपी पत्नी ने पति की हत्या के बाद बच्चों से कहा कि उनके पिता सो रहे हैं और फिर घर में ताला लगाकर बच्चों के साथ दूसरे घर चली गई। सुबह होने पर मामले का खुलासा हुआ। मासूम बच्ची ने सबके सामने अपनी मां की करतूत बताई है।

पुलिस जांच में ये बात भी सामने आई है कि उक्त महिला का अवैध संबंध चल रहा है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कही अवैध संबंध तो इस हत्या की वजह नहीं है। सूचना मिलने पर लुण्ड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम पर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतेजार कर रही है।

CG  : युवक की हत्या कर घर में दफनाया गया शव, आठ माह बाद हुआ खुलासा

CG : युवक की हत्या कर घर में दफनाया गया शव, आठ माह बाद हुआ खुलासा

 सक्ती : सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत चारपारा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक की हत्या कर उसका शव घर में ही दफना दिए जाने का खुलासा हुआ है। यह मामला तब उजागर हुआ जब घटना के आठ महीने बाद ग्रामीणों को इसकी भनक लगी और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

परिजनों पर ही हत्या कर शव को छुपाने का शक जताया जा रहा है।

शिकायत मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और एसडीएम की अनुमति के बाद शव को निकालने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। शव का सिर्फ कंकाल मिलने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि घटना को कई महीने बीत चुके हैं।

गाँव में भय और सनसनी का माहौल

इस घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई, तो पूरे गाँव में डर और दहशत का माहौल बन गया है। लोग इस तरह की घटना से स्तब्ध हैं और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

मालखरौदा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्या के कारणों और दोषियों की तलाश में जांच शुरू कर दी गई है। एफएसएल टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है ताकि साक्ष्यों को सही ढंग से एकत्र किया जा सके।

ब्रेकिंग: इस जिले में सनसनी, ड्यूटी पर निकली नगर सैनिक पत्नी की हत्या, पति ने किया आत्मसमर्पण

ब्रेकिंग: इस जिले में सनसनी, ड्यूटी पर निकली नगर सैनिक पत्नी की हत्या, पति ने किया आत्मसमर्पण

 गरियाबंद/पाण्डुका: आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नगर सैनिक के पद पर पदस्थ ओनिका ध्रुव की हत्या उसके पति सोहन लाल साहू ने कर दी। वारदात ग्राम पंचायत बारूका के आश्रित ग्राम राउत डेरा और राचरडेरा के बीच बिसली डेरा के जंगल में हुई। हत्या के बाद आरोपी पति ने आत्मसमर्पण कर दिया।

बताया जा रहा है कि ओनिका गरियाबंद के छात्रावास में नगर सैनिक के रूप में तैनात थी। कुछ साल पहले उसने सोहन लाल साहू से प्रेम विवाह किया था। पति राजमिस्त्री का काम करता है और दोनों गरियाबंद में रहते थे। उनके दो बच्चे भी हैं।

घटना के दिन दोनों सुबह बच्चों को गांव मुरमुरा छोड़कर ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान जंगल के रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी।

सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच पहले से पारिवारिक अनबन चल रही थी। फिलहाल पांडुका पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटूअभियान से प्रभावित होकर 2 ईनामी सहित 8 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटूअभियान से प्रभावित होकर 2 ईनामी सहित 8 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

 दन्तेवाड़ा। जिला दन्तेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी0 (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छ0ग0 शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गाँव-गाँव तक किया जा रहा है, इसके प्रभाव में लगातार शीर्ष माओवादियों सहित भटके हुए माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है।

नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा, माओवादी संगठनों के भीतर आंतरिक मदभेद और जंगलो में रहने की कठिनाईयों से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके कुल 1 लाख ईनामी सहित 8 माओवादियों ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर करते हुये लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय (भा.पु.से.), कमांडेंट 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ, कमांडेंट 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) एवं उप कमाण्डेन्ट (आसूचना शाखा) विमल कुमार सीआरपीएफ रेंज दन्तेवाड़ा के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किये।

आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत् 50 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें जैसे स्किल डेवलपमेंट हेतू प्रशिक्षण, कृषि भूमि इत्यादि मुहैया कराई जाएगी।

शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर सोशल मीडिया से लाखो की ठगी,देखिए कैसे!

शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर सोशल मीडिया से लाखो की ठगी,देखिए कैसे!

 

रायपुर :- राजधानी के मोवा क्षेत्र निवासी मनोज कुमार और उनकी पत्नी शैलजा अग्रवाल से सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर मार्केट में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर करीब 32.80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पंडरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

मनोज कुमार, जो मोवा में कूल होम, दलदल सिवनी रोड के निवासी हैं, ने बताया कि उनके मोबाइल व्हाट्सऐप नंबर पर खुद को SBI Securities और IBHK (IBHKR Z33-Origin Capital Increase Plan) का प्रतिनिधि बताकर कुछ व्यक्तियों ने संपर्क किया। उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया, जिसमें पहले से कई लोग शामिल थे। ग्रुप में शेयर मार्केट में मुनाफे की गारंटी देने का दावा किया गया।

 

झांसे में आकर उन्होंने 7 अक्टूबर 2024 को अपनी पत्नी के एचडीएफसी खाते से यूको बैंक के एक खाते में 2 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके तीन दिन बाद 2.75 लाख रुपये मुनाफे के रूप में वापस आए, जिससे उन्हें भरोसा हो गया। इसके बाद 3 से 15 अक्टूबर के बीच अलग-अलग खातों में कुल 32.80 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए।

 

इन ट्रांजेक्शनों में बंधन बैंक, यूको बैंक और ROHTAS ELECTRICITY जैसे खातों में रकम भेजी गई। कुछ राशि उनके HUF खाते से भी भेजी गई। इसके बाद जब उनके खातों में कोई लेनदेन नहीं हुआ और बैंक से जानकारी ली गई, तो पता चला कि उनके खाते में 2.75 लाख रुपये एक फ्रॉड खाते से आए थे, जिस कारण उनके बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए।

मनोज ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, त्रिशूर (केरल) को मामले की शिकायत की, आधार कार्ड, बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज ईमेल किए, लेकिन अब तक उनके खाते अनफ्रीज नहीं हुए हैं। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग करते हुए बताया कि उनके खाते से सैलरी और लोन की किस्तें कटती हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी हो रही है।

प्रदेश में वन आधारित पर्यटन और जल आधारित पर्यटन को दिया जाए बढ़ावा : मुख्यमंत्री साय

प्रदेश में वन आधारित पर्यटन और जल आधारित पर्यटन को दिया जाए बढ़ावा : मुख्यमंत्री साय

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ को देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए पर्यटन, वन और जल संसाधन विभाग एकीकृत कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वन आधारित पर्यटन, महानदी, इन्द्रावती नदियों प्रदेश के प्रमुख बांधों में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया जाए।

प्रदेश की शक्ति पीठों में पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएं। मुख्यमंत्री ने प्रमुख पर्यटन स्थलों में आस-पास के स्थलों को शामिल कर पर्यटन सर्किट और कारीडोर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने केन्द्र सरकार से सहायता के लिए प्रदेश की पर्यटन परियोजनाओं के नये प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री  साय आज मंत्रालय महानदी भवन में प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में ईको टूरिज्म, एथेनिक टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, वेलनेस टूरिज्म, हेरीटेज टूरिज्म, वन्य जीव पर्यटन, वाटर स्पोर्ट्स की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर, सरगुजा सहित प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को ब्रांड के रूप में स्थापित किया जाए।

टूर एंड ट्रेवल एजेंसियों और जाने-माने होटल संस्थानों का लिया जाए सहयोग

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, गुरू घासीदास तमोर पिंगला राष्ट्रीय उद्यान, बारनवापारा अभ्यारण, अचानकमार अभ्यारण्य, टाटामारी व्यू प्वाइंट जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के साथ उस क्षेत्र के समीप स्थित छोटे-छोटे पर्यटन स्थलों को सम्मिलित कर सर्किट और कारीडोर विकसित करने के लिए योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के धार्मिक महत्व, ऐतिहासिक महत्व और पुरातात्विक और नैसर्गिक महत्व के स्थलों को चिन्हांकित कर पर्यटन की दृष्टिकोण से बेहतर डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने ईको टूरिज्म और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टूर एंड ट्रेवल एजेंसियों और जाने-माने होटल संस्थानों के साथ बैठक कर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ाने की संभावनाओं की भी तलाश की जानी चाहिए।

वाटर स्पोर्ट्स को दिया जाएगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में जल क्रीडा गतिविधियों के विकास के लिए भी काफी संभावनाएं हैं। हमारी सरकार ने धमतरी में गंगरेल बांध, महासमुंद के कोडार बांध, कोरबा के मिनी माता हसदेव बांगो बांध, सरोदा बांध, बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात में वाटर बोटिंग के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इन संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की विभिन्न नदियों, बांधों में भी स्थल चिन्हांकित कर वाटर स्पोर्ट्स के रूप में विकसित किया जाए।

बस्तर, चम्पारण, मधेश्वर मयाली, भोरमदेव में पर्यटन कारीडोर होंगे विकसित

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि बस्तर में चित्रकोट जलप्रपात, दंतेवाड़ा, ढोलकल, टाटामारी, बारसूर, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में तीरथगढ़, कुटुमसरगुफा, धुडमारास, तामड़ा घूमर, महेन्द्रिघूमर जलप्रपात को शामिल कर बस्तर कारीडोर विकसित किया जाए। इसकी राष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग की जाए। इसी तरह जशपुर जिले में मधेश्वर मंदिर, मायली लेक, कैलाश गुफा को शामिल कर कारीडोर बनाया जाए। उन्होंने महाप्रभु वल्लाभार्च की प्राकट्यभूमि चम्पारण में गुजराती पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं, यहां शादी-विवाह जैसे आयोजन भी होते हैं। इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाए तथा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

बैठक में स्वदेश दर्शन और प्रयाद योजना के तहत प्रदेश में संचालित विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेश दर्शन के तहत भोरमदेव कारीडोर के लिए 145 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे धार्मिक और नैसर्गिंग स्थलों को जोड़कर पर्यटन की दृष्टिकोण से बेहतर डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रोत्पला फिल्म सिटी को विकसित करने के लिए फिल्म जगत के लोगों से मार्गदर्शन लिया जाए। नवा रायपुर में हमारी सरकार द्वारा चित्रोत्पला फिल्म सिटी बनायी जा रही है। इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा 95 करोड़ रूपए की स्वीकृति मिली है।

पर्यटन को उद्योग का दर्जा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति में पर्यटन को उद्योग का दर्जा प्रदान किया गया है। इन क्षेत्रों में पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए अनुदान का प्रावधान भी किया गया है, जिससे निवेशकों के सहयोग से पर्यटन अधोसंरचना का विकास हो सके। राष्ट्रीय स्तर पर निवेशकों से संपर्क कर इन संभावनाओं का भी दोहन किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सालाना 2 करोड़ पर्यटक पर्यटन स्थलों में आते हैं। मुख्यमंत्री ने पर्यटन क्षेत्र के स्थानीय निवासियों को नियमित रूप से रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य ये होम स्टे सहित छोटे-छोटे कुटीर उद्योग पर भी लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्रों के ग्रामीणों में होम स्टे व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित भी करना चाहिए।

बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव, अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, श्री बसवराजु एस., उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री राजेश सुकुमार टोप्पो सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

जगदलपुर विधानसभा स्तरीय भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव हुये शामिल

जगदलपुर विधानसभा स्तरीय भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव हुये शामिल

 जगदलपुर विधानसभा स्तरीय भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव हुये शामिल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का कार्यकर्ताओं को संदेश – पद नहीं, संगठन के प्रति समर्पण तय करता है नेतृत्व

संगठन की शक्ति से भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी – सांसद महेश कश्यप

भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, सेवा पखवाड़ा में निभाएं सक्रिय भूमिका – वेदप्रकाश पाण्डेय

हर घर पर लहराना चाहिए भाजपा का ध्वज, संगठन का प्रतीक बने कार्यकर्ता – रूपसिंह मंडावी

सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और सांसद महेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी का जगदलपुर विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता का सम्मेलन भव्य आयोजन आज शुक्रवार को स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक किरण देव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं भाजपा के ध्येय पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में पदाधिकारी बनने के लिए सक्रिय सदस्य बनना अनिवार्य है। हर सक्रिय सदस्य पदाधिकारी बने, यह आवश्यक नहीं, बल्कि दक्षता और कुशलता के आधार पर ही जिम्मेदारी तय की जाती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है, तो यह हमारी कार्यशैली, बैठकें, सम्मेलन और नीतियों सहित परस्पर संवाद की ही देन है।

प्रदेश अध्यक्ष ने देव ने कहा कि कभी हर चुनाव में कांग्रेस विजय पाती थी, आज भाजपा का परचम देश के कोने-कोने में लहरा रहा है। इसका श्रेय आप जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है। आप सभी सक्रिय कार्यकर्ता ही भविष्य के सांसद, विधायक एवं मंत्री बन सकते हैं, परंतु इसके लिए कठिन परिश्रम और संगठन के कसौटी पर खरा उतरना जरूरी है।

देव ने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा ने 91 प्रतिशत से अधिक क्षेत्रों में जीत दर्ज की है, जो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है।

किरण देव ने कार्यकर्ताओं से नम्रता बनाए रखने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा सरकार बनने के बाद विनम्रता बढ़नी चाहिए। हिमालय की चोटी पर पहुँचने के बाद आगे सिर्फ वायुमंडल है, इसलिए सत्ता में रहते हुए भी अहंकार नहीं आना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा की आगामी योजनाओं एवं अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि बूथ एवं शक्ति केन्द्र स्तर पर मजबूती से कार्यक्रमों को आयोजित किया जाये। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भारतीय जनाता पार्टी को और मजबूती देने के लिये कार्यकर्ताओं को स्वयं को ग्रामीण परिवेश के अनुसार ढालना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जनता तक पहुँचायें।

बस्तर भाजपा सांसद महेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। संगठन सूत्र ‘संघे शक्ति कलियुगे’ को आधार बनाकर पार्टी को मजबूत किया गया है।

भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन का अभिन्न अंग है। संगठन की शक्ति के कारण ही भाजपा का नाम आज विश्व में गर्व से लिया जाता है।

सांसद महेश कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मोदी जी के नेतृत्व में जनजातीय समुदाय को सम्मान मिला है। दस राज्यों में जनजातीय संग्रहालय बनाए जा रहे हैं। श्री कश्यप ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य का गठन एक ऐतिहासिक निर्णय था, जिसने बस्तर और अन्य पिछड़े क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। सांसद महेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे ध्येय पुरुषों के विचारों को आत्मसात करें और संगठन सूत्र का पालन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाएं।पूर्व जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने अपने संबोधन में कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने घर पर पार्टी का ध्वज लगाना चाहिए। इससे कार्यकर्ताओं में अपनत्व की भावना का विकास होगा और प्रवास के दौरान संगठन का बंधन और मजबूत होगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी हमारे सक्रिय और कर्णधार कार्यकर्ता है। प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में आप सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि जो भी दिशा-निर्देश पार्टी की ओर से दिए जाएं, उन्हें मंडल स्तर पर सुचारू रूप से लागू करें।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री नरसिंह राव व आभार प्रदर्शन भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवनारायण पाण्डेय, विद्याशरण तिवारी, कमल चंद भंजदेव, महापौर संजय पाण्डे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, योगेन्द्र पाण्डेय, गोदावरी साहू, श्रीधर ओझा, अश्विनी सरडे, रजनीश पाणिग्रही,आलोक अवस्थी, पदलाम नाग, नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, हरिराम मंडावी, महेंद्र सेठिया, देवीप्रसाद वेंजाम सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिक्षा ही है विकास का मूलमंत्र, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

शिक्षा ही है विकास का मूलमंत्र, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 रायपुर: शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। एक पढ़े-लिखे व्यक्ति और अनपढ़ व्यक्ति के जीवन में जमीन आसमान का अंतर होता है। स्कूली बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध कराने में पाठ्य पुस्तक निगम की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। यह बातें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राजा पांडेय के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कहीं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने पर श्री राजा पांडेय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाठ्य पुस्तक निगम का दायित्व है की किताबें समय पर छपें और बच्चों को स्कूल में पुस्तकें समय पर उपलब्ध हों।

मुझे पूरी उम्मीद है कि श्री राजा पांडेय पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष के रूप में अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में शिक्षा की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। इस लिहाज से पाठ्यपुस्तक निगम के पास एक बड़ी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति की शुरुआत की गई है, जिसे हमने छत्तीसगढ़ में लागू किया है।

नई शिक्षा नीति में शिक्षा के साथ-साथ रोजगार पर भी फोकस किया गया है। प्राथमिक शिक्षा के स्तर पर हम बच्चों को 18 स्थानीय बोलियों में किताबें उपलब्ध करा रहे हैं। इससे बच्चे अपनी मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त कर पायेंगे। नई शिक्षा नीति का लाभ राज्य के बच्चों को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की 25 वर्ष की यात्रा में शिक्षा के क्षेत्र में देश के शीर्ष संस्थान जैसे आईआईटी, आईआईएम, नेशनल लॉ स्कूल और ट्रिपल आईटी छत्तीसगढ़ में स्थापित हुए हैं।

आज चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में 14 मेडिकल कॉलेज हैं। एम्स जैसे राष्ट्रीय चिकित्सा संस्थान का लाभ लोगों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। आज नवा रायपुर में हमने प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर यूनिट का भूमिपूजन किया है। ये सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में देश का दूसरा यूनिट है। 1143 करोड़ की लागत से इस संयंत्र की स्थापना हुई है।

कम्पनी ने 10 हज़ार करोड़ के अतिरिक्त निवेश का प्रस्ताव भी दिया है। इससे सेमीकंडक्टर चिप्स निर्माण में प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। इसी तरह नवा रायपुर को आईटी हब बनाने की दिशा में आज स्कवायर बिजनेस सर्विसेज को ऑफिस स्पेस आबंटित किया गया है।

बिहान की बहनों को 40 बैटरी चालित ई-रिक्शा भी दिया गया है। साथ ही आज एल्कलाइन वाटर बॉटलिंग प्लांट का भी हमने शुभारंभ किया है। छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की निवेशकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। एनर्जी और टेक्सटाइल सहित कई क्षेत्रों में राज्य को निवेश प्राप्त हो रहा है। हम सभी को मिलकर छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाना है।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षा समाजिक परिवर्तन की धुरी है। समाजिक परिवर्तन से आर्थिक परिवर्तन संभव है। आर्थिक परिवर्तन से ही सशक्त राष्ट्र की संकल्पनाओं को साकार किया जा सकता है।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार सुशासन को लेकर कार्य कर रही है। अभी गांवों से लेकर शहरों तक सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। सुशासन के उद्देश्यों और आम जनमानस तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने में सभी निगम-मंडल का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने इस अवसर पर नवनियुक्त श्री राजा पाण्डेय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विधायक श्री अमर अग्रवाल,विधायक श्रीमती गोमती साय,विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री सुशांत शुक्ला,विधायक श्री प्रबोध मिंज, विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, पूर्व मंत्री श्री रामसेवक पैंकरा, पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा,पूर्व विधायक श्री देवजी भाई पटेल सहित निगम-मंडल-आयोग के अध्यक्षगण श्री भूपेंद्र सवन्नी,श्री रामप्रताप सिंह, श्री संजय श्रीवास्तव, श्री अनुराग सिंहदेव, श्री लोकेश कांवड़िया, श्री शशांक शर्मा, श्री श्रीनिवास मद्दी , श्री अमरजीत छाबड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा छ. ग. पाठ्यपुस्तक निगम के अधिकारी-कर्मचारीगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 दिव्यांगों के लिए दूसरी बार नारायण सेवा संस्थान द्वारा रायपुर में नारायण आर्टिफिशियल लिम्ब माप कैम्प  रविवार को

दिव्यांगों के लिए दूसरी बार नारायण सेवा संस्थान द्वारा रायपुर में नारायण आर्टिफिशियल लिम्ब माप कैम्प रविवार को

रायपुर। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त एनजीओ नारायण सेवा संस्थान द्वारा छत्तीसगढ़ के दिव्यांगों के कल्याणार्थ विशाल निःशुल्क शिविर का आयोजन रविवार 13 अप्रैल को रायपुर के जैन दादा बाड़ी, एम.जी. रोड़ रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगा।

संस्थान के मीडिया एवं जनसंपर्क निदेशक भगवान प्रसाद गौड़ ने बताया कि ऐसे लोग जिन्होंने किसी हादसे में या अन्य बीमारी के चलते अपना हाथ-पैर गंवा देने से अंगविहिन हुए है अथवा पुराने भारी या ओल्ड तकनीक वाले कृत्रिम अंग के चलते दुःखभरी जिन्दगी जी रहे दिव्यांगों को सशक्त और आत्मनिर्भर जीवन प्रदान करने के लिए संस्थान प्रतिबद्ध है। पदमश्री अलंकृत संस्थापक कैलाश मानव जी की प्रेरणा से संस्थान विगत 40 वर्षों से संस्थान मानवता और दिव्यांगता के क्षेत्र में सेवारत है। छत्तीसगढ़ के दिव्यांगजनों को रायपुर में मदद पहुंचाने के भाव से विशाल निःशुल्क दिव्यांगता निवारण ऑपरेशन चयन एवं नारायण लिम्ब मैजरमेंट शिविर जैन दादा बाड़ी, एम.जी. रोड़ रायपुर में रविवार 13 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक चलेगा। 
प्रेस कांफ्रेंस में  पत्रकारों को संबोधित करते हुए निदेशक गौड़ ने बताया कि नारायण सेवा संस्थान का यह फ्री कैम्प विशेष है। यह कुआँ प्यासे के पास योजना के तहत आयोजित है। इसमें दिव्यांग बन्धुओं को संस्थान के अनुभवी एवं विशेषज्ञ ओर्थोटिस्ट एवं प्रॉस्थेटिक डॉक्टर्स टीम द्वारा देखा जाएगा और टीम द्वारा उच्च गुणवत्ता युक्त और वजन में हल्के व टिकाऊ नारायण  लिम्ब के लिए व्यवस्थित कास्टिंग कर लिम्ब का माप लिया जायेगा। इन दिव्यांगों को संस्थान लगभग दो माह बाद इनके मेजरमेन्ट के अनुसार मॉड्यूलर कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित कर निःशुल्क फिटमेंट करेगा। विदित हो बीते साल मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में 850 लोगों को कृत्रिम अंग लगाए गए है। 
शिविर सहयोजक भरत पालीवाल ने बताया कि इस शिविर में आने वाले रोगीयों - परिजनों को निःशुल्क भोजन, चाय अल्पाहार दिया जाएगा।  
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान निदेशक भगवान प्रसाद गौड़, आश्रम प्रभारी हेमंत कुमार और संयोजक भरत पालीवाल ने शिविर का पोस्टर जारी किया। 
उन्होंने बताया कि इस शिविर के लिए संस्थान पदाधिकारीयों ने रायपुर के सम्मानित व्यक्तियों और मंत्रियों को आमन्त्रित किया है। 
संस्थान निदेशक गौड़ ने दिव्यांगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के लिए अपील करते हुए कहा इस शिविर में भाग लेने के इच्छुक दिव्यांग स्वयं का आधार कार्ड, डिसेबिलिटी प्रमाण पत्र और दिव्यांगता दिखाते हुए 2 फोटो लेकर आए। शिविर संबंधी अधिक जानकारी के लिए संस्थान हेल्पलाइन नम्बर 70235-09999 पर संपर्क करें।
नारायण सेवा संस्थान 1985 से नर सेवा-नारायण सेवा की भावना से काम कर रहा है। संस्थापक कैलाश मानव को राष्ट्रपति महोदय ने मानव सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा है। संस्थान के अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल दिव्यांगों के लिए मेडिकल, शिक्षा, कौशल विकास और खेल अकादमी के माध्यम से मानसिक,शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत कर लाखों दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में ला चुके है। वर्ष 2023 में अग्रवाल को राष्टृपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संस्थान अब तक 40 हजार से अधिक कृत्रिम अंग लगा चुका है। संस्थान अब छत्तीसगढ़ के दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान कर उनकी रुकी जिन्दगी को फिर से शुरू करने के लिए बड़े स्तर पर काम करेगा।