CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
मंत्रिमंडल द्वारा आरक्षण संशोधन विधेयक के मसौदे की मंजूरी का स्वागत : कांग्रेस

मंत्रिमंडल द्वारा आरक्षण संशोधन विधेयक के मसौदे की मंजूरी का स्वागत : कांग्रेस

 सभी वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण कांग्रेस का मंतव्य

रायपुर। राज्य मंत्रिमंडल द्वारा विभिन्न वर्गो के लिये आरक्षण के प्रावधानों के मसौदे की मंजूरी का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है। कांग्रेस ने प्रदेश के सभी वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण का वायदा किया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उस वायदे को पूरा करते हुये आरक्षण संशोधन विधेयक की स्वीकृति मंत्रिमंडल से दिलवाकर बता दिया कांग्रेस जो कहती है वह करती है। अब विधानसभा के विशेष सत्र में आरक्षण के मसौदे पर विधायिका की भी मुहर लग जायेगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में आरक्षण के नाम पर भ्रम फैलाने वाले तथा राजनैतिक रोटी सेकने वाली भाजपा को अपने झूठ के लिये प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिये। भाजपा की रमन सरकार की लापरवाही और बदनीयती के कारण राज्य में आदिवासी समाज का आरक्षण कम हो गया था, कांग्रेस सरकार ने भाजपा की गलती को दुरुस्त कर आदिवासी समाज सहित सभी वर्गो के आरक्षण की बहाली का मार्ग प्रशस्त किया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की पूर्ववर्ती रमन सरकार ने आरक्षण के लिये जो प्रावधान किया था उसमें सभी वर्गो के हितों का ध्यान नहीं रखा था। जिसके कारण परस्पर असंतोष की स्थिति पैदा हुई थी और आरक्षण के खिलाफ अदालत में मुकदमा लगा था। अदालत में भी रमन सरकार ने सही पैरवी नहीं किया था जिसके आरक्षण की सीमा में बढ़ोत्तरी के खिलाफ अदालत का फैसला आया था।

मासूम बच्ची के बलात्कारी ब्रम्हानंद का मैदान में डटे रहना भाजपा का घृणित चेहरा : कांग्रेस

मासूम बच्ची के बलात्कारी ब्रम्हानंद का मैदान में डटे रहना भाजपा का घृणित चेहरा : कांग्रेस

 2023 में भाजपा का चेहरा बलात्कारी ब्रम्हानंद होगा, रमन सिंह, बृजमोहन बलात्कारी का प्रचार कर रहे,

रायपुर।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 15 साल की मासूम बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार का आरोपी ब्रह्मानंद नेताम भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा का अभी तक प्रत्याशी बना हुआ है यह भाजपा का महिला विरोधी घृणित चेहरा है। खुद को पार्टी विद डिफरेंस का दावा करने वाली भाजपा का यही असली चेहरा है कि वह एक बलात्कारी को प्रत्याशी बनाकर उसके पक्ष में चुनाव अभियान चला रही है। भाजपा के बड़े-छोटे नेता बलात्कार के आरोपी ब्रम्हानंद नेताम के लिये वोट मांग रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा जिस प्रकार बलात्कारी ब्रम्हानंद के पीछे खड़ी है उससे लग रहा 2023 में ब्रम्हानंद भाजपा का चेहरा होगा। उन्होंने भाजपा प्रभारी ओम माथुर पर तंज कसते हुये पूछा 2023 में ओम माथुर कितने आपराधियों को प्रत्याशी बनायेगी? क्या 2023 में भाजपा का चेहरा रेपिस्ट होगा, अपराधी होगा? भाजपा को पता था ब्रह्मानंद नेताम रेप, गैंगरेप, पॉस्को एक्ट का फरार आरोपी है? भाजपा ने जानबूझकर ओम माथुर, अजय जामवाल, अरुण साव, नारायण चंदेल, रमन सिंह की सहमति से रेपिस्ट को टिकट दिया है? भाजपा से नैतिकता की उम्मीद बेमानी है। भाजपा में जितना बड़ा अपराधी उतना बड़ा पद मिलता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि रमन सिंह और बृजमोहन घूम-घूमकर बलात्कारी के लिये वोट मांग रहे यह रमन सिंह और बृजमोहन का असली चरित्र है। भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के ऊपर झारखंड के टेल्को थाना क्षेत्र में प्राथमि क्रमांक 84/2019 धारा दिनांक 15.05.2019 धारा 366ए, 376, 376(3), 376डीबी,120बी भादवि, 4,6, पॉक्सो एक्ट एवं 4,5,6,7,9 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। बड़ी बात नहीं की बलात्कारी को झारखंड की पुलिस पकड़ कर ले जाये और भाजपाई फिर भी बेशर्मीपूर्वक उसका प्रचार करते नजर आयेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भानुप्रतापपुर की महिलायें और मतदाता बलात्कारी ब्रम्हानंद नेताम के उनके क्षेत्र का उम्मीदवार होने से खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। लोगों को यह लग रहा कि भाजपा बलात्कारी को उम्मीदवार बनाकर तथा उसको चुनाव अभियान चलाकर क्षेत्र की जनता का अपमान कर रही है। लोग 5 तारीख को भाजपा के खिलाफ मतदान कर अपने आक्रोश की अभिव्यक्ति करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में यही बुनियादी फर्क है। कांग्रेस की प्रत्याशी शिक्षक है, बच्चों को लिखा-पढ़ाकर उनका भविष्य बनाने का काम करती थी, भाजपा का प्रत्याशी 15 साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर उसको जबरिया देह व्यापार में धकेल कर उसके भविष्य और जीवन को बर्बाद कर दिया। भाजपाई शर्म और सामानिकता तथा संवेदनशीलता की सारी सीमाओं को लांघ कर बलात्कारी के जयकारा के नारे लगा रहे है।

Chhattisgarh High Court News: पटवारी के स्थानांतरण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Chhattisgarh High Court News: पटवारी के स्थानांतरण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

 बिलासपुर। धनंजय सिंह पटवारी के पद पर पटवारी हल्का नंबर 26 चनवारीडांड और अतिरिक्त प्रभार पटवारी हल्का नंबर 22 चैनपुर तहसील मनेंद्रगढ़ जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में पदस्थ है। उनका स्थानांतरण 26 अक्टूबर 2022 को कलेक्टर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर द्वारा पटवारी हल्का नंबर 11 कंजिया तहसील भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर कर दिया गया। उक्त स्थानांतरण आदेश के खिलाफ धनंजय सिंह ने अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी और नरेंद्र मेहेर के माध्यम से हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर किया है।जिसकी सुनवाई जस्टिस पीपी साहू के कोर्ट में हुई। उक्त याचिका में यह आधार लिया गया कि कलेक्टर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर द्वारा पटवारियों को एक ही जगह पर 3 वर्ष से अधिक समय से पदस्थ पटवारियों के स्थानांतरण करने हेतु आदेश जारी किया गया था किंतु एक ही हल्के पर वर्तमान याचिकाकर्ता धनंजय सिंह की पदस्थापना मई 2022 मैं हुई थी तथा छत्तीसगढ़ शासन के स्थानांतरण नीति वर्ष 2022 की कंडिका 1.5 मैं यह उल्लेख है कि ऐसे शासकीय सेवक जोकि एक ही स्थान पर 15 अगस्त 2021 अथवा उससे पूर्व से कार्यरत हो केवल उन्हीं के स्थानांतरण किए जाएंगे।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता द्वारा यह अन्य आधार लिया गया कि याचिकाकर्ता की पदस्थापना वर्तमान में पटवारी हल्का नंबर 26 चनवारीडांड और अतिरिक्त प्रभार पटवारी हल्का नंबर 22 चैनपुर है किंतु स्थानांतरण आदेश मैं याचिकाकर्ता का स्थानांतरण पटवारी हल्का नंबर 9 चैनपुर से पटवारी हल्का नंबर 11 कंजिया तहसील भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर कर दिया गया और उसी आधार पर तहसीलदार मनेंद्रगढ़ द्वारा
याचिकाकर्ता को भार मुक्त कर दिया गया।
उपरोक्त आधारों पर उच्च न्यायालय द्वारा स्थानांतरण आदेश पर रोक लगाते हुए उत्तर वादी, राजस्व आपदा एवं प्रबंधन विभाग के सचिव और कलेक्टर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर और अनुविभागीय अधिकारी मनेंद्रगढ़ को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की लापरवाही के चलते भिलाई में फैला डायरिया : कौशिक

स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की लापरवाही के चलते भिलाई में फैला डायरिया : कौशिक

 रायपुर । पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि भिलाई में डायरिया का जानलेवा संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है और स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम इसके रोकथाम के लिए कोई उचित कदम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को शाम तक करीब 13 मरीज मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने कोई तत्परता नहीं दिखाई जिसकी लापरवाही की वजह से करीब 90 लोगों अस्पताल में भर्ती होने को मजबूर हो गए। वही दो लोगों की मौत डायरिया के जानलेवा संक्रमण की वजह से हो गई है। उन्होंने कहा कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लोगों की जान से लगातार प्रदेश सरकार द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है। भिलाई कैंप की घटना ने एक बार फिर प्रदेश सरकार की एवं स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को उजागर किया है। भिलाई के महापौर ने भी हालात का जायजा लेने एवं इस पर गंभीरता दिखाने में कोई रुचि नहीं दिखाई जिसके कारण 2 लोगों की मौत हो गई।

डीपीआई ने संयुक्त संचालकों से मांगी पॉक्सो मामले में कार्रवाई की जानकारी...

डीपीआई ने संयुक्त संचालकों से मांगी पॉक्सो मामले में कार्रवाई की जानकारी...

 रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संयुक्त संचालकों से पॉक्सो के तहत दर्ज मामलों में कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्यवाही की जानकारी मांगी है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय के अपर संचालक ने एक फॉर्मेट भी जारी किया है, जिसमें यह जानकारी देनी है। सुप्रीम कोर्ट में दायर एक जनहित याचिका के परिप्रेक्ष्य में यह जानकारी भेजी जाएगी, इसलिए विशेष प्राथमिकता से यह जानकारी मांगी गई है।

CM भूपेश पांच दिवसीय दौरे पर हुए रवाना, पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के बयान पर कसा तंज

CM भूपेश पांच दिवसीय दौरे पर हुए रवाना, पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के बयान पर कसा तंज

 रायपुर :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) पांच दिवसीय दौरे पर रवाना हुए। इस दौरान सीएम बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की महाराष्ट्र दिल्ली में आयोजित बैठकों में होंगे शामिल 5 दिनों के लिए दौरे पर जा रहा हूं, कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और परसो राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मीटिंग है।

कैबिनेट के फैसले पर सीएम ने कहा कि आरक्षण पर कैबिनेट में बात हुई है, जिसमें अनुसूचित जनजाति पिछड़े वर्ग डब्ल्यू ए एस2 जिले में भर्ती की जाती थी, कोई एक्ट नहीं था, जिसको हाईकोर्ट ने निरस्त किया था। प्रदेश का आरक्षण कितना महत्वपूर्ण है जीने का भी उतना महत्वपूर्ण है।

पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के बयान पर सीएम का पलटवार

15 सालों तक रामराज्य रहा है उसका कितना खामियाजा हम और आमलोग भुगते है। आदिवासियों की जमीन चली गई, सैकड़ों आदिवासी जेल में ठूंस दिए गए, नक्सली बताकर इनकाउंटर किया गया, झीरम में हमारे नेता शहीद हो गए , यही रामराज्य था क्या ? किस प्रकार लूट मची थी सब ने देखा हैं। 15 साल का रिजल्ट सामने आ गया है और 15 सीट में सिमट गई है।

4 सालों तक एक भी विकास कार्य के काम नहीं हुए इस पर सीएम ने कहा कि, डॉ रमन सिंह (Dr Raman Singh) अगर राजनांदगांव में काम किए होते तो लोग सड़क की मांग नहीं करते। 4 साल में सारी सड़कें खराब हो गई। उन्होंने अगर काम किए होते तो 4 सालों में सड़के खराब नहीं होती। एजुकेशन हेल्थ सब हमारे द्वारा किया जा रहा है। डॉ रमन सिंह लोगों को गुमराह करके वोट लेते रहे।

मंत्री कवासी लखमा के बयान पर सीएम बघेल ने कहा

2003 से लेकर 12 तक रमन सिंह ने आरक्षण लागू नहीं किया था। अब किया गया तो हाईकोर्ट में टिक नहीं पाया। आरक्षण के लिए विशेष सत्र बुलाया जा रहा मंत्री कवासी लखमा को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कांग्रेस की सरकार हमेशा आदिवासियों के साथ खड़ी रहेगी।

बृजमोहन के बयान पर सीएम बघेल का तंज 

सीएम ने कहा कि लगातार राजनीतिक षड्यंत्र किया जाता था। डॉ रमन सिंह मुझे चूहा और बृजमोहन अग्रवाल मुझे राक्षस बोलते हैं। बीजेपी वालों के पास कोई मुद्दा नहीं है, वे हीन भावना से ग्रसित है, सत्ता जाने के बाद जो फड़फड़ाहट दिखाई दे रही है इनके बयानों में साफ दिख रहा।

उन्होंने आगे कहा कि मनोज मंडावी (Manoj Mandavi) से उनकी मृत्यु से 1 सप्ताह पहले ही मिला था। मनोज मंडावी से उनकी मृत्यु से 1 सप्ताह पहले ही मिला था। कांग्रेस की सरकार ने आदिवासी को विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया, बीजेपी ने किस आदिवासी नेता को उपाध्यक्ष बनाया है?

बता दें आदिवासियों को दूसरे दर्जे के लोगों की तरह व्यवहार करते थे। पेशा कानून फॉरेस्ट राइट एक्ट अधिमान्यता उनको मिलना था।  आदिवासी इनके राज्य में पलायन होने के लिए बाध्य हुए। इनकी कुशासन का यह हाल था

कलेक्टर ने पटवारियों के बाद अब RI का किया ट्रांसफर, देखें सूची

कलेक्टर ने पटवारियों के बाद अब RI का किया ट्रांसफर, देखें सूची

 रायपुरः CG Breaking : प्रदेश के राजस्व विभाग में लगातार तबादले हो रहे है। अधिक समय से एक ही जगह पर कार्यरत पटवारियों के बाद अब राजस्व निरीक्षकों में फेरबदल किया गया है। इस तबादले में दो दर्जन से अधिक रेवेन्यू इंस्पेक्टर इधर से उधर हुए हैं। कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे (Sarveshwar Narendra Bhure) ने यह आदेश जारी किया है।

राजस्व निरीक्षकों के इस तबादले को अवैध प्लाटिंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। सख्त निर्देशों के बाद भी राजधानी सहित आसपास के क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग बढ़ते जा रही है। इसी कारण कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों का तबादला आदेश दिया है।

बता दें कि कल ही रायपुर जिले में पदस्थ पटवारियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया था।

देखें सूची :

CG Breaking : कलेक्टर ने पटवारियों के बाद अब RI का किया ट्रांसफर, देखें सूची

 थाना प्रभारी का हुआ ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश

थाना प्रभारी का हुआ ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश

 रायपुर : CG TRANSFER BREAKING : SSP प्रशांत अग्रवाल ने तबादला आदेश जारी किया है। राजधानी के देवेंद्र नगर थाना प्रभारी राकेश कुमार चौबे का ट्रांसफर किया है।

देवेंद्र नगर थाना प्रभारी राकेश कुमार चौबे को प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्कालिक प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से देवेंद्र नगर थाना से यातायात रायपुर (traffic raipur) ट्रांसफर कर पदस्थ किया जाता है। इसके जगह प्रशिक्षणरत DSP राहुल शर्मा को जिम्मेदारी सौपीं गई है।

देखें आदेश कॉपी : 

CG TRANSFER BREAKING : थाना प्रभारी का हुआ ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश

CG TRANSFER BREAKING : थाना प्रभारी का हुआ ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश

ट्रेन से कटकर महिला ने की खुदकुशी, क्षत विक्षत हालत में मिली लाश, अब तक नहीं हुई पहचान

ट्रेन से कटकर महिला ने की खुदकुशी, क्षत विक्षत हालत में मिली लाश, अब तक नहीं हुई पहचान

 रायपुर। राजधानी में रेलवे ट्रेक पर एक महिला का शव मिला है, जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, महिला ने खुदकुशी की है। फिलहाल अब तक मृतका की पहचान भी नहीं हो पाई है। पुलिस ने पटरियों से कटा हुआ क्षत विक्षत शव बरामद करके आस-पास के रिहायशी इलाके में इस महिला से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

पूरा मामला कचना इलाके का है। यहां रेलवे फाटक से कुछ ही दूरी पर ये हादसा हुआ है। महिला आस-पास की बस्ती की रहने वाली लग रही है, हालांकि अब तक इसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस महिला की जानकारी आस-पास के थानों में भी भेज रही है ताकि कुछ सुराग हासिल हों। इससे पहले भी इसी इलाके में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

पी जी डागा कन्या महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग द्वारा "अंग्रेजी व्याकरण व्यावहारिक उपयोगिता" पर व्याख्यान आयोजन किया गया

पी जी डागा कन्या महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग द्वारा "अंग्रेजी व्याकरण व्यावहारिक उपयोगिता" पर व्याख्यान आयोजन किया गया

 रायपुर। आज दिनांक 2411 2022 को  पी जी डागा कन्या महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग द्वारा "English grammar and its practical utility in day to day life" पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

शासकीय लाहिरी कॉलेज, चिरिमीरी, छत्तीसगढ़ से प्रो चंदन सोनी को आज के कार्यक्रम तथा विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन हेतु आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता घई के मार्गदर्शन  से किया गया।
व्याख्यान में वक्ता ने अंग्रेजी भाषा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए यह बताया कि अंग्रेजी कोई मुश्किल भाषा नहीं बल्कि केवल हमारे विचारों को साझा करने का माध्यम मात्र है। प्रो सोनी ने e-book से बेहतर   hard cover books को बताया।
अंग्रेजी भाषा को सीखने के चारो आयाम  listening, speaking, reading and writing को प्रो सोनी ने अपने ही अंदाज में आसान बना दिया।
हिंदी और अंग्रेजी भाषा के स्वरों के अभ्यास से सभागृह में उपस्थित सभी छात्राओं ने पूरे आनंद के साथ अपनी सहभागिता दिखाई।
मंच का संचालन कु कुसुम प्रधान अंग्रेजी विभाग द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का समापन अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष डॉ स्मृति अग्रवाल द्वारा किया गया।
व्याख्यान में डॉ पद्मा शर्मा, डॉ गायत्री शर्मा, डॉ रेणुका बख्शी,डॉ आरती पांडे तथा अन्य सभी सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे।
दो दर्जन से ज्यादा राजस्व निरीक्षकों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

दो दर्जन से ज्यादा राजस्व निरीक्षकों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

 रायपुर ।  कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने ज़िले में 28 राजस्व निरीक्षिक का तबादला कर दिया है। राजस्व विभाग का ये ज़िला स्तरीय तबादला आदेश कलेक्टोरेट से जारी हुआ है। उल्लेखनीय है कि रायपुर कलेक्टर ने हाल ही में 64 पटवारियों का भी तबला किया था।

भूपेश कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय, डीएमएफ नियम में संशोधन को दी मंजूरी

भूपेश कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय, डीएमएफ नियम में संशोधन को दी मंजूरी

 रायपुर : CG Breaking : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में सीएम निवास में हुई कैबिनेट की बैठक में सर्कार ने कई महत्वपुर्ण निर्णय लिए है।  भूपेश  कैबिनेट ने आज जिला खनिज संस्थान नियम 2015 में संशोधन किए जाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान राशि 70 करोड़ से बढ़ाकर 110 करोड़ किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है। राज्य मंत्रिमंडल ने इसके साथ ही निम्नलिखित प्रस्तावों का अनुमोदन किया है।

भूपेश कैबिनेट का निर्णय :  

  1. जिला खनिज संस्थान न्यास से संपादित अधोसंरचना के कार्याें पर व्यय हेतु न्यास निधि में प्राप्त राशि से निश्चित प्रतिशत राशि के बंधन से मुक्त किए जाने के संबंध में छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान नियम 2015 में संशोधन किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत् डीएमएफ के अन्य प्राथमिकता मद में उपलब्ध राशि का 20 प्रतिशत सामान्य क्षेत्र में तथा 40 प्रतिशत अधिसूचित क्षेत्र में व्यय किए जाने के प्रावधान को समाप्त कर दिया गया है, इससे अधोसंरचना के कार्य को गति मिलेगी जिससे प्रदेश में सामाजिक एवं आर्थिक विकास तेजी से होगा।
  2. नवीन मछली पालन नीति में संशोधन किए जाने के विभागीय आदेश का मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदन किया गया। अब मछली पालन के लिए तालाब/जलाशय की नीलामी नहीं होगी। तालाब/जलाशय 10 वर्ष के लीज पर दिए जाएंगे। तालाब/जलाशय के पट्टा आबंटन में सामान्य क्षेत्र में ढीमर, निषाद, केंवट, कहार, कहरा, मल्लाह के मछुआ समूह एवं मत्स्य सहकारी समिति को प्राथमिकता दी जाएगी। इसी तरह अनुसूचित जनजाति अधिसूचित क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति वर्ग के मछुआ समूह एवं मत्स्य सहकारी समिति को प्राथमिकता दी जाएगी।संशोधन प्रस्ताव के अनुसार ग्रामीण तालाब के मामले में अधिकतम एक हेक्टेयर के स्थान पर आधा हेक्टेयर तथा सिंचाई जलाशय के मामले में 4 हेक्टेयर के स्थान पर 2 हेक्टेयर प्रति सदस्य/प्रति व्यक्ति के मान से जल क्षेत्र आबंटित किए जाने का प्रावधान किया गया है। मछली पालन के लिए गठित समितियों का आडिट अब सहकारिता एवं मछली पालन विभाग की संयुक्त टीम करेगी।
  3. राज्य शासन छत्तीसगढ़ राज्य वनोपज संघ एवं निजी निवेशकों के मध्य सम्पादित त्रिपक्षीय एमओयू के आधार पर स्थापित वनोपज आधारित उद्योगों द्वारा जो उत्पाद निर्माण किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड के अंतर्गत 40 प्रतिशत की छूट के साथ क्रय करते हुए संजीवनी एवं अन्य माध्यमों से विक्रय हेतु शासन द्वारा निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के फलस्वरूप उन उद्योगों को जो वनोपज आधारित उत्पादों का निर्माण करना चाहते हैं उनको बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ हर्बल के अंतर्गत अच्छी क्वालिटी के उत्पादों का विक्रय हो सकेगा।
  4.  छत्तीसगढ़ लोक सेवा, अनुसूचित जातियों,अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
  5.  छत्तीसगढ़ शैक्षणिक संस्था में प्रवेश में आरक्षण संशोधन विधेयक के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
  6.  द्वितीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2022-23 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक 2022 का अनुमोदन किया गया।
  7.  ग्राम सेरीखेड़ी रायपुर पटवारी हल्का नम्बर 77 में स्थित शासकीय भूमि 9.308 हेक्टयर भूमि का आबंटन प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
  8.  प्रदेश के विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन साधारण प्रकृति के प्रकरणों को जनहित में वापस लिए जाने हेतु निर्धारित अवधि 31 दिसंबर 2017 को बढ़ाकर 31 दिसंबर 2018 करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
  9.  मुख्यमंत्री जी के स्वेच्छानुदान राशि 70 करोड़ से बढ़ाकर 110 करोड़ किए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
  10.  भारत सरकार के संशोधन के अनुसार राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6 क्रमांक 4 में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रस्तुत संशोधन प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
राज्य सरकार विशेष सत्र के संशोधन विधेयक पारित होने के बाद, 9वीं अनुसूची में शामिल करने लोकसभा भेजेगी

राज्य सरकार विशेष सत्र के संशोधन विधेयक पारित होने के बाद, 9वीं अनुसूची में शामिल करने लोकसभा भेजेगी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट के फैसले के बाद राज्य सरकार एक व दो दिसंबर को आरक्षण में संशोधन विधेयक पेश करेगी। संशोधन के प्रारूप की मंजूरी के लिए कैबिनेट की बैठक चल रही है। खबर है कि राज्य सरकार विशेष सत्र के संशोधन विधेयक पारित होने के बाद 9वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए लोकसभा भेजेगी। लोकसभा के शीतकालीन सत्र में इसे प्रस्तुत किया जाएगा। 9वीं अनुसूची में शामिल होने के बाद इसे कोर्ट के चुनौती नहीं दी जा सकेगी। जिन राज्यों में 50% से ज्यादा आरक्षण है, वहां भी इसी तरह की प्रक्रिया अपनाई गई है। आरक्षण ऐसा विषय है, जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों सहमत होते हैं, इसलिए लोकसभा से पारित होने में कोई मुश्किल नहीं आएगी।

संविधान की 9वीं अनुसूची

9वीं अनुसूची में केंद्र और राज्य कानूनों की एक ऐसी सूची है, जिन्हें न्यायालय के समक्ष चुनौती नहीं दी जा सकती, वर्तमान में संविधान की 9वीं अनुसूची में कुल 284 कानून शामिल हैं. जिन्हें न्यायिक समीक्षा संरक्षण प्राप्त है। वर्ष 1951 में प्रथम संविधान संशोधन अधिनियम के माध्यम से भारतीय संविधान में शामिल किया गया था। यह पहली बार था, जब संविधान में संशोधन किया गया था।

सस्पेंड : धान खरीदी में अनियमितता के चलते दो कर्मचारी निलंबित, चार के खिलाफ FIR दर्ज

सस्पेंड : धान खरीदी में अनियमितता के चलते दो कर्मचारी निलंबित, चार के खिलाफ FIR दर्ज

 रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले के धान खरीदी केन्द्र कोरबी में धान खरीदी में अनियमितता का मामला पकड़ में आने पर दो कर्मचारियों को निलंबित करने के साथ ही थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। कलेक्टर जांजगीर-चांपा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवा सहकारी समिति कोरबी में फर्जी पंजीयन की शिकायत की जांच सही पाये जाने पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एस.के. जोगी और धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी सह ऑपरेटर विकास सिंह को निलंबित कर एफआईआर दर्ज कराया गया है। इस कार्य में संलिप्त पूजा अग्रवाल एवं जितेन्द्र अग्रवाल के विरूद्ध भी प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराया है।

गौरतलब है कि जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी में किसी भी तरह की अफरा-तफरी की रोकथाम के लिए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में सतत् निगरानी रखी जा रही है। धान खरीदी की व्यवस्था की शिकायत से लेकर फर्जी पंजीयन, अवैध धान के विक्रय एवं अन्य गड़बड़ियों की जांच-पड़ताल के लिए अनुभाग स्तर पर चार जांच दल गठित किए गए है जो शिकायतों की जांच कर तत्परता से कार्यवाही कर रहे है। सेवा सहकारी समिति कोरबी में पाए गए अनियमितता के जांच दल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कमलेश नंदिनी साहू, उप पंजीयक उमेश गुप्ता, नोडल अधिकारी जिला सहकारी बैंक अश्वनी पांडेय, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा विनय पटेल शामिल थे।

अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई… 36 वाहन जब्त, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही

अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई… 36 वाहन जब्त, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही

 जांजगीर-चांपा। जिले में खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच अभियान के दौरान अवैध खनिज परिवहन करते पाए गए 36 वाहनों को जब्त किया गया है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के दिशानिर्देशन में खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान जांजगीर तहसील क्षेत्र में खनिज का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर खनिज रेत के 5 हाईवा एवं 4 ट्रैक्टर, खनिज मिट्टी (ईट) के 1 ट्रैक्टर, खनिज कोयला के 1 ट्रेलर एवं खनिज निम्न श्रेणी चूनापत्थर के 5 ट्रेलर, 1 हाईवा, 1 ट्रैक्टर को जप्त कर पुलिस लाईन जांजगीर में तथा 1 हाईवा रेत को जप्त कर सिटी कोतवाली जांजगीर में सुरक्षार्थ रखा गया है।

इसी प्रकार चांपा तहसील क्षेत्र में महुदा एवं कुदरी बैराज क्षेत्र से 2 ट्रैक्टर रेत एवं 3 ट्रैक्टर निम्न श्रेणी चूनापत्थर (गिट्टी) के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर चांपा थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है। अकलतरा तहसील क्षेत्र में 1 ट्रेलर, 1 हाईवा एवं 1 ट्रैक्टर खनिज निम्न श्रेणी चूनापत्थर (बोल्डर/जीरा/गिट्टी) के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर थाना अकलतरा में, पामगढ़ तहसील क्षेत्र में 1 हाईवा रेत एवं 3 ट्रैक्टर रेत, 01 ट्रैक्टर मिट्टी (ईट) को जप्त कर थाना पामगढ़ में सुरक्षार्थ रखा गया है। शिवरीनारायण तहसील क्षेत्र में 1 ट्रैक्टर रेत के वाहन जप्त कर थाना शिवरीनारायण में सुरक्षार्थ रखा गया है। नवागढ़ तहसील क्षेत्र में 1 ट्रैक्टर मिट्टी (ईट), 1 ट्रैक्टर निम्न श्रेणी चूनापत्थर (गिट्टी) को जप्त कर थाना नवागढ़ में सुरक्षार्थ रखा गया है। 1 ट्रैक्टर मिट्टी (ईट) को कलेक्टर परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है। इस प्रकार कुल 36 वाहनों पर कार्यवाही की गयी। सभी वाहन मालिकों, वाहनों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015, छत्तीसगढ़ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् कार्यवाही की गई है।

उल्लेखनीय है कि 22 नवम्बर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व). तहसीलदार जांजगीर की टीम द्वारा भी जांजगीर क्षेत्र में खनिज रेत के अवैध परिवहन के 4 प्रकरण दर्ज किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर का कार्यवाही में विशेष योगदान रहा। अवैध खनिज परिवहन पर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। कार्यवाही में खनिज निरीक्षक आदित्य मानकर, प्रभारी खनिज निरीक्षक पी०डी० जाडे, पुलिस निरीक्षक विवेक पाण्डेय, रामकुमार जैन, उप-निरीक्षक सनत मात्रे, अविनीश श्रीवास शामिल रहे।

कमिश्नर ने बीईओ को किया सस्पेंड, मध्यान्ह भोजन बंद होने और शौचालय निर्माण नहीं होने पर हुई कार्रवाई

कमिश्नर ने बीईओ को किया सस्पेंड, मध्यान्ह भोजन बंद होने और शौचालय निर्माण नहीं होने पर हुई कार्रवाई

 दुर्ग। संभागायुक्त महादेव कावरे ने खैरागढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी महेश भूआर्य को सस्पेंड कर दिया है। बीईओ ने कमिश्नर के निर्देश का समय पर पालन नहीं करते हुए शासन की योजनाओं को संचालित करने में लापरवाही बरती। इसी के चलते यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक कमिश्नर महादेव कावरे बुधवार को नव निर्मित जिला खैरागढ़-गण्डई-छुईखदान का दौरा करने निकले थे। इस दौरान उन्होंने जिला के प्राथमिक शाला रेंगाकठेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने क्लास जाकर बच्चों से बात की साथ ही स्कूल की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि शासकीय प्राथमिक शाला रेंगाकठेरा में शौचालय नहीं बना है। इतना ही नहीं वहां पिछले एक माह से मध्यान्ह भोजन तक बच्चों को नहीं दिया जा रहा था। इस पर कमिश्नर काफी नाराज हुए।

उन्होंने कहा कि ऐसा करके शासन की महत्वपूर्ण योजना में शासकीय कार्य में लापरवाही बरती गई है। इसके लिए उन्होंने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड खैरागढ़ महेश भूआर्य को दोषी पाया। इसके बाद उन्होंने उसे तत्काल निलंबित कर दिया गया। निलंबन के दौरान इनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव निर्धारित किया गया है।

छत्तीसगढ़ में दिखा दुर्लभ प्रजाति के डुमरील ब्लैक हेडेड सर्प…

छत्तीसगढ़ में दिखा दुर्लभ प्रजाति के डुमरील ब्लैक हेडेड सर्प…

 कवर्धा : कवर्धा का जंगल दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीवों के लिये जाना जाता है। यहाँ के जंगलों में पहले भी दुर्लभ वन जीव देखें जा चुके है। वहीँ अब कवर्धा के जंगलों में दुर्लभ प्रजाति का सर्प मिला है। जिसका नाम डुमरील ब्लैक हेडेड स्नैक बताया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक दुर्लभ प्रजाति का सांप देखने को मिला है. नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य अविनाश ठाकुर को किसी ने फोन पर बताया कि जोराताल के एक घर में सांप दिखा है, जो सामान्य सांपों से अलग दिख रहा है. सर्पमित्र अविनाश ने जाकर देखा तो वह एक दुर्लभ प्रजाति का सांप था. जिसका नाम डुमरिल ब्लैक हेडेड स्नेक है. जिसके बारे में सर्पमित्र ने वहां लोगों को जानकारी दी कि यह एक बिना जहर वाला सांप है जिसका मुख्य आहार कीट पतंगे हैं प्रायः यह सभी जगह पाया जाता है लेकिन छत्तीसगढ़ के कुछ ही जिलों में इसे देखा गया है.
भूपेश कैबिनेट की बैठक आज, आदिवासी आरक्षण पर लिया जा सकता है ये फैसला

भूपेश कैबिनेट की बैठक आज, आदिवासी आरक्षण पर लिया जा सकता है ये फैसला

 रायपुर। प्रदेश में 1 और दो दिसंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।  विशेष सत्र के दौरान राज्य सरकार आदिवासी आरक्षण की कटौती के बाद विधानसभा( vidhansabha) में आरक्षण बहाली को लेकर प्रस्ताव ला सकती है।जानकारी के अनुसार, भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज होगी। भूपेश कैबिनेट की यह बैठक आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास में होगी। इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर चर्चा होगी। साथ ही विधानसभा सत्र से पहले ST आरक्षण पर कैबिनेट में चर्चा होगी। विधानसभा के विशेष सत्र के लिए रणनीति भी तैयार की जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 से 28 नवंबर तक दिल्ली और मध्यप्रदेश( madhyapradesh) में

गौरतलब है कि, पहले ये बैठक (Cabinet Update) 26 नवंबर को होनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 से 28 नवंबर तक दिल्ली और मध्यप्रदेश में रहने की वजह से 24 को कैबिनेट की बैठक हो रही है। दोपहर 12 बजे से ये बैठक मुख्यमंत्री आवास में होगी।

दुर्गा महाविद्यालय में निर्धारित लक्ष्य से अधिक रक्तदान

दुर्गा महाविद्यालय में निर्धारित लक्ष्य से अधिक रक्तदान

रायपुर। दिनांक 23 नवंबर 2022, बुधवार, को दुर्गा महाविद्यालय के ऐतिहासिक सभागार में रेड क्रॉस ब्लड बैंक एवं एचडीएफसी बैंक के संयुक्त सहयोग से छात्र परिषद के तत्वावधान में रक्त जाँच एवं रक्तदान शिविर संपन्न हुआ । इस शिविर को सफल बनाने में एनसीसी ,राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब का महाविद्यालय परिवार सहित छात्रपरिषद समिति का विशेष योगदान रहा । छात्रपरिषद प्रभारी डॉ. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर में 135 छात्र-छात्राओं द्वारा रक्त दान कर निर्धारित लक्ष्य से अधिक संख्या में रक्तदान किया गया। रेड क्रॉस ब्लड बैंक के डॉ. डी.व्ही. बघेल जी ने बताया कि बच्चों को रक्त के संबंधित बातों से अवगत कराया जिसमें डोनर का वजन 45 केजी एवं हिमोग्लोबिन 12.5 से अधिक होना चाहिए रेड क्रॉस ब्लड सेंटर में एचआईवी थैलेसीमिया सिकलसेल से पीड़ित मरीजों को मुफ्त में रक्त की पूर्ति की जाती ॥ हैरक्तदान कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध यापकों की ओर से छात्रपरिषद प्रभारी डॉ. अजय शर्मा सहित डॉ. विजय चौबे, डॉ. गणेश शंकर दुबे, प्रो. रविन्द्र राजपूत, डॉ. विभा दुबे, डॉ. प्रगति दुबे, डॉ. योगिता लोनारे, डॉ. वसीमुद्दीन, प्रो. चेतना नायक, एवं प्रो. गौरव जायसवाल के द्वारा भी रक्तदान किया गया। इस कार्यक्रम में सफल संपादन एवं समन्वयन में विशेष रूप से महाविद्यालय के एनसीसी एयरविंग प्रभारी डॉ. विजय कुमार चौबे, एनसीसी गर्ल्स विंग प्रभारी डॉ. अर्चना गोमास्ता तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी व रेड रेबिन क्लब की नोडल अधिकारी प्रो. सुनीता चंसोरिया तथा उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा । इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में एचडीएफसी की ओर से श्री प्रशांत खडोगे, (वाईस प्रेसीडेन्ट) तथा श्री राहुल गौतम (डिप्टी मैनेजर )साथ ही रेड क्रॉस ब्लड सेंटर्स देवेंद्र दुबे एमएसडब्ल्यू हितेश चंद्राकर उध्दव राम पार्कर योगेश सिन्हा एवं खुशबू साहू का का सहयोग प्राप्त हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा मुखर्जी साहूकार एचडीएफ़सी बैंक एवं रेड क्रॉस ब्लड बैंक के अधिकारी का आभार व्यक्त किया साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन पर पूरी टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुये बधाई दी।
प्रदेश के 31 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने जारी की आदेश, देखें लिस्ट

प्रदेश के 31 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने जारी की आदेश, देखें लिस्ट

 बिलासपुर : CG Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ के 31 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आदेश SP पारुल माथुर ने जारी किया है, जिसमे 7 एएसआई व 24 प्रधानआरक्षको का नाम शामिल है, जिसका तबादला किया गया है।

देखें सूची :

CG Transfer Breaking

CG Transfer Breaking

Coal scam: सस्पेंड आईएएस विश्नोई और कारोबारियों को कोर्ट लेकर पहुंची ईडी

Coal scam: सस्पेंड आईएएस विश्नोई और कारोबारियों को कोर्ट लेकर पहुंची ईडी

 रायपुर। मनी लांड्रिंग और कोयला घोटाले के मामले में गिरफ्तार सुनील अग्रवाल ने जमानत याचिका पर अब से कुछ देर में सुनवाई होगी। वहीं आईएएस सस्पेंड समीर विश्नोई सहित चार अन्य भी रिमांड के लिए पेश होंगे। सभी आरोपी कोर्ट पहुंच गए हैं। जहां कुछ ही समय में सुनवाई शुरू होगी। वहीं कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जानकारी के अनुसार, ईडी ने मंगलवार को बलरामपुर संयुक्त जिले के खनिज अधिकारी अवधेश बारीक को इस मामले में गिरफ्तार किया था उसे भी निदेशालय कोर्ट कर सकती है। इसके अलावा वहीं धमतरी के खनिज निरीक्षक खिलावन भूआर्य को प्रवर्तन निदेशालय ने हिरासत में लिया है।

बता दें कि आईएएस समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल, ट्रांसपोर्टर लक्ष्मीकांत तिवारी 11 अक्टूबर को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में हैं। इन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाना है। ईडी इन सभी को फिर से रिमांड पर लेने का आवेदन देगी। वहीं बचाव पक्ष के वकील जमानत पर रिहाई की कोशिश करेंगे।

सस्पेंड : आदेशों का अवहेलना करना सहायक खाद्य अधिकारी को पड़ा भारी, तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित

सस्पेंड : आदेशों का अवहेलना करना सहायक खाद्य अधिकारी को पड़ा भारी, तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित

 रायपुर। मुंगेली में पदस्थ सहायक खाद्य अधिकारी पथरिया प्रफुल्ल पांडेय को लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

देखिये आदेश –

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022 : रायपुर में जिला स्तरीय स्पर्धाएं शुरू, प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022 : रायपुर में जिला स्तरीय स्पर्धाएं शुरू, प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया शुभारंभ

 रायपुर। छत्तीसगढ़ी लोक खेलो के संरक्षण और उन्हें बढ़ावा देने के लिए आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का दूसरा चरण रायपुर जिले में शुरू हो गया है। आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे ने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के तहत जिला स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं का स्थानीय सुभाष स्टेडियम में शुभारंभ किया। इस अवसर पर चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ने इस खेल आयोजन से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बचाने और उन्हें विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने का प्रयास किया है। चौबे ने कहा इस आयोजन की सफलता, गांव-गांव में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, बुजुर्गों के इसमें शामिल होने से ही सिद्ध हो गई है। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए यह बेहद ही सुखद पल है। पंचायत मंत्री ने जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में शामिल हो रहे सभी खिलाड़ियों और प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, बीरगांव नगर निगम के महापौर नंद लाल देवांगन, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे सहित जिला पंचायत के सीईओ आकाश छिकारा, गणमान्य जनप्रतिनिधि और स्कूली छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहें।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुसार छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का आयोजन 6 अक्टूबर से जारी है। इन खेलों के लिए पूरे जिले को 6 जोन में बांटा गया था। जोन स्तरीय खेलों में विजेताओं को अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल रहा है। कलेक्टर ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 25 नवम्बर तक चलेंगी। इन खेलों में विजेताओं को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। जिला स्तरीय विजेता राज्य स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले सकेंगे।

चौदह खेल, तीन मैदान, चौदह सौ खिलाड़ी- इस प्रतियोगिता में अब जोन स्तर के विजेताओं के बीच 14 खेलों में मुकाबला होगा। रायपुर जिला स्तरीय यह खेल प्रतियोगिताएं तीन बड़े मैदानों पर आयोजित हो रही है। नेताजी सुभाष स्टेडियम में कबड्डी, बांटी, पिट्ठूल, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़ और भौरा चलाने की प्रतियोगिताएं हो रही है। सप्रे शाला मैदान पर खो-खो, गिल्ली डण्डा और रस्सा खींच की प्रतियोगिताएं हो रही है। 100 मीटर की दौड़, लम्बी कूद, लंगड़ी और संखली खेलों की प्रतिस्पर्धाएं स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में हो रही है। इन खेलों में लगभग एक हजार चार सौ खिलाड़ी शामिल हो रहें हैं।

छत्तीसगढ़ के 8 लोगों की भीषण सड़क हादसे में मौत, बोलेरो और ट्रक में टक्कर से हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के 8 लोगों की भीषण सड़क हादसे में मौत, बोलेरो और ट्रक में टक्कर से हुआ हादसा

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार कोंडागांव जिले में पदस्थ एक जवान ने कुछ दिनो पहले सुसाइड कर लिया था। मृत जवान के परिवार के 10 सदस्य बोलेरो वाहन में सवार होकर तेलंगाना के भद्राचलम में दो दिन पहले अस्थि विसर्जन के लिए गए हुए थे। मंगलवार की देर शाम बस्तर लौट रहे थे। इसी बीच छत्तीसगढ़ से 30 किमी पहले बोड्डुगुडेम गांव के पास वाहन की ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 4 लोग घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने सभी घायलों को भद्राचलम अस्पताल पहुंचाया, जहां 2 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 2 घायलों का इलाज जारी है।

एक मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान पदम सिंह निवासी पंडरीपानी के रूप में हुई है। अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हुई है। मृतकों और घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद सभी शव को बस्तर लाया जाएगा। पुलिस जांच में जुटी है।

छत्तीसगढ़ में 74 फूड इंस्पेक्टर्स की नियुक्ति, राज्य शासन ने जारी किया पदस्थापना आदेश

छत्तीसगढ़ में 74 फूड इंस्पेक्टर्स की नियुक्ति, राज्य शासन ने जारी किया पदस्थापना आदेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार का खाद्य निरीक्षकों की नियुक्ति और पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने साल 2022 में आयोजित खाद्य निरीक्षक परीक्षा के आधार पर जारी मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में निरीक्षक के पद पर नियुक्ति की गई है।

देखिए सूची