CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG News: आधा दर्जन आईएएस के प्रभार बदले...देखें आदेश

CG News: आधा दर्जन आईएएस के प्रभार बदले...देखें आदेश

 रायपुर। राज्य शासन ने आज शाम कुछ आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले हैं। अनुराग पांडे से संचालक, लोकल फंड ऑडिट वापस लेते हुए उन्हें राजस्व और जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है। इसी तरह से हिमशिखर गुप्ता से उद्योग विभाग वापस लिया गया है, जनक पाठक को राजस्व विभाग के बदले संचालक लोकल फंड ऑडिट बनाया गया है इसी तरह से उच्च शिक्षा सचिव भुवनेश यादव से अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है।

छत्तीसगढ़ और झारखंड सरकार की मिलीभगत: बृजमोहन अग्रवाल

छत्तीसगढ़ और झारखंड सरकार की मिलीभगत: बृजमोहन अग्रवाल

 भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी को लेकर झारखंड पुलिस छत्तीसगढ़ पहुंच चुकी है। ब्रम्हानंद नेताम के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दुष्कर्म के मामले का आरोप लगाया था। इस सारे मामले पर मीडिया को अपना बयान देते हुए उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, तीन साल से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। मोहन मरकाम जी द्वारा पीड़िता का नाम उजागर करना, इस प्रकार गिरफ्तारी का मामला सामने आना, चुनाव में प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई करना; लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा इससे डरने वाली नहीं है। अगर हमारे प्रत्याशी को जेल हुई फिर भी यहां की जनता व कार्यकर्ता मिल कर ब्रम्हानंद नेताम को चुनाव जिताएगी।

बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि इस आरोप का न ही कोई समन न कोई आदेश जारी हुआ। अचानक से आरोप लगा दिए गए और आज गिरफ्तारी भूपेश बघेल की घबराहट को साफ जाहिर करती है। उन्हें हार की आशंका लगातार सता रही है जिस कारण वो इस प्रकार हरकत अपने पड़ोसी राज्य के साथ मिलकर कर रहे है। जिस दिन से हमने ब्रम्हानंद नेताम को अपना प्रत्याशी घोषित किया है उसी दिन से पूरी कांग्रेस सरकार हिल गयी। पहले दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जब ये आरोप लगाते हुए बयान व कागजात जारी किए, तभी से यह समझ में आ गया था कि यह छत्तीसगढ़ सरकार और झारखंड सरकार की मिलीभगत है।

 

बाबा रामदेव के महिलाओं पर विवादित बयान के खिलाफ छत्तीसगढ़ में शिकायत, राज्य महिला आयोग करेगा कार्रवाई

बाबा रामदेव के महिलाओं पर विवादित बयान के खिलाफ छत्तीसगढ़ में शिकायत, राज्य महिला आयोग करेगा कार्रवाई

 रायपुर। योग गुरु बाबा रामदेव के द्वारा महिलाओं पर दिए गए एक बयान का देशभर में विरोध शुरू हो गया है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में बाबा रामदेव के खिलाफ शिकायत हुई है।जिसमें उन पर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक वाक्यों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। शिकायत के बाद आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है और जल्दी ही महिला आयोग कार्रवाई करेगा।

महिला कांग्रेस बिलासपुर ग्रामीण की अध्यक्ष सीमा घृतेश, अनिता लव्हात्रे और मंजू त्रिपाठी ने सोमवार को एक सुनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक को एक शिकायती पत्र सौंपा। इसमें कहा गया, पिछले दिनों महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित योग शिविर के दौरान बाबा रामदेव ने कहा, महिलाएं साड़ी, सूट और सलवार में अच्छी लगती हैं। मेरी तरह कुछ भी न भी पहने तब भी अच्छी लगती हैं।

कांग्रेस की महिला नेताओं ने कहा, बाबा रामदेव का यह बयान आपत्तिजनक है। इससे महिलाओं के मान-सम्मान को ठेस पहुंचा है। महिलाएं अपने आप को अपमानित महसूस कर रही हैं। शिकायतकर्ताओं ने बाबा रामदेव पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा, शिकायत का संज्ञान लिया गया है। इसपर विधिवत कार्यवाही की जाएगी। इस मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग को भी भेजा जाएगा। डॉ. नायक ने कहा, मुझे लगता है कि राष्ट्रीय स्तर पर महिला आयोग को तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई किया जाना चाहिए।

इन्द्रावती टायगर रिजर्व में मिला एक और बाघ, हाल ही में पाए गए थे तेन्दुआ के दो शावक

इन्द्रावती टायगर रिजर्व में मिला एक और बाघ, हाल ही में पाए गए थे तेन्दुआ के दो शावक

 रायपुर। इन्द्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर में बाघों की कुल संख्या अब 5 से बढ़कर 6 हो गई है। यहां लगाए गए ट्रेप कैमरा में इन्द्रावती टायगर रिजर्व के अंतर्गत विगत दिवस एक बाघ का फोटोग्राफ प्राप्त हुआ। इसे डब्ल्यू आई आई टायगर सेल देहरादून द्वारा नये बाघ के रूप में पुष्टि की गई है। गौरतलब है कि राज्य में वन मंत्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में विभाग द्वारा वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए लोगों के साथ मिलकर वन्यजीव संरक्षण का कार्य लगातार किया जा रहा है।

इन्द्रावती टायगर रिजर्व बाघों के रहवास के लिए उपयुक्त स्थल है, जहां बाघ के अलावा अन्य वन्यजीव भी निवास करते हैं। जिसमें मुख्य रूप से वन भैंसा के साथ ही गौर, तेन्दुआ, भालू, नीलगाय, हिरण, सांभर, जंगली सुअर इत्यादि वन्यप्राणियों का भी यह रहवास स्थल है। छत्तीसगढ़ का इन्द्रावती टायगर रिजर्व 2799.086 वर्ग कि.मी. के भौगोलिक क्षेत्र में फैला हुआ है, जो महाराष्ट्र एवं तेलंगाना के वनक्षेत्र से लगा हुआ है। यह बाघों के विचरण के लिए उपयुक्त कॉरिडोर का काम करता है।

इन्द्रावती टायगर रिजर्व प्रबंधन वन्यजीवों की मॉनिटरिंग एवं सुरक्षा का कार्य लगातार कर रहा है। साथ ही मैदानी अमलों द्वारा फुट पेट्रोलिंग के माध्यम से लगातार वन्यजीवों की सुरक्षा एवं निगरानी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इन्द्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर के अंतर्गत ही हाल में ग्राम परिक्षेत्र मददेड़ बफर के अन्तर्गत ग्राम चेरपल्ली में तेन्दुआ के दो शावक पाए गए थे। तेन्दुए के दोनों शावकों को वर्तमान में जंगल सफारी (जू) रायपुर में रखा गया है।

अवैध गुटखा फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 82 लाख का माल बरामद…

अवैध गुटखा फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 82 लाख का माल बरामद…

 राजनांदगांव : जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातराई कोपेडीह मार्ग पुलिया के पास बंद पड़ी फैक्ट्री में संचालित अवैध गुटखा फैक्टरी पर राजनांदगांव पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए 82 लाख रूपये का अवैध गुटखा बरामद किया है।

 
 
CG Crime: Police raid on illegal gutkha factory, recovered goods worth 82 lakhs...
 
 
राजनांदगांव के सोमनी क्षेत्र के ग्राम जोरातराई-कोपेडीह के समीप एक बंद पड़ी फैक्टरी पर रात में अवैध रूप से सितार व अन्य कम्पनी का गुटखा बनाने का अवैध कार्य संचालित होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने यहां छापेमार कार्रवाई की जिसमें पुलिस के हाथ अवैध रूप से बनाये गए लगभग 82 लाख 14 हजार 819 रूपये का गुटखा जप्त किया है।
 
इस कार्रवाई को लेकर राजनांदगांव नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल ने कहा कि थाना सोमनी क्षेत्रन्तर्गत ग्राम जोरातराई कोपेडीह मार्ग पुलिया के पास में बंद फैक्ट्री में अवैध रूप से  तम्बाखु/जर्दा युक्त सितार व अन्य कम्पनी का गुटखा बनाने की फैक्टरी संचालित की जा रही थी।  मौके पर सुपरवाइजर भंवर लाल चैधरी निवासी मांजी थाना डेगाना जिला नागोर राजस्थान नोटिस दिया गया लेकिन कोई कागजात पेश नही करने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
 
इस मामले में कार्रवाई करते हुए सोमनी पुलिस ने घटना स्थल से गुटका केमिकल तरल पदार्थ, कटिंग सुपारी, बिड़ी पत्ती तंबाकू, गुटखा मसाला पाउडर, केसर युक्त गुटखा, ठंडाई केसर युक्त गुटखा, परप्यूम तरल पदार्थ, जर्दा, कत्था पाउडर, कत्था चूना पदार्थ से तैयार केसर युक्त पाउच, सितार पाउच के प्लास्टिक रोल, सितार पैकिग गुटखा आदि जप्त किया है। वही इस कार्रवाई के बाद अवैध गुटखा खरीदी- बिक्री, भंडारण करने वालों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर 13 साहित्यकारों को CM बघेल ने किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर 13 साहित्यकारों को CM बघेल ने किया सम्मानित

 रायपुर : मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के द्वारा आज छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel)ने राजभाषा दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 13 साहित्यकारों को छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रति उनकी सेवा को देखते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा के 10 साहित्यकारों की रचनाओं का मुख्यमंत्री ने विमोचन भी किया।

इस मौके पर सीएम  ने सभी को संबोधित करते हुए प्रदेश वासियों को राजभाषा दिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी हमारी मातृ भाषा और हमारा अभिमान है जिसको संवारने और आगे बढ़ाने का काम छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार द्वारा लगातार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अरपा पैरी के धार को राजगीत बनाया और सरकारी स्कूलों में छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई लिखाई शुरू करवाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर छत्तीसगढ़िया की जिम्मेदारी है कि वो छत्तीसगढ़ी को आगे बढ़ाने का काम करे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ शासन स्थानीय तीज त्यौहारों और खेलों को बढ़ावा देकर देश दुनिया में छत्तीसगढ़ी को पहचान दिलाने का काम कर रही है।

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने जागेश्वर प्रसाद जिला- रायपुर रामेश्वर शर्मा जिला रायपुर, डॉ. जे. आर. सोनी जिला- दुर्ग, पी सी लाल यादव जिला सक्ती, दुर्गा प्रसाद पारकर जिला रायपुर, रामनाथ साहू जिला- रायपुर,सोरिन चन्द्रसेन जिला- महासमुंद, परमानंद वर्मा जिला खैरागढ़, बुधराम यादव जिला बिलासपुर, रंजीत सारथी जिला- सरगुजा , डॉ. शैल चन्द्रा जिला धमतरी, डुमन लाल धुव जिला धमतरी एवं रुद्र नारायण पाणिग्राही जिला-जगदलपुर को छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रति उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजभाषा दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने महेत्तरू मधुकर की रचना गुरतुर भाखा, डॉ. सुरेश कुमार शर्मा की वाल्मिकी रामायण, सुखदेव सिंह अहिलेश्वर की बंगस्य छन्द अंजोर, तेजपाल सोनी की श्रीमद भगवत गीता, सुमन लाल ध्रुव की गांव ल सिरजाबो, राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा की अमरईया हे मनभावन, कमलेश प्रसाद शरमा बाबू की कुटिस बंदरा जझरग-जझरग, डॉ. शिल्पी शुक्ला की छत्तीसगढ़ महिला लेखन और उर्मिला शुक्ल की रचनाएँ तथा श्री पी.सी. लाल यादव की कृतियों का विमोचन किया।

इस कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी एवं संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य भी उपस्थित थे।

जैतू साव मठ मंदिर पुरानी बस्ती रायपुर में प्रभु श्री राम जी का विवाह माता जनक नंदिनी सीता के साथ संपन्न हुआ

जैतू साव मठ मंदिर पुरानी बस्ती रायपुर में प्रभु श्री राम जी का विवाह माता जनक नंदिनी सीता के साथ संपन्न हुआ

 रायपुर।  जैतू साव मठ मंदिर पुरानी बस्ती रायपुर में प्रभु श्री राम जी का विवाह माता जनक नंदिनी सीता के साथ संपन्न हुआ अफगान माह के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को राजा जनक जी ने माता सीता के विवाह हेतु राजा महाराजाओं को आमंत्रित किया और उसने शर्त रखा की शिव जी के धनुष को जो उठाएंगे उन्हें को सीता जी वर मानकर उन्हीं को वरमाला पहनेंगी आमंत्रित सभी राजाओं ने उस धनुष को उठाने का प्रयास किया सभी असफल रहे प्रभु श्री राम ने धनुष को उठाकर प्रत्यंचा चढ़ा कर उस धनुष को तोड़ दिए माता सीता जी ने प्रभु श्री राम को वरमाला धारण कराए मानकर वरमाला धारण कराई आज के दिन माता सीता और प्रभु श्री राम जी को हल्दी लगाकर नए वस्त्र धारण कराकर दूल्हा दुल्हन के रूप में माला पहना कर दही चूड़ा फल मिष्ठान का भोग लगाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को वितरित किया गया इस अवसर पर विवाह के गीत उपस्थित माताओं द्वारा गाया गया एवं धूमधाम से विवाह महोत्सव मनाया जाता है

प्रिंसिपल सस्पेंड : छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला प्रधान अध्यापक निलंबित

प्रिंसिपल सस्पेंड : छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला प्रधान अध्यापक निलंबित

 कोण्डागांव। विगत दिनों शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला रानापाल के प्रधान अध्यापक हन्नु राम बघेल के विरुद्ध छात्राओं से छेड़छाड़ किये जाने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसपर कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गठित जांच समिति को दिया था।

उक्त जांच समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर छात्राओं के विरूद्ध छेड़छाड़ की शिकायत की पुष्टि करते हुए संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर द्वारा इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत गंभीर कदाचार मानते हुए प्रधान अध्यापक शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रानापाल हन्नु राम बघेल को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलम्बन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव रहेगा। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन- निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

तीन दिन तक बंद रहेंगी शराब दुकानें

तीन दिन तक बंद रहेंगी शराब दुकानें

 कांकेर। शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है, जिले में 3 से 5 दिसंबर तक अंग्रेजी शराब, बीयर और देसी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में कलेटर ने आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में उपचुनाव के चलते तीन दिन तक शराब दुकानें बंद रहेंगी. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ ने छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग रायपुर के निर्देशानुसार शराब की दुकानें बंद करने का आदेश जारी किया है. जिला दण्डाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपु में 03 से 05 दिसम्बर तक तथा मतगणना दिवस 08 दिसम्बर को कांकेर में शुष्क दिवस घोषित किया गया है.


कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भानुप्रतापपुर में स्थित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान चारामा, देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान नारायणपुर (भानुप्रतापपुर), विदेशी मदिरा दुकान दुर्गूकोंदल एवं एफ.एल.7 सैनिक कैंटीन केंवटी को मतदान की तिथि के 48 घंटे पूर्व अर्थात 3 दिसम्बर को अपरान्ह 3 बजे से 5 दिसम्बर को अपरान्ह 3 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रखने एवं मतगणना हेतु नियत तिथि 8 दिसम्बर 2022 को मतगणना स्थल क्षेत्र अर्थात कांकेर नगरपालिका क्षेत्र में स्थित देशी, विदेशी मदिरा की दुकान तथा एफ.एल. 3(क) स्काई बार एवं एफ.एल.4(क) व्यवसायिक क्लब हीरा पैलेस को सम्पूर्ण दिवस बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है. उक्त अवधि एवं क्षेत्रों में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा.

ब्रम्हानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए पहुंची झारखंड पुलिस

ब्रम्हानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए पहुंची झारखंड पुलिस

 भानुप्रतापपुर। भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस,नेताम पर 15 मई 2019 को रेप का मामला जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में दर्ज था।डीएसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में टीम पहुंची है। झारखंड पुलिस ने नेताम की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस से मदद मांगी है। मामले में पहले ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है ,और लोगों के नाम पर भी शिकायत थी। चुनाव मेंं नामांकन के बाद से ही यह माहौल गरमाया हुआ था। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से भी एफआईआर की कापी देते हुए इसकी शिकायत की थी। वहीं भाजपा इसे साजिश करार देते हुए लगातार नेताम के गिरफ्तारी को लेकर चुनौती भी देते रही है। नेताम की किसी भी समय गिरफ्तारी हो सकती है। अब गिरफ्तारी होने के बाद मामला और तुल पकड़ सकता है।

 
पर्वतारोही नैना धाकड़ को मिलेगा लैंड एडवेंचर अवार्ड, 30 को राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत

पर्वतारोही नैना धाकड़ को मिलेगा लैंड एडवेंचर अवार्ड, 30 को राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत

 जगदलपुर। माउंट एवरेस्ट विजेता बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ को युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार ने लैंड एडवेंचर पुरस्कार के लिए चुना है। 30 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु पुरस्कार प्रदान करेंगी।
उल्लेखनीय हैं कि तीन दिन पहले केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 के लिए तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कारों की घोषणा की है। यह पुरस्कार चार श्रेणियों लैंड एडवेंचर, वाटर एडवेंचर, एयर एडवेंचर तथा लाइफटाइम अचीवमेंट में दिया जाता है। पुरस्कार में प्रत्येक को 15 लाख रुपये नकद, स्मृति चिन्ह व प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है। नैना सिंह धाकड़ बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से 12 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के किनारे स्थित छोटे से आदिवासी बहुल टाकरागुड़ा गांव की निवासी हैं। 1990 में जन्मी नैना सिंह धाकड़ मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। उनकी प्रारंभिक से लेकर उच्च शिक्षा यहीं जगदलपुर में हुई है। नैना सिंह धाकड़ की कम उम्र थी तब पिता बोधन सिंह ठाकुर का निधन हो गया था। मां विमला देवी ने बच्चों को पढ़ाया। तीन भाई बहनों में सबसे छोटी नैना को बचपन से रोमांचक कार्य पसंद हैं। उन्होंने कहा कि आज वह जो भी हैं मां के कारण हैं। मां ने हमेशा प्रोत्साहित किया।

मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की अब तक नही हुई है शिनाख्त

मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की अब तक नही हुई है शिनाख्त

 बीजापुर। जिले के जिले के थाना मिरतुर क्षेत्रांतर्गत पोमरा के जंगल में शनिवार को हुए मुठभेड़ में मारे गए 2 वर्दीधारी महिला एवं 2 पुरूष नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे, मारे गये चारो नक्सलियों की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मारे गए नक्सलियों के फोटो सभी थानों सहित पड़ोसी जिले में भेजे हैं, लेकन आज तक कोई भी इन शवों को लेने नही पहुंचा है। बीजापुर एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि सभी शवों को मरचूरी में रखवाया गया है, तथा शिनाख्त के लिए फोटो सभी थानों और पड़ोसी जिले में भेजे गए हैं।

 
CM भूपेश दुर्ग के लिये रवाना, ब्रह्मानंद की गिरफ़्तारी पर बोले : बलात्कारी को क्यों बचाना चाह रही हैं भाजपा

CM भूपेश दुर्ग के लिये रवाना, ब्रह्मानंद की गिरफ़्तारी पर बोले : बलात्कारी को क्यों बचाना चाह रही हैं भाजपा

 रायपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग के लिये रवाना हो गए है. पत्रकारों से चर्चा करते हुए ब्रह्मानंद की गिरफ़्तारी पर कहा कि, बलात्कारी को क्यों बचाना चाह रही हैं भाजपा, गिरफ़्तारी हो रही है तो अब षड्यंत की बात क्यों कह रहें हैं ?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग के लिये रवाना हो गए है. इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने ब्रह्मानंद की गिरफ़्तारी पर कहा कि, भाजपा ख़ुद बोल रहे थे की आये और गिरफ़्तार करें और अब गिरफ़्तारी हो रही है तो क्यों हाय तोबा कर कर रहें हैं. अब षड्यंत की बात क्यों कह रहें हैं ? क़ानून अपना काम करता हैं मित्र से कुछ नहीं होता, जो नियम क़ानून हैं उसके हिसाब से कार्यवाही होती हैं.

ED की कार्यवाही पर CM का तंज

ED के ग़लत तरीक़े की कार्यवाही पर कहा कि ED बहुत ग़लत तरीक़े से कार्यवाही कर रही है, किसी को ख़ाना खानें नहीं देते, बुजुर्ग को बैठाने नहीं देते है, अपनी सीमाओ को पार कर रहे हैं. बघेल ने कहा मुझे आपने राज्य की सुरक्षा देने की ज़िम्मेदारी हैं, सेंट्रल गवर्नमेंट को इस बात से अवगत करायेगे.

बलात्कारी को क्यों बचाना चाह रही हैं भाजपा 

भाजपा बलात्कारी को क्यों बचाना चाह रही हैं? भारतीय जानता पार्टी बलात्कारी के साथ खड़ी हैं. ग़लत है तो ग़लत हैं छुपाने की क्या जरुरत हैं भाजपा की सरकार में ही बलात्कार किया गया था अब गलती को स्वीकार करने के बजाय छुपाने की कोशिश की जा रही हैं.

हर मंडल उपचुनाव को लेकर उत्साह से भरा है, हमारी जीत अटल है: बृजमोहन

हर मंडल उपचुनाव को लेकर उत्साह से भरा है, हमारी जीत अटल है: बृजमोहन

 हाराडुला। भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी व उनकी पार्टियां चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंक रही है। चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी भी बढ़ती नजर आ रही है।
भानुप्रतापपुर के इस सियासी रण में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने पार्टी के प्रचार-प्रसार व जनसंपर्क अभियान के लिए रात-दिन एक कर दिया है। इसी अभियान को और तेजी देते हुए पूर्व मंत्री व उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने हाराडुला में शक्तिकेन्द्र व बूथ के प्रभारी, संयोजक व सह-संयोजकों की बैठक ली। इस बैठक के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को सौंपे गए कार्यों की जानकारी लेते हुए उसकी समीक्षा की। साथ ही उन्हें संबोधित कर उत्साह को बढ़ाया।

बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि, ये धर्मयुद्ध है। ये युद्ध अगर हमने जीत लिया तो 2023 में हमारी सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। जिस प्रकार हमारे भगवान को कोई कुछ कह देता है तो हम युद्ध करने को उतारू हो जाते हैं, ठीक वैसे ही जनता हमारी भगवान है, इसे धोखा देने वाले को सबक सिखाने के लिए ये धर्मयुद्ध लड़ा जा रहा है। आप सभी लोगों को पूरे उत्साह के साथ जनसंपर्क में जुट जाना है, निश्चित ही विजय हमारी होगी। बृजमोहन अग्रवाल ने हाराडुला मंडल के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आपका मंडल सबसे ज्यादा वोटों के साथ आगे रहे, ऐसी कोशिश सभी को करनी है। आप सब मिल के जब अपने-अपने मंडल को ऊपर ले जाने में लग गए, तो हम चुनाव अपने आप जीत जाएंगे।

अगले आठ दिन भाजपा के सैनिकों के लिये यही युद्ध स्थल है। पूरी तरह समर्पण के साथ हमें जनसेवा के भाव के साथ काम करना है, आम जनता को धोखा देने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ हमें एकजुट होना होगा। क्योंकि भूपेश बघेल की सरकार ने जनता के साथ छल किया है ऐसी निकम्मी सरकार को आज जवाब देने का वक्त आ गया है, हमें जनता के साथ खड़े रहकर कुशासन के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अन्याय के खिलाफ न्याय की रक्षा के लिए उपचुनाव का धर्म युद्ध लड़ा जा रहा है, जिसमें निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी।

छत्तीसगढ़ी भासा हमर पुरखौती आए, ये हर हमर अभिमान हे- मुख्यमंत्री बघेल

छत्तीसगढ़ी भासा हमर पुरखौती आए, ये हर हमर अभिमान हे- मुख्यमंत्री बघेल

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस 28 नवम्बर के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि “छत्तीसगढ़ी भाखा हमर पुरखौती आए, ये हर हमर अभिमान हे। नवा सरकार बने के बाद ले छत्तीसगढ़ के इही अभिमान ला संजोए अउ आगू बढ़ाए बर हमन काम करत हन। ’जतका मान हमन ला अपन छत्तीसगढ़ महतारी उपर हे ओतके हमर मातृ भासा छत्तीसगढ़ी बर घलो होना चाही। छत्तीसगढ़ी भाखा ला हमन आत्म गौरव संग जोड़के देखबो तभे वो आघू बढ़ही”।

राज्य सरकार द्वारा तीज-त्यौहारों और पारंपरिक संस्कारों को बढ़ावा

बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ी भाषा हिंदी, अवधी और बृज भाषा की समकालीन हैैं। राज्य सरकार द्वारा तीज-त्यौहारों और पारंपरिक संस्कारों को बढ़ावा देने के साथ पुरखौती के अमूल्य धरोहरों का परिचय नई पीढ़ी से कराने से छत्तीसगढ़ी भाषा का महत्व और अधिक बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ी में बोलने में संकोच करने वाले लोग भी अब छत्तीसगढ़ी में गर्व से बात करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास को हमें आगे ले जाना है, इसके लिए छत्तीसगढ़ी को दैनिक बोलचाल के साथ साहित्य सृजन और प्रचार-प्रसार की भाषा बनाने की आवश्यकता है।

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर आज सम्मान समारोह का आयोजन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर आज सम्मान समारोह का आयोजन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) आज दोपहर 12.00 बजे मुख्यमंत्री निवास में संस्कृति विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात रायपुर पुलिस परेड ग्राउण्ड हेलीपेड से दोपहर 12.40 बजे हेलीकॉप्टर से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दुर्ग से शाम 4.00 बजे रायपुर लौटेंगे।

छग में कड़ाके की ठंड से होगी दिसंबर की शुरुआत, पढ़िये मौसम विभाग की भविष्यवाणी

छग में कड़ाके की ठंड से होगी दिसंबर की शुरुआत, पढ़िये मौसम विभाग की भविष्यवाणी

 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर( raipur) समेत प्रदेश के कई जिलों में रविवार( sunday) को न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, वहीं प्रदेश के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में धूप और शाम से ठंड का एहसास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख तेजी से बदल सकता है।

कड़ाके की सर्दी भी अक्टूबर-नवंबर के बजाए दिसंबर से शुरू हो रही

छत्तीसगढ़ के पेंड्रारोड, रायपुर और जगदलपुर में जबरदस्त ठंड देखने को मिली है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में गर्मी का सीजन मार्च से मई है, लेकिन यह अप्रैल से जून मध्य तक चल रही है। कड़ाके की सर्दी भी अक्टूबर-नवंबर के बजाए दिसंबर से शुरू हो रही है।

दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ

मौसम एजेंसी के मुताबिक, दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

6 साल के मासूम की अगवा कर हत्या, मारकर घर से 100 मीटर दूर दफनाया, जाँच में जुटी पुलिस

6 साल के मासूम की अगवा कर हत्या, मारकर घर से 100 मीटर दूर दफनाया, जाँच में जुटी पुलिस

 अंबिकापुर : CG Crime News : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां छह साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। मासूम का शव घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलावाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिरहाल यह पता नहीं चल सका है कि बच्चे को किस तरह मौत के घाट उतरा गया. यह मामला धौरपुर थाना क्षेत्र का है.

वहीं संदेह के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम चंगौरी निवासी किसान जयपाल का छह साल का बेटा अश्वनी शुक्रवार शाम स्कूल से लौटने के बाद खेलने गया था। काफी देर होने के बाद जब वह नहीं लौटा तो परिजन तलाश करने निकले, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रात भर आसपास के ग्रामीण भी बच्चे की तलाश में लगे रहे। परिजनों ने अश्वनी के साथ खेल रहे अन्य बच्चों से भी पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

अगले दिन शनिवार दोपहर जब परिजन और ग्रामीण बच्चे को तलाश रहे थे, तो एक जगह पर ताजी खोदी गई मिट्टी दिखाई दी। इस पर उन्हें संदेह हुआ। ग्रामीणों ने वहां से मिट्टी हटाई तो बच्चे का पैर नजर आया। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। एएसपी विवेक शुक्ला सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। धौरपुर तहसीलदार की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया

सरगुजा एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि बच्चे की हत्या के बाद शव को ऐसे स्थान पर दफनाया गया था, जहां आमतौर पर लोगों का आना-जाना नहीं होता। उन्होंने बताया कि, परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। शव मिलने के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। इसमें हत्या की धारा जोड़ी गई हैं। पुलिस जांच सही दिशा में चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।

दर्दनाक सड़क हादसे में आरक्षक और उसकी पत्नी की मौत, जुड़वा बच्‍चे बाल-बाल बचे, शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा

दर्दनाक सड़क हादसे में आरक्षक और उसकी पत्नी की मौत, जुड़वा बच्‍चे बाल-बाल बचे, शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे निमोरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आरक्षक और उसकी पत्नी की मौत हो गई। वहीं कार में सवार उनके जुड़वा बच्चे बाल-बाल बचे। जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने बिलासपुर गया था। वहां से वापस धमतरी लौटते समय रायपुर के निमोरा पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था की कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं इस हादसे में आरक्षक की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई और आरक्षक विजय राजपूत की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक आरक्षक धमतरी के केरेगांव थाना में पदस्थ थे।

जानकारी के मुताबिक, थाना केरेगाव में पदस्थ आरक्षक 432 विजय राजपूत 26 नवम्बर एक दिन की छुट्टी लेकर अपने परिवार के साथ कार से शादी समारोह में शामिल होने बिलासपुर गया था। बिलासपुर से वापस आते समय माना के पास रायपुर रोड में अज्ञात वाहन के साथ एक्सीडेंट हो गया। हादसे में मौके पर उसकी पत्नी आरती राजपूत (28 वर्ष) की मौत हो गई और आरक्षक विजय राजपूत के दोनो पैर एवम शरीर में गंभीर चोट लगने के कारण मसीह अस्पताल धमतरी में परिजनों द्वारा उपचार के लिए लाया गया। यहाँ इलाज के दौरान रविवार की सुबह आरक्षक विजय राजपूत की भी मौत हो गई। दंपती के शवों का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।

कार में माता-पिता के साथ 13 माह के जुड़वा बच्चे भी सवार थे। एक बालक व दूसरा बालिका है। दुर्घटना में दोनों को मामूली चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर पर आ लाया गया है।

बड़ी खबर: सीएम भूपेश बघेल की सेंट्रल एजेंसियों को कड़ी चेतावनी… कहा- ED और IT के गैरकानूनी कृत्य सामने आ रहे हैं, वो बिल्कुल भी स्वीकार योग्य नहीं…

बड़ी खबर: सीएम भूपेश बघेल की सेंट्रल एजेंसियों को कड़ी चेतावनी… कहा- ED और IT के गैरकानूनी कृत्य सामने आ रहे हैं, वो बिल्कुल भी स्वीकार योग्य नहीं…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय एजेंसी ईडी और आईटी की कुछ महीनों से कार्रवाई चल रही है। वही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सेंट्रल एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर बड़ा हमला बोला है। सीएम भूपेश बघेल ने लगातार अपने ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक 6 ट्वीट किए हैं। जिसमें उन्होंने ईडी और आईटी के कार्रवाई पर बड़ा एतराज जताते हुए कहा कि जिस तरह से केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारियों द्वारा लोगों से पूछताछ के दौरान गैर कानूनी कृत्य सामने आ रहे हैं वह बिल्कुल भी स्वीकार करने योग्य नहीं है।

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिस तरह से भयाक्रांत कर सेंट्रल एजेंसियां कार्रवाई कर रही है, उसकी सूचना केंद्र सरकार को दी जाये। साथ ही सीएम ने कहा कि जिस किसी से भी पूछताछ हो, उसकी विडियोग्राफ़ी कराइ जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानूनी रूप से पूछताछ और कार्रवाई में सहयोग दिया जायेगा, लेकिन मारपीट और धमकी के आधार पर पूछताछ जैसी शिकायतें आगे मिलेगी , तो राज्य की पुलिस विधिक रूप से कार्रवाई हेतु विवश होगी।

देखिये सीएम भूपेश बघेल के ट्वीट-

CG NEWS : फिर एक हाथी की मौत, बस्ती के पास मिला शव

CG NEWS : फिर एक हाथी की मौत, बस्ती के पास मिला शव

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हाथियों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं रविवार को फिर से एक हाथी की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के घुई रेंज के पकनी बस्ती के करीब एक नर हांथी का शव मिला। ग्रामीणों ने हाथी के शव देखने के बाद वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग व डॉक्टरों की टीम मौके पहुंची। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

बताया जा रहा है कि जिले के पकनी इलाके में आज तड़के एक व्यस्क हाथी का शव मिला। अभी तक हाथी के द्वारा मौत के कारण साफ नहीं हो सका है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि हाथी की मौत का कारण करंट हो सकता है। मृत हाथी का उम्र लगभग 50 वर्ष बताया जा रहा है

दरअसल, आज सुबह वन विभाग को ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली की पकनी गांव के नजदीक के जंगल में एक हाथी का शव पड़ा है, जिसके बाद सीएफ, डीएफओ सहित वन अमला मौके पर पहुंचा, मौके पर पहुंचकर वन विभाग के द्वारा हाथी का पोस्टमार्टम करा वही जंगल में उसे दफना दिया गया। फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गया है। पिछले 1 महीने में जिले में यह हाथी की मौत का दूसरा मामला है।

बता दें कि इलाके में बड़ी संख्या में वन विभाग के कर्मचारी पेट्रोलिंग करते हैं और हाथियों की निगरानी करते हैं, बावजूद इसके जब भी हाथी की मौत होती है तो वन विभाग को इसकी जानकारी ग्रामीणों के द्वारा मिलती है, सवाल यह कि आखिर पेट्रोलिंग टीम करती क्या है कि जब भी कोई घटना या दुर्घटना होती है तो उनको इसकी जानकारी नहीं हो पाती। फिलहाल अभी भी इस इलाके में लगभग 30 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिसको लेकर स्थानीय लोग भयभीत हैं।

छत्तीसगढ़ की ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता विद्या राजपूत “कमला भसीन अवार्ड 2022” से सम्मानित

छत्तीसगढ़ की ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता विद्या राजपूत “कमला भसीन अवार्ड 2022” से सम्मानित

 रायपुर। आजाद फाउंडेशन i-partner इंडिया तथा नेशनल फाउंडेशन फॉर इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक भव्य समारोह में ‘भारत की विद्या राजपूत को लैंगिक समानता की ओर ले जाने के उत्कृष्ट के लिए कमला भसीन (दक्षिण एशिया) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके साथ या पुरस्कार नेपाल के नतीसारा राय (नेपाल) को भी प्रदान किया गया’।

बता दें कि विद्या राजपूत, बस्तर, छत्तीसगढ़ की एक ट्रांसवुमन है, जिन्होंने 2009 में मितवा संगठन की सह-स्थापना की। ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को एकत्रित करने, पैरवी करने और उनके अधिकारों के लिए जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित किया। जिसमें पहचान का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, आवास, रोजगार और स्वास्थ्य सेवा सम्मिलित है। मितवा के साथ विद्या का काम उनके संघर्ष, कठिनाई और भेदभाव से जुडी हुई है। वर्षों से, वकालत और प्रशिक्षण के माध्यम से विद्या लोगों के जीवन में बदलाव लाने और राज्य की नीति को प्रभावित करने हेतु कार्य कर रही है।

इस पुरस्कार का नाम फेमिनिस्ट आइकन, कवि, लेखक, शिक्षाविद् और दक्षिण एशिया में महिला अधिकार आंदोलन की अग्रणी कमला भसीन के नाम पर रखा गया है। वह दुनिया भर में कई संगठनों और आंदोलनों से जुड़ी हुई थीं। विश्व “One Billion Rising” आंदोलन का एक अभिन्न अंग के साथ साथ वह 2005 में ‘1000 Women for the Nobel Prize’ पहल के समन्वयकों में से एक भी रही।

इस पुरस्कार में दक्षिण एशिया शामिल थी। जिसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। पुरस्कारों के लिए सभी आठ देशों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गईं और कुल 64 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं।

अनु आगा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जूरी ने सावधानीपूर्वक और कठोर प्रक्रिया के बाद विजेताओं का चयन किया। जूरी के अन्य सदस्यों में खुशी कबीर (बांग्लादेश), बिंदा पांडे (नेपाल) सलिल शेट्टी (भारत) और नमिता भंडारे (भारत) शामिल थी।

“कमला भसीन पुरस्कार के लिए जूरी की अध्यक्षता करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आवेदनों की उच्च गुणवत्ता ने जूरी के काम को बेहद चुनौतीपूर्ण बना दिया और मुझे खुशी है कि हम दो स्पष्ट विजेताओं को चुन पाए जिनके जीवन और कार्य में वह भावना झलकती है जिसके लिए कमला खाड़ी थी ,” विजेताओं के नाम की घोषणा करते हुए अनु आगा ने कहा । आजाद फाउंडेशन की संस्थापक, मीनू वडेरा ने कहा, “यह पुरस्कार कमला के जीवन की अनेक उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। यह ट्रांसजेंडर पुरुषों और महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए भी है। यह पितृसत्ता से लड़ने के लिए ट्रांसजेंडर पुरुषों और महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करने और एक लिंग-न्यायपूर्ण समाज की दिशा में काम करने के लिए है, जहां महिलाएं गरिमा के साथ आजीविका प्राप्त कर सकती हैं और अपने जीवन और शरीर पर नियंत्रण हासिल कर सकती हैं।”

पुरस्कार विजेता विद्या राजपूत ने कहा, “यह पुरस्कार एक प्रोत्साहन है, यह न केवल मुझे बल्कि मेरे जैसे सभी लोगों को साहस देगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि आज तक हम (ट्रांसजेंडर लोग) केवल अपने परिवार और समाज से अस्वीकृति रहे हैं, यह सम्मान मिलने से हमारे समुदाय में आत्मविश्वास आएगा और यह भविष्य में कई सकारात्मक बदलाव लाएगा।”

विस अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस की दी बधाई

विस अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस की दी बधाई

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर बधाई दी है। डॉ. महंत ने अपने बधाई संदेश में कहा कि, छत्तीसगढ़ी भाषा समूचे भारत की सबसे मीठी बोले जाने वाली भाषा है इस भाषा में अपनत्व, प्रेम, प्यार और दुलार है। हमारे सभी प्रादेशिक धर्मगुरुओं ने राजभाषा के माध्यम से छत्तीसगढिय़ा होने का पताका देश ही नहीं विदेशों में भी फहराया है इसका हमें गर्व है कि ऐसे महान गुरुओं और भाषाओं के हम वंशज है।
विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि राजभाषा व्यक्तित्व की पहचान कराती है और आप सभी से निवेदन करता हूं कि अपने राज्य की भाषा का उच्चारण परिवार में, समाज में, सार्वजनिक जीवन में अधिक से अधिक करें। आप सभी को राजभाषा दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं।

प्रदेश के कई शहरों में कड़ाके की ठंड.., 5 डिग्री तक गिरा तापमान

प्रदेश के कई शहरों में कड़ाके की ठंड.., 5 डिग्री तक गिरा तापमान

 रायपुर : Cold weather Update : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में लगातार पारा गिर रहा है जिसके चलते कई शहर शीतलहर की चपेट में आ गए है। छत्तीसगढ़ में आज सबसे कम तापमान कवर्धा में दर्ज किया गया। यहां पारा 6.6 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं मध्यप्रदेश में भी ​ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। यहां सबसे कम 6.9℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

बीते 24 घंटे में राज्य के कई शहर शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। जिससे मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी दी है। मध्यप्रदेश में दिन और रात का तापमान में गिरावट होने से पूर्वी हिस्से के कई जिले में शीतलहर जैसे हालात बनें हुए हैं। जबलपुर छतरपुर बालाघाट में मौसम विभाग ने मे शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं शहरों में ग्रामीण इलाकों की तुलना में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी में आज सुबह का पारा 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। जबकि ग्रामीण इलाकों में पारा 8 डिग्री के करीब है। इधर दुर्ग बिलासपुर में रिकॉर्ड 5 डिग्री तक पारा लुढ़का है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में पारा में और गिरावट हो सकती है।

Job Alert: 8वीं से 12वीं उत्तीर्ण मूकबधिर एवं अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए 29 नवंबर को प्लेसमेंट कैम्प

Job Alert: 8वीं से 12वीं उत्तीर्ण मूकबधिर एवं अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए 29 नवंबर को प्लेसमेंट कैम्प

 रायपुर। विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 8 वी से 12वीं उत्तीर्ण मूकबधिर एवं अस्थिबाधित दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 29 नवंबर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर राजभवन के बाजू सिविल लाइन रायपुर में आयोजित किया जायेगा।

उपसंचालक डॉ शशिकला अतुलकर द्वारा जानकारी दी गई की इस कैम्प में सेल्स एक्जेक्यूटिव, वेटर, हेल्पर, की भर्ती की जायेगी। इन पदों के लिए नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को 6 से 12 हजार रुपए तक वेतन दिया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8 वीं, 10वीं एवं 12 वीं उत्तीर्ण मूकबधिर व अस्थिबाधित दिव्यांग अभ्यर्थी शिविर में उपस्थित हो सकते है। इसका कार्यक्षेत्र रायपुर रहेगा। इसी तरह इसी दिन एक पद साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटर की भी भर्ती की जायेगी।

इसके लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक के साथ डिप्लोमा इन एस. एल. टी के साथ अनुभवी को प्राथमिकता दी जाएगी। इस पद पर नियुक्त अभ्यर्थी को 12 से 20 हजार रुपए वेतन दिया जाएगा। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, फोटो सहित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित हो सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क भी किया जा सकता है।