BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात

आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात

 रायपुर,  : छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने आज अपने भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से उनके निवास कार्यालय से सौजन्य मुलाकात की।

इस मौके पर मंत्री  नेताम और मुख्यमंत्री  यादव के बीच मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित केन्द्र और राज्य प्रवर्तित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।

मंत्री श्री नेताम ने बताया कि राज्य सरकार किसानों, गरीबों और मजदूरों सहित सभी वर्गों के निरंतर विकास के लिए नीतिगत फैसले लेकर उनकी बेहतरी का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग के लोग खुशहाल हैं।

उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन श्रमिक कल्याण योजना, कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना सहित अन्य जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री श्री नेताम ने इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव को छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण भी दिया।

आम जनता से नियमित संवाद करें अधिकारी : डेका

आम जनता से नियमित संवाद करें अधिकारी : डेका

 रायपुर :राज्यपाल  रमेन डेका ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अधिकारी कार्यालयों में बैठे, आम जनता से मिले, उनसे नियमित संवाद करें। उनकी समस्याओं को जाने और उनका निराकरण करें। शासकीय सेवक जनता के सेवक होते है। उनकी समस्याओं को हल करना पहली प्राथमिकता है।

राज्यपाल  डेका ने आज रायपुर के रेडक्रॉस हॉल, कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
रायपुर जिले में किसी राज्यपाल इस तरह समीक्षा करने पहली बार आए है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि केन्द्र सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन आप लोगों के माध्यम से ही होगा।

इस बैठक में जिले के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही, राज्यपाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। इस दौरान उन्होंने जिले की प्रमुख समस्याओं जैसे ट्रैफिक जाम, पेयजल की स्थिति, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और अन्य मुद्दों पर गहन चर्चा की। राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य समस्याओं को उजागर करना नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए ठोस कदम सुझाना और लागू करना है।

राज्यपाल  रमेन डेका ने रायपुर की मूलभूत समस्याओं के बारे में पूछा और कहा कि राजधानी रायपुर में पेयजल की कमी, ट्रैफिक जाम और ड्रग्स तीन बड़ी समस्याएं है। उन्होंने इन मुद्दों को जिले के विकास में बाधा बताया और अधिकारियों से इनके समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी मांगी।

राज्यपाल ने इस पर जोर दिया कि ट्रैफिक सुधार का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात के लिए शिक्षित करना है। इसको मिशन की तरह ले. उन्होंने सुझाव दिया कि बाएं मोड़ (लेफ्ट टर्न) को आसान बनाया जाए, रेलवे फाटकों पर डिवाइडर लगाए जाएं ताकि दुर्घटनाएं कम हों, और स्टंट करने वाली तेज रफ्तार टू-व्हीलर गाड़ियों पर सख्ती से कार्रवाई हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे किसी भी दबाव में न आएं और नियमों का सख्ती से पालन करवाएं।

राज्यपाल श्री डेका ने अधिकारियों से पूछा कि जलसंचयन के लिए ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में कितना काम हुआ है और बरसात के बाद इसका मापन कर स्थिति बताने को कहा। उन्होंने यह भी पूछा कि जिले में 149 डबरी हैं, इनका क्या हाल है। जल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि रायपुर जिले में पेयजल में कौन से खनिज मुख्य रूप से मिलते हैं। पीएचई के अधिकारी ने बताया कि यहां पानी में फ्लोराइड और आयरन की समस्या पाई गई है।

राज्यपाल ने आईआईटी गुवाहाटी के सहयोग से विकसित प्रोटोटाइप का जिक्र करते हुए निर्देश दिया कि धरसीवां के एक गांव में पायलट प्रोजेक्ट की तरह फ्लोराइड और आयरन हटाने के लिए यह प्लांट लगाया जाए। उन्होंने क्रेडाई द्वारा रायपुर के शासकीय भवनों में बनाए गए जल संग्रहण रिचार्ज पिट की तारीफ की और कहा कि ऐसे छोटे प्रयासों से बड़ी सफलता मिल सकती है।

बच्चों और युवाओं में नशे की समस्या पर राज्यपाल ने गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र के अलावा अस्पताल, और मनोवैज्ञानिक की मदद से भी युवाओं को नशे की लत से निकालने की कोशिश की जानी चाहिए।

बालको का सामुदायिक विकास कार्य सराहनीय : लखन लाल देवांगन

बालको का सामुदायिक विकास कार्य सराहनीय : लखन लाल देवांगन

 बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सोनगुढ़ा पंचायत में सामुदायिक भवन एवं बेलाकछार में कल्वर्ट पुल का निर्माण किया गया है। आयोजित उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ सरकार के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार उपस्थित थे। सोनगुढ़ा एवं बेलाकछार में आयोजित कार्यक्रमों में अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि, बालको के अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे। श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक निर्माण कार्यों के लिए बालको प्रबंधन को साधुवाद दिया।

बालको सीएसआर ने अपनी प्रमुख सामुदायिक विकास पहल के तहत दो महत्वपूर्ण आधारभूत संरचनाओं—बेलाकछार में एक बॉक्स कल्वर्ट ब्रिज और सोनगुढ़ा पंचायत में एक सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य पूरा किया। ये संरचनाएं ग्रामीण व्यवस्था को सशक्त बनाने एवं क्षेत्र में सामुदायिक जीवन को समृद्ध करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

बेलाकछार में निर्मित बॉक्स कल्वर्ट ब्रिज से बेलाकछार सहित दोंदरो, कैलाश नगर, संगम नगर और अन्य गांवों के 2,000 से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। इस पुल के निर्माण से आवागमन में सुविधा होगी और विशेष रूप से मानसून के दौरान ग्रामीणों को राहत मिलेगी। वहीं, सोनगुढ़ा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन सामाजिक आयोजनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सार्वजनिक बैठकों के लिए एक उपयुक्त स्थल के रूप में कार्य करेगा, जिससे सोनगुढ़ा पंचायत के 1,000 से अधिक समुदाय सदस्य लाभान्वित होंगे।इस अवसर पर मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बालको की सामुदायिक विकास पहलों की सराहना करते हुए कहा कि बालको औद्योगिक विकास के साथ-साथ समुदाय की भलाई के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है।

 

इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी अपने मूल दर्शन—समाज को वापस लौटाने—के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह की आधारभूत संरचनाओं का निर्माण ग्रामीण निवासियों के जीवन में सुविधा एवं खुशियाँ लाता है। हमारी सीएसआर पहल का उद्देश्य मौजूदा सुविधाओं को बेहतर बनाकर समुदाय के सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना है। समुदाय एवं सरकार के साथ मिलकर सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए बालको सदैव अग्रसर है।

बंजारा समाज का रहा है समृद्धशाली इतिहास : मुख्यमंत्री साय

बंजारा समाज का रहा है समृद्धशाली इतिहास : मुख्यमंत्री साय

 00 मुख्यमंत्री विश्व बंजारा दिवस पर विशाल बंजारा महाकुंभ कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर। 
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज विश्व बंजारा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित विशाल बंजारा महाकुंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बंजारा समाज का इतिहास बहुत समृद्धशाली रहा है। बहुत पहले से यह समाज व्यापार से जुड़ा रहा है। देश की स्वतंत्रता में भी बंजारा समाज का उल्लेखनीय योगदान रहा है।
मुख्यमंत्री का बंजारा समाज द्वारा पारम्परिक बंजारा पोशाक पहना कर सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री को बंजारा समाज द्वारा प्रकाशित पुस्तिका भी भेंट की गयी। बंजारा समाज की महिलाओं ने पारम्परिक लड़ी नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने विशाल बंजारा महाकुंभ कार्यक्रम की शुरुआत बंजारा समाज के आराध्य श्री गुरुनानक देव व सन्त सेवालाल महाराज व के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर के किया। उन्होंने बंजारा समाज को विश्व बंजारा दिवस 08 अप्रैल की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बंजारा समुदाय बरसों से व्यापार करता रहा है। पहले बैल के माध्यम से बंजारा समाज व्यापार के सामान दूर-दूर तक ले जाता था। मुझे बंजारा समाज के आदरणीय लखी शाह जी के योगदान का स्मरण हो रहा है। बताते हैं कि उनके पास दो लाख बैल थे और उनके हर कारवां में सैकड़ों बैल होते थे, वे रावलपिंडी से काबुल-कंधार तक यात्रा करते थे। उस जमाने में दिल्ली के चांदनी चौक में बड़ी जमीन उनके पास थी।धन-दौलत के भंडार होने के बावजूद वे हमेशा विनम्र रहे और परोपकार में अपना धन खर्च किया। उन्होंने 95 साल की उम्र में औरंगजेब की सेना का प्रतिरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा बंजारा समाज से घनिष्ठ संबंध रहा है। मेरे गांव बगिया के आसपास मदनपुर, पत्थलगांव, हथगड़ा आदि अनेक गांव हैं, जहां बंजारा समाज के भाई-बंधु रहते हैं, वे सब मेरे आत्मीय हैं। ग्राम हथगड़ा में तो पूरा बंजारा समाज के लोग ही निवासरत है। जहां पूरा गांव कैटरिंग का काम करते है। आसपास के गांव में कोई भी कार्यक्रम होता है तो इसी गांव के लोगों को ही बुलाते है। छत्तीसगढ़ के बसना में भी बंजारा समाज के लोगों की बड़ी जनसंख्या है। बहुत खुशी की बात है कि आज यह महाकुंभ का आयोजन बंजारा समाज कर रहा है। ऐसे आयोजन से समाज को आपस मिलने-जुलने और एकजुट होने का अवसर मिलता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को तेजी से पूरा किया जा रहा है। सरकार बनने के बाद हमने पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति दी। छत्तीसगढ़ में 70 लाख माताओं- बहनों को महतारी वंदन की राशि दी जा रही है। हमारा राज्य धान का कटोरा है। हम 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी कर रहे हैं। हमारे वनवासी भाई-बहनों को तेंदूपत्ता का प्रति मानक बोरा 5500 रुपये दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है। रामलला दर्शन योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ वासियों को भगवान श्री रामलला का दर्शन कराया जा रहा है। अभी तक 22000 से ज्यादा श्रद्धालु भगवान रामलला का दर्शन कर चुके हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की भी शुरुआत शुरूआत की गई है। हम हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। यह बहुत गर्व की बात है कि राज्य बनने के बाद 25 वर्ष की यात्रा में छत्तीसगढ़ में हमने आईआईटी, आईआईएम, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, ट्रिपल आईटी जैसे शीर्ष संस्थाएं स्थापित हैं।
विशाल बंजारा महाकुंभ कार्यक्रम को महाराष्ट्र के मृदा व जल संरक्षण मंत्री श्री संजय राठौड़ ने कहा कि केरल से लेकर कश्मीर तक बंजारा समाज की एक बोली है। पूरे देश में बंजारा समाज के तीज-त्योहार, परंपरा, संस्कृति, खान-पान एक है। बंजारा समाज नैसर्गिक रूप से एक प्रकृति पूजक समाज है। हमारा समाज पूरे देश में फैला हुआ है। हर जगह यह अलग-अलग नामों से पहचाना जाता है।
विशाल बंजारा महाकुंभ कार्यक्रम में श्रीश्री मंडल श्री महंत स्वामी उमेशानन्द गिरी महाराज, महाराष्ट्र के राज्य मंत्री श्री इंद्रनील नाइक, बसना विधायक श्री सम्पत अग्रवाल, कर्नाटक के पूर्व सांसद श्री उमेश जाधव, अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ के अध्यक्ष श्री शंकर पवार, प्रदेश अध्यक्ष श्री सदाशिव रामजी नायक, श्री पिसी राठौड़, श्रीमती शीतल संजय राठौड़, श्रीमती मोहिनी ताई नायक सहित बड़ी संख्या में बंजारा समाज के लोग उपस्थित रहे।

नवा रायपुर में स्थापित होगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी

नवा रायपुर में स्थापित होगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी

00 10 एकड़ जमीन का चिन्हांकन, खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
रायपुर। 
नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी की स्थापना होने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन और आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने लगभग 10.03 एकड़ भूमि का चिन्हांकन कर लिया है। यह भूमि सेक्टर-33 के ग्राम उपरवारा क्षेत्र में स्थित है, जिसका कुल क्षेत्रफल 40,614.216 वर्गमीटर है।
मिली जानकारी के अनुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग को 90 वर्षों की लीज पर भूमि प्रदान की जाएगी। तीरंदाजी अकादमी के निर्माण में एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC) अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत वित्तीय सहयोग प्रदान करेगा। यहां आउटडोर और वातानुकूलित इनडोर तीरंदाजी रेंज, हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर, छात्रावास जैसे निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं।
अकादमी के बनने से नवा रायपुर न केवल खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा, बल्कि यह देश के युवा तीरंदाजों के लिए एक उत्कृष्ट प्रशिक्षण केंद्र के रूप में उभरेगा। यह पहल खेलों के विकास और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी किया बयान, मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कही ये बड़ी बात….

ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी किया बयान, मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कही ये बड़ी बात….

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। सीएम से जब पत्रकारों ने पूछा कि कब होगा मंत्रीमंडल का विस्तार? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रीमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता हैं। इंतजार कीजिए।

इस बयान के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आज कल में कभी भी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। चर्चाएं ये भी है कि 10 अप्रैल को नये मंत्रियों का शपथ ग्रहण भी होने वाला है। हालांकि अभी इसकी औपचारिकता होनी बाकी है।

कई चेहरे दावेदार की कतार में

प्रदेश में बीजेपी सरकार के गठन के बाद कुछ ही मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। शेष पद अभी खाली हैं, जिन्हें भरने को लेकर पार्टी के भीतर मंथन जारी है। कई वरिष्ठ नेता और नए चेहरों के नाम चर्चा में हैं।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद यह कयास और मजबूत हो गए हैं कि जल्द ही पार्टी नेतृत्व कुछ नए चेहरों को मंत्री पद की ज़िम्मेदारी सौंप सकता है।

राजनीतिक विश्लेषकों की नजरें टिकीं

राजनीतिक विश्लेषक इस बयान को आने वाले प्रशासनिक फैसलों की दिशा में बड़ा संकेत मान रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए नामों पर अंतिम मुहर लगाई जा सकती है।

छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक गरज चमक के साथ आंधी और बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक गरज चमक के साथ आंधी और बारिश की संभावना

 रायपुर :मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक द्रोणिका के प्रभाव से गरज चमक के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. मौसम विभाग मुताबिक पूर्वी बिहार से लेकर उत्तरी तेलंगाना तक एक ट्रफ़ (द्रोणिका) बनी हुई है, जो पूर्वी झारखंड से होते हुए छत्तीसगढ़ से उत्तरी तेलंगाना तक जा रही है. इसके प्रभाव से 8 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है. पिछले 3 दिनों में प्रदेश की अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक का इजाफा हुआ है

बारिश की संभावना: मौसम वैज्ञानिक आगापित एक्का ने बताया कि पूर्वी बिहार से लेकर उत्तरी तेलंगाना तक एक ट्रफ़ (द्रोणिका) तरफ बनी हुई है. जो पूर्वी झारखंड से होते हुए छत्तीसगढ़ से उत्तरी तेलंगाना तक जा रही है. इसके प्रभाव से 8 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है. रायपुर को छोड़कर मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ जिसमें बस्तर संभाग रायपुर संभाग और दुर्ग संभाग शामिल है.

उत्तर छत्तीसगढ़ यानी बिलासपुर और सरगुजा संभाग में मौसम साफ रहेगा. सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 41.4 डिग्री दर्ज किया गया: अगापित एक्का, मौसम वैज्ञानिक

बड़े शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
बिलासपुर 41.4 डिग्री 25.2 डिग्री
रायपुर 41.2 डिग्री 25.1 डिग्री
माना एयरपोर्ट 41.2 डिग्री 20.5 डिग्री
पेंड्रारोड 40.3 डिग्री 20.6 डिग्री
अंबिकापुर 38.5 डिग्री 22.5 डिग्री
दुर्ग 40.02 डिग्री 23.5 डिग्री
राजनांदगांव 41 डिग्री 22.5 डिग्री

मुख्यमंत्री साय से निगम-मंडल के नवनियुक्त अध्यक्षों ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री साय से निगम-मंडल के नवनियुक्त अध्यक्षों ने की सौजन्य भेंट

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में निगम-मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्षों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने सभी अध्यक्षों को नवीन दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के प्रति संकल्पबद्ध है। निगम-मंडलों के माध्यम से शासन की अनेक योजनाएँ और हितग्राहीमूलक कार्यक्रम ज़मीनी स्तर तक पहुँचते हैं। उन्होंने सभी अध्यक्षों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ करें तथा छत्तीसगढ़ की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्री दीपक महस्के, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा,छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा और छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री चन्द्रहास चंद्राकर भी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी, दिनदहाड़े युवक की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम….

चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी, दिनदहाड़े युवक की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम….

 रायपुर। राजधानी रायपुर से दिनदहाड़े चाकूबाजी का मामला सामने आया है। आरोपी ने विवाद के बाद युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र के नगर निगम कॉलोनी का है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देकर फरार आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान गोपी निषाद के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, गोपी निषाद उर्फ मंगल सुबह से शराब और गोली के नशे में धुत्त था। आज मंगलम भवन के सामने आरोपी शुभम साहू और गोपी निषाद के बीच नशे को लेकर मामूली विवाद हुआ। इस दौरान शुभम साहू ने गोपी निषाद के शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसके बाद गोपी निषाद की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना के बाद पुलिस मामले की पतासाजी में जुट गई है। साइबर पुलिस की मदद से पुलिस ने आरोपी शुभम साहू को मेकाहारा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि आरोपी शुभम साहू पहले भी हत्या का प्रयास, मारपीट और चोरी जैसे अपराधों में जेल जा चुका है।

Police Transfer ब्रेकिंग : इस जिले में थाना प्रभारियों के हुए तबादले, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखें आदेश…!!

Police Transfer ब्रेकिंग : इस जिले में थाना प्रभारियों के हुए तबादले, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखें आदेश…!!

 महासमुंद। जिले के पुलिस अधीक्षक ने विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी के निर्देश पर जिले के चार थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसी तरह तीन चौकियों के प्रभारी भी बदल दिए गये है। जारी सूची के मुताबिक निरीक्षक चंद्रकांत साहू कुरुद की जगह अर्जुनी के जबकि निरीक्षक राजेश जगत कुरुद के नए प्रभारी होंगे।

देखें लिस्ट….

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने इस तारीख तक EOW की रिमांड में भेजा

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने इस तारीख तक EOW की रिमांड में भेजा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले के आरोपी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सोमवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। जहां विशेष कोर्ट ने कवासी लखमा को 11 अप्रैल तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर भेज दिया है। यह दूसरी बार है जब ईओडब्ल्यू ने कवासी लखमा को रिमांड पर लिया है।

बीते महीने छत्तीसगढ़ के दो हजार करोड़ से अधिक के शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने एपी त्रिपाठी समेत तीन को जमानत दे दी थी। घोटाले में आरोपी पूर्व IAS अनिल टूटेजा और अनवर ढेबर को कोई राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका को ख़ारिज कर दिया है। चर्चित शराब घोटाले में जेल में बंद एपी त्रिपाठी,अनुराग द्विवेदी और दीपक दुआरी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है।

छत्तीसगढ़ में आज से ‘सुशासन तिहार’, तीन चरणों में चलेगा अभियान

छत्तीसगढ़ में आज से ‘सुशासन तिहार’, तीन चरणों में चलेगा अभियान

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार आज से प्रदेशभर में सुशासन तिहार अभियान की शुरुआत कर रही है। यह विशेष अभियान तीन चरणों में संचालित होगा, जिसका उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और पारदर्शी शासन को बढ़ावा देना है।

अभियान का चरणबद्ध कार्यक्रम:
पहला चरण (8 से 11 अप्रैल): इस चरण में आम जनता से शिकायतों और समस्याओं से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
दूसरा चरण (अप्रैल–मई): प्राप्त आवेदनों का विभागवार निराकरण किया जाएगा।
तीसरा चरण (5 से 31 मई 2025): समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहाँ समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री साय ने हाल ही में राज्य के सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर इस अभियान की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बाद सभी जिलों में तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं और अधिकारियों ने बैठकों के माध्यम से रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

 फेसबुक में की दोस्ती, फिर घर आकर दिया इस घटिया हरकत को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार…..

फेसबुक में की दोस्ती, फिर घर आकर दिया इस घटिया हरकत को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार…..

 रायगढ़। सोशल मीडिया पर जान-पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 28 वर्षीय पीड़िता ने आज थाना पुसौर पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2024 में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से मीनकेतन पाव (27 वर्ष), निवासी थाना जूटमिल क्षेत्र से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन पर बातचीत बढ़ी और मीनकेतन ने युवती को शादी का झांसा दिया। पीडिता के मुताबिक, 6 अप्रैल को उसके गांव बारात आई थी, जिसमें मीनकेतन भी शामिल था। बारात के दौरान मीनकेतन ने युवती से फोन पर संपर्क किया और घर का पता पूछकर सीधे उसके घर आ पहुंचा।

इस दौरान मीनकेतन युवती से बातचीत करते हुए जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर शादी से साफ इंकार कर दिया। खुद को ठगा महसूस कर युवती ने अपने परिजनों के साथ थाना पुसौर पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 85/2025 धारा 69 बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता के अनुरूप) के तहत मामला दर्ज किया और टीम बनाकर आरोपी मीनकेतन पाव को हिरासत में ले लिया। मेडिकल जांच सहित समस्त विधिक प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

महिला अपराधों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए एसपी दिव्यांग कुमार पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के साथ उप निरीक्षक संध्या कोका, उनि कुंदन लाल गौर, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन बैरागी और महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना एवं स्टाफ की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों पर त्वरित व कठोर कार्रवाई की नीति आगे भी जारी रहेगी।

“धरोहर” में सजी जनजातीय विरासत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया प्रथम संस्करण का विमोचन…

“धरोहर” में सजी जनजातीय विरासत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया प्रथम संस्करण का विमोचन…

 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में जशपुर जिले की समृद्ध जनजातीय विरासत को समर्पित “धरोहर” पत्रिका के प्रथम संस्करण का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह पत्रिका न केवल जनजातीय अस्मिता को सहेजने का कार्य कर रही है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विविधता को भी उजागर कर रही है।

यह एक प्रेरणादायक प्रयास है, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखेगा। जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित “धरोहर” पत्रिका का उद्देश्य जिले की विविध जनजातियों की पारंपरिक पहचान, संस्कृति, रीति-रिवाज, तीज-त्योहार, परंपरागत वेशभूषा, आभूषणों और पीढ़ियों से चली आ रही सामाजिक विरासत को संजोना और भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना है। इस विशेष अवसर पर विभिन्न जनजातीय समाज के प्रमुख एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को 63 करोड़ रूपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की दी सौगात…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को 63 करोड़ रूपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की दी सौगात…

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को 63 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने जिला मुख्यालय जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में 59.75 करोड़ रुपये के 22 कार्यों का भूमिपूजन और 3.64 करोड़ रुपये के 5 कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें जय स्तंभ चौक के सौंदर्यीकरण, छात्रावासों के निर्माण, सामुदायिक भवन, कम्पोस्ट सेंटर और आरआर सेंटर जैसी जनोपयोगी परियोजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा भूमिपूजन किए गए कार्यों में नगर पालिका परिषद, पुलिस विभाग, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल और पंचायत एवं ग्रामीण सड़क विकास विभाग से जुड़े 22 महत्वपूर्ण विकास कार्य सम्मिलित हैं। इनमें बीटी रोड, सीसी रोड, नालियों और स्टॉर्म वॉटर ड्रेन, सामुदायिक भवन, सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, स्ट्रीट लाइट विस्तार, तालाब और पार्क उन्नयन, छात्रावास भवन और सड़क निर्माण कार्य प्रमुख हैं।

जय स्तंभ चौक सौन्दर्यीकरण और उन्नयन कार्य का लोकार्पण –

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जशपुर के जय स्तंभ चौक में 23 लाख 86 हजार की लागत से कराये गए सौन्दर्यीकरण और उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। भारत के स्वतंत्रता दिवस कीे यादगार के रूप में स्थापित जय स्तंभ चौक का उन्नयन कार्य किया गया है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि जय स्तंभ चौक वर्षों तक आने वाली पीढ़ियों को हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग बलिदान और राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा देता रहेगा, राष्ट्रसेवा हेतु सभी को प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि यह परियोजनाएं जशपुर जिले के समग्र विकास और नागरिकों की सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि करेंगी। उन्होंने सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम में सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया फैसला,इस आईपीएस पर चल रही विभागीय जांच खत्म,जानें क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया फैसला,इस आईपीएस पर चल रही विभागीय जांच खत्म,जानें क्या है पूरा मामला

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने IPS रजनेश सिंह के खिलाफ चल रही विभागीय जांच को समाप्त करने का निर्णय लिया है। भूपेश बघेल के कार्यकाल के दौरान उन पर और पूर्व डीजी पर गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिनके संबंध में ACB-EOW ने अदालत में क्लोजर रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। इस रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार ने IPS रजनेश सिंह के खिलाफ चल रही विभागीय जांच को समाप्त कर दिया है।

क्लोजर रिपोर्ट की खास बातें

साल 2019 में कांग्रेस सरकार के दौरान, तत्कालीन डीजी मुकेश गुप्ता और आईपीएस रजनेश सिंह पर रमन सिंह की सरकार के समय में हुए नान घोटाले के सिलसिले में बिना अनुमति फोन टेपिंग और दस्तावेजों में हेराफेरी के आरोप लगाए गए थे। इसके परिणामस्वरूप, भूपेश सरकार ने इन दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया और इनके खिलाफ गैर जमानती धाराओं में FIR भी दर्ज की। इस मामले में एसीबी ने अदालत में एक क्लोजर रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि बिना अनुमति के इंटरसेप्शन का आरोप पूरी तरह से निराधार है। रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि जो भी इंटरसेप्शन हुआ, वह कानूनी और वैध तरीके से किया गया था। इसलिए, दोनों FIR को रद्द करने की मांग की गई थी।

कैट ने निलंबन को अनुचित ठहराया था

इस पूरे घटनाक्रम के बाद IPS मुकेश गुप्ता लगभग तीन वर्षों तक निलंबित रहे। इस अवधि में उन्होंने अपने निलंबन आदेश को कैट में चुनौती दी। इसके परिणामस्वरूप, केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर सितंबर 2022 में उनका निलंबन समाप्त कर दिया गया। उसी महीने, 30 सितंबर को मुकेश गुप्ता ने सेवा से रिटायरमेंट ले लिया। इसी प्रकार, IPS रजनेश सिंह ने भी अपने निलंबन आदेश को कैट में चुनौती दी थी। कैट ने उनके निलंबन को गलत मानते हुए उन्हें बहाल करने का आदेश दिया। अब राज्य सरकार ने इस मामले में IPS रजनेश सिंह के खिलाफ चल रही विभागीय जांच को समाप्त कर दिया है।

बर्खास्त शिक्षकों के समर्थन में उतरे सांसद बृजमोहन, सीएम को लिखा पत्र, समकक्ष पदों पर समायोजन की रखी मांग

बर्खास्त शिक्षकों के समर्थन में उतरे सांसद बृजमोहन, सीएम को लिखा पत्र, समकक्ष पदों पर समायोजन की रखी मांग

युवाओं का भविष्य बर्बाद न हो, इसके लिए मैं हर संभव प्रयास करूँगा: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर : रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश के 2621 बर्खास्त बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर इन शिक्षकों को ONE TIME EXEMPTION (एक बार छुट) प्रदान करते हुए प्रयोगशाला सहायक/ व्यायाम शिक्षक जैसे समकक्ष पदों पर समायोजित करने की मांग की है।

अग्रवाल ने अपने पत्र में यह स्पष्ट किया कि वर्ष 2023 में राज्य सरकार द्वारा जारी की गई भर्ती प्रक्रिया में तकनीकी कारणों से नियुक्त सहायक शिक्षकों को 16 माह की सेवा के उपरांत बर्खास्त कर दिया गया। यह निर्णय इन शिक्षकों और उनके परिवारों पर आर्थिक और मानसिक संकट बनकर टूटा है। अधिकतर शिक्षक मध्यम वर्गीय व बीपीएल परिवारों से आते हैं और अब बेरोजगारी के चलते उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि ये युवा राज्य की शिक्षा व्यवस्था का हिस्सा बन चुके थे और आज वे मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक पीड़ा से गुजर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि राज्य सरकार संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए इन शिक्षकों को समकक्ष पदों पर एक बार की विशेष छूट (ONE TIME EXEMPTION) के माध्यम से समायोजित करे।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य के मिडिल और हाई स्कूलों में प्रयोगशाला सहायक जैसे कई समकक्ष पद रिक्त हैं, जिन पर इन योग्यताधारी बर्खास्त शिक्षकों को समायोजित किया जा सकता है। सांसद ने यह मांग की है कि राज्य सरकार संवेदनशीलता दिखाते हुए संविधान के अनुच्छेद 21 के अनुरूप जीवन रक्षा के अपने कर्तव्यों का पालन करे और इन शिक्षकों के भविष्य को अंधकारमय होने से बचाए।

श्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, “सत्ता में होने का अर्थ केवल शासन करना नहीं, पीड़ितों के आँसू पोंछना भी है। ये शिक्षक सिर्फ रोजगार नहीं, प्रदेश की भविष्य की नींव को संवारने वाले थे। मैं माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन करता हूँ कि इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर जल्द निर्णय लें।”
श्री अग्रवाल के इस हस्तक्षेप से बर्खास्त शिक्षकों में आशा की नई किरण जगी है।

CG: बिजली विभाग की लापरवाही के चलते खतरे में नन्हे मुन्हें बच्चों का भविष्य, आखिर क्यों हैं बिजली विभाग के अधिकारी मौन?

CG: बिजली विभाग की लापरवाही के चलते खतरे में नन्हे मुन्हें बच्चों का भविष्य, आखिर क्यों हैं बिजली विभाग के अधिकारी मौन?

 जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ विद्युत विभाग सब स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुथूर में विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते नन्हे-मुन्ने बच्चों का भविष्य आज अंधकार में नजर रहा है.

बता दे की कुछ दिन पहले ग्राम पंचायत कुथूर में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण घरों की बिजली चली गई थी जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा लगातार जिम्मेदार अधिकारियों को दी जा रही थी, मगर विद्युत विभाग के अधिकारी कुंभकरण की निद्रा में सो रहे थे जिसके चलते आज बच्चों का भविष्य अंधकार में हैं, नन्हे मुन्हें बच्चों का भविष्य इसलिए अंधकार में है क्योंकि वर्तमान में अभी वार्षिक बोर्ड परीक्षा चल रहा है जहां गांव में बिजली न होने के कारण बच्चे गर्मी और अंधेरों में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, बार बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी मौन है।

 
 छत्तीसगढ़ की नई धमनी बनेगी खरसिया-परमलकसा 5वीं-6वीं रेल लाइन, मिलेगा बंपर रोजगार : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

छत्तीसगढ़ की नई धमनी बनेगी खरसिया-परमलकसा 5वीं-6वीं रेल लाइन, मिलेगा बंपर रोजगार : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

 रायपुर : केंद्रीय कैबिनेट की ओर से मंजूर खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा रेल प्रोजेक्ट के बारे में रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को रेल भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ की रेल कनेक्टिविटी को बदलने वाला है । इस प्रोजेक्ट पर 8741 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इससे पूरे छत्तीसगढ़ को एक छोर से दूसरे छोर तक कवरेज मिलेगा । रेल मंत्री ने कहा कि खरसिया-परमलकसा 5वीं-6वीं रेल लाइन छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क की नई धमनी की तरह है। यह ओडिशा की सीमा से महाराष्ट्र की सीमा तक रेल नेटवर्क की सुविधा प्रदान करेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि यह भारत के सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक है । इससे छत्तीसगढ़ के रायगढ़, जांजगीर चाँपा, बिलासपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे जिले जुड़ेंगे । इसके तहत 21 स्टेशन बनेंगे, 48 बड़े ब्रिज और साथ ही 349 माइनर ब्रिज, 14 फ्लाईओवर और 184 अंडर पास का निर्माण होगा । स्थानीय स्तर पर निवासियों को दिक्कत ना हो इसके लिए 5 रेल फ्लाईओवर भी निर्मित किए जाएंगे ।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में 278 किलोमीटर रूट में 615 किलोमीटर लंबी पटरियां बिछाई जाएंगी। इस रूट के निर्माण के बाद 8 से ज्यादा मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जाएगा । इस रेल नेटवर्क के निर्माण से करीब 22 करोड़ लीटर डीजल बचेगा और रेलवे को लगभग 2500 करोड़ रुपये के डीजल की बचत होगी । रेल मंत्री ने कहा कि भगवान राम के वनवास के दौरान माता शबरी के प्रसंग से जुड़े लक्ष्मी नारायण मंदिर का भी इस रेल नेटवर्क से संपर्क स्थापित होगा । बलौदा बाजार और खरसिया जैसे सीमेंट उत्पादन के बड़े इंडस्ट्रियल हब भी इस नेटवर्क से जुड़ेंगे ।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए रेलवे अब बायपास पद्धति को अपना रही है । इसके तहत मालगाड़ी को शहर के बाहर से निकालने पर जोर दिया जा रहा है । वहीं यात्री गाड़ियों को शहर के अंदर एंट्री दी जाएगी । इस रेल लाइन के निर्माण के दौरान भी इस पर फोकस रहेगा । साथ ही छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत कोसा सिल्क के उत्पादन वाले इलाके भी रेल लाइन के जरिए जुड़ेंगे । इसके चलते 2 करोड़ मानव दिवस रोजगार उत्पन्न होगा ।

रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का रेलवे बजट अब 22 गुना बढ़कर लगभग 6900 करोड़ से ज्यादा हो गया है । साथ ही 2014 के बाद छत्तीसगढ़ में रेलवे के काम में अभूतपूर्व तेजी आई है । इसके तहत 1,125 किमी नए ट्रैक बने हैं, जोकि दुबई के पूरे रेलवे नेटवर्क से ज्यादा है ।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेलवे का कुल निवेश 47 हजार करोड़ से अधिक है । इसके तहत 32 स्टेशनों का पुनर्निर्माण हो रहा है, और इन्हें पूरी तरह नया बनाया जा रहा है । इनमें से कई स्टेशनों के विकास का कार्य इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा।

राज्य के महत्वपूर्ण रेल प्रोजेक्ट्स की जानकारी देते हुए रेल मंत्री ने कहा कि दल्लीराजहरा से रावघाट नई लाइन पूरी होने वाली है । अब इसके आगे रावघाट से जगदलपुर रेल लाइन के डीपीआर बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है । वैसे ही गेवरा-पेन्ड्रा रोड नई लाइन पर भी तेजी से काम चल रहा है । साथ ही राजनांदगांव से नागपुर तीसरी लाइन, झारसुगड़ा से बिलासपुर चौथी लाइन, रायपुर-केन्द्री-धमतरी से अभनपुर-राजिम लाइन का गेज कन्वर्जन करके ब्रॉड गेज बनाया जा रहा है । राजनांदगांव से डोंगरगढ़ चौथी लाइन, जगदलपुर से कोरापुट की डबलिंग, धरमजयगढ़ से कोरबा नई लाइन, अनूपपुर से अंबिकापुर के दोहरीकरण के लिए पर्याप्त फंड दिए गए हैं । रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने जिन उम्मीदों के साथ डबल इंजन की सरकार बनाई है, उसे पूरा करने का काम भारतीय रेल कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आई है, छत्तीसगढ़ में रेलवे से जुड़ा हजारों करोड़ का काम हो रहा है । नई परियोजना से छत्तीसगढ़ के अनेक जिले जुड़ते हैं, यह राज्य के लिए सौभाग्य की बात है । स्टेशनों के विकास के लिए सरकार ने करोड़ों का फंड दिया है, इससे रेलवे और छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदलेगी।

छत्तीसगढ़ के विकास के लिए खरसिया – परमलकसा रेल परियोजना एक ऐतिहासिक कदम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को  धन्यवाद देते हुए कहा कि खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा रेल परियोजना जैसी महत्त्वपूर्ण सौगात से छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई गति मिलेगी। यह रेल परियोजना जांजगीर-चांपा, सक्ती, बलौदा बाजार, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे प्रमुख जिलों को जोड़ेगी। इससे इन जिलों के नए अवसर मिलेंगे। लोगों को रोजगार मिलेगा। बलौदाबाजार और जांजगीर अब उद्योगों के लिए नया हब बनकर उभरेंगे। यह क्षेत्र लाइमस्टोन (चूना पत्थर) से समृद्ध है। रेल संपर्क बेहतर होने से यहां सीमेंट उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि नया रायपुर तक सीधी रेल लाइन से राजधानी का संपर्क मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों से और बेहतर होगा। परियोजना से माल परिवहन तेज होगा, जिससे उद्योगों की लॉजिस्टिक लागत में कमी आएगी। इससे कृषि उत्पादों, खनिजों और निर्माण सामग्री के ट्रांसपोर्ट को भी बल मिलेगा। इससे नया रायपुर के विकास को नई दिशा और रफ्तार मिलेगी।

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी राज्यमंत्री तोखन साहू  ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए मंजूर किए गए इस परियोजना के लिए खुशी जाहिर करते हुए समस्त छत्तीसगढ़ के निवासियों की तरफ से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं  केंद्र सरकार का धन्यवाद किया 

रेल मंत्री ने ली महत्वपूर्ण बैठक, सांसद बृजमोहन ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं और यात्री सेवाओं में सुधार का मुद्दा उठाया

रेल मंत्री ने ली महत्वपूर्ण बैठक, सांसद बृजमोहन ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं और यात्री सेवाओं में सुधार का मुद्दा उठाया

  • राज्य को 'विकास के फास्ट ट्रैक' पर लाने का प्रयास: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को एक ऐतिहासिक सौगात दी है। 8741 करोड़ रुपये की लागत वाली खरसिया-नवा रायपुर-परमलकसा रेल परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी मिली है। यह परियोजना राज्य के लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

इस परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, रायपुर डीआरएम समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिसमे परियोजना और रेलवे से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे परियोजना को प्राथमिकता मिलना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने लोकसभा में भी इस विषय को प्रभावी ढंग से उठाया था और माननीय प्रधानमंत्री व रेल मंत्री से मिलकर इस पर विस्तृत चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल एक रेल लाइन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के विकास की नया ट्रैक है।

यह परियोजना बलौदाबाजार जैसे उन क्षेत्रों को रेलवे नेटवर्क से जोड़ेगी, जो अब तक इससे वंचित थे। इससे युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नये अवसर सृजित होंगे। कोयला, सीमेंट और लौह अयस्क जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उत्पादन और परिवहन को भी नई गति मिलेगी।

खरसिया-नवा रायपुर-परमलकसा 5वीं एवं 6वीं रेल लाइन के रूप में स्वीकृत इस परियोजना से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक नक्शे में ऐतिहासिक बदलाव की संभावनाएं बनेंगी।

बैठक के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं के विस्तार और यात्री सेवाओं में सुधार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने रायपुर से विभिन्न गंतव्यों के लिए संचालित ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की मांग की, साथ ही रायपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत विकसित करने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सरोना सहित क्षेत्र के अन्य रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके।

इसके अतिरिक्त गोंदिया-बल्हारशाह दोहरीकरण परियोजना को भी मंजूरी दी गई है, जिससे छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच यातायात की सुगमता और औद्योगिक सहयोग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ की आवश्यकता और क्षमता को पहचानते हुए राज्य को ‘विकास के फास्ट ट्रैक’ पर लाने का कार्य किया है। यह परियोजना छत्तीसगढ़ के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेगी और राज्य को आत्मनिर्भर भारत के सपने के और करीब ले जाएगी।

दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान को मिली कामयाबी, 31 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान को मिली कामयाबी, 31 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

 दंतेवाड़ा/नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से एक के बाद एक सकारात्मक संकेत सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय 26 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ने और मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है।

इन नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक (SP) गौरव रॉय के सामने आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वालों में कई नक्सली कई वर्षों से संगठन से जुड़े थे और विभिन्न हिंसक घटनाओं में शामिल रहे हैं। सबसे खास बात यह रही कि आत्मसमर्पण करने वालों में तीन नक्सलियों पर कुल 4 लाख 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इनका नाम सुरक्षा एजेंसियों की वांछित सूची में शामिल था।

पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत आवश्यक सहायता और सुविधा प्रदान की जाएगी। SP गौरव रॉय ने बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा बलों और प्रशासन की संयुक्त रणनीति का परिणाम है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने भी स्वीकार किया कि वे हिंसा और भटकाव से तंग आकर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं। पुलिस और प्रशासन ने सभी का स्वागत करते हुए उन्हें बेहतर भविष्य का आश्वासन दिया है।

इधर नारायणपुर में भी 5 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, सभी नक्सलियों पर 1-1 लाख का इनाम था। जो कि कुतुल और परलकोट एरिया कमेटी के सदस्य रहे हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है।

 
नक्सलवाद पर गरमाई छत्तीसगढ़ सियासत : भूपेश बघेल का BJP पर हमला- हमारे कार्यकाल में सिमट चुके थे नक्सली, ये लोग मुफ्त की वाहवाही…

नक्सलवाद पर गरमाई छत्तीसगढ़ सियासत : भूपेश बघेल का BJP पर हमला- हमारे कार्यकाल में सिमट चुके थे नक्सली, ये लोग मुफ्त की वाहवाही…

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाकों को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। केंद्र सरकार द्वारा राजनांदगांव, खैरागढ़ और कवर्धा को नक्सल प्रभावित जिलों की सूची से हटाने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि नक्सलवाद का प्रभाव पहले ही कांग्रेस शासन में काफी हद तक कम हो गया था, और अब बीजेपी मुफ्त में श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।

नक्सली प्रभाव कांग्रेस शासन में ही घटा था

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, हमारे शासनकाल में बस्तर क्षेत्र में कैंप स्थापित किए गए, सड़कें बनाई गईं, और आदिवासियों को राशन कार्ड व आधार कार्ड जैसी बुनियादी सुविधाएं दी गईं। खुद केंद्रीय गृह मंत्री ने बस्तर आकर इसकी स्थिति को देखा था। कांग्रेस सरकार ने केशकाल और कोंडागांव जैसे इलाकों को नक्सल मुक्त किया, जबकि बीजेपी शासन में 600 गांवों को खाली कराया गया था। उन्होंने आगे कहा कि वन अधिकार पट्टा भी कांग्रेस शासनकाल में ही लोगों को मिला, और बस्तर को मलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए गए। पूर्व सीएम ने कहा गृहमंत्री झूठ बोलकर चले गए, यह दुर्भाग्यजनक बात है।

भारतमाला परियोजना और स्वास्थ्य घोटालों पर सवाल

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र की भारतमाला परियोजना पर सवाल उठाते हुए पूछा कि इस प्रोजेक्ट की जांच कब होगी? विपक्ष लगातार CBI जांच की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार चुप है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में भी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं, जिनकी जांच अब तक शुरू नहीं की गई है। जब डबल इंजन की सरकार होने का दावा किया जाता है, तो फिर घोटालों की जांच क्यों नहीं हो रही?

सुशासन दिवस सिर्फ टाइमपास

सरकार द्वारा सुशासन दिवस मनाने की घोषणा पर भी बैज ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, राज्य में अराजकता का माहौल है। यह तक स्पष्ट नहीं है कि सरकार चला कौन रहा है। ऐसे में ‘सुशासन दिवस’ केवल टाइमपास है।

चापलूसी करने वालों को पद

राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं और निगम-मंडलों की नियुक्तियों को लेकर भी कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला। बीजेपी में गुटबाजी उभर चुकी है। मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर चापलूसी करने वालों को पद बांटे जा रहे हैं। अगर निगम-मंडल में यह हाल है, तो मंत्रिमंडल का क्या हाल होगा?

महाधिवेशन से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

कांग्रेस के आगामी दो दिवसीय महाधिवेशन को लेकर दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ से दो नेता इसमें भाग लेने गुजरात जाएंगे। इस अधिवेशन में संगठन को मजबूती देने वाले निर्णय लिए जाएंगे। जिला अध्यक्षों को अधिक अधिकार देकर पारदर्शिता लाई जाएगी और उन्हें कार्ययोजना के साथ टास्क सौंपा जाएगा।

राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता अहमदाबाद रवाना, राहुल गांधी भी रहेंगे मौजूद

राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता अहमदाबाद रवाना, राहुल गांधी भी रहेंगे मौजूद

रायपुर। अहमदाबाद में मंगलवार से शुरू हो रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने प्रदेश के कई नेता सोमवार दोपहर रवाना हुए। बता दें, कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद में होगा। अधिवेशन में शामिल होने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, शिवकुमार डहरिया, धनेन्द्र साहू सहित कई नेता सोमवार दोपहर नियमित विमान से अहमदाबाद रवाना हुए।

इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ से एआईसीसी के 55 प्रतिनिधियों को शामिल होने न्यौता दिया गया है। जिसमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल के अलावा पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, संतराम नेताम, प्रेमसाय सिंह टेकाम, उमेश पटेल, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, केटीएस तुलसी, ज्योत्सना महंत, देवती कर्मा, गुरुमुख सिंह होरा, गिरीश देवांगन सहित अन्य नेता शामिल हैं

Diesel-Petrol Prices: सरकार ने बढ़ाई डीजल-पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी, जानें नई कीमत

Diesel-Petrol Prices: सरकार ने बढ़ाई डीजल-पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी, जानें नई कीमत

 Diesel-Petrol Prices: भारत सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। जिसके कारण एकबार फिर ईंधन की कीमतों में उछाल आ सकता है। हालांकि, सरकार की ओर से इनकार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया कि डीजल पेट्रोल पर 2 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है, लेकिन आम आदमी की जेब पर फर्क नहीं पड़ेगा। इसकी क्रूड आयल (कच्चे तेल) की घटी हुई कीमतों से इसे एडजस्ट किया जाएगा।

केंद्र सरकार कंपनियों से अभी पेट्रोल पर 19.90 रुपए और डीजल पर 15.80 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूलती थी, जिसे बढ़ाकर 21.90 और 17.80 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पेट्रोलिय मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी की डीजल पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे।

क्रूड ऑयल निचले स्तर पर

बता दें कि सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसला ऐसे समय में लिया है, जब कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की की कीमतें 4 साल के निचले स्तर पर हैं। पिछले सप्ताह ब्रेंट क्रूड के दाम 12% गिरे हैं। सोमवार को भी इसके बाद 4% घटकर 64 डॉलर प्रति बैरल नीचे आ गए हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो आगामी दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी गिर सकती हैं।

रोज रिवाइज होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जून 2010 तक सरकार निर्धारित करती थी। हर 15 दिन में रेट में बदलाव किया जाता था, लेकिन 26 जून 2010 के बाद सरकार ने कीमत निर्धारण करने की जिम्मेदारी पेट्रोलियम कंपनियों को सौंप दी। ऑयल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमत, एक्सचेंज रेट, टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन सहित अन्य खर्चों को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतें प्रतिदिन रिवाइज करती हैं।

जानें कैसे तय होती हैं पेट्रोल डीजल की कीमतें?

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मुख्यत: 4 घटाक शामिल हैं। इनमें क्रूड ऑयल (कच्चे तेल) का मूल्य, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लिया जाने वाला टैक्स और फ्यूल की डिमांड प्रमुख हैं। इसके अलावा ट्रांसपोर्टेशन चार्ज और डीलर का कमीशन प्रतिदिन सेम रहता है। जिसके कारण इसका असर ज्यादा नहीं पड़ता।

घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए हुआ महंगा, उज्जवला योजना वाले भी प्रभावित, जानें नए रेट

घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए हुआ महंगा, उज्जवला योजना वाले भी प्रभावित, जानें नए रेट

 आम आदमी की रसोई पर फिर से महंगाई की मार पड़ी है। केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। अब उज्जवला योजना के लाभार्थियों को भी ज्यादा कीमत चुकानी होगी। नई दरें आज रात 12 बजे से लागू होंगी।

नई कीमतें क्या होंगी?

अब तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर 808 रुपए में मिलता था, लेकिन बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 858 रुपए हो जाएगी। वहीं, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाला सिलेंडर अब 500 की बजाय 550 रुपए में मिलेगा।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि एलपीजी के प्रति सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ेगी। यह एक ऐसा कदम है जिसकी हम आगे चलकर समीक्षा करेंगे. हम हर 2-3 सप्ताह में इसकी समीक्षा करते हैं। इसलिए, आपने जो उत्पाद शुल्क में वृद्धि देखी है, उसका बोझ पेट्रोल और डीजल पर उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा। उस उत्पाद शुल्क वृद्धि का उद्देश्य तेल विपणन कंपनियों को 43,000 करोड़ रुपये की भरपाई करना है, जो उन्हें गैस के हिस्से पर हुए नुकसान के रूप में हुआ है।