CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
जीआईएस आधारित जिला जल संरक्षण योजना का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

जीआईएस आधारित जिला जल संरक्षण योजना का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

 रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत गुरूवार को धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा स्थित रेस्ट हाउस में जिला स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।

बैठक के अंत में मुख्यमंत्री ने जीआईएस आधारित जिला जल संरक्षण योजना का लैपटॉप पर बटन क्लिक करके शुभारंभ किया। 

जिला विज्ञान एवं सूचना अधिकारी ने बताया कि जल संसाधनों को संरक्षित करने और कृषि कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन और नवीनीकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा जलशक्ति अभियान के तहत यह योजना तैयार की गई है।

उन्होंने बताया कि योजनांतर्गत वर्ष 2021-22 में वर्षा जल संचयन 878 कार्य, पारम्परिक जल स्त्रोतों का जीर्णोद्धार के 733 कार्य, नवीनीकरण और पुनर्भरण संरचना के 145, वाटरशेड विकास के 728, सघन वृक्षारोपण के 1.58 लाख पौधे रोपे गए।

इसके अलावा जल स्रोतों की गणना एवं उनका जियो टैगिंग कार्य 19 एक हज़ार 740 किया गया है।

इसके अलावा जल स्रोतों की जानकारी पोर्टल में शत-प्रतिशत अपलोड कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी।

भक्तों व श्रद्धालुओं की प्रमुख आस्था का केंद्र है शीतला मंदिर भीतररास

भक्तों व श्रद्धालुओं की प्रमुख आस्था का केंद्र है शीतला मंदिर भीतररास

 रायपुर । भीतररास  सिहावा स्थित माँ शीतला मंदिर  इस अंचल में ग्रामीणों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। भक्तों एवं श्रद्धालुओं में शीतला माता के प्रति अगाध आस्था होने से इस मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में  श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आतें हैं। 

उल्लेखनीय है भीतर रास सिहावा स्थित माँ शीतला शक्तिपीठ  सिहावा अंचल के लगभग ४०० गांवो की प्रमुख देवी गद्दी मालकिन है।

इस कारण शीतला माता की सेवा एवं मंदिर की देख-रेख अंचल के गांव वालों के द्वारा किया जाता है। इस मंदिर में प्रमुख रूप से निसंतान दम्पति, बीमारियों से मुक्ति एवं अन्य परेशानियों से निजात पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं

मान्यता है कि प्राचीन समय में जब यह शीतला मंदिर परिसर  घनघोर जंगल था। उस समय एक लकड़हारा इस स्थान पर लकड़ी  काटने आया था, लकड़ी काटने के पश्चात पत्थर से वह अपनी कुल्हड़ी की धार तेज कर रहा था।

उसी समय उस पत्थर से खून  निकलना शुरु हो गया, जिससे भयभीत होकर लकड़हारा गांव में पहुंचकर अपने गांव के बुजुर्गों  एवं जानकार लोगों को इसकी जानकारी दी।

फिर गांव वालों ने इस स्थान पर आकर देवी माँ की पूजा-अर्चना कर देवी से इस सबंध में जानकारी ली। गांव वालों की विनती पर शीतला माता ने अपनी स्वयंभू उत्पति होने की जानकारी दी। उसी दिन से यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था केंद्र के रूप में स्थापित हो गया।

 

बघेल ने माँ शीतला शक्तिपीठ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की

बघेल ने माँ शीतला शक्तिपीठ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की

 रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरूवार को अपने सिहावा प्रवास के दौरान भीतररास स्थित माँ शीतला शक्तिपीठ सिहावा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की। 

इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी ध्रुव एवं अन्य जनप्रतिनिधि, प्रभारी कलेक्टर  प्रियंका मोहबिया, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

CG breaking news: बच्‍चों से भरी स्कूल वैन पलटी, 9 घायल, दो की हालत बिगड़ी

CG breaking news: बच्‍चों से भरी स्कूल वैन पलटी, 9 घायल, दो की हालत बिगड़ी

 बालोद। CG breaking news: छत्‍तीसगढ़ के बालोद में गुरुवार को स्‍कूल जा रही बच्चों से भरी वैन पलट गई। इसमें नौ बच्‍चे घायल हो गए। सभी घायल बच्‍चों को स्‍थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें दो घायल बच्‍चों की हालत नाजुक बनी हुई है।CG breaking news: इस घटना से अफरातफरी का माहौल रहा। घटना का पूरा विवरण अभी नहीं मिल पाया है। फिलहाल मौके पर पुलिस और अफसर मौजूद हैं।

CRIME NEWS : शादी की जिद से परेशान प्रेमी ने प्रेमिका की कर दी हत्या, यू खुला राज…

CRIME NEWS : शादी की जिद से परेशान प्रेमी ने प्रेमिका की कर दी हत्या, यू खुला राज…

 कोरबा। एक ऐसा खबर सामने आ रहा है जो आज कल सायद ही कोई विश्वास करेगा। प्रेमिका की हत्या करने वाले प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रेमी ने 6 माह पहले शादी की जिद पर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दिया। मृतिका के परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। आरोपी के गिरफ्तार होने पर पुलिस को उसने बताया कि हत्या के बाद रोज प्रेमिका का भूत उसे रात में आकर परेशान कर रहा था जिससे वह डरा हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना के रामपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम रिसदी में रहने वाली 24 वर्षीय अंजू यादव 8 माह से घर से गायब थी। उसकी माँ रमशीला यादव ने बेटी के गायब होने के दो माह बाद जुलाई 2022 में बेटी की गुमशुदगी रामपुर चौकी में दर्ज करवाई थी। जिसके बाद वह कई बार रामपुर चौकी में अपनी बेटी की तलाश करने की गुहार लगाने के लिए जाती थी। पर वहां से कोई कार्यवाही न होता देख कर रमशीला यादव ने कोरबा एसपी संतोष सिंह से संपर्क किया। अपनी बेटी की तलाश करने की गुहार लगाते हुए ढ़ेलवाडीह निवासी 25 वर्षीय गोपाल खड़िया पर बेटी को गायब करने की आशंका जताई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी संतोष सिंह ने रामपुर पुलिस को गंभीरता से मामले की जांच के निर्देश दिए।

 

 

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने गोपाल खड़िया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुवात में तो वह मुकरता रहा फिर सख्ती बरतने पर टूट गया और अपनी प्रेमिका अंजू यादव की हत्या कर लाश दफनाने की बात स्वीकार कर ली। युवती ने बताया कि तीन साल पहले उसकी जान पहचान ईंट भट्ठा में काम करने के दौरान अंजू यादव से हुई थी। वो भी वही क़ाम करती थी। दोनो की पहचान पहले दोस्ती फिर प्यार में बदल गई। तीन साल तक दोनो का प्रेम संबंध बना रहा। फिर अंजू अपने प्रेमी गोपाल पर शादी का दबाव बनाने लगी। पहले तो गोपाल टालता रहा। पर अंजू के बार बार दबाव बनाने पर उसे 8 माह पहले भगा कर बिलासपुर अपने दीदी जीजा जी के घर ले गया। उन्होंने दोनो को रखने से इंकार करते हुए समझा बुझाकर वापस भेज दिया। जिस पर गोपाल खड़िया अपनी प्रेमिका अंजू यादव को लेकर मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत अपने गांव ढ़ेलवाडीह आ गया। यहां वह बिना शादी के अंजू के साथ दो माह तक रहा। इस बीच अंजू लगातार उस पर शादी का दबाव बनाती थी। जिसके चलते दोनो के बीच विवाद भी होता ही रहता था। हमेशा के विवाद से तंग आकर गोपाल ने उसे रास्ते से हटाने की सोची। और अंजू को झांसा देकर उसके गांव रिसदा छोड़ने की बात कह उसे लेकर निकला और मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ढेलवाडीह के सागौन नर्सरी में पहुँचा। वहां गला दबा कर अंजू की हत्या कर दी। फिर बीस फिट गढ्ढा खोदकर उसे दफना दिया। पुलिस ने मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत घटनास्थल पर तहसीलदार लकेश्वर सिदार की मौजुदगी में खुदाई करवा के कंकाल बरामद कर लिया है। और उसे जांच के लिए भिजवाया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

 

 

Weather Update : शीतलहर के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम…

Weather Update : शीतलहर के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम…

 Weather Update: उत्तर भारत इस वक्त शीतलहर की चपेट में है. इस बीच अब भारत मौसम विज्ञान (IMD) ने कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान अब बढ़ने लगा है. तेज हवाओं के साथ हल्कि बूंदाबांदी का दौर जारी है. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि कुछ दिनों बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. वहीं छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट जारी है.

छत्तीसगढ़ में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आने से तापमान में गिरावट जारी है. रायपुर का तापमान 12.7 डिग्री, बिलासपुर का तापमान 11.3 डिग्री, पेंड्रारोड का 9.8 डिग्री, अंबिकापुर का 8.2 डिग्री, दुर्ग और जगदलपुर का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. पश्चिमी डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर भारत में मौसम में बदलाव हो सकता है. दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले चार दिनों तक शीतलहर से राहत रहेगी. इसके बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि लाहौल स्पीति, चंबा और किन्नौर में आने वाले तीन दिन हिमपात की संभावना है. शिमला में हल्की बारिश हो सकती है. 18 जनवरी के बाद फिर से राज्य में बारिश और हिमपात होगा.

बर्फबारी को लेकर अलर्ट 

भारत मौसम विज्ञान (IMD) ने ट्विट कर बताया कि 11 से 13 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में काफी व्यापक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. इसका असर मैदानी इलाकों में पड़ेगा. आसपास के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना है. 

शीतलहर-कोहरे को लेकर अलर्ट 

उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में अलगे 24 घंटे घने कोहरे को लेकर अलर्ट है. अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा होने की संभावना है. इसके अलावा पंजाब हरियाणा और दिल्ली में 15 और 16 जनवरी के बीच शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देशवासियों के जख्मों पर मरहम : कांग्रेस

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देशवासियों के जख्मों पर मरहम : कांग्रेस

 रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने 117 दिन पूरे कर लिये है। यात्रा पंजाब पहुंच चुकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि दक्षिण भारत कन्याकुमारी से चली यह यात्रा अपने मुकाम की ओर आगे बढ़ती जा रही है। 10 राज्यों को यात्रा पहुंच चुकी है देश भर से लाखों लोग यात्रा में शामिल हो चुके है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देशवासियों के जख्मों पर मरहम है। जिन 10 राज्यों से गुजरी वहां के नागरिकों ने महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, किसानों की बदहाली जैसे मुद्दो पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के द्वारा चलाई जा रही मुहिम को पूरा समर्थन दिया। लोग राहुल गांधी से मिलने के लिये उतावले रहते थे। हजारो लोग पैदल चलते तथा रास्ते में, घरों की छत पर खड़े होकर स्वागत करने को तत्पर रहते है।

मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से देश के आम आदमी की समस्याओं को आवाज दे रहे है। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सामाजिक वैमनस्यता के खिलाफ देश की जनता में जनजागरण पैदा कर रहे। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से लेकर पंजाब तक भारत के जनमन में रच बस गयी है। सारा भारत अपनी तकलीफों के निदान को लेकर एकजुट हो गया है। भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगो मे उम्मीद की नई किरण जगा रही। राहुल गांधी प्रेम उम्मीद और सद्भावना के नये बीज बोते चल रहे है। देश की जनता राहुल गांधी की पदयात्रा को हाथों हाथ ले रही है। राहुल गांधी की पदयात्रा से विघटनकारी ताकतों के हौसले पस्त हुए है। देश के लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है कि अराजक तत्व भारत की अनेकता में एकता के मूल मंत्र के सामने घुटने टेकने को विवश हुए है। यह राहुल गांधी की यात्रा की बड़ी सफलता है।

उन्होंने कहा की देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने देश में सत्याग्रह के द्वारा जनता के महत्वपूर्ण मसलों को हल किया है। यह सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फेंकेगा जो मृत्यु के समय भी राम का नाम लेने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को आदर्श मानता है। आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो पदयात्रा की जरूरत है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश के वर्तमान हालात में जब क्षेत्र धर्म सांप्रदायिकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुये लोग राजनीति कर रहे है वैसे में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद लेकर सामने आई है। जब देश चलाने वाली दल सत्ताधीश और हुक्मरान आम आदमी की जरूरतों शिक्षा, रोजगार को परिदृश्य पीछे धकेल कर धार्मिक आधार पर धु्रवीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हो तब उस समय कांग्रेस जैसी जन सरोकारी वाली पार्टी का यह नैतिक और राजनैतिक कर्तव्य हो जाता है कि वह देश को बचाने देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिये भारत जोड़ो जैसा महाअभियान चलाये भारत जोड़ो यात्रा का यही उद्देश्य है।

संगम लाल को ओबीसी वर्ग की नही बल्कि भाजपा की खोती राजनीति की चिंता : कांग्रेस

संगम लाल को ओबीसी वर्ग की नही बल्कि भाजपा की खोती राजनीति की चिंता : कांग्रेस

 रायपुर । भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद संगम लाल गुप्ता के प्रेस वार्ता पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के आदिवासी वर्ग को 32 प्रतिशत ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत एससी वर्ग को 13 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस वालों को 4 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए विधानसभा के विशेष सत्र में 76 प्रतिशत आरक्षण बिल को पास की हैं। उस आरक्षण बिल को राजभवन में हस्ताक्षर होने के लिए भेजें आज 40 दिन से अधिक हो गया है। आज भी भाजपा के नेता राजभवन पर दबाव बनाकर उस संशोधित आरक्षण बिल में हस्ताक्षर होने से रोक रहे हैं।

धनंजय ठाकुर ने कहा कि भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता किस मुंह से ओबीसी वर्ग की हितैषी होने की बात कह रहे हैं 15 साल के भाजपा शासनकाल के दौरान ओबीसी वर्ग,एसी एसटी वर्ग से भाजपा ने मुख्यमंत्री क्यो नहीं बनाया? ओबीसी वर्ग की अधिकार को दबा कर रखा आज भाजपा की सत्ता चली गई तब भाजपा को ओबीसी, एसटी, एससी वर्ग की चिंता हो रही है यह सब राजनीतिक चिंता है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता को असल मायने में ओबीसी वर्ग की चिंता नहीं है बल्कि उन्हें भाजपा की खिसकती जनाधार और विलुप्त होती राजनीति की चिंता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने विधानसभा में विशेष सत्र बुलाकर जनसंख्या के आधार पर प्रदेश की76 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित कराकर ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार दिया है जिस आरक्षण विधेयक बिल पर राजभवन में सिर्फ भाजपा की आरक्षण विरोधी चरित्र के चलते 41 दिनों से हस्ताक्षर नही हुआ है ।

उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता को बताना चाहिए कि किस भाजपा शासित राज्य में ओबीसी वर्ग को छत्तीसगढ़ की तरह ही 27 प्रतिशत आरक्षण मिला है?छत्तीसगढ़ विधानसभा में जो 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक को लोकसभव की नौवीं अनुसूची में शामिल कराने संकल्प पारित किया गया है उस संकल्प को भी केंद्र सरकार के पास भेजा गया है क्या संगम लाल गुप्ता एवं भाजपा के 9 सांसद उस संकल्प को नौवीं अनुसूची में शामिल कराकर ओबीसी वर्ग को दिए जा रहे 27 प्रतिशत आरक्षण को मजबूती प्रदान करेंगे।

भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता को ओबीसी वर्ग की हित और अहित पर बयानबाजी करने के पहले पूर्व के रमन सरकार के 15 साल के शासनकाल का अध्ययन करना था उस दौरान प्रदेश के ओबीसी वर्ग को मात्र 14 प्रतिशतआरक्षण दिया गया था।संगम लाल गुप्ता यदि ओबीसी वर्ग के हिमायती हैं तो पहले उन्हें राजभवन जाकर राज्यपाल महोदय से उस आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर करने की मांग करना था।लेकिन संगम लाल गुप्ता को प्रदेश में ओबीसी की हित की बात नही करनी है बल्कि भाजपा की आरक्षण विरोधी चरित्र और ओबीसी विरोधी मानसिकता पर पर्दा करना है।

बहस की चुनौती के पहले अपने आका डॉ. रमन से जानकारी लेकर आएं ओपी : कांग्रेस

बहस की चुनौती के पहले अपने आका डॉ. रमन से जानकारी लेकर आएं ओपी : कांग्रेस

 रायपुर। नौकर शाह से भाजपा नेता बने ओपी चौधरी द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को दी गयी बहस की खुली चुनौती पर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष से बहस के लायक उनका कद नही है। वे किसी कांग्रेस प्रवक्ता से बहस कर ले उनको हकीकत का पता चल जायेगा। ओपी चौधरी को बहस में आने के पहले अपने आका रमन सिंह से पूछकर आना चाहिये कि गरीबों के राशन में हुये 36000 करोड़ के नान घोटाले में क्या बोलना है? नान डायरी वाली सीएम मैडम कौन है? पनामा पेपर वाले अभिषाक सिंह कौन है? गरीबो के अस्पताल डीकेएस में घोटाला कैसे हो गया? अगस्ता हेलीकाप्टर घोटाला इन सबके बारे में भी जानकारी लेकर आये। चौधरी रमन सिंह से यह भी पूछकर आये कि उन्होंने किसानों, आदिवासियों से धोखा वायदा खिलाफी क्यों किया था? किसानों को बार-बार 300 बोनस देने का वायदा कर क्यों नहीं दिया था? 2100 धान की कीमत पर धोखा क्यों दिया था? रमन राज में झीरम का क्रूर हत्याकांड हो गया उसकी जांच भाजपा क्यों नहीं होने दे रही? झलियामारी, नसबंदी, गर्भाशय कांड पर भी जानकारी लेकर आये क्योकि 15 साल बनाम 5 साल के डिबेट में इन पर भी बहस होगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के पास बताने के लिये अपने सरकार के गौरवशाली जनहित के काम है। हमारी सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 90 प्रतिशत वायदों को पूरा किया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दविहीन है। इसके विपरीत कांग्रेस के पास अपनी सरकार के 4 सालों के काम की लंबी फेहरिस्त है। जनता, कांग्रेस सरकार बनाम भाजपा के 15 साल की तुलना कर रही है। भाजपा ने 2003 में आदिवासियों को 10 लीटर दूध वाली गाय देने का वायदा किया था, हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी का वायदा किया था, पूरा नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों से किये वादों को पूरा किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने चार साल में आदिवासी वर्ग के शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य के एवं कानूनी अधिकार के लिये अनेको कार्य किया। बस्तर क्षेत्र में आदिवासी के वर्ग शिक्षा के लिए 300 से अधिक बंद स्कूलों को खोला गया। नक्सलवाद को खत्म करने के लिए विश्वास, विकास और सुरक्षा के नीतियों के तहत काम किया गया। रमन सरकार के दौरान दस गांवों के 1707 आदिवासी परिवार से छीनी गई 4200 एकड़ जमीन को लौटाई गई, जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को जेल से मुक्त कराया गया।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 रु से बढ़ाकर 4000 रु प्रति बोरा किया गया, 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी की गई, चरणपादुका खरीदने नगद राशि दी गई, बस्तर में मक्का प्रोसेसिंग प्लांट लगाया गया। 24827 व्यक्तिगत 20,000 से अधिक सामुदायिक व 2200 वन संसाधन पट्टे वितरित किए गए, 16 लाख से अधिक हेक्टर भूमि आदिवासी वर्ग को वितरित किया गया है। 4,38,000 से अधिक व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरित किया गया। 44,300 से अधिक सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरित किया गया। 2175 से अधिक वन संसाधन अधिकार ग्राम सभा को प्रदान की गई। मिलेट मिशन शुरू किया गया और बस्तर के वनोपज को देश-विदेश तक पहुँचाया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से धान, गन्ना, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी, मक्का, दलहन-तिलहन, फलदार वृक्ष, सब्जी लगाने वाले आदिवासी किसानों को 10,000 रू. प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। 85 विकास खंडों में वनों उपज प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए आठ करोड 50 लाख रुपए प्राधिकरण मद से दिया गया। बिजली बिल हाफ की सुविधाएं। सिंचाई कर माफ किया गया। इसका जवाब तो ओपी चौधरी क्या रमन सिंह के पास भी नही होगा।

वनों की रक्षा के साथ वनवासियों की समृद्धि के लिए कार्य करें अधिकारी : अमिताभ जैन

वनों की रक्षा के साथ वनवासियों की समृद्धि के लिए कार्य करें अधिकारी : अमिताभ जैन

 रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वे वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा, वनों के विकास के साथ वनों के आस-पास के वनवासियों ग्रामवासियों के समृद्धि एवं विकास के लिए भी कार्य करें। उन्होंने कहा कि वनवासियों की आमदनी बढ़ाने और वनोपजों के संग्रह एवं वन आधारित कार्यों में वनवासियों का भरपूर सहयोग करें। मुख्य सचिव बुधवार को ’अरण्य भवन’ नवा रायपुर में आयोजित वनमंडलाधिकारियों की कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। मुख्य सचिव ने वन अधिकारियों से कहा कि रागी, कोदो, कुटकी और अन्य मिलेट्स का उत्पादन वनवासी और ग्रामवासी करते है। सभी मिलेट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि हम सभी को अपने दैनिक आहार में मिलेट्स से बने भोजन का उपयोग करना चाहिए। इस तरह से हम सभी मिलेट्स उत्पादन को बढ़ावा देने में भरपूर सहयोग कर सकते है। मिलेट्स पूर्णतः जैविक उत्पाद है यह कार्बन से भी मुक्त है।

मुख्य सचिव ने मुख्य वन संरक्षकों और वनमंडलाधिकारियों से कहा कि आप ऊर्जावान अधिकारी है, आपकी बौद्धिकता, कार्यों से ही वनों के संरक्षण, संवर्धन को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा आपकी कार्यकुशलता से शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में वनवासियों की उन्नति की दिशा में निरंतर कार्य हो रहे है। मुख्य सचिव ने वन अधिकारियों से कहा कि आपको वनवासियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम करना होगा। जिससे हम अपने लक्ष्यों को और आसानी से पूरा कर सकेंगे। वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ ने दो दिवसीय वनमण्डलाधिकारियों की इस कॉन्फ्रेंस के संबंध में की गई विविध गतिविधियों का विस्तार से प्रकाश डाला। पीसीसीएफ डॉ. संजय शुक्ला ने कॉन्फ्रेंस में उपस्थित होने के लिए मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य सचिव ने राज्य के विभिन्न क्षेत्र से आये वन मंडलाधिकारियों, मुख्य वन संरक्षकों से उनके क्षेत्र के कार्यों के संबंध में जानकारी ली।

मुख्य सचिव की विशेष उपस्थिति में आज वन विभाग द्वारा मिलेट्स लंच का आयोजन किया गया। जिसमें रागी का सूप, रागी हलुवा, लाल भाजी, कोदो के चावल, मिलेट्स बरा, कुटकी का फरा, कोदो के चावल की खीर परोसी गई। मिलेट्स लंच में डीजीपी अशोक जुनेजा, पीसीसीएफ डॉ. संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, कृषि विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी, मुख्य वन संरक्षक, वनमण्डलाधिकारी, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मिलेट्स लंच का लुत्फ उठाया।

 

युवा दिवस पर आज ’डे-भवन’ का शुभारंभ करेंगे CM बघेल, अधिकारियों की समीक्षा बैठक सहित विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास तथा लोकार्पण

युवा दिवस पर आज ’डे-भवन’ का शुभारंभ करेंगे CM बघेल, अधिकारियों की समीक्षा बैठक सहित विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास तथा लोकार्पण

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और राजीव युवा मितान क्लबों को राशि का अंतरण भी करेंगे। साथ ही वे दुर्ग जिलें अंतर्गत मिनी गिरौदपुरी सतनाम धाम, गिरहोला में आयोजित सतनामी समाज सम्मेलन में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री बघेल 12 जनवरी को ही प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत् धमतरी जिले के प्रवास के दौरान सिहावा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेने सहित विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत  सुबह 9.30 बजे सिहावा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण करेंगे। वे इसके पश्चात् सिहावा में ही 10.40 बजे से शितला मंदिर सिहावा, गणेशघाट तथा कर्णेश्वर मंदिर का दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री  बघेल पूर्वान्ह् 11.20 बजे धमतरी जिले के नगरी विकासखण्ड अंतर्गत हाईस्कूल मैदान ग्राम-घटुला से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.50 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आयेंगे।

हरिनाथ एकेडमी इंग्लिश हायर सेकण्डरी स्कूल, डे भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री  बघेल दोपहर 12.00 बजे गांधी मैदान रायपुर पहुंचेंगे और इस दौरान डे भवन का अवलोकन तथा वहां विवेकानंद स्मारक भवन संरक्षण कार्य का शुभारंभ करेंगे। वे गांधी मैदान में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से राजीव युवा मितान क्लबों को राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री  बघेल इस दौरान हरिनाथ एकेडमी इंग्लिश हायर सेकण्डरी स्कूल, डे भवन का लोकार्पण करेंगे। वे इसके पश्चात् दोपहर 1.30 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

दोपहर 2.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे

मुख्यमंत्री  बघेल मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर दोपहर 2.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.00 बजे दुर्ग जिले के धमधा तहसील अंतर्गत हायर सेकण्डरी स्कूल ग्राम-गिरहोला पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां मिनी गिरौदपुरी सतनाम धाम, गिरहोला में आयोजित सतनामी समाज सम्मेलन में भाग लेंगे। वे इसके पश्चात् अपरान्ह 4.10 बजे गिरहोला से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 4.25 बजे थाना ग्राउण्ड परिसर हेलीपेड भिलाई-3 पहुंचेंगे।

नगरीय प्रशासन ने जारी किया तबादला आदेश, देखिये सूची ..

नगरीय प्रशासन ने जारी किया तबादला आदेश, देखिये सूची ..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर द्वारा अधिकारीयों-कर्मचारियों का बल्क में ट्रांसफर आदेश जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर, बालोद, महासमुंद, दुर्ग, दंतेवाड़ा, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जिलों से अफसर-कर्मियों को इधर से उधर किया गया हाय है। कार्यपालन अभियंता, जोन कमिश्नर, उप-संचालक, लेखापाल और पालिका अधिकारी तक के पदों पर बदलाव किया है। उक्ताशय का तबादला आदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य कने जारी किया है।

देखिये तबादला सूची…

 

BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ में यहाँ इस दिन बंद रहेगी शराब दुकानें

BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ में यहाँ इस दिन बंद रहेगी शराब दुकानें

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी देशी/विदेशी मदिरा व्यवस्थापन नियम के तहत गुरूवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

कलेक्टर चंदन कुमार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकान एवं लाइसेंस अर्थात देशी मदिरा, सी.एस 2 (घघ) विदेशी मदिरा एफ.एल 1 (घघ) एफएल 3 (होटल बार), एफ.एल.7 (सैनिक कैंटीन) एवं मद्य भण्डारण-भण्डागार जगदलपुर को 25 जनवरी को समयावधि पश्चात बंद करने एवं 26 जनवरी को पूर्णंतः बंद रखने के निर्देश दिए हैं। शुष्क दिवस पर मादक पदार्थ की बिक्री की शिकायत प्राप्त होेने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण कर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

आम जनता से किया वादा पूरा कर रही है राज्य सरकार : भूपेश बघेल

आम जनता से किया वादा पूरा कर रही है राज्य सरकार : भूपेश बघेल

 भेंट-मुलाकात में धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खिसोरा पहुंचे

रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल बुधवार को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खिसोरा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां ग्रामीणों  से सीधे चर्चा कर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने आम जनता से जो वायदा किया था, उसे पूरा कर रहे हैं। मैं आपसे मिलने और आपका हालचाल जानने खिसोरा आया हूं। उन्होंने कहा कि धमतरी धान व अनाज का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला जिला है। यहां सबसे ज्यादा राइस मिल है।

मुख्यमंत्री ने किसान हितैषी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार बनते ही सबसे पहले हमने किसानों की ऋण माफी की। छत्तीसगढ़ सबसे पहला राज्य है जहां किसानों को समर्थन मूल्य और इनपुट सब्सिडी मिलाकर धान की प्रति क्विंटल 2500 कीमत मिल रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक राजीव गांधी किसान न्याय योजना की 3 क़िस्त दी जा चुकी है, चौथा क़िस्त 31 मार्च के पहले दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से धान खरीदी, बारदाना, तौलाई, धान के उठाव और पेमेंट की जानकारी ली। हमने जो भी वायदा किया है वो सब पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 1 परिवार को 35 किलो चावल देने का फैसला किया। अब सभी का राशन कार्ड बन रहा है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से राशन कार्ड की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने इसके पहले कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर राज्यगीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव भी उपस्थित थीं।

शोभाराम ने किस्त की राशि से बनवाया अपना मकान
भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पूछा किसका-किसका ऋण माफ हुआ। जवाब में सैकड़ों ग्रामीणों ने हाथ उठाकर कहा हां। ग्राम चन्ना के शोभाराम साहू ने बताया कि उनकी 3 एकड़ जमीन है, 50 हजार ऋण माफ हुआ, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तीसरे क़िस्त की राशि का घर बनाने में उपयोग किया। अपने नाती का नामकरण संस्कार किया। उन्होंने धान खरीदी की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा अन्नदाता प्रसन्न हैं।

पहले त्यौहार में साहूकार के पास जाते थे, अब बैंक जाते हैं
ग्राम खिसोरा के कमलेश निषाद ने बताया कि उनकी सवा 4 एकड़ जमीन है। उनका 49 हजार ऋण माफ हुआ। धान बेचने के 2 दिन में ही पैसा खाते में आया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिले राशि से सुपर स्पलेंडर गाड़ी खरीदी। अपने ससुराल जाकर अपनी नई गाड़ी का उद्घाटन किया। कमलेश ने कहा राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को लाभ हुआ। त्यौहार में साहूकार के पास जाते थे अब बैंक जाते हैं। प्यारेलाल ने बताया कि उन्हें राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने इस योजना की तारीफ की। ग्राम खिसोरा के सोमेश कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने 215 क्विंटल गोबर बेचा, 65 हजार मिला। पैसा से बच्चो की पढ़ाई कराई और गोधन न्याय योजना की तारीफ की। महिला समूह की सदस्य ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट निर्माण कर उनके समूह ने 02 लाख की आय अर्जित की। कृष्ण कुमार ने गोबर बेचकर 57 हजार 770 रुपये कमाया। गोबर बेचकर घर बनाया और स्वास्थ्य खराब होने पर राशि का उपयोग इलाज करवाने में किया। रूखमणी ने बताया कि डॉक्टर हाट बाजार मुफ्त में इलाज करते हैं। साल भर से इलाज करा रही हूं। रूखमणी ने योजना की तारीफ की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, विशेष स्वास्थ सहायता योजना और वनाधिकार पट्टा की भी जानकारी ली।

विमल नेताम ने बताया कि उन्हें 1 एकड़ 60 डिसमिल का पट्टा मिला है। पट्टा में धान भी बेचता हूं। विमल नेताम ने बताया कि उनके ग्राम पंचायत के आश्रित गांव में गौठान नही है। उन्होंने आवर्ती चराई बनाने की बात कही। विमल नेताम ने निवेदन किया कि 1 एकड़ में 15 क्विंटल के जगह 20 क्विंटल की खरीदी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी मंशा है कि वे किसानो से 1-1 दाना धान खरीदे और रबी फसल का भी धान खरीदे। सरप्लस धान का एथेनाल बनाने की अनुमति भारत सरकार से मिलने पर 1-1 दाना धान खरीदेंगे और दोनों सीजन का।

मुख्यमंत्री ने जाति प्रमाण पत्र बनाने की जानकारी ली। शुभम ने बताया कि जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा। जमीन का रिकॉर्ड नहीं है जिसके कारण दिक्कत हो रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत प्रस्ताव कराकर नियमानुसार कार्यवाही करें। राजीव गांधी युवा मितान क्लब के रामकृष्ण साहू ने बताया कि 40 सदस्य है, जिसमे 12 महिला है। इस योजनांतर्गत मिले पैसे से खेल-कूद कराया, वृक्षारोपण, ग्राम का विकास, पंचायत का सहयोग करते हैं। योजना बहुत अच्छी है, योजना की तारीफ की। मोहेरा के किशन ने अदभुत अंदाज मंे कहा -पहिली गोबर ला भैसा गाड़ी के लेगों, अब छोटा हाथी में लेगथों। खिसोरा के सोमेश कुमार ने बताया गोबर बेचकर घर का खर्च चला रहे हैं।

ग्राम कपालफोड़ी की महिला ने बताया, सब्जी उत्पादन ढाई  एकड़ में से कुछ भूखंड में करती हैं, रेतीली जमीन होने के कारण उत्पादन कम आ रहा। मुख्यमंत्री ने बताया कि मक्का और गन्ना से एथेनॉल बनाने की योजना सरकार द्वारा बनाई जा रही है। एथेनॉल प्लांट के लिए भारत सरकार से अनुमति मांगी गई है। जाति प्रमाण पत्र बनाने के बारे में पूछे जाने पर सुनील नगारची ने बताया 50 साल का रिकॉर्ड मांगा जाता है, जो उपलब्ध नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा ग्राम सभा से प्रस्ताव कराकर आवेदन करें। एसडीएम कुरूद को निर्देशित किया कि नगारची जाति के आवेदन के निराकरण की जानकारी आज शाम को ही दें।

खिसोरा में मुख्यमंत्री ने की अनेक घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने ग्राम खिसोरा में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर अनेक घोषणाएं की। उन्होंने मगरलोड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का सप्ताह में दो दिन लिंक कोर्ट प्रारंभ करने, करेलीबड़ी को उप तहसील का दर्जा देने, खिसोरा में हाई स्कूल के निर्माण, खिसोरा के बस्तीपारा में नवीन प्राथमिक शाला भवन के निर्माण, खिसोरा बाला तालाब के सौन्दर्यीकरण, खिसोरा में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति हेतु नए भवन, ग्राम पंचायत मोतिमपुर में सामुदायिक भवन के निर्माण, सिंगपुर क्षेत्र के बुढ़ीगढ़ पर्यटन स्थान में सोलर ड्यूल पंप की होगी स्थापना, ग्राम पंचायत सिंगपुर में देवगुड़ी निर्माण व मरम्मत कार्य और खिसोरा मैदान में मिनी स्टेडियम की घोषणा की।

इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले मैच के लिए टिकट की बिक्री शुरू, यहां जानें पूरी जानकारी

इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले मैच के लिए टिकट की बिक्री शुरू, यहां जानें पूरी जानकारी

 रायपुर : IND vs NZ 2nd ODI IN RAIPUR : नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडीयम (Shaheed Veer Narayan Singh Stadium) में 21 जनवरी को होने जा रहे इंडिया और न्यूजीलैंड मैच (IND vs NZ 2nd ODI) के लिए टिकट की बिक्री शुरू हो गई है.

IND vs NZ 2nd ODI IN RAIPUR : टिकट की कीमत 500 से 7500 रुपये तक है. जिसमें-

Upper level 9 के टिकट की कीमत 500 रुपये
Lower Level 3,4,5,8,9,10 और Upper level 1 की टिकट- 1000 रुपये
Lower level 11 और Upper level 5,6 की टिकट- 1250 रुपये
Lower 6,7,12 के टिकट की कीमत- 1500
Silver 4th Floor- 5000 रुपये
Platinum 1st Floor- 7500 रुपये

मुख्यमंत्री से नेशनल ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप 2022 की कांस्य पदक विजेता सुश्री जय ज्योत्सना ने की सौजन्य मुलाकात…

मुख्यमंत्री से नेशनल ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप 2022 की कांस्य पदक विजेता सुश्री जय ज्योत्सना ने की सौजन्य मुलाकात…

 

  • मुख्यमंत्री ने ज्योत्सना को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में नेशनल ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता सुश्री जय ज्योत्सना ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने ज्योत्सना को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि सुश्री ज्योत्सना ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा असम के गुवाहाटी में 11 से 15 दिसम्बर तक आयोजित नेशनल ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप 2022 में 500 मीटर स्प्रिंट यूथ गर्ल्स (अंडर 14) श्रेणी में कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि वह प्रदेश की पहली बालिका हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में पदक मिला है। वे अभी गुवाहाटी स्थित खेलो इंडिया एकेडमी में प्रशिक्षणरत हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ साइक्लिंग एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल  व्ही. आर. चन्नावार, ज्योत्सना के पिता  अशोक कुमार एवं माता श्रीमती पद्मजा भी उपस्थित थीं।

सिहावा विधानसभा के ग्राम खिसोरा में आयोजित भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं…

सिहावा विधानसभा के ग्राम खिसोरा में आयोजित भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं…

 रायपुर: भेंट-मुलाकात : सिहावा विधानसभा, ग्राम खिसोरा

  • सिहावा विधानसभा के ग्राम खिसोरा में आयोजित भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं :-

1. मगरलोड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का सप्ताह में दो दिन लिंक कोर्ट प्रारंभ करेंगे।

2. खिसोरा में हाई स्कूल का निर्माण किया जायेगा।

3. खिसोरा के बस्तीपारा में नवीन प्राथमिक शाला भवन का निर्माण करवाया जायेगा।

4. खिसोरा बाला तालाब का सौन्दर्यीकरण करवाया जायेगा।

5. खिसोरा में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति हेतु नया भवन बनवायेंगे।

6. करेलीबड़ी को उप तहसील का दर्जा दिया जायेगा।

7. ग्राम पंचायत मोतिमपुर में सामुदायिक भवन निर्माण करवाया जायेगा।

8. सिंगपुर क्षेत्र के बुढ़ीगढ़ पर्यटन स्थान में सोलर ड्यूल पंप की स्थापना की जायेगी।

9. ग्राम पंचायत सिंगपुर में देवगुड़ी निर्माण व मरम्मत कार्य किया जायेगा।

10. खिसोरा मैदान में मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री युवा दिवस पर कल स्वामी विवेकानंद स्मारक ’डे-भवन’ का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री युवा दिवस पर कल स्वामी विवेकानंद स्मारक ’डे-भवन’ का करेंगे शुभारंभ

 रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 12 जनवरी को युवा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद स्मारक ’डे-भवन’ का शुभारंभ करेंगे। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने रायपुर में स्वामी विवेकानंद जी के निवास स्थान (डे-भवन) को स्मारक के रूप में संरक्षित करने का निर्णय लिया था, जिसका मूल स्वरूप में जीर्णोंधार का कार्य पूर्ण हो गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान, बेलूर पश्चिम बंगाल के कुलपति स्वामी सर्वोत्तमानंद महाराज करेंगे। खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, रायपुर लोकसभा  सांसद सुनील सोनी, भूतनाथ डे चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. एच.एस. उपाध्याय, विधायकगण  सत्यनारायण शर्मा,  बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा एवं  विकास उपाध्याय, नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे विशिष्ट अतिथि होंगे।

CG NEWS : स्कूल के बच्चे पैरा में पढ़ते आए नजर, लगातार शिकायत के बाद भी भवन निर्माण का कार्य नहीं हुआ प्रारंभ

CG NEWS : स्कूल के बच्चे पैरा में पढ़ते आए नजर, लगातार शिकायत के बाद भी भवन निर्माण का कार्य नहीं हुआ प्रारंभ

 सूरजपुर। जहां एक और शिक्षा विभाग बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराने के नाम पर प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपए खर्च करता है। वहीं सूरजपुर जिले के दूरस्थ इलाके बिहारपुर में बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं।

दरअसल, बिहारपुर क्षेत्र के चौका पारा गांव में प्राथमिक स्कूल जर्जर स्थिति में है, जिसकी वजह से शिक्षा विभाग के द्वारा एक निजी मकान में स्कूल का संचालन किया जा रहा था, लेकिन बीते मंगलवार को घर के मालिक के द्वारा स्कूल संचालित किए जाने वाले कमरे में ताला जड़ दिया गया है। जिसकी वजह से बच्चों का क्लास धान के पैरा पर चलाया जा रहा है, शिक्षकों के द्वारा बताया जा रहा है कि उनके द्वारा शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को लगातार शिकायत की गई है। बावजूद इसके अभी तक भवन निर्माण से संबंधित कोई भी कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं, वे ये तो मान रहे हैं कि वहां स्कूल भवन नहीं है, लेकिन वह इस बात से इंकार कर रहे हैं कि भवन ना होने की वजह से बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर है। उनके अनुसार निजी मकान में स्कूल संचालित तो किया जा रहा है लेकिन मकान मालिक से किराया देने को लेकर कोई बात नहीं हुई है। ऐसे में बच्चे स्कूल के बाहर धान के पैरा में पढ़ाई करते तो दिख रहे हैं, लेकिन शिक्षक और जिला शिक्षा अधिकारी दोनों के बयान एक दूसरे से विपरीत है, ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि शिक्षक और जिला शिक्षा अधिकारी में कौन सही बोल रहा है?

CG NEWS : खेत में मिला नर भालू का शव, शरीर के कई अंग गायब

CG NEWS : खेत में मिला नर भालू का शव, शरीर के कई अंग गायब

 सूरजपुर। जिले के प्रेमनगर में एक नर भालू का शव मिला है। भालू के कई अंग गायब बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची है और जांच पड़ताल में जुटी गई है।

जानकारी के मुताबिक, प्रेमनगर वन विभाग निगम के केदारपुर के एक खेत में नर भालू का शव मिला है। भालू की मौत एक दो दिन पूर्व होना बताया जा रहा है। भालू के शव मिलने की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग ने भालू के शव का पीएम कराया, जिसमें ये बात सामने आई कि भालू के शरीर के कई अंग गायब है, जो जांच का विषय है। वहीं भालू की मौत कैसे हुई इसकी जांच में वन विभाग की टीम जुट गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम खिसोरा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं का किया अनावरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम खिसोरा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं का किया अनावरण

 धमतरी। सिहावा विधानसभा के ग्राम खिसोरा में आज भेंट-मुलाकात जारी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम खिसोरा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं का अनावरण किया। मुख्यमंत्री बघेल ने छह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से भेंट की और उनके साथ तस्वीर भी खिंचाई।बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा के ग्राम खिसोरा पहुंचे है। उनके साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया एवं छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल भी मौजूद। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मध्यक्षेत्र आदिवासी प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लक्ष्मी ध्रुव, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बीरेश ठाकुर, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा एवं अम्बिका मरकाम उपस्थित।

सीएम भूपेश बघेल सिहावा विधानसभा के ग्राम खिसोरा पहुंचे और छत्तीसगढ़ महतारी के राज्य गीत से की कार्यक्रम की शुरुआत

सीएम भूपेश बघेल सिहावा विधानसभा के ग्राम खिसोरा पहुंचे और छत्तीसगढ़ महतारी के राज्य गीत से की कार्यक्रम की शुरुआत

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा के ग्राम खिसोरा पहुंचे। उनके साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया एवं छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल भी मौजूद।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मध्यक्षेत्र आदिवासी प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लक्ष्मी ध्रुव, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बीरेश ठाकुर, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा एवं अम्बिका मरकाम उपस्थित।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम खिसोरा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं का किया अनावरण। मुख्यमंत्री बघेल ने छह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से भेंट की और उनके साथ तस्वीर भी खिंचाई।

उन्होंने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल में समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।

विभाग की छवि को बेहतर स्वरूप देने में महती भागीदारी निभाएं अधिकारी : वन मंत्री अकबर

विभाग की छवि को बेहतर स्वरूप देने में महती भागीदारी निभाएं अधिकारी : वन मंत्री अकबर

 रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ वन संपदा के मामले में एक समृद्ध राज्य है। वनों के संरक्षण तथा संवर्धन और विकास में विभाग और इसके अमले का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

इसके मद्देनजर विभागीय अमले सहित समस्त अधिकारी अपनी कार्य कुशलता से विभाग की छवि को निखारने में अहम भागीदारी निभाएं। 

वन मंत्री अकबर नवा रायपुर अटल नगर स्थित अरण्य भवन में आयोजित डी.एफ.ओ कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहें थे। कार्यक्रम में राज्य भर से मुख्य वन संरक्षक तथा वनमण्डलाधिकारी उपस्थित थे।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार द्वारा राज्य में विगत चार वर्षों के दौरान वनों के विकास तथा वनवासियों के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है।   

वन मंत्री अकबर ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में अपनी कार्य कुशलता और शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के फलस्वरूप वर्तमान में वन विभाग की छवि को एक बेहतर स्वरूप मिला है।

वन विभाग में विगत चार वर्षों के दौरान सिर्फ वनों के संरक्षण तथा संवर्धन को ही बढ़ावा नहीं मिला है, बल्कि यहां वनवासियों की उन्नति की दिशा में भी निरंतर कार्य हो रहे है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ लघु वनोपजों के संग्रहण तथा प्रसंस्करण आदि कार्यों में देश में लगातार अव्वल बना हुआ है।

वन मंत्री अकबर ने इस दौरान हाथी प्रभावित क्षेत्रों में उनके मार्ग पर लोगों को आवाजाही के लिए मनाही करने और जनजागरूकता लाने पर विभाग को विशेष रूप से जोर दिया।

उन्होंने मानव-हाथी द्वंद्व के मामले में सभी वनमण्डलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में हमेशा सजग तथा सतर्क होकर कार्य करने के लिए सख्त निर्देश भी दिए। 

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख शुक्ला ने इस दौरान बताया कि अरण्य भवन में आयोजित दो दिवसीय डी.एफ.ओ. कॉन्फ्रेंस में 11 जनवरी को मुख्य सचिव अमिताभ जैन द्वारा संबोधित किया जाएगा।

इस दौरान मिलेट्स से बने व्यंजनों को बढ़ावा देने दोपहर को मिलेट्स लंच का आयोजन भी किया गया है।

स्मार्ट सिटी के 176 में 148 कामों में अनियमितता, केंद्र सरकार कराए जांच: भाजपा

स्मार्ट सिटी के 176 में 148 कामों में अनियमितता, केंद्र सरकार कराए जांच: भाजपा

 रायपुर । रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (आरएससीएल) के 176 में से 148 कामों मेंभारी अनियमितता, भ्रष्टाचार और तय मानक के अनुरूप काम नहीं हुए है। 

इसकी शिकायत बुधवार को केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी से की जाएगी। शिकायत करने राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री राजेश मूणत और शहर जिलाध्यक्ष जयंती पटेल समेत भाजपा के 26 पार्षद बुधवार को दिल्ली जाएंगे और शाम 5 बजे केंद्रीय मंत्री पुरी से मुलाकात कर, केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग करेंगे, साथ ही स्मार्ट सिटी के कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के दस्तावेज सौपेंगे। 

बता दें कि रायपुर स्मार्ट सिटी के नाम पर केंद्र सरकार राशि दे रही है, जिसे स्मार्ट सिटी लिमिटेड एक पंजीकृत सरकारी संस्था द्वारा खर्च करना है, यह राशि केंद्र सरकार के तय मानक के अनुसार कार्य करना है, मगर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा मनमानी तरीके से कार्य किया जा रहा है। 

इसे लेकर भाजपा ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की पूरी जानकारी एकत्रित की है, जिसे केंद्रीय मंत्री को सौंपा जाएगा। 

बताते हैं कि रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड में दो प्रकार की कमेटी है,एक कमेटी सलाहकार कमेटी है, जिसके अध्यक्ष सांसद सुनील सोनी है, जबकि वर्किंग कमेटी के अध्यक्ष सीईओ है।

सीईओ पर नगर निगम का कोई नियंत्रण नहीं है, बावजूद इसके राज्य सरकार और नगर निगम के प्रभाव में सलाहकार कमेटी के निर्देशों का दरकिनार कर निर्माण कार्य किए जा रहे है, जिसकी कई बार सांसद सुनील सोनी द्वारा भी शिकायत की गई है। 

वर्तमान में साइंस कॉलेज मैदान चौपाटी निर्माण का कार्य धडल्ले से चल रहा है,यह कार्य भी स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा हो रहा है, जबकि नियमानुसार यह गलत है, जिसका भाजपा लगातार विरोध कर रही है विरोध की इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री पुरी से शिकायत और जांच की मांग एक हिस्सा है। 

राजेश मूणत और जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को समर्थन देने वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकुमार साय और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा जिला प्रभारी विधायक सौरभ सिंह और प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव भी धरना स्थल पहुँचे।

नंदकुमार साय ने कहा कि यह सत्य का संघर्ष है छात्रों के भविष्य का संघर्ष है हमारे आने वाले कल के संरक्षण का संघर्ष है इस दिशाहीन सरकार के राज में कोई ऐसा वर्ग नही बचा जो परेशान ना हो कोई ऐसा विभाग नही जहाँ भ्रष्टाचार ना हो माफियाओं के आतंक ना हो और अब माफियाओं के सरगनाओं की नजर शैक्षणिक केंद्र पर है।  मेरी बातों को कान खोल के सुन ले सरकार, की छात्र शक्ति को कम आंक कर आपने बहुत बड़ी गलती कर दी, छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति है और किसी भी सरकार की कुर्सी के पैरदान हिला कर रख देती है, अब बारी कांग्रेस सरकार की है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि मूणत ने जिस सुउद्देश्य को लेकर इस हव्य का आह्वाहन किया है इसमे सर्वसमाज सर्व वर्ग को अपनी आहुति देनी चाहिए।  इस हव्य से कांग्रेस सरकार को अंतिम आहुति दी जाएगी।  अगर नगर निगम को यहाँ निर्माण करना ही है तो इसे लाइब्रेरी का स्वरूप दिया जाए या फिर इसे रीडिंग जोन बनाया जाए जहाँ जिसमे आधुनिक व्यस्थाएँ हो जैसे फ्री वाईफाई आदि आदि ।

विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि लूट की अंधी रेस में दौड़ने वाली कांग्रेस पार्टी के महापौर केंद्र सरकार द्वारा जनसुविधाओं हेतु स्मार्ट सिटी के मदों से दिए जा रहे पैसों का ना सिर्फ दुरुपयोग कर रही है अपितु उसमे भ्रष्टाचार का खुला खेल जारी है 

अवैध चौपाटी के विरोध में भाजपा ने मशाल रैली निकाली

जिसमे नंदकुमार साय और धरमलाल कौशिक सहित हजारों युवाओं ने भाग लिया धरनास्थल से निकलकर विश्विद्यालय के मुख्यद्वार के सामने से घूमकर नालंदा परिसर के सामने से वापस पंडाल पहुंचे हजारों युवा जलती मशाल हाथ मे लिए नारेबाजी करते रहे , 

 युवाओं ने एक स्वर में कहा कि हम छात्रहित में राजेश मूणत जी के साथ आखिर दम तक खड़े हैं आखिर समाज के भविष्य निर्माण के प्रति हमारी भी कुछ नैतिक जिम्मेदारीयाँ बनती है और हम उन जिम्मेदारियों से पीछे नही हट सकते ,

अब इस धरने को धीरे धीरे रायपुर शहर ही नही प्रदेश के विद्यार्थी संगठन, सामाजिक संगठनों का सहयोग प्राप्त हो रहा है   राजेश मूणत ने कहा यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक यह गूँगी ,बहरी, कुम्भकर्णी निद्रा में लीन सरकार नही जाग जाती।

आंदोलन को मिल रहे समर्थन को के बाद भी अगर यह सरकार नही जागी तो हम  कांग्रेस सरकार की मनमानी के खिलाफ इसे प्रदेश व्यापी  आंदोलन बनाएंगे।

 

रेल्वे के वैगन रिपेयर शॉप में करोड़ो रूपए का गबन, अधीक्षक गिरफ्तार

रेल्वे के वैगन रिपेयर शॉप में करोड़ो रूपए का गबन, अधीक्षक गिरफ्तार

 रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर स्थित रेल्वे के वैगन रिपेयर शॉप में अबतक का सबसे बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां कार्यालय अधीक्षक के पद पर पदस्थ रोहित पालीवाल ने 1 करोड़ 80 लाख रुपए का गबन कर लिया। 

इस मामले को लेकर चीफ वर्कशॉप मैनेजर सुभाषचंद्र चौधरी ने खमतराई थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने रोहित पालीवाल समेत 5 रेलवे कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि डब्लूआरएस में कार्यालय अधीक्षक के पद पर पदस्थ रोहित पालीवाल को इंटरनेंट बैंकिंग के जरिये ऑफिस के पैसों को ऑपरेट करने की अनुमति थी। जिसका नाजायज फायदा उठाते हुए उन्होंने 1 करोड़ 80 लाख से ज्यादा की राशि का आहरण कर लिया। शुरूआती जांच में खुलासा हुआ कि 12 अप्रैल 2022 से 24 अक्टूबर 2022 के बीच आरोपी रोहित पालीवाल ने शासकीय राशि को करीब 10 ऐसे खातों में ट्रांसफर कर दिया जो रेल्वे कर्मचारी तो दूर रेल्वे के वैंडर तक नहीं है।

डब्लूआरएस में हुए इस बडे खुलासे के बाद रेल्वे विजिलेंस की टीम भी बिलासपुर से रायपुर पहुंची और पुरे दिन वैगन रिपेयर शॉप में मौजूद रहे और अपने स्तर पर जांच करते रहे। जानकारों के मुताबिक इस मामले के सामने आने के बाद घोटाले की राशि और आरोपियो की संख्या बढ़ सकती है।