BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को दी बड़ी सौगात, दो महाविद्यालयों की होगी स्थापना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को दी बड़ी सौगात, दो महाविद्यालयों की होगी स्थापना

 जशपुरनगर -  छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार प्रभावी कदम उठा रहे हैं। अब मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले के फरसाबहार , करडेगा महाविद्यालयों के संचालन के लिए शिक्षकीय और कार्यालयीन कर्मचारियों की पदस्थापना की स्वीकृति दी है। इस कदम से प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में  युवाओं को उच्च शिक्षा के अवसर मिलने की दिशा में एक नया अध्याय शुरू होगा।

मुख्यमंत्री की इस पहल से जशपुर जिले के फरसाबहार, दुलदुला के करडेगा ,बस्तर के नगरनार और किलेपाल में नवीन महाविद्यालयों का संचालन संभव हो सकेगा। छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षाविभाग ने इन महाविद्यालयों के लिए एक-एक प्राचार्य, 48 सहायक प्राध्यापक, 4 ग्रंथपाल, 4 क्रीड़ाधिकारी और 4 प्रयोगशाला सहायक पदों को स्वीकृति दी है। अब राज्य सरकार इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करेगी।

जशपुर जिले के छात्रों के लिए बड़ी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस कदम से जशपुर जिले के छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जिले के फरसाबहार और दुलदुला के करडेगा में महाविद्यालयों के स्थापना से स्थानीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्र में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।फरसाबहार में लंबे समय से महाविद्यालय की मांग की जा रही थी।अब यहाँ महाविद्यालय स्थापित होने से यहाँ के छात्रों को तपकरा या बागबहार की ओर दौड़ने की आवश्यकता नहीं होगी। विशेष रूप से छात्राओं को इस पहल से घर के पास ही उच्च शिक्षा की सुविधा मिलेगी।

वहीं, दुलदुला ब्लॉक के करडेगा में चारों ओर घने जंगल हैं, और छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए ब्लॉक मुख्यालय दुलदुला जाना पड़ता था।अब यहाँ भी महाविद्यालय के संचालन से छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में होने वाली दिक्कतें समाप्त हो जाएंगी।

प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण कदम

इस कदम के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह राज्य के युवा और शिक्षा क्षेत्र के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश में उच्च, तकनीकी और स्वास्थ्य शिक्षा के विस्तार के लिए इस तरह के कदम शिक्षा के स्तर को सुधारने और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में सहायक साबित होंगे।मुख्यमंत्री के इस पहल का जशपुर जिले के छात्रों और उनके परिवारों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा उनका आभार व्यक्त किया है।v

Crime : आँगन में मिला पति-पत्नी का खून से सना शव, दंपति की बेरहमी से हत्या — इलाके में मची सनसनी

Crime : आँगन में मिला पति-पत्नी का खून से सना शव, दंपति की बेरहमी से हत्या — इलाके में मची सनसनी

 रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड्रा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि भेंड्रा के आश्रित ग्राम कपाटडेरा में एक दंपति की निर्मम हत्या कर दी गई। यह घटना पूरे क्षेत्र में सनसनी का विषय बनी हुई है।

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात लगभग 9 बजे गुरुवार सिंह राठिया (उम्र 35 वर्ष, पिता गौटिया राठिया) और उनकी पत्नी मनीषा राठिया (उम्र 30 वर्ष) अपने घर में थे। देर रात दोनों की लाश घर के आँगन में खून से लथपथ हालत में पाई गई। शव के आसपास खून के छींटे बिखरे पड़े थे, जिससे स्पष्ट होता है कि घटना बेहद निर्दयता से अंजाम दी गई।

घटना की सूचना ग्राम भेंड्रा के सरपंच हेम सिंह राठिया और कोटवार द्वारा घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि दो लोगों द्वारा मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

CG : तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

CG : तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

 बीजापुर। जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम हिरोलीपारा में 3 से 5 साल उम्र के तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सोमवार (21 अक्टूबर) की दोपहर बच्चों के शव तालाब में तैरते मिले, जिससे गांव में मातम छा गया।

मृतकों में नवीन हपका (3 वर्ष), मनीता हपका (5 वर्ष) और दिनेश कोरसा (3 वर्ष) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे। इसी दौरान फूल निकालने के लिए वे पानी में उतर गए और गहरे पानी में डूब गए।

घटना के वक्त नवीन और मनीता के पिता मोटू हपका गाय चराने गए थे। लौटने पर जब उन्होंने बच्चों को नहीं देखा तो तलाश शुरू की। तालाब के किनारे कपड़े तैरते देख उन्होंने ग्रामीणों को बुलाया। तलाश के बाद तीनों के शव तालाब से निकाले गए।

ग्रामीणों के मुताबिक, इसी तालाब में पहले भी डूबने की एक घटना हो चुकी है। हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। मंगलवार को शवों का पोस्टमॉर्टम बीजापुर जिला अस्पताल में किया गया, जिसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

 

Happy Bhai Dooj : आज भाई दूज पर भेजे ये प्यार भरे बधाई संदेश

Happy Bhai Dooj : आज भाई दूज पर भेजे ये प्यार भरे बधाई संदेश

 Happy Bhai Dooj : भाई-बहन के रिश्ते और प्यार का त्योहार होता है भाई दूज के दिन बहन अपने भाई के माथे पर चंदन का तिलक लगाती हैं और लंबी आयु की कामना करती हैं। भाई अपनी बहन को गिफ्ट देते हैं और इस मिठाई पकवान खाकर इस त्योहार की खुशियां मनाते हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन यमुना मैय्या ने अपने भाई यम को अपने घर बुलाया था और अपने हाथ का बना भोजन खिलाया था। यमराज ने यमुना से वादा किया कि इसी तरह जो बहन अपने भाई को अपने घर बुलाकर भोजन कराएगी उसे लंबी आयु प्राप्त होगी। इस दिन यमुना नदी में भाई बहन हाथ पकड़कर डुबकी भी लगाते हैं, ताकि उनका रिश्ता हमेशा खुशहाल बना रहे।

भाईदूज के मैसेज, शुभकामनाएं और बधाई संदेश

हैप्पी भाई दूज

फूलों का तारों का सबका कहना है,

एक हजारों में मेरी बहना है।

भाई दूज की खूब शुभकामनाएं

 

भाई-बहन का यह अनमोल रिश्ता है अटूट,

बना रहे यह बंधन हमेशा मजबूत।

हैप्पी भाई दूज 2025

 

भाई दूज के इस मौके पर

बहन तुम्हारी हर मुराद हो पूरी,

हर वह चीज हो तुम्हारे पास,

जो तुम्हारे लिए जरूरी हो।

 

आ गया दिन जिसका था इंतजार,

कर लुंगी अब मैं भी अपने भाई का दीदार,

आ गया है दिन भाई दूज का,

मिल जाएगी अब मुझे खुशियां हजार

 

भाई दूज की मिठास तेरे जीवन में घुल जाए,

हर खुशी तेरी झोली में चुपके से आ जाए।

भाई दूज की शुभकामनाएं

 

भाई दूज का आया है शुभ त्योहार,

बहनों की दुआएं भाइयों के लिए हजार।

भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं 2025

 

मैं चंदन का टीका लगाऊं, मिठाई खिलाऊं,

और दुआ दूं के मेरा भाई हमेशा मुस्कुराए।

तेरी जिंदगी में कभी दुख का अंधेरा न हो,

यही कामना है भाई दूज के पावन पर्व की।

 

हर मुसीबत में तू आगे आया,

बचपन से ही तूने सब दुख मिटाया।

आज तिलक लगाकर यही दुआ है मेरी,

चिरंजीवी हो तू, भैया मेरे.. जग की सारी खुशियां हो तेरी।

 

प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ

जो दुआ मांगो, उसे तुम हमेशा पाओ

भाई दूज के त्योहार पर भैया जल्दी घर आओ

आकर अपनी बहन से तिलक लगवाओ

भाईदूज की हार्दिक शुभकामनाएं

Breaking : 40 लाख के इनामी नक्सली रामधेर समेत 50 खूंखार माओवादी आज करेंगे सरेंडर!

Breaking : 40 लाख के इनामी नक्सली रामधेर समेत 50 खूंखार माओवादी आज करेंगे सरेंडर!

 बस्तर। उत्तर बस्तर में पिछले दिनों सक्रीय करीब 208 नक्सलियों ने, माओवादी नेता रूपेश के साथ मिलकर पुलिस के सामने सरेंडर किया था। इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि उत्तर बस्तर से 50 से अधिक नक्सली जल्दी ही आत्मसमर्पण कर सकते हैं, इसमें शामिल 40 लाख का ईनामी नक्सली रामधेर, महला कैंप में आत्मसमर्पण करने की खबर है, फिलहाल अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

BREAKING: दिवाली पर टेंट लगाकर खेल रहे थे जुआ, 236 जुआरियों से दो लाख रुपए पुलिस ने किए बरामद…

BREAKING: दिवाली पर टेंट लगाकर खेल रहे थे जुआ, 236 जुआरियों से दो लाख रुपए पुलिस ने किए बरामद…

बेमेतरा/नवागढ़। दिवाली की रात जुआरियों का शौक शबाब पर था. बाकायदा टेंट लगाकर अलग-अलग फड़ों में जुआ खेला जा रहा था. पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए 22 अलग-अलग फड़ों में जुआ खेलते 236 जुआरियों को पकड़ा, जिनसे करीबन दो लाख रुपए नगद जब्त किए.

पुलिस कार्रवाई का नेतृत्व कर रहीं एसडीओपी कौशल्या साहू ने बताया कि सोमवार शाम को सूचना मिली कि मुंगेली-नवागढ़ रोड पर विनोद साहू के ईंट भट्टा के पास जुआ खेला जा रहा है.

इस पर की गई कार्रवाई में 22 अलग-अलग फड़ों में जुआ खेलते हुए 236 लोगों को पकड़ा गया है. फड़ से 51 हजार रुपए और जुआरियों के पास से एक लाख 43 हजार 548 रुपए जब्त किया गया है. इस तरह से कुल एक लाख 94 हजार 988 रुपए के साथ ताश के पत्तों के अलावा मोबाइल और बाइक को जब्त किया गया है.

 

 

CG News : घर में युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से फैली सनसनी

CG News : घर में युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से फैली सनसनी

 जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्राम खोखरा में एक घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने जब पुलिस को सूचना दी, तो जो नज़ारा सामने आया उसने सबको चौंका दिया। घर के आंगन में एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली है। पुलिस मौके पर जांच में जुट गई है। ..

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम खोखरा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर से तेज़ बदबू आने लगी। पड़ोसियों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी, तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने जब घर के आंगन की तलाशी ली, तो वहां एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली। मृतक की पहचान पंचराम देवांगन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक घर में अकेले रहता था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक मनोज देवांगन पिछले कुछ दिनों से दिखाई नहीं दे रहा था। जब बदबू तेज़ हुई, तब लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर लिया है। शुरुआती अनुमान है कि शव लगभग चार दिन पुराना है। हालांकि मौत की वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा!

फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।

ग्राम खोखरा में हुई इस रहस्यमयी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या ये स्वाभाविक मौत थी या इसके पीछे कोई साज़िश है, यह जांच के बाद ही सामने आएगा।

 
 
CG : बेटे से जेल में नहीं मिल पाने पर छलका पूर्व सीएम बघेल का दर्द, ट्वीट कर लिखी यह बात

CG : बेटे से जेल में नहीं मिल पाने पर छलका पूर्व सीएम बघेल का दर्द, ट्वीट कर लिखी यह बात

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल शराब घोटाले में जेल में बंद है। जिसके चलते दीपावली पर वो अपने बेटे से नहीं मिल पाए। इसे लेकर भूपेश बघेल ने भावुक ट्वीट कर अपनी दुख जाहिर की है।

उन्होंने लिखा है कि, दो दशक पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने बाबूजी को जेल भेजा था। लेकिन दीपावली के दिन उनसे मिलने की छूट मिल गई थी। पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की कृपा से बेटा जेल में है। आज दीपावली है पर मुझे उससे मिलने की अनुमति नहीं है। बहरहाल, सबको दीपावली की शुभकामनाएं।

कांग्रेस ने सरकार को घेरा

वहीं, ट्वीट के बाद कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, यह एक पिता की वेदना है। चैतन्य को फर्जी केस में जेल भेजा गया है। राजनीतिक द्वेष की वजह से दीपावली के दिन भी मिलने नहीं दिया गया। यह अमानवीय है।”

कांग्रेस ने इसे “एक पिता की वेदना” बताया और आरोप लगाया कि चैतन्य बघेल को “फर्जी मुकदमों” और केंद्र‑राज्य की मिली जुली कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया है। दिवाली के दिन मिलने से रोकना जनता की भावना के विपरीत है।

बता दें कि, ईडी ने 18 जुलाई 2025 को चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था। एजेंसी का दावा है कि छत्तीसगढ़ में लगभग 2,500 करोड़ के शराब घोटाले में उनका नाम है। जिसमें वे लगभग ₹1,000 करोड़ के अवैध प्रबंधन में शामिल थे। उनके खिलाफ दाखिल हुई जमानत याचिका को छत्तीसगढ़ हाई‑कोर्ट ने हाल ही में खारिज कर दिया।

 
 
Bihar Elections 2025 : कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, जानें किन नेताओं को कहां से मिला टिकट?

Bihar Elections 2025 : कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, जानें किन नेताओं को कहां से मिला टिकट?

 Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में छह प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

वाल्मीकिनगर- सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा

अररिया- अबिदुर रहमान

अमौर- जलील मस्तान

बरारी- तौकीर आलम

कहलगांव- प्रवीण सिंह कुशवाहा

सिकंदरा (SC)- विनोद चौधरी

 

राज्योत्सव में दिखेगा वायु सेना का शौर्य, सूर्यकरणी एयरोबेटिक टीम दिखाएंगे एयर शो

राज्योत्सव में दिखेगा वायु सेना का शौर्य, सूर्यकरणी एयरोबेटिक टीम दिखाएंगे एयर शो

 रायपुर। 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में भारतीय वायु सेवा की सूर्यकरणी एयरोबेटिक टीम का एयर शो होगा, जो 5 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। एयर शो की रिहर्सल 4 नवंबर को होगी। यह आयोजन युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत करेगा।

बता दें कि, पीएम मोदी 31 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आयेंगे, जहां वे राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे और नए विधानसभा और आदिवासी संग्रहालय का लोकार्पण भी करेंगे।

Weather Update: दिवाली पर 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, रायपुर में सुबह से छाए हुए हैं बादल, जानें अपने शहर का हाल

Weather Update: दिवाली पर 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, रायपुर में सुबह से छाए हुए हैं बादल, जानें अपने शहर का हाल

 रायपुर। मौसम विभाग ने सोमवार 20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। रायपुर और दुर्ग-भिलाई में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अक्टूबर में अब तक सामान्य से 85% अधिक बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर 16 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 42.7 मिमी वर्षा होती है, लेकिन इस बार अब तक 79.1 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

 किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन रद्द

बता दें कि एक दिन रविवार को बस्तर को ओडिशा और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली किरंदुल-विशाखापट्टनम रेल लाइन पर चट्टानों के बड़े टुकड़े पटरियों पर गिरने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। स्थिति को देखते हुए रेलवे ने किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन को रद्द कर दिया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 33.2°C दुर्ग में और न्यूनतम तापमान 15.8°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। अगले 5 दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

CG Crime : कलयुगी बेटे ने पिता की धारदार हथियार से की हत्या, चरित्र संदेह बना वारदात की वजह…..

CG Crime : कलयुगी बेटे ने पिता की धारदार हथियार से की हत्या, चरित्र संदेह बना वारदात की वजह…..

 रायपुर। रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे को अपने पिता और पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर शनिवार रात दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर अपने पिता की हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, घटना मजदूर नगर सरोरा की है। मृतक की पहचान देवप्रसाद सेन (45 वर्ष) पिता नाथूराम सेन के रूप में हुई है। आरोपी का नाम दिनेश कुमार सेन है, जो मृतक का पुत्र है। शनिवार रात करीब 9 बजे पिता-पुत्र के बीच घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने घर में रखे धारदार हथियार से हमला कर अपने पिता की जान ले ली।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने दूसरी जाति की लड़की से शादी की थी। पिता द्वारा घर के खर्च और पैसे न देने की बात पर टोका-टाकी करने पर आरोपी गुस्से में आ गया और वारदात को अंजाम दे दिया। इसके अलावा आरोपी को अपनी पत्नी और पिता के चरित्र पर भी संदेह था, जो हत्या की एक और बड़ी वजह बना।

घटना की जानकारी मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

CG : जनता को दीपावली के पहले शासन द्वारा दिया गया उपहार

CG : जनता को दीपावली के पहले शासन द्वारा दिया गया उपहार

 रायपुर। भारत सरकार, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत 10.33 करोड़ से अधिक आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं घरेलू एलपीजी कनेक्शन देने के उपरांत एक बार फिर दीपावली के पूर्व लोगों को उपहार देते हुए पीएमयूवाय अंतर्गत 25 लाख नवीन उज्जवला गैस कनेक्शन प्रदान करने हेतु प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। छत्तीसगढ़ में 2 लाख 23 हजार नवीन घरेलू एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने हेतु लक्ष्य प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस योजना के तहत् नवीन कनेक्शन दिए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति अभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशानुसार नवीन उज्जवला गैस कनेक्शन के लिए छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

हितग्राहियों को 15 दिनों में दिए जाएंगे नवीन कनेक्शन

विभाग द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देश अनुसार सभी जिलो में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला उज्जवला समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति द्वारा जिले में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के क्रियान्वयन एवं प्राप्त आवेदनों की समय-सीमा में निराकरण हेतु नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। योजनांतर्गत पात्र परिवारों से नवीन गैस कनेक्शन हेतु आगामी 07 दिनों में आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। जिले की गैस एजेंसियों द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण एवं सत्यापन कराकर 15 दिनों में नवीन गैस कनेक्शन जारी करने की कार्यवाही की जाएगी।

नियद नेल्ला नार योजना अंतर्गत हितग्राहियों को दी जाएगी प्राथमिकता

नियद नेल्ला नार योजना अंतर्गत आने वाले बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा जिलों में सर्वप्रथम हितग्राहियों को चिन्हांकित कर इन ग्रामों को विशेष प्राथमिकता देते हुए शत-प्रतिशत चिन्हांकित हितग्राहियों को उज्जवला गैस योजना के कनेक्शन दिए जाएंगे। पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाये जाने हेतु ऑयल कंपनियों के साथ समन्वय करते हुए सुगम नेटवर्क कनेक्टीविटी वाले क्षेत्रों का चयन कर विशेष शिविर आयोजित किये जाएंगे। योजनांतर्गत गैस कनेक्शन प्राप्ति हेतु शेष सभी 34 हजार 425 परिवारों के आवेदन चिन्हांकित ग्रामों में विशेष शिविर आयोजित कर लिए जाएंगे। दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों से प्राप्त आवेदनों के ई-केवाईसी के लिये कनेक्टीविटी वाले क्षेत्रों का चयन कर विशेष शिविर द्वारा उन्हें लाभांवित किया जायेेगा।

जिला स्तरीय उज्जवला समिति के कलेक्टर होंगे अध्यक्ष

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों में से कम से कम 05 प्रतिशत आवेदनों का सत्यापन एवं परीक्षण जिला उज्जवला समिति द्वारा किया जाएगा। इस हेतु जिले के सभी गैस एजेंसियों की बैठक कर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नवीन गैस कनेक्शन जारी करने हेतु जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तरीय उज्जवला समिति में अध्यक्ष, जिला कलेक्टर या उनके द्वारा अधिकृत कोई वरिष्ठ अधिकारी होंगे तथा समन्वयक सदस्य के रूप में जिला नोडल अधिकारी होंगे जो तेल विपणन कंपनी से होंगे। दो सदस्य अन्य दो तेल विपणन कंपनियों के अधिकारी होंगे। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी एवं दो गैर-आधिकारिक सदस्य भी समिति में सदस्य होंगे।

योजनांतर्गत नवीन कनेक्शन हेतु जारी किए गए मापदंड निर्धारित

पीएमयूवाय के अंतर्गत नवीन गैस कनेक्शन हेतु पात्रता के लिए मापदंड निर्धारित किए गए हैं। जिसके अनुसार यदि परिवार का कोई भी सदस्य 10 हजार रूपए प्रति माह से अधिक कमाता हो, घर का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी हो, सरकार के पास पंजीकृत गैर-कृषि उद्यम वाले परिवारों को शामिल नहीं किया गया है। इसी प्रकार किसान क्रेडिट कार्ड की 50 हजार रूपए से अधिक की क्रेडिट सीमा वाले किसान, सिंचाई उपकरण के साथ 2.5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि के स्वामी, दो या अधिक फसल मौसमों के लिए 5 एकड़ या अधिक सिंचित भूमि के स्वामी, कम से कम 7.5 एकड़ या इससे अधिक भूमि का स्वामी जिनके पास कम से कम एक सिंचाई उपकरण हो, 30 वर्ग मीटर से अधिक कार्पेट क्षेत्र वाले मकान के स्वामी, स्वयं की मोटर चालित तीन या चार पहिया वाहन अथवा मछली पकड़ने वाली नाव अथवा यंत्रीकृत तीन या चार पहिया कृषि उपकरण के मालिक एवं ऐसे परिवार जिनके पास पूर्व से ही एलपीजी कनेक्शन हों योजनांतर्गत लाभ पाने हेतु अपात्र होंगे।

 
 
करमा महोत्सव हमारी प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

करमा महोत्सव हमारी प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद, प्रांतीय शाखा छत्तीसगढ़ द्वारा ग्राम कण्डोरा में आयोजित महासम्मेलन (सोहरई करमा महोत्सव 2025) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कुनकुरी में 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित रौतिया समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया तथा ग्राम पंचायत कण्डोरा में 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले रौतिया भवन निर्माण का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज की मांग पर ग्राम कण्डोरा में करमा अखरा निर्माण के लिए 50 लाख रुपए तथा रायपुर में रौतिया भवन पहुँच मार्ग के लिए 25 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने मंच पर रौतिया समाज के वीर शहीद बख्तर साय और मुण्डल सिंह के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि करमा महोत्सव हमारी प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है, जिसे सभी समाज मिलजुलकर मनाते हैं। यह पर्व हमें हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति आदर और सम्मान का भाव भी सिखाता है। उन्होंने कहा कि एकादशी करमा, दशहरा करमा जैसी परंपराएँ हमारी संस्कृति में गहराई से रची-बसी हैं। ये उत्सव समाज को एक सूत्र में बाँधने का कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को तीव्र गति से लागू कर रही है। सरकार बनते ही पहली ही कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 18 लाख आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की सहायता दी जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार ने प्रति मानक बोरा दर को 5500 रुपए कर दिया है।

मुख्यमंत्री सोहरई करमा महोत्सव 2025 में हुए शामिल

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित भारत की तर्ज पर वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने लोगों से वोकल फॉर लोकल अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि स्वदेशी वस्तुओं की खरीद से न केवल देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नक्सल उन्मूलन की दिशा में तीव्रता से कार्य कर रही है। दो दिन पूर्व ही 210 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए मेडिकल कॉलेज, प्राकृतिक चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी केंद्र, शासकीय नर्सिंग कॉलेज तथा शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना की जाएगी, जिससे स्थानीय युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान स्थित आमा बगीचा के करमा पूजन स्थल पर करम वृक्ष की डाली की पारंपरिक रीति से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने करमा नर्तक दल के साथ गले में मांदर टाँगकर ताल मिलाते हुए करम वृक्ष की डाली के चारों ओर उत्साहपूर्वक नृत्य किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय तथा परिवारजन भी उपस्थित थे।

सोहरई करमा महोत्सव: रौतिया समाज की सांस्कृतिक पहचान

सोहरई करमा महोत्सव मूलतः रौतिया समाज द्वारा गोवर्धन पर्व के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला पारंपरिक पर्व है। इस दिन नए फसल को पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ कर घर लाया जाता है। ग्राम कण्डोरा में आयोजित इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ-साथ झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से आए कुल 52 मंडलों के नर्तक दलों ने सहभागिता की। विविध लोक संस्कृतियों और पारंपरिक नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उल्लास और उत्सव की भावना से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर सांसद श्री राधेश्याम राठिया, अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओ. पी. साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दामोदर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव श्री आजाद सिंह, केंद्रीय संगठन मंत्री श्री भुनेश्वर केसर, केंद्रीय महिला सदस्य श्रीमती उमा देवी सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।

वन आधारित अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा: आसना पार्क में प्रदेश का पहला वन विज्ञान केंद्र होगा स्थापित

वन आधारित अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा: आसना पार्क में प्रदेश का पहला वन विज्ञान केंद्र होगा स्थापित

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में वन आधारित अर्थव्यवस्था और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सतत प्रयासों और वनांचल के विकास की प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप, आसना पार्क में प्रदेश का पहला वन विज्ञान केंद्र स्थापित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हमेशा से आदिवासियों के पारंपरिक ज्ञान और उनके जीवन को आधुनिक तकनीक से जोड़कर सशक्त करने पर जोर दिया है और यह केंद्र उनके इसी विज़न को साकार करेगा।

संभागीय मुख्यालय जगदलपुर से मात्र पांच किलोमीटर दूर स्थित वन विज्ञान केंद्र की स्थापना में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप का विशेष प्रयास रहा है। उनकी पहल पर केंद्र को स्वीकृति मिली है, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के कारण वनोपजों की गिरती मात्रा को रोकने के साथ अधिक उत्पादन हेतु शोध करते हुए ग्रामीणों की आय को तेजी से बढ़ाना है। यह केंद्र न केवल स्थानीय समुदायों की आर्थिक स्थिति को सशक्त करेगा, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ज्ञान और तकनीक का अनूठा संगम

100 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले आसना वन विज्ञान केंद्र वन आधारित आजीविका को बढ़ावा देने का एक मॉडल बनेगा। केंद्र में स्थानीय आदिवासियों और वन कर्मियों को कृषि-वानिकी, औषधीय पौधों की खेती, वनोपज के मूल्य संवर्धन, मधुमक्खी पालन और मशरूम उत्पादन जैसी नवीन तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां सागौन और हल्दी जैसी फसलों के साथ मिश्रित खेती के मॉडल किसानों को आय और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में मदद करेंगे। इसके साथ ही यहां सर्पगंधा, अश्वगंधा, ब्राह्मी जैसे पौधों की खेती, जिसमें भंडारण और प्रसंस्करण की तकनीकों पर विशेष जोर रहेगा। इस केंद्र में इमली, गोंद, और महुआ जैसे वनोपज के प्रसंस्करण से लोगों की आय में वृद्धि होगी। यहां मधुमक्खी पालन और मशरूम उत्पादन जैसे मॉडल ग्रामीणों को नए रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा केंद्र

वन विज्ञान केंद्र को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, जिसमें व्याख्यान कक्ष, प्रदर्शन हॉल, और प्रशिक्षुओं के लिए आवासीय सुविधाएं रहेंगी। साथ ही मृदा परीक्षण, पानी की गुणवत्ता विश्लेषण और औषधीय पौधों की गुणवत्ता जांच के लिए आधुनिक प्रयोगशाला भी स्थापित की जाएगी। दुर्लभ और संकटग्रस्त वन प्रजातियों के संरक्षण के लिए जर्मप्लाज्म संरक्षण इकाई भी बनेगी।

शोध और नवाचार का केंद्र

यह केंद्र केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहेगा। भविष्य में इसे उच्च स्तरीय शोध केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहाँ वन्य उत्पादों के उत्पादन और प्रसंस्करण पर वैज्ञानिक अनुसंधान होगा। यह स्थानीय उत्पादों को बेहतर गुणवत्ता के साथ बाजार तक पहुँचाने में मदद करेगा, जिससे ग्रामीणों को अधिकतम लाभ मिलेगा। बस्तर वन मंडल के वन मंडलाधिकारी उत्तम कुमार गुप्ता ने बताया कि वनांचल विज्ञान केंद्र आसना बस्तर के आदिवासी समुदायों के लिए एक नई सुबह लेकर आएगा। यह केंद्र पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक तकनीकों के साथ जोड़कर स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाएगा। उनकी आजीविका को मजबूत करेगा और वन संरक्षण के साथ आर्थिक विकास में संतुलन स्थापित करेगा। यह केंद्र बस्तर की वन संपदा और स्थानीय ज्ञान को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़कर एक नया इतिहास रचेगा। आने वाला समय बस्तर के वनवासी आत्मनिर्भरता और समृद्ध का होेगे और वनांचल विज्ञान केंद्र इसकी नींव बनेगा।

Crime News: डेम के पास मिला 3 दिन से लापता युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Crime News: डेम के पास मिला 3 दिन से लापता युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

 रायगढ़। किरोड़ीमल नगर क्षेत्र स्थित उच्चभिट्ठी डेम के पास एक लापता युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक जिंदल प्लांट में मजदूरी का काम करता था. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, युवक पिछले तीन दिनों से लापता था और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतरा रोड थाने में दर्ज कराई थी. रविवार को डेम के पास शव मिलने की सूचना पर कोतरा रोड पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है.

परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को माओवादियों ने बताया गद्दार, जारी किया प्रेस नोट

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को माओवादियों ने बताया गद्दार, जारी किया प्रेस नोट

 बस्तर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति ने महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में हुए नक्सल आत्मसमर्पण को सरकारी ‘षड्यंत्र’ बताया है। केंद्रीय समिति के प्रवक्ता अभय ने पत्र जारी कर आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को ‘गद्दार’ निरूपित किया है।

नक्सलियों का एक प्रेस नोट माओवादी पार्टी के दो कमांडर भूपति उर्फ साेनू दादा के महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और जगदलपुर में रूपेश दादा के सामूहिक रूप से सरेंडर के बाद आया है। पार्टी ने कहा है कि मीडिया में जो यह प्रचारित किया जा रहा है कि दर्जनों वरिष्ठ माओवादी नेताओं ने आत्मसमर्पण किया है, वह पूरी तरह झूठा और भ्रामक है। सरकार अपने प्रचार तंत्र के जरिए जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस की मनगढ़ंत कहानी

प्रेस नोट में उल्लेख है कि महाराष्ट्र में सोनू दादा और बस्तर में रूपेश दादा के नेतृत्व में दो सौ से अधिक माओवादियों के आत्मसमर्पण की जो खबरें सामने आई हैं, वह पुलिस की मनगढ़ंत कहानी है। हमारे संगठन के वास्तविक क्रांतिकारी किसी भी परिस्थिति में आत्मसमर्पण नहीं करेंगे। यह सब सुरक्षा बलों द्वारा अपहरण, उत्पीड़न और झूठे प्रचार की रणनीति का हिस्सा है।

माओवादी संगठन ने बयान में केंद्र और राज्य सरकारों पर आरोप लगाया है कि वे जनता के खिलाफ युद्ध चला रही हैं और आदिवासी इलाकों में फोर्स की बढ़ोतरी कर भय का माहौल बना रही हैं। पार्टी ने कहा कि 2011 से चल रहे ऑपरेशन ग्रीन हंट और 2020 के बाद शुरू हुए ऑपरेशन समापन जैसे अभियान, आदिवासियों को विस्थापित करने और प्राकृतिक संसाधनों को कॉर्पोरेट कंपनियों को सौंपने की साजिश है।

पार्टी की केंद्रीय समिति ने अपने बयान में कहा कि आज देश में मोदी सरकार पूंजीपतियों की कठपुतली बन चुकी है। किसान, मजदूर और छात्र विरोधी कानून लागू किए जा रहे हैं। अंबानी – अदानी जैसे उद्योगपतियों के हित में नीति बनाई जा रही है, जबकि गरीबों और आदिवासियों को उनके ही संसाधनों से बेदखल किया जा रहा है। पार्टी ने इसे ‘कॉर्पोरेट लूट’ बताया और कहा कि जनता को अब सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करना होगा।

संगठन की सक्रियता का दावा

पत्र में माओवादी संगठन ने स्वीकार किया कि फोर्स की संख्या और दबाव बढ़ने से कुछ इलाकों में कठिनाइयां हैं, लेकिन साथ ही यह दावा भी किया कि संगठन अब भी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में सक्रिय है।

संगठन ने कहा कि जो लोग आत्मसमर्पण कर रहे हैं, उन्होंने पार्टी के सिद्धांतों से विश्वासघात किया है। जनता के असली सिपाही आज भी संघर्ष के मोर्चे पर डटे हैं।

माओवादी केंद्रीय समिति ने अपने बयान में आत्मसमर्पण करने वालों को गद्दार बताते हुए सरकार की नीतियों पर हमला बोला है और कहा है कि संगठन अपने क्रांतिकारी रास्ते पर कायम रहेगा। पार्टी ने सभी यूनिटों और कैडरों से कहा है कि वे एकजुट होकर संघर्ष तेज करें। पूंजीवादी और साम्राज्यवादी ताकतों के खिलाफ मोर्चा खोलें।

a

यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! छठ और दीवाली पूजा पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाई 44 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! छठ और दीवाली पूजा पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाई 44 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। जयपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि, त्योहारों के दौरान यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए 44 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

विशेष ट्रेनें और अतिरिक्त कोच

उत्तर-पश्चिम रेलवे ने उच्च मांग वाले स्टेशनों जैसे राजस्थान, मुंबई, पुणे, हावड़ा और बिहार के आस-पास के क्षेत्रों के लिए 44 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई हैं। इसके अलावा, 60 नियमित ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर 174 अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। इन ट्रेनों के माध्यम से लाखों यात्री त्योहारों के समय यात्रा कर सकेंगे।

प्लेटफॉर्म पर भीड़ प्रबंधन

राज्य के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भीड़ कम करने के लिए प्लेटफॉर्म पर होल्डिंग एरिया तैयार किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल और विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के स्वयंसेवक भी तैनात हैं।

प्लेटफॉर्म टिकट पर अस्थायी रोक

भीड़ नियंत्रण के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर अस्थायी रोक लगाई गई है। विशेष परिस्थितियों में ही प्लेटफॉर्म टिकट जारी किए जाएंगे। कैप्टन शशि किरण ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपने निर्धारित समय के अनुसार स्टेशन पर पहुंचें और समय से पहले आने पर होल्डिंग एरिया में प्रतीक्षा करें।

यात्रियों के लिए सुझाव

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे प्लेटफॉर्म पर समय से पहले न पहुंचें और निर्धारित समय पर स्टेशन आएं। जल्दी आने पर होल्डिंग एरिया में प्रतीक्षा करें, जिससे अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके।

उत्तर-पश्चिम रेलवे की यह व्यवस्था दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए की गई है। विशेष ट्रेनें, अतिरिक्त कोच और होल्डिंग एरिया की व्यवस्था से यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

Weather Update : आज छोटी दिवाली पर रायपुर सहित इन 10 जिलों में होगी बारिश, अलर्ट जारी

Weather Update : आज छोटी दिवाली पर रायपुर सहित इन 10 जिलों में होगी बारिश, अलर्ट जारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद भी मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर समेत बिलासपुर, रायगढ़, बलौदाबाजार, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से बताया गया था कि, इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय था, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है।

CG : नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर अंदर घुसा ट्रैक्टर, देखें दिल दहला देने वाला मंजर

CG : नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर अंदर घुसा ट्रैक्टर, देखें दिल दहला देने वाला मंजर

 जांजगीर-चांपा। चांपा नगर से सटे गेमन पुल में आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गिट्टी से लोड एक ट्रैक्टर पुल की रेलिंग तोड़कर अंदर घुस गया। हादसे के बाद पुल पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर तेज रफ्तार में चांपा की ओर आ रहा था, तभी अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और वह पुल की रेलिंग से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही चांपा थाना पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाने का कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को चैन-माउंटेन मशीन की मदद से हटाने का प्रयास जारी है।

अब सवाल उठता है कि यह ट्रैक्टर किसका है, यह हादसा कैसे हुआ और चालक कौन था जिसने इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, इन बेटियों को नहीं मिलेगा पिता की संपत्ति में हिस्सा…..

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, इन बेटियों को नहीं मिलेगा पिता की संपत्ति में हिस्सा…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मिताक्षरा विधि के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है, जिसमे साफ किया है कि अगर किसी पिता की मृत्यु हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 के लागू होने से पहले हुई है और पुत्र जीवित है, तो पुत्री को उस संपत्ति में हिस्सा नहीं मिल सकता।

जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की एकल पीठ ने कहा कि मिताक्षरा कानून के अनुसार पुरुष की स्व-अर्जित संपत्ति केवल उसके पुरुष वंशजों को ही हस्तांतरित होती है। यदि कोई पुरुष वंशज न हो, तभी वह संपत्ति अन्य उत्तराधिकारियों जैसे- पुत्री को दी जा सकती है

सरगुजा जिले के एक परिवारिक विवाद में निचली अदालत के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में द्वितीय अपील दायर की गई थी। विवाद इस बात पर था कि मृत पिता की संपत्ति में पुत्री को अधिकार मिलेगा या नहीं, जबकि पिता की मृत्यु वर्ष 1950-51 में यानी 1956 से पहले हो चुकी थी।

पीठ ने कहा कि जब पिता की मृत्यु हिंदू उत्तराधिकार कानून, 1956 के लागू होने से पहले हो गई थी और पुत्र जीवित है, तो पुत्री को उत्तराधिकारी नहीं माना जाएगा।

हालांकि, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि परिवार में कोई पुत्र नहीं है, तो पुत्री ऐसी संपत्ति पर अपना अधिकार जता सकती है। इस फैसले से स्पष्ट हो गया है कि 1956 से पहले हुई मृत्यु की स्थिति में मिताक्षरा परंपरा लागू होगी, जबकि 1956 के बाद की स्थितियों में हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के प्रावधान लागू होंगे।

ब्रेकिंग : पूर्व CM बघेल के बेटे चैतन्य को हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका, ED मामले में हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, जानिए क्या कहां…

ब्रेकिंग : पूर्व CM बघेल के बेटे चैतन्य को हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका, ED मामले में हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, जानिए क्या कहां…

बिलासपुर। रायपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने चैतन्य बघेल द्वारा ED के खिलाफ लगाई गई याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने 24 सितंबर को सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था और आज अपना फैसला सुनाया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ED की कार्रवाई को असंवैधानिक और नियम विरुद्ध बताते हुए बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सींगल बेंच ने इस मामले में 24 सितंबर को सुनवाई पूरी कर ली थी और फैसला सुरक्षित रखा था। वहीं हाईकोर्ट की तरफ से आज फैसला सुनाते हुए चैतन्य बघेल की याचिका को खारिज कर दिया है।

चैतन्य को ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग और शराब घोटाला मामले में 18 जुलाई को भिलाई निवास स्थान से गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक चैतन्य बघेल ने 16 करोड़ 70 लाख रुपए की अवैध कमाई को अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट मे इन्वेस्ट किया। आरोप है कि यह पैसा नगद में ठेकेदारों को भुगतान फर्जी बैंक एंट्री और फ्लैट खरीदी के बहाने से उपयोग किया। वह त्रिलोक सिंह ढिल्लो के साथ मिलकर विट्ठलपुरम नामक परियोजना में फर्जी फ्लैट खरीद की योजना बनाकर 5 करोड़ हासिल करने के आरोप में भी घिरे हैं। इन फ्लैटों को त्रिलोक सिंह ढिल्लो के कर्मचारियों के नाम पर खरीदा गया था, लेकिन असली लाभार्थी चैतन्य ही थे। जांच में यह भी पाया गया कि चैतन्य ने इस घोटाले से जुड़े 1000 करोड़ से अधिक की अवैध धनराशि को हैंडल किया और इसे अनवर ढेबर और अन्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तत्कालीन कोषाध्यक्ष तक पहुंचाया गया। यह राशि बघेल परिवार के करीबी लोगों द्वारा आगे इन्वेस्ट के लिए प्रयोग की गई।

चाकूबाजी से फिर दहला इलाका : दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, दूसरे की हालत गंभीर…

चाकूबाजी से फिर दहला इलाका : दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, दूसरे की हालत गंभीर…

 बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार से चाकूबाजी का एक मामला सामने आया है, जहां दो पक्षों के बीच में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भी मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के खटिया पाटी गांव का है, जहां दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इसी दौरान हुए चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि गांव के दो गुटों में पिछले कुछ महीने से आपसी तनाव चल रहा है। जिसको लेकर उनके बीच छिटपुट-छिटपुट कहासुनी हो रही थी, लेकिन शुक्रवार की रात दोनों पक्षों के युवकों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद देखते ही देखते झगड़े में बदल गई और दोनो पक्षों के बीच मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। इस चाकूबाजी में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।

आरोपियों की तलाश में जूटी पुलिस

चाकूबाजी में घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया। साथ ही पूरे गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

CG : छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर बनाई अपनी पहचान

CG : छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर बनाई अपनी पहचान

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी सशक्त पहचान दर्ज कराई है। आदि कर्मयोगी अभियान और प्रधानमंत्री जनमन योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राज्य को आज भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य’ के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। राज्य सरकार और जनजातीय विकास विभाग की ओर से यह सम्मान प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने राष्ट्रपति के करकमलों से प्राप्त किया।

प्रमुख सचिव बोरा ने इस मौके पर पीएम जनमन योजना और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में जनजातियों और विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यो के संबंध में विस्तार से प्रस्तुती दी। वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने जिलों में जनजातियों के विकास में किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुआल ओराम तथा राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उइके, जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव विभु नायर भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर समस्त विभागीय अधिकारियों और फील्ड टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य के उन कर्मयोगियों के परिश्रम और समर्पण की पहचान है, जिन्होंने जनजातीय सशक्तिकरण को धरातल पर साकार किया है।

कार्यक्रम में धमतरी और कोरिया जिलों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जनजाति विभाग के स्टेट ट्रेनर ललित शुक्ला को भी व्यक्तिगत श्रेणी में पुरस्कार प्राप्त हुआ। आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत मोहला-मानपुर, बालोद, दंतेवाड़ा और धमतरी जिलों को ‘स्क्रीन फेलिसिटेशन अवार्ड’ मिला, जो इस बात का प्रमाण है कि जनजातीय सेवा और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को राज्य के प्रत्येक जिले में प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इस मौके धमतरी कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा, कोरिया कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, बालोद कलेक्टर दिव्या मिश्रा एवं दंतेवाड़ा कलेक्टर कुणाल दुदावत उपस्थित थे।

 
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025: नवा रायपुर में होगा भव्य जश्न, पीएम मोदी करेंगे रजत जयंती समारोह का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025: नवा रायपुर में होगा भव्य जश्न, पीएम मोदी करेंगे रजत जयंती समारोह का शुभारंभ

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्थापना के रजत जयंती वर्ष को यादगार बनाने के लिए राज्य सरकार नवा रायपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. मुख्य राज्योत्सव स्थल पर तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं. इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे.

नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री केदार कश्यप और टंकराम वर्मा ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश

प्रधानमंत्री मोदी 31 अक्टूबर की रात्रि रायपुर पहुँचेंगे और 1 नवंबर को नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद वे राज्योत्सव 2025 के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे. सरकार ने राज्योत्सव को पूरे प्रदेश में जनभागीदारी वाला पर्व बनाने की तैयारी की है.

थीम: “25 वर्षों की विकास यात्रा”

राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ ने जिन उपलब्धियों को हासिल किया है, उन्हें “Journey of 25 Years” थीम के तहत प्रदर्शित किया जाएगा. सभी जिलों में 2 से 4 नवंबर तक राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें विभागीय उपलब्धियाँ और विकास कार्यों की झलक प्रदर्शनी के रूप में दिखाई जाएगी.

दिए. कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर सुरक्षा, मंच निर्माण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रदर्शनी व्यवस्थाओं पर बारीकी से समीक्षा की गई.

छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक भी होगी खास

इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक कलाओं की प्रस्तुति दी जाएगी. कार्यक्रम पूरी तरह सांस्कृतिक और शालीन होगा, जिसके लिए शासन ने विशेष निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी प्रकार की अभद्रता या आपत्तिजनक सामग्री शामिल न हो.