CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
आरक्षण के प्रति कांग्रेस की नियत खोटी : चंदेल

आरक्षण के प्रति कांग्रेस की नियत खोटी : चंदेल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आरक्षण पर प्रस्तुत हुए विधेयक पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आरक्षण के प्रति कांग्रेस की नियत में खोट है इसमें कोई शक नहीं है इसके कई प्रमाण मौजूद है कांग्रेस सरकार पहले से लागू 58 प्रतिशत आरक्षण बचा नही पाई। आरक्षण के प्रति बदनीयती की वजह से कोर्ट  में पैरवी के लिए वकील तक नहीं भेजे। पिछड़े वर्ग का आरक्षण छीनने के लिए कांग्रेस ने स्वयं अपने आदमी को भेजा और जब पिछड़े वर्ग के आरक्षण पर रोक लगी तक उस व्यक्ति की ताजपोशी हुई और उसे कबीर शोध पीठ का अध्यक्ष बनाया। ऐसे ही आदिवासी समाज का आरक्षण छीनने  वाले  को एक प्रमुख आयोग का अध्यक्ष बनाया। कांग्रेस सरकार के ही दिग्गज मंत्री  कवासी लखमा ने इस  बात को स्वीकार किया, आदिवासियों का आरक्षण छीनने वाले को आयोग का अध्यक्ष बनाकर गलत किया गया। कांग्रेस के ही नेता लगातार आरक्षण के खिलाफ कोर्ट जाते रहे, जिसमें कांग्रेस की पूर्व विधायक पदमा मनहर और वरिष्ठ नेता पी आर खूंटे भी शामिल रहे।


कांग्रेस द्वारा हाई कोर्ट में ठीक से पक्ष न रखने के कारण  जब से आरक्षण छीना, तब से भारतीय जनता पार्टी ने लगातार प्रदेश में चक्का जाम किया भाजपा के विधायक, सांसद वरिष्ठ  पदाधिकारी पैदल मार्च कर राज्यपाल से गुहार लगाने गए तब राज्यपाल ने भी स्वयं सरकार को आरक्षण जाने पर चिंता जताते हुए चिट्ठी लिखी और ऐसे में कांग्रेस के लिए पूरे प्रदेश में एक बहुत नकारात्मक माहौल निर्मित हुआ।भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस को हार साफ दिखाई दे रही थी इसीलिए दो महीने से शांत बैठी कांग्रेस ने उपचुनाव में अपनी हार देखते हुए आनन फानन में चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के लिए विशेष सत्र बुलाया जिसमें उन की तैयारी कोई खास नहीं थी।

अध्ययन दल की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया, पटेल कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया। सत्ता पक्ष चर्चा से भागता रहा ,विपक्ष को टोकने  सदन के नेता स्वयं मंत्रियों को  उकसाते रहे इससे स्पष्ट इनकी नियत खोटी हैं और पीछे के दरवाजे से से ये फिर आरक्षण के खिलाफ खेल करेंगे ।

अनुसूचित जाति के आरक्षण को 16 प्रतिशत करने एवम पूरे देश में आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के आरक्षण को 10 प्रतिशत करने के प्रस्ताव जिसे सर्वोच्च न्यायालय ने भी सहमति दी है को न मानकर भी कांग्रेस ने ये स्पष्ट किया कि वो किसी वर्ग को आरक्षण देने के हितेशी नही है। कांग्रेस की बदनीयती ने हर वर्ग को निराश किया है आरक्षण के साथ साथ कांग्रेस की विफलता से प्रमोशन में भी आरक्षण पर रोक लगी, कांग्रेस के रहते आरक्षण कभी सुचारू रूप से लागू नही हो सकता।

 

भानुप्रतापपुर की जनता ब्रम्हा बनकर लड़ रही चुनाव : ब्रह्मानंद नेताम

भानुप्रतापपुर की जनता ब्रम्हा बनकर लड़ रही चुनाव : ब्रह्मानंद नेताम

 भानुप्रतापपुर। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम प्रातः काल से ही चुनाव प्रचार के लिए निकल गए सिरसिदा, परसोदा, बागडोंगरी, हिंगनझर, चंदेली, मैनपुर, उड़कूड़ा समेत डेढ़ दर्जन गावों में 3 बजे तक धुंवाधार जनसंपर्क एवं चुनाव प्रचार किया। नेताम ने सिरसिदा, परसोदा, बागडोंगरी में विशाल जनसमूह को संबोधित किया।

भूपेश बघेल ने मुझे परेशान करने की कोई कसर नहीं छोड़ी

नेताम ने सभाओं में कांग्रेस सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जेल जाकर बेल में घूम रहे है। उनके आधे से अधिक सचिव आज जेल की हवा खा रहे है। यदि मुख्यमंत्री में जरा भी नैतिकता है तो अपने पद से इस्तीफा देवें। उन्होंने कहा भाजपा की जीत तय होते देखकर मुझपर झूठे आरोप लगाए गए। झारखंड पुलिस के माध्यम से मुझपार दबाव बनाने की कोशिश की गई लेकिन आज दिन मैं ये कह सकता हूं कि कांग्रेस की सारी कोशिश विफल रही आज भानुप्रतापपुर में भाजपा की प्रचंड लहर चल रही है। कांग्रेस पार्टी खूब पैसा बहा रही शराब बांट रहे। लेकिन उसकी हार निश्चित है।

ग्रामीणों के शिकायतों का किया जिक्र

नेताम ने कहा विगत 15 दिनों से चुनाव प्रचार में जहां भी गया लोगों ने कांग्रेस की शिकायत के अलावा कुछ नही किया। कई गांव में अधूरे मकान को लेकर शिकायत मिली तो कई गांव में नल जल योजना को लेकर तो कई गांव में आरक्षण छीन जाने को लेकर। इन सभी बातों से सिद्ध होता है कि कांग्रेस के राज में जनता छटपटा रही है। परिवर्तन के लिए बेताब बैठे है। इस भ्रष्टाचारी, वादाखिलाफी और आदिवासी विरोधी सरकार की विदाई तय बताया। नेताम ने अपील की की 1 नंबर बटन दबाकर कमल छाप को विजयी बनावें।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव का दौरा कार्यक्रम

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव का दौरा कार्यक्रम

 रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव 04 दिसंबर रविवार को इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा दोपहर 1.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 4 बजे सर्किट हाउस रायपुर से कांकेर के लिये रवाना होंगे। शाम 7 बजे कांकेर में मुख्यमंत्री  के सलाहकार राजेश तिवारी के सुपुत्र के विवाह पश्चात कांकेर में आयोजित आर्शीवाद समारोह में शामिल होंगे एवं रात्रि विश्राम कांकेर में करेंगे।

05 दिसंबर सोमवार को सुबह 9 बजे कांकेर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस रायपुर में कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा। दोपहर 3 बजे रायपुर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगें। रात्रि 8.15 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

छत्तीसगढ़ में हुई गजब की शादी ना डिस्पोजल, ना प्लेट, केले के पत्तो और मिट्टी के गिलास से हुई पार्टी

छत्तीसगढ़ में हुई गजब की शादी ना डिस्पोजल, ना प्लेट, केले के पत्तो और मिट्टी के गिलास से हुई पार्टी

 कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक अनोखे शादी समारोह का आयोजन हुआ. इस विवाह समारोह में आयोजक ने प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित किया। पॉलिथीन मुक्त भारत की कल्पना को अपना समर्थन देते हुए आयोजक ने मिट्टी व पत्तों के बर्तनों का इस्तमाल किया. विवाह समारोह से प्लास्टिक के बर्तन व डिस्पोजल गायब होने से क्षेत्र के लोगों में कौतूहल का विषय बना रहा.

यह अनूठा प्रयास किया है अम्बिकापुर के रहने वाले राजीव पाठक ने राजीव पाठक कोरिया जिले में शगुन गार्डन नामक शादी घर संचालित करते हैं. लगातार डिस्पोजल और प्लास्टिक के उपयोग से व्यथित राजीव ने मन बनाया की वो अपने शादी घर मे प्लाटिक प्रतिबंधित करेंगे और पहले विवाह कार्यक्रम में उन्होंने यह कर दिखाया है.राजीव बताते हैं की इस नवाचार में उन्हें काफी दिक्कत भी हुई और संसाधन काफी महंगे भी पड़े. लेकिन उन्होंने कस्टमर से अतिरिक्त चार्ज नही किया. पॉलीथिन मुक्त बनाने की दिशा में जो खर्च का अतिरिक्त भार उन पर पड़ रहा हैं वो उसे अपने प्रॉफिट से ही कवर कर रहे हैं.

जहां एक ओर पीने के पानी, चाय व काफी के लिये मिट्टी के कुल्हड़ और गिलास इस विवाह ले स्तेमाल किए गये तो वहीं दूसरी ओर केले के पत्तो का उपयोग भी आकर्षण का केंद्र बना रहा. आगंतुक भी इस नवाचार से खुश नजर आ रहे थे. सभी ने आयोजक के इस प्रयास की प्रशंसा की. हालाकी आज के समय मे इंसान प्लास्टिक और डिस्पोजल का इतना आदी हो चुका है कि बिना इनके गुजारा करना भी मुश्किल है. लेकिन शगुन गार्डन में आयोजक ने ऐसे ऑप्शन दिये की लोगों को असुविधा नही हुई. देश मे भले ही सिंगल यूज प्लाटिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया हो. लेकिन इसका स्तेमाल आज भी धड़ल्ले से हो रहा है. ऐसे में राजीव पाठक की यह पहल सराहनीय है. उन्होंने ना सिर्फ देश मे बनाये गए नियम के प्रति जागरूकता दिखाई है बल्कि उन बेजुबान जानवरों के लिये भी सोंचा है. जिनकी मौत इस प्लास्टिक की वजह से होती है।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी ली

मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी ली

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर वहां इलाज के लिए भर्ती वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल पूछा और उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से सत्यनारायण शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 
भानुप्रतापपुर उपचुनाव: इस दिन होगा मतदान, 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता करेंगे अपने मतों का प्रयोग

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: इस दिन होगा मतदान, 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता करेंगे अपने मतों का प्रयोग

 भानुप्रतापपुर उपचुनाव। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) के उप निर्वाचन में 01 लाख 95 हजार 822 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने सभी मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील किया है। उन्होंने कहा कि मतदान आपका संवैधानिक अधिकार है, भानुप्रतापपुर विधानसभा के उपचुनाव में सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उप निर्वाचन के लिए 05 दिसम्बर को प्रातः 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान संपन्न कराया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि भानुप्रतापपुर विधानसभा के उप निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए 256 मतदान केन्द्र बनाये गये है, जिसमें से 82 मतदान केन्द्र नक्सल संवेदनशील एवं 17 मतदान केंद्र अति नक्सल संवेदनशील और 23 मतदान केन्द्र राजनीतिक रूप से संवेदनशील है। इस चुनाव में 01 लाख 95 हजार 822 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 95 हजार 266 पुरूष मतदाता तथा 01 लाख 555 महिला मतदाता और 01 तृतीय लिंग मतदाता है, जिनके द्वारा भानुप्रतापपुर के उप निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग किया जायेगा। मतदान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 256 मतदान दल गठित किये गये है, प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी, एक मतदान अधिकारी क्रमांक एक, एक मतदान अधिकारी क्रमांक दो और एक मतदान अधिकारी क्रमांक तीन की ड्यूटी लगाई गई है, इसके अलावा रिजर्व दल भी बनाए गए हैं। 30 सेक्टर अधिकारी भी बनाये गये है, जिनके द्वारा लगातार अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया जाकर रिपोर्टिंग की जायेगी।

प्रचार के लिए रवाना होने से पहले CM भूपेश का बड़ा बयान कहा – बुरी तरह से उपचुनाव हार रही है बीजेपी

प्रचार के लिए रवाना होने से पहले CM भूपेश का बड़ा बयान कहा – बुरी तरह से उपचुनाव हार रही है बीजेपी

 रायपुर : प्रदेश के भानूप्रतापपुर उपचुनाव में 5 दिसंबर को मतदान होना है और आज प्रचार का आखिरी दिन है। शाम पांच बजते ही उपचुनाव के लिए होने वाला प्रचार प्रसार थम जाएगा। सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मांडवी के पक्ष में प्रचार करने के लिए भानूप्रतापपुर रवाना हो गए है। जहां सीएम बघेल चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

बुरी तरह से उपचुनाव हार रही है बीजेपी 

भानूप्रतापपुर रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कितना भी कुछ कर ले चुनाव नहीं जीत सकेगी। आदिवासी, किसान और युवा कोई भी बीजेपी के साथ नहीं है। सीएम ने आगे कहा कि भाजपा बुरी तरह से उपचुनाव हार रही है। इसलिए फेस सेविंग के लिए कुछ भी बयान दे रही है।

बीजेपी की सोच शुरू से महिला विरोधी

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान पर चर्चा करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि, बीजेपी की सोच शुरू से महिला विरोधी रही है। इसलिए RSS में कभी महिलाओं की शाखा नहीं लगती, ना ही कोई महिला सरसंघचालक या सरकार्यवाह बनती है। आदिवासी आरक्षण बिल पर बात करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि उम्मीद है राज्यपाल बहुत जल्द आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर करेंगी। बिल बेहद अहम था, इसलिए मंत्री ने हाथोंहाथ राजयपाल को बिल सौंप दिया था।

मील के पत्थर समान है आरक्षण बिल 

वहीं बीजेपी ने कहा कि, राज्य सरकार चुनावी फायदे के लिए आदिवासी आरक्षण बिल लेकर आई है। सीएम ने बीजेपी के बयान को मानसिक दिवालियापन करार कहा कि उपचुनाव से आरक्षण बिल का कोई लेना देना नहीं है। कल पारित हुआ आरक्षण बिल मील के पत्थर समान है। यह बिल प्रदेश को आगे बढ़ाना रोड मैप है।

POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, DIG ने कई पुलिस अफसरों का किया ट्रांसफर…

POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, DIG ने कई पुलिस अफसरों का किया ट्रांसफर…

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। DIG ने जिले के 12 निरीक्षक और उप निरीक्षकों का ट्रांसफर किया है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने इसका आदेश जारी किया है।

 CG POLICE TRANSFER : देखें लिस्ट

CG POLICE TRANSFER: DIG transferred many police officers, see list

राज्यपाल उइके बोलीं –  विधि सलाहकार अवकाश पर, आरक्षण विधेयक पर सोमवार को करेंगी दस्तख़त

राज्यपाल उइके बोलीं – विधि सलाहकार अवकाश पर, आरक्षण विधेयक पर सोमवार को करेंगी दस्तख़त

 रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में कल शुक्रवार को आरक्षण विधेयक सर्व सम्मति से पारित हो गया है। जिसमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 13 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है।

आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल अनुसुईया उइके (Anusuiya Uike) सोमवार को दस्तखत करेंगी। मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यपाल ने कहा कि उनके विधि सलाहकार अभी छुट्टी पर हैं। शनिवार और रविवार की छुट्टी है। राज्यपाल ने कहा, मैंने ही राज्य सरकार को विधेयक या अध्यादेश लाने के लिए पहल की थी, इसलिए निश्चित रूप से दस्तखत करूंगी।

आज राजधानी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यपाल उइके ने कहा कि विधेयक पेश होने और पारित होने की प्रक्रिया है। विधानसभा में पारित होने के बाद जब कोई विधेयक राजभवन आता है, तब सचिवालय में विधि सलाहकार परीक्षण करते हैं। इसके बाद राज्यपाल के पास आता है। तत्काल विधेयक पर दस्तखत नहीं होता। जब मंत्री मिलने आए थे, तब मैंने कहा कि मैंने ही विधेयक या अध्यादेश लाने के लिए पहल की थी। राज्य सरकार विधेयक लेकर आई। विपक्ष के दलों ने भी सहयोग किया। मेरी ओर से भी सकारात्मक सहयोग मिलेगा।

CG Crime : पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी…

CG Crime : पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी…

 सुकमा। जिले के पुसपाल थाना क्षेत्र के ग्राम चितलनार नयापारा में एक युवक ने साप्ताहिक बाजार से लौटते हुए अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

बता दें कि महिला का नाम मूगै नाग पति बोटी नाग है। बुधवार को पति व पत्नी को पुसपाल साप्ताहिक बाजार में देखा गया था। दोपहर 3 बजे तक दोनों साथ में बाजार में घूम रहे थे। जिसके बाद चीतलनार नयापारा के जंगल में महिला का शव देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुसपाल थाना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। थाना प्रभारी प्रमोद कश्यप ने बताया कि महिला की हत्या की गई है। महिला का पति हत्या के बाद से फरार था। आज सुबह पता चला कि पति ने भी आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CG News : ड्रग इंस्पेक्टर ने दी कपड़ा दुकान में दबिश, एलोपैथिक ड्रग्स का हुआ खुलासा

CG News : ड्रग इंस्पेक्टर ने दी कपड़ा दुकान में दबिश, एलोपैथिक ड्रग्स का हुआ खुलासा

 रायपुर। राज्य खाद्य एवं औषधी प्रशासन की टीम ने राजधानी के मालवीय रोड स्थित सुप्रीम कलेक्शन कपड़ा दुकान में दबिश देकर 7 हजार एलोपैथिक ड्रग्स जब्त किए है। बताया जाता है कि जोड़ों के दर्द के इलाज के लिए आयुर्वेदिक दवा बेचने के नाम पर बुजुर्गों और महिलाओं को कारोबारी द्वारा एलोपैथिक पेन किलर दवा का पाउडर बेचते थे।

बता दें कि यह पैकेट सुप्रीम कलेक्शन के मालिक अफजल अहमद द्वारा बुजुर्गों और उम्रदराज महिलाओं को बेचे जा रहे थे। मामले का खुलासा करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि 23 नवंबर को इस दुकानदार के यहां छापा मारकर पैकेट बरामद किए गए थे। जांच करने पर पता चला कि आयुर्वेदिक दवा के नाम पर बेचे जा रहे पाउडर में एलोपैथी मेडिसिन डाइक्लोफिनेक सोडियम का मिश्रण किया गया है। इसके सेवन से तत्काल दर्द तो खत्म हो जाता है पर इसके लगातार सेवन से किडनी और लीवर खराब हो सकते हैं।

झारखंड के बाबा से लेता था ड्रग्स-
टीम ने दुकान संचालक अफहल अहमद से पूछताछ की तो उसने झारखण्ड के बाबा द्वारा यह पाउडर बेचना बताया। इसके बाद टीम इंतजार करने लगी। शुक्रवार को झारखंड से रायपुर पहुंचे कथित बाबा को ड्रग डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने उसी दुकान में ढाई हजार पाउच बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा और दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। इस मामले में विभाग पुलिस की मदद से आगे का पता करने का प्रयास कर रही है।

CG NEWS : रिटायर्ड टीआई की पत्नी ने खुद को लगाई आग, टीवी में देखकर उठाया ऐसा कदम

CG NEWS : रिटायर्ड टीआई की पत्नी ने खुद को लगाई आग, टीवी में देखकर उठाया ऐसा कदम

 दुर्ग। जिले में रिटायर्ड टीआई की पत्नी ने खुद पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा ली। 90 प्रतिशत झुलसे हालत में उसे सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

मामला दुर्ग के पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बोरसी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एमआईजी 1/299 का है। यहां रिटायर्ड टीआई सुरेंद्र उइके अपनी 59 वर्षीय पत्नी खिमरन उइके और बच्चों के साथ रहते हैं। घटना एक नवंबर रात की है। शुरूवाती पूछताछ में पता चला कि महिला रात 11.30 बजे के करीब घर में टीवी देख रही थी। टीवी में किसी के द्वारा जल जाने का सीन आया। इससे महिला इतने आवेश में आ गई कि घर में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर छिड़कर आग लगा ली।

पुलिस ने महिला का बयान लेने के लिए तहसीलदार को भी बुलाया था, लेकिन महिला की हालत गंभीर होने से बयान नहीं हो पाया है। पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी राजीव तिवारी खुद मामले में बयान लेने शनिवार को महिला के घर गए। इसके बाद सेक्टर 9 में महिला का बयान लेने की कोशिश की जाएगी।

एक तरफ जहां महिला और घर के लोगों ने खुद से आग लगाने की जानकारी दी, तो वहीं महिला का पति सुरेंद्र उइके कुछ और ही बयान दे रहा है। उसका कहना है कि रात के समय महिला घर के रद्दी कागज को जला रही थी। अचानक वो आग की चपेट में आ गई और जल गई। दो अलग-अलग बयान होने से पुलिस जांच को दूसरे एंगल से भी ले रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के समय घर में बच्चे भी थे। महिला या बच्चों के बयान के बाद ही बता चल पाएगा कि आखिर घटना कैसे घटी।

छत्तीसगढ़ पुलिस की गाड़ी मध्यप्रदेश में हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 5 पुलिसकर्मी समेत 6 घायल, ASI की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ पुलिस की गाड़ी मध्यप्रदेश में हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 5 पुलिसकर्मी समेत 6 घायल, ASI की हालत गंभीर

जबलपुर। छत्तीसगढ़ की मनेंद्रगढ़ पुलिस की गाड़ी जबलपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पुलिस टीम मध्यप्रदेश के नीमच से आरोपी को लेकर छत्तीसगढ़ आ रही थी। इसी दौरान जबलपुर के भेड़ाघाट इलाके में ग्राम कूड़न के पास यह हादसा हो गया। हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं आरोपी और 5 पुलिसकर्मी समेत 6 लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, मनेंद्रगढ़ पुलिस आरोपी को लेकर नीमच से वापस आ रही थी। जबलपुर में भेड़ाघाट के पास शनिवार तड़के 4 बजे वाहन चालक आकाश राजवाड़े को झपकी लग गई। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आकाश राजवाड़े की मौके पर मौत हो गई। वाहन में आरोपी राकेश कुमार तमर के साथ मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली प्रभारी सचिन सिंह, एएसआई दिनेश चौहान, प्रधान आरक्षक इश्तियाक खान, आरक्षक प्रमोद यादव और आरक्षक जितेंद्र ठाकुर सवार थे। सभी पुलिसकर्मी और आरोपी इनोवा कार में सवार थे, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में सभी पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से ASI दिनेश चौहान गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है, वहीं आरोपी राकेश कुमार और बाकी पुलिसकर्मियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसपी टीआर कोशिमा ने जबलपुर पुलिस ने घटना और घायलों के हालत के बारे में जानकारी ली है। मनेंद्रगढ़ पुलिस लगातार जबलपुर पुलिस के संपर्क में है।

आरोपी राकेश कुमार पर मनेंद्रगढ़ में धारा 354 के तहत केस दर्ज है। उस पर महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप है। पुलिस उसी को पकड़ने के लिए मध्यप्रदेश के नीमच गई थी, जहां से उसे लेकर लौटते हुए हादसा हो गया।

 
छत्तीसगढ़ फिर नंबर-1, प्रदेश में सबसे कम बेरोजगारी, रोजगार देने के मामले में देश में अव्वल…

छत्तीसगढ़ फिर नंबर-1, प्रदेश में सबसे कम बेरोजगारी, रोजगार देने के मामले में देश में अव्वल…

 रायपुर, CG Good News : छत्तीसगढ़ 0.1 प्रतिशत बेरोजगारी की दर के साथ लगातार देश का न्यूनतम बेरोजगारी दर (minimum unemployment rate) वाला राज्य बना हुआ है। राज्य को मिली इस उपलब्धि के पीछे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में रोजगार के नए अवसरों के सृजन के लिए बनाई गई योजनाएं और नीतियां हैं।

छत्तीसगढ़ में बीते पौने चार साल के भीतर अनेक ऐसे नवाचार हुए हैं, जिनसे शहर से लेकर गांव तक हर हाथ को काम मिला रहा हैं। गौरतलब है कि सीएमआईई के मई-अगस्त 2018 में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर 3.22 प्रतिशत थी। राज्य शासन की योजनाओं से इसमें उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। बेरेाजगारी की दर छत्तीसगढ़ में माह दिसंबर 2022 में घटकर 0.1 प्रतिशत रह गई है।

छत्तीसगढ़ राज्य के 99.90 फीसद लोग किसी न किसी रोजगार से जुड़कर आजीविका हासिल कर रहे हैं। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों से यह साबित हुआ है। छत्तीसगढ़ राज्य में नवंबर में बेरोजगारी दर अब तक अपने न्यूनतम स्तर 0.1 प्रतिशत है। देश में सबसे कम बेरोजगारी दर के मामले में छत्तीसगढ़ शीर्ष पर है।

बीते दिनों सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) द्वारा 1 दिसंबर को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार नवंबर माह में छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर 0.1 फीसदी दर्ज की गई है, जबकि नवंबर माह में देश में बेरोजगारी दर का यह आंकड़ा 8.2 फीसदी रहा है। देश के शहरी क्षेत्रों में 9.0 फीसदी और ग्रामीण क्षेत्रों नवंबर माह में बेरोजगारी का आंकड़ा 7.8 फीसद रहा है। न्यूनतम बेरोजगारी दर के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य को मिली इस उपलब्धि के पीछे वजह मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में रोजगार के नए अवसरों के सृजन के लिए बनाई गई योजना और नीतियां रही हैं। छत्तीसगढ़ में बीते पौने चार साल के भीतर अनेक ऐसे नवाचार हुए हैं, जिनसे शहर से लेकर गांव तक हर हाथ को काम मिला है।

सीएमआईई द्वारा 1 दिसम्बर 2022 को बेरोजगारी दर के संबंध में जारी रिपोर्ट के मुताबिक नवम्बर 2022 में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में 0.1 फीसदी के साथ छत्तीसगढ़ शीर्ष पर है। वहीं इसी अवधि में 1.2 फीसदी के साथ उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है। ओड़िसा 1.6 फीसदी बेरोजगारी दर के साथ तीसरे स्थान पर है। मध्यप्रदेश में यह आंकड़ा 6.2 प्रतिशत है और गुजरात में यह आंकड़ा 2.5 प्रतिशत रहा है। दूसरी ओर नवंबर 2022 में सर्वाधिक बेरोजगारी दर के मामले में हरियाणा शीर्ष पर है, जहां 30.6 फीसदी बेरोजगारी दर दर्ज की गई है। जम्मू एवं काश्मीर में बेरोजगारी दर 23.9 फीसदी दर्ज की गई।

CG News : नए साल में लगेंगे नए स्मार्ट बिजली मीटर, नहीं पड़ेगी रीडिंग-बिलिंग की जरूरत, सिर्फ कृषि कनेक्शन में लगे होंगे पुराने मीटर ही…

CG News : नए साल में लगेंगे नए स्मार्ट बिजली मीटर, नहीं पड़ेगी रीडिंग-बिलिंग की जरूरत, सिर्फ कृषि कनेक्शन में लगे होंगे पुराने मीटर ही…

 रायपुर : प्रदेश में पुराने विद्युत मीटर के बदले स्मार्ट मीटर अगले साल लगेंगे टेंडर प्रक्रिया अंतिम दौर में है कृषि कनेक्शनों को छोड़कर 54 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। स्मार्ट मीटर होने से रीडिंग बिल्डिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी उपभोक्ताओं को मोबाइल की तरह बैलेंस खत्म होने के बाद रिचार्ज करना पड़ेगा। बैलेंस खत्म होने पर बिजली बंद हो जाएगी स्मार्ट मीटर के लिए टेंडर 8 दिसंबर को निकाला जाएगा इसमें स्पष्ट होगा कि कौन सी एजेंसी स्मार्ट मीटर लगाएगी प्राप्त जानकारी के अनुसार स्मार्ट मीटर से लगाए जाएंगे प्रदेश में विद्युत अधीक्षण रचना के विस्तार और आधुनिकीकरण के विस्तार और के लिए योजना केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई है इसके तहत लाइन विस्तार के बिलिंग ट्रांसफार्मर दुरुस्ती करण के साथ ही स्मार्ट मीटर लगाने की भी योजना है स्मार्ट योजना के तहत समस्त कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम दौर में है।

बकाया दरों की चिंता बढ़ जाएगी–

कृषि कनेक्शन को छोड़कर शेष उपभोक्ताओं के घर दफ्तरों व भवनों में लगभग 54 लाख स्मार्ट मीटर लगेंगे स्मार्ट मीटर को मोबाइल की तरह ही रिचार्ज करना होगा बैलेंस खत्म होने बंद हो जाएगी स्मार्ट मीटर के बकाया दरों की चिंता बढ़ जाएगी बिना रिचार्ज किए हैं उनकी बिजली नहीं चलेगी ऐसे में उन्हें बैलेंस खत्म होते ही रिचार्ज करना होगा।

चल रही टेंडर प्रक्रिया –

पावर वितरण कंपनी एमडी मनोज खरे ने बताया कि स्मार्ट मीटर के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है, 8 दिसंबर को टेंडर खुलेगा तभी आगे की प्रक्रिया स्पष्ट हो जाएगी, रीपेंड (आरडीएसएस) योजना के तहत अन्य कार्यों के लिए भी तैयारी चल रही है।

स्मार्ट मीटर लगने के फायदे –

हर माह मीटर रीडिंग व बिलिंग की जरूरत नहीं

मीटर उपभोक्ता गड़बड़ी नहीं कर सकेंगे

बिजली चोरी का पता साहनी से चलेगा

बकाया ध्रुव की संख्या 0 हो जाएगी

एजेंसी 10 साल तक करेगी मेंटेनेंस

टेंडर प्रक्रिया के बाद जिस एजेंसी को स्मार्ट मीटर लगाने का जिम्मा मिलेगा उसे 10 साल तक मेंटेनेंस भी करना होगा स्मार्ट मीटर पर लगभग 48000 करोड रुपए खर्च होने का अनुमान है स्मार्ट बेटर लग जाने से हर माह रीडिंग बिलिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी स्मार्ट मीटर मोबाइल की तरह रिचार्ज किए जा सकेंगे बताते हैं कि स्मार्ट मीटर की कीमत वर्तमान में लगे सामान्य मीटर से काफी अधिक होगी।

Breaking : एक माह का अवकाश के बाद, फिर 2 जनवरी से विधानसभा सत्र का आयोजन…

Breaking : एक माह का अवकाश के बाद, फिर 2 जनवरी से विधानसभा सत्र का आयोजन…

 रायपुर। विधानसभा के विशेष सत्र के बाद अब 2 जनवरी से शीतकालीन सत्र का आयोजन किया जाएगा। हालांकि यह अलग सत्र के बजाय विशेष सत्र के अंतर्गत ही होगा। इस दौरान 3 दिसंबर से एक जनवरी की बीच बैठकें नहीं होंगी। जनवरी में 5 बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रश्नकाल के साथ-साथ अन्य शासकीय व अशासकीय कार्य होंगे।


छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू हो रही वंदेभारत ट्रेन, ये तीन जगह रहेंगे स्टॉपेज

छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू हो रही वंदेभारत ट्रेन, ये तीन जगह रहेंगे स्टॉपेज

 रायपुर : Vande Bharat train in CG : राज्य के बिलासपुर जोन के रेल यात्रियों को भारतीय रेलवे एक और तौहफा देने जा रही है। जिसे सुनते ही यात्रीगण ख़ुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, रेलवे ने ऐलान किया है कि अब बिलासपुर से नागपुर के बीच वंदेभारत ट्रेन (vande bharat train) दौड़ेगी।

Vande Bharat train  in CG : इन तीन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज

प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर से बिलासपुर से नागपुर के बीच सप्ताह में 6 दिन वंदेभारत ट्रेन चलाई जाएगी। वंदेभारत ट्रेन के बिलासपुर से नागपुर के बीच तीन ही स्टॉपेज रहेंगे। वंदेभारत ट्रेन का स्टॉपेज रायपुर, दु्र्ग और गोंदिया में होगा। ये ट्रेन 412 किमी की दूरी मात्र 5:30 घंटे में तय करेगी।

Bhanupratappur By Election 2022: आज थमेगा चुनाव प्रचार, मुख्यमंत्री बघेल करेंगे सभा को संबोधित

Bhanupratappur By Election 2022: आज थमेगा चुनाव प्रचार, मुख्यमंत्री बघेल करेंगे सभा को संबोधित

 रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन सीएम भूपेश बघेल कोरर, और चारामा के लखनपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद कल सीएम के दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। बता दें कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सामान्य) डॉ. वेंकटेश एम. वी. कल भानुप्रतापपुर के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान हेतु सभी न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया गया।

CG NEWS : प्रदेश के आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में प्रतिनियुक्ति पर पोस्टिंग, आदेश जारी

CG NEWS : प्रदेश के आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में प्रतिनियुक्ति पर पोस्टिंग, आदेश जारी

 रायपुर : स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों व कर्मचारियों के प्रतिनियुक्ति आदेश जारी किये हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल के लिए अलग-अलग स्कूलों से ये प्रतिनियुक्ति आदेश जारी किया गया है। देखिये पूरी लिस्ट…

छत्तीसगढ़ः विष्णुदेव साय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ः विष्णुदेव साय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

 रायपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विष्णुदेव साय को बड़ी जिम्मेदारी दी है। वे भाजपा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त किए गए है।

बता दें कि विष्णु देव साय का जन्म छत्तीसगढ़ राज्य में जशपुर जिले के बगिया गांव के किसान परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जशपुर, छत्तीसगढ़ में प्राप्त की। उन्होंने 1991 में कौशल्या देवी से शादी की और उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं।विष्णु देव साय भारत की 16 वीं लोकसभा के सदस्य और भारत सरकार के इस्पात और खान राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

BIG BREAKING : विधानसभा में आरक्षण विधेयक सर्वसम्मति से पारित

BIG BREAKING : विधानसभा में आरक्षण विधेयक सर्वसम्मति से पारित

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षण विधेयक सर्व सम्मति से पारित हो गया है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 13 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। मुख्यमंत्री ने लोकसेवा आरक्षण और शैक्षणिक संस्था प्रवेश में आरक्षण विधेयक सदन में लाया। सदन में चर्चा के पश्चात सर्वसम्मति से विधेयक पारित हुआ। आसंदी से अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को दी बधाई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- पिछली सरकार ने इसे सर्कुलर के रूप में जारी किया था हमने एक्ट बनाया है। जनगणना होती है तो जनगणना के अनुसार ही आरक्षण का उचित लाभ दिलाया जाएगा। जिला स्तर पर दिया‌ जाएगा लाभ, जिन जिलों में ओबीसी की संख्या ज्यादा होगी वहां उन्हे 27% आरक्षण का लाभ मिलेगा। विधानसभा के सदस्यों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपील की, सभी केंद्र सरकार के पास जाकर नौवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए बात करेंगे ताकि प्रदेश के लोगों को इसका लाभ मिल सके।

बड़ी खबर : ईडी द्वारा सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी एक राजनीतिक कार्रवाई, हम इसके ख़िलाफ़ पूरी ताक़त से लड़ेंगे- सीएम भूपेश बघेल

बड़ी खबर : ईडी द्वारा सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी एक राजनीतिक कार्रवाई, हम इसके ख़िलाफ़ पूरी ताक़त से लड़ेंगे- सीएम भूपेश बघेल

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उप सचिव सौम्या चौरसिया पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा है, “जैसा कि मैं कहता रहा हूं, ईडी द्वारा मेरी उप सचिव सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी एक राजनीतिक कार्रवाई है। हम इसके ख़िलाफ़ पूरी ताक़त से लड़ेंगे”।

बता दें कि शुक्रवार को ईडी ने कार्रवाई करते हुए राज्यप्रशासनिक अधिकारी सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। ईडी ने न्यायधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में सौम्य चौरसिया को पेश किया। ईडी ने सौम्या को लेकर 10 दिन की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने चार दिन की रिमांड को मंजूरी दी है। अब सौम्या चौरसिया की अगली पेशी 6 दिसंबर को की जाएगी।

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस रूट पर भी चलेगी वंदे भारत ट्रेन, रेलवे बोर्ड से मिली स्वीकृति

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस रूट पर भी चलेगी वंदे भारत ट्रेन, रेलवे बोर्ड से मिली स्वीकृति

 बिलासपुर। यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन को एक वंदे भारत ट्रेन मिल  गई है। इसके साथ रूट भी तय हो गया। यह ट्रेन बिलासपुर से नागपुर ( nagpur)के बीच चलेगी

आपको बता दे केंद्रीय बजट में अगले तीन साल में नई पीढ़ी की 400 वंदे भारत ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई थी। आधुनिक सुविधाओं( facilities) से लैस इस ट्रेन ( train) की सौगात जोन को मिलने के अब तक केवल संकेत मिल रहे थे।

निरीक्षण को पहुंचे अधिकारियों( officers) की टीम के बीच इसे लेकर चर्चा

अब रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति दे दी है। हालांकि अभी अधिकारी इस संबंध में कुछ भी जानकारी देने से बच रहे हैं। निरीक्षण को पहुंचे अधिकारियों की टीम( team) के बीच इसे लेकर चर्चा भी होती रही।

छग विधानसभा में आरक्षण विधेयक पारित, क्या होगा आरक्षण का कोटा, राज्यपाल का हस्ताक्षर लेने जाएंगे 3 वरिष्ठ मंत्री

छग विधानसभा में आरक्षण विधेयक पारित, क्या होगा आरक्षण का कोटा, राज्यपाल का हस्ताक्षर लेने जाएंगे 3 वरिष्ठ मंत्री

 रायपुर। छग में सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थाओं में आरक्षण बढ़ाने को लेकर संशोधन विधेयक को सदन में मंजूरी मिल गयी है। अब छत्तीसगढ़( chhattisgarh) में कुल आरक्षण 76% हुआ। अब अनुसूचित जनजाति को 32% आरक्षण मिलेगा।

बता दे चर्चा के दौरान आरक्षण विधेयकों पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा, क्वांटिफायबल डाटा आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश ही नहीं की गई। सदन को उसकी कोई जानकारी नहीं है। सरकार ( government)कह रही है जनसंख्या के अनुपात को आरक्षण का आधार बनाया है तो बिना डाटा के कैसे आधार बना दिया।

अनुसूचित जनजाति , पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण

अनुसूचित जनजाति को 32% आरक्षण मिलेगा। अन्य पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण मिलेगा। अनुसूचित जाति को 13% आरक्षण मिलेगा, वहीं सामान्य EWS वर्ग को 4% आरक्षण मिलेगा। विधेयक को राज्यपाल के पास आज ही भेजा जायेगा। जानकारी के मुताबिक आज ही 3 वरिष्ठ मंत्री राज्यपाल का हस्ताक्षर कराने जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों विधेयक को तुरंत राज्यपाल के पास भेजा जा रहा है।

BREAKING : छत्तीसगढ़ में खदान धंसने से 7 लोगों की मौत, मलबे में दबे मजदूरों का रेस्क्यू जारी

BREAKING : छत्तीसगढ़ में खदान धंसने से 7 लोगों की मौत, मलबे में दबे मजदूरों का रेस्क्यू जारी

 बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जगदलपुर जिले के मालगांव में एक मुरूम का खदान धंस गया है। अभी तक 7 मजदूर के शव निकाले गए हैं। कई मजदूर अभी भी अंदर दबे हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। जिसके बाद राहत और बचाव का कार्य जारी है। साथ ही एनडीआरएफ की टीम को भी वहां बुलाया गया है

बताया जा रहा है कि जगदलपुर से 11 किलोमीटर दूर ग्राम मालगांव में मुरूम अचानक धंस गई। इस हादसे की चपेट में आने से अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 6 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। पुलिस और एसडीआरएफ ने उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अब तक 7 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। सात में से पांच लोगों की मौत होने की खबर है।