CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
गो तस्करी का भंडाफोड़, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे 38 मवेशी, दो की दम घुटने से हुई मौत

गो तस्करी का भंडाफोड़, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे 38 मवेशी, दो की दम घुटने से हुई मौत

 दुर्ग। पुलिस ने 38 गौवंश को ट्रक में भरकर ले जा रहे लोगों को पकड़ने में सफलता पाई है। रास्ते में वाहन का पहिया पंचर हो जाने से चालक उसे बना रहा था। तभी उसे एक राहगीर ने देखा और दुर्ग पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक से मवेशियों को बाहर निकाला।

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि ग्राम बड़े बीरेझर निवासी चितराम पटेल ने पुलिस को सूचना देकर आरोपियों को पकड़ने में मदद की है। चितराम ने बताया कि वो शुक्रवार सुबह 7 बजे मोटर साइकिल से अपने खेत जा रहा था। रास्ते में बड़े बीरेझर और छोटे बीरेझर के बीच उन्हें एक 10 चक्का ट्रक सीजी 04 JB 3850 खड़ा मिला। उसने देखा कि ट्रक के अंदर बड़ी संख्या में मवेशी भरे हुए हैं। ट्रक के सामने के दोनों टायर पंचर हो जाने से रास्ते में वो खड़ा था। इस पर उसने वहां से आगे जाकर बाइक रोकी और फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक जब्त कर मवेशियों को वहां से बाहर निकाला।

जानें क्या है छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून, किन्हें मिलेगा इसका लाभ

जानें क्या है छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून, किन्हें मिलेगा इसका लाभ

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा अरसे से एक बड़ा मुद्दा रहा है। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने वादा किया था कि अगर वह सत्ता में आती है तो एक मजबूत पत्रकार सुरक्षा कानून बनाएगी। त्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने अपना वादा पूरा कर दिया है। आज हुई कैबिनेट की बैठक में इस विधेयक को मंजूरी दे दी गई है।

जानें इस विधेयक की खास बातें

किन पत्रकारों को मिलेगी सुरक्षा

‘छत्तीसगढ मीडियाकर्मी सुरक्षा कानून’ के नाम से तैयार इस मसौदे में सुरक्षा पाने के हकदार पत्रकारों की अर्हता आदि का भी जिक्र है। इसके अनुसार-

  • ऐसा व्यक्ति जिसके गत 3 महीनों में कम से कम 6 लेख जनसंचार माध्यम में प्रकाशित हुए हों।
  • ऐसा व्यक्ति जिसे गत 6 माह में किसी मीडिया संस्थान से समाचार संकलन के लिए कम से कम 3 भुगतान प्राप्त किया हो।
  • ऐसा व्यक्ति जिसके फोटोग्राफ गत 3 माह की अवधि में कम से कम 3 बार प्रकाशित हुए हों।
  • स्तंभकार अथवा स्वतंत्र पत्रकार जिसके कार्य गत 6 माह के दौरान 6 बार प्रकाशित/प्रसारित हुए हों।
  • ऐसा व्यक्ति जिसके विचार/मत गत तीन माह के दौरान कम से कम 6 बार जनसंचार में प्रतिवेदित हुए हों।
  • ऐसा व्यक्ति जिसके पास मीडिया संस्थान में कार्यरत होने का परिचय पत्र या पत्र हो।

मीडियाकर्मियों के पंजीकरण के लिए अथॉरिटी का गठन

  • पत्रकारों के पंजीकरण के लिए भी सरकार अथॉरिटी का निर्माण करेगी। तैयार कानून के प्रभावी होने के 30 दिन के अंदर सरकार पत्रकारों के पंजीकरण के लिए अथॉरिटी नियुक्त करेगी।
  • अथॉरिटी का सचिव जनसम्पर्क विभाग के उस अधिकारी को बनाया जाएगा जो अतिरिक्त संचालक से निम्न पद का न हो। इसमें दो मीडियाकर्मी भी होंगे जिनकी वरिष्ठता कम से कम 10 वर्ष हो। इनमें से एक महिला मीडियाकर्मी भी होंगी, जो छत्तीसगढ़ में रह और कार्य कर रही हों।
  • अथॉरिटी में शामिल होने वाले मीडियाकर्मियों का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। कोई भी मीडियाकर्मी लगातार 2 कार्यकाल से ज्यादा अथॉरिटी का हिस्सा नहीं रह सकता।

पत्रकारों की सुरक्षा के लिए समिति का गठन

समिति द्वारा तैयार किए गए कानून के लागू होने के 30 दिन के भीतर छत्तीसगढ़ सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एक समिति का गठन करेगी। यह समिति पत्रकारों की प्रताड़ना, धमकी या हिंसा या गलत तरीके से अभियोग लगाने और पत्रकारों को गिरफ्तार करने संबंधी शिकायतों को देखेगी।

इस समिति का सदस्य कौन होगा

कोई पुलिस अधिकारी, जो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से निम्न पद का न हो। जनसम्पर्क विभाग के विभाग प्रमुख और तीन पत्रकार, जिन्हें कम से कम 12 वर्षों का अनुभव हो। जिनमें कम से कम एक महिला सदस्य होंगी। इस समिति में भी नियुक्त किए गए पत्रकारों का कार्यकाल दो साल का ही होगा और कोई भी पत्रकार दो कार्यकाल से ज्यादा इस समिति का हिस्सा नहीं बन सकता है।

यही नहीं पत्रकारों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए सरकार एक वेबसाइट का निर्माण भी कराएगी। जिसमें पत्रकारों से संबंधित प्रत्येक सूचना या शिकायत और उस संबंध में की गई कार्यवाही दर्ज की जाएगी। जो इस अधिनियम के आदेश के अधीन होगा। किन्तु सूचना अपलोड करते समय यदि उस व्यक्ति की सुरक्षा प्रभावित होती है तो शासन ऐसे समस्त उचित उपाय करेगा, जिसमें संबंधित व्यक्ति की गोपनीयता रखने और उसकी पहचान छुपाने के उपाय भी हो सकें।

CG News: साइंस कालेज के छात्र की छत से गिरकर मौत, वीडियो रील बनाते समय हुआ हादसा

CG News: साइंस कालेज के छात्र की छत से गिरकर मौत, वीडियो रील बनाते समय हुआ हादसा

 बिलासपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शहर के साइंस कालेज में दोस्तों के साथ कालेज बिल्डिंग की छत पर वीडियो रील बनाते वक्त 20 फीट ऊंची बिल्डिंग से गिरकर छात्र की मौत हो गई। आनन फानन में दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई।

CG News: मृतक आशुतोष साव (20) जांजगीर-चांपा जिले के सरखो का रहने वाला था जो बीसीए सेकेंड ईयर का छात्र था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। आज यानि शनिवार को स्वजन की मौजूदगी में शव का पीएम कराया जाएगा।

CG News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीसीए सेकेंड ईयर का छात्र आशुतोष शहर किराए की मकान में रहकर साइंस कालेज में पढ़ाई करता था। पढ़ाई के बाद शाम पांच बजे वे अपने तीन दोस्तों के साथ कालेज बिल्डिंग की छत पर अपने चार दोस्तों के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो रील बना रहे था।

CG News: इसी दौरान आशुतोष का पैर फिसल गया। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटे आई थी। दोस्तों ने इसकी सूचना कालेज प्रबंधन को देकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने आशुतोष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आशुतोष के मोबाइल को जब्त कर लिया है। इसके अलावा कालेज प्रबंधन से भी घटना के संबंध में जानकारी मांगी है।

शिक्षित युवाओं के लिए 21 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, 200 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

शिक्षित युवाओं के लिए 21 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, 200 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

 रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 21 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है।

इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से जय अम्बे एमरजेंसी सर्विसेस (आई) प्रायवेट लिमिटेड द्वारा पायलेट एवं ईएमटी के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10वीं के साथ हैवी लायसेंस एवं एएनएम, जीएनएम, बी.एस.सी. नर्सिंग, बी.फार्मेसी, डीएमएलटी तथा बी.एम.एल.टी. उत्तीर्ण आवेदकों को प्राथमिकता दिया जाएगा। इन पदों पर चयन होने के उपरांत 11,440 से 12.245 हजार रूपये प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

CG CRIME : पति ने धारदार हथियार से पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, पढ़िए पूरी खबर…

CG CRIME : पति ने धारदार हथियार से पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, पढ़िए पूरी खबर…

 सरगुजा : CG CRIME : जिले में एक दिल दहला देने वाला वारदात सामने आया है. यहाँ चरित्र संदेह पर पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी मौत के घाट उत्तार दिया है. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी के तलाश में जुट गई है. घटना सरगुजा के बतौली थाना का है.

मिली जानकारी के अनुसार, प्रभु नारायण मझवार निवासी सेमर पारा अपनी पत्नी प्यासों बाई के चरित्र पर शंका किया करता था. जिसे लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था. ऐसे में एक बार दोनों के बीच इस बात को लेकर जमकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपी पति ने पत्नी की धारधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी. फ़िलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

साव के ‘जलियावाला बाग’ वाले बयान पर CM बघेल का पलटवार, कहा-  बीजेपी का मकसद आवास नहीं था, लॉयन ऑर्डर को खराब करना चाहते है

साव के ‘जलियावाला बाग’ वाले बयान पर CM बघेल का पलटवार, कहा- बीजेपी का मकसद आवास नहीं था, लॉयन ऑर्डर को खराब करना चाहते है

 रायपुर : RAIPUR BREAKING : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के जलियांवाला बाग वाले बयान को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्भाग्य बताया कहा, जलियांवाला बाग की बात अरुण साव कह रहे थे मतलब उसके दिमाग में है, पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगे थे. पूरा वीडियो देखेंगे तो सबसे ज्यादा आक्रमक, उत्तेजित बीजेपी वाले थे, पुलिसकर्मियों को ज्यादा चोट आई है. नारायणपुर और कवर्धा में किस प्रकार से हुआ बीजेपी का मकसद आवास नहीं था, लॉयन ऑर्डर को खराब करना चाहते है इसलिए जलियांवाला बाग को याद कर रहे है. अंग्रेजों ने बहुत बर्बरता की थी और उसी को मानने वाले हैं यह लोग हैं. इसलिए इस तरह की के बयान दिए हैं, मैं बहुत हतप्रद हूँ जिस प्रकार से उन्होंने बयान दिया है.

पूर्व मुख्यमंत्री आवास के मामले में बार-बार ट्वीट करते हैं 16 लाख हैं, 16 लाख आवास के आवेदन हमें दें. जब भी कोई धरना प्रदर्शन होता है तो ज्ञापन दिया जाता है. जनगणना नहीं होने के कारण गरीब लोग उसका भुगतना भोग रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी क्यों मौन है ? विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा जो सर्वे होगा उस से हम सहमत हैं, उसके अलावा उनके पास कोई रास्ता बचा नहीं है, नहीं हितग्राहियों को भी सरकार मकान देगी। जनगणना के लिए प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखा गया उस पर बीजेपी के नेताओं ने कुछ नहीं कहा. बीजेपी पर सवाल उठाते हुए सीएम ने कहा, क्या भाजपा अध्यक्ष पुन्नूलाल मोहले के बयान से सहमत हैं. सरकार नया सर्वे जो करा रही उससे सहमत है कि नहीं है? जिस प्रकार से बयान दिया गया उसकी मैं निंदा करता हूं.

लंदन में दिए राहुल गांधी के बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा, पहली बार हो रहा है कि संसद में सत्ता पक्ष हंगामा कर रहा है. ऐसा लोकसभा में पहली बार देख रहे हैं. विपक्ष पर आरोप लगता था कि विपक्ष सदन चलने नहीं दे रहा है, लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है सत्ता पक्ष सदन चलने नहीं दे रहा है. अडानी के मामले में जवाब नहीं देना है इसलिए राहुल गांधी के द्वारा विदेश में जो भाषण दिया गया उसको मुद्दा बनाया जा रहा है, इसके पहले प्रधानमंत्री विदेश यात्रा में थे तब उन्होंने कहा था भारत में जन्म लेना दुर्भाग्यपूर्ण है, इससे ज्यादा कोई खराब बयान नहीं हो सकता। भारत में जन्म लेना हम सबके लिए सौभाग्य है.

नक्सल उन्मूलन को लेकर सीएम ने कहा, आज कैबिनेट में पास हुआ है पुरानी जो नीति थी उसमें काफी सुधार किया गया है. विपक्ष द्वारा शून्यकाल में चिटफंड कंपनियों पर मामले उठाए जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा, विपक्ष द्वारा स्थगन इस मामले में लाया था लेकिन दुर्भाग्य जनक बात है. जिन लोगों ने चिटफंड कंपनियों के कार्यालय खुलवाएं, जिन लोगों ने रोजगार मेला लगाकर नौजवानों को सर्टिफिकेट दिया वह लोग आज सवाल कर रहे हैं. उसी के कार्यकाल में शुरू हुआ और लोगों ने पैसे लगाए।

तत्कालीन मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्य तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष ,मंत्री सब लोगों ने कार्यालय का उद्घाटन किया। इसी को देखकर सभी लोगों ने पैसा लगाया, पैसा डूब गया सहारा इंडिया तो पूरे देश में है. सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन वहां एक कमेटी बनाई है, लेकिन आज तक न भारत सरकार वापस करा पाई है ना कोई राज्य वापस करा पाया है. केवल छत्तीसगढ़ है जो सैकड़ों डायरेक्टरों को जेल के पीछे भेज दिया है. दूसरा उनके संपत्तियों को कुर्क करके उन गरीबों तक पैसा गरीबों का वापस कर चुके हैं. यह प्रक्रिया नियंत्रण जारी है. लेकिन इस गति से मैं भी संतुष्ट नहीं हूं, क्योंकि इसीलिए छत्तीसगढ़ के बाहर भी इसकी संपत्ति मनी लांड्रिंग का केस है, इसीलिए हम कहते हैं ईडी इससे बढ़िया आदर्श केस कोई दूसरा नहीं मिलेगा, लेकिन डायरेक्टर स्वीकार नहीं कर रहा. मैंने आईडी के डायरेक्टर को पत्र भी लिखा एचएम को भी चिट्ठी लिखा, लेकिन वह लोग स्वीकार नहीं कर रहे हैं, गरीब आम जनता का पैसा है. किसान मजदूर गांव शहर मध्यमवर्ग निम्न आय वर्ग के लोगों ने पैसा डाला है, हजारों करोड़ रुपए लेकर भागे हैं या पैसा वापस आना चाहिए। लेकिन अब लबरा के नौ नगर, इनको शर्म भी नहीं आती है. अनमोल इंडिया के मामले में आप तो पूर्व राज्यसभा सांसद बेल में है कोर्ट के आदेश पर एफआईआर हुआ था, कम से कम पूर्व मुख्यमंत्री उसी पैसे को वापस करा दे।

CG News : मुख्यमंत्री बघेल आज भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर, राजधानी रायपुर सहित कोण्डागांव, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आयोजित समारोह में होंगे शामिल

CG News : मुख्यमंत्री बघेल आज भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर, राजधानी रायपुर सहित कोण्डागांव, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आयोजित समारोह में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर सहित कोण्डागांव, बालोद और बालौदाबाजार-भाटापारा जिले में आयोजित समारोह में शामिल होंगे।  बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 10.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.15 बजे कोण्डागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम बांसकोट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां भक्त माता कर्मा जयंती एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे।  बघेल इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल दोपहर 12.15 बजे बांसकोट से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.50 बजे बालोद जिले के डौण्डी विकासखंड के ग्राम पटेली पहुंचेंगे और वहां जिला स्तरीय माँ कर्मा जयंती एवं आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे।  बघेल अपरान्ह 2.20 बजे ग्राम पटेली से रवाना होकर अपरान्ह 3 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम दतान पहुंचेंगे और वहां संत माता कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल होंगे।  बघेल ग्राम दतान से शाम 4.20 बजे रायपुर आयेंगे और बोरियाखुर्द रोड के कृष्णा नगर स्थित कर्मा धाम में आयोजित कर्मा जयंती सप्ताह समारोह एवं प्रदेश स्तरीय सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे।

CG Train News : चैत्र नवरात्रि पर श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, डोंगरगढ़ में अब 8 एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव, देखें ट्रेनों का शेड्यूल

CG Train News : चैत्र नवरात्रि पर श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, डोंगरगढ़ में अब 8 एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव, देखें ट्रेनों का शेड्यूल

 रायपुर | प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ में चैत्र नवरात्रि पर्व (दिनांक 22 मार्च से 30 मार्च, 2023 तक) मेला में जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा गाडियों का अस्थायी ठहराव एवं कुछ गाड़ियो का विस्तार की सुविधा प्रदान की जा रही है।

नवरात्रि पर श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, डोंगरगढ़ में अब 8 एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव, रायपुर तक बढ़ाई गई दो गाड़ियां

नवरात्रि पर श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, डोंगरगढ़ में अब 8 एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव, रायपुर तक बढ़ाई गई दो गाड़ियां

 राजनांदगाव। CG NEWS : नवरात्रि की शुरुआत होने वाली हैं। इससे पहले रेलवे ने आम लोगों को बड़ी रहत दी हैं। खासकर उन भक्तो को जो इस नवरात्रि पर माँ बम्लेश्वरी के दर्शन करने को आतुर है। दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 8 एक्सप्रेस गाड़ियों का अस्थाई ठहराव दिया हैं। इसके अलावा रेलवे की तरफ से दो सवारी गाड़ियों का रायपुर तक विस्तार भी दिया हैं।

रेलवे की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक़ हटिया-कुर्ला एक्सप्रेस, कुर्ला-हटिया एक्सप्रेस, पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस, जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस, बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस, चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस पुरी-कुर्ला एक्सप्रेस और कुर्ला-पुरी एक्सप्रेस के डोंगरगढ़ में ठहराव को हरी झंडी दे दी गई हैं। यहाँ सुविधा 22 मार्च से 30 मार्च तक श्रद्धालुओं को मिलेगी। इसी तरह एसईसीआर ने गोंदिया दुर्ग गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल का रायपुर तक विस्तार भी कर दिया है।

वेतन भुगतान मामले में कार्रवाई, पी.जी. अध्ययन करने गए डॉक्टर को कर डाला 18 लाख का वेतन भुगतान, कलेक्टर ने लिपिक को किया सस्पेंड

वेतन भुगतान मामले में कार्रवाई, पी.जी. अध्ययन करने गए डॉक्टर को कर डाला 18 लाख का वेतन भुगतान, कलेक्टर ने लिपिक को किया सस्पेंड

 रायपुर। जिला चिकित्सा नारायणपुर में पूर्व में पदस्थ डॉ. अभिनव बंछोर के चिकित्सा अध्ययन और उनके वेतन भुगतान मामले में जिला चिकित्सालय में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग के लिपिक नंदकिशोर कोडोपी को निलंबित कर दिया गया है।

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद भोयर ने बताया कि डॉ. अभिनव बंछोर, चिकित्सा अधिकारी, जिनका नियुक्ति उपरांत जिला चिकित्सालय नारायणपुर में प्रथम उपस्थिति 28 अगस्त 2016 है, संबंधित चिकित्सा अधिकारी को फोरेन्सिक मेडिसिन पी.जी. अध्ययन के लिए चयनित होने के फलस्वरूप 4 अगस्त 2020 को संचालक स्वास्थ्य सेवायें छग अटल नगर नया रायपुर की ओर कार्यमुक्त किया गया।

इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंस भिलाई के द्वारा जानकारी प्रदाय किया गया

इसी संबंध में अधिष्ठाता, शंकराचार्य, इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंस भिलाई के द्वारा जानकारी प्रदाय किया गया है, कि पी. जी. अध्ययन के दौरान अगस्त 2020 से 23 सितंबर 2022 तक डॉ. अभिनव बछोर कुल 489 दिवस अनधिकृत रूप से अनुपस्थित थे। उक्त संबंध में डॉ. अभिनव बंछोर, चिकित्सा अधिकारी को उनके सेवा पुस्तिका में अंकित पते पर कारण बताओ सूचना पत्र तामिल कराया गया, परंतु संबंधित द्वारा कोई भी जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया, 15-20 दिवस पश्चात संबंधित चिकित्सा अधिकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला नारायणपुर के समक्ष प्रस्तुत हुआ, जिनके द्वारा मौखिक वार्तालाप के दौरान बताया गया कि उन्हें अनुपस्थित अवधि के दौरान भुगतान किया गया को वापस किया जाना संभव नहीं है।

अनियमितता के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी

सहायक ग्रेड 02 को वित्तीय अनियमितता के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया जिस पर नंदकिषोर कोडोपी द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया एवं नियमानुसार की जाने वाली कार्यवाही के लिए लिखित में सहमति दिया गया। छत्तीसगढ़ वित्तीय संहिता नियम का उल्लंघन कर अपने पदीय दायित्वों का दुरूपयोग करते हुए वित्तीय अनियमितता किया गया है, जो कि सर्वधा अनुचित हैं, वित्तीय अनियमितता को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर, जिला नारायणपुर के अनुमोदन उपरांत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है एवं निलंबन अवधि में नंदकिषोर कोड़ोपी का मुख्यालय कार्यालय चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निर्धारित किया गया है।

CG TRANSFER BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 82 आरक्षक और प्रधान आरक्षकों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

CG TRANSFER BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 82 आरक्षक और प्रधान आरक्षकों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

 मनेंद्रगढ़ : CG TRANSFER BREAKING : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है. एसपी टीआर कोशिमा ने बड़े पैमाने पर तबादला किया है. पुलिस अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से बदला गया है. एसपी ने 82 आरक्षक और प्रधान आरक्षकों का तबादला किया है. पुलिसिंग व्यवस्था में कसावट लाने के लिए तबादला किया गया है.

देखिए सूची-

बेहतर शिक्षा के लिए संकल्पित भूपेश सरकार : संकल्प मिश्रा

बेहतर शिक्षा के लिए संकल्पित भूपेश सरकार : संकल्प मिश्रा

 रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के बीच मुख्यमंत्री बघेल ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी। बैठक में सीएम भूपेश बघेल सहित सभी मंत्रियों ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और कुछ बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगी।
एनएसयूआई मीडिया विभाग के चेयरमैन संकल्प मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए करीब 2500 करोड़ रूपये की विश्व बैंक परियोजना- चाक के क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया जिससे प्रदेश में शिक्षा के बढ़ते स्तर को नई उचाइयाँ मिलेगी।छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से शिक्षा के छत्रे में एक नई क्रांति आई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच से सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल रही है। आधुनिक और गुणवक्तापूर्ण शिक्षा के साथ प्रदेश में स्वामी आत्मस्तनंद उत्कृष्ट विद्यालय का संचालन हो रहा ही जिससे सभी तबके के छात्र- छात्राओं को शिक्षा में बराबरी का अवसर मिल रहा है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 बरमिंघम में सिल्वर मेडल प्राप्त आकर्षी कश्यप को उप पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय प्रदेश के सभी खिलाड़ियों का हौसला बुलंद करने वाला निर्णय है। आकर्षी कश्यप के माध्यम से खेल जगत से जुड़े छात्र-छात्राओं का सम्मान है।

CG CRIME : शराबी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, बेहोश समझकर मां को उठाता रहा बेटा

CG CRIME : शराबी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, बेहोश समझकर मां को उठाता रहा बेटा

 कांकेर। जिले के धुर नक्सल प्रभावित ताड़ोकी थाना क्षेत्र में शराबी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है। बकरी चराने को लेकर हुए मामूली विवाद में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पति को को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मलमेटा गांव की है।

रनाय बाई कुमेटी (30 वर्ष) 15 मार्च की सुबह महुआ बीनने और लकड़ी लेने खेत की तरफ गई हुई थी। हर दिन वो बकरियां भी चराने लेकर जाती थी, लेकिन उस दिन वो बकरी लेकर चराने के लिए नहीं गई थी। उसी दिन शाम को करीब साढ़े 4 बजे उसका पति सूद राय कुमेटी (36 वर्ष) शराब के नशे में धुत होकर खेत में पहुंचा और बकरी चराने नहीं ले जाने को लेकर पत्नी से विवाद करने लगा। शराबी पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से हमला कर दिया। जिससे पत्नी की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

इधर खेत में मौजूद 13 साल के बेटे ने पिता से अपनी मां को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ नहीं कर सका। जब आरोपी मौके से भाग गया, तब बेटे ने मां को बेहोश जानकर उसे पानी पिलाने की कोशिश की। महिला के शरीर से खून नहीं निकला था, इसलिए बेटे ने सोचा कि मां केवल बेहोश है। उस दिन उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी और रातभर अपने तरीके से मां को जगाने की कोशिश करता रहा।

16 मार्च गुरुवार को भी जब मां नहीं उठी, तो बेटा अपने मामा मंगूराम के पास गया और घटना की जानकारी दी। मौके पर मामा पहुंचा और बहन को मृत पड़ा देख पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमॉर्टम लिए भिजवाया। 16 मार्च को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। शुक्रवार 17 मार्च को आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या का अपराध दर्ज किया गया है।

राजधानी के रावण भाठा मैदान में 19 मार्च को धर्म-संसद का आयोजन, संत कालीचरण को नहीं किया जायेगा शामिल

राजधानी के रावण भाठा मैदान में 19 मार्च को धर्म-संसद का आयोजन, संत कालीचरण को नहीं किया जायेगा शामिल

 रायपुर। RAIPUR NEWS : हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को लेकर 19 मार्च को धर्म-संसद का आयोजन भाठागांव के रावण भाठा मैदान में होगा इसमें महंत अवधेशानंद गिरी साध्वी प्राची के साथ देशभर के 500 से अधिक शामिल होंगे इस बार महात्मा गाँधी पर टिपण्णी करने वाले संत कालीचरण को धर्म सभा में शामिल नहीं किया जाएगा।

महीने से चल रही छत्तीसगढ़ में संतों की पदयात्रा का समापन 19 मार्च को धर्म-संसद के साथ होगा। इस धर्म संसद में देशभर के 500 से अधिक संत शहर के रावणभाठा मैदान में जुटेंगे। इसके बारे में आयोजक आयोजक नीलकंठ त्रिपाठी ने बताया कि देश और प्रदेश में चल रहे धर्मांतरण पर रोक लगाने धर्मसभा में चर्चा भी  होगी, धर्मसभा में शामिल होकर सभी साधु संत हिन्दू राष्ट्र बनाने समेत अपने-अपने विभिन्न विचार रखेंगे।

विदित है कि हिंदू स्वाभिमान जागरण द्वारा संत पद यात्रा की शुरूआत 18 फरवरी से महाशिवरात्रि के दिन की गई। तब से लेकर अब तक इस यात्रा में हजारों लोग शामिल हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ के चार अलग-अलग दिशाओं के शक्तिपीठों से निकली इस यात्रा में हिंदुत्व, सनातन धर्म और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया जा रहा है। इस यात्रा का समापन 19 मार्च को धर्मसंसद के साथ होगा।

CG News : प्रधानपाठक और इन शिक्षकों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और पदस्थापना

CG News : प्रधानपाठक और इन शिक्षकों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और पदस्थापना

 बिलासपुर। शिक्षकों के प्रमोशन और पदस्थापना के लिए शिक्षा महकमे ने कवायद शुरू कर दी है। प्रधानपाठक और शिक्षकों की लिस्ट मंगाई गई है, जिससे आगामी शिक्षा सत्र से पहले प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी कर पदस्थापना की जा सके।

संयुक्त संचालक के आदेश में लिखा है – जिले अंतर्गत मार्च 2023 की स्थिति में प्रधान पाठक के रिक्त पद संस्थावार, विकास खण्डवार, शिक्षक, शिक्षक एल.बी. के स्वीकृत कार्यरत रिक्त पद संस्थावार एवं विषयवार संलग्न प्रपत्र में दिनांक 17.03.2023 तक अनिवार्य रूप से भेजना सुनिश्चित करें।

CG ACCIDENT NEWS : ट्रक ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

CG ACCIDENT NEWS : ट्रक ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

 बिलासपुर। CG ACCIDENT NEWS : जिले से हादसे की दर्दनाक खबर सामने आ रही है, यहाँ शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार शिवतराई-सराईपाली निवासी चंद्रशेखर गंधर्व (20) निजी फैक्ट्री में ड्राइवर था। वो अपने भाई को छोड़ने के लिए पेंड्रा गया था। उसके साथ ग्राम घटोली निवासी उसका दोस्त मुन्ना गंधर्व भी था। दोनों बाइक में सवार होकर भाई को छोड़कर वापस कोटा जा रहे थे। सुबह करीब 9.30 बजे बाइक केंदा और दालसागर के पास पहुंची थी तभी ट्रक ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दिया। और तभी रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और करीब 10 फीट तक घसीटता रहा। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई।

आधार कार्ड से हुई पहचान, परिजन को दी जानकारी

इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, तब तक वहां लोगों की भीड़ जुट गई थी। इस दौरान आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने मृतकों की पहचान करने की कोशिश की। लेकिन, उनकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी।

तलाशी लेने पर एक युवक के पॉकिट से पर्स और मोबाइल मिला, जिसमें रखे आधार कार्ड से उसकी पहचान कोटा के सराईपाली निवासी चंद्रशेखर गंधर्व के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजन को इस घटना की जानकारी दी। परिवार वाले वहां पहुंचे, तब उसके दोस्त मुन्ना गंधर्व की पहचान की गई।

BREAKING : मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक, नक्सलवाद उन्मूलन नीति, शिक्षा के लिए 2500 करोड़…, भूपेश कैबिनेट की बैठक में लिये गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

BREAKING : मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक, नक्सलवाद उन्मूलन नीति, शिक्षा के लिए 2500 करोड़…, भूपेश कैबिनेट की बैठक में लिये गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में मंत्री परिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए।

छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक- 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता-1959 में (संशोधन) विधेयक 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ते एवं पेंशन (संशोधन) विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए करीब 2500 करोड़ रूपये की विश्व बैंक परियोजना- चाक के क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया तथा ऋण को अंतिम रूप से स्वीकृति प्रदान करने के लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 बरमिंघम में सिल्वर मेडल प्राप्त कु. आकर्षी कश्यप, दुर्ग को उप पुलिस अधीक्षक (द्वितीय श्रेणी राजपत्रित) पद पर नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का नवीन पद अस्थाई रूप से एक वर्ष की अवधि के लिये निर्मित किये जाने का निर्णय लिया गया।

CG VIDHANSABHA : चना वितरण में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस सदस्य ने लगाई सवालों की झड़ी, मंत्री ने कहा – मीडिया में प्रकाशित खबर चर्चा का आधार नहीं

CG VIDHANSABHA : चना वितरण में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस सदस्य ने लगाई सवालों की झड़ी, मंत्री ने कहा – मीडिया में प्रकाशित खबर चर्चा का आधार नहीं

 रायपुर। CG VIDHANSABHA : विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान गरियाबंद जिले में चना वितरण योजना में गड़बड़ी के आरोपों पर जमकर बहस हुई। कांग्रेस सदस्य अमितेश शुक्ल ने आरोप लगाया कि जिस चना को गुणवत्ताहीन पाए जाने पर गरियाबंद में रिजेक्ट किया गया था, उसे बाद में देवभोग में सप्लाई कर दिया गया। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने गड़बड़ी से इंकार किया, लेकिन कांग्रेस सदस्य के जोर देने पर उन्होंने जांच कराने का भरोसा दिया।

प्रश्नकाल में अमितेश शुक्ल ने आरोप लगाया कि गरियाबंद में चने को गोदाम में रखा गया था। चना रिजेक्ट हो गया। बाद में उसे देवभोग में सप्लाई कर दिया गया। उन्होंने इस आशय की मीडिया में आई खबरों की तरफ खाद्य मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।
 
खाद्य मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया, और किसी अखबार के प्रकाशित खबर चर्चा का आधार नहीं बन सकता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई लिखित दस्तावेज हो, तो उसकी लिखित में जांच कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग की टीम ने गरियाबंद में चना की गुणवत्ता की जांच की थी, और अमानक पाए जाने पर सप्लायर संजय ग्रेन प्रोडेक्ट्स लिमिटेड को वापस कर दिया गया।
कांग्रेस सदस्य ने पूछा कि यदि चना अमानक पाया गया था, तो उसी सप्लायर को बलौदाबाजार में ऑर्डर क्यों दिया गया? इस पूरे मामले में खाद्य मंत्री ने कहा कि सप्लाई के बाद गुणवत्ता का परीक्षण होता है। अमानक पाए जाने पर वापस किया जाता है, और गुणवत्तायुक्त होने पर ही सामग्री ली जाती है। अमितेश शुक्ल ने कहा कि गरियाबंद में जो चना सप्लाई हुआ था उसे अमानक मिलने के बाद भी देवभोग में सप्लाई कर दिया गया। इस पर खाद्य मंत्री ने कहा कि उन्हें लिखित में शिकायत दे दें, उसकी जांच कराई जाएगी।
नेता प्रतिपक्ष के एक पूरक सवाल के जवाब में खाद्य मंत्री ने माना कि गरियाबंद में चना प्रदाय करने वाली फर्म को तीन साल के लिए ब्लैक लिस्टेड किया गया था। 2018 में ब्लैक लिस्ट किया गया था, और फिर यह अवधि 2019 में खत्म हो गई।
विधानसभा में गूंजा चावल आवंटन में घोटाले का मुद्दा, मंत्री ने कहा- जिन्‍होंने चावल खाया उन सब पर…

विधानसभा में गूंजा चावल आवंटन में घोटाले का मुद्दा, मंत्री ने कहा- जिन्‍होंने चावल खाया उन सब पर…

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को सदन में चावल आवंटन में गड़बड़ी का मुद्दा गूंजा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने चावल आवंटन में गड़बड़ी को लेकर सवाल करते हुए 600 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है।

पूर्व सीएम के सवाल पर मंत्री अमरजीत भगत ने सदन को बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है और 31 मार्च तक जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्‍होंने कहा, जिन्‍होंने चावल खाया उन सब पर कार्रवाई होगी। एक-एक पैसा वसूला जाएगा।

इसके बाद डॉ रमन सिंह ने कहा, 600 करोड़ के चावल घोटाले मामला है। इसकी विधानसभा की समिति से जांच कराई जाए। मंत्री जांच के लिए सहमत नहीं हुए तो भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया और नारेबाजी की भी। जिसक बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

डॉ रमन सिंह ने कहा कि 68 हजार टन चावल स्‍टाक में है, जिसका हिसाब न तो खाद्य विभाग की वेबसाइट पर है न तो जिलों के आंकड़ों में हैं। इस पर मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि 13592 पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया गया है। 13 एफआईआर दर्ज की गई है। 19 पीडीएस दुकानों से वसूली की गई है और 161 दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया है।

CG Train News : यात्रीगण कृपया ध्यान दें,अब 31 जुलाई तक चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने परिचालन में किया विस्तार

CG Train News : यात्रीगण कृपया ध्यान दें,अब 31 जुलाई तक चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने परिचालन में किया विस्तार

 रायपुर। रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन द्वारा दुर्ग -हटिया-दुर्ग के मध्य चल रही 08185 / 08186 हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल की सुविधा 31 मार्च, 2023 तक चल रही है।

रेलवे बोर्ड के द्वारा कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव 24 अप्रैल, 2023 से उसलापुर स्टेशन में दिया जा रहा है। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार दुर्ग एवं कटनी मार्ग से हो कर आने-जाने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन दाधापारा- उसलापुर होकर किया जायेगा । जिसके अनुसार ( 1 ) 15159 / 15160 छपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्स( sarnath express) (2) 12853 / 2854 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस (3) 12823/12824 दुर्ग- निज़ामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एवं (4) 12549/ 12550 दुर्ग -जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस बिलासपुर के स्थान पर उसलापुर होकर चलेगी। उक्त गाडियों को अपने परिवर्तित मार्ग दाधापारा से उसलापुर होते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना होगी।

प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को 5 अप्रैल से 28 जुलाई, 2023 तक 08185 नंबर के साथ चलेगी

दुर्ग से हटिया के लिये प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को यह गाड़ी 4 अप्रैल से 27 जुलाई, 2023 तक 08186 नंबर के साथ चलेगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा मे भी यह ट्रेन हटिया से दुर्ग के लिए प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को 5 अप्रैल से 28 जुलाई, 2023 तक 08185 नंबर के साथ चलेगी । इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 05 सामान्य, 01 एसी टू एवं 04 स्लीपर सहित कुल 12 कोच रहेगे ।

CG Budget Session 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज 10वां दिन, सदन में लाए जाएंगे 5 अशासकीय संकल्प

CG Budget Session 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज 10वां दिन, सदन में लाए जाएंगे 5 अशासकीय संकल्प

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज 10वां दिन है। स्कूल शिक्षा विभाग के बजट अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी साथ ही कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के विभागों के बजट अनुदान पर भी चर्चा होगी। आज विधानसभा में लगाए गए 20 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए जाएंगे। आज सदन में 5 अशासकीय संकल्प लाए जाएंगे।

बता दें कि कल 9वें दिन में उद्योग, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा विभाग का मुद्दा उठाया गया था। साथ ही ध्यानाकर्षण में सहकारिता, PHE विभाग का मुद्दा उठाया गया। इसके साथ ही CM भूपेश बघेल के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा की गई।

प्रश्नकाल में डमरूधर पुजारी ने सुपेबेड़ा में पानी उपलब्ध कराने को लेकर सवाल

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल में गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा में पानी पहुंचाने के लिए टेंडर नहीं होने के मुद्दे पर विपक्ष ने मंत्री रुद्र कुमार गुरु को घेरा। मंत्री ने सदन में कहा कि एक महीने में टेंडर कराएंगे और शीघ्र काम शुरू होगा। मंत्री के जवाब से विपक्षी विधायक असंतुष्ट हो गए और बहिर्गमन कर दिया। प्रश्नकाल में डमरूधर पुजारी ने सुपेबेड़ा में पानी उपलब्ध कराने को लेकर सवाल किया।

CG Cabinet Meeting :मुख्यमंत्री बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आज...इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

CG Cabinet Meeting :मुख्यमंत्री बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आज...इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज शाम को मंत्रिमंडल की बैठक होगी. विधानसभा में ही शाम को यह बैठक होगी. ऐसे में सबकी नजर मंत्रिमंडल के फैसलों की ओर है. सबसे ज्यादा उम्मीद कर्मचारियों को है, क्योंकि बड़ी संख्या में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं।

डीए – एचआरए की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन फिर चरणबद्ध आंदोलन की ओर बढ़ रहा है. राज्य के एक लाख से ज्यादा अनियमित कर्मचारियों के मन में उम्मीद जागी है कि बजट सत्र में ही उनके नियमितीकरण का ऐलान हो सकता है. फिलहाल किन एजेंडों पर चर्चा होगी, यह स्पष्ट नहीं है।विनियोग विधेयक को कैबिनेट ( cabinet)की मंजूरी मिल सकती है

CG Weather Alert : छग में 5 दिनों तक अंधड़ के साथ तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने यलो और आरेंज अलर्ट किया जारी

CG Weather Alert : छग में 5 दिनों तक अंधड़ के साथ तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने यलो और आरेंज अलर्ट किया जारी

 रायपुर. छत्तीसगढ़ में अभी पांच दिनों तक आंधी- बारिश की स्थिति बनी रहेगी. पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात की वजह से 17 मार्च से लेकर 20 मार्च तक कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

राज्य के उत्तर से लेकर दक्षिणी हिस्से तक मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है. राजधानी रायपुर के साथ-साथ अंबिकापुर, पेंड्रा, दंतेवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है, जबकि बस्तर संभाग में ओले गिरे हैं. इस कारण रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में चिह्नांकित, जबकि बस्तर व दुर्ग संभाग के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है. रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा।

छत्तीसगढ़ के उत्तरी पहाड़ी क्षेत्र के लिए कृषि मौसम संबंधित पूर्वानुमान जारी

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त आकड़ों के अनुसार कृषि मौसम वैज्ञानिक यमलेश निषाद ने छत्तीसगढ़ के उत्तरी पहाड़ी क्षेत्र के लिए कृषि मौसम संबंधित पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि सरगुजा संभाग में 17 व 18 मार्च को आसमान में बादल छाने, तेज हवा के साथ ह मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।

 नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया

नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया

सूफी संगीत एवं कबीर भजन गायक, पद्मा श्री डॉ भारती बंधू रहे मुख्य अतिथि

 रायपुर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, नेहरू युवा केन्द्र रायपुर छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में दुर्गा कॉलेज, रायपुर में जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 
नेहरू युवा केंद्र ग्रामीण युवाओं के प्रतिभा विकास का कार्य करती हैं जिसमें युवाओं को राष्ट्र निर्माण के कार्यों योगदान के लिए प्रेरित करता है।
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथी पद्मा डॉ भारती बंधू अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की युवकों को संसदीय प्रक्रिया से अवगत कराता है। उन्होंने आगे बताया की युवाओं की सबसे उच्च प्राथमिकता देश निर्माण की होने चाहिए और अपनी ज़िम्मेदारी निभाने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। आगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती गंगा की तरह पवित्र और पावन है छत्तीसगढ़ प्रेम से परिपूर्ण प्रदेश है।जीवन में तरक्की का मार्ग शिक्षा से ही प्राप्त होती है। शिक्षा वह धन है जिसमें जितना खर्च करोगे वह उतना ही बढ़ता है।
 
अर्पित तिवारी, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र रायपुर ने बताया की इस वर्ष आस पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम की थीम G - 20 पर रखी गयी है। उन्होंने आगे बताया की उक्त कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में अंतराष्ट्रीय मिल्लेट्स वर्ष के बारे में भी जागरूकता बढ़ाना था। आगे बताते हुए कहा की संयुक्त राष्ट्र सभा ने 2023 वर्ष को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया है एवं 70 से अधिक देशाओ ने इसका समर्थन किया।  विश्व मे भारत बाजरा का सबसे बड़ा उत्पादक है। साथ ही साथ शासन के फ्लैगशिप कार्यक्रम मिशन लाइफ के बारे में अवगत करना था।  साथ ही युवाओं जी-20 के लक्ष्यों पर प्रकाश डाली और 20 का मुख्य थीम वसुधैव कुटुंबकम अर्थात एक पृथ्वी, एक परिवार, एक लक्ष्य जिसका मुख्य उद्देश्य बेहतर भविष्य के लिए एक समान उद्देश्य के लिए संपूर्ण विश्व को एक साथ लाने की दृष्टि से भारत के कार्यों का प्रतिनिधित्व करना है ताकि कोई विश्वयुद्ध ना हो और केवल एक विश्व हो। 
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुर्गा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने कहा कि यदि समझ सही होगी तो विचार सही होगा और विचार सही हैं तो क्रियान्वयन अच्छी सार्थक होगी। सुनीता चंसोरिया, कार्यकम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना, दुर्गा कॉलेज ने बताया की हर युवा को जीवन के उद्देश्य को निर्धारित कर जीना होगा तभी सफलता निश्चित होगी। भारत देश के हर युवा को यह सोचना होगा कि देश को किस दशा दिशा में लेकर जाना है हर युवा के विचार उद्देश्य का आज पूरे देश को इंतजार है।
 
कर्यक्रम में भारतीय सेना के मेजर डॉ पी पी माथुर भी मौजूद रहे उन्होंने युवाओं को देश सेवा व अग्निवीर योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।  उन्होंने बताया की सेना के माध्यम से देश सेवा व् व्यक्तिगत विकास संभव जो हमे जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए ज़रूरी है। 
 
कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थी और सहायक अध्यापकों के द्वारा महिला सशक्तिकरण, जलवायु परिवर्तन, नई शिक्षा नीति, अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स,  के विषय को विस्तार से बतलाया गया। कार्यक्रम में दुर्गा महाविद्यालय के युवाओं द्वारा पंडवानी की प्रस्तुति की गयी वही डी बी गर्ल्स महाविद्यालय से गणेश वंदना, वन्दे मातरम व्  छग पारम्परिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक युवाओं ने भाग लिया ।  कार्यक्रम में सौ कुसुम ताई दाबके विधि महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ सैयद ज़ाकिर अली के साथ शासकीय दू .ब.म. स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर, शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर, सेजबहार, छत्तीसगढ़ कॉलेज के युवा उपस्थित रहे।
CG CRIME NEWS : बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 21 लाख की ठगी, पुलिस ने की कार्रवाई

CG CRIME NEWS : बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 21 लाख की ठगी, पुलिस ने की कार्रवाई

 जगदलपुर। CG CRIME NEWS : जिले से नौकरी दिलाने के नाम पर नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. ठगी करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रार्थी रोहित कुमार साहू को मार्च 2022 में लेबर युनियन मजदूर कल्याण संघ के अध्यक्ष से पता चला कि इनके कार्यालय में कम्प्युटर ऑपरेटर और भृत्य के पद के लिये वैकेंसी निकली है. और कहा गया कि ऑपरेटर पद के लिये 1,50,000/- रूपये लगेगा।

इस पर प्रार्थी द्वारा 1,50,000/- रूपये नगद दिया गया. इसी प्रकार अन्य लोगो से भी लेबर यूनियन मजदूर कल्याण संघ के अध्यक्ष और वहाँ के सहयोगियों ने मिलकर कम्प्युटर ऑपरेटर और भृत्य के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 21 लाख रूपये नगद लेकर धोखाधड़ी किया गया. प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज कराया कि अध्यक्ष एवं उसके स्टाफ के खिलाफ पुलिस थाना कोतवाली में धोखाधड़ी 420.34 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है।