CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
नामांतरण, बंटवारा के बाद बिना देरी अपडेट करें रिकॉर्ड- कलेक्टर डॉ भुरे

नामांतरण, बंटवारा के बाद बिना देरी अपडेट करें रिकॉर्ड- कलेक्टर डॉ भुरे

 

  • मैदानी अमले को निर्धारित मुख्यालय में रहने दिए निर्देश
  • अवैध प्लाटिंग पर जारी रहेगी कार्रवाई
  • समय-सीमा की सप्ताहिक बैठक में हुई विभागीय कामकाज की समीक्षा

रायपुर: कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने सभी राजस्व अधिकारियों को रिकॉर्ड अपडेशन करने के निर्देश समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में दिए है। आज रेडक्रास सभाकक्ष में हुई इस बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में डॉ भुरे ने जमीनों के नामांतरण, बंटवारा आदि के बाद तत्काल बिना देर किए राजस्व रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश एस.डी.एम सहित सभी तहसीलदारों और राजस्व अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने बताया कि अब राजस्व रिकॉर्ड अपडेशन का काम साफ्टवेयर के जरिए राजस्व अधिकारी कर सकते है। राजस्व प्रकरणों के निराकरण के तत्काल बाद साफ्टवेयर में रिकॉर्ड दुरूस्तीकरण के लिए सभी राजस्व अधिकारियों को अलग-अलग आई-डी और पासवार्ड भी दिया जा चुका है। राजस्व प्रकरण में आदेश जारी करते ही अधिकारी तत्काल रिकॉर्ड को भी दुरूस्त कर दे। डॉ भुरे ने अवैध प्लांटिंग पर लगातार कार्रवाई करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने सभी विभागों के मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित मुख्यालय में रहकर शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के निर्देश  भी बैठक में दिए। बैठक में जिला पंचायत की सी.ई.ओ श्री आकाश छिकारा, नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, सहायक कलेक्टर श्री जयंत नहाटा सहित सभी राजस्व अधिकारी एवं विभागीय प्रमुख भी मौजुद रहे।

मत्स्य निरीक्षक को कारण बताओं नोटिस- बैठक में कलेक्टर ने मछली पालन विभाग द्वारा जिले में संचालित कार्यकर्मो और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिले के लगभग 70 गौठानों में मछली पालन के लिए उपलब्ध तालाबों-डबरियों में मछली पालनें के लिए स्व-सहायता समूहों को सभी जरूरी मदद और मार्गदर्शन देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने अभनपुर विकासखंड के जवईबांधा गौठान में मछली पालन के लिए मत्स्य निरीक्षक द्वारा निरीक्षण नहीं करने और स्थानीय समूह को किसी प्रकार की शासकीय मदद और मार्गदर्शन नही देने के लिए कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डॉ भुरे ने तालाब वाले गौठानों का नियमित निरीक्षण करने और अधिक से अधिक ग्रामीणों को मछली पालन से जोड़ने के लिए शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

5 दिसंबर तक होगा धान बेचने किसान पंजीयन, अन्य विभागों के कामकाज की भी समीक्षा- बैठक में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सी.ई.ओं श्री चन्द्राकर ने बताया कि राज्य सरकार ने किसानों के हित में धान बेचने के लिए पंजीयन की तिथि को 5 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। किसी कारण से अभी तक धान बेचने के लिए पंजीयन कराने से छुट गए किसान अब 5 दिसंबर तक पंजीयन करा सकते है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में धान की अब तक 1 लाख 30 हजार टन से अधिक की खरीदी हो चुकी है। इसमें से लगभग 60 प्रतिशत धान का उठाव भी समितियों से कर लिया गया है। जिले में धान खरीदी के लिए पर्याप्त संख्या में बारदाना उपलब्ध है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों का लगातार निरीक्षण करने और किसानों के लिए सभी प्रकार की सुविधाए सुनिशिचत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। डॉ भुरे ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सभी पात्र हितग्राहियों के राशन कार्ड बनाने और सामाजिक सुरक्षा पेंशन मंजुर करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने सड़कों के पेचवर्क भी तेजी से कराने को कहा। डॉ भुरे ने किसानों के सिंचाई पंपो तक बिजली पहुंचाने, लो-वोल्टेज की समस्या को ठीक करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिले वासियों की सहुलियत के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के भी निर्देश बैठक में दिए।

बलौदाबाजार नगर को मिली बड़ी सौगात.. नगरीय प्रशासन मंत्री ने 5 करोड़ सेके कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास

बलौदाबाजार नगर को मिली बड़ी सौगात.. नगरीय प्रशासन मंत्री ने 5 करोड़ सेके कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास

 नगर के लिए 2 करोड़ 74 लाख रुपये के विभिन्न कार्यो को मिली अतिरिक्त स्वीकृत

रायपुर: नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार द्वारा आयोजित भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पहुँचे नगरीय प्रशासन तथा विकास एवं श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने नगरवासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने 5 करोड़ के कुल 68 विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किए। साथ ही उन्होंने नगर वासियों की मांग पर नगर के लिए 2 करोड़ 74 लाख रुपये के विभिन्न कार्यो स्वीकृत दी है। जिसमें 1 करोड़ 24 लाख रुपये जल आवर्धन कार्य,1करोड़ 24 लाख रुपये डोर टू डोर सफाई समाग्री,जेसीबी हेतु एवं 10-10 लाख रूपए सिख समाज,सेन समाज एवं देवांगन समाज के लिए सामुदायिक भवन के लिए प्रदान किया है।

कार्यक्रम को संबोधित करतें हुए मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने कहा मुख्यमंत्री माननीय भुपेश बघेल के नेतृत्व में लगातार सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता एवं डोर टू डोर क्लेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी का ही परिणाम है कि हमारा राज्य पूरे देश मे लगातार तीन सालों से स्वच्छता के क्षेत्र में अव्वल है। साथ ही उन्होंने नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना एवं श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर से हितग्राहियों को हो रहे फायदे को गिनाएं। इस दौरान बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा,कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा,छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम शैलेश नितिन त्रिवेदी,छत्तीसगढ़ जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ल,पूर्व विधायक जनक राम वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष चितावर जायसवाल, जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर,पार्षद रूपेश ठाकुर सहित समस्त पार्षद,एल्डरमैन साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि गण,गणमान्य नागरिक, मीडिया कर्मी उपस्थित थे। आज हुए भूमिपूजन में वार्ड क्र. 2 एवं 4 में कलेक्ट्रेड रोड से नया बस स्टैण्ड के पीछे उद्यान तक बी.टी. रोड निर्माण कार्य हेतु 106.48 लाख रुपये,नगर भवन में जीर्णोद्धार कार्य हेतु 92.19 लाख रूपये,वार्ड क्र.10 मटन मार्केट में स्लॉटर हाऊस सी. सी. रोड एवं बाऊण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य के लिए 29.80 लाख रुपये,वार्ड क्र. 17, 18 एवं 19 आंगनबाड़ी केन्द्र से 04. मणीकंचन केन्द्र होते हुए वाशिंग सेंटर तक 525 मीटर आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य के लिए 24 लाख रुपये एवं अधोसंरचना मद अंतर्गत विभिन्न 64 निर्माण कार्य हेतु 247.53 लाख रुपये शामिल है। इस तरह कुल 68 कार्य के लिए 499.91 लाख रुपये का भूमिपूजन किया गया है। इस दौरान नगर पालिका अधिकारी यमन देवांगन सहित नगरीय निकाय विभाग के समस्त कर्मचारी-अधिकारी गण उपस्थित थे।

पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मारपीट कर हत्या करने वाले 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मारपीट कर हत्या करने वाले 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार

 बलौदाबाजार। रविवार की रात नयन दास स्मृति परिसर बलौदाबाजार में एक विवाह कार्यक्रम में जिला मुंगेली से बारात आया हुआ था। इस दौरान शादी कार्यक्रम में शामिल नाचने वाले लोगों के सांथ मनपसंद गाना लगाने की फरमाइश को लेकर डीजे बजाने वाले से वाद विवाद होने लगा। डीजे बजाने वाले द्वारा अपने साथियों जिसमें बलौदाबाजार शहर के अपराधिक किस्म के लड़के शामिल थे। उन्हें शादी कार्यक्रम स्थल में बुलाया गया। घराती-बाराती दोनों पक्ष के लोगों के साथ मारपीट किया जाने लगा।

शादी कार्यक्रम में शामिल कुछ लोगों द्वारा आरोपियों को ऐसा न करने के संबंध में समझाइस भी दी गई। किंतु सभी आरोपियो में मारपीट करने का एक अलग ही धुन सवार था। इसके बाद आरोपियों में शामिल करण बंजारे, पंकज बंजारे, पिंटू बंजारे आदि द्वारा अंदर घुसकर लाठी, डंडा, पत्थर एवं लोहे की रॉड से शादी स्थल में उपस्थित सभी लोगों के साथ मारपीट किया जाने लगा। इसी बीच मृतक गणेश पाटले एवं उसके नाती प्रियांशु पाटले के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट किया जाने लगा। जिसमें प्रियांशु ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। किंतु मारपीट से मृतक गणेश पाटले को गंभीर चोट पहुंची। सांथ ही विवाह स्थल में उपस्थित कई लोगों को भी चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलोदाबाजार सचिंद्र चैबे, एसडीओपी बलौदाबाजार सुभाष दास, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक यदुमणी सिदार, प्रभारी साइबर सेल उपनिरीक्षक रोशन राजपूत, प्रधान आर राजेंद्र पाटिल, अरशद खान आदि के साथ पुलिस बल तत्काल घटनास्थल नयनदास स्मृति स्थल पहुंचा। पुलिस को देखते ही सभी आरोपी इधर-उधर भागने लगे। सर्वप्रथम पुलिस बल की एक टीम द्वारा तत्काल घायलों को उचित इलाज हेतु जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार पहुंचाया गया। जहां गणेश पाटले पिता मुकुंददीप 60 वर्ष निवासी ग्राम भरवागुडा जिला मुंगेली की मृत्यु हो गई।

छत्तीसगढ़ के चार और अस्पतालों को मिला NQAS सर्टिफिकेशन

छत्तीसगढ़ के चार और अस्पतालों को मिला NQAS सर्टिफिकेशन

 धमतरी : केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के चार और सरकारी अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र (National Quality Assurance Standard Certificate) प्रदान किया है। इनमें धमतरी जिले के दो तथा दुर्ग व रायगढ़ का एक-एक अस्पताल शामिल है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने धमतरी जिले के गेदरा और गाड़ाडीह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) उप स्वास्थ्य केन्द्र, दुर्ग के अहेरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा रायगढ़ के रामभाटा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को एनक्यूएएस प्रमाण-पत्र जारी किया है।

भारत सरकार की टीम द्वारा अस्पताल के विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन में गाड़ाडीह उप स्वास्थ्य केंद्र को 94 प्रतिशत, गेदरा उप स्वास्थ्य केंद्र और रामभाटा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 90-90 प्रतिशत तथा अहेरी उप स्वास्थ्य केंद्र को 87 प्रतिशत अंक मिले हैं। अब तक प्रदेश के कुल 61 अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान किया जा चुका है। इनमें दस जिला अस्पताल, सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 13 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पांच उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।

एनक्यूएएस (NQAS) के लिए इस तरह होता है अस्पतालों का मूल्यांकन

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेशन के लिए अस्पतालों का 12 मानकों पर मूल्यांकन किया जाता है। इसके लिए अस्पताल द्वारा सेवा प्रदायगी, मरीज संतुष्टि, क्लिनिकल सर्विसेस, इनपुट, संक्रमण नियंत्रण, सपोर्ट सर्विसेस, गुणवत्तापूर्ण प्रबंध, आउटपुट जैसे मानकों की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जाता है। मूल्यांकन में खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही भारत सरकार द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।

सीएम भूपेश के साथ मंत्री सिंहदेव चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, बोले – भानुप्रतापपुर में कांग्रेस भारी पड़ने वाली है

सीएम भूपेश के साथ मंत्री सिंहदेव चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, बोले – भानुप्रतापपुर में कांग्रेस भारी पड़ने वाली है

 रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सभा को संबोधित करने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी रवाना होंगे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने उपचुनाव को लेकर कहा सघन प्रचार लगातार चल रहा है। आज मुख्यमंत्री भूपेश के साथ भानुप्रतापपुर जा रहा हूं। भानुप्रतापपुर में कांग्रेस भारी पड़ने वाली है।

स्वास्थय मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल होने का समय मिला था, वहां भी शामिल होकर आया हूं। मनोज मंडावी जी हमारे पुराने साथी रहे हैं, कई बार वहां का नेतृत्व किया बहुत माननीय नेता थे और आदिवासी नेता थे। उनकी पत्नी को कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया मुझे लगता है कि उनका पक्ष भारी होगा। इसलिए नहीं कि केवल सिन्फेथि इफेक्टिव, पढ़ी-लिखी महिलाएं हर क्षेत्र में काबिल है।

बृहस्पति सिंह के सीएम को लिखे पत्र को लेकर सिंहदेव ने कहा नर्सिंग ट्रेनिंग कई संस्थाओं में काफी निम्न स्तर की हो रही है। हम अस्पताल में जाकर वहां ट्रेनिंग ले रहे हैं, नर्सों को सुई लगाने तक नहीं आता था, तो अंधाधुन केवल नर्सिंग कॉलेज खोलना, बच्चों की फीस लेना, भर्ती करना,  नौकरी हम नहीं दे पा रहे हैं, जहां-जहां नर्सिंग कॉलेज में ऐसा है।

नक्सलियों को राशन, बम बनाने का समान पहुंचाने वाला सप्लायर गिरफ्तार, सर्चिंग पर निकले जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा

नक्सलियों को राशन, बम बनाने का समान पहुंचाने वाला सप्लायर गिरफ्तार, सर्चिंग पर निकले जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा

 कांकेर। जिले में पुलिस और BSF के जवानों ने नक्सलियों के एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी नक्सलियों को राशन के साथ बम बनाने का सामान और अन्य चीजें उपलब्ध कराता था। पुलिस ने आरोपी से विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी नक्सलियों की चेतना नाट्य मंडली का भी सदस्य है।

पुलिस ने बताया कि कोयलीबेड़ा थाने से मंगलवार को BSF, DRG और पुलिस के जवान नक्सली इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान वे ग्राम केसोकोड़ी, मरकानार, ढुट्टा की ओर रवाना हुए थे। ग्राम मरकानार के जंगल के पास पहुंचे थे कि एक व्यक्ति जवानों को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा। इस पर जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेश कुमार साहू बताया।

जवानों ने तलाशी के दौरान आरोपी सुरेश के पास से माओवादी पर्चे और विस्फोट करने में इस्तेमाल सामग्री, तार व डेटोनेटर बरामद किया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह नक्सलियों की सप्लाई टीम के सदस्य के रूप में काम करता है। साथ ही वह नक्सलियों के पोस्टर और बैनर बांधने का भी काम करता है। वह साल 2007-08 से नक्सलियों की चेतना नाट्य मंडली के लिए भी काम कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सुरेश नक्सलियों को सामान पहुंचाने के साथ ही नक्सल संगठन के लिए ग्राम चिलपरस आलपरस, पानीडोबीर क्षेत्र में चलने वाले प्रत्येक ट्रेक्टरों से सालाना छह हजार रुपये की वसूली करता। अन रुपयों को नक्सलियों के बड़े लीडरों को देता था। साथ ही उसने 21 नवंबर की रात ग्राम बदरंगी में मोबाइल टावर में भी आग लगाने की घटना को स्वीकार किया है। यह भी नक्सलियों के साथ शामिल था।

CG CRIME : बेटे ने पिता की हत्या कर कुएं में फेंकी लाश, इस कारण दिया वारदात को अंजाम

CG CRIME : बेटे ने पिता की हत्या कर कुएं में फेंकी लाश, इस कारण दिया वारदात को अंजाम

 कोरबा। जिले के रजगामार चौकी इलाके में एक युवक ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जमीन विवाद में हत्या को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ‘कोई’ गांव में किसान बहादुर सिंह राठिया अपने 3 बेटों संजय राठिया (40 वर्ष), श्रवण राठिया (38 वर्ष) और सिकंदर राठिया (36 वर्ष) के साथ रहता था। तीनों बेटों की शादी करने के बाद बहादुर राठिया अपनी पत्नी के साथ सबसे छोटे बेटे सिकंदर के परिवार के साथ रहता था। सभी बेटे भी किसान हैं। बड़ा बेटा संजय राठिया आपराधिक प्रवृत्ति का था। उसने 2 साल पहले भी गांव में किसी की हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसके खिलाफ धारा 307 का अपराध पंजीबद्ध हुआ था। इस मामले में उसे जेल भेज दिया गया था। केस की सुनवाई कोर्ट में चल रही है और वो कुछ समय पहले ही जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया था।

जेल से छूटने के बाद से ही आरोपी संजय राठिया अपनी पत्नी-बच्चों के साथ ग्राम घिनारा में रहने लगा था। इसके बाद से वो लगातार अपने पिता से संपत्ति की मांग को लेकर लड़ाई कर रहा था। वो बाड़ी और एक एकड़ जमीन अपने नाम कराने का दबाव पिता बहादुर सिंह राठिया पर डाल रहा था, लेकिन बेटे की आपराधिक प्रवृत्ति से वाकिफ पिता उसके नाम संपत्ति नहीं करना चाह रहे थे। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती रहती थी।

आरोपी रविवार को भाई के गांव आया हुआ था। सोमवार 28 नवंबर की दोपहर जब छोटे भाई के परिवार के सभी सदस्य धान की कटाई करने चले गए और घर पर पिता के अलावा कोई भी नहीं था, तब बड़े बेटे ने उससे झगड़ा करना शुरू किया। आरोपी ने अपने पिता से एक एकड़ खेत और बाड़ी उसके नाम कराने के लिए दबाव बनाने लगा और पिता के मना करने पर लाठी से जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

इसके बाद आरोपी बेटे संजय ने लाश को बाड़ी में ही बने सूखे कुएं में फेंक दिया और साक्ष्य छिपाने के लिए उसके ऊपर बाड़ी में रखा कचरा और झाड़ियों को काटकर डाल दिया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। जब छोटा बेटा सिकंदर खेत से वापस लौटा, तो उसने देखा कि घर के दरवाजे के पास खून के छींटे हैं। उसने अपने पिता को घर में तलाश किया, तो वो कहीं नहीं दिखे। इसके बाद उसने कुएं के अंदर देखा, तो उसे झाड़ी और कचरा देख संदेह हुआ। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से पिता की लाश बरामद कर ली और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम को उसके गांव घिनारा भेजा गया। मंगलवार को आरोपी बेटे संजय राठिया को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आगे की जांच और कार्रवाई चल रही है।

POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, निरीक्षक सहित 78 पुलिसकर्मी किए गए इधर से उधर, देखें लिस्ट…

POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, निरीक्षक सहित 78 पुलिसकर्मी किए गए इधर से उधर, देखें लिस्ट…

 कोरिया। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस संबंध में एसपी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि निरीक्षक, उप निरीक्षक, एएसआई, प्रधान आरक्षक सहित 78 पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर किए गए है।

सीएम भूपेश बघेल भानुप्रतापपुर उपचुनाव प्रचार के लिए हुए रावाना

सीएम भूपेश बघेल भानुप्रतापपुर उपचुनाव प्रचार के लिए हुए रावाना

 रायपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव का रण अब गरमाने जा रहा है। अभी तक स्थानीय नेताओं के नेतृत्व में चल रहे प्रचार अभियान में अब बड़े स्टार प्रचारकों की एंट्री आज होने जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज ताबड़तोड़ जनसभाओं और रोड शो में शामिल हो रहे हैं।सीएम भूपेश बघेल के साथ मंत्री टीएस सिंहदेव ,मंत्री अमरजीत भगत भी साथ मे हुए रवाना। वहीं दूसरे मंत्री और विधायक भी एक सप्ताह के लिए भानुप्रतापपुर पहुंच रहे हैं। भानुप्रतापपुर में पूरी तैयारी कर ली गई है कुछ ही देर में होंगा कार्यक्रम। आज सबसे पहले कोडेकुर्से, भानुप्रतापपुर, पुरी और टंहकापार में चुनावी सभाओं को संबोधित करने वाले हैं।

विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर सीएम भूपेश बघेल का बयान, विधानसभा का विशेष सत्र कल से होगा प्रारंभ, काफी समय बाद प्रचार के लिए जा रहा हूँ. आदिवासियों के आरक्षण के लिए यह महत्वपूर्ण होगा, हम चाहेंगे आरक्षण संशोधन विधेयक सर्वसम्मति से पास हो, विपक्ष से भी इसके समर्थन की अपील करेंगे। सीएम ने कहा भाजपा कर रही प्रधानमंत्री का अपमान, रेपिस्ट के साथ प्रधानमंत्री की लगा रही है फ़ोटो।

CG NEWS : कलेक्टर ने ठंड के कारण स्कूल संचालन समय में किया परिवर्तन, देखें आदेश

CG NEWS : कलेक्टर ने ठंड के कारण स्कूल संचालन समय में किया परिवर्तन, देखें आदेश

 अम्बिकापुर। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर कुंदन कुमार ने जिले के समस्त विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है।

जारी आदेशानुसार अब दो पाली में संचालित होने वाली स्कूल प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक की कक्षाएं प्रात 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा शनिवार को अपराह्न 12.45 से सायं 4.15 तक तथा द्वितीय पाली में सोमवार से शुक्रवार अपराह्न 12.45 से सायं 4.15 तक एवं शनिवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तक शालाएं संचालित होंगी। इसी प्रकार एक पाली वाले स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार प्रातः 9.45 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक तथा शनिवार को प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक संचालित होगी। ज्ञातव्य है कि इस विषय में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने जिला शिक्षा अधिकारी को शाला समय के संचालन में परिवर्तन हेतु पत्र लिखा था।

खुशियां मातम में बदली, पिकनिक मनाने गए चार युवकों में एक युवक नदी में बहा, तलाश जारी

खुशियां मातम में बदली, पिकनिक मनाने गए चार युवकों में एक युवक नदी में बहा, तलाश जारी

 सूरजपुर / एक बड़ी खबर सामने आ रही है ।यहाँ पिकनिक मनाने गए चार युवकों में एक युवक नदी में बह गया है , यह पूरी घटना ओडगी थाना क्षेत्र के लफरी पिकनिक( lafri picnic) स्पॉट की है

बता दे युवक के डूबने की खबर ( news)मिलते ही पुलिस गोताखोरों की टीम के साथ लफरी पिकनिक स्पॉट पहुँच चुकी है  और युवक की तलाश जारी, बताया जा रहा है  युवक अंबिकापुर का रहने वाला  है।

कलयुगी बेटे की करतूत, संपत्ति को लेकर बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, कुएं में फेंकी लाश, गिरफ्तार

कलयुगी बेटे की करतूत, संपत्ति को लेकर बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, कुएं में फेंकी लाश, गिरफ्तार

 कोरबा। जिले के रजगामार गांव में संपत्ति विवाद को लेकर कलयुगी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया।मामले की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार( arrest) कर लिया। आरोपी के खिलाफ 302 आईपीसी ( IPC)का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि, मृतक बहादुर सिंह खेती किसानी का काम करता था. उसके तीन बेटे हैं. तीनों में से मृतक का बड़ा बेटा अपने पिता से बंटवारा करने की बात कही. जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. जिसके बाद उसने अपने पिता के सिर पर डंडे से हमला कर दिया. जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. आरोपी संजय ने लाश को छुपाने के लिए घर के कुए में ही फेंक दी।

जमीन विवाद को लेकर हत्या करने की बात कबूल की

शिकायत ( complain)पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान आरोपी संजय से पूछताछ की गई. तब आरोपी ने जमीन विवाद को लेकर हत्या करने की बात कबूल की. चौकी प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि, मामले पर संज्ञान लिया गया और आगे जांच पड़ताल की गई. शव बरामद करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार( aarest) कर लिया गया।

CG BREAKING : नक्सलियों ने कैंप पर की फायरिंग, एक जवान शहीद

CG BREAKING : नक्सलियों ने कैंप पर की फायरिंग, एक जवान शहीद

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नवीन कैम्प डब्बाकोन्टा एवं पेंटापाड़ जंगल के बीच ऑपरेशन ड्यूटी में तैनात सीआरपीएफ जवान पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में कोबरा 222वीं वाहिनी के एक जवान शहीद हो गए।

जानकारी के अनुसार, आज मगलवार को लगभग 4:30 बजे 5:00 बजे के मध्य जिला सुकमा के थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत नवीन कैम्प डब्बाकोन्टा एवं पेंटापाड़ जंगल के मध्य Operation duty में तैनात सुरक्षा बल के ऊपर माओवादियों द्वारा फायरिंग की गई। सुरक्षा बल द्वारा तत्काल जवाबी कार्यवाही की गई, जिससे माओवादी जंगल की आड़ लेकर भाग गये।

वहीं माओवादियों द्वारा की गई फायरिंग में आऊटर कॉर्डन कट ऑफ पार्टी में लगे कोबरा 222वीं वाहिनी का 01 प्रधान आरक्षक सुलेमान निवासी जिला पालक्काड़, केरल राज्य घायल हो गये, जिन्हें उपचार हेतु भेजी सीआरपीएफ फील्ड हॉस्पिटल लाया गया एवं फील्ड हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उपरोक्त प्रधान आरक्षक शहीद हो गये। आसपास के क्षेत्र में रि-इंफोर्समेंट के लिए भेजे गये अतिरिक्त सुरक्षा बल द्वारा सर्चिंग की जा रही है।

25 हजार महिलाओं से रोजगार छीनकर कांग्रेस ने साबित कर दिया कि वह महिला विरोधी है : कौशिक

25 हजार महिलाओं से रोजगार छीनकर कांग्रेस ने साबित कर दिया कि वह महिला विरोधी है : कौशिक

 पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कांग्रेस महिलाओं को केवल वोट बैंक ही मानती है

रायपुर । पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे और सत्ता में आते ही उन वादों को पूरा करने के बजाए उसके विपरीत कार्य कर रही है। रेडी टू ईट का निर्माण का कार्य पूर्व की डॉ. रमन सिंह की सरकार के समय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एवं उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए महिला समूह को रेडी टू ईट निर्माण का कार्य दिया गया था, जिसे प्रदेश की कांग्रेस ने सत्ता में आते ही बीज विकास निगम को दे दिया। महिला स्व सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो योजना डॉ रमन सिंह की सरकार ने बनाई थी उसे प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बदलापुर की राजनीति अपनाते हुए छीन लिया तथा प्रदेश की 25 हजार महिलाओं को रेडी टू ईट निर्माण कार्य छीन कर उन्हें बेरोजगार करने का काम भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किया है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिला विरोधी है कांग्रेस को महिलाओं की याद केवल और केवल चुनाव के समय ही आता है और हर समय महिलाओं को चलने का काम कांग्रेस द्वारा किया जाता है। प्रदेश की महिलाओं को भी प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा करके छला, 25 हजार महिलाओं से रोजगार छीन कर फिर से उन्हें चला, प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के नाम पर प्रदेश की जनता को छला, प्रदेश में महिला अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने के नाम पर फिर से महिलाओं को छला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ना तो कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज है, और ना ही अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार के पास कोई नीति।

भाजपा ने पूछा - भूपेश बघेल को आदिवासियों से इतनी नफरत क्यों है?

भाजपा ने पूछा - भूपेश बघेल को आदिवासियों से इतनी नफरत क्यों है?

 आरक्षण छीना, शिक्षा छीनी, नौकरी छीनी, अब लोकतांत्रिक अधिकार छीनने षड्यंत्र : भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया है कि उन्हें आखिर आदिवासियों से इतनी नफरत क्यों है कि वे आदिवासी समाज से सब कुछ छीन लेने के बाद अब आदिवासी से उसका लोकतांत्रिक अधिकार भी छीन लेने का सुनियोजित षड्यंत्र कर रहे हैं।  भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय, विष्णुदेव साय, ननकीराम कंवर, रामविचार नेताम, विक्रम उसेंडी, मोहन मंडावी,प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप, लता उसेंडी, विकास मरकाम ने संयुक्त बयान में कहा है कि आदिवासी विरोध की जिद में भूपेश बघेल सरकार ने आदिवासियों का आरक्षण छिनवाया, आदिवासी आरक्षण के खिलाफ कोर्ट जाने वाले को इनाम दिया, आदिवासियों से शिक्षा छीनी, नौकरी छीनी और इससे भी उनकी भूख शांत नहीं हुई तो अब एक सीधे सीधे आदिवासी युवा को चुनाव लड़ने और जीतने से रोकने के लिए झारखंड सरकार के साथ मिलकर साजिश कर रहे हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि एक भ्रष्ट सरकार ने दूसरी भ्रष्ट सरकार को बचाने के लिए जो मेहमान नवाजी पिछले माहों में की थी, उसके एवज में अब भानुप्रतापपुर उपचुनाव के प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के विरुद्ध साजिश को अंजाम दिया गया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि यहां कांकेर  में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने राजनीतिक षड्यंत्र के तहत पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन करते हुए आदिवासी समाज के बेटे पर आरोप लगाया , परिस्थितिजन्य घटनाक्रम बता रहा है कि भानुप्रतापपुर में हार होती देख कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या करा रही है। आदिवासी समाज का अपमान कर रही है। आदिवासी समाज इस अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

चार्जशीटेड, जमानतधारी भूपेश किसी को बलात्कारी कैसे ठहरा सकते हैं : मूणत

चार्जशीटेड, जमानतधारी भूपेश किसी को बलात्कारी कैसे ठहरा सकते हैं : मूणत

 रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज व्यक्त करते हुए कहा है कि एक चार्जशीटेड और जमानत पर घूम रहा व्यक्ति किसी को बलात्कारी कैसे ठहरा सकता है?

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि अश्लील सीडी कांड में गिरफ्तार होकर जेल जाने वाले भूपेश बघेल जमानत पर बाहर हैं और उनके विरुद्ध अभियोग पत्र भी दाखिल है। वे मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद पर किस नैतिकता से बैठे हैं? वे जिस तरह भानुप्रतापपुर उपचुनाव के प्रत्याशी के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी करते हुए उन्हें बलात्कारी घोषित कर रहे हैं, यह अधिकार उन्हें किस कानून ने दे दिया?

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ कांग्रेस साजिश कर रही है। कांग्रेस हार रही है तो मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी को बलात्कारी कह रहे हैं जबकि उनके विरुद्ध न तो कोई अभियोग दाखिल हुआ है और न पीड़िता ने उनके विरुद्ध कोई बयान दिया है। कानूनन किसी आरोपी या अभियुक्त को दोषी नहीं कहा जा सकता। अश्लील सीडी कांड के अभियोगी भूपेश बघेल ज्ञान बांटने की बजाय  मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़कर दिखाएं।

मूणत ने कहा कि भूपेश बघेल ने अपने बयान से  मुख्यमंत्री के पद की गरिमा और संविधान में निहित न्याय की भावना को ठेस पहुंचाई है। अगर भूपेश बघेल ब्रम्हानंद नेताम को दोषी मानते हैं तो उन्हें खुद को भी सार्वजनिक तौर पर  दोषी स्वीकार कर लेना चाहिए। जनता, अदालत और निर्वाचन आयोग के समक्ष अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए। अन्यथा वे मानहानि नोटिस के लिए तैयार रहें।

मूणत ने कहा कि  भूपेश बघेल  शायद यह नही जानते या सत्ता के अहंकार में भूल गए है। कि किसी प्रकरण के आरोपी को संदेह के आधार पर दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।

ब्रम्हानंद नेताम के प्रकरण में भूपेश बघेल  ने जिस संज्ञा का उपयोग किया है ,वह कानून की अवमानना की श्रेणी में आता है। मूणत ने पार्टी की तरफ से जारी बयान को दोहराते हुए कहा  कि  इस प्रकरण में पीडिता ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश जमशेदपुर के समक्ष 164 के तहत जो बयान दर्ज कराया है,उसमें प्रत्याशी का नाम का उल्लेख नहीं है। एफआईआर में भी प्रत्याशी का नाम नहीं है। मगर इस मामले में एक आरोपी द्वारा लगाए गए आरोप को आधार बनाकर कांग्रेस आरोप लगा रही है। जबकि कांग्रेस पार्टी की तरफ से निर्वाचन अधिकारी को सौंपे गए एक  ज्ञापन में मोहन मरकाम ने ब्रह्मानंद नेताम को आरोपी बताया  है।

मूणत ने कहा कि फ़र्ज़ी सीडी कांड प्रकरण में सीबीआई के समक्ष खुद अभियुक्त हैं। उन्हें बताना चाहिए कि वह किस  कानून के तहत ब्रम्हानंद नेताम को आरोपी से दोषी बता रहे   हैं। क्या भूपेश बघेल खुद को अदालत या संविधान से ऊपर समझते हैं? जो किसी को भी सार्वजनिक तौर पर बलात्कारी कहने के लिए खुद को सामर्थ्यवान मानते हैं ।

भानुप्रतापपुर में हार के बाद भाजपा में अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, प्रभारी बदल जायेंगे : कांग्रेस

भानुप्रतापपुर में हार के बाद भाजपा में अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, प्रभारी बदल जायेंगे : कांग्रेस

 हर चुनाव में पराजय के बाद भाजपा करती है नेतृत्व में परिवर्तन

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भानुप्रतापपुर में हार के बाद एक बार फिर से भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष, प्रभारी बदल दिये जायेंगे। भाजपा का रिकार्ड रहा है जब-जब भाजपा चुनाव हारती है अपने अध्यक्ष को बदल देती है। 2018 के विधानसभा चुनाव के समय भाजपा के अध्यक्ष धरमलाल कौशिक थे, प्रभारी अनिल जैन जैसे ही भाजपा विधानसभा का चुनाव तीन चौथाई बहुमत से हारी कौशिक को हटा कर विक्रम उसेंडी को अध्यक्ष बना दिया गया, अनिल जैन को हटाकर पुरंदेश्वरी को प्रभारी बना दिया गया। विक्रम उसेंडी के नेतृत्व में भी भाजपा चित्रकोट और दंतेवाड़ा का चुनाव हार गयी तब भाजपा ने उसको भी हटा कर विष्णुदेव साय को अध्यक्ष बना दिया। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा मरवाही, खैरागढ़ उपचुनाव के साथ नगरीय निकाय में बुरी तरह पराजित हो गयी तब विष्णुदेव साय को हटाकर अरूण साव को अध्यक्ष बना दिया गया। अबकी बार प्रभारी के साथ नेता प्रतिपक्ष भी बदल दिया गया, धरमलाल कौशिक की जगह नारायण चंदेल नेता प्रतिपक्ष बनाये गये है तथा प्रभारी ओपी माथुर बनाये गये है। इनके नेतृत्व में भाजपा अंतागढ़ चुनाव लड़ रही है जहां पर उसकी पराजय होना तय है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भानुप्रतापपुर में कांग्रेस अपने सरकार के 4 साल के कामों तथा अपने संगठन की मजबूती के दम पर चुनाव जीत रही है। कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों और आदिवासियों के हितों में किये गये कामों के कारण जनता को कांग्रेस के प्रति भरोसा और बढ़ा है। इसलिये कांग्रेस उपचुनाव जीतेगी। भाजपा के पास वहां कोई मुद्दा नहीं ऊपर से बलात्कारी ब्रम्हानंद को प्रत्याशी बनाया है। जैसे ही परिणाम आयेंगे उसके साथ ही दिसंबर के दूसरे सप्ताह में भाजपाईयों को नया प्रभारी, नया अध्यक्ष और नया नेता प्रतिपक्ष मिल जायेगा।

बलात्कारी के बचाव में भाजपा कानून का मखौल उड़ा रही : कांग्रेस

बलात्कारी के बचाव में भाजपा कानून का मखौल उड़ा रही : कांग्रेस

 जिस बलात्कारी के लिए सजा मांगनी चाहिए उसके लिए वोट मांग रही भाजपा, बलात्कारियों का बचाव भाजपा का चरित्र बन गया है

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 15 साल के मासूम बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार के अपराधी भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के बचाव में भाजपा कानून का मखौल उड़ारही है। झारखंड पुलिस ने अपराधी ब्रम्हानंद को नोटिस भेजकर कांकेर थाना बुलाया था लेकिन बेशर्मीपूर्वक भाजपा बलात्कारी के बचाव में प्रतिनिधिमंडल लेकर थाने गयी थी। जैसे ब्रम्हानंद ने मासूम बच्ची के साथ दुराचार कर कोई गुनाह नहीं किया है। ऊपर से भाजपाईयों की बेशर्मी भरा फरमान कि ब्रम्हानंद 8 दिसंबर के बाद पुलिस के समक्ष हाजिर होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि एक ऐसी पार्टी जो केंद्र सरकार में बैठी है और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देती है, आज केवल एक विधानसभा उपचुनाव ने उस पार्टी के शराफत के चोले को निकाल फेंका है। भाजपा ब्रह्मानंद नेताम के बचाव में जितना ज्यादा खुलकर सामने आ रही है उतनी ही ज्यादा जनता की नजरों में गिरती जा रही है। खुद को संस्कारी पार्टी बताने वालों का नकली चरित्र केवल छत्तीसगढ़ नहीं बल्कि पूरा देश देख रहा है। प्रदेश की जनता भाजपा की इस बलात्कारी मानसिकता का जवाब 2023 विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव में भी देगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि बेहद शर्म की बात है की भाजपा को जिस बलात्कारी ब्राम्हानंद नेताम के लिए कड़ी सजा की माँग करनी चाहिए उसके लिए भाजपा गली गली घूमकर वोट माँग रही है। बड़े दुख की बात है कि भाजपा के लिए एक 15 वर्षीय मासूम की अस्मिता एक विधानसभा के उपचुनाव के सामने कुछ भी नहीं है।पहले भी कठुआ, हाथरस, गुजरात में हुए बलात्कार की घटनाओं में भाजपा अपराधियों के साथ खड़ी दिखी है। कुलदीप सेंगर और चिन्मयानंद जैसे कई भाजपा के नेता बलात्कार के मामले में जेल की सलाखों के अंदर हैं।अनगिनत भाजपा नेताओं के ऊपर बलात्कार के संगीन आरोप लगे हुए हैं। भाजपा को अब स्पष्ट कर देना चाहिए कि वह बलात्कार को अपराध मानती भी है या नहीं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भानूप्रतापपुर उपचुनाव में जिस प्रकार पहले अपराध की जानकारी छुपाते हुए ब्रह्मानंद नेताम को विधानसभा उपचुनाव का प्रत्याशी बनाया गया और अब जनता के सामने सब कुछ सामने आने के बाद भी भाजपा के वरिष्ठ नेता एक बलात्कारी के लिए ढाल बन कर खड़े हैं और शर्म को ताक पर रखकर वोट मांग रहे हैं उससे यह समझ आता है कि भाजपा एक बच्ची के साथ हुए सामूहिक बलात्कार जैसे घृणित अपराध को एक सामान्य घटना मानती है। 2019 में जब ब्रह्मानंद नेताम पर बलात्कार का अपराध दर्ज हुआ तब झारखंड में भाजपा की सरकार थी और आरोपी भाजपा का पूर्व विधायक था इसलिए पीड़िता के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज होने के बावजूद उसे बचाने के लिए गिरफ्तार नहीं किया गया और आरोपी अब तक खुला घूमता रहा।

 
ट्रेन रद्द हो रही और भाजपा सांसद मौनी बाबा बने है : कांग्रेस

ट्रेन रद्द हो रही और भाजपा सांसद मौनी बाबा बने है : कांग्रेस

 भाजपा सांसद जब भी रद्द ट्रेन शुरू कराने का दावा करते है दूसरे दिन रेल मंत्रालय और ट्रेन रद्द कर देती है, बीते 8 माह में लगभग 800 ट्रेन हुई रद्द भाजपा के सांसद ट्रेन शुरू कराने अभी तक सिर्फ चर्चा ही कर रहे हैं

रायपुर। भाजपा सांसदों के द्वारा छत्तीसगढ़ में रद्द हुई ट्रेन को शुरु कराने  रेल मंत्री से चर्चा करने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने तंज कसते हुये कहा कि ट्रेन रद्द हो रही और भाजपा सांसद मौनी बाबा बने है आज से 4 महीने पहले भी भाजपा के सांसदों के द्वारा रेल मंत्री से मिलकर रद्द ट्रेन शुरू कराने की चर्चा का दावा किया गया था। लेकिन भाजपा के सांसदों के मिलने के बाद रेल मंत्रालय ने रद्द ट्रेनो को शुरू तो नहीं किया था बल्कि और  350 ट्रेनों को रद्द कर दी थी। आज फिर भाजपा के सांसद रेल मंत्री से चर्चा करने का दावा कर रहे हैं ऐसा लगता है कि अब प्रदेश में और ट्रेनें रद्द होने वाली है। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बीते 8 माह में प्रदेश से चलने वाली और प्रदेश से गुजरने वाली लगभग 800 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है ट्रेन यात्री हताश और परेशान है और भाजपा के सांसद रेल मंत्री से चर्चा करने की बात कर ट्रेन यात्रियों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं हकीकत में भाजपा के सांसद एक जनप्रतिनिधि तो होने का दायित्व का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं रेल मंत्रालय के मनमानी पर हां में हां मिलाते हैं और रेल मंत्रालय के द्वारा की जा रही है गुमराह वाली बयानबाजी पर समर्थन करते हैं। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सांसदों को छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बात को दमदारी के साथ रेल मंत्री प्रधानमंत्री के सामने रखना चाहिए लेकिन उल्टा भाजपा के सांसद झूठे एवं तर्क हीन बयान देकर रेल मंत्रालय के उस दलील का समर्थन करते हैं जिसमें रेल मंत्रालय द्वारा कहा जाता है कि ट्रैक को अपग्रेड किया जा रहा है और ट्रेन की स्पीड को बढ़ाया जाएगा भाजपा सांसदों को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए आजादी के बाद एक लाइन से दो लाइन तीन लाइन हुआ ट्रेनों को अपग्रेड किया गया नई लाइनें बिछाई गई नई सुविधाएं जनरेट की गई तब कभी ट्रेनों को बंद नहीं किया गया था?मोदी सरकार के बनने के बाद ऐसा क्या अपग्रेडेशन किया जा रहा है कि यात्री गाड़ियों को बंद कर दिया गया है और मालगाड़ी हजारो टन लोहा और कोयला लेकर बेधड़क दौड़ रही है  असल मायने में मोदी सरकार की मुनाफाखोरी की नीति और अडानी प्रेम ही यात्री ट्रेनों के बंद होने का प्रमुख कारण है मालगाड़ी से रेल मंत्रालय को अधिक प्रॉफिट होता है। मोदी के मित्र अडानी को कोयला सप्लाई हो रहा है इसलिए यात्री ट्रेनों को बंद कर दिया गया है। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सांसद सिर्फ मीडिया में बयानबाजी कर रेल यात्रियों को होने वाली परेशानी की चिंता होने का दिखावा करते हैं जहां पर रेल यात्रियों के परेशानियों को छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज को उठाना चाहिए वहां भाजपा के सांसद सिर झुका कर गूंगा बहरा की तरह बैठे रहते है। भाजपा सांसदों को असल में रेल यात्रियों की चिंता नहीं है बल्कि उन्हें उनके संसदीय बची रहे इसलिए वह मुंह बंद करके बैठे हुए हैं।

‘ब्रह्मानंद के खिलाफ अपराध का दस्तावेज भाजपा नेता ने ही उपलब्ध कराया’ – मंत्री अमरजीत भगत

‘ब्रह्मानंद के खिलाफ अपराध का दस्तावेज भाजपा नेता ने ही उपलब्ध कराया’ – मंत्री अमरजीत भगत

 रायपुर : भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद के खिलाफ रेप के मामले को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। इस मामले को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाजपा की ओर कांग्रेस पर साजिश करने लगाए गए आरोप का मंत्री अमरजीत भगत ( Amarjit Bhagat) ने जवाब दिया है।

मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि ब्रह्मानंद के अपराध का दस्तावेज भाजपा नेता ने उपलब्ध कराया है। भाजपा नेताओं के भीतर अंतर्कलह बहुत है। एक दूसरे के क्राइम के दस्तावेज कांग्रेस को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले अपनी पार्टी को ठीक करें फिर कांग्रेस पर कोई आरोप लगाए।

थाने पहुंचने के बजाय चुनाव प्रचार करते दिखे ब्रम्हानंद 

उपचुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस ने मंगलवार को नोटिस देकर कांकेर के कोतवाली थाने बुलाया। लेकिन ब्रह्मानंद नेताम नहीं पहुंचे। थाने में नेताम की जगह भाजपा का पांच सदस्‍यीय प्रतिनिधिमंडल कोतवाली थाने पहुंचा। जिसमें अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, भाजपा कार्यकर्ता नंदू ओझा व अधिवक्ता शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल थाने में झारखंड पुलिस से चर्चा कर रहे हैं। इधर, ब्रम्हानंद थाने पहुंचने के बजाय भानुप्रतापपुर में चुनाव प्रचार करते नजर आए।

आपको बता दें कि गत 20 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेसवार्ता में पर्दाफाश किया था कि भाजपा प्रत्याशी पर झारखंड के जमशेदपुर जिले के टेल्को थाने में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने और उसे देह व्यापार में धकेलने का केस दर्ज है। ब्रम्हानंद के अलावा भाजयुमो के जिला कोषाध्यक्ष दीपांकर सिन्हा, नरेश सोनी व एक पुलिस आरक्षक केशव सिन्हा इस प्रकरण में सह अभियुक्त है।

25 पुलिसकर्मियों का प्रमोशन, 17 को DSP के पद पर मिली पदोन्नति, देखें सूची

25 पुलिसकर्मियों का प्रमोशन, 17 को DSP के पद पर मिली पदोन्नति, देखें सूची

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के 25 पुलिसकर्मियों और कंपनी कमांडर का प्रमोशन कर बड़ा तोहफा दिया है। 17 निरीक्षकों  को DSP के पद पर पदोन्नति मिली है, तो वहीं 8 कंपनी कमांडर को सहायक सेनानी बनाया गया है।

राज्य सरकार ने निरीक्षक से DSP के पद पर प्रमोशन के लिए 16 नवंबर को डीपीसी की थी। डीपीसी के बाद 25 पुलिसकर्मियों का प्रमोशन किया गया है।

देखें सूची : 

 

CG Breaking: Promotion of 25 policemen, 17 promoted to the post of DSP, see list

12 सिंचाई योजनाओं के लिए 36.41 करोड़ स्वीकृत

12 सिंचाई योजनाओं के लिए 36.41 करोड़ स्वीकृत

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के विभिन्न बारह सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 36 करोड़ 41 लाख 05 हजार रूपए स्वीकृत किए है।
 
जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड- मालखरौदा अंतर्गत हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत पोता से जमगहन नवीन नहर निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 45 लाख 50 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 185 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव बांगो परियोजना के खरसिया नहर से वाली कुरदा वितरक नहर तक जीर्णोद्धार कार्य के लिए तीन करोड़ 82 लाख 73 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 500 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल  सकेगी। इसी प्रकार से विकासखण्ड- अकलतरा अंतर्गत की लीलागर नदी पर अमोरा एनीकट (नवापारा बस्ती) निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 95 लाख 98 हजार रूपयें स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

विकासखण्ड- अकलतरा में ही कंजीनाला पर परसदा एनीकट निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 33 लाख 51 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 97 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। हसदेव बांगो परियोजना अंतर्गत बोकरामुण्डा वितरक नहर का सी.सी लाईनिंग एवं मिट्टी भरने कार्य के लिए तीन करोड़ 92 लाख 53 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 1690 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। हसदेव बांगो परियोजना अंतर्गत परसदा वितरक नहर का सी.सी लाईनिंग एंव मिट्टी भरने कार्य के लिए तीन करोड़ 46 लाख 16 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 192 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। हसदेव बांगो परियोजना की बोकरेल वितरक नहर का सी.सी लाईनिंग एवं मिट्टी भरने कार्य के लिए तीन करोड़ 92 लाख 7 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है।

योजना के पूरा होने से 811 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ राम वन गमन पथ का पर्यटन विकास के अंतर्गत शिवरीनारायण विद्युतीकरण सजावट एवं वाटर फाउण्डेशन कार्य के लिए छः करोड़ 12 लाख 55 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। सक्ती में तिराईन नाला पर हरेठी स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 23 लाख 74 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 45 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। सक्ती में लोकल नाला पर परसापाल स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 67 लाख 24 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 60 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। इसी प्रकार से सक्ती के करवार नाला में बुढ़नपुर स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ तीन लाख 13 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 90 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। सक्ती के बरभौना नाला पर मोहगांव स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 46 लाख 36 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 78 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह का दौरा 30 को

किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह का दौरा 30 को

 रायपुर । किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा 30 नवबंर बुधवार को इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा रात्रि 8.25 बजे नई दिल्ली से रायपुर पहुचेंगे। रात्रि 9 बजे सर्किट हाऊस में कांग्रेसजन से भेंट एवं चर्चा करेंगे। 1 दिसंबर को सुबह 10 बजे किसान जोड़ो सम्मान यात्रा समापन कार्यक्रम राजीव भवन में शामिल होंगे। शाम 6.55 बजे रायपुर से इंदौर के लिये रवाना होंगे।

 

मुख्यमंत्री कल से रहेंगे इस जिले के दौरे पर... 8 चुनावी सभा व रोड शो में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री कल से रहेंगे इस जिले के दौरे पर... 8 चुनावी सभा व रोड शो में होंगे शामिल

 कांकेर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 नवंबर को कोडेकुर्सी, भानुप्रतापपुर, पुरी और टंहकापार (चारामा) में चुनावी सभा लेंगे। इसके बाद 1 नवंबर को मुख्यमंत्री दुर्गुकोंदल में जनसभा और चारामा में सभा के बाद रोड शो में शामिल होंगे। प्रचार के अंतिम दिन 3 नवंबर को सीएम बघेल कोरर एवं लखनपुरी में सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस दौरान रोड शो सहित 08 चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

 
CG : कोष, लेखा एवं पेंशन प्रशिक्षण के लिए इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल्स

CG : कोष, लेखा एवं पेंशन प्रशिक्षण के लिए इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल्स

 रायपुर : कोष, लेखा एवं पेंशन संचालनालय द्वारा आयोजित आगामी लेखा प्रशिक्षण सत्र मार्च से जून 2023 के लिये आवेदन पत्र 1 से 31 जनवरी 2023 के मध्य की अवधि में स्वीकार किये जायेंगें। 3 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके लिपिक वर्गीय कर्मचारियों शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला, नगर घड़ी चौक रायपुर में 31 जनवरी 2023 तक निर्धारित प्रपत्र में कार्यालयीन समय तक आवेदन जमा कर सकते है।

निर्धारित तिथि के पूर्व एवं पश्चात् प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला रायपुर से 8 दिसंबर 2022 से 31 जनवरी 2023 के मध्य जारी पंजीकृत मानक आवेदन पत्र पर ही आवेदन स्वीकार किये जायेंगें। पूर्व प्रचलित एवं छायाप्रति आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेगें। निर्धारित समयावधि में प्राप्त आवेदन पत्र त्रुटिपूर्ण या अपूर्ण या भ्रामक जानकारी युक्त न होने की स्थिति में वर्तमान सत्र के अतिरिक्त आगामी (निरंतर) दो सत्रों के लिये भी मान्य किया जावेगा।

सचिवालय, वन विभाग के ऐसे स्टेनो जो केम्प कलर्क के रूप में कार्य करते हो तथा संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन के स्टेनोग्राफर को छोड़कर अन्य विभागों के स्टेनोग्राफर्स प्रवेश के पात्र नहीं है। आवेदन पत्र के साथ अन्य आवश्यक सुसंगत दस्तावेजों के अलावा कोविड टीकाकरण पूर्ण होने तथा बूस्टर डोज़ संबंधी प्रमाण पत्र भी संलग्न किया जाना चाहिए।