CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG VIDHANSABHA : मुर्गियों के कम अंडे देने के मुद्दे पर धर्मजीत सिंह ने उठाया सवाल, मंत्री ने कहा – क्या मुर्गियों से पूछा गया कि वो अंडे कम क्यों दे रही है

CG VIDHANSABHA : मुर्गियों के कम अंडे देने के मुद्दे पर धर्मजीत सिंह ने उठाया सवाल, मंत्री ने कहा – क्या मुर्गियों से पूछा गया कि वो अंडे कम क्यों दे रही है

 रायपुर। CG VIDHANSABHA : विधानसभा में आज अंडे का मुद्दा भी उछला। प्रश्नकाल में धर्मजीत सिंह गौठान में अंडा उत्पादन का मुद्दा उठाया। धर्मजीत सिंह ने बताया कि पहले मुर्गियों को गोदरेज का दाना दिया जाता था, जिसकी वजह से अंडे का उत्पादन ज्यादा होता था, लेकिन बाद में मुर्गियों का दाना स्थानीय स्तर पर खरीदा जाने लगा, जिसकी वजह से मुर्गियां अब कम अंडा दे रही है। धर्मजीत सिंह के सवाल पर मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि ऐसी जानकारी नहीं है कि दाने की वजह से मुर्गियां कम अंडा दे रही है। उन्होंने कहा कि हो सकता है मुर्गियां उम्र में ज्यादा हो गयी हो, इसकी वजह से वो अंडा कम दे रही हो। हालांकि दाना की वजह से अंडा उत्पादन प्रभावित हो रहा है, इसके लिए विभाग के अधिकारियों से बात करेंगे

सप्लीमेंट्री सवाल में धर्मजीत सिंह ने बताया कि अंडा उत्पादन कम होने की बात दो आईएएस की मौजूदगी में महिलाओं ने दी है। इसलिए अगर पूर्व की भांति मुर्गियों को गोदरेज का दाना उपलब्ध कराया जायेगा, तो अंडा का उत्पादन काफी बढ़ जायेगा, गौठानों को भी काफी फायदा होगा। जवाब में मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि इस मामले में वो अधिकारियों से बात करेंगे।

मंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा, क्या मुर्गियों से पूछा गया कि वो अंडे कम क्यों दे रही है। सुनकर सदन में विधायकों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गयी।

धर्मजीत सिंह ने सदन में सुनायी अंडे की कहानी

सदन में धर्मजीत सिंह ने इस दौरान अंडे को लेकर एक कहानी भी सुनायी। धर्मजीत सिंह ने कहा कि एक अधिकारी मुर्गियों के फार्म में पहुंचा। सभी मुर्गियों को कहा गया, जल्दी-जल्दी सब ज्यादा-ज्यादा अंडे दो। अधिकारी के डर से किसी मुर्गी ने 5 अंडे..किसी ने 6 अंडे दिये। एक ने सिर्फ एक ही अंडे दिये। जिन मुर्गियों ने 5-6 अंडे दिये, सभी को शाबाशी मिली। एक ने सिर्फ एक अंडा दिया था, अधिकारी ने उसे डांटा, जैसा हमलोग आज यहां डांट रहे हैं। अधिकारी ने उससे पूछा, एक ही अंडा क्यों दिया..जवाब में उसने बताया कि मैं तो सिर्फ आपके डर से अंडे दिया हूं, वरना मैं तो मुर्गा हूं।

CG VIDHANSABHA : राशन घोटाले पर विपक्ष का हंगामा, लगाया 600 करोड़ के घोटाले का आरोप, स्थगन अग्राह्य होने पर की जमकर नारेबाजी, सदन की कार्यवाही दूसरी बार स्थगित

CG VIDHANSABHA : राशन घोटाले पर विपक्ष का हंगामा, लगाया 600 करोड़ के घोटाले का आरोप, स्थगन अग्राह्य होने पर की जमकर नारेबाजी, सदन की कार्यवाही दूसरी बार स्थगित

 रायपुर। CG VIDHANSABHA : सदन की कार्यवाही आज दूसरी बार बाधित हुई। प्रश्नकाल में जहां प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर विपक्ष ने वाकआउट किया था, तो वहीं शून्यकाल में राशन घोटाले पर स्थगन के मुद्दे पर विपक्ष ने बहिर्गमन किया। प्रश्नकाल जैसे ही समाप्त हुआ, विपक्ष ने शून्यकाल में राशन दुकानों में चावल और राशन घोटाला का मामला उठाया और इस मामले में लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराए जाने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पीडीएस में घोटाले का लगाया आरोप, कहा कि 13391 राशन दुकानों में से 5398 दुकानों में गड़बड़ी हुई है, 600 करोड़ का घोटाला हुआ है।

विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि गरीबों को मिलने वाला चना, गुड़ चावल, नमक शक्कर में करोड़ों का भ्रष्टाचार हो रहा, ऑनलाइन पोर्टल से इसे गायब किया गया। भाजपा के विधायकों ने इस घोटाले की जांच कराए जाने की मांग करते हुए चर्चा कराए जाने की मांग की। भाजपा विधायक रंजना साहू ने आरोप लगाया की घोटाले का राशन कांग्रेसियों के घर जा रहा है।

विपक्ष के आरोपों पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने शोर शराबा शुरू कर दिया। सत्ता पक्ष के विधायकों ने नान घोटाले का जिक्र किया। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि ये सुनियोजित भ्रष्टाचार है गरीबों का अनाज का मामला है । इस पर शासन का पक्ष रखते हुए खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि ये सही नहीं है की 2018 पीडीएस सिस्टम को ग्रहण लग गया है । शासन द्वारा बायोमेट्रिक सिस्टम से राशन का वितरण किया जा रहा है । शिकायत पर राशन दुकानों की जांच कराई गई है। जहां गड़बड़ी पाई है, वहां प्रकरण दर्ज कर नोटिस जारी किया गया है। कार्यवाही की जा रही है। राशन की वसूली की जा रहा है, 4 करोड़ 55 लाख की वसूली की गई है, दुकानें भी निरस्त की गई है।

CG VIDHANSABHA : बोध घाट परियोजना पर गरमाया सदन, मंत्री और पूर्व मंत्री के बीच हुई तीखी बहस

CG VIDHANSABHA : बोध घाट परियोजना पर गरमाया सदन, मंत्री और पूर्व मंत्री के बीच हुई तीखी बहस

 रायपुर।  CG VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को बोधघाट परियोजना पर जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बीच जोरदार बहस हुई। विपक्षी सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि ब्लैक लिस्टेड कंपनी Wapcos को फायदा पहुंचाने के लिए 41 करोड़ का काम दिया गया। जिस पर मंत्री ने कहा स्वीकार किया कि डीपीआर पूरा नहीं हुआ है।

दरअसल, बृजमोहन ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल और जल संसाधन मंत्री चौबे ने सदन में कहा था कि इसी कार्यकाल में बोधघाट प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे, जबकि अभी डीपीआर भी तैयार नहीं हुआ है। प्रश्नकाल के दौरान बृजमोहन ने बोधघाट परियोजना का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि क्या बोधघाट परियोजना का काम प्रारंभ होने वाला है। यदि हां, तो कब से

इस पर मंत्री ने बताया कि वर्तमान में बोधघाट बहुद्देश्यीय वृहद परियोजना का सर्वेक्षण और अनुसंधान कार्य प्रंगति पर है। अत: निर्माण कार्य प्रारंभ करने की तिथि अभी बता पाना संभव नहीं है।

इस पर बृजमोहन ने पूछा कि बोधघाट परियोजना के सर्वेक्षण का कार्य किस एजेंसी को दिया गया है? क्या एजेंसी को पूर्व में भी विभाग ने सर्वेक्षण का कार्य दिया था? काम पूरा हुए बिना 12 करोड़ का पेमेंट भी किया जा चुका है, जबकि पर्यावरणीय स्वीकृति में यह स्पष्ट उल्लेख है कि वहां हाइड्रल प्रोजेक्ट लगाया जा सकता है, सिंचाई नहीं हो सकती

इस पर मंत्री चौबे का जवाब आया कि अभी भी विभाग का मानना है कि बोधघाट परियोजना से बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में सिंचाई हो सकती है। मंत्री ने यह स्वीकार किया कि अभी डीपीआर का काम पूरा नहीं हुआ है। इसके लिए एजेंसी ने समय बढ़ाने की मांग की है।

पीएम आवास के मुद्दे पर गरमाया सदन, हंगामे के बीच मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट…

पीएम आवास के मुद्दे पर गरमाया सदन, हंगामे के बीच मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट…

 रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को विपक्ष ने पीएम आवास का मुद्दा उठाया. योजना में छूटे हुए लोगों को शामिल करने के लिए सरकार की कार्यवाही की जानकारी मांगी. इस पर मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया.बीजेपी विधायक पुन्नू लाल मोहले ने पीएम आवास का मामला उठाया. उन्होंने सवाल किया कि सर्वे सूची 2011 के अनुसार प्रदेश में पीएम आवास योजना में छूट गए लोगों को क्या फिर से सूची में शामिल किए जाने के लिए क्या कार्यवाही करेंगे. पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि सरकार ने सर्वे कराने का निर्णय लिया है. अप्रैल 2023 में उन सभी पात्र लोगों को शामिल किया जाएगा, जो लोग छूट गए है.

मंत्री ने कहा कि हर बार विपक्ष अलग-अलग आंकड़े बताता है. 16 लाख मकान बाकी नहीं, कुल 16 लाख बनने थे. मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में 1 लाख 51 हजार 100 स्वीकृत हुई. इसी तरह 2020-21 में 1 लाख 57 हजार 815 आवास स्वीकृत हुए. 2021 -22 में एक भी आवास स्वीकृत नहीं हुआ. वहीं 2022-23 में 79 हजार पीएम आवास स्वीकृत हुए हैं. इस तरह से 4 सालों में कुल 3 लाख 87 हजार 915 आवास स्वीकृत, जिसके लिए कुल 676.45 करोड़ राज्यांश की राशि दी गई.

विपक्ष ने 2021-22 में छूटे आवास के हितग्राहियों के लिए प्रावधानों की जानकारी मांगी. इस पर विपक्ष ने खूब हंगामा किया. आखिरकार मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉक आउट किया

CG Weather Update : तेज बारिश के लिए रहें तैयार, आज भी जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update : तेज बारिश के लिए रहें तैयार, आज भी जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

 रायपुर। राजधानी में दिनभर बादल रहने के बाद शाम को अचानक मौसम ने करवट बदला और तेजी से बारिश होने लगी। देर रात तक रूक-रूककर बारिश होती रही। रायपुर सहित पूरे प्रदेश में बदले मौसम से मार्च में मानसून जैसा एहसास होने लगा।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एक द्रोणिका पूर्वी राजस्थान और उससे लगे पश्चिम मध्य प्रदेश से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका दक्षिणी कर्नाटक से पश्चिम विदर्भ तक 0.9 ऊंचाई तक विस्तारित है।

करीब सात बजे से तेज हवाओं और गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हुई

रविवार की शाम करीब सात बजे से तेज हवाओं और गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। बारिश इतनी तेज थी कि नेशनल हाईवे से गुजरने वाली वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। लोग दुकानों और भवनों के नीचे छिपकर बारिश बंद होने का इंतजार करते रहे। शाम सात बजे से शुरू हुई बारिश करीब आठ बजे बंद हुई।

भिंडी सहित अन्य सब्जियों और साग भांजी की फसल खराब होने की आशंका

अभी गेहूं, चना और मसूर की फसल तैयार हो चुकी है। किसानों ने इसकी कटाई भी शुरू कर दी है, लेकिन काफी किसानों ने फसल नहीं काटी है। बारिश से गेहूं, चना और मसूर की खड़ी फसल खराब होने की आशंका है। इसके साथ ही टमाटर, लौकी, बैंगन, पत्ता गोभी, फूलगोभी, कुंदरु, परवल, भिंडी सहित अन्य सब्जियों और साग भांजी की फसल खराब होने की आशंका है।

CG Vidhansabha : विधायकों के वेतन भत्ते और पेंशन वृद्धि विधेयक आज सदन में होंगे पेश, 4 मंत्रियों के विभागों पर भी चर्चा

CG Vidhansabha : विधायकों के वेतन भत्ते और पेंशन वृद्धि विधेयक आज सदन में होंगे पेश, 4 मंत्रियों के विभागों पर भी चर्चा

 रायपुर ।आज विधानसभा सत्र में विधायकों के वेतन भत्ते व पेंशन बढ़ाने पर विधेयक पेश किया जाएगा तो वही रेत माफिया के गुंडों के द्वारा मारपीट के मामले में ध्यानाकर्षण लाया जाएगा।

मंत्री अनिला भेड़िया से दिव्यांगों के लिए खरीदी गई सामग्री, तीरथ बरथ योजना के बजट, पुनर्वास सहायक व दिव्यांग कार्यकर्ताओं को मानदेय की जानकारी, महिला स्व सहायता समूह के कर्ज माफी की जानकारी, प्रदेश में हुए बाल विवाह व बाल विवाह पर की गई कार्यवाही की जानकारी, कुपोषण दूर करने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी, बीपीएल परिवार की कन्याओं को विवाह के लिए दिया जाने वाला अनुदान, समाज कल्याण विभाग द्वारा दिए जा रहे पेंशन, केंद्र व राज्य द्वारा दिए जा रहे हैं पेंशन के प्रकारों की जानकारी, रेडी टू ईट की सप्लाई करने वाले संस्थान, उसके द्वारा लगाए गए प्लांट की जानकारी, प्लांट को दी गई टैक्स छूट की जानकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के भत्ते की वृद्धि व उनके नियमितीकरण के संबंध में प्रश्न पूछा गया है।

 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ आरक्षण  व विद्युत नियामक आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सदन में पेश करेंगे

 

आज विधानसभा में सबसे पहले प्रश्नकाल में मंत्री रविंद्र चौबे व मंत्री अनिला भेड़िया अपने अपने भार साधक विभागों के सवालों का जवाब देंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ आरक्षण अधिनियम का व विद्युत नियामक आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सदन में पेश करेंगे। मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम राज्य परीक्षा वर्ग आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन तो वही मंत्री उमेश पटेल स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई का वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखेंगे।

Breaking : नक्सलियों ने ओरछा मार्ग के सड़क पर पत्थर रखकर आवागमन को किया बाधित, बैनर लगाकर विरोध…

Breaking : नक्सलियों ने ओरछा मार्ग के सड़क पर पत्थर रखकर आवागमन को किया बाधित, बैनर लगाकर विरोध…

 नारायणपुर। Narayanpur Breaking : जिले से खबर आ रही है जहाँ ओरछा मार्ग बटूम पहाड़ी मंदिर के पास नक्सलियों ने बैनर और पत्थर डालकर आसपास इलाके में पर्चे फेंककर रास्ता जाम कर दिया है झोरी, राजपुर के पास भी पेड़ गिराकर मार्ग को किया अवरुद्ध।ओरछा थाना क्षेत्र का मामला नारायनपुर मार्ग बटूम पहाड़ी मंदिर के पास और राजपुर में नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत बनाने के लिए नक्सलियों ने बैनर लगाकर मार्ग में पत्थर डाल कर रास्ता बंद कर दिया है।

नक्सलियों के नेलनार एरिया कमेटी के लगाए बैनर में साम्राज्यवादी लूट से जल जंगल जमीन व संसाधनों को बचाने का जिक्र किया है बता दें कि इस क्षेत्र में नक्सली पहले भी कई बार आतंक मचा चुके हैं माओवादियों ने मार्ग में जगह-जगह पर्चे फेंक मार्ग अवरुद्ध किया है ओरछा एवं नारायणपुर की यात्री बस रुकी हुई है, मार्ग बाधित होने से आवागमन एवं आम जनों को भी काफी परेशानी हो रही है।

CG NEWS : राहुल गाँधी के घर पुलिस पहुँचने की खबर से भड़के सीएम बघेल, ट्वीट कर कही यह बात

CG NEWS : राहुल गाँधी के घर पुलिस पहुँचने की खबर से भड़के सीएम बघेल, ट्वीट कर कही यह बात

 रायपुर। CG NEWS : कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के घर पुलिस पहुँचने की खबर से कांग्रेस में आक्रोश देखने को मिल रहा है, पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इस कदम को गलत बताया था तो वहीं अब छत्तीसगढ़ के मुखियां भूपेश बघेल ने भी मोर्चा सम्हाल लिया हैं।

उन्होंने अपने ट्वीट पर भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा हैं कि –  “उस ‘एक अकेले’ को बचाने के लिए वो ‘दो अकेले’ पूरी सिद्धत से दिन-रात लगे हैं।संसद में माइक बंद, सांसदों के मार्च पर रोक और जब सारी कोशिशें विफल हुईं और देश का सवाल अडिग रहा तो अब श्री राहुल गाँधी जी के घर पर दिल्ली पुलिस भेज दी। आप ‘दोस्ती’ के सवालों से ध्यान नहीं भटका सकते।

बता दें कि दिल्ली पुलिस कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पहुंची है। कश्मीर में राहुल के बयान पर दिल्ली पुलिस उनसे बात करना चाहती है। 16 मार्च को दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस दिया था लेकिन राहुल ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस आज उनके घर पहुंची है।

हमलावर कांग्रेस

राहुल गांधी के घर के बाहर दिल्ली पुलिस की किलेबंदी को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। मामले में जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस नेता को भारत जोड़ो यात्रा समाप्त किए 45 दिन हो चुके हैं। वे (दिल्ली पुलिस) 45 दिनों के बाद पूछताछ के लिए जा रहे हैं। अगर उन्हें इतनी ही चिंता है तो फरवरी में उनके पास क्यों नहीं गए? राहुल गांधी की कानूनी टीम कानून के अनुसार इसका जवाब देगी।

अमित शाह के आदेश पर पहुंची पुलिसः गहलोत

उधर, मामले में कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि बिना अमित शाह के आदेश के पुलिस किसी राष्ट्रीय नेता के घर में बेवजह घुसने का ऐसा दुस्साहस नहीं कर सकती। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें नोटिस मिला है और वह इसका जवाब देंगे लेकिन फिर भी पुलिस उनके घर गई।

राहुल के घर के बाहर पुलिस का पहरा

राहुल गांधी के आवास पर दिल्ली पुलिस के उच्चाधिकारी मौजूद हैं। घर के बाहर पुलिस ने घेराबंदी कर दी है। गेट के बाहर बेरिकेडिंग लगा दी गई है। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस टीम मौजूद है।

राहुल से मिलने पहुंचे कांग्रेस दिग्गज

वहीं, सूत्रों से जानकारी मिली है कि कांग्रेस दिग्गज नेता भी राहुल गांधी के आवास पहुंच गए हैं। पवन खेड़ा को पहले घर के बाहर गेट पर पुलिस ने रोका लेकिन, कुछ देर बाद उन्हें अंदर जाने दिया। वहीं, बताया जा रहा है कि अशोक गहलोत और शक्ति सिंह गोहिल भी राहुल से मिलने उनके आवास पहुंच गए हैं।

‘साथ जी नहीं सके लेकिन साथ जला देना’… शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर की आत्महत्या

‘साथ जी नहीं सके लेकिन साथ जला देना’… शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर की आत्महत्या

 गरियाबंद। जिले में शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों के शव सड़क किनारे मिले हैं। वहीं कार भी खड़ी मिली। मरने से पहले प्रेमी ने अपने भाई को वॉट्सऐप भेज कर कहा कि हम दोनों साथ जी नहीं सके, मगर हम दोनों को साथ में जला देना। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। दोनों के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

ग्राम रोबा में सड़क किनारे शनिवार सुबह संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति और महिला की लाश मिली। पुलिस ने शव की पहचान आनंद राम साहू (43 वर्ष) ग्राम रोबा निवासी के रूप में की। आनंद गैस एजेंसी का काम करता था। गैस सप्लाई के काम से उसे अक्सर दूसरे जिलों में भी जाना पड़ता था। उसने पिछले 10 सालों से अपना गांव छोड़ दिया था और महासमुंद में पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहने लगा था। काम के सिलसिले में उसका आना-जाना महासमुंद जिले के महुआभाठा गांव में आना-जाना होता था।इसी दौरान उसकी जान-पहचान शादीशुदा 2 बच्चों की मां देवकी दीवान (38 वर्ष) से हो गई। दोनों की जान-पहचान धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। आनंद और देवकी के बीच पिछले 4-5 सालों से प्रेम संबंध थे, जिसकी भनक 2 साल पहले दोनों के परिवारों को भी हो गई थी। इसके कारण दोनों परिवारों में काफी झगड़े बढ़ गए थे। दोनों परिवारों ने महिला और पुरुष को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही एक-दूसरे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे।

इन सब बातों से परेशान होकर आनंद और देवकी ने सुसाइड करने का फैसला किया। मरने से पहले आनंद ने अपने बड़े भाई तेज राम साहू को वॉटसऐप मैसेज किया, जिसमें उसने लिखा कि उसने गलती तो की है, लेकिन फिर भी अपना बेटा समझकर माफ कर देा और यहीं गांव में अंतिम संस्कार कर देना। उसने भाई को ये भी लिखा कि अब वो जिंदगी से तंग आ चुका है और जीना नहीं चाहता है। अब उसमें लोगों की बातें और सुन सकने की शक्ति नहीं है।

CG BREAKING : मुख्यमंत्री बघेल ने 143 करोड़ 92 लाख रूपये के 95 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन, बच्चों ने गुलाब का फूल भेंटकर दिया धन्यवाद

CG BREAKING : मुख्यमंत्री बघेल ने 143 करोड़ 92 लाख रूपये के 95 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन, बच्चों ने गुलाब का फूल भेंटकर दिया धन्यवाद

 कांकेर। CG BREAKING : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोसरिया मरार (समाज) महासम्मेलन और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कांकेर जिले के ग्राम करप पहुंचे, जहाँ स्थानीय लोगों ने पारम्परिक नृत्य कर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सीएम बघेल ने 143 करोड़ 92 लाख रूपये के 95 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

वहीँ इस अवसर पर चिरायु योजना से लाभान्वित हुए 5 बच्चों ने गुलाब का फूल भेंटकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। बता दें कि इन 5 बच्चों में 4 बच्चो के जन्मजात हृदय रोग का इलाज हुआ और एक बच्चे को जन्मजात मोतियाबिंद से निजात मिली।

CG CRIME NEWS : पैंगोलिन के 3 शिकारियों को पुलिस ने धरदबोचा, लाखों रूपये के सिल्क समेत 2 वाहन जब्त

CG CRIME NEWS : पैंगोलिन के 3 शिकारियों को पुलिस ने धरदबोचा, लाखों रूपये के सिल्क समेत 2 वाहन जब्त

 सूरजपुर। CG CRIME NEWS : जिले से बड़ी खबर मिल रही है जहाँ मध्यप्रदेश के डब्लू सीसीबी ने पैंगोलिन के शिकारियों को सूरजपुर में दबोचा, पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार सफलता मिला है, लाखों रूपये की कीमत के पैंगोलिन के सिल्क बरामद किया है।

बता दें कि सूरजपुर वन अमले की टीम ने वन्य प्राणी पैंगोलिन के 10 किलो खाल के साथ 3 आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।पेंगोलिन के शल्क का उपयोग दवाइयां बनाने के लिए किया जाता है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी मांग है और तस्कर ऊंचे दाम में इसकी बिक्री करते हैं। प्रतापपुर क्षेत्र के रामकोला मुख्य मार्ग पर दो मोटर साइकिल में सवार तीन युवकों को वन विभाग की टीम ने धरदबोचा है। 3 आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 1972 के तहत 939 अब, 49क, 50 स व 51 के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए हिरासत में लिया है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

CG News : आकाशीय बिजली की चपेट में आई 2 मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

CG News : आकाशीय बिजली की चपेट में आई 2 मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 कोंडागांव। CG News : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से बड़ी खबर आयी है जहाँ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 बच्चियों की मौत हो गई है. यह पूरा मामला ग्राम चिलपुटी का है. बेमौसम बारिश के साथ बिजली चमकी और 2 बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्चियां घर के पास ही इमली बीनने गई थी।

बताया जा रहा है कि कवर्धा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई. बारिश के कारण पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी आसमान से मौत की बिजली तड़क गई. मामला लोहारा थाना क्षेत्र के पेलपार गांव का है. जहां बादलों की गड़गड़ाहट और बारिस के साथ तेज बिजली चमकी. इसी बिजली की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई. पेड़ के नीचे दोनों की लाशें बिछ गई.मिली जानकारी के मुताबिक बारिश के कारण बरगद के पेड़ नीचे ननकू साहू 54 वर्ष और परमानंद पटेल बैठे थे, तभी आसमान से इंद्र का ‘डेथ बज्र’ चला. दोनों की मौके पर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रात से जिलेभर में तेज गरज चमक के बारिश हो रही है।

मुख्यमंत्री का कांकेर-बिलासपुर दौरा 19 को, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल...

मुख्यमंत्री का कांकेर-बिलासपुर दौरा 19 को, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल...

 रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल 19 मार्च को कांकेर, बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे शाम 6.15 बजे राजधानी के बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ झेरिया गड़रिया धनकर समाज के वार्षिक अधिवेशन में भी शामिल होंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड राजधानी रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11.45 बजे कांकेर जिले के विकासखण्ड नरहरपुर स्थित ग्राम करप पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां पर लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम और कोसरिया मरार (पटेल) समाज के शपथ ग्रहण समारोह एवं महासम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद दोपहर 12.55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और कांकेर के पोटगांव के हायर सेकेण्डरी स्कूल खेल मैदान दोपहर 1.05 बजे पहुंचेंगे और ग्राम बाबू दबेना में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके पश्चात मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और दोपहर 3.05 बजे बिलासपुर जिले के जैन इंटरनेशनल स्कूल सकरी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल बिलासपुर से शाम 4.45 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और 5.15 बजे रायपुर के हेलीपेड पहुंचेंगे।

सामूहिक आदर्श विवाह सभी समाज के लिए अनुकरणीय : भूपेश बघेल

सामूहिक आदर्श विवाह सभी समाज के लिए अनुकरणीय : भूपेश बघेल

 रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल शनिवार शाम रायपुर के कृष्णा नगर-टिकरापारा स्थित कर्मा धाम पहुंचे और वहां साहू समाज द्वारा 11 मार्च से आयोजित कर्मा जयंती सप्ताह समारोह एवं सामूहिक आदर्श विवाह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने इससे पहले कर्माधाम परिसर में माता कर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री बघेल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सामूहिक आदर्श विवाह सभी समाज के लिए एक अनुकरणीय पहल है। यह बहुत अच्छी बात है कि सामूहिक विवाह को लेकर अब लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। सामाजिक स्तर पर सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित किए जाने से अब यह हमारी परम्परा में शामिल हो चुका है। उन्होंने कहा कि पहले से चली आ रही अच्छी परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ अच्छी और नई परंपराओं को अपनाने से ही समाज तेजी से आगे बढ़ता है। इसके लिए समाज को संगठित होना जरूरी है।

मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा कि साहू समाज एक कर्मठ समाज है, जो मितव्यता पर भी विशेष ध्यान रखता है। उन्होंने कार्यक्रम में समाज को कुरीतियों तथा खर्चीली शादी एवं महंगे आयोजनों से दूर रहकर इसकी बचत राशि से मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए साहू समाज के संकल्प को अच्छी सोच बताया और इसके लिए शासन की ओर से भी हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, शहर जिला साहू संघ रायपुर और संत माता कर्मा आश्रम रायपुर के तत्वाधान में आयोजित इस समारोह में परिणय सूत्र में बंधकर जीवन की नई यात्रा शुरू कर रहे सभी नवदम्पत्तियों को उनके सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। कर्माधाम में आज आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में 22 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

कार्यक्रम को गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के वातावरण में कर्मा जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने समाज की उन्नति के लिए कुरीतियों तथा रूढ़िवादी परंपरा से दूर रहकर जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम को सांसद सुनील सोनी, साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, जिला साहू संघ के अध्यक्ष केशव साहू ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू तथा अध्यक्ष जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक पंकज शर्मा और साहू समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

CG NEWS : ‘जा रही हूं मुझे ढूंढना मत’…, नोट लिखकर घर से लापता हुई 3 नाबालिग

CG NEWS : ‘जा रही हूं मुझे ढूंढना मत’…, नोट लिखकर घर से लापता हुई 3 नाबालिग

 बेमेतरा। नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम घोरहा में 3 स्कूली छात्राएं घर से लापता हो गईं हैं। तीनों को आखिरी बार भाटापारा रेलवे स्टेशन में देखा गया है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलेसेला ने टीम गठित की है जो नाबालिगों की खोजबीन में जुटी है।

पूरा मामला जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम घोरहा जरहापारा का है। जहां मां की डांट से नाराज होकर छठवीं क्लास की छात्रा अपनी दो सहेलियों के साथ कहीं चली गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब समय बीत जाने के बाद तीनों छात्राएं घर नहीं पहुंची। परिजनों ने छानबीन शुरू की। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंच जांच शुरू की है।

वही नांदघाट पुलिस को स्कूल के पास से तीनों छात्राओं के स्कूली कपड़े मिले। छात्राओं ने घर से 20 हजार रुपये लिए हैं। लापता छात्रा ने अपने घर की नोटबुक में लिखा है कि मम्मी ने मुझे घर से जाने को कहा तो जा रही हूं मुझे ढूंढना मत। मामले की जानकारी लगते ही एसपी आई कल्याण एलेसेला ने पुलिस टीम गठित कर खोजबीन शुरू कर दी ।

CG CRIME : अवैध संबंध के शक में पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, भाई को भी की मारने की कोशिश

CG CRIME : अवैध संबंध के शक में पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, भाई को भी की मारने की कोशिश

 अंबिकापुर। बतौली थाना क्षेत्र में चरित्र शंका में एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने छोटे भाई को भी मारने के लिए दौड़ाया, लेकिन उसने भागकर अपनी जान बचाई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेदम के सेमरपारा निवासी प्यासो बाई (35 वर्ष) अपने पति प्रभुनारायण मंझवार (37 वर्ष) और 4 बच्चों के साथ रहती थी। उसका देवर भी साथ में ही रहता था। प्रभुनारायण अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। गुरुवार की रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

प्रभुनारायण ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। शुक्रवार को आरोपी फिर से अपनी पत्नी को चरित्र शंका की बात को लेकर पीटने लगा। खुद को बचाने के लिए पत्नी शोर मचाते हुए घर से बाहर खलिहान में पहुंची। यहां पीछे से पति कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और पत्नी के गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गर्दन और गला कट जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने अपने छोटे भाई को भी कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए दौड़ाया। यह देख उसका भाई वहां से भाग निकला। इधर वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

सूचना मिलते ही बतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतका के देवर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले भी पत्नी की हत्या का प्रयास किया था, इस मामले में वह जेल की सजा भी काट चुका है।

 
CG NEWS : अमरजीत भगत ने किया इशारा, छत्तीसगढ़ में कट सकते हैं 35 प्रतिशत विधायकों की टिकट

CG NEWS : अमरजीत भगत ने किया इशारा, छत्तीसगढ़ में कट सकते हैं 35 प्रतिशत विधायकों की टिकट

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसे लेकर सभी राजनितिक पार्टियां अपने-अपने तैयारियों में लग गई है। इसी बीच राज्य के खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत का बयान सामने आया है। भगत ने कुछ कांग्रेस के विधायकों को टिकट नहीं मिलने की ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार कमजोर प्रदर्शन वाले 35 प्रतिशत विधायकों के टिकट कट सकते हैं। वधायकों के परफॉर्मेंस के अनुसार कुंडली तैयार हो रही है।

मंत्री अमरजीत ने कहा कि विधानसभा बजट सत्र के बाद कांग्रेस चुनावी मोड में दिखेगी। सत्र के बाद टिकट पर अंतिम समीक्षा होगी। पिछले चुनाव के वक्त बारीकी से प्रत्याशियों का चयन किया गया था। कांग्रेस विधायकों के पास समय कम है, कमजोर प्रदर्शन वाले विधायकों की मुश्किलें बढ़ सकती है।

CG NEWS : सरकारी अवकाश के दिन भी खुलेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, आदेश जारी

CG NEWS : सरकारी अवकाश के दिन भी खुलेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, आदेश जारी

 रायपुर : लोगो के सुविधा के लिए अब छुट्टी के दिन भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे ।अब छुट्टी के दिनों में भी रजिस्ट्री का कार्य नहीं रुकेगा।इसका आदेश महानिरीक्षक पंजीयन ने जारी किया है। बता दें कि पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, अधीनस्थ पंजीयन कार्यालयों के माध्यम से दस्तावेजों का पंजीयन भारतीय स्टाम्प अधिनियम एवं पंजीयन अधिनियम के प्रावधानों के तहत् करते हुए स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क के रूप में राज्य के लिए शासकीय राजस्व अर्जन करने वाला एक महत्वपूर्ण विभाग है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतिम माह पूर्ण होने में कुछ ही दिन शेष है, तथा मार्च माह में शासकीय अवकाश के क्रमशः 18 मार्च, 19 मार्च, 25 मार्च, 26 मार्च और 30 मार्च 2023 (रामनवमी) कुल पांच दिवस शामिल है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 का अंतिम माह पूरा होने में कुछ ही दिन शेष है, जिसमें पांच दिन सरकारी अवकाश शामिल हैं। उक्त अवकाश के दिनों में पंजीयन कार्यालय बंद रहने से दस्तावेजों का पंजीयन कार्य प्रभावित होगा, जिससे शासकीय राजस्व अर्जन का भी प्रभावित होना स्वाभाविक है। जनसुविधा एवं शासकीय राजस्व संग्रहण को ध्यान में रखते हुए अब सरकारी अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय चालू रहेगा।

अतः जनसुविधा एवं शासकीय राजस्व संग्रहण को ध्यान में रखते हुए उक्त अवकाश के दिवस में भी पंजीयन कार्यालय चालू रखा जाकर नियमित रूप से पंजीयन कार्य कराया जाएगा। तद्संबंध में दस्तावेजो के पंजीयन हेतु पंजीयन कार्यालय खोले जाने के संबंध में, स्टाम्प की आपूर्ति बनाये रखने तथा बैंको में 31 मार्च 2023 तक शासकीय लेन देन को जारी रखने कहा गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बांसकोट में की बड़ी घोषणाएं, केशकाल में बनेगा इंडोर स्टेडियम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बांसकोट में की बड़ी घोषणाएं, केशकाल में बनेगा इंडोर स्टेडियम

 रायपुर। बांसकोट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणाएं की है। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से कोंडागांव जिले में 154 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 145 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर पारंपरिक, सांस्कृतिक धरोहर स्थलों जैसे देवगुड़ी, मातागुड़ी एवं घोटुल की भूमि को संरक्षित रखने हेतु कुल 436 सामुदायिक वन अधिकार पत्र प्रदान किये गए । साथ ही साहू समाज के प्रतिभावान युवाओं को भी सम्मानित किया गया।

  1. ग्राम बांसकोट में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की स्थापना की घोषणा ।
  2. मांझीनगढ़ पर्यटन स्थल को जैव विविधता पार्क/जंगल सफारी के रूप में विकसित किया जाएगा ।
  3. उप स्वास्थ्य केंद्र गम्हरी का प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन किया जाएगा ।
  4. केशकाल में इंडोर स्टेडियम के निर्माण की घोषणा ।
  5. ग्राम बांसकोट में आत्मानन्द स्कूल की घोषणा ।
  6. साहू सदन भवन बांसकोट में अहाता निर्माण की घोषणा ।
 दुर्गा महाविद्यालय में भूगोल विभाग एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय कंप्यूटर बेसिक्स कार्यशाला का आयोजन किया गया

दुर्गा महाविद्यालय में भूगोल विभाग एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय कंप्यूटर बेसिक्स कार्यशाला का आयोजन किया गया

 रायपुर : दुर्गा महाविद्यालय में भूगोल विभाग एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में भूगोल विभाग के स्नातकोत्तर छात्र छात्राओं हेतु स्टूडेंट फैकल्टी प्रोग्राम के तहत दिनांक 13 मार्च से 17 मार्च 2023 तक पांच दिवसीय कंप्यूटर बेसिक्स कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ सुरेंद्र कुमार अग्रवाल ने किया इस अवसर पर आइक्यूएसी के समन्वयक डॉ सुभाष चंद्राकर एवं भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला तथा भूगोल विभाग के समस्त प्राध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे कार्यक्रम के प्रथम दिवस कंप्यूटर विभाग की डॉ मोनिका पटेल ने छात्र छात्राओं को मेल से संबंधित विभिन्न जानकारी प्रदान की और वर्तमान समय में इसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला द्वितीय दिवस में कंप्यूटर विभाग के प्रोफेसर रविंद्र सिंह राजपूत ने एमएस वर्ड के महत्व को विस्तार पूर्वक विद्यार्थियों को समझाया और वर्ड प्रोसेसिंग से संबंधित विभिन्न जानकारी प्रदान की तृतीय दिवस में कंप्यूटर विभाग के प्रोफेसर कविता भारती ने एम एस एक्सेल के बारे में विद्यार्थियों को समझाया कि किस प्रकार प्रेक्षित का उपयोग करके गणितीय फंक्शन का प्रयोग करना एवं विभिन्न प्रकार की तालिका तैयार करना तथा तालिका से कैसे ग्राफ बनाया जाता है इसकी संपूर्ण जानकारी प्रदान की चतुर्थ दिवस एमएस पावरप्वाइंट के बारे में समझाया कि आज के वर्तमान समय में इसकी बहुत मांग है किसी भी प्रोजेक्ट या विषय की डाटा को स्लाइड बनाकर प्रेजेंटेशन के माध्यम से आसानी से प्रस्तुत किया जा सकता है कार्यक्रम के अंतिम दिवस में श्री विक्की राज किसी भी सॉफ्टवेयर प्रोग्राम में तैयार की गई फाइल या अन्य किसी एप्लीकेशन को कैसे संशोधित किया जा सकता है इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की कार्यक्रम के अंतिम दिवस एवं समापन सत्र में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने इस कार्यशाला को वर्तमान समय की मांग एवं इसकी आवश्यकता पर जोर दिया भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ पूर्णिमा शुक्ला ने कहा कि इस पांच दिवसीय कार्यशाला से छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए हैं कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विभाग की प्रोफेसर सुनीता ने किया

 

भूपेश सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने दिल्ली में अभिनेता रामचरण तेजा से की मुलाकात

भूपेश सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने दिल्ली में अभिनेता रामचरण तेजा से की मुलाकात

 रायपुर. दक्षिण भारत के ‘RRR’ फिल्म के गाने ‘नाचो नाचो’ को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है. इसके बाद से ‘आरआरआर’ के अभिनेता रामचरण तेजा, जूनियर एनटीआर और एसएस राजमौली की जमकर तारीफें हो रही है. इसी बीच छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने रामचरण तेजा को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया गया है, जिसे रामचरण ने स्वीकार भी किया.

दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने शुक्रवार की रात दिल्ली में अभिनेता रामचरण तेजा से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक गमछे से उनका स्वागत किया. इसके अलावा गौरव द्विवेदी ने अभिनेता रामचरण तेजा को छत्तीसगढ़ के वनोपज से बने रागी कुकिज शहद, इमली कैंडी का गिफ्ट हैंपर बॉक्स भी उनको उपहार स्वरूप भेंट किया.

भगवान राम के ननिहाल की कहानी सुन खुश हुए तेजा

छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने अभिनेता रामचरण तेजा को छत्तीसगढ़ की फिल्म पॉलिसी और यहां की प्राकृतिक सुंदरता के बारे में बताया. गौरव द्विवेदी ने आगे बताया कि ‘बहुत ही अच्छे और गर्मजोशी वाले माहौल में राजचरण तेजा से मिलना हुआ. रामचरण तेजा बहुत ही हंबल और अच्छे इंसान हैं. उन्हें भगवान राम के ननिहाल की कहानी बताई है. छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका है. इसे जानकर रामचरण तेजा काफी खुश हुए और हैरान भी हुए. रामचरण तेजा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने वादा किया है जब भी मौका मिले वो जरूर छत्तीसगढ़ आना चाहेंगे.

रायपुर विकास प्राधिकरण: सरचार्ज राशि में एकमुश्त भुगतान पर छूट 31 मार्च तक

रायपुर विकास प्राधिकरण: सरचार्ज राशि में एकमुश्त भुगतान पर छूट 31 मार्च तक

  आवासीय में 50 और व्यावसायिक में 30 प्रतिशत की मिलेगी छूट
रायपुर। 
रायपुर विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में बकायादारों द्वारा एकमुश्त राशि जमा करने पर सरचार्ज राशि में दी जा रही छूट 31 मार्च 2023 तक ही मिलेगी। इसमें पुरानी योजनाओं में सबसे ज्यादा बकाया राशि बॉम्बे मार्केट, बोरियाखुर्द, हीरापुर, रायपुरा और ट्रांसपोर्ट नगर रांवाभाठा के आवंटितियों पर है। इसके तहत् आवंटितियों को एक मुश्त राशि जमा करने पर उन्हें बड़ी राहत मिल सकती है।
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू के अनुसार कई संपत्तियों में नियमित भुगतान नहीं करने के कारण सरचार्ज की राशि लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि बॉम्बे मार्केट में आवंटितियों को एकमुश्त राशि जमा करने पर सरचार्ज राशि में 1.24 करोड़ रुपए का बचत होगी। इसी प्रकार बोरियाखुर्द योजना में 10.56 करोड़ रुपए की बकाया राशि में सरचार्ज की राशि 1.00 करोड़ रुपए है। हीरापुर में 3.66 करोड़ रुपए के बकाया राशि में 1.82 करोड़ रुपए का सरचार्ज है। रायपुरा में 5.95 करोड़ रुपए के बकाया राशि में 3.06 करोड़ रुपए का सरचार्ज शामिल है और ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा में ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों पर 3.89 करोड़ रुपए में से सरचार्ज की राशि के रुप में 1.16 करोड़ रुपए देना बाकी है।
प्राधिकरण द्वारा 31 मार्च तक दी जा रही छूट पर एकमुश्त राशि का भुगतान करने पर 50 प्रतिशत और 30 प्रतिशत की छूट से आवंटितियों को काफी लाभ हो रहा है। आरडीए के सीईओ श्री साहू ने विभिन्न योजनाओं के समस्त बकायादारों से अपील की है कि वे रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा दी जा रही इस छूट के सुनहरे मौके का अधिक से अधिक लाभ उठावें। इससे उन्हें आर्थिक लाभ होगा और बचत भी होगी।

प्रधानमंत्री वैश्विक आर्थिक विकास हेतु शांति के पक्षधर: राज्यपाल विश्वभूषण

प्रधानमंत्री वैश्विक आर्थिक विकास हेतु शांति के पक्षधर: राज्यपाल विश्वभूषण

 रायपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मैटस विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ रिसर्च कांन्क्लेव 2023 में मुख्य अतिथि के रूप में अपना उद्बोधन दिया।

इस सम्मेलन का विषय ‘‘वैश्विक वितीय एवं आर्थिक परिवर्तनः विकास पर प्रभाव‘‘ था।

राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विचार है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए विश्व मे शांति स्थापित होना पहली प्राथमिकता होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्तमान में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहें युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति का मार्ग अपनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि युद्ध केवल विनाश की ओर ले जाता है। यह मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध है। युद्ध के कारण अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे न केवल विश्व की वित्तीय व्यवस्था बल्कि सामाजिक व्यवस्था भी कमजोर हो जाती है। इसका प्रभाव लोगों के ऊपर पड़ता है और आम जनता को आर्थिक बदहाली से गुजरना पड़ता है। इसलिए युद्ध और नरसंहार की कीमत पर किसी भी समस्या का हल नहीं निकल सकता है। इसे बातचीत के जरिए ही सुलझाने का रास्ता निकाला जाना चाहिए। विश्व ने दो महायुद्ध और उसके दुष्परिणाम देखे हैं। इनसे दुनिया को सबक लेना चाहिए।
 

उन्होंने कहा कि भारत, अमेरिका, चीन, जापान, और जर्मनी के बाद  विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को पांच ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था बनाने का जो सपना देखा था वह अब वास्तविक स्वरूप ले रहा है। भारत के लाखोें वंचित वर्गो को बैंकिंग तंत्र से जोड़ा गया है और करोड़ों युवाओं को 20 लाख करोड़ से अधिक का मुद्रा ऋण बिना बैंक गारंटी स्वीकृत किया गया है। स्थानीय कुटीर उद्योग एवं उत्पादों को बढ़ावा देने की प्रधानमंत्री की योजना से हजारों युवाओं को रोजगार मिला है।

इस अवसर पर राज्यपाल हरिचंदन ने स्मारिका का विमोचन किया। मैट्स विश्वविद्यालय की ओर से राज्यपाल को पुस्तक, शाॅल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सेमिनार में विभिन्न राज्यों के शोधकर्ताओं एवं शिक्षाविदों ने इस विषय पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्रीमती लुभा मुखर्जी ,मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति के.पी.यादव, शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

जलजनित बीमारियों के प्रति प्रशासन रहे सतर्क : विधायक वोरा

जलजनित बीमारियों के प्रति प्रशासन रहे सतर्क : विधायक वोरा

 दुर्ग । निगम क्षेत्र के बघेरा, नयापारा व पुलगांव क्षेत्र के स्लम बस्तियों का निरीक्षण करने पहुंचे वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा को वार्ड की जनता ने निगम से संबंधित समस्या जिसमें तालाबों में गंदगी व नालियों से गुजरने वाले पाइप लाइन से होने वाली जल जनित बीमारी डयरिया व मच्छरों के प्रक्रोप से डेंगू-मलेरिया बचाव हेतु कार्य करने की मांग रखी।

जिसमें वार्डो में चल रहे धीमी गति व अपूर्ण विकास कार्यो को दिखाया। जिससे आमजन मानस को हो रही परेशानी से अवगत कराया। जिसमें प्रमुख बघेरा की रेलवे क्रासिंग जो मुम्बई हावड़ा रेल मार्ग में होने से कुछ समय पश्चात में ही रेलवे फाटक बंद हो जाने से दुर्ग ग्रामीण शहर के बाहरी वार्डो की जनता को परेशानी उठानी पढ़ रही है।

इसके लिए अण्डरब्रिज व वार्ड के गंदे पानी की निकासी हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा पुलिया एवं नाली का कार्य जल्द प्रारंभ करने कहा। साथ ही नयापारा के भंगरदेव तालाब के पास एक बड़ी आबादी के निस्तारी का पानी की निकासी ना होने से इसमें गुजरने वाली पाइप लाइनो से आसपास के क्षेत्र में संक्रमण रोग फैलने की आशंका बनी हुई है।

जिसे तत्काल विधायक वोरा ने मौका स्थल पर ही कलेक्टर को अवगत कराया और जल्द निराकरण के निर्देश दिए व आयुक्त नगर निगम को स्लम बस्तियों में निगम अमला शिविर लगाकर समस्याओं समाधान करें। जिससे बदलते मौसम व पेयजल व गदंगी से उत्पन्न होने वाले रोगों की रोकथाम की जा सकें।

वार्डो में चल रही विकास कार्यो की गुणवत्ता व कार्य पूर्ण की मानिटरिंग की जा सके साथ ही जनता को कांग्रेस सरकार द्वारा मिलने वाली मूलभूत सुविधा करोड़ो की राशि जो प्राप्त हो रही है उसका लाभ आम जनता ले सकें। वार्ड दौरे में पार्षद कुमारी बाई साहू, मनीष साहू, चमेली साहू, राजेश शर्मा, सुरेन्द्र राजपूत, मोती साहू, खोरबाहरा निषाद, उपअभियंता राजेन्द्र ढवाले, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, ललित ढीमर आदि उपस्थित थे।

शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित हुए आई एण्ड ए जोन के कर्मचारी

शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित हुए आई एण्ड ए जोन के कर्मचारी

 भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के आई एण्ड ए जोन में शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। आई एण्ड ए जोन में आयोजित शिरोमणि पुरस्कार समारोह में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शित करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को पाली शिरोमणि एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस समारोह में सहायक प्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग) सुधीर संगवई को पाली शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा  ललित गुहे, चार्जमेन कम वरिष्ठ तकनीशियन (इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग), मोहम्मद ताहिर, मास्टर ऑपरेटर कम तकनीशियन इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग, ओरेमस टाईटस, मास्टर ऑपरेटर कम तकनीशियन, इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग,  जगदीश चन्द्र दशोरे, मास्टर ऑपरेटर कम तकनीशियन, (इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग) को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में पुरस्कार विजेताओं के कार्यस्थल में योगदान एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों को सराहा। इस कार्यक्रम का संचालन कार्मिक कार्यालय शक्ति एवं विद्युत द्वारा किया गया।