CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS : आर्केस्ट्रा के दौरान लगी भीषण आग,12 वाहन जल कर हुई खाक

CG NEWS : आर्केस्ट्रा के दौरान लगी भीषण आग,12 वाहन जल कर हुई खाक

 जशपुर। जिले में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने के आए लोगों की गाड़ियां आग में जलकर खाक हो गई। घटना सोनकयारी चौकी क्षेत्र के घाघरा गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में जशपुर के विधायक विनय भगत के पिता रामदेव भगत की पुण्यतिथि पर एक आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में जशपुर के साथ पड़ोसी राज्य झारखंड से भी भारी संख्या में दर्शक जुटे हुए थे।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में सुबह 3 से 4 बजे के बीच कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूर पर खड़े वाहनों में आग लग गई। जिससे दो पहिया वाहनों के पेट्रोल टंकी में विस्फोट होने लगा। आग पर काबू पाने के लिए जशपुर से दमकल वाहनों को बुलाया गया। जब तक दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया तब तक 11 बाईक तथा एक स्कूटी पूरी तरह जल कर नष्ट हो गई। वाहनों में आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

आशंका जताई जा रही है कि ठंड से बचने के लिए सुलगाई गई अलाव से आग वाहनों तक पहुँची होगी। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया सैनिकों के कल्याण के लिए अंशदान

सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया सैनिकों के कल्याण के लिए अंशदान

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिकों के कल्याण के लिए अंशदान किया।

सीएम भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ सैनिक कल्याण बोर्ड के संचालक विवेक शर्मा ब्रिगेडियर (विशिष्ट सेवा मंडल) वी.ने बुधवार को राज्य के गरियाबंद जिले के विश्राम गृह में सुबह मुलाकात की। मुख्यमंत्री को इस अवसर पर ब्रिगेडियर शर्मा ने प्रतीकात्मक झंडा लगाकर सहयोग राशि प्राप्त की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर देश के बहादुर जवानों और उनके परिजनों का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे देश के जांबाज सैनिकों और उनके परिवारजनों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को महसूस करने और उसमें अपना योगदान देने की पवित्र भावना का प्रतीक है।

मंडौस तूफान के कारण बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, इन क्षेत्रों में छाएंगे बादल, बारिश के भी आसार

मंडौस तूफान के कारण बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, इन क्षेत्रों में छाएंगे बादल, बारिश के भी आसार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होने वाला है। बंगाल की खाड़ी में उठ रहे एक चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 8 दिसम्बर से प्रदेश के बस्तर और दुर्ग संभाग में बादल छा जाएंगे। अगले दिन तक इनका विस्तार पूरे प्रदेश में हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि 10 दिसम्बर को हल्की से मध्यम स्तर की बरसात हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान मंडौस 8 दिसम्बर को तमिलनाडु के पास पहुंचने वाला है। यह पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटों को प्रभावित करेगा। इसकी वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बरसात का अलर्ट जारी हुआ है। इसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ेगा। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया, इस तूफान के असर से छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में 8 दिसंबर को बादलों का आना शुरू हो जाएगा। यह मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के इलाकों यानी दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग तक भी पहुंचेगा। 10 दिसम्बर को प्रदेश में बरसात की संभावना बन रही है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अच्छी बरसात हो सकती है। जबकि सरगुजा संभाग के इलाकों में बूंदाबांदी तक ही सीमित रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सर्दी के मौसम में उत्तर से सूखी और ठंडी हवाओं का आना और दक्षिण से नमी युक्त हवा आकर एक बिंदु पर मिलने से बरसात की संभावना बढ़ जाती है। छत्तीसगढ़ में ऐसा 10 दिसम्बर को हाेने जा रहा है।

मंडौस नाम का यह तूफान 2022 का तीसरा चक्रवात है। इसका नामकरण संयुक्त अरब अमीरात ने किया है। इसका अरबी में अर्थ होता है खजाने का पिटारा। इस साल का पहला तूफान असानी था जो मई महीने में बंगाल की खाड़ी में बना था। इसका नामकरण श्रीलंका ने किया था। अक्टूबर के महीने में आया सितरंग चक्रवात बांग्लादेश में तबाही लाया था। इसको यह नाम थाईलैंड ने यह नाम दिया था।

BHANUPRATAPUR BY ELECTION : उपचुनाव मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू, लोगों में भारी उत्साह

BHANUPRATAPUR BY ELECTION : उपचुनाव मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू, लोगों में भारी उत्साह

 कांकेर। भानुप्रतापुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मनोज मांडवी निर्धन के बाद मतदान 5 तारिक को सम्पन हुआ.  वही छत्तीसगढ़ सहित UP, बिहार, ओडिशा सहित दिल्ली में भी उपचुनाव हुए।विधानसभा क्षेत्र में 1,957 85मतदाता है जिसका कल मतगणना के बाद परिणाम शाम तक आने लगेंगे। कल शुरू होने वाले मतगणना सुबह 8 बजे से रात्रि देर रात तक समाप्त होगी। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने पुलिस के व्यापक इंतजाम किये है।

मिली जानकारी के अनुसार- मतगणना के लिए भानुप्रतापुर में पीजी कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां 14 टेबल पर 19 राउंड में मतगणना होगी। भानुप्रतापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ था। भाजपा की ओर से ब्रह्मानंद नेताम और कांग्रेस की तरफ से सावित्री मंडावी मैदान में है। कांग्रेस- भाजपा एवं निर्दलीय तीनों पार्टियों के प्रत्याशियों ने मतदान के एक दिन पूर्व घर-घर जा कर चुनाव प्रचार किया था और उन्होंने अपनी-अपनी जीत का दावा भी किया। उपचुनाव के मदतान के दिन गहमागहमी भी देखी गई थी। विधानसभा क्षेत्र में मतगणना को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.

किताबों में छपते हैं साहस के किस्से, और हकीकत की दुनिया में साहस नहीं है… नंदकुमार साय

किताबों में छपते हैं साहस के किस्से, और हकीकत की दुनिया में साहस नहीं है… नंदकुमार साय

सक्ती। भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता अविभाजित मध्यप्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीन बार के लोकसभा और राज्यसभा एवं विधानसभा के सदस्य नंदकुमार साय आज अपने अल्फा प्रवास में जिला शक्ति पहुंचे हुए थे उन्होंने स्थानीय विश्राम गृह में मुलाकात के दौरान शायराना अंदाज में कहां की किताबों में छपते साहस के किस्से, और हकीकत की दुनिया में साहस नहीं है उन्होंने बातों ही बातों में कहा कि अब ऐसे लोग बहुत कम मिलते हैं जिनके साहस के किसे सुनाया जाए पहले के लोग समाज हित में जो ठान लेते थे वह करते थे पर अब कथनी और करनी में बहुत फर्क आ गया है जब उनसे यह पूछा गया कि क्या प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बन सकती हैं तब उनका कहना था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार जरूर बनेगी लेकिन उसके लिए संगठन में एक अच्छा लीडरशिप होना बहुत जरूरी है।

उन्होंने आगे कहा कि अभी केंद्र से जो बात सुनने में आ रही है इसमें संगठन को मजबूत करने के लिए चिंतन मनन किया जा रहा है और निश्चित तौर पर इसका आगे परिणाम देखने को मिलेगा। जब उनसे क्षेत्र में हो रहे धर्म परिवर्तन के बारे में पूछा गया तब उनका कहना था धर्म परिवर्तन को रोकना बहुत जरूरी है इसमें सभी समाज प्रमुखों की सहयोग की जरूरत है जो लोग समाज में मुखिया है या फिर समाज के कार्यों में आगे रहते हैं उन सबको मिलकर इस ओर ध्यान देना होगा। मैंने कई पंडितों को धर्म परिवर्तन करते देखा है। वही धमतरी क्षेत्र के कई गांव में लोग धर्म परिवर्तन कर दूसरे धर्म का पालन कर रहे हैं। हमें धर्म परिवर्तन रोकने के लिए उसके मूल कारणों पर जाना होगा, यह भी ध्यान देना होगा कि कोई भी प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए किसी को बहका ना सके। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को ध्यान देने की जरूरत है। जब नंदकुमार साय से यह पूछा गया कि कोई भी राजनीतिक पार्टी या भाजपा, प्रदेश और जिले से आए हुए निर्देशों पर ही धरना प्रदर्शन और विरोध प्रदर्शन करती हैं स्थानीय मुद्दे को महत्व नहीं देती है तब उनका कहना था पिछली बार के पराजय का मुख्य कारण शायद यही रहा है। भाजपा का पराजय बहुत भयानक तरह से हुआ था उसके बाद इस दिशा में सोचा जाना था। हमारे समय में एक बार मैंने गोलियां गढ़ की घटना को लेकर बहुत ही प्रमुखता से आवाज उठाया था जिसमें जनजातियों एवं आदिवासियों के साथ जुल्म हुआ था वह क्षेत्र बागबाहरा थाना के अंदर आता था उस समय पूरे थाने के लोग सस्पेंड हो गए थे इस तरह के काम से स्थानीय लोग हम से जुड़ते हैं मेरा मानना है कि सभी दलों को स्थानीय मुद्दे पर आवाज उठाना चाहिए इससे संगठन के साथ-साथ उस क्षेत्र में आधार भी मजबूत होता है। चर्चा के दौरान उनसे पूछा गया कि अगर आपको भाजपा कोई बड़ी जिम्मेदारी देती है तब आपका रुख क्या रहेगा उन्होंने कहा संगठन की ओर से जो भी जवाबदारी मिलेगी उसे निष्ठा पूर्वक ईमानदारी से पालन करूंगा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगा।

ब्रेकिंग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिलावासियों को कुल 219 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सौगात दी

ब्रेकिंग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिलावासियों को कुल 219 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सौगात दी

 गरियाबंद/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान गरियाबंद जिलेवासियों को कुल 219 करोड़ 47 लाख 25 हजार रूपये के 447 विकास कार्याे की सौगात दी। जिनमें 25 करोड़ 30 लाख 38 हजार रूपये के 141 कार्यो का लोकार्पण एवं 194 करोड़ 16 लाख 87 हजार रूपये के 306 कार्यो का भूमिपूजन शामिल हैं।

ज्ञात है कि कल राजिम विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री बघेल 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रूपये लागत का 203 विकास कार्यो का सौगात दी। जबकि आज उन्होंने बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में कुल 150 करोड़ 87 लाख 32 हजार रूपये लागत के 244 विकास कार्यो की सौगात दी।।

CG Job Alert : सुनहरा मौका, छग के इस जिले में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 1800 पदों पर होगी भर्ती

CG Job Alert : सुनहरा मौका, छग के इस जिले में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 1800 पदों पर होगी भर्ती

 आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में कल 9 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प ( placement camp) आयोजन किया जाएगा।

इन पदों पर भर्ती ( post)

इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से गार्डियन्स सिक्युरिटी फोर्स हैदराबाद हेतु सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद एवं एलर्ट सिक्योरिटी सर्विस रायपुर के 730 पद, एवं वैष्णव जॉब कंसल्टेंसी जगदलपुर के 64 पदों पर भर्ती किया जाएगा।

सिक्युरिटी गार्ड के 100 पद

सिक्युरिटी गार्ड के 100 पद, मार्केटिंग के 100 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 10 पद, फील्ड ऑफिसर के 10 पद, सिक्योरिटी गार्ड के 600 पद, हेड गार्ड 10 पद, बैंक इंश्योरेंस आफिसर के 10 पद, बिजनेस डेव्हलपमेंट के एक्सक्युटिव के 7 पद, सिक्योरिटी गार्ड के 25 पद, फील्ड एक्सीक्युटिव के 18 पद, सेल्समेन के 3 पद, असिस्टेंट सेल्स मैनेजर बैंक के 1 पदों पर भर्ती की जाएगी।

मुख्यमंत्री बघेल आज सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से करेंगे भेंट मुलाकात, जानेंगे योजनाओं की जमीनी हकीकत

मुख्यमंत्री बघेल आज सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से करेंगे भेंट मुलाकात, जानेंगे योजनाओं की जमीनी हकीकत

 रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( CM baghel) अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के अंतर्गत आज महासमुंद( mahasamund) जिले के विधानसभा क्षेत्र सरायपाली में आमजनों के बीच पहुंचकर शासकीय कार्यक्रम और योजना के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन का फीड बैक लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम ( program) अनुसार मुख्यमंत्री कल 7 दिसंबर को ही सुबह 9 बजे गरियाबंद जिले में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। उसके बाद प्रेस-वार्ता को सम्बोधित करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री  बघेल सवेरे 10.50 बजे गरियाबंद के नवीन पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और 11.30 बजे महासमुंद जिले के तहसील सरायपाली के ग्राम बलौदा स्थित हाईस्कूल ग्राउण्ड हेलीपेड पहुंचेंगे।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री ग्राम बलौदा में 11.35 बजे से दोपहर 1.25 बजे तक भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम बलौदा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और महासमुंद जिले के तहसील बसना के ग्राम भंवरपुर स्थित हेलीपेड में दोपहर 1.45 बजे पहुंचेंगे।  बघेल दोपहर 2.20 से 3.50 बजे तक ग्राम भंवरपुर में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे अपरान्ह 3.55 बजे ग्राम भंवरपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे और 4.05 बजे सरायपाली पहुंचेंगे।

बड़ी खबर : सौम्या चौरसिया को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 4 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा

बड़ी खबर : सौम्या चौरसिया को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 4 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा

 रायपुर। मनी लांड्रिंग और कोयला घोटाले मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री की उपसचिव सौम्या चौरसिया को आज यानी मंगलवार को ईडी ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से सौम्या चौरसिया को कोई राहत नहीं मिली। कोर्ट ने सौम्या को 10 दिसंबर तक ईडी की रिमांड में भेज दिया है।

वहीं इस मामले में गिरफ्तार निलंबित IAS समीर विश्नोई, सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत और सुनील अग्रवाल को भी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने इन सभी आरोपियों को 10 दिसंबर तक के लिए जेल भेज दिया है।

बता दें कि उपसचिव सौम्या चौरसिया को ईडी ने दो दिसंबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने उन्हें चार दिन की ईडी की रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड की अवधि मंगलवार को खत्म होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां फिर से चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। सौम्या चौरसिया को ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया था।

ब्रह्मानंद नेताम की षडयंत्र पूर्वक छवि खराब करने का आरोप, भाजपा ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

ब्रह्मानंद नेताम की षडयंत्र पूर्वक छवि खराब करने का आरोप, भाजपा ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

 अम्बिकापुर। भाजपा भानुप्रतापपुर के बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की षडयंत्र पूर्वक छवि खराब करने का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया। इसके साथ ही भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा अंबिकापुर के घड़ी चौक पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार झारखंड पुलिस के साथ मिलकर भानुप्रतापपुर के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की षडयंत्र पूर्वक छवि खराब करने का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया है। ब्रह्मानंद के अपमान को समस्त आदिवासियों का अपमान बताते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा व भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा गांधी चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। वही पुतला दहन के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहे, पुतला दहन को लेकर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झुमाझपटी भी देखने को मिली। वहीं पुलिस की मौजूदगी में भी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुतला दहन करने में सफल रहे।

दुर्गा महाविद्यालय में महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ रोकथाम द्वारा आज शादी के पूर्व प्राथमिक परामर्श पर व्याख्यान का आयोजन किया गया

दुर्गा महाविद्यालय में महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ रोकथाम द्वारा आज शादी के पूर्व प्राथमिक परामर्श पर व्याख्यान का आयोजन किया गया

रायपुर : महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ रोकथाम द्वारा दिनांक 6 दिसंबर 2022 को शादी के पूर्व प्राथमिक परामर्श पर व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें शासकीय नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा बताया कि विवाह पूर्व परामर्श एक चिकित्सा थेरेपी है काउंसलिंग के द्वारा जो व्यक्ति विशेष को विवाह के लिए तैयार करते हैं साथ ही विवाह के पूर्व होने वाली महत्वपूर्ण जाचो  के बारे में जानकारी देते हैं काउंसलिंग के द्वारा बहुत सारी बीमारियों को आने वाली पीढ़ी में फैलने से रोक सकते है तथा एक स्वस्थ मजबूत व निरोग परिवार के निर्माण में मदद करती है इस परामर्श के अंतर्गत योन स्वास्थ सजातीय विवाह फोलिक एसिड का महत्व गर्भवती के दौरान रखने वाली सावधानियां टीकाकरण आदि पर विस्तृत जानकारी इन छात्राओं द्वारा दी गईद्वारा समझाया गया कार्यक्रम में शासकीय नर्सिंग कॉलेज से खो मीन साहू, कविता पटेल, कंचन, कोमेश्वरी उपस्थित रही कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रश्न भी किए जिनका समाधान नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा किया गया l कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष डॉ दीपाली शर्मा समिति के सदस्य, रविंद्र राजपूत, डॉ प्रगति दुबे, सुनीता चंसोरिया, डॉ संजुक्ता मुखर्जी, डॉ शकुंतला, डॉ अर्चना गुमास्ता छात्रसंघ अध्यक्ष श्रुति राय एवं कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर योगिता लोणारे एवं आभार प्रदर्शन डॉ सुष्मिता सेन ने किया l

मितानिन पेटी से लेकर मेडिकल कॉलेजों तक पर्याप्त दवाई के लिए बेहतर आपूर्ति व्यवस्था जरूरी : टीएस सिंहदेव

मितानिन पेटी से लेकर मेडिकल कॉलेजों तक पर्याप्त दवाई के लिए बेहतर आपूर्ति व्यवस्था जरूरी : टीएस सिंहदेव

 रायपुर। मितानिन पेटी से लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पतालों तक पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने बेहतर आपूर्ति व्यवस्था जरूरी है. इसके बिना यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता. यह बात स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सीजीएमएससी की ओर से रायपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय फॉर्मास्युटिकल एंड इक्वीपमेंट मेनुफेक्चरर्स मीट में कही.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव ने सीजीएमएससी (Chhattisgarh Medical Services Corporation) के अध्यक्ष एवं निदेशकों के साथ देशभर से आए फॉर्मास्युटिकल कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की. मीट में प्रदेश में दवाईयों एवं कन्ज्युमेबल्स (Consumables) की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों के समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई.

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने मीट का शुभारंभ करते हुए कहा कि सीजीएमएससी के द्वारा प्रदेश भर में सही कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाई उपलब्ध कराने के लिए इसकी आपूर्ति की व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है. सही कीमत पर दवाइयां मिलने से प्रदेश के लिए ज्यादा दवाईयां खरीदी जा सकती हैं.

सीजीएमएससी के अध्यक्ष विधायक डॉ. प्रीतम राम ने मीट को संबोधित करते हुए कहा कि दवाइयों की पर्याप्त आपूर्ति और भंडारण के लिए समुचित व्यवस्था जरूरी है. दूरदराज के अस्पतालों में भी सभी दवाइयां उपलब्ध हो, इसके लिए कार्पोरेशन लगातार आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत कर रहा है.

स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सभी लोगों को निःशुल्क दवाई और डायग्नोसिस मुहैया कराना सरकार का लक्ष्य है. सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक अभिजीत सिंह ने मीट में कार्पोरेशन द्वारा दवा खरीदी की प्रक्रिया और इसके विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी.

राष्ट्रीय फॉर्मास्युटिकल एंड इक्वीपमेंट मेनुफेक्चरर्स मीट के पहले दिन आज सिपला, एबॉट, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, जिओमेड, भारत सीरम, जॉनसन एंड जॉनसन, नोवार्टिज और बायोकॉन जैसी कई प्रतिष्ठित कंपनियों सहित करीब 90 फॉर्मा व सप्लायर कंपनियों तथा दवा आपूर्ति की निविदा में भाग लेने वाले फर्मों ने हिस्सा लिया.

सीजीएमएससी के द्वारा दवा आपूर्ति के लिए जारी निविदा में कम्पनियों की भागीदारी बढ़ाने, वर्तमान निविदा प्रक्रिया में सप्लायरों को आ रही समस्याओं तथा उनके समाधान, दवाओं के क्षेत्र में उपलब्ध नवीन तकनीकों, भविष्य की कार्ययोजना आदि विषयों पर भी इस दौरान विमर्श किया गया. प्रतिभागी कंपनियों ने निविदा की वर्तमान प्रक्रिया और इसे बेहतर बनाने के लिए अपने फीडबैक और सुझाव दिए.

राष्ट्रीय फॉर्मास्युटिकल एंड इक्वीपमेंट मेनुफेक्चरर्स मीट के दूसरे दिन कल 7 दिसम्बर को मेडिकल उपकरणों के निर्माण और आपूर्ति से जुड़ी कंपनियां भाग लेंगी. मीट के दौरान पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर, डीकेएस सुपरस्पेशियालिटी अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

सस्पेंड : प्रधान पाठिका निलंबित, स्कूल में बच्चों से टॉयलेट साफ कराने का है मामला

सस्पेंड : प्रधान पाठिका निलंबित, स्कूल में बच्चों से टॉयलेट साफ कराने का है मामला

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुरमें बच्चों से टॉयलेट साफ करवाने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। ममले में कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की प्रधान पाठिका उमा प्रजापति को निलंबित कर दिया है। साथ ही संकुल समन्वयक को नोटिस जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अम्बिकापुर के प्राथमिक स्कूल हसुली का है। यहां पर पढ़ने वाले प्राथमिक शाला के बच्चों का टॉयलेट साफ करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो की शिकायत मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए प्रधान पाठिका उमा प्रजापति को सस्पेंड कर दिया और संकुल समन्वयक को नोटिस जारी किया है। इस बाबत एक आदेश भी अंबिकापुर जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा जारी किया गया है।

 निलंबित आईएएस विश्नोई सहित चारों आरोपियों को कोर्ट ने 3 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा

निलंबित आईएएस विश्नोई सहित चारों आरोपियों को कोर्ट ने 3 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा

 रायपुर :  मनी लांड्रिंग और कोयला घोटाले मामले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस समीर विश्नोई सहित चार आरोपियों की रिमांड अवधि खत्म होने पर आज मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया था।

ईडी की स्पेशल कोर्ट ने इस मामले में आरोपी IAS अफसर समीर विश्नोई और कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी और सूर्यकांत तिवारी सहित चारों आरोपियों को 3 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इन सभी आरोपियों की पेशी 10 दिसंबर को होगी। इसी दिन ED चालान भी पेश करेगी।

Bhet Mulakat : क्षेत्रवासियों को मिली सौगात, CM भूपेश बघेल ने देवभोग में की महत्वपूर्ण घोषणाएं

Bhet Mulakat : क्षेत्रवासियों को मिली सौगात, CM भूपेश बघेल ने देवभोग में की महत्वपूर्ण घोषणाएं

 गरियाबंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात (Bhet Mulakat) के लिए गरियाबंद जिले के अंतिम छोर एवं ओड़िसा राज्य की सीमा पर बसे देवभोग के मिनी स्टेडियम ग्राऊंड हेलीपैड पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता ने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ देवभोग में भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।

अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि हमने 2500 रुपए धान का मूल्य देने का किसानों से वादा किया था, लेकिन अब हम किसानों को अपने वादा से ज्यादा 2640 रुपए धान का मूल्य दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने देवभोग के आडपाथर जलाशय से 5 गांव को सिचाई के लिए पानी देने के कलेक्टर को दिए निर्देश।

देवभोग में लघु वनोपज उत्पाद,ग्रामीण फूड पार्क की स्थापना

केन्द्र में 11 महिला स्व-सहायता समूह शामिल होंगे। लगभग 150 महिलाएं सीधे केन्द्र से जुड़ेंगी। 16 हजार से अधिक संग्राहक परिवार उच्च आय प्राप्त कर अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाएंगे छ.ग.राज्य उद्योग विकास निगम द्वारा ग्रामीण उद्यम पार्क की स्थापना 7.42 करोड़ की लागत से की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने की ये घोषणाएं

1.देवभोग को नगर पंचायत बनाने की घोषणा।

2. झाखरपारा को उप-तहसील बनाने की घोषणा।

3. देवभोग कन्या हायर सेकंडरी स्कूल का नवीन भवन बनाने की घोषणा।

4. देवभोग के बालक स्कूल के भवन का जीर्णोद्धार की घोषणा।

5. ग्राम सिनापाली में जिला सहकारी ग्रामीण बैंक की शाखा खोलने की घोषणा।

6. देवभोग में नवीन सामुदायिक भवन के निर्माण की घोषणा।

7. कोष्टा मुड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा।

8. ऋषि झरना को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए 30 लाख देने की घोषणा।

9. बेलाड्डनाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की घोषणा।

10. सरदापुर आईटीआई का नाम अमर शहीद भोजराम तांडी के नाम पर करने की घोषणा।

11. ग्राम मूंगिया और झखरपारा में पुल निर्माण की घोषणा।

जशपुर जेल से फरार कैदियों का नहीं मिला सुराग, मुख्य जेल प्रहरी और सहायक निलंबित

जशपुर जेल से फरार कैदियों का नहीं मिला सुराग, मुख्य जेल प्रहरी और सहायक निलंबित

 जशपुर। जेल से फरार हुए दो कैदियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी डी. रविशंकर की प्रारंभिक जांच में जेल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। इसके बाद मुख्य जेल प्रहरी सुधीर एक्का और सहायक मानसिंह साहू को निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल, दुष्कर्म और हत्या के मामले में जेल में बंद दो कैदी सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बैडमिंटन ग्राउंट तैयार करते समय जेल की दीवार फांदकर भाग गए। दोनों कैदियों ने भागने के लिए बैडमिंटन के तार और वालीबॉल पोल का इस्तेमाल किया। उसके सहारे ही दीवार पर चढ़े। दोनों कैदियों के भागने के बाद जब सायरन बजा तो अफसरों को पता चला।

लोगों से करोड़ों रुपयों की ठगीकर, बैंक मैनेजर हुआ फरार

लोगों से करोड़ों रुपयों की ठगीकर, बैंक मैनेजर हुआ फरार

 सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर स्थित बंधन बैंक, यहां के मैनेजर विनय के द्वारा लगभग 150 ग्रामीणों से करोड़ों की ठगी की गई है. ठगी भी इतने शातिराना ढंग से की गई है कि जब तक ग्रामीणों को यह पता चलता कि वह ठगे गए हैं, तब तक आरोपी मैनेजर करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गया, पीड़ित सभी मजदूर तबके से हैं, यह पूरा मामला मई-जून 2022 का है, इस दौरान जितने भी लोग बैंक से लोन लेने गए, आरोपी मैनेजर ने इन लोगों से लोन के दस्तावेजों में साइन कराने के साथ ही झूठ बोलकर चेक में भी साइन करा लिया करता था। और जैसे ही ग्रामीणों के अकाउंट में लोन का पैसा आया उन्हें बिना किसी को जानकारी दिए बैंक मैनेजर ने चेक से पैसा निकाल लेता था. जब मैनेजर का ट्रांसफर दूसरे बैंक में हो गया और नए मैनेजर ने पदभार ग्रहण किया तो उसने पैसे की रिकवरी के लिए ग्रामीणों के पास नोटिस भेजा, तब जाकर इन ग्रामीणों को पता चला कि उनके नाम से लोन दिया गया है, तब से ग्रामीण पुलिस थाने के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन आरोपी बैंक प्रबंधक के  खिलाफ अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, वही ग्रामीणों ने अब पुलिस अधीक्षक सूरजपुर से भी कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, पुलिस के अनुसार मामला बहुत बड़ा है, पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी, वही जब हमने बैंक प्रबंधन से बात की तो उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया, हालांकि बिना कैमरे के उन्होंने बताया कि बैंक प्रबंधन की तरफ से भी मामले की जांच की गई है।  जिसमें यह पाया गया है कि आरोपी मैनेजर के द्वारा ग्रामीणों से लोन दिलाने के नाम पर ठगी की गई है, इसलिए फिलहाल आरोपी बैंक प्रबंधक को बैंक ने कार्यमुक्त कर दिया है।

इस पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि ठगे गए लगभग सभी लोग बहुत ही गरीब तबके के हैं, उनके लिए दो वक्त की रोटी जुटा पाना भी एक चुनौती है, यही वजह है कि ये लोग बैंक से लोन लेकर छोटा-मोटा व्यवसाय कर अपनी जीविका चलाना चाह रहे थे, लेकिन एक लालची बैंक प्रबंधक की वजह से यह सभी लोग और मुसीबत में पड़ गए हैं।

सीएम भूपेश बघेल ने वनोपज पर आधारित इन्क्यूबेशन सेंटर और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का किया भूमिपूजन

सीएम भूपेश बघेल ने वनोपज पर आधारित इन्क्यूबेशन सेंटर और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का किया भूमिपूजन

 रायपुर :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने आज गरियाबंद जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र देवभोग में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए वनोपन पर आधारित इन्क्यूबेशन सेंटर और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन किया। उन्होंने ग्रामीण उद्यम पार्क स्थापना के लिए 7.42 करोड़ रुपए की मंजूरी भी दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वनोपज पर आधारित यह पार्क वनांचल क्षेत्र के हजारों वनोपज संग्राहक परिवार के आर्थिक और सामाजिक उत्थान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी उपस्थित हैं ।

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत

 अंबिकापुर। के अंतरराज्यीय प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास स्कूटी सवार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई. आपको बता दें कि बढ़ते शहर को देखते हुए नए अंतरराज्यीय प्रतीक्षा बस स्टैंड की शुरुआत की गई थी. जिसके बाद से बाहर से आने जाने वाले बसों से लोग आना-जाना करते है.

लेकिन सबसे बड़ी लापरवाही यह सामने आई कि अंबिकापुर रिंग रोड से बस स्टैंड से लगा हुआ है. जिसमे बाहर से आने वाले ट्रकों को भी यहां से गुजना होता है. इस दौरान किसी भी तरह ट्रैफिक व्यवस्था या संकेत बोर्ड नही लगाया गया है. वह आज काली चौक की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया. जहा स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को चक्के से बाहर निकलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इधर दुर्घटना के बाद से ट्रक चालक फरार हैं. वही पुलिस दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवभोग में लघु वनोपज उत्पाद पार्क का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवभोग में लघु वनोपज उत्पाद पार्क का शुभारंभ किया

 केन्द्र में 11 महिला स्व-सहायता समूह शामिल होंगे लगभग 150 महिला सीधे केन्द्र से जुड़ेगे और 16000 से अधिक संग्राहक परिवार उच्च आय प्राप्त कर अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाएंगे

राज्य शासन ने ग्रामीण उद्यम पार्क की स्थापना के लिए 7.42 करोड़ की स्वीकृति दी जाएगी

। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले सुदूर वनांचल क्षेत्र विकास खण्ड मुख्यालय देवभोग के समीप गांव इंदागांव में वनोपज पर आधातित ग्रामीण उद्यम पार्क लघु वनोपज की स्थापना जा रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज इसका शुभारंभ किया।
इंदागांव वन परिक्षेत्र अंतर्गत बहुतायात मात्रा में लघु वनोपज जैसे-महुआ फूल सुखा, चिरौंजी गुठली, दाल, महुआ बीज, लाख इत्यादि वनोपज पाए जाते है।
देवभोग में ग्रामीण उद्यम पार्क, की स्थापना का उद्देश्य उक्त क्षेत्र में पाए जाने वाले कच्चे माल की उपलब्धता को देखते हुए मूल्यवर्धन करना एवं उक्त क्षेत्र के महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक ढांचे में महिला वर्ग का सशक्तिकरण के लिए उत्प्रेरक होगा। उक्त केन्द्र में कुल 11 महिला स्व-सहातया समूह शामिल होंगे जिसके अंतर्गत लगभग 150 महिला सीधे केन्द्र से जुड़ेगे एवं उक्त विकासखण्ड अंतर्गत 16000 से अधिक संग्राहक परिवार उच्च आय प्राप्त कर अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठा सकते है।
प्रस्तावित ग्रामीण उद्यम पार्क – ग्रामीण उद्यम पार्क देवभोग में प्रस्तावित प्रसंस्करण इकाई की जानकारी निम्नानुसार है- चिरौंजी प्रसंस्करण, लाख प्रसंस्करण, दाल प्रसंस्करण, नीम, महुआ एवं कुसम तेल प्रसंस्करण, मसाला प्रसंस्करण छ.ग.राज्य उद्योग विकास निगम मर्या रायपुर द्वारा ग्रामीण उद्यम पार्क की स्थापना हेतु लागत राशि रु. 7.42 करोड़ की लागत से की जावेगी। सचिव भारत सरकार मिनिस्ट्री ऑफ फूड प्रोसेसिंग इण्डस्ट्रीज नई दिल्ली से 3.75 करोड़ ग्रामीण उद्यम पार्क से 2.00 करोड़ तथा शेष 1.67 करोड़ रुपये छ.ग. राज्य लघु वनोपज संघ, जिला वनोपज सहकारी संघ एवं वनधन विकास केन्द्र से प्रदाय किया जाएगा ।
उपरोक्त परियोजना से देवभोग क्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्रों में समग्र सामाजिक आर्थिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी जो किसी भी कुटीर उद्योग / प्रसंस्करण केन्द्र से रहित रहा है। यह छ.ग. राज्य लघु वनोपज संघ और गरियाबंद जिले को पहचान बनाने के लिए पूरे देश में कृषि-वन उपज का विपणन सुनिश्चित करते हुए ब्लॉक में क्रांति ला सकता
है।

CG हिट एंड रन: बेकाबू कार ने 2 बाइक को मारी टक्कर, एक शख्स की मौत, 3 घायल

CG हिट एंड रन: बेकाबू कार ने 2 बाइक को मारी टक्कर, एक शख्स की मौत, 3 घायल

 कोरबा। जिले में ग्राम छुरी के पास एक बेकाबू कार ने एक के बाद एक दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

जिले के सर्वमंगला रोड पटेलपारा निवासी लक्ष्मी पटेल (47 वर्ष) मैकेनिक का काम करता है। गाड़ी खराब हो जाने के कारण वो उसकी मरम्मत के लिए वाहन मालिक के सुपरवाइजर बालको निवासी संतोष पैकरा (39 वर्ष) के साथ मनेन्द्रगढ़ गया था। वहां से काम निपटा कर दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। रात 10 बजे छुरी के पास कोरबा से कटघोरा जा रहे कार चालक सत्यप्रकाश नायक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मी पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सुपरवाइजर संतोष पैकरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

 
 
 

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। उसने लक्ष्मी पटेल की बाइक को टक्कर मारने के बाद एक अन्य बाइक को भी हिट किया। इस बाइक पर छुरी निवासी 12वीं का छात्र चंदन अपने दोस्त सुमन कुमार केंवट निवासी सलोरा के साथ एनटीपीसी जा रहा था, उसे भी छुरी सब स्टेशन के पास कार ने टक्कर मारी। घटना में दोनों रोड किनारे गढ्ढे में गिर पड़े। हादसे में चंदन को चोट लगी है। एक्सीडेंट के बाद कार का पहिया फट गया, इस कारण ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ लिया और डायल 112 को सूचना दी।

 

 

कटघोरा थाना पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया, वहीं कार चालक को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों घायलों को इलाज के लिए कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

रायपुर कोर्ट में बढ़ाई गई सुरक्षा, मनी लांड्रिंग और कोयला घोटाले के आरोपियों को किया जाएगा पेश

रायपुर कोर्ट में बढ़ाई गई सुरक्षा, मनी लांड्रिंग और कोयला घोटाले के आरोपियों को किया जाएगा पेश

 रायपुर। मनी लांड्रिंग और कोयला घोटाले के सभी पांच आरोपियों की रिमांड अवधि आज खत्म हो रही है। अब ईडी सभी को फिर से रिमांड पर लेने की तैयारी में है। इसके लिये रायपुर के कोर्ट परिसर में हलचल बढ़ गई है। यहां सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

मामले में आईएएस अफसर समीर विश्नोई और कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल लक्ष्मीकांत तिवारी और सूर्यकांत तिवारी के साथ सीएम की उप सचिव सौम्या चौरसिया को ईडी ने गिरफ्तार किया है। इनसे अब तक हुई पूछताछ में सहयोग न करने की खबरों के बीच ईडी सभी को फिर से रिमांड पर लेने की तैयारी में है।

समीर विश्नोई और तीन अन्य को पहले और फिर शाम 4.30 बजे सौम्या चौरसिया को पेश किया जाएगा। इसके लिए कोर्ट परिसर में सुरक्षा तैयारियां तेज हो गई है। सुनवाई पांचवीं मंजिल पर स्थित विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में होना है। और सुरक्षा जवान भूतल से लेकर ऊपर तक तैनात किए गए हैं। पिछले अनुभव को देखते हुए मीडिया को पांचवी मंजिल पर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजिम विधानसभा क्षेत्र को 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रूपये लागत के 203 विकास कार्यों की सौगात दी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजिम विधानसभा क्षेत्र को 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रूपये लागत के 203 विकास कार्यों की सौगात दी

 भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राजिम विधानसभा क्षेत्र में अपने दूसरे दिवस के प्रवास में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजिम में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लिए 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रूपये लागत के 203 विकास कार्याे की सौगात दी, जिसमें 57 करोड़ 81 लाख 71 हजार रूपये लागत के 167 कार्य का भूमिपूजन एवं 10 करोड़ 78 लाख रूपये लागत के 36 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

भूमिपूजन होने वाले कार्याे में विद्युत विभाग अंतर्गत 151 लाख 16 हजार रूपये लागत के 1 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 13 करोड़ 41 लाख 36 हजार रूपये लागत के 7 कार्य, जल संसाधन विभाग के 7 करोड़ 65 लाख 91 हजार रूपये लागत के 3 कार्य, प्रधामंत्री ग्राम सड़क योजना के 6 करोड़ 71 लाख 23 हजार रूपये लागत के 8 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 16 करोड़ 59 लाख 61 हजार रूपये लागत के 17 कार्य, नगर पालिका गरियाबंद अंतर्गत 3 करोड़ 82 लाख 60 हजार रूपये लागत के 33 कार्य, नगर पंचायत राजिम के 2 करोड़ 89 लाख 56 हजार रूपये लागत के 48 कार्य, नगर पंचायत फिंगेश्वर के 2 करोड़ 88 लाख 29 हजार रूपये लागत के 29 कार्य, जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत 20 लाख 14 हजार रूपये के 2 कार्य, जनपद पंचायत छुरा अंतर्गत 84 लाख 49 हजार रूपये लागत के 7 कार्य एवं जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत 1 करोड़ 27 लाख रूपये लागत के 12 कार्य शामिल है।

लोकार्पित होने वाले कार्याे में लोक निर्माण विभाग के 5 करोड़ 58 लाख रूपये लागत के 5 कार्य,  वन विभाग अंतर्गत 1 करोड़ 51 लाख रूपये लागत के 4 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 74 लाख रूपये लागत के 2 कार्य, आदिवासी विकास विभाग के 1 करोड़ 62 लाख रूपये लागत के 1 कार्य, जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत 16 लाख रूपये के 3 कार्य, जनपद पंचायत छुरा अंतर्गत 64 लाख रूपये लागत के 11 कार्य एवं जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत 50 लाख रूपये लागत के 10 कार्य शामिल है।

सीएम भूपेश बघेल आज विधानसभा क्षेत्र बिन्द्रानवागढ़ में केरेंगे भेंट-मुलाकात कार्यक्रम

सीएम भूपेश बघेल आज विधानसभा क्षेत्र बिन्द्रानवागढ़ में केरेंगे भेंट-मुलाकात कार्यक्रम

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में 6 दिसंबर को गरियाबंद जिले के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनों से संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे।

गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 6.55 बजे राजिम रेस्ट हाउस से प्रस्थान कर सुबह 7.00 बजे राजिम के कुलेश्वर महोदव मंदिर पहुंच कर भगवान के दर्शन करेंगे। कलेश्वर धाम मंदिर से सुबह 7.30 बजे प्रस्थान कर रेस्ट हाउस आएंगे। मुख्यमंत्री राजिम में सुबह 9.30 बजे अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे उसके बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा राजिम में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 11.05 बजे कॉलेज ग्राण्उड स्टेडियम हेलीपेड राजिम से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11.50 बजे विधानसभा क्षेत्र बिन्द्रानवागढ़ के विकासखण्ड देवभोग पहुंचेंगे और वहां सुबह 11.55 बजे से आमजनों से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री देवभोग के फोकटपारा स्थित स्टेडियम ग्राउण्ड से दोपहर 1.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.00 बजे बिन्द्रानवागढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का बिन्द्रानवागढ़ में दोपहर 2.35 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद शाम 4.05 बजे बिन्द्रानवागढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.15 बजे गरियाबंद पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.30 बजे गरियाबंद में जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद शाम 6.10 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री गरियाबंद में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की, प्रदेश में सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की, प्रदेश में सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की

 मुख्यमंत्री ने कुलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की

प्रदेश में सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने राजिम में भगवान कुलेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुख, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की । उन्होंने विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ खाद्य मंत्री अमरजीत भगत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना की।