CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
महिला समूहों के लिए उत्पादों की बिक्री का नया प्लेटफार्म बनेगा सी मार्ट- सीएम भूपेश बघेल

महिला समूहों के लिए उत्पादों की बिक्री का नया प्लेटफार्म बनेगा सी मार्ट- सीएम भूपेश बघेल

 अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को राज्य स्तरीय सी-मार्ट का राजधानी रायपुर से वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। अम्बिकापुर के गांधी चौक के पास डाटा सेंटर में संचालित होने वाले क्षेत्रीय सी-मार्ट का संचालन छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के माध्यम से अवनी आयुर्वेदा द्वारा संचालित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के मेधावी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत जिले के 184 छात्रों को 24 लाख 64 हजार रुपए छात्रवृत्ति तथा शहीद महेंद्र कर्मा सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत 49 लाभार्थियों के खाते में 94 लाख 4 हजार रुपये ऑनलाइन अंतरित  किया।

इस अवसर पर वन मंत्री मो. अकबर, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। राज्य स्तरीय सी-मार्ट का स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देशी उत्पाद तथा स्व सहायता समूहों के द्वारा उत्पादित सामग्रियों को बिक्री के लिए एक नया प्लेटफार्म देने के लिए जिला एवं संभाग में सी-मार्ट खोले जा रहे है। सी-मार्ट शुरु होने से अपने उत्पादों को रखने तथा मार्केटिंग के लिए समूह की महिलाओं को अब कोई परेशानी नहीं होगी। एक दूसरे सी-मार्ट के बारे में जानकारी भी रहेगी तथा जिस उत्पाद की ज्यादा मांग है उसको सी-मार्ट में रखा जाएगा। सी-मार्ट से ऑनलाइन आर्डर भी ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे महिला उद्यमियों को एक बेहतर प्लेटफार्म तथा उनकी मेहनत को सम्मान भी मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि सी-मार्ट योजना से समूह की महिलाओं की आमदनी बढाने का ठोस कदम है। किसी भी उद्यम को बढाने मात्र से फलीभूत नहीं होती बल्कि उसके विपणन व्यवस्था भी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने सी-मार्ट खोलकर विपणन की परेशानी को दूर करने का ठोस कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने के लिए छात्रवृत्ति दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने किया खरीदी के लिए प्रोत्साहित- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समूह की महिलाओं से वर्चुअल माध्यम से रूबरू होते हुए उनसे सीधा संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों को सी-मार्ट से सामान खरीदने प्रोत्साहित किया। बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने हर्बल उत्पाद, महापौर डॉ अजय तिर्की ने बस्तर का काजू, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष अजय बंसल ने आंवला जूस, पार्षद द्वितेन्द्र मिश्रा ने गिफ्ट आइटम खरीदा। इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने सामान खरीदकर राज्य स्तरीय सी-मार्ट की पहली ग्राहक बनी।

एनआईटी रायपुर में उद्यमिता शिखर सम्मेलन 2022 का हुआ आगाज

एनआईटी रायपुर में उद्यमिता शिखर सम्मेलन 2022 का हुआ आगाज

 रायपुर। RAIPUR NEWS : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में 2 से 3 दिसंबर, 2022 तक ई-समिट सम्मेलन’22 का आयोजन हो रहा है। एनआईटी रायपुर का उद्यमिता सेल (ई-सेल) सालाना ई-समिट सम्मेलन आयोजित करता है, जिसका उद्देश्य युवा उद्यमियों को अपने विचार प्रस्तुत करने और उन्हें व्यापार की दुनिया में स्थापित करने के लिए एक मंच प्रदान करना होता है।

 

सर्वप्रथम संस्थान की निदेशिका (प्रभारी) डॉ.  ए.बी. सोनी ने अपने संबोधन में मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उद्यमिता के बारे में बताया। उन्होंने इस आयोजन के लिए प्रायोजकों और भागीदारों को धन्यवाद दिया और ई-सेल टीम की बड़ी सफलता की कामना की।  अनिल बंछोर, एमडी और सीईओ आर.डी.सी. कंक्रीट (इंडिया) प्रा. लिमिटेड और जीईसी रायपुर (बैच 1984) के पूर्व छात्र, शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने स्टार्ट-अप के महत्व के बारे में बात की और दर्शकों से उनके जुनून के लिए काम करने और एक नौकरी प्रदाता बनने पर जोर दिया, जो देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेगा ।उन्होंने बताया कि एक होनहार स्टार्टअप का मंत्र आपका जुनून, विषय के बारे में ज्ञान, अच्छा संचार और एक आश्वस्त करने वाला रवैया है।

 

पहले दिन की शुरुआत उद्घाटन समारोह और स्वागत भाषण के साथ हुई, जिसके बाद स्टार्टअप एक्सपो पर एक सत्र हुआ, उत्कृष्ट मेंधवल सात्विको द्वारा उद्यमशीलता के प्रमुख तत्वों को समझाते हुए एक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया | एंट्रॉपी में  मनीष पांडे ने अपने बचपन के अनुभव को साझा करते हुए प्रेरक भाषण दिया और हाइलाइट किया कि मेहनत हमेशा रंग लाती है। उन्होंने जीवन के अन्य सभी पहलुओं में अच्छे संचार कौशल के महत्व को भी समझाया। जिसके बाद क्रिनोमेट्रिका पर सेशन हुए। विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने अपने अनुभव साझा किए और केस स्टडी प्रस्तुत की। लंच ब्रेक के बाद, एक प्रश्नोत्तरी और केस स्टडी आयोजित की गई जिसके बाद वॉलस्ट्रीट स्पीकर द्वारा आरोहण आयोजित किया गया ।

 

स्पीकर सत्र के बाद, क्रिनोमेट्रिका – क्रिकेट नीलामी के प्रारंभिक दौर का आयोजन किया गया। ‘स्टार्ट-अप एक्सपो’ एक ऐसा कार्यक्रम है जहां लगभग 25 स्टार्टअप्स ने अपने विचारों को प्रस्तुत किया | ‘आरोहण’ पर ‘वॉल स्ट्रीट’ सत्र, एक वर्चुअल स्टॉक ट्रेडिंग प्रतियोगिता, पहले दिन के स्पीकर सत्रों का अंतिम सत्र था। स्पिरिटविश के सह-संस्थापक  अनीश नंदालीके सत्र के वक्ता थे। उन्होंने उद्यमिता के महत्व के बारे में बताया | स्टैंड-अप कॉमेडियन गुरलीन पन्नू, कॉमिकस्तान सीज़न 3 ने अपने मजाकिया चुटकुलों और पंच लाइन्स के साथ सत्र को खूबसूरती से पूरा किया और दर्शकों को खुशी से सराबोर कर दिया।

 

समिट का समापन कल द अननोन.एआई की संस्थापक सुश्री कुनिका सिंह राठौर के सत्र के साथ-साथ ‘इनोवेशन मंथन’, ‘इग्निशन बी-मॉडल’ के फाइनल के साथ होगा। कॉमिकस्तान सीजन-3 के विजेता आशीष सोलंकी अंतिम सत्र यानी ‘ई-गैदरिंग’ के वक्ता होंगे।

CG BREAKING : 25 शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस, जानिए पूरा मामला

CG BREAKING : 25 शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस, जानिए पूरा मामला

 रायपुर। कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी विनोद रॉय ने संकुल प्राचार्याे को निर्देशित किया है कि सभी प्रचार्य अपने संकुलों का लगातार निरीक्षण करा जानकारी जिला कार्यालय में प्रेषित करें। इसी तारतम्य में 02 दिसम्बर 2022 को स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में संतोष कुमार शर्मा शिक्षक मानी, किरण चौरसिया शिक्षक मानी, कु. जुलेता तिर्की सहा. शिक्षक प्रा.शा. कोदवारीपारा, धीरज पटेल सहा.शि. नवापारा बटई, रामूराम मानिक प्रधान पाठक मा.शा. चांचीडांडी, हेमन्त कुमार सहा.शि. प्रा.शा. नरवापारा सौतार, चन्द्रधन सिंह सहा. शि. प्रा.शा. चिटकापारा, डी.पी. राजवाड़े प्रधान पाठक मा.शा. परमेश्वरपुर, प्रमोद कुमार टोप्पो सहा.शि. प्रा.शा. कोड़ाकूपारा नवाडीह, बेचन राम मरपच्ची प्रधान पाठक मा.शा. पम्पानगर, रामहित राम प्रधान पाठक प्रा.शा. अक्षयपुर, राकेश सिह सहा. शि. प्रा.शा. माझापारा, जगत सिंह सहा.शि. प्रा.शा. साल्ही, मोहन सिंह सहा.शि. प्रा.शा. खोरखोरीपारा, पूनम सिंह सहा.शि. प्रा.शा. मनवारपारा, सागीर आलम शिक्षक मा.शा. पस्ता, सुखदेव नेताम प्रधान पाठक मा.शा. खोरखोरीपारा, कृष्ण कुमार यादव शिक्षक मा.शा.. पतरापाली. महेन्द्र पटेल शिक्षक पतरापाली, विकासखण्ड, प्रतापपुर विनोद कुमार सिंह प्रधान पाठक मा.शा. सलका, चंदन साय शिक्षक मा.शा. श्यामपुर, अमरजीत सिंह शिक्षक मा.शा. वृन्दावन, परस राम शिक्षक मा.शा. रामेश्वरनगर विकासखण्ड प्रेमनगर, ज्योति एक्का शिक्षक मा.शा. मोहरसोप, अर्जुन पण्डो सहा.शि. प्रा.शा. जेल्हा, राजमन पण्डो सहा.शि. प्रा.शा. बसनारा विकासखण्ड, प्रेमनगर इसके अतिरिक्त अन्य शिक्षकों को अनुपस्थित पाये जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया।

सदन में मंत्री डहरिया और चंद्राकर के बीच धक्का-मुक्की, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, बृजमोहन बोले-अगर मैदान में कुश्ती लड़ना चाहते है तो हम तैयार हैं…

सदन में मंत्री डहरिया और चंद्राकर के बीच धक्का-मुक्की, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, बृजमोहन बोले-अगर मैदान में कुश्ती लड़ना चाहते है तो हम तैयार हैं…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में विशेष सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामेदार रही। वहीं आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान आज सदन में सबसे बड़ी बात ये रही कि कार्यवाही के दौरान सदन में मंत्री शिवकुमार डहरिया और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के वरिष्ठ विधायकों ने जैसे-तैसे माहौल को शांत करवाया। इसके बाद माहौल को देखते हुए सदन की कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

वहीं इस घटना को लेकर दोनों पक्ष के नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। इस घटना पर विपक्ष की ओर से बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर ने गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि इस घटना के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री रविंद्र चौबे जिम्मेदार हैं और अगर कोई कुश्ती लड़ना चाहते है तो हम तैयार हैं। इस पर शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि ये आरक्षण के विरोध में इतना उतर आए हैं कि धक्का-मुक्की करने लग गए हैं।

कुश्ती लड़ना चाहते है तो हम तैयार हैं – बृजमोहन अग्रवाल

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जब हम सदन में चर्चा करते हैं तो सत्ता पक्ष के विधायक नहीं मंत्री डिस्टर्ब करते हैं। हम चाहते हैं कि हमारे छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति को 32%, पिछड़े वर्ग को 27% और अनुसूचित जाति को 16% आरक्षण मिले। उन्होंने कहा कि ये तो 76% आरक्षण की बात कर रहे हैं हम तो चाहते हैं कि 78 प्रतिशत आरक्षण हो परंतु उस आरक्षण का फायदा यहां के जनता को मिलना चाहिए लेकिन कांग्रेस के लोग नहीं चाहते कि उन्हें आरक्षण मिले इसलिए नियम के विरुद्ध जा रहे हैं। पहले भी हम हाईकोर्ट में हारे हैं, सुप्रीम कोर्ट में केस चल रहा है और सुप्रीम कोर्ट में केस चलते हुए हम विधानसभा का सत्र बुलाकर अवैधानिक काम कर रहे हैं। अगर हम उसको नियम, कायदे-कानून के साथ पास करेंगे तो छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति, जनजाति, आदिवासी समाज को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर कई आरोप भी लगाए।

सदन में हुई घटना को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज तो अति हो गई, एक मंत्री कहता है मैं उधर भी आकर आप लोगों के ऊपर बैठ सकता हूं। मेरे नेता का आदेश होना चाहिए। इस पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “हम लोग भी अपनी माता के पुत्र हैं। हम लोगों में भी वो दम है”। “अगर कोई हमको ऐसा चैलेंज करता है तो उसका जवाब देना हम जानते हैं”। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मंत्री को उकसा कर हमारी तरफ भेजा तो यह और दुर्भाग्यजनक है। बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि अगर ऐसा ही चाहते हैं मैदान में कुश्ती लड़ना तो अभी हम भानूप्रतापपुर उपचुनाव में लड़ रहे हैं, यहां पर भी कुश्ती का मैदान बना ले हम लड़ेंगे।

सदन में हुई घटना के जिम्मेदार सीएम बघेल और मंत्री चौबे- अजय चंद्राकर

मंत्री डहरिया और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के बीच सदन में हुई तकरार पर चंद्राकर ने कहा कि मंत्री डहरिया तो एक टूल्स है उनका खुद का कोई विवेक नहीं है, जैसा-जैसा रविंद्र चौबे जी कहेंगे वैसे-वैसे वह खड़े होंगे। वो क्षमा के योग्य आदमी हैं आगे अजय चंद्राकर ने कहा कि आज तो शिवकुमार डहरिया को मुख्यमंत्री जी ने उचकाया। आज जो सदन के अंदर घटना घटी उसके जिम्मेदार अगर कोई है तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है और मंत्री रविंद्र चौबे जी हैं।

उन्होंने आगे आरक्षण मुद्दे पर कहा कि विधेयक पर मैं भाषण देकर आ रहा हूं, उसका समर्थन करके आ रहा हूं। विधेयक पर जो संदेह है उसको बोल कर आया हूं इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का भाषण सुनिए मेरे उठाया मुद्दों पर वह जवाब देते हैं कि नहीं देते हैं। अजय चंद्राकर ने कहा कि समर्थन महत्वपूर्ण था हमने दीया…

भाजपा आरक्षण के विरोध में इस स्तर पर आ गई है कि धक्का-मुक्की भी करने लग गई है- मंत्री डहरिया

मंत्री शिवकुमार डहरिया ने आरक्षण मुद्दे को लेकर कहा कि आज अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्ग और ईडब्ल्यूएस के आरक्षण के संबंध में संशोधन विधेयक लाया जा रहा है लगातार भारतीय जनता पार्टी के लोग आरक्षण का विरोध कर रहे थे। और जब अध्यक्ष जी ने कहा कि चर्चा की जाए तो वह चर्चा से भाग रहे थे। इसके साथ ही मंत्री डहरिया ने कहा की ये आरक्षण के विरोध में इतना उतर आए हैं कि मैं उस ओर जा रहा था तो भारतीय जनता पार्टी के नेता लोगों ने मुझसे धक्का-मुक्की की। मंत्री डहरिया ने कहा कि ये आरक्षण के विरोध करने वाले लोग इस स्तर पर उतर आए हैं कि आज वो धक्का-मुक्की भी करने लग गए हैं

सदन में हुई घटना को लेकर मंत्री डहरिया ने कहा कि मैंने इस संबंध में अध्यक्ष जी को निवेदन पत्र दिया है कि जिन लोग विधानसभा के अंदर धक्का-मुक्की और गुंडागर्दी कर रहे हैं, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

घटना को लेकर मंत्री शिव कुमार डहरिया ने कहा कि भाजपा खुद उकसा रही है कि आरक्षण संशोधन विधेयक नहीं आए इसलिए वो गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। उनके विधायक और पूर्व मंत्री लोग कि वह अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति को धक्का-मुक्की कर रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों के विरोधी लोग हैं। भाजपा के लोग आरक्षण का विरोध करते आए हैं और आज भी किए हैं।

इसके साथ ही मंत्री डहरिया ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरक्षण कम करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है अनुसूचित जाति का 16 से 12 प्रतिशत किया। हमारे मुख्यमंत्री ने 12 प्रतिशत को बढ़ाकर 13% किया जितना हमारे सेंसस में अनुसूचित जाति का आरक्षण है, उतना उन्होंने हमको वापस किया लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

आगे उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों को उनके जनसंख्या के आधार पर आरक्षण मिले संविधान में जो प्रावधान है। वह उनको मिले, उसका भारतीय जनता पार्टी के लोग विरोध कर रहे हैं।

BREAKING : मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया को ED ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

BREAKING : मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया को ED ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया है।

प्रदेश में पिछले कुछ महीने में ईडी की टीम डेरा जमाई हुई है। टीम ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्रवाई की। जहां कारोबारियों और आईएएस अधिकारी के घर में छापा मारा। चिप्स के सीईओ रहे समीर विश्नोई और उनकी पत्नी से ईडी ने पूछताछ की। ईडी द्वारा की गई कार्रवाई में IAS अफसरों और व्यवसायियों के घर से करीब चार करोड़ रुपये नकदी, बेहिसाब आभूषण और सोना बरामद किया है और कुछ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के घर से संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद हुए थे।

खेत में संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका

खेत में संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका

 धमतरी। CG NEWS : जिले के भखारा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला का शव (female dead body) संदिग्ध हालत में मिला है। भखारा-रायपुर रोड पर एचपी गैस के पीछे एक खेत में पड़ी लाश को देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस ने बताया कि महिला की शिनाख्त कुमारी बाई साहू (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो भखारा के ग्राम गातापार की रहने वाली थी। उसके गांव से भखारा एचपी गैस एजेंसी करीब 7 किलोमीटर दूर है। महिला बांस से बने सामान को बेचने का काम करती थी। मामला संदिग्ध देख पुलिस ने शव की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया। ASP मेघा टेम्भूकर ने कहा कि महिला के शव के पास से कीटनाशक की बोतल मिली है। इसकी जांच भी की जा रही है।

ASP मेघा टेम्भूकर ने बताया कि नगर पंचायत भखारा से आधा किलोमीटर दूर प्रकाश अग्रवाल का खेत है। वहां गुरुवार को महिला की लाश औंधे मुंह जमीन पर पड़ी मिली थी। खेत में काम करने वाले लोगों ने प्रकाश अग्रवाल को इसकी सूचना दी थी। सबसे पहले लाश को भेड़सर के रहने वाले किसान केदारनाथ साहू ने देखा था। केदारनाथ ने बताया कि लाश की खबर लगते ही मौके पर आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। महिला को कोई पहचान नहीं पा रहा था, जिससे लगा कि वो शायद आसपास के गांव की ही रहने वाली होगी।

इधर पुलिस ने भी आसपास के लोगों से जब बातचीत की, तो उन्होंने महिला को पहचानने से इनकार कर दिया। लाश के पास से कीटनाशक की बोतल के साथ ही बैग, मोबाइल, आधार कार्ड और कुछ ही दूरी पर शराब की बोतल व पुरुष की चप्पल भी मिली। आधार कार्ड से महिला की पहचान गातापार निवासी कुमारी बाई साहू के रूप में हुई।

लाश की नाक और मुंह से खून निकलकर सूख चुका था। इधर पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचना दी, जिस पर उसका भाई आमदी निवासी त्रिलोचन साहू मौके पर पहुंचा। उसने बहन की हत्या का आरोप लगाया है। उसने कहा कि बहनबाजार जाकर झाड़ू, सूपा बेचती थी। उसके साथ अन्य व्यापारी भी होते थे। ये सभी पिकअप से बाजार जाते थे। उसने कहा कि उसकी बहन बहुत हिम्मती थी, इसलिए आत्महत्या करने का सवाल ही नहीं उठता।

भाई ने कहा कि उसके साथ आने-जाने वाले व्यापारियों से कड़ी पूछताछ की जानी चाहिए। फिलहाल पुलिस मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालने के लिए उसे साइबर सेल के पास भेजा है। ताकि पता चल सके कि उसकी बात किससे-किससे हुआ करती थी। भाई ने ये भी शक जताया कि बहन की हत्या कहीं और करके शव को यहां खेत में फेंका गया है। पुरुष की जो चप्पल घटनास्थल से मिली है, उसका पट्टा भी एक तरफ से टूटा हुआ है। भाई ने बताया कि मृतका की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और वे अपने-अपने ससुराल में रहती हैं।

ASP ने कहा कि महिला के गले में गठान से भरा गमछा भी पाया गया है, जिससे उसकी मौत संदिग्ध लग रही है। शव को फिलहाल पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजहों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर जांच आगे बढ़ेगी। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है। महिला कल किस वक्त इलाके में आई थी, इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

रायपुर में 23 दिसंबर को होगा 7 दिवसीय भव्य स्वदेशी मेला-2022 का शुभारंभ

रायपुर में 23 दिसंबर को होगा 7 दिवसीय भव्य स्वदेशी मेला-2022 का शुभारंभ

 

● समाजसेवी अमर बंसल बनाए गए मेला संयोजक।
 
 
रायपुर/ 02/12/2022/ राजधानी रायपुर में प्रतिवर्ष होने वाला भव्य स्वदेशी मेला इस वर्ष 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक साइंस कॉलेज मैदान में होगा। मेला आयोजन के संबंध में न्यू शांति नगर स्थित स्वदेशी भवन में बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक मोहन पवार ने समाजसेवी अमर बंसल को मेला संयोजक की घोषणा की । इसी प्रकार सह संयोजक  रजियन्त ध्रुव, नवीन शर्मा बनाये गए। कार्यक्रम संयोजक अमरजीत सिंह छाबड़ा एवं मेला महिला प्रमुख की जिम्मेदारी शताब्दी पाण्डेय
को दी गई।गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में प्रतिवर्ष 7 दिवसीय भव्य स्वदेशी मेला विगत 19 वर्षों से होता आ रहा है। मेला का शुभारंभ 23 दिसंबर को होगा जो 29 दिसंबर तक चलेगा।  इस संबंध में भारतीय विपणन विकास केंद्र यानी सी बीएमडी के प्रबंधक सुब्रत चाकी ने बताया कि
 अपने छत्तीसगढ़ सहित गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र,पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, बंगाल, तमिलनाडु, बिहार,जम्मू कश्मीर, आंध्रप्रदेश सहित 23 राज्यों के 250 स्टॉल धारकों की सहभागिता होगी। मेले में  हैंडीक्राफ्ट, लघु एवं कुटीर उद्योग के उत्पाद ,एजुकेशन, रियल स्टेट, ऑटो इंडस्ट्रीज, टेक्सटाइल, हैंडलूम, एफएमसीजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सामाजिक, हेल्थ सेक्टर, सर्विस सेक्टर, फर्नीचर, टेलीकॉम आदि के स्टॉल्स देखने को मिलेंगे। मेले में शहरवासियों के लिए आकर्षक फूड स्टॉल एवं बच्चों के लिए झूले भी लगेंगे।
कार्यक्रम संयोजक अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि मेला के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। गीत संगीत के साथ साथ पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी, नृत्य आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी जिसमें प्रति वर्ष की भांति शहर के बेटी-बेटियां हिस्सा लेंगे। आज की बैठक में मुख्य रूप से उमेश अग्रवाल, प्रवीण मैशेरी , गोपाल अग्रवाल, जगदीश पटेल , शीला शर्मा,  सुमन मुथा, दिग्विजय भाकरे , सुलोचना बंका , सुचित्रा चित्तावार, रविकांत जायसवाल, बिहारी होतवानी, अर्चना वोरा, लक्ष्मी जिल्लारे,  इंदिरा जैन, डॉ पी एल चौधरी, बिट्टू शर्मा, ,डी भवानी राव,  सुशीला जोशी,  मीतू व्यास, डॉ तृष्णा साहू , कमलेश शर्मा, मावजी भाई पटेल, देवदत्त साहू, प्रवीण साहू, प्रतीक पाण्डेय, अश्विन प्रभाकर, अजीत द्विवेदी, रितेश मोहरे जी आर जगत, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
 
 
क्या आपको भी चाहिए 99999… जैसे VIP मोबाइल नंबर ? यहां करें अप्लाई, घर बैठे आएगा नंबर…

क्या आपको भी चाहिए 99999… जैसे VIP मोबाइल नंबर ? यहां करें अप्लाई, घर बैठे आएगा नंबर…

 रायपुर. कई बार आपने भी देखा होगा कि आपके मोबाइल पर 99999… से कॉल आती है. ये नंबर वीआईपी नंबर हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि इन नंबरों को कैसे खरीदा जाए. यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे Airtel VIP नंबर खरीद सकते हैं. इस नंबर को आप घर बैठे भी मंगवा सकते हैं.

एयरटेल का वीआईपी नंबर कैसे खरीदे ?
Airtel का कोई भी VIP नंबर खरीदने के लिए आपको Airtel की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. https://www.airtel.in/myplan-infinity/submit-form यहां आपको न्यू कनेक्शन पर क्लिक करना है. इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा. यहां आपको अपना नाम और डिटेल भरनी है. इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर, पता भरना होगा. अंत में आपको अपना फॉर्म जमा करना होगा.

आप Airtel App से भी कर सकते हैं ऑर्डर
सबमिट करने के बाद आपको ओटीपी मिलेगा. इसके बाद आपका ऑर्डर वीआईपी नंबर के लिए बुक हो जाएगा. इसके अलावा अगर आपको अपनी पसंद का नंबर चाहिए तो आप एयरटेल स्टोर पर जा सकते हैं. यहां भी आपको कुछ नंबर ऑफर किए जाते हैं. इनमें कुछ वीआईपी नंबर (VIP number) शामिल हैं, आप इन्हें ले सकते हैं. इसके बाद आपको नीलामी में हिस्सा लेना होगा, जहां बोली लगाकर आप ये नंबर हासिल कर सकते हैं.

बस इन Steps का करें पालन
अगर आप भी अपनी पसंद का नंबर खरीदना चाहते हैं तो स्टोर पर जा सकते हैं. वह आपको कुछ वीआईपी नंबर (Airtel VIP) प्रदान करता है. ऐसा करने के साथ ही हम नीलामी का पूरा तरीका भी अपनाएंगे. आप एयरटेल ऐप के जरिए वीआईपी नंबर (VIP number) भी प्राप्त कर सकते हैं. एयरटेल आपको इन आईपी नंबरों के लिए नोटिफिकेशन भी भेजता है.

आपको सिर्फ नोटिफिकेशन का पालन करना है. साथ ही शुल्क भी देना होता है. इस शुल्क का भुगतान आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं. यदि आप वीआईपी नंबर स्टोर से खरीदते हैं, तो आप इसके लिए स्टोर में भुगतान करेंगे.

अवैध कोयला भंडारों पर कार्रवाई : जिला प्रशासन की टीम ने दो जगहों पर मारा छापा, 40 टन कोयला जब्त

अवैध कोयला भंडारों पर कार्रवाई : जिला प्रशासन की टीम ने दो जगहों पर मारा छापा, 40 टन कोयला जब्त

 कोरबा. अवैध कोयला भंडारों पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही से कोल माफियाओं में हड़कंप मच गया है. यह कारोबार काफी लंबे समय से चल रहा है. इसकी शिकायत जिला प्रशासन को मिली थी, जिस पर संयुक्त टीम बनाकर कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई. दो जगह छापामार कार्रवाई के दौरान लगभग 40 टन कोयला, इलेक्ट्रॉनिक कांटा बाट और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए.

कलेक्टर संजीव झा के निर्देश पर अवैध कोयला भंडारण पर जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने देर रात ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की. राजस्व विभाग, खनिज विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान 2 जगहों पर लगभग 40 टन कोयला जब्त किया गया. करतला में खान ढाबा के पीछे झाड़ियों के आसपास लगभग 10 टन और चांपा में विरेंद्र सिंह के आवासीय परिसर में लगभग 30 टन अवैध कोयला भंडारण पाया गया. करतला में जांच के दौरान मौके से मजदूर से फरार हो गए.

करतला में कोयला से भरा हुआ एक गाड़ी और चार मोटरसाइकिलें जब्त की गई. इसके अलावा जांच में तौल कांटा बांट, कोयला खरीदी बिक्री, मजदूरों का भुगतान और पैसों के लेनदेन से संबंधित रजिस्टर भी जब्त किया गया. दस्तावेजों को जांच के लिए खनिज कार्यालय भेजा गया. साथ ही गाड़ियों और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे को थाना करतला में रखा गया है.

इसी प्रकार तहसील करतला के ग्राम चांपा मं विरेंद्र सिंह के आवासीय परिसर में अवैध रूप से कोयले खनिज का भंडारण पाया गया. मौका जांच में लगभग 30 टन कोयले का भंडारण पाया गया. साथ ही इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा भी पाया गया. जमीन मालिक के पास उनके परिसर में भंडारित कोयले के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं पाया गया. मौके पर पाए गए कोयले और तौल कांटे को संयुक्त टीम ने जब्त की.

खनित से संबंधित कोई वैध प्रमाण नहीं मिले
एसडीएम कोरबा सीमा पात्रे ने बताया कि करतला के खान ढाबा के पीछे जमीन में और ग्राम चांपा में अवैध कोयला भंडारण होने और कोयले की अवैध खरीदी बिक्री की सूचना पर छापामार कार्रवाई की गई. दोनों जगहों के निरीक्षण के दौरान अवैध कोयला भंडारण पाया गया. साथ ही कोयला खरीदी बिक्री के भी दस्तावेज पाए गए. दोनों जगहों पर कोयला के वैध खरीदी बिक्री और भंडारण के कोई साक्ष्य नहीं पाए गए. जमीन मालिकों द्वारा खनिज से संबंधित कोई वैध प्रमाण भी प्रस्तुत नहीं किया गया.

आसपास के लोगों से की जा रही पूछताछ
एसडीएम ने बताया कि दोनों जगहों पर की गई छापामार कार्रवाई के दौरान पाए गए कोयले को जब्त कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है. साथ ही आसपास के लोगों से भी गतिविधियों के बारे में पूछताछ की जा रही है. इस कार्यवाही में राजस्व विभाग से तहसीलदार मुकेश देवांगन, नायब तहसीलदार लखेश्वर सिदार, खनिज विभाग से खनिज निरीक्षक जीत चंद्राकर एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम शामिल थी.

नक्सलियों का PLGA सप्ताह शुरू, बस्तर में पुलिस फोर्स अलर्ट, 7 दिनों में तीन मुठभेड़

नक्सलियों का PLGA सप्ताह शुरू, बस्तर में पुलिस फोर्स अलर्ट, 7 दिनों में तीन मुठभेड़

 जगदलपुर। बस्तर में आज से नक्सलियों का PLGA (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) सप्ताह शुरू हो गया है, जो 8 दिसंबर तक चलेगा। जिसके बाद बस्तर में पुलिस फोर्स भी अलर्ट है और जवान अंदरूनी इलाकों में घुसे हुए हैं। पिछले 7 दिनों में सुकमा और बीजापुर जिले में हुई कुल 3 मुठभेड़ों में 4 नक्सलियों को ढेर किया गया है। जबकि, 1 जवान शहीद हो गया है। वहीं 3 पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं।

दरअसल, PLGA सप्ताह नक्सलियों का यह हर साल का अंतिम अयोजन होता है। जिसमें नक्सली सालभर की अपनी कामयाबी, विफलताओं, संगठन को मजबूती देने समेत अन्य बातों का बखान करते हैं। इसके अलावा किसी न किसी तरह की वारदात को भी अंजाम देते हैं। नक्सलियों के इस सप्ताह को लेकर पिछले 10 दिनों से बस्तर में फोर्स अलर्ट है।

नक्सली PLGA सप्ताह के दौरान अपने सालभर के आंकड़ों को भी सार्वजनिक करते हैं। नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी के नेता अभय ने कुछ दिन पहले प्रेस नोट जारी किया था। जिसमें बताया था कि, पिछले दिसंबर 2021 से नवंबर 2022 तक इस 1 साल में देश भर में उनके 132 लाल लड़ाके मारे गए हैं। करीब 31 जवानों को शहीद और 154 जवानों को घायल किया है। वहीं 69 पुलिस के मुखबिरी की हत्या की है।

विधानसभा में जमकर हंगामा, आमाने सामने आये पक्ष-विपक्ष के विधायक, हुई धक्का मुक्की, सदन स्थगित

विधानसभा में जमकर हंगामा, आमाने सामने आये पक्ष-विपक्ष के विधायक, हुई धक्का मुक्की, सदन स्थगित

 रायपुर। आरक्षण को लेकर बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ। मंत्री शिव डहरिया की कुछ आपत्तिजनक बातों से विपक्ष इतना नाराज हुआ कि पक्ष विपक्ष के विधायक आमने सामने हो गए और इनमे सदन के अंदर ही धक्का मुक्की की नौबत आ गई जिस पर अन्य विधायकों ने बीच बचाव किया । हंगामे की स्थिति को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

 
सीएम बघेल ने विधानसभा में 4000 करोड़ से ज्यादा रूपये का अनुपूरक बजट पेश किया

सीएम बघेल ने विधानसभा में 4000 करोड़ से ज्यादा रूपये का अनुपूरक बजट पेश किया

 रायपुर। CG BIG BREAKING : विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में चार हजार तीन सौ सैंतीस करोड़, पचहत्तर लाख तिरानवे हजार आठ सौ बत्तीस रूपये की अनुपूरक बजट का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। द्वितीय अनुपूरक को मिलाकर बजट का आकार अब एक लाख 11 हजार करोड़ से ज्यादा हो जाएगा।

VIDHANSABHA BREAKING : हंगामे के साथ शुरू हुई सदन की कार्यवाही, अजय चंद्राकर ने अनुपूरक बजट लाये जाने पर उठाये सवाल

VIDHANSABHA BREAKING : हंगामे के साथ शुरू हुई सदन की कार्यवाही, अजय चंद्राकर ने अनुपूरक बजट लाये जाने पर उठाये सवाल

 रायपुर। VIDHANSABHA BREAKING : आरक्षण के मसले पर विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत हंगामे से हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने व्यवस्था का प्रश्न उठाया। चंद्राकर ने कहा, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के ख़िलाफ़ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। सदन की कार्यवाही को पूर्व प्रचारित किया गया। ट्वीट कर कहा- हम आदिवासियों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने भी लिखा कि हमने सत्र आहूत करने का आग्रह किया है।

चंद्राकर ने कहा, पीसीसी चीफ़ और मुख्यमंत्री को यह कैसे पता चल गया कि सत्र 1 और 2 दिसंबर को आहूत किया जाएगा। हम विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। इस पर चर्चा कराई जाए। कौन सा विधेयक है, जिसे अब तक वितरित नहीं किया गया है। सदन का राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है। चंद्राकर ने कहा कि विधानसभा में जितने सत्र हुए हैं, वह विषय केंद्रीय हुआ है। यदि आरक्षण के लिए विशेष सत्र बुलाया जा रहा है तो फिर अनुपूरक बजट कैसे लाया जा रहा है?

संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र के विषय तय किए गए। हमने आरक्षण के विषय पर ही विशेष सत्र आहुत कराया है। पूरे प्रदेश के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है। क्या आप इसका विरोध कर रहे हैं?

स्पीकर डॉक्टर चरणदास महंत ने कहा कि सदन में जो भी बिज़नेस आया है, यह कार्यमंत्रणा समिति की तरफ़ से ही आया है। बीजेपी विधायक ननकी राम कंवर ने कहा कि आरक्षण के मामले में सरकार ने कोर्ट में ठीक ढंग से जवाब नहीं दिया।

इस पर मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने जो ग़लत किया है, आज उसे ही ठीक किया जा रहा है।

बीजेपी विधायक शिव रतन शर्मा ने कहा कि विधानसभा का अपमान है कि सत्र की अधिसूचना जारी होने के पहले पीसीसी चीफ़ मोहन मरकाम को सत्र की जानकारी कैसे मिली? यह विधानसभा की गरिमा का अपमान है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि कार्य संचालन की पुस्तक में ये कहां लिखा है कि विशेष सत्र बुलाया जा सकता है।

ये गंभीर विषय है कि जब किसी को यह नहीं पता कि सत्र कबसे शुरू होगा। क्या सरकार ने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी कि हम विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। 19 सितम्बर को आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट का फ़ैसला आया था। दो महीने बाद तक सरकार का ध्यान इस ओर नहीं आया। सरकार अधिसूचना जारी कर सकती थी। भानुप्रतापपुर उप चुनाव 5 दिसम्बर को है। हमारा अनुरोध है कि सत्र 9 दिसंबर को बुलाया जाए। 8 दिसंबर को उप चुनाव के नतीजे आ जाएंगे।

Breaking : विधानसभा के विशेष सत्र में आज होगी आरक्षण विधेयक पर चर्चा, संशोधन प्रस्ताव लाने की तैयारी में BJP…

Breaking : विधानसभा के विशेष सत्र में आज होगी आरक्षण विधेयक पर चर्चा, संशोधन प्रस्ताव लाने की तैयारी में BJP…

 रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है, जिसमें ना सिर्फ राज्य सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी, बल्कि दो संशोधन विधेयक पर भी मुहर लगायेगी। चर्चा है कि विशेष सत्र को तीन से चार दिन के बढ़ा दिया जाये। हालांकि इस पर अभी सिर्फ अटकलें लग रही है।

आज दूसरे अनुपूरक बजट को सदन में पेश किया जायेगा। वहीं सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थाओं में आरक्षण बढ़ाने को लेकर संशोधन विधेयक पेश किये जायेंगे। हफ्ते भर पहले कैबिनेट में इन संशोधन विधेयक को मंजूरी मिली थी। चर्चा है कि अनुपूरक बजट और विधेयक पर चर्चा के लिए सत्र की अवधि कम पड़ सकती है, ऐसे में विशेष सत्र को चार दि केलिए बढ़ाया जा सकता है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के मुताबिक सरकार विधेयक लाकर राजनीतिक फायदा लेना चाह रही है। विपक्ष अनुसूचित जाति के आरक्षण को 13 फीसदी से बढ़ाकर 16 फीसदी, ईडब्ल्यूएस के आरक्षण को 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने के लिए संशोधन प्रस्ताव दे सकती है। वहीं संशोधन प्रस्ताव को बसपा और जोगी कांग्रेस का भी साथ मिल सकता है।

अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से परिवहन करते 1900 नग गोवा व्हिस्की सहित दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से परिवहन करते 1900 नग गोवा व्हिस्की सहित दो आरोपी गिरफ्तार

 कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। वहीं आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को अवैध शराब परिवहन करने वालों पर बड़ी कार्यवाही की है। आबकारी विभाग की टीम ने दो आरोपियों से गोवा व्हिस्की लेबलयुक्त 1900 नग, कुल मात्रा 342 बल्क लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। आरोपियों के विरूद्ध गैर जमानती प्रकरण धारा-34(1) क, 34(2),36, 59(क) के तहत कार्यवाही किया गया। कलेक्टर ने आबकारी विभाग को निरन्तर कार्यवाही करने के कड़े निर्देश भी दिए है।

जिला आबाकारी अधिकारी जी पी एस दर्दी ने बताया कि 30 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रेंगाखार कला से सहसपुर लोहारा के रास्ते से अवैध रूप से मध्यप्रदेश के विदेशी शराब गोवा व्हिस्की का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की टीम ने तत्काल ग्राम बानो में नाका लगाकर वाहनों की सतत चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की चार पहिया वाहन महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक सी.जी. 07 ए.एन 4500 को रुकवाकर जांच किया गया। जांच के दौरान स्कॉर्पियो वाहन से कुल 38 कार्टूनों में प्रत्येक में भरा 50-50 नग पाव प्रत्येक में भरा 180-180 एमएल गोवा व्हिस्की लेबलयुक्त कुल नग 1900, कुल मात्रा 342 बल्क लीटर विदेशी शराब गोवा व्हिस्की बरामद किया गया। कार्यवाही के दौरान वृत्त सहसपुर लोहारा प्रभारी मनीष कुमार साहू, वृत्त कवर्धा प्रभारी नागेश राज श्रीवास्तव, वृत्त बोडला प्रभारी तुलेश कुमार देशलहरे, वृत्त पंडरिया प्रभारी योगेश सोनी, आबकारी आरक्षक तारण प्रसाद शर्मा, इम्तियाज खान, अमर पिल्ले, नगर सैनिक राजेश धुर्वे, गजेंद्र धुर्वे तथा वाहन चालक राजेश कौशिक व अनिल लहरे उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए. पी.त्रिपाठी के द्वारा दिए गए निर्देशों के तारतम्य मे कलेक्टर जनमेजय महोबे एवं उपायुक्त आबकारी अनिमेष नेताम के निर्देशानुसार कबीरधाम जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब परिवहन करने वालों, चखना दुकानों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिला आबाकारी अधिकारी ने बताया कि आगे भी आबकारी विभाग की छापामार कार्यवाही जारी रहेगा।

कार्यवाही की जानकारी
जप्त सामग्री, 38 कार्टूनों में प्रत्येक में भरा 50-50 नग पाव कुल 1900 नग पाव प्रत्येक में 180- 180 एमएल भरा कुल मात्रा 342 लीटर विदेशी मदिरा गोवा व्हिस्की मध्यप्रदेश में विक्रय हेतु। एक चार पहिया वाहन मॉडल महिंद्रा स्कॉर्पियो, वाहन क्रमांक सी.जी. 07 ए.एन 4500। आरोपी का नाम एवं पता-विवेक सिंह, पिता, महाराणा सिंह, उम्र 41वर्ष, निवासी भिलाई, जिला-दुर्ग और अरुण कुमार सिंह पिता रामसिंह, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम बनहारा, जिला औरंगाबाद बिहार।

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से शिवांशी को मिला जीवनदान, सफल ऑपरेशन से हुआ लिवर ट्रांसप्लांट

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से शिवांशी को मिला जीवनदान, सफल ऑपरेशन से हुआ लिवर ट्रांसप्लांट

 बीजापुर। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से प्रदेश के लाखों लोगों को नया जीवन मिल रहा है। इसी तरह बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लाक के सुदूर पंचायत मिरतुर के दम्पति की बच्ची मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से जीवनदान मिला।

मिरतुर निवासी खेमेश्वर कड़ती जो कि गरीब परिवार से है उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है खेमेश्वर की 9 माह की बेटी शिवांशी का तबियत अचानक खराब हो जाने पर दंतेवाड़ा में ईलाज कराया गया। वहां के डाक्टरों ने जगदलपुर अस्पताल में ईलाज कराने की सलाह दी। जगदलपुर में भी ईलाज नहीं हो सका डाक्टरों ने रायपुर के किसी बड़े अस्पताल में ईलाज कराने की समझाईश दी फिर जैसे-तैसे रायपुर के एकता इंस्टियूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ केयर में ईलाज के लिए गए। वहां भी मायूसी मिली डाक्टरों द्वारा दिल्ली ले जाने की सलाह देने पर खेमेश्वर और उसकी पत्नी मायूस हो गए परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नही थी कि दिल्ली में जाकर बच्ची का ईलाज करा सकें। फिर कुछ दिनों बाद ईलाज हेतु हैदराबाद के एलआईजी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने लिवर ट्रांसप्लांट कराने की बात कही जिसमें 20 लाख रूपए तक खर्च होना बताया।

विधायक के पहल पर कलेक्टर एवं जिला चिकित्सालय द्वारा कराया गया समुचित ईलाज-बच्ची की स्थिति से अवगत होकर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने जिला चिकित्सालय में चेकअप कराने को कहा विधायक एवं कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देश पर सिविल सर्जन एवं सीएमएचओ डॉ. सुनील भारती द्वारा उक्त मरीज के प्रकरण को राज्य कार्यालय भेजा गया, जहां डाक्टरों ने बताया कि सफलतापूर्वक ईलाज छत्तीसगढ़ में संभव है। बच्ची को डीकेएस अस्पताल रायपुर के द्वारा रामकृष्ण केयर अस्पताल रिफर किया गया। ईलाज में 20 लाख रूपए की लागत आने के कारण राज्य कार्यालय द्वारा आयुष्मान भारत योजनार्न्तगत छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना से ईलाज कराने का निर्णय लिया गया और 18 लाख रूपए स्वीकृत कर 02 नवंबर 2022 को सफल ऑपरेशन हुआ। बच्ची पूर्णरूप से स्वस्थ है, मुख्यमंत्री के संवेदनशील पहल एवं उनकी महत्वाकांक्षी योजनाओं से गरीब परिवार को जटिल रोग से निदान होने और बच्चे को जीवन दान मिलने पर बच्ची के माता-पिता और परिवार जनों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया इसी तरह क्षेत्रीय विधायक श्री विक्रम मंडावी को धन्यवाद देते हुए कहा कि सही समय पर विधायक जी ने आत्मीयतापूर्वक बच्ची के समुचित ईलाज के लिए प्रयास कर उसे जीवनदान दिया। माता-पिता एवं परिवार जनों ने कलेक्टर कटारा सहित जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

 
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ DGP जुनेजा को NHRC का नोटिस, पुलिस द्वारा पिता की पिटाई से अपमानित बेटे की आत्महत्या का है मामला

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ DGP जुनेजा को NHRC का नोटिस, पुलिस द्वारा पिता की पिटाई से अपमानित बेटे की आत्महत्या का है मामला

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस द्वारा गैरकानूनी हिरासत के दौरान पिता की पिटाई की गई, जिसे देखकर 23 वर्षी दुखी बेटे ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। इस मामले पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है और छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक को नोटिस भेजा है और मामले में 4 हफ्ते में जवाब मांगा है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा कि, यदि यह घटना सत्य है, तो ये पीड़ितों के जीवन और सम्मान के अधिकार का उल्लंघन है।

आयोग ने मामले में कहा-
बाइक से किसी को टक्कर मारने का एक मामूली मुद्दा, लेकिन पुलिस द्वारा सत्ता के दुरुपयोग के कारण न केवल अवैध रूप से पीड़ित के पिता को हिरासत में लिया, बल्कि उन्हें गंभीर रूप से पीटा भी। वहीं बेटे ने अपने पिता को पुलिस से पिटते हुए देखा तो अपमान सहन नहीं हुआ और शमिंर्दगी के मारे उसने आत्महत्या कर ली। आयोग ने कहा कि पुलिस कर्मियों के स्पष्ट असंवेदनशील और अमानवीय रवैये के कारण एक अनमोल मानव जीवन खो गया है।

इस पूरे मामले में आयोग ने छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर मामले में जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई सहित विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और पूछा है कि पीड़ित परिवार को कोई राहत दी गई है या नहीं। वहीं आयोग ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अपने विशेष प्रतिवेदक उमेश कुमार शर्मा को बिलासपुर जिले में संबंधित पुलिस स्टेशन का दौरा करने के लिए कहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके की पुलिस ने कानूनों का उलंघन किया है या नहीं। इन्हें 2 महीने में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

ऐतिहासिक दिन : SC, ST, OBC और EWS के लिए नया आरक्षण विधेयक लाएगी छत्तीसगढ़ सरकार

ऐतिहासिक दिन : SC, ST, OBC और EWS के लिए नया आरक्षण विधेयक लाएगी छत्तीसगढ़ सरकार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की विशेष सत्र के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए आरक्षण का नया अनुपात तय करने वाला विधेयक पेश करने वाले हैं। इसी के साथ विधानसभा एक संकल्प भी पारित करने जा रहा है। इसमें केंद्र सरकार से आग्रह किया जाएगा कि वे आरक्षण कानून को संविधान की नवीं अनुसूची में शामिल कर लें।

तय योजना के मुताबिक शुक्रवार को कार्यवाही के दूसरे हिस्से में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए आरक्षण) संशोधन विधेयक 2022 को पेश करेंगे। इसके साथ ही शैक्षणिक संस्था (प्रवेश में आरक्षण) संशोधन विधेयक को भी पेश किया जाना है। सत्ता पक्ष और विपक्ष की चर्चा के बाद इन विधेयकों को पारित कराने की तैयारी है। राज्य कैबिनेट ने इन विधेयकों को प्रारूप को 24 नवम्बर को हुई बैठक में मंजूरी दी थी। इन दोनों विधेयकों में आदिवासी वर्ग-ST को 32%, अनुसूचित जाति-SC को 13% और अन्य पिछड़ा वर्ग-OBC को 27% आरक्षण का अनुपात तय हुआ है। सामान्य वर्ग के गरीबों को 4% आरक्षण देने का भी प्रस्ताव है। इसको मिलाकर छत्तीसगढ़ में 76% आरक्षण हो जाएगा।

19 सितम्बर तक प्रदेश में 68% आरक्षण था। इनमें से अनुसूचित जाति को 12%, अनुसूचित जनजाति को 32% और अन्य पिछड़ा वर्ग को 14% आरक्षण के साथ सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10% आरक्षण की व्यवस्था थी। 19 सितम्बर को आए बिलासपुर उच्च न्यायालय के फैसले से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण खत्म हो गया। उसके बाद सरकार ने नया विधेयक लाकर आरक्षण बहाल करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को भानुप्रतापपुर की चुनावी सभा में कहा, भाजपा ने कभी OBC को आरक्षण का फायदा नहीं दिया। भाजपा की गलती की वजह से आरक्षण कानून निरस्त हुआ। उनकी सरकार अब नया कानून बनाकर SC-ST वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में, OBC को मंडल आयोग की सिफारिश के मुताबिक और EWS को संसद के मुताबिक आरक्षण देने जा रही है।

विधेयक पारित हुआ तो संकल्प आएगा

दोनों विधेयकों के पारित होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा में एक शासकीय संकल्प भी पेश करने वाले हैं। इसमें केंद्र सरकार से आग्रह किया जाना है कि वह छत्तीसगढ़ के दोनों आरक्षण कानूनों को संविधान की नवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए। संविधान की नवीं अनुसूची में शामिल विषयों की न्यायिक समीक्षा नहीं की जा सकती। यानी सामान्य तौर पर इसे न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती।

4,337 करोड़ का अनुपूरक बजट भी आएगा

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट पेश करने वाले हैं। यह बजट चार हजार 337 करोड़ 75 लाख 93 हजार 832 करोड़ का हाेगा। इस अनुपूरक बजट को शुक्रवार को ही पारित किया जाना है।

मुख्यमंत्री बघेल आज विधानसभा सत्र में लेंगे भाग, सी- मार्ट का करेंगे शुभारंभ, इस योजना के तहत राशि का वितरण

मुख्यमंत्री बघेल आज विधानसभा सत्र में लेंगे भाग, सी- मार्ट का करेंगे शुभारंभ, इस योजना के तहत राशि का वितरण

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) आज विधानसभा सत्र में भाग लेंगे और वहां छत्तीसगढ़ विधानसभा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना एवं छात्रवृत्ति योजनांतर्गत हितग्राहियों तथा छात्र-छात्राओं को राशि का वितरण करेंगे। साथ ही वे बिलासपुर तथा अम्बिकापुर में सी-मार्ट का शुभारंभ भी करेंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 2 दिसंबर को पूर्वान्ह 10.30 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से प्रस्थान कर 10.50 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे और विधानसभा सत्र में भाग लेंगे। वे इस दौरान विधानसभा में दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना एवं छात्रवृत्ति योजनांतर्गत हितग्राहियों तथा छात्र-छात्राओं को राशि का वितरण करेंगे। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही बिलासपुर ( bilaspur) अम्बिकापुर में सी-मार्ट का शुभारंभ भी करेंगे।

विश्व एड्स दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान

विश्व एड्स दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान

 रायपुर। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राज्य एड्स नियंत्रण समिति स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एचआईवी एड्स के उपचार पर जागरूकता अभियान एवं रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता एवं जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सुनीता चंसोरिया रेड रिबन क्लब नोडल ऑफिसर एवं एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  भीम सिंह सर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉक्टर के सोनवानी सर संचालक छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति साथ ही इसके पिंजार सर द्वारा सम्मानित किया गया

दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई नाबालिग लड़की से रेप, बहला-फुसलाकर अपने घर ले था गया युवक, अब गिरफ्तार

दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई नाबालिग लड़की से रेप, बहला-फुसलाकर अपने घर ले था गया युवक, अब गिरफ्तार

 बालोद। जिले में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जन्मदिन की पार्टी के बाद आरोपी बहला-फुसलाकर पीड़िता को अपने घर ले गया था और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपनी सहेली के घर उसके बर्थ डे की पार्टी में गई थी, लेकिन वहां से घर वापस नहीं लौटी। तब जाकर उसके परिजनों ने बालोद थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने IPC की धारा 363 के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। इस बीच पीड़िता घर वापस लौट आई और अपने परिजनों को रेप की बात बताई। माता-पिता बेटी के साथ थाने पहुंचे, जहां नाबालिग पीड़िता ने अपना बयान दर्ज कराया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी पेमन लाल निषाद (18 वर्ष) ने उसे प्यार और शादी का झांसा दिया था। बर्थ डे वाली रात वो उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया। आरोपी बाघमारा का रहने वाला है। बाद में वो उसे बाघमारा से बालोद थाना क्षेत्र में छोड़ गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376, 3, 4 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। इसके अलावा उस पर अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा भी लगाई गई है।

अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया गया है। वहीं उपनिरीक्षक खगेंद्र पठारे ने कहा कि युवती सुरक्षित है और अपने माता-पिता के घर पर है। मामले में जांच की जा रही है।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सीएम भूपेश बघेल ने संभाला मोर्चा, प्रत्याशी सावित्री मंडावी के साथ चारामा में किया रोड शो

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सीएम भूपेश बघेल ने संभाला मोर्चा, प्रत्याशी सावित्री मंडावी के साथ चारामा में किया रोड शो

 कांकेर। भानुप्रतापपुर के चुनावी रण में कांग्रेस-भाजपा दोनों ने ही अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सीएम भूपेश बघेल ने चुनावी मोर्चा संभाल लिया है। चुनाव प्रचार के दूसरे दिन भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चारामा कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के पक्ष में चारामा बाजार स्थल में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। साथ ही इस चुनावी रोड शो में बस्तर के पारंपरिक वेशभूषा में बस्तरिया नृतक दल भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री रोड शो के माध्यम से लोगों से मिले और उन्हें संबोधित भी किया।

बता दें चुनावी प्रचार के पहले दिन मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनहितकारी सरकार है। आदिवासियों की हितैषी सरकार है। कांग्रेस सरकार ने जो वादा किया वह पूरा किया है। हमेशा देने का काम किया। चाहे वह किसानों का बोनस और धान की बढ़ी हुई राशि हो, महुआ तेंदूपत्ता सहित अन्य वनोपज जो की खरीदी हो। हर मामले में वादा निभाया। गोमूत्र खरीदा और इससे किसानों को लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने दुर्गूकोंदल ब्लाक के कोडेकुर्सी में सभा को भी संबोधित किया था। इसके बाद भानुप्रतापपुर में आम सभा को संबोधित किया।

सके बाद वे दोपहर को चारामा विकासखंड के ग्राम पुरी की आमसभा में पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव के पहले जो वादे किए थे वह सभी पूरे हो गए हैं। किसान कर्जमुक्त हो चुका है। किसानों की खुशहाली हमारी पहली प्राथमिकता है। पूर्व विधायक स्व. मनोज सिंह मंडावी ने करोड़ों की रुपये के नए कार्यों की सूची मुझे दी, उन्हें भी स्वीकृत कराया। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री अनिला भेडिया, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज ने भी सभा को संबोधित किया।

क्या आप भी करते है धूम्रपान? हो जाए सावधान, अब इस ऐप के होगी निगरानी

क्या आप भी करते है धूम्रपान? हो जाए सावधान, अब इस ऐप के होगी निगरानी

 रायपुर। तंबाकू-धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक है। इसके उपयोग से कई बीमारियों ( disease)के होने की संभावना रहती है। इसलिए इससे बचाव एवं जागरूकता के लिए राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत राज्यभर में लगातार प्रयास किए जा रहे है।इसी कड़ी में अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से तंबाकू उत्पाद निषेध अधिनियम की निगरानी “टोबैको मॉनिटरिंग ऐप” के जरिए होगी।

इससे अधिनियम की धाराओं का उल्लंघन होने पर त्वरित चालानी कार्यवाही भी हो सकेगी। वहीं मौके पर ही ई-चालान भी काटेगा। हालांकि विभाग की ओर से इस ऐप का स्वास्थ्य मंत्री द्वारा शुरूआत कराकर पूरे राज्य में इसे लागू करने की योजना है। फिलहाल ऐप( app) के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही तंबाकू उत्पादों की निगरानी मॉनिटरिंग ऐप के जरिए होने लगेगी।

आज गुरूकुल महिला महाविद्यालय कालीबाडी रोड रायपुर में  कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घघाटन  समारोह आयोजित किया गया

आज गुरूकुल महिला महाविद्यालय कालीबाडी रोड रायपुर में कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घघाटन समारोह आयोजित किया गया

 रायपुर। आज गुरूकुल महिला महाविद्यालय कालीबाडी रोड रायपुर में  कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घघाटन  समारोह आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथी ठाकुर राम सिंह आयुक्त  छत्तीसगढ राज्य निर्वाचन आयोग थे  एवं विशेष अतिथि  वाय ,सी' राव ' गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड से उपस्थित थे । यह प्रशिक्षण जनशिक्षण संस्थान रायपुर द्वारा दिया जायेगा । इस  प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में उद्यमिता के लिए कौशल का विकास है । कार्यक्रम में अध्यक्ष शासी निकाय  अजय तिवारी ,  शोभा खंडेलवाल सचिव संचालिका समिति, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ• संध्या गुप्ता एवं प्राध्यापक और छात्रायें उपस्थित थे । मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बताया कि विद्या से विनम्रता आती है , विनम्रता से योग्यता आती है योग्यता से ही कौशल का विकास होता है| अतः यह कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम महाविद्यालय के छात्राओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जिससे छात्राएं अपने कौशल का विकास कर उद्यमिता की ओर आगे बढ़ सकती है|

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में पहले फेज का मतदान खत्म, जानिए शाम 5 बजे तक 89 सीटों पर कितना हुआ मतदान?

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में पहले फेज का मतदान खत्म, जानिए शाम 5 बजे तक 89 सीटों पर कितना हुआ मतदान?

 Gujarat Assembly Election 2022 News: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है. मतदान का समय शाम 5 बजे (Gujarat Assembly Election 2022) तक था. गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में से गुरुवार को पहले चरण के तहत 89 सीटों पर मतदान हुआ. इसमें सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिणी भाग के 19 जिले शामिल हैं. पहले चरण में 788 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है.

चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान के अंतिम आंकड़ों का इंतजार है और शाम पांच बजे तक 57 फीसदी मतदान दर्ज किया जा चुका है. कुछ छिटपुट घटनाओं और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी की शिकायतों को छोड़कर सुबह आठ बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रही. विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान 5 दिसंबर को होगा और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी.

14,382 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ

गुरुवार को 14,382 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ, जिनमें से 3,311 शहरी और 11,071 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं. मतदान की निगरानी के लिए 13,065 मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्ट किया गया. इस बार बीजेपी का मुकाबला सिर्फ कांग्रेस से ही नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी (आप) से भी है, जो खुद को मुख्य विपक्षी दल के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रही है.

2017 चुनाव परिणाम

अगर गुजरात में 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी ने 182 में से 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था. कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं. निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटों पर जीत हासिल की। बीटीपी को दो और एनसीपी को एक सीट मिली थी.