CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
BREAKING : रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

BREAKING : रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल अस्पताल के सेल में एक बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बंदी ने गमछे से फांसी लगाकर जान दी है। मृतक बंदी का नाम महेंद्र बताया जा रहा है। घटना के समय मृतक के सेल के बाहर दो प्रहरियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

जानकारी के अनुसार घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। मृतक धारा 307 का आरोपी था। जिसने बलौदाबाजार में वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद 2018 वह से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था। वहीं मामले में जेल प्रशासन का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से परेशान रहता था और आए दिन कुछ न कुछ बड़बड़ता रहता था। जेल प्रशासन अब मजिस्ट्रेट के आने के बाद उसे फंदे से उतार कर आगे की कार्रवाई करेगी।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में होगी अतिथि शिक्षकों की भर्ती, 12 अगस्त तक करें आवेदन

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में होगी अतिथि शिक्षकों की भर्ती, 12 अगस्त तक करें आवेदन

 कोरबा: जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सत्र 2022-23 के लिए अस्थायी रूप से हिन्दी/अंग्रेजी सीबीएसई पैटर्न पर शाला संचालन के लिए मानदेय पर अतिथि शिक्षक की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। अतिथि शिक्षक टीजीटी अंग्रेजी के रिक्त पद में भर्ती के लिए आवेदन पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा में 12 अगस्त 2022 तक आमंत्रित किया गया है। 

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास माया वारियर ने बताया कि जिले मे संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाफा पाली में रिक्त एक पद में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। उपरोक्त पद में भर्ती के लिए पात्रता एवं शर्ते और आवेदन पत्र प्रारूप कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय के कक्ष क्रमांक पांच में संपर्क किया जा सकता है। साथ ही जिले की वेबसाईट www.korba.gov.in में भी आवेदन पत्र का अवलोकन कर डाउनलोड किया जा सकता है।

खुलासा: तांत्रिक के कहने पर बेटे ने जीजा और रिश्तेदारों के साथ मिलकर की थी माता-पिता की हत्या

खुलासा: तांत्रिक के कहने पर बेटे ने जीजा और रिश्तेदारों के साथ मिलकर की थी माता-पिता की हत्या

 रायगढ़: सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम नदीगांव में सूरजगढ़ महानदी पुल के निचे मिले पति-पत्नी की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। दंपति की हत्या उसी के नाबालिग बेटे ने अपने जीजा और रिश्तेदारों के साथ मिलकर की थी। आरोपी बेटे ने तांत्रिक के कहने पर अपने माता पिता को मौत के घाट उतार दिया था और शव को पुल के निचे नदी में फ़ेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने सोमवार दोपहर को पूरे मामले की जानकारी मीडिया को दी। मीणा ने बताया कि शव मिलने के बाद उनकी पहचान और आरोपितों की पतासाजी के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी सरिया ने मृतकों की शिनाख्त के लिए इंटरनेट मीडिया तथा मित्रों के ह्वाट्सएप ग्रुप में फोटोग्राफ्स शेयर की। साथ ही सरिया पुलिस की टीम रायगढ़ तथा ओडिशा के ज्यादातर सार्वजनिक स्थानों में मृतकों के फोटो चस्पा कर जानकारी ली।

विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( chief minister bhupesh baghel) आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री  बघेल 9 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला मुख्यालयों से जुड़ेंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल इसके पश्चात् दोपहर 12.15 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से प्रस्थान कर 12.30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे और वहां आयोजित विश्व आदिवासी दिवस समारोह में शामिल होंगे। वे कार्यक्रम के पश्चात् पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर दोपहर 1.45 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री  बघेल दोपहर 2.35 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर ( raipur)से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.05 बजे साईंस कॉलेज ग्राउण्ड बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे कार्यक्रम के पश्चात् बिलासपुर( bilaspur) के सीपत रोड स्थित साईंस कॉलेज ग्राउण्ड से अपरान्ह 4.15 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 4.45 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर वापस आएंगे।

रायपुर : मुख्यमंत्री निवास कार्यालय सहित जिला मुख्यालयों में आज मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस

रायपुर : मुख्यमंत्री निवास कार्यालय सहित जिला मुख्यालयों में आज मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस

 रायपुर।छत्तीसगढ़ में आज विश्व आदिवासी दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM bhupesh baghel) के निवास कार्यालय में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिला मुख्यालय जुड़ेंगे। इस मौके पर सभी जिला मुख्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना एवं राजगीत से होगा। मुख्यमंत्री इसके पश्चात आदिम जाति अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रकाशित आदि विद्रोह एवं अन्य पुस्तिकाओं का विमोचन करेंगे। इस मौके पर ग्राम सभा जागरुकता अभियान के कलैण्डर, अभियान गीत तथा सामुदायिक वन संसाधन अधिकार (चारगांव जिला कांकेर) के वीडियो का विमोचन भी होगा। मुख्यमंत्री वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिला मुख्यालय स्तर पर आवासीय विद्यालय एकलव्य तथा प्रयास के उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित करने के साथ ही वन अधिकार पत्रों का वितरण, वन अधिकार पत्र ऋण पुस्तिका( books) आदि का ऑनलाइन वितरण करेंगे।

आदिवासी स्वरोजगार योजना अंतर्गत जनप्रतिनिधियों की उपस्थितियों में ऋण वितरण

वित्तीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से अंत्यावसायी वित एवं विकास निगम द्वारा सभी जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम, नई दिल्ली ( new delhi)की विभिन्न योजनाओं जैसे- ट्रेक्टर ट्राली, गुड्स कैरियर, पैसेंजर व्हीकल, स्माल बिजनेस एवं बैंक प्रवर्तित आदिवासी स्वरोजगार योजना अंतर्गत जनप्रतिनिधियों की उपस्थितियों में ऋण वितरण किया जायेगा। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर सहित जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के 20 हितग्राहियों को ट्रेक्टर ट्राली, 05 हितग्राहियों को गुडस कैरियर, 02 हितग्राहियों को पैसेंजर व्हीकल, 23 को स्माल बिजनेस तथा 57 हितग्राहियों को आदिवासी स्वरोजगार योजनान्तर्गत ऋण प्रदान किए जाने के साथ ही विशेष रूप से संरक्षित जनजातियों (च्टज्ळऐ) आवेदकों को शासकीय सेवा में नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

CG Accident News :  ट्रेन के इंजन से टकराई कार...2 लोगों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

CG Accident News : ट्रेन के इंजन से टकराई कार...2 लोगों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

 रायपुर। तिल्दा से 15 किलोमीटर दूर बलौदा बाजार जिले के सुहेला के पास दर्दनाक हादसा होगया जहा ग्राम बुडगाहन में बिना फाटक के रेलवे क्रॉसिंग( railway crossing) पर सोमवार की रात एक भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

तेज रफ्तार कार मालगाड़ी के इंजन टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंजन कार को लगभग 300 मीटर दूर घसीटते हुए ले गई। कार में सवार 7 लोगों में से दो की मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। मुंबई हावड़ा मार्ग पर भाटापारा और तिल्दा के बीच स्थित हथबंध रेलवे स्टेशन( railway station) से हिरमी अल्ट्राटेक सीमेंट( altratech cement) संयंत्र के लिए रेल लाइन लगी हुई है। बताया जाता है कि शाम को 2 इंजन माल डिब्बों को संयंत्र में छोड़कर रात लगभग 9:30 बजे हथबंद लौट रही थी, तभी बिना फाटक वाले रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रही कार तेज रफ्तार से आ रही इंजन से टकरा गई।

दरवाजे को सब्बल से तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया

ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। कार( car ) के अंदर सभी 7 लोग फंसे हुए थे। जब लोगों ने उन्हें निकालना चाहा, लेकिन दरवाजा नहीं खुल पा रहा था बाद में दरवाजे को सब्बल से तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया। तत्काल सुहेला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित( death) कर दिया, जबकि 4 को रायपुर रेफर कर दिया गया।

बालको मेडीकल सेंटर, नया रायपुर में मरीजों का प्रोत्साहन बढ़ाने आए पंजाबी पॉप सिंगर सुखबीर सिंह

बालको मेडीकल सेंटर, नया रायपुर में मरीजों का प्रोत्साहन बढ़ाने आए पंजाबी पॉप सिंगर सुखबीर सिंह

रायपुर। शनिवार शाम, पंजाबी पॉप गायक सुखबीर सिंह नया रायपुर में स्थित कैंसर अस्पताल, बालको मेडिकल सेंटर में मरीजों से मिलने पहुचे। पॉप सिंगर शनिवार शाम रायपुर के ललित महल में जश्न ए जिंदगी कंसर्ट के लिए उपस्थित थे और इसी दौरान उन्होंने बालको मेडिकल सेंटर का दौरा लिया। बालको मेडिकल सेंटर के चीफ़ ऑफ मेडिकल सर्विसेज, डॉक्टर जयेश शर्मा एवं टीम ने उनका स्वागत किया एवं वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन के प्रथम उपक्रम, बालको मेडिकल सेंटर, के कैंसर मुक्त समाज के निर्माण के विज़न के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सुखबीर जी को अस्पताल में एक ही छत के नीचे कैंसर से लड़ने के लिए  उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं से अवगत कराया। 
गायक सुखबीर सिंह ने सभी कैंसर मरीजों से बातचीत की एवं उन्हें उपहार भैंट कर प्रोत्साहित किया। उनके आगमन से सभी स्टाफ एवं रोगियों में एक उत्साह का माहौल था। 
सुखबीर सिंह ने अस्पताल प्रबंधन को जनता के लिए इतना आधुनिक कैंसर अस्पताल बनाने के लिए सराहा एवं कैंसर के मरीजों के लिए बनाए गए अत्याधुनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट की जमकर तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि वे यह देख कर बहुत खुश है  की मध्य भारत के लोगों के लिए भी महानगरों जैसी अत्याधुनिक कैंसर उपचार सुविधा उपलब्ध है। 
जश्न ए जिंदगी कंसर्ट में बालको मेडीकल सेंटर की मेडीकल डायरेक्टर, एवं  विश्व विख्यात मेडिकल ऑनकोलॉजिस्ट, डॉक्टर भावना सिरोही ने सभी उपस्थित लोगों को विभिन्न कैंसरों के लक्षणों के बारे में बताया एवं सभी को जागरूक रहने एवं समयोचित इलाज के महत्त्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यदि कैंसर को प्राथमिक स्टेज पर ही पकड़ लिया जाए तथा उसका उचित इलाज किया जाए तो कैंसर को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। इस मौके पर शो में कैंसर सर्वाइवर्स को उनकी हिम्मत और जीने के जज्बे के लिए सम्मानित किया गया।
कलेक्टर ने जिले के आत्मानंद स्कूलों से 42 शिक्षकों को हटाने लिखा पत्र...जानिए क्या है वजह

कलेक्टर ने जिले के आत्मानंद स्कूलों से 42 शिक्षकों को हटाने लिखा पत्र...जानिए क्या है वजह

 रायगढ़। रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू ने जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में तैनात शिक्षकों को अनुपयोगी करार देते हुए उन्हें स्कूलों से हटाने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कुल 42 शिक्षकों को नवीन पदस्थापना देने की मांग की है।

कलेक्टर ने पत्र में कहा है कि आत्मानंद स्कूल के लिए इन शिक्षकों के अध्यापन गुणवत्ता का परीक्षण साक्षात्कार के माध्यम से किया गया। जिसमे 20 शिक्षकों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षण हेतु अनुपयोगी पाया गया, वहीं 22 शिक्षक अपने प्रतिस्थापना से असहमत पाए गये हैं। इसी सूची में 22 कर्मचारियों के नाम भी संलग्न किये गए हैं, जिन्हे नवीन पदस्थापना देने की बात भी कही गयी है।

इस शख्स ने पाल रखी है हजारों चींटियां, अब पड़ोसियों ने थाने में की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

इस शख्स ने पाल रखी है हजारों चींटियां, अब पड़ोसियों ने थाने में की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

 रायपुर। राजधानी में एक शख्स अपने अनोखे शौक के कारण चर्चा में आ गया है। शख्स के इस शौक के कारण पड़ोसियों को भी अब परेशानी होने लगी है। दरअसल, इस शख्स ने चींटियों को पाल रखा है। ये चीटियां अब पड़ोसियों के घरों में घुस रही हैं। कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले मजदूरों को काट रही हैं। जिससे तंग आकर पड़ोस में रहने वाली महिला ने थाने में इसकी शिकायत की हैं।

मामला रायपुर के राजा तालाब इलाके का है। यहां रहने वाली जाहिदा बेगम ने पुलिस में शिकायत की है कि, उसके पड़ोसी जुम्मन खान ने चींटियां पाल रखी हैं। जुम्मन ने घर के पास एक सिमेंटेड पॉट बना दिया है। इसमें चींटियां मंडराती रहती हैं। जाहिदा का दावा है कि उन्होंने कई बार चींटियों को हटाने का प्रयास किया। मगर अक्सर जुम्मन उन्हें धमकाया करता था, सियासी लोगों से पहचान बताकर रौब जमाया करता था। विवाद तब बढ़ गया जब जाहिदा और उनके साथ रहने वाली अन्य महिला ने मकान में रिनोवेशन करवाया। ये चींटियां मजदूरों को काटती हैं, ऐसे में मजदूर काम छोड़कर भाग गए। जुम्मन ने जब इसके बाद भी चींटियों को हटाया नहीं तो मामला थाने जा पहुंचा।

दरअसल, पड़ोसी जुम्मन खान को विश्वास है कि चींटियों को पालने व शक्कर खिलाने से पाप धुलते हैं। चींटियों को पालना उसका शौक भी बन गया है। उसने गली में अपने घर से चार कदम दूर एक किनारे पर दो सीमेंट व ईंट का छोटा सा टैंक बना रखा है। उसमें शक्कर डालकर रखता है।

सांप ने पति-पत्नी को कांटा तो गुस्से में पीट-पीट कर मार डाला और लगा दी आग, इधर दंपत्ति की हालत गंभीर

सांप ने पति-पत्नी को कांटा तो गुस्से में पीट-पीट कर मार डाला और लगा दी आग, इधर दंपत्ति की हालत गंभीर

 कोरबा। शहर से सटे दादर गांव में एक सांप ने सोते हुए पति-पत्नी को काट लिया। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार राजकुमार अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ बिस्तर पर सो रहा था। रात को करीब 2 बजे राजकुमारी को करैत सांप ने काट लिया। उस वक्त तो उसे लगा कि किसी कीड़े ने काट लिया है। वो तुरंत बिस्तर से उठ खड़ी हुई। पत्नी को उठा हुआ देख राजकुमार भी उठ गया, तभी उसके हाथ में भी सांप ने काट लिया। इस पर उसने करैत को वहीं डंडे से पीट-पीटकर मार डाला और उसमें आग लगा दी।घटना का पता चलते ही परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों पति-पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज ICU में चल रहा है।

प्रयास और एकलव्य के बच्चों का जेईई मेन्स की परीक्षा में रहा शानदार प्रदर्शन

प्रयास और एकलव्य के बच्चों का जेईई मेन्स की परीक्षा में रहा शानदार प्रदर्शन

  रायपुर: वर्ष 2022 में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा माह जून एवं जुलाई 2022 में आयोजित JEE MAINS की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। घोषित परिणाम में प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा, कांकेर, कोरबा, जशपुर जिलों से कुल 360 विद्यार्थी शामिल हुए थे जिसमें से 192 विद्यार्थी JEE ADVANCE हेतु क्वालीफाई हुए है। सबसे अच्छा परिणाम कन्या प्रयास आवासीय विद्यालय, गुढ़ियारी, रायपुर का रहा। जहाँ से कुल 38 छात्राएं शामिल हुई थी जिसमें 32 क्वालीफाई हुई, प्रयास बालक रायपुर से 72 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें 56 क्वालीफाई हुए, इसी तरह दुर्ग से 27, बिलासपुर से 17, बस्तर से 16, सरगुजा से 17, जशपुर से 12, काकेर से 10 तथा कोरबा से 05 विद्यार्थी JEE ADVANCE हेतु क्वालीफाई हुए है।

इसी तरह एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों कुल-102 विद्यार्थी उक्त परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 47 विद्यार्थी JEE ADVANCE हेतु क्वालिफाई हुए है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विभागीय मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सचिव आदिम जाति विभाग से श्री डी. डी. सिंह एवं आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी ने शुभकमानाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयन होता है तथा इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली प्रवेश परीक्षा यथा JEE MAINS, ADVANCE, NEET, NTSE, CA, CS तथा CLAT की कोचिंग कराई जाती है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की उत्कृष्ट शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश करने हेतु सक्षम बनाना है।

इन विद्यालयों से अब तक 97 विद्यार्थी आई.आई.टी. में 261 विद्यार्थी एन.आई.टी. में, 44 विद्यार्थी राज्य के विभिन्न मेडिकल कालेजों में MBBS पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की है इसके आलावा CA, CS, CMA में 29 तथा क्लैट में 3 विद्यार्थी प्रवेश प्राप्त करने में सफल रहें हैं। राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग कालेजों में अब तक 833 विद्यार्थी प्रवेश प्राप्त करने में सफल रहे।

कार में घूमकर बेच रहे थे हीरोइन, 2 आरोपी गिरफ्तार

कार में घूमकर बेच रहे थे हीरोइन, 2 आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर। थाना आमानाका क्षेत्र अंतर्गत कार में घूम कर हीरोइन चिट्टा विक्रय करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि बरसाना एनक्लेव के पास टाटीबंध में दो व्यक्ति स्कोडा कार क० पीबी 02 ईएच 4236 में सवार अपने पास अवैध रूप से मादक पदार्थ हीरोइन चिट्टा रखे हुए हैं, बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं. सुचना मिलने पर सज्ञांन मे लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक पश्चिम रायपुर एंव , नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी थाना आमानाका के द्धारा थाना आमानाका की टीम गठित करते हुये मौके पर पहुंच कर हुलिये के बताये हुये व्यक्ति मौका पहुंचकर मुखबीर के बताये पंजीयन क्रमांक वाले वाहन कार स्कोडा क० पीबी 02 ईएच 4236 तथा उसमे बैठे दो व्यक्ति दिखाई देने पर स्टाफ की सहायता से घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ पर संदेहियो ने अपना अपना नाम क्रमश: 01 दिलबाग सिंह मल्ही उर्फ बागा पिता मजित सिंह मल्ही उम्र 25 वर्ष पता हीरापुर वीर सावरकर नगर गुरुद्वारा के पास थाना कबीरनगर रायपुर 02. प्रतिक सिंह उर्फ बाबा पिता स्व० रजनीश सिंह उम्र 25 साल पता हर्षित नगर गार्ड रूम के सामने थाना कबीरनगर रायपुर मूल निवासी बैरागढ थाना व जिला खैरागढ़ का रहने को पकड़ा गया जिनके पास से तलाशी लेने पर 7 ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन चिट्टा एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन कार को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. दिलबाग सिंह मल्ही उर्फ बागा पिता मनजीत सिंह मल्ही उम्र 25 वर्ष पता हीरापुर वीर सावरकर नगर थाना कबीर नगर रायपुर

2. प्रतीक सिंह उर्फ बाबा पिता स्वर्गीय रजनीश सिंह उम्र 25 वर्ष पता हर्षित नगर थाना कबीर नगर जिला रायपुर,

जप्ति मादक पदार्थ

हीरोइन (चिट्टा) कुल वजन 7 ग्राम कीमत करीब 35000/ एवम् एक स्कोडा क़ार कीमती 7 लाख जुमला कीमती 7 लाख 35 हजार रुपए।

 
फांसी लगाकर छात्रा ने दी जान, मोबाइल ख़राब होने के चलते थी परेशान, पुलिस बोली…

फांसी लगाकर छात्रा ने दी जान, मोबाइल ख़राब होने के चलते थी परेशान, पुलिस बोली…

 दुर्ग। जिले में एक 9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। भिलाई के रिसाली सेक्टर प्रगति नगर निवासी युवती मोबाइल खराब होने से वह पिछले 15 दिनों से परेशान चल रही थी। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जानकारी के अनुसार, भिलाई के रिसाली सेक्टर प्रगति नगर निवासी 16 वर्षीय अदिति शर्मा ने घर मे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने घटना स्थल की पूरी तलाशी ली। कहीं से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि अदिति का मोबाइल पिछले 15 दिनों से खराब था। इससे वह काफी परेशान थी। पुलिस का कहना है कि मात्र मोबाइल खराब होना खुदकुशी का कारण नहीं हो सकता है।

फिलहाल पुलिस परिजनों व उसके दोस्तों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

 
रक्षा बंधन को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें शुभ मुहूर्त और भद्रा काल की पूरी जानकारी

रक्षा बंधन को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें शुभ मुहूर्त और भद्रा काल की पूरी जानकारी

 रायपुरः श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन श्रवण नक्षत्र के दौरान ही रक्षा बंधन मनाया जाता है। 11 अगस्त को यह स्थिति बन रही है। परंतु कई लोगों में भद्रा को लेकर शंका है, क्योंकि 11 अगस्त को पूरे दिन भद्राकाल रहेगा। राहु काल और भद्रा काल में राखी नहीं बांधी जाती है। ज्योतिषाचार्य अंजु सिंह परिहार बता रही हैं कि ऐसे में क्या करना चाहिए।

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ : 11 अगस्त को सुबह 10:38 से,
पूर्णिमा तिथि समाप्त : 12 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर।

रक्षा बंधन शुभ योग
• रवि योग : रवि योग सुबह 05:30 से 06:53 तक रहेगा।
• आयुष्मान योग : 10 अगस्त 07:35 से 11 अगस्त दोपहर 03:31 तक।
• सौभाग्य योग : 11 अगस्त को दोपहर 03:32 से 12 अगस्त सुबह 11:33 तक।

कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी में लगी आग, फिर 20 किमी तक दौड़ाई जलती मालगाड़ी

कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी में लगी आग, फिर 20 किमी तक दौड़ाई जलती मालगाड़ी

 बिलासपुर। कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के तीन वैगन में आग लग गई। करगी रोड-कोटा स्टेशन में मालगाड़ी को रोका गया। इसके बाद OHE लाइन से बिजली सप्लाई बंद कर फायर ब्रिगेड की मदद से आग को काबू में किया गया। इसके चलते करीब दो घंटे तक कटनी रूट में ट्रेनों की आवाजाही बंद रही। मालगाड़ी कोयला लेकर मध्यप्रदेश के जैतहरी जा रही थी।

जानकारी के अनुसार घटना रविवार की रात करीब 8 बजे की है। एक मालगाड़ी बिलासपुर रेलवे स्टेशन से होकर कोयला लेकर कटनी रूट पर निकली थी। घुटकू स्टेशन पहुंचने पर गार्ड को किसी ने मालगाड़ी के डिब्बों से धुआं निकलने की जानकारी दी। यहां मालगाड़ी को रोक कर जांच की गई, तब पता चला कि कोयला लोड तीन वैगन में आग लग गई है। स्टेशन में करीब एक घंटे तक मालगाड़ी खड़ी रही, लेकिन आग बुझाने की व्यवस्था नहीं हो पाई। इसके बाद चालक आग लगी मालगाड़ी लेकर करीब 20 किमी दूर करगी रोड स्टेशन पहुंचा। वहां पर पहले कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कोयले अंदर से सुलगने लगे थे।

वैगन के अंदर भी आग भड़की हुई थी। इसके चलते कर्मचारी आग पर काबू पाने में नाकाम रहे। फिर अफसरों को जानकारी दी गई। पहले नगर पंचायत कोटा से दमकल बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन खराब होने के कारण नहीं आ सकी। इसके बाद बिलासपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगाई गई। दमकल पहुंचने पर स्टेशन की OHE लाइन की बिजली सप्लाई बंद कर आग बुझाने का प्रयास किया गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू में किया गया। जिसके बाद बिजली सप्लाई चालू कर मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। मालगाड़ी के वैगन में आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। रेलवे के अधिकारियों ने वैगन में आग लगने की जांच करने की बात कही है।

9वीं कक्षा की छात्रा ने लगाई फांसी, मोबाइल खराब होने से थी परेशान

9वीं कक्षा की छात्रा ने लगाई फांसी, मोबाइल खराब होने से थी परेशान

 दुर्ग: नेवई थाना क्षेत्र के प्रगति नगर में 16 वर्षीय छात्रा ने फांसी आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मोबाइल खराब होने से वह पिछले 15 दिनों से परेशान चल रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने पूरे घटनास्थल की तलाशी ली पर उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

जानिए परिजनों ने क्या कहा?
परिजनों का कहना हैं कि 'पिछले 15 दिनों से मोबाइल बिगड़ने से अदिति परेशान थी। शायद इसी वजह से उसने आत्महत्या की है।

जानिए टीआई ने क्या कहा?
जबकि नेवई टीआई ममता शर्मा का कहना है कि 'मात्र इतनी सी बात पर कोई आत्महत्या नहीं कर सकता। अभी परिजन सदमे में है। बाद में परिजनों व उसके दोस्तों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों को तलाशा जाएगा।

रायपुर के इस इलाके में पिता ने दो मासूमों को जहर देकर मारा, फिर खुद कीटनाशक पीकर की आत्महत्या

रायपुर के इस इलाके में पिता ने दो मासूमों को जहर देकर मारा, फिर खुद कीटनाशक पीकर की आत्महत्या

रायपुर: राजधानी रायपुर से लगे धरसींवा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में पिता ने अपने दो मासूम बच्चों को जहर देकर खुद खुदकुशी कर ली। दो दिन तक घर से कोई नहीं निकला। रविवार को दुर्गंध फैलने पर लोगों को शक हुआ तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो तीनों का शव अंदर बिस्तर में पड़ा था। इधर घर की तलाशी में कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देवरी निवासी रामेश्वर साहू (30) ने अपने बेटा अमित साहू 8 वर्ष और बेटी रागिनी साहू 6 के साथ रह रहा था। रामेश्वर गांव के महिंद्रा स्पंज नामक फैक्ट्री में रोजी मजदूरी करता था। दो दिन पहले शुक्रवार रात में ड्यूटी से आया और अपने घर में चला गया। दो दिन तक घर से कोई आवाज नहीं और न ही कोई घर से बाहर निकला।

आस-पास रहने वालों को आई दुर्गंध
आस-पास रहने वालों को दुर्गंध आई तो उन्हें अनहोनी का एहसास हुआ। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम परिजनों को सौंप दिया गया है।पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि जहर दिया गया है कि गला घोटकर हत्या की गई। हालांकि प्रारंभिक जांच में जहर का सेवन करने की बात सामने आई है।

गांव में पढ़ते थे बच्चे
जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे गांव के स्कूल में पढ़ते थे। अमित साहू कक्षा दूसरी और रागिनी साहू कक्षा पहली की छात्रा थीं।

पत्नी के भागने से था परेशान
पुलिस ने बताया कि पड़ताल में पता चला है कि रामेश्वर की पत्नी एक साल पहले बड़े भाई के साथ भाग गई है। इसी को लेकर वह हमेशा परेशान रहता था। हालांकि अब तक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

रायपुर ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ए के दास वीएसएम के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ राज्य के एनसीसी कैडेट मुरिया जनजाति 15 अगस्त को नई दिल्ली में प्रस्तुत करेंगे

रायपुर ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ए के दास वीएसएम के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ राज्य के एनसीसी कैडेट मुरिया जनजाति 15 अगस्त को नई दिल्ली में प्रस्तुत करेंगे

रायपुर : छत्तीसगढ एवम  मध्यप्रदेश के कैडेट्स नई दिल्ली में आयोजित होने वाले आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने शामिल हो चुके है । स्वतंत्रता की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य मे संपूर्ण भारत के कैडेट्स कार्यक्रम को सजीव बनाने मे जुटे हुए है।  इसी कड़ी में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस  में प्रधानमंत्री माननीय  नरेंद्र मोदी के आदेशानुसार दिल्ली में संपूर्ण राज्यों के एनसीसी कैडेट अपने- अपने राज्यों की संस्कृति से संबंधित वेशभूषा का प्रदर्शन करेंगे।इस वर्ष कैड्ट्स को माननीय प्रधानमंत्री जी से रूबरू होने का यह सुनहरा अवसर 15अगस्त को ही प्राप्त हो गया ,अमूमन ये अवसर कैडेटों को गणतंत्र दिवस मे उपलब्ध होता था। 15 दिवसीय कैंप के दौरान हमारे देश के सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व से उनके आवास में मिलना, उनके विचारों को सुनने का अवसर प्राप्त होने पर निश्चित ही कैडेटों के जीवन मे नई राह प्रेषित करेगा। छत्तीसगढ़ एवम मध्यप्रदेश डायरेक्टरेट से छत्तीसगढ राज्य जो की मुख्य रूप से  आदिवासीयो की अनोखी एवम विविध सांस्कृतिक वेशभूषा , सभ्यता और परंपराओं  के लिए विख्यात है। इसी छत्तीसगढ़ की मुरिया जनजाति की पारंपरिक परिधान ,आभूषणों एवं रहन सहन की 12 कैडेट्स जिसमे 8सीजी गर्ल्स बटालियन से दुर्गा महाविद्यालय की कैडेट सुरभि भी प्रस्तुति में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से कुल 28  कैडेट चयनित किए गए हैं, एवं मध्यप्रदेश के भी चयनित चुनिंदा कैडेट्स इस कार्यक्रम का हिस्सा है।रायपुर ग्रुप की तैयारी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ए के दास विशिष्ट सेवा मेडल के मार्गदर्शन में 8 सीजी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल आशीष बडोला ,प्रशासनिक अधिकारी मेजर प्रवीण कुमारी एवं जी सी आई शारदा सराफ द्वारा  की गई ।  कार्यक्रम की प्रस्तुति नई दिल्ली में 15अगस्त को माननीय प्रधान मंत्री के समक्ष होनी शेष है।

 
श्रावण महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर खुशी से थिरके सांसद व तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष

श्रावण महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर खुशी से थिरके सांसद व तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष

रायपुर- महासमुंद सांसद  चुन्नीलाल साहू जी व छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) संदीप साहू जी राजधानी के समीपस्थ ऐतिहासिक पर्यटन व छत्तीसगढ़ के प्राचीन स्थलों में से एक सिरपुर धाम पहुंचकर भगवान  गंधेश्वर महादेव का दर्शन कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की।साथ ही महासमुंद जिलाध्यक्ष धरमदास साहू जी व उनके कार्यकारणियों के नेतृत्व में बोल बम सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रावण महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर ख़ुशी से थिरक उठे।

 
इस अवसर पर तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू नें कहा कि - भगवान भोलेनाथ  जी सभी श्रद्धालओं की मनोकामना  पूर्ण करें, बोल बम सेवा  समिति  द्वारा आयोजित श्रावण महोत्सव  कार्यक्रम के लिए मै पूरी टीम को तहेदिल से बधाई व शुभकामनाए देता हुँ।ऐसे ही मन लगाकर  प्रभु की सेवा में लगे रहे और  सभी अपने कार्यों को निरंतर  करते रहें, भगवान भोलेनाथ  आप सभी की मनोकामना  पूर्ण करेंगें। आप सभी को पुनः श्रावण मास की बधाई।
 
इस अवसर पर साहू समाज़ महासमुंद के जिला अध्यक्ष  धरम दास साहू जी,युवा प्रकोष्ठ, रायपुर संभाग के अध्यक्ष  पवन साहू साहू समाज़ महासमुंद युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष  आनंद  साहू ,पफुल्ल साहू  , दिवाकर साहू  , दिलीप साहू ,रामेश्वर साहू , उमेश साहू , युवराज साहू , हिमांशु साहू ,सागर साहू , पवन  साहू ,धनेन्द्र साहू जी ,तुषार साहू  सहित समाजिकगण उपस्थित रहें।
 
 
CG Police SI Exam 2022: अगले महीने हो सकती है लिखित परीक्षा, व्यापमं ने शुरू की तैयारी

CG Police SI Exam 2022: अगले महीने हो सकती है लिखित परीक्षा, व्यापमं ने शुरू की तैयारी

 रायपुरः छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। इसके लिए लिखित परीक्षा अगले महीने यानी सितंबर में संभव है। पुलिस विभाग के अनुरोध पर व्यापमं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।


पुलिस विभाग की ओर 26 जुलाई को जारी पत्र में लिखा गया है कि "राज्य सरकार द्वारा की सूबेदार/ उप निरीक्षक संवर्ग/ प्लाटून कमांडर की सीधी भर्ती 2021 की मुख्य लिखित परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के माध्यम से कराने की सहमति प्रदान करता है।"

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रेजुएट महिला पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीजी पुलिस सब इंस्पेक्टर के 975 पदों पर भर्ती के लिए 17 सितंबर 2021 को नोटिफिकेशन प्रकाशित किया था।

इसके तहत  सूबेदार के 58, उप निरीक्षक के 577, उनि विशेष शाखा के 69, प्लाटून कमांडर के 247,  उनि अंगुल चिन्ह 6, उनि प्रश्नाधीन दस्तावेज 3, उनि कंप्यूटर 6 और उनि रेडियो के 9 पदों से सहित कुल 975 पदों पर भर्ती होनी है।छत्तीसगढ़ पुलिस उपनिरीक्षक पदों पर जिन अभ्यर्थियों का चयन होगा, उन्हें सातवां वेतन आयोग के आधार पर प्रतिमाह वेतन भुगतान किया जाएगा।

इसके लिए 18 से 35 आयु वर्ग के हजारों स्नातक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। चयन के लिए अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक मापदंड, शारीरिक दक्षता परीक्षा, इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के चरणों से गुजरना है। 
CG के इस जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट: कलेक्टर ने स्कूल बंद करने का दिया आदेश

CG के इस जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट: कलेक्टर ने स्कूल बंद करने का दिया आदेश

 जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कल से भारी बारिश हो रही है। नदी नाले उफान पर हैं। सड़कें भी जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने जगदलपुर में आज और आने वाले कल के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है।

लगातार मूसलाधार बारिश को देखते जगदलपुर के कलेक्टर चंदन कुमार ने आज जिले के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर के आदेशानुसार व्हाट्सएप में सभी प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को स्कूल बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया है। कलेक्टर चंदन कुमार ने बताया, लगातार हो रही बारिश को देखते एहतियात के तौर पर आज स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है, ताकि बच्चों को कोई नुकसान हो।

BIG NEWS : फर्जी काल सेंटर का रायपुर पुलिस ने किया भंडाफोड़, देश भर के लोगों को बनाते थे आनलाइन ठगी का शिकार

BIG NEWS : फर्जी काल सेंटर का रायपुर पुलिस ने किया भंडाफोड़, देश भर के लोगों को बनाते थे आनलाइन ठगी का शिकार

 रायपुर। दिल्ली में बैठकर छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों में ई-चालान के नाम पर आनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का रायपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। ये पूरा खेल दिल्ली के तिलक नगर सर्विसेस प्रालि कंपनी के नाम से चल रहा था। फर्जी काल सेंटर के माध्यम से छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उप्र, बिहार के लोगों से करोड़ों की ठगी की है।

पुलिस ने मामले में मास्टर माइंड और चार लड़कियांे सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित विभांशु गर्ग एम. काम और एमबीए का डिग्रीधारी है। वह पूर्व में एसबीआइ लाइफ इंश्योरेंस और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस में सहायक मैनेजर रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपितों में 485 कंबल वाला बाग नई मंडी मुजफ्फर नगर (उप्र) अस्थायी सी/126 फेस-1 मयूर विहार निवासी विभांशु गर्ग (36), ग्राम धकजारी थाना रूनिशादपुर, जिला सीतामढ़ी (बिहार) निवासी सुमित कुमार ठाकुर (25), हरि नगर विक्रांत एन्क्लेव के सामने, थाना मायापुरी जिला वेस्ट दिल्ली निवासी नेहा शर्मा उर्फ तनिशा (20), मायापुरी फेस-1 इंडस्ट्रियल एरिया थाना मायापुरी जिला वेस्ट दिल्ली निवासी रानी उर्फ कोमल (21) हरिनाथ अग्रवाल स्वीट्स के पास थाना मायापुरी निवासी सत्या उर्फ शमिता (20) और जहांगीरपुरी सी-ब्लाक 844, 845 थाना आदर्श नगर न्यू दिल्ली निवासी जन्नात अंसारी उर्फ काव्या (25) शामिल हैं।

रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने मामले का राजफाश किया। इस दौरान बताया कि आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इनके पास से दूसरे राज्यों के नंबर और ई-चालान से जुड़ी जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।

ऐसे फंसाते थे जाल में

पुरानी बस्ती थाने में प्रार्थी हितेश कुमार साहू ने फर्जी ई-चालान की रिपोर्ट दर्ज करवाई। प्रार्थी को बिना हेलमेट वाहन चलाने के संबंध में ई-चालान जारी किया गया था, जिसकी सूचना प्रार्थी को उसके मोबाइल नंबर में मैसेज के माध्यम से प्राप्त हुई। प्रार्थी ने उक्त चालान का भुगतान उस समय नहीं किया था। इसी दौरान एक जुलाई को दो अलग-अलग नंबरों से फोन आया।

एक महिला द्वारा प्रार्थी के मोबाईल नंबर में वाट्सएप से ई-चालान और क्यूआर कोड भेजकर, उस कोड के माध्यम से भुगतान करने की बात कही। महिला ने खुद को सीजेएमणसीजेएम कोर्ट बिलासपुर से होना बताया। चालान का भुगतान नहीं करने पर उसके खिलाफ अपराध दर्ज होने की बात कही। प्रार्थी ने डर के कारण्ा क्यूआर कोड के माध्यम से 500 रुपये का भुगतान किया।

जब ई-चालान का आनलाइन स्टेटस चेक किया तो भुगतान नहीं होना पाया। इसके बाद यातायात पुलिस को जानकारी दी। यातायात पुलिस ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को क्यूआर कोड भेजकर पेमेंट प्राप्त नहीं किया जाता।

कुरियर वाला बनकर लोकेशन का पता किया

टीम के सदस्यों ने दिल्ली के तिलक नगर में वेल्यू सर्विसेस प्रालि कंपनी के नाम पर काल सेंटर का संचालित होना पाया, जहां टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। रेड कार्रवाई के दौरान कुछ युवक एवं युवतियां फोन पर काल करते हुए मिले। काल सेंटर में दो युवक और चार युवतियां मिले।

अलग-अलग राज्यों का ई-चालान खरीदा

कंपनी के डायरेक्टर विभांशु गर्ग ने बताया कि उसने एम. काम व एमबीए की पढ़ाई की है। दो वर्ष पूर्व घुमले कंपनी टूर एंड ट्रेवल्स का संचालन करता था। साथ ही लेट्स कनेक्ट कंपनी जिसमें साफ्टवेयर डेवलमपेंट, एप्प्लीकेशन डेवलमपेंट, वेब साइट डेवलमपेंट, गूगल एडवर्स, यू-ट्यूब प्रमोशन एंड डेवलपमेंट, कनटेंट राइटिंग, वर्चुअल नंबर एवं इंटरनेट मीडिया प्रमोशन का

10 सदस्यीय टीम ने दिल्ली और उप्र के मयूर विहार, अशोक नगर, तिलक नगर और मुजफ्फर नगर पहुंचकर वहां पर प्राप्त मोबाइल नंबरों के लोकेशन के आधार पर लगातार कैंप करते हुए आरोपितों के संबंध में जानकारियां जुटाना प्रारंभ किया। टीम के सदस्य डीटीसी कुरियर का कुरियर ब्वाय बनकर आरोपितों के मोबाइल नंबरों के लोकेशनों में जाकर उनके ठिकानों की जानकारी जुटाई।

इसी दौरान कुछ डाटा वेंडर्स के संपर्क में आया और वेंडर्स से अलग-अलग राज्यों के ई-चालान का डाटा खरीदकर फर्जी ई-चालान का पेमेंट प्राप्त करने के लिए तिलक नगर में वेल्यू सर्विसेस प्रालि कंपनी खोलकर फर्जी ई-चालान का काम करना प्रारंभ किया। वर्क इंडिया एप के माध्यम से कंपनी में काम करने के लिए युवक और युवतियों को नियुक्त किया।

दो रुपये में एक व्यक्ति का डाटा

दो रुपये में एक व्यक्ति का डेटा इसे आसानी से मिल जाता था। वहीं 15 सौ में एक लाख व्यक्ति का डेटा इनके हाथ में होता था। आरोपित विभांशु गर्ग द्वारा दिल्ली, उप्र, राजस्थान से अलग-अलग लोगों से डाटा क्रय करना बताया है, जिसके संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है। गैंग द्वारा अन्य राज्यों के लोगों के साथ हुए ठगी के संबंध में संबंधित राज्यों की पुलिस से संपर्क कर अग्रिम कार्रवाई की जाती है।

काल सेंटर से यह जब्त

– 25 कंप्यूटर

– 35 मोबाइल फोन

– 15 फर्जी सिम

– 1 डायलर मशीन

– पेन ड्राइव

– 2 नग लैपटाप

– फर्जी दस्तावेज

48 घंटे में दो बड़ी कार्रवाई

एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की टीम ने 48 घंटे में साइबर फ्राड के दो बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है। इसमें एक दिन पहले क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपितों को दिल्ली से पकड़ा गया। वहीं अब फर्जी काल सेंटर से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Chhattisgarh News : प्रदेश में स्वाईन फ्लू से पहली मौत, इलाज के दौरान चार साल की बच्ची की थमी सांसे

Chhattisgarh News : प्रदेश में स्वाईन फ्लू से पहली मौत, इलाज के दौरान चार साल की बच्ची की थमी सांसे

 रायपुर। छत्तीसगढ़( chhattisgarh) में कोरोना संक्रमण के बीच इन दिनों स्वाईन फ्लू कहर बरपा रहा है। जहां एक ओर तेजी से कोरोना के मरीजों की संख्या के साथ ही स्वाईन फ्लू के मरीजों के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रदेश में स्वाईन फ्लू से चार साल की बच्ची की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में रविवार ( sunday)देर रात चार साल की बच्ची की स्वाईन फ्लू से ईलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मासूम का ईलाज रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। बता दें कि पहली बार कोई बच्चा स्वाईन फ्लू पॉजिटिव( positive) पाया गया था। ज्ञात हो कि प्रदेश में स्वाईन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या 28 हो गई है, जिनमें से 11 लोगों का उपचार जारी है और एक की मौत हो गई। वहीं, अन्य स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। वहीं दूसरी ओर कल 213 नए कोरोना संक्रमित( corona)पाए गए थे और दो लोगों की मौत हो गई थी।

 

बस्तर में मंकी पाॅक्स की दस्तक! दो CISF जवानों में दिखे मंकी पाॅक्स के लक्षण, अस्तपाल में भर्ती

बस्तर में मंकी पाॅक्स की दस्तक! दो CISF जवानों में दिखे मंकी पाॅक्स के लक्षण, अस्तपाल में भर्ती

 बस्तर( bastar) में भी मंकी पाॅक्स( monkeypox? की दस्तक की आंशका बनी हुई है। आशंका है कि दंतेवाड़ा जिले के बचेली में तैनात सीआईएसएफ के दो जवान इसके शिकार हो गए हैं जवानों को मंकी पाॅक्स के लक्षण उभरने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। दोनों जवान रविवार को हॉस्पिटल पहुंचे थे। इसके बाद डाॅक्टरों( doctor) ने इनकी जांच की तो डाॅक्टर चौंक गए। इनके शरीर पर मंकी पाॅक्स के लक्षण जैसे चट्‌टेदार दाने उभर गए थे।

जवान ने बताया कि वह हाल ही में दिल्ली से लौटा है जबकि दूसरा जवान बचेली में ही था और कहीं बाहर नहीं गया था जैसे ही डाॅक्टरों को जवान की ट्रेवल हिस्ट्री( travel history) पता चली तो फिर इनके मंकी पाॅक्स( monkepox) की जांच करवाने का फैसला लिया गया और दोनों जवानों के नमूनों को पुणे स्थित लैब में जांच के लिए भेजा गया है। मेडिकल कॉलेज के डाॅक्टर नवीन दुल्हानी ने बताया कि दो जवान हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। इनके शरीर में दाने निकल गए हैं ।

बड़ा हादसा ब्रेकिंग : लैडल फटने से बहा 20 टन हॉट मैटल, भिलाई स्टील प्लांट में हुआ करोड़ो का हुआ नुकसान

बड़ा हादसा ब्रेकिंग : लैडल फटने से बहा 20 टन हॉट मैटल, भिलाई स्टील प्लांट में हुआ करोड़ो का हुआ नुकसान

 भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। एसएमएस 3 में लैडल फटने से 20 टन हॉट मैटल बह गया। इसके बाद आसपास भीषण आग लग गई। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुई, लेकिन प्रबंधन को करोड़ो का नुकसान हुआ है।

दरअसल प्यूरीफाई कर हॉट मैटल को कास्टिंग के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान लैडल फट गया और ये हादसा हो गया। सप्ताह भर के भीतर ये दूसरा बड़ा हादसा है। इसके पहले गुरुवार को भी लैडल फटने से 120 टन हॉट मैटल बह गया था।

उस वक्त भी भीषण आगजनी में करोड़ो के केबल और कंट्रोल रूम पूरी तरह से जल गया था। लगातार हो रहे हादसों को लेकर अब बीएमएस के कार्यकारी अध्य्क्ष चिन्ना केशवलु ने हादसे के लिए बीएसपी प्रबंधन को दोषी ठहराया है।