CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ़ लोक साहित्य के पहले सत्र के अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ लोक साहित्य के पहले सत्र के अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

 रायपुर। State Level Youth Festival : छत्तीसगढ़ लोक साहित्य के पहले सत्र के अध्यक्ष डा.परदेशीराम वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। युवा महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन पहले सत्र में कहानी रचना एवं दूसरे सत्र में कविता पाठ का आयोजन होगा। युवा महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन पहले सत्र में कहानी रचना पाठ में 8 प्रतिभागी भाग लेंगे। युवा महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन दूसरे सत्र में कविता पाठ में 16 प्रतिभागी भाग लेंगे।महासमुंद के बंधु राजेश्वर खरे ने अपनी कहानी में शीर्षक माटी के आसरा का वाचन किया। कहानी में लाखन मंडल के भरे पूरे परिवार के बारे में बताया गया। लाखन मंडल के गुजर जाने के बाद उसके बेटे बिसरू के शराब और जुए की लत से बिगड़ने और संपत्ति को नही बचाने की बात पर केंद्रित रहा।

CG NEWS : गन्ने के खेत में लगी भीषण आग, काफी देर बाद पहुंची दमकल की टीम

CG NEWS : गन्ने के खेत में लगी भीषण आग, काफी देर बाद पहुंची दमकल की टीम

कोरबा. korba news  जिले से खबर हैं कि गन्ने के खेत मे अचानक आग लग गयी। आग की लपटें काफी ऊपर तक उठ रही थी। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नही हो पाया हैं।

आग अभी भी जारी हैं, लपटें तेजी से फैल रही है। बताया जा रहा हैं कि लगभग 40 एकड़ गन्ना की फसल आग की चपेट में है।

सूचना के काफी देर बाद दमकल की टीम पहुँची। दमकल और बोर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी हैं। किसान रमेश चन्द्रवंशी, जलसू और सीताराम सहित कई किसानों को लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। पांडातराई थाना के ग्राम रुसे की घटना हैं।

NIA की टीम ने इनामी महिला नक्सली को किया गिरफ्तार, तर्रेम मुठभेड़ में थी शामिल….

NIA की टीम ने इनामी महिला नक्सली को किया गिरफ्तार, तर्रेम मुठभेड़ में थी शामिल….

 बीजापुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई की है। 2021 में हुए इस मुठभेड़ में 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी और 30 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। एनआइए ने महिला नक्‍सली मड़काम उनगी उर्फ ​​कमला को बीजापुर जिले के भोपालपटनम इलाके से गिरफ्तार किया है।

एनआईए को सूचना मिली थी कि एक इनामी महिला नक्‍सली बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में छिपी हुई थी। इसके बाद बीजापुर के लिए तत्काल रायपुर से एनआईए टीम को भेजा गया। टीम ने महिला नक्सली को पकड़ लिया। पकड़ी गई महिला नक्सली को रविवार को जगदलपुर स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया था। 3 अप्रैल साल 2021 को तकरीबन 400 सशस्त्र माओवादियों ने बीजापुर जिले के तर्रेम पुलिस थाना क्षेत्र में टेकलगुडियाम गांव के पास सुरक्षा बल के जवानों पर हमला कर दिया था। इसमें नक्सलियों ने बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया था। इस हमले में 22 जवान शहीद हो गए थे और 30 से ज्यादा घायल हुए थे। माओवादियों ने हमले के बाद जवानों के हथियार और गोला-बारूद लूट लिए थे। जबकि कोबरा के एक कमांडो राकेश्वर सिंह मन्हास का अपहरण कर लिया था, जिसे बाद में रिहा कर दिया गया।

NAI कर रही थी जांच…

इस मामले में तर्रेम पुलिस थाना में 5 जून 2021 को एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस को एनआईए को सौंप दिया गया था। इसके बाद एनआईए ने 5 जून को दोबारा मामला दर्ज किया था। इस मामले में एनआईए ने 23 लोगों के खिलाफ जगदलपुर की विशेष न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी।

CG NEWS : ठेकेदार ने नहीं बनाई सड़क, कलेक्टर की अनुशंसा पर, निविदा निरस्त

CG NEWS : ठेकेदार ने नहीं बनाई सड़क, कलेक्टर की अनुशंसा पर, निविदा निरस्त

 दंतेवाड़ा : CG NEWS : मोलसनार से उडेला सड़क निर्माण को लेकर समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के सबंध में जानकारी देते हुए कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने बताया कि मोलसनार से उदेला सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु विगत 06 अक्टूबर 2018 को अनुबंध किया गया था। अनुबंध पश्चात् 4 वर्ष से अधिक समय होने के बाद भी ठेकेदार द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किया जा सका है।

ठेकेदार की अरुचि व कार्य में अत्यधिक की सूचना मिलते ही नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अनुबंध को निरस्तीकरण हेतु कलेक्टर की अनुमोदन सहित अनुशंसा पत्र दिनांक 28.12.2022 अधिक्षण अभियंता को प्रेषित किया गया है विगत 25 जनवरी 2023 को अधिक्षण अभियंता द्वारा पैकेज क्रमांक सीजी -03-206 को निरस्त करने की अनुमति प्रदान की गई है। तथा तदनुसार अनुबंध निरस्त कर दिया गया है तथा उक्त प्रकरण में अपूर्ण अंतिम देयक कर राशि राजसात करने एवं सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराने हेतु पुनः निविदा हेतु बी.ओ. क्यू तैयार करने की कार्यवाही प्रक्रियारत है । जल्द ही विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर निविदा आमंत्रित किया जाएगा व सड़क निर्माण पूर्ण किया जाएगा।

CG NEWS : स्कूल में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करता था शिक्षक, हुआ गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड

CG NEWS : स्कूल में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करता था शिक्षक, हुआ गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड

 रायपुर : CG NEWS : आरंग विकासखंड के शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला चंदखुरी फार्म में नाबालिक छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक बृजलाल वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं मामले में शिक्षा विभाग रायपुर ने कार्यवाही करते हुए आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

CG NEWS: Teacher used to molest minor girl students in school, arrested, suspended by education department

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक स्कूली छात्राओं को काम के बहाने स्कूल परिसर के बरामदे में अकेले बुलाकर उनसे छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता था. इसकी शिकायत छात्राओं ने स्कूल की प्रधान पाठक से की. प्राचार्य की शिकायत पर मंदिर हसौद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध धारा 354,12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. मामले में संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग रायपुर ने आरोपी शिक्षक बृजलाल वर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.

 

IND vs NZ 2nd T20 : रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से जीती टीम इंडिया, सीरीज में 1-1 से की बराबरी

IND vs NZ 2nd T20 : रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से जीती टीम इंडिया, सीरीज में 1-1 से की बराबरी

 IND vs NZ 2nd T20 : टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय टीम 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज़ सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए थे। वहीं भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 19.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया।

इस रोमांचक जीत में सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंद में एक चौका की मदद से 26 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. वहीं  कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी शानदार बैटिंग करते हुए  20 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाये।

U-19 World Cup 2023 : CM बघेल और खेल मंत्री ने टीम इंडिया को विश्व कप जीतने पर दी शुभकामनाएं

U-19 World Cup 2023 : CM बघेल और खेल मंत्री ने टीम इंडिया को विश्व कप जीतने पर दी शुभकामनाएं

 रायपुर : U-19 World Cup 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम को पहला टी-20 विश्व कप जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है यह देश के लिए गौरव का क्षण है। महिला खिलाडियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यादगार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने उम्दा प्रदर्शन से पूरे देश का दिल जीत लिया है।

CM Bhupesh Baghel Wishes U19 Women's Team

उल्लेखनीय है कि भारत ने पहले अंडर-19 विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा कर जीत लिया। साउथ अफ्रीका के पोचेस्ट्रूम स्थित स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी और इंग्लैंड को 17.1 ओवर में 68 रन पर ऑल आउट कर दिया। 69 रन का टारगेट भारत ने 14 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया।

 
VIRAL NEWS : कालेज में दो लड़कियों ने जमकर चलाये लात-घूसे, बाल पकड़कर की एक दूसरे की पिटाई…

VIRAL NEWS : कालेज में दो लड़कियों ने जमकर चलाये लात-घूसे, बाल पकड़कर की एक दूसरे की पिटाई…

 बालोद: बालोद जिला में कालेज छात्राओं के बीच मारपीट का विडियों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। जिले के एक बड़े कॉलेज में अचानक दो युवतियों में जमकर लात घुसे चलने लगे. कॉलेज में जैसे ही इन दोनों को लड़ते देखा तो दोनों युवतियों को छुड़ाने के लिए लड़के सामने आए. लेकिन बहुत देर तक दोनों में झगड़ा चलता रहा और लात घुसे चलते रहे. दोनों एक दूसरे को बाल खींच-खींचकर मारते रहे. बाद में दोनों ने अपनी गलती मानते हुए प्रिंसिपल से माफी मांगी।

वीडियो बीते मंगलवार का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया में ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. हालांकि इस मामले में थाने में कोई शिकायत नहीं हुई है. इस वजह से पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है. पूरे मामले में अब कॉलेज प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है।

पूरा घटनाक्रम बालोद के कोतवाली थानांतर्गत घनश्याम सिंह गुप्त कालेज का बताया जा रहा हैं। यहां पड़ने वाली दो लड़कियां किसी बात को लेकर आपस में लड़ गयी। दोनों के बीच पहले विवाद हुआ और फिर विवाद बढ़ने पर दोनों ने एक दूसरे का बाल पकड़कर मारपीट करना शुरू कर दिया। कालेज कैम्पस में शुरू हुए इस मारपीट का कुछ छात्रों ने विडियों बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। वायरल विडियों में दोनों लड़कियां एक दूसरे के बाल खींचकर बुरी तरह से मारपीट करती नजर आ रही हैं।

इस घटना की जानकारी के बाद कालेज प्रबंधन द्वारा दोनों लड़कियों को जमकर फटकार लगाया गया। जिसके बाद दोनों लड़कियों ने अपनी इस गलती के लिए मांफी मांगी हैं। कालेज के प्रिसिंपल ने मारपीट की ये घटना कालेज स्तर पर ही समझाईश के बाद समाप्त कर लिये जाने की जानकारी दी हैं। पुलिस में इस मारपीट को लेकर कोई शिकायत दर्ज नही करायी गयी हैं।

प्रशासनिक टीम की छापामार कार्रवाई, 16 हजार से ज्यादा बारदाना जब्त

प्रशासनिक टीम की छापामार कार्रवाई, 16 हजार से ज्यादा बारदाना जब्त

 कोरिया। धान खरीदी को व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने प्रशासनिक दल द्वारा लगातार समितियों और उपार्जन केंद्रों की निगरानी की जा रही है और किसी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर त्वरित कार्यवाही भी की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में बीते शनिवार को तहसीलदार बैकुंठपुर मनहरण सिंह राठिया और उनकी टीम ने छापामार कार्यवाही कर अलग अलग जगह से अवैध रूप से भंडारित बारदानों को जप्त किया।

गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर तहसीलदार बैकुंठपुर के साथ हल्का पटवारी गिरजापुर योगेश गुप्ता, संजय सूर्यवंशी, रानु कुर्रे, शकुंतला सिंह की टीम द्वारा गिरजापुर समिति के कर्मचारियों के अलग-अलग ठिकानों पर छापामार कार्यवाही की गई। जिसमें उमेश देवांगन, दिनेश कुशवाहा, ईश्वर साहू, उमेश कुशवाहा के घर से अवैध भंडारित बारदाने जप्त किये गए। इन सभी ठिकानों से 16 से अधिक बारदाना जप्त किया गया है। पंचनामा और प्रतिवेदन अगली कार्यवाही के लिए भेजा गया है। बता दें कि पूर्व में भी धान खरीदी से संबंधित शिकायतों पर त्वरित एक्शन लेते हुए प्रशासनिक दलों द्वारा उचित कार्यवाही की गई है। जिसमें धान के अवैध भंडारण और परिवहन जैसे मामले शामिल हैं। धान खरीदी को प्रभावित करने वालों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्‍टरों को दी चेतावनी, राजस्व प्रकरणों में हुई देरी तो होगी कार्रवाई

सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्‍टरों को दी चेतावनी, राजस्व प्रकरणों में हुई देरी तो होगी कार्रवाई

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने के प्रदेश भर के सभी कलेक्टरों को सख्त हिदायत दी है कि अगर किसी भी तरह की राजस्व प्रकरण में लेटलतीफी हुई तो कार्रवाई की जाएगी। सीएम बघेल ने तीखी नाराजगी जताई है। उन्होंने दो टूक निर्देश दिए हैं कि राजस्व प्रकरणों में देरी पाए जाने पर सीधे कलेक्टरों पर कार्रवाई होगी। इस बाबत मुख्य सचिव को मुख्यमंत्री ने सीधी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो टूक कह दिया है कि राजस्व प्रकरणों में किसी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तमाम राजस्व प्रकरणों के त्वरित निपटान के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश जारी कर कहा है कि जिस तरह की देरी राजस्व प्रकरणों में हो रही है, वह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व प्रकरणों की समीक्षा मुख्यमंत्री फरवरी के आखिरी सप्ताह में करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस बाबत कहा है कि नामांकन, सीमांकन और डायवर्सन समेत तमाम राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी और गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई भी होगी।

CG NEWS : जेल से छूटे आरोपी ने ऑटो चालक पर किया जानलेवा हमला, ऑटो में की तोड़फोड़

CG NEWS : जेल से छूटे आरोपी ने ऑटो चालक पर किया जानलेवा हमला, ऑटो में की तोड़फोड़

 भिलाई। भिलाई में एक ऑटो चालक पर जेल से छूटे लूट के आरोपी ने बीच सड़क पर हमला कर दिया। आरोपी ने ऑटो में भी तोड़फोड़ की और पीड़ित पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। ऑटो चालक जब घायल अवस्था में छावनी थाने शिकायत दर्ज करने पहुंचा तो पुलिस ने खुर्सीपार का केस बताकर शिकायत नहीं दर्ज की। इसके बाद आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। एसपी से शिकायत की तब जाकर छावनी पुलिस ने मामला दर्ज किया।

बताया जा रहा है कि, कैंप-1 सुभाष चौक प्रगति नगर निवासी अमन सिंह ऑटो चलाने का काम करता है। रविवार शाम वो सवारी छोड़ने खुर्सीपार गया था। वहां से लौटते समय खुर्सीपार गेट के पास आदतन अपराधी ईश्वर सिन्हा व उसके साथियों ने ऑटो रुकवाया।अमन ने ऑटो नहीं रोका तो इससे ईश्वर व उसके साथियों ने उसका पीछा किया। वो लोग उसका पीछा करते हुए पावर हाउस तक आए और नेशनल हाईवे में छावनी थाने के सामने उसे रोक लिया।

ईश्वर ने गाली गलौज करते हुए सड़क पर बड़ा पत्थर अमन के मुंह पर मारा, ईश्वर के साथियों ने ऑटो में तोड़फोड़ की और चाकू निकालकर उस पर हमला भी किया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल हालत में अमन छावनी थाने पहुंचा, लेकिन वहां पुलिस ने उसकी एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि ममला खुर्सीपार थाना है तो वहीं शिकायत दर्ज कराओ। बाद में आप पार्टी के दबाव और विरोध के बाद छावनी पुलिस ने मामला दर्ज किया।

आरोपी ईश्वर सिन्हा पुलिस रिकार्ड में पुराना अपराधी है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। कुछ महीने पहले ही वो वो लूट के मामले में जेल गया था और हाल ही में जमानत में बाहर आया था। इसके बाद उसने फिर से आटो चालक के साथ मारपीट व लूट की नीयत से हमला किया।

BIG NEWS : स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल

BIG NEWS : स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल

 CM Bhupesh Baghel त्रिपुरा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है। पार्टी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 40 नेताओं को जगह मिली है। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही इस सूची में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है।

 
 

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का बयान

इस पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पूरे कांग्रेस में एक ही परिवार है। कुछ लोग ही हर बार स्टार प्रचारक बनते हैं। BJP के पास नेताओं की लंबी फेहरिस्त है। त्रिपुरा स्टार प्रचारकों की लिस्ट में छग BJP से कोई नहीं है।

 
 

गौरतलब है कि चुनाव आयोग की ओर से 18 जनवरी को घोषित त्रिपुरा विधानसभा चुनाव कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। त्रिपुरा विधानसभा के लिए चुनाव 16 फरवरी को होगा, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे।

 
 

जारी सूची में इन नेताओं के नाम शामिल

 
 

इस सूची में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे, सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियांका गांधी, प्रदेश प्रभारी अजय कुमार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल, अधीर रंजन चौधरी, मुकुल वासनिक, सुखविंदर एस सुक्खू, सुदीप रॉय बर्मन, अब्दुल खालिक, सचिन पायलट, मोहम्मद अजहरुद्दीन, अरविंदर सिंह लवली, दीपा दास मुंशी, विजेंद्र सिंह, बी.वी.श्रीनिवास, नेट्टा डिसूजा समेत 22 अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।

 

छत्तीसगढ़ के इन 6 IAS अधिकारियों का होगा प्रमोशन, एक का मामला अटका

छत्तीसगढ़ के इन 6 IAS अधिकारियों का होगा प्रमोशन, एक का मामला अटका

 रायपुर। CG IAS PROMOTION : छत्तीसगढ़ में 2007 बैच के 6 IAS की पदोन्नति का रास्ता पूरी तरह से साफ़ हो गया है। चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन की अध्यक्षता में सेक्रेटरी प्रमोट करने मंत्रालय में डीपीसी की बैठक हुई थी जिसमे सात में से छह अफसरों को सचिव बनाने के लिए हरी झंडी दे दी गई है । सिर्फ 1 IAS की पदोन्नति का मामला अटक गया है। आईएएस अधिकारी जनकराम पाठक का सनिष्ठा प्रमाण पत्र नहीं होने की वजह से उनके प्रमोशन पर विचार नहीं किया गया।

दरअसल, जनक राम के खिलाफ जांजगीर कलेक्टर रहते दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। केस अभी पूरी तरह से ख़त्म नहीं हुआ है। डीओपीटी के साफ निर्देश है कि रेप, पास्को, गबन जैसे अपराधिक प्रकरण होने पर सनिष्ठा प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा और उसके बिना प्रमोशन नहीं होता है।

सेक्रेटरी प्रमोट होने वाले छह आईएएस अधिकारियों में से केसी देव सेनापति डेपुटेशन पर हैं। सेनापति का सेंट्रल डेपुटेशन है मगर पोस्टिंग डायरेक्टर जनगणना के तौर पर रायपुर में ही है। शम्मी आबिदी डायरेक्टर ट्राईबल, हिमशिखर गुप्ता स्पेशल सिकरेट्री स्वतंत्र प्रभार सहकारिता और वाणिज्यिक कर, मोहम्मद कैसर हक मनरेगा आयुक्त और यशवंत कुमार रायपुर डिवीजनल कमिश्नर हैं।

बसव राजू होम स्टेट डेपुटेशन पर कर्नाटक में थे। छह आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन के बाद छत्तीसगढ़ में सचिवों की संख्या और बढ़ जाएगी। बताया जा रहा है कि इन सभी की फ़ाइल सीएम के पास भेज दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुमोदन के बाद वे सभी पदोन्नत हो जाएंगे।

भाजपा बलात्कारी बचाओ में लगी हुई है : कांग्रेस

भाजपा बलात्कारी बचाओ में लगी हुई है : कांग्रेस

 रायपुर। राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र के ऊपर आदिवासी लड़की से रेप के आरोप लगे हैं। एफआईआर दर्ज हुआ है और पीड़िता ने अनुसूचित जनजाति आयोग के समक्ष बयान दर्ज कराये हैं। इसके बाद भी भाजपा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे का बचाव कर रही है। पीड़िता के बारे में भाजपा की कोई संवेदना नहीं है।

भाजपा नेता प्रतिपक्ष के बचाव के लिये एक राजनैतिक दल की मर्यादा को लांघ रही है। भाजपा को आदिवासी पीड़िता से कोई मतलब नहीं पूरी पार्टी एक बलात्कारी के पीछे खड़ी है। भाजपा के नेता अपराधी को संरक्षण देने का काम कर रहे है। दुराचारी कोई भी हो किसी का भी पुत्र हो अपराधी पर कार्यवाही हो रही तो भाजपा तिलमिला क्यों रही है? पहले रमन सिंह फिर रामविचार नेताम, भाजपा अध्यक्ष अरुण साव अब बृजमोहन अग्रवाल बलात्कारी के पक्ष में बयान दे रहे है। क्या भाजपाई कानून से बड़े हो गये है? बृजमोहन बतायें वे किस बात की चुनौती दे रहे है? उन्होंने ऐसा क्या अपराध किया जिस पर वे खुद पर एफआईआर का चैलेंज कर रहे है? क्या तीन-चार बार मंत्री, विधायक बन जाने से वे कानून से बड़े हो गये है? वे अपराध करें उन पर भी एफआईआर दर्ज होगा। यह भूपेश बघेल की सरकार है गलत करने पर अपने पिता को भी नहीं बख्शा, बृजमोहन क्या चीज है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बतायें नेता प्रतिपक्ष का बेटा बलात्कार करता है, पीड़िता खुद रिपोर्ट दर्ज कराती है, प्रेस कांफ्रेंस कर खुद की आप बीती अपनी जुबानी कहती है इसके किस बात का षड़यंत्र है? भाजपा षड़यंत्रपूर्वक एक बलात्कारी को बचा रही है जो उनके दल का नेता है तथा नेता प्रतिपक्ष का पुत्र है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगती है और बेटियों के साथ हुए दुराचार की घटना में शामिल भाजपा नेताओं को बचाने के लिए झंडा लेकर सड़कों पर आंदोलन करती है। पीड़िता को डराती, धमकाती है और कानून को अपना काम करने नहीं देती है।उन्नाव, कठुवा की घटना पूरा देश ने देखा है कैसे भाजपा के नेता झंडा लेकर बलात्कारियों को बचाने सड़कों पर उतरे थे। छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह से लेकर भाजपा के बड़े नेता एक बलात्कारी के लिए वोट मांग रहे थे उनकी जयकारा लगा रहे थे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि असल मायने में बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित भाजपा नेताओं के कारण हैं गुजरात में जिस प्रकार से भाजपा की सरकार ने 11 सजायाफ्ता बलात्कारियों को रिहा किया है उससे बलात्कार जैसी घटनाओं की सोच रखने वाले घृणित मानसिकता के लोगों को बल मिला है भानुप्रतापपुर के उपचुनाव में भाजपा ने बलात्कारी को टिकट देकर बेटियों को डराने का काम किया था जंतर मंतर में पहलवान बेटियां भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है दुर्भाग्य की बात है जिन बेटियों को मोदी सरकार संरक्षण देने का वादा कर रहे थे उन्हीं बेटियों की शिकायत पर पीएमओ ने अब तक कार्यवाही नहीं की है।

हाथ मिलाकर लोग मोदी सरकार की तानाशाही से उत्पन्न पीड़ा बता रहे : मोहन मरकाम

हाथ मिलाकर लोग मोदी सरकार की तानाशाही से उत्पन्न पीड़ा बता रहे : मोहन मरकाम

 रायपुर। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन शनिवार को लगभग 9 हजार किलोमीटर का सफर तय किया। इस दौरान लोग कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं से हाथ मिला कर मोदी सरकार की नाकामी वादाखिलाफी और तानाशाही रवैया के चलते उत्पन्न हुई रोजगार संकट बढ़ती महंगाई पेट्रोल डीजल की लूट खाद्य सामग्रियों में लगाई गई जीएसटी के साथ अन्य समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं।

रायपुर शहर, रायपुर ग्रामीण, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव शहर, राजनांदगांव ग्रामीण, कवर्धा, जगदलपुर शहर, बस्तर ग्रामीण, सुकमा, नारायणपुर, कोण्डगांव, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, बिलासपुर शहर, बिलासपुर ग्रामीण, गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही, मुंगेली, कोरबा शहर, कोरबा ग्रामीण, जांजगीर चांपा, रायगढ़ शहर, रायगढ़ ग्रामीण, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया सहित सभी ब्लाको में हाथ से हाथ से जोड़ो यात्रा हुई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद देश का हर वर्ग पीड़ित है। अच्छे दिन का सपने दिखाकर जो लोगों के आवश्यक वस्तुओं पर ट्रैक्स लगाकर वसूली की जा रही है। इससे लोगों के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा है। रसोई गैस के महंगे दाम पेट्रोल डीजल पर लूट, रोजगार की गंभीर संकट से जनता हताश और परेशान है। किसान भी मोदी सरकार के वादा को याद कर दुखी मन से कह रहे हैं कि किसानों की जो आय बढ़ाने का वादा किया गया था वह आये तो बढा नहीं बल्कि किसानों का खर्चा चार गुना बढ़ गया हैं। फसल लगाने की लागत मूल्य में वृद्धि हो गई है और मोदी सरकार वादा अनुसार फसलों का समर्थन मूल्य नहीं दे रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार की नाकामियों पर पर्दा करने के लिए जो भाजपा के अनुषांगिक संगठनों ने और कुछ ट्रोल गैंग ने जो भय का वातावरण तैयार किया है। इससे लोग खुलकर अपनी पीड़ा व्यक्त नहीं कर पा रहे थे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से हाथ मिला कर मोदी सरकार से पीड़ित जनता अब खुलकर अपनी बात को रख रही है और मोदी सरकार की नाकामी के विरोध में अपनी आवाज बुलंद कर रही है।

छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति का मोदी ने बढ़ाया मान : साव

छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति का मोदी ने बढ़ाया मान : साव

 रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के तीन कलाकारों को एक साथ पद्म पुरस्कार के लिए चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को सम्मान मिला है।

उन्होंने तीनों कला साधकों को बधाई देते हुए कहा कि जेल में निरुद्ध लोगों को काष्ठ कला सिखाकर उनकी नकारात्मक सोच को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने का अद्भुत कार्य कर रहे काष्ठ शिल्पी अजय कुमार मंडावी, कला के क्षेत्र में डोमार सिंह कुंवर और पंडवानी के माध्यम से लोक चेतना जागरण में रत गायिका उषा बारले को पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित करने पर  हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने छत्तीसगढ़ की तीन महान कला विभूतियों को पद्म पुरस्कार से विभूषित करने के लिए चयनित किया।

छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को वृहद स्तर पर मान्यता देकर प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ वासियों को यह अनमोल उपहार दिया है। हमारे इन कलाकारों को पद्म पुरस्कार से राज्य के सभी कलाकारों को प्रेरणा मिलेगी। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ संस्कृति के बहुतेरे पद्म भारत के सामने हमारी कला संस्कृति का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अग्रसेन महाविद्यालय में लायब्रेरी का हुआ आटोमेशन

अग्रसेन महाविद्यालय में लायब्रेरी का हुआ आटोमेशन

 रायपुर । अग्रसेन महाविद्यालय में शनिवार से पुस्तकालय की सभी गतिविधियां आटोमेशन के जरिये  नियंत्रित होने लगी हैं। इसके लिए पुस्तकालय में कोहा सॉफ्टवेयर को इंस्टाल किया गया है। इसके माध्यम से पुस्तकालय में उपलब्ध सभी किताबों की सूची तथा वर्तमान समय में किसी विद्यार्थी या शिक्षक को दी गई किताबों की अद्यतन जानकारी भी कंप्यूटर पर मिल जाएगी। इसके अलावा भी इस सॉफ्टवेयर के अनेक लाभ हैं।

इस प्रक्रिया का विधिवत शुभारम्भ करते हुए महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वीके अग्रवाल ने कहा कि संचार और सूचना क्रांति के आधुनिक दौर में पुस्तकालय से पुस्तक प्राप्त करने और लौटाने तथा पुस्तकालय में बैठकर वाचन करने सहित सभी गतिविधियों का रिकार्ड रखना सुगम हो गया है। सॉफ्टवेयर ने इसे बेहद आसान कर दिया है। पहले इन सभी प्रक्रियाओं के लिए रजिस्टर में प्रत्येक पाठक का विवरण दर्ज करना पड़ता था, जो कि समय खर्च करने वला दुरूह कार्य माना जाता था। किन्तु आज कोहा सॉफ्टवेयर ने पुस्तकालय की सारी प्रक्रिया को एक क्लिक पर समेट दिया है।


 

इस प्रक्रिया को उपयोगी बताते हुए प्राचार्य डॉ युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि नैक के मापदंडों में भी अब लायब्रेरी का आटोमेशन अनिवार्य किया गया है, ताकि सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध हो सके। एडमिनिस्ट्रेटर प्रो अमित अग्रवाल ने बताया कि इस सॉफ्टवेयर से कौन पाठक कितनी देर तक पुस्तकालय में उपस्थित रहता है और कौन-कौन सी किताब पढ़ चुका है- यह जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी। उन्होंने इस सॉफ्टवेयर के अन्य अकादमिक उपयोग के विषय में भी विस्तार से बताया।  

पुस्तकालय प्रभारी देवेन्द्र यादव तथा पुस्तकालय सहायक षष्ठी पाण्डेय ने बताया कि जल्द ही महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों को एक लॉग-इन आईडी दी जाएगी, जिसे खोलते ही उनके द्वारा साल भर में ली गई सभी किताबों और पुस्तकालय में बिताये गए समय सहित अन्य गतिविधियों का विवरण प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने इस सॉफ्टवेयर के अनेक दीर्घकालिक लाभ भी बताये।    

 

 

BREAKING : बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों का तबादला, एसएसपी अग्रवाल ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING : बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों का तबादला, एसएसपी अग्रवाल ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर। राजधानी रायपुर में एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें आजाद चौक और तेलीबांधा थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया गया है।

एसएसपी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक बृजेश कुशवाहा गुढ़ियारी से उरला, एलेक्जेंडर किरो कबीर नगर से गुढ़ियारी, उमेंद्र टंडन कोतवाली से तेलीबांधा, लखनलाल पटेल पुरानी बस्ती से कोतवाली, नितेश ठाकुर मोहदापारा से आजाद चौक, मुकेश सिंह पंडरी से पुरानी बस्ती, लालमन साव टिकरापारा से मोहदापारा और अमित कश्यप एसीसीयू से थाना कबीर नगर प्रभारी बनाए गए हैं।

देखें आदेश 

बारात में मारपीट और चाकूबाजी : दो युवक घायल, 6 आरोपी गिरफ्तार

बारात में मारपीट और चाकूबाजी : दो युवक घायल, 6 आरोपी गिरफ्तार

 तिल्दा-नेवरा। BRAKING NEWS : जनवरी से शादियाँ शुरू हो चुकी है। तिल्दा-नेवरा में शादी-व्याह का कुछ ऐसा ही माहौल था। परन्तु एक ऐसी घटना घटी, जिससे शादी का माहौल ही बदल गया। आये हुए बारातियों में अचानक से मारपीट और चाकूबाजी शुरू हो गई। दोनों युवक को गंभीर अवस्था में रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में रिफर किया गया। यह पूरा मामलानेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम टंडवा का है।पुलिस ने अपराध धारा 307 ipc बलवा सहित अपराध पंजीबद्व किया। भूमिया गांव से टंडवा में निषाद समाज मे शादी समारोह में बाराती आये थे। बारात में DJ की धुन में डांस करते समय हुई थी धक्का मुक्की में बहस बहुत ज्यादा बढ़ गया। मारपीट और चाकू चलने लगे। सभी आरोपी तिल्दा क्षेत्र के बताएं जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपीगण-

पुलिस ने एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
गिरफ्तार किये गये आरोपियों में राकेश पटेल, रोशन निषाद, टिक्कू कुमार बारले, पिक्कू यादव, देवेन्द्र निषाद आदि शामिल है।

आईएएस और आईपीएस के ट्रांसफर को लेकर पूर्व मंत्री अग्रवाल का बड़ा बयान, कहा- ये सरकार दुकान खोल कर रखी है…

आईएएस और आईपीएस के ट्रांसफर को लेकर पूर्व मंत्री अग्रवाल का बड़ा बयान, कहा- ये सरकार दुकान खोल कर रखी है…

 रायपुर। राज्य सरकार ने शुक्रवार को बड़ी संख्या में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। जिसमें 13 आईएएस अफसर और 8 आईपीएस अफसरों के नाम शामिल हैं। वहीं अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा हुए कहा है कि सरकार दुकान खोल कर रखी है, जो जितना भाव देगा वह उतने अच्छे जिले में जाएगा।

पूर्व मंत्री और भाजपा वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पहली बार थोड़ी हो रहा है। छत्तीसगढ़ में तो ये सरकार दुकान खोल कर रखी है और उस दुकान में जो जितना भाव देगा वो उतने अच्छे जिले में जाएगा, उतना ज्यादा भ्रष्टाचार के लिए उसे छूट होगी। बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि यह सरकार तो अब चला चली की बेला में है…. यह लोग लूटपाट कर जाने की तैयारी कर रहे हैं।

नए जिला मनेंद्रगढ़ के कलेक्टर और एसपी दोनों के बदले जाने को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कोई काम नहीं है अब नए जिले में लालच दिया होगा कि अभी हम बजट में नए जिले के लिए शेनशन करेंगे, कौन ज्यादा दे सकता है उसकी पोस्टिंग कर दी गई होगी।

बजट चर्चा को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बजट है ही नहीं तो चर्चा क्या करेंगे। पिछले बजट का 50% खर्च नहीं हुआ है। विभागों के कामों के लिए पैसा शेंसन नहीं कर रहे हैं सिंचाई सुविधा किसानों को नहीं मिल रही है तो खाली हो बजट चर्चा जो है वह नाम के लिए है। अभी बजट देंगे उसको जून-जुलाई तक शेंसन नहीं करेंगे चुनाव आ जाएगा टेंडर नहीं होंगे तो खाली यह सरकार पब्लिसिटी, लोगों की भावनाओं का दोहन करना कर रही है लेकिन अब जनता समझ गई है।

Transfer Breaking : बड़ी संख्या में हुआ नगर निगम अधिकारियों तबादला, आदेश हुआ जारी…

Transfer Breaking : बड़ी संख्या में हुआ नगर निगम अधिकारियों तबादला, आदेश हुआ जारी…

 भिलाई: नगर पालिक निगम भिलाई के कमिश्नर पूरी टीम को बदल रहे हैं। दो दिन पहले जारी किए गए तबादला आदेश के बाद उन्होंने 27 जनवरी को फिर से 22 अधिकारी कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है। उन्होंने जहां 22 कर्मचारियों का तबादला किया, वहीं 9 उप अभियंताओं को नवीन पदस्थापना भी दी है।

भिलाई निगम के पीआरओ प्रवीण सार्वा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही वाहन चालकों का तबादला आदेश निकाला गया था। निगम आयुक्त द्वारा टेबल रोटेशन के तहत सभी अधिकारी कर्मचारियों को नवीन कार्य की जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि तीसरी सूची और चौथी सूची में लंबे अरसे से एक ही विभाग में पदस्थ कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी हुआ है।

जारी आदेश के तहत जोन क्रमांक 3 में कार्यरत उप अभियंता प्रिया करसे को जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर, रीमा जंभुलकर उप अभियंता को जोन क्रमांक 4 से जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर, श्वेता महिश्वर उप अभियंता को जोन क्रमांक 5 से जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर, शंकर सुमन मरकाम उप अभियंता को जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर से जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर, विजेंद्र गुप्ता उप अभियंता को जोन क्रमांक 5 से जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर, चंदन निर्मल उप अभियंता को जोन क्रमांक 2 से जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर, कृष्ण कुमार जंघेल उप अभियंता को जोन क्रमांक 3 से जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर, श्वेता वर्मा उप अभियंता को जोन क्रमांक 1 से जोन क्रमांक 5 सेक्टर 6 कार्यालय तथा नितेश मेश्राम उप अभियंता को जोन क्रमांक 4 से जोन क्रमांक 5 सेक्टर 6 कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

निगम आयुक्त ने 22 कर्मचारियों को विभिन्न शाखा में पदस्थ किया है। ये लोग लंबे समय से एक ही विभाग में कार्यरत थे। अब यह कर्मचारी नवीन विभागों में काम करेंगे। जारी आदेश के तहत तिलक वर्मा कार्य सहायक ग्रेड 2 को प्रथम अपीलीय शाखा, देवेंद्र कुमार वर्मा स्टेनोग्राफर को अधीक्षण अभियंता कक्ष, भुनेश्वरी तिवारी स्वच्छता पर्यवेक्षक को काउंटर शाखा, दिलीप कुमार कुर्वे तकनीकी सहायक को लेखा शाखा, अशोक कश्यप तकनीकी सहायक को उपायुक्त दो कक्ष, प्रकाश गड़पायले डाटा एंट्री ऑपरेटर को डाटा सेंटर विभाग, हरीश कुमार ओझा हेल्पर/क्लीनर को राजस्व विभाग, दामोदर सिंह वर्मा कार्य सहायक ग्रेड 2 को जोन क्रमांक एक नेहरू नगर, डी रवि सहायक ग्रेड 3 को जोन क्रमांक एक नेहरू नगर, बंछोर लाल कोसरे कार्य सहायक ग्रेड 2 को भवन संधारण विभाग, श्रीकांत यादव वार्ड प्यून को राजस्व विभाग, चौधरी महानंद चौकीदार को भवन अनुज्ञा शाखा, रामप्रवेश कार्य सहायक ग्रेड 2 को अधीक्षण अभियंता कक्ष, जलजा अचारी स्वच्छता पर्यवेक्षक को जन स्वास्थ्य विभाग, नीति लता विश्वकर्मा पंप सहायक को जन सूचना विभाग, सुनीता पाहुरकर पंप सहायक को जन स्वास्थ्य विभाग, सरोज कनोजे प्रोसेस सर्वर को स्टेनो टू आयुक्त कक्ष, नसरून निशा सहायक ग्रेड 2 को काउंटर शाखा, शाहीन बेगम पंप सहायक को काउंटर शाखा, जयंत्री ठाकुर फील्ड वर्कर को काउंटर शाखा, शशीकांत तोमर पंप सहायक को काउंटर शाखा तथा लीला लहरी सहायक ग्रेड 3 इनको जनगणना विभाग में पदस्थ किया गया।

गर्लफ्रेंड को बंधक बना बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, पुलिस ने दरिंदों को किया गिरफ्तार…

गर्लफ्रेंड को बंधक बना बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, पुलिस ने दरिंदों को किया गिरफ्तार…

 कोंडागांव : एक युवती के साथ उसके प्रेमी और तीन अन्य दोस्तों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया हैं। लड़की के बॉयफ्रेंड ने लड़की को 24 घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ हैवानियत कर अपने हवस का शिकार बनाया गया। आरोपियों के कब्जे से छुटने के बाद पीड़िता ने इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने इसमें शामिल सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। घटना कोंडागांव जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं।

जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी को गैंगरेप पीड़ित युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई। युवती ने पुलिस को बताया कि जिले के देवडोबरा का रहने वाला राजेश सोरी से उसकी गहरी दोस्ती थी। 24 जनवरी की रात राजेश उसके घर आया था। शादी में जाने की बात कहकर वह उसे घर से अपनी बाइक में बिठाकर शादी समारोह में जाने के लिए निकला था। इसी बीच झांसे में लेकर गांव में ही स्थित अपने खेत में आरोपी राजेश गर्लफ्रेंड को लेकर चला गाया।

जहां खेत में बने मचान पर उसने लड़की के साथ रेप किया। रातभर युवती को मचान में बंधक बनाकर रखने के बाद दूसरे दिन सुबह आरोपी ने अपने तीन अन्य साथी नमाजी मंडावी, साधु राम सोरी और बंशीलाल कोर्राम को भी मौके पर बुला लिया। जिसके बाद चारों ने मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने पीड़ित लड़की को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया। आरोपियों के कब्जे से छुटने के बाद पीड़ित लड़की जब युवती 25 जनवरी को घर पहुंची,तो उसने अपने साथ हुए गैंगरेप की घटना की जानकारी परिजनों को बताया। 26 जनवरी को कोंडागांव सिटी कोतवाली पहुंचकर पीड़िता ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का हुआ आगाज, मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का हुआ आगाज, मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

 रायपुर। Youth Festival 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शुभ संदेश के साथ राज्य स्तरीय युवा महोत्सव एवम लोक साहित्य सम्मेलन 2023 शुरू हुआ। मुख्य अतिथि डॉ प्रेम साय सिंह ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।

युवा कल्याण एवम् खेल मंत्री उमेश पटेल की अध्यक्षता में विधिवत शुभांरभ किया। महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया भी उपस्थित। छत्तीसगढ़ राजगीत अरपा पैरी के धार गायन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।

छत्तीसगढ राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के तहत शासकीय नागार्जुन साइंस कॉलेज रायपुर में 28 से 30 जनवरी तक लोक साहित्य सम्मेलन 2023 का आयोजन शुरू।

नगर निगम में बड़ी कार्रवाई, इतने कर्मचारियों को किया बर्खास्त

नगर निगम में बड़ी कार्रवाई, इतने कर्मचारियों को किया बर्खास्त

 रायपुर। रायपुर नगर निगम raipur nagar nigam के द्वारा आम नागरिकों के घरों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग लेने के अभियान के तहत आज कचरा लेने में लापरवाही करने पर 3 ड्राइवरों और 3 हेल्परों की सेवाएं समाप्त कर दी गई। वहीं कचरा अलग – अलग नहीं देने वालों पर भी जुर्माना वसूली की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

निगम के अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि निगमायुक्त मयंक चतुवेर्दी के निर्देश पर ड्राइवर अश्वनी कुमार पुराणिक, जितेंद्र बघेल और हिमांशु उइके तथा हेल्पर टिकेश्वर, भोलाराम यादव तथा राजेश मार्कण्डे को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया

ये लोग आम नागरिकों के घरों से गीला और सूखा कचरा अलग – अलग लेने के कार्य में लगातार लापरवाही बरत रहे थे। समझाइश के बाद भी नहीं मानने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई। गीला और सूखा कचरा अलग – अलग कर देने हेतु आम नागरिकों से भी लगातार अपील की जा रही है। साथ ही अब ऐसा नहीं करने पर जुर्माना की भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निगम क्षेत्र के सभी दस जोनों के 754 नागरिकों द्वारा गीला और सूखा कचरा अलग अलग नहीं देने पर 1,07,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित छत्तीसगढ़ की विभूतियों मंडावी और कंवर को फोन पर दी बधाई…

मुख्यमंत्री बघेल ने पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित छत्तीसगढ़ की विभूतियों मंडावी और कंवर को फोन पर दी बधाई…

 रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित छत्तीसगढ़ की विभूतियों अजय कुमार मंडावी और डोमर सिंह कंवर को फोन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयनित होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ का कला जगत सहित पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ।

उल्लेखनीय है कि राज्य गठन के बाद यह पहला मौका है। जब किसी एक साल में राज्य से तीन हस्तियों को पद्म सम्मानों के लिए चयनित किया गया है। वर्ष 2023 के लिए चुनी गईं इन तीन हस्तियों में दो आदिवासी समाज से हैं ।
इनमें डोमर सिंह कंवर को नाचा कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री दिया जाएगा। डोमर सिंह कंवर ने सामाजिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने बाल विवाह जैसी अनेक कुप्रथा रुकवाने में मदद की है। कला के क्षेत्र में जाने माने नाम डोमर सिंह ने देश के अलग-अलग हिस्सों में 5000 से ज्यादा प्रस्तुति दी है।

 

वहीं अजय कुमार मंडावी को कलाकृतियों का बेजोड़ नमूना तैयार करने के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। लकड़ी पर कला का शानदार नमूना उकेरने वाले मंडावी कांकेर के रहने वाले हैं।
दुर्ग कि उषा बारले को पंडवानी गायन के क्षेत्र में पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने पंडवानी का प्रशिक्षण प्रख्यात पंडवानी गायिका एवँ पद्मविभूषण तीजन बाई से प्राप्त किया है। बारले लन्दन एवं न्यूयॉर्क जैसे शहरों में पंडवानी की विशेष  प्रस्तुति दी है।