जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। तीन थाना प्रभारियों, सायबर सेल प्रभारी और चौकी प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है। इसके लिए एसपी ने आदेस व लिस्ट जारी कर दिए है।
देखें आदेश

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। तीन थाना प्रभारियों, सायबर सेल प्रभारी और चौकी प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है। इसके लिए एसपी ने आदेस व लिस्ट जारी कर दिए है।

रायपुर। शिक्षिका से दुर्व्यवहार के मामले में बीईओ को निलंबित किया गया है। जांच प्रतिवेदन आने के बाद यह कार्यवाही की गई हैं। मामला सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड का है।
सरगुजा के उदयपुर ब्लॉक में डीएन मिश्रा बीईओ के पद पर पदस्थ है। उनका मूल पद प्राचार्य का है। उनके विरुद्ध प्राथमिक शाला कोटेरबुडा विकासखंड उदयपुर की सहायक शिक्षिका एलबी दीपिका पैकरा ने दुर्व्यवहार व अपमानित किये जाने की शिकायत की थी। जिसकी जांच में पुष्टि हुई। जांच प्रतिवेदन मिलने पर राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य ने इसे छतीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत पाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संभागीय सँयुक्त शिक्षा कार्यालय सरगुजा नियत किया गया है। उधर, बगीचा में आठ लाख से अधिक के गबन के मामले में सरकार ने बीईओ, बीआरसी और लेखापाल को सस्पेंड कर दिया है।



मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा नव गठित मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 05 खाद्य निरीक्षक पदस्थ किये गये है।
कलेक्टर पी एस ध्रुव ने आदेश जारी कर संतोष आहिरे को अनुभाग मनेन्द्रगढ़ से जिला कार्यालय खाद्य शाखा के मुख्यालय संलग्न किया गया है। इसी प्रकार संदानंद पैकरा को अनुभाग मनेन्द्रगढ़ तथा केल्हारी में जिला कार्यालय खाद्य शाखा, दीपक कुमार प्रधान को अनुभाग खड़गवां तथा चिरमिरी में अनुविभागीय अधिकारी खड़गवां मुख्यालय एवं भूपेन्द्र राज को अनुभाग भरतपुर में अनुविभागीय अधिकारी भरतपुर मुख्यालय में पदस्थापना दी गई है।
रायपुर । विधानसभा में पारित आरक्षण के अनुसार रोस्टर बनाने सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग के ज्वाइंट सिक्रेट्री केडी कुंजाम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी जिला, संभाग और राज्य स्तर पर आरक्षण का रोस्टर बनाएगी।
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल के प्रस्तावित आरक्षण के अनुमोदन के बाद की रोस्टर जारी करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही नए और पुनर्गठित जिलों से जनसंख्या की जानकारी मंगाई गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह ने बताया कि रोस्टर की प्रारंभिक तैयारी के लिए कमेटी गठित की गई है। जाहिर है, कमेटी कमलप्रीत सिंह के दस्तखत से बनी है।कमेटी का अध्यक्ष केडी कुंजाम को नियुक्त किया गया है, वहीं एमडी दीवान, एम आर ठाकुर, जीएल सांकला और डॉ. अनिल कुमार विरुलकर को सदस्य नियुक्त किया गया है। एम आर ठाकुर को सदस्य सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
रायपुर। कोयला घोटाला और मनी लॉन्डरिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को सूर्यकांत तिवारी, निलंबित आईएएस समीर विश्नोई, काराेबारी लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल के खिलाफ चालान पेश किया है। इन चारों आरोपियों ने कैसे करोड़ों रुपयों की हेर-फेर की। कैसे पद पर रहकर अपनी ताकतों का इस्तेमाल किया, इसकी पूरी जानकारी अदालत को दी गइ है।
प्रवर्तन निदेशालय के अफसर गाड़ियों में चार्जशीट लेकर चुपचाप रायपुर की अदालत पहुंचे। जज अजय सिंह की कोर्ट में अफसर पहुुंच गए और जानकारी दी। हालांकि चर्चा शनिवार को चार्जशीट पेश करने की थी, मगर एक दिन पहले ही इसे पेश किया गया।अदालत में एक आवेदन की चर्चा है। शुक्रवार को ईडी के अफसरों के खिलाफ एक कारोबारी ने ये शिकायत का आवेदन दिया है। चर्चा है कि ईडी जांच में फंसे आरोपियों से इस आवेदक का संबंध रहा है।
रायपुर। राजधानी में बच्चों से जुड़े अपराधों में इजाफ़ा देखा जा रहा है। इन घटनाओं से लोगों में दहशत है। रायपुर के सड्डू स्थित बीएसयूपी कॉलोनी से 8 साल की बच्ची लापता होने का मामला सामने आया है। बच्ची बुधवार की शाम अपने घर के बाहर सहेलियों के साथ खेल रही थी। थोड़ी देर बाद अचानक लापता हो गई, जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत विधानसभा थाने में दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची का नाम दुर्गा यादव 8 वर्ष है। बुधवार को बच्ची अपनी सहेलियों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। थोड़ी देर बाद जब बच्ची की मां घर से बाहर अपनी बेटी को देखने निकली तो वो गायब थी। मोहल्ले और आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की गई। बच्ची जब नहीं मिली तो इसकी सूचना विधानसभा थाने में दर्ज कराई गई। बच्ची की मां के मुताबिक एक सफेद रंग कार रुकी थी कुछ देर और फिर वहां से चले गई। इस दौरान बच्ची भी लापता हो गई। मां को शक हैं कि कार वाले ने बच्ची का किडनैप किया है। फिलहाल, पीड़ितों की शिकायत के बाद से पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है।
बलौदाबाजार। भाटापारा जिले में रेप के दोषी की 20 साल के सजा सुनाने के चंद घंटे बाद मौत हो गई। हार्ट अटैक से कैदी के मौत की आशंका है। हालांकि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है, जिसके बाद ही मौत की सही वजहों का पता चल सकेगा। कैदी हीरालाल पटेल बलौदाबाजार उपजेल में बंद था।
जानकारी के अनुसार, गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरेली के रहने वाले हीरालाल पटेल पर इसी साल सितंबर में अपहरण और रेप का केस दर्ज हुआ था। नाबालिग लड़की से रेप के मामले में हीरालाल के खिलाफ अपराध क्रमांक 225/19, धारा 363, 366, 376 और 3, 4 पॉक्सो एक्ट (Protection of Children from Sexual Offences Act, 2012) के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था, लेकिन 3 महीने बाद उसे जमानत मिल गई थी और वो छूटकर घर आ गया था। जमानत के बाद स्पेशल पॉक्सो अदालत में मामले का ट्रायल चल रहा था।
बुधवार को ट्रायल के बाद गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी हीरालाल को दोषी करार दिया गया। उसे 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। सजा के बाद उसे उपजेल बलौदाबाजार में निरुद्ध किया गया। जहां उसकी अदालत से जेल दाखिल करने के चंद घंटों के अंदर ही मौत हो गई। तबीयत खराब होने पर उसे जेल से बलौदाबाजार जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। गुरुवार सुबह को उसकी मौत हुई।
इधर कैदी हीरालाल पटेल की मौत पर मृतक के परिजनों ने शंका जाहिर करते हुए मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने मौत को संदिग्ध बताया है। वहीं जेल प्रबंधन का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
रायपुर : राजधानी रायपुर से एक मानवता को शर्मसार करने देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी के पेट पर जोरदार मुक्का मार दिया। जिससे पत्नी के कोख में पल रहे 8 माह के बच्चे मौत हो गई। पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी पति का नाम माखन कुमार है, जो तेलीबांधा मरीन ड्राइव का निवासी है।
मिली जानकारी के अनुसार, 1 दिसम्बर को मरीन ड्राइव स्थित बीएसयूपी कॉलोनी निवासी माखन कुमार रोते हुए अपने घर पंहुचा। पति को ऐसे रोता देख पत्नी ने वजह पूछा। इस बात से गुस्साए पति ने अपनी पत्नी के पेट पर जोरदार मुक्का मार दिया। इस हमले के बाद पत्नी नीचे बैठ गई और दर्द से तड़पने लगी। 4 दिसम्बर को महिला की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसकी सोनोग्राफी करवाई। जांच में पता चला कि उसके गर्भाशय में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद महिला के परिजनों ने इसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में की।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ 308,316 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद से ही आरोपी पति फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव में जीत हासिल करने पर कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को बधाई दी है, इसके साथ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने षड्यंत्र के जरिए सत्ता का दुरुपयोग और चरित्र हनन कर भानुप्रतापपुर उपचुनाव में जीत हासिल की है. उन्होंने कहा कि ब्रह्मानंद नेताम पर लगे आरोप और सहानुभूति वोट के कारण कांग्रेस जीत पाई.
रायपुर। Shah Rukh Khan Film Will Be Shot In CG बॉलीवुड के बादशाह Shah Rukh Khan की अपकमिंग फिल्म रिटर्न टिकिट की शूटिंग छत्तीसगढ़ में होने जा रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ एक्टर विकी कौशल और बोमन ईरानी भी साथ काम करते नजर आएंगे। इसके साथ ही बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएगी । सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही छत्तीसगढ़ के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में की जाएगी। जिसकी के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति भी दे दी है।
जानकारी के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने यानि की 11,12 और 16 दिसंबर को होगी। जिसके लिए सारी तैयारी भी हो गई है। बताया जा रहा है कि बोमन ईरानी फिल्म ‘रिटर्न टिकट’ में शाहरुख के मेंटॉर के किरदार में दिखेंगे। तो वही तापसी और विकी के रोल की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन एक बात तो बिलकुल पक्की है कि इस बार भी फिल्म में किंग खान का एक अलग किरदार फैंस को देखने को मिलेगा।
बता दें कि 5 साल के बाद अभिनेत शाहरुख खान फिल्म ‘ पठान ‘ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे है। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण काम करती नजर आएगी। इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करते नजर आने वाले है। इसके बाद शाहरुख खान, निर्देशक एटली की फिल्म लायन में नजर आएंगे। जिसके लिए उन्होंने डेट भी दें दी है।
रायपुर । भानुप्रतापपुर उप चुनाव की जीत पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भानुप्रतापपुर की जीत कांग्रेस सरकार के 4 साल के कामों पर जनता की मुहर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनायें कांग्रेस संगठन की मजबूती और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम की नेतृत्व क्षमता कांग्रेस नेताओं की मेहनत का नतीजा यह चुनाव परिणाम है। कांग्रेस संगठन की मजबूती का परिणाम है भानुप्रतापपुर।
आदिवासी समाज ने एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी और उसकी नीतियों पर भरोसा जताया है। भानुप्रतापुर की जीत अच्छाई पर बुराई की जीत है। भाजपा एक 15 साल की मासूम बच्ची के दुराचारी के साथ खड़ी थी। कांग्रेस की प्रत्याशी एक शिक्षिका महिला थी। जनता ने भाजपा की बुराई को नकार दिया। भाजपा ने बलात्कारी प्रत्याशी बनाकर उसका चुनाव अभियान चलाया, जनता ने उसको पसंद नहीं किया। भानुप्रतापपुर में भाजपा और सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशियों के कुल मतों के लगभग बराबर हमारी प्रत्याशी को मिला।
पांचवा उपचुनाव जीत कर कांग्रेस ने नया रिकॉर्ड बनाया। 2018 विधानसभा चुनाव में तीन चौथाई से जीतने के बाद लगातार जनता का भरोसा कांग्रेस पार्टी के प्रति बढ़ता गया है। यह भरोसा 2023 के आम चुनाव में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाकर जनता आशीर्वाद देगी। यह उपचुनाव भाजपा के प्रपंचों पर जनता का करारा जवाब है। भाजपा ने आदिवासी आरक्षण पर भ्रम फैलाने की कोशिश किया था। जनता इस बात को भली-भांति समझ रही थी। आदिवासी आरक्षण भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार के कारण कोर्ट में घटा। कांग्रेस की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में कानून बना कर आरक्षण बहाली के लिये रास्ता बनाया है। आरक्षण संशोधन विधेयक के विधानसभा में प्रस्तुत करते समय भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जो आचरण दिखाया जनता ने उसका भी जवाब दिया।
बृजमोहन, रमन सिंह, केदार कश्यप, अजय चंद्राकर जैसे नेताओं को भी जनता ने जवाब दे दिया। भाजपा के तथाकथित चुनावी चाणक्य बृजमोहन भी बलात्कारी ब्रम्हानंद को चुनाव नहीं जीता पाये।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिये भानुप्रतापपुर के उप चुनाव में अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया था इसलिए जनता रमन सिंह से नाराज थी, उसने भाजपा के खिलाफ मतदान किया। रमन सिंह इस चुनाव परिणाम के बाद भूपेश बघेल से माफी मांगे।
पत्रकार वार्ता में प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा, सचिव अजय साहू, मीडिया समन्वयक मणी प्रकाश वैष्णव, अजय गंगवानी उपस्थित थे।
कांग्रेस ने शिमला में हिमाचल प्रदेश ( himachal pradesh)के अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों की आज बैठक बुलाई है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष को विधायक दल (CLP) का नेता चुनने के लिए अधिकृत करने का प्रस्ताव पारित किया जा सकता है।
बता दे पार्टी ने अपने सभी विधायकों को चंडीगढ़ बुलाया था, लेकिन विधानसभा चुनाव में पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद उसने अपना कार्यक्रम बदल दिया। यह बैठक चीफ ऑब्जर्वर भूपेश बघेल( CM baghel) की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए सीएम भूपेश बघेल और रणदीप सिंह हुड्डा दोपहर को शिमला पहुंचेंगे।
कांग्रेस ने 68 विधानसभा ( vidhansabha) में से 40 सीट पर जीत हासिल की
कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत के साथ हिमाचल में वापसी की है। कांग्रेस ने 68 विधानसभा सीटों में से 40 सीट पर जीत हासिल की है. जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 25 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं अन्य के खाते में कुल तीन सीट आई है. हिमाचल में जीत के बाद अब कांग्रेस में बैठकों का दौर शुरू होने वाला है।
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल( CM baghel) ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।उन्होंने ट्वीट कर लिखा – कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा, हम सबकी नेता सोनिया गांधी ( sonia gandhi)को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएँ( best wishes)। आपने राजनीति में समर्पण, सेवा व सुचिता के अभूतपूर्व मानक स्थापित किए हैं। आप हम सब की प्रेरणा हैं। आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की हम सब कामना करते हैं
बालोद. पांच सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे शक्कर कारखाना के कर्मचारियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है. कारखाना प्रबंधन से आश्वासन मिलने के बाद आंदोलनरत कर्मचारियों ने ये फैसला लिया.
करकाभाट स्थित दंतेश्वरी मैया शक्कर कारखाना के 50 से ज्यादा कर्मचारी कारखाना कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे. आंदोलनरत कर्मचारियों की मांगों में नियमितीकरण, ग्रेडेशन, वेतन वृद्धि, रीटेंशन, ग्रेच्युटी भुगतान और रिक्त पदों पर सीजनल कर्मचारियों का समायोजन की मांग थी. 3 दिन लगातार आंदोलन के बाद क्षेत्र के पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा ने मामले में हस्तक्षेप और अधिकारी से बातचीत की. जिसके बाद आश्वासन मिलने पर कर्मचारियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया.
जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-नैला नगर पालिका परिषद द्वारा विशेष अभियान के तहत जांजगीर के बाजार स्थित दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए 8 दुकानदारों से 8.75 किलो सिंगल यूज थैला जब्त किया है और 44 सौ रुपए जुर्मा वसूल किया है।
सीएमओ चंदन शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन( plastic ban) लगाया गया है. सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने को लेकर पालिका द्वारा प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।
8 दुकानों से 8.75 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त
अभियान के तहत जांजगीर की 8 दुकानों से 8.75 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर 44 सौ रुपये जुर्माना वसूला गया है।
रायपुर। पर्यटन के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। इंडिगो कोयंबटूर के लिए नई उड़ान शुरू कर रहा है। यह उड़ान रायपुर( raipur) से चेन्नई होकर होगी।
अब नई उड़ान से समय की बचत होगी। जानकारी के मुताबिक यह विमान सुबह 11.40 बजे कोयंबटूर से टेक आफ कर 12.45 बजे चेन्नई,और दोपहर 3.20 बजे रायपुर लैंड (raipur land) करेगा। वापसी में शाम 4.20 रायपुर से उड़कर 6.20 बजे चेन्नई और रात 8.30 बजे कोयंबटूर में लैंड करेगा। इस उड़ान के लिए टिकिट बुकिंग(booking) शुरू हो गई है।
रायपुर। आबकारी विभाग में कई अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। प्रमोशन के बाद दो सहायक आयुक्त को उपायुक्त बनाया गया है। वहीं 17 उप निरीक्षकों को सहायक जिला आबकारी अधिकारी बनाया है। हालांकि उनकी पोस्टिंग यथावत रखी गयी है।
यहां देखें लिस्ट


रायपुर। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी में 19 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच आईएएस अफसरों को मिड कॅरियर ट्रेनिंग कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश के राज्य शासन ने प्रदेश के 15 आईएएस अफसरों को मिड कॅरियर ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए अनुमति प्रदान की है।
जगदलपुर। ‘‘गुरू घासीदास जयंती‘‘ के अवसर पर ‘शुष्क दिवस’ घोषित किया गया है। बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार ने 18 दिसम्बर 2022 को ‘‘गुरू घासीदास जयंती‘‘ के अवसर पर जिले में मदिरा दुकानों को बंद रखने हेतु ‘शुष्क दिवस‘ घोषित किया है। उन्होंने जिले के क्षेत्रांतर्गत 18 दिसम्बर को ‘‘गुरू घासीदास जयंती‘‘ के अवसर पर देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, एफ.एल.3 होटल बार, एफ.एल.7, एवं मद्य भण्डारण भाण्डागार को 17 दिसंबर को रात्रि 10 बजे से पूर्णतः बंद रखने तथा अवैध शराब के विक्रय पर समुचित नियंत्रण रखने के निर्देश जारी किए हैं।
रायगढ़। थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेडीमुडा(अ) के सुवासुपारा में रहने वाला भगत राम अगरिया (50 वर्ष) उसकी पत्नी दिलो बाई अगरिया (45 साल) को केवल इतनी सी बात पर डंडे से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसके मना करने के बावजूद उसकी पत्नी पड़ोस के घर टमाटर मांगने जा रहा थी। घटना की सूचना के तत्काल बाद रात में ही लैलूंगा पुलिस सुवासुपारा में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया जिसे आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
अम्बिकापुर : शहर से लगे ग्राम भिट्ठिकला में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 ट्रक अवैध धान को जब्त कर लिया है। राज्य में धान खरीदी की शुरुआत होते ही राइस मिलर धान की कालाबाज़ारी कर बड़ा मुनाफा कमाते हैं। वहीं सरगुजा जिले में धान की कालाबाजारी धान खरीदी के साथ ही शुरू हो गई है।
जिला प्रशासन की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी की ग्राम भिट्ठिकला के जोगीबांध स्थित कृष्णा राइस मिल में 4 ट्रक अवैध धन लाया गया था। जिस पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर 4 ट्रक अवैध धान को जब्त कर दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। लेकिन मौके पर किसी ने दस्तावेज कस्टम मिलिंग का नहीं दिखाया। वहीं दूसरी तरफ राइस मिल को जिला प्रशासन के द्वारा कस्टम मिलिंग की अनुमति भी नहीं दी गई है। जिला प्रशासन ने 4 ट्रक धान को जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, धान की कालाबाजारी में लोगों से लेकर मंत्री तक के तार जुड़े हुए हैं। राइस मिलों की बात करें तो यहा के राइसमिलर चंदा के तौर पर राजनीतिक व गैर राजनीतिक स्तर के लोगों को लाखों नहीं करोड़ों रुपये की बतौर पेशगी दी जाती है। ऐसी स्थिति में वे एक सिंडिकेट की तरह मनमानी काम करने का अवैध छूट प्राप्त कर लेते हैं। यही कारण है कि राइस मिलर एक सोची-समझी साजिश के तौर पर धान कटाई से पहले ही अलग-अलग राज्यों से निम्न स्तर के धान खरीदी करके अपने गोदामों में भर लिए हैं और अब दिखावे के रूप में धान का उठाव कर पहले से तैयार चावलों को खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों तक पहुंचा देते हैं। ऐसे में संभाग के फ्रेश या कहें उच्च स्तर के धान को यह अलग से कुटाई कर दूसरे राज्यों में ऊंची कीमत में बेचते हैं और संभाग के गरीब जनता को निम्न स्तर का चावल देकर मोटी रकम सरकार व प्राइवेट संस्थाओं से कमा रहे हैं।
धान के इस पूरे हेराफेरी में खाद्य विभाग के अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, निम्न स्तर के चावल की क्वालिटी टेस्ट खाद्य विभाग के अधिकारी करते हैं, इसके लिए वे राइस मिलर से प्रति क्विंटल कि दर से अपना फीस निर्धारित कर दिए हैं ट्रक पहुंचने से पहले ही उन्हें उनका रुपया पहुंच जाता है। इसके पश्चात राइस मिल से पहुंचे चावल को ओके का सर्टिफिकेट मिल जाता है। जिसके बाद निम्न स्तर का चावल सर्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में खफा दिया जाता है।
गरियाबंद। गरियाबंद डीईओ को हटा कर उन्हें डीपीआई भेज दिया गया है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मिली शिकायतों के बाद गरियाबंद डीईओ करमन खाटकर को हटाने का आदेश दियाग गया है। वहीं रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक संचालक डीएस चौहान को गरियाबंद का नया डीईओ बनाया गया है।

गरियाबंद। पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। गरियाबंद एसपी अमित तुकाराम कांबले ने ट्रांसफर लिस्ट आदेश जारी करते हुए 94 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। जिसमें उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक के नाम शामिल हैं।
देखें सूची-




बलौदा बाजार। जिले के उपजेल में रेप के आरोप में सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध मौत हो गई है। कैदी को कल ही जेल में दाखिल कराया गया था। कैदी की मौत के बाद से जेल में हड़कंप मचा हुआ है। वहीँ मौत का कारण अज्ञात है।

मृतक
मिली जानकारी के अनुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश के द्वारा 376 पास्को एक्ट मामले को लेकर, कल ही मृतक आरोपी हीराराम पटेल को 20 साल की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद जेल में दाखिल कराया गया था। मौत होने का कारण भी अज्ञात बताया जा रहा है, जिसकी पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीँ पोस्टमार्टम के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाऐगा।
दुर्ग की रहने वाली युवती की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से राहुल यादव से हुई, जहां दोस्ती से प्यार की नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। वही पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले राहुल यादव से फेसबुक के जरिये दोस्ती हुई दोस्ती के बहाने नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई । पीड़िता ने बताया, कि राहुल यादव पिछले कुछ दिनों से साउथ अफ्रीका में रहता है, लेकिन अभी भिलाई आया हुआ है जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं कि पुलिस वाले केवल आश्वासन ही दे रहे हैं कि जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ हो नहीं रहा है,दो सालों से खाली यह थाने से वह थाना चक्कर चक्कर काट रही हूं, अब मुझे न्याय दरकार है, शासन और पुलिस प्रशासन से मैं विनती करती हूं कि जल्द से जल्द राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया जाए।वही भिलाई नगर सीएसपी ने बताया कि आरोपी राहुल यादव बाहर देश में काम करता है, आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है, जैसा भारत आता है तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।