CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
राजकुमार कॉलेज में एक छात्रा की डांस रिहर्सल के दौरान स्टेज पर गिरने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस…

राजकुमार कॉलेज में एक छात्रा की डांस रिहर्सल के दौरान स्टेज पर गिरने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस…

 रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित राजकुमार कॉलेज में एक छात्रा की डांस के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, डांस रिहर्सल करने के दौरान छात्रा जमीन पर गिर गई थी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया था। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

राजकुमार कॉलेज में एनुअल फंक्शन को लेकर बच्चे डांस रिहर्सल कर रहे थे। बुधवार को भी स्कूल में छात्राओं द्वारा डांस रिहर्सल किया जा रहा था। इस दौरान कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा आमुदाला तन्वी 12 वर्षीय अचानक जमीन पर गिर पड़ी, जिसके बाद छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा तमिलनाडु की रहने वाली थी, कुछ समय पहले ही छात्रा के परिजन मिलने रायपुर आए थे। फ़िलहाल इस पुरे मामले की जाँच में पुलिस जुट हुई है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सावित्री मंडावी विजयी, कांग्रेस ने उपचुनाव में जीत का बनाया रिकॉर्ड

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सावित्री मंडावी विजयी, कांग्रेस ने उपचुनाव में जीत का बनाया रिकॉर्ड

 रायपुर. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में लगातार पांचवें उपचुनाव जीतने में सफलता हासिल की है. भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी की 20 हजार से ज्यादा वोट से जीत तय मानी जा रही है. इससे पहले कांग्रेस ने चित्रकोट, दंतेवाड़ा, मरवाही, खैरागढ़ उपचुनाव में जीत हासिल की थी. इसके बाद अब भानुप्रतापपुर में रिकाॅर्ड मतों से जीत हासिल की है.

17वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 20263 मतों से आगे है. अब मात्र दो राउंड की गिनती ही शेष बची है. भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत कांग्रेस के आला नेता भी मतगणना स्थल पर पहुंच चुके हैं.

विधानसभा मुख्यालय भानुप्रतापपुर और कांकेर में जश्न का माहौल शुरु हो गया है. कांग्रेस समर्थक पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर जीत की खुशी मना रहे. वहीं कार्यकर्ता जमकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा रहे.

BHANUPRATAPPUR BY POLL RESULT : सावित्री मंडावी ने कहा– सरकार के4 सालों के विकास कार्यों का मिला फायदा, जानिए 8वें राउंड तक किसे कितने वोट मिले…

BHANUPRATAPPUR BY POLL RESULT : सावित्री मंडावी ने कहा– सरकार के4 सालों के विकास कार्यों का मिला फायदा, जानिए 8वें राउंड तक किसे कितने वोट मिले…

 BHANUPRATAPPUR BY POLL RESULT : भानुप्रतापपुर उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी शुरुआत से ही बढ़त बनाई हुई है. 8वें राउंड की गिनती में भी वे आगे रहीं. भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं अकबर राम कोर्राम तीसरे नंबर पर आ गए हैं. सरकार के 4 सालों के विकास कार्यों का फायदा मिला है.

सावित्री मंडावी ने कहा कि भानुप्रतापपुर के विकास के लिए सदैव खड़ी रहूंगी. जनता ने स्व. मनोज मंडावी के अधूरे सपने को पूरा करने का मौका दिया है. ये सिर्फ उपचुनाव है. आगामी 2023 विधानसभा में भी कांग्रेस एकतरफा जीत दर्ज करने वाली है. कांग्रेस की जीत पुए छत्तीसगढ़ की जीत है.

जानिए हर राउंड में किसे कितने वोट मिले

पहला राउंड
कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी – 3397 वोट
भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम – 1490 वोट
आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 1196 वोट

दूसरा राउंड
कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी – 5812 वोट
भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम- 2978 वोट
आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 3339 वोट
नोटा – 507 वोट

तीसरा राउंड
कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी – 9592 वोट
भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम – 4359 वोट
आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 4996 वोट

चौथा राउंड
कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी – 13324 वोट
भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम – 5684 वोट
आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 6631 वोट

पांचवां राउंड
कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी – 2809
भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम – 1433
आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 2522
नोटा – 323

छटवां राउंड
कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी – 19750 वोट
भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम – 9820 वोट
आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 9617 वोट

सातवां राउंड

कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी – 23056 वोट
भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम – 11847 वोट
आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 12649 वोट
कांग्रेस बढ़त टोटल – 10407

आठवां राउंड

कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी – 26660 वोट
भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम – 14224 वोट
आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 13980 वोट
कांग्रेस बढ़त टोटल -12436 वोट।

विभाग में बड़ा फेरबदल, बदले गए कई थाना प्रभारी, देखें, कौन किधर गए, और किसे मिली ज़िला मुख्यालय की कमान

विभाग में बड़ा फेरबदल, बदले गए कई थाना प्रभारी, देखें, कौन किधर गए, और किसे मिली ज़िला मुख्यालय की कमान

 गरियाबंद। एसपी अमित तुकारमा काम्बले ने गरियाबंद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल कर दिया है। लंबे समय के बाद कई थाना प्रभारियों का प्रभार एक थाना से दूसरे थाना में किया गया है। लिस्ट जारी हो गई है।

CG NEWS : हाथियों ने महिला को कुचला, इस हालत में मिली लाश

CG NEWS : हाथियों ने महिला को कुचला, इस हालत में मिली लाश

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कंचौथी गांव में हाथियों के हमले में एक महिला) की मौत हो गई। मरवाही वनमंडल में 43 हाथियों का दल डेरा डाले हुए है। हाथियों ने 4 ग्रामीणों की फसल को भी रौंद दिया है।

जानकारी के मुताबिक, मरवाही वनमंडल में बुधवार को 43 हाथियों के दल ने दमदम इलाके में दस्तक दी। हाथियों का दल जब विचरण करते हुए आगे बढ़ रहा था, तभी दमदम इलाके के कंचौथी गांव में जानकी ने अपने घर के पास हाथियों को देख लिया था, जिससे वो डर गई थी और घर की ओर बचने के लिए भागने लगी, लेकिन हाथियों ने उसे दौड़ाकर कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सुबह परिवार को घर से कुछ ही दूरी पर जानकी बाई का शव मिला।

मामले की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। हाथी फिलहाल मरवाही रेंज के रूमगा और भाटियार गांव के आसपास डेरा जमाए हुए हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों ने पसान वन परिक्षेत्र में भी कई घरों को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी में जुटी हुई है और ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना किया गया है। साथ ही जिस जगह पर का दल है, उसके पास भी जाने की मनाही वन विभाग के कर्मचारियों ने की है।

Chhattisgarh News: गोधन योजना के 7.83 करोड़ रुपये का सीएम भूपेश आज करेंगे भुगतान

Chhattisgarh News: गोधन योजना के 7.83 करोड़ रुपये का सीएम भूपेश आज करेंगे भुगतान

 रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 दिसम्बर को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 7 करोड़ 83 लाख रुपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 16 से 30 नवम्बर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.31 क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 62 लाख रुपए, गौठान समितियों को एक करोड़ 28 लाख और महिला समूहों को एक करोड़ 93 लाख रुपए की लाभांश राशि शामिल हैं।

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 376.50 करोड़ का भुगतान

गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में हितग्राहियों को 368 करोड़ 67 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है, जिसमें 18 करोड़ रुपए की बोनस राशि भी शामिल है। 8 दिसम्बर को 7.83 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 376 करोड़ 50 लाख रुपए हो जाएगा।

गोधन न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ के गौठानों में 2 रुपए किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। गौठानों में 30 नवम्बर तक 91.91 लाख क्विंटल गोबर खरीदी के एवज में गोबर विक्रेताओं को 183.83 करोड़ रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है। 8 दिसम्बर को गोबर विक्रेताओं को 4.62 करोड़ रुपए का भुगतान होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 188.85 करोड़ रुपए हो जाएगा।


 गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 166.84 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। गौठान समितियों तथा स्व-सहायता समूह को 08 दिसम्बर को 3.21 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 170.05 करोड़ रूपए हो जाएगा। स्वावलंबी गौठानों ने अब तक स्वयं की राशि से 29.61 करोड़ रूपए का गोबर क्रय किया है।
 
गौरतलब है कि 8 दिसम्बर को मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा गोबर विक्रेताओं को जारी की जाने वाली 4.62 करोड़ रूपए के राशि में से 2.88 करोड़ की राशि स्वावलंबी गौठान की ओर से होगी, जबकि कृषि विभाग को मात्र 1.74 करोड़ रूपए का भुगतान करना होगा।

गौठानों में एक लाख 2 हजार 521 लीटर गोमूत्र की खरीदी

राज्य के 96 गौठानों में 4 रूपए लीटर की दर से गोमूत्र की खरीदी की जा रही है। गौठानों में अब तक एक लाख 2 हजार 521 लीटर गौमूत्र क्रय किया जा चुका है, जिसका मूल्य 4 लाख 10 हजार 84 रूपए है। इससे गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा 35,968 लीटर कीट नियंत्रक ब्रम्हास्त्र और 19,765 लीटर वृद्धिवर्धक जीवामृत तैयार किया गया है, जिसमें से 27,345 लीटर ब्रम्हास्त्र और 16,634 लीटर जीवामृत की बिक्री से कुल 19 लाख 10 हजार 235 रूपए की आय हुई है।    

गोबर से 25.41 लाख कम्पोस्ट खाद का उत्पादन-समूहों को 86 करोड़ 33 लाख की आय

गौठानों में महिला समूहों द्वारा 18.82 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तथा 5.40 लाख क्विंटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट एवं 18,924 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट प्लस खाद का निर्माण किया जा चुका है, जिसे सोसायटियों के माध्यम से क्रमशः 10 रूपए, 6 रूपए तथा 6.50 रूपए प्रतिकिलो की दर पर विक्रय किया जा रहा है। महिला समूह गोबर से खाद के अलावा गो-कास्ट, दीया, अगरबत्ती, मूर्तियां एवं अन्य सामग्री का निर्माण एवं विक्रय कर लाभ अर्जित कर रही हैं। गौठानों में महिला समूहों द्वारा इसके अलावा सब्जी एवं मशरूम का उत्पादन, मुर्गी, बकरी, मछली पालन एवं पशुपालन के साथ-साथ अन्य आय मूलक विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों को अब तक 86 करोड़ 33 लाख रूपए की आय हो चुकी हैं। राज्य में गौठानों से 11,187 महिला स्व-सहायता समूह सीधे जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या 83,874 है। गौठानों में क्रय गोबर से विद्युत एवं प्राकृतिक पेंट सहित अन्य सामग्री का भी उत्पादन किया जा रहा है।
 
गोधन न्याय से 3 लाख 6 हजार से अधिक ग्रामीण पशुपालक लाभान्वित

राज्य में गोधन के संरक्षण और संर्वधन के लिए गांवों में गौठानों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। गौठानों में पशुधन देख-रेख, उपचार एवं चारे-पानी का निःशुल्क प्रबंध है। राज्य में अब तक 11,252 गांवों में गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 9619 गौठान निर्मित एवं 1333 गौठान निर्माणाधीन है, 302 गौठानों के निर्माण शुरू कराए जाना है।  गोधन न्याय योजना से 3 लाख 6 हजार 520 ग्रामीण, पशुपालक किसान लाभान्वित हो रहे हैं।
 
गौठानों के लिए पैरादान का सिलसिला जारी


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर राज्य के किसानों द्वारा अपने गांवों के गौठानों को पैरादान किए जाने का सिलसिल अनवरत रूप से जारी है। राज्य के किसान भाई पैरा को खेतों में जलाने के बजाय उसे गौमाता के चारे के प्रबंध के लिए गौठान समितियों को दे रहे हैं। ऐसे किसान भाई जिनके पास पैरा परिवहन के लिए ट्रेक्टर या अन्य साधन उपलब्ध है, वह स्वयं धान कटाई के बाद पैरा गौठानों में पहुंचाकर इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभा रहे हैं। गौठान समितियों द्वारा भी किसानों से दान में मिले पैरा का एकत्रीकरण कराकर गौठानों में लाया जा रहा है। अब तक गौठानों में 2 लाख 25 हजार पैरा गौमाता के चारे के लिए उपलब्ध है, जबकि 2.29 लाख क्विंटल पैरा का संग्रहण गौठानों में कराया जा रहा है। 

छत्तीसगढ़ में दिखेगा चक्रवाती तूफ़ान का असर, इस दिन होगी बरसात

छत्तीसगढ़ में दिखेगा चक्रवाती तूफ़ान का असर, इस दिन होगी बरसात

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है, वजह है बंगाल की खाड़ी में उठ रहा चक्रवाती तूफान। इस तूफ़ान की वजह से 8 दिसम्बर से प्रदेश के बस्तर और दुर्ग संभाग में बादल छा जाएंगे। अगले दिन तक इनका विस्तार पूरे प्रदेश में हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि 10 दिसम्बर को हल्की से मध्यम स्तर की बरसात हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान मंडौस 8 दिसम्बर को तमिलनाडू के पास पहुंचने वाला है। यह पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटाें को प्रभावित करेगा। इसकी वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बरसात का अलर्ट जारी हुआ है। इसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ेगा। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, इस तूफान के असर से छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में 8 दिसंबर को बादलों का आना शुरू हो जाएगा। यह मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के इलाकों यानी दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग तक भी पहुंचेगा।

10 दिसम्बर को प्रदेश में बरसात की संभावना बन रही है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अच्छी बरसात हो सकती है। जबकि सरगुजा संभाग के इलाकों में बूंदाबांदी तक ही सीमित रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सर्दी के मौसम में उत्तर से सूखी और ठंडी हवाओं का आना और दक्षिण से नमी युक्त हवा आकर एक बिंदु पर मिलने से बरसात की संभावना बढ़ जाती है। छत्तीसगढ़ में ऐसा 10 दिसम्बर को हाेने जा रहा है।

भानुप्रतापपुर में कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी की पाँचवे राउंड बढ़त जारी, दूसरे कोर्राम तीसरे नंबर पर भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम

भानुप्रतापपुर में कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी की पाँचवे राउंड बढ़त जारी, दूसरे कोर्राम तीसरे नंबर पर भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम

 BHANUPRATAPPUR BY POLL UPDATE : भानुप्रतापपुर उपचुनाव मतदान 5 दिसबंर को हुआ था । इस उपचुनाव में 7 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़े है, भानुप्रतापपुर उपचुनाव मतदान की गणना किया जा रहा है.

पांचवे राउंड की मतगणना पूरी हुई-

कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी पाँचवे राउंड पर6980 मतों से आगे, दूसरे स्थान पर सर्व आदिवासी समाज के अकबर कोर्राम, तीसरे नंबर पर भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम।

Bhanupratappur By-poll Result : कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी की बढ़त बरकरार, तीसरे राउंड की मतगणना हुई पूरी

Bhanupratappur By-poll Result : कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी की बढ़त बरकरार, तीसरे राउंड की मतगणना हुई पूरी

 भानुप्रतापपुर : Bhanupratappur By-poll Result : भानुप्रतापपुर विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। तीसरे राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। तीसरे राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम से आगे चल रही है। वहीं भाजपा तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

 
छत्तीसगढ़ पहुंची वंदे भारत ट्रेन, 11 दिसंबर को PM मोदी नागपुर से दिखाएंगे हरी झंडी

छत्तीसगढ़ पहुंची वंदे भारत ट्रेन, 11 दिसंबर को PM मोदी नागपुर से दिखाएंगे हरी झंडी

 बिलासपुर।  एसईसीआर जोन के जोनल मुख्यायलय बिलासपुर में बुधवार देर रात वंदे भारत की पहली ट्रेन नागपुर से बिलासपुर पहुंची. संभावना जताई जा रही है आगामी 11 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी नागपुर से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।रेलवे की आगामी योजना देशभर में नई और अत्याधुनिक वंदे भारत ट्रेन चलाने की है।

नागपुर से बिलासपुर तक साढ़े चार सौ किलोमीटर का सफर वंदे भारत ट्रेन सिर्फ साढ़े 5 घंटे में तय करेगी. ट्रेक को 130 किमी प्रतिघंटा की स्पीड के लिए अप्रूवल दे दिया गया है. बिलासपुर में वंदे भारत के रैक के मेंटनेंस( maintanence) के लिए यार्ड को भी तैयार किया गया है. ट्रेन के परिचालन के लिए रनिंग स्टाफ( running staff) और अन्य रेलवे कर्मियों को विशेष ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव की मतगणना जारी, कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 5812 वोटों से आगे

भानुप्रतापपुर उपचुनाव की मतगणना जारी, कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 5812 वोटों से आगे

 कांकेर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव की मतगणना जारी है. कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 5812 वोटों से आगे है, वही दूसरे नंबर पर सर्व आदिवासी समाज के अकबर राम कोराम को 3339 वोट और ब्रह्मानंद नेताम को 2978 वोट मिले है. बता दें कि भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव (Bhanupratappur Bypoll) का आज परिणाम आएगा. कांग्रेस विधायक मनोज मंडावी के निधन से यह सीट खाली हुई थी. कांग्रेस ने यहां सहानुभूति का कार्ड खेलते हुए मनोज मंडावी पत्नी सावित्री मंडावी को चुनाव मैदान में उतार रखा है. वहीं बीजेपी ने उनसे मुकाबला करने के लिए पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम पर दांव लगा रखा है. यहां बीजेपी और कांग्रेस (BJP-Congress) के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर सीट पर हुए उपचुनाव को 2023 विधानसभा चुनाव का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है. सावित्री मंडावी विकास के कामों को लेकर चुनाव मैदान में है. सावित्री मंडावी मनोज मंडावी की विरासत को लेकर आगे बढ़ रही है. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है.

भानुप्रतापपुर उपचुनाव : पहले राउंड की गिनती पूरी, जानिए किसे कितने वोट मिले…

भानुप्रतापपुर उपचुनाव : पहले राउंड की गिनती पूरी, जानिए किसे कितने वोट मिले…

 भानुप्रतापपुर/कांकेर. भानुप्रतापपुर उपचुनाव की मतगणना में पहला राउंड पूरा हो गया है. पहले राउंड में कुल 7118 मत पड़े. इसमें कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को 3397 वोट, बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को 1490 और सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर कोर्राम को 1196 मत मिले. वहीं नोटा को 414 वोट मिले.

शासकीय पीजी कॉलेज कांकेर में मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 1907 मत से आगे चल रही है. मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं, जिनमें 19 राउंड में गिनती पूरी होगी.

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ब्रम्हानंद नेताम, कांग्रेस की सावित्री मण्डावी, गोंडवाना गणतंत्र पाटी के घनश्याम जुर्री, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के डायमंड नेताम, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के शिवलाल पुड़ो, निर्दलीय उम्मीदवार अकबर राम कोर्राम और दिनेश कुमार कल्लो का नाम शामिल है.

Bhanupratappur By-poll Result : कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 1907 वोटों से आगे

Bhanupratappur By-poll Result : कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 1907 वोटों से आगे

 भानुप्रतापपुर :Bhanupratappur By-poll Result : भानुप्रतापपुर विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम से 1907 वोटों से आगे चल रही है।

 
भानुप्रतापपुर उपचुनाव: मतगणना का पहला रुझान कांग्रेस के पक्ष में, सावित्री मंडावी आगे

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: मतगणना का पहला रुझान कांग्रेस के पक्ष में, सावित्री मंडावी आगे

 कांकेर। कांकेर के भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस की सावित्री मंडावी आगे दिखाई दे रही है. उन्हें सहानुभूति की लहर का फायदा मिलता नजर आ रहा है. बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी तथा उनके एजेंट मतगणना की एक-एक गतिविधि पर नजर गड़ाए हुए. भानुप्रतापपुर का बादशाह कौन दोपहर तक इसका पता चल जाएगा. मतगणना केन्द्र के अंदर अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए त्रिस्तरीय घेराबंदी की गई है. गणना परिसर के चारों ओर 100 मीटर की परिधि के क्षेत्र को 'पैदल यात्री क्षेत्र' के रूप में निर्धारित किया गया है. इस परिधि में किसी भी वाहन का प्रवेश निषेध है.

ऑब्जर्वर की मौजूदगी में खोली गई मतपेटियां, शुरू हुई मतगणना, भाजपा-कांग्रेस के बीच हो रहा कड़ा मुकाबला

ऑब्जर्वर की मौजूदगी में खोली गई मतपेटियां, शुरू हुई मतगणना, भाजपा-कांग्रेस के बीच हो रहा कड़ा मुकाबला

 भनुप्रतापपुर में मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना शुरू होने से पहले ऑब्जर्वर की मौजूदगी में 7 बजे मतपेटियां खोली गई थी।

बता दे EVM के वोटों की गिनती की जाएगी। मतगणना स्थल के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मतगणना स्थल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस( police) बल तैनात है।

मतों की गिनती के लिए गणना हॉल में 14 टेबल लगाए जाएंगे

मतों की गिनती के लिए गणना हॉल में 14 टेबल लगाए जाएंगे। 19 राउंड में मतगणना संपन्न होगी। ईवीएम मशीनों के वोटों की अंतिम राउंड की गिनती के तत्काल बाद पांच मतदान केंद्रों का रेण्डम आधार पर चयन कर वीवीपैट पर्ची की गिनती की जाएगी। प्रत्येक मतगणना टेबल( table) के समीप बेरीकेडिंग के बाहर गणना एजेंट के बैठने की व्यवस्था होगी। उन्हें एक टेबल से दूसरे टेबल में आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता बेरीकेडिंग के बाहर से ही एक टेबल से दूसरे टेबल पर आना-जाना कर सकेंगे।

Bhanupratappur By-Poll Election Result 2022: भानुप्रतापपुर में किसके सिर सजेगा जीत का ताज, आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती

Bhanupratappur By-Poll Election Result 2022: भानुप्रतापपुर में किसके सिर सजेगा जीत का ताज, आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मांडवी के निधन के बाद खाली हुई भानुप्रतापपुर सीट के लिए 5 दिसंबर को उपचुनाव हो चुके हैं। 8 दिसंबर को नतीजे आने हैं। उपचुनाव के लिए 7 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रहे हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच की सीधी लड़ाई के रूप में भी देखा जा रहा है। यहां एक तरफ पूरे चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में तीखी बयानबाजी देखने मिली है, वहीं इस बार चुनाव इस चुनाव में 71.74 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें 1100 से अधिक मतदानकर्मी अतिसंवेदनशील क्षेत्र के साथ 256 मतदान केंद्रों से मतदान कराकर वापस लौट चुके हैं।

सुबह 8 बजे से आने लगेंगे रुझान

8 दिसंबर को सुबह 8 बजे से उप चुनाव के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। बता दें भानुप्रतापपुर में थ्री लेयर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी। मतगणना स्थल के साथ स्ट्रांग रूम में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं मतगणना लगभग 19 राउंड चलेगी। काउंटिंग का काम शासकीय पीजी कॉलेज में होगा। वहीं सभी उम्मीदवारों के एजेंट भी मतगणना के दौरान मौजूद रहेंगे।

भानुप्रतापपुर में इनके बीच मुकाबल

अगर उम्मीदवारों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ब्रम्हानंद नेताम, कांग्रेस की सावित्री मण्डावी, गोंडवाना गणतंत्र पाटी के घनश्याम जुर्री , राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के डायमंड नेताम, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के शिवलाल पुड़ो, निर्दलीय उम्मीदवार अकबर राम कोर्राम और दिनेश कुमार कल्लो का नाम शामिल है। इनकी किस्मत का आज फैसला होगा।

कृषि विभाग के अधिकारियों का हुआ तबादला...देखें सूचि

कृषि विभाग के अधिकारियों का हुआ तबादला...देखें सूचि

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि विभाग के अधिकारियों के लिए तबादला आदेश जारी किया गया है। जिसमें विनोद कुमार वर्मा संयुक्त संचालक कृषि को राज्य कृषक कल्याण परिषद में संयुक्त संचालक की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि विनोद कुमार वर्मा पर कई मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं।

 CG Crime : खून से लथपथ मिला युवक की लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस

CG Crime : खून से लथपथ मिला युवक की लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस

 बीजापुर :  जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 163 पर एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है। जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। फिलहाल युवक की हत्या किसने की इस बात की जानकारी अभी सामने नही आई है। यह मामला जांगल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे में स्थित बेलचर गांव के निकट देर रात बीच सड़क पर शव पड़ा हुआ था। बीजापुर से जगदलपुर के तरफ आ रहे लोगों ने शव को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जवानों की टीम पहुंची जिन्होंने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि फिलहाल घटना स्थल से किसी भी तरह का कोई नक्सल पर्चा बरामद नहीं हुआ। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रारंभिक तौर पर एक्सिडेंटल केस भी हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है।

4 बच्चों के बाप के साथ भागी दो बच्चों की माँ, पत्नी बोली – सौतन से कोई दिक्कत नहीं, जानिये पूरा मामला

4 बच्चों के बाप के साथ भागी दो बच्चों की माँ, पत्नी बोली – सौतन से कोई दिक्कत नहीं, जानिये पूरा मामला

  गौरेला-पेंड्रा- मरवाही(GPM) जिले में दो बच्चों की मां 4 बच्चों के पिता के साथ भाग गई। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इधर कुछ समय बाद फरार प्रेमी-प्रेमिका भी वापस अपने गांव लौट आए। विवाहित प्रेमिका का कहना है कि वो अपने प्रेमी के बगैर नहीं रह सकती, तो वहीं उसके पति का कहना है कि वो अपनी पत्नी के बिना नहीं रह सकता। हैरानी की बात यै कि महिला के प्रेमी की पत्नी को भी उससे कोई दिक्कत नहीं है। उसका कहना है कि मुझे मेरी सौतन से कोई दिक्कत नहीं है।

मामला मरवाही के चरचेड़ी गांव का है। यहां जीवन लाल पनिका (30 वर्ष) अपनी पत्नी फूलकुंवर और 4 बच्चों के साथ रहता है। मझगवां गांव में ही इनके रिश्तेदार रहते हैं। एक-दूसरे के घर आने-जाने के दौरान जीवन लाल को अपने रिश्तेदार राजेंद्र प्रसाद पनिका की पत्नी राखी पुरी से प्रेम हो गया। इसके बाद दोनों एक साथ फरार हो गए। इधर दोनों का कुछ पता नहीं चल पा रहा था कि वे दोनों कहां छिपे हुए हैं। बाद विवाहिता के परिवार वाले जीवन लाल के घर पहुंचे। राजेंद्र उन सभी को लेकर अपने घर मझगवां आ गया।

इस बीच दोनों प्रेमी-प्रेमिका भी वापस लौट आए। तब विवाहिता के पति राजेंद्र और प्रेमी जीवन लाल के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर विवाहित प्रेमिका का कहना है कि वो अपने प्रेमी जीवनलाल के बगैर नहीं रह सकती। उसने पुलिस से अपने पति राजेंद्र पनिका की शिकायत करते हुए घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। उसने कहा कि वो अपने पति के पास वापस नहीं लौटना चाहती है।

राजेंद्र पनिका का कहना है कि वो अपनी पत्नी राखी के बिना नहीं रह सकता। उसकी पत्नी को उसे सौंपा जाए। वहीं जीवन लाल की पत्नी का कहना है कि उसे अपनी सौतन से कोई दिक्कत नहीं है। उसका पति सौतन को लेकर घर आ जाए। वो उसके साथ हंसी-खुशी रह लेगी। कुल मिलाकर इस उलझाऊ मामले से पुलिस भी परेशान है।

पेंड्रा थाना प्रभारी ऊषा सोंधिया का कहना है कि फिलहाल राखी पुरी को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। सभी परिजनों को समझाने की कोशिश की जा रही है। राखी के अपने पति पर लगाए आरोपों की जांच भी की जा रही है। महिला बालिग है, इसलिए उस पर पति के साथ रहने का दबाव नहीं बनाया जा सकता है। बताया गया है कि राजेंद्र पनिका मजदूरी करता है। दोनों बच्चे फिलहाल उसके पास हैं। वहीं जीवन लाल किसान है।

इस मामले को लेकर जीवन लाल की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका बेटा ग्राम मझगवां की महिला राखी से प्रेम करता है। पहले दोनों भाग गए थे, लेकिन 19 नवंबर को बेटा महिला को अपनी पत्नी बनाकर चरचेड़ी स्थित घर ले आया। 6 दिसंबर को सुबह 10 बजे महिला का पति राजेंद्र प्रसाद पनिका (30 वर्ष) अपनी मां गोमती बाई, पिता मंगल और भाई मनोहर के साथ पहुंचा। चारों ने मेरे बेटे जीवन, बहू फूलकुंवर, नई बहू फूलकुंवर जो राजेंद्र की पत्नी है और उसके साथ अश्लील गालीगलौज व मारपीट किए। चारों हमें मझगवां गांव के चौक पर ले आए और सरेआम हमारी बेइज्जती की।

जीवन लाल की मां ने कहा कि राजेंद्र ने ये कहते हुए कि तुम्हारा बेटा मेरी पत्नी राखी को अपनी बीवी बनाकर रख लिया है, जान से मारने की धमकी भी दी। उसने कहा कि उन सबके साथ की गई मारपीट में उसका बेटा जीवन, बहू फूलकुंवर, राखी और मैं खुद घायल हूं। इसलिए आरोपी राजेंद्र प्रसाद पनिका, उसके पिता मंगल, मां गोमती और भाई मनोहर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

राजधानी में चाकूबाजी, पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस…कराया उठक-बैठक

राजधानी में चाकूबाजी, पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस…कराया उठक-बैठक

 रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकू मारकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में से दो नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं। चाकूबाजी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी का शहर में जुलूस निकाला और उठक-बैठक भी करवाया। जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला किया था। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, 5 दिसंबर को सुबह प्रार्थी का भाई प्रियांश मूर्ति अपने दुकान के पास खड़ा था उसी समय मोहल्ले का गबरू एवं उसके 02 साथी आकर पुरानी बातों को लेकर प्रियांश से गाली-गलौच करते हुए, अपने पास रखे धारदार वस्तू से वार कर उसके गाल एवं पीठ में हमला कर फरार हो गए। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध टिकरापारा थाना में अपराध क्रमांक 744/22 धारा 294, 323, 324, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इस मामले में पुलिस की टीम ने प्रार्थी एवं आहत प्रियांश मूर्ति सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया। टीम के सदस्यों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही कर प्रकरण में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक को जिला दुर्ग के नंदनी अहिरवारा में उसके नाना के घर से तथा आरोपी खोमेश्वर भारती उर्फ गबरू एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक को आरंग क्षेत्र के ग्राम बोरिद से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तीनों के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर कार्रवाई करने के साथ ही प्रकरण में आरोपी/अपचारी के विरूद्ध धारा 307 भादवि. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी जाकर कार्रवाई की गई। वहीं आरोपी खोमेश्वर भारती उर्फ गबरू उम्र 19 साल का जुलूस निकालकर उठक-बैठक कराया गया।

दुर्गा महाविद्यालय रायपुर में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा जूडो प्रतियोगिता संपन्न हुई

दुर्गा महाविद्यालय रायपुर में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा जूडो प्रतियोगिता संपन्न हुई

रायपुर / दुर्गा महाविद्यालय रायपुर में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा आवंटित अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि राजीव श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम खेल संचालक एवं पूर्व डीजीपी विशेष अतिथि के रूप में डॉ विपिन चंद्र शर्मा संचालक शारीरिक शिक्षा पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय डॉ रविंद्र मिश्रा  सहायक संचालक शारीरिक शिक्षा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जाकिर अली जी उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने की इस अवसर पर महाविद्यालय के क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्राकर एवं समिति के सदस्यगण डॉक्टर रमन झा प्रोफेसर रविंद्र राजपूत डॉक्टर गणेश शंकर पांडे सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण तथा विभिन्न महाविद्यालयों से आए लगभग 20 क्रीड़ा अधिकारी चार एंपायर सहित 40 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य महोदय एवं अतिथियों द्वारा महावीर श्री हनुमान जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर प्रतिभा मुखर्जी साहूकार एवं क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्राकर द्वारा अतिथियों का सम्मान कर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया डॉक्टर सुभाष चंद्रा कर सर ने अपने स्वागत भाषण में सभी आमंत्रित अतिथियों का संक्षिप्त परिचय देते हुए एक लंबे अंतराल के बाद महाविद्यालय को विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजन करने का अवसर प्राप्त होने पर विश्वविद्यालय एवं खेल विभाग को तहे दिल से धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी महाविद्यालय को और बड़े आयोजनों का अवसर प्राप्त होने के प्रति आशा जताई विशेष अतिथि के रुप में पधारे  विपिन चंद्र शर्मा सर ने अपने उद्बोधन में कहा दुर्गा महाविद्यालय को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी बड़े आयोजन महाविद्यालय को प्रदान करने का आश्वासन दिया मुख्य अतिथि  राजीव श्रीवास्तव जी ने अपने संबोधन में स्वयं को खिलाड़ी बताते हुए पावर गेम में कुश्ती को सबसे पुराना और जूडो को आधुनिक मार्शल आर्ट की कड़ी बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने दुर्गा महाविद्यालय इस प्रतियोगिता के आयोजन से अभिभूत है तथा महाविद्यालय आशान्वित है कि यहां पधारे सभी स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं खिलाड़ी गण एक अच्छा माहौल पा सकेंगे कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉ गणेश शंकर पांडे एवं धन्यवाद ज्ञापन क्रीडा समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ रमन झा द्वारा किया गया महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी रेफरी एंपायर सही प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया

शिकायतों का अंबार लगने पर सीएम बघेल नाराज, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शिकायतों का अंबार लगने पर सीएम बघेल नाराज, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 शिकायत आना अच्छी बात नहीं, मॉनिटरिंग करें और समस्याओं को सुने: मुख्यमंत्री

रायपुर। भेंट मुलाकात कार्यक्रम गरियाबंद में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देशित किया है ।

अधिकारी नियमित रूप से शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लें। योजनाओं की मॉनिटरिंग करे। यह वनांचल क्षेत्र है।

यहाँ बहुत काम करने की आवश्यकता है। बिजली,पानी,शिक्षा और स्वास्थ्य के दिशा में बेहतर कार्य करे। उन्होंने जिले में धान खरीदी, गोठान, विद्युत, लो वोल्टेज, सड़क मरम्मत, स्कूलों में शिक्षक और भवन मरम्मत, पुल पुलिया की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायत आना अच्छी बात नहीं है। ऐसा काम करें कि शिकायत की गुंजाइश न रहे।

बिजली का काम कर रहे इलेक्ट्रिशियन आए करंट की चपेट में, ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

बिजली का काम कर रहे इलेक्ट्रिशियन आए करंट की चपेट में, ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

 रायपुर। राजधानी के एक निर्माणाधीन मकान में बिजली का काम कर रहा कर्मचारी करंट की चपेट आ गया। इस मामले में ठेकेदार के ऊपर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

घटना खमतराई थाना क्षेत्र क रावाभाठा का है जहां भारत टण्डन एवं अरविंद टण्डन नाम के बिजली कर्मी बिजली का काम कर रहे थे। इस दौरान दोनों को करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद दोनों को घायल हालत डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार महेंद्र मडामे, प्रेमसाहु एवं मकान मालिक वी के सिंह क खिलाफ लापरवाही से और बिना सुरक्षा उपलब्ध कराए काम कराने के आरोप में धारा 287 और 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिव्यांश हितग्राहियों को मोटराइड ट्राई साइकिल का किया वितरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिव्यांश हितग्राहियों को मोटराइड ट्राई साइकिल का किया वितरण

 रायपुर / समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत सरायपाली विधानसभा के ग्राम पिपली पाली की प्रमिला भोई औऱ ग्राम काशी पाली के अशोक को मुख्यमंत्री ने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया।

प्रमिला भोई बी.एस. सी. सेकेंड ईयर की छात्रा है पहले उन्हें स्कूल  और कॉलेज जाने में काफी परेशानी होती थी। प्रमिला ने बताया कि मोटराइज्ड ट्राई साइकल मिलने मिलने से अब वह आसानी से कॉलेज जा सकती है और अपनी पढ़ाई अच्छे से पूरा कर सकती है। मोटराइज्ड  ट्राई साइकिल पाकर प्रमिला ने खुशी जाहिर करते हुए शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री ने श्री भूतेश्वरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की

मुख्यमंत्री ने श्री भूतेश्वरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की

 गरियाबंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गरियाबंद के फेमस पान सेंटर में अचानक रुके और पान का स्वाद लिया। ज्ञात है कि कल जीवन लाल देवांगन ने अपने पान सेंटर आने का न्योता दिया था। जिसे आज मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। इस दौरान वे उनके पान दुकान में बैठकर देवांगन और उनके परिवार से आत्मीय बातचीत की। उन्होंने कहा कि मुझे पुराने दिन आ गए, जब इस तरफ आना होता तो जरूर आपके यहाँ पान खाता। देवांगन विभिन्न प्रकार के पान बनाकर खिलाते हैं। जनकी यह विशिष्ट शैली के कारण अनेकों प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजे गए हैं।

उसके बाद मुख्यमंत्री ने श्री भूतेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के लिए खुशहाली और समृद्धि की कामना की. ततपश्चात मुख्यमंत्री बघेल ने पौधरोपण बढ़ावा देने का सन्देश देते हुए, एक पौधा भी लगाया।