CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
Independence Day 2022: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

Independence Day 2022: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर : प्रदेश में 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

युवतियों ने की अधेड़ की पिटाई, मोबाइल और पैसे भी लूटे, पुलिस ने तीन युवतियों को किया गिरफ्तार

युवतियों ने की अधेड़ की पिटाई, मोबाइल और पैसे भी लूटे, पुलिस ने तीन युवतियों को किया गिरफ्तार

 रायपुर। रायपुर में बदमाश युवकों द्वारा अपराध को अंजाम दिया जाता है अब अपराधों में युवतियां भी आ गई हैं। जहां उरला पुलिस ने एक अधेड़ की पिटाई कर मोबाइल और तीन हजार रुपये लूटने के मामले में तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। इस अपराध के चंद घंटों के भीतर ही पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। वहीं युवतियों के पास से लूटे गए पैसे और मोबाइल बरामद किये गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जमीर उद्दीन के द्वारा, ग्रेविटी रोड सूर्यांश ब्रिक्स के पास अपना स्लेग का गोदाम बनवाया जा रहा है। जिसकी सुरक्षा के लिये दिनांक 11.08.2022 को अपने छोटे भाई आसिफ उद्दीन को भेजा था। करीबन रात्रि 09.30 बजे रात्रि में कुछ लोग निर्माणाधीन गोदाम के बाउंड्री में चढ़ने लगे। मना किए जाने पर गोदाम के बाहर कुछ लड़कियां और उनके साथ में कुछ अन्य लोग आ गए और आसिफ उद्दीन को रॉड से मरना शुरू कर दिया साथ ही मोबाइल और नगदी पैसे भी लूट कर भाग गये। आसिफ ने तत्काल 112 को बुलाया, थाने को सूचना दी। आसिफ के पैर में काफी चोटें थी लिहाजा उसको अस्पताल पंहुचाया गया।

वहीं पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाने में अपराध क्र. 384/22 धारा 394 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी के छोटे भाई आसिफ उम्र 52 वर्ष से घटना के बारे में बारिकी से जानकारी ले कर उरला पुलिस जांच में जुट गईऔर अंततः घटना में शामिल तीन लड़कियों और एक लड़के को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से लूट के वारदात की नगदी रकम और मोबाइल जब्त किया गया।

जानकारी मिली है कि पकड़े गए लोग आदतन लोहा आदि चोरी करने फैक्ट्रियों में जाते है। कोई सामने मिल गया तो उससे मारपीट व लूटपाट करने से भी बाज नहीं आते। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ के 2 आईपीएस अधिकारी सहित 27 पुलिसकर्मियों को मिलेगा मेडल, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ के 2 आईपीएस अधिकारी सहित 27 पुलिसकर्मियों को मिलेगा मेडल, देखें लिस्ट

 रायपुर। भारत सरकार ने पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस पर दिए जाने वाले पदकों को ऐलान कर दिया है। स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ पर कार्य के दौरान साहस का प्रदर्शन करने वाले छत्तीसगढ़ के 27 पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इनमें पुलिस मैडल फॉर गैलेंट्री से 15, विशिष्ठ सेवा के लिए दो पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस मैडल और सराहनीय सेवा के लिए 10 पुलिस कर्मियों को पुलिस मैडल से सम्मानित किया जाएगा।

इनमें इस बार सबसे अधिक 15 अधिकारियों और जवानों को वीरता पदक याने गलेंट्री अवार्ड दिया गया है। गलेंट्री अवार्ड पाने वालों में दुर्ग एसपी डॉ0 अभिषेक पल्लव, मालिक राम इंस्पेक्टर, एलरिक लकड़ा एसआई, महेद्र पोटाई एसआई, सुके रामनाद एचसी, स्व0 जयलाल उईके एचसी, स्व0 कनरे उसेंडी सीटी, स्व0 श्यामकिशोन शर्मा एसआई, रामअवतार पटेल एएसआई, जुलेश्वर सोनवानी पीएल कमांडर, हजारे लाल मौर्या एएसआई, सुकुराम नरेटी एसआई, बलराम उसेंडी एसआई, राजकुमार सालाम एचसी, हरिशंकर प्रसाद कंवर इंस्पेक्टर शामिल हैं। इसके अलावा विशिष्ट सेवा पदक में आईजी संजीव शुक्ला और विष्णु प्रसाद देशमुख का नाम शामिल हैं तो वहीं सराहनीय सेवाओं के लिए आईजी ओपी पाल, सुंदरराज और राजेश कुकरेजा का नाम शामिल है।

छत्तीसगढ़ के 1250 लोगों को इनकम टैक्स का नोटिस, कार्रवाई से बचने के लिए लोग काट रहे CA के चक्कर

छत्तीसगढ़ के 1250 लोगों को इनकम टैक्स का नोटिस, कार्रवाई से बचने के लिए लोग काट रहे CA के चक्कर

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में करीब 1250 लोगों को इनकम टैक्स ने नोटिस भेजा है। मामला ये है कि लोगों को इनकम टैक्स रिटर्न जमा करने के दौरान टैक्स में छूट के लिए गलत जानकारी देना भारी पड़ गया है। वहीं अब नोटिस मिलने के बाद कार्रवाई से बचने के लिए ये लोग CA के चक्कर काट रहे हैं। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ट्विनसिटी में अब तक 1250 लोगों को नोटिस भेजा जा चुका है। इन लोगों ने छूट पाने के लिए मेडिकल ग्राउंड तो दिखाया, लेकिन दस्तावेज जमा नहीं किए।

ईमेल-मोबाइल नंबर भी गलत
आयकर विभाग के मुताबिक, कई लोगों ने खुद को कैंसर का मरीज बताया, किसी ने बताया कि हार्ट अटैक आने और किडनी फेल होने से इलाज में काफी पैसा खर्च हो गया। अब विभाग ने ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर इलाज में हुए खर्च का ब्यौरा, बिल, मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन पर्ची और दवाइयों के नाम आदि की जानकारी मांगी है। कई लोगों ने अपना ई-मेल आईडी और फोन नंबर तक गलत दर्शा दिया है।

HRA बचाने पत्नी व पिता से कर रहे रेंट एग्रीमेंट
आयकर विभाग हाउस रेंट अलाउंस में भी टैक्स की छूट देता है। ऐसे में HRA बचाने के लिए कई बीएसपी कर्मचारियों समेत टाउनशिप और पटरीपार रहने वाले लोगों ने विभाग को किराए में रहने की जानकारी दी है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पिता, पत्नी व भाई से रेंट एग्रीमेंट करके उन्हें किराया देना दिखाया है। ऐसे में विभाग किरायेदार और मालिक दोनों को नोटिस जारी कर रहा है। विभाग ऐसे वेतनभोगी और छोटे व्यापारियों को नोटिस भेज रहा है, जिन्होंने धारा 80 के अंतर्गत छूट ली है।

LIC के तहत छूट लेने वालों, घर के लोन पर ब्याज की छूट, किराए की छूट, मेडिकल ख़र्च की छूट लेने वाले करदाताओं को चिह्नित कर नोटिस भेजा जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में तीन हजार से अधिक लोगों को नोटिस आयकर विभाग जारी कर सकता है। ऐसे करदाताओं को आयकर विभाग का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर ईमेल नोटिस के माध्यम से अलर्ट कर रहा है।

रिटर्न में क्लेम डिडक्शन का सत्यापन कर लें : सीए पीयूष जैन
सीए पीयूष जैन ने कहा कि ऐसे करदाता जिन्हें इस प्रकार के नोटिस आ रहे हैं, उन्हें सबसे पहले अपने द्वारा क्लेम किए गए सभी निवेशों के साक्ष्य जुटाकर रखना चाहिए। AIS की जानकारी अपने रिटर्न से मिलान कर लेना चाहिए। जिन्होंने एरियर का रिलीफ लिया है, वो स्वयं अपने पूर्व में दाखिल रिटर्न से रिलीफ की गणना कर ले और नियोक्ता द्वारा दिये गए फॉर्म से मिलान करें।

विभाग द्वारा जवाब के लिए करदाता को नोटिस जारी होने से 15 दिन का समय है। छूट से संबंधित साक्ष्य करदाता के पास नहीं है, तो भी रिटर्न को रिवाइज करना बेहतर होगा अन्यथा असेसमेंट में एडिशन होने पर अतिरिक्त ब्याज और 300% तक पेनाल्टी लग सकती है। नोटिस आते ही या गलती की जानकारी होते ही तुरंत रिटर्न को रिवाइज कर पेनाल्टी से बचा जा सकता है।

छत्तीसगढ़- जी. श्रीनिवासन ने एसईसीएल के निदेशक (वित्त) का पदभार ग्रहण किया

छत्तीसगढ़- जी. श्रीनिवासन ने एसईसीएल के निदेशक (वित्त) का पदभार ग्रहण किया

 बिलासपुर/ जी. श्रीनिवासन ने दिनांक 12 अगस्त 2022 को एसईसीएल के निदेशक (वित्त) का पदभार ग्रहण किया।  जी. श्रीनिवासन के पदभार ग्रहण करने पर एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक  पी.एस. मिश्रा, शीर्ष प्रबंधन, एसईसीएल संचालन समिति के सदस्यों, कंपनी कल्याण मण्डल के सदस्यों, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बधाई व शुभकामनाएँ दी।

 श्रीनिवासन मद्रास यूनिवर्सिटी से फर्स्ट क्लास बी.काम की डिग्री उपरांत एसोसिएट इन कॉस्ट एण्ड वर्क्स एकाउन्टेन्टस ऑफ इण्डिया की डिग्री हासिल की। उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, नागपुर से 1987 में की थी। बजट, टैक्सेशन, ट्रेजरी मैनेजमेंट, कार्पोरेट एकाऊंट आदि वित्तीय क्षेत्र में जी. श्रीनिवासन का 35 वर्षों से अधिक कार्य अनुभव है। कोलइण्डिया लिमिटेड में ईआरपी के एफआईसीओ माड्यूल के कार्यान्वयन में उनकी विशेष भूमिका रही है।

जी. श्रीनिवासन ने पूर्व में एसईसीएल में कार्पोरेट एकाऊंट सहित अन्य जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे कोल इण्डिया लिमिटेड कोलकाता में महाप्रबंधक (वित्त) के पद पर कार्य करते हुए बजट, एमओयू, ईआरपी आदि कार्यों में इनके द्वारा सक्रिय योगदान दिया गया।

 जी. श्रीनिवास के एसईसीएल के निदेशक (वित्त) पद पर पदभार ग्रहण करने पर एसईसीएल के अधिकारियों-कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत, मचा हड़कंप

 बलौदाबाजार। जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां करंट की चपेट (electrocution) में आने से मां और उसके 2 बच्चों की मौत हो गई। घटना के वक्त महिला कपड़े सुखा रही थी। उसी दौरान वह झुलस गई। उसे ही देखकर उसके बेटा-बेटी बचाने गए थे। मगर वह भी झुलस गए हैं। हादसा सिमगा थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, दामाखेड़ा गांव में कमलेश्वरी देवांगन (kamleshwari devangan) अपने परिवार के साथ रहती थी। उसका एक बेटा और एक बेटी थी। बेटे के नाम शेष कुमार (14 वर्ष) और बेटी का नाम जया देवांगन (12 वर्ष) था। रोज की तरह कमलेश्वरी घर के आंगन में कपड़े डालने वाले तार पर कपड़े सुखा रही थी। उसी दौरान वह अचानक से छटपटाने लगी।

ये देखकर पहले उसका बेटा उसे बचाने दौड़ा। वहीं पास खड़ी बेटी भी मां को बचाने दौड़ गई। मगर मां बुरी तरह झुलस गई थी। मां को बचाने के चक्कर में बच्चे भी झुलस गए। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। इधर जब दोपहर को घर के लोग वापस घर आए तब उन्होंने तीनों की लाश जमीन पर पड़ी देखी। जिसके बाद पुलिस को इस घटनाक्रम की जानकारी दी गई। फिर शवों को पीएम के लिए भेजा गया है।

तार गीला होने की वजह से हादसा

दरअसल, बलौदाबाजार समेत कई जगह पर पिछले कई दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। यही वजह थी कि तार गीला था। उसके बगल से ही कोई बिजली का तार गया था। आशंका जताई जा रही है कि बिजली के तार का ही करंट उस तार में गया होगा। जिसके कारण ये हादसा हुआ है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ में अगले दो-तीन दिनों में खूब बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने दी अति भारी वर्षा की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में अगले दो-तीन दिनों में खूब बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने दी अति भारी वर्षा की चेतावनी

 रायपुर। मानसून द्रोणिका के साथ ही प्रदेशभर में निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है। इसके अगले 12 घंटों में और प्रबल होकर अवदाब के रूप में बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से रविवार को प्रदेश में भारी से अति भारी वर्षा होने के आसार हैं। शनिवार को सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाए रहे। साथ ही कई क्षेत्रों में हल्की से भारी वर्षा हुई।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में रायपुर-बिलासपुर संभाग में अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है। इसके साथ ही रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, महासमुंद जिलों में भी भारी वर्षा हो सकती है। बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। लगातार वर्षा के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका व निम्न दाब के प्रभाव से रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

पाली 14 सेमी, चांपा-बिलासपुर-बोदरी में आठ सेमी, बिल्हा-सीपत-कोरबा में सात सेमी, पामगढ़-तखतपुर-कोरबा में छह सेमी, रायगढ़-कटघोरा-पिथौरा में पांच सेमी वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के अधिकांश सभी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।

लगातार बारिश से खुली पोल: टाउनशिप में बनी सड़क दो हिस्‍सों में टूटी, चार पहिया वाहन फंसा

लगातार बारिश से खुली पोल: टाउनशिप में बनी सड़क दो हिस्‍सों में टूटी, चार पहिया वाहन फंसा

 भिलाई। लगातार बारिश से टाउनशिप की सड़कों का भी बुरा हाल है। सड़क पर गड्ढे हो गए हैं और वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। भिलाई निवास के पीछे से मरोदा जाने वाले मार्ग पर पूरी सड़क ही धसक गई है।

यहां पर जानलेवा गड्ढा बन गया है। अनजान लोग रात के अंधेरे में इस सड़क पर हादसे का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद बीएसपी प्रबंधन बेसुध बना हुआ है। शनिवार को भी कई दुपहिया सवार यहां पर घायल हो गए। इससे पहले शुक्रवार की रात एक चार पहिया वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

टाउनशिप में सेंट्रल एवेन्यू सहित विभिन्न सड़कों की स्थिति को लेकर कर्मचारी यूनियन लगातार आवाज उठाते रहे हैं। बीते दिनों लगातार हुई बारिश एव जल जमाव की वजह से कई स्थानों पर सड़क उखड़ गई है। कुछ जगहों पर गड्ढे बन गए हैं तो कुछ जगह पर यह जानलेवा हो गए हैं। इसकी वजह से वाहन चालक लगातार हादसे के शिकार हो रहे हैं।

पूरी सड़क ही धंस गई

भिलाई निवास के पीछे से मरोदा जाने वाली सड़क एक स्थान पर धंस गई है। बताया जाता है कि यहां सड़क के नीेच पुलिया था जो पूरी तरह धंस गया।

इसकी वजह से यहां पर नालीनुमा गड्ढा बन गया है। रात के अंधेरे में यह गड्ढा नजर नहीं आता और लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। आने जाने वाले कुछ लोगों ने आसपास पेड़ की टहनियां तोड़कर इस गड्ढे के सामने रख दिया है। जिससे लोगों को यहां पर गड्ढे होने का संकेत मिल सके। दो दिनों से यही स्थिति है परंतु बीएसपी प्रबंधन द्वारा अब तक इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई है।

चार पहिया वाहन भी फंसा

लोगों ने बताया कि शुक्रवार की रात यहां पर चार पहिया वाहन भी फंस गया था। वाहन चालक को यहां पर गड्ढे के होने का अंदाजा नहीं था जब तक वह समझ पाता तब तक वाहन गड्ढे में उतर गया था। रफ्तार कम होने की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

इसी तरह शनिवार को भी कई बाइक सवार यहां से गुजरते हुए दुर्घटना के शिकार हो गए। दुर्घटना में उन्हें चोटें भी आई। जिसके बाद वहां से गुजरने वाले अन्य लोगों ने किसी तरह पेड़ की बड़ी शाखाओं को तोड़कर सड़क पर रख रास्ता बंद कर दिया।

प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारीयों को सीएम भूपेश बघेल की सौगात, महंगाई भत्ता 6 प्रतिशत बढ़ाने का किया ऐलान

प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारीयों को सीएम भूपेश बघेल की सौगात, महंगाई भत्ता 6 प्रतिशत बढ़ाने का किया ऐलान

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 6 प्रतिशत डीए बढ़ाने पर सहमति प्रदान की।

उन्होंने कहा कि एरियर देने पर मुख्य सचिव से चर्चा कर सकारात्मक रुख अपनाएंगे। वहीं सातवें वेतनमान के आधार पर एचआरए बढाने की मांग पर उन्होंने कहा कि उक्त मांग पर भी सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा। हड़ताल अवधि को अवकाश में शामिल करने की महासंघ की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 अगस्त से प्रस्तावित हड़ताल पर यदि नहीं जाते हैं तो इस मांग पर भी विचार किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की संभावना नहीं : पी.एल. पुनिया

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की संभावना नहीं : पी.एल. पुनिया

 रायपुर। कांग्रेस नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की किसी संभावना से फिलहाल इनकार कर दिया है। रायपुर पहुंचे AICC के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने शनिवार को कहा, उनके यहां बदलाव की कोई संभावना नहीं है। उनका संगठन एकजुट है। पुनिया ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, उनके यहां तो चार साल में चार अध्यक्ष बदल गए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से आदिवासी समाज के नेता विष्णुदेव साय को हटाकर पिछड़ा वर्ग के अरुण साव को लाने के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा गर्म थी कि कांग्रेस भी प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है। कहा यह जा रहा था कि ओबीसी केंद्रित राजनीति मेें साहू वोट का ध्रुवीकरण रोकने के लिए कांग्रेस भी साहू समाज से किसी नेता को नेतृत्व सौंप सकती है। लेकिन शनिवार शाम रायपुर पहुंचे प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने फिलहाल के लिए इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

पुनिया ने कहा, भाजपा में अंतरकलह अभी कितना और बढ़ेगा। वहां केवल अध्यक्ष बदलने से काम नहीं चलेगा, जब तक संगठन उनका साथ ना दे। चार साल में चार अध्यक्ष अगर बदलेंगे तो वहां क्या स्थिति होगी इसका अंदाज आप लगा सकते हैं। उन्होंने कहा, ये लोग जब-जब हारे हैं तब-तब अपना प्रदेश अध्यक्ष बदलें हैं। यहां कांग्रेस में पूरा 200% तालमेल है। तालमेल से काम की वजह से ही जितने भी उपचुनाव हम जीते, पंचायतों के चुनाव हम जीते, नगरीय निकायों के चुनाव हम जीते। पुनिया ने कहा, वे बदलते रहें। कांग्रेस में ऐसा नहीं है। ना ही आगे संभावना है।

गौरव यात्राओं में शामिल होंगे

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने तीन दिन के प्रवास पर रायपुर पहुंचे हैं। वे रविवार को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चल रही आजादी की गौरव यात्रा में शामिल होंगे। इसके अलावा 15 अगस्त को रायपुर के गांधी मैदान में आयोजित यात्रा की समापन सभा में भी भाग लेने वाले हैं। कांग्रेस ने 9 अगस्त से 14 अगस्त तक के लिए आजादी की गौरव यात्रा नाम से 75 किमी की पदयात्रा शुरू किया है।

बैठकों का दौर भी चलेगा

पुनिया इन दो दिनों में कांग्रेस की विभिन्न समितियों, मोर्चा-प्रकोष्ठों और पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा में नए क्षेत्रीय संगठन मंत्री के आने और प्रदेश अध्यक्ष को बदले जाने के बाद राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना बढ़ी हुई है। ऐसे में कांग्रेस भी अपने सभी मोर्चों को सक्रिय और आक्रामक रखने की कोशिश में जुटी है ताकि भाजपा उनसे बढ़त न ले पाए।

वारदात का सनसनीखेज खुलासा.. जेठ का बहू से अवैध संबंध, भाई ने बदले में भाभी को सौंपने कहा तो कर दी हत्या

वारदात का सनसनीखेज खुलासा.. जेठ का बहू से अवैध संबंध, भाई ने बदले में भाभी को सौंपने कहा तो कर दी हत्या

 कांकेर: नेशनल हाईवे से कुछ दूर कोकड़ी मार्ग में मिले शव को लेकर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हत्या का कारण अवैध संबंध को बताया। अवैध संबंध में पत्नी के बदले भाभी की मांग करना देवर को महंगा पड़ा। इसे लेकर आए दिन घर में हो रहे विवाद को देखते मृतक के बड़े भाई, भाभी, पत्नी व एक चालक ने मिलकर हत्या की साजिश रची। उसकी हत्या कर कांकेर के पास लाश फेंककर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने भाई, भाभी व पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कार चालक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

धमतरी निवासी श्रीकांत सोनी ने साल भर पूर्व अपनी भाभी की सहेली चंद्रिका कुमारी (23) निवासी गोतपुर चारामा से प्रेमविवाह किया था। शादी के बाद भी मृतक अपने बड़े भाई सूर्यकांत सोनी उर्फ अविनाश उर्फ पप्पु, भाभी योगेश्वरी सोनी के साथ रहता था। श्रीकांत होटल में काम करता था और शराब का आदी था। अधिकांश समय घर से बाहर रहता था। भाभी योगेश्वरी सोनी भी माला आदि बेचने घर से बाहर जाती थी। इस दौरान मृतक की पत्नी व उसका बड़ा भाई दोनों घर में रहते थे। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए।

जानकारी होने पर वह अपनी पत्नी, बड़े भाई व भाभी से आए दिन विवाद करने लगा। एक दिन विवाद के दौरान मृतक ने अपने बड़े भाई की पत्नी योगेश्वरी से कह दिया तेरा पति मेरी पत्नी के साथ संबंध बनाता है, तुम मेरे साथ संबंध बना लो। इसे लेकर भाभी व देवर में जमकर विवाद हुआ। अवैध संबंधों के चलते घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। रोज विवाद होने लगे और मृतक की पत्नी, बड़ा भाई व भाभी तीनों ने मिल उसकी हत्या करने योजना बनाई।

हथौड़ी-चाकू नहर में फेंका, कपड़े व चप्पल जलाए : हत्या के दौरान आरोपियों के कपड़ों में मृतक का खून लग गया। आरोपियों ने कपड़े व कार में छूटे मृतक के एक चप्पल को जला दिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू, हथौड़ी को रुद्री मार्ग में नहर में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एर्टिगा कार सीजी 06 जीपी 7271 को जब्त कर लिया है।

मंदिर दर्शन कराने के बहाने ले गए दंतेवाड़ा, साथ में रखा चाकू-हथौड़ा

मृतक 7 अगस्त की सुबह रोज की तरह काम में गया। पत्नी, भाई व भाभी ने योजना के तहत उसे देवी दर्शन के लिए दंतेवाड़ा चलने कहा। मृतक का बड़ा भाई सूर्यकांत अक्सर आने-जाने किराए की कार ले जाता था जिसे उसका दोस्त तरुण सोनी चलाता था। उसे भी भाई की हत्या में शामिल कर लिया।

दंतेवाड़ा से वापस लौटने के दौरान 8 अगस्त की रात कोकड़ी के पास गाड़ी रोक अचानक उसके सिर में हथौड़ी व चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। वहीं लाश कोकड़ी मार्ग में फेंककर सभी फरार हो गए। हालांकि मृतक की जेब में मिले पर्स से उसकी शिनाख्त हो गई और परिवार के अलग-अलग सदस्यों से पूछताछ में मामले का खुलासा हो गया।

पति संग खिंचवाई फोटो सबूत मिटाने फोन फार्मेट

पत्नी, भाई व भाभी ने उसे जरा भी एहसास नहीं होने दिया कि उसकी हत्या करने ले जाया जा रहा है। रास्ते भर उसके साथ सामान्य बातचीत करते रहे। फोटो खिंचवाते रहे। पत्नी ने कई जगह पति के साथ फोटो खिचवाई। हत्या के बाद सबूत मिटाने तीनों ने मोबाइल काे फार्मेट कर दिया।

विरोधाभासी बयान से अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी

मृतक की पहचान तो हो गई, लेकिन अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाना काफी मुश्किल था। पुलिस ने सभी से अलग-अलग सामान्य पूछताछ की। सभी के बयान विरोधाभाषी थे। शक होने पर कड़ी से कड़ी जोड़ते पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया।

हत्या में शामिल कार चालक भी जल्द होगा गिरफ्तार

एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया हत्या के मामले में मृतक के भाई, भाभी व पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौथा आरोपी कार चालक फरार है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एनीकट में डूबा युवक, 24 घंटे बाद मिली लाश.. नहाने के दौरान हुआ था हादसा; प्रशासन सुरक्षा को लेकर नहीं दे रहा ध्यान

एनीकट में डूबा युवक, 24 घंटे बाद मिली लाश.. नहाने के दौरान हुआ था हादसा; प्रशासन सुरक्षा को लेकर नहीं दे रहा ध्यान

 छत्तीसगढ़: बिलासपुर में शुक्रवार की सुबह नहाते समय युवक एनीकट के तेज बहाव में आ गया। इसके बाद वह गहराई में डूब गया। दूसरे दिन शनिवार दोपहर SDRF की टीम ने युवक की तलाश कर उसके शव को बाहर निकाल लिया है। इधर, एनीकट में कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं है और वहां बाढ़ के पानी में बच्चे कूद-कूद नहा रहे हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। लेकिन, प्रशासन यहां सुरक्षा को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है।

पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-उफान पर हैं। मनियारी नदी में बीते शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे टीहुलाडीह निवासी युवक कुलदीप (26) नहाने के लिए गया था। इस दौरान वह तेज बहाव में आ गया। तब से उसका कुछ पता नहीं चला। पूरे दिन ग्रामीण और पुलिस उसकी तलाश करते रहे।

बहते देखकर ग्रामीणों ने कपड़े डालकर बचाने की थी कोशिश

युवक को बहते देखकर ग्रामीणों ने कपड़े फेंककर युवक को पकड़ने के लिए बोला। लेकिन, युवक कपड़े को पकड़ नहीं पाया। देखते ही देखते वह तेज बहाव में आ गया और इसके बाद गहराई में जाकर डूब गया। इसके बाद से ग्रामीण उसकी खोजबीन में जुटे थे।

दूसरे दिन SDRF की टीम ने निकाली लाश
शनिवार की सुबह से युवक की तलाश के लिए SDRF की टीम गांव पहुंच गई थी। गोताखोर सुबह से एनीकट में उसकी तलाश कर रहे थे। दोपहर में उसकी लाश पानी में तैरती मिली। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

मनियारी नदी एनीकट में खतरा

मनियारी नदी में बने एनीकट में आसपास के बच्चे कूद-कूदकर नहा रहे हैं। बाढ़ की वजह से पानी का बहाव तेज है। ऐसे में तेज बहाव में आकर बच्चों के नदी में बहने का भी खतरा है। यहां आसपासा सुरक्षा के कोई उपाय नहीं है। वहीं, प्रशासन भी इन बच्चों को एनीकट में कूदने से नहीं रोक रहा है।

मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति का किया अनावरण

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर को कांकेर जिले के विकासखंड मुख्यालय चारामा में भगवान बिरसा मुंडा की लगभग 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। चारामा से कोरर मार्ग पर दरगहन चौक में आदिवासी समाज द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति की स्थापना की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए मूर्ति का अनावरण किया। साथ ही क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए समाज के गौरव बिरसा मुंडा का स्मरण कर उनकी मूर्ति पर पुष्पहार अर्पित किया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री  बघेल ने परिसर में कदंब का पौधे लगाकर उसे सींचा। इस अवसर पर विधानसभा के उपाध्यक्ष  मनोज सिंह मंडावी, पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज, बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े, कलेक्टर ऋचा शर्मा, एसपी शलभ सिन्हा, के अलावा सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष जीवन ठाकुर, गोंडवाना समाज के जिलाध्यक्ष मानक दरपट्टी, चारामा अध्यक्ष रैनसिंह कांगे, सर्व आदिवासी समाज चारामा अध्यक्ष गौतम कुंजाम, समाज प्रमुख ठाकुर राम कश्यप सहित आदिवासी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने दानदाता का किया सम्मान:- इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दरगहन चौक पर बिरसा मुंडा की मूर्ति की स्थापना हेतु जमीन दान में देने वाले जोशी परिवार का सम्मान शाल और श्रीफल भेंट कर किया। परिवार की ओर से वयोवृद्ध चंद्रकांत, हरिप्रिया जोशी ने मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नन्हीं बालिका कु. तनुश्री जोशी के साथ भेंट कर तस्वीर भी खिंचाई।

बरसते पानी के बीच हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल

बरसते पानी के बीच हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल

 अपर कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण,कलेक्टर एवं एसपी ने लिया तैयारियों जायजा

बलौदाबाजार। स्वतंत्रता दिवस जिले में हर्षोल्लास के साथ गरिमापूर्वक मनाया जाएगा। जिले में आयोजित मुख्य समारोह के लिए बलौदाबाजार शहर के पं.चक्रपाणि हाई स्कूल मैदान में मैदान आज सुबह 9 बजे बरसते पानी के बीच अंतिम रिहर्सल किया गया।  

इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कलेक्टर रजत बंसल एवं पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने विशेष रूप से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों कहा कि जिले में लगातार बारिश हो रही है उस हिसाब से बैठक सहित अन्य व्यवस्था के समुचित तैयारी के निर्देश दिए है। 

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पुलिस के द्वारा मार्चपास्ट किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त एनसीसी के बच्चे भी शामिल होंगे। इस अवसर पर डीएफओ के आर बढ़ई,सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी गण भी उपस्थित रहे।

मनीष ट्रेव्हल्स दौड़ाएगी बंद पड़ी 67 सिटी बसों को, सितंबर माह से फिर मिलेगी लोगों को सुविधाएं

मनीष ट्रेव्हल्स दौड़ाएगी बंद पड़ी 67 सिटी बसों को, सितंबर माह से फिर मिलेगी लोगों को सुविधाएं

 रायपुर। कोरोना महामारी के कारण बंद 67 सिटी बसें सितंबर माह से एक बार फिर दौडऩें लगेंगे क्योंकि इसके संचालन की जिम्मेदारी मनीष ट्रेव्हल्स को मिल गई है। वर्क आर्डर जारी होने के 45 दिन के अंदर आमानाका डिपो में खड़ी 67 सिटी बसों को मरम्मत, परमिट, फिटनेस, टैक्स आदि की औपचारिकता पूरी करनी होगी और फिर इसके बाद आमनागरिकों को एक बार फिर से सिटी बसों में बैठने का मौका मिलेगा।
रायपुर सार्वजनिक यातायात सोसायटी के नोडल अधिकारी बीएल चंद्राकर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान बंद पड़ी 67 सिटी बसों के संचालन के लिए जून में पहला टेंडर जारी किया गया था। दूसरा टेंडर जुलाई में हुआ। इसमें तीन बस आपरेटर रायपुर बस सर्विस, मनीष ट्रेव्हल्स और न्यू रायल ट्रेव्हल्स ने भाग लिया। लेकिन तकनीकी खामियों के कारण तीनों के टेंडर निरस्त करने पड़े। तीसरा टेंडर जुलाई के अंत में जारी होने के बाद दो बिड रायल ट्रेव्हल्स का एक करोड़ 49 लाख रुपये और मनीष ट्रैवल का एक करोड़ 24 लाख रुपये का आया। कम दर के कारण मनीष ट्रेव्हल्स को सिटी संचालन का ठेका दे दिया गया।
सितंबर के तीसरे सप्ताह तक टेंडर की शर्तों की सारी औपचारिकताएं पूरी होने की उम्मीद है। लिहाजा 67 सिटी बसें शहर के अलग-अलग मार्गों पर कोरोना काल के पहले की तरह दौडऩे लगेंगी। इससे आम लोगों को शहर और आसपास के इलाकों में आने-जाने के लिए सस्ती सुविधा मिलेगी।
चंद्राकर ने बताया कि राज्य सरकार ने सिटी बसों का मार्च 2022 तक का बकाया टैक्स माफ कर दिया है इससे मनीष ट्रेव्हल्स के संचालक को 40 लाख रुपये का फायदा होगा। निगर निगम की यातायात सोसायटी की शर्तों के अनुसार टेंडर फाइनल होने की तारीख से 45 दिनों के भीतर सभी 67 बसों की मरम्मत कराकर संचालन करना होगा। सिटी बसों की मरम्मत के लिए सोसायटी ने दो करोड़ रुपये खर्च का आकलन किया है। यह राशि शासन बस आपरेटर को देगा। अमानत राशि के रूप में मनीष ट्रेव्हल्स को 50 लाख रुपये निगम में जमा करने होंगे।

पशुओं के परिवहन, पशु मेला, प्रदर्शनी और क्रय-विक्रय पर लगी रोक

पशुओं के परिवहन, पशु मेला, प्रदर्शनी और क्रय-विक्रय पर लगी रोक

 बिलासपुर: कलेक्टर सौरभ कुमार ने रतनपुर, तखतपुर सहित जिले की तमाम पशु बाजारों पर आगामी आदेश तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया हैं। पशुओं की संक्रामक बीमारी लम्पी स्कीन डिजिस के फैलने की आशंका को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने इस आशय के आदेश आज जारी किये हैं।

जारी आदेश में कलेक्टर ने कहा है कि राजस्थान एवं गुजरात में पशुओं में संक्रामक बीमारी लम्पी स्कीन डीजिज फैल चुकी है। जहां से व्यापारियों के जरिए लाये गये बीमार पशुओं के संपर्क में आने पर जिले की अन्य पशु भी रोगग्रस्त हो सकते हैं। इसके साथ ही बीमारी की रोकथाम के लिए जिले में पशुओं के परिवहन, पशु मेला, प्रदर्शनी, खरीदी बिक्री एवं अन्य राज्यों से पशुओं को चराने हेतु लाये जाने के लिए अगले आदेश तक प्रतिबंध प्रभावशील कर दिया गया है।

इधर महासमुंद जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है। कलेक्टर ने जिले भर के गौवंशीय, बकरी बाजार और पशुओं को लाने ले जाने पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी है।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश के बिलासपुर संभाग के सभी जिलों और उससे लगे हुए जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ ही बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिले के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।

वहीं रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, महासमुंद जिले के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने के आसार है। मौसम विभाग ने यहां अगले 48 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

15 अगस्त को सीएम भूपेश बघेल 43 पुलिस अधिकारियों को पदक-अलंकरणों से करेंगे सम्मानित

15 अगस्त को सीएम भूपेश बघेल 43 पुलिस अधिकारियों को पदक-अलंकरणों से करेंगे सम्मानित

 रायपुर। देश में आजादी का अमृत महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड पर आज फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस दौरान कलेक्टर और एसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने रिहर्सल में ध्वजारोहण किया एवं सलामी भी ली।

स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड पर गौरव राम प्रवेश के नेतृत्व में 13 प्लाटून आकर्षक मार्च पास्ट करेंगी। बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, सीएएफ, होम गार्ड, एनसीसी और पुलिस बल, पुलिस बैंड प्लाटून मार्च पास्ट करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस समारोह में 43 पुलिस अधिकारियों को पदक-अलंकरणों से सम्मानित करेंगे। पुलिस पदक, वीरता पदक, सुधारात्मक सेवा पदक, केन्द्रीय गृह मंत्री मेडल और राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्य सरकार की सुराजी गांव योजना में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 3 गौठानों को भी पुरस्कृत करेंगे। जिले के आरंग विकासखण्ड के चटौद गौठान को भी पुरस्कार मिलेगा।

छत्तीसगढ़ भाजपा के नए मुखिया का एयरपोर्ट पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत, बाजे-गाजे के साथ पहुंचे पार्टी के सभी प्रमुख नेता

छत्तीसगढ़ भाजपा के नए मुखिया का एयरपोर्ट पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत, बाजे-गाजे के साथ पहुंचे पार्टी के सभी प्रमुख नेता

 रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे अरुण साव का माना एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के साथ ही पार्टी के अधिकांश बड़े नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता नजर आये। एयरपोर्ट से बाहर आते ही अरुण साव ने सभी को हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर तक बाइक रैली निकाली। इस दौरान खुली जीप में अरुण साव के साथ बृजमोहन अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, सांसद सुनील सोनी भी उनके साथ वाहन पर सवार थे। इनका जगह-जगह पर स्वागत किया गया।

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूल में शुरू होगा स्काउट गाइड

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूल में शुरू होगा स्काउट गाइड

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय, अशासकीय, एकलव्य विद्यालय और स्वामी आत्मानंद स्कूलों में स्काउट गाइड की गतिविधियों संचालित की जाएंगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी संभागीय संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा और जिला शिक्षा अधिकारियों को जिले के सभी स्कूलों में स्काउट-गाइड, रोवर रेंजर दल का पंजीयन एवं दल संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

संचालक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा संबंधितों को जारी पत्र में कहा गया है कि भारत स्काउट्स एवं गाईड्स छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य के सभी जिलों में स्काउटिंग-गाइडिंग का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। इस संबंध में प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय, एकलव्य विद्यालय और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम स्कूलों में नई शिक्षा नीति के तहत नियमानुसार दल का पंजीयन एवं दल संचालन कराना सुनिश्चित करें, ताकि छात्र-छात्राएं स्काउटिंग-गाइडिंग गतिविधियों में भाग ले सकें।

उल्लेखनीय है कि इसी माह 8 अगस्त को भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य परिषद की बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री एवं राज्य अध्यक्ष स्काउट गाइड डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा सभी स्कूलों में स्काउट एवं गाइड की गतिविधियां शुरू करने की घोषणा की गई थी।

मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा था कि राज्य के समस्त जिलों के बच्चों में आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण, स्वस्थ आदतों एवं जीवन कौशल विकास के लिए उन्हें श्रम की महत्ता को समझाते हुए कुशलता से सेवाभावना विकसित किए जाने के उद्देश्य से स्काउट एवं गाइड परियोजना को प्रदेश के सभी स्कूलों में लागू किया जाना आवश्यक है।

रायपुर में CRPF के जवानों ने निकाली तिरंगा रैली, 1000 जवानों ने लिया भाग...

रायपुर में CRPF के जवानों ने निकाली तिरंगा रैली, 1000 जवानों ने लिया भाग...

 रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सीआरपीएफ ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा बाइक रैली निकाली। तिरंगा बाइक रैली में तकरीबन एक हजार जवानों ने हिस्सा लिया।बता दें कि भारत स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके तहत देश में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव की शुरुआत साबरमती आश्रम से एक पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया था। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस को आजादी के 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से हर घर तिरंगा फहराने एवं अपनी सोशल मीडिया में डिस्प्ले फोटो लगाने की आग्रह किया है। जो स्वतंत्र भारत के सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे।

16 अगस्त को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, देखिए पूरी डिटेल्स

16 अगस्त को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, देखिए पूरी डिटेल्स

 कवर्धा: युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल कबीरधाम रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 16 अगस्त 2022 मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्लेसमेंट कैंप में नवकिसान बायो प्लॉटेक लिमिटेड बिलासपुर द्वारा सेल्स रिप्रेन्टेटिव के 20 पद जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यात दवसीं, वेतन रूपए 8,500-15,000, आयुसीमा 20 से 35 वर्ष, कार्यक्षेत्र संपूर्ण सहसपुर लोहारा, बेमेतरा, साजा, थान खम्हरिया, नवागढ़ पर भर्ती किया जाना है। कैंप के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों एवं उपस्थित नियोजक कोविड-19 के सुरक्षा निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करेंगे।

जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य के लिए किया जाता है। चयन संबंधी कार्यवाही नियोजक द्वारा ही किया जाना है, अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैंप में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। प्लेसमेंट कैंप में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यातायात पुलिस ने तैयार किया रोड मैप प्लान, यह मार्ग रहेगा प्रतिबंधित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यातायात पुलिस ने तैयार किया रोड मैप प्लान, यह मार्ग रहेगा प्रतिबंधित

 रायपुर: भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 15 अगस्त 2022 को पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित है। इस दौरान कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले विशिष्ट अतिथियों के सुगम आवागमन के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने रोड मैप तैयार किया गया है।

जिन वाहन चालकों को लाल कार पास जारी हुए हैं वह अपना वाहन सिविल लाइन की ओर से पीडब्ल्यूडी चौक से छत्तीसगढ़ क्लब चौक होते हुए कुंदन पैलेस से पुलिस ट्रांजिट मेष होते हुए एम.टी. गेट से प्रवेश कर पुलिस ऑफिसर में स्थित पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

जिन वाहन चालकों को हरा कार पास जारी हुए हैं वे अपना वाहन सिविल लाइन की ओर से पीडब्ल्यूडी चौक, छत्तीसगढ़ कॉलेज चौक, कुंदन पैलेस टर्निंग से आर.आई.गेट चौक से सेंटपॉल स्कूल पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

वहीं जिन वाहन चालकों के पास कोई पास नहीं है वे अपना वाहन परिक्रमा पथ बूढ़ा तालाब के किनारे पार्किंग कर पैदल पुलिस लाइन धमतरी गेट से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

इसके अलावा पुलिस परेड ग्राउंड जाने वाले सभी मार्ग सुबह 6:00 बजे से 12:00 बजे तक सामान्य यातायात के लिए प्रतिबंधित रहेगी।

इंतजार खत्म…पहली बार अंतागढ़ से चलेगी पैसेंजर ट्रेन, सांसद मोहन मंडावी आज दिखाएंगे हरी झंडी

इंतजार खत्म…पहली बार अंतागढ़ से चलेगी पैसेंजर ट्रेन, सांसद मोहन मंडावी आज दिखाएंगे हरी झंडी

 अंतागढ़। रावघाट रेल परियोजना के तहत आज से अंतागढ़ रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन पहुंचेगी। सांसद मोहन मंडावी अंतागढ़ से दोपहर 1.35 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नक्सली इलाका होने के चलते रेलवे लाइन का काम को पूरा होने में समय लगा।

बताया जा रहा है कि, अंतागढ़ से रोजाना एक पैसेंजर ट्रेन दोपहर 1.35 बजे रवाना होकर 1.50 बजे केंवटी, 2 बजे भानुप्रतापपुर और शाम 4.40 बजे दुर्ग पहुंचेगी। दरअसल, रावघाट रेल परियोजना के तहत दल्लीराजहरा से रावघाट तक 95 किमी रेल लाइन बिछाने का कार्य शुरू होने के बाद रेल लाइन साल 2017 में गुदुम पहुंच गई। साथ ही साल 2018 में भानुप्रतापपुर तक रेल लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया। जिसके बाद आगे केंवटी तक पटरियां बिछाने का काम थोड़ी धीमी गति से शुरू हुआ। हालांकि साल 2019 में अंतागढ़ तक रेलवे लाइन बिछनी थी। लेकिन 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण प्रोजेक्ट का काम प्रभावित होने लगा और काम की रफ्तार धीमी होनी शुरू हुई थ।

अगस्त 2021 में अंतागढ़ तक रेल लाइन बिछाने के बाद टेस्टिंग का भी काम पुरा हो गया था। फिर विभागीय लेट लतीफी के चलते पैसेंजर ट्रेन का लाभ लेने के लिए लोगों को 2022 तक का इंतजार करना पड़ा। अब 3 साल बाद अंतागढ़ स्टेशन में पहली पैसेंजर ट्रेन पहुंचेगी। 13 अगस्त से रेल मार्ग के माध्यम से अंतागढ़ रायपुर से जुड़ रहा है। ऐसे में लोगों को सहूलियत मिलेगी।

भारी बरसात से गिरी घर की दीवार, महिला की दबने से मौत, 4 लोग घायल

भारी बरसात से गिरी घर की दीवार, महिला की दबने से मौत, 4 लोग घायल

 मुंगेली। जिले में भारी बरसात के कारण एक घर की दीवार गिर गई। हादसे में एक महिला की दबने से मौत हो गई। जबकि चोर लोग घायल हो गए हैं। मामला लोरमी थाना के तुलसाघाट इलाके का है।

सो रही महिला पर दीवार गर गई। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं इसी हादसे में 4 बच्चे भी घायल हैं। भारी बरसात के चलते दीवार गीली थी। यही वजह है कि दीवार गिर गई। रात के वक्त अचानक से हादसा हुआ है। जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई थी।

तुलसाघाट इलाके में जुगन बाई कोशले(52) अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहती थी। शुक्रवार रात को भी अपने कमरे में सो रही थी। उसके साथ उसके 4 नाती-नातिन भी सो रहे थे। इसी दौरान देर रात घर के अंदर की दीवार महिला पर गिर गई, जिससे वह दब गई और उसकी मौत हो गई। इधर, बच्चे भी दूसरी तरफ सो रहे थे। दीवार का कुछ हिस्सा उन पर भी गिरा। इससे वह भी घायल हुए हैं। हादसे के वक्त घर के दूसरे लोग दूसरे कमरों में सो रहे थे। घर वालों ने बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

हादसे की जानकारी शनिवार सुबह लोरमी पुलिस और एसडीएम को मिली थी। जिसके बाद पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचीं। महिला के परिवार को 4 लाख रुपए सरकार की तरफ से मुआवजा दिया जाएगा।