CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
 पेंट फेक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, एक महिला बुरी तरह झुलसी, दमकल की 6 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर

पेंट फेक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, एक महिला बुरी तरह झुलसी, दमकल की 6 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर

 रायपुर। राजधानी के भनपुरी इलाके से आग लगने की खबर सामने आ रही है, यहाँ पेंट फेक्ट्री के गोदाम में भीषण आग गई है। आग लगने से गोदाम में काम करने वाली एक महिला मजदूर बुरी तरह से झुलस गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीँ घटना की सुचना मिलते ही पुलिस के साथ रायपुर नगर निगम और निजी प्लांट की करीब 6 से ज्यादा दमकल की गाडियां घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। हादसे में लाखों रूपये का सामान जलकर राख होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मामला खमतराई इलाके का है।

CG BIG ACCIDENT : तेज रफ्तार अनियंत्रित कार घर में घुसी, मां-बेटे की मौत, 2 की हालत नाजुक

CG BIG ACCIDENT : तेज रफ्तार अनियंत्रित कार घर में घुसी, मां-बेटे की मौत, 2 की हालत नाजुक

 कोरबा : CG BIG ACCIDENT : जिले में एक भयानक सड़क दुर्घटना में माँ -बेटे की मौत हो गई. यहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर में जा घुसी. इस हादसे में 2 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है. वहीं 2 लोगों को गंभीर चोटें आई है. जिनका अस्पताल में इलाज जारी है.

जानकारी के अनुसार, ग्राम तिवरता से विवाह समारोह से घर वापसी के दौरान डोंगरी गांव के पास घटना हुआ है. इस भयानक हादसे में मां और बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं  वाहन में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया. जिनमें 2 घायलों की हालत नाजुक है. जिनका कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री बघेल आज भानुप्रतापपुर में गोंडवाना समाज के वार्षिक सम्मेलन में होंगे शामिल, 14.47 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री बघेल आज भानुप्रतापपुर में गोंडवाना समाज के वार्षिक सम्मेलन में होंगे शामिल, 14.47 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में गोंडवाना समाज समन्वय समिति द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे और 14.47 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 03 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से भानुप्रतापपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 1.20 बजे से गोंडवाना समाज समन्वय समिति द्वारा गोंडवाना भवन में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे।

4 करोड़ 76 लाख रूपए के 52 विकास कार्यों का भूमिपूज

मुख्यमंत्री इस मौके पर 14.47 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे, जिसमें 4 करोड़ 76 लाख रूपए के 52 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 9 करोड़ 55 लाख रूपए की लगात के 94 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री इस अवसर पर शासन के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 62 हितग्राहियों को लगभग 16 लाख रूपए की सामग्री व सहायता राशि का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री वहां से 2.45 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 3.30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर वापस आएंगे।

मुख्यमंत्री बघेल से पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित काष्ठशिल्पी अजय मंडावी ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री बघेल से पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित काष्ठशिल्पी अजय मंडावी ने की सौजन्य मुलाकात

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से  शाम यहां उनके निवास कार्यालय में पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित काष्ठशिल्प के सिद्धहस्त कलाकार  अजय मंडावी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री  बघेल ने  मंडावी को देश के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री बघेल ने काष्ठ कलाकार  मंडावी केवल कांकेर जिले ही नहीं अपितु छत्तीसगढ़ के भी गौरव हैं। आदिवासी समुदाय के इस कलाकार की अद्भुत कला और शिल्प से प्रदेश को नई पहचान मिली है। किसी भी प्रकार के विधिवत् प्रशिक्षण और किसी तरह की आर्थिक सहायता के बिना अपने ही सीमित संसधानों से कला के क्षेत्र में जिन ऊंचाईयों को उन्होंने छुआ, वह आने वाले पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी है।

कला की यात्रा में अनेक सुंदर प्रतिमानों को गढ़ा

गौरतबल है कि  मंडावी ने अपनी कला की यात्रा में अनेक सुंदर प्रतिमानों को गढ़ा है। इनमें से एक मुख्यतः शांता आर्टस कला समूह ऐेसे बंदी समूह का प्रतिष्ठित नाम हैे, जिसके अधिकांश सदस्य अलग-अलग समय में नक्सली बारदात से छूटकर कला के माध्यम से समाज के मुख्यधारा में जुड़ गए हैं। यह एक ऐसा सेतु है, जो कैदियों के पुर्नवास के लिए नैतिक ढंग से आर्थिक उपार्जन करने के लिए बनाया गया है। इसके प्रशिक्षक और मार्गदर्शक काष्ठ कलाकार  अजय मंडावी हैं, जो कैदियों को कला की शिक्षा देने की साथ ही उन्हें मनोवैज्ञानिक रूप से समाज में एक बेहतर मुनष्य के रूप में गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए तैयार करते है। वे इन कैदियों के लिए एक बेहतर सामाजिक वातावरण भी रचते हैं।

सेंट्रल एवेन्यू में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, बाल- बाल बचें दो युवक

सेंट्रल एवेन्यू में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, बाल- बाल बचें दो युवक

 भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में जबरदस्त एक्सीडेंट हुआ जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा सेक्टर-4 चौक के पास हुआ। कार की स्पीड तेज बताई जा रही है। कार में सवार राजनांदगांव के दोनों लड़के सुरक्षित है। दोनों लड़कों को चोट भी नहीं आई है।

हादसे के बाद लोगों ने कार को सीधा किया। बताया जा रहा है कि कार की स्पीड 110 के आसपास थी। डिवाइडर पर चढ़कर कार सीधे पलटी खा गई। कार सवार दोनों लड़के अपने दोस्त से मुलाकात के लिए भिलाई आए थे। सेक्टर-9 की ओर से लौटते वक्त यह हादसा हो गया।

CG BREAKING : सभी सरकारी कार्यालयों-संस्थाओं में तीन दिनों की छुट्टी, देखें अवकाशों की सूची

CG BREAKING : सभी सरकारी कार्यालयों-संस्थाओं में तीन दिनों की छुट्टी, देखें अवकाशों की सूची

 रायपुर। CG BREAKING : सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा ने तीन दिनों का स्थानीय अवकाश आदेश जारी किया गया है। ये छुट्टी रायपुर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों-संस्थाओं में लागू होगी। आदेश के अनुसार गणेश चतुर्थी, महानवमीं औल दीपावली के दूसरे दिन ( गोवर्धन पूजा ) को स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है।

देखें आदेश 

NIT रायपुर की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में मिली लाश, फैली सनसनी

NIT रायपुर की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में मिली लाश, फैली सनसनी

 रायपुर। राजधानी के सरस्वती( saraswati nagar) नगर थाना इलाके में एनआईटी( NIT) में पढ़ने वाली युवती ने ख़ुदकुशी कर ली। हॉस्टल के कमरें में युवती की लाश मिली है।

जानकारी देते हुए सरस्वती नगर थाना प्रभारी श्रुति सिंह ने बताया कि मृतिका का नाम पिन्दीलेशिया 21 वर्षीया है जो कि आंध्रप्रदेश( andhra pradesh) की रहने वाली है। युवती के कमरे से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस ने मृतिका के आत्महत्या का कारण स्वास्थ्य गत बताया है, युवती की लाश पुलिस को दोपहर 2 बजे उसी के हॉस्टल( hostel) के कमरें में मिली है।

काफी दिनों से  डिप्रेशन में थी युवती

मृतिका की रूम मेट ने पुलिस को बताया कि तबियत की वजह से उसने सुसाइड किया होगा और काफी दिनों से युवती डिप्रेशन में थी।

CG CRIME : नागमणि का लालच देकर 15 लाख की ठगीकर फरार हुए आरोपी, पढ़िए पूरी खबर….

CG CRIME : नागमणि का लालच देकर 15 लाख की ठगीकर फरार हुए आरोपी, पढ़िए पूरी खबर….

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : CG CRIME :  थाना गौरेला के ग्राम कन्हारी में नागमणि का लालच देकर 15 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि ठगों ने अपने पास नागमणि होने का दावा करते हुए उसे 30 लाख रुपए में बेचने की बात कही और पीड़िता हरि प्रसाद कश्यप को अपने झांसे में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, ठगों ने पहले मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर 11000 रुपए हर महीने और 1 लाख एग्रीमेंट की बात कहकर हरि प्रसाद कश्यप को अपने झांसे में लिया. इसके बाद अपने पास नागमणि होने का दावा करते हुए उसे 30 लाख रुपए में बेचने की बात कही. ठगों ने आधी कीमत याने 15 लाख रुपए लेकर कथित नागमणि एक बैग में रखकर दिया, बाद में खोलने की विधि बताने की बात कहते हुए फरार हो गए.

ठगों के जाने के कुछ देर बाद बैग खोलने पर उसमें से रुई निकली. जिसके बाद पीड़िता हरि प्रसाद ने गौरेला थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ ठगी करने की शिकायत दर्ज कराई. मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज़ करआरोपियों की तलाश में जुट गई है.

CG TRANSFER BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, कई इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर इधर से उधर, डीजीपी ने जारी किया आदेश

CG TRANSFER BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, कई इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर इधर से उधर, डीजीपी ने जारी किया आदेश

 रायपुर। CG TRANSFER BREAKING : प्रदेश के पुलिस विभाग में तबादले का सिलसिला जारी है, रोजाना बड़ी तादात में पुलिस अधिकारीयों का तबादला आदेश जारी किया जा रह है। इसी कड़ी में डीजीपी अशोक जुनेजा ने आज पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत 20 निरीक्षक, 16 उप निरीक्षक, दो आरआई व एक सूबेदार का तबादला हुआ है।

देखें आदेश

 

अग्रसेन महाविद्यालय में  “उमंग-2023” के तहत हुआ इंटर-स्कूल डांस

अग्रसेन महाविद्यालय में “उमंग-2023” के तहत हुआ इंटर-स्कूल डांस

स्कूली बच्चों  ने लोकप्रिय धुनों पर नृत्य से बाँधा समां

 एकल में ऐश्वर्य व समूह नृत्य में साक्षी ग्रुप को चुना गया विजेता, जेके दानी स्कूल ने जीता सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का ख़िताब

रायपुर :  अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में “उमंग-2023” के तहत आज इंटर-स्कूल डांस कम्पीटिशन में विभिन्न शालाओं के प्रतिभागियों ने फ़िल्मी और पारंपरिक लोक नृत्यों के साथ-साथ आधुनिक नृत्यों पर रंगारंग प्रस्तुति दी. खूबसूरत पोशाकों में सजे इन प्रतिभागियों ने समूह नृत्य के जरिये अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की भरपूर वाहवाही लूटी.
 
प्रतियोगिता में राजधानी की सुपरिचित नृत्य प्रशिक्षक सुमित तिवारी और आशीष ठाकुर निर्णायक के रूप में आमंत्रित थे. इन सभी ने नृत्य की प्रस्तुति, ताल और संयोजन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगियों का चयन किया. श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर एकल वर्ग में ऐश्वर्य धीवर (अग्रसेन पब्लिक स्कूल) को प्रथम और आयशा परवीन (वीर छत्रपति शिवाजी स्कूल)  को उपविजेता चुना गया. वहीँ समूह नृत्य में  साक्षी ग्रुप (जे.के. दानी स्कूल) को विजेता होने का गौरव मिला और भारतमाता ई स्कूल के संजना डांस ग्रुप को उपविजेता चुना गया. आज के आयोजन में श्रेष्ठ प्रदर्शन का खिताब जेके दानी स्कूल को दिया गया.
 
इस मौके पर जैतू साव मठ के न्यासी महेंद्र अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. तथा छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं अग्रसेन शिक्षण समिति के तकनीकी सलाहकार अनुराग अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. वहीँ महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष अजय दानी एवं एन.आई.टी. के पूर्व निदेशक डॉ के.के. सुगंधी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इन सभी ने स्कूली बच्चों के प्रदर्शन की मुक्त-कंठ से सराहना की.  कार्यक्रम के समापन पर एकल और समूह वर्ग में विजेता, उपविजेता प्रतिभागियों को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र वितरित किये गए. आज के विजेताओं को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी के अग्रवाल, प्राचार्य डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत एवं एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनकी प्रस्तुति को शानदार  बताया. सभी अतिथियों ने कहा कि अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक तथा रचनात्मक कार्यक्रमों में सहभागिता बढाने में ऐसे आयोजन प्रेरक की भूमिका निभाते हैं. आज के कार्यक्रम के संचालन में डॉ डॉली पाण्डेय, प्रो. विकास शर्मा ने अपनी भूमिका निभाई. वहीँ अन्य प्राध्यापकों ने कार्यक्रम के संयोजन और समन्वय में अपना योगदान दिया. वार्षिक-उत्सव उमंग-2023” के तहत कल आनंद मेला और एल्यूमिनी मीट का आयोजन किया जायेगा.      
 
 
 
---------
 
प्राचार्य

 

गांव, गरीब, किसान, युवा, आम जनता का खास बजट-अरुण साव

गांव, गरीब, किसान, युवा, आम जनता का खास बजट-अरुण साव

छत्तीसगढ़ के लिए अपार संभावनाओं वाला बजट, मिलेट से जनजातीय समाज को लाभ

 
 ऐतिहासिक टैक्स रिफॉर्म्स से सबको राहत, बुलंद भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था का प्रतीक बजट-भाजपा
 
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने केंद्र की मोदी सरकार के आम बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा, महिलाओं, बुजुर्गों, पिछड़ों, वंचितों, दलितों, जनजातीय समाज सहित हर वर्ग की आम जनता का खास बजट है।ऐतिहासिक टैक्स रिफॉर्म्स से सबको राहत मिली है। यह बजट, बुलंद भारत की मजबूत अर्थ व्यवस्था का प्रतीक है।
 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि इस बजट ने छत्तीसगढ़ के लिए असीम संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं। मिलेट मिशन का हमारे जनजातीय समाज को विशेष लाभ मिलेगा। एकलव्य विद्यालयों में भर्तियां होंगी तो वहीं हमारे तकनीकी शिक्षा संस्थानों को नवीन अवसर मिलेंगे। इस बजट में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास का खाका तैयार हो गया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि समावेशी विकास पर आधारित यह बजट सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का प्रतिफल है जो देश के विकास में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा। यह बजट घरेलू मोर्चे पर जन आकांक्षाओं की पूर्ति, जन संतुष्टि, संतुलन के साथ ही विश्व में भारतीय अर्थ व्यवस्था का डंका बजाने वाला बजट है। गांव गरीब किसान और कृषि के उत्थान की ठोस बुनियाद वाला बजट देश की युवा पीढ़ी के भविष्य को संवारने तत्पर है। यह रोजगार देने वाला बजट है। आम मध्यम वर्ग और आम जनता को राहत देने वाला बजट है। देश को नई ऊंचाई देने वाला बजट है।
 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि बजट में बड़ा ऐलान किया गया है कि 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। आयकर स्लैब में बदलाव से 15 लाख की आय होने पर वेतन भोगियों को सालाना हजारों  रुपये की बचत होगी।खिलौने, ऑटोमोबाइल, मोबाइल फोन, कैमरे के लेंस, टीवी, इलेक्ट्रिकल गाड़ी सस्ते होने से आम आदमी को महंगाई से राहत मिलेगी। बजट में युवाओं के लिए 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर खोले जाने की घोषणा ऐतिहासिक है। युवाओं के कृषि स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए  फंड की स्थापना और अगले 3 साल में एक करोड़ किसानों को नेचुरल फार्मिंग में मदद देना, साथ ही 10,000 बायो सेंटर्स बनाना युवा और कृषि क्षेत्र में एक बड़ा प्रभावी कदम साबित होगा। 
 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कुल मिलाकर इस बजट में युवाओं के रोजगार, स्टार्टअप, मध्यमवर्ग को टैक्स से बड़ी राहत, आम जनता के उपयोग में आने वाली कई चीजों में टैक्स की कमी करने से उन्हें भी राहत मिल रही है। यह बजट भारत को विकासशील देश की श्रेणी से विकसित देश की श्रेणी की दिशा में बढ़ाने का बजट है। भारत को विश्व गुरु बनाने का बजट है।
संपूर्ण और समावेशी बजट-सरोज पाण्डेय
 
नई दिल्ली/ रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने आम बजट को भारत की मजबूती का बजट निरूपित करते हुए कहा है कि
देश की वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने आज देश का वर्ष 2023-24  का बजट संसद में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को प्रेरणाश्रोत मानते हुए इस बजट में देश के सभी तबकों, चाहे वह किसान हों, महिलाएं हों, व्यापारी हों, नौकरीपेशा वर्ग हो या समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े लोग हों, सभी को इस बजट में विकास की राह में आगे बढ़ने के लिए प्रावधान किया गया है और उन्हें देश की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर प्रदान किया गया है।  यह गर्व का विषय है कि वैश्विक मंदी के इस दौर में भी  आर्थिक प्रगति की दर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है जो भारत के लिए एक बड़ी सफलता है।  
  ज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि हमारे कृषि प्रधान देश में कृषकों को, जो इस देश के अन्नदाता हैं, उन्हें सबसे ज्यादा सुविधाएं प्रदान की गयी हैं।  कृषि क्षेत्र को और सक्षम तथा मज़बूत करने के लिए एग्रीकल्चर एक्सीलेटर  योजना शुरू की गयी है। इससे कृषि के क्षेत्र में भी स्टार्ट अप शुरू करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। वित्त मंत्री ने बजट में किसानों के लिए श्री अन्न योजना शुरू करने का ऐलान किया है। इसके तहत बाजरा, ज्वार, रागी जैसे मिलेट्स के उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। आने वाला भविष्य इन्हीं अनाजों का है, जिसकी तैयारी भारत आज से कर रहा है। ताकि इसके उत्पादन में वृद्धि हो। जिससे न सिर्फ देश को इसका लाभ मिल सके बल्कि विदेशों को निर्यात कर भविष्य में विदेशी मुद्रा भी अर्जित की जा सके। दूरदर्शिता का यह एक अनुपम उदहारण है। इसके अलावा , मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए तथा इस क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए संस्था का गठन किया जायेगा। जो किसानों को इसकी तकनीकी जानकारी प्रदान करेगा। 
 
 राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सम्बल बनाने के लिए और उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करने के लिए महिला  बचत पत्र योजना शुरू की गयी है जिसमें दो वर्षों में दो लाख  की रकम जमा की जा सकेगी। जिसमें न सिर्फ टैक्स में छूट प्रदान की जायेगी बल्कि प्रतिवर्ष साढ़े सात प्रतिशत का लाभ भी मिलेगा। ये महिला कल्याण के लिए एक बड़ा कदम इस बजट में उठाया जा रहा है। साथ ही देश के 81 लाख ग्रामीण महिला स्व-सहायता समूहों को मदद मिली है, जिन्हें और बढ़ाया जाएगा।  
 उन्होंने कहा कि विकास के साथ साथ पर्यावरण की रक्षा  के लिए ग्रीन ग्रोथ कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसमें बागवानी के मिशन पर और जोर दिया जाएगा।  बजट में इस हेतु 2200 करोड़ का प्रावधान किया गया है जो अपनी तरह की एक नयी पहल है। 
 
राज्यसभा सांसद सुश्री पांडेय ने कहा कि यह हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और उसकी रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।  
 उन्होंने कहा कि युवाओं को और स्किल्ड बनाने के लिए तथा उनकी शिक्षा को और रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए देश में 30 नए स्किल इंडिया सेंटर बनाये जाएंगे।  यह एक अनुकरणीय पहल है जिसमें देश के भविष्य को और सक्षम तथा मज़बूत बनाने में मदद मिलेगी।  कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए 10 लाख करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है।रेल, रोड, सड़क सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट पर जोर दिया गया है। इसे बढ़ाया गया है। ताकि देश के विकास को और तेज किया जा सके। इससे रोजगार में मदद मिलेगी। एमएसएमई सेक्टर के लिए, जिसमें करोड़ों लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार पाते हैं, उसे मजबूत करने के लिए इस बजट में बहुत बड़ा प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 लॉन्च की जा रही है और एमएसएमई को 2 लाख करोड़ रुपये का कर्ज देने की योजना है।  इससे न सिर्फ इस क्षेत्र से जुड़े लोगों का आर्थिक विकास होगा, बल्कि देश की प्रगति में इनका योगदान भी बढ़ेगा।  
राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने देश के सबसे बड़े वर्ग, मध्यम  वर्ग को अभूतपूर्व राहत दी है। अब 7 लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।  ये राहत न्यू टैक्स रिजीम के तहत दी जाएगी।  इससे नौकरीपेशा और अन्य लोगों को न सिर्फ आर्थिक लाभ होगा, बल्कि उनकी क्रयशक्ति बढ़ने से देश की अर्थव्यवस्था  भी सुदृढ़ होगी।  
  राज्यसभा सांसद  सुश्री सरोज पाण्डेय ने वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को ऐसा विकासोन्मुखी बजट पेश करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सम्पूर्ण और समावेशी बजट है। जिसमें देश के हर वर्ग को राहत प्रदान की गई  है। देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने तथा विश्व का सिरमौर बनने की दिशा में यह वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा।

 

CG Crime News : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पुरानी रंजिश के चलते युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

CG Crime News : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पुरानी रंजिश के चलते युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

 जांजगीर।बिरकोनी गांव में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

दरअसल, 23 जनवरी को बिरकोनी गांव के खेत में युवक की जली हुई लाश मिली थी। बाद में शव की पहचान प्रदीप चौबे के रूप में हुई थी।शव की पहचान प्रदीप चौबे के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव को बिलासपुर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, वहीं पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई।

पुरानी रंजिश पर की हत्या, तीनों आरोपियों ने कबूला जुर्म

पुलिस ने जांच शुरू की ते पता चला कि 22 जनवरी को आरोपियों ने प्रदीप चौबे को पुराने मामले में राजीनामी नहीं करने पर धमकी दी थी। इस दौरान पुरानी रंजिश पर आरोपी शशिकांत शर्मा, सनत शर्मा और संजय श्रीवास ने हत्या की नीयत से डंडे से पिटाई की और बेहोशी की हालत में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। मामले में पीएम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा होने के बाद नैला उपथाना की पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज किया और तीनों आरोपियों शशिकांत शर्मा, सनत शर्मा, संजय श्रीवास को गिरफ्तार किया है।

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता? चेक करें आपके शहर में कितना है रेट

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता? चेक करें आपके शहर में कितना है रेट

 ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में लगातार आ रही गिरावट का असर पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिख रहा है।सरकारी तेल कंपनियों( company)की ओर से गुरुवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों( price) में भी बदलाव दिख रहा है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज सुबह पेट्रोल ( petrol)के दाम 7 पैसे बढ़कर 96.65 रुपये लीटर हो गए, जबकि डीजल 7 पैसे महंगा होकर 89.82 रुपये लीटर बिक रहा है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 13 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.44 रुपये लीटर हो गया, जबकि डीजल 12 पैसे सस्‍ता होकर 89.64 रुपये लीटर पहुंच गया है। ब्रेंट क्रूड की बात करें तो पिछले 24 घंटे में यह गिरकर 83.34 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

पेट्रोल ( petrol)और डीजल( diesel) की कीमतों( price) में बदलाव

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है।

इन शहरों में बदल गए रेट( rate) 

– नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– लखनऊ में पेट्रोल( petrol) 96.44 रुपये और डीजल 89.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर।

 

CG Breaking : मुख्यमंत्री बघेल ने GDP की औसत आंकड़ा प्रस्तुत करते हुए, केंद्र पर साधा निशाना, कहा – फर्क साफ, ‘अमृतकाल’ में देश में कथित ‘ऐतिहासिक विकास’ का दावा असत्य

CG Breaking : मुख्यमंत्री बघेल ने GDP की औसत आंकड़ा प्रस्तुत करते हुए, केंद्र पर साधा निशाना, कहा – फर्क साफ, ‘अमृतकाल’ में देश में कथित ‘ऐतिहासिक विकास’ का दावा असत्य

 रायपुर। 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश किया गया। छत्तीसगढ़ के लिहाज से केंद्रीय बजट को निराशाजनक कहा जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यह निर्मला सीतारमण का निर्मम बजट है। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर NDA सरकार बनाम UPA सरकार की तुलना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि 2019 से 2022 के बीच जिस तरह से कोविड-19 आया था, उसी तरह से 2006 से 2008 के बीच वैश्विक मंदी भी आई थी, लेकिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में जीडीपी वृद्धि दर पर इसका कोई असर नहीं पड़ा । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जीडीपी के आंकड़े भी वर्षवार ट्वीट किए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर आंकड़ों पर नजर डालिए तो पता चल जाएगा दरअसल अमृत काल में देश में कथित ऐतिहासिक विकास का दावा असत्य है।

CG NEWS : करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, मां और चाची भी घायल

CG NEWS : करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, मां और चाची भी घायल

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमी चौक क्षेत्र में करेंट के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि परिवार के दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक युवक की मां और चाची गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि युवक नितिन गुप्ता घर के बरामदे के पास तार में कपड़ा सुखा रहा था। इसी दौरान युवक करेंट के चपेट में आ गया। युवक की आवाज सुनकर युवक की मां चंचल गुप्ता और चाची मुक्ता गुप्ता ने बचाने की कोशिश की लेकिन दोनों खुद भी चपेट में आ गये। हादसे के बाद सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां युवक नितिन गुप्ता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तो वहीं करंट से झुलसे मां और चाची को सिम्स बिलासपुर के लिये रिफर कर दिया गया है।

BREAKING : IAS बसव राजू को बनाया गया गृह विभाग का विशेष सचिव, आदेश जारी

BREAKING : IAS बसव राजू को बनाया गया गृह विभाग का विशेष सचिव, आदेश जारी

 रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बसव राजू की पदस्थापना विशेष सचिव,गृह विभाग के रूप के की गई है। राजू को विशेष सचिव ,वन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

CRIME: फर्जीवाड़ा कर कल्पवृक्ष प्राेजेक्ट की करोड़ों की जमीन बेची, आरोपी गिरफ्तार

CRIME: फर्जीवाड़ा कर कल्पवृक्ष प्राेजेक्ट की करोड़ों की जमीन बेची, आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर। राजधानी रायपुर के मुजगहन क्षेत्र अंतर्गत स्थित कल्पवृक्ष प्रोजेक्ट का मालिक विजय नागपुरे गिरफ्तार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने प्रोजेक्ट पार्टनर को धोखा देकर, प्रोजेक्ट की जमीन को फर्जी तरीके से चोरी-छिपे दस्तावेज तैयार कर करीब 1 करोड़ 66 लाख से ज्यादा की जमीन को बेच दिया था। पार्टनर से धोखाधड़ी कर आरोपी फरार हो गया था। यह मामला राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र नगर थाने में खम्हारडीह निवासी अभिषेक अटलानी ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी जीके कसलोनाइजर एंड बिल्डर लिमिटेड कंपनी में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है। प्रार्थी अभिषेक ने बताया कि ग्राम कोलर टेकारी और छछानपैरी स्थित भूमि में एक कल्पवृक्ष नामक प्रोजेक्ट लाया गया था। इस संबंध में उपरोक्त प्रोजेक्ट की देखरेख एवं विकास के लिए जीके कालोनाइजर एंड बिल्डर लिमिटेड के डायरेक्टर विनोद जैन एवं विजय नागपुरे को एमओयू कराकर जिम्मेदारी दी गई थी। अन्य डायरेक्टरों को यह जानकारी दी कि विजय नागपुरे एवं विनोद जैन प्रोजेक्ट की देखरेख एवं विकास कार्य में अनियमितता कर रहे हैं।

कंपनी के संचालकों द्वारा जीके कालोनाईजर एंड बिल्डर के कार्यालय में एक बैठक कर तय किया गया कि कल्पवृक्ष प्रोजेक्ट की जमीन को कंपनी के डायरेक्टर सुरेश अटलानी और विजय नागपुरे के संयुक्त हस्ताक्षर से विक्रय किया जाना है। इसके बाद भी विजय नागपुरे एवं विनोद जैन द्वारा कई प्लाटों को जानकारी एवं सहमति के बिना विक्रय किया गया। अलग-अलग आकार के प्लाटों को विजय नागपुरे द्वारा सुरेश अटलानी के हस्ताक्षर के बिना अवैध रूप से फर्जी रजिस्ट्री कर बेच दिया गया। इसके बाद विजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

CG NEWS : इन राशनकार्डधारियों की बल्ले- बल्ले, इस महीने से मिलेगी फोर्टिफाइड चावल

CG NEWS : इन राशनकार्डधारियों की बल्ले- बल्ले, इस महीने से मिलेगी फोर्टिफाइड चावल

 बिलासपुर : CG NEWS : भारत सरकार के निर्देशानुसार केन्द्रीय योजनाओं में माह अप्रैल 2023 से कार्ययोजना बनाकर जिले में राष्ट्रीय खाद्य अधिनियम अंतर्गत जारी अन्त्योदय एवं प्राथमिकता श्रेणी के राशनकार्डो पर फोर्टिफाईड चावल (fortified rice) का वितरण किया जायेगा।

राज्य शासन के खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण द्वारा जारी आदेशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जारी अन्त्योदय, प्राथमिकता श्रेणी एकल निराश्रित, निःशक्तजन राशनकार्डो में एपीएल राशन कार्ड को छोड़कर अप्रैल 2023 से फोर्टिफाईड चावल वितरण प्रारंभ किया जाएगा।

कलेक्टर  सौरभ कुमार ने जिले में संचालित सभी उचित मूल्य की दुकानों में अप्रैल 2023 से फोर्टिफाईड चावल वितरण की जाने एवं आवश्यक तैयारी करने कहा है इसके साथ ही विभिन्न माध्यमों से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा है। फोर्टिफाईड चावल में आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी-12 जैसे पोषक तत्व होते है, जो एनिमिया और कुपोषण जैसे बीमारियों से निपटने में कारगर होता है।

घर में घुसकर महिला से रेप कर रहा था बीजेपी पार्षद, पति ने कमरे में किया बंद, फिर जो हुआ

घर में घुसकर महिला से रेप कर रहा था बीजेपी पार्षद, पति ने कमरे में किया बंद, फिर जो हुआ

 रायपुर: खरोरा क्षेत्र में एक पार्षद पर महिला के घर घुसकर रेप करने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद से बीजेपी पार्षद फरार है, जिसकी तलाश खरोरा पुलिस कर रही है। आरोपी खरोरा नगर पंचायत के वार्ड-7 से बीजेपी पार्षद है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला के पति के साथ आरोपी बेजीपी पार्षद तोरण ठाकुर की जान पहचान थी। बीती रात में तोरण ठाकुर महिला के घर आया और महिला से दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान नींद से महिला का पति जाग गया और पार्षद को अपनी पत्नी के साथ दुष्कर्म करते हुए देख लिया। महिला के पति ने आरोपी पार्षद को कमरे में ही बंद कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले ही पार्षद तोरण ठाकुर कमरे की ग्रिल तोड़कर वहां से फरार हो गया।

इधर पीड़त की शिकायत के बाद आरोपी पार्षद फरार है, जिसकी तलाश खरोरा पुलिस कर रही है। पीड़ित महिला का पति भी बीजेपी नेता है। बताया जा रहा है कि आरोपी पार्षद बीजेपी के बड़े नेताओं का करीबी है। फिलहाल खरोरा पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

लोहे की तार में सुखा रहा था कपड़े, करंट लगने से युवक की मौत, बचाने गई माँ और चाची गंभीर रूप से घायल

लोहे की तार में सुखा रहा था कपड़े, करंट लगने से युवक की मौत, बचाने गई माँ और चाची गंभीर रूप से घायल

 पेंड्रा। कोटमी चैकी क्षेत्र में करेंट के चपेट में एक ही परिवार के 3 लोग घायल हो गए। जिसमें 1 युवक की मौत हो गई तो वही युवक के माँ और चाची गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह पूरा मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का है

बताया जा रहा है कि युवक नितिन गुप्ता( nitin gupta) घर के बरामदे के पास तार में कपड़ा सुखा रहा था। इसी दौरान युवक करेंट के चपेट में आ गया। युवक की आवाज सुनकर युवक की मां चंचल गुप्ता और चाची मुक्ता गुप्ता मौके पर बचाने की कोशिश के दौरान खुद भी चपेट में आ गये। किसी प्रकार मां और चाची को लोगों ने बचा लिया।

युवक नितिन गुप्ता( nitin gupta) की मौत, मां और चाची बिलासपुर( bilaspur) लिये रिफर

हादसे के बाद सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां युवक नितिन गुप्ता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तो वहीं करेंट से झुलसे मां और चाची को सिम्स बिलासपुर के लिये रिफर कर दिया गया है।

CG NEWS : नक्सलियों की साजिश नाकाम, जवानों ने बड़ी मात्रा में IED किया बरामद

CG NEWS : नक्सलियों की साजिश नाकाम, जवानों ने बड़ी मात्रा में IED किया बरामद

 नारायणपुर : CG NEWS : छत्तीसगढ़ के घनोरा थाना इलाके में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। जवानों ने सर्चिंग के दौरान यहां 5 किलो IED बरामद किया है

ITBP और जिला बल की संयुक्त कार्रवाई के दौरान ओरछा मार्ग टेकानार में मिले 5 किलो का IED को बरामद कर डिफ्यूज कर दिया गया है। आशंका ये जताया जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

CG BIG NEWS : SP आवास पर तैनात सिपाही ने गोली मारकर की सुसाइड, मचा हड़कंप

CG BIG NEWS : SP आवास पर तैनात सिपाही ने गोली मारकर की सुसाइड, मचा हड़कंप

 बलरामपुर : CG BIG NEWS : जिले के एसपी आवास पर तैनात एक सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि सिपाही ने सुबह करीब 3 बजे खुद को गोली मारी है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में रहने वाले अभिषेक यादव साल 2020 बैच के सिपाही थे। जो पुलिस लाइन में तैनात थे। सोमवार की रात 12 से तीन बजे के बीच उनकी ड्यूटी एसपी आवास पर संतरी के लिए लगाई गई थी। रात में वह समय पर ड्यूटी करने पहुंचे। जहाँ उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

वहीं, रात में तीन बजे जब दूसरा सिपाही ड्यूटी करने वहां पहुंचा, तो सिपाही अभिषेक यादव की लाश को खून से लथपथ देख उसके होश उड़ गए। उसने आनन-फानन में मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी।

SP केशव कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। वहीं, ASP नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि अभिषेक यहां अकेला रहता था। उसके परिवार को जानकारी दी गई है। साथी पुलिस कर्मियों से भी जानकारी ली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरी घटना की जाँच में जुट गई है।

रेप मामले में पलाश चंदेल ने एफआईआर रद्द करने हाईकोर्ट में लगाई याचिका

रेप मामले में पलाश चंदेल ने एफआईआर रद्द करने हाईकोर्ट में लगाई याचिका

00 10 फरवरी को होगा मामले की सुनवाई, रायपुर से केस डायरी पहुंची जांजगीर
बिलासपुर। 
छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दुष्कर्म और अनुसूचित जातिजनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज एफआइआर को रद्द करने की मांग की है। याचिकाकर्ता ने कहा कि झूठी शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ झूठा मामला बनाया गया है। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा है कि जिस महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज की है वह शादीशुदा है। शादीशुदा महिला को शादी का झांसा कैसे कोई देगा। पुलिस ने इसकी तहकीकात क्यों नहीं की? पुलिस ने झूठी शिकायत के आधार पर एकतरफा जुर्म दर्ज कर दिया है। लिहाजा एफआईआर को रद्द की जाए।गौरतलब है कि रायपुर के महिला थाने में जांजगीर चांपा जिले की रहने वाली एक महिला ने नेता प्रतिपक्ष के बेटे पलाश चंदेल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
याचिकाकर्ता पलाश ने अधिवक्ता हरि अग्रवाल के जरिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। दायर याचिका में कहा है कि जिस महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाई है वह पहले से ही शादीशुदा महिला है। किसी शादीशुदा महिला को दोबारा कैसे शादी का झांसा दिया जा सकता है। अधिवक्ता का कहना है कि याचिका की लिस्टिंग हाईकोर्ट में हो गई है। 10 फरवरी को याचिका की सुनवाई होगी।
महिला थाने में रायपुर में मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने केस डायरी जांजगीर चांपा जिला भेज दिया है। प्रकरण की जांच जाजंगीर चांपा पुलिस कर रही है। बीते दिनों जांजगीर चांपा एसपी के निर्देश पर स्पेशल टीम ने नेता प्रतिपक्ष नरायण चंदेल के निवास स्थान पर दबिश देकर छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान पलाश घर में नहीं मिला। पलाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार खोजबीन कर रही है।

भू-अभिलेखों के जियो रिफरेंसिंग में प्रगति लाने मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

भू-अभिलेखों के जियो रिफरेंसिंग में प्रगति लाने मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

 0 गतिशक्ति योजना की एम्पावर्ड ऑफ सेक्रेटरी की बैठक सम्पन्न
रायपुर। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के अंतर्गत एम्पावर्ड ग्रुप ऑफ सेक्रेटरी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के स्टेट मास्टर प्लान में शामिल करने विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में भू-अभिलेखों के जियो रिफरेंसिंग की प्रगति की समीक्षा की गई। भू-अभिलेखों के जियो रिफरेंसिंग कार्य में प्रगति लाने के लिए राजस्व, सूचना एवं प्रौद्योगिकी और वित्त विभाग के अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए है। इसी तरह से प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के तहत वित्तीय सहायता पार्ट-2 के अंतर्गत डेटा सेंटर, एप्रोचिंग रोड, फूड पार्क, औद्योगिक क्षेत्र और वेयर हाउस की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि, उद्यानिकी, ऊर्जा, खेल एवं युवा कल्याण और वाणिज्य एवं उद्योग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों ने उनके विभाग के जीआईएस डाटा को गतिशक्ति पोर्टल में अपलोड करने की जानकारी दी। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए आयोजित बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, कृषि विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, राजस्व विभाग के सचिव श्री एन.एन.एक्का, छत्तीसगढ़ उद्योग विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री सारांश मित्तर, महिला बाल विकास के सचिव श्री भुवनेश यादव, वित्त विभाग की विशेष सचिव श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा सहित सूचना प्रौद्योगिकी, रेल्वे, हवाई अड्डा प्राधिकरण सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

डा. रमन के अनुपातहीन संपत्ति की जांच के लिए राज्यपाल के नाम कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

डा. रमन के अनुपातहीन संपत्ति की जांच के लिए राज्यपाल के नाम कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

रायपुर। डॉ. रमन सिंह एवं उनके परिवार के विरूद्ध अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की जांच हेतु अनुमति देने का आग्रह लेकर एक पत्र आज नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में सौंपा गया।
पत्र में कहा गया है कि वर्ष 1998 में कवर्धा से विधानसभा चुनाव में हारने के बाद डॉ. रमन सिंह कर्ज में डूबे हुये थे। वर्ष 2003 में मुख्यमंत्री बनने तक भी वे एक मध्यमवर्गीय संयुक्त परिवार के सदस्य ही थे। वर्ष 2008 में प्रथम बार विधानसभा चुनाव के दौरान डॉ. रमन सिंह द्वारा प्रस्तुत जानकारी के अनुसार उनके पास मात्र 1 करोड़ की कुल संपत्ति थी। जो वर्ष 2013 में बढ़कर 5 करोड़ तथा 2018 में 10.72 करोड़ रू हो गयी। इसी तरह रमन सिंह के पुत्र अभिषाक सिंह यानि अभिषेक सिंह द्वारा वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान जानकारी दी गई कि उनकी कुल संपत्ति 4.41 करोड़ की है। पूरे राज्य कि जनता जानती है कि पिता पुत्र द्वारा कोई ज्ञात व्यवसाय नही किया जाता है। उसके बाद भी उनकी संपत्ति में कई गुना बढ़त होना भ्रष्टाचार का प्रामाणिक उदाहरण है।
अभिषेक सिंह द्वारा कभी यह जानकारी नही दी गई कि उनके नाम पर गढ़ मुक्तेश्वर (उत्तराखण्ड) में करोड़ो का रिसार्ट था। जिसे उन्होने लोगों की आंख में धूल झोकने के लिये 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले अपनी पारिवारिक सदस्य के नाम पर ट्रांसफर कर दिया था। यह संपत्ति भी संभवत: डॉ. रमन सिंह द्वारा ही कय की गयी थी. क्योंकि अभिषेक सिंह की आय का कोई ज्ञात जरिया नहीं था। अभिषाक सिंह यानि अभिषेक सिंह 3 कंपनीयों के डायरेक्टर है, लेकिन प्रत्यक्षत: इन कंपनीयों द्वारा कोई कारोबार नहीं किया गया है। बल्कि ये कंपनिया केवल अवैध राशि को वैध करने का जरीया मात्र थी।
उक्त तथ्यों के साथ प्राप्त शिकायत की जांच में एसीबी द्वारा यह प्रारंभिक निष्कर्ष दिया गया है कि डॉ. रमन सिंह एवं उनके परिवार के विरूद्ध अनुपातहीन सम्पत्ति धारित करने के आरोप सत्य प्रतीत होते है। प्रकरण की विस्तृत जांच हेतु विधि के प्रावधानों के अनुरूप अनुमति हेतु महामहीम राज्यपाल को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। राज्यपाल महोदया से अनुरोध है कि राज्य की गरीब जनता के हितों को देखते हुये जांच हेतु अनुमति तत्काल प्रदान करने की कृपा करें।