BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
NSUI ने दिखाई अनुशासन की सख्ती, 61 पदाधिकारी पदमुक्त, 16 को कारण बताओ नोटिस

NSUI ने दिखाई अनुशासन की सख्ती, 61 पदाधिकारी पदमुक्त, 16 को कारण बताओ नोटिस

 रायपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) रायपुर इकाई ने संगठन में अनुशासन और सक्रियता बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए 61 पदाधिकारियों को पद से हटा दिया है, वहीं 16 अन्य पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह निर्णय NSUI रायपुर जिलाध्यक्ष शांतनु झा द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के माध्यम से लिया गया।

यह कार्रवाई 9 अप्रैल को संगठन के स्थापना दिवस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता और उदासीनता को देखते हुए की गई। शांतनु झा ने बताया कि despite समय पर सूचना देने के बावजूद कई पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए और संगठनात्मक गतिविधियों से लंबे समय से दूरी बनाए हुए थे। इसे संगठन के अनुशासन और गरिमा के खिलाफ मानते हुए यह कदम उठाया गया।

जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई किसी भी प्रकार से व्यक्तिगत या भावनात्मक नहीं है, बल्कि पूरी तरह संगठनात्मक मूल्य, अनुशासन और सक्रिय भागीदारी के आधार पर की गई है।

उन्होंने कहा कि कुछ सदस्यों को अंतिम अवसर देते हुए कारण बताओ नोटिस दिया गया है, जिससे वे अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकें। संगठन का उद्देश्य स्पष्ट है – जो सदस्य सक्रियता और जिम्मेदारी से संगठन को आगे ले जाने में विफल हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

इस अनुशासनात्मक कदम से NSUI रायपुर ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि संगठन में अनुशासन और सक्रियता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

NSUI ने दिखाई अनुशासन की सख्ती, 61 पदाधिकारी पदमुक्त, 16 को कारण बताओ नोटिस

CG NEWS : NSUI ने दिखाई अनुशासन की सख्ती, 61 पदाधिकारी पदमुक्त, 16 को कारण बताओ नोटिस

 

 

 

 

मानसिक तनाव में युवक ने खुद का गला रेतकर की आत्महत्या, अस्पताल में हुआ मृत घोषित

मानसिक तनाव में युवक ने खुद का गला रेतकर की आत्महत्या, अस्पताल में हुआ मृत घोषित

 जांजगीर-चांपा : थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के केरा रोड स्थित बिजली ऑफिस के सामने हनुमान मंदिर के पास एक युवक ने मानसिक तनाव में आकर खुद का गला चाकू से रेत लिया। घायल अवस्था में उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रॉड डेड घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान दीपक दास महंत (उम्र 35 वर्ष), निवासी गतवा चौकी पंतोरा, थाना बलौदा के रूप में हुई है। घटना की सूचना उसके छोटे भाई तुलसीदास महंत (18 वर्ष) ने शाम करीब 7 बजे डायल 112 को दी थी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल दीपक को उसके भाई के साथ जिला अस्पताल ले जाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक शराब का आदी था और मानसिक रूप से परेशान रहता था। वह अक्सर खुदकुशी की बातें करता था। घटना के दिन वह अपनी पत्नी के साथ कोरबा से शांति नगर जांजगीर अपने माता-पिता से मिलने आया था। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दीपक पिछले कुछ समय से तनाव में था और इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। मामले की जांच की जा रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट रूप से पता लगाया जा सके।

CM साय ने प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर यूनिट का किया भूमिपूजन,प्रदेश के लोगों को मिलेगा रोजगार का अवसर

CM साय ने प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर यूनिट का किया भूमिपूजन,प्रदेश के लोगों को मिलेगा रोजगार का अवसर

 रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर में देश की प्रसिद्ध सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनी पोलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट की आधारशिला रखी। यह कंपनी सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली अग्रणी कंपनियों में से एक है जो छत्तीसगढ़ में 1,143 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़ा कारखाना स्थापित करेगी। डेढ़ लाख वर्ग फीट में बनने वाला यह प्लांट वर्ष 2030 तक 10 अरब चिप्स तैयार करेगा, जिनका उपयोग टेलीकॉम, 6जी/7जी, लैपटॉप और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में किया जाएगा। इस प्लांट की स्थापना से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है कि छत्तीसगढ़ में पहले सेमीकंडक्टर संयंत्र की स्थापना का भूमिपूजन हुआ है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में सेमीकंडक्टर उद्योग को विशेष प्रोत्साहन दिए गए हैं, जिससे निश्चित रूप से कंपनी को यहां निवेश में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि विश्व के जो भी देश विकसित हुए हैं,उन्होंने तकनीक के क्षेत्र में मेहनत की है, अनुसंधान किया है और ऐसा वातावरण बनाया है जिससे तेज़ी से तकनीकी प्रगति संभव हो पाई। अब 6जी और 7जी तकनीक भी आ रही है और मुझे खुशी है कि इनके लिए आवश्यक चिप्स हमारे देश में ही तैयार होंगे और नवा रायपुर अटल नगर में हमारे इंजीनियर इन्हें बनाएंगे।

रायपुर MIC सदस्य के पति आकाश दुबे को पांच साल की सजा,जानिए पूरा मामला..!

रायपुर MIC सदस्य के पति आकाश दुबे को पांच साल की सजा,जानिए पूरा मामला..!

 रायपुर :-  नगर निगम के MIC सदस्य की पति और पूर्व भाजपा पार्षद आकाश दुबे को अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई है। उनके साथ आरोपी श्याम साहू को भी समान सजा और 5 हजार रुपये का अर्थदंड दिया गया है। यह फैसला जिला अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया।

यह मामला 7 साल पुराना है, जब आकाश दुबे ने डीडी नगर क्षेत्र में एक जमीन सीमांकन के दौरान राजस्व निरीक्षक और पटवारी के साथ मारपीट की थी। घटना को लेकर डीडी नगर थाने में IPC की धारा 294, 506, 186, 353, 332 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था।पीड़ित अधिकारियों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने आकाश दुबे और श्याम साहू को दोषी करार दिया।

बता दें कि आकाश दुबे की पत्नी वर्तमान में पार्षद हैं और रायपुर नगर निगम की MIC सदस्य भी हैं। इस सजा के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

क्या था पूरा मामला…

बता दे सुंदर नगर में जय नारायण शुक्ला की जमीन का सीमांकन करने के लिए राजस्व निरीक्षक (आरआई) राजेंद्र चंद्राकार, किशोर वर्मा और पटवारी की टीम पहुंची थी। उन्होंने जैसे ही सीमांकन शुरू किया। बाजू वाले प्लॉट के मालिक सुरेशचंद्र आर्य के करीबी एसपी साहू आपत्ति करने आ गए। काफी देर तक वे जमीन का सीमांकन नहीं करने पर अड़े रहे। इस बीच उनकी अफसरों से तीखी बहस हुई। अफसरों ने उन्हें बताया कि तहसीलदार के आदेश पर सीमांकन करने आए हैं, अगर उन्हें इसमें कोई आपत्ति है तो लिखित में तहसीलदार के पास शिकायत करें। उनके आदेश पर ही सीमांकन की कार्रवाई रोकी जाएगी। इस पर एसपी साहू भड़क गए। उन्होंने अपने परिचित ब्राह्मणपारा वार्ड के भाजपा पार्षद आकाश दुबे को फोन कर पूरी जानकारी दी। थोड़ी ही देर में पार्षद दुबे अपनी कार से वहां पहुंचे। गाड़ी से उतरते ही वे आरआई वर्मा को धमकी देने लगे कि तीन दिन पहले भी उन्हें मना किया था कि इस जमीन का सीमांकन नहीं करना है, तो वे फिर क्यों आ गए? उन्होंने उनसे गाली गलौज शुरू कर दी और ट्रांसफर कराने की धमकी देने लगे। सीनियर आरआई राजेंद्र चंद्राकार ने स्थिति बिगड़ती देखकर बीच बचाव का प्रयास किया। पार्षद उन पर भड़क गए और उनसे गाली गलौज और हाथपाइ शुरू कर दी।

बाल संप्रेक्षण गृह में फेंका बम,मचा हड़कंप, आरोपी ने बताया ये वज़ह!

बाल संप्रेक्षण गृह में फेंका बम,मचा हड़कंप, आरोपी ने बताया ये वज़ह!

 रायपुर :- राजधानी के माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में बम फेंककर धमकी भरा लेटर जेल के अंदर फेंककर धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने आरोपी आकाश विश्वकर्मा (19) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फटाका दुकान में मिलने वाले बम संप्रेक्षण गृह के अंदर फेंका, हालांकि ये बम फटा नहीं। जिससे किसी भी प्रकार का कोई हादसा नहीं हुआ।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी का भाई बाल संप्रेक्षण गृह में है। जिसे मिलने के लिए वो अक्सर जाया करता था। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी दौरान उसे पता चला होगा कि स्टॉफ उन्हें किसी बात को लेकर परेशान कर रहे है। जिसके बाद आरोपी युवक ने ये कदम उठाया। माना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 326(g)-BNS, 351(4)-BNS दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

देर रात थाने के भीतर हुडदंगी,ASI से दुर्व्यवहार,फटी वर्दी,देखिए क्या है मामला!

देर रात थाने के भीतर हुडदंगी,ASI से दुर्व्यवहार,फटी वर्दी,देखिए क्या है मामला!

 रायपुर  :- राजधानी रायपुर के रिंग रोड हीरापुर स्थित साई ढाबे में गुरुवार आधी रात विवाद के बाद एक पक्ष भागते हुए रिपोर्ट लिखाने आमानाका थाने में घुसा, तो दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए और पुलिस के सामने ही गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। पुलिस वालों ने बीच बचाव किया तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। धक्का-मुक्की के दौरान एक एएसआई रेलिंग से टकराकर घायल हो गए और उनकी वर्दी भी फट गई। जवानों को भी मामूली चोटें आई। रात को 12.30 बजे कंट्रोल रूम से आमानाका थाने में हंगामे की सूचना वायरलेस सेट पर गुंजते ही हड़कंप मच गया। एएसपी कीर्तन राठौर, सीएसपी आजाद चौक आईपीएस अमन झा समेत कई थानेदार अतिरिक्त बल लेकर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। रात में ही पुलिस ने थाने में मारपीट, उपद्र, शासकीय कार्य मे बाधा डालने के आरोप में हीरापुर निवासी युवकों और दूसरे पक्ष के ढाबा संचालन से जुड़े लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज करके छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है… गिरफ्तार आरोपियों में हीरापुर वीरसावरकर नगर निवासी हर्षदीप राजपूत, आकाश जांगड़े, राधे यदु, संजू यदु तथा दूसरे पक्ष के साई ढाबा चलाने वाले अनुज शाह व प्रवीण सरोज शामिल हैं।

हंगामा इतना कंट्रोल रूम से मांगना पड़ा मदद,,,,

रात एक बजे तक खुद एएसपी व सीएसपी थाने में डटे रहे। चर्चा है कि एक पक्ष के आरोपियों को हिन्दूवादी संगठन से जुड़ा बताते हुए पुलिस पर काफी दबाव बनाया गया। लेकिन पुलिस स्टाफ की नाराजगी को देखते हुए थाने में पदस्थ asi कि ओर से fir दर्ज करने के निर्देश दिए गए। एएसआई रमेश चंद्र यादव की रिपोर्ट पर हर्षदीप राजपूत, आकाश जांगड़े, राधे यदु, संजय यदु के अलावा प्रवीण सरोज, अनुज शाह एवं अन्य लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, पुलिस वालों से गाली-गलौज करके धक्का-मुक्की करने के आरोप में धारा 296, 132, 191(2) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। एफआईआर में यह भी जिक्र किया गया है कि ढाबे के लोग भागते हुए आधी रात को थाने में आए और अपनी शिकायत बता ही रहे थे कि उनके पीछे आधा दर्जन भर लोग थाने मे घुस गए.

दोनों पक्ष की रिपोर्ट में अलग-अलग बातें….

ढाबा संचालक अनुज शाह निवासी टाटीबंध की ओर में हर्षदीप राजपूत, आकाश जांगड़े एवं राधे यदु व अन्य के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट के आरोप में धारा 11512 296, 3(5), 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किय है। ढाबा संचालक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कार से गुरुवार रात 12.30 बजे ढाबे में आये चार-पांच आरोपियों नें सिगरेट व पानी की बोतल खरीदी। पैसा मांगने पर कहा कि हम लोग बजरंग दल के हैं. पैसा नहीं देंगे और ढाबे से बाहर ले जाकर मारपीट की। जबकि ढाबा संचालन से जुड़े लोगो के खिलाफ टाटीबंध निवासी अजय यदु ने रिपोर्ट लिखाया कि ढाबे में वह पानी की बोतल लेने गया था। खुली बोतल देने का विरोध किया तो ढाबा संचालक अनुज शाह एवं अन्य कर्मियों ने गाली-गलौज करके मारपीट की..पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2) 296, 3(5), 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है।

ब्रेकिंग : इन अधिकारियों का हुआ तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की लिस्ट, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखिए आदेश

ब्रेकिंग : इन अधिकारियों का हुआ तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की लिस्ट, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखिए आदेश

 रायपुर। बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले किये गये हैं। सामान्य विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक सचिवालय सेवा के 10 अफसरों का ट्रांसफर किया गया है।

जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी

 ब्रेकिंग : महिला क्लर्क सहित 3 तत्काल प्रभाव से निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…..

ब्रेकिंग : महिला क्लर्क सहित 3 तत्काल प्रभाव से निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…..

 बिलासपुर। शासकीय कामकाज में लापरवाही बरतने, अधिकारियों की बात ना मानने और शोकाज नोटिस का संतोषजनक जवाब ना देने के आरोप में डीईओ अनिल शर्मा ने शासकीय हाई स्कूल जरहाभांठा (सिंधी कालोनी) बिलासपुर के तीन स्टाफ सहायक ग्रेड तीन सुषमा पांडेय, भृत्य गीता राही व रश्मि विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया है।

डीईओ कार्यालय से डीईओ अनिल शर्मा के हस्ताक्षर से जारी आदेश में लिखा है कि सुषमा पाण्डेय, सहायक ग्रेड-3 कार्यालय प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल जरहाभांठा (सिंधी कालोनी) बिलासपुर से बिना संस्था प्रमुख के अनुमति के वरिष्ठ कार्यालय में अपनी संस्था के विरूद्ध शिकायत प्रस्तुत करने व समझाइश दिये जाने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों व कार्यालय की शिकायत करने के संबंध में स्पष्टीकरण चाहा गया था। पाण्डेय सहायक ग्रेड-3 से प्राप्त जवाब का परीक्षण किया गया जो संतोषप्रद न होने की स्थिति में एवं उनका उपरोक्तानुसार कृत्य स्वेच्छाचारिता व सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। सुषमा पाण्डेय सहायक ग्रेड-3 का निलंबन काल में मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बिल्हा में रहेगा एवं उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

दोनों भृत्य गीता राही व रश्मि विश्वकर्मा पर भी लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है। जारी आदेश में गीता राही, भृत्य का निलंबन काल में मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर में रहेगा एवं उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी ।

इसी तरह रश्मि विश्वकर्मा भृत्य का निलंबन काल में मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर में रहेगा एवं उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

देखें आदेश…

IPS Cadre Allocation: छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए IPS, पूर्वा और अनुषा को मिला होम कैडर

IPS Cadre Allocation: छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए IPS, पूर्वा और अनुषा को मिला होम कैडर

 IPS Cadre Allocation : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2023 में चयनित उम्मीदवारों को कैडर आवंटित कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के तहत छत्तीसगढ़ राज्य को इस बैच से 5 नए IPS अधिकारी मिले हैं। इनमें से दो उम्मीदवारों – पूर्वा अग्रवाल और अनुषा पिल्लै को उनके गृह राज्य छत्तीसगढ़ का कैडर मिला है। अन्य तीन अधिकारी देश के विभिन्न राज्यों से हैं, जिन्हें छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है।

इस बार छत्तीसगढ़ को कुल पांच नए IPS अधिकारी मिले हैं, जो भविष्य में राज्य प्रशासन में अपनी सेवाएं देंगे। इन पांच में से दो उम्मीदवारों को होम कैडर मिला है, जो छत्तीसगढ़ के ही निवासी हैं और अब अपने गृह राज्य में ही प्रशासनिक सेवाएं देंगे।

पूर्वा अग्रवाल, जिन्होंने ऑल इंडिया रैंक 189 हासिल की है, को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। वहीं, अनुषा पिल्लै, जिन्होंने 202वीं रैंक प्राप्त की, उन्हें भी छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित हुआ है। अनुषा पिल्लै, वरिष्ठ प्रशासनिक सेवा अधिकारी रेणु पिल्लै (ACS) और रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी संजय पिल्लै की बेटी हैं।

BREAKING:14 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, तीन दिनों तक बनाया हवस का शिकार,आरोपी गिरफ्तार

BREAKING:14 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, तीन दिनों तक बनाया हवस का शिकार,आरोपी गिरफ्तार

 बिलासपुर : क्या एक 14 साल की मासूम बच्ची का भरोसा इस कदर तोड़ा जा सकता है? क्या कोई इंसान इतना गिर सकता है कि वह एक बच्ची की मासूमियत को तीन दिन तक रौंदता रहे? बिलासपुर से आई यह खबर सिर्फ एक वारदात नहीं है, यह समाज की उस सोच पर करारा तमाचा है, जहां बेटियों की सुरक्षा सिर्फ कागज़ों तक सीमित रह गई है। आज हम बात कर रहे हैं उस 14 साल की बच्ची की, जिसके साथ उसकी नानी के परिचित ने घर में घुसकर लगातार तीन दिन तक हैवानियत की।

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही 14 साल की छात्रा को जान-पहचान के एक ड्राइवर ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी हार्दिक खान, जो रेलवे विभाग के एक अधिकारी की गाड़ी चलाता है, बच्ची की नानी का परिचित था और अक्सर उनके घर आता-जाता था। 7 अप्रैल को जब बच्ची घर में अकेली थी, आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया। फिर उसे जान से मारने की धमकी देकर 8 और 9 अप्रैल को भी अपनी हैवानियत दोहराई.

बच्ची ने डर से घटना की जानकारी अपनी नानी को नहीं दी। बालिका की मां 10 अप्रैल को आई तो पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। उसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर सिरगिट्टी थाना गई और घटना की रिपोर्ट लिखाई।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उनकी रिपोर्ट पर तोरवा बूटापारा में दबिश देकर ड्रावइर हार्दिक खान को पकड़कर थाने ले आए। पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

CG – स्थगित हुई सिविल जज परीक्षा, हाई कोर्ट ने लगाई रोक…..

CG – स्थगित हुई सिविल जज परीक्षा, हाई कोर्ट ने लगाई रोक…..

 बिलासपुर। बिलासपुर हाई कोर्ट ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा 2024 पर अगले आदेश तक रोक लगाने का महत्वपूर्ण आदेश दिया है। यह आदेश जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की डिविज़न ने 7 अप्रैल 2025 को विनीता यादव द्वारा दायर रिट याचिका की सुनवाई के दौरान पारित किया।

दिसंबर 2024 में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने सिविल जज परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की थी, जिसमें आवेदन करने के लिए अधिवक्ता अधिनियम 1961 के तहत अधिवक्ता के रूप में नामांकित होना अनिवार्य कर दिया गया। इस शर्त के कारण कई अभ्यर्थी, जो पूर्णकालिक कर्मचारी हैं या अभी अधिवक्ता के रूप में नामांकित नहीं हुए हैं, वे पात्र नहीं रह गए।

याचिकाकर्ता विनीता यादव एक पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी हैं, उन्होंने अधिवक्ता अधिनियम 1961 की बाध्यता को चुनौती दी। याचिका ने बताया कि बार काउंसिल आफ इंडिया (बीसीआइ) के नियम 49 के अनुसार पूर्णकालिक व्यवसाय में लगे व्यक्तियों का अधिवक्ता के रूप में नामांकन प्रतिबंधित है। ऐसे में परीक्षा में बैठने के लिए अधिवक्ता के रूप में नामांकन की शर्त तर्कसंगत नहीं है।

इस पर छत्तीसगढ़ शासन की ओर से पैरवी कर रहे महाधिवक्ता प्रफुल भारत ने डिविज़न बेंच को अवगत कराया कि अधिवक्ता अधिनियम के तहत न्यूनतम अभ्यास और नामांकन की शर्त से संबंधित मामला वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए, जब तक सुप्रीम कोर्ट का निर्णय नहीं आ जाता, तब तक परीक्षा संचालित करना उचित नहीं होगा।

महाधिवजता द्वारा दी गई जानकारी व सुझाव के बाद हाई कोर्ट ने 18 मई 2025 को प्रस्तावित सिविल जज परीक्षा पर रोक लगाते हुए कहा कि सीजीपीएससी परीक्षा संबंधी कोई भी कार्यवाही अगले आदेश तक नहीं करेगा।

इससे पूर्व भी कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश के तहत आयोग को निर्देश दिया था कि वह ऐसे उम्मीदवारों को आनलाइन फार्म भरने की अनुमति दे जो अधिवक्ता के रूप में नामांकित नहीं हैं। यह आदेश न केवल याचिकाकर्ता के लिए बल्कि राज्य के कई अन्य उम्मीदवारों के लिए भी राहतकारी माना जा रहा है, जो नियमों के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते थे। अब सबकी नजरें सुप्रीम कोर्ट के अंतिम निर्णय पर टिकी हैं, जो इस प्रावधान की वैधता पर अंतिम निर्णय देगा।

सुरक्षा बलों ने डिफ्यूज किए IED बम एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी

सुरक्षा बलों ने डिफ्यूज किए IED बम एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी

 बीजापुर :- बीजापुर के घोर नक्सल इलाके में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को सर्चिंग में 4 IED बम बरामद हुए बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने सर्चिंग के दौरान माओवादियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों को भीमाराम से तकरीबन 02 KM की दूरी पर पुसगुफा की ओर माओवादियों के द्वारा बीयर बॉटल में लगाये गये 04 नग प्रेशर IED को बरामद किया गया, जिसे सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा बिना किसी नुकसान के सफलता पूर्वक डिफ्यूज किया गया ।

नक्सलवाद खात्मे के लिए प्रदेश सरकार का नया नक्सल नीति,नक्सलियों को मिलेगा बेहतर सुविधा

नक्सलवाद खात्मे के लिए प्रदेश सरकार का नया नक्सल नीति,नक्सलियों को मिलेगा बेहतर सुविधा

 रायपुर – प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के लिए अनेक प्रयास कर रही हैं और अब छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर साथ देने को तैयार है। आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए यह व्यवस्था छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी नई नक्सलवादी आत्मसमर्पण नीति 2025 में की है। यह नई नीति राज्य से नक्सलवाद की समस्या को जड़ से खत्म करने और भटके हुए युवाओं को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए की गई है,ताकि वह समाज मे सम्मान पूर्वक जीवन व्यतीत कर सके।वास्तव में नक्सलियों के पुनर्वास के लिए बनाई गई नई नीति में आत्मसमर्पण करने वालों के लिए अच्छे प्रावधान किए गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव की सरकार द्वारा लागू की गयी छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति 2025 न सिर्फ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सुरक्षा देती है, बल्कि उन्हें पुनर्वास, रोजगार, और सम्मानजनक जीवन की गारंटी भी देती है। इस नीति के जरिए राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि हिंसा के रास्ते पर चल रहे युवाओं के लिए अब समाज की मुख्य धारा में लौटने का दरवाज़ा पूरी तरह खुला है और वह भी सम्मान और भरोसे के साथ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुद आह्वान किया है कि जो भी युवा हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास और शांति की राह पर लौटना चाहते हैं,राज्य सरकार उनका पूरा सहयोग करेगी।

नई नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को ट्रांजिट कैंप या पुनर्वास केंद्र में रखा जाएगा, जहां उन्हें उनकी रुचि के अनुसार किसी न किसी हुनर में प्रशिक्षित किया जाएगा। इतना ही नहीं, तीन साल तक हर महीने 10,000 रुपये मानदेय भी दिया जाएगा। आवास के लिए शहरी इलाके में प्लाट, ग्रामीण क्षेत्र में कृषि भूमि, स्वरोजगार और व्यवसाय से जुड़ने की योजनाएं भी उनके लिए उपलब्ध रहेंगी। सबसे खास बात यह है कि आत्मसमर्पण के बाद पुनर्वास की पूरी प्रक्रिया 120 दिनों के भीतर पूरी की जाएगी, ताकि वे जल्द से जल्द समाज की मुख्यधारा में लौट सकें। यह नीति न केवल छत्तीसगढ़ में सक्रिय नक्सलियों पर लागू होगी, बल्कि अन्य राज्यों में सक्रिय नक्सलियों के लिए भी एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगी, बशर्ते वे तय प्रक्रिया के तहत प्रमाणन और अनापत्ति प्राप्त करें।

 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी से सौजन्य मुलाकात की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी से सौजन्य मुलाकात की

 

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर आए केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी से एक निजी होटल में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित थे।

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवा रायपुर में रखेंगे सेमी कंडक्टर निर्माण प्लांट की आधारशिला…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवा रायपुर में रखेंगे सेमी कंडक्टर निर्माण प्लांट की आधारशिला…

 रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय नवा रायपुर में देश की प्रसिद्ध सेमी कंडक्टर निर्माता कंपनी पॉलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर झरिया अल्काइन वाटर बाटलिंग प्लांट का करेंगे शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री नवा रायपुर में निर्मित कॉमर्शियल टावर में आईटी कंपनियों को फर्निश्ड स्पेस का आबंटन करने के साथ ही नवा रायपुर में सार्वजनिक ई-ऑटो परिवहन सेवा की भी शुरूआत करेंगे।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहेेंगे। यह कार्यक्रम वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, आवास एवं पर्यावरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।गौरतलब है कि पॉलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी है, जो छत्तीसगढ़ में 1143 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़ा कारखाना स्थापित करेगी।

डेढ़ लाख वर्ग फीट में बनने वाला यह प्लांट 2030 तक 10 अरब चिप्स तैयार करेगी, जो टेलीकॉम, 6जी/7जी, लैपटॉप और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में उपयोग होंगे। इस प्लांट में 130 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय नवा रायपुर के कमर्शियल टावर में पूरी तरह तैयार ऑफिस स्पेस आईटी कंपनियों को आबंटित करेंगे।

यह कदम नवा रायपुर को भारत का आईटी हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी। आईटी कंपनी के माध्यम से 750 लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री इस मौके पर युवाओं को जॉइनिंग लेटर भी सौंपेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय के हाथों नवा रायपुर में ई-ऑटो पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा की शुरुआत भी होगी।

यह ई-ऑटो सर्विस महिलाओं के स्व-सहायता समूह के जरिए संचालित होगी। लगभग 130 किलोमीटर के दायरे में यह ई-ऑटो पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा रिहायशी इलाकों, ऑफिस, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और जंगल सफारी को जोड़ेगी। इससे 40 महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उनकी आय बढ़ेगी। मुख्यमंत्री श्री साय झरिया अल्कलाइन वाटर बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन भी होगा। इससे सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति होगी।

ब्रेकिंग : पटवारियों की बड़ी सर्जरी, 169 पटवारियों का हुआ एक साथ ट्रांसफर, फौरन रिलीव कर नए जॉइनिंग के निर्देश जारी….

ब्रेकिंग : पटवारियों की बड़ी सर्जरी, 169 पटवारियों का हुआ एक साथ ट्रांसफर, फौरन रिलीव कर नए जॉइनिंग के निर्देश जारी….

 रायगढ़। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर रायगढ़ में पटवारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। सभी एसडीएम ने अपने तहसीलों में पटवारियों के प्रभार में फेर बदल किया है। 9 अप्रैल को यह स्थानांतरण आदेश जारी कर सभी स्थानांतरित पटवारियों को रिलीव कर सभी को 11 अप्रैल को अपने नए प्रभार में ज्वाइनिंग के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल में सबसे अधिक 70 पटवारियों का ट्रांसफर रायगढ़ अनुभाग अंतर्गत किया गया है। वहीं खरसिया में 24, लैलूंगा में 25, धरमजयगढ़ में 14 और घरघोड़ा में 36 पटवारियों का ट्रांसफर किया गया है।

इस संबंध में भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला रायगढ़ में राजस्व प्रशासन के उत्कृष्ठ संचालन तथा प्रशासनिक काम-काज की बेहतरी की अवधारणा को दृष्टिगत रखते हुये राजस्व प्रशासन में पटवारियों के व्यापक स्तर पर स्थानांतरण किये गये हैं। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 169 पटवारियों को उनके पदस्थापना स्थल वाली तहसील से भिन्न तहसीलों तथा पटवारी हल्कों में पदस्थापित किया गया है।

जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रायगढ़ द्वारा 70 पटवारियों को, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खरसिया द्वारा 24 पटवारियों को, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लैलूंगा द्वारा 25 पटवारियों को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धरमजयगढ़ द्वारा 14 पटवारियों को एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा द्वारा 36 पटवारियों को दिनांक 09 अप्रैल 2025 को उनके वर्तमान कार्य स्थल से हटाकर नवीन कार्य स्थल पर कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है।

समस्त पटवारियों को अपने नवीन कार्य स्थल पर दिनांक 11 अप्रैल 2025 को अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर कार्य प्रभार ग्रहण करने हेतु निर्देश जारी किये गये हैं। उपरोक्त स्थानांतरण से जिले के राजस्व प्रशासन में एक नवीन गतिशीलता स्थापित होगी तथा लोक हित के कार्य और अधिक प्रभावी तथा कुशलतापूर्ण ढंग से संपादित किये जा सकेंगे।

Suicide News : दिल दहला देने वाली घटना; बीएससी छात्रा ने की आत्महत्या, पंखे से लटकी मिली लाश

Suicide News : दिल दहला देने वाली घटना; बीएससी छात्रा ने की आत्महत्या, पंखे से लटकी मिली लाश

 बिलासपुर: सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खांडा में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा ईशा मानिकपुरी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ईशा शासकीय मदन लाल शुक्ला महाविद्यालय सीपत में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।

परिजनों के अनुसार, रोज की तरह बुधवार को भी ईशा दोपहर का भोजन करने के बाद यह कहकर अपने कमरे में चली गई कि वह पढ़ाई करेगी। लेकिन शाम करीब 7:30 बजे जब परिवार वालों ने कमरे की लाइट जलाने के लिए दरवाजा खटखटाया, तो वह अंदर से बंद मिला। शक होने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां ईशा पंखे से फंदे पर लटकी हुई मिली।

घरवाले ने जब इस घटना को देखा तब उन्होंने सीपत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक प्रफुल सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन बरामद कर जब्त कर लिया है, जिसे अनलॉक करने के बाद आत्महत्या से पहले की बातचीत या किसी सुसाइड नोट की जानकारी मिलने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

 
यात्री गण कृपया ध्यान देवें! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये 35 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें पूरी सूची

यात्री गण कृपया ध्यान देवें! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये 35 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें पूरी सूची

 रायपुर : भीषण गर्मी में रेल यात्रियों की परेशानियों में एक बार फिर इजाफा हो गया है। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाले मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग की 35 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इससे महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार की यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

इसके अलावा कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। दरअसल, कोतरलिया यार्ड में चौथी रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के चलते 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा, जिसकी वजह से यह निर्णय लिया गया है।

यात्रा पर निकलने से पहले रेलवे द्वारा जारी की गई रद्द ट्रेनों की सूची जरूर देख लें, ताकि परेशानी से बचा जा सके।

रद्द की गई ट्रेनों का विवरण
बिलासपुर-रायगढ़ मेमू 11 से 24 अप्रैल तक.
बिलासपुर-रायगढ़ मेमू 10 से 23 अप्रैल तक.
रायगढ़-बिलासपुर मेमू 10 से 23 अप्रैल तक.
टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 10 से 23 अप्रैल तक.
बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 11 से 24 अप्रैल तक.
टाटानगर-नेता सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस 11 से 24 अप्रैल तक .
सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) – टाटानगर एक्सप्रेस 11 से 24 अप्रैल तक.
संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस 16 और 23 अप्रैल को.
जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस 17 एवं 24 अप्रैल को.
दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 11, 15, 18, 22 और 25 अप्रैल को.
सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 08, 12, 15, 19 और 22 अप्रैल को.
संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस 12 और 19 अप्रैल को.
पुणे-संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस 14 और 21 अप्रैल को.
भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस 10, 14, 17 और 21 अप्रैल को .
कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 12, 16, 19 और 23 अप्रैल को.
बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस 11 और 18 अप्रैल को.
पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस 13 और 20 अप्रैल को.
हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस 11 और 18 अप्रैल को.
मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस 13 और 20 अप्रैल को.
एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 09, 10, 16 और 17 अप्रैल को.
शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 11, 12, 18 और 19 अप्रैल को.
हावड़ा-साईनगर शिरडी एक्सप्रेस 10 और 17 अप्रैल को.
साईंनगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस 12 और 19 अप्रैल को.
हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस 11, 12, 18 और 19 अप्रैल को.
एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 13, 14, 20 और 21 अप्रैल को.
पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 11 और 24 अप्रैल को.
हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस 11 और 24 अप्रैल को.
मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस 13 और 26 अप्रैल को.
हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस 11 और 24 अप्रैल को.
हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस 10,12,17 और 19 अप्रैल को.
पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 12, 14, 19 और 21 अप्रैल को.
पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस 09, 10, 16 और 17 अप्रैल को.
शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस 11, 12, 18 और 19 अप्रैल को.
एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 11, 12, 14, 15, 18, 19, 21, 22 अप्रैल को.
शालीमार- एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 13, 14, 16, 17, 20, 21, 23, 24 अप्रैल को.

इन ट्रेनों का बदला रूट
हावड़ा-मुंबई मेल 14 दिन और मुंबई-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस 8 दिन बदले मार्ग से चलाई जाएगी.
जेडी बिलासपुर-झारसुगुड़ा-बिलासपुर के बीच 45 दिन आधे रास्ते रद्द रहेगी.
निजामुद्दीन-रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 10 दिन आधे रास्ते ही चलेगी.
हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस और मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस 11 से 24 अप्रैल तक झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेंगी.
हावड़ा-मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस 11, 14, 15, 16, 18, 21, 22 और 23 अप्रैल को बदले मार्ग से चलेगी.
मुंबई-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस 13, 15, 16, 17, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी.
गंतव्य में समाप्त होने वाली ट्रेनें
गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल 11 अप्रैल से 5 मई तक बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी.
निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 9, 10, 12, 14, 15, 16, 17, 19, 21 और 22 अप्रैल को बिलासपुर और रायगढ़ के बीच नहीं चलेगी.
रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 11, 12, 14, 16, 17, 18, 19, 21, 23 और 24 अप्रैल को रायगढ़ और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी.

लग्जरी कार में रखा था ऐसा सामान, दरवाजा खोलते ही उड़े पुलिस के होश, कार चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

लग्जरी कार में रखा था ऐसा सामान, दरवाजा खोलते ही उड़े पुलिस के होश, कार चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

 केशकाल। छत्तीसगढ़ में पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चलाकर तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। हर दिन अलग-अलग जिलों और इलाकों से तस्करों को गिरफ्तार किया जाता है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। इसी कड़ी में एक बार पुलिस के हाथों बड़ी सफलता लगी है।

दरअसल, कोंडागांव जिले के केशकाल में पुलिस ने 2.5 क्विंटल से ज्यादा गांजा जब्त किया है। तस्कर द्वारा लग्जरी कार में गांजे की तस्करी की जा रही थी। जैसे ही तस्कर को भनक लगी वो गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गांजे के साथ कार को जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 25 लाख रुपए से ज्यादा है।

BREAKING : EOW की कार्यवाही: वन विभाग के कर्मचारी के घर से मिले 26 लाख 63 हजार 700 सौ कैश, कई अहम दस्तावेज भी बरामद

BREAKING : EOW की कार्यवाही: वन विभाग के कर्मचारी के घर से मिले 26 लाख 63 हजार 700 सौ कैश, कई अहम दस्तावेज भी बरामद

 सुकमा : जिले में आज EOW ने 12 जगहों पर छापा मारी की कार्यवाही की जिसमें सीपीआई नेता एवं पूर्व विधायक मनीष कुंजाम सहीत वन विभाग के प्रबंधक एवं डीएफ़ओ ऑफिस में पदस्थ कर्मचारी शामिल है, हालाँकि सीपीआई नेता के घर मे छापे पर सीपीआई नेताओं बदले की राजनीति करार दिया है।

वहीं छापेमारी के कार्यवाही के पश्चात EOW ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा के वन मंडलाधिकारी अशोक कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए विभाग के अधिकारियों एवं वन मंडल से संबंधित विभिन्न प्राथमिक लघु वनोपज समिति के प्रबंधकगण एवं पोशक अधिकारी गण के साथ मिलकर अपने अपने पदों का दुरुपयोग करते हुए आपराधिक षड्यंत्र कर वर्ष 2021 एवं 2022 सीजन के तेंदूपत्ता प्रोत्साहन परिश्रमिक हेतु संग्राहकों को प्रदान किए जाने वाली राशि क़रीब 7 करोड़ का एक बड़ा हिस्सा जो करोड़ों मे है संग्राहकों को वितरित न करते हुए आपस मे किसी अधिवक्त या अन्य माध्यम से आपराधिक कृत के तहत दुरूपयोग किया गया। उसमें से कुछ राशि निजी व्यक्तियों को दिया गया अपराध क्रमांक 26/2025 धारा 409,120 बी भादवी दिनांक 8/4/2025 दर्ज किया गया।

EOW एवं एसीबी ने बताया कि इसी तत्संबंध संदेहियों के निवास स्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही की गई, जिसमें सीपीआई नेता मनीष कुंजाम,डीएफ़ओ आफिस मे पदस्थ कर्मचारी राजशेखर पुराणिक एवं प्राथमिक लघु वनोंपज समिति के प्रबंधक गण शामिल हैं। EOW एवं एसीबी ने बताया के कार्यवाही मे संदेहियों के निवास स्थानों एवं अन्य जगहों से प्रकरण के संबंध मे दस्तावेज,मोबाईल,एल्ट्रानिक उपकरण,बैंक खाते एवं नगद राशि 26 लाख 63 हज़ार 700 सौ रुपये नगद जप्त हुए।व्याधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जवानों को बड़ी सफलता; सुकमा में 2 लाख इनामी सहित 3 माओवादी गिरफ्तार, हत्या-अपहरण जैसे घटना में थे शामिल

जवानों को बड़ी सफलता; सुकमा में 2 लाख इनामी सहित 3 माओवादी गिरफ्तार, हत्या-अपहरण जैसे घटना में थे शामिल

 सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक इनामी समेत तीन सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली इलाके में लंबे समय से अपहरण-हत्या जैसे मामलों में शामिल थे. इनमें से एक नक्सली पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था. तीनों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः

01.मड़कम भीमा डीएकेएमएस अध्यक्ष, इनामी 02 लाख रूपये

2. मड़कम लखमा कृषि/आरपीसी मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर

3. हेमला नंदा कृषि/आरपीसी मिलिशिया सदस्य होना तथा प्रतिबंधित नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना बताये,

बता दें सभी नक्सलियों को थाना लाकर नक्सल रिकार्ड चेक करने पर थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जब्बागट्टा के 02 ग्रामीणों को पुलिस मुखबिरी के आरोप लगाकर अपहरण कर हत्या करने की घटना में शामिल रहे है, घटना के संबंध में थाना चिंतलनार में अपराध क्रमांक 01/2024 धारा 147, 148, 149, 323, 450, 364, 392 ,302, 201, 506 भादवि. 25 आर्म्स एक्ट के तहत पूर्व से प्रकरण दर्ज है। उक्त प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

प्रदेश-व्यापी सुशासन तिहार: तीन दिन में मिले तीन लाख से अधिक आवेदन, 11 अप्रैल तक आमजन से लिए जाएंगे आवेदन

प्रदेश-व्यापी सुशासन तिहार: तीन दिन में मिले तीन लाख से अधिक आवेदन, 11 अप्रैल तक आमजन से लिए जाएंगे आवेदन

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जनता-जनार्दन की समस्याओं के निदान और उनसे रूबरू मुलाकात के लिए सुशासन तिहार के तहत गांव-गांव, शहर-शहर आवेदन लिए जाने का सिलसिला जारी है। आम जनता से 11 अप्रैल तक लिए जाएंगे। आवेदन प्राप्त करने के प्रथम चरण में तीन दिनों में तीन लाख 18 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें 2 लाख 89 हजार 648 आवेदन विभिन्न मांगों से संबंधित है जबकि शिकायतों से संबंधित आवेदनों की संख्या मात्र 19 हजार 375 है।

यहां यह उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार तीन चरणों में आयोजित होगा। प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के कार्यालयों में सीधे आवेदन लिए जा रहे हैं। लोग अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन अपने-अपने जिलों में ऑनलाईन, शिविर एवं समाधान पेटी में डाल रहे हैं।
जनसमान्य की समस्याओं से संबंधित आवेदनों को भरने के लिए ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायो के कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई गई है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन देने में किसी भी तरह की परेशानी न हो। सुशासन तिहार के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन पोर्टल एवं कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए भी आवेदन प्राप्त किए जाने की व्यवस्था है। विकासखंडों और जिला मुख्यालयों में भी आवेदन प्राप्त करने हेतु समाधान पेटी रखी गई है, जहां लोग अपनी समस्याओं के संबंध में आवेदन डाल रहे है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा सुशासन एवं पारदर्शिता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सुशासन तिहार-2025 का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल है। सुशासन तिहार-2025 के तहत सभी प्राप्त आवेदनों की सॉफ्टवेयर में प्रविष्टि कर संबंधित विभागों को सौंपा जाएगा, और एक माह के भीतर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सुशासन तिहार 2025 का उद्देश्य जनसामान्य की समस्याओं का प्रभावी एवं त्वरित समाधान, शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है। मुख्यमंत्री साय ने पूर्व में ही सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे सुशासन तिहार के सुव्यवस्थित आयोजन और इसके अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदनों के तत्परता से निराकरण को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य और जिला स्तर पर निराकरण की स्थिति और गुणवत्ता की समीक्षा भी की जाएगी।

सुशासन तिहार के तीसरे चरण में प्रत्येक जिले की 8 से 15 ग्राम पंचायतों के मध्य समाधान शिविर आयोजित होंगे। नगरीय निकायों में भी आवश्यकतानुसार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में आमजन को उनके आवेदन की स्थिति से अवगत कराया जाएगा, तथा यथासंभव आवेदन का त्वरित निराकरण भी वहीं किया जाएगा। शेष समस्याओं का निराकरण एक माह के भीतर कर सूचना दी जाएगी।

समाधान शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन प्रपत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अभियान में सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, मुख्य सचिव, प्रभारी सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी स्वयं शिविरों में उपस्थित रहकर आमजन से संवाद करेंगे, और विकास कार्यों व योजनाओं से मिल रहे लाभ का फीडबैक लेंगे। साथ ही औचक निरीक्षण के माध्यम से चल रहे निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति और गुणवत्ता का भी मूल्यांकन किया जाएगा।

Jio के 46 करोड़ यूजर्स के लिए खुशखबरी, इन प्लान में मिल रहा 20GB एक्स्ट्रा डेटा, ऐसे उठाए फायदा 

Jio के 46 करोड़ यूजर्स के लिए खुशखबरी, इन प्लान में मिल रहा 20GB एक्स्ट्रा डेटा, ऐसे उठाए फायदा 

 Jio Data Plans : Jio के करोड़ों यूजर्स के लिए खुशखबरी है। टेलीकॉम कंपनी अपने दो सस्ते रिचार्ज प्लान के साथ 20GB एक्स्ट्रा डेटा ऑफर कर रही है। खास तौर पर IPL के सीजन में यूजर्स इस डेटा का लाभ मैच देखने के लिए कर सकते हैं। आइए जानते है।

Jio Data Plans : 899 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो अपने इस प्लान में लंबे समय से 20GB एक्स्ट्रा डेटा ऑफर कर रहा है। इस प्रीपेड प्लान की कीमत 899 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को 90 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा जियो का यह प्लान डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 200GB डेटा का लाभ मिलेगा, जिसमें 180GB रेगुलर और 20GB एक्स्ट्रा डेटा शामिल है। यही नहीं, जियो अपने इस प्लान में यूजर्स को 90 दिनों के लिए फ्री में JioHostar का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रहा है।

Jio Data Plans : 749 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो का यह प्रीपेड प्लान 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। रिलायंस जियो ने अपने इस प्लान में भी यूजर्स को फ्री में 20GB हाई स्पीड डेटा देना शुरू कर दिया है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा। जियो के इस प्लान में यूजर्स को कुल 164GB डेटा मिलता है। यूजर्स को इसमें 144GB रेगुलर और 20GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा।

इन दोनों प्लान में यूजर्स को फ्री डेटा के साथ-साथ फ्री में OTT ऐप्स का भी एक्सेस मिलता है। जियो इन दोनों प्लान में यूजर्स को फ्री में JioTV और Jio AI Cloud का भी एक्सेस मिलता है।

Weather Update : छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी राहत, अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

Weather Update : छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी राहत, अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक गर्मी से हल्की राहत मिलने वाली है, बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र, साइक्लोनिक सर्कुलेशन, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका के चलते प्रदेश में आज फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर  तेज आंधी तूफान और हल्की बारिश की संभावना है. वहीं राजधानी रायपुर में आज अधिकतम 42°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रहने की संभावना है.

5 जिलों में अलर्ट
प्रदेश के 5 जिलों में अगले तीन घंटों में गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश के लिए मौसम विभाग ने आज सुबह अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

जेसीआई सुपर चैप्टर ऑफ रायपुर ने आईटीसी इंटरनेशनल ट्रेनर काउंसिल का किया शुभारंभ

जेसीआई सुपर चैप्टर ऑफ रायपुर ने आईटीसी इंटरनेशनल ट्रेनर काउंसिल का किया शुभारंभ

रायपुर: जेसीआई सुपर चैप्टर ऑफ रायपुर ने आईटीसी इंटरनेशनल ट्रेनर काउंसिल का शुभारंभ किया, जिसका नारा है “बेहतर से बेहतर”। यह अग्रणी पहल उच्च कुशल और प्रतिभाशाली प्रशिक्षकों का एक समुदाय विकसित करने के लिए है जो सकारात्मक परिवर्तन को गति प्रदान करेंगे और राष्ट्र निर्माण में योगदान करेंगे।

8 मार्च को आयोजित शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल, जेसीआई इंडिया के सीनेट बोर्ड निदेशक उपस्थित थे। पायलट फैकल्टी के रूप मे जेसीआई सेन दिलीप कामदार, जेसीआई इंडिया के सबसे युवा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया, जबकि जेेएफएस जेसीआई सेन अमिताभ दुबे, पूर्व राष्ट्रीय निदेशक ने विशेष अतिथि के रूप में मूल्य जोड़ा। प्रशिक्षक, इच्छुक प्रशिक्षक और शिक्षार्थी सत्र में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

“जेसी जीवन का अमृत” नामक प्रशिक्षण सत्र का संचालन पायलट फैकल्टी ने किया। कार्यक्रम आईटीसी संस्थापक पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन मैं हुआ , आईटीसी एम्बेसडर जेसीआई सेन अंचल पंजवानी और आईटीसी कोऑर्डिनेटर जेसी सेन अमितेश पाठक, जेसीआई सेन पलाश जैन, जेसीआई सेन कपिल मनुजा और जेसी कृति अग्रवाल के कोर कार्यकारणी टीम है। इस अवसर पर, आईटीसी डायरेक्टरी का शुभारंभ किया गया, जो एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

यह पहल जेसीआई सुपर चैप्टर ऑफ रायपुर की नेतृत्व, उद्यमिता और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को पुनः पुष्ट करती है। आईटीसी इंटरनेशनल ट्रेनर काउंसिल के साथ, अध्याय एक स्थायी प्रभाव बनाने के लिए तैयार है।