CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
1200 किमी का सफर 84 घंटे में पूरा कर छग के दो राईडर्स ने बनाया इतिहास

1200 किमी का सफर 84 घंटे में पूरा कर छग के दो राईडर्स ने बनाया इतिहास

 0 रायपुर से पुरी और फिर पुरी से वापस रायपुर

रायपुर। रेडोनियर्स द्वारा छत्तीसगढ़ में पहली बार 1200 किमी सायकल राईड का आयोजन गया जिसमें शहर के 3 राईडर्स सुरेश दुआ, डॉ.मनोज कुशवाहा, समीर चंदेल ने भाग लिया। यह टास्क 26 जनवरी को प्रात: 6 बजे द बाइसिकल हब, पचपेड़ी नाका, रायपुर से प्रारंभ होकर 29 जनवरी को संध्या 6 बजे मरीन ड्राइव, रायपुर में पूरा हुआ।
इसके अंतर्गत राईडर्स को 1200 कि.मी. का सफर 90 घंटो में पूरा करना था, जिसके लिए पूर्व तयशुदा रूट रायपुर से पुरी 600 कि.मी. तक जाना एवं आना निर्धारित समय के अंदर करना था। जिसे तीनों राईडर्स विपरीत परिस्थिति जैसे कि खराब रास्ता, घने जंगलों के बीच से ठंड में रास्ता पार करते हुए 600 किमी तक का सफर पूरा करते हुए 27 तारीख को 7.30 बजे पुरी पहुंच गये, 27 तारीख को ही रात 11 बजे पुरी से रायपुर का वापसी का सफर प्रारंभ किया, डॉ. मनोज कुशवाहा एवं समीर चंदेल ने 29 तारीख शाम 6.30 रायपुर पहुंच कर अपनी राईड पूरी की। लगभग 84 घंटो में यह टास्क पूरा कर छत्तीसगढ़ में इतिहास रच दिया। क्रू मेम्बर के रूप में उक्त राईड में श्याम एवं खिलेन्द्र साथ रहे।

टूर द रायपुर के कैप्टन आषीश पाटनी दीपांशु जैन, लोकेश इंडिया, पुरषोत्तम गुप्ता, डालू जैन, श्रीमती लिपी जैन, चिराग जैन, यू पी सिंग, श्रीमती करिश्मा शर्मा , श्रीमती अनुराधा, अनिमेष, संग्राम, दीपक पटवारी, सर्वेष सिंग,बेबी समायरा ने दोनों राईडर्स का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में अफसरों की सीएम शिवराज ने पीठ थपथपाई

कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में अफसरों की सीएम शिवराज ने पीठ थपथपाई

  रोडमैप बनाकर और अधिक तेजी से विजन और मिशन के साथ जुटना है
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में अफसरों की तारीफ की। उन्होंने कहा, हम वो लोग हैं, जिन्हें जनता की जिंदगी बदलने का सौभाग्य मिला है। आप शासन के प्रतिनिधि हैं, अच्छा कार्य देखकर मन में आनंद और प्रसन्नता होती है। हम लोगों की जिंदगी बदलने के लिए काम कर रहे हैं। आप साधारण नहीं, मध्यप्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। आप प्रदेश के 8.50 करोड़ नागरिकों में से चुनिंदा लोग हैं। 52 कलेक्टर, 10 कमिश्नर, वल्लभ भवन के सीनियर अफसर हैं। ये टीम मध्यप्रदेश है, जो प्रदेश की उन्नति के लिए हर क्षण संकल्पित है।
मंत्रालय में आज से कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के गायन के साथ शुरू हुई। कॉन्फ्रेंस दो दिन चलेगी। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विभागवार विकास कार्य और योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। सीएम केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग को लेकर जानकारी ले रहे हैं।
हमें और अधिक जी-जान व साहस के साथ लोगों की सेवा में जुटना है। हमारी अनेकों उपलब्धियां हैं। हमारी ग्रोथ रेट 19.76त्न है। प्रदेश में सड़क और सिंचाई के हजारों करोड़ रुपए के काम चल रहे हैं। सुशासन का यही मतलब है कि बिना किसी परेशानी के समय पर सुविधाओं का लाभ मिल जाए।
मुख्यमंत्री ने सीहोर, इंदौर, डिंडौरी, सिंगरौली और बड़वानी कलेक्टर सहित अन्य जिलों की तारीफ करते हुए कहा कि काम में यही तड़प चाहिए। बड़वानी में कुष्ठ रोगियों के लिए बड़वानी कलेक्टर की पहल सराहनीय है। हमारे सभी अधिकारी जिलों में नवाचार कर रहे हैं, जो प्रशंसनीय है। सिंगरौली और टीकमगढ़ जिले में भू अधिकार योजना का क्रियान्वयन सराहनीय है। मैं गर्व के साथ कह रहा हूं कि हमने मध्यप्रदेश को बदला है। हमें रोडमैप बनाकर और अधिक तेजी से विजन और मिशन के साथ जुटना है। अपने एक-एक मिनट का सदउपयोग कर हमें साढ़े आठ करोड़ नागरिकों की बेहतरी की चिंता करना है।प्रदेश की उन्नति और जनता के हित में मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देना है। गरीबों की जिंदगी में बदलाव लाना ही हमारा लक्ष्य है। प्रदेश के नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाना ही हमारा कर्तव्य है।

सीएम बघेल ने श्रीनगर में बर्फबारी का उठाया आनंद, तस्वीरें आई सामने

सीएम बघेल ने श्रीनगर में बर्फबारी का उठाया आनंद, तस्वीरें आई सामने

 रायपुर। सीएम भूपेश बघेल श्रीनगर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के बाद वहां खुशनुमा मौसम को देख वे खुद को रोक नहीं पाए, और बर्फबारी के बीच लेटकर आनंद उठाया। अब सीएम बघेल दोपहर बाद रायपुर लौटेंगे।

बता दें कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन भी यातायात के लिए बंद रहा, यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी। अधिकारियों ने कहा कि चंदरकोट और बनिहाल के बीच कई स्थानों पर बारिश के कारण पत्थर गिरने और मिट्टी धंसने की घटनाएं हुईं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ट्रैफिक पुलिस ने कहा, “जम्मू श्रीनगर एनएचडब्ल्यू अभी भी बंद है। लोगों को सलाह दी जाती है कि जब तक बहाली का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक एनएच-44 पर कोई यात्रा न करे।”

राजमार्ग कश्मीर घाटी की जीवन रेखा है और कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क है।आवश्यक वस्तुओं और अन्य वाहनों से लदे कश्मीर जाने वाले ट्रक राजमार्ग से गुजरते हैं और कश्मीर से फलों को ले जाने वाले ट्रक इस सड़क के माध्यम से देश के बाकी हिस्सों में जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने सिलतरा इलाके में 3 लोगों की मृत्यु पर दुःख प्रकट किया

मुख्यमंत्री ने सिलतरा इलाके में 3 लोगों की मृत्यु पर दुःख प्रकट किया

 रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर के सिलतरा इलाके में राखड़ खुदाई करते वक्त तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार के साथ ही अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।  राखड़ खुदाई के समय मलबे में 5 लोग दब गए थे, जिसमें 3 की मृत्यु हो गई है और 2 लोग घायल हैं जिनका उपचार जारी है।

कलेक्टर ने किया माघी पुन्नी मेला स्थल का निरीक्षण

कलेक्टर ने किया माघी पुन्नी मेला स्थल का निरीक्षण

 धमतरी । कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने मंगलवार को अंचल के आस्था केन्द्र राजिम त्रिवेणी संगम स्थल का दौरा किया। आगामी 5 फरवरी से आयोजित होने वाले माघी पुन्नी मेला की तैयारियों का जायजा लेने उन्होंने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने लोमश ऋषि आश्रम में चल रहे रंगाई-पुताई कार्य का अवलोकन किया। साथ ही उसमें तेजी लाने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी कुरूद सोनाल डेविड को दिए। इसके अलावा आश्रम के समीप स्थित सुलभ शौचालय, सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई कराने व मेला स्थल में आवश्यकतानुसार पर्याप्त संख्या में मोबाइल टॉयलेट स्थापित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसके बाद कलेक्टर ने संत समागम स्थल पर निर्माणाधीन डोम का भी निरीक्षण कर जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही लक्ष्मण झूला के निचले हिस्से से डोम तक अस्थायी एप्रोच रोड बनाने का काम 05 फरवरी से पहले हरहाल में पूर्ण कर लेने के निर्देश अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक को दिए। इसके अलावा कुलेश्वर महादेव मंदिर में पर्याप्त लाइटिंग के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु प्रवेश एवं निकास द्वार की पृथक व्यवस्था करने, शाही स्नान क्षेत्र में जरूरी इंतजाम करने, साधु-संतों के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था करने, वीआईपी प्रवास के पूर्व सभी आवश्यक संसाधनों की समुचित उपलब्धता के निर्देश कलेक्टर ने दिए। तदुपरांत राजिम स्थित विश्राम गृह में गरियाबंद कलेक्टर प्रभात मलिक के साथ दोनों जिलों के अधिकारियों की बैठक लेकर माघी पुन्नी मेला के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कांबले सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

सवा 4 साल में राजस्व विभाग में कोई काम नहीं हुआ कांग्रेस ने स्वीकारा : देवलाल ठाकुर

सवा 4 साल में राजस्व विभाग में कोई काम नहीं हुआ कांग्रेस ने स्वीकारा : देवलाल ठाकुर

 रायपुर । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देव लाल ठाकुर ने कहा मुख्यमंत्री  ने यह मान लिया कि सवा चार वर्षों में कांग्रेस ने ग्रामीण जनता एवं राजस्व प्रकरण निपटाने के लिए कोई भी कार्य नहीं किया । जिसके कारण से आज कांग्रेस के मुख्यमंत्री को यह कहना पड़ रहा है कि राजस्व प्रकरण में तेजी लाएं।

चुनावी वर्ष होने के कारण कहीं न कहीं कांग्रेस को हार का डर सता रहा है इसलिए जो आज धरातल पर भ्रष्टाचार है। नामांतरण खाता ,पठौनी ,सीमांकन ऐसे कार्य जो पटवारी एवं तहसीलदार बिना भ्रष्टाचार किए नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को बताना होगा कि इन लोगों को किस का संरक्षण प्राप्त है? जिसके कारण खुलेआम कुछ लोग जनता का खून चूस रहे है ।

जनता आज राजस्व मामले में गांव गांव में परेशान हैं क्या जो सवा 4 वर्षों में नहीं हुआ ,महज पांच 6 महीने में वह कार्य हो पाएंगे ? छत्तीसगढ़ के लिए चिंता का विषय है की तेजी से जब 4 सालों में भ्रष्टाचार बढ़ा है।

उसे मुख्यमंत्री ने रोका क्यों नहीं आज करीब डेढ़ सालों से राजस्व विभाग की समीक्षा ही नहीं की गई ऐसी स्थिति में राजस्व विभाग में तो भ्रष्टाचार बढ़ेंगे ही इस पर मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए

जनरल स्टोर्स, शेड, बरामदे के नाम पर भी करोड़ों रुपए की बंदरबांट

जनरल स्टोर्स, शेड, बरामदे के नाम पर भी करोड़ों रुपए की बंदरबांट

 रायगढ़ ।जिले में बजरमुड़ा कांड अब तक का सबसे सनसनीखेज घोटाला हो सकता है। इसमें छोटे टुकड़ों में जमीन खरीदी तो हुई ही, साथ ही सर्वे में मनमानी जानकारी डाल दी गई। जनरल स्टोर्स के नाम पर भी सवा करोड़ रुपए का मुआवजा उठा लिया गया। वहीं शेड और बरामदे के लिए भी करोड़ों रुपए बांटे गए। छग स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी को तमनार में गारे पेलमा सेक्टर-3 कोल ब्लॉक आवंटित किया गया था।

भूमि अधिग्रहण के पहले रायगढ़ जिले में गड़बड़ी के तरीके बदल दिए गए। पहले छोटे टुकड़ों में खरीदी का ही ट्रेंड था, लेकिन बजरमुड़ा कांड ने सब कुछ बदल दिया है। इस गांव में 149 एकड़ का अधिग्रहण होना था, जिसमें एक फसली जमीन को दो फसली बताकर 300 करोड़ का मुआवजा हासिल किया गया है। परिसंपत्तियों के आकलन में ही भारी गड़बड़ी गई। बजरमुड़ा में भूअर्जन के पूर्व सर्वे किया गया।

इसी दौरान एक फसली भूमि को दो फसली बताकर एंट्री की गई। इसके अलावा छोटे-छोटे निर्माणों को बहुत ज्यादा आंकलन करोड़ों में मुआवजा बनाया गया।

उदाहरण के तौर पर संतोष नायक, यादलाल, भानूप्रताप पिता संकीर्तन आदि को जनरल स्टोर्स के एवज में 1.26 करोड़ का मुआवजा दे दिया गया है। मामला यही नहीं रुका। सीढ़ी रूम बताकर 68 लाख रुपए ले लिए गए। जमीन में शेड दिखाकर 1.18 करोड़ सहित कुल 11 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया। 0.607 हे. भूमि के लिए किसान को 55 लाख रुपए मुआवजा दिया गया जबकि इसी जमीन पर वृक्षों के एवज में 1.06 करोड़ दिए गए। मतलब जमीन से ज्यादा पेड़ों का मुआवजा हो गया। बड़े पैमाने पर आर्थिक अपराध को अंजाम दिया गया है।

बरामदे का भी मिला एक करोड़

सर्वे टीम में तमनार तहसील के ही चुने हुए आरआई और पटवारियों की टीम थी। हर प्रभावित के मकान और जमीन का मुआवजा इन्होंने ही तय किया। राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों का ही कारनामा था कि माधवलाल, ज्वालाप्रसाद, बाबूलाल, भरतलाल, सुंदरलाल आदि को गोदाम के लिए 3.59 करोड़ और बरामदे के नाम से 1.16 करोड़ दे दिए गए। संपत्तियों का गलत मूल्यांकन करने के पहले डील कर ली गई। राशि जब एकाउंट में पहुंची तो उसमें से बड़ा हिस्सा उन्हीं राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों में बंट गया।

महाजेंको की जांच भी उन्हीं के भरोसे

वर्तमान में महाजेंको के कोल ब्लॉक के लिए भूअर्जन से पहले सर्वे किया गया है। इसमें भी बजरमुड़ा की ही कहानी दोहराई गई है। सर्वे टीम ने गलत मूल्यांकन किए हैं। टुकड़ों में खरीदी-बिक्री की जांच भी घरघोड़ा एसडीएम करवा रहे हैं। इस टीम में वही कर्मचारी शामिल हैं जिन्होंने बजरमुड़ा कांड को अंजाम दिया है। मामले को रफा-दफा करने की पूरी तैयारी की गई है।

सड़क हादसे में युवक की मौत

सड़क हादसे में युवक की मौत

 कोरबा । जिले में हुए सड़क हादसे में एक वाहन ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया और उसकी मौत हो गई। जिला मुख्यालय कोरबा से 35 किलोमीटर दूर कोटमेर के पास यह हादसा हुआ। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  

पुलिस के मुताबिक, कोरबा में अपने मामा के यहां रहकर मृतक रंजीत कुमार कोहड़िया सत्यम इंडस्ट्री में ईंट बनाने का काम करता था। वो अपने गृहग्राम से कोरबा आ था तब एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। 

पीड़ित को एंबुलेंस से कोरबा जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वो अपने घर का इकलौता लड़का था। उसके घर में सिर्फ मां और वही था। पिता की मौत कई साल पहले ही हो चुकी थी।

पीएससी साक्षात्कार रिजल्ट 31 जनवरी को फिर सुनवाई

पीएससी साक्षात्कार रिजल्ट 31 जनवरी को फिर सुनवाई

 बिलासपुर  सीजी पीएससी के हुए साक्षात्कार के रिजल्ट पर लगाई गई रोक के खिलाफ हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है।

इस मामले में सोमवार को सुनवाई पूरी नहीं होने की वजह से मंगलवार को फिर से सुनवाई होगी, जिसके बाद इस महत्वपूर्ण मामले में न्यायालय का फैसला आ सकता है।

बता दें, बीते 19 सितंबर को उच्च न्यायालय ने राज्य में लागू 58 प्रतिशत आरक्षण को असंवैधानिक बताते हुए रद्द कर दिया था। 

इसका असर राज्य में चल रही भर्ती प्रक्रियाओं पर पड़ा और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सीजीपीएससी 2021 के साक्षात्कार के परिणाम पर रोक लगा दी। 

आयोग के इस फैसले के खिलाफ याचिकाकर्ता प्रशांत तिवारी सहित अन्य ने हाईकोर्ट में अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव के माध्यम से याचिका दायर की थी। 

जस्टिस पीपी साहू की सिंगल बेंच में मामले की सुनवाई जारी है।   

 

CG NEWS : थानेदार के घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक….

CG NEWS : थानेदार के घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक….

 अंबिकापुर। CG NEWS : अंबिकापुर जिला में भैयाथान थाना प्रभारी के घर में भीषण आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गयी। बताया जा रहा हैं कि थानेदार के निजी मकान में आग लगने की सूचना मिलते दमकल की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन घर तक पहुंचते तक आग बहुत बढ़ गयी थी। दमकल की टीम रास्त में तंग गली और रास्तें में चल रहे निर्माण कार्य से चलते आधे घंटे का वक्त लग गया। इतनी देर में थानेदार के घर में रखा लाखों रूपये का सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस इस आगजनी की घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक आगजनी की ये घटना अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि सूरजपुर जिला के भैयाथान थाना प्रभारी के पद पर नरेंद्र सिंह पोस्टेड हैं। नरेंद्र सिंह ने अंबिकापुर के पटपरिया में अपना मकान बना रखा हैं। सोमवार को टीआई नरेंद्र सिंह के घर में अचानक आग लग गयी। पड़ोसियों ने जब आगजनी की घटना को देखी तो उन्होने तत्काल डायल 112 के जरिये मदद मांगी गयी। डायल 112 से दमकल को सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हो गयी। दमकल दल के प्रभारी ने बताया कि घर तक का रास्ता सकरा और बिजली के तार काफी नीचे तक झूले होने के कारण आधा किलोमीटर की दूरी को तय करने में दमकल दल को आधे घंटे का वक्त लग गया।

किसी तरह फायर ब्रिगेड की गाड़ी घर तक पहुंच सकी, इतने देर में घर में रखे अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। गांधीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि आगजनी की घटना की जानकारी उन्हे भैयाथान टी.आई के माध्यम से ही मिली थी। लेकिन टीआई नरेंद्र सिंह ने घटना को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत नही करने की बात कही हैं। नरेंद्र सिंह ने आगजनी की घटना के पीछे शार्ट-सर्कीट होने की उम्मींद जता रहे हैं।

CG Crime News : पैसे नहीं देने पर पुत्र ने बीमार पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार…

CG Crime News : पैसे नहीं देने पर पुत्र ने बीमार पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार…

 जशपुर। CG Crime News : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शराब की लत ने एक बेटे को हत्यारा बनाने के लिए मजबूर कर दिया. जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र एक शराबी बेटे ने पैसे नहीं देने पर अपने बीमार पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी रामजीवन केरकेट्टा 27 वर्ष शराब का आदि था। रोज शराब पीने को लेकर अपने पिता से विवाद करता रहता था। 29 जनवरी को भी रामजीवन केरकेट्टा शाम 7 बजे अपने पिता सुखीराम केरकेट्टा से शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था।

इस दौरान रुपए नहीं देने पर अपने पिता से विवाद करने लगा। और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पुत्र ने लात घूसों से मारकर अपने पिता की हत्या कर दी। हत्या की घटना के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत बागबहारा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ 302 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

माता-पिता की हत्या कर गार्डन में दफनाने वाले आरोपी बेटे उदयन दास को आजीवन कारावास की सजा

माता-पिता की हत्या कर गार्डन में दफनाने वाले आरोपी बेटे उदयन दास को आजीवन कारावास की सजा

 Serial Killer Udayan Das: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके के सुंदर नगर के पास साल 2010 में अपने माता पिता की हत्या कर घर के गार्डन में दफनाने वाले बेटे उदयन दास को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। कुल 21 लोगों की गवाही के बाद रायपुर जिला कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एचएस टेकाम की कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मालूम हो कि आरोपी उदयन दास ने अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा शर्मा की भी मध्यप्रदेश में हत्या कर बेडरूम में गाड़कर चबूतरा बना दिया था।

चर्चित सीरियल किलर उदयन दास ने अपने पिता बीके दास और माता इंद्राणी दास की 2010 में गला दबाकर हत्या कर घर के गार्डन में दफना दिया था। आरोपी उदयन पर माता पिता की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की धाराओं में डीडी नगर थाना में मामला दर्ज हुआ था। साल 2017 में बहुचर्चित मामला उजागर हुआ था।

उदयन दास गर्लफ्रेंड की हत्या मामले में पश्चिम बंगाल की जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। उदयन ने 2016 में अपनी प्रेमिका आकांक्षा शर्मा की मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित घर में ही हत्या कर दी थी। बाद में उसने उसके शव को एक बॉक्‍स में रखकर बेडरूम के अंदर गाड़ कर उस पर कांक्रीट का चबूतरा बना दिया था। बंगाल के बांकुड़ा की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उम्र कैद की सजा 2020 में सुनाई थी।

उदयन दास अपने माता-पिता की इकलौती संतान है, जो रायपुर में उनके साथ रहता था। उसके पिता सरकारी प्रतिष्ठान भेल में नौकरी करते थे और उसकी मां भोपाल में सरकारी विभाग में डेटा विश्लेषक के रूप में काम करती थीं। उनके पास रायपुर, दिल्ली और भोपाल में तीन घर थे। माता-पिता और गर्लफ्रेंड की हत्या का मामला सामने आते ही यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया था।

राज्यपाल से पद्मश्री के लिए चयनित पंडवानी कलाकार उषा बारले ने की भेंट

राज्यपाल से पद्मश्री के लिए चयनित पंडवानी कलाकार उषा बारले ने की भेंट

 रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज राजभवन में पद्मश्री के लिए चयनित प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार उषा बारले ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने स्मृति चिन्ह भेंटकर उषा बारले का सम्मान किया और छत्तीसगढ़ में पंडवानी की समृद्ध परंपरा को जीवंत बनाये रखने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उषा बारले को छत्तीसगढ़ का गौरव बताया और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए भी शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि सुश्री बारले अपनी कला साधना के माध्यम से देश-विदेश में छत्तीसगढ़ का नाम इसी तरह रोशन करती रहेंगी।

रायपुर में 31 जनवरी और 1 फरवरी को मुख्यमंत्री का प्रस्तावित भेंट मुलाकात कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित, आगामी तिथि शीघ्र होगी जारी

रायपुर में 31 जनवरी और 1 फरवरी को मुख्यमंत्री का प्रस्तावित भेंट मुलाकात कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित, आगामी तिथि शीघ्र होगी जारी

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रायपुर जिले के आरंग एवं अभनपुर विधानसभा में 31 जनवरी और एक फरवरी को प्रस्तावित भेंट मुलाकात कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया है। नई तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 31 जनवरी को आरंग विधानसभा एवं 1 फरवरी को अभनपुर विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम होना प्रस्तावित था।

 
मोदी राज में महंगाई बढ़ी गरीब और गरीब हुये, मोदी के मित्रों की संपत्ति बढ़ी

मोदी राज में महंगाई बढ़ी गरीब और गरीब हुये, मोदी के मित्रों की संपत्ति बढ़ी

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है, महंगाई से देश के नागरिकों की कमर टूटती जा रही है। 2014 में जो गैस का सिलेंडर 410 रु. का था, आज वह 1150 रु. के पार है। पेट्रोल के दाम 70 रु. प्रति लीटर से बढ़कर 100 रु. प्रति लीटर के पार हो गए हैं जबकि डीजल के दाम 55 रु. प्रति लीटर से बढ़कर 90 रु. प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कु्रड आयल का दाम लगातार कम हो रहे है। 2014 की तुलना में वर्तमान में कु्रड आयल आधे रेट में मिल रहा है लकिन  उसका लाभ आम जनता को नही मिल रहा है। खाने के तेल और दाल की कीमत 70 रु. और 60 रु. प्रति किलो थी, वह 200 रू. प्रति किलो को पार कर गई है। इतना ही नहीं, बीते दिनों जीएसटी की बर्बर मार से दही, पनीर, लस्सी, आटा, सूखा सोयाबीन, मटर व मुरमुरे भी बच नहीं सके, उन पर भी 5 फीसदी जीएसटी लगा दिया गया। होटल के 1,000 रु. के कमरे पर 12 प्रतिशत जीएसटी, अस्पताल के आईसीयू बेड पर 5 प्रतिशत जीएसटी! जीने के लिए सभी आवश्यक चीजों पर जीएसटी लगाकर चैन नहीं मिला तो श्मशान घाट के निर्माण पर भी जीएसटी बढ़ा दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार घट रही है मगर मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम नहीं कर रही है। बीते 8 सालों में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर कर लगाकर 29 लाख करोड़ रुपए जनता की जेब से निकाले गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार देश को असमानता और कर्ज की आग में झोंका, दिया सिर्फ धन्ना सेठों को मौका। हाल ही में आई ’ऑक्सफैम’ की रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के 5 प्रतिशत अमीर लोगों के पास देश की 60 प्रतिशत से ज्यादा संपत्ति है और नीचे के 50 प्रतिशत लोगों के पास देश की मात्र 3 प्रतिशत संपत्ति। विडंबना यह है कि नीचे के इन 50 प्रतिशत लोगों की जीएसटी में हिस्सेदारी 64 प्रतिशत है और ऊपर के 10 प्रतिशत लोगों की जीएसटी में हिस्सेदारी केवल 3 प्रतिशत है जबकि उनके पास देश की 70-80 प्रतिशत संपत्ति है। ’ऑक्सफेम’ की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी की विभीषिका में भी देश के 100 बड़े पूंजीपतियों ने 13 लाख करोड़ रुपए कमाए पर 12 करोड़ मेहनतकश लोगों ने अपना रोजगार खो दिया। मोदी जी के कई मित्रों की आय तो ₹1,000 करोड़ प्रतिदिन बढ़ रही है। महामारी की विभीषिका में 84 करोड़ लोगों की आमदनी घट गई लेकिन सरकार की मेहरबानी धन्नासेठों पर रही। उनका 10 लाख करोड़ रु. से अधिक का बैंक कर्ज बट्टे खाते में डाल दिया गया। मोदी सरकार की सरपरस्ती में 5,35,000 करोड़ रु. के बैंक फ्रॉड हुए और नियोजित रूप से विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, ऋषि अग्रवाल और संदेसरा बंधु जैसे कई लोगों को देश से भगा दिया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आजादी के बाद से मई 2014 तक देश पर कुल कर्ज 55 लाख करोड़ रुपए था जो मोदी सरकार के बीते आठ साल के कार्यकाल में बढ़कर 155 लाख करोड़ रुपए हो गया है। हाल में आई ’ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट’ ने बताया कि भारत में भुखमरी के हालात ये है कि हम पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से पिछड़ गए हैं। 116 देशों की सूची में हमारा देश 101वें पायदान पर लुढ़क गया है।

मोदी सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना बंद करने का षडयंत्र कर रही : कांग्रेस

मोदी सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना बंद करने का षडयंत्र कर रही : कांग्रेस

 रायपुर। भाजपा के पीएम आवास पर गलत बयानी कर भ्रम फैला रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार अपना हिस्सा न देने पड़े इसलिये प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति में हमेशा कोताही बरतती है। गरीबों के आशियाने के सपने को चकनाचूर करने वाले गरीबों के हितैषी बनने का पाखंड कर रहे हैं। भाजपा छत्तीसगढ़ में राज्य शासन पर झूठा आरोप लगाकर प्रधानमंत्री आवास पर भ्रम फैलाती है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में प्रधानमंत्री आवास योजना का आबंटन केंद्र सरकार के पास फंड की कमी के चलते रद्द किया गया है। मोदी सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना बंद करने का षडयंत्र कर रही। प्रधानमंत्री के गृह राज्य गुजरात में भी प्रधानमंत्री आवास योजना में मात्र 40 प्रतिशत काम हुये है। मध्यप्रदेश 30 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है ऐसे में भाजपा नेता मोदी सरकार के नाकामी पर पर्दा डालने झूठे आरोप लगा रहे है। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा 800 करोड़ के राज्यांश के भुगतान के बाद में राज्य का आबंटन क्यो रद्द हुआ एक भी भजपा सांसद ने केंद्र से पूछने का साहस नहीं दिखाया। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार इस दिशा में सतत प्रयासरत रहती है कि प्रत्येक जन कल्याणकारी योजना का लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को मिले, चाहे वह केंद्र की योजना हो अथवा राज्य की। प्रधानमंत्री आवास योजना में केंद्रांश और राज्यांश क्रमशः 60 प्रतिशत और 40 प्रतिशत है इसलिए इस योजना के क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार हमेशा अपने अंश को देने कोताही बरतती है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा को यदि वाकई में गरीबों की चिंता है तो मोदी सरकार से यह सवाल पूछना चाहिए कि उनके द्वारा छत्तीसगढ़ में पीएम आवास का आवंटन रद्द क्यों किया गया? मोदी सरकार छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन को बाधित करने के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र कर रही है और छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता दलीय चाटुकारिता के कारण गरीबों के सपनों को भूलकर भूपेश सरकार पर आरोप लगाने में व्यस्त हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कोर्ट में पेश किया 5 हजार पन्नों का चालान...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कोर्ट में पेश किया 5 हजार पन्नों का चालान...

 रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चालान पेश कर दिया। 5503 पन्नों के चालान में ईडी ने 17 करोड़ का लेनदेन बताया गया है।

उधर, कोर्ट ने जिला माइनिंग अधिकारी एसएस नाग और संदीप कुमार नायक तथा दीपेश टांक, और राजेश चौधरी को 14 दिन यानि 13 फरवरी तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया

ईडी ने सोमवार को निखिल चंद्राकर, एस एस नाग, संदीप कुमार नायक, दीपेश टांक और राजेश चौधरी समेत कैलाश तिवारी, रजनीकांत तिवारी और अनुराग चौरसिया समेत 10 आरोपियों के खिलाफ किया चालान पेश किया। चालान विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया।सभी 10 आरोपियों के खिलाफ करीब 178 पन्नो की परिवाद और 5503 पन्नो में चालान प्रस्तुत किया है। चालान में सभी आरोपियों के खिलाफ करीब 17 करोड़ रुपयों के लेनदेन का चार्ज फ्रेम किया गया है।

चालान में कैलाश तिवारी, रजनीकांत तिवारी और अनुराग चौरसिया को नया अभियुक्त बनाया गया है। ईडी ने सीआरपीसी की धारा 173 के तहत लिफाफा बंद आवेदन पेश किया, जिसमे जांच के दौरान आगामी दिनों में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी और चालान पेश करने की मांगी अनुमति। कोर्ट ने इसके लिए अनुमति दे दी। चालान पर अगली सुनवाई 14 फरवरी को होगी।

हार भी जाओ तो ग़म न करो, फिर से खेलो और हौसला कम न करो : उमेश पटेल

हार भी जाओ तो ग़म न करो, फिर से खेलो और हौसला कम न करो : उमेश पटेल

 रायपुर। रायपुर में विगत 28 जनवरी से प्रारंभ राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का सोमवार शाम समापन हुआ। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और प्रतीक चिन्ह वितरित किए। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में तीन दिनों तक चले युवा महोत्सव में 38 विधाओं में प्रदेश भर के 2300 प्रतिभागियों ने अपनी कला, कौशल और हुनर का प्रदर्शन किया।

युवा महोत्सव के समापन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि राज्य स्तरीय युवा महोत्सव छत्तीसगढ़ की विविध कलाओं, संस्कृतियों, खेलों और यहां के लोगों के हुनर एवं कौशल को एक मंच पर लाने का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सराहनीय कदम है। यह हर वर्ष आयोजित किया जाएगा। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि हर प्रतियोगिता में कुछ लोग विजेता होते हैं। पर जो विजेता नहीं बन पाए उन्हें अपना हौसला कम नहीं करना चाहिए। उन्होंने युवा महोत्सव में विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हार भी जाओ तो ग़म न करो... फिर से खेलो और हौसला कम न करो।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री पटेल ने कहा कि हाल ही में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी प्रदेश भर के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने कई खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। राज्य के करीब 60 लाख लोगों ने इसमें भागीदारी की थी। युवा महोत्सव में भी राज्य के युवाओं ने काफी उत्साह, उमंग और जोश के साथ हिस्सा लिया। सभी जिलों के प्रतिभागियों ने इस आयोजन की शोभा बढ़ाई और इसे सफल बनाया। उन्होंने युवा महोत्सव में सक्रिय भागीदारी और सहयोग के लिए राज्य शासन के विभिन्न विभागों को धन्यवाद दिया।

समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अच्छे विचारों को पोषित करने, छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों के निवासियों एवं उनकी सांस्कृतिक विविधताओं को एक मंच पर लाने के लिए राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के आयोजन की पहल की है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने युवाओं को विभिन्न विधाओं और खेलों में अपनी कला व कौशल के प्रदर्शन का मौका दिया है।

समारोह में अपने स्वागत भाषण में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै ने बताया कि युवा महोत्सव में प्रदेशभर के 2300 प्रतिभागियों ने कुल 38 विधाओं में हिस्सा लिया। पहले यह प्रतियोगिता क्रमशः विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर आयोजित की गई थी। संभाग स्तर पर प्रथम आने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में लगभग 48 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में सूरजपुर जिले से सर्वाधिक 350 प्रतिभागी शामिल हुए। राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जीतेंद्र मुदलियार, छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के संचालक अशोक पंजवानी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्का और संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा भी समापन समारोह में शामिल हुए।

नेशनल हाइवे पर दर्दनाक हादसा, भैंस के टकराने से पलटी बस, एक बच्ची की मौत, 6 घायल

नेशनल हाइवे पर दर्दनाक हादसा, भैंस के टकराने से पलटी बस, एक बच्ची की मौत, 6 घायल

 कोरबा।  जिले के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, वहीं करीब 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहगीरों ने पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना मोरगा चौकी क्षेत्र की है।

घटना रविवार की है, जहां यात्रियों से भरी बस पटना से कटघोरा की ओर आ रही थी। यात्री बस राजधानी ट्रैवल्स की थी। वो रोड क्रॉस कर रही थी कि तभी अचानक सामने आ गए भैंस से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। बस में 30 से 40 लोग सवार थे। बस के पलटते ही वहां चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर ग्रामीण और राहगीर जमा हो गए। उन्होंने दुर्घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और 108 एंबुलेंस को दी।

108 एंबुलेंस के ईएमटी उदय प्रजापति और ड्राइवर श्रीपाल साहू पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बस में दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में डेढ़ साल की बच्ची उमे अदीबा की मौत हो गई, वहीं 6 लोग घायल हैं। इनमें से 2 घायलों की हालत गंभीर है। जिस भैंस से टक्कर हुई थी, उसकी भी मौत हो गई है। घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोरगा चौकी प्रभारी विभुव तिवारी ने बताया कि मृत बच्ची उमे अदीबा लोहरदगा जिला झारखंड की रहने वाली है। बस में वो अपने माता-पिता के साथ जा रही थी। पोस्टमॉर्टम के बाद उसके शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा दीपक ठाकुर (18 वर्ष) निवासी मगराभांठा, गिरिजा देवी (54 वर्ष) निवासी पटना बिहार, अरुण कुमार (70 वर्ष) निवासी पटना बिहार, धीरज सिंह (33 वर्ष) निवासी बिहार को गंभीर चोटें लगी हैं।

 CG NEWS : करंट की चपेट में आने से चोरी करने गए युवक की मौत, जली हुई मिली लाश

CG NEWS : करंट की चपेट में आने से चोरी करने गए युवक की मौत, जली हुई मिली लाश

 रायगढ़।  जिले में घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरकसपाली के पास अज्ञात युवक की जली हुई शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना घरघोड़ा थाना प्रभारी को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा हॉस्पिटल भेज दिया गया घरघोड़ा थाना ने अज्ञात युवक के शव का मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दिया है।

जानकारी अनुसार उक्त अज्ञात युवक रेल्वे का तार चोरी करने के उद्देश्य से आरी ब्लेड से तार काटने की बात सामने आ रही है तार में बाह रही करंट के लगने से युवक की मौत होना बताया जा रहा है। मौत के कारणों का खुलासा पुलिस जांच रिपोर्ट आने पर होगा

 
State Level Youth Festival के अंतिम दिन युवाओं में जबरदस्त जोश और उत्साह, रॉक बैंड की प्रस्तुति से झूमे दर्शक

State Level Youth Festival के अंतिम दिन युवाओं में जबरदस्त जोश और उत्साह, रॉक बैंड की प्रस्तुति से झूमे दर्शक

 रायपुर : State Level Youth Festival : युवा महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में युवाओं में जबरदस्त जोश और उत्साह दिखाई दिया।

15 से 40 आयु वर्ग में रायपुर संभाग के धमतरी जिले ने 51 पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वादन कर रॉक बैंड की सुमधुर प्रस्तुति दी। तबला, हारमोनियम के साथ चिकारा,लबाडा, मृदंग जैसे वाद्य यंत्रों के वादन से आधुनिकता के साथ पारंपरिकता की जुगलबंदी दिखाई दी।

 
 जैतू साव मठ में 75 वी पुण्यतिथि के अवसर पर आज सर्व धर्म प्रार्थना के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया गया

जैतू साव मठ में 75 वी पुण्यतिथि के अवसर पर आज सर्व धर्म प्रार्थना के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया गया

रायपुर: राजधानी के पुरानी बस्ती स्थित जैतू साव मठ में 75 वी पुण्यतिथि के अवसर पर आज सर्व धर्म प्रार्थना के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया गया इस अवसर पर मठ के गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं दूधाधारी मठ में महंत राम सुंदर दास मठ समिति में ट्रस्टी अजय तिवारी नगर पालिका निगम में सभापति प्रमोद दुबे भारत स्काउट गाइड राज्य जिला अध्यक्ष सुरेश शुक्ला मठ समिति में महामंत्री महेंद्र अग्रवाल सहित महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी डॉग गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर संगीता घ इ अग्रसेन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेंद्र राजपूत सहित विशिष्ट गणमान्य नागरिक व पार्षद पुरानी बस्ती शामिल हुए


बता दें कि आज जैतू साउ मठ मंदिर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 वीं पुण्यतिथि पर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया था इसमें भारत स्काउट गाइड के छात्र छात्राओं सहित कई कॉलेज के छात्र-छात्राएं और स्टाफ शामिल हुआ सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान में आगंतुकों की उपस्थिति में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित हुआ कमला देवी संगीत महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बापू को याद करते हुए सर्वधर्म प्रार्थना सभा में उनके प्रिय भजन की प्रस्तुति की इससे गांधी भवन का पूरा प्रांगण गांधी माय हो गया था आयोजन की जानकारी देते हुए ट्रस्टी अजय तिवारी ने कहा कि प्रतिवर्ष मठ में राष्ट्रपिता की जयंती और पुण्यतिथि के कार्यक्रम बनाए जाते हैं इसमें सभी वर्ग के लोक सर्वधर्म समभाव के साथ शामिल होते हैं और राष्ट्रपिता के देश के प्रति किए गए योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया जाता है

सुने मकान में चोरों ने बोला धावा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात….

सुने मकान में चोरों ने बोला धावा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात….

 रायपुर। RAIPUR CRIME : राजधानी में आये दिन चोरी की घटना सामने आती रहती है। ऐसा ही एक मामला डीडी नगर में हुआ है।  यहा चोर गैंग सक्रिय है. शहर के आउटर इलाके की कॉलोनियों के सुने मकानों को अपना निशाना बना रहे है. सरोना स्थित सालासर ग्रीन्स सोसाइटी में रहने वाले सीएसईबी के रिटायर्ड अधिकारी और एयरफोर्स से रिटायर्ड महिला अधिकारी के सुने मकान पर चोरों ने धावा बोला. सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हुई है. घटना डीडी नगर थाना इलाके का मामला है।

शहर के आउटर इलाके की कालोनियों के सूने मकानों को निशाना बनाना शुरू किया है। डीडीनगर इलाके के सरोना स्थित सालासर ग्रींस सोसाइटी विला नंबर 112 में निवासरत सीएसईबी और एयरफोर्स से रिटायर्ड महिला अधिकारी भावना बारा के सूने मकान में चोरों ने धावा बोला। पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखकर घटना की जानकारी भावना बारा को दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचीं। कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगालने पर तीन बाइक सवार चोर कालोनी में घुसते कैमरे में कैद हुए है। अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

एनआईटी रायपुर के स्पोर्ट्स फेस्ट “समर 2022-23” का हुआ समापन, चार दिनों तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

एनआईटी रायपुर के स्पोर्ट्स फेस्ट “समर 2022-23” का हुआ समापन, चार दिनों तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

 रायपुर। Sports Fest : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में 29 जनवरी को संस्थान के वार्षिक खेल उत्सव “समर 2022-23” के समापन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में एनआईटी रायपुर के डीन (योजना एवं विकास) डॉ. राजेश त्रिपाठी मुख्य अतिथि तथा डीन (शोध एवं अधिष्ठाता) डॉ. प्रभात दीवान समारोह के विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह का आयोजन संस्थान की खेल समिति शौर्य के प्रभारी प्राध्यापक, डॉ. राजेश डोरिया के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में चार दिनों तक आयोजित किए गए इस खेल महोत्सव की विस्तार से जानकारी दी गई जिसके बाद एनजीओ “कोपलवानी बाल कल्याण संस्था” से आए हुए बच्चों को सामूहिक रूप से पुरुस्कृत किया गया। तत्पश्चात डीन (छात्र कल्याण) डॉ. पी. वाई. ढेकने ने कहा कि समर के दौरान हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में कुछ प्रतिभागी जीते तथा कुछ हारे, खेल में जीतना या हारना महत्वपूर्ण नहीं बल्कि खेल में भाग लेना महत्वपूर्ण होता है।

डॉ. प्रभात दीवान ने उत्सव के सफल आयोजन के लिए शौर्य समिति को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया |
मुख्य अतिथि डॉ. राजेश त्रिपाठी ने कहा कि- जब हम कोई खेल जीतते हैं तो उससे मानसिक संतुष्टि मिलती है तथा जिम्मेदारी का अनुभव होता है, हमे खेल की भावना का सम्मान करना चाहिए जिससे एक अनुशासित जीवन का विकास होता है, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में इन खेलों का आयोजन होता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में पुरुस्कार वितरण समारोह-

इस कार्यक्रम के अंत में पुरुस्कार वितरण समारोह हुआ। इंटर कॉलेज फुटबॉल वर्ग में शंकराचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट भिलाई, वॉलीबॉल में एनआईटी रायपुर और बास्केटबॉल में सेंट थॉमस ने बाजी मारी। लड़कियों के लिए ओवरऑल इंटरब्रांच वर्ग में बायोटेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, एम.टेक और सूचना प्रौद्योगिकी (संयुक्त) ने जीत हासिल की। लड़कों के लिए ओवरऑल इंटरब्रांच कैटेगरी में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और एमसीए (संयुक्त) ने जीत हासिल की। अंत में डॉ. राजेश डोरिया ने धन्यवाद ज्ञापन कर समारोह का सफलतापूर्वक समापन किया। उत्साही खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी के साथ चार दिवसीय खेल महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Weather Forecast : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पड़ेगी ठंड,बदलेगी हवा की दिशा

Weather Forecast : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पड़ेगी ठंड,बदलेगी हवा की दिशा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक ओर जहां ठंड से लोगों को राहत मिलने लगी थी, वहीं अब एक बार फिर ठंड कहर बरपाने वाली है। मौसम विभाग से सूचना मिली है कि छत्तीसगढ़ में फिर हवा की दिशा बदलेगी, जिसके चलते आगामी दिनों में ठंड के बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग  के मुताबिक 31 जनवरी के बाद हवा की दिशा में परिवर्तन देखने को मिलेगा और उत्तर से आने वाली हवा परिवर्तित होकर प्रदेश में ठंड का एहसास कराएगी। फिलहाल तापमान में वृद्धि का दौर जारी है। बता दें कि महासमुंद में 33 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया गया, वहीं रायपुर में 32.6 डिग्री, तो दुर्ग और बिलासपुर का पारा 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया है।