CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
सावधान, विधायक का Instagram अकाउंट हुआ हैक और मांगे पैसे, आपके साथ ऐसा हो तो सबसे पहले करें यह काम

सावधान, विधायक का Instagram अकाउंट हुआ हैक और मांगे पैसे, आपके साथ ऐसा हो तो सबसे पहले करें यह काम

 जगदलपुर। साइबर ठगों की जद में आम लोगों के साथ ही अब वीआईपी भी आते जा रहे हैं। पिछले एक साल में ठगों ने देशभर के 9103 लोगों से 60 हजार 414 करोड़ रुपए ठगे हैं। जबकि पहले ठगी का शिकार होने वाले लोगों की संख्या कम होती थी। वर्ष 2020-21 में देशभर में 7359 लोगों से ही ठगी हुई थी।

हाल ही में  जगदलपुर विधायक और संसदीय सचिव रेखचंद जैन का सामने आया है। उनकी इंस्टाग्राम आईडी को साइबर ठगों ने हैक कर ली। इसके बाद साइबर फ्रॉड जैन के फॉलोवर्स को मैसेज भेजकर पैसे की डिमांड( demand) करने लगा।

जागरूक लोगों ने इसकी सूचना तत्काल विधायक की दी

कुछ जागरूक लोगों ने इसकी सूचना तत्काल विधायक जैन को दी। जैन ने सूचना मिलते ही तत्काल जगदलपुर के साइबर सेल में मामले की शिकायत की और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की कि अगर इस तरह का कोई भी मैसेज उन तक पहुंचे तो इसे सही ना माना जाए और इंस्टाग्राम की आईडी पर इसे रिपोर्ट करें।

मुख्यमंत्री बघेल आज इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का भी करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री बघेल आज इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का भी करेंगे उद्घाटन

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल पूर्वान्ह 11 बजे राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 11.55 बजे पुलिस ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर जिले की तहसील तिल्दा के ग्राम- रायखेड़ा जाएंगे और वहां पर दोपहर 12.20 बजे छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के 77 वां वार्षिक राज अधिवेशन 2023 में शामिल होंगे।

बघेल दोपहर 1.30 बजे बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भालुकोन्हा पहुंचेंगे और वहां सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव में शामिल होंगे।  बघेल अपरान्ह 3 बजे बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम भालुकोन्हा पहुंचकर मंदिर दर्शन करेंगे और वहां से 3.45 बजे भिलाई-3 के थाना ग्राउंड परिसर हेलीपेड पहुंचेंगे।

 
CG Big News : एक और दंतैल हाथी की मौत, करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ जाने से गवाई जान

CG Big News : एक और दंतैल हाथी की मौत, करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ जाने से गवाई जान

 महासमुंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक कोडार बाध नहर नाली के पास दो सौ मीटर के आसपास जाल बिछाने की बात आ रही हैं।

विचरण करते हुए एक दंंतैल हाथी की मौत की खबर मिल रहा है। विचरण करते हुए दो दंतैल हाथी कोडार बांध के बाड़ी के आसपास देखा गया था जिसमें से एक हाथी की मौत की खबर है।

10 दिनों के भीतर 7 हाथियों की मौत हुई

पिछले ही महीने 10 दिनों के भीतर 7 हाथियों की मौत हुई थी। सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़ और धमतरी इलाके में हुई हाथियों की मौत के मामले में प्रदेश सरकार ने एक्शन लेते हुए कई वन अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर तबादले भी किए।

भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार को रौंदा, गाड़ियों के उड़े परखच्चे, 2 लोगों की मौत, भयावह मंजर देख काँप उठे लोग

भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार को रौंदा, गाड़ियों के उड़े परखच्चे, 2 लोगों की मौत, भयावह मंजर देख काँप उठे लोग

 दुर्ग। जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा बीती रात का बताया जा रहा है।जहां एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार दो लोगों को जबरदस्त टक्कर मारते हुए रौंद दिया है। यह पुरा हादसा दुर्ग के शिवनाथ पुल ( shivnath)में हुआ है

रात तकरीबन 12.30 बजे के आसपास की घटना बताई जा रही है। जहां दुर्ग से राजनांदगांव की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा ( activa)को घसीटते हुए रौंद दिया। हादसा इतना भयानक था कि, कार और एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे के वक़्त मौजूद लोगों का कहना है कि  इस घटना में एक्टिवा में सवार पति-पत्नी की मौत हो गई है।

नगरीय निकायों में उपचुनाव के लिए 9 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित

नगरीय निकायों में उपचुनाव के लिए 9 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित

 रायपुर : राज्य शासन ने प्रदेश के 14 नगरीय निकायों के कुल 15 वार्डों में उपचुनाव के लिए 9 जनवरी को होने वाले मतदान हेतु संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के शासकीय संस्थानों और कार्यालयों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मतदान वाले क्षेत्रों में इस दिन मतदान करने के लिए सामान्य अवकाश भी रहेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 9 जनवरी को मतदान वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश और सामान्य अवकाश के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। नगरीय निकायों में वार्ड पार्षद के उप निर्वाचन के लिए 9 जनवरी को सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।

CG Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, फुफा सास की हत्या कर तालाब में फेंकने वाला युवक गिरफ्तार, जाने क्या थी वजह…

CG Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, फुफा सास की हत्या कर तालाब में फेंकने वाला युवक गिरफ्तार, जाने क्या थी वजह…

 बलरामपुर। CG Crime जिले के सामरीपाठ थाना क्षेत्र में गत माह पुलिस को ग्राम टाटीझरिया बॉक्साइड खदान के पास स्थित तालाब में एक महिला का हाथ-पैर बंधा हुआ शव मिला था। जिसे पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि 27 सितंबर को सुबह पुलिस को ग्राम टाटीझरिया बॉक्साइट खदान के पास स्थित तलाब में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। जो पूरी तरह से फूल चुकी है पहचान में नहीं आ रही है और हाथ पैर बंधा हुआ था पुलिस ने मृतिका की पहचान फुलमनिया घासी पति चमन निवासी सामरी के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ में संदेही तेजू घासी का नाम आने पर तेजू का पतासाजी किया गया जो काम करने उत्तर प्रदेश गोरखपुर जाने की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम आरोपी

तेजू को थाना समरीपाठ लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि मृतिका इसकी फूफा सास लगती थी, जिसका लड़का रामू ने तेजू के साले के साथ मारपीट किया था। उसी का बदला लेने की भावना से आरोपी तेजू घासी 25 वर्ष दशहरा त्यौहार के पूर्व मृत का फुलमनिया को शराब पिलाने के बहाने तालाब के पास ले गए और तेजू तथा आशा दोनों ने मिलकर जमीन में गिरा कर सीने में पैर से मारकर हत्या कर दिए और लाश को छुपाने के लिए मृतिका के साड़ी में पत्थर बांधकर तथा हाथ पैर को रस्सी से बांधकर तालाब में फेंक दिए थे। जिससे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

PRSU Exam Form Date : परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज, जल्दी करें अप्लाई, फिर दोबारा नहीं मिलेगा मौका…

PRSU Exam Form Date : परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज, जल्दी करें अप्लाई, फिर दोबारा नहीं मिलेगा मौका…

 रायपुर। PRSU Exam Form Date : प्रदेश के अभ्यार्थियों के लिए एक जरुरी खबर हैं। दरअसल पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 7 जनवरी है। विलंब शुल्क के साथ छात्र फार्म जमा कर सकते हैं। रविवि परीक्षा के लिए करीब 1.60 लाख आवेदन मिल चुके हैं। वार्षिक परीक्षा मार्च के पहले हफ्ते से शुरू होगी।

इसकी समय सारणी जल्द जारी की जाएगी। विवि के अफसरों का कहना है कि विलंब शुल्क के साथ आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर थी। लेकिन छात्रों की संख्या कम होने – की वजह से तारीख बढ़ाकर 7 जनवरी कर दी गई थी। इस बीच कई छात्रों को आवेदन जमा करने का मौका मिल गया। विवि प्रशासन ने तय कर दिया है कि अब दोबारा फार्म भरने का अवसर नहीं दिया जाएगा।

वार्षिक परीक्षा की समय- सारणी अगले सप्ताह जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय में अभी सेमेस्टर एग्जाम जारी है। कोरोना की वजह से तीन साल बाद अब सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटरों में जाकर परीक्षा देनी है। यही वजह है कि पिछले साल के तुलना में विश्वविद्यालय की परीक्षा में छात्रों की संख्या कम हुई हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों पर की चर्चा

मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों पर की चर्चा

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान कोरबा से वापस रायपुर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद प्रवास से लौटकर सीधे एयरपोर्ट पहुंचकर उनसे मुलाकात की।मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की और छत्तीसगढ़ में मिलेट्स से बने उत्पाद और छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित कलाकृति उन्हे स्मृति स्वरूप भेंट की।

कुम्भकार समाज का सामाजिक संस्कार में महत्वपूर्ण योगदान, समाज के महाधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,

कुम्भकार समाज का सामाजिक संस्कार में महत्वपूर्ण योगदान, समाज के महाधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,

 गरियाबंद 07 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज गरियाबंद जिले के कुटेना में आयोजित कुम्भकार समाज के महाधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किये। इस अवसर पर उन्होंने अधिवेशन में ग्राम बसीन में ग्लेजिंग यूनिट लगाने तथा सिरकट्टी आश्रम के छात्रावास हेतु 20 लाख रुपये की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कुम्भकार समाज के लोगों को नया वर्ष और छेर छेरा पुन्नी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुम्भकार समाज का सामाजिक संस्कार में महत्वपूर्ण योगदान है। कोई भी संस्कार, वैवाहिक कार्य एवं पारिवारिक कार्य इस समाज के योगदान के बिना संभव नहीं है। मेहनतकश कुम्भकार समाज का योगदान युगों से चलता आ रहा है। इसके बावजूद भी आज कुम्भकार समाज अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में कुंभकार समाज का व्यवसाय प्रभावित हुआ है। पहले लोग मिट्टी के बर्तनों का अधिक उपयोग करते थे। लेकिन आधुनिकता के दौर में स्टील, जर्मन और प्लास्टिक का उपयोग अधिक हो रहा है। उन्होंने कहा कि सुंदर वस्तुएँ की बिक्री हाथों हाथ हो जाता है। इस प्रतिस्पर्धा में समाज को टिकना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के व्यवसाय को पुनर्स्थापित करने सरकार हर संभव मदद कर रही है। प्रदेश के अनेक स्थानों पर ग्लेजिंग यूनिट की स्थापना की गई है। लेकिन शिकायतें मिल रही है कि ग्लेजिंग यूनिट से कुंभकारों को काम नहीं मिल रहा है। ग्लेजिंग यूनिट को चलाने प्रोफेशनल रूप से निरंतर कार्य करते रहने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभकारों को उनके काम को प्रेरित करने 9 हजार चॉक वितरण किया गया है। कई लोग इसका उपयोग नहीं कर रहे है। मुख्यमंत्री ने ऐसे लोगों से उन्हें प्रदान की गई इलेक्ट्रिक चॉक को वापस लेकर काम करने के इच्छुक व्यक्तियों को उपलब्ध कराने कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभकार समाज के लोग पारंपरिक व्यवसाय के अलावा खेती किसानी से भी जुड़े हैं। सरकार ने धान खरीदी हेतु बेहतर प्रबंध की है। इसके तहत उपार्जन केन्द्रों में खरीदी उठाव, परिवहन व्यवस्था बेहतर ढंग से हो रहा है, साथ ही राशि का भुगतान भी दो दिनों में हो रहा है। अब तक प्रदेश में 86 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने ऐसे किसान जो अब तक धान नही बेच पाये हैं, उन्हें संबंधित उपार्जन केन्द्र में धान बेचने का आग्रह किया। उन्होंने कुंभकारों द्वारा मिट्टी से निर्मित विभिन्न बर्तन व अन्य उत्पाद को पकाने के लिए लकड़ी की जगह गो- कास्ट का उपयोग करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के नवजवानों को रोजगार मुहैया कराने प्रत्येक विकासखंड में दो रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क बनाया जा रहा है। यहां जमीन, शेड, बिजली, पानी, सड़क की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कुंभकार समाज को शिक्षा से जुड़ने का आह्वान करते हुए बताया कि सरकार शैक्षणिक संस्थाओं के रंग रोगन के लिए 1 हजार करोड़, आईटीआई में नया ट्रेड खोलने 1200 करोड़ की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार गरीब, किसानों के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए हैं। मुख्यमंत्री ने कुंभकार समाज के मांग पर बासीन में ग्लेजिंग यूनिट स्थापित करने तथा सिरकट्टी आश्रम के छात्रावास में सुविधाओं के विस्तार के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपने कर कमलों से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रदेश के प्रथम पंचायत मंत्री तथा राजिम विद्यायक श्री अमितेश शुक्ल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि कुंभकार मिट्टी को अपने माफिक जैसे रूप देते है वैसे ही प्रदेश के मुख्यमंत्री जी समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं, साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति को पुनर्जीवित कर लोगों को छत्तीसगढ़िया होने का एहसास कराया है। समारोह में छ.ग. माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालम चक्रधारी और कुंभकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री तरुण प्रजापति ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर गृह तथा लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, सिरकट्टी आश्रम कुटेना के संत श्री गोवर्धन शरण व्यास, माटीकला बोर्ड के सदस्य श्री कृष्ण चक्रधारी एवं खेलावन चक्रधारी, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण, अन्य जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

CRIME NEWS : पुराने प्यार की चाहत में पत्नी ने रची खौफनाक साजिस, प्रेमी संग मिलकर उजाड़ दिया अपना सुहाग

CRIME NEWS : पुराने प्यार की चाहत में पत्नी ने रची खौफनाक साजिस, प्रेमी संग मिलकर उजाड़ दिया अपना सुहाग

 महासमुन्द : महासमुंद से एक ऐसी घटना सामने आयी है जो कि मानवता को शर्मसार कर देगा। पति पत्नी के बीच आया तीसरा शख्स। जानकारी के अनुसार यह तीसरा शख्स पत्नी की प्रेमी बताया जा रहा है। जब पुराने प्रेमी से मुलाकाल हुई, तो पुराना प्यार फिर से लौट आया।और फिर से अपना पुराना प्यार पाने की लालसा जाग उठी. धोखा, साजिश फिर हत्या। पर कहते है ना झूठ की आयु ज्यादा नहीं होती, अपने ही बुने जाल में फंस गई, इस हत्या की मास्टर माइंड। जिसने अपने पुराने प्रेमी के साथ घर बसाने और पति की संपत्ति पाने का जो खेल खेली थी उसी खेल में फंस गई कातिल। इस हत्या कांड के पीछे की कहानी सुन कर आप हैरान हो जाएंगे, कि कोई किसी के साथ ऐसी भी साजिश कर सकता है। पुलिस को दिए बयान के पति रायपुर गया है और खुद ही विपरीत दिशा सिरपुर अमलोर के जंगल पहुंच कर लाश को खोज निकालने की गलती ने पहुंचाया जेल।

रविशंकर कामलवांशी-

हम आपको बता दे कि आज से 4 माह पूर्व 7 सितंबर 2022 को विद्या कामलवंशी नाकाम ने सिटी कोतवाली महासमुंद में अपने पति रविशंकर कामलवांशी की गुम होने की रिपोर्टर दर्ज कराई थी। विद्या ने पुलिस को जानकारी दी थी कि रविशंकर 7 सितंबर 2022 की सुबह 10.30 बजे सुबह रायपुर जाने निकला था। जो पूरा दिन बीत जाने के बाद घर नहीं पहुंचा है। तीन दिन बाद महिला महासमुंद जिले के सिरपुर के जंगल अमलोर में अपने पति की लाश सड़ी गली अवस्था में पाती है और इसकी सूचना सिरपुर पुलिस को देती है। सिरपुर पुलिस ने लाश का पांच नामा करा कर 302 हत्या का मामला दर्ज कर मामले को जांच में लेकर सायबर सेल की टीम के साथ जांच पड़ताल शुरू करती है तो पुलिस को चौकाने वाली कहानी सामने आती है।
विद्या कामलवंशी का स्कूल के समय में विक्रम ऊर्फ विक्की साहू गिरौद पूरी निवासी से प्रेम प्रसंग था। 2017 में विद्या कमलवंशी की मृतक रविशंकर कमलवांशी से शादी होती है। विद्या अपने पति के साथ अपने ससुराल आ गई, लेकिन विक्रम से विद्या की बात चीत बंद नहीं हुई। विद्या कमलवशी और रविशंकर के बीच भी कभी कुछ अच्छा नहीं चल था। इसी बीच विद्या और रविशंकर का एक बच्चा भी हो गया।

आरोपीगण-

9 माह पूर्व विद्या कमलवशी की अपने पुराने प्रेमी विक्रम साहू से मुलाकात हुई। और फिर दिनों से साथ रहने का फैसल किया।  और यहीं से शुरू हुई साजिश। विक्रम साहू ने रविशंकर को अपनी प्रेमी से दूर हटाने के लिए अपनी एक 22 वर्षीय महिला दोस्त परमेश्वरी की साजिश में शामिल कर रविशंकर कमलवशी से इंस्टाग्राम में दोस्ती कराई। दोनों में दोस्ती होने के बाद 7 सितम्बर 2022 को परमेश्वरी ऊर्फ परी ने अमलोर सिरपुर के जंगल में मिलने का प्लान बनाया। और इधर विक्रम साहू ने प्रेमी विद्या और अपने एक दोस्त भास्कर पैकरा के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया। 7सितम्बर को रविशंकर कमलवंशी, विद्या और भास्कर अमलोर के जंगल पहुंचे जहां रविशंकर परी के साथ मिल रहा था। हत्या के इरादे से पहुंचे विक्रम साहू ने रविशंकर कमल वंशी के सिर में लड़की के लठ से वार कर घायल कर दिया। वहीं विक्रम साहू के दोस्त भास्कर पास रखे बोल्डर से रविशंकर के सिर में वार पे वारकर मौत के घाट उतार दिया। चारों विद्या, परी, भास्कर और विक्रम वापस घर पहुंच गए।
महासमुंद जिला पुलिस ने इन चार माह पूर्व हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए, 4 आरोपियों को हत्या, हत्या कर साक्ष छुपाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। और सभी के खिलाफ 302,120 बी,201,34 का मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

धमेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक महासमुंद

CG ACCIDENT : लोहे से भरे ट्रक से टकराए बाइक सवार, दो युवकों की मौके पर मौत

CG ACCIDENT : लोहे से भरे ट्रक से टकराए बाइक सवार, दो युवकों की मौके पर मौत

 कवर्धा। जिले में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। बीती देर रात नेशनल हाइवे रायपुर जबलपुर में बाइक सवार युवक लोहे की सरिया से भरी गाड़ी से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतकों का नाम अमन डिंडोरे और राकेश सोनकर है। दोनों ग्राम प्रभाटोला के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ये हादसा ग्राम सिंघनपुरी गांव के पास हुआ है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुटी है।

BREAKING : कोरबा पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, बोल – मेरा सौभाग्य है मैं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में आया

BREAKING : कोरबा पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, बोल – मेरा सौभाग्य है मैं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में आया

 कोरबा। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। गृहमंत्री के कोरबा पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ओम माथुर, नितिन नवीन, अरुण साव, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय समेत कई भाजपा के बड़े नेताओं मौजूद रहे। गृहमंत्री अमित शाह इंदिरा स्टेडियम में आमसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसके अलावा वे कोरबा लोकसभा क्षेत्र के कोर ग्रुप की बैठक भी लेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा में कहा कि मेरा सौभाग्य है मैं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में आया हूं, इसलिए मैं अपनी बात जय श्रीराम बोलकर शुरू करता हूं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी, अटल जी प्रधानमंत्री बने और उन्होंने छत्तीसगढ़ वालों को छत्तीसगढ़ की भेंट देने का काम किया। सबसे पहले छत्तीसगढ़ के लोगों को बताने आया हूं कि आपका यह सालों का सपना, ढाई-ढाई पीढ़ी की ये लड़ाई की छत्तीसगढ़ को अलग राज्य मिले, वो लड़ाई कांग्रेस के अत्याचारों से कहीं न कहीं रूकी हुई थी।

कांग्रेस पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को गरीबी, भुखमरी, खस्ताहाल सड़कें, अंधेरा, बेरोजगारी और नक्सलवाद देने का काम किया। भाजपा की सरकार ने 15 साल के अंदर छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से विकसित राज्य की ओर अग्रसर करने का काम किया। इस सरकार ने झूठ बोलने… बार बोलने और माइक में बोलने के सूत्र को अपना लिया है। इन्होने झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं किया। बघेल जी, आपने आदिवासियों के लिए क्या किया इसका हिसाब छत्तीसगढ़ की जनता मांग रही है।

राष्ट्रपति के हाथों कलेक्टर ने ग्रहण किया राष्ट्रीय प्लेटिनम अवार्ड

राष्ट्रपति के हाथों कलेक्टर ने ग्रहण किया राष्ट्रीय प्लेटिनम अवार्ड

 नई दिल्ली। NATIONAL NEWS : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला-प्रशासन की वेबसाइट को आज नई दिल्ली में नवाचार के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया है। विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर के जिला कलेक्टर सौरभ कुमार ने यह अवार्ड ग्रहण किया।

बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा किये गये नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जिला प्रशासन की वेबसाइट को राष्ट्रीय प्लैटिनम अवार्ड प्रदान किया गया। बिलासपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट को बेस्ट वेब एंड मोबाइल इनिशिएटिव कांम्पलांइथ विथ जीआइजीडब्ल्यू एंड एससीबिलिटी गाइडलाइन की श्रेणी के अंतर्गत यह पुरस्कार दिया गया है।

केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजना डिजिटल इंडिया के क्रियान्वयन में बिलासपुर जिले की वेबसाइट ने नवाचार किया है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा तैयार वेबसाइट में केंद्र व राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी अपलोड करने के साथ ही दिव्यांगों के लिए भी इसमें विशेष सुविधा दी गई है। दृष्टिबाधित भी साफ्टवेयर के जरिए इस वेबसाइट में दी गई सूचनाओं को सुन सकते हैं। जहां-जहां माउस का कर्सर जाएगा, वहां लिखी जानकारी आवाज में बदल जाएगी। हालांकि, अभी यह सुविधा अंग्रेजी में ही है। आने वाले दिनों में हिंदी में भी यह सुविधा दी जाएगी। इसके लिए एनआईसी के तकनीकी विशेषज्ञों ने काम करना शुरू कर दिया है। खास बात ये कि दृष्टिबाधितों के लिए वेबसाइट में विशेष प्रकार का साफ्टवेयर भी अपलोड किया गया है। इसका उपयोग मुफ्त में किया जा सकेगा। इसके लिए अतिरिक्त राशि नहीं देनी पड़ेगी। इस अवसर पर एनआईसी बिलासपुर के डीआईओ अरविंद यादव और सहायक डीआईओ मनोज कुमार सिंह भी शामिल रहे।

रायपुर : दस दिवसीय छत्तीसगढ़ पंडरी हाट प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

रायपुर : दस दिवसीय छत्तीसगढ़ पंडरी हाट प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

 रायपुर : छत्तीसगढ़ हाट, पंडरी, रायपुर में राज्य स्तरीय पीएमईजीपी प्रदर्शनी का उद्घाटन रायपुर के लोकसभा सांसद माननीय  सुनिल सोनी के करकमलो द्वारा किया गया। उक्त समरोह में माननीय सांसद के अतिरिक्त विधायक  कुलदीप सिंह जुनेजा, नगर पालिका निगम, रायपुर के महापौर माननीय  एज़ाज ढेबर, छत्तसीगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष माननीय  राजेन्द्र तिवारी, छत्तीसगढ़ खादी फेडरेशन के अध्यक्ष  अजय तिवारी एवं राज्य कार्यालय रायपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे। 

उक्त प्रदर्शनी 04.01.2023 से 13.01.2023 तक चलेगी प्रदर्शनी में कुल 75 स्टॉल लगाये गये है जिसमें मुख्य रूप से पीएमईजीपी की इकाईयों के साथ ही प्रदेश की खादी संस्थाएं भी भाग ले रही हैं। 
प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान राज्य निदेशक  राजेश कुमार के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में संचालित आयोग की विभिन्न योजनाओं की वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 की लक्ष्य एवं उपलब्धि की जानकारी प्रस्तुत की गयी। इसके अलावा उपस्थित जनसमूह को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का लाभ लेकर स्वरोजगार से जुड़ने का आवाहन किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया भगवान श्री राम की 25 फीट की भव्य मूर्ति का अनावरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया भगवान श्री राम की 25 फीट की भव्य मूर्ति का अनावरण

 मुख्यमंत्री ने किया भगवान श्री राम की 25 फीट की भव्य मूर्ति का अनावरण

राजिम चौबेबांधा नवागांव मार्ग और नवीन मेला स्थल से लक्ष्मण झूला तक पहुंच मार्ग का किया भूमि पूजन

07 जनवरी 2023// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजिम में महोत्सव स्थल पर भगवान श्री राम जी की 25 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावरण किया । इस अवसर पर उन्होंने राजिम चौबेबांधा नवागांव मार्ग 3.30 किलोमीटर की लंबाई सड़क के चौड़ीकरण व मजबूती करण के लिए भूमि पूजन किया ।साथ ही नवीन मेला स्थल राजिम से लक्ष्मण झूला पहुंच मार्ग जिसकी लंबाई 3.7 किलोमीटर है उसका भी भूमि पूजन किया गया। ज्ञात है कि राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत त्रिवेणी संगम राजिम भी शामिल है ।यहां मेला महोत्सव स्थल पर 25 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावरण किया गया। ज्ञात है कि इसे 5 महीने की अल्पावधि में तैयार किया गया है ।इस भव्य एवं विशाल मूर्ति तैयार करने में ओड़िसा के 20 शिल्पकारों ने भूमिका निभाई है। इसे हाथ से तराश कर इसे छत्तीसगढ़ के बिल्हा स्टोन से निर्मित किया गया है। इसे 8 फीट ऊंची नवनिर्मित चबूतरा में प्रतिस्थापित किया गया है। इसकी भव्यता देखते ही बनती है।

सीएम बघेल का भाजपा पर करारा वार, बोले – BJP की राजनीती का खामयाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है, अमित शाह के प्रवास को लेकर कही यह बात

सीएम बघेल का भाजपा पर करारा वार, बोले – BJP की राजनीती का खामयाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है, अमित शाह के प्रवास को लेकर कही यह बात

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर रवाना हुए, जहाँ जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दौरे से पहले हेलीपैड में सीएम ने पत्रकारों से की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की है।

अमितशाह के प्रवास को लेकर मुख्यमंत्री का बयान –

भारतीय जनता पार्टी जहाँ-जहाँ चुनाव हारी है वहां वहां फोकस कर रही है। अमित शाह भी उसी के तहत आ रहे है। प्रोटोकॉल के हिसाब से मैं भी जाऊंगा। 2 बजे रविंद्र चौबे जायेंगे और शाम को मैं भी जाने की कोशिश करूंगा।

मख्यमंत्री ने आगे कहा कि लोकसभा की तैयारी के हिसाब से अमितशाह आ रहे है, धर्मांतरण और सांप्रदायिक ये 2 मुद्दे है, जिन्हे लेकर भाजपा चल रही है। इन दोनो मुद्दे पर भाजपा की मास्टरी है। पर हमारे मुद्दे कई है, जिन्हें हम लेकर चल रहे है। लेकिन हमारी पार्टी ने विभिन्न मुद्दों और विभिन्न वर्ग के लोगो के विकास पर फोकस किया है। जैसे किसा गरीब, किसान, शिक्षा बेरोजगारी, और संस्कृति।

आदिवासी क्षेत्रों में राज्यपाल के दौरे पर कहा-

संविधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को अपने अधिकारों का ध्यान रखना चाहिए, उसमे अतिक्रमण नहीं करना चाहिए। राज्य सरकार से सवाल करना उनके अधिकारों के बाहर है।बिल पारित होने के बाद हस्ताक्षर करना चाहिए, ये राजभवन के माध्यम से राजनीति कर रहे है। राज्यपाल फील्ड में जाकर काम नही करती।

आरक्षण पर हस्ताक्षर को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा

बाकी राज्यों में तो राज्यपाल हस्ताक्षर कर रहे है, पर यहाँ राज्यपाल राजनीति कर रही है। न्यायपालिका और विधायिका के दायरे में रहकर सबको कार्य करना है। राज्यपाल राष्ट्रपति के प्रतिनिधि के रूप में यह है उनका फील्ड का काम नही है।

माइनिक ब्लॉक में आई तेजी पर कहा

राज्य की संपदा में आम जनता का अधिकार है। यहां मिनरल की कोई कमी नहीं है और इन्हीं संशाधनो से पिछली सरकार ने बड़ी बड़ी बिल्डिंग बनाई है। हमारे पास जो संसाधन है उसे हमने आम जनता मजदूरों गरीबों के लिए योजना बनाई। हमारी वित्तीय व्यवस्था बेहतर है।

भरती में हो रही देरी पर कहा –

भारतीय जनता पार्टी की राजनीति का खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के लोग पिछले दरवाजे से राजनीति कर रही है, अब तो कॉलेज का एडमिशन भी इससे प्रभावित हो रहा है। भाजपा नहीं चाहती युवाओं को उनका अधिकार मिले। हम भी लगातार अब इंतजार कर रहे है, कुछ तो रास्ता निकलेगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कुटेना स्थिति सिरकट्टी आश्रम राम मंदिर पहुँचे, पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कुटेना स्थिति सिरकट्टी आश्रम राम मंदिर पहुँचे, पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

 गरियाबंद / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम कुटेना स्थिति सिरकट्टी आश्रम राम मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू राजिम विधायक अमितेश शुक्ल, मौजूद थे।


ज्ञात हो कि सिरकट्टी आश्रम ब्रम्हलीन सन्त भुवनेश्वरी शरण व्यास जी का तपोभूमि है। संत जी बाल्यकाल से यहाँ आश्रम स्थापित करके अपने जीवनकाल तक श्री राम के नाम का प्रचार प्रसार हेतु क्षेत्र के गांव गांव में धर्म जागरण के लिए मानस यज्ञ का आयोजन करते थे। क्षेत्र के लोग सिरकट्टी आश्रम पर अगाध आस्था रखते हैं। वर्तमान में इस आश्रम का संचालन उनके शिष्य गोवर्धन शरण व्यास कर रहे है।

TRANSFER BREAKING : कई पुलिसकर्मियों का तबादला, TI, SI और ASI के नाम शामिल, देखें पूरी लिस्ट

TRANSFER BREAKING : कई पुलिसकर्मियों का तबादला, TI, SI और ASI के नाम शामिल, देखें पूरी लिस्ट

 बलरामपुर। CG TRANSFER BREAKING : जिले में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियोंं के तबादले हुए हैं। जिसमे टीआई, एस आई, एएसआई के तबादले हुए हैं। बलरामपुर SP ने आदेश जारी करते हुए 1 टीआई (TI), 8 एसआई (SI) और 4 एएसआई (ASI) का एक साथ तबादला कर दिया गया।

देखे आदेश –

 

अमित शाह को छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं की योग्यता पर भरोसा नहीं, शाह कांग्रेस के लिए लक्की- कांग्रेस

अमित शाह को छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं की योग्यता पर भरोसा नहीं, शाह कांग्रेस के लिए लक्की- कांग्रेस

 रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। शाह कोरबा जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके दौरे को लेकर भाजपा काफी उत्साहित है अमित शाह का पूरे जोर-शोर से स्वागत करने की तैयारी में भाजपा जुटी हुई है। वहीं अमित शाह के दौरे को लेकर कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं कांग्रेस ने अमित शाह के दौरे को लेकर कहा की कहा है कि अमित शाह छत्तीसगढ़ के हारे हुए सीट पर ध्यान केंद्रित करने आ रहे हैं, वहां पर वे बीजेपी नेताओं से चर्चा करेंगे। सीधा सा यह है कि इसका सीधा-सीधा आशा यह है कि अमित शाह को छत्तीसगढ़ के भाजपा के नेताओं की योग्यता पर भरोसा नहीं है। उन्हें भी पता है कि भूपेश बघेल के कद का उनकी योजनाओं को टक्कर देने, उनके व्यक्तित्व टक्कर देने के लिए छत्तीसगढ़ में कोई नेता नहीं बचा है।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा बीजेपी ने इससे पहले भी छत्तीसगढ़ में लगभग आधा दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्रियों को भेजा था। लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। इसके साथ आनंद शुक्ला ने कहा कि अमित शाह छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए हमेशा से लक्की रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिशन 65 का टारगेट दिया था और भगवान की ऐसी कृपा रही की मिशन 65 प्लस, यानी 68 सीट कांग्रेस को मिला था। तो ये इस बार छत्तीसगढ़ में आकर लोकसभा को टारगेट कर रहे हैं तो ये कांग्रेस के लिए शुभ संकेत है। आने वाली लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी यहां की 11 लोकसभा सीटें जीतेगी।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर का हार्ट अटैक से निधन

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर का हार्ट अटैक से निधन

 रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले से एक दुखद खबर आई है यहां कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर आते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मिली जानकारी के अनुसार, छग राज्य महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर अपने घर के पास टहल रही थी। इसी दौरान उनको अचानक अटैक आ गया। अटैक आने के बाद तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं जानकारी के अनुसार शशिकांता राठौर का डायलिसिस भी चल रहा था।

उनका अंतिम संस्कार आज स्थानीय मुक्तिधाम में दोपहर 1 बजे किया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, कोरबा में आम सभा को करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, कोरबा में आम सभा को करेंगे संबोधित

 रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। गृह मंत्री का चार महीने में छत्तीसगढ़ का ये दूसरा दौरा है। शाह शनिवार को दोपहर 2 बजे BSF के विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे, और वहां से कोरबा के लिए रवाना होंगे। कुछ माह पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी कोरबा का दौरा कर चुके हैं। आने वाले समय में बस्तर में भी केंद्रीय मंत्रियों का दौरा होना है।

कोरबा लोकसभा के अंतर्गत आने वाले चार संगठन जिले के भाजपा कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों में जुटे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव ने गुरुवार को तैयारियों का जायजा लिया। साव ने बताया कि सीएसईबी के हेलीपैड पर उतरने के बाद शाह मां सर्वमंगला के दर्शन के लिए जाएंगे।

वहां से स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद वे पंचवटी में कोरबा लोकसभा के पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। साव ने कहा कि चारों संगठनात्मक जिले के सभी मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनसामान्य शाह को सुनने के लिए आएंगे। यह कार्यक्रम ऊर्जा नगरी के इतिहास में दर्ज होगा।

ओम माथुर और नितिन नवीन पहुंचे रायपुर

बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर तीन दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार शाम रायपुर पहुंचे हैं। प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन पहले ही रायपुर पहुंच चुके हैं। शाह के दौरे की तैयारियों के मद्देनजर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और पवन साय पहले से ही कोरबा में हैं। वे चारों विस क्षेत्र के राजनीतिक परिस्थितियों और मुद्दों पर नेताओं से चर्चा कर रहे हैं ।

CG NEWS: कुल्हाड़ी मारकर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चेहरे पर किया ताबड़तोड़ वार

CG NEWS: कुल्हाड़ी मारकर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चेहरे पर किया ताबड़तोड़ वार

 जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी पति फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जोगीडीपा के वार्ड नंबर 1 में संपत सारथी अपनी पत्नी सुरेखा सारथी (45 वर्ष) और 2 बच्चों के साथ रहता है। संपत को शराब लत है, जिसके कारण उनके बीच आए दिन विवाद होता रहता था। वो बच्चों के साथ भी शराब पीकर मारपीट करता था। परिवार ने कई बार इस बात की शिकायत पुलिस से भी की थी, लेकिन मामले का कोई समाधान नहीं निकला।

शुक्रवार को भी दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी पत्नी के चेहरे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा वार किया। जिससे मौके पर ही पत्नी सुरेखा की मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

छत्तीसगढ़ को एक और राष्ट्रीय अवार्ड, आज राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार ग्रहण करेंगे कलेक्टर

छत्तीसगढ़ को एक और राष्ट्रीय अवार्ड, आज राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार ग्रहण करेंगे कलेक्टर

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार प्रशासन को सरल-सुगम बनाने के क्रम में बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा किये गए नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन बिलासपुर की वेबसाइट को राष्ट्रीय प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित करेंगी। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जिला प्रशासन की वेबसाइट को राष्ट्रीय प्लैटिनम अवार्ड के लिए चुना गया है। जिला कलेक्टर सौरभकुमार राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर एनआईसी बिलासपुर के डीआईओ अरविंद यादव और सहायक डीआईओ मनोज कुमार सिंह भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन बिलासपुर की टीम को बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि यह प्रतिष्ठित अवार्ड अलग-अलग श्रेणियों में प्रथम स्थान पर रहने वाली शासकीय वेबसाइटों को प्रदान किया जाता है. बिलासपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट को बेस्ट वेब एंड मोबाइल इनिशिएटिव कांम्पलांइथ विथ जीआइजीडब्ल्यू एंड एससीबिलिटी गाइडलाइन की श्रेणी के अंतर्गत यह पुरस्कार दिया गया है. केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजना डिजिटल इंडिया के क्रियान्वयन में बिलासपुर जिले की वेबसाइट ने नवाचार किया है.

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा तैयार वेबसाइट में केंद्र व राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी अपलोड करने के साथ ही दिव्यांगों के लिए भी इसमें विशेष सुविधा दी गई है. दृष्टिबाधित भी साफ्टवेयर के जरिए, इस वेबसाइट में दी गई सूचनाओं को सुन सकते हैं. जहां-जहां माउस का कर्सर जाएगा, वहां लिखी जानकारी आवाज में बदल जाएगी. हालांकि अभी यह सुविधा अंग्रेजी में ही है. आने वाले दिनों में हिंदी में भी यह सुविधा दी जाएगी. इसके लिए एनआईसी के तकनीकी विशेषज्ञों ने काम करना शुरू कर दिया है.

ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को मारी ठोकर, मौके पर ही मौत, ड्राइवर फरार…

ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को मारी ठोकर, मौके पर ही मौत, ड्राइवर फरार…

 सूरजपुर। जिले के देवनगर इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं ट्रक ड्राइवर फरार बताया जा रहा है.

दरअसल, यह पूरा मामला शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है. हादसा उस वक्त हुआ, जब एक धनुक लाल नामक युवक साइकिल से देव नगर से सूरजपुर की ओर जा रहा था. तभी अचानक सूरजपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके पर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर ट्रक को हिरासत में ले लिया है. और पुलिस फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है.

CRIME NEWS : अज्ञात बदमाशों ने SECL के कर्मचारियों पर किया हमला, हालात गंभीर

CRIME NEWS : अज्ञात बदमाशों ने SECL के कर्मचारियों पर किया हमला, हालात गंभीर

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में SECL पर बदमाश बेखौफ होकर हमला और मारपीट कर रहे हैं. SECL के बलगी खदान के वर्कशाप में दर्जनभर कबाड़ चोरों ने धावा बोल दिया. इस दौरान शातिर बदमाशों ने ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों पर हमला किया. हमले में आधे दर्जन कर्मचारी घायल हैं, जबकि 2 की हालत बहुत गंभीर है.

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पार्टी पर पथराव भी किया. इसके अलावा गिरोह के सदस्य वर्कशाप से कीमती सामान लेकर फरार हो गए. बाकी मोंगरा पुलिस मारपीट और गाली गलौज की धारा के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।