रायपुर! ईस्कॉन मंदिर टाटीबंध द्वारा तीन दिवसीय जन्माष्टमी महा-महोत्सव राधारास बिहारी मंदिर, आलोमी नगर, टाटीबंध में दिनांक 18 अगस्त से 20 अगस्त 2022 तक मनाया जायेगा। ईस्कान मंदिर रायपुर के अध्यक्ष एच.एच.सिद्धार्थ स्वामी की अनुमति से इस हेतु मीटिंग का आयोजन ईस्कान मंदिर टाटीबंध रायपुर में फेस्टिवल कमेटी के चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता मंे की गई। इस्कान मंदिर प्रचार-प्रसार मंदिर के प्रमुख दिलीप केडिया एवं राजेन्द्र पारख ने बताया कि इस वर्ष भव्य जन्माष्टमी महा-महोत्सव-2022 इस्कान मंदिर टाटीबंध, रायपुर (छ.ग.) में मनाया जायेगा। इसके लिए विशालकाय पंडाल बनाया गया है तथा प्रसादम् की विशेष व्यवस्था की गई है साथ ही साथ पार्किंग का विशेष ध्यान रखा गया है। राधाकृष्ण के लिए पोषाक एवं आभूषक वृंदावन एवं मुम्बई से मंगाये गये हैं। इस हेतु विभिन्न समितियांे का गठन फेस्टिवल कमेटी के चेयरमेन राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में किया जा चुका है। ताकि कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।
कार्यक्रम के प्रथम दिन दिनांक 18.08.2022 दिन गुरूवार को बाल महोत्सव, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं भक्ति नृत्य प्रतियोगिता, दोपहर 03 बजे से आयोजित की गई है कार्यक्रम की संयोजिका कंचन सिंघानिया एवं सुलोचना बंका ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले 21 वर्ष से निरंतर इस्कॉन मंदिर टाटीबंध, रायपुर में आयोजित किया जा रहा है इसमें इच्छुक प्रतिभागी कंचन सिंघानिया मो.-98930 00101 से संपर्क कर अपना नाम दे सकते हैं। रात्रि 08 बजे से 09 बजे तक श्रृंगारमणी लकी मोहन्ती जी के द्वारा मंगलाचरण, गीता गोविंदम दशावतारम ओडिसी नृत्य की प्रस्तुतियां की जावेगी। कार्यक्रम के पश्चात प्रसादम की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम के दूसरे दिन 19 अगस्त दिन-शुक्रवार को मंगल आरती सुबह 04.30 बजे, तुलसी आरती सुबह 05 बजे, गुरू पुजा सुबह 07.30 बजे, श्रृंगार दर्शन सुबह 08.30 बजे, धूप आरती सुबह 08.30 बजे कृष्ण बाललीला गुणगान (परम पूज्य सिद्धार्थ स्वामी जी द्वारा) सुबह 09.30 से 10.30 बजे तक भजन कीर्तन सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक, राजभोग अर्पण दोपहर 12 बजे तक, राजभोग आरती दोपहर 12.30 बजे, उस्थापन आरती संध्या 4.15 बजे, भजन संध्या 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक, संध्या आरती संध्या 07 बजे, प्रसाद वितरण सुबह 10 बजे से रात्रि 02 बजे तक, महाभिषेकम् रात्रि 10 बजे से 11.30 बजे तक, छप्पन भोग अर्पण रात्रि 12 बजे, महाआरती रात्रि 12.15 बजे निर्माणाधीन मंदिर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं विशेष आकर्षक उपहार सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक भगवान की विशेष झुलन झांकी, संध्या 06 बजे से 09 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम के पश्चात प्रसादम् की विशेष व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम के तीसरे दिन 20 अगस्त दिन-शनिवार को व्यास पूजा मनाया जायेगा। कार्यक्रम का प्रारंभ सुबह मंगल आरती के साथ शुरू होगा एवं श्रील प्रभुपाद गुनगाण सुबह 09.30 बजे से 11 बजे तक एवं महाभिषेक सुबह 11 बजे से 12 बजे तक इसके पश्चात प्रसादम् वितरित किया जायेगा।
इसके अतिरिक्त सभी लोगों के लिएदिनांक-18.08.2022 दिन-गुरूवार को पेन्टिग प्रतियोगिता, दिनांक 19.08.2022 दिन-शुक्रवार को सुबह 11 बजे 56 भोग बनाओ प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, पूजा थाली सजाव प्रतियोगिता एवं लड्डू गोपाल साज-श्रृंगार एवं दिनांक 20.08.2022 दिन-शनिवार को केक बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिए श्रीमती किरण साहू मो.-9981270180 से संपर्क कर सकते हैं।
मीटिंग के प्रमुख रूप से सर्वश्री सुलोचन प्रभु, जनार्दन प्रभु, राजेश फिंगर, पवन सचदेवा, पंकज मिश्रा, शुभम अग्रवाल, अमिताब दुबे, पुष्पेन्द्र सच्चान, मुकेश केडिया, रमेश यदु, कंचन सिंघानिया, सुलोचना बंका और कान्ता सिंघानिया आदि बड़ी संख्या में भक्तजन एवं ईस्कॉन मंदिर के श्रद्धालूगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात प्रसादम् वितरित किया गया।