CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG VIDHANSABHA : राजीव मितान क्लब के पंजीयन को लेकर विपक्ष ने उठाये सवाल, भुगतान और खर्च पर घिरी सरकार, वॉक आउट

CG VIDHANSABHA : राजीव मितान क्लब के पंजीयन को लेकर विपक्ष ने उठाये सवाल, भुगतान और खर्च पर घिरी सरकार, वॉक आउट

 रायपुर। CG VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को प्रश्नकाल में राजीव मितान क्लब के पंजीयन को लेकर सवाल उठाया गया। विपक्षी सदस्य रजनीश सिंह ने क्लब के गठन, कुल संख्या, भुगतान और पंजीयन को लेकर सवाल खड़ा किया। वहीं सवाल दागा कि जब क्लब का पंजीयन नहीं हुआ है, तो सरकार से भुगतान कैसे प्राप्त की जा सकती है और उसका उपयोग कैसे किया जा सकता है..?

इस पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने सदन को बताया कि प्रदेश में अब तक 13203 राजीव मितान क्लब का गठन किया गया है। पंजीयन के सवाल पर मंत्री पटेल ने कहा कि योजना की नियमावली के तहत क्लबों का पंजीयन नहीं किया जाता। वहीं खर्च के मसले पर कहा कि राजीव मितान क्लब खेल, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर खर्च करने में सक्षम है। मंत्री ने खर्च की गई राशि में किसी भी तरह की अनियमितता से इंकार कर दिया।

राजीव मितान क्लब की सदस्यता, भुगतान और उपयोग के मसले को लेकर विपक्ष ने मंत्री से आए जवाब पर असंतोष जा​​हिर किया। वरिष्ठ सदस्य धरमलाल कौशिक ने कहा कि इसमें पूरी तरह से लोचा है, जिसे सरकार दबाने का प्रयास कर रही है। इसके बाद मामले पर सदन में जमकर हंगामा शुरु हो गया और विपक्ष ने मामले पर विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

Sukma Naxalite surrender : 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर, 20 वर्षो से नक्सल संगठन में थी सक्रीय

Sukma Naxalite surrender : 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर, 20 वर्षो से नक्सल संगठन में थी सक्रीय

 सुकमा नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. यहाँ ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है, जो 20 सालों से कई नक्सली वारदातों में शामिल रही.

राज्य सरकार के “पुनर्वास नीति” का प्रचार-प्रसार व जिला पुलिस सुकमा द्वारा चलाये जा रहे ” पूना नर्कोम अभियान” से प्रभावित होकर नक्सली कमांडर संतो उर्फ रामे ने सरेंडर किया है. बता दें आत्मसमर्पित महिला नक्सली पूर्व बस्तर डिवीजन में एलजीएस कमांडर के पद पर कार्यरत रह कर विगत 20 सालों से संगठन में सक्रिय रही है. महिला नक्सली को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दोरनापाल व 74 वाहिनी CRPF के आसूचना शाखा का विशेष योगदान रहा.

 

  • वर्ष 2003 दिसंबर तक एरिया सीएनएम सदस्या (इन्द्रावती एरिया कमेटी) कमाण्डर रही.
  • वर्ष 2004-2009 तक कम्पनी नंबर 01 माड़ डिवीजन अंतर्गत (पार्टी सदस्य) कमाण्डर बनकर रही.
  • वर्ष 2009 – 2013 तक जगदलपुर जेल में रही.
  • वर्ष 2014 – 2016 तक आमदई एरिया कमेटी केएएमएस सदस्या (एसीएम) अध्यक्ष रही.
  • वर्ष-2017 – 2023 अब तक आमदई एलजीएस कमाण्डर (ACM) रही.

आपको बता दें कि, महिला नक्सली रामे नारायणपुरऔर कोण्डागांव क्षेत्र में कई नक्सली वारदातों में शामिल रही. आत्मसमर्पित महिला नक्सली को राज्य सरकार के पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदान किये जाएंगे.

Petrol Diesel Price Today : कितने बढ़े आज पेट्रोल-डीजल के रेट, जानिए आपके शहर के दाम?

Petrol Diesel Price Today : कितने बढ़े आज पेट्रोल-डीजल के रेट, जानिए आपके शहर के दाम?

  Petrol Diesel Price Today : तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर रोजाना पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने लंबे समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई सहित देश के विभिन्न शहरों में आज ईंधन की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

महानगरों में आज क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम-

दिल्ली : पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर

2. मुंबई : पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

3. कोलकाता : पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

4. चेन्नई : पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत-

पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर है
लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर है
चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर है

अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम SMS के जरिए चेक करें-

आप अपने शहर में रोजाना एक एसएमएस के जरिए पेट्रोल और डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (आईओसीएल) के ग्राहकों को 9224992249 नंबर पर आरएसपी कोड भेजना होगा। अपने शहर का आरएसपी कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें।

CG VIDHANSABHA : भाजपाइयों पर लाठीचार्ज, विपक्ष ने सरकार पर लगाया बर्बरता का आरोप, स्थगन प्रस्ताव नामंजूर

CG VIDHANSABHA : भाजपाइयों पर लाठीचार्ज, विपक्ष ने सरकार पर लगाया बर्बरता का आरोप, स्थगन प्रस्ताव नामंजूर

 रायपुर। CG VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ छतीसगढ़ के हितग्राहियों को नहीं मिलने के मसले पर बुधवार को भाजपा ने विधानसभा घेरने का ऐलान किया था। जिसके चलते विधानसभा परिसर के चारों ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए थे। वहीं जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत विधानसभा कूच करने की कोशिश की, तो भाजपा का आरोप है कि उनके कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी बरपाई और आंसूगैस के गोले छोड़े गए।

गुरुवार को भाजपा ने शून्यकाल में इस मामले को उठाया और सदन में स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा कराए जाने की मांग रखी। विपक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट करते हुए मिर्ची बम, आंसूगैस के गोले छोड़े गए, तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाई, जिससे कई कार्यकर्ता बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं, घायल अवस्था में उन्हें ले जाया गया है।

गुरुवार को शून्यकाल के दौरान जब भाजपा ने स्थगन प्रस्ताव देकर चर्चा कराए जाने की मांग की, उस वक्त आसंदी पर विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम विराजमान थे। उन्होंने स्थगन प्रस्ताव को सुनने के बाद चर्चा कराए जाने की मांग को खारिज कर दिया। विपक्ष ने इस मसले को लेकर सदन के भीतर जोरदार हंगामा शुरु कर दिया। आसंदी से बार—बार सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाए जाने में सहयोग करने की अपील हुई, लेकिन विपक्ष सदस्यों ने आसंदी से मिल रहे निर्देशों को अनसुना करते हुए हंगामा जारी रखा, जिसके बाद उपाध्यक्ष नेताम ने सदन की कार्यवाही को 5 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।

RAIPUR NEWS :राजधानी में ट्रक ने स्कूटी सवार नर्स को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

RAIPUR NEWS :राजधानी में ट्रक ने स्कूटी सवार नर्स को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

 RAIPUR NEWS :राजधानी रायपुर के देवपुरी इलाके में सड़क दुर्घटना में एक स्टाफ नर्स की मौत हो गयी। तेज गति से आते एक ट्रक ने स्कूटी सवार नर्स प्रियाश्री बारीक को बुरी तरह रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। तका नया रायपुर स्थित बालको कैंसर अस्पताल में एक स्टाफ नर्स थी जो अपनी शिफ्ट ख़त्म करके घर लौट रही थी।

बताया जाता है कि युवती जिला जशपुर के ग्राम हर्रादीपा की रहने वाली थी और उनकी उम्र 26 साल थी। ये घटना टिकरापारा थाने की है जिसपर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मामला दर्ज कर लिया है औरड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त भी कर लिया है।

CG VIDHANSABHA : सदन में गूंजा अवैध शराब और क्लब का मामला, सत्तापक्ष ने ही मंत्री लखमा को जमकर घेरा, विपक्ष ने दिया समर्थन

CG VIDHANSABHA : सदन में गूंजा अवैध शराब और क्लब का मामला, सत्तापक्ष ने ही मंत्री लखमा को जमकर घेरा, विपक्ष ने दिया समर्थन

 रायपुर : CG VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को सत्तापक्ष के ही सदस्यों ने आबकारी विभाग के मंत्री कवासी लखमा को जमकर घेरा। विधायक गुलाब कमरों ने जहां तीन शिकायतों के बाद भी मंत्री पर कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया, तो सदस्य डॉ. विनय जायसवाल ने अवैध कारोबार की पुष्टि सदन के भीतर कर दी। जिसके बाद आबकारी मंत्री ने सदन को भरोसा दिलाया कि एक माह के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

दरअसल, आज प्रश्नकाल में कांग्रेस सदस्य गुलाब कमरो ने मनेन्द्रगढ़—चिरमिरी—भरतपुर में अवैध शराब, क्लब संचालन को लेकर सवाल किया। उन्होंने सदन को बताया कि दो साल पहले उन्होंने इस संबंध में शिकायत की थी, लेकिन अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विधायक होने के नाते जनता का सामना मुझे करना होता है, जबकि सरकार कांग्रेस की है, उसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने की वजह से सवाल उठना स्वाभाविक है। इस पर अपनी बातों को रखते हएु विधायक गुलाब कमरों ने सवाल किया कि मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में आबकारी विभाग से पंजीकृत क्लब कितने हैं, और संचालक के विरुद्ध आई शिकायतों पर किस प्रकार से कार्रवाई हुई है ?

CG VIDHANSABHA : इसके जवाब में प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि एक क्लब संचालित है उस क्लब के विरुद्ध 03 शिकायत प्राप्त हुई हैं। जांच किए जाने पर 02 की पुष्टि नहीं हुई है और एक सही पाई गई है। इसकी जांच कर रहे हैं।

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने पूरक प्रश्न लगाया। डॉ. जायसवाल ने कहा कि एमपी से अवैध शराब आ रही है। लगातार बिक रही है। उन्होंने बताया कि सुचित्रा दास नाम की ढाबा संचालक है, वो बोलती है कि और जगह बंद होगा तो हम बेचना बंद कर देंगे, बॉर्डर एरिया है, एमपी की लगातार वहां के माफिया शराब लकर ढाबे होटल में बिक्री करते हैं, निर्देश दें कार्रवाई करें। इस पर मंत्री लखमा ने कहा कि अगर ऐसा है, अवैध बिक रहा है तो कार्रवाई करेंगे।

इधर मध्यप्रदेश और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का नाम आने पर विपक्ष ने नाराजगी जताई और भूपेश सरकार पर अवैध कारोबार को संरक्षण देने का आरोप मढ़ा, जिसके बाद पक्ष और विपक्ष के बीच देर तक विवाद चलता रहा।

भूपेश सरकार के कृत्यों ने नादिरशाह और तुगलक की याद दिला दी :अरुण साव

भूपेश सरकार के कृत्यों ने नादिरशाह और तुगलक की याद दिला दी :अरुण साव

 रायपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  अरुण साव ने  मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के आयोजन में इतिहास रचा है कांग्रेस की बहरी सरकार के समक्ष जनता ने एक ऐसा बड़ा धमाका कर दिया है जिसकी गूंज कांग्रेस के नेताओं को हमेशा सुनाई देती रहेगी।

साव ने कहा गरीबों के मकान छीनने वाली कांग्रेस सरकार ने तमाम असंवैधानिक तरीके अपनाए, जगह जगह जनता का रास्ता रोकने के लिए बड़े-बड़े प्रबंध किए, लेकिन जनता का शोषण करने वाली इस कांग्रेस सरकार के सारे प्रबंध जनता ने ध्वस्त कर दिए। यह जनता अब अपना अधिकार मांगने सड़कों पर आ चुकी है और अब कांग्रेस को विदा करके ही चैन की सांस लेगी।

प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों द्वारा किया गया यह प्रदर्शन कांग्रेस की विदाई का शंखनाद है बेहद साहस पूर्ण प्रदर्शन के लिए हम प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं का कोटि-कोटि अभिनंदन करते हैं।

भाजपा प्रदेश के प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को यह विश्वास दिलाती है, कि बुधवार को जिस प्रकार आप अपने अधिकार के लिए इस झूठी सरकार के सामने सीना तान कर खड़े रहे  । आपको आपका अधिकार दिलाते तक भाजपा आपके साथ खड़ी रहेगी।

भाजपा आपको वचन देती है कि 2023 में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री  शपथ लेने के बाद अपने आवास बाद में जाएंगे। पहले आपको प्रधानमंत्री आवास देने के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करेंगे।

जिस प्रकार कांग्रेस की भूपेश सरकार ने हितग्राहियों के साथ बर्बरता की है लाठीचार्ज किया है ,यहां तक कि आंसू गैस के नाम पर, बम भी फेके हैं यह बेहद कायरता पूर्ण कदम है कांग्रेस सरकार ने यह करके बता दिया है कि वह अब हताश और निराश हो चुकी है हजारों की भीड़ के बीच ऐसे बम फोड़े जाना कई लोगों की जान को खतरे में डाल सकता था कई पत्रकार भी इसका शिकार हुए हैं कांग्रेस सरकार की इस बर्बरता का सभी जगह पुरजोर विरोध हो रहा है।

भूपेश सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं से इतना भयभीत हो गई है कि, बस्तर क्षेत्र में टारगेट किलिंग करवा रही है, धर्मांतरण का विरोध करने पर झूठे मामले बनाकर जेल में डाल रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक मामले होने के बावजूद जिला बदर की कार्रवाई कर रही है ।

आंदोलन में पुलिस द्वारा आंसू गैस के नाम पर जो विस्फोटक बम फेंके गए उसमें भारतीय जनता पार्टी के बेमेतरा जिले के केशव साहू नाम का कार्यकर्ता बुरी तरह झुलस गया है और अस्पताल में इलाज करवा रहा है।

भूपेश बघेल  यह समझ ले कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आपके इन कायरता पूर्ण हरकतों से डरने वाले नहीं हैं। और भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के पीछे ढाल बनकर खड़ी है। 

भाजपा के कार्यकर्ताओं को पुनः बहुत-बहुत बधाई कि दीनदयाल  के अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए  निडर होकर अंतिम व्यक्ति को उनका हक प्रधानमंत्री आवास दिलाने के लिए आपने बड़ी संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाया। 

भारतीय जनता पार्टी के लोकतांत्रिक आंदोलन को कुचलने के लिए भूपेश सरकार के इशारे पर पुलिस अधिकारी ने जिस प्रकार जगह-जगह बैरीकेटिंग की, पानी की बौछार की, भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। उनके ऊपर घातक विस्फोटक पदार्थ फेके गए। यह कांग्रेस की संस्कृति के अनुसार लोकतंत्र को कुचलने का कुत्सित प्रयास है।

अधिकारी समझ ले कि सत्ता आती है जाती है उन्हें निष्पक्ष होकर कार्य करना चाहिए।

हम शासन के अधिकारियों को, कड़ी चेतावनी देते हैं कि वे सत्ता के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करना बंद करें। क्योंकि यह साफ दिखाई देता है कि कौन निष्पक्ष और  कौन- कौन अधिकारी पक्षपातपूर्ण ढंग से कार्यवाही कर रहा है।

बुधवार को जो बड़ा आंदोलन हुआ वह परिणाम नहीं पड़ाव है। भाजपा इसे परिणाम तक पहुंचाएगी और कांग्रेस सरकार द्वारा जनता से किए धोखा घड़ी के खिलाफ इससे भी बड़े-बड़े आंदोलन करेगी।

कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब साढ़े चार साल बाद सवाल कर रहे है अभी तक क्या कर रहे थे?

 बल्कि  उनके लिए तो सबसे बड़ा यक्षप्रश्न टी एस सिहदेव  का इस्तीफा है। जिसमें उन्होंने साफ लिखा है कि कई बार आग्रह करने के बावजूद आपने राशि जारी नहीं की और विगत 3 वर्षों में हमने एक भी प्रधानमंत्री आवास नहीं बना पाए और इस्तीफे में  8 लाख आवास ना बना पाने की ग्लानि है। पहले कांग्रेस सरकार उस यक्ष प्रश्न का उत्तर दें फिर हम से चर्चा करें। 

हां उनकी एक मांग का हम जरूर जवाब देना चाहेंगे उन्होंने कहा है कि भाजपा हितग्राहियों की सूची हमें कब सौंप रही है। हमने तो पहले ही चुनौती देकर एक लाख जनता के साथ सूची सौंपने आपके विधानसभा आए थे। आपने हमारे साथ और हितग्राहियों के साथ क्या व्यवहार किया यह जनता देख ही ली है। हम आज फिर वह सूची और पूरे फॉर्म का बंडल लेकर बैठे हैं लेकिन भूपेश  आप लगातार गलत बयानी करते हैं इसलिए अब हम यह सूची आपको जनता व पत्रकारों के मध्य सार्वजनिक रूप से सौपने को तैयार है। 

प्रेस वार्ता में मोर आवास मोर अधिकार के प्रदेश संयोजक प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा,भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता माजूद रहे।

Breaking : अप्रैल से मिलेगा 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता, आदेश जारी, जानिए शर्तें...

Breaking : अप्रैल से मिलेगा 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता, आदेश जारी, जानिए शर्तें...

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ते देने की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा के अनुसार रोजगार विभाग ने सोमवार को बेरोजगारी भत्ता देने के लिए आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, राज्य के 12वीं पास बेरोजगारों को अप्रैल से हर महीने 2500 रुपए भत्ता दिया जाएगा। 

यदि एक साल में नौकरी नहीं मिलेगी तो इसे एक साल के लिए और बढ़ाया जाएगा। दो साल से ज्यादा बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान नहीं होगा। 

ये युवा होंगे पात्र

बेरोजगारी भत्ते के लिए वे युवा ही पात्र होंगे, जिनके परिवार की वार्षिक आमदनी ढाई लाख से कम हो। एक परिवार से एक ही व्यक्ति को भत्ता दिया जाएगा, जो 1 अप्रैल से देय होगा।

यदि सरकारी या निजी किसी भी नौकरी का ऑफर मिलने के बाद भी नौकरी ठुकराने वाले अपात्र हो जाएंगे।

 पढ़िए शर्तें...

CG TRASFER BREAKING : बड़ी संख्या में निरीक्षक और उप निरीक्षक के तबादले, SP ने जारी किया आदेश

CG TRASFER BREAKING : बड़ी संख्या में निरीक्षक और उप निरीक्षक के तबादले, SP ने जारी किया आदेश

 कांकेर। CG TRASFER BREAKING : प्रदेश में आज नक्सल प्रभावित इलाकों में बड़ा फेरबदल किया गया है। बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है। एसपी शलभ सिन्हा ने इसका आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक़, कुल 23 पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है। जिनमे 10 निरीक्षक और 13 उप निरीक्षक के नाम शामिल हैं।

 

CG VIDHANSABHA : विधानसभा में उठा नशीली टेबलेट और सोलूशन बिक्री का मुद्दा, विधायक अनिता ने कहा – कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है

CG VIDHANSABHA : विधानसभा में उठा नशीली टेबलेट और सोलूशन बिक्री का मुद्दा, विधायक अनिता ने कहा – कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है

 रायपुर। CG VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज नशीली टेबलेट और सोलूशन बिक्री का मुद्दा उठा। विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने प्रश्नकाल ने इस मुद्दे को उठाया। अनिता योगेंद्र ने आरोप लगाया उनका क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र है, इसकी वजह से वहां नशे की प्रवृत्ति ज्यादा है। अधिकारियों कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। एक दो दिन के लिए बंद किया जाता है, फिर से नशा चालू हो जाता है। इस मामले में अनिता योगेंद्र ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

जवाब में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि ऐसे प्रकरण में कार्रवाई का स्पष्ट उल्लेख नहीं है, इसलिए कार्रवाई के नाम पर एक दिन दो दिन के लिए कार्रवाई होती है। मंत्री ने आश्वस्त किया है कि अगर ऐसे मामले में संज्ञान में आते हैं तो जरूर कार्रवाई की जायेगी। वहीं अगर किसी अधिकारी की भी संलिप्तता पायी जाती है तो जरूर कार्रवाई की जायेगी।

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री के OSD के साथ ऑनलाइन ठगी, लिंक में क्लिक करते ही अकाउंट से कटे एक लाख रूपये, जाँच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री के OSD के साथ ऑनलाइन ठगी, लिंक में क्लिक करते ही अकाउंट से कटे एक लाख रूपये, जाँच में जुटी पुलिस

 रायपुर। राजधानी में ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अब इस ऑनलाइन धोखेबाजी के शिकार छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के OSD अतुल शेटे हो गए। उन्होंने तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज कराया है।

अतुल शेटे ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि उनके पास आरोपी ने ब्लू डॉट कस्टमर सर्विस के नाम से फोन किया। सामान डिलीवरी को लेकर उसने 2 रुपये सर्विस चार्ज लगने की बात कही। फिर मोबाइल पर लिंक भेजा, जैसे ही पीड़ित ने लिंक क्लिक किया, वैसे ही उसके खाते से 4 किस्तों में 99,995 रुपये कट गए।

ऑनलाइन गूगल से निकाला था नंबर

अतुल शेटे ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि उन्होंने ब्लू डार्ट कस्टमर सर्विस से कुछ सामान ऑर्डर किया था, जिसकी डिलीवरी 13 मार्च को होनी थी, लेकिन घर पर किसी के नहीं होने के कारण पार्सल वापस चला गया। जिसके बाद उन्होंने गूगल में सर्च कर ब्लू डॉट कंपनी के कस्टमर सर्विस का नंबर निकाल लिया। सामने वाले व्यक्ति ने ब्लू डॉट कस्टमर सर्विस की डिलीवरी आईडी पूछी। डिलीवरी आईडी बताने के बाद उसने कहा कि सामान कल शाम 4 बजे तक पहुंच जाएगा।

फिर ठग ने 2 रुपये पेमेंट जमा करने के लिए कहा और लिंक भेजा। लिंक को ओपन करके 2 रुपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर किया, जिसके बाद खाते से पैसे कट गए। पीड़ित के कोतरा रोड रायगढ़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 4 किस्तों में रुपए कट गये। जिसमें पहला ट्रांजैक्शन 39,999 और दूसरा 19,999 रुपए का हुआ। इसके बाद और 2 बार पैसे अकाउंट से कट गए। इस तरह से कुल 99,995 रुपये अकाउंट से पार कर लिए गए। इधर तेलीबांधा थाना प्रभारी उमेश टंडन ने बताया कि पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी ने पश्चिम बंगाल से अपराध किया है। जांच के बाद टीम वहां आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भेजी जाएगी।

पुलिस – नक्सली मुठभेड़ : जवानों को भारी पड़ता देख भागे नक्सली, विस्फोटक बरामद

पुलिस – नक्सली मुठभेड़ : जवानों को भारी पड़ता देख भागे नक्सली, विस्फोटक बरामद

 दंतेवाड़ा। जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। करीब 40 मिनट तक दोनों तरफ से गोलीबारी के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का सहारा लेकर भाग गए। जवानों ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किया है। बुधवार की सुबह करीब 7 बजे मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ थमने के बाद जवान दिनभर इलाके की सर्चिंग करते रहे। वहीं देर शाम जिला मुख्यालय लौटे हैं। मामला मालेवाही थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जवानों को मुखबिर से सूचना मिली की मंगनार, गुफा और कोहबेड़ा के बोर्डर इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। सूचना के बाद दंतेवाड़ा से DRG और CRPF 195 बटालियन की संयुक्त टुकड़ी को मौके के लिए रवाना किया गया था। जवानों ने माओवादियों को घेर लिया था। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलीबारी भी हुई। हालांकि, जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल की आड़ लेकर भाग निकले।

जिसके बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। सुरक्षाबलों ने माओवादियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया। मौके से नक्सलियों के दैनिक उपयोग का सामान, तार, बैटरी, बारूद समेत अन्य विस्फोटक सामान बरामद किया गया है। जिस इलाके में मुठभेड़ हुई वह माओवादियों का कोर इलाका है।

CG NEWS : महिला की गला घोंटकर हत्या, पति को कॉल कर कहा था- जल्दी घर आ जाओ…

CG NEWS : महिला की गला घोंटकर हत्या, पति को कॉल कर कहा था- जल्दी घर आ जाओ…

 बालोद। जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में एक ड्राइवक की पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले महिला ने अपने पति को फोन किया था और बताया था कि उसका हेल्पर शराब पीकर घर आया हुआ है और उसे परेशान कर रहा है। इस पर पति ने तुरंत घर लौटने की बात कही, लेकिन घर लौटने पर उसे अपनी पत्नी की लाश मिली।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोटेरा में डोमेंद्र सिन्हा अपनी पत्नी नेहा (25 वर्ष), 2 बच्चों और माता-पिता के साथ रहता था। डोमेंद्र पेशे से ट्रक ड्राइवर है। बुधवार को वो गिधाली माइंस से रायपुर गया हुआ था। वहीं नेहा के ससुर रिखीराम सिन्हा जो सिंचाई विभाग में काम करते हैं, वे भी ड्यूटी पर थे। उसकी सास मनरेगा में काम करने के लिए गई हुई थी। जिस वक्त डोमेंद्र अर्जुंदा में था, उसी वक्त पत्नी का फोन आया। वो बेहद घबराई हुई थी।

पत्नी ने फोन पर कहा कि जल्दी से घर आ जाओ, तुम्हारा हेल्पर महेश उर्वशा शराब के नशे में धुत आया हुआ है और परेशान कर रहा है। डोमेंद्र ने पत्नी से कहा कि वो घबराए नहीं, वो फिलहाल अर्जुंदा में है और उसे पहुंचने में थोड़ा वक्त लगेगा। पत्नी की घबराहट को देखते हुए पति जल्दी घर पहुंचा जहां उसने तुरंत पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जैसे ही वो अंदर गया, उसे पत्नी की लाश दिखाई दी।

डोमेंद्र ने तुरंत पुलिस और आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही तत्काल डौंडीलोहारा थाना पुलिस भी डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची। पति ने पुलिस से पूरी बात बताई। पुलिस ने कहा कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है। पुलिस ने ये भी आशंका जताई है कि आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की भी कोशिश की है और नाकाम रहने पर उसने नेहा का गला घोंट दिया।

पुलिस ने क्राइम सीन को सील कर दिया गया है। वहीं जांच के लिए भिलाई से फॉरेंसिक टीम बुलाई जा रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट घटनास्थल की जांच करेंगे, डॉग स्क्वॉड भी जांच में जुटी हुई है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है, वहीं हेल्पर महेश उर्वशा की तलाश भी की जा रही है।

CG VIDHANSABHA : सदन में भाजपा ने पुलिस पर बर्बरता का लगाया आरोप, कहा – लाठियां बरसाते हुए छोड़े गए मिर्ची बम और आंसू गैस के गोले, जोरदार हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित

CG VIDHANSABHA : सदन में भाजपा ने पुलिस पर बर्बरता का लगाया आरोप, कहा – लाठियां बरसाते हुए छोड़े गए मिर्ची बम और आंसू गैस के गोले, जोरदार हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित

 रायपुर। CG VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ छतीसगढ़ के हितग्राहियों को नहीं मिलने के मसले पर बुधवार को भाजपा ने विधानसभा घेरने का ऐलान किया था। जिसके चलते विधानसभा परिसर के चारों ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए थे। वहीं जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत विधानसभा कूच करने की कोशिश की, तो भाजपा का आरोप है कि उनके कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी बरपाई और आंसूगैस के गोले छोड़े गए।

गुरुवार को भाजपा ने शून्यकाल में इस मामले को उठाया और सदन में स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा कराए जाने की मांग रखी। विपक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट करते हुए मिर्ची बम, आंसूगैस के गोले छोड़े गए, तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाई, जिससे कई कार्यकर्ता बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं, घायल अवस्था में उन्हें ले जाया गया है।

गुरुवार को शून्यकाल के दौरान जब भाजपा ने स्थगन प्रस्ताव देकर चर्चा कराए जाने की मांग की, उस वक्त आसंदी पर विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम विराजमान थे। उन्होंने स्थगन प्रस्ताव को सुनने के बाद चर्चा कराए जाने की मांग को खारिज कर दिया। विपक्ष ने इस मसले को लेकर सदन के भीतर जोरदार हंगामा शुरु कर दिया। आसंदी से बार—बार सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाए जाने में सहयोग करने की अपील हुई, लेकिन विपक्ष सदस्यों ने आसंदी से मिल रहे निर्देशों को अनसुना करते हुए हंगामा जारी रखा, जिसके बाद उपाध्यक्ष नेताम ने सदन की कार्यवाही को 5 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।

राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, एक साथ मिलेगा इतने महीने का राशन..प्रशासन ने जारी किया आदेश

राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, एक साथ मिलेगा इतने महीने का राशन..प्रशासन ने जारी किया आदेश

 कोरबाः Ration card holders will get two months ration सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राशन कार्डधारियों को अप्रैल एवं मई माह का एक मुश्त राशन अप्रैल माह में मिलेगा। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के कस्टम मिलिंग के पश्चात् चांवल उपार्जन के लिए गोदामों में पर्याप्त स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं सार्वभौम पीडीएस अंतर्गत सभी प्रचलित राशन कार्ड धारियों को माह अप्रैल एवं मई 2023 हेतु पात्रता अनुसार चांवल का वितरण अप्रैल महीने में ही किया जाएगा।

Ration card holders will get two months ration कलेक्टर द्वारा एक मुश्त खाद्यान्न वितरण समय पर किए जाने हेतु ग्राम पंचायत एवं नगरीय क्षेत्रांे के उचित मूल्य दुकानों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। माह अप्रैल में दुकानों में नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा भण्डारित खाद्यान्नों का भौतिक सत्यापन निगरानी समिति के माध्यम से कराने एवं भण्डारित खाद्यान्न का किसी प्रकार से अफरा-तफरी एवं व्यपवर्तन न हो, यह भी सुनिश्चित करने कहा गया है।

राशन कार्डधारियों को दो माह का खाद्यान्न एक मुश्त वितरण किए जाने के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। चांवल को छोड़कर शेष राशन सामग्री नमक, शक्कर, केरोसिन एवं चना का वितरण माहवार पात्रता अनुसार ही किया जाएगा।

CG News : अनुकंपा नियुक्ति को लेकर कल विधवा महिलाएं करेंगी विधानसभा का घेराव

CG News : अनुकंपा नियुक्ति को लेकर कल विधवा महिलाएं करेंगी विधानसभा का घेराव

 रायपुर। पिछले 150 दिनों से लगातार चल रहे दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकंपा संघ का प्रदर्शन जारी ह।विधवा महिलाओं ने 17 मार्च को विधानसभा का घेराव भी करने की बात भी कही है। सीएम बघेल के अनुकंपा नियुक्ति वाले बयान पर उनका कहना है कि अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान है।

वीडियो में प्रदेश अध्यक्ष माधुरी मृगे ने कहा कि “विधानसभा में जो बात हुई है अनुकंपा नियुक्ति को लेकर, जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का कोई प्रावधान नहीं है. अब मैं यह बताना चाहूंगी कि अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान है. 2016 में रमन शासन काल में शिथिलीकरण किया गया था और लोगों को पंचायत सचिव में नियुक्ति दी गई थी. ।

विधवा महिला 17 मार्च को विधानसभा का घेराव

दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकंपा संघ की प्रदेश अध्यक्ष माधुरी मृगे ने कहा कि “सरकार की ओर से किसी भी तरह का जवाब ना आने से विधवा महिलाओं(widow marriages) में निराशा है. अब यह विधवा महिला 17 मार्च को विधानसभा का घेराव भी करेंगे. इन महिलाओं का प्रदर्शन 20 अक्टूबर 2022 से चल रहा है. सरकार की ओर जवाब नहीं मिला है।

Indian Railways: सारनाथ, अमरकंटक सहित ये ट्रेनें नहीं रूकेगी बिलासपुर स्टेशन, उसलापुर से होगी रवाना

Indian Railways: सारनाथ, अमरकंटक सहित ये ट्रेनें नहीं रूकेगी बिलासपुर स्टेशन, उसलापुर से होगी रवाना

 रायपुर। Indian Railways: दुर्ग रेलवे स्टेशन से छूटने वाली सारनाथ, अमरकंटक, संपर्क क्रांति और जम्मूतवी एक्सप्रेस 24 अप्रैल से बिलासपुर रेलवे स्टेशन में नहीं रूकेगी बल्कि उसलापुर स्टेशन में रूकने के बाद आगे के लिए रवाना होगी।दरअसल रेलवे प्रशासन ने उसलापुर रेलवे स्टेशन को दूसरा उपनगरीय स्टेशन बनाने का काम शुरू कराया है।

उसलापुर रेलवे स्टेशन को दूसरा उपनगरीय स्टेशन बनाने चल रहा काम

रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि पिछले कई सालों से बिलासपुर शहर का विकास तेजी से हुआ है।इस शहर की भौगोलिक संरचना के हिस्से में नए रिहायशी इलाके भी जुड़े है।पश्चिम क्षेत्र उसलापुर में भी लाखों की आबाद बस चुकी है। ऐसे हालात में उसलापुर स्टेशन को एक नए उपनगरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने का कार्य चरण बद्ध तरीके से कराया जा रहा है।

उसलापुर स्टेशन को बिलासपुर नगर का एक नया उपनगरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने का काम होने से रेल सुविधाओं का विस्तार होगा।इलाके के यात्री कई ट्रेनों में अब उसलापुर से ही यात्रा कर सकेंगे।यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने चार प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की सुविधा 24 अप्रैल से उसलापुर स्टेशन में देने की घोषणा की है।

रेलवे बोर्ड के निर्देश पर दुर्ग एवं कटनी मार्ग से हो कर आने-जाने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन दाधापारा-उसलापुर होकर किया जायेगा।आदेश में 15159/ 15160 छ्परा-दुर्ग-छ्परा सारनाथ एक्सप्रेस,12853/ 2854 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस, 12823/12824 दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और 12549/ 12550 दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस बिलासपुर रेलवे स्टेशन के स्थान पर उसलापुर स्टेशन से होकर चलेगी।ये ट्रेने अपने परिवर्तित मार्ग दाधापारा से उसलापुर होते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना होगी।उसलापुर समेत अन्य स्टेशनों की समय सारणी में कुछ आंशिक परिवर्तन भी किया गया है।

तीन लाख कर्मियों ने नहीं दिया पेंशन का विकल्प, विधायक धरमलाल कौशि‍क के सवाल पर मुख्यमंत्री बघेल ने दी जानकारी

तीन लाख कर्मियों ने नहीं दिया पेंशन का विकल्प, विधायक धरमलाल कौशि‍क के सवाल पर मुख्यमंत्री बघेल ने दी जानकारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू होने के बाद 10 फरवरी 2023 की स्थिति में 857 एनपीएस कर्मचारी ने ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए सहमति दी है। एक कर्मचारी ने एनपीएस में बने रहने की सहमति दी है। 309197 कर्मचारी-अधिकारियों ने अब तक कोई विकल्प नहीं दिया है।विधायक धरमलाल कौशिक ने पूछा कि कितने कर्मचारी और अधिकारियों ने एनपीएस और ओपीएस के लिए सहमति दी है। कितने कर्मचारी और अधिकारियों द्वारा कोई विकल्प नहीं दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखित जवाब में बताया कि छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग की अधिसूचना दिनांक 11 मई 2022 के द्वारा दिनांक एक नवंबर 2004 से 31 मार्च 2022 के मध्य नियुक्त राज्य के सभी शासकीय कर्मचारी और अधिकारियों के लिए एनपीएस के स्थान पर ओपीएस योजना एक नवंबर 2004 से प्रारंभ की है।मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के कर्मचारी और अधिकारी संगठन से योजना के प्रविधानों के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है। फेडरेशन द्वारा पुरानी पेंशन योजना और नवीन पेंशन योजना के विकल्प चयन में भ्रांति उत्पन्न् होने एवं विकल्प चयन के लिए निर्धारित तिथि में एक माह की वृद्धि करने का अनुरोध किया थ्ाा। कर्मचारियोें की शंका को दूर करने के लिए विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन स्थित आडिटोरियम में कार्यशाला का आयोजन किया गया थ्ाा।

सरकार ने विकल्प भरने के लिए पांच मार्च तक का समय निर्धारित किया गया थ्ाा। कौशिक ने पूछा कि ओपीएस की सहमति देने वाले कर्मचारी और अधिकारियों के एनपीएस खाते में नियमित राशि प्रति माह जमा नहीं होने पर उनके खाते को नियमित, जीवित रखने के लिए एनपीएस में क्या प्रविधान है? मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संबंध में पीएफआरडीए अधिनियम में खाते अप्रचलित होने संबंधी प्रविधान नहीं है।

47 विभागों में 87256 अनियमित-संविदा कर्मचारी
 
छत्तीसगढ़ में अनियमित, दैनिक वेतनभोगी और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखित जवाब में बताया कि 47 विभागों में 87256 अनियमित, दैनिक वेतन भोगी और संविदा कर्मचारी हैं। इनमें अनियमित और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की संख्या 50,385 है। इसी तरह संविदा कर्मचारियों की संख्या 36,871 है। विधायक शिवरतन शर्मा के लिखित सवाल में जवाब में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी है।
दागदार हुई खाकी: थाने के सामने कर रहे थे खुलेआम वसूली, दो हवलदार और सात आरक्षक लाइन अटैच

दागदार हुई खाकी: थाने के सामने कर रहे थे खुलेआम वसूली, दो हवलदार और सात आरक्षक लाइन अटैच

 महासमुंद। Mahasamund News: पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने पटेवा थाने के सामने अवैध वसूली पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। थाना के सामने सरेआम वसूली कर रहे दो प्रधान आरक्षक और सात आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।

नेशनल हाईवे 53 पर स्थित पटेवा थाना के सामने रोज सुबह पांच बजे से नौ बजे तक वाहनों के जांच के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही थी। पुलिस के जवान रोज सुबह उठकर उगाही करते थे, बाद में स्नान करने अपने क्वार्टर में जाते थे। जन शिकायत पर एसपी ने बुधवार को संज्ञान लिया। वे सुबह गढ़फुलझर (बसना) जाने निकले। तब एसपी धर्मेंद्र सिंह ने यह नजारा स्वयं भी देखा।
 
एसपी ने आंखों से देखा अवैध वसूली का नजारा
 
उन्होंने थाने से थोड़ी दूर आगे जाकर अपनी वाहन को रुकवाया। वहां से पैदल फिल्मी स्टाइल में थाने के सामने पहुंचे। पैदल चलते हुए अपनी आंखों से अवैध वसूली का नजारा देखा तो कप्तान धर्मेंद्र सिंह आग बबूला हो गए। तत्काल कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को लाइन अटैच कर दिया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं आमजनों में इस कार्रवाई की जमकर सराहना हो रही है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही एसपी ने अधिकारियों और थानेदारों की बैठक लेकर सख्त हिदायत दी थी कि अच्छे काम करने पर सम्मान और गलत काम करने पर सजा मिलेगी। बावजूद, पटेवा थाने का पूरा स्टाफ वसूली अभियान में जुटा हुआ था। यह देखकर एसपी जमकर नाराज हुए।
 
नागरिकों के बीच ही लगाई जमकर फटकार
 
उन्होंने थाना प्रभारी गोपाल ध्रुवे को मौके पर बुलाकर नागरिकों के बीच ही जमकर फटकार लगाई। कहा- यह सब क्या चल रहा है, वाहनों की नियमित जांच के नाम पर वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही है। क्यों लोगों को परेशान कर रहे हैं।
एसपी ने एक आरक्षक को जमकर डांट लगाई। बाद सभी को लाइन से खड़ी कर कहा- पुलिस लाइन में तत्काल हाजिरी दो। खबर मिली है कि इनमें से ज्यादातर लोग दोपहर तक पुलिस लाइन परसदा के लिए रवाना कर दिए गए ह
 
थाना के सामने गाड़ी रोक कर खुलेआम वसूली
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसपी गढ़फुलझर ईंट भट्ठे में हुए दुर्घटना का जायजा लेने जा रहे थे। उसी समय यह लोग थाना के सामने गाड़ी रोक कर खुलेआम पैसा ले रहे थे। तब टीआइ को एसपी बुलाए और फटकार लगाई। टीआइ ने कहा कि मुझे कुछ भी जानकारी नहीं है।
यह कहकर पल्ला झाड़ लिया। सवाल यह है कि थाना प्रभारी की जानकारी के बिना यह लोग किसके आदेश से गाड़ी रोक रहे थे, बताया गया है कि इनमें से एक आरक्षक थाना का नंबर वन है। जिस पर खर्चे की जिम्मेदारी है। उसे एसपी ने जमकर डांट लगाई। नेशनल हाईवे के थानों में इस तरह की वसूली की शिकायत लगातार मिल रही है। बुधवार शाम पुलिस लाइन परसदा से सात नए जवानों को पटेवा थाना भेजा गया है।
महासमुंद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे ने कहा, एसपी सर ने गड़बड़ी पाए जाने पर पटेवा थाना के दो प्रधान आरक्षक व सात आरक्षक को लाइन अटैच किया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि अच्छे कार्य करने वाले को प्रोत्साहन मिलेगा और गलत कार्य पाए जाने पर सजा।

 

 

 
हत्या के मामले में दो भाइयों को आजीवन कारावास

हत्या के मामले में दो भाइयों को आजीवन कारावास

 जशपुर ।  हत्या के आरोपी दो भाइयों को जज ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 26 जनवरी व 27 जनवरी 2021 के दरमियानी रात विकास भगत व अनुज भगत ने मिलकर अपने चचेरे भाई बालेश्वर राम भगत की हत्या की थी।

उन्होंने इस वारदात को ग्राम चीरवारी चिंगरा नाला पुलिया के पास अंजाम दिया और उसकी बाइक व शव को पुलिया के नीचे फेंककर साक्ष्य छुपाने की कोशिश की। अनुज और विनोद दोनों सगे भाई हैं।

बालेश्वर के पिता रामचंद्र व मृतक बालेश्वर के पिता देवाराम सगे भाई थे। हत्या के मामले में विकास राम ने हत्यारों का साथ दिया था।

अपर सत्र न्यायाधीश केपी सिंह भदौरिया जशपुर ने फैसला सुनाते हुए विनोद भगत अनुज भगत व विकास राम को धारा 302 बटे 34 के अंतर्गत आजीवन कारावास व 8 हजार अर्थदंड धारा 201 के अंतर्गत 3 वर्ष का सश्रम कारावास व दो हजार का अर्थदंड की सजा सुनाई है।

विधानसभा रवाना होने से पूर्व वार्ड 38 का दौरा करने पहुंचे वोरा

विधानसभा रवाना होने से पूर्व वार्ड 38 का दौरा करने पहुंचे वोरा

 भिलाई ।  मिलपारा वार्ड 38 में दर्जनभर लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत मिलने की खबर मिलने पर  सुबह विधायक अरुण वोरा ने वार्ड में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधानसभा रवाना होने से पहले सुबह 7 बजे वोरा ने वार्ड में निगम के जलकार्य विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया।

साफ कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वोरा ने वार्ड में महासफाई अभियान चलाने के साथ ही नालियों के भीतर से गुजरने वाली पाइपलाइनों को तत्काल बाहर निकालने कहा। वोरा ने तत्काल शहरी स्लम स्वास्थ्य मोबाइल यूनिट की बस बुलवाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी कराई। वोरा ने कहा कि सभी वार्डो में महासफाई अभियान शुरू किया जाए। उन्होंने वार्ड में हालात का जायजा लेते हुए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा और निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर से भी इस संबंध में चर्चा की।

वोरा ने बीमारी की रोकथाम के साथ ही मरीजों के इलाज के लिए तत्काल सभी व्यवस्थाएं करने कहा। वोरा ने खुद खड़े होकर नाली के भीतर पाइपलाइनों को तत्काल बाहर निकालवाया। पाइपलाइन की लीकेज दुरुस्त करने गैंग बुलाकर काम शुरू करने कहा। नगर निगम की पिछली परिषद के कार्यकाल में दुर्ग शहर के सरस्वती नगर में डायरिया फैलने से 15 लोगों की मौत हुई थी। इसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। बीमारी की रोकथाम के लिए अनिवार्य रूप से सभी जरूरी उपाय किये जाएं।

इन कार्यो में किसी भी तरह की लेटलतीफी या कोताही न होने पाएं। यहां होने वाले कायोज़्ं की अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करें। वार्ड 38 में दर्जन भर लोगों को उल्टी दस्त और कमजोरी होने की शिकायत मिली है। उन्होंने मरीजों के निवास पहुंचकर स्वास्थ्य का हाल भी जाना। गौरतलब है कि वार्ड में पिछले दो दिनों से साधना जगढे, विनय खंडेलवाल, नमन कोसरे, बुधराम धीर, खिलेश्वरी जगढे, लता यादव, कुलदीप धीर, दुर्गा राजपूत, भूपेश राजपूत सहित अन्य लोगों के स्वास्थ्य खराब होने की शिकायत मिली है।

वोरा ने सभी वार्डो में महासफाई अभियान शुरू करने और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने कहा है। गर्मी के मौसम को देखते हुए वोरा ने चिकित्सा टीम को अलर्ट रहकर मरीजों का तत्काल इलाज करने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान पार्षद मनीष बघेल, एल्डरमेन राजेश शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, नगर निगम के सहायक अभियंता वी.पी मिश्रा एवं अन्य उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज : कई इलाकों में बारिश के आसार, अंधड़ के साथ हो सकती है ओलावृष्टि

छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज : कई इलाकों में बारिश के आसार, अंधड़ के साथ हो सकती है ओलावृष्टि

 weather update : छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला है. अधिकांश हिस्सों में 20 मार्च तक हल्की, मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार है. छत्तीसगढ़ में बादल छाया हुआ है. पूर्व से नमीयुक्त हवा आ रही है. मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. कुछ स्थानों पर वज्रपात, अंधड़ और ओलावृष्टि भी हो सकती है. रायपुर, बिलासपुर में बारिश शुरू हो गई है.

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी बारिश होने और आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया है. यहां 16 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है. छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया है. पूर्वी भारत, उत्तर पश्चिमी भारत सहित पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 16 से 20 मार्च तक बड़े स्तर पर बारिश की बौछारों सहित हल्की, मध्यम बारिश, गरज, आंधी और ओलावृष्टि के आसार है.

आज इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 16 से 19 मार्च 2023 के बीच अलग-अलग इलाकों में आंधी-बारिश को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. महाराष्ट्र और कर्नाटक के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और हिमालयी क्षेत्र समेत कई इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश में 16 से 19 मार्च के बीच भी बारिश होने का अनुमान है.

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है. इसके अलावा पंजाब उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 17 से 19 मार्च के दौरान बारिश हो सकती हैं.

CG CRIME : 3 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

CG CRIME : 3 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

 कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची को गांभीर हालत में रायपुर रेफर कर दिया गया है। मामला कच्चे चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कच्चे चौकी क्षेत्र के एक गांव में 3 साल की बच्ची अपनी बड़ी बहन और दादी के साथ घर के बरामदे में सोई हुई थी। उसके माता-पिता अपने निर्माणाधीन मकान में सोने के लिए हर रात चले जाते थे। इसी बात का फायदा उठाकर पड़ोसी राजेश कुमार हिडको (24 वर्ष) अंदर घुस आया और बरामदे में सो रही 3 साल की बच्ची को उठाकर अपने साथ ले गया।

आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया। बुधवार तड़के 4 बजे जब दादी की नींद खुली और उसने पोती को सोया हुआ नहीं देखा, तो वो घबरा गई। उसने तत्काल इस बात की खबर अपने बेटे-बहू को दी। परिवार ने तुरंत बच्ची के लापता होने की सूचना कच्चे चौकी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस परिवार के साथ मिलकर बच्ची को तलाश करने लगी। तलाशी के दौरान पुलिस ने देखा कि बच्ची को पीड़ित परिवार का पड़ोसी अपने साथ लेकर आ रहा है। बच्ची पूरी तरह से लहूलुहान थी।

पुलिस ने तुरंत आरोपी पड़ोसी राजेश कुमार को हिरासत में ले लिया। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जहां उसके साथ रेप की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी से जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बच्ची को कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी बिगड़ती हालत को देखकर उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची के अंदरूनी अंगों समेत हर अंग में गंभीर घाव के निशान हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग ने जिला उपभोक्ता फोरम में की अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए सूची

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग ने जिला उपभोक्ता फोरम में की अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए सूची

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने जिला उपभोक्ता फोरम में अध्यक्षों की नियुक्ति की है. जिनका कार्यकाल 4 साल या 65 साल की उम्र जो पहले हो तक के लिए निर्धारित किया गया है.

देखिए आदेश कॉपी-

 

 
 

CG BREAKING: Chhattisgarh Food Department appoints presidents in District Consumer Forum, see list

 

CG BREAKING : सीईओ ने की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को पद से हटाया

CG BREAKING : सीईओ ने की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को पद से हटाया

 जशपुरनगर : जिले में सीईओ ने की बड़ी कार्रवाई की है। शासकीय कार्याे में लापरवाही बरतने के वाले विभिन्न जनपदों के आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को उनके पद से हटा दिया है। कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीईओ जनपद पंचायत जशपुर ने आंगनबाड़ी केन्द्र गिरला के कार्यकर्त्ता रेशमा लकड़ा की शैक्षणिक योग्यता फर्जी पाये जाने के फलस्वरूप कार्यकर्त्ता को पद से पृथक किया है।

इसी प्रकार जनपद सीईओ दुलदुला ने सपघरा ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र पानिकापारा के कार्यकर्त्ता सरिता पैंकरा को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता पद से एवं जनपद सीईओ कुनकुरी ने ग्राम पंचायत कलिबा के आंगनबाड़ी केन्द्र घण्डूटोली के आंगनबाड़ी सहायिका श्रद्धा खेस्स को आंगनबाड़ी सहायिका पद से हटा दिया है।

सीईओ ने की बड़ी कार्रवाई

इस हेतु संबंधित जनपदों के सीईओ द्वारा उक्त सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को अपने जनपद पंचायत के सामान्य प्रशासन समिति के बैठक में अनुमोदन किये जाने के पश्चात् छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय के निहित प्रावधान के तहत् कार्य में गम्भीर लापरवाही, उदासीनता, आदि कारणों से पद से हटाया गया है।