CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में केन्द्रीय समिति की बैठक आज

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में केन्द्रीय समिति की बैठक आज

 गरियाबंद। राजिम माघी पुन्नी मेला 2023 के आयोजन हेतु धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में केन्द्रीय समिति की बैठक आज मंगलवार को राजिम के मंगल भवन में सवेरे 11 बजे से आयोजित किया गया है।

गरियाबंद कलेक्टर एवं सह-अध्यक्ष राजिम माघी पुन्नी मेला स्थानीय समिति प्रभात मलिक ने सर्व विभाग प्रमुखों को राजिम मेला से संबंधित जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। ज्ञात है कि पुन्नी मेला प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक आयोजित किया जाता है, इस वर्ष 05 से 18 फरवरी तक मेला का आयोजन होगा।

CG BREAKING : छग भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव की नियुक्ति, आशुतोष दुबे को मिली जिम्मेदारी

CG BREAKING : छग भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव की नियुक्ति, आशुतोष दुबे को मिली जिम्मेदारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव की नियुक्ति की गई है। छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव जितेन्द्र वर्मा के स्थान पर भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव के पद पर आशुतोष दुबे को बनाया गया है।  आशुतोष दुबे कवि डॉ. सुरेन्द्र के बेटे हैं।

शिवोम् स्टूडेंट्स ने ताइकांडो में मारी बाजी

शिवोम् स्टूडेंट्स ने ताइकांडो में मारी बाजी

शिवोम् विद्यापीठ में अध्ययनरत स्टूडेंट्स द्वारा ताइकांडो में राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में अंडर-17 गोल्ड एवम अंडर -13 में सिल्वर मेडल प्राप्त करके शाला को गौरवान्वित किया। 

 रायपुर। शिवोम् विद्यापीठ रायपुरा के कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत छात्रा रिया कश्यप ने गोवा में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं छात्र सोहन कश्यप कक्षा छठवीं का छात्र अंडर 13 में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। निरंतर अभ्यास व्यक्तित्व में परिपक्वता , आत्मविश्वास और कुछ कर दिखाने का हौसला प्रदान करता है। विद्यालय के सकारात्मक विचारों व परिवार के सहयोग ने रिया और सोहन को, हर पग अग्रसर होने का हौसला दिया। शिवोम् विद्यापीठ में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर निरंतर ध्यान दिया जाता है। शैक्षणिक व खेलकूद सभी पक्षों में छात्राओं को प्रशिक्षण समय-समय पर प्रदान किया जाता है जिसके फलस्वरूप हर क्षेत्र में विकास संभव हो सका है। स्कूल के प्रेरणास्रोत चेयरमैन अवधेश शर्मा जी ने पुरस्कृत विद्यार्थियों को शुभकामनाएंँ दी तथा भविष्य में अनेक उपलब्धियांँ अर्जित करने हेतु आशीर्वाद प्रदान किया। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर  प्रणव शर्मा सर व असिस्टेंट डायरेक्टर अशरफ अली सर ने भी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएंँ एवम बधाई प्रेषित की। प्रिंसिपल प्रीतू सिंह ने सभी विद्यार्थियों के समक्ष रिया व सोहन की उपलब्धि को साझा करते हुए , दृढ़संकल्पी होकर कार्य कर सफलता प्राप्त करने की बात कही।
 CG BREAKING : इस विभाग के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बजट बोनस की हुई घोषणा, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

CG BREAKING : इस विभाग के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बजट बोनस की हुई घोषणा, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

 रायपुर। CG BREAKING : वित्त विभाग के 113 अफसर कर्मियों को एक माह का अतिरिक्त वेतन बजट बोनस के रूप में मिलेगा। इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है। विशेष सचिव शीतल शाश्वत वर्मा, शारदा वर्मा, अपर सचिव सतीश पांडेय व संयुक्त सचिव अतीश पांडेय सहित कुल 113 अफसर-कर्मचारी हैं, जिन्हें एक माह का बजट बोनस देने के आदेश दिया गया है।

सालाना बजट तैयार करने में इन अधिकारियों की भूमिका होती है, इसलिए बजट बोनस राशि दी जा रही है। वित्त विभाग के अफसर- कर्मियों को बोनस देने की परंपरा पुरानी है। विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारियों को भी सत्र की अवधि पर अतिरिक्त राशि दी जाती है।

 

BREAKING : एम्स रायपुर के डायरेक्टर नितिन नागरकर ने दिया इस्तीफा

BREAKING : एम्स रायपुर के डायरेक्टर नितिन नागरकर ने दिया इस्तीफा

 रायपुर। एम्स रायपुर के डायरेक्टर डॉक्टर नितिन नागरकर ने दिल्ली में इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल इस्तीफे का कारण अज्ञात है। बता दें कि डॉक्टर नितिन नागरकर साल 2012 से लगातार डायरेक्टर पद पर लगातार एम्स रायपुर की जिम्मेदारी संभाले हुए थे। उनके इस्तीफे के साथ ही अब नए डायरेक्टर चुनने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस्तीफा के बाद फिलहाल वे 31 मार्च तक ही सेवा में रहेंगे।

इस बारे में एम्स रायपुर के जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि वह दिल्ली से कल ही लौटे हैं। मेरी उनसे इस संबंध में कोई बात नहीं हुई है। अगर उन्होंने दिल्ली में इस्तीफा दिया है तो मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

निदेशक डॉ. नितिन एम. नागरकर के घर में कोई भी डॉक्टर नहीं है। पिताजी, चाचा, भाई समेत परिवार में सभी इंजीनियर हैं। उनका भी मन था कि वह इंजीनियर बनें, लेकिन उनकी दादी के कहने पर वे डॉक्टर बन गए। उन्होंने कहा कि चूंकि इंजीनियरिंग में रुचि है, इसलिए एम्स में जब भी कंस्ट्रक्शन का काम होता है तो वे वहां घंटों रहकर काम करवाते हैं।

CG IAS TRANSFER BREAKING : दो IAS अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना, आदेश जारी

CG IAS TRANSFER BREAKING : दो IAS अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना, आदेश जारी

 रायपुर। CG IAS TRANSFER BREAKING : राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।  जारी आदेश में सत्यनारायण राठौर छग गृह निर्माण मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीँ धर्मेश कुमार साहू को प्रबंध संचालक वेयर हॉउस कोर्पोरशन लिमिटेड के पद पर पदस्त करते हुए रायपुर विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रायपुर में आज पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया

गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रायपुर में आज पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया

 रायपुर। गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रोड रायपुर में वर्ष 2022-23 के अंतर्गत आज 09/01/2023 को गुरुकुल प्रेक्षागृह में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ, पुरस्कार वितरण समिति, सांस्कृतिक एवं क्रीडा समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा गतिविधियों की प्रतियोगिताओं के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। इस समारोह में सर्वश्रेष्ठ छात्रा के लिए रिचा साहू ,बीएससी तृतीय वर्ष, सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक के लिए यशस्वी भार्गव, बीएससी तृतीय वर्ष एवं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए त्रिवेणी सोनकर,बीकॉम द्वितीय वर्ष को उनकी उत्कृष्ट गतिविधियों के आधार पर पुरस्कृत किया गया। सर्वाधिक अंक प्राप्त छात्राओं में बीएससी से आंचल क्षत्रिय, बीकॉम से सिन्नी पांडे, बीसीए से श्रुति सुवरधिनीवार को उनकी प्राविणयत के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की गई। समारोह में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष माननीय  गिरीश देवांगन जी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के अध्यक्ष  अजय तिवारी, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता के साथ प्राध्यापक गण एवं समस्त छात्राओं ने उपस्थित होकर पुरस्कृत छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

राजिम जयंती समारोह में तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू ने समाजसेवा के नाम समर्पित किया शासकीय मानदेय राशि

राजिम जयंती समारोह में तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू ने समाजसेवा के नाम समर्पित किया शासकीय मानदेय राशि

 रायपुर : साहू समाज की आराध्या देवी भक्त माता राजिम की जयंती 7 जनवरी को प्रयाग नगरी राजिम में धूमधाम के साथ भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल , प्रमुख अतिथि के रूप में अखिल भारतीय तैलीक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जयदत्त क्षीरसागर , गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू जी,छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष  टहल साहू जी सहित समाज के नेता,मंत्री, विधायकगण, पदाधिकारीगण व हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहें।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) व अखिल भारतीय तैलीक साहू महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री संदीप साहू जी ने जनवरी 2023 से अपने कार्यकाल तक शासन द्वारा मिलने वाले मानदेय राशि को समाज सेवा हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के नाम समर्पित करने की घोषणा की।

गौरवान्वित महसूस करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू जी ने कहा कि मैं संदीप साहू जी के इस सोच और समाजसेवा के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कदम के लिए धन्यवाद देता हूं। संदीप साहू न सिर्फ प्रदेश के बल्कि राष्ट्र के पहले तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष बने और समाज सेवा में भी बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों का बखूबी पूर्वक निर्वहन कर रहे है।तेलघानी बोर्ड के माध्यम से युवा व्यवसायी तैयार करेंगे और रोजगार मुहैया कराएंगे।समाज सेवा के लिए ऐसी योगदान सराहनीय है।

 संदीप साहू ने कहा कि समाज सर्वोपरी है , तैलिक समाज में पैदा होकर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता हूं कि मुझ जैसे सामान्य परिवार के लड़का को माता कर्मा,माता राजिम का सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है।आप सभी को राजिम जयंती की हार्दिक बधाई।माता राजिम,माता कर्मा आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें।समाज सेवा में वरिष्ठजनों के साथ-साथ अब महिलाए और युवा भी तेजी से आगे आ रहे ।समाज में सभी भाईचारे के साथ एक साथ जुड़कर रहे और लोगों का सहयोग करें।आगे भी मैं अपनी सेवा समाज को इसी तरह देता रहूंगा और राष्ट्र के विकास में अपने छत्तीसगढ़ का योगदान सर्वोपरी रहेगा।

मंत्री डहरिया का आरंग दौरा 10 को, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल...

मंत्री डहरिया का आरंग दौरा 10 को, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल...

 रायपुर  नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया 10 जनवरी मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 11 बजे कार द्वारा रायपुर से आरंग ब्लॉक के ग्राम धोवभट्ठी जायेंगे और वहां लोकार्पण एवं मड़ई मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ. डहरिया दोपहर 1.30 बजे ग्राम धोवभट्ठी से ग्राम धमनी जाऐंगे और यहां मड़ई मेला सहित अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम 4 बजे ग्राम मोखला में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ. डहरिया ग्राम मोखला से शाम 5 बजे प्रस्थान कर 6.30 बजे रायपुर आयेंगे।

मुख्यमंत्री से राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

 रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सोमवार को यहाँ उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। 

उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को पुष्प गुच्छ भेंटकर नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को राज्य प्रशासनिक सेवा की शर्तों में गुणात्मक सुधार सम्बंधित ज्ञापन देकर निराकरण के लिए अनुरोध भी किया है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय राज्य प्रशासनिक/नागरिक सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. जीबन चक्रवर्ती, महासचिव श्री शिव दुलार सिंह ढिल्लों और लाजवीर सिंह भी उपस्थित थे। 

चक्रवर्ती ने राज्य की लोककल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की। 

उन्होंने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा मिल रहे प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। 

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय एवँ सदस्यों में सौमिल रंजन चौबे, डॉ. सूरज कश्यप, उमेश पटेल, हरवंश सिंह मिरी, जागेश्वर कौशल, जोगेन्द्र नायक, विरेन्द्र बहादुर पंचभाई, भारती चंद्राकर, भागवत जायसवाल, उमाशंकर बन्दे, पुलक भट्टाचार्य, मनीष साहू दिव्या वैष्णव और रूचि शर्मा भी उपस्थित थी। 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान को वैश्विक उत्‍कृष्‍टता संस्‍थान बनाया जाए : डॉ. मांडविया

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान को वैश्विक उत्‍कृष्‍टता संस्‍थान बनाया जाए : डॉ. मांडविया

 नई दिल्ली । केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान को वैश्विक उत्‍कृष्‍टता संस्‍थान बनाने की आवश्‍यकता पर बल दिया है। भुवनेश्‍वर स्थित एम्‍स में देश के सभी नए एम्‍स के केन्‍द्रीय संस्‍थान निकाय-सी.आई.बी. की छठीं बैठक को सम्‍बोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि एम्‍स देश में त्रिस्‍तरीय स्‍वास्‍थ देखभाल के महत्‍वपूर्ण संस्‍थान हैं।

दिल्‍ली से बाहर सी.आई.बी. की पहली बैठक में एम्‍स के प्रतिनिधयों, जाने-माने विशेषज्ञों और विशेष आमंत्रित लोगों को सम्‍बोधित करते हुए डॉक्‍टर मांडविया ने इन संस्‍थानों में उच्‍च गुणवत्‍ता, क्लिनिकल देखभाल और चिकित्‍सा शिक्षा के मानकों को बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में अन्‍य लोगों के अलावा स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण राज्‍य मंत्री डॉक्टर भारती प्रवीण पंवार भी उपस्थित थी।

भाजपा प्रदेश पदाधिकारी की बैठक शुरू, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर होगा मंथन

भाजपा प्रदेश पदाधिकारी की बैठक शुरू, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर होगा मंथन

 राजनांदगांव  प्रदेश के राजनांदगांव शहर में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो गई है।

बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद है।

इस बैठक में भाजपा आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन करेंगे और बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर तैयारियों को लेकर चर्चा भी करेंगे

BREAKING NEWS : स्कूलों के समय में हुआ परिवर्तन, आदेश जारी

BREAKING NEWS : स्कूलों के समय में हुआ परिवर्तन, आदेश जारी

 रायपुर। raipur  ठंड को देखते हुए राजधानी रायपुर में स्कूलों school timing  के समय में परिवर्तन किया गया है। परिवर्तित समय अनुसार दो पाली में संचालित विद्यालयों में से कनिष्ठ विद्यालयों का समय 8 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एवं वरिष्ठ विद्यालयों का समय दोपहर 12:30 से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। आज से ही आदेश लागू हो जायेगा। नीचे देखें जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश…

CHHATTISGARHI OLYMPICS : राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

CHHATTISGARHI OLYMPICS : राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

 रायपुर। ओलंपिक के दूसरे दिन क्षत्रपति शिवाजी महाराज आउटडोर स्टेडियम में गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा। 0- 18 वर्ग में सरगुजा संभाग के भूपेंद्र कुमार राजवाड़े ने प्रथम और  बिलासपुर संभाग के मुंगेली जिले के दीपक भास्कर ने द्वीतीय स्थान प्राप्त किया। 18-40 वर्ग में दुर्ग संभाग के कवर्धा जिले के पुनेश धुर्वे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 40 प्लस वर्ग में बिलासपुर जिले के तखतपुर के आत्माराम ने मारी बाजी

 

पारम्परिक खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखाई दिया है। 40 प्लस वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आत्माराम ने बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक पारंपरिक खेल को प्रोत्साहन देने की दिशा में सराहनीय पहल है इससे ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।

 

गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता के महिला वर्ग

प्रतियोगिता में 18 से कम आयु वर्ग में बिलासपुर संभाग से राजेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार 18 से 40 आयु वर्ग में बिलासपुर संभाग की सफिला कंवर ने पहला स्थान प्राप्त किया। 40 से अधिक आयु वर्ग में बिलासपुर संभाग की लक्ष्मीबाई सिदार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

CG NEWS : स्कूल कॉलेज बंद करने का फ़र्ज़ी आदेश वायरल, भड़की कलेक्टर…

CG NEWS : स्कूल कॉलेज बंद करने का फ़र्ज़ी आदेश वायरल, भड़की कलेक्टर…

 रायगढ़। जिला कलेक्टर का एक कथित आदेश आज तड़के सुबह से ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म में जमकर वायरल हो रहा है। इस आदेश में रायगढ़ कलेक्टर कार्यायल से जिले के तमाम स्कूलों और कॉलेज को बंद करने के निर्देश दिए गए है। आदेश में कोविड के बढ़ते मामलों के कारण स्कूलों में 9 जनवरी से 5 फरवरी तक छुट्टी दिए जाने का उल्लेख किया गया है।

इधर इस मामले को कलेक्टर रायगढ़ रानू साहू ने इसे गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दे दिए हैं। मीडिया से चर्चा में कलेक्टर रानू साहू ने बताया कि ऐसा कोई आदेश जिला जारी नही किया गया है। उन्होंने कहा कुछ शरारती तत्वों द्वारा पूर्व में कोविड काल के दौरान जिले के पूर्व कलेक्टर भीम सिंह द्वारा जारी आदेश में छेड़छाड़ कर इसे वायरल किया जा रहा है। उन्होंने सभी पालकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि इस आदेश को नजरंदाज करें।

 

 

ये है वायरल आदेश….

 

 

IND vs NZ: रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 21 जनवरी को, मैच के लिए इस तारीख़ से मिलेंगी टिकट

IND vs NZ: रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 21 जनवरी को, मैच के लिए इस तारीख़ से मिलेंगी टिकट

रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडीयम में होने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए टिकटों की बिक्री 12 जनवरी से ऑनलाइन शुरू हो जाएगी। भारत न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस क्रिकेट मैच की तैयारियाँ पूरी तेजी से की जा रही है। स्टेडियम में छतीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के साथ शनिवार को बैठक की। इस बैठक में सुरक्षा के साथ दर्शकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने पर अधिकारियों का विशेष ज़ोर रहा । कलेक्टर ने क्रिकेट संघ के प्रतिनिधियों को मैच के लिए शहर में भी पर्याप्त संख्या में टिकिट काउंटर बनाने का सुझाव दिया। बैठक में छतीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया, ज़िला पंचायत के सीईओ आकाश छिकारा सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक में पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए सभी ज़रूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। स्टेडियम में उपलब्ध संसाधनों और ज़िला प्रशासन से अपेक्षित सहयोग पर क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों ने बात की। स्टेडियम की साफ़ सफ़ाई, कुर्सियों की मरम्मत से लेकर वालंटियर्स और सुरक्षा आदि पर चर्चा की गई। मैच के दौरान सभी एंट्री गेटों पर अग्निशमन और मेडिकल स्टाफ़ के साथ एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी। स्टेडियम की फ़्लड लाइटस में भी हेलोजन बल्ब की जगह एलईडी लगा दो गई है।

मैच के दौरान स्टेडियम परिसर के आसपास पार्किंग व्यवस्था के लिए ज़रूरी तैयारियों पर भी बैठक में बात हुई। पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त लाईट आदि के साथ सुरक्षा के इंतजाम, स्टेडियम परिसर में सफाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में सफाई मित्र और अन्य जरूरी मशीन तथा उपकरणों की व्यवस्था,पार्किंग स्थलों के समतलीकरण, विभिन्न रास्तों से आने वाले लोगो और स्टेडियम में दर्शकों की सुविधा के लिए जगह-जगह स्पष्ट साईनेज आदि लगाने पर भी बैठक में चर्चा हुई।

 
त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव : जिले में 14 पंच निर्विरोध, 3 सरपंच और 6 पंच चुनने के लिए वोटिंग आज

त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव : जिले में 14 पंच निर्विरोध, 3 सरपंच और 6 पंच चुनने के लिए वोटिंग आज

 बेमेतरा। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022-23 जिले मेें 3 सरपंच एवं 6 पंच के लिए 13 मतदान केन्द्रों में  आज यानी  9 जनवरी 2023 को मतदान होगा।

जिसमें 4398 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान दलों को सामग्री वितरण पश्चात आज जनपद मुख्यालय से मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया।

07 मतदान केन्द्र बनाए गए

जिले में बेमेतरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत चरगवा तथा बावाघठोली में सरपंच पद के लिए 02-02 अभ्यर्थी तथा ग्राम पंचायत बहेरा (कु.) के वार्ड 09 में पंच पद के लिए 03 अभ्यर्थी तथा नवागांव (खु.) के वार्ड 04 में 02 अभ्यर्थी है। जिसके लिए 07 मतदान केन्द्र बनाए गए है। बेरला( berla) विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भटगांव में सरपंच पद के लिए 04 अभ्यर्थी तथा ग्राम पंचायत मोहभट्ठा के वार्ड 09 में पंच पद के लिए 02 अभ्यर्थी है ।

प्रातः 7.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक होगा

मतदान 09 जनवरी 2023 को प्रातः 7.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक होगा, जिसमें कुल 2249 पुरूष, 2149 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतगणना का कार्य मतदान समाप्ति के उपरांत मतदान केन्द्र में ही किया जाएगा, किन्तु सारणीकरण एंव निर्वाचन परिणाम की घोषणा 12 जनवरी 2023 को रिटर्निंग आफिसर के द्वारा ब्लाक मुख्यालय में की जावेगी

पुष्प- फल, सब्जी प्रदर्शनी और गृह उद्यान प्रतियोगिता का आज होगा समापन, पुरस्कृत होंगे विजेता

पुष्प- फल, सब्जी प्रदर्शनी और गृह उद्यान प्रतियोगिता का आज होगा समापन, पुरस्कृत होंगे विजेता

 रायपुर। पुष्प फल सब्जी प्रदर्शनी एवं गृह उद्यान प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को गांद्यी नेहरू उद्यान पर्यावरण प्रेमियों की असंख्यक उपस्थिति से गुलजार रहा। लोग परिवार सहित पहुंचे और प्रदर्शनियों का लुत्फ उठाया। दूसरे दिन विशिष्ट अतिथि जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड के ईवीपी गेरार्ड रॉड्रिग्स थे।

प्रदर्शनी देर रात तक चलती रही और श्रोता सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाते रहे। प्रदर्शनी में 10 हजार गमलों में 45 से अधिक फूलों की प्रजातियां देखी जा सकती है।

मुख्य अतिथि  होंगे नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया 

आज शाम प्रदर्शनी का समापन होगा जिसके मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया तथा विशिष्ट अतिथि में इंदिरा गांधी कृषि वि.वि. के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, महापौर एजाज ढेबर, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल तथा रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा उपस्थित रहेंगे।

भाजपा के पास मुख्यमंत्री के लायक चेहरा नहीं, मोदी बेनक़ाब होंगे, राहुल देश के प्रधानमंत्री होंगे -कवासी लखमा

भाजपा के पास मुख्यमंत्री के लायक चेहरा नहीं, मोदी बेनक़ाब होंगे, राहुल देश के प्रधानमंत्री होंगे -कवासी लखमा

 रायपुर। प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपने कहे विवादित बयानो को लेकर हमेशा चर्चाओ में रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में हुए उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को भी भारी मतो से चुनाव जीतेगी मतगणना के एक सप्ताह पूर्व भविष्य वाणी की थी, और वे उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ी, कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भारी मतो से अपनी जीत हासिल की।

उन्होंने राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा और उनसे भेट मुलाक़ात के बाद कहा की आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव जीते तो देश के प्रधानमंत्री राहुल गाँधी होंगे अब आने वाला समय बताएगा, वे बारिश को लेकर भी किसी कार्यक्रम में कहाँ था कि कुछ ही दिनों में बारिश होंगी और वे बात सच साबित हुई और कुछ दिनों बाद बे मौसम बारिश हुई।l अब उन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ में सरकार बनने की बात की हैं । छत्तीसगढ़ की सरकार बनेगी। अब मंत्री लमा की बातो में कितनी सच्चाई हैं ये आने वाला वक्त बताएगा ।

भाजपा के पास कोई ऐसा चेहरा नहीं जो मुख्यमंत्री के लायक हो

उन्होंने कहाँ की भाजपा के पास कोई ऐसा चेहरा नहीं जो मुख्यमंत्री के लायक हो कोई चेहरा नहीं, नरेंद्र मोदी इस देश के प्रधानमंत्री का चेहरा है वह भी बेनकाब होगा। उन्होंने कहाँ बीजेपी के लोग कितने भी बैठक कर ले, लेकिन आम जनता कांग्रेस के साथ हैं। छत्तीसगढ़ के लोग नेहरू-गांधी परिवार को मानते हैं। पांच उपचुनाव में एक भी सीट इन्हे नहीं मिली, इस बार हमारा लक्छ 90 विधानसभा सीट में जीत को लेकर हैं।

छत्तीसगढ़ में आगामी होने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाएगी

उन्हें राज्य सरकार की मांगो पर राशि देना चाहिए, जीएसटी का हो या अन्य मामले का हो देश में बढ़े हुई महंगाई को कम करनी चाहिए । भाजपा छत्तीसगढ़ में कितना भी रणनीति अपना ले सरकार के प्रति लेकिन जनता समझदार है, कांग्रेस के साथ है। छत्तीसगढ़ में आगामी होने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाएगी ।

पशु तस्करी का प्रयास विफल, 65 भैंसों से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, ग्रामीणों ने ड्राइवर और हेल्पर को बुरी तरह पीटा

पशु तस्करी का प्रयास विफल, 65 भैंसों से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, ग्रामीणों ने ड्राइवर और हेल्पर को बुरी तरह पीटा

 रायपुर। अभनपुर में अवैध रूप से पशुओं की तस्करी करते हुए ट्रक ड्राइवर और हेल्पर की ग्रामीणों ने बेदम पिटाई कर दी।बताया जा रहा ही कि आधी रात में ट्रक में चोरी-छिपे 65 भैंसे हैदराबाद ले जाते हुए सिंगारभाठा गांव में अनियंत्रित होकर ट्रक खेत मे पलट गई। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने की ड्राइवर और हेल्पर की बेदम पिटाई की। मेकाहारा में इलाज जारी है।वहीं ट्रक ड्राइवर की हालत नाजुक है।

दो चोर गिरोह के बीच खूनी संघर्ष, 2 की मौत, पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया

दो चोर गिरोह के बीच खूनी संघर्ष, 2 की मौत, पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया

 दुर्ग। भिलाई में बीती रात दो चोर गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। हालत तब बिगड़ गए तब  एक गुट ने हॉकी स्टीक, रॉड, ईट और पत्थर से दूसरे गुट पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई।

सीएसपी छावनी प्रभात कुमार ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में चोरी करने वाले दो चोर गिरोहों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें पहला ग्रुप सूरज चौधरी और मनोज चौधरी का था और दूसरा ग्रुप राहुल और संतोष यादव का था।सूरज और राहुल एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे कि वे चोरी करते हैं तो दूसरा ग्रुप उसकी मुखबिरी करता है और उन्हें पकड़वा देता है। इस बात को लेकर तीन दिनों से दोनों गुटों में झगड़ा हो रहा था।

भुरू उसका भाई अक्षय ( akshay)ने जानलेवा हमला

बीती देर रात झगड़ा इतना बढ़ गया कि राहुल, संतोष यादव, आमिर खान, भुरू उसका भाई अक्षय ने जानलेवा हमला कर सूरज चौधरी और मनोज मनोज चौधरी की हत्या कर दी।इस मामले में अब तक 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में होगी पुलिस कर्मियों की भर्ती, सरकार ने दी स्वीकृति, देखें आदेश

BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में होगी पुलिस कर्मियों की भर्ती, सरकार ने दी स्वीकृति, देखें आदेश

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में नए पुलिस कर्मियों की भर्ती होगी। गृह विभाग ने नए जिलों के सेटअप की मंजूरी दे दी है। चार नए जिले  मोहला मानपुर-चौकी, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के नई पुलिस चौकियों और थानों के लिए सरकार ने 738 नए पदों की स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

आदेश के मुताबिक, एसपी कार्यालय के लिए 88 पद (प्रति कार्यालय 22 पद) और रक्षित केन्द्र (पुलिस लाईन) के लिए 850 पद (मोहला मानपुर चौकी के लिए 176 पद और अन्य तीन कार्यालय के लिए 158 पद प्रति कार्यालय) इस प्रकार कुल 738 पदों की स्वीकृति दी गई है।\

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक : दौड़, लम्बी कूद में प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक : दौड़, लम्बी कूद में प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

 रायपुर। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक केवल खेल नहीं यह है हमारे छत्तीसगढ़ के युवक-युवतियों की पहचान। स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा, रायपुर में रविवार को आयोजित राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल में भरपूर उत्साह के साथ भाग लेते हुए खिलाड़ियों ने यह बात कही।

इसके तहत 8 जनवरी से 10 जनवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में आज पहले चरण में स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम कोटा में 3 चरणों में शून्य से 18 वर्ष के लड़के और लड़कियों ने 100 मीटर की दौड़ में भाग लिया। इसके पश्चात 18 से 40 वर्ष के युवक एवं युवतियों ने 100 मीटर दौड़ में अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस 100 मीटर दौड़ में 40 से अधिक वर्ष के महिला एवं पुरूषों दोनों ही वर्ग के प्रतिभागी शामिल हुए। इसके साथ दूसरा आयोजन लम्बी कूद का था। जिसमें शून्य से 18 वर्ष के बालक-बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

आज यह गौरव का दिन था। गौरव इसलिए भी क्योंकि आज के 100 मीटर दौड़ में जिन महिला-पुरुषों ने भाग लिया। वे कई ऐसे थे जो 40 वर्ष की उम्र को पार करने जा रहे थे पर उन्हें जीवन में किन्हीं कारणों से कभी खेलने-कूदने का अवसर नहीं मिला था। वे आज सब बेहद खुशी से अपनी प्रतिभा से लोगों को वाकिफ करवा रहे थे।

आज के 100 मीटर दौड़ में कई ऐसी गृहणियां थी जो केवल घर का चूल्हा-चौका संभालती आ रही थी आज उनके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। राज्य सरकार के इस छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के आयोजन ने उन्हें अपने चूल्हे-चौके से निकालकर एक ऐसा मंच दिया, जिससे वे अपने भीतर दौड़ने की प्रतिभा को पहचान पाईं।

आज स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में लम्बी कूद और 100 मीटर दौड़ के जिन प्रतिभागियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। उनके नाम इस तरह से हैं-लम्बी कूद महिला 0 से 18 वर्ष में विजयी प्रतिभागी बस्तर से तारणिका सीता, द्वितीय दुर्ग से चंचल, तीसरे स्थान पर सरगुजा से शिक्षा सिंह। लम्बी कूद पुरूष में दुर्ग से प्रभात कुमार, सरगुजा से सलीम टोप्पो, बस्तर से तुषार सीता।

इसी तरह 100 मीटर दौड़ में 0 से 18 वर्ष के बालकों में प्रथम स्थान बिलासपुर आर्यन भारती, द्वितीय रायपुर पारस तारक, तृतीय बस्तर तुषार तेता। 100 मीटर दौड़ बालिकाओं में 0 से 18 वर्ष प्रथम बस्तर से तारणिका तेता, द्वितीय रायपुर रोशनी नेताम, तृतीय सरगुजा शिक्षा सिंह। 18 से 40 वर्ष 100 मीटर दौड़ में पुरूषों में प्रथम स्थान रायपुर से मुकेश भोई, द्वितीय दुर्ग से बिसाहू, तृतीस सरगुजा के राकेश कुमार। महिलाओं में 18 से 40 वर्ष में 100 मीटर दौड़ में प्रथम प्रतिभागी रही रायपुर से नबोनीता बेरा, द्वितीय स्थान दुर्ग रामकली पटेल, तृतीय बस्तर से योगिता नेताम। 100 मीटर दौड़ में 40 वर्ष से अधिक उम्र में प्रथम स्थान  प्राप्त किया है दुर्ग से जी. कामेश्वर, द्वितीय रायपुर से रामावतार सिंह, तृतीय स्थान बिलासपुर से प्रहलाद कैवर्त्। 100 मीटर दौड़ में 40 वर्ष से अधिक उम्र में महिला प्रतिभागियों में प्रथम स्थान दुर्ग से इंगला बाई, द्वितीय बिलासपुर से कविता चौहान, तृतीय बस्तर से जयंती मण्डावी रहे।

 

BIG BREAKING : सरकारी चावल से लदे ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो…

BIG BREAKING : सरकारी चावल से लदे ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो…

 जशपुर। जिले के पत्थलगांव शहर में चावल से भरे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। यह आग इंजन के हिस्से में लगी, जिसके चलते चालक व क्लीनर ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। दिनदहाड़े घटी इस घटना के बाद मौके पर लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और ट्रक में लदे चावल को जलने से बचा लिया।

बता दें कि ट्रक में सरकारी चावल का परिवहन किये जाने की जानकारी सामने आयी है, जो पत्थलगांव से अंबिकापुर की ओर जा रहा था। लोगों ने देखा कि इस ट्रक के सामने वाले हिस्से में भयंकर आग लगी हुई है और इसी दौरान वहां से चालक और क्लीनर ने ट्रक रोककर नीचे छलांग लगा दी। लोग आग को बुझाने का प्रयास करते, इससे पहले ही ट्रक के इंजन वाला हिस्सा धू-धू कर जलने लगा।

आग से जल रही ट्रक के पीछे लदे चावल को बचाने के लिए चालक और क्लीनर सहित कई लोग ट्रक के ऊपर चढ़ गए और बोरियां को नीचे गिराने लगे। हालांकि तब तक सामने का हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। इस दौरान लोगों ने ड्रम में पानी लाकर आग को बुझाने में मदद की। इसके चलते ट्रक का पिछले हिस्सा आग की चपेट में नहीं आया और चावल की बोरियों को आग लगने से बचा लिया गया।

शक्कर कारखाने में दर्दनाक हादसा, मशीन में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, कलेक्टर ने दिए जाँच के निर्देश

शक्कर कारखाने में दर्दनाक हादसा, मशीन में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, कलेक्टर ने दिए जाँच के निर्देश

 कवर्धा। जिले के पंडरिया लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल शक्कर कारखाने में रविवार को सायलो मशीन में फंसकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने प्रबंधन के ऊपर लापरवाही और पुलिस पर भी बिना पंचनामा किए शव को ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने मुआवजे की भी मांग की है। मृतक का नाम जेठूराम मिरे (35 वर्ष) है, जो गांव पुसेरा थाना पंडरिया का रहने वाला है। मामला पांडातराई थाना क्षेत्र का है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज पटेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने श्रमिक की मौत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई गई है। कलेक्टर ने घटना की श्रमिकों से जुड़े हेल्थ सेफ्टी सहित हर पहलू पर जांच के निर्देश दिए हैं। कारखाने के ठेकेदार पर भी लापरवाही के आरोप लगे हैं। बिना सुरक्षा इंतजामों के मजदूरों से काम करवाने का आरोप लगाया गया है।

कलेक्टर ने शक्कर कारखाना के एमडी से पूरे घटना की जानकारी ली। कलेक्टर ने श्रम जिला अधिकारी को भी जांच करने के लिए कहा है। एमडी सतीश पाटले ने बताया कि यह घटना आज सुबह की है। मृतक श्रमिक डेली बेसिस पर कार्यरत था। घटना के बाद तत्कालीन सहायता के रूप में तत्काल 1 लाख रुपए का चेक उनके परिजनों को दिया गया है। कलेक्टर ने कहा कि घटना से जुड़े सुरक्षा मानकों सहित सभी पहलुओं पर पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच की जाएगी। मृतक परिवार को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन उन्होंने दिया। ठेकेदार के खिलाफ पांडातराई थाने में शिकायत की गई है।