CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG BIG NEWS : नारको टेस्ट के लिए छत्तीसगढ़ हुआ आत्म निर्भर, AIIMS में नारको टेस्ट कराने की मिली मंजूरी

CG BIG NEWS : नारको टेस्ट के लिए छत्तीसगढ़ हुआ आत्म निर्भर, AIIMS में नारको टेस्ट कराने की मिली मंजूरी

 रायपुर : CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के एम्स (AIIMS) हॉस्पिटल में नारको टेस्ट की मंजूरी मिली है। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विधानसभा में इसकी जानकारी दी है।अब बड़े अपराधों में इस्तेमाल किए जाने वाले नारको टेस्ट के लिए देश के बड़े राज्यों में नंबर नहीं लगाना पड़ेगा। नारको टेस्ट के लिए छत्तीसगढ़ अब आत्म निर्भर बन गया है। राज्य सरकार ने नारको टेस्ट के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली है और रायपुर एम्स के साथ मिलकर इसके लिए जरूरी मशीनें भी मंगा ली गयी हैं।

प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा करते हुए जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ पुलिस अपराधियों पर लगाम कसने के लिए लगातार नयी तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है। बढ़ते हुए साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए सभी पांच रेंज मुख्यालयों में साइबर थानों की स्थापना की जा रही है। अपराधों पर लगाम लगे इसके लिए दुर्ग में फारेंसिंक साइंस लेबोरेट्री कालेज की स्थापना भी की जाएगी।

वर्तमान में प्रदेश के 11 जिलों में डायल 112 की सुविधा थी जिसमें अब 17 अन्य जिलों को भी शामिल कर लिया गया है। इस तरह से अब डायल 112 की सुविधा 28 जिलों में होगी।

CG NEWS : कचरा संग्रहण केंद्र में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

CG NEWS : कचरा संग्रहण केंद्र में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

 कोरबा। CG NEWS : शहर से लगे काशीनगर वार्ड 20 में स्थित कचरा संग्रहण केंद्र में बुधवार को भीषण आग लग गई। धुआं और आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख वहां बस्तीवासियों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। जल्दी से लोगों ने फायर ब्रिगेड और डायल 112 को सूचना दी। कचरा संग्रहण केंद्र का नाम मणि कंचन केंद्र है।

जहां दमकल वाहन और 112 के आने से पहले बस्ती वासियों ने कचरा संग्रहण केंद्र में काम करने वाले कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जिस कमरे पर कचरा रखा हुआ था और आग की लपटे नहीं पहुंच पाई थी उस कचरे को आनन-फानन में बाहर निकाला गया लेकिन उनके निकालते तक काफी हिस्से का कचरा जलकर खाक हो चुका था।

लोगों ने आशंका जताई कि यहां असामाजिक तत्वों का हाथ आग लगाने में हो सकता है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक वे आग पर काबू पाने के लिए पहुंचते, काफी कचरा जलकर खाक हो चुका था। सूखा कचरा होने के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया था। कचरा संग्रहण केंद्र में अलग-अलग संग्रहित कचरा रखा जाता है। तीन श्रेणियों सूखा, गीला कचरा और मिक्स कचरा यहां रखा हुआ था। कचरे को कॉलोनी और बस्ती से जमा कर यहां लाया जाता है। उसके बाद अलग-अलग संग्रहित कर रखा जाता है। सूखा कचरा बाहर था, जिसमें आग लगी, जो धीरे-धीरे अंदर तक फैल गई। घटना की सूचना सिविल लाइन थाना और नगर निगम के अधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

IOC के पेट्रोल पंप पर 7 करोड़ का बकाया, BSP ने पंप को किया सील

IOC के पेट्रोल पंप पर 7 करोड़ का बकाया, BSP ने पंप को किया सील

 भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) ने करोड़ों के बकाये की वसूली के लिए एक पेट्रोल पंप को सील कर दिया। प्रबंधन का कहना है कि रकम जमा किये बिना वह पंप नहीं खुलने देगा।

डिक्री पास होने पर की कार्रवाई

BSP के नगर सेवा विभाग के इंफोर्समेंट यूनिट ने आज सुबह भिलाई होटल के पीछे स्थित इंडियन आयल इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के चोपडा पेट्रोल पंप को सील कर दिया। यूनिट के प्रभारी के अनुसार लगभग 7 करोड़ रुपए की राशि भिलाई इस्पात संयंत्र मैनेजमेंट को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से लेना बकाया था। इसके एवज में न्यायालय से डिक्री पास होने के बाद आज सुबह कार्यपालक मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की उपस्थिति में कार्रवाई की गई। इस दौरान इंडियन आयल कारपोरेशन के सेल्स मैनेजर भी उपस्थित थे। उन्होंने भी अपना पक्ष रखने का प्रयास किया, मगर BSP प्रबंधन राशि जमा होने तक किसी भी प्रकार की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ।

CG CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगा ले गया युवक, फिर किया दुष्कर्म, अब गिरफ्तार

CG CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगा ले गया युवक, फिर किया दुष्कर्म, अब गिरफ्तार

 धमतरी। CG CRIME NEWS : जिले से मानवता शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी का प्रलोभन देकर युवती को घर से भगा कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

नगरी पुलिस के अनुसार बीते 19 फरवरी को एक गांव की नाबालिग लड़की अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने आसपास पतासाजी की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। नाते-रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ की गई। इसके बाद नगरी थाना पहुंचकर परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई। चूंकि युवती नाबालिग है, इसलिए पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहरण का मामला दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 363 के तहत जुर्म दर्ज किया

युवती की खोजबीन शुरू कर दी गई। इस बीच मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने गरियाबंद जिले के ग्राम धवलपुर (मैनपुर) में दबिश दी। यहां युवक द्रोणाचार्य ध्रुव (19) पिता अशोक कुमार निवासी कोसमी (मैनपुर) के कब्जे से युवती को बरामद किया गया। युवती का सीडब्ल्यूसी में काउसिंलिंग कराई गई, जिसमें उसने बताया कि युवक ने शादी का प्रलोभन देकर उसे भगा ले गया था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वन एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर की माताजी की अंतिम यात्रा में हुए शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वन एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर की माताजी की अंतिम यात्रा में हुए शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के मौदहापारा में वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निवास पहुंचकर उनकी माता जी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने माताजी के जनाजे को कांधा भी दिया। मुख्यमंत्री ने अकबर एवं उनके परिवारजनों से मिलकर ढाँढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से माताजी की आत्मा की शांति और परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

CG BREAKING : मुख्यमंत्री बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 7 करोड़ 4 लाख रूपए का किया भुगतान

CG BREAKING : मुख्यमंत्री बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 7 करोड़ 4 लाख रूपए का किया भुगतान

 रायपुर। CG BREAKING : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 7 करोड़ 4 लाख रूपए का भुगतान किया है। भुगतान राशि में गोबर विक्रेताओं को 4 करोड़ 25 लाख रूपए, गौठान समितियों को 1.65 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 1.14 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल है। अब तक हितग्राहियों को 419 करोड़ 25 लाख रूपए का भुगतान किया जा चूका है।

वहीँ विगत माह तक गौठानों में 107.75 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी हुई थी। गोबर विक्रेताओं को अब तक 215 करोड़ 50 लाख रूपए का भुगतान किया जा चूका है। गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक 185.77 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है।

CG VIDHANSABHA : पीएम आवास पर विपक्ष ने लाया स्थगन प्रस्ताव, आसंदी ने किया नामंजूर, सदन की कार्यवाही स्थगित

CG VIDHANSABHA : पीएम आवास पर विपक्ष ने लाया स्थगन प्रस्ताव, आसंदी ने किया नामंजूर, सदन की कार्यवाही स्थगित

 रायपुर। CG VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज भाजपा विधायकों ने प्रधानमंत्री आवास को लेकर स्थगन प्रस्ताव लाते हुए इस पर चर्चा कराने की मांग की। शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधायक शिवरतन शर्मा, अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक समेत विपक्ष के अन्य सदस्यों ने कहा कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से गरीब परिवारों का 16 लाख पीएम आवास निर्माण रोक दिया गया है। इससे प्रधानमंत्री की इस योजना का लाभ हितग्राहियों को नहीं मिल पा रहा है। इस महत्वपूर्ण विषय पर सदन की कार्यवाही रोककर चर्चा कराने की मांग विपक्ष ने की, परंतु आसंदी पर बैठे विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया, जिससे नाराज होकर भाजपा विधायक खड़े होकर हंगामाने में करते हुए नारेबाजी करने लगे, लगातार हंगामा को देखते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 5 मिनट के स्थगित करने की घोषणा कर दी।

CG VIDHANSABHA : सदन में उठा विधायकों को विधानसभा आने से रोकने का मुद्दा, विपक्ष ने किया जमकर हंगामा, विस अध्यक्ष ने गृह मंत्री को दिए यह निर्देश

CG VIDHANSABHA : सदन में उठा विधायकों को विधानसभा आने से रोकने का मुद्दा, विपक्ष ने किया जमकर हंगामा, विस अध्यक्ष ने गृह मंत्री को दिए यह निर्देश

 रायपुर। CG VIDHANSABHA : पीएम आवास के मुद्दे पर भाजपा के विधानसभा घेराव के मद्देनजर लगाए गए बैरिकेड में विधायकों को रोकने का मामला सदन में उठा. शिवरतन शर्मा ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि जितने विधायक बिलासपुर रूट से आ रहे हैं, उन्हें रोका जा रहा है. मुझे आने नहीं दिया गया. मैं धरसीवां से घूमकर आ रहा हूं. धरमलाल कौशिक ने कहा कि यह गंभीर विषय है. इस मामले में उन्होंने आसंदी से निर्देश देने की मांग रखी. इस दौरान प्रश्नकाल की कार्यवाही बाधित हो गई.

विधानसभा स्पीकर डॉ. चरणदास महंत ने संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे से कहा कि ऐसा कथन आया है, ऐसा कुछ है तो आप निर्देशित करें. चौबे ने कहा कि अखबारों में प्रचार हुआ है कि चार पांच लाख लोगों को लाने वाले हैं. विधानसभा की सुरक्षा के लिए हमेशा यह व्यवस्था होती है. विधायकों को रोका जा रहा है ऐसी छत्तीसगढ़ में कभी न यह स्थिति थी, न होगी. शर्मा ने कहा कि मुझे रोका जा रहा है, मैं धरसीवां से घूमकर आ रहा हूं. अरूण वोरा ने चुटकी ली कि रोका जा रहा था फिर आप आए कैसे? चौबे बोले कि आप सही समय पर आए हैं, इसका मतलब है कि… कभी-कभी आप रास्ता बदलकर आ जाएंगे तो क्या होगा? इसके बाद केशव चंद्रा ने भी यह मुद्दा उठाया कि उन्हें रोका गया है और वे लेट हो गए हैं. पुलिस कुछ नहीं बता रही है कि कहां से जाना है. नारायण चंदेल ने कहा कि यह गंभीर विषय है. चौबे ने कहा कि किसी को नहीं रोका जा रहा है. इस पर चंद्रा ने कहा कि वे वीडियो दिखा सकते हैं।

अमरजीत भगत ने कहा कि संदिग्ध लोगों को रोका जा रहा होगा. इस पर शर्मा ने आपत्ति जताई कि विधायकों को संदिग्ध कहा जा रहा है. स्पीकर ने कहा कि आसंदी से निर्देश दिया गया कि किसी भी विधायकों को रोका नहीं जा सकता. ऐसा कर रहे हैं तो गलत कर रहे हैं. उन्होंने गृहमंत्री को दिखवा लेने कहा. जवाब में गृहमंत्री ने कहा कि वो अधिकारियों को निर्देश दे देंगे किसी भी विधायकों को रोका नहीं जाये। गृहमंत्री ने कहा कि पहले भी निर्देश दिया जा चुका है कि किसी भी विधायक को ना रोका जाये, अगर फिर भी ऐसा हो रहा है तो वो दोबारा निर्देश करा रहे हैं।

धर्मजीत सिंह ने कहा कि एक राजनीतिक आंदोलन हो रहा है. कोई आतंकवादी घटना नहीं हो रही है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि किसी को भी नहीं रोका जा रहा है. सत्र के दौरान यह निर्देश है कि विधायकों को नहीं रोकना है. आज की स्थिति में बैरिकेड्स में यदि रोका गया होगा तो कौन है, यह देखने के लिए रोका गया होगा, लेकिन विधायकों को नहीं रोका जा रहा है।

 
CG NEWS : सदन में उठा ग्रामीणों को शुद्ध पानी नहीं मिलने का मुद्दा, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS : सदन में उठा ग्रामीणों को शुद्ध पानी नहीं मिलने का मुद्दा, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया जमकर हंगामा

 रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा गांव में ग्रामीणों को पीने का शुद्ध पानी नहीं मिलने का मामला जोर शोर से उठा। विपक्ष ने पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार से पूछा कि गांव में जल जीवन मिशन योजना कब तक पूरी होगी और लोगों को कब तक पानी मिल पाएगा। मंत्री ने जल्द ही टेंडर जारी कर योजना पूरी कर लोगो को पानी देने का भरोसा दिलाया, परंतु विपक्ष ने इसकी निश्चित समय सीमा जानना चाहा, परंतु विभागीय मंत्री इसका जवाब नहीं दे पाए। इससे नाराज भाजपा विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन की कार्यवाही से वकआउट कर दिया।

 दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महंत लक्ष्मीनारायण दास को 36 वे निर्वाण दिवस पर श्रधांजलि अर्पित की गई

दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महंत लक्ष्मीनारायण दास को 36 वे निर्वाण दिवस पर श्रधांजलि अर्पित की गई

रायपुर। राजधानी के गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय परिसर में आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समाजसेवी शिक्षाविद दिवंगत महंत लक्ष्मीनारायण दास को उनके 36 वें निर्वाण दिवस पर नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर विधायक ग्रामीण सत्यनारायण शर्मा राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास ट्रस्टी अजय तिवारी महेंद्र अग्रवाल अनिल तिवारी आरके गुप्ता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी सहित वरिष्ठ रामअवतार तिवारी व अन्य विशिष्ट जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया  ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा की दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महंत लक्ष्मीनारायण दास हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं उनकी स्मृतियां आज भी मौजूद हैं दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने जन स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है उनके योगदान से ही समाज के लिए जैतू साव मठ का निर्माण किया गया जो आज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी है यही नहीं महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्मृति को संजोए रखने के लिए शिक्षा प्रचारक समिति के द्वारा स्थापित किया गया है जो उनके उद्देश्यों को पूरा करने में लगी हुई है हम सभी संकल्प लेते हैं कि दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने जो अधूरे काम छोड़े हैं उसे पूरा किया जाएगा राज्य  गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास ने कहा की महंत लक्ष्मी नारायण दास के सानिध्य में सेवा करने का अवसर मिला है जिसे स्थाई रूप से किया जा रहा है उनका कहना था कि 36 साल पहले इस धराधाम को छोड़कर जाने वाली इस महापुरुष ने समाज सेवा के क्षेत्र में अदितिय कार्य किए हैं जिन्हें आज भी याद किया जाता है 16 साल की उम्र में मठाधीश का पद धारण कर धार्मिक आचार व्यवहार को फैलाने का काम   किया था महंत रामसुंदर दास ने कहा की भारत आजादी की लड़ाई लड़ रहा था उस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को का प्रमुख आश्रय स्थल जैतू साव मठ रहा और आजादी की लड़ाई लड़ी गई 1920 में महात्मा गांधी का मठ में आगमन हुआ था उनकी स्मृति को सदैव रखने के लिए मठ प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है और प्रतिवर्ष उनके निर्वाण दिवस पर याद किया जाता है दिवंगत महंत लक्ष्मीनारायण दास ने राजनीति सहित कई सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए शिक्षा प्रचारक समिति के माध्यम से महाविद्यालय निरंतर शिक्षा के अवदान को प्रदान कर रहा ट्रस्टी अजय तिवारी ने कहा की दिवंगत महंत लक्ष्मीनारायण दास महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हे जय तू साव मठ में उनकी स्मृतियां केंद्रित है जिन से प्रेरणा लेकर लगाता शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है बच्चों को मजबूती के साथ शिक्षा दी जा रही है ऐसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को नमन व श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं इस आयोजन के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा की  महाविद्यालय दिवंगत महंत लक्ष्मीनारायण दास को शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान कर रहा है इसमें महाविद्यालय के समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी सचिव अनिल तिवारी सहित ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा डॉक्टर राम सुंदर दास आरके गुप्ता सहित विद्वत जनों का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है या महाविद्यालय आज 25 वर्ष में प्रवेश कर रहा है और अब तक इस महाविद्यालय से 40,000 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा दीक्षा हासिल कर निकल चुके हैं

CG CRIME NEWS : अश्लील फोटो खींचकर युवक ने प्रेमिका से की ये डिमांड, पूरी नहीं करने पर तस्वीरें कर दिया वायरल

CG CRIME NEWS : अश्लील फोटो खींचकर युवक ने प्रेमिका से की ये डिमांड, पूरी नहीं करने पर तस्वीरें कर दिया वायरल

 दुर्ग। जिले के भिलाई में एक युवक युवती की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 40 हजार रुपए की मांग कर रहा था। जब युवती ने रुपए नहीं दिए तो युवक ने उसकी आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम में अपलोड कर दिया। पुरानी भिलाई पुलिस आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवक की तलाश कर रही है।

पुरानी भिलाई पुलिस के मुताबिक आरोपी नीलेश साहू दुर्ग का रहने वाला है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक और वो आपस में दूर के रिश्तेदार हैं। वो लोग एक शादी समारोह में मिले थे। दोनों के बीच बात शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया और वो लोग आपस में मिलने लगे।

इस दौरान युवक ने युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में कुछ तस्वीर ले ली थी। उन्हीं फोटो को दिखाकर वो लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था। वो कहता था कि यदि वो उसकी बात नहीं मानेगी तो उसकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल कर देगा। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

धीरे-धीरे करने लगा रुपए की मांग

नीलेश युवती को पहले मिलने के लिए ब्लैकमेल करता था। इसके बाद वो युवती से रुपए की मांग करने लगा। युवती का आरोप है कि वो उससे 40 हजार रुपए की मांग कर रहा था। इतने रुपए उसके पास नहीं थे। इसलिए उसने उसे रुपए देने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपी ने लड़की की फोटो इंस्टाग्राम सोशल नेटवर्किंग साइट में अपलोड कर दिया। जब युवती को पता चला तो वो तुरंत पुरानी भिलाई थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

VIDHANSABHA LIVE : प्रश्नकाल में हवाई सेवा, PSC, एनपीएस-ओपीएस, नियमितिकरण पर विपक्ष का सवाल

VIDHANSABHA LIVE : प्रश्नकाल में हवाई सेवा, PSC, एनपीएस-ओपीएस, नियमितिकरण पर विपक्ष का सवाल

 रायपुर। आज विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रभार वाले विभागों सामान्य प्रशासन विभाग, खनिज विभाग,वित्त विभाग, के साथ ऊर्जा विभाग व इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा विमानन विभाग से जुड़े सवालों का जवाब देंगे। उनके अलावा वन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रूद्र कुमार गुरु भी अपने-अपने भार साधक विभागों के सवालों का जवाब देंगे।

पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति – बृजमहन

पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति – बृजमहन

 रायपुर : भारत के ख्याति नाम वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक वेद प्रताप वैदिक के निधन पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय पत्रकारिता के आधार स्तंभ के रूप में उन्होंने प्रतिष्ठा पाई थी। विश्व मंच में उन्होंने राष्ट्रभाषा हिंदी का गौरव बढ़ाया था।

उनका आकस्मिक निधन देश की पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है।

बृजमोहन ने कहा कि राजनीति के शुरुआती दौर से उनका मार्गदर्शन,स्नेह मुझे मिलता रहा है।1989 में पहली बार विधायक बनकर जब प्रदेश की विधानसभा में पहुंचा तब से लेकर आज तक उनसे सतत संपर्क बना रहा। कुछ दिन पहले ही फोन पर हमारी लंबी बातचीत हुई थी।उनकी राष्ट्रवादी सोच ने हमें बेहद प्रभावित किया है। उनकी लेखनी, उनका विश्लेषण अद्भुत रहता था। उन्होंने पत्रकारिता को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचाया है। भी अपने आप में पत्रकारिता के संस्थान थे।
उनका निधन मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। इस दुःख के अवसर पर मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतात्मा को श्री चरणों में स्थान मिले और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें।

Breaking : छत्तीसगढ़ में यहां सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान में चल रहा था देहव्यापार का कारोबार, पुलिस ने मारा छापा, 2 युवती समेत 1 युवक गिरफ्तार

Breaking : छत्तीसगढ़ में यहां सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान में चल रहा था देहव्यापार का कारोबार, पुलिस ने मारा छापा, 2 युवती समेत 1 युवक गिरफ्तार

 जांजगीर-चांपा। CG Sex Racket Breaking : जांजगीर पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए एक मकान से देहव्यापार में संलिप्त दो युवती और एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक अपने मकान में ही बाहर से युवती लाकर उनसे देहव्यापार करवा रहा था। इसकी शिकायत जब पुलिस को मिली तो कार्रवाई करते हुए 2 युवती और मकान मालिक को पकड़ा गया।

जानकारी के मुताबिक, शिवरीनारायण पुलिस को कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि मेला ग्राउंड के पास स्थित मकान में 21 वर्षीय लव कुमार भट्ट के द्वारा देहव्यापार संचालित किया जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी विजय अग्रवाल ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। शिवरीनारायण थाना पुलिस ने पुलिस के एक जवान को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा गया। जवान ने ग्राहक बनकर मकान के मालिक से सौदा किया और बाहर खड़ी पुलिस ( police)की टीम को इशारा कर बुलवाया। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची तो मकान मालिक लव कुमार भट्ट भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर धरदबोचा।

युवतियां कोरबा और लोरमी की रहने वाली

गिरफ्तार युवतियों में 25 वर्षीय और 26 वर्षीय शामिल है। पकड़ी गई युवतियां कोरबा और लोरमी की रहने वाली है। पुलिस ने मकान के कमरों से मोबाइल सहित अन्य आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

भोथिया को मिला तहसील का दर्जा, क्षेत्रवासियों ने जताया मुख्यमंत्री बघेल का आभार

भोथिया को मिला तहसील का दर्जा, क्षेत्रवासियों ने जताया मुख्यमंत्री बघेल का आभार

 रायपुर। Raipur News : भोथिया को तहसील का दर्जा दिए जाने पर क्षेत्रवासियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में सक्ती जिले अंतर्गत नवनिर्मित तहसील भोथिया के निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने उप तहसील भोथिया का उन्नयन करते हुए तहसील का दर्जा दिया जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री को भोथिया के निवासियों ने बताया कि उप तहसील से तहसील का दर्जा दिया जाने से अब क्षेत्र के निवासियों के राजस्व सहित अन्य कार्य सुगमता से होंगे और साथ ही क्षेत्र का विकास भी अब तीव्र गति से होगा। इस अवसर पर सारंगढ़ विधायक  उत्तरी जांगड़े, डॉ चोलेश्वर चंद्राकर,  नंदकुमार सिंह चंद्रा,  ताम्रध्वज चंद्रा,  खेलाराम चौहान,  राजकुमार चंद्रा,  गुरु चरण चंद्रा सहित अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।

CG CRIME : छग में हैवानियत : तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की हालत गंभीर

CG CRIME : छग में हैवानियत : तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की हालत गंभीर

 भानुप्रतापपुर/कांकेर. जिले में तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पड़ोसी ने ही वारदात को अंजाम दिया है. अपनी दादी के साथ सो रही मासूम को युवक रात में उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. दादी की नींद खुली तो बच्ची नहीं थी, तलाशी करने पर भी नहीं मिली तो परिजनों ने कच्चे चौकी में सूचना दी.

यह मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है. परिजनों ने कच्चे चौकी में पहले अपहरण का मामला दर्ज कराया. मामले के जांच के दौरान ही पुलिस ने आरोपी के साथ मासूम को बरामद किया. मासूम को गंभीर अवस्था में राजधानी रायपुर के अस्पताल भेजा गया. वहीं आरोपी 24 वर्षीय इतवारू राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

CG CRIME : शराबी पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME : शराबी पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

 लखनपुर : CG CRIME : सरगुजा जिले में एक नशे में धुत पति ने अपने पत्नी को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है. जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. घटना की जानकारी परिजनों ने लखनपुर पुलिस को दी. सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर, हत्या के संदेह पर मृतिका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया.

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसगा का है। परिजनों ने बताया कि मृतिका बबीता मुंडा पति संतोष मुंडा के बीच आए दिन घरेलू मामले को लेकर के विवाद होता था। इस घटना को मृतिका के पति ने ही अंजाम दिया है।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी संतोष मुंडा से पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने पति संतोष मुंडा को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।  पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

BJP CG Assembly Gherao :‘मोर आवास मोर अधिकार’ मुद्दे पर बीजेपी करेगी विधानसभा का घेराव, आज इन जगहों पर बाधित रहेगा आवागमन

BJP CG Assembly Gherao :‘मोर आवास मोर अधिकार’ मुद्दे पर बीजेपी करेगी विधानसभा का घेराव, आज इन जगहों पर बाधित रहेगा आवागमन

 रायपुर। भाजपा रायपुर में आज विधानसभा घेराव करके आंदोलन करने जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, महामंत्री केदार कश्यप, जीएस मिश्रा (पूर्व IAS) अन्य भाजपा नेताओं के साथ सभा स्थल पिरदा चौक पहुंचे। यहां खाली जगह पर सभा के बाद नेता विधानसभा घेराव करने बढ़ेंगे।

हितग्राहियों के चिकित्सकीय सुविधा ,पानी व भोजन की व्यवस्था व्यवस्थित हो इसके लिए निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस शहर की जनता को तकलीफ ना हो इसलिए कार्यक्रम शहर से बाहर रखा गया है। भारतीय जनता पार्टी 15 मार्च को मोर आवास – मोर अधिकार आंदोलन के तहत हितग्राहियों के साथ पिरदा चौक में सभा के पश्चात विधानसभा घेराव करेगी।

सुबह 6:00 से 10:00 बजे के मध्य आवागमन कर सकेंगे

स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं सुबह 6:00 से 10:00 बजे के मध्य आवागमन कर सकेंगे. 10:00 बजे के बाद स्कूली वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा. 10:00 बजे के बाद पेरेंट्स वैकल्पिक कचना से तुलसी नहर पुलिया मार्ग होकर ग्राम नरदहा से बच्चों को ले जा सकेंगे।

यहां से कर सकते है आवागमन

1 -बलौदाबाजार की ओर से होकर रायपुर आने वाले वाले आम नागरिक और वाहन चालक किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए इस मार्ग के स्थान पर खरोरा से आरंग होकर रायपुर आवागमन कर सकते हैं. रायपुर से बलोदाबाजार जाने वाले भी इसी मार्ग से होकर आवागमन कर सकते हैं।

2-रोड नंबर 3 होकर महासमुंद की ओर जाने वाले वाहन चालक किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए इस मार्ग को छोड़कर सीधे भनपुरी चौक से रिंग रोड नंबर 2 होकर टाटीबंध चौक से रायपुर रिंग रोड नंबर 1 होकर महासमुंद की ओर आवागमन कर सकेंगे एवं महासमुंद से बिलासपुर की ओर जाने वाले वाहन चालक भी इसी मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

3 -दुर्ग भिलाई से होकर आने वाले वाहन चालक जिन्हें बलोदाबाजार जाना है. वे बलौदाबाजार मार्ग के स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से आरंग होकर खरोरा तक आवागमन कर सकेंगे. बलौदाबाजार से रायपुर होकर दुर्ग भिलाई की ओर जाने वाले वाहन चालक भी इसी मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

4- धमतरी से होकर बलौदा बाजार की ओर जाने वाले वाहन चालक असुविधा से बचने के लिए बलौदाबाजार मार्ग के स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर आरंग से खरोरा होकर आवागमन कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल आज जारी करेंगे इस योजना की राशि, किसानों के खाते में पहुंचेंगे 7 करोड़ 4 लाख रूपये

मुख्यमंत्री बघेल आज जारी करेंगे इस योजना की राशि, किसानों के खाते में पहुंचेंगे 7 करोड़ 4 लाख रूपये

 रायपुर। Raipur News : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) आज गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 7 करोड़ 4 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 16 फरवरी से 28 फरवरी तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.13 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 25 लाख रूपए, गौठान समितियों को 1.65 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 1.14 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।

यहां यह उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी में स्वावलंबी गौठान न सिर्फ अपनी सहभागिता निभा रहे हैं बल्कि निरंतर बढ़त बनाए हुए हैं। बीते कई पखवाड़ों से गोबर खरीदी के एवज में भुगतान की जा रही राशि में स्वावलंबी गौठानों की हिस्सेदारी 60 से 70 प्रतिशत तक रहने लगी है। आज की स्थिति में 50 फीसद से अधिक गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की राशि से गोबर एवं गौमूत्र की खरीदी के साथ-साथ गौठान के अन्य गतिविधियों को स्वयं की राशि से पूरा कर रहे हैं। 16 फरवरी से 28 फरवरी तक गौठानों में कुल 2.13 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी हुई है, जिसके एवज में गोबर विक्रेताओं को अंतरित की जाने वाली 4.25 करोड़ रूपए की राशि में से 1.92 करोड़ की राशि कृषि विभाग द्वारा तथा 2.33 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा किया जाएगा। स्वावलंबी गौठानों द्वारा गोबर खरीदी के एवज में अब तक 45.52 करोड़ रूपए का भुगतान स्वयं की राशि से किया गया है।

राज्य में हितग्राहियों को 412 करोड़ 21 लाख रूपए का भुगतान

गौरतलब है कि गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में हितग्राहियों को 412 करोड़ 21 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 15 मार्च को 7.04 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 419 करोड़ 25 लाख रूपए हो जाएगा।

गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही

छत्तीसगढ़( chhattisgarh) राज्य में 20 जुलाई 2020 से गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है। राज्य में 28 फरवरी 2023 तक गौठानों में 107.75 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। गोबर विक्रेताओं से क्रय किए गए गोबर के एवज में 211 करोड़ 25 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 15 मार्च को गोबर विक्रेताओं को 4.25 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 215 करोड़ 50 लाख रूपए हो जाएगा। गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक 182 करोड़ 98 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। गौठान समितियों तथा स्व-सहायता समूह को 2.79 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 185.77 करोड़ रूपए हो जाएगा।

ईंट भट्टी में आग लगाकर सो रहे 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत

ईंट भट्टी में आग लगाकर सो रहे 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत

 महासमुंद/बसना। बसना थाना क्षेत्र में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमे 5 लोगों के मौत होने की खबर सामने आई है। दुःखद घटना बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़फुलझर की है, बताया जा रहा है बीती रात ईंट भट्टी में आग लगाकर कुछ मजदूर भट्टी के ऊपर ही सो गए थे, जिसमे 5 लोगों को दर्दनाक मौत हो गई।

घटना में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जबकि मृत लोगों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जहां मौके पर पुलिस बल तैनात है।

बताया जा रहा है माटीकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चंदशेखर पांड़े के छोटे भाई यह ईंट का भट्ठा है जिसका नाम कुंज बिहारी बताया जा रहा है, जहां यह दुखद घटना होने की खबर सामने आई है।

Breaking News : नक्सलियों ने ओरछा मार्ग किया बंद, छोटेडोंगर मेला को प्रभावित करने की कोशिश, नौकरशाह पूजीवाद मुर्दाबाद के पर्चे भी फेंके

Breaking News : नक्सलियों ने ओरछा मार्ग किया बंद, छोटेडोंगर मेला को प्रभावित करने की कोशिश, नौकरशाह पूजीवाद मुर्दाबाद के पर्चे भी फेंके

 नारायणपुर । Breaking News :  ओरछा मार्ग पिनगुंडा पुल के पास नक्सलियों ने पेड़ व पत्थर रखकर मार्ग किया अवरुद्ध, पुल के पास नक्सलियों ने बीती रात पेड़ व पत्थर रखकर मार्ग किया अवरुद्ध

बेनर पोस्टर के भी लगाने की  खबर मिल रही है   छोटेडोंगर मेला को प्रभावित करने की कोशिश, यह पूरा मामला धनोरा थाना क्षेत्र का है। नक्सलियों ने साम्राज्यवाद नौकरशाह पूजीवाद मुर्दाबाद लिए पर्चे भी पेके है,नक्सली आए दिन ओरछा मार्ग में नक्सली दहशत बनाने की कोशिश करते हैं।

मंत्री मोहम्मद अकबर को मातृ शोक, परिवार में शोक की लहर

मंत्री मोहम्मद अकबर को मातृ शोक, परिवार में शोक की लहर

 रायपुर। मौदहपारा निवासी स्व मोहम्मद रशीद की पत्नी हज्जन फैमुननिशा का मंगलवार को रात 10 बजे इंतेकाल हो गया। वे 90 वर्ष की थीं। वे स्व मोहम्मद अख़्तर, स्व मोहम्मद सरवर, छत्तीसगढ़ के वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर तथा मोहम्मद असग़र की माता थीं। उन्हें कल बुधवार दोपहर 1 बजे मौदहापारा क़ब्रिस्तान में सपुर्दे ख़ाक किया जाएगा।शवयात्रा मौदहापारा स्थित निवास से निकलेगी

सीएम भूपेश ने जताया शोक

CG assembly budget session: विधानसभा बजट सत्र का आज 8वां दिन...इन मुद्दों पर होगी चर्चा

CG assembly budget session: विधानसभा बजट सत्र का आज 8वां दिन...इन मुद्दों पर होगी चर्चा

 रायपुर। CG Vidhansabha: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज सातवें दिन है। आज प्रश्नकाल में स्कूल शिक्षा और राजस्व विभाग का मुद्दा उठेगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को बजट सत्र की कार्यवाही हंमामेदार रही। कार्यवाही शुरू होते ही पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने प्रश्नकाल में अपनी ही सरकार को घेरा। कोंडागांव में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग में जिला निर्माण समिति के तहत कराए गए कार्यों में डीएमएफ फंड के बंटवारे में बंदरबांट का आरोप लगाया।

 

तकनीकी शिक्षा मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगे

 

ध्यानाकर्षण में प्रदेश में डीएमएफ मद से स्वीकृत राशि में ग्राम पंचायतों को निर्माण एजेंसी नहीं बनाने पर पंचायत विभाग के मंत्री का और प्रदेश के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों की कमी होने पर तकनीकी शिक्षा मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगे।

 

स्कूलों में शिक्षकों की कमी या अतिशेष स्थिति की जानकारी

 

मंत्री प्रेमसायसिंह टेकाम से शाला भवनों की जानकारी, छात्रावास में रहने वाले छात्र छात्राओं को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी, शिक्षकों के वेतन विसंगति, आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का नियमितीकरण, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन, विद्यमितानो के संविलियन, स्कूलों में शिक्षकों की कमी या अतिशेष स्थिति की जानकारी, छात्रावास अधीक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति, शिक्षकों की भर्ती व अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति, आरटीई के तहत प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी व उनकी फीस के रूप में पटाई गई राशि में केंद्रांश व राज्यांश की जानकारी, स्कूलों के लिए जेम पोर्टल से खरीदी, शिक्षकों व व्याख्याताओं के ट्रांसफर निरस्तीकरण की जानकारी व इसका कारण, जाति प्रमाण पत्र से नौकरी करने वाले अफस कर्मियों पर कार्यवाही की जानकारी।a

: छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता गोपाल थवाईत का निधन, कांग्रेस में शोक की लहर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत के थे करीबी मित्र

: छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता गोपाल थवाईत का निधन, कांग्रेस में शोक की लहर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत के थे करीबी मित्र

 रायपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के महामंत्री और कोरबा जिला के संगठन प्रभारी गोपाल थवाईत का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से वे बीमार चल रहे थे। गोपाल थवाईत ने मंगलवार देर शाम अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

स महंत ने ट्वीट कर लिखा – मेरे प्रिय मित्र व पारिवारिक सदस्य बड़े भाई छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व कोरबा जिला प्रभारी  गोपाल थवाईत जी के निधन की खबर से मन बेहद विचलित व दुखी है,पूरे परिवार में शोक ब्याप्त है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे,परिजनो को इस अपार दुख सहने की शक्ति दे।

गरीबों के आवास के लिए बुधवार को विधानसभा का घेराव : भाजपा

गरीबों के आवास के लिए बुधवार को विधानसभा का घेराव : भाजपा

 मोर आवास-मोर अधिकार, लेकर रहेंगे - अरुण साव, गरीब अपना हक मांग रहे हैं, कोई भीख नही - चंदेल, गरीबों के साथ छल करना बंद करे कांग्रेस - अजय चंद्राकर

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री व भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के अंतिम चरण में 15 मार्च को विधानसभा घेराव की जानकारी देते हुए जनसभा स्थल पिरदा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आवासहीन हितग्राहियों के पैर पखारकर आंदोलन में उनका स्वागत किया जायेगा। मोर आवास मोर अधिकार इस विषय को लेकर हम गांव गांव गए। कांग्रेस के विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय का घेराव किया। पद यात्राएं की। व्यापक रूप से प्रदेश के 16 लाख परिवार प्रधानमंत्री आवास से वंचित हुए हैं, कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के कारण उन्हें आवास नहीं मिले, इसी तरह से चार लाख से अधिक शहरी परिवारों को भूपेश बघेल की सरकार के कारण प्रधानमंत्री आवास से वंचित होना पड़ा है। छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता की आशा का केंद्र, जहां विकास की रूपरेखा तय होती है, वहां प्रधानमंत्री आवास से वंचित परिवार अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए राज्य विधानसभा का घेराव करेंगे। एक लाख से अधिक संख्या में विधानसभा घेराव का आंदोलन होगा, जिसमें 75 प्रतिशत से अधिक हितग्राही शामिल होंगे, जो अपनी आवाज को बुलंद करेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि आरंभ में भूपेश बघेल ने कहा कि इसलिए हम राज्यांश नहीं देंगे क्योंकि योजना में प्रधानमंत्री शब्द है और अब नई नई प्रकार की बातें कर रहे हैं। सर्वे कराने की बात कर रहे हैं। सर्वे बहुत पहले से होकर रखा है। 2011 की सर्वे सूची है। 2016 में सबको जोड़कर सूची बनी है। लेकिन लोगों के बीच भ्रम पैदा करके नए सर्वे की बात कर रहे हैं। वास्तविकता यह है कि भूपेश बघेल की सरकार की नीयत अच्छी नहीं है। लोगों को आवास नहीं देना चाहते। आज कांग्रेस के नेता नई-नई बातें करते हैं। क्या अपने मंत्री के उस पत्र को झुठला सकते हैं जो उन्होंने इस्तीफा देते समय लिखा था कि बार-बार फंड आवंटन की मांग कर रहा हूं लेकिन मकान नहीं बन पाए हैं। तथ्य के विपरीत कांग्रेस के नेताओं के बयान आते हैं। प्रधानमंत्री आवास देने का नरेंद्र मोदी जी ने जो सपना देखा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे हों तो हर गरीब परिवार को पक्का मकान मिले। कांग्रेस शासित अन्य राज्य भी दे रहे हैं लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार गरीबों के साथ अन्याय कर रही है। अत्याचार कर रही है।  उनको चुनौती देते हुए अपने हक की लड़ाई के लिए विधानसभा को घेरेंगे। इसके पहले के चरण में विधायकों के घेराव के दौरान भी पुलिस की लाठियां चली है लेकिन आंदोलन आगे बढ़ा है। हितग्राही अपने अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे हर हाल में विधानसभा का घेराव करेंगे। कल यहीं पिरदा में सब लोग एकत्रित होंगे और विधानसभा घेराव के लिए निकलेंगे। प्रदेश सरकार ने गरीबों का आवास छीना है। उनके मंत्री ने इसी कारण विभाग से इस्तीफा दिया है लेकिन कांग्रेस सरकार गरीबों को आवास देने की बजाय गलतबयानी कर रही है। कांग्रेस प्रधानमंत्री आवास पर भ्रम फैला रही है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की गरीब जनता की लड़ाई है, गरीब अपना हक मांग रहे हैं, अधिकार मांग रहे हैं कोई भीख नहीं मांग रहे। छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव करने जा रहे हैं और हम कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हैं। यह विषय गरीबों को जोड़ने वाला विषय है। हमने चरणबद्ध कार्यक्रम किए। पहले हम गांव गए, विधानसभा क्षेत्रों में गए, लोगों से मिले जुले बातचीत की, कांग्रेस विधायकों के निवास का घेराव किया, कार्यालय का घेराव किया, सरकार को चेतावनी दी कि हम विधानसभा का घेराव करेंगे। विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इस बजट में भी प्रधानमंत्री आवास को लेकर ठोस बात नहीं की गई। सरकार ने भ्रमित करने का प्रयास किया है उसकी कोई ठोस नीति नहीं है। 24, 25 व 26 फरवरी को राजधानी में कांग्रेस का अधिवेशन होता है उसके लिए सरकार के पास पैसा है लेकिन गरीब के आवास के लिए पैसा नहीं है। कल हम यहां से विधानसभा घेराव करने निकलेंगे और कुंभकरण की नींद में सोई सरकार को जगाने का प्रयास करेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा कि यह जो जनगणना की बात करते हैं तो किसी एक प्रदेश के लिए जनगणना नहीं होती पूरे देश के लिए होती है। यह जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में 16 लाख आवास बनने हैं। मुख्यमंत्री कहते है कि 8 लाख आवास बने हैं लेकिन यह जो आवास बने है, वह भारतीय जनता पार्टी के समय बने हैं। उस समय छत्तीसगढ़ एक नंबर पर था। यह जो कहते हैं कि आठ लाख मकान बनाए हैं तो हमने उन्हें चुनौती दी है कि बताएं कि कहां बनाए है? यह हाल है गरीबों की योजनाओं का है। 56 हजार पंप कनेक्शन के लिए पैसा नहीं है, सिंचाई के बजट के लिए पैसा नहीं है। यह गरीब विरोधी सरकार  है। बजट में गरीबों के लिए कुछ भी नहीं है। सरकार ने गरीबों से जो भी कहा है असत्य कहा है। 8 लाख आवास भाजपा के कार्यकाल में बने हैं। झूठ बोलना बंद कर कांग्रेस सरकार खुली बहस करे, गरीबों के साथ छल करना बंद करे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री व मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के प्रदेश संयोजक विजय शर्मा ने कहा कि यह हितग्राहियों का सबसे बड़ा आंदोलन है।  सरकार अपनी पूरी ताकत लगा ले, चाहे जितना भी छल प्रपंच कर ले, हितग्राहियों के हक का सैलाब सभी बाधाएं तोड़ते हुए विधानसभा घेरकर रहेगा।

पिरदा चौक में सभा पूर्वान्ह 11  बजे प्रारंभ होगी। सभा का नेतृत्व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, रामविचार नेताम, सांसद सुनील सोनी, संतोष पांडे, विजय बघेल, सहित सभी विधायक गण, धरमलाल कौशिक, सौरभ सिंह, रजनीश सिंह, रंजना साहू, ननकीराम कंवर, प्रेम प्रकाश पांडे, अमर अग्रवाल सहित भाजपा के सभी सांसद विधायक पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।

इस दौरान पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, मोर आवास-मोर अधिकार अभियान के संयोजक विजय शर्मा, ओपी चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, संभाग प्रभारी सौरभ सिंह जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण अभिनेष कश्यप, रायपुर ग्रामीण प्रभारी प्रहलाद रजक, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम रायपुर मीनल चौबे मौजूद रहे।