CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
विजय के संकल्प के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ें: ओम माथुर

विजय के संकल्प के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ें: ओम माथुर

 रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने बालोद जिला भाजपा की बैठक में जिला पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देते हुए लक्ष्य दिया है कि बालोद जिले की तीनों विधानसभा सीटें जीतना है। 

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है। इसके लिए विजय के संकल्प के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुट जाएं।

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर सारी ताकत झोंक दें और केंद्र सरकार द्वारा जनता के लिए जो योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, उनकी जानकारी एक -एक मतदाता तक पहुंचाएं।  भाजपा की केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक क्यों नहीं पहुंच पा रहा, यह भी हमें जनता को बताना है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुट जाएं ताकि बालोद जिले की संजारी बालोद, डौंडी लोहारा और गुंडरदेही विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित हो सके। 

उन्होंने कहा कि बालोद जिले के कार्यकर्ता भाजपा को यह तीनों सीटें जीत कर दें ताकि छत्तीसगढ़ में शानदार जीत हासिल की जा सके।

प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं, जीवट कार्यकर्ताओं, जमीनी कार्यकर्ताओं, समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए कांग्रेस पर विजय पाना कोई बड़ी चुनौती नहीं है। यह ठान लें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है। हम चुनाव जीत रहे हैं। अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ फिर से बनाने के संकल्प के साथ कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और इस जिले में भाजपा की जीत सुनिश्चित करें।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव जीतने के लिए तैयार है। हम सभी को एकजुटता और समर्पण के साथ कांग्रेस की भ्रष्ट, जन विरोधी, अत्याचारी सरकार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष कर इसे उखाड़ फेंकना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने बालोद जिला बनाया और इसका विकास किया। बालोद जिले में आज जो भी है, वह विकास भाजपा सरकार द्वारा किया गया है। चार साल से बालोद जिले का विकास थम गया है। इसके विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाना है।

 बैठक में संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, बालोद जिला प्रभारी मधुसूदन यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, सांसद मोहन मंडावी, भोजराज नाग,यशवंत जैन  प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू, प्रदीप गांधी प्रभारी डोंडी लोहारा, प्रितेश गांधी प्रभारी बालोद विधानसभा, गौरीशंकर श्रीवास प्रभारी गुंडरदेही विधानसभा, राकेश यादव, प्रीतम साहू पूर्व विधायक पूर्व विधायक राजेंद्र राय पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू यज्ञदत्त शर्मा, सारे मंडल अध्यक्ष एवं जिला स्तर के सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

बिरगांव नगर निगम के तीसरी बार नेता प्रतिपक्ष बने साहू

बिरगांव नगर निगम के तीसरी बार नेता प्रतिपक्ष बने साहू

 रायपुर । भारतीय जनता पार्टी बिरगांव पार्षद दल की बैठक भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संभाग प्रभारी एवं बिरगांव नेताप्रतिपक्ष चयन प्रभारी सौरभ सिंह जिलाध्यक्ष जयंती पटेल ग्रामीण पूर्व विधायक नंद कुमार साहू जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर की उपस्थिति में संपन्न हुई।

जिसमे  बिरगांव नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष के लिए गोवर्धन वार्ड के तीन बार के पार्षद ओमप्रकाश साहू का सर्व सम्मति चयन किया गया है। 

उक्त बैठक में पार्षद होरीलाल देवांगन पतिराम साहू केहरू साहू खेंम साहू ज्ञानेश्वरी मिर्झा सकून डेविड साहू धर्मिन पुनाराम साहू गोदावरी रवि साहू बिस्वंतीन धनेश जोगी बिरगांव पूर्व महापौर अम्बिका यदु,रघु चंद्राकरजी,टीकाराम साहू,पुनाराम साहू,अकबर अली उपस्थित थे।

 

गणतंत्र दिवस पर कोरोना का साया, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का नहीं होगा आयोजन, कलेक्टर ने जारी किया दिशा निर्देश

गणतंत्र दिवस पर कोरोना का साया, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का नहीं होगा आयोजन, कलेक्टर ने जारी किया दिशा निर्देश

 रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की सभी तैयारियों के संबंध मे विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने कहा।

उन्होंने बताया कि राजधानी रायपुर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को सुबह 9 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में आयोजित होगा। कलेक्टर ने बताया कि अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को प्रातः 8.30 बजे से पुलिस परेड ग्राउंड में किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोविड-19 के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए स्कूल बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2023 को रात्रि में सभी शासकीय भवनों पर रोशनी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस परेड ग्राउंड में इस वर्ष इच्छुक विभागों द्वारा झांकियों की प्रस्तुति किया जाएगा। उन्होंने कहा की राजधानी स्थित सभी कार्यालयों में गणतंत्र दिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम सुबह 8 बजे के पूर्व सम्पन्न करा लिए जाए। उन्होंने बताया कि कलेक्टोरेट में सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा एवं जिला स्तरीय पुरस्कार का भी वितरण किया जाएगा।

कलेक्टर ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को मुख्य कार्यक्रम स्थल पर यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने, आयुक्त नगर निगम रायपुर को पुलिस परेड ग्राउंड में साफ-सफाई एवं पीने की पानी की व्यवस्था, वनमंडलाधिकारी को पुलिस परेड ग्राउंड पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने, जिला पंजीयक को गुब्बारे की व्यवस्था, छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत व्यवस्था करने, उद्यान विभाग के अधिकारी को गमले की व्यवस्था करने तथा मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को पैरामेडिकल स्टॉफ एवं औषधियों सहित एंबुलेंस की व्यवस्था सहित विभिन्न विभाग के अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी को कर्तव्यनिष्ठ होकर करने कहा।

शासन की योजनाओं के जरिये डेढ़ लाख करोड़ रुपये गांवों तक पहुंचा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शासन की योजनाओं के जरिये डेढ़ लाख करोड़ रुपये गांवों तक पहुंचा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 63वें वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि व्यापार और उद्योग जगत के सामने विकास के दरवाजे खुले हुए हैं। कोरोना संकट के बाद यह सबसे सुनहरा समय है। गांव से लेकर शहरों तक पैसे का फ्लो बहुत बढ़िया हुआ है । शासन की विभिन्न योजनाओं के जरिये डेढ़ लाख करोड़ रुपये गांवों तक पहुंचा है। हमने व्यापारियों के ग्राहकों की जेब में पैसा डाला है । इस साल फसल भी बहुत अच्छी हुई है । छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था और भी बेहतर हुई है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं वहां आत्मानंद स्कूल और बैंक की मांग होती है। इसका मतलब है लोगों तक पैसा पहुंचा है। हमारी सरकार मिलेट्स को बढ़ावा दे रही है, क्योंकि मिलेट्स में पौष्टिक तत्व की अत्यधिक मात्रा होती है।

मुख्यमंत्री ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों की मांग पर कई घोषणायें की। उन्होंने चेंबर की मांग पर होलसेल कॉरिडोर के लिये 1 हजार एकड़ भूमि देने की सहमति प्रदान की साथ ही कहा कि आगामी 3 से 4 माह में निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा । श्री बघेल ने घोषणा करते हुये कहा कि पोहा, मुरमुरा का मंडी शुल्क माफ करने की अधिसूचना एक सप्ताह में जारी कर दी जायेगी । उन्होंने कहा कि आवासीय प्रयोजन हेतु सुरक्षित भूमि में संचालित व्यवसायिक गतिविधियों का भी नियमितिकरण किया जायेगा । मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुये कहा कि सभी बाजारों में प्रकाश, स्वच्छता, सीसीटीवी आदि की व्यवस्था की जायेगी । मुख्यमंत्री ने राज्य के बाहर निर्मित वस्तुओं का क्रय राज्य में रजिस्टर्ड जीएसटी व्यापारियों से ही करने की घोषणा की।

कार्यक्रम के पूर्व मुख्यमंत्री को चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों द्वारा कॉपियों से तौला गया जिन्हें जरूरतमंद बच्चों को बांटा जायेगा। इस अवसर पर वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, विधायक कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, रश्मि सिंह, मेयर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर परवानी उपस्थित रहे।

मौसम ने बदली करवट, आगे और सताएगी सर्दी या मिलेगी राहत, अलर्ट जारी

मौसम ने बदली करवट, आगे और सताएगी सर्दी या मिलेगी राहत, अलर्ट जारी

 रायपुर । प्रदेशवासियों को कल ठंड से थोड़ी राहत तो मिली थी। वहीं आज एक बार फिर मौसम ने लोगों को चौंका दिया। आज सुबह से पूरे प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

जशपुर का तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, राजधानी रायपुर का तापमान 11.5, दुर्ग में 9.2, राजनांदगांव में 9.6, कोरबा में 9.2 डिग्री, रायगढ़ में 10.2, मुंगेली में 9.0, कांकेर में 7.6, दंतेवाड़ा में 8.0, बीजापुर में 8.9 डिग्री, बस्तर में 8.8, बिलासपुर में 12.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

मुख्यमंत्री बघेल आज सिहावा विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से करेंगे भेंट- मुलाकात, समस्याओं का करेंगे निराकरण

मुख्यमंत्री बघेल आज सिहावा विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से करेंगे भेंट- मुलाकात, समस्याओं का करेंगे निराकरण

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खिसोरा और बेलरगांव में आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खिसोरा के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात एवं शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों का जायजा लेने के पश्चात ग्राम बेलरगांव जाएंगे और वहां दोपहर 3 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात वे बेलरगांव से प्रस्थान कर विश्रामगृह सिहावा पहुंचेंगे और वहां संध्या 6.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेंगे और सिहावा में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

साग-सब्जियां सुखाने गौठानों में दिए जाएंगे सोलर ड्रायर : सीएम भूपेश बघेल

साग-सब्जियां सुखाने गौठानों में दिए जाएंगे सोलर ड्रायर : सीएम भूपेश बघेल

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौठानों में सोलर ड्रायर उपलब्ध कराए जाएंगे। धमधा और पत्थलगांव में टमाटर के बड़े पैमाने पर उत्पादन को देखते हुए इन क्षेत्रों के गौठानों में टमाटर को सूखा कर विक्रय का काम प्रारंभ किया जा सकता है। इसी तरह अन्य स्थानों में छत्तीसगढ़ की भाजियों को सूखा कर उनके विक्रय की शुरूआत की जा सकती है। इस नये कार्य से भी किसानों और समूहों की आय बढ़ेगी। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि के ऑनलाइन अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

सीएम भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में गौपालकों, गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को 7 करोड़ 05 लाख रूपए की राशि का अंतरण किया। उन्होंने 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.29 लाख क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 59 लाख रूपए, गौठान समितियों को 1.46 करोड़ रुपए और महिला समूहों के खाते में 01 करोड़ रूपए की लाभांश राशि अंतरित की। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोधन न्याय योजना और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क ग्रामीणों को आय और रोजगार उपलब्ध कराने की एक सफल योजना के रूप में जल्द ही देश और दुनिया के सामने होगी। लोगों से इन योजनाओं के प्रति भारी समर्थन मिल रहा है। ग्रामीण नये-नये उद्यम स्थापित करने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय संसाधनों और बाजार की मांग के अनुरूप ग्रामीणों और स्व-सहायता समूहों को उपयोगी और लाभप्रद लघु और कुटीर उद्योग स्थापित करने के लिए सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रीपा के कार्य में और अधिक तेजी लाई जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन और उनके विक्रय में मिली सफलता के साथ महिला समूहों द्वारा गोबर से प्राकृतिक पेंट तैयार करने की यूनिट लगाने की काफी मांग कर रहे हैं। कई गौठानों में गोबर से बिजली बनाने का काम भी शुरू हो रहा है। सुकमा और जगदलपुर में गोबर से बिजली के संयंत्र की स्थापना का कार्य इस माह में पूरा हो जाएगा। गोबर से गौ-काष्ठ और गमले जैसे उत्पाद भी तैयार किए जा रहे हैं, जिनकी अच्छी खपत हो रही है। गोबर हमारे लिए अब मूल्यवान बन गया है। गांवों में कुटीर उद्योग प्रारंभ होने की परिकल्पना अब साकार हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10,894 स्वीकृत गौठानों में से 9,591 गौठानों का निर्माण पूरा हो चुका है। हमारे लगभग 50 प्रतिशत गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, 4,564 स्वावलंबी गौठानों ने अपनी स्वयं की राशि से अब तक 35.19 करोड़ रुपए के गोबर की खरीदी की है।

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने इस अवसर पर कहा कि हमारे गौठानों में अब गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार होती दिख रही है। उन्होंने कहा कि गौठानों में अब तक 98.73 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है, जिसके एवज में गोबर विक्रेताओं को 197.45 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। इसी तरह इस योजना के माध्यम से गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक 171.87 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। गौठानों में कार्यरत स्व-सहायता समूहों को आयमूलक गतिविधियों से अब तक 105.18 करोड़ रूपए की आय हो चुकी है। अब तक गौठानों से 16 लाख 68 हजार 715 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया जा चुका है।

37 गौठानों में शुरू होगी गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की यूनिट
कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि प्रदेश के 25 जिलों के 37 गौठानों में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की 37 यूनिटें इस माह के अंत तक स्थापित हो जाएंगी। वर्तमान में रायपुर और दुर्ग जिले में 2-2 और कांकेर में 01 प्राकृतिक पेंट बनाने की यूनिट में उत्पादन शुरू हो गया है, 8997 लीटर उत्पादित प्रकृतिक पेंट में से 3307 लीटर की बिक्री से स्व-सहायता समूहों को 7 लाख 2 हजार 30 रुपए की आमदनी हुई।
ब्रम्हास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत के विक्रय से महिला समूहों को 22.43 लाख रूपए की आय
96 गौठनों में 4 रुपए लीटर में 1 लाख 15 हजार 423 लीटर गौमूत्र की खरीदी की गई है। जिससे बनाए गये कीटनाशक ब्रम्हास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत की बिक्री से महिला स्व- सहायता समूहों को 22.43 लाख रूपए की आय हुई है। मुख्यमंत्री की पैरा दान की अपील पर किसानों ने गौठनों में 10.32 लाख क्विंटल पैरा दान किया है।

स्वावलंबी गौठान कृषि विभाग की तुलना में खरीद रहे हैं ज्यादा गोबर

पिछले पखवाड़े में खरीदे गए गोबर के एवज में गोबर विक्रेताओं को आज भुगतान की गई 4.59 करोड़ रुपए की राशि में से 1.76 करोड़ रुपए का भुगतान कृषि विभाग द्वारा किया गया, जबकि 4564 स्वावलंबी गौठानों ने अपने संसाधनों से गोबर खरीदी के एवज में 2.83 करोड़ रूपए का भुगतान किया है।

BREAKING : छत्तीसगढ़ सरकार का युवाओं के हित में बड़ा फैसला, प्रशिक्षण अधिकारियों के 400 पदों पर होगी सीधी भर्ती

BREAKING : छत्तीसगढ़ सरकार का युवाओं के हित में बड़ा फैसला, प्रशिक्षण अधिकारियों के 400 पदों पर होगी सीधी भर्ती

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा युवाओं के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के रिक्त पदों के विरूद्ध प्रथम चरण में 400 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की अनुमति दी गई है।

राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा आज संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण को इन पदों पर सीधी भर्ती की सहमति दी गई।
रायपुर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह सुबह 9 बजे से पुलिस परेड ग्राउंड में होगा

रायपुर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह सुबह 9 बजे से पुलिस परेड ग्राउंड में होगा

 रायपुर । कलेक्टर डॉ  सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की सभी तैयारियों के संबंध मे विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने  कहा।

उन्होंने बताया कि रायपुर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को सुबह 9 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में आयोजित होगा। कलेक्टर ने बताया कि अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को प्रातः 8.30 बजे से पुलिस परेड ग्राउंड में किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोविड-19 के फैलाव को  दृष्टिगत रखते हुए स्कूल बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2023 को रात्रि में सभी शासकीय भवनों पर रोशनी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस परेड ग्राउंड में इस वर्ष इच्छुक विभागों द्वारा झांकियों की प्रस्तुति किया जाएगा। उन्होंने कहा की राजधानी स्थित सभी कार्यालयों में गणतंत्र दिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम सुबह 8 बजे के पूर्व सम्पन्न करा लिए जाए। उन्होंने बताया कि कलेक्टोरेट में सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा एवं जिला स्तरीय पुरस्कार का भी वितरण किया जाएगा।

कलेक्टर ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को मुख्य कार्यक्रम स्थल पर यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने, आयुक्त नगर निगम रायपुर को पुलिस परेड ग्राउंड में साफ-सफाई एवं पीने की पानी की व्यवस्था, वनमंडलाधिकारी को पुलिस परेड ग्राउंड पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने, जिला पंजीयक को गुब्बारे की व्यवस्था, छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत व्यवस्था करने, उद्यान विभाग के अधिकारी को गमले की व्यवस्था करने तथा मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को पैरामेडिकल स्टॉफ एवं औषधियों सहित एंबुलेंस की व्यवस्था सहित विभिन्न विभाग के अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी को कर्तव्यनिष्ठ होकर करने कहा।

प्रदेश में अपराधी अव्वल, पुलिस बहुत पीछे : कौशिक

प्रदेश में अपराधी अव्वल, पुलिस बहुत पीछे : कौशिक

 रायपुर । पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भिलाई में दो अपराधी गिरोह के बीच हुई हिंसक घटना व हत्या के मामले में चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधी अव्वल स्थान पर है और पुलिस का पता नहीं है। जिलों में पुलिस अधीक्षकों की भूमिका केवल मात्र कांग्रेस के बदला लो विभाग के महामंत्री जैसी है। अपराध पर अंकुश लगाने के बजाय पुलिस की कप्तान केवल विरोधी दल के कार्यकर्ताओं को भयभीत कर अपने पूरी शक्ति कांग्रेस के सरकार को खुश करने में लगे हैं। उन्होनें कहा कि जिस तरह से अमानविय तरिके से भिलाई में अपराधियों के गुटों के बीच सरेआम हत्या जैसी घटना हुई है इससे स्पष्ट है कि अपराधियों का बोलाबाला है। नशे का कारोबार चारों ओर फैला हुआ है। सट्टा-जुआ पुलिस के कमाई का जरिया बना हुआ है। प्रदेश की पूरी पुलिस प्रदेश सरकार के खौफ के कारण एक तरह से मानों हथियार डाल चुकी है। इसी कारण प्रदेश में लगतार अपराध की घटनाएं हो रहीं है।

धरमलाल कौशिक ने कहा कि जिस तरह से भिलाई से लेकर पूरे प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है इस पर अंकुश लगाने के लिये कोई ठोस पहल नहीं हो रहा है। जब प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के जिले का ये हाल है तो दूसरे जिलों का तो भगवान ही मालिक होगा। उन्होनें कहा कि ऐसी कौनसी संस्थाए जो छत्तीसगढ़ पुलिस को बेहतर पुलिसिंग के लिये लगातार सम्मानित कर रही है ऐसे संस्थाओं को एक बार छत्तीसगढ़ में हो रहें अपराधों के जमीनी हालात का अध्ययन जरूर करना चाहिए।

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का रंगारंग समापन

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का रंगारंग समापन

 रायपुर। रायपुर में तीन दिनों से चल रहे राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का आज रंगा-रंग समापन बलवीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में हुआ। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के समापन समारोह में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर हमारे ग्रामीण इलाकों में प्रचलित खेल जो लुप्त हो रहे थे, उनको प्र्रोत्साहन एवं बढ़ावा देने के लिए राज्य में पहली बार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की गई है। राज्य के ग्रामीण अंचल से लेकर शहरों तक छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में शामिल 14 पारंपरिक खेलों में बीते 6 अक्टूबर से लेकर आज तक विभिन्न चरणों में सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए उन्होंने सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे राज्य में खेल के प्रति एक सकारात्मक वातावरण बना है।

मंत्री पटेल ने कहा कि राज्य में छत्तीसगढ़िया संस्कृति को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़िया तीज-त्यौहारों में लोगों की भागीदारी और इसे उत्साहपूर्वक मनाने के लिए शासन द्वारा अवकाश भी घोषित किए गए हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की राज्य स्तर की स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। समापन समारोह में  नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ 8 जनवरी को किया था। इस मौके पर उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़िया खेलों को संरक्षित करने और आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत की गई है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को लेकर पूरे प्रदेश में लोगों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं में इन खेलों में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। गांव-गांव में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ है। महिलाओं ने भी इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन हर वर्ष सितम्बर-अक्टूबर माह किए जाने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने इस दौरान की थी।

ग्रामीण क्षेत्रों में 25 लाख और नगरों में 1.30 लाख लोगों की रही भागीदारी
खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले ने बताया कि राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों में सभी जिलों के विजेताओं 1711 प्रतिभागी शामिल हुए। ये स्पर्धाएं 8 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक चली। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत 06 अक्टूबर को हुई थी। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में राज्य स्तरीय स्पर्धा में सबसे छोटी 06 वर्ष की बालिका ने फुगड़ी में और 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुकारो दाई ने गेंड़ी दौड़ में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में ग्रामीण क्षेत्रों के 25 लाख से ज्यादा और नगरीय क्षेत्रों में एक लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों की भागीदारी रही। उन्होंने बताया कि बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में फुगड़ी, बिल्लस, भंवरा, बाटी और कबड्डी, छत्रपति शिवाजी महाराज आउटडोर स्टेडियम में संखली, रस्साकशी, लंगडी, पिट्ठुल, गेंडी दौड़, माधव राव सप्रे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में खो-खो और गिल्ली डंडा और स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में लंबी कूद और 100 मीटर दौड़ खेलों की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई।

14 पारंपरिक खेल की हुई स्पर्धाएं
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देेने के उद्देश्य के छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया। घरेलू महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी इस ओलंपिक में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 14 खेलों को शामिल किया गया है। इसके तहत दलीय खेल में गिल्ली डंडा, पिट्टुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा) और एकल खेल में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मी. दौड़ तथा लंबी कूद की प्रतिस्पर्धाएं शामिल हैं। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्का, संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, नागरिक, वरिष्ठ अधिकारी और खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

रायपुर SSP ने आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए 8 पुलिसकर्मियों को लगाया बैज

रायपुर SSP ने आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए 8 पुलिसकर्मियों को लगाया बैज

 रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा आज आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए 08 कर्मचारियों को प्रधान आरक्षक का बैज लगाया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू श्रीमती चंचल तिवारी एवं रक्षित निरीक्षक श्री वैभव मिश्रा उपस्थित रहे।

पदोन्नत कर्मचारियों का नाम- सविता रंजन, मीना धु्रव, मोनेन्द्र टेण्डी, प्रभा पाटले, सुधीर कुमार दुबे, देवशरण साहू, दीपक कुमार वर्मा एवं टीकाराम वर्मा।

CG BREAKING : चलती ट्रेन से फरार हुआ था कैदी, अब SSP ने 2 पुलिस जवानों को किया सस्पेंड

CG BREAKING : चलती ट्रेन से फरार हुआ था कैदी, अब SSP ने 2 पुलिस जवानों को किया सस्पेंड

 बिलासपुर। बिलासपुर एसएसपी पारूल माथुर ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले एक हेड कांस्टेबल सहित कांस्टेबल को निलंबित कर दिया हैं। आपको बता दे कि पिछले दिनों दुर्ग न्यायालय से कैदी को पेशी कराकर ट्रेन से वापस बिलासपुर लौट रहे थे। इसी दौरान कैदी ने पुलिस जवानों को चकमा देकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था। इस मामले में एसएसपी ने एक्शन लेते हुए डयूटी पर तैनात दोनों कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया हैं।

गौरतलब हैं कि पिछले दिनों बिलासपुर में आजीवन कारावास के कैदी को दुर्ग पेसी के लिए पुलिस जवान लेकर गये थे। न्यायालय में पेशी कराने के बाद कैदी सुनील उर्फ बलीकरन को हेड कांस्टेबल देवचरण मरावी और कांस्टेबल विकास कुर्रे शिवनाथ एक्सप्रेस से लेकर वापस बिलासपुर लौट रहे थे। इसी दौरान शातिर कैदी पुलिस जवानों को चकमा देकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था। इस मामले में जांच के बाद दोनों पुलिस जवानों की गलती पाये जाने के बाद एसएसपी पारूल माथुर ने हेड कांस्टेबल देवचरण मरावी और कांस्टेबल विकास कुर्रे का सस्पेंड कर दिया हैं।

धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में, कवासी लखमा ने दिया बड़ा बयान

धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में, कवासी लखमा ने दिया बड़ा बयान

 chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर गरमाया हुआ है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा BJP और कांग्रेस CONGRESS के बीच जमकर बयानबाजी देखने को मिल रही है। इसी बीच अब प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि बस्तर में बीते 4 सालों में एक भी आदिवासी ईसाई नही बना है। भाजपा सरकार के समय बस्तर में धर्मांतरण हुए है। भाजपा के शासन में ही सबसे ज्यादा आदिवासी ईसाई धर्म में शामिल हुए है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए मंत्री कवासी लखमा kawasi lakhma ने कहा कि भाजपा नाथूराम गोड़से की पार्टी है। केदार कश्यप आदिवासियों को लड़ाने का काम रहे है। धर्मांतरण करवाने वाले कार्रवाई करने पर लखमा ने कहा कि जबरन ईसाई बनाने वालों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने आदिवासियों से देवगुड़ी और माता गुड़ी में पूजा करने की अपील की है।

BREAKING NEWS : मवेशियों से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, पिछले महीने ही हुई थी शुरु

BREAKING NEWS : मवेशियों से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, पिछले महीने ही हुई थी शुरु

 रायपुर। पिछले महीने ही नागपुर से बिलासपुर के बीच शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) मवेशी से टकराने से क्षतिग्रस्त हो गया है।  यह घटना सोमवार को नागपुर से बिलासपुर जाते समय मूड़ीपार-परमालकसा स्टेशन के बीच हुई है। इस हादसे में वंदे भारत के इंजन के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

आपको बता दें कि बिलासपुर से नागपुर के मध्य वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन नागपुर में 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।  यह ट्रेन बिलासपुर से नागपुर के मध्य 130 की स्पीड में दौड़ाई जा रही है।  नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में पिछले दिनों पत्थरबाजी भी हुई थी। इससे वंदे भारत एक्सप्रेस के ई-1 कोच सीट 1-2 के पास लगे विंडो का शीशा टूट गया था। वहीं सोमवार को मवेशी से टकराने के बाद वंदे भारत के इंजन के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

राजिम माघी पुन्नी मेला 2023 के केन्द्रीय समिति की बैठक सम्पन्न: मंत्री ने दिए ये निर्देश…

राजिम माघी पुन्नी मेला 2023 के केन्द्रीय समिति की बैठक सम्पन्न: मंत्री ने दिए ये निर्देश…

 राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला केंद्रीय समिति की बैठक आज धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में राजिम नगर पंचायत के मंगल भवन में संपन्न हुई। बैठक राजिम विधायक अमितेश शुक्ल एवं गो सेवा आयोग के अध्यक्ष महंतराम सुंदर दास की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं की सहूलियत और सुरक्षा को देखते हुए व्यवस्थाएं पूर्ववत और बेहतर रहेंगे। बेरिकेडिंग, सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी । मंत्री साहू ने कहा कि परंपरा के अनुरूप इस वर्ष राजिम माघी पुन्नी मेला 5 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पूर्व आयोजन की तरह सड़क, शौचालय ,बिजली, पानी, स्वास्थ्य सफाई आदि की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसी तरह अन्य विभागों को भी उनके कार्य के अनुरूप जिम्मेदारी दी गई है। लोक निर्माण विभाग को सड़कें चौड़ा करने, सोल्डर मरम्मत कराने ,जल संसाधन विभाग को संगम और कुंड की तैयारी करने, वन विभाग को बांस बल्ली, पीएचई विभाग को पेयजल, शौचालय और अन्य संबंधित विभागों को पूर्व अनुसार तैयारी के निर्देश दिए हैं तथा विभागों को तत्काल तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गरियाबंद जिले के कलेक्टर प्रभात मलिक को इस संबंध में आवश्यक तैयारी एवं बैठक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पंचकोशी धाम में भी सांस्कतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। मेला स्थल में राजीव लोचन, राजिम भक्तिन माता एवं कुलेश्वर भगवान का चित्र लगायें जाएंगे। यहां स्थायी रूप से समिति का गठन करने के सुझाव भी दिए गए। साथ ही उन्होंने कहा कि मेला में स्थानीय खेल, सी मार्ट, रामायण का आयोजन, महिला समूहों के लिए दुकान, आदि की व्यवस्था रहेगी। मेले में धमतरी, रायपुर जिला की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राजिम विधायक अमितेश शुक्ल ने कहा कि मेले में साफ सफाई की व्यवस्था पुख्ता की जाए । बायो टॉयलेट की व्यवस्था बेहतर होगा। कोशिश की जाए कि मेला के आयोजन में पर्यावरण का ध्यान रखा जाए। श्रद्धालुओं के लिए दाल-भात सेंटर की सुचारू व्यवस्था मंच की जाए, उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर समिति को आपस मे नियमित अंतराल में विचार विमर्श करते रहना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं धर्मस्व मंन्त्री को नए स्थल चयन और उसके विकास के लिए धन्यवाद दिया। और कहा कि इससे हर साल खर्च होने वाली राशि की बचत होगी ।
गो सेवा आयोग के अध्यक्ष महामंडलेश्वर महंतराम सुंदर दास ने कहा कि राजिम मेला का आयोजन गरिमा के अनुरूप किया जाए। यहां ऐसी व्यवस्था करने की आवश्यकता है जिससे बारह महीने एनीकेट में पानी रहे। पंचकोशी धाम में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो।

कलेक्टर ने बैठक में राजिम माघी पुन्नी मेला के बेहतर और दिए गए निर्देशानुसार आयोजन का विश्वास दिलाया। उन्होंने बताया कि गरिमा के अनुरूप मेले के आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान मौजूद नागरिकों और पत्रकारों ने भी आवश्यक सुझाव रखें। इनमें राजिम एनीकेट में बारहमासी पानी की व्यवस्था, फॉगिंग मशीन, बायो टॉयलेट, पंचकोशी धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने, राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा नि:शुल्क भंडारा का आयोजन हेतु डोम की व्यवस्था करने, मास्क उपलब्ध कराने, नदी की सफाई करने व बस स्टॉपेज चिन्हांकन करने के सुझाव आये।

बैठक में केन्द्रीय समिति के सदस्य एवं पूर्व सांसद चंदू लाल साहू, राजिम नगर पंचायत के अध्यक्ष रेखा सोनकर ,गोबरा नवापारा पालिका के अध्यक्ष धनराज मध्यानी, जनपद पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष पुष्पा साहू, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू , भाव सिंह साहू, राघोबा महाडिक ,स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर गरियाबंद प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक अमित काम्बले, जिला पंचायत सीईओ रोक्तिमा यादव, अनुविभागीय अधिकारी पूजा बंसल व भूपेंद्र साहू, सीएमओ चंदन मानकर सहित समिति के सदस्य, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कब्र में दफन लाश, ने खोला मौत का राज हत्यारों ने रची ऐसी साज़िश ,आगे की कहानी होश उड़ा देगी

कब्र में दफन लाश, ने खोला मौत का राज हत्यारों ने रची ऐसी साज़िश ,आगे की कहानी होश उड़ा देगी

 गरियाबंद- देवभोग, 6 जनवरी की रात को उरमाल के बाइक मैकेनिक 26 वर्षीय वाहिद अली अपने दुकान को खुला छोड़कर लापता हो गया था. खुली दुकान और बिखरे सामान को देख छोटे भाई शामीद अली की सूचना पर देवभोग पुलिस 7 जनवरी को अपहरण का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी.

परिजनों को वाहिद के दोस्तों पर झगड़ा करने का अंदेशा था. शुरुआती जांच में संदिग्धों ने पुलिस को जमकर गुमराह किया. मामले की गम्भीरता को देखते हुए. पुलिस ने 9 जनवरी की सुबह संदिग्धों को हिरासत में लेकर दोबारा पूछताछ की.

पुलिस की पूछताछ के सामने आरोपी ज्यादा देर टिक नहीं सके. आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. दफनाए गए स्थल को दिखाया. जन्हा कार्यपालिक मजिस्ट्रेड की मौजूदगी में पुलिस ने खनन कर खून से लथपथ वाहिद के शव को बाहर निकाला.

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अपराध पंजीबद्व कर आरोपी किशन हरपाल 27 वर्ष निवासी सर्गिगुड़ा,जय प्रकाश मरकाम 20 वर्ष मूंनगापदर,कौशल पावड़े 22 वर्ष निवासी,बृजलाल मांझी 22 वर्ष दोनों निवासी उरमाल,भवानी शंकर हरपाल उम्र 18 वर्ष निवासी सरगिगुड़ा,उमाशंकर सोनवानी उम्र 19 वर्ष निवासी मटिया को गिरफ्तार कर जेल न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.

जय प्रकाश लगभग 12 इंच वजनी चाकू ऑनलाइन मंगाया था,पकड़े गए आरोपियों में से उमाशंकर सोनवानी ओडिशा में युवक के गले रेतने के मामले के वारदात में शामिल था.

वाहिद को अपहरण करने के बाद उसे फिल्मी स्टाइल से पहले गला रेता गया. फिर एक के बाद एक 10 से भी ज्यादा वार पेट और सीने में कर उसे मौत के घाट उतार दिया. अपहरण की रात 6 जनवरी को ही वाहिद की हत्या कर दी गई थी. उसे पास के एक श्मशान में डेढ़ फीट गढ्ढ़े खोद आरोपियों ने दफना भी दिया था.

वाहिद के लापता होते ही परिजनो का शक उसके नशेड़ी दोस्तों पर गया. वारदात के बाद सभी आरोपी अपने अपने गांव में अलग अलग हो गए. अपहरण की पड़ताल हुई तो वाहिद को रात में बाइक पर बिठाकर ले जाने वाले आरोपी किशन से पूछताछ में आधे रास्ते मे छोड़ना बता दिया.

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के सम्मेलन में शामिल हुए सीएम बघेल, कहा – “गांव से लेकर शहरों तक पैसे का फ्लो बहुत बढ़िया”

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के सम्मेलन में शामिल हुए सीएम बघेल, कहा – “गांव से लेकर शहरों तक पैसे का फ्लो बहुत बढ़िया”

 रायपुर। सीएम भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 63वें वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश में व्यापार और उद्योग जगत के लिए विकार के द्वार खुले हुए हैं। सीएम ने छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज को रायपुर में 500 एकड़ जमीन देने की घोषणा की।

 कोरोना संकट के बाद यह सबसे सुनहरा समय – सीएम बघेल 

उन्होंने कहा कि इस साल फसल बहुत अच्छी हुई है। कोरोना संकट के बाद यह सबसे सुनहरा समय है। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था और भी बेहतर हुई है है। गांव से लेकर शहरों तक पैसे का फ्लो बहुत ही बढ़िया है। विभिन्न योजनाओं के जरिए डेढ़ लाख करोड़ रुपए गांवों तक पहुंचा है। चेंबर ऑफ कॉमर्स ने पूछा था कि हमारे लिए क्या काम किया ? तो काम ये हुआ है कि आपके ग्राहकों के जेब में पैसे डालने का काम हुआ है। खपत बढ़ेगी तो जीएसटी धीरे धीरे बढ़ेगा ही । इस साल फसल अच्छी है 88. 89 लाख मेट्रिक टन धान खरीदी कर चुके है, पिछले 4 वर्षो में 1.5 करोड़ रुपए सीधा किसानों और आम जनता के जेब में गया। व्यापारी खुश है कहते है पहले मोटा माल बेचते थे अब फाइन माल बेचते है। “गांव से लेकर शहरों तक पैसे का फ्लो बहुत बढ़िया है” सीएम ने आगे कहा कि ‘मैं जहां भी जाता हूं वहां आत्मानंद स्कूल और बैंक की मांग होती है।” विभिन्न योजनाओं के जरिये डेढ़ लाख करोड़ रुपये गांवों तक पहुँचा

हमारी सरकार मिलेट्स को बढ़ावा दे रही है – सीएम बघेल 

सीएम बघेल ने कहा कि लगातार एक साल तक छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर न्यूनतम रही। हमारी सरकार मिलेट्स को बढ़ावा दे रही है। रागी का हलवा और कुदकी की खीर लाजवाब होती है। मिलेट्स में बहुत से पौष्टिक तत्व होते हैं। प्रदेश में 5 हजार गौठान ऐसे हैं जिन्हें, सरकार पैसा नहीं देती है, ऐसे “गौठान स्वावलंबी हो गए हैं। व्यापारी से कहा कि वो ‘रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का उपयोग करें।

 मिलेट्स में बहुत से पौष्टिक तत्व होते हैं – सीएम बघेल

बस्तर सरगुजा में लोग आत्मानंद स्कूल की मांग थी पर अब बैंक की आवश्यक पढ़ रही है, नए नए स्वाद शुरू किया है हमने पिछले साल 52 हजार मिलेट्स खरीदा। रागी का हलवा खा कर देखिए कुटकी की खीर खाइए ये सब बहुत स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। नवागांव सबसे बढ़ा प्लांट है छत्तीसगढ़ में। गोबर को लेकर बहुत मजाक बनाया जाता था लेकिन इससे भी लोग पैसा कमा रहे है। 10 हजार गोठान बन गए है और 5 हजार गोठान स्वालंबित हो गए है 2 साल के भीतर सब हो जाएगा। बहुत सारी गतिविधियां हमने शुरू की है रूरल इंडस्ट्रियल पार्क भी हम खोल रहे है ।

CG- चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या: बीवी के कैरेक्टर पर था शक... रात को हाथ-मुक्के से बेदम पीटा... सुबह उठी तो फिर से घसीट-घसीटकर मारा और ले ली जान... पति गिरफ्तार....

CG- चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या: बीवी के कैरेक्टर पर था शक... रात को हाथ-मुक्के से बेदम पीटा... सुबह उठी तो फिर से घसीट-घसीटकर मारा और ले ली जान... पति गिरफ्तार....

 Korba: पत्नी के हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र का मामला है। खुर्रूभांठा पचरा के 55 वर्षीय दुबराज सिंह ने रात्रि लगभग 01:00 बजे पत्नी को चरित्र शंका कर बाल पकड़कर, घसीट घसीटकर, हाथ झापड़ से मारपीट कर सिर को पटककर मारा था तथा सुबह करीबन 07:00 बजे पुन: हत्या करने की नीयत से बाल पकड़कर घसीट घसीटकर मारपीट करते हुये दीवाल में पटक पटककर मारपीट कर हत्या कर दिया।

मारपीट से मृतका को सिर, छाती गर्दन में अंदरूनी गंभीर चोट आने से मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे अपने घर में छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम गठित कर घेराबंदी की पकड़ा गया। आरोपी दुबराज सिंह सोरोठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकर किया। जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 

 
जिंदा महिला का मृत्यु प्रणाम पत्र: गिरोह का भंडाफोड़... सरकारी योजना के निकाले एक लाख रुपये... मनोनीत सदस्य व उपाध्यक्ष सहित 5 गिरफ्तार.....

जिंदा महिला का मृत्यु प्रणाम पत्र: गिरोह का भंडाफोड़... सरकारी योजना के निकाले एक लाख रुपये... मनोनीत सदस्य व उपाध्यक्ष सहित 5 गिरफ्तार.....

 बलौदाबाजार। थाना पलारी पुलिस द्वारा शासकीय योजनाओं में फर्जीवाडा कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। फर्जीवाड़ा गिरोह के 05 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जिवित महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर श्रम विभाग से श्रमिक मृत्यु दिव्यांग सहायता योजना के तहत धोखाधड़ी कर पैसा आहरण किया गया। शासकीय योजना के नाम पर ₹1,00,000 की राशि का फर्जी रूप से आहरण किया गया था। 

आरोपीया मंजू मनहरे एवं अन्य द्वारा संतरा बाई के जिवित रहते हुए फर्जी तरीके से मृत्यु प्रमाण पत्र एवं फर्जी खाता खुलवाकर श्रम विभाग से मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु दिव्यांग सहायत योजना के तहत ₹1,00,000 की राशि का गबन किया है। इस रिपोर्ट पर थाना पलारी में अपराध क्र. 373/22 धारा 420,467 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। नगर पंचायत कसडोल से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में ग्रामीण बैंक बलौदाबाजार से फर्जी खाता के संबंध में श्रम विभाग से योजना के तहत संतरा बाई को स्वीकृत राशि के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया।

प्राप्त जानकारी एवं सभी पहलुओं पर बारिकी से जांच करने पर पाया कि मंजू मनहरे जो छत्तीसगढ भवन सहनिर्माण मजदूर संघ की सदस्य है जो उक्त संघ के उपाध्यक्ष राजेश मधुकर से मिलकर श्रम विभाग से श्रम कार्डधारी हितग्राहीयों का मृत्यु होने पर योजना के तहत राशि दिलाने का काम करते थे। कि प्रार्थी संतरा बाई का श्रम कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र एवं इसके पति नोहर का आधार कार्ड धोखे से संतरा बाई से प्राप्त कर अपने साथी राजेश मधुकर से मिलकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु एक अन्य आरोपी अमर रात्रे के माध्यम से नगर पंचायत कसडोल में कार्यरत कम्प्यूटर सहायक गिरजाशंकर साहू के द्वारा फर्जी तरीके से मृत्यु पंजीयन कर जिवित महिला संतरा बाई का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कराया गया।

मृत्यु प्रमाण पत्र बनने के बाद आरोपी राजेश मधुकर ने श्रम विभाग से सांठ-गांठ कर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु दिव्यांग सहायता योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन किया गया तथा नामिनी नोहर राम के नाम से कियोस्क सेंटर बिटकुली के संचालक भूपेन्द्र कोसले द्वारा फर्जी तरीके से नोहर के नाम से छत्तीसगढ राज्य ग्रामीण बैंक में फर्जी खाता खोला गया। इस प्रकार मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु दिव्यांग सहायता योजना के तहत ₹1,00,000 की राशि नोहर के फर्जी खाते में श्रम विभाग द्वारा डाला गया।

जिसको आरोपी मंजू मनहरे, राजेश मधुकर एवं भूपेन्द्र कोसले द्वारा आहरण कर निकालते हुए राशि को आपस में बांट लिये । करीब तीन चार माह बाद पटवारी जांच से संतरा बाई का जिवित होने की जानकारी आरोपीगण को होने पर घटना को छिपाने के लिए एक लाख रूपये श्रम विभाग में नोहर राम के नाम से फर्जी आवेदन देकर जमा कर दिया गया है ।

संपूर्ण जांच पर आरोपीगण 

01. मंजू मनहरे पति माधो मनहरे उम्र 37 साल निवासी ग्राम गोड़ा थाना पलारी

02. राजेश कुमार मधुकर पिता भरोसा उम्र 36 साल निवासी ग्राम ढाबाडीह चौकी लवन

03. अमरदास पिता समोखा रात्रे उम्र 32 साल निवासी ग्राम मुड़ियाडीह थाना पलारी

04. गिरजाशंकर साहू पिता स्व रामसेवक साहू उम्र 31 साल निवासी बजरंग चौक कसडोल थाना कसडोल 

05. भूपेन्द्र कोसले पिता जीरजोधन कोसले उम्र 28 साल निवासी ग्राम बिटकुली थाना सिटी कोतवाली द्वारा सुनियोजित ढंग से षडयंत्रपूर्वक फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर श्रम विभाग से ₹1,00,000 का धोखाधडी करना पाये जाने से प्रकरण में उक्त आरोपीगण को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

JOB NEWS : छत्तीसगढ़ में यहाँ 700 पदों पर निकली भर्ती, जाने कितनी होगी सैलरी

JOB NEWS : छत्तीसगढ़ में यहाँ 700 पदों पर निकली भर्ती, जाने कितनी होगी सैलरी

 बिलासपुर। bilaspur  न्यायधानी में प्राइवेट सेक्टर private sector में भर्तियों की बहार आने वाली है। बेरोजगारों unemployer के लिए रोजगार कार्यालय के द्वारा भर्ती आयोजित की जा रही है। जिसमे दसवीं पास से लेकर ग्रेजुएट व आईटीआई ITI प्रशिक्षित लोगों की भर्ती होगी। प्राइवेट क्षेत्र के कुल 700 विभिन्न पद भरे जाएंगे।

जिला रोजगार कार्यालय व स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के द्वारा रोजगार भर्ती मेला आयोजित की जाएगी। 13 जनवरी को सुबह साढ़े दस से दोपहर तीन बजे तक रोजगार मेला आयोजित की जाएगी। इसमें अलग अलग कंपनियों के 700 पदों पर एचआर, टेलिकालर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स ऑफिसर, सेल्समेन,कम्प्यूटर ऑपरेटर, डाटा ऑपरेटर, सेफ,हाउस कीपिंग, ट्रेनी जैसे 700 पदों पर भर्ती की जाएगी। अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता होगी। जिसमें 7 हजार से 35 हजार तक सैलरी होगी।

विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अलग अलग दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएट,आईटीआई, व एमबीए पास योग्यता मांगी गई हैं। इक्छुक उम्मीदवार अपनी निर्धारित योग्यता के अनुसार पदों पर दावेदारी करने के लिए शैक्षणिक व तकनीकी योग्यता के साथ 13 जनवरी को पेश हो सकते हैं। विभिन्न पदों पर अलग अलग सैलरी मिलेगी।

CG CRIME NEWS : संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश,पुलिस जांच में जुटी

CG CRIME NEWS : संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश,पुलिस जांच में जुटी

 बलरामपुर। balrampur प्रदेश में आये दिन अपराध बढ़ते जा रहे है। एक घटना बलरामपुर जिले के राजपुर-बलरामपुर मुख्य मार्ग एनएच 343 झींगों गोलू होटल के पास में संदिग्ध अवस्था  में मिली युवक की लाश, पुलिस police जांच में जुटी।

बताया जाता है की आज सुबह मॉर्निंग वॉक morning walk करने वालों ने देखा गोलू होटल के पास  में संदिग्ध अवस्था में अज्ञात युवक की लाश जमीन पर पड़ी है। घटना स्थल पर गांव वालों ने पुलिस को सूच-ना दी। मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचकर अज्ञात शव की शिनाख्त में जुटी है।

पुलिस ने बताया की अज्ञात लाश श्रमिक का है। ठंड को देखते हुए युवक के शरीर पर शर्ट, जैकेट तक नहीं है पैंट भी आधा खुला हुआ हैं ऐसा लगता है युवक को बाहर से लाकर फेक दिया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात युवक की मार्टम के लिए भेज दी है।

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खातों में 7 करोड़ 5 लाख ट्रांसफर

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खातों में 7 करोड़ 5 लाख ट्रांसफर

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. मुख्यमंत्री बघेल अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 7 करोड़ 05 लाख रूपए का भुगतान किया। प्रदेश के 25 जिलों के 37 गौठानों में गोबर पेंट बनाने की 37 यूनिटें प्रारंभ होंगी। वर्तमान में रायपुर और दुर्ग जिले में 2-2 और कांकेर में 01 प्राकृतिक पेंट बनाने की यूनिट में उत्पादन शुरू हो रहा है। 8997 लीटर उत्पादित प्रकृतिक पेंट में से 3307 लीटर की बिक्री से 7 लाख 2 हजार 30 रुपए की आमदनी हुई.

96 गौठनों में अब तक 4 रुपए लीटर में 1 लाख 15 हजार 423 लीटर गौमूत्र खरीद गया. गौमूत्र से बनाए गये कीटनाशक ब्रम्हास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत की बिक्री से महिला स्व सहायता समूहों को 22.43 लाख रूपए की आय हुई. मुख्यमंत्री की पैरा दान की अपील पर किसानों ने गौठनों में किया 10.32 लाख क्विंटल पैरा दान किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने “विश्व हिन्दी दिवस” की दी बधाई, कहा – हिन्दी भाषा ने देश को एक सूत्र में पिरोने में अहम भूमिका निभाई

मुख्यमंत्री बघेल ने “विश्व हिन्दी दिवस” की दी बधाई, कहा – हिन्दी भाषा ने देश को एक सूत्र में पिरोने में अहम भूमिका निभाई

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “विश्व हिन्दी दिवस” पर बधाई दी और कहा – भारतेन्दु हरिश्चंद्र जी लिखते हैं: ‘निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल, बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटन न हिय के सूल’ हम सबको अपनी भाषाओं पर गर्व होना चाहिए। हमारी हिन्दी भाषा ने देश को एक सूत्र में पिरोने में अहम भूमिका निभाई है। आज “विश्व हिन्दी दिवस” ( world hindi day)पर बधाई एवं शुभकामनाएँ।

हर साल 10 जनवरी को ‘विश्व हिंदी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को विश्‍व में हिंदी भाषा( hindi ) के प्रचार-प्रसार के लिए जागरुकता फैलाने के उद्देश्‍य ( aim)से मनाया जाता है. इस वर्ष की हिंदी दिवस की थीम है ‘हिंदी को जनमत की भाषा बनाना, बगैर उनकी मातृभाषा की महत्‍ता को भूले

 
दो सिंचाई योजनाओं के लिए 11.81 करोड़ रूपए स्वीकृत

दो सिंचाई योजनाओं के लिए 11.81 करोड़ रूपए स्वीकृत

 छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की दो विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यांे को कराने के लिए 11 करोड़ 81 लाख 76 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। योजना के पूरा होने से 2262 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जांजगीर-चांपा जिले के सोननदी में अमरूवा एनीकट/काजवे के निर्माण कार्य के लिए 7 करोड़ 23 लाख 56 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं।योजना के पूरा होने से 205 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जांजगीर-चांपा जिले के हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत सोठी वितरक नहर के आर.डी. 1100 मी.से. 1400 मी. के मध्य सुरक्षावाल का निर्माण कार्य एवं लाईनिंग मरम्मत कार्य एवं अफरीद वितरक नहर में लाईनिंग मरम्मत कार्य के लिए 4 करोड़ 58 लाख 20 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से कुल 2057 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो जाएगी।