CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान को वैश्विक उत्‍कृष्‍टता संस्‍थान बनाया जाए : डॉ. मांडविया

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान को वैश्विक उत्‍कृष्‍टता संस्‍थान बनाया जाए : डॉ. मांडविया

 नई दिल्ली । केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान को वैश्विक उत्‍कृष्‍टता संस्‍थान बनाने की आवश्‍यकता पर बल दिया है। भुवनेश्‍वर स्थित एम्‍स में देश के सभी नए एम्‍स के केन्‍द्रीय संस्‍थान निकाय-सी.आई.बी. की छठीं बैठक को सम्‍बोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि एम्‍स देश में त्रिस्‍तरीय स्‍वास्‍थ देखभाल के महत्‍वपूर्ण संस्‍थान हैं।

दिल्‍ली से बाहर सी.आई.बी. की पहली बैठक में एम्‍स के प्रतिनिधयों, जाने-माने विशेषज्ञों और विशेष आमंत्रित लोगों को सम्‍बोधित करते हुए डॉक्‍टर मांडविया ने इन संस्‍थानों में उच्‍च गुणवत्‍ता, क्लिनिकल देखभाल और चिकित्‍सा शिक्षा के मानकों को बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में अन्‍य लोगों के अलावा स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण राज्‍य मंत्री डॉक्टर भारती प्रवीण पंवार भी उपस्थित थी।

भाजपा प्रदेश पदाधिकारी की बैठक शुरू, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर होगा मंथन

भाजपा प्रदेश पदाधिकारी की बैठक शुरू, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर होगा मंथन

 राजनांदगांव  प्रदेश के राजनांदगांव शहर में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो गई है।

बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद है।

इस बैठक में भाजपा आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन करेंगे और बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर तैयारियों को लेकर चर्चा भी करेंगे

BREAKING NEWS : स्कूलों के समय में हुआ परिवर्तन, आदेश जारी

BREAKING NEWS : स्कूलों के समय में हुआ परिवर्तन, आदेश जारी

 रायपुर। raipur  ठंड को देखते हुए राजधानी रायपुर में स्कूलों school timing  के समय में परिवर्तन किया गया है। परिवर्तित समय अनुसार दो पाली में संचालित विद्यालयों में से कनिष्ठ विद्यालयों का समय 8 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एवं वरिष्ठ विद्यालयों का समय दोपहर 12:30 से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। आज से ही आदेश लागू हो जायेगा। नीचे देखें जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश…

CHHATTISGARHI OLYMPICS : राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

CHHATTISGARHI OLYMPICS : राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

 रायपुर। ओलंपिक के दूसरे दिन क्षत्रपति शिवाजी महाराज आउटडोर स्टेडियम में गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा। 0- 18 वर्ग में सरगुजा संभाग के भूपेंद्र कुमार राजवाड़े ने प्रथम और  बिलासपुर संभाग के मुंगेली जिले के दीपक भास्कर ने द्वीतीय स्थान प्राप्त किया। 18-40 वर्ग में दुर्ग संभाग के कवर्धा जिले के पुनेश धुर्वे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 40 प्लस वर्ग में बिलासपुर जिले के तखतपुर के आत्माराम ने मारी बाजी

 

पारम्परिक खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखाई दिया है। 40 प्लस वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आत्माराम ने बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक पारंपरिक खेल को प्रोत्साहन देने की दिशा में सराहनीय पहल है इससे ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।

 

गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता के महिला वर्ग

प्रतियोगिता में 18 से कम आयु वर्ग में बिलासपुर संभाग से राजेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार 18 से 40 आयु वर्ग में बिलासपुर संभाग की सफिला कंवर ने पहला स्थान प्राप्त किया। 40 से अधिक आयु वर्ग में बिलासपुर संभाग की लक्ष्मीबाई सिदार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

CG NEWS : स्कूल कॉलेज बंद करने का फ़र्ज़ी आदेश वायरल, भड़की कलेक्टर…

CG NEWS : स्कूल कॉलेज बंद करने का फ़र्ज़ी आदेश वायरल, भड़की कलेक्टर…

 रायगढ़। जिला कलेक्टर का एक कथित आदेश आज तड़के सुबह से ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म में जमकर वायरल हो रहा है। इस आदेश में रायगढ़ कलेक्टर कार्यायल से जिले के तमाम स्कूलों और कॉलेज को बंद करने के निर्देश दिए गए है। आदेश में कोविड के बढ़ते मामलों के कारण स्कूलों में 9 जनवरी से 5 फरवरी तक छुट्टी दिए जाने का उल्लेख किया गया है।

इधर इस मामले को कलेक्टर रायगढ़ रानू साहू ने इसे गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दे दिए हैं। मीडिया से चर्चा में कलेक्टर रानू साहू ने बताया कि ऐसा कोई आदेश जिला जारी नही किया गया है। उन्होंने कहा कुछ शरारती तत्वों द्वारा पूर्व में कोविड काल के दौरान जिले के पूर्व कलेक्टर भीम सिंह द्वारा जारी आदेश में छेड़छाड़ कर इसे वायरल किया जा रहा है। उन्होंने सभी पालकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि इस आदेश को नजरंदाज करें।

 

 

ये है वायरल आदेश….

 

 

IND vs NZ: रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 21 जनवरी को, मैच के लिए इस तारीख़ से मिलेंगी टिकट

IND vs NZ: रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 21 जनवरी को, मैच के लिए इस तारीख़ से मिलेंगी टिकट

रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडीयम में होने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए टिकटों की बिक्री 12 जनवरी से ऑनलाइन शुरू हो जाएगी। भारत न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस क्रिकेट मैच की तैयारियाँ पूरी तेजी से की जा रही है। स्टेडियम में छतीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के साथ शनिवार को बैठक की। इस बैठक में सुरक्षा के साथ दर्शकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने पर अधिकारियों का विशेष ज़ोर रहा । कलेक्टर ने क्रिकेट संघ के प्रतिनिधियों को मैच के लिए शहर में भी पर्याप्त संख्या में टिकिट काउंटर बनाने का सुझाव दिया। बैठक में छतीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया, ज़िला पंचायत के सीईओ आकाश छिकारा सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक में पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए सभी ज़रूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। स्टेडियम में उपलब्ध संसाधनों और ज़िला प्रशासन से अपेक्षित सहयोग पर क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों ने बात की। स्टेडियम की साफ़ सफ़ाई, कुर्सियों की मरम्मत से लेकर वालंटियर्स और सुरक्षा आदि पर चर्चा की गई। मैच के दौरान सभी एंट्री गेटों पर अग्निशमन और मेडिकल स्टाफ़ के साथ एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी। स्टेडियम की फ़्लड लाइटस में भी हेलोजन बल्ब की जगह एलईडी लगा दो गई है।

मैच के दौरान स्टेडियम परिसर के आसपास पार्किंग व्यवस्था के लिए ज़रूरी तैयारियों पर भी बैठक में बात हुई। पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त लाईट आदि के साथ सुरक्षा के इंतजाम, स्टेडियम परिसर में सफाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में सफाई मित्र और अन्य जरूरी मशीन तथा उपकरणों की व्यवस्था,पार्किंग स्थलों के समतलीकरण, विभिन्न रास्तों से आने वाले लोगो और स्टेडियम में दर्शकों की सुविधा के लिए जगह-जगह स्पष्ट साईनेज आदि लगाने पर भी बैठक में चर्चा हुई।

 
त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव : जिले में 14 पंच निर्विरोध, 3 सरपंच और 6 पंच चुनने के लिए वोटिंग आज

त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव : जिले में 14 पंच निर्विरोध, 3 सरपंच और 6 पंच चुनने के लिए वोटिंग आज

 बेमेतरा। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022-23 जिले मेें 3 सरपंच एवं 6 पंच के लिए 13 मतदान केन्द्रों में  आज यानी  9 जनवरी 2023 को मतदान होगा।

जिसमें 4398 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान दलों को सामग्री वितरण पश्चात आज जनपद मुख्यालय से मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया।

07 मतदान केन्द्र बनाए गए

जिले में बेमेतरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत चरगवा तथा बावाघठोली में सरपंच पद के लिए 02-02 अभ्यर्थी तथा ग्राम पंचायत बहेरा (कु.) के वार्ड 09 में पंच पद के लिए 03 अभ्यर्थी तथा नवागांव (खु.) के वार्ड 04 में 02 अभ्यर्थी है। जिसके लिए 07 मतदान केन्द्र बनाए गए है। बेरला( berla) विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भटगांव में सरपंच पद के लिए 04 अभ्यर्थी तथा ग्राम पंचायत मोहभट्ठा के वार्ड 09 में पंच पद के लिए 02 अभ्यर्थी है ।

प्रातः 7.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक होगा

मतदान 09 जनवरी 2023 को प्रातः 7.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक होगा, जिसमें कुल 2249 पुरूष, 2149 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतगणना का कार्य मतदान समाप्ति के उपरांत मतदान केन्द्र में ही किया जाएगा, किन्तु सारणीकरण एंव निर्वाचन परिणाम की घोषणा 12 जनवरी 2023 को रिटर्निंग आफिसर के द्वारा ब्लाक मुख्यालय में की जावेगी

पुष्प- फल, सब्जी प्रदर्शनी और गृह उद्यान प्रतियोगिता का आज होगा समापन, पुरस्कृत होंगे विजेता

पुष्प- फल, सब्जी प्रदर्शनी और गृह उद्यान प्रतियोगिता का आज होगा समापन, पुरस्कृत होंगे विजेता

 रायपुर। पुष्प फल सब्जी प्रदर्शनी एवं गृह उद्यान प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को गांद्यी नेहरू उद्यान पर्यावरण प्रेमियों की असंख्यक उपस्थिति से गुलजार रहा। लोग परिवार सहित पहुंचे और प्रदर्शनियों का लुत्फ उठाया। दूसरे दिन विशिष्ट अतिथि जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड के ईवीपी गेरार्ड रॉड्रिग्स थे।

प्रदर्शनी देर रात तक चलती रही और श्रोता सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाते रहे। प्रदर्शनी में 10 हजार गमलों में 45 से अधिक फूलों की प्रजातियां देखी जा सकती है।

मुख्य अतिथि  होंगे नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया 

आज शाम प्रदर्शनी का समापन होगा जिसके मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया तथा विशिष्ट अतिथि में इंदिरा गांधी कृषि वि.वि. के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, महापौर एजाज ढेबर, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल तथा रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा उपस्थित रहेंगे।

भाजपा के पास मुख्यमंत्री के लायक चेहरा नहीं, मोदी बेनक़ाब होंगे, राहुल देश के प्रधानमंत्री होंगे -कवासी लखमा

भाजपा के पास मुख्यमंत्री के लायक चेहरा नहीं, मोदी बेनक़ाब होंगे, राहुल देश के प्रधानमंत्री होंगे -कवासी लखमा

 रायपुर। प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपने कहे विवादित बयानो को लेकर हमेशा चर्चाओ में रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में हुए उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को भी भारी मतो से चुनाव जीतेगी मतगणना के एक सप्ताह पूर्व भविष्य वाणी की थी, और वे उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ी, कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भारी मतो से अपनी जीत हासिल की।

उन्होंने राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा और उनसे भेट मुलाक़ात के बाद कहा की आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव जीते तो देश के प्रधानमंत्री राहुल गाँधी होंगे अब आने वाला समय बताएगा, वे बारिश को लेकर भी किसी कार्यक्रम में कहाँ था कि कुछ ही दिनों में बारिश होंगी और वे बात सच साबित हुई और कुछ दिनों बाद बे मौसम बारिश हुई।l अब उन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ में सरकार बनने की बात की हैं । छत्तीसगढ़ की सरकार बनेगी। अब मंत्री लमा की बातो में कितनी सच्चाई हैं ये आने वाला वक्त बताएगा ।

भाजपा के पास कोई ऐसा चेहरा नहीं जो मुख्यमंत्री के लायक हो

उन्होंने कहाँ की भाजपा के पास कोई ऐसा चेहरा नहीं जो मुख्यमंत्री के लायक हो कोई चेहरा नहीं, नरेंद्र मोदी इस देश के प्रधानमंत्री का चेहरा है वह भी बेनकाब होगा। उन्होंने कहाँ बीजेपी के लोग कितने भी बैठक कर ले, लेकिन आम जनता कांग्रेस के साथ हैं। छत्तीसगढ़ के लोग नेहरू-गांधी परिवार को मानते हैं। पांच उपचुनाव में एक भी सीट इन्हे नहीं मिली, इस बार हमारा लक्छ 90 विधानसभा सीट में जीत को लेकर हैं।

छत्तीसगढ़ में आगामी होने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाएगी

उन्हें राज्य सरकार की मांगो पर राशि देना चाहिए, जीएसटी का हो या अन्य मामले का हो देश में बढ़े हुई महंगाई को कम करनी चाहिए । भाजपा छत्तीसगढ़ में कितना भी रणनीति अपना ले सरकार के प्रति लेकिन जनता समझदार है, कांग्रेस के साथ है। छत्तीसगढ़ में आगामी होने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाएगी ।

पशु तस्करी का प्रयास विफल, 65 भैंसों से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, ग्रामीणों ने ड्राइवर और हेल्पर को बुरी तरह पीटा

पशु तस्करी का प्रयास विफल, 65 भैंसों से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, ग्रामीणों ने ड्राइवर और हेल्पर को बुरी तरह पीटा

 रायपुर। अभनपुर में अवैध रूप से पशुओं की तस्करी करते हुए ट्रक ड्राइवर और हेल्पर की ग्रामीणों ने बेदम पिटाई कर दी।बताया जा रहा ही कि आधी रात में ट्रक में चोरी-छिपे 65 भैंसे हैदराबाद ले जाते हुए सिंगारभाठा गांव में अनियंत्रित होकर ट्रक खेत मे पलट गई। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने की ड्राइवर और हेल्पर की बेदम पिटाई की। मेकाहारा में इलाज जारी है।वहीं ट्रक ड्राइवर की हालत नाजुक है।

दो चोर गिरोह के बीच खूनी संघर्ष, 2 की मौत, पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया

दो चोर गिरोह के बीच खूनी संघर्ष, 2 की मौत, पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया

 दुर्ग। भिलाई में बीती रात दो चोर गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। हालत तब बिगड़ गए तब  एक गुट ने हॉकी स्टीक, रॉड, ईट और पत्थर से दूसरे गुट पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई।

सीएसपी छावनी प्रभात कुमार ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में चोरी करने वाले दो चोर गिरोहों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें पहला ग्रुप सूरज चौधरी और मनोज चौधरी का था और दूसरा ग्रुप राहुल और संतोष यादव का था।सूरज और राहुल एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे कि वे चोरी करते हैं तो दूसरा ग्रुप उसकी मुखबिरी करता है और उन्हें पकड़वा देता है। इस बात को लेकर तीन दिनों से दोनों गुटों में झगड़ा हो रहा था।

भुरू उसका भाई अक्षय ( akshay)ने जानलेवा हमला

बीती देर रात झगड़ा इतना बढ़ गया कि राहुल, संतोष यादव, आमिर खान, भुरू उसका भाई अक्षय ने जानलेवा हमला कर सूरज चौधरी और मनोज मनोज चौधरी की हत्या कर दी।इस मामले में अब तक 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में होगी पुलिस कर्मियों की भर्ती, सरकार ने दी स्वीकृति, देखें आदेश

BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में होगी पुलिस कर्मियों की भर्ती, सरकार ने दी स्वीकृति, देखें आदेश

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में नए पुलिस कर्मियों की भर्ती होगी। गृह विभाग ने नए जिलों के सेटअप की मंजूरी दे दी है। चार नए जिले  मोहला मानपुर-चौकी, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के नई पुलिस चौकियों और थानों के लिए सरकार ने 738 नए पदों की स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

आदेश के मुताबिक, एसपी कार्यालय के लिए 88 पद (प्रति कार्यालय 22 पद) और रक्षित केन्द्र (पुलिस लाईन) के लिए 850 पद (मोहला मानपुर चौकी के लिए 176 पद और अन्य तीन कार्यालय के लिए 158 पद प्रति कार्यालय) इस प्रकार कुल 738 पदों की स्वीकृति दी गई है।\

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक : दौड़, लम्बी कूद में प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक : दौड़, लम्बी कूद में प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

 रायपुर। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक केवल खेल नहीं यह है हमारे छत्तीसगढ़ के युवक-युवतियों की पहचान। स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा, रायपुर में रविवार को आयोजित राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल में भरपूर उत्साह के साथ भाग लेते हुए खिलाड़ियों ने यह बात कही।

इसके तहत 8 जनवरी से 10 जनवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में आज पहले चरण में स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम कोटा में 3 चरणों में शून्य से 18 वर्ष के लड़के और लड़कियों ने 100 मीटर की दौड़ में भाग लिया। इसके पश्चात 18 से 40 वर्ष के युवक एवं युवतियों ने 100 मीटर दौड़ में अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस 100 मीटर दौड़ में 40 से अधिक वर्ष के महिला एवं पुरूषों दोनों ही वर्ग के प्रतिभागी शामिल हुए। इसके साथ दूसरा आयोजन लम्बी कूद का था। जिसमें शून्य से 18 वर्ष के बालक-बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

आज यह गौरव का दिन था। गौरव इसलिए भी क्योंकि आज के 100 मीटर दौड़ में जिन महिला-पुरुषों ने भाग लिया। वे कई ऐसे थे जो 40 वर्ष की उम्र को पार करने जा रहे थे पर उन्हें जीवन में किन्हीं कारणों से कभी खेलने-कूदने का अवसर नहीं मिला था। वे आज सब बेहद खुशी से अपनी प्रतिभा से लोगों को वाकिफ करवा रहे थे।

आज के 100 मीटर दौड़ में कई ऐसी गृहणियां थी जो केवल घर का चूल्हा-चौका संभालती आ रही थी आज उनके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। राज्य सरकार के इस छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के आयोजन ने उन्हें अपने चूल्हे-चौके से निकालकर एक ऐसा मंच दिया, जिससे वे अपने भीतर दौड़ने की प्रतिभा को पहचान पाईं।

आज स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में लम्बी कूद और 100 मीटर दौड़ के जिन प्रतिभागियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। उनके नाम इस तरह से हैं-लम्बी कूद महिला 0 से 18 वर्ष में विजयी प्रतिभागी बस्तर से तारणिका सीता, द्वितीय दुर्ग से चंचल, तीसरे स्थान पर सरगुजा से शिक्षा सिंह। लम्बी कूद पुरूष में दुर्ग से प्रभात कुमार, सरगुजा से सलीम टोप्पो, बस्तर से तुषार सीता।

इसी तरह 100 मीटर दौड़ में 0 से 18 वर्ष के बालकों में प्रथम स्थान बिलासपुर आर्यन भारती, द्वितीय रायपुर पारस तारक, तृतीय बस्तर तुषार तेता। 100 मीटर दौड़ बालिकाओं में 0 से 18 वर्ष प्रथम बस्तर से तारणिका तेता, द्वितीय रायपुर रोशनी नेताम, तृतीय सरगुजा शिक्षा सिंह। 18 से 40 वर्ष 100 मीटर दौड़ में पुरूषों में प्रथम स्थान रायपुर से मुकेश भोई, द्वितीय दुर्ग से बिसाहू, तृतीस सरगुजा के राकेश कुमार। महिलाओं में 18 से 40 वर्ष में 100 मीटर दौड़ में प्रथम प्रतिभागी रही रायपुर से नबोनीता बेरा, द्वितीय स्थान दुर्ग रामकली पटेल, तृतीय बस्तर से योगिता नेताम। 100 मीटर दौड़ में 40 वर्ष से अधिक उम्र में प्रथम स्थान  प्राप्त किया है दुर्ग से जी. कामेश्वर, द्वितीय रायपुर से रामावतार सिंह, तृतीय स्थान बिलासपुर से प्रहलाद कैवर्त्। 100 मीटर दौड़ में 40 वर्ष से अधिक उम्र में महिला प्रतिभागियों में प्रथम स्थान दुर्ग से इंगला बाई, द्वितीय बिलासपुर से कविता चौहान, तृतीय बस्तर से जयंती मण्डावी रहे।

 

BIG BREAKING : सरकारी चावल से लदे ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो…

BIG BREAKING : सरकारी चावल से लदे ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो…

 जशपुर। जिले के पत्थलगांव शहर में चावल से भरे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। यह आग इंजन के हिस्से में लगी, जिसके चलते चालक व क्लीनर ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। दिनदहाड़े घटी इस घटना के बाद मौके पर लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और ट्रक में लदे चावल को जलने से बचा लिया।

बता दें कि ट्रक में सरकारी चावल का परिवहन किये जाने की जानकारी सामने आयी है, जो पत्थलगांव से अंबिकापुर की ओर जा रहा था। लोगों ने देखा कि इस ट्रक के सामने वाले हिस्से में भयंकर आग लगी हुई है और इसी दौरान वहां से चालक और क्लीनर ने ट्रक रोककर नीचे छलांग लगा दी। लोग आग को बुझाने का प्रयास करते, इससे पहले ही ट्रक के इंजन वाला हिस्सा धू-धू कर जलने लगा।

आग से जल रही ट्रक के पीछे लदे चावल को बचाने के लिए चालक और क्लीनर सहित कई लोग ट्रक के ऊपर चढ़ गए और बोरियां को नीचे गिराने लगे। हालांकि तब तक सामने का हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। इस दौरान लोगों ने ड्रम में पानी लाकर आग को बुझाने में मदद की। इसके चलते ट्रक का पिछले हिस्सा आग की चपेट में नहीं आया और चावल की बोरियों को आग लगने से बचा लिया गया।

शक्कर कारखाने में दर्दनाक हादसा, मशीन में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, कलेक्टर ने दिए जाँच के निर्देश

शक्कर कारखाने में दर्दनाक हादसा, मशीन में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, कलेक्टर ने दिए जाँच के निर्देश

 कवर्धा। जिले के पंडरिया लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल शक्कर कारखाने में रविवार को सायलो मशीन में फंसकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने प्रबंधन के ऊपर लापरवाही और पुलिस पर भी बिना पंचनामा किए शव को ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने मुआवजे की भी मांग की है। मृतक का नाम जेठूराम मिरे (35 वर्ष) है, जो गांव पुसेरा थाना पंडरिया का रहने वाला है। मामला पांडातराई थाना क्षेत्र का है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज पटेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने श्रमिक की मौत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई गई है। कलेक्टर ने घटना की श्रमिकों से जुड़े हेल्थ सेफ्टी सहित हर पहलू पर जांच के निर्देश दिए हैं। कारखाने के ठेकेदार पर भी लापरवाही के आरोप लगे हैं। बिना सुरक्षा इंतजामों के मजदूरों से काम करवाने का आरोप लगाया गया है।

कलेक्टर ने शक्कर कारखाना के एमडी से पूरे घटना की जानकारी ली। कलेक्टर ने श्रम जिला अधिकारी को भी जांच करने के लिए कहा है। एमडी सतीश पाटले ने बताया कि यह घटना आज सुबह की है। मृतक श्रमिक डेली बेसिस पर कार्यरत था। घटना के बाद तत्कालीन सहायता के रूप में तत्काल 1 लाख रुपए का चेक उनके परिजनों को दिया गया है। कलेक्टर ने कहा कि घटना से जुड़े सुरक्षा मानकों सहित सभी पहलुओं पर पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच की जाएगी। मृतक परिवार को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन उन्होंने दिया। ठेकेदार के खिलाफ पांडातराई थाने में शिकायत की गई है।

Crime: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में आरोपी गिरफ्तार, बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर किया था अपलोड

Crime: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में आरोपी गिरफ्तार, बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर किया था अपलोड

 रायपुर। चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकरी के अनुसार, आरोपी ने बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। जिसपर कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन वर्मा उम्र 24 वर्ष उरला निवासी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आईटी एक्ट की धारा 67,67(बी) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

बता दें, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सीसीपीडब्ल्यूसी योजना अंतर्गत बच्चो तथा महिलाओ से संबंधित अपराधों के नियंत्रण के लिए गृह मंत्रालय के नई दिल्ली शाखा के एनसीआरबी पोर्टल में आम लोगों से इस तहर की शिकायतें आमंत्रित की जाती हैं जिसकी समुचित जांच कर दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाती है।

इसी तारतम्य में पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त शिकायत से संबंधित अपराध थाना उरला के अपराध क्र. 05/23 धारा 67,67बी आई.टी. एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मेें लिया गया था। पुलिस ने आरोपी.अमन किरणापुरे को गिरफ्तार कर पूछताछ किया तब आरोपी ने स्वीकार किया कि दिनॉक 05.04.2021 को उसने अपने एंड्राइड मोबाइल फोन के जरिये इंस्टाग्राम अकाउंट में बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड किया था। जिसकी परिणति जेल जाने की हुई। यह प्रकरण ऐसे लोगों के लिये सबक है जो कि अपने मोबाईल एवं अन्य तकनीकी साधनों से विभिन्न सोशल साईट जैसे वाट्सअप, फेसबुक, ट्विटर, इन्टाग्राम शेयर चौट, यू-ट्यूब, टिक टाक के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित अश्लील सामाग्री अथवा धार्मिक एवं साम्प्रदायिक भावनाओं को प्रभावित करने वाले अवांछित सामाग्री का आदान प्रदान करते है।

CRIME : न्यूज़ चैनल की गाड़ी से लाइव यू मशीन और कैमरे की चोरी, तीन नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

CRIME : न्यूज़ चैनल की गाड़ी से लाइव यू मशीन और कैमरे की चोरी, तीन नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

 रायपुर। राजधानी रायपुर में न्यूज़ चैनल एशियन न्यूज़ की खड़ी चारपहिया वाहन से चोरी का मामला सामने आया है। छेरछेरा के दिन महादेव घाट में मीडिया की खड़ी कार से अज्ञात चोर लाइव यू मशीन, कैमरा और माइक चोरी कर फरार हो गए थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें से तीन नाबालिग हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की लाइव यू मशीन, पैनाशोनिक कंपनी का पीबी 100 कैमरा एवं एक माइक जुमला कीमती लगभग 8 लाख रूपये जप्त किया है। यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी रिपोर्टर 6 जनवरी को अपने स्टॉफ के साथ चारपहिया वाहन में बैठकर महादेव घाट में हो रही महा आरती के कव्हरेज के लिए गया था, चारपहिया वाहन को महादेव घाट पास ही खड़ी किया था जिसका बायें ओर के खिड़की का कांच खुला हुआ था। चारपहिया वाहन में एशियन न्यूज का लाइव यू मशीन, पैनााशेनिक कंपनी का पीबी 100 कैमरा एवं एक माइक रखा हुआ था। महाआरती पश्चात् शाम 07.00 बजे प्रार्थी जब वापस आकर देखा तो कोई अज्ञात चोर गाड़ी में रखे सामान को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध दर्ज किया गया।

इस मामले में पुलिस ने प्रार्थी, उसके स्टॉफ सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया। पुलिस ने घटना स्थल और उसके आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के पतासाजी के लिए मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी नानू के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा नानू की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में नानू द्वारा अपने अन्य 03 साथी जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है, के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर प्रकरण में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत तीनों बालकों को भी पकड़ा गया।

गिरफ्तार

01.नानू साहू पिता मालिक राम साहू उम्र 19 साल निवासी चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।

CG NEWS : अत्यधिक ठंड के कारण दो पालियों में संचालित होंगे स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

CG NEWS : अत्यधिक ठंड के कारण दो पालियों में संचालित होंगे स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

 गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंड के कारण स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में 2 पालियों में संचालित होने वाले स्कूलों में प्रथम पाली (वरिष्ठ कक्षा) का समय सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9.15 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक एवं शनिवार को अपरान्ह 12.45 बजे से शाम 4 बजे तक तथा द्वितीय पाली (कनिष्ठ कक्षा) सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12.45 बजे से शाम 4 बजे तक एवं शनिवार को सुबह 9.15 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक संचालित होगा। इसी तरह एक पाली में संचालित होने वाले स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार तक सवेरे 10.15 बजे से शाम 4 बजे तक एवं शनिवार को 10.15 बजे से अपराह्न 2 बजे तक संचालित होगा।

Interesting News : महज 5 साल की उम्र में नन्हे बालक को मिली आरक्षक की नौकरी, वजह जान नाम हो जाएंगी आपकी आंखे…

Interesting News : महज 5 साल की उम्र में नन्हे बालक को मिली आरक्षक की नौकरी, वजह जान नाम हो जाएंगी आपकी आंखे…

 सूरजपुर : जिले की पुलिस विभाग में महज पांच साल के बच्चे को नियुक्ति दी गई है। बाल आरक्षक के रुप में भर्ती किए गए बच्चे के पिता की असामयिक निधन के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे बच्चे को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू ने नए वर्ष पर सौगात देते हुए नियुक्ति का आदेश प्रदाय किया। पुलिस अधीक्षक ने नियुक्ति आदेश के साथ बच्चों की पसंदीदा चॉकलेट भी प्रदाय किया

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने बताया कि हरेन्द्र सिंह पैंकरा को बाल आरक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है। इनके पिता हरि प्रसाद पैंकरा उपनिरीक्षक (अ) के पद पर जिला कोरिया में पदस्थ थे। नौकरी के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर आईजी सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा अनुकम्पा नियुक्त के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए, अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी सभी कार्यवाही जल्द पूरी करते हुए अनुकम्पा नियुक्ति दिए जाने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को सभी प्रक्रिया पूर्ण होने पर हरेन्द्र सिंह पैंकरा को पुलिस विभाग में बाल आरक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर आरक्षक के पद पर पदस्थ किया जाएगा। इस दौरान स्टेनो अखिलेश सिंह, दशरथ पैंकरा, निरीक्षक धर्मानंद शुक्ला, एसआई नीलाम्बर मिश्रा मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का किया शुभारंभ

 रायपुर। प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रहे ऐतिहासिक छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की राज्य स्तरीय स्पर्धाओं का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे। राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में पहुंचकर सीएम भूपेश बघेल ने दीप प्रज्वलित कर छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव भी उपस्थित हैं।

इस आयोजन में 14 तरह की खेल विधाओं को शामिल किया गया है। इनमें गिल्ली-डंडा, पिट्ठूल, संखली, लंगड़ी-दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, बांटी, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद आदि खेल शामिल हैं।

ये सब खेल प्रदेश के ग्रामीण खेल हैं। ये सारे खेल समय के साथ-साथ पीछे छूटते जा रहे थे, लोग इन्हें भूलते जा रहे थे। इस राज्य स्तरीय आयोजन में प्रदेश के सभी जिलों के लगभग 1900 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। ये स्पर्धाएं 10 जनवरी 2023 तक चलेगी

बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में फुगड़ी, बिल्लस, भंवरा, बाटी और कबड्डी, छत्रपति शिवाजी महाराज आउटडोर स्टेडियम में 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, संखली, रस्साकशी, लंगडी, पिट्ठुल, गेंडी दौड़, माधव राव सप्रे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में खो-खो और गिल्ली डंडा खेलों की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि क्लस्टर, ब्लॉक, जिला, सम्भाग और राज्य स्तर की स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ भागीदारी निभाई है। राज्य स्तरीय स्पर्धा में 6 वर्ष की बेटी फुगड़ी में और 65 वर्ष के बुजुर्ग गेंडी दौड़ में हिस्सा ले रहे हैं
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु के लोगों ने अपने-अपने वर्गों में भाग लिया। प्रदेश में खेलों के लिए उत्साहजनक वातावरण बना, खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ी

बिजली बिल पटाने समय हो जाए सतर्क, उपभोक्ताओं के लिए खास सुचना

बिजली बिल पटाने समय हो जाए सतर्क, उपभोक्ताओं के लिए खास सुचना

 छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बिजली बिल भुगतान के संबंध उपभोक्ताओं को जागरूक करने दिशा-निर्देश जारी किये हैं, उपभोक्ताओं से कहा गया है कि कामन सर्विस सेंटर या पे पाइंट के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान करते समय कंप्यूटर वाली रसीद अवश्य लें। कामन सर्विस सेंटर एवं पे पाइंट से बिल भुगतान करते समय उनके मोबाइल पर तुरंत एसएमएस मिलेगा, यह भुगतान होने की पुष्टि है। हाल में ऐसी शिकायतें मिली हैं जिसमें बिना पे-पोईंट या सीएससी की कम्प्यूटर जनित रसीद लिए भुगतान करने से उपभोक्ताओं की भुगतान की गई राशि बिजली कंपनी में जमा नहीं हुई है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री मनोज खरे ने बताया कि बिजली बिल भुगतान के लिये पॉवर कंपनी के कई माध्यम हैं, जिसमें सीएसपपीडीसीएल डॉट इन एवं मोर बिजली एप व्दारा आनलाइन माध्यम से (नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड तथा यूपीआई) से लिया जाता है। इसके अलावा भारत बिल पे, वितरण केंद्रों में लगे एटीपी मशीन के जरिए भी भुगतान की सुविधा उपभोक्ताओं को दी गई है।

जिन क्षेत्रों में उपरोक्त सुविधाएं नहीं हैं, वहां 10 हजार से अधिक कामन सर्विस सेंटर और तीन हजार पे-पाइंट में एजेंटों के जरिए बिजली बिल का भुगतान स्वीकार किया जाता है। कामन सर्विस सेंटर एवं पे-पाइंट के एजेंट के जरिए भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें दी गई रसीद कंप्यूटर जनित हो। इसमें ट्रांजेक्शन की यूनिक आईडी भी दर्ज होती है। इस पर ष्टस्क्कष्ठष्टरु और पे पोईंट / सीएससी के नाम का भी उल्लेख रहता है। बिल भुगतान के बाद उन्हें तुरंत एसएमएस प्राप्त होना चाहिए। अन्यथा उन्हें पे पोईंट या सीएससी एजेंट से बिल भुगतान की इस बाबत तत्काल कहें।

CM भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, मिलेट फसलों के बारे में कहीं ये बाते…

CM भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, मिलेट फसलों के बारे में कहीं ये बाते…

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे मिलेट फसलों के उत्पादन एवं उपभोग को बढ़ावा देने तथा इसे जन आंदोलन बनाने के लिए पहल करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में ’राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम’ अन्तर्गत वितरित किये जाने वाले अनाजों, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, महिला बाल विकास विभाग द्वारा दिये जा रहे पोषण आहार तथा आश्रम-छात्रावासों के छात्रों को दिये जा रहे रियायती अनाज में 20 से 25 प्रतिशत मात्रा मिलेट फसलों की शामिल करने, केन्द्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों को मिलेट फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर संग्रहण करने के संबंध में निर्णय लेने और राज्य सरकारों को रियायती दर पर अनाज वितरण तथा पोषण आहार से संबंधित योजनाओं में उपयोग हेतु रियायती दर पर मिलेट प्रदाय करने का निर्णय लेने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा भारत सरकार की पहल पर वर्ष 2023 को ’अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष’ घोषित किया गया है। एनीमिया एवं कुपोषण के नियन्त्रण में मिलेट फसलों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। दुर्भाग्य से विगत वर्षों में विपणन व्यवस्था के अभाव के कारण देश में मिलेट फसलों के उत्पादन में कमी आयी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में मिलेट फसलों को बढ़ावा देने के उपायों की जानकारी देते हुए पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में मिलेट फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु ’मिलेट मिशन’ की स्थापना के साथ ही राज्य में पैदा होने वाले कोदो, कुटकी एवं रागी का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर इनके संग्रहण एवं विपणन की पुख्ता व्यवस्था की गयी है। राज्य में इन मिलेट उत्पादकों को 9,000 रूपए प्रति एकड़ ’इनपुट सब्सिडी’ भी दी जा रही है। देश के किसी भी राज्य में मिलेट फसलों के उत्पादकों को इतनी अधिक सहायता नहीं दी जा रही। इन कारणों से विगत 02 वर्षाे में राज्य में मिलेट फसलों के रकबे एवं उत्पादन में दो गुना से अधिक वृद्धि हुई है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि मिलेट फसलों के उत्पादन एवं उपभोग को बढ़ावा देने तथा इसे ’जन आन्दोलन’ बनाये जाने हेतु यह निर्णय लिया जाना उचित होगा कि ’राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम’ अन्तर्गत वितरित किये जाने वाले अनाजों, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, महिला बाल विकास विभाग द्वारा दिये जा रहे पोषण आहार तथा आश्रम-छात्रावासों के छात्रों को दिये जा रहे रियायती अनाज में 20 से 25 प्रतिशत मात्रा मिलेट फसलों की हो। केन्द्र सरकार द्वारा यदि राज्य सरकारों को मिलेट फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर संग्रहण करने एवं उक्त योजनाओं में उपयोग हेतु रियायती दर पर प्रदाय करने का निर्णय लिया जाये तो इससे मिलेट फसलों के उत्पादन एवं उपभोग में अभूतपूर्व वृद्धि हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से संबंधित विभागों को उपरोक्तानुसार निर्णय शीघ्र करने के निर्देश प्रसारित करने का आग्रह किया है।

उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी, बाथरूम जाने का बहाना देकर पुलिस को दिया चकमा, और फिर…

उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी, बाथरूम जाने का बहाना देकर पुलिस को दिया चकमा, और फिर…

 बिलासपुर । उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी को पेशी के लिए दुर्ग न्यायालय ले जाया गया था, पेशी के बाद बंदी को सेंट्रल जेल बिलासपुर लाया जा रहा था कि वह बाथरुम जाने का बहाना बनाकर पुलिस टीम को चकमा देकर सिलयारी के पास शिवनाथ एक्सप्रेस से कूद कर भाग निकला।  रेलवे पुलिस ने मामले में जीरो अपराध दर्ज कर डायरी रायपुर भेज दी है।

पुलिस के अनुसार डकैती व हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी सुनील कुमार उर्फ बलिकरण पिता कंचन साहू निवासी गोपालपुर थाना चांदपुर जिला फतेहपुर उत्तरप्रदेश को बिलासपुर पुलिस दुर्ग पेशी में लेकर गई थी। बुधवार को पेशी के बाद प्रधान आरक्षक देवचरण मरावी व आरक्षक विकास कुर्रे बंदी सुनील उर्फ बलिकरण को लेकर बिलासपुर केंद्रीय जेल लौट रहे थे।

ट्रेन सिलयारी के पास पहुंची थी, इस दौरान बंदी सुनील कुमार ने प्रधान आरक्षक देवचरण से बाथरूम जाने की बात कही। बंदी के कहने पर प्रधान आरक्षक बंदी को लेकर बाथरूम करने के लिए लेकर पहुंचा। गेट के पास पहुंचते ही ट्रेन की रफ्तार कम होने की वजह से आरोपी चलती ट्रेन से कूद कर गया। प्रधान आरक्षक व आरक्षक भी उसके पीछे कूद कर पीछा करने का प्रयास किया लेकिन बंदी अंधेरे में ओझल हो गया। बंदी सुनील कुमार साहू के न मिलने पर प्रधान आरक्षक देवचरण मरावी व आरक्षक वि

CM बघेल ने नए साल पर दी बड़ी सौगात, श्रमिक सियान सहायता के तहत अब लाभार्थियों को मिलेंगे 20 हजार

CM बघेल ने नए साल पर दी बड़ी सौगात, श्रमिक सियान सहायता के तहत अब लाभार्थियों को मिलेंगे 20 हजार

 रायपुर :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने नए साल पर रायपुर के गांधी मैदान में श्रम विभाग द्वारा संचालित शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के हितग्राही श्रमिकों सें भेंट की थी। इस अवसर पर उन्होंने सियान श्रमिकों को मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत एक मुश्त दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि को दस हजार रूपए से बढ़ाकर बीस हजार रूपए करने की घोषणा की थी। श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप अधिसूचना जारी कर मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना की राशि में वृद्धि कर दी है।

श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में संचालित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों हेतु 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके निर्माण श्रमिकों की मंडल की सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाती है, ऐसे निर्माण श्रमिक जो मंडल की सदस्यता से निवृत होने वाले है, उन्हें सदस्यता से निवृत होने के पूर्व बेहतर जीवन यापन के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत एक मुश्त राशि प्रदान की जाती है।

श्रमिकों की आयु 59 एवं अधिकतम 60 वर्ष होना जरुरी 

इस योजना के तहत निर्माण श्रमिक के रूप में कम से कम विगत तीन वर्ष से मंडल में पंजीकृत होना चाहिए तथा निर्माण श्रमिक की न्यूनतम आयु 59 वर्ष एवं अधिकतम 60 वर्ष होना चाहिए। श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र श्रमिक आवेदन श्रम विभाग के विभागीय पोर्टल बहसंइवनतण्दपबण्पद पर आनलाईन प्रारंभ किया गया है। श्रमिक स्वयं आनलाईन के माध्यम से या श्रमेव जयते मोबाईल एवं संबंधित जिले के श्रम कार्यालय में या किसी भी लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है।

रेल यात्रीगण कृपया ध्यान दे, 40 से भी ज्यादा ट्रेनें चल रही है लेट, रेलवे ने जारी किया लिस्ट

रेल यात्रीगण कृपया ध्यान दे, 40 से भी ज्यादा ट्रेनें चल रही है लेट, रेलवे ने जारी किया लिस्ट

 रायपुर। Trains late : बढ़ते ठण्ड और कोहरे के कारण अब रेल यात्राएं भी प्रभावित हो रही हैं। उत्तर रेलवे क्षेत्र में 40 से भी ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उत्तर रेलवे ने लिस्ट जारी कर अहम जानकारी दी है। देखें लिस्ट…