CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का बड़ा ऐलान, सरकारी अस्पतालों में 1 जून से लागू होगी कैशलेस व्यवस्था

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का बड़ा ऐलान, सरकारी अस्पतालों में 1 जून से लागू होगी कैशलेस व्यवस्था

 रायपुर। विधानसभा सभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के विभागों से संबंधित अनुदान मांगों पर चर्चा हुई। जिसे चर्चा के बाद पारित कर दिया गया। बता दें कि इसके बाद मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि-छत्तीसगढ़ में एक जून से सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए कैशलेस व्यवस्था लागू होगी।

वहीं, भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सदन ने पूछा कि जय-वीरू की जोड़ी का क्या हाल है? इसपर टीएस सिंहदेव ने कहा कि खट्टा-मीठा चलता रहता है। चर्चा के दौरान मंत्री सिंहदेव ने सदन में कहा कि शराब से राजस्व बढ़ा है। इस पर भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आपके जनघोषणा पत्र में शराबबंदी का वादा था।

मंत्री सिंहदेव ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि इस मामले में महिला और पुरुषों की अलग-अलग राय थी। कुछ लोगों ने कहा कि शराबबंदी होगी तो वोट नहीं देंगे। महिलाओं ने कहा था शराबबंदी होनी चाहिए। इस पर दोनों तरह की बातें होती हैं।

सीएम भूपेश बघेल की घोषणा के बाद चेट्रीचंड्र की छुट्टी की अधिसूचना जारी, देखें कब होगी छुट्टी...

सीएम भूपेश बघेल की घोषणा के बाद चेट्रीचंड्र की छुट्टी की अधिसूचना जारी, देखें कब होगी छुट्टी...

 रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद चेट्रीचंड्र की छुट्टी की अधिसूचना जारी कर दी गई है. सामान्य प्रशासन विभाग ने कुछ देर पहले ही अधिसूचना जारी की है. देखें अधिसूचना की कॉपी...

 

CG Crime News : अनुकंपा नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, महिला लिपिक गिरफ्तार

CG Crime News : अनुकंपा नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, महिला लिपिक गिरफ्तार

 जांजगीर/चांपा। नगर पालिका चांपा में पदस्थ महिला लिपिक ने अनुकंपा नियुक्ति पर नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाली महिला लिपिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला लिपिक का नाम रीना चावरिया 49 वर्ष है और चांपा नगर पालिका में लिपिक के पद पर पदस्थ है। पीड़ित शेरा सोनवानी निवासी बेलदार पारा चांपा द्वारा थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि रीना चावरिया द्वारा पीड़ित के पिता की मौत के बाद उसके स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति दिलाने का झांसा दिया गया था। साथ ही 2022 में नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख 80 हजार रूपये महिला ने मांगे।

रूपए देने के बाद भी नौकरी नहीं लगने पर पैसे की मांग करने पर महिला ने रूपए वापस नहीं किये। इस बात से दुखी पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना चांपा में दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 153/23 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर जाँच शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपी रीना चावरिया उम्र 49 वर्ष निवासी बेलदार पारा चांपा को 20 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

BREAKING : किसानों के हित में सीएम बघेल की एक और पहल, ‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’ का किया शुभारंभ, अन्नदाताओं को प्रति एकड़ होगी इतनी आय

BREAKING : किसानों के हित में सीएम बघेल की एक और पहल, ‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’ का किया शुभारंभ, अन्नदाताओं को प्रति एकड़ होगी इतनी आय

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर विधानसभा परिसर में स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’’ का 33 जिलों के 42 स्थानों में शुभारंभ किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने वृक्ष सम्पदा योजना के शुभारंभ के अवसर पर सामुदायिक वन संसाधन अधिकार जारी करने की प्रक्रिया को Track करने हेतु Mobile App का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर कर रहे हैं। इस दौरान कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्यमंत्री अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी और चन्द्रदेव प्रसाद राय भी कार्यक्रम में उपस्थित हैं।

इस योजना से मिलेंगे यह लाभ 

मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना छत्तीसगढ़ में वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री की पहल पर शुरू की जा रही है योजना। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद महेन्द्र कर्मा सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत 1458 हितग्राहियों के खाते में कुल 22 करोड़ रुपए की राशि का हस्तांतरण किया।

सभी वर्ग के किसानों की पड़त भूमि पर होगा वाणिज्यिक वृक्षारोपण।

33 जिलों के 23 हजार 600 किसानों द्वारा 36 हजार 230 एकड़ में किया जाएगा वृक्षारोपण।

इस योजना में राज्य शासन द्वारा 5 एकड़ तक वृक्षारोपण हेतु 100 प्रतिशत अनुदान।

5 एकड़ से अधिक क्षेत्र में वृक्षारोपण हेतु 50 प्रतिशत वित्तीय अनुदान दिया जाएगा।

किसानों को सालाना प्रति एकड़ 15 से 50 हजार रूपए तक की आय होने का अनुमान।

कार्बन क्रेडिट के माध्यम से भी किसानों को अतिरिक्त आय होगी।

किसान, इच्छुक भूमि स्वामी, शासकीय, अर्ध शासकीय एवं शासन के स्वायत्त संस्थाएं, निजी शिक्षण संस्थाएं, निजी ट्रस्ट, पंचायत तथा भूमि अनुबंध धारक मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना का लाभ उठा सकते हैं।

इस वर्ष 12 प्रकार की प्रजाति के वृक्ष का रोपण किया जाएगा।

इनमें क्लोनल यूकलिप्टस’, रूटशूट टीक, टिश्यू कल्चर, चंदन, मेलिया दुबिया, सामान्य बांस, टिश्यू कल्चर बम्बू, रक्त चंदन, आंवला, खमार, शीशम तथा महानीम आदि के पौधे रोपे जाएंगे।

CG VIDHANSABHA : पूर्व सीएम के सवाल पर मंत्री का जवाब- मुख्यमंत्री ने कुल 94 तहसील और 35 उप तहसील बनाने की घोषणा, अब तक इतने शुरू…

CG VIDHANSABHA : पूर्व सीएम के सवाल पर मंत्री का जवाब- मुख्यमंत्री ने कुल 94 तहसील और 35 उप तहसील बनाने की घोषणा, अब तक इतने शुरू…

 रायपुर। CG VIDHANSABHA : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में कुल 94 तहसील और 35 उप तहसील बनाने की घोषणा की है। विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के सवाल के जवाब में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि 1 जनवरी 2019 से लेकर 15 फरवरी 2023 के बीच मुख्यमंत्री ने कुल 94 तहसील और 35 उप तहसील बनाने की घोषणा की। इन घोषणा के बाद 78 तहसील कार्यालय शुरू हो गये हैं, जबकि 16 तहसीले अभी नहीं खुली है।

पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्‍सली के ढेर होने की खबर

पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्‍सली के ढेर होने की खबर

 बीजापुर। जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र अंतर्गत कोरचोली और तोड़का के बीच के जंगलों में मंगलवार सुबह डीआरजी, एसटीएफ की संयुक्त टीम और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्‍सली के मारे जाने की खबर है।

जानकारी के अनुसार नक्‍सलियों की कंपनी नंबर 2 कमांडर वेल्ला एवं गंगालूर एरिया कमेटी एसीएम दिनेश सहित कई नक्‍सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों की टीम रवाना हुई थी। सुरक्षा बलों को देख नक्‍सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्‍सलियों पर फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक नक्‍सली के मारे की खबर है। साथ ही हथियार के साथ शव भी बरामद हुआ है। पुलिस जवानों द्वारा सर्चिंग की जा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर, CRPF के जवानों करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर, CRPF के जवानों करेंगे मुलाकात

 रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। 24 मार्च को मंत्री अमित शाह शाम को 5 बजे जगदपुर एयपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद वो बस्तर संभाग के कारनपुर में होने वाले कोबरा सीआरपीएफ कैंप जाएंगे। वहां जवानों से मुलाकात करेंगे।

अमित शाह रात में 8 बजे अधिकारियों के साथ नक्सल मुद्दे को लेकर चर्चा करेंगे। वहीं सीआरपीएफ कैंप में गृह मंत्री अमित शाह रात बिताएंगे। जिसके बाद 25 तारीख को सुबह 8 बजे सीआरपीएफ के राइजिंग समारोह में शामिल होंगे। जिसके सुबह 11.45 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट से नागपुर के लिए रवाना होंगे।

 
CG VIDHANSABHA : सदन में जोर शोर से उठा एकलव्य विद्यालय में भ्रष्टाचार का मामला, मंत्री के जवाब से असंतुस्ट विपक्ष ने किया वॉक आउट

CG VIDHANSABHA : सदन में जोर शोर से उठा एकलव्य विद्यालय में भ्रष्टाचार का मामला, मंत्री के जवाब से असंतुस्ट विपक्ष ने किया वॉक आउट

 रायपुर। प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में आदिवासी बच्चों के लिए संचालित एकलव्य विद्यालय में भ्रष्टाचार का मामला आज सदन में जोर शोर से उठा । विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि यहां की गई सरकारी खरीदी में भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं किया गया। विभागीय मंत्री प्रेमसाय सिंह ने दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा सदन को दिलाने का प्रयास किया लेकिन विपक्ष इसकी घोषणा करने की मांग करते रहे जिसके लिए मंत्री तैयार नहीं हुए । इससे असंतुष्ट होकर भाजपा विधायकों ने सदन की कार्यवाही से बहिर्गमन कर दिया ।

दरअसल प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सदस्य Dr कृष्णमूर्ति बांधी ने एकलव्य विद्यालय में भ्रष्टाचार का मामला उठाते हुए विभागीय मंत्री Dr प्रेमसाय सिंह को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि पिछले 3 सालों में राजनांदगांव और चौकी मोहला मानपुर जिले में एकलव्य विद्यालय के लिए 9 करोड़ 17 लाख की सामग्री खरीदी की गई जिसमे भंडार क्रय नियम का पालन नहीं किया गया। विपक्ष के सदस्य अजय चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह ने भी चर्चा में भाग लेते हुए मंत्री ,अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। विभागीय मंत्री ने जांच चलने का हवाला देते हुए रिपोर्ट आने पर कार्रवाई का राग अलापते रहे। जिससे विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन की कार्यवाही से बहिर्गमन कर दिया।

BREAKING : विपक्ष के हंगामे के बाद महापौर एजाज ढ़ेबर ने पेश किया 16 सौ करोड़ से ज्यादा का बजट

BREAKING : विपक्ष के हंगामे के बाद महापौर एजाज ढ़ेबर ने पेश किया 16 सौ करोड़ से ज्यादा का बजट

 रायपुर।  महापौर एजाज ढेबर ने सामान्य सभा की बैठक में नगर निगम का चौदह सौ करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया गया। इस बजट में स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया हैं। बजट पेश करने से पहले महापौर ढेबर ने आकाशवाणी चौक स्थितकाली मंदिर में गोबर का सूटकेस लेकर पूजा अर्चना की। उसके बाद गोबर के ब्रीफकेस में लेकर नगर निगम पहुंचे। 

सामान्य सभा में विपक्ष ने काफी हंगामा किया। नगर निगम महापौर के बजट भाषण से पहले विपक्ष ने आसंदी के सामने विरोध प्रदर्शन किया।  प्रधानमंत्री आवास योजना के मुद्दे और फर्जी टेंडर जारी करने के मामले में भी हंगामा बरपा। इस हंगामे की वजह से सभापति ने सामान्य सभा 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

 महापौर एजाज़ ढेबर ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया, चौदह करोड़ के इस बजट से पहले महापौर ढेबर में आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर में बजट का सूटकेस लेकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर महापौर ने बताया शहर के सभी वर्गी का बजट है शिक्षा औरस्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है। बजट से पहले प्रश्नकाल हुआ, नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में पार्षद मृत्युंजय दुबे ने फर्जी तरीके से टेंडर जारी करने का मामला उठाया। मृत्युंजय दुबे ने रावतपुरा फेस 2 में दो करोड़ के फर्जी भुगतान का मुद्दा उठाया। उन्होंने एक ही ठेकेदार को बार बार टेंडर देकर लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। मृत्युंजय दुबे ने कहा कि ठेकेदार को अब तक 6 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। फर्जी टेंडर मामले में पार्षद मृत्युंजय दुबे ने महापौर और नगर निगम एमआईसी पर नामजद एफआईआर करने की चेतावनी दी है।
 
वहीँ इस दौरान मोर आवास, ईडी, अडानी, सीबीआई के मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष के बीच गहमा वहमी होती रही। बीजेपी के हंगामें के बाद सभापति सदन से बाहर निकलें वहीँ दूसरे तरफ विपक्ष नारेबाजी करते रहे।
CG VIDHANSBHA NEWS : गर्मागर्मी के बाद सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, स्पीकर ओम बिड़ला ने बुलाई ऑल पार्टी मीटिंग

CG VIDHANSBHA NEWS : गर्मागर्मी के बाद सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, स्पीकर ओम बिड़ला ने बुलाई ऑल पार्टी मीटिंग

 रायपुर। CG VIDHANSBHA NEWS : संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज 7वां दिन है। अडानी समूह के मामले में JPC जांच की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों द्वारा नारेबाजी करने के बाद दोनों सदन की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इन सबके बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दोपहर 1 बजे और राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने 11.30 बजे अपने-अपने चेम्बर में ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है।

राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान और अडाणी मामले विपक्ष की जेपीसी की मांग को लेकर दूसरे चरण में अब तक एक भी दिन सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी है।

इससे पहले सोमवार को भी हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। हालांकि नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही कुछ देर चली। इससे पहले 13 मार्च को बजट के दूसरे चरण का सत्र शुरू हुआ था। सदन शुक्रवार तक लगभग स्थगित ही रहा। विपक्ष ने अडाणी-हिंडनगर्ब मामले पर JPC की मांग की। वहीं, सरकार ने राहुल गांधी के बयान पर माफी की मांग को लेकर हंगामा किया।

राहुल ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र

इस बीच राहुल गांधी ने सोमवार को एक बार फिर लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा। उन्होंने पत्र लिख सदन में बोलने की अनुमति मांगी। अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि उन्हें ब्रिटेन में दिए उनके बयान को लेकर सदन में अपनी बात रखने का मौका दिया जाए। इससे पहले राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता कर कहा था कि वह सदन में बोलना चाहते हैं।

बता दें कि राहुल के लंदन में दिए बयानों पर भाजपा उनसे लगातार माफी की मांग कर रही है। इस पर राहुल पार्लियामेंट की विदेशी मामलों की कंसल्टेटिव कमेटी के सामने कह चुके हैं कि उन्होंने भारत का अपमान नहीं किया है।

CG VIDHANSBHA NEWS : विधानसभा में विपक्ष के सवालों पर घिरे शिक्षा मंत्री, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खोले गए स्कूलों में शिक्षकों की कमी पर सदन में हंगामा

CG VIDHANSBHA NEWS : विधानसभा में विपक्ष के सवालों पर घिरे शिक्षा मंत्री, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खोले गए स्कूलों में शिक्षकों की कमी पर सदन में हंगामा

 रायपुर। CG VIDHANSBHA NEWS : आज प्रश्नकाल में स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े सवालों पर सदन में हुई बहस। धरमलाल कौशिक ने बंद हुए स्कूलों को खोलने एवं वहां स्कूलों में शिक्षक भर्ती की मुद्दा उठाया। धरमलाल कौशिक ने सवाल किया कि जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2023 तक कितने नक्सल प्रभावित इलाके के स्कूल खोले गये हैं। जवाब में मंत्री प्रेमसाय सिंह ने बताया कि नक्सल प्रभावित 275 स्कूलों को खोला गया है।

वहीं उन स्कूलों में शिक्षकों की संख्या की जानकारी देते हुए मंत्री प्रेमसाय सिंह ने बताया कि उन स्कूलों में 185 शिक्षकों को पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानीय स्तर पर भी पढ़े लिखे युवाओं को शिक्षक के तौर पर पदस्थ किया गया है। धरमलाल कौशिक ने पूछा कि उन युवाओं को वेतन किस आधार पर दिया जा रहा है, जवाब में शिक्षा मंत्री ने बताया कि डीएमएफ मद से उन्हें मानदेय का भुगतान किया जा रहा है। शिक्षक की भर्ती और घोषणा से कम स्कूलों को खोले जाने के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि बड़े बड़े होर्डिंग लगाकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्कूल खोलने का ढिढोरा पीटा गया है, लेकिन उन स्कूलों में शिक्षक ही नहीं है। ये भी सबको बताना चाहिये।

 
CG Vidhansabha : शिक्षकों के रिक्त पद, आदिवासी जमीनों की खरीद उठेगा, मुख्यमंत्री बघेल आज सदन में पेश करेंगे विनियोग विधेयक

CG Vidhansabha : शिक्षकों के रिक्त पद, आदिवासी जमीनों की खरीद उठेगा, मुख्यमंत्री बघेल आज सदन में पेश करेंगे विनियोग विधेयक

 रायपुर |आज विधानसभा में सर्वप्रथम मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल अपने-अपने भार साधक विभागों के सवालों का जवाब देंगे। जिसके बाद मंत्री मोहम्मद अकबर कैंपा की वार्षिक रिपोर्ट पटल पर रखेंगे। कैंपा के अलावा मंत्री अकबर वन विकास निगम लिमिटेड का भी वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखेंगे

मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम से बंगाली भाषा के लिए की गई शिक्षकों की नियुक्ति, प्रदेश में शिक्षकों के स्वीकृत पद व रिक्त पदों की जानकारी, एकलव्य विद्यालय हेतु राशि की स्वीकृति, एनपीएस ऑफिस हेतु स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की सहमति, शिक्षक विहीन विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना, संविदा कर्मचारियों को वित्तीय प्रभार नहीं दिए जाने संबंधी निर्देशों की जानकारी, लोक सेवा गारंटी अधिनियम की जानकारी, सहकारी समितियों को दिए गए प्रोत्साहन राशि के संबंध में जानकारी, स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा चलाए गए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा योजना की जानकारी, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्कूलों की जानकारी मांगी गई है

सीएम भूपेश बघेल वर्ष 2023-24 के बजट के खर्च के लिए आज विनियोग विधेयक पेश

सीएम भूपेश बघेल वर्ष 2023-24 के बजट के खर्च के लिए आज विनियोग विधेयक पेश करेंगे। इस पर चर्चा और पारण 22 मार्च को होगा। इससे पहले कल छह मंत्रियों टीएस सिंहदेव, मोहम्मद अकबर, रूद्र गुरु, कवासी लखमा, उमेश पटेल, अनिला भेंड़िया के विभागों की अनुदान मांगों पर विचार और पारित किए जाएंगी

 

वृक्षारोपण को बढ़ावा देने विशेष पहल, मुख्यमंत्री बघेल आज ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’’ का करेंगे शुभारंभ

वृक्षारोपण को बढ़ावा देने विशेष पहल, मुख्यमंत्री बघेल आज ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’’ का करेंगे शुभारंभ

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर विधानसभा में दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ में वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’’ का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  मोहम्मद अकबर करेंगे। इस अवसर पर संसदीय सचिव द्वय शिशुपाल सोरी तथा  चन्द्रदेव प्रसाद राय भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री बघेल इस अवसर पर विभिन्न वनमंडलों में ‘मुख्यमंत्री वृक्षसंपदा योजना‘ के हितग्राहियों से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा भी करेंगे।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने राज्य में वृक्षों के व्यवसायिक उपयोग को बढ़ावा देने की अपार संभावनाओं को देखते हुए इस योजना को लागू किए जाने की घोषणा की है। इस योजनांतर्गत कृषकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कृषकों की सहमति पर उनके भूमि पर वाणिज्यिक वृक्षारोपण किया जाना है।

योजनांतर्गत 5 वर्षों में 1 लाख 80 हजार एकड़ में 15 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य

मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना अंतर्गत किसान, इच्छुक भूमि स्वामी, शासकीय, अर्ध शासकीय एवं शासन के स्वायत्त संस्थाएं, निजी शिक्षण संस्थाएं, निजी ट्रस्ट, पंचायत तथा भूमि अनुबंध धारक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। राज्य शासन द्वारा 1 वर्ष में 36 हजार एकड़ तथा 5 वर्षाे में 1 लाख 80 हजार एकड़ क्षेत्रफल में कुल 15 करोड़ वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजनांतर्गत राज्य शासन द्वारा 5 एकड़ तक वृक्षारोपण हेतु 100 प्रतिशत अनुदान तथा 5 एकड़ से अधिक क्षेत्र में वृक्षारोपण हेतु 50 प्रतिशत वित्तीय अनुदान देगी। चिन्हित वृक्ष प्रजातियों की खरीदी हेतु न्यूनतम क्रय मूल्य का निर्धारण भी शासन द्वारा किया जाएगा। 5 वर्षाे में रोपित सभी प्रजातियो के वृक्ष परिपक्व होने पर उनका मूल्य 10 हजार करोड़ रुपये होने की सम्भावना है। इस योजना से किसानों को प्रति एकड़ प्रतिवर्ष 15 हजार से 50 हजार तक आय सम्भावित है।

आज पेश होगा रायपुर निगम का बजट, कई लंबित प्रस्ताव पारित होने की संभावना

आज पेश होगा रायपुर निगम का बजट, कई लंबित प्रस्ताव पारित होने की संभावना

 रायपुर। नगर निगम की सामान्य सभा मंगलवार को सुबह 11 बजे मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल पर शुरू हाेगी। सामान्य सभा की शुरूआत में एक घंटे का प्रश्नकाल होगा। इसके बाद महापौर एजाज ढेबर निगम के वित्तीय वर्ष 2023- 24 का बजट सदन के समक्ष सभापति के आदेशानुसार प्रस्तुत करेंगे। महापौर बजट पर अभिभाषण प्रस्तुत करेंगे।

विपक्ष का कहना है कि बजट के साथ 27 विषयों का जो एजेंडा महापौर परिषद का है, उसमें विकास से संबंधित विषयों का अता-पता नहीं है। पिछले साल बजट सत्र में महापौर ने जो लोक लुभावने वादे किए थे, वे एक साल बीत जाने के बाद भी आज तक जमीन पर नही उतरे हैं। सामान्य सभा को लेकर एकात्म परिसर में भाजपा पार्षद दल की बैठक भाजपा शहर जिला अध्यक्ष जयन्ती पटेल की उपस्थिति में हुई। बैठक में 27 पार्षद उपस्थित थे।

अग्रसेन चैक में स्थित मंगलम व्यवसायिक परिसर में सी मार्ट खोलने

तेलीबांधा तालाब की तर्ज पर 36 फूड पार्क का निर्माण पीपीपी मोड पर किए जाने, अमृत मिशन योजना के कई वार्डों में पाइप लाइन और वाल्ब बदलने के कार्य, सी मार्ट योजना के क्रियान्वयन के लिए अग्रसेन चैक में स्थित मंगलम व्यवसायिक परिसर में सी मार्ट खोलने, यस्तंभ चैक से शहीद स्मारक मिलेनियम प्लाजा होते हुए रजबंधा मैदान पुराना नाला तक नाला निर्माण आदि।

CG Weather Update : आसमान में बादलों के डेरे और बारिश के चलते मौसम खुशनुमा, जानिए कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

CG Weather Update : आसमान में बादलों के डेरे और बारिश के चलते मौसम खुशनुमा, जानिए कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

 रायपुर।  राजधानी रायपुर में सुबह से गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादलों के डेरे और बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो रखा है. इसी के साथ, कई राज्यों में बेमौसम बरसात किसानों के लिए आफत बन गई है।

देश की राजधानी नई दिल्ली की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ आज भी दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. मौसम विभाग की मानें तो 22 और 23 मार्च को दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं. इन दो दिनों में बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है.

राजधानी के बहुचर्चित दूल्हा-दुल्हन की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, आखिरकार सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एक क्लिक में जानिए

राजधानी के बहुचर्चित दूल्हा-दुल्हन की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, आखिरकार सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एक क्लिक में जानिए

 रायपुर। RAIPUR BREAKING : राजधानी के टिकरापारा इलाके में सामने आये दूल्हा-दुल्हन की मौत के मामले में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आ गई हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला हैं कि दूल्हा और दुल्हन दोनों ने ही एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया था। इस वजह से ही दोनों की मौत हुई थी। दूल्हा असलम के शरीर पर 32 और दुल्हन कहकशा के शरीर पर 40 चोट के निशान मिले है। बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंद लिफाफे में पीएम रिपोर्ट सौंपी गई है। पुलिस की टीम उसकी जांच कर रही है एक्सपर्ट की टीम भी इस पर जानकारी देगी। वहीं पर जनों की मौत के बाद पुलिस ने एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की एक टीम का गठन किया है। जो इस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों ने नारको टेस्ट की भी मांग की है हालांकि अभी तक नारको टेस्ट कराने की बात सामने नहीं आई है।

सीएम बघेल से रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक प्रारूप के अनुमोदन के लिए जताया आभार

सीएम बघेल से रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक प्रारूप के अनुमोदन के लिए जताया आभार

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश से आज यहाँ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामु आम्बेडारे और सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने केबिनेट की बैठक में प्रदेशभर के पत्रकारों के हित में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक 2023 के प्रारूप के अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष दामु आम्बेडारे, कोषाध्यक्ष शगुफ्ता शिरीन, मोहसिन अली एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामु आम्बेडारे-

BREAKING : पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह व उनकी पत्नी की अग्रिम जमानत मामले में सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

BREAKING : पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह व उनकी पत्नी की अग्रिम जमानत मामले में सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह ( Aman Singh )और उनकी पत्नी की अग्रिम जमानत मामले में सुनवाई पूरी हो गई है. इस मामले में हाईकोर्ट (High Court) ने फैसला सुरक्षित रखा है.

बता दें कि, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ EOW ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है. इसे लेकर वे सुप्रीम कोर्ट उसके बाद हाईकोर्ट और लोअर कोर्ट गए थे, जहां उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई थी.

जमानत याचिका खारिज होने के बाद अमन सिंह ने फिर से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी. मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने शासन को नोटिस जारी कर मामले की केस डायरी तलब की थी. मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.

22 मार्च को कलश स्थापना के साथ शुरू हो रही नवरात्रि, जानिए 9 दिनों के पूजा का शुभ मुहूर्त

22 मार्च को कलश स्थापना के साथ शुरू हो रही नवरात्रि, जानिए 9 दिनों के पूजा का शुभ मुहूर्त

22 से चैत्र नवरात्री कि शुरुआत होने वाली है। 22 मार्च को कलश स्थापना के साथ ही चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ हो जाएगा। जो लोग पूरे 9 दिनों तक चैत्र नवरात्रि का व्रत रखते हैं, उनके घर पर विधिपूर्वक कलश स्थापना की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है और चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को महानवमी या दुर्गा नवमी होती है। इन 9 तिथियों में मां दुर्गा के 9 स्वरुपों की पूजा करते हैं। फिर अगले दिन दशमी को हवन करके पारण होता है, हालांकि कई स्थानों पर दुर्गाष्टमी या महानवमी के दिन हवन के साथ पारण होता है। इस साल चैत्र नवरात्रि पूरे 9 दिन की है।

कलश स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त
काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट के अनुसार, कलश स्थापना के लिए दोपहर का अभिजीत मुहूर्त बहुत ही उत्तम होता है, लेकिन इस साल 22 मार्च को प्रतिपदा तिथि में अभिजीत मुहूर्त नहीं है। ऐसे में चैत्र नवरात्रि की कलश स्थापना सुबह के मुहूर्त में कर लें। इसके लिए आपको पहले से ही चैत्र नवरात्रि की पूजा सामग्री की व्यवस्था कर लेनी चाहिए।

कलश स्थापना मुहूर्त 2023
चैत्र नवरात्रि के कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 23 मिनट से सुबह 07 बजकर 32 मिनट तक है। इस समय में आप विधि विधान से कलश स्थापना करें। फिर मां शैलपुत्री की पूजा करें। नवदुर्गा में मां शैलपुत्री प्रथम अवतार हैं। कलश के पास एक अखंड जोत जलाई जाती है. इस बात का ध्यान रखते हैं कि वह जोत कभी भी बुझे न। जब नवरात्रि खत्म होती है यानि मां दुर्गा विदा होती हैं तो उस अखंड जोत को शांत करते हैं।

चैत्र नवरात्रि के 9 शुभ दिन
पहला दिन: 22 मार्च, कलश स्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि: 08:20 पीएम तक

दूसरा दिन: 23 मार्च, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
चैत्र शुक्ल द्वितीया तिथि: 06:20 पीएम तक, सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन

तीसरा दिन: 24 मार्च, मां चंद्रघंटा की पूजा
चैत्र शुक्ल तृतीया तिथि: 04:59 पीएम तक, सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:21 एएम से 01:22 पीएम, रवि योग: 01:22 पीएम से अगले दिन 06:20 एएम तक

चौथा दिन: 25 मार्च, मां कूष्माण्डा की पूजा
चैत्र शुक्ल चतुर्थी तिथि: 04:23 पीएम तक, रवि योग: 06:20 एएम से 01:19 पीएम तक

पांचवा दिन: 26 मार्च, मां स्कंदमाता की पूजा
चैत्र शुक्ल पंचमी तिथि: 04:32 पीएम तक, रवि योग: 02:01 पीएम से अगली सुबह 06:18 एएम तक

छठा दिन: 27 मार्च, मां कात्यायनी की पूजा
चैत्र शुक्ल षष्ठी तिथि: 05:27 पीएम तक, सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन, रवि योग: 06:18 एएम से 03:27 पीएम तक, अमृत सिद्धि योग: 03:27 पीएम से अगली सुबह 06:16 एएम तक

सातवां दिन: 28 मार्च, मां कालरात्रि की पूजा
चैत्र शुक्ल सप्तमी तिथि: 07:02 पीएम तक, द्विपुष्कर योग: 06:16 एएम से 05:32 पीएम तक

आठवां दिन: 29 मार्च, मां महागौरी की पूजा
चैत्र शुक्ल अष्टमी तिथि: 09:07 पीएम तक, रवि योग: 08:07 पीएम से अगली सुबह 06:14 एएम तक

नौवां दिन: 30 मार्च, मां सिद्धिदात्री की पूजा
चैत्र शुक्ल नवमी तिथि: 11:30 पीएम तक, सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन, रवि योग: पूरे दिन, गुरु पुष्य योग और अमृत सिद्धि योग: 10:59 पीएम से अगली सुबह 06:13 एएम तक

BREAKING : नक्सलियों फिर मचाया उत्पात, जेसीबी सहित 8 ट्रेक्टर व अन्य वाहनों को किया आग के हवाले

BREAKING : नक्सलियों फिर मचाया उत्पात, जेसीबी सहित 8 ट्रेक्टर व अन्य वाहनों को किया आग के हवाले

 कांकेर। KANKER BREAKING : नक्सलियों ने एक बार फिर से जिले में उत्पात मचाया है। नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा क्षेत्र के आलपरस के नजदीक बड़ी संख्या में वाहनों में की आगजनी हुआ, यहाँ सड़क निर्माण के कार्य में लगे, 8 ट्रेक्टर, 2 जेसीबी, दो डोजर को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। और मजदूरों को भी बंधक बनाकर रखा था। बाद में उन्हें छोड़ा, कोयलीबेड़ा आलपरस गांव के पास क्षेत्र का मामला।

इसके साथ ही मौके पर नक्सलियों ने बड़ी संख्या में बैनर-पोस्टर लगाया है. सड़क बाधित किए जाने से यातायात ठप पड़ा हुआ है. यात्री बस ओरछा की वापस लौट गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल को रवाना किया गया है. आपको बता दें कि हाल ही में घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर चिलपरस में BSF कैम्प स्थापित किया गया है।

CG NEWS : इंजीनियरिंग के स्टूडेंट ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – आई एम सो सो सो सॉरी, आज नहीं तो कल मेरे साथ होना था

CG NEWS : इंजीनियरिंग के स्टूडेंट ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – आई एम सो सो सो सॉरी, आज नहीं तो कल मेरे साथ होना था

 दुर्ग। भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज दुर्ग में पढ़ रहे बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। स्टूडेंट की पहचान रोहित देवांगन (21 साल) के रूप में हुई है। वो नारायणपुर जिले का रहने वाला था और दुर्ग में किराए से रहकर बीटेक चौथे सेमेस्टर की तैयारी कर रहा था।

मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि रविवार दोपहर उनके पास एक फोन आया कि सिंधिया नगर सड़क नंबर 3 निवासी उबैद अहमद खान के यहां किराए से रहने वाले रोहित देवांगन ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की तो पाया कि छात्र ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया हुआ था और उसकी लाश फांसी पर लटकती मिली।

इसके बाद पुलिस ने लोगों की मौजूदगी में पंचनामा किया और शव को पीएम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस ने छात्र के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी है। छात्र ने खुदकुशी क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है। आत्महत्या का कारण जानने के लिए परिजन, दोस्तों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

छात्र के पास से मिला सुसाइड नोट

फांसी लगाने से पहले रोहित ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। उसमें उसने लिखा है कि “मैं जो भी किया हूं अपनी मर्जी से किया हूं। इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए। ये मेरी डेस्टिनी थी। ये आज नहीं तो कल मेरे साथ होना था। मैं इसके लिए सॉरी बोलता हूं। आई एम सो सो सो सॉरी।” उसने आगे लिखा है कि वो पढ़ाई या किसी अन्य कारण से ऐसा नहीं कर रहा है।

पूछताछ में भी नहीं पता चला खुदकुशी का कारण

पुलिस ने रोहित देवांगन के साथ इंजीनियरिंग कर रहे 6 दोस्तों से पूछताछ की। खुदकुशी के कारणों को नहीं बता पाए। माता-पिता का भी कहना था कि उनका बेटा ऐसा नहीं कर सकता है। वह काफी अच्छा खुश था उसने ऐसा क्यों किया पता नहीं चल रहा है।

पढ़ाई में ब्रिलियंट था रोहित

पुलिस की पूछताछ में रोहित के माता पिता, और कॉलेज के टीचर्स ने बताया कि वो पढ़ाई में काफी तेज था। वो हमेशा 73-74 परसेंट से अधिक नंबर लाता था। क्लास में भी उसकी अच्छी पोजिशन थी। उसकी पढ़ाई को लेकर टीचर काफी खुश रहते थे और उसे पसंद भी करते थे।

पड़ोस में रह रहे दूसरे छात्र ने सबसे पहले देखी लाश

पुलिस के मुताबिक मकान में रह रहे दूसरे पीजी के छात्र ने देखा कि रोहित फांसी पर लटका है। इसके बाद उसने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। फिर उबैद खान ने इसकी जानकारी रोहित के मामा को दी। सूचना पर पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में 1000करोड़ का राशन घोटाला :  बृजमोहन

छत्तीसगढ़ में 1000करोड़ का राशन घोटाला : बृजमोहन

बृजमोहन ने कहा मुख्यमंत्री सहित पूरे मंत्रिमंडल की भूमिका संदिग्ध।
विधानसभा की समिति से जांच कराने की मांग।

रायपुर / छत्तीसगढ़ विधानसभा में सामने आए राशन घोटाले पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्वयं राज्य के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अपने जवाब में स्वयं स्वीकार कर रहे है कि गुड़,चना, शक्कर,चावल राशन दुकानों में सैकड़ों करोड़ का बचत समान था। उसकी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई तथा अतिरिक्त सम्मान सप्लाई कर दी गई।

उन्होंने कहा कि मंत्री की यह बात अपने आप में बड़े घोटाले की तरफ इशारा करती है। साथ ही बृजमोहन ने यह भी बताया कि जब केंद्र सरकार ने आंकड़े भेजें उसके बाद राज्य में जांच की कार्रवाई प्रारंभ की गई पर ऑटोमेटिक पोर्टल बंद कर दिया गया। को रफा-दफा करने की कोशिश की गई।

 उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार गरीबों के हक में सेंध लगा रही है। यह गरीबों की थाली से खाना चुराने वाली सरकार है। सरकारी भ्रष्टाचार का यह अनूठा नमूना है जो गरीब परिवारों तक को नहीं बख्श रही।

उन्होंने कहा की यह 1000 करोड़ का राशन घोटाला प्रमाणित है बावजूद कांग्रेस की यह सरकार विधानसभा की समिति से जांच कि हमारी मांग को ठुकरा रही है। यहां मंत्री गड़बड़ी स्वीकार कर रहे हैं घोटाला प्रमाणित तौर पर दिख रहा है बावजूद विधानसभा की समिति से जांच अस्वीकार करना यह दर्शाता है कि इस घोटाले में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के समस्त सहयोगयो की भी भूमिका है।
 
डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी को मिला होमियोपैथिक यूथ आइकॉन का अवार्ड

डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी को मिला होमियोपैथिक यूथ आइकॉन का अवार्ड

रायपुर। ऑल इंडिया होम्योपैथिक रिसर्च समिट 18 और 19 मार्च को नागपुर महाराष्ट्र बर्नेट होमियोपैथिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित किया गया,इस आयोजन में सभी होम्योपैथिक चिकित्सकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया

इस आयोजन में रायपुर के जाने माने होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी को होम्योपैथी में उनके बेहतरीन योगदान के लिए होमियोपैथिक यूथ आइकॉन अवार्ड से पद्मश्री कैलाशखेर के हाथों सम्मानित किया गया 
डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी छत्तीसगढ़ के जाने माने होमियोपैथिक चिकित्सक कोरोना काल में हज़ारो मरिजो की जान इन्होंने होमियोपैथी उपचार के ज़रिए बचाई,समय समय डेंगू,चिकनपॉक्स वि मौसमी बीमारियो की प्रतिरोधक दवैया इन द्वारा निम्न वर्ग के लोगो को मिहशुल्क दी जाती है कोविड कॉल में इन्होंने लगभग 40000 लोगो को निःशुल्क बाटी थी.

बता दें कि इस समिट के मुख्य अतिथि समिट में  मुख्यरूप से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और सिनेमा जगत की कई नामचीन हस्तियां कैलास खेर ,असरानी ,पेंटर साहब,आशा पारेख,हेलन,हिमेश रेशमिया,आईआरएस समीर वानखेड़े सहित कई दिग्गज हस्तियाँ उपस्थित थी .

बता दें कि बर्नेट होम्योपैथी द्वारा इस समागम का आयोजन किया गया,संस्था के सीएमडी डॉ. नीतीश चंद्र दुबे ने बताया कि देश भर से हजारों जानेमाने होम्योपैथिक डॉक्टर भी इस समागम में हिस्सा लिया 

बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड भारत की एक प्रमुख होम्योपैथिक दवा निर्माता कंपनी है, जो जेनेरिक, एकल उपचार (सिंगल रेमेडीज), जैव-रसायन / संयोजन (बायो -केमिक/कॉम्बिनेशंस) और विशिष्टताओं के साथ विश्व स्तरीय होम्योपैथिक उपचार की एक विस्तृत श्रृंखला का उत्पादन करती है।
CRIME : सुने माकन में चोरों ने बोला धावा, दो नाबालिक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

CRIME : सुने माकन में चोरों ने बोला धावा, दो नाबालिक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर। RAIPUR CRIME : राजधानी रायपुर के सुने माकन में चोरी करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना पिछले हफ्ते की है। प्राथिया

निखत परवीन परिवार सहित अजमेर शरीफ गयी थी। वापस आकर देखा तो घर का पीछे का दरवाज़ा खुला हुआ था और अलमारी से जेवरात गायब थे. इस मामले में थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने दो नाबालिक समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है।

शास्त्री बाजार स्थित सुने माकन में चोरी करने वाले को पकड़ लिया गया है. चोरों ने सुने माकन के पिछले गेट से घर में घुसे। अलमारी से जेवरात पार किये. थाना गोलबाज़ार पुलिस ने मामले में गोलबाजार निवासी शेख अरशद को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की. जिसमें आरोपी ने आपने अन्य 02 नाबालिक साथियो के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों से चोरी के जेवरात कर लिया गया है।

CG NEWS : सीएम बघेल की बड़ी घोषणा, छत्तीसगढ़ में भेड़ पालन एवं ऊन संवर्धन बोर्ड का किया जाएगा गठन, बुनाई के लिए मिलेगा युवाओं को प्रशिक्षण, साथ ही लिए गए ये बड़े निर्णय

CG NEWS : सीएम बघेल की बड़ी घोषणा, छत्तीसगढ़ में भेड़ पालन एवं ऊन संवर्धन बोर्ड का किया जाएगा गठन, बुनाई के लिए मिलेगा युवाओं को प्रशिक्षण, साथ ही लिए गए ये बड़े निर्णय

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में गड़रिया समाज की एक अलग पहचान है। गड़रिया समाज पहले से ही प्रतिष्ठित और सम्मानित समाज है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब-मजदूर, किसान सहित सभी वर्गों के विकास के लिए नीति बनाकर कार्य कर रही है। बघेल ने कहा कि जब सभी परिवार और समाज आर्थिक रूप से मजबूत होगा तभी छत्तीसगढ़ और देश आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर स्थित स्वर्गीय बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित झेरिया गड़रिया (पाल, धनगर) समाज के वार्षिक अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर समाजजनों की मांग पर भेड़ पालन एवं ऊन संवर्धन बोर्ड गठन की घोषणा की। साथ ही महादेव घाट में सामाजिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रूपए देने की घोषणा की। अधिवेशन में गड़रिया समाज के लोगों ने स्व-निर्मित खुमरी, कंबल पहनाकर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में समाज के उत्कृष्ट और प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने गड़रिया समाज के वार्षिक अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में आधुनिक उद्योग धंधों के कारण परंपरागत रूप से कार्य करने वाले लोगों पर संकट गहराता जा रहा है, इससे गड़रिया समाज भी अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि झेरिया गड़रिया समाज सहित सभी वर्गों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं। जहां-जहां भेड़ पालन किया जा रहा है, ऐसे परिवारों और उनके बच्चों को पारंपरिक और आधुनिक मशीनों के जरिए बुनाई कार्य का प्रशिक्षण और भेड़ एवं बकरी पालन की नई तकनीक की जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झेरिया-गड़रिया समाज के युवाओं को उनके पारंपरिक व्यवसाय और उद्योग के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें रियायती दर पर जमीन और बिजली आदि सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि अन्य समाजों की तरह गड़रिया समाज को भी नवा रायपुर में रियायती दर पर जमीन दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिवेशन में कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के तहत ग्रामीणों को पारंपरिक व्यवसाय के साथ ही छोटे-छोटे व्यवसाय के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बजट में 600 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण गोबर खरीद कर वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के काम कर रही हैं। इसके साथ ही गौठानों में बकरी पालन, मुर्गी पालन सहित अन्य व्यवसाय से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। अब गौठानों में गोबर से पेंट बनाने का काम भी शुरू हो गया, इसके अलावा बिजली उत्पादन का काम भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण और शहरी बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता में है। इसी उद्देश्य से आईटीआई में नए और आधुनिक ट्रेड खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के बेरोजगार युवकों को इस वित्तीय वर्ष से 2500 रूपए बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान बजट में किया है। अब युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के साथ-साथ उन्हें रूचिकर विषयों में व्यवसाय एवं उद्योग के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कार्यक्रम को खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, सर्व गड़रिया समाज के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद महतो, झेरिया-गड़रिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष मिलन धनगर सहित समाज के पदाधिकारी और समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।