CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS : अवैध शराब बिक्री करने वालों पर छापामार कार्रवाई, 5200 किलो लहान और 290 लीटर शराब बरामद

CG NEWS : अवैध शराब बिक्री करने वालों पर छापामार कार्रवाई, 5200 किलो लहान और 290 लीटर शराब बरामद

 जांजगीर-चाम्पा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल व सहायक आयुक्त आबकारी दिनकर वासनिक द्वारा गठित विशेष संयुक्त दल द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। इस विशेष टीम में विशेष टीम में आबकारी विभाग के 04 अधिकारी, प्रधान आरक्षक 02 व पुलिस विभाग से निरीक्षक 02, उप निरीक्षक 01 सहायक उपनिरीक्षक 01, आरक्षक 13, महिला आरक्षक 05 शामिल है।


आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध शराब बिक्री करने वालों पर रोकथाम लगाने एवं कार्यवाही हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें आबकारी विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छापामार कर कड़ी कार्रवाई की गई। दल द्वारा शनिवार को कुल 5200 किलोग्राम लहान बरामद कर उसे मौके पर उपयुक्त तरिके से नष्टीकरण किया गया। इसके साथ ही घटनास्थल से 290 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् 02 आरोपियों के विरूद्धकार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। अवैध शराब बिक्री करने वालों पर रोकथाम लगाने एवं कार्यवाही हेतु आज विशेष टीम का गठन कर थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कोटमीसोनार सबरिया डेरा से दो अलग-अलग स्थानो से 25ली. महुआ शराब व 3200kg महुआ लाहन तथा 45ली. महुआ शराब व 2000kg महुआ लाहन बरामद कर छ.ग. आबकारी अधिनियम की 34(2) 34(1)च के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसी प्रकार थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम हडहा में आरोपी रामकुमार यादव के कब्जे से परिवहन करते व दुकान मे धारण किये हुए कुल 165 लीटर महुआ शराब, व देवरी सबरिया डेरा से आरोपी चंदराम गोंड से 55 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।

CRIME : वाहन दिलाने के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

CRIME : वाहन दिलाने के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर। राजधानी में गाड़ी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बैंक में सीज गाड़ियों को दिलाने के नाम पर आरोपी ने ठगी किया था। जिसके खिलाफ थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। आरोपी खुद को रेलवे का कर्मचारी और बैंक में अच्छी पहुंच बताकर लोगों से ठगी करता था। सीज गाड़ियों को सस्ते दाम में दिलाने के नाम पर आरोपी ठगी करता था।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को प्रार्थी राजेश मुधोलकर पिता गंगाधर मुधोलकर साकिन प्रोफेसर कॉलोनी थाना पुरानी बस्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी नितिन मुदलियार ने सिजिंग की गई वाहन हुडई आई 20 को 3 लाख रूपये में दिलाने के लिए प्रार्थी से एडवांस में 67500रू गूगल पे से व 67500 रूपए अपने भाभी के खाता से ऑनलाइन किये। कुछ दिन बाद 50 हजार रूपए मांगने पर ऑनलाइन ट्रांसफर किये है। कुल 185000 रूपए लेने के बाद भी आरोपी द्वारा प्रार्थी को किसी प्रकार का वाहन नही दिया। इसी तरह नयापारा रायपुर निवासी शेख आसिफ से भी वाहन दिलाने के नाम पर 1 लाख 10 हजार रूपए का ठगी किया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कमांक 1009 / 22 धारा 420 भादवि कायम कर आरोपी नितिन मुदलियार को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर प्रार्थी एवं शेख आसिफ से वाहन दिलाने का झांसा देकर पैसा लेना स्वीकार किये है, आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

 
मेकाहारा के जूनियर डॉक्टरों ने किया कमाल, दो मरीजों की बचाई जान

मेकाहारा के जूनियर डॉक्टरों ने किया कमाल, दो मरीजों की बचाई जान

 रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय तथा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के कार्डियोलॉजी विभाग के जूनियर डॉक्टरों ने महाधमनी विच्छेदन{Aortic dissection} की गंभीर स्थिति में आए 60 वर्षीय मरीज की स्थिति में उपचार के जरिए सुधार करके तेवार (TAVAR/ ट्रांस क्यूटेनियस एओर्टिक रिपेयर) नामक कार्डियक प्रोसीजर के माध्यम से हृदय में नवजीवन का संचार किया। एसीआई के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष (प्रो) डॉक्टर स्मित श्रीवास्तव के नेतृत्व में जूनियर रेजिडेंट अनन्या दीवान एवं डॉ गुरकीरत अरोरा ने आधी रात को गंभीर स्थिति में आए धमतरी के एक मरीज को न केवल सतत निगरानी और उपचार के ज़रिए ठीक किया बल्कि ऐसे ही एक 55 वर्षीय अन्य मरीज की महाधमनी विच्छेदन के केस में जीवन को सुरक्षित बचा लिया।

एसीआई के रेसिडेंट डॉ. अनन्या दीवान के अनुसार पेशेंट हमारे पास चार-पांच दिन पहले एक निजी अस्पताल से रिफर होकर आया था। निजी अस्पताल में उसकी स्थिति बिगड़ गई थी, पेशाब जाना बंद हो गया था, ब्लड प्रेशर 200/140 हो गया। उसी स्थिति पर उन्होंने मरीज को कह दिया कि हम अब कुछ नहीं कर सकते आप मरीज को अंबेडकर अस्पताल ले जाइए। निजी अस्पताल में मरीज को ऑपरेट करने के लिए प्लान कर लिए थे इसीलिए जब वह अंबेडकर अस्पताल पहुंचा तब उसके सारे इन्वेस्टिगेशन हो चुके थे। पेशेंट का एऑर्टा (महाधमनी) हार्ट के निकलने से कुछ दूर पहले ही फट गया था। उसके अंदर का एक फ्लैप फटकर बायीं जांघ के अंदर चला गया था। फ्लैप जब फटता है तो उसके अंदर का एक ल्यूमेन ( नलिकामय संरचना के अंदर की जगह जिसमें से क्रमश: रक्त और भोजन का प्रवाह होता) रहता है परंतु उसके फटने के बाद बाहर की दीवार की ओर दूसरा ल्यूमेन बन जाता है जहां फट गया है वहां ब्लड भरता है और वह ब्लड ट्रू ल्यूमेन यानी वास्तविक ल्यूमेन को बंद कर देता है। वास्तविक ल्यूमेन से ही किडनी की नसों, आंतों की नसों और पैरों की नसों तक रक्त का प्रवाह होता है और बंद होने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। इस मरीज का ब्लड प्रेशर 200/150 पर पहुंच गया था। किडनी ने यूरिन बनाना बंद कर दिया था। पेशेंट 20 नवंबर की रात को अंबेडकर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में पहुंचा वहां पर एसीआई के रेसिडेंट उसके बाद दोनों रेसिडेंट डॉक्टर ने ब्लड प्रेशर डाउन करने की दवा शुरू की। धीरे-धीरे ब्लड प्रेशर को नीचे लाया क्योंकि बढ़े हुए ब्लड प्रेशर के कारण नस का फटना और बढ़ जाता है। 200 के प्रेशर में नस का जो फ्लैप उखड़ा है उसको धीरे- धीरे प्रेशर ही फाड़ते जाता। उसके बाद दोनों डॉक्टर ने खूब मेहनत करके मरीज के ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया। दवाइयों की मदद से ब्लड प्रेशर 130/80 के करीब ला कर रखा । उसके बाद मरीज का यूरिन आने लगा। मरीज की हालत को स्थिर करने के बाद चिकित्सा महाविद्यालय की डीन डॉ. तृप्ति नागरिया तथा अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एस. बी. एस. नेताम की मदद से आयुष्मान योजना के स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. श्रीकांत राजिमवाले की सहायता से इमरजेंसी में मरीज के इलाज के लिए लगभग 5 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत हुई।

रायपुर : 466 से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा का काटा गया चालान, विशेष चेकिंग अभियान चलाकर की जा रही कार्रवाई

रायपुर : 466 से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा का काटा गया चालान, विशेष चेकिंग अभियान चलाकर की जा रही कार्रवाई

 रायपुर। शहर में संचालित होने वाले सवारी ऑटो रिक्शा व ई रिक्शा चालकों द्वारा लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने, बीना फिटनेस परमिट के वाहन चलाने व सवारियों के साथ भी दुर्व्यवहार किए जाने के संबंध में लागातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिसे देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा सवारी ऑटो चालकों एवं ई-रिक्शा वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कागजात चेक करने एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी प्रभावी कार्यवाही किए जाने निर्देशित किया गया।

उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर जयप्रकाश बढ़ाई एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर गुरजीत सिंह के निर्देशन पर यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा शहर के प्रमुख चौक चौराहों एवं मार्गों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के तहत 466 से अधिक सवारी ऑटो के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।

बता दे कि राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को सबसे ज्यादा सवारी ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों द्वारा प्रभावित किया जाता है। सवारी के होड़ में सिगनल का उल्लंघन किया जा रहा है, साथ ही बीच रोड में कहीं पर भी वाहन रोककर सवारी उतारा-चढ़ाया जाता है जिससे पीछे से आने वाली यातायात टकराने की आशंका बनी रहती है। इसके अतिरिक्त असामाजिक तत्वों द्वारा ऑटो वाहन संचालित कर यात्रियों से अधिक किराया वसूलने एवं दुर्व्यवहार करने के संबंध में भी लगातार शिकायत प्राप्त हो रहा था जिसे देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर से प्रशांत अग्रवाल के आदेशानुसार यातायात पुलिस रायपुर द्वारा सवारी ऑटो व ई रिक्शा वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे विशेष रूप से बिना परमिट, फिटनेस, सिग्नल उलंघन, बीच रोड में सवारी उतरने चढ़ाने, नो पार्किंग पर खड़ी होने वाले वाहनों वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही किया जा रहा है।

CG Job Alert : बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इस दिन प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, इन पदों पर होगी भर्ती

CG Job Alert : बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इस दिन प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, इन पदों पर होगी भर्ती

 रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 29 नवंबर को स्थान- जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सुबह 11 बजे से सांय दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है।

एच.आर. (एम.बी.ए.) एवं बी.आर.ई. ( बिज़नेश रिलेशनशिप एक्सिक्यूटिव) के 39 पदों पर भर्ती

योग्यता ( qualification ) 

12वीं से स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 10 हजार से 15 हजार रुपए प्रतिमाह की दर पर की जावेगी।

अधिक जानकारी ( more information) 

अतः प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

CG News : खुशखबरी, सहारा के निवेशकों को मिलेगा रिफंड, 1 करोड़ रुपये जारी, जिला प्रशासन की कार्रवाई

CG News : खुशखबरी, सहारा के निवेशकों को मिलेगा रिफंड, 1 करोड़ रुपये जारी, जिला प्रशासन की कार्रवाई

  रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ( CM baghel )की मंशा के अनुरूप जिले में चिटफण्ड कंपनी के निवेशकों की राशि वापसी के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।

कलेक्टर  डोमन सिंह के मार्गदर्शन में सहारा इंडिया कंपनी अंतर्गत सहारियान ई-मल्टीपरपस सोसायटी लिमिटेट, सहारा क्यूशॉप यूनिक प्रोडक्ट रेंज लिमिटेड एवं सहारा क्रेडिट कोआपरेटिस सोसायटी के निवेशकों से प्राप्त आवेदनों का सत्यापन सहारा इंडिया कंपनी द्वारा कराया गया।

वर्तमान में लगभग 1000 और निवेशकों के आवेदन का सत्यापन कार्य पूर्ण हो चुका

पूर्व में कंपनी के कुल 1 हजार 772 निवेशकों को 2 करोड़ 30 लाख रूपए का भुगतान तहसीलों के माध्यम से कराया जा चुका है। वर्तमान में लगभग 1000 और निवेशकों के आवेदन का सत्यापन कार्य पूर्ण हो चुका है, जिन्हें उनके निवेश की राशि का 25 प्रतिशत लगभग 1 करोड़ रूपए भुगतान हेतु संबंधित तहसीलदारों को चेक जारी किया जा रहा है। इन निवेशकों में तहसील डोंगरगांव के लगभग 200 निवेशक, तहसील छुरिया के 446 निवेशकों एवं तहसील मोहला व अम्बागढ़ चौकी के 417 निवेशकों शामिल हैं। जिन्हें भुगतान के लिए चेक संबंधित तहसीलदारों को जारी कर निवेशकों की राशि का अंतरण सीधे उनके बैंक खाते में कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

मुख्यमंत्री बघेल आज गुजरात में करेंगे प्रचार- प्रसार, तीन सभाओं को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री बघेल आज गुजरात में करेंगे प्रचार- प्रसार, तीन सभाओं को करेंगे संबोधित

 रायपुर। सीएम भूपेश बघेल( CM bhupesh baghel) रविवार को गुजरात पहुंच रहे हैं। वहां वो भावनगर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए जाएंगे, और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

सीएम  बघेल आज सुबह 11 बजे भावनगर पहुंचेंगे और वहाँ पालीताना विधानसभा, और महुआ व तालाजा विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद रायपुर लौटेंगे।

रिश्तें शर्मसार, दो सगी बहनों को देख बिगड़ी सगे फूफा की नीयत, किया ये कांड और फिर

रिश्तें शर्मसार, दो सगी बहनों को देख बिगड़ी सगे फूफा की नीयत, किया ये कांड और फिर

 भिलाई।इस्पात नगरी भिलाई में  सगे फूफा दो सगी बहनों का इज्जत लूट लिया जब उन्होंने पिता को ये सच्चाई बताई तो वो अपनी ही बेटियों को नशे की दवा देता था और रात भर उनके साथ छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने आरोपी पिता और फूफा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बलात्कार, दैहिक शोषण और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। ये पूरा मामला भिलाई के जामूल का है।

जानकारी के अनुसार गौतम नगर निवासी एक 49 वर्षीय युवक ने अपनी 15 साल और 21 साल की बेटियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट खुर्सीपार थाने में दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 25 अक्टूबर 2022 से उसकी बेटियों का कहीं पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों लड़कियां रायपुर( raipur )में पाई गई। वो वहां किराए का कमरा लेकर रह रही थीं और वहीं काम भी खोजा था। पुलिस ने जब दोनों लड़कियों को घर से भागने का कारण पूछा तो वो फफक फफक रोने लगी। उन्होंने कहा कि वो अपने पिता और फूफा के अत्याचारों से तंग आकर भागी थीं।

भागी लड़कियों में एक 15 साल की और एक 21 साल की लड़की है, दोनों सगी बहनें

पुलिस के मुताबिक भागी लड़कियों में एक 15 साल की और एक 21 साल की लड़की है। दोनों सगी बहनें है। उन्होंने बताया कि उनकी मां मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पिता कारपेंटर( carpainter) का काम करता है। वह जहां पढ़ती हैं वहीं उनकी बुआ का घर है।

छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब कार्यकारणी का विस्तार शुरू...अनुपम वर्मा संभाग अध्यक्ष, अमित अग्रवाल संभाग सचिव नियुक्त

छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब कार्यकारणी का विस्तार शुरू...अनुपम वर्मा संभाग अध्यक्ष, अमित अग्रवाल संभाग सचिव नियुक्त

 रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के रायपुर संभाग कार्यकारणी का विस्तार करते हुए प्रदेशाध्यक्ष संदीप तिवारी ने संभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी अनुपम वर्मा व संभाग सचिव की जिम्मेदारी अमित अग्रवाल को दी है।संविधान दिवस के अवसर पर रायपुर संभाग कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के प्रदेश महासचिव आशीष मिश्रा व प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर आज़ाद तम्बोली ने नवनियुक्त संभाग पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे जिसमें सर्वश्री बृजेश चौबे, मनीष वोरा, अजित शर्मा, पीसी रथ प्रमुख रूप से शामिल थे। जहां बृजेश चौबे जी का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया। नव नियुक्त संभाग अध्यक्ष अनुपम वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब की सोच जो पत्रकार व पत्रकार परिवार के हित मे है उसे गति देने का प्रयास हम करेंगे और जल्द ही संभाग के सभी जिलों में संगठन को विस्तार देंगे। नवनियुक्त सचिव अमित अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के साथ हमारी सोच पत्रकारिता की नई पीढ़ी को सही मार्गदर्शन व दिशा देने की है जिसपर भी हम कार्ययोजना बनाकर कार्य करेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रशांत नरवरे के साथ ही निरंजन हरितवाल, उपेंद्र शर्मा, अब्दुल शमीम, हैरी बैरागी, संजय चंद्रवंशी, पीएलएन लकी, अशोक बानी,
कृष्णकांत पाठक, मनीष श्रीवास्तव, दिलीप वर्मा, अंशुमन रस्तोगी, संजय वर्मा,
निखिल भटनागर संजय सोनी व अन्य गणमान्य जन सम्मिलित हुए।

शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय में आज संविधान दिवस का आयोजन किया गया

शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय में आज संविधान दिवस का आयोजन किया गया

 रायपुर / शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय द्वारा दिनांक 26/11/2022 को राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन विभाग द्वारा प्राचार्य डॉ किरण गजपाल एवं IQAC प्रभारी डॉ उषा किरण अग्रवाल के मार्गदर्शन में संविधान दिवस का आयोजन किया गया l

 

कार्यक्रम  राष्ट्रीय गीत के साथ प्रारम्भ हुआ मंच संचालन डॉ सीमा खान द्वारा किया गया एवं उनके द्वारा स्वतंत्रता, समानता एवं भ्रातृत्व का सन्देश छात्राओं को दिया गया l डॉ शम्पा चौबे द्वारा संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला गया डॉ जया तिवारी द्वारा संविधान के बारे में अपने विचार व्यक्त किएl साथ ही संविधान से सम्बन्धित Documentary भी दिखाई गई  

प्राचार्य द्वारा संविधान की शपथ दिलाई गई कार्यक्रम में डॉ कल्याण रवि डॉ सरिता दुबे प्रतिभा साहू सादिया फ़ातिमा एवं बिनिका दुर्गम शामिल हुईl महाविद्यालय की एनसीसी की छात्राओं के साथ सभी संकाय की छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं l छात्राओं द्वारा पोस्टर का प्रदर्शन किया गया lश्रीमती उज्ज्वला सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज, तबीयत बिगड़ने पर हुए थे भर्ती

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज, तबीयत बिगड़ने पर हुए थे भर्ती

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अभी उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात तबीयत खराब होने पर डॉ. रमन को रायपुर के एक निजी अस्पताल में लाया गया था। जांच में सब कुछ सामान्य पाए जाने के बाद उनकी छुट्टी दे दी गई। वे इस समय घर पर आराम कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि रमन सिंह को घबराहट महसूस हो रही थी और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके बाद उन्हें शनिवार दोपहर तक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। रूटीन चेकअप के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है।

भाजपा के बयानों से स्पष्ट है कि वो आदिवासी आरक्षण के विरोधी है - ठाकुर

भाजपा के बयानों से स्पष्ट है कि वो आदिवासी आरक्षण के विरोधी है - ठाकुर

 00 आरएसएस भाजपा के नेता हमेशा आरक्षण खत्म करने की बात करते है

रायपुर। भाजपा के बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के बयानों से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा आदिवासी आरक्षण की विरोधी हैं इसीलिए आरक्षण बहाली के लिये किये जा रहे प्रयास का विरोध कर रही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार सभी वर्गों को उनका कानूनी अधिकार हक देने प्रतिबद्ध है और इसके लिए विधानसभा के विशेष सत्र का आयोजन किया गया है और विधानसभा के विशेष सत्र के लिए आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 के मसौदे को पास किया है। आदिवासी वर्ग 32 प्रतिशत आरक्षण की बहाली के लिए बुलाए जा रहे विधानसभा के विशेष सत्र पर भाजपा पहले दिन से सवाल खड़े कर रही है। उसके बाद विधानसभा विशेष सत्र के अधिसूचना पर सवाल खड़ा कर अब विधानसभा सत्र के लिए तैयार की गई मसौदे पर सवाल खड़े कर रही है। भाजपा नहीं चाहती कि प्रदेश के आदिवासी वर्ग की आरक्षण की बहाली हो 2012 में भी रमन सरकार सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए आदिवासी वर्ग के 32 प्रतिशत आरक्षण में बढ़ोतरी किया था लेकिन कानूनी पहलुओं को नजर अंदाज किया जिसके चलते मामला न्यायालय में गया।

ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस को उनका अधिकार देने के लिए सभी पहलुओं पर विचार की है। कानूनी पहलू के साथ-साथ संसद को मिले अधिकारों का भी पड़ताल किया गया है और एक मजबूत आरक्षण विधेयक पास करा कर प्रदेश के सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा करेगी और लोकसभा में भी उस विधायक को पास करने भेजा जाएगा। प्रदेश की भाजपा स्पष्ट करें प्रदेश के आदिवासी वर्ग की आरक्षण बहाली के लिए सरकार के द्वारा जो काम किया जा रहा है उसके समर्थन में है कि विरोध में।
उन्होंने कहा कि पूर्व रमन सरकार ने आदिवासियों के 32 प्रतिशत आरक्षण के मसले को न्यायालय में मजबूती के साथ नहीं रखा। 32 प्रतिशत आरक्षण का आधार बताने बनाई गई ननकीराम कंवर कमेटी की सिफारिशों को भी नहीं माना। आरएसएस और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता सार्वजनिक तौर पर आरक्षण खत्म करने की बात कर चुके हैं। पूर्व रमन सरकार ने भी आरक्षण को खत्म करने की नियत से ही एसटी एवं एससी वर्ग के बीच विवाद उत्पन्न किया, मामला न्यायालय में गया और न्यायालय में भी पक्ष को रमन सरकार ने नहीं रखा जिसका ही परिणाम है कि रमन सरकार के दौरान न्यायालय के समक्ष अपनाई गई ढुल-मूल रवैया के कारण आदिवासी आरक्षण के खिलाफ न्यायालय का फैसला आया।

भाजपा नेता पर FIR दर्ज, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो से छेड़छाड़ का है आरोप…

भाजपा नेता पर FIR दर्ज, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो से छेड़छाड़ का है आरोप…

 रायपुर। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने का एक कथित वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद से देशभर में सियासत गरमाई गई है। वहीं कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे का वीडियो पोस्ट करने के मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस लीगल सेल ने मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कांग्रेस लीगल सेल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार देर रात रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेताओं की रिपोर्ट के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ उकसाने, षड्यंत्र करने, दंगा भड़काने के प्रयास का अपराध दर्ज किया है।

बता दें कि मध्यप्रदेश भाजपा के ऑफिशियल फेसबुक और ट्विटर हैंडल से यह वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। इस पोस्ट को लोकेंद्र पाराशर ने रीट्वीट किया था।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से CM बघेल ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ की बताई उपलब्धियां

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से CM बघेल ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ की बताई उपलब्धियां

 रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने खड़गे को छत्तीसगढ़ में चल रहे विकासात्मक कार्यों की जानकारी दी.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सरकार ने सफलता पूर्वक चार साल पूरे किए हैं. उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के जनहितकारी योजनाओं की प्रगति एवं सरकार की उपलब्धियों से कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को अवगत कराया.

 
नक्सलियों पर पुलिस ने किया सर्जिकल स्ट्राइक, 6 माओवादी ढ़ेर, गोलीबारी अब भी जारी

नक्सलियों पर पुलिस ने किया सर्जिकल स्ट्राइक, 6 माओवादी ढ़ेर, गोलीबारी अब भी जारी

 छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ शनिवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि, इस मुठभेड़ में DRG के जवानों ने 6 माओवादियों को ढेर कर दिया है। जिसमे चार नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए है। फिलहाल इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो जवानों ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। मामला जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, इन दिनों नक्सली बस्तर में अपना PLGA सप्ताह मना रहे हैं। इस दौरान बस्तर में फोर्स भी अलर्ट मोड पर है। पुलिस को सूचना मिली थी कि, पोमरा के जंगल में भारी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर जवानों की टीम को शुक्रवार की रात मौके के लिए रवाना किया गया था। वहीं शनिवार की सुबह जवानों ने नक्सलियों के कैंप पर धावा बोल दिया।

करीब 30 से 40 मिनट तक चली इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन माओवादियों को ढेर कर दिया है। जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी बैकफुट हो रहे हैं। लेकिन ऐसी जानकारी मिल रही है कि रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। वहीं अंदरूनी इलाका होने की वजह से ज्यादा जानकारी निकलकर सामने नहीं आ सकती है। फिलहाल इस मामले में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

Cgspst द्वारा आयोजित NPW PharmaFiesta अपने अंतिम चरण की ओर

Cgspst द्वारा आयोजित NPW PharmaFiesta अपने अंतिम चरण की ओर

 रायपुर। छत्तीसगढ सोसायटी ऑफ फार्मास्युटिकल सांइस और टेक्नोलॉजी द्वारा 61 नेशनल फार्मेसी वीक PharmaFiesta के आखरी दो दिन फार्मेसी पढ़ रहे बच्चों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहा। नवंबर 25 एवम 26 को CGSPST, जेसीआई रायपुर ब्रेनवाश एवम प्रिशा फाउंडेशन ने प्रदेश के बड़े बिजनेस एवम कारोबारियों के साथ मिलकर जॉब एवम इंटर्नशिप का मेगा ड्राइव सीजीएसपीएसटी के पचपेड़ी नाका स्तिथ ऑफिस में सफलता पूर्वक आयोजित किया। इस अवसर पर PharmDart, रावतपुरा सरकार, कलिंगा, हेल्थपोट्ली, पेंटागन क्लास, ओरिजनल ऑर्गेनिक इंडिया, जियोम्ड लाइफसाइंस, इनेटिव्स मार्ट, अर्थ मेटालर्जिकल्स जैसे बहुत से बड़े आर्गेनाइजेशन ने अपनी सहभागिता निभाई। इस पूरे प्रोग्राम में लगभग 100 से अधिक बच्चों को इंटर्नशिप और 15 बच्चों को फार्मेसी क्षेत्र में जॉब ऑफर मिला जिसका बच्चों द्वारा विशेष रूप से सहराना किया गया। संस्थान के अध्यक्ष  रवि किशोर अग्रवाल एवम संभाग अध्यक्ष  धनंजय कुमार सिंह ने प्रदेश के समस्त फार्मेसी बच्चों से संस्था से जुड़ने की अपील की जिससे संस्था इस तरह के आयोजन बार बार कर बच्चों को लाभान्वित करे। इस साल की तरह ही संस्था ने PharmaFiesta हर साल करने की बात कही ।

सस्पेंड : करोड़ों रूपए की गड़बड़ी में रेंजर निलंबित, ग्रीन इंडिया के तहत कार्यों में पाई गई अनियमितता

सस्पेंड : करोड़ों रूपए की गड़बड़ी में रेंजर निलंबित, ग्रीन इंडिया के तहत कार्यों में पाई गई अनियमितता

 रायपुर। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजय शुक्ला द्वारा कटघोरा वन मंडल अंनर्गत परिक्षेत्र अधिकारी चैतमा मृत्युजंय शर्मा को कार्य में लापरवाही बरतने तथा अनियमितता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में परिक्षेत्र अधिकारी शर्मा का मुख्यालय- मुख्य वन संरक्षण कार्यालय बिलासपुर वृत्त निर्धारित किया गया है।

गौरतलब है कि मृत्युजंय शर्मा के कार्यरत अवधि में ग्रीन इंडिया के तहत वनप्रबंधन समितियों-कन्हैयापारा, चनवारीपारा, कोडार,कर्रानवापार,कर्रानवाडीह, कर्रापरसापानी एवं जमनीपानी में तालाब आदि निर्माण कार्य में लापरवाही तथा अनियमितता पाए जाने के कारण उक्त कार्रवाई की गई है।

भीख मांगने के नाम पर घूम-घूमकर चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 2 महिला सहित 4 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

भीख मांगने के नाम पर घूम-घूमकर चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 2 महिला सहित 4 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर। राजधानी रायपुर में भिक्षा मांगने के नाम पर घूम-घूमकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो महिला सहित 4 अंतर्राज्यीय आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शहर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदर बिहार, टीचर्स कॉलोनी कोटा स्थित मकान में आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। भिक्षा मांगने के नाम पर खुला दरवाजा देख कर घर में प्रवेश कर चोरी घटनाओं को अंजाम दिए। पकड़े गए आरोपी मूलतः झाड़सुगुड़ा, उड़ीसा के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से 51 हजार 300 रुपए नगदी और एक जोड़ी चांदी का पायल एवं 01 नग सोने की अंगूठीजब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध सरस्वती नगर थाना में अपराध पंजीबद्ध है।

पुलिस के मुताबिक मामले में पकड़े गए आरोपी राहुल मल्हार से कड़ाई से पूछताछ किया गया तो आरोपी ने उसके द्वारा अपनी पत्नि अंजू मल्हार एवं साथी रूपा मल्हार के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यो द्वारा पतासाजी कर अंजू मल्हार एवं रूपा मल्हार को पकड़ा गया। इसी दौरान महिलाओ के साथ एक अन्य व्यक्ति उदय मल्हार जो रूपा मल्हार का पति है को भी पकड़कर तलाशी लेने पर उसके पास 01 नग सोने की अंगूठी, 01 जोड़ी चांदी का पायल होना पाया गया। जिस संबंध में उदय मल्हार से कड़ाई से पूछताछ करने पर चांदी का पायल एवं सोने के अंगूठी को चोरी का होना बताया गया।
आरोपी राहुल मल्हार, अंजू मल्हार एवं रूपा मल्हार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी कुल 51,300 रूपये जप्त कर कार्यवाही की गयी। उदय मल्हार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 जोड़ी चांदी का पायल एवं 01 नग सोने की अंगूठी जुमला कीमती लगभग 20,000 रू. जब्त आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में 41 (1+4)/379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। आरोपियान मूलतः उड़ीसा के निवासी है जो रायपुर में घूम-घूमकर भीक्षा मांगते है तथा मौका पाकर खुले दरवाजो से घर के अंदर प्रवेश कर चोरी करने के साथ ही खुले स्थानो में रखे सामानो को भी चोरी कर ले जाते है तथा रात्रि में रेल्वे स्टेशन के बाहर सोते है।

गिरफ्तार आरोपी-

01. राहूल मल्हार पिता हीरा मल्हार उम्र 35 वर्ष निवासी शुक्रवारी थाना झारसुगड़ा उड़ीसा हाल पता रेल्वे स्टेशन रायपुर।

02. अंजू मल्हार पति राहुल मल्हार उम्र 30 वर्ष निवासी शुक्रवारी थाना झारसुगड़ा उड़ीसा हाल पता रेल्वे स्टेशन रायपुर।

03. रूपा मल्हार पति उदय कुमार मल्हार उम्र 19 वर्ष निवासी शुक्रवारी थाना झारसुगड़ा उड़ीसा हाल पता रेल्वे स्टेशन रायपुर।

04. उदय मल्हार पिता स्व. सरमा सिंह मल्हार उम्र 19 वर्ष निवासी झारसुगड़ा सुंदरगढ़ उड़ीसा हाल पता रेल्वे स्टेशन रायपुर।

भारतीय संविधान के निर्माण में छत्तीसगढ़ की अनेक विभूतियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई- मुख्यमंत्री बघेल

भारतीय संविधान के निर्माण में छत्तीसगढ़ की अनेक विभूतियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई- मुख्यमंत्री बघेल

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 26 नवम्बर संविधान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  बघेल ने अपने शुभकामना संदेश मंे कहा है कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था।

लंबे संघर्ष से मिली आजादी के बाद विविधता भरे भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप मंे स्थापित करना एक महती जिम्मेदारी थी। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को संविधान में समाहित कर सशक्त राष्ट्र निर्माण के सपने को बखूबी पूरा किया है।  बघेल ने कहा कि हमें गर्व है कि भारतीय संविधान के निर्माण में छत्तीसगढ़( chhattisgarh) की अनेक विभूतियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिमाचल की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री बघेल से की मुलाकात

हिमाचल की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री बघेल से की मुलाकात

 रायपुर। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में छत्तीसगढ़( chhattisgarh ) के मुख्यमंत्री ⁦भूपेश बघेल से मुलाक़ात की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एनपीएस की राशि की वापसी, जीएसटी क्षतिपूर्ति की भरपाई, कोल रॉयल्टी की राशि की मांग सहित राज्यहित के विभिन्न मुद्दे केंद्रीय वित्त मंत्री के सामने रखे। दिल्ली के मानेक शॉ सेन्टर में आयोजित बजट पूर्व बैठक में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के साथ ही अन्य राज्यों के वित्तमंत्री भी उपस्थित रहे।

कोल रॉयल्टी की 4140 करोड़ की राशि राज्य को जल्द ट्रांसफर करने का आग्रह

बैठक में जीएसटी क्षतिपूर्ति की 1875 करोड़ की राशि की मांग करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा हमने जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान की व्यवस्था को जून 2022 के बाद आगामी पाँच वर्षों के लिए जारी रखने का अनुरोध किया था, लेकिन इसमें वृद्धि नहीं की गयी। इसके साथ ही उन्होंने कोल रॉयल्टी की 4140 करोड़ की राशि राज्य को जल्द ट्रांसफर करने का आग्रह किया।

धान काटकर लौट रही बुजुर्ग महिला को हाथी ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

धान काटकर लौट रही बुजुर्ग महिला को हाथी ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

 सरगुजा। सरगुजा( surguja) जिले में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। इस बार फिर से एक हाथी ने जान ली है। यहां हाथी ने एक बुजुर्ग महिला को पैर से कुचलकर मार दिया है। इससे महिला के शरीर के कई टुकड़े हो गए। मामला सरगुजा-जशपुर जिले के बॉर्डर इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक रिरि गांव की रहने वाली कलकली बाई(65) गुरुवार को धान काटने खेत गई थी। इसके बाद शाम के वक्त वह लौट रही थी। तभी उसका सामने एक दंतैल हाथी से हो गया और उस हाथी ने महिला( women) पर हमला कर दिया। बताया गया कि हाथी ने महिला को इतनी बुरी तरह कुचला कि उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए।हमला करने के बाद हाथी मौके से निकल गया था।

इस इलाके में हाथियों का एक बड़ा झुंड घूम रहा

वन विभाग को भी बताया गया था। सूचना मिलने पर शुक्रवार( friday) को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। साथ ही परिजनों को सहायता राशि भी गई है। कहा जा रहा है कि इस इलाके में हाथियों का एक बड़ा झुंड घूम रहा है। उसी में से एक दंतैल हाथी बिछड़ गया था।

PRSU Exam 2022: वार्षिक परीक्षाओं से पहले अब PRSU लेगा एक्सट्रा क्लासेस, प्रबंधन ने इस वजह से लिया फैसला

PRSU Exam 2022: वार्षिक परीक्षाओं से पहले अब PRSU लेगा एक्सट्रा क्लासेस, प्रबंधन ने इस वजह से लिया फैसला

 रायपुर। राजधानी का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय 3 साल बाद ऑफलाइन मोड में परीक्षा लेने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा सबसे पहले जिन महाविद्यालय में कोर्स पूरे नहीं हुए हैं उनकी मॉनिटरिंग की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी द्वारा आने वाले साल में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए एक्सट्रा क्लासेस लगाई जाएगी। ऐसा इस लिए किया जाएगा क्योंकि कोरोना के कारण ऑनलाइन परीक्षा( online exam )हो रही थी और घर बैठे परीक्षा दिलाने से छात्रों के शैक्षणिक स्तर में गिरावट आई है।महाविद्यालय में कोर्स पूरे नहीं हुए है विश्वविद्यालय द्वारा उनकी मॉनिटरिंग की जाएगी

DRG जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

DRG जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

 रायपुर। छग में यहां DRG के जवान और नक्सलियों के बीच पोमरा के जंगलों में मुठभेड़ हुई है, इस दौरान तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हथियार भी बरामद कर लिया

गया है।

जानकारी के मुताबिक, खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल घने जंगल में सर्च ऑपरेशन के लिए निकले थे। इसी दौरान उन पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में तीन नक्सली मारे गए। बता दें कि हाल के दिनों में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ हो चुकी हैं।

BREAKING : जनपद पंचायत सीईओ निलंबित, गंभीर वित्तीय अनियमितता बरतने पर हुई सख्त कार्यवाही, देखें आदेश

BREAKING : जनपद पंचायत सीईओ निलंबित, गंभीर वित्तीय अनियमितता बरतने पर हुई सख्त कार्यवाही, देखें आदेश

 कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा सीईओ जी.के. मिश्रा को निलंबित किया गया है। गंभीर वित्तीय अनियमितता बरतने पर राज्य शासन ने कार्यवाही की। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने आदेश जारी किया है। जी.के. मिश्रा (मूल पद- विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी) वर्तमान में प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, फोरवा, जिला-फोरबा छ.ग. के पद पर पदस्थ हैं।

निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, इंद्रावती भवन, नया रायपुर निर्धारित किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, वर्ष 2019-20 में जी.के. मिश्रा द्वारा प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, करतला. जिला कोरबा के पद पर पदस्थी के दौरान जनपद पंचायत करतला के अंतर्गत सी.सी. रोड निर्माण कार्यों एवं हाई स्कूल का अहाता निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का अभाव व गंभीर वित्तीय अनियमितता बरती गई है।

प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित, आदेश जारी, जानें पूरा मामला

प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित, आदेश जारी, जानें पूरा मामला

 महासमुन्द। Principal Suspended प्रभारी प्रधान पाठक राजेन्द्र प्रसाद आचार्य को निलंबित किया गया है। दरअसल शिकायत मिली थी कि स्कूल समय में पढ़ाई छोड़कर मध्यान्ह भोजन के लिये लकड़ी लेने बच्चों को जंगल भेजा जाता था और लकड़ी का गट्ठा लेकर साईकिल से बच्चों से लकड़ी की ढुलाई करवाता था

जारी आदेश के मुताबिक, राजेन्द्र प्रसाद आचार्य, प्रभारी प्रधान पाठक (उच्च वर्ग शिक्षक) शा.उच्च प्राथमिक शाला बेलमुण्डी, विकासखण्ड- सरायपाली, जिला महासमुन्द (छ.ग.) द्वारा स्कूल समय में पढ़ाई छोड़कर मध्यान्ह भोजन के लिये लकड़ी लेने बच्चों को जंगल भेजना एवं भरी दोपहरी में लकड़ी का गट्ठा लेकर साईकिल से बच्चों से लकड़ी की ढुलाई करवाना, उनकी कर्तव्य के प्रति निर्वहन में स्वेच्छाचारिता एवं कार्य के प्रति लापरवाही को दर्शाता है। उक्त कृत्य गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है जो कि छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम – 3 (1) उल्लंघन है।

राजेन्द्र प्रसाद आचार्य, प्रभारी प्रधान पाठक (उच्च वर्ग शिक्षक) शास. उच्च प्राथमिक शाला बेलमुण्डी, विकासखण्ड- सरायपाली, जिला – महासमुन्द (छ.ग.) को सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण, अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से एतद् द्वारा निलंबित किया जाता है। राजेन्द्र प्रसाद आचार्य को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा तथा मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी – सरायपाली, जिला – महासमुन्द रहेगा।