CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
 CG : स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, अब इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, आदेश जारी

CG : स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, अब इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, आदेश जारी

 बलरामपुर: इन दिनों उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते राज्य  में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। देश के कई राज्यों में घना कोहरा भी देखा जा रहा है। वहीं,  ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के टाईमिंग में बदलाव किया है।

जानकारी के अनुसार ठंड की वजह से जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब जिले के सभी स्कूल देर से खुलेंगे। वहीं ये आदेश  प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के लिए है, लेकिन स्वामी आत्मानंद स्कूल के समय में परिवर्तन नहीं किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिसंबर के महीनें में कड़ाके की ठंड पड़ती है। बलरामपुर इलाके में भी ठंड का प्रकोप जारी है, यहाँ के कई इलाको में घना कोहरा देखा जा रहा है। यहां दिसंबर के महीने में अधिकतम तापमान 23 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक रहता है।

बता दें कि ठंड से सबसे ज्यादा प्रभावित बस्तर संभाग के 7 जिले बस्तर कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाडा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर जिलों में ठंड के प्रकोप देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल की टाईमिंग में बदलाव कर दिया है। यहां पहले सुबह 7 से 7.30 बजे स्कूल शुरू हो जाते थे, तो वहीं अब स्कूल की टाईमिंग सुबह 9 से 4:15 तक कर दी गई है।

शादी समारोह में हो रही थी आतिशबाजी, पटाखों से दुकान में लगी आग; लाखों का सामान जलकर खाक

शादी समारोह में हो रही थी आतिशबाजी, पटाखों से दुकान में लगी आग; लाखों का सामान जलकर खाक

 अंबिकापुर। अग्रसेन चौक स्थित प्लास्टिक के डिस्पोजल की दुकान में सोमवार रात आग लग गई। लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। जिस दुकान में आग लगी वह बसंत होटल के सामने है।

लोगों ने बताया कि बसंत होटल में शादी समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें खूब आतिशबाजी की जा रही थी। इसी दौरान पटाखे की एक चिंगारी डिस्पोजल की दुकान पर जा गिरी और वहां आग लग गई। प्लास्टिक का सामान तेजी से जलने लगा। दुकान में पेपर प्लेट्स और दोना-पत्तल भी रखे हुए थे, वे सभी जलने लगे। लोगों की सूचना पर पहुंची 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने रुकवाई 16 साल की नाबालिग की शादी, परिजनों ने किया हंगामा

पुलिस ने रुकवाई 16 साल की नाबालिग की शादी, परिजनों ने किया हंगामा

 बिलासपुर। जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की की शादी को महिला एवं बाल विकास विभाग ने रुकवा दी। बारात आने की तैयारी चल रही थी। चाइल्ड लाइन और महिला बाल विकास विभाग को इसकी जानकारी हुई, तब टीम पुलिस लेकर पहुंच गई। इस दौरान लड़की के आधार कार्ड की जांच की गई। पुलिस को देखकर दोनों पक्ष के लोग हंगामा मचाने लगे, तब उन्हें कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी के साथ समझाइश देकर शांत कराया और शादी रोक दी गई। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम सोन लोहर्सी में 16 साल की लड़की की शादी तय कर दी गई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार को लड़की की बारात आने वाली थी। इस बीच जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम को किसी ने जानकारी दी कि गांव में नाबालिग लड़की की शादी की जा रही है। खबर मिलते ही चाइल्ड की टीम के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम पुलिस लेकर गांव पहुंच गई, जहां वैवाहिक समारोह की तैयारी चल रही थी। पुलिस को देखकर वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

इस दौरान टीम ने वैवाहिक रस्मों को रुकवाकर दुल्हन का आधार कार्ड दिखाने के लिए कहने लगे। पूछताछ में परिजन लड़की को बालिग बताते रहे, जब आधार कार्ड और स्कूल प्रमाण पत्र की जांच की गई, तब पता चला कि दुल्हन की उम्र 16 साल और दूल्हा 18 साल का है। अधिकारियों ने बाल विवाह संबंधी नियम कानून के बारे में समझाइश दी। तब, दुल्हन और दूल्हे के परिजव हंगामा मचाने लगे और लड़का व लड़की की शादी करने की बात पर अड़े रहे। परिजन सामाजिक बंधन और बदनामी की बात भी करने लगे। तब अधिकारियों ने कहा कि दोनों की शादी उनके बालिग होने पर करा दिया जाएगा। इसके लिए दोनों पक्ष आपस में समझौता कर शपथपत्र तैयार करा लें।

 
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बदले गए प्रभारी...इन्हें मिली जिम्मेदारी

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बदले गए प्रभारी...इन्हें मिली जिम्मेदारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से सालभर पहले कांग्रेस आलाकमान ने प्रभारी महासचिव पीएल पुनिया को हटा दिया। पुनिया जुलाई, 2017 से छत्तीसगढ़ प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बीके हरिप्रसाद के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाया गया। 2018 में कांग्रेस की जीत के शिल्पकार थे। इससे पहले खंड-खंड में बंटी कांग्रेस को एक करने की जिम्मेदारी निभाई थी।

कांग्रेस में देर शाम हुए फेरबदल में कुमारी शैलजा को छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी बनाया गया है। शैलजा छत्तीसगढ़ में प्रभारी रहे पीएल पुनिया की जगह लेंगी। हिसार की रहने वाली कुमारी शैलजा केंद्र सरकार में मंत्री भी रही है। सोनिया गांधी के बेहद करीबी मानी जाने वाली कुमार शैलजा ने पंजाब यूनिवर्सिटी से दर्शन शास्त्र में एमफिल की है।

कुमारी शैलजा का जन्म 24 सितंबर 1962 को हिसार जिले के प्रभुवाला गांव में हुआ। शैलजा ने 15वीं लोकसभा में केंद्रीय मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाली, वो भारत सरकार में बतौर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभारी आवास शहरी गरीबी उन्नमूलन व पर्यटन मंत्रालय संभाल चुकी है। उन्होंने इस निर्वाचन क्षेत्र में दो कार्यकालों तक कार्य किया। अंबाला में सेवा देने से पहले, वे दो कार्यकालों के लिए सिरसा निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनी गई थीं। सोनिया गांधी की करीबी मानी जाने वाली शैलजा 2019 में हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी है।

Bhet Mulakat : CM भूपेश बघेल ने राजिम विधानसभा के छुरा में की गई घोषणाएं

Bhet Mulakat : CM भूपेश बघेल ने राजिम विधानसभा के छुरा में की गई घोषणाएं

 रायपुर।  Bhet Mulakat : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रजुइम विधानसभा में भेंट मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छुरा में कई घोषणाएं की है।

  • छुरा में रजिस्ट्रार कार्यालय की घोषणा
  • छुरा को अनुविभाग बनाया जाएगा
  • छुरा में स्थित स्टेडियम में लाईटिंग की व्यवस्था
  • छुरा में हिन्दी मीडियम स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन की घोषणा
  • छुरा में आईटीआई भवन बनाया जाएगा
  • ग्राम पाण्डुका को उप तहसील बनाने की घोषणा
  • सरगबुंदिया तालाब का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा
  • छुरा के ग्राम पंक्तियां में 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का निर्माण
  • ग्राम पंक्तिया में हाई स्कूल के हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा
Bhet Mulakat : अब इस नाम से जाना जाएगा आईटीआई फिंगेश्वर, CM भूपेश बघेल ने की घोषणा

Bhet Mulakat : अब इस नाम से जाना जाएगा आईटीआई फिंगेश्वर, CM भूपेश बघेल ने की घोषणा

 रायपुर । Bhet Mulakat : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत सोमवार को गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा के ग्राम फिंगेश्वर पहुंचे। वहां उन्होंने फिंगेश्वर के किसान बिसेलाल साहू के यहां भोजन के पश्चात मुख्य कार्यक्रम स्थल में आम जनता से भेंट-मुलाकात की। उन्होेंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की और हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया। उन्होंने किसानों से धान विक्रय तथा खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था की जानकारी ली और कहा कि हमारी सरकार ने सबसे पहले किसानों के लिए योजना बनाई। उन्होंने कहा कि चौथा किश्त राजीव गांधी न्याय योजना की राशि 31 मार्च को दे दी जाएगी।

Bhet Mulakat : मुख्यमंत्री ने यहां पर फिंगेश्वर उप-तहसील को पूर्ण तहसील बनाने, फणीकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, फिंगेश्वर के 6 प्राथमिक और 4 माध्यमिक शालाओं में आवश्यक अतिरिक्त कक्ष हेतु 133.12 लाख रुपए देने और पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास गरियाबंद में स्वीकृत सीट क्षमता में 50 सीट की वृद्धि करते हुए 100 सीटर करने की घोषणा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री कोपरा को नगर पंचायत बनाने, छात्र-छात्राओं की मांग पर आईटीआई फिंगेश्वर को बाबा गुरुघासीदास के नाम पर करने एवं 48 कम्प्यूटर देने, भेण्डरी से रवेली के बीच नवीन पुल निर्माण और सिलयारी बाहरा से संतोषपुरी धाम ग्राम पंचायत पतोरा-पनियारी में पहुंच मार्ग बनाने, कासरबाय से पतोरादादर मार्ग आर डी.1350 मी में स्थित जर्जर पुल की मरमत, हरदी-कसरबाय-बेहराबुड़ा मार्ग पर स्थित पगार नाला पर पुल निर्माण, ग्राम बोरसी के हाई स्कूल को हायर सेकेण्डरी में उन्नयन करने और साथ ही कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर के लिए नवीन भवन बनाने, 18 गांव के पेयजल और सिंचाई हेतु अकरबारा में बैराज नाला निर्माण की घोषणा की।

Bhet Mulakat : मुख्यमंत्री ने यहां जनता से शासकीय योजनाओं के संबंध में बातचीत की। गोधन न्याय योजना के ग्राम बारुला के मुकेश साहू ने बताया कि उन्होंने गोबर बेचकर 70 हजार कमाए। इससे उन्होंने सिलाई मशीन खरीदा और पत्नी को भी टेलरिंग का काम सिखाया। आज वह भी अपना काम कर रही है। साहू ने कहा कि गोबर को पहले घुरवा में फेकते थे अब उसका पैसा मिल रहा है उसके लिए हम मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। ग्राम जेन्जरा की महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य ने बताया कि 2 साल से वर्मी कम्पोस्ट खाद बना रहे हैं। इसे बेचने से प्राप्त आय को समूह के कार्याे में लगाती है। अभी बाड़ी में साग-सब्जी भी लगाए हैं। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट रखने के लिए शेड बनाने का आग्रह किया।  इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।

Bhet Mulakat : राजीव युवा मितान क्लब ग्राम टेका के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज ने बताया कि युवा मितान क्लब के कार्यों से सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा मिला है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में खेल स्पर्धाएं हो रही हैं। इससे प्रतिभाएं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। हाट बाजार क्लीनिक योजना के हितग्राही घनश्याम प्रसाद गुप्ता ने बताया कि शनिवार को बाजार में डॉक्टर की टीम आती है और हर प्रकार से जांच कर दवाई भी मुफ्त में देते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाज महंगा हो गया है। इसे देखते हुए हमने मुफ्त में इलाज, दवा दे रहे हैं। इसका लाभ जरूर उठाना चाहिए।

Bhet Mulakat : मुख्यमंत्री सुपोषण योजना की हितग्राही ग्राम बिनौरी की उर्मिला ध्रुव ने बताया कि हीमोग्लोबिन बहुत कम होने के कारण तबियत खराब रहती थी, आगनबाड़ी कार्यकर्ता ने उन्हें योजना की जानकारी दी और अब आंगनबाड़ी केंद्र में गर्म पोष्टिक भोजन मिल रहा है जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ा है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राही गौतम निषाद ने बताया कि 2 किस्त मिल गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि 7 हजार रुपए दे रहे है। जरूरत मंद पात्र हितग्राही इसका आवश्य लाभ उठाएं।

Crime : पति ने की पत्नी की हत्या, मामूली विवाद बना हत्या का कारण

Crime : पति ने की पत्नी की हत्या, मामूली विवाद बना हत्या का कारण

 रायपुर। राजधानी रायपुर में पति ने पत्नी की पीटकर हत्या कर दी है। जानकरी के अनुसार, मामूली घरेलू विवाद को लेकर पति -पत्नी के बीच लड़ाई हुआ और पति ने पत्नी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। दोनों के बीच हुए इस विवाद में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जहां उसे इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति संजय आड़िल(32 साल) को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, रविवार को डी.डी.नगर पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि रेखा आडिल पति संजय आडिल उम्र 35 वर्ष निवासी सतनामी पारा सरोना डी.डी.नगर रायपुर की इलाज के दौरान एम्स अस्पताल में मृत्यु हो गई है, जिस पर थाना डी.डी.नगर पुलिस की टीम द्वारा एम्स अस्पताल जाकर मृतिका रेखा आडिल का शव पंचनामा कार्यवाही कर मर्ग कायम कर शव का पी.एम. कराया गया। शार्ट पी.एम. रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतिका की मृत्यु सीने व पेट में गंभीर चोट पहुंचाने के कारण होना लेख किया गया।

जिस पर पुलिस की टीम ने मृतिका के पति संजय आडिल से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही उसके घर के अन्य सदस्यों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि संजय आड़िल द्वारा दिनांक घटना को अपनी पत्नि मृतिका रेखा आडिल के साथ मारपीट कर उसे गंभीर चोट पहुंचाया गया था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा संजय आडिल को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर संजय आड़िल द्वारा बताया कि 4 दिसंबर को किसी बात को लेकर दोनों के मध्य विवाद हुआ जिस पर आरोपी संजय आड़िल आवेश में आकर अपनी पत्नि रेखा आडिल के साथ मारपीट करते हुये उसे जमीन में गिराकर उसके सीने में चढकर पैर के घुटनों से मारकर/दबाकर उसे गंभीर चोट पहुंचाया तथा घायल अवस्था में इलाज हेतु एम्स अस्पताल में भर्ती कर दिया। जिस पर आरोपी संजय आड़िल को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 596/22 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

4 नवजात बच्चों की हुई मौत, निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

4 नवजात बच्चों की हुई मौत, निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

 अंबिकापुर। के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 4 नवजात बच्चों की मौत के मामले में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड का आला अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल प्रबंधन द्वारा ड्यूटी के दौरान मौजूद रहे डॉक्टरों सहित ड्यूटी रोस्टर नहीं दिखाने पर नाराजगी जताई.

दरअसल- अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बीती देर रात SNCU वार्ड के बिजली पैनल खराब होने से 2 बार लाइट गुल होने की बात प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने भी मानी है. एसएनसीयू वार्ड के निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों सहित मेडिकल कॉलेज डीन कि आधे घंटे से अधिक चली बैठक में निर्णय लिया गया है कि 48 घंटे के अंदर जो भी दोषी हो उस पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी और ऐसा दोबारा ना हो इसके लिए अस्पताल प्रबंधन से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक्सीवेशन वर्कशॉप पर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक्सीवेशन वर्कशॉप पर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

 सूरजपुर। विश्रामपुर एक्सीवेशन वर्कशॉप के सिनियर आफिसर उमेश प्रसाद ने थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 3 दिसम्बर को वर्कशॉप का गेट को लॉक कर चला गया. अगले दिन सुबह वर्कशॉप आया तो देखा कि वर्कशाप से 24 नग ग्रेडर मशीन का कटिंगएज प्लेट वहां नहीं था किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 256/22 धारा 457, 380 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।


सूरजपुर पुलिस अधीक्षक ने चोरों की गंभीरतापूर्वक पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी सूरजपुर के मार्गदर्शन में थाना विश्रामपुर पुलिस चोर की पतासाजी में लगी थी, इसी बीच थाना प्रभारी को मुखबीर से सूचना मिली कि गांगीकोट रोड़ एसईसीएल नर्सरी में एक पिकअप वाहन संदिग्ध अवस्था में खड़ा है जिसमें लोहे का प्लेट लोड़ है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 29 ए 3902 जिसमें संजय विश्वकर्मा पिता स्व. बंशीलाल उम्र 39 वर्ष निवासी पुराना बाजारपारा सूरजपुर व करमजीत सिंह उर्फ करमू पिता स्व. अमर सिंह उम्र 49 वर्ष निवासी विश्रामपुर को पकड़ा गया। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें 24 नग ग्रेडर मशीन का कटिंग एज कीमत 12 लाख रूपये का पाया गया। पूछताछ पर दोनों के द्वारा एक्सीवेशन वर्कशॉप विश्रामपुर से चोरी करना स्वीकार किया। मामले में 24 नग ग्रेडर मशीन का कटिंग एज व पिकअप वाहन को जप्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिंगेश्वर के किसान बिसेलाल साहू के यहां किया भोजन ग्रहण, परिवारजनों ने मुख्यमंत्री का उत्साह एवं आत्मीय भाव से किया स्वागत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिंगेश्वर के किसान बिसेलाल साहू के यहां किया भोजन ग्रहण, परिवारजनों ने मुख्यमंत्री का उत्साह एवं आत्मीय भाव से किया स्वागत

 गरियाबंद / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आम जनता से सीधा संवाद कर ना केवल उनकी समस्याओ का निराकरण कर रहे, बल्कि छत्तीसगढ़िया संस्कृति, खानपान और जीवनशैली को भी बढ़ावा दे रहे हैं।मुख्यमंत्री  बघेल आज भोजन ग्रहण करने फिंगेश्वर में किसान बिसेलाल साहू के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री के घर पहुंचने पर बिसेलाल के परिवार वालों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री  बघेल को पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन परोसा गया। पारंपरिक तरीके से कांसे की थाली में परोसे गए भोजन में बथुआ भाजी, तिवरा भाजी , जिमिकंदा , दाल पालक, बिजौरी , गुलगुला और सिलबटे से पीसा हुआ टमाटर की चटनी का मुख्यमंत्री ने सादगी के साथ ग्रहण किया। मुख्यमंत्री  बघेल ने बिसेलाल के परिवार वालों का हाल चाल पूछा और स्नेह के साथ परोसे गए स्वादिष्ट भोजन के लिए उनको धन्यवाद दियाI बिसेलाल साहू के घर पर मुख्यमंत्री के साथ खाद्य मत्री  अमरजीत भगत , राजिम विधानसभा के विधायक  अमितेश शुक्ल अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी साथ में भोजन ग्रहण किया।

“THE GLAMOUR” विंटर एंड वेडिंग एडिशन की शुरुवात, देशभर से पहुँचे डिज़ाइनर, ग्राहकों को लक्की ड्रा में मिलेंगे सोने के सिक्के

“THE GLAMOUR” विंटर एंड वेडिंग एडिशन की शुरुवात, देशभर से पहुँचे डिज़ाइनर, ग्राहकों को लक्की ड्रा में मिलेंगे सोने के सिक्के

 रायपुर : राजधनी रायपुर में आज सोमवार से देश के विद्भिन्न राज्यो से आए फैशन डिज़ाइनर की 2 दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन शुरू हुआ, उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजिका कविता राठी ने बताया कि महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजधानी के अवंति विहार स्थित द फ़ूड हब होटल में आयोजित 2 दिवसीय ‘द ग्लैमर’ प्रदर्शनी (WEDDING & WINTER एडिशन) के माध्यम से स्वावलंबी महिलाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है।

राठी ने बताया कि इस प्रदर्शनी से अर्जित होने वाली धनराशि से ज़रूरतमंदों को गरम कपड़े व कंबल बांटे जाएंगे जिससे इस कड़ाके की ठंड में निःशक्तजनों को राहत प्रदान की जा सके। राठी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों सहित मध्यप्रदेश, बंगाल, सूरत, चेन्नई, हैदराबाद से 30 से अधिक ज्वेलरी,परफ्यूम, हैंडलूम, कॉस्मेटिक, साड़ी, फुटवियर, होम डेकॉर,आदि के स्टॉल आ रहे है जहां स्वदेशी वस्तुएं भी राजधानीवासियों के लिए उपलब्ध है।

कार्यक्रम का शुभारंभ आज सोमवार को प्रातः 11 बजे किया गया जो 6 दिसंबर मंगलवार को रात 9 बजे सम्पन्न होगा जिसमे महिला नेत्री, समाजसेवी महिकाये सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित होंगे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने वाली महिलाओं के लिए फ्री गिफ्ट, मेहँदी, हेल्थ-चेकअप सहित AT JEWELLERS की ओर से लक्की ड्रा की व्यवस्था की गई है जिसमे जीतने वाले ग्राहकों को सोने के सिक्के बतौर इनाम दिया जाएगा।

Bhanupratappur By-Election: झारखंड पुलिस ने ब्रह्मानंद नेताम को किया गिरफ्तार, नेशनल हाईवे पर BJP का चक्का जाम

Bhanupratappur By-Election: झारखंड पुलिस ने ब्रह्मानंद नेताम को किया गिरफ्तार, नेशनल हाईवे पर BJP का चक्का जाम

 कांकेर : छत्तीसगढ़ में उपचुनाव के दिन भाजपा और कांग्रेस के बीच पहले राजनीतिक खींचतान तेज थी.इस बीच एक घटना से राज्य की राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है.झारखंड पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी  के भानुप्रतापपुर उपचुनाव (Bhanupratappur by-election candidate Brahmanand Netam)  के उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार कर लिया है.आपको बता दें कि झारखंड पुलिस बीजेपी प्रत्याशी को गिरफ्तार करने के लिए कांकेर पुलिस से लगातार संपर्क में थी.

झारखंड पुलिस ने बीजेपी नेता को उनके गांव पहुंचकर हिरासत में ले लिया है. नेता को हिरासत में लेने के बाद उनसे दुष्कर्म मामले में पूछताछ की जाएगी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे हराडुला पर चक्का जाम किया है.

BREAKING NEWS : हाईकोर्ट का फैसला, भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद की गिरफ्तारी पर रोक

BREAKING NEWS : हाईकोर्ट का फैसला, भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद की गिरफ्तारी पर रोक

 रायपुर। भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने बलपूर्वक कार्रवाई पर रोक लगा दिया है। फिलहाल ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तारी से राहत मिल गई है।

 

 

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने नेताम के खिलाफ झारखंड के टेल्को थाने में पॉक्सो सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज होने का खुलासा किया था और नामांकन रद्द करने के साथ साथ गिरफ्तारी की मांग की थी। हालांकि चुनाव आयोग को ओर से अभी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। झारखंड की पुलिस कांकेर पहुंची थी और ब्रह्मानंद को थाने में पेश होने के लिए नोटिस दिया था। छत्तीसगढ़ भाजपा के कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी को टेल्को थाने की ओर से कोई नोटिस या समन नहीं मिला था। कांग्रेस जब चुनाव में कमजोर पड़ने लगी तब झारखंड पुलिस को लेकर आई। इस पर नेताम की ओर से हाईकोर्ट में अर्जी लगाई गई थी। हाईकोर्ट ने थोड़ी देर पहले ही बलपूर्वक कार्रवाई पर रोक लगा दी है।भानुप्रतापपुर में आज मतदान है। मतदान के लिए कुछ ही समय बचा है।

 

 

Bhanupratappur bypoll update : 7 प्रत्याशीयो के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद

Bhanupratappur bypoll update : 7 प्रत्याशीयो के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद

 Bhanupratappur bypoll update : भानुप्रतापपुर। उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक 64.86 प्रतिशत वोटिंग हुआ है, इसके साथ ही आज का मतदान भी खत्म हो गया है। 256 मतदान केन्द्र थे , जिसमें से 82 मतदान केन्द्र नक्सल संवेदनशील एवं 17 मतदान केंद्र अति नक्सल संवेदनशील और 23 मतदान केन्द्र राजनीतिक रूप से संवेदनशील थे।

विधानसभा उपचुनाव भानुप्रतापपुर क्षेत्र क्रमांक – 80

कुल मतदाता
पुरुष :- 95266
महिला :- 100555
अन्य :- 1
कुल :- 195822

03:00 बजे तक मतदान

पुरुष :- 59885
महिला :- 67125
कुल :- 127010
प्रतिशत :- 64.76

इस चुनाव में 01 लाख 95 हजार 822 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। इनमें 95 हजार 266 पुरूष मतदाता तथा 01 लाख 555 महिला मतदाता और 01 तृतीय लिंग मतदाता थे,आज सुबह 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक वोटिंग हुई, दोपहर तीन बजे तक 64.86 प्रतिशत वोटिंग के साथ उपचुनाव भानुप्रतापपुर उपचुनाव सम्पन्न हुआ.

CG ACCIDENT : सड़क हादसे में टीचर की मौत, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

CG ACCIDENT : सड़क हादसे में टीचर की मौत, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

 बिलासपुर। जिले में सोमवार तड़के सुबह हुए सड़क हादसे में कोचिंग टीचर की मौत हो गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि कार सवार कोचिंग टीचर दोस्तों के साथ शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। तभी उनकी कार को सामने से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। घटना कोटा थाना क्षेत्र के गनियारी के पास की है।

जानकारी के अनुसार हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम अमसेना निवासी अभिषेक चौबे (26) कोचिंग टीचर मंगला चौक स्थित भारती कोचिंग सेंटर में पढ़ाते थे। कोटा में रविवार को उनके किसी दोस्त की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए अभिषेक, अपने दोस्त मुकेश, उनकी पत्नी पल्लवी, नेहा परिहार और भानुप्रताप मानिकपुरी के साथ कोटा गए थे। सभी एक ही कार में सवार थे और शादी समारोह के बाद तड़के करीब 2.30 बजे बिलासपुर लौट रहे थे। उनकी कार गनियारी-नेवरा के पास राधिका वॉटर पार्क के पास पहुंची ही थी, तभी करीब 3 बजे सामने से आ रही किसी चार पहिया वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दिया, जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

इस हादसे में मुकेश, पल्लवी और भानुप्रताप मानिकपुरी गंभीर रूप से घायल हैं। वहा से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस और संजीवनी 108 को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने सभी को सिम्स पहुंचाया, जहां से मुकेश और पल्लवी को अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, भानुप्रताप सिम्स के आईसीयू में भर्ती है।

 

 
भानुप्रतापपुर उपचुनाव में 3 बजे तक 64.86 ‌फीसदी मतदान... इस दिन आएंगे नतीजे

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में 3 बजे तक 64.86 ‌फीसदी मतदान... इस दिन आएंगे नतीजे

 कांकेर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक 64.86 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई है। जिसमें पुरुष वोटर 62.86% और महिला मतदाता 66.75 प्रतिशत शामिल हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुए थे। 8 दिसंबर को उपचुनाव के नतीजे आएंगे।

256 पोलिंग बूथ में करीब 1 लाख 95 हजार 822 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। नक्सल इलाका होने की वजह से लगभग 6 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई थी। मतदान दोपहर 3 बजे तक खत्म हो गया। मशीन में खराबी के चलते जेपरा, लखनपुरी और जाड़ेकुर्से में आधे घन्टे देरी से मतदान शुरू हुआ था।

कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी सुबह 7 बजे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने भी मतदान किया। सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम ने उड़कुड़ा पोलिंग बूथ पहुंच अपना वोट डाला। कांग्रेस से सावित्री मंडावी, भाजपा से ब्रम्हानंद नेताम और सर्व आदिवासी समाज से अकबर राम कोर्राम ये तीनों प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं।

शिक्षक बिहारी लाल शर्मा द्वारा 314 विद्यार्थियों को जूता मोजा स्कूल ड्रेस एवं स्कूल बैग का वितरण किया गया

शिक्षक बिहारी लाल शर्मा द्वारा 314 विद्यार्थियों को जूता मोजा स्कूल ड्रेस एवं स्कूल बैग का वितरण किया गया

रायपुर।  नगर माताबिन्नी सोनकर अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट स्कूल  भाटा गांव रायपुर में पदस्थ राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी शिक्षक बिहारी लाल शर्मा द्वारा दो चरणों में कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों को जूता मोजा स्कूल ड्रेस एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया पहले चरण में बाल दिवस के दिन कक्षा छठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को एमआईसी सदस्य सतनाम सिंह पनाग के मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डॉ मंजू अग्रवाल  अध्यक्षता में वितरण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद सतनाम श्री पनाग ने कहा कि इस स्कूल के विद्यार्थियों का सौभाग्य है कि आपको शर्मा सर जैसे शिक्षक प्राप्त हुआ है जो आपकी शैक्षणिक समग्र की आवश्यकता का ध्यान रखते हैं विशेष अतिथि पूर्व पार्षद एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष लेखराज सोनकर ने कहा कि शिक्षक द्वारा प्रदान की गई सामग्री का उपयोग करके जीवन में एक आदर्श नागरिक बने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ मंजू अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक द्वारा निस्वार्थ भावना से ना केवल हमारी साला अपितु दूसरे स्कूल में जाकर भी निर्धन विद्यार्थियों का नाम लिखकर उनको शैक्षणिक सामग्री प्रदान करना हम सबके लिए अनुकरणीय है द्वितीयचरण में पहेली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को वितरण विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरसीवा संजय पुरी गोस्वामी के मुख्य आतिथ्य में किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी गोस्वामी जी ने कहा कि शर्मा सर एक टीम बनाएं एवं आने वाले वर्षों में शहर के सभी शासकीय स्कूलों में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाए इसमें वह स्वयं सहयोग प्रदान करेंगे शिक्षक बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि वह विगत 30 वर्षों से यह कार्यक्रम निरंतर प्रतिवर्ष आयोजित कर रहे हैं 3 वर्ष पूर्व इस कार्यक्रम में माननीय शिक्षा मंत्री श्री प्रेम साय टेकाम उपस्थित हुए थे उन्होंने बताया कि कोविड-19 में लगभग 2 वर्ष कोरोना काल में निर्धन विद्यार्थियों को मोबाइल का वितरण किया था जिससे वे पढ़ाई सुचारू रूप से कर सकें उन्होंने बताया कि कुल विद्यार्थियों में लगभग 30 विद्यार्थी ऐसे हैं जिनके पिता नहीं हैं एवं 10 विद्यार्थी ऐसे हैं जिनके माता-पिता दोनों नहीं हैं उन्होंने बताया कि वह भविष्य में शहर के लगभग सभी शासकीय स्कूल के गरीब बच्चों को जूता मोजा स्कूल ड्रेस एवं स्कूल बैग का वितरण करेंगे उनके इस पवित्र कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी व्यवसाई नीरज दुबे का विशेष योगदान रहा है उल्लेखनीय है कि इस शिक्षक द्वारा प्रतिवर्ष गर्मी की छुट्टी में साला द्वारा रोपित पौधे को पानी देने हेतु विगत 12 वर्षों से स्कूल जा रहे हैं एवं विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षण कार्य विशेषकर कमजोर विद्यार्थियों को किया जा रहा है साथ ही साथ योग की भी शिक्षा दी जाती है

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में वोटिंग जारी, 11 बजे तक 31.27 प्रतिशत मतदान, पोलिंग बूथ में सैकड़ों जवानों की  तैनात

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में वोटिंग जारी, 11 बजे तक 31.27 प्रतिशत मतदान, पोलिंग बूथ में सैकड़ों जवानों की तैनात

 BHANUPRATAPPUR BYPOLL UPDATE : अब तक 256 मतदान केंद्रों में शान्ति पुर्ण ठंग से मतदान किया जा रहा. बस्तर में 2 दिसंबर से माओवादियों का PLGA सप्ताह शुरू हो गया है। ऐसे में हर पोलिंग बूथ में सैकड़ों जवानों की तैनाती की गई है। CRPF, SDF, DRG, कोबरा, BSF समेत अन्य पुलिस फोर्स के करीब 6 हजार जवान तैनात किए गए हैं। पोलिंग बूथ में सुरक्षा बढ़ाई गई है। एक दिन पहले पोलिंग दल EVM के साथ रवाना हुआ था। जिन्हें सुरक्षित बूथों तक पहुंचाया गया है।अब तक किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है.

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में 256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 1100 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 256 में से 82 मतदान केंद्र संवेदनशील के दायरे में है, जबकि 17 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील के अंतर्गत आते हैं। इसे देखते हुए पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है।

भानुप्रतापपुर सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव में आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। शुरुआती दो घंटे में 9.89 फीसदी मतदान हुआ। पिछले महीने कांग्रेस विधायक और विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के निधन बाद चुनाव जरूरी हो गए थे। 11 बजे तक 31.27 प्रतिशत मतदान हुई है अभी दोपहर 3 बजे तक मतदान का समय है.

इनमें 95 हजार 266 पुरूष मतदाता, एक लाख 555 महिला मतदाता और एक तृतीय लिंग मतदाता शामिल है। भानुप्रतापपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने उपचुनाव में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के जितने मतदाता हैं उनका रुझान कांग्रेस के पक्ष में है। मशीन में खराबी के चलते जेपरा, लखनपुरी और जाड़ेकुर्से में आधे घन्टे देरी से मतदान शुरू हुआ है।

सावित्री मंडावी ने डाला वोट-

कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने सुबह 7 बजे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। वहीं सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम ने उड़कुड़ा पोलिंग बूथ पहुंच अपना वोट डाला। सिर्फ 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। पुरुष वोटर्स की तुलना में महिला वोटर्स की संख्या अधिक है।

अकबर राम कोर्राम ने डाला वोट-

इस विधानसभा क्षेत्र में 256 बूथ बनाए गए है, इनमें 17 शहरी क्षेत्र में तो 239 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। विधानसभा क्षेत्र में 99 बूथ नक्सल प्रभावित हैं। जिनमें से 10 अतिसंवेदनशील तथा 47 संवेदनशील मतदान केन्द्र हैं। इसके अलावा 23 मतदान केंद्र राजनीतिक रूप से संवेदनशील हैं। इसे देखते हुए यहां पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

ब्रम्‍हानंद नेताम ने पत्‍नी संग किया मतदान-

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी ब्रम्‍हानंद नेताम ने कसावाही मतदान केंद्र पर अपने पत्‍नी कौशलिया माला नेताम के साथ पहुंचे। यहां उन्‍होंने अपना वोट डाला। मतदान के बाद भाजपा प्रत्‍याशी नेताम ने कांग्रेस पर हार की डर से जनता को भ्रमित कर चुनाव प्रभावित करने लगाया आरोप है। उन्‍होंने कहा, कांग्रेस षड्यंत्र करने में माहिर है। मालूम हो कि ब्रम्‍हानंद नेताम पर नाबालिग से दुष्कर्म व उसे देह व्यापार में धकेलने का आरोप है। इस मामले में झारखंड के जमशेदपुर जिले के टेल्‍को थाने में केस दर्ज है। झारखंड की पुलिस इसी मामले में ब्रम्‍हानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए कांकेर पहुंची हुई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का आज दुर्ग दौरा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का आज दुर्ग दौरा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दोनों सोमवार 5 दिसंबर को दुर्ग जिले के प्रवास पर होंगे। दोनों अलग-अलग समय पर अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार सुबह 10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचेंगे। वहां से वो 10.20 बजे कुम्हारी मिनी स्टेडियम में उतरेंगे और सोनकर समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन में भाग लेंगे। लगभग एक घंटा रुकने के बाद यहां वो हेलीकॉप्टर के द्वारा गरियाबंद जिला के छुरा विकासखंड जाएंगे। यहां भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अपने नेताओं और समर्थकों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकास खंड में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में दोपहर ढाई बाजे शामिल होंगे। इसके बाद यहां अलग-अलग कार्यक्रम में जाकर प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात कर चर्चा करेंगे। यहां से शाम 6 बजे राजिम पहुंचेंगे और वहां भी प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात करने के बाद रात वहीं विश्राम करेंगे।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कार्यक्रम भिलाई में है। वे दोपहर ढाई बजे सड़क मार्ग से दुर्ग के लिए निकलेंगे। दोपहर 3.30 बजे भिलाई में आयोजित क्रिसमस रैली में शामिल होंगे। इसके बाद शांतिनगर दशहरा मैदान पहुंचेंगे और एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से शाम को वे सड़क मार्ग से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

CG ACCIDENT : एसआई की सड़क हादसे में मौत, ड्यूटी से घर जाते समय हुआ हादसा

CG ACCIDENT : एसआई की सड़क हादसे में मौत, ड्यूटी से घर जाते समय हुआ हादसा

 दुर्ग। सुपेला थाना अंतर्गत स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज सिंह देशमुख की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार देर रात ड्यूटी के बाद घर जाने के दौरान उनकी बाइक खड़े ट्रक में जा घुस। हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई और अधिक खून बह जाने से उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार युवराज देशमुख का परिवार राजनांदगांव में ही रहता है। वे अक्सर भिलाई से राजनांदगांव बाइक से जाया करते थे। रविवार को भी काम खत्म करके रात 11 बजे वे बाइक से राजनांदगांव के लिए निकले थे। रात 11.30 बजे सोमनी थाने के पास वो सामने खड़े ट्रक को से उनकी बाइक जा टकराई। अधिक स्पीड में सीधे ट्रक से टकराने में उनका हेलमेट और बाइक बुरी तरह टूट गए। सिर और चेहरे में गहरी चोट आने से वो वहीं बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही सोमनी पुलिस ने उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान रात में उन्होंने दम तोड़ दिया।

युवराज दुर्ग पुलिस में एसआई के पद पर कार्यरत थे। उन्हें दुर्ग जिले का सबसे संवेदनशील और पॉश कॉलोनी क्षेत्र में स्थित स्मृति नगर चौकी का प्रभार दिया गया था। चौकी में रहते हुए युवराज ने सिंगर की किडनैपिंग, महादेव एप सहित कई बड़े मामलों को सुलझाने में अपनी कार्य कुशलता का परिचय दिया था।

भानुप्रतापपुर_की _भिड़ंत: मतदान शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने डाला वोट

भानुप्रतापपुर_की _भिड़ंत: मतदान शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने डाला वोट

 भानुप्रतापपुर उपचुनाव: भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर जनता के साथ-साथ नेताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो चूका है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने अपना कीमती वोट डाला है। सावित्री मंडावी ने चारामा ब्लॉक के तेलगरा गांव में मतदान किया है।

निर्वाचन अधिकारियों ने रविवार को बताया, ‘पांच दिसंबर को भानुप्रतापपुर में स्वतंत्र और निष्पक्ष उपचुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मतदान सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। वोटों की गिनीत आठ दिसंबर को होगी।’ अधिकारियों ने बताया कि उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को होने वाले मतदान में क्षेत्र के एक लाख 95 हजार 822 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 95 हजार 266 पुरूष मतदाता, एक लाख 555 महिला मतदाता और एक तृतीय लिंग मतदाता शामिल है।

CG Breaking : राज्य सरकार ने इन कर्मचारियों को किया भारमुक्त, कलेक्टरों को इतने दिनों तक दिया समय…

CG Breaking : राज्य सरकार ने इन कर्मचारियों को किया भारमुक्त, कलेक्टरों को इतने दिनों तक दिया समय…

 CG Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार ने सितंबर महीने में कई कर्मचारियों का तबादला नव नियुक्त जिले खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में किया था लेकिन दिसंबर के शुरूआती माह के बाद भी इन कर्मचारियों को भारमुक्त नहीं किया गया है।

जिसके बाद राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए सभी जिला कलेक्टरों को आदेश जारी किया जिसमे 7 दिनों के भीतर सभी कर्मचारियों को भारमुक्त करने और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को इसकी सूचना देने की बात कही है।

CG: दोस्ती, प्यार, रेप, फिर प्रेग्नेंट हुई युवती.. युवक ने झांसे में लेकर शारीरिक सबंध बनाया, बाद में किसी और लड़की से कर ली...

CG: दोस्ती, प्यार, रेप, फिर प्रेग्नेंट हुई युवती.. युवक ने झांसे में लेकर शारीरिक सबंध बनाया, बाद में किसी और लड़की से कर ली...

 छ्त्तीसगढ़: बस्तर जिले की एक युवती को इलाके का ही एक युवक शादी का झांसा देकर 7 सालों तक अपने हवस का शिकार बनाता रहा। इस बीच युवती प्रेग्नेंट हुई। उसका अबॉर्शन करवाया। फिर धोखा देकर साल 2022 में किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। मामले की शिकायत के बाद प्रकरण न्यायालय में चला। किसी अन्य को पीड़िता बताकर न्यायालय में खड़े किया गया। फिर समझौता भी करवा लिया गया। अब इस मामले के संबंध में पीड़ित युवती और उसकी महिला वकील ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं।

दरअसल, पीड़िता ने बताया कि, साल 2014 में तुरेनार के रहने वाले दीपक उर्फ प्रदीप देवांगन के साथ संपर्क में आई। दीपक ने शादी का झांसा दिया। फिर शारीरिक संबंध बनाता रहा। पिछले 7 सालों से दुष्कर्म कर रहा था। इस बीच प्रेग्नेंट हुई तो गर्भपात भी करवा दिया था। वहीं जब शादी की बात की तो करूंगा कहकर टाल मटोल करता रहा। फिर साल 2022 में उसकी दूसरी लड़की के साथ शादी तय हो गई। वह शादी करने वाला था। लेकिन इस पर जब मैंने आपत्ति जताई तो शादी के लिए मना कर दिया। मुझसे 1 साल का टाइम मांगा।

शादी तोड़ने डेढ़ लाख रुपए की किया डिमांड

युवती ने बताया कि, दूसरी लड़की के साथ शादी तोड़ने के लिए दीपक ने उससे डेढ़ लाख की डिमांड की। दीपक ने कहा कि यदि डेढ़ लाख रुपए तुम्हारे पास है तो मुझे दो। पैसे मिलेंगे तभी शादी टूटेगी।फिर कुछ दिन बाद घर से कहीं दूर जाकर शादी कर लिया। इसकी FIR मैंने परपा थाना में करवाई। घटना स्थल नगरनार होने की वजह से इसे केस को नगरनार थाना ट्रांसफर कर दिया।

कोर्ट में दिलाया गया फर्जी बयान

युवती ने बताया कि, किसी फर्जी लोगों को को कोर्ट में पेश कर राजीनामा के लिए बयान दिया गया। इसकी जानकारी मुझे 08 अगस्त को मिली। 07/08/2022 को मेरे पास कोर्ट से नोटिस आया था। 8 को जब कोर्ट में जज ने जमानत दे रही हो या फिर आपत्ति है। तब मैंने कहा कि मुझे आपत्ति है। तब जज ने कहा कि आपने तो पहले आपत्ति नहीं की है इस संबंध में 3 अगस्त को बयान दिया था। उसके बाद पता चला कि किसी और लड़की और उसकी मां को कोर्ट में लाकर बयान दिलवाया गया है। युवती ने कहा कि, मैंने शिकायत भी डाली है। लेकिन, अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।

वकील बोलीं- हाई लेवल पर भेजा गया पत्र

युवती की वकील संगीता चौहान ने बताया कि उनके पास यह मामला अक्टूबर महीने में आया है। जिसके बाद बिलासपुर हाईकोर्ट के जज, पुलिस अधीक्षक, विधिक प्राधिकरण दिल्ली और महिला आयोग रायपुर को पत्र लिखा गया। लेकिन, आज जिला जल ने मुझे बुलाया कि हाईकोर्ट की सूचना आ चुकी है। जांच चल रही है। आप इसपर पत्राचार न करें। वकील ने कहा कि, लड़की को इंसाफ दिलाना है। युवक जेल में था, उसे जमानत मिल गई है।

छुई खदान हादसे में मृतकों का किया गया अंतिम संस्कार, गांव में छाया मातम

छुई खदान हादसे में मृतकों का किया गया अंतिम संस्कार, गांव में छाया मातम

 बस्तर। जिले के जगदलपुर के समीप कल मालगांव के छुई खदान में हुये हादसे में मृत ग्रामीणों का शव देर रात पोस्टमार्टम उपरांत गाँव लाया गया, आज एक साथ उन सभी मृतकों की शव यात्रा निकाली गई। अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था जिला प्रशासन ने किया है, वही इस हादसे के बाद पूरे गाँव मे मातम छाया हुआ है।

प्रेदश के मुख्यमंत्री ने इस घटना की शोक जताया व मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की मुआवजा देने की घोषणा किया। विभिन्न राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधी व समाज सेवी संगठन के लोग भी घटना स्थल मालगाँव पहुँच कर पीड़ित परिवार से मिल कर इस दुःख की घड़ी में सांत्वना देने पँहुचे। इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरवासी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ सरकार रोजगार देने में सबसे आगे : वंदना राजपूत

छत्तीसगढ़ सरकार रोजगार देने में सबसे आगे : वंदना राजपूत

 रायपुर। सेंटर फार मानिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के जारी किये गये ताजा रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी दर 0.1 प्रतिशत होने पर प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि बेरोजगारी दर मात्र 0.1 रह गई है और रोजगार देने के मामले में छत्तीसगढ़ देश में सबसे आगे है। छत्तीसगढ़ में बीते पौने चार साल के भीतर अनेक ऐसे नवाचार हुए हैं। जिनसे शहर से लेकर गांव तक हर हाथ को काम मिला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समय-समय पर कई ऐतिहासिक निर्णय लिये है जिसका परिणाम रहा है कि प्रदेश में बेरोजगारी दर मात्र 0.1 प्रतिशत पर आ गया है। जबकि केन्द्र सरकार के अकुशल नेतृत्व का परिणाम है कि देश में बेरोजगारी दर का यह आंकड़ा 8.2 प्रतिशत में पहुँच गया है।

वंदना राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की 15 सालों से प्रदेश में सरकार थी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के राज में बेरोजगारी का प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से भी कहीं ज्यादा था जिसके की कारण प्रदेश के मूल निवासी अन्य राज्यों में कमाने खाने और रोजगार के लिये पलायन करने को मजबूर थे। इसका कारण था कि पूर्ववर्ती रमन सरकार में उन योजनाओं को प्रतिपादित किया जाता था जिसमें की भाजपा नेताओं को मोटा कमीशन मिल सके। जन हितैषी और रोजगार मूलक किसी भी प्रकार की योजना पर 15 सालों में पूर्ववर्ती रमन सरकार ने कोई भी प्रयास नहीं किया जिसके कारण प्रदेश की जनता ने उन्हें 15 साल में केवल 14 सीटों पर सिमटा दिया और चार विधानसभा के उपचुनाव सहित नगर निगम, नगर पालिका और पंचायत के चुनावो में भारतीय जनता पार्टी का छत्तीसगढ़ राज्य से सूपड़ा साफ हो गया है और वर्तमान में उपचुनाव भानुप्रतापपुर में भी करारी शिकस्त होने वाली है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़े भारतीय जनता पार्टी के मुंह में करारा तमाचा जड़ने जैसा है। प्रदेश भाजपा के नेता लगातार कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बेबुनियाद मनगढ़ंत और झूठे आरोप लगाकर विपक्ष की भूमिका निभाने में असफल साबित हो रहे हैं। 15 सालों से सत्ता की मलाई खाने के बाद प्रदेश भाजपा के नेताओं को यह समझ में नहीं आ रहा कि विपक्ष में उनकी भूमिका क्या है और किन मुद्दों पर वह जनता का विश्वास जीत सकते हैं। कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के कारण ये प्रदेश की सत्ता से बाहर हो गये और अब केवल झूठ की राजनीति और मनगढ़ंत आरोपों के सहारे भाजपा प्रदेश में राजनीति कर रही है।