CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
अजय चंद्राकर ओपी चौधरी और कृष्णमूर्ति बांधी बने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता

अजय चंद्राकर ओपी चौधरी और कृष्णमूर्ति बांधी बने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता

 रायपुर : भाजपा के नए क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल के दौरे के बाद मीडिया टीम में एक बदलाव किया गया है। मीडिया टीम में 6 नए प्रवक्ता शामिल किए गए हैं। इनमें पूर्व आईएएस ओपी चौधरी के साथ एकमात्र महिला विधायक रंजना साहू भी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के नए क्षेत्रीय संगठन मंत्री दायित्व मिलने के बाद रायपुर पहुंचे जामवाल ने कोर ग्रुप से लेकर मोर्चा-प्रकोष्ठ तक मैराथन बैठकें ली थीं। मीडिया टीम की बैठक के दौरान उन्होंने मीडिया में बेहतर और प्रभावी ढंग से बात रखने पर जोर दिया था।

बैठकों के बाद जामवाल अपनी रिपोर्ट लेकर दिल्ली पहुंचे। इसके बाद मीडिया टीम में बदलाव की खबर आई है। इसमें विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पूर्व आईएएस ओपी चौधरी, पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, संदीप शर्मा, रंजना साहू, केदारनाथ गुप्ता और देवलाल ठाकुर को प्रवक्ता बनाया गया है।

इससे पहले चंद्राकर के अलावा पूर्व मंत्री राजेश मूणत, केदार कश्यप, संजय श्रीवास्तव, अनुराग सिंहदेव और नीलू शर्मा प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब राजनीतिक गतिविधियां लगातार बढ़ेंगी। इस लिहाज से अतिरिक्त प्रवक्ता बनाए गए हैं। पार्टी से जुड़े नेताओं के मुताबिक चुनाव के दौरान मीडिया पैनलिस्ट की भी नियुक्ति की जाएगी।

 
 
छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक वाहन मालिकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर

छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक वाहन मालिकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर

 रायपुर – छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक वाहन मालिकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। जिन व्यावसायिक वाहन संचालकों ने परिवहन विभाग में टैक्स अदा नहीं किया है, उनके लिए राज्य सरकार वन टाइम सेटलमेंट स्कीम ला रही है।

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश में परिवहन व्यावसायियों के हित में ‘एकमुश्त निपटान योजना’ का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत त्रैमासिक तथा मासिक कर देय वाहनों में, 01 अप्रैल 2013 से 31 दिसम्बर 2018 की अवधि तक अधिरोपित लंबित शास्ति की राशि में पूर्णतः छूट का लाभ दिया जा रहा है। वाहनों पर लंबित कर एवं अधिरोपित ब्याज देय होगी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में विभाग की सेवाओं का लाभ आमजन तक सुविधाजनक ढंग से पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं। इस तारतम्य में राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम के प्रावधान के तहत कर, शास्ति एवं ब्याज की वसूली योग्य राशि में ‘‘एक मुश्त निपटान’’ की व्यवस्था के अंतर्गत छूट का प्रावधान किया गया है। इस आशय की अधिसूचना का प्रकाशन मंत्रालय महानदी भवन स्थित परिवहन विभाग द्वारा 2 अगस्त को छत्तीसगढ़ राजपत्र में कर दिया गया है। वन टाइम सेटलमेंट स्कीम से शासन को करीब 200 करोड़ रुपये का फायदा होगा। प्रदेश के कई व्यावसायिक वाहन संचालक सालों से टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। परिवहन विभाग ने कई बार इन्हें नोटिस जारी किया, फिर भी उनके द्वारा जमा नहीं किया गया। परिवहन विभाग के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कैबिनेट की बैठक में एकमुश्त निपटान योजना की स्वीकृति मिल गई है। इसे शीघ्र ही लागू किया जाएगा।

इस संबंध में आयुक्त परिवहन श्री दीपांशु काबरा ने बताया कि जारी अधिसूचना के अंतर्गत त्रैमासिक तथा मासिक कर देय वाहनों में अधिरोपित लंबित शास्ति में छूट केवल ‘एकमुश्त निपटान योजना’ की अवधि 01 अर्प्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक होगी। एकमुश्त निपटान योजना की अवधि की समाप्ति के पश्चात् कर, शास्ति एवं ब्याज सहित पूर्ण राशि वसूल की जाएगी। अधिसूचना के अंतर्गत त्रैमासिक तथा मासिक कर देय वाहनों में, 01 अप्रैल 2013 से 31 दिसम्बर 2018 की अवधि तक अधिरोपित लंबित शास्ति की राशि में पूर्णतः छूट दी जाएगी। वाहनों पर लंबित कर एवं अधिरोपित ब्याज देय होगी। इसके अलावा मासिक कर देय वाहनों (यात्री वाहन) में, यदि ‘व्हील-बेस’ के कारण कर, शास्ति एवं ब्याज अधिरोपित है, तो लंबित कर एवं ब्याज देय होगा, किन्तु अधिरोपित शास्ति में ‘एकमुश्त निपटान की निर्धारित अवधि तक पूर्णतः छूट दी जाएगी।गौरतलब है कि प्रदेश में करीब 50 लाख वाहन चल रहे हैं। इस वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार करीब 40 हजार वाहन बगैर टैक्स पटाए चल रहे हैं। इनमें से कुछ कंडम हो चुके हैं और खड़े हैं। इनसे टैक्स की वसूली नहीं हो पा रही है। लगातार बस संचालकों को नोटिस भेज रहा है, लेकिन वे जवाब नहीं दे रहे हैं। टैक्स वसूली के लिए शासन वन टाइम सेलटमेंट स्कीम लाने जा रहा है। इसके तहत वाहन मालिकों को टैक्स में छूट दी जाएगी। एकमुश्त टैक्स लेकर मामले को खत्म कर दिया जाएगा। टैक्स जमा नहीं होने वाले वाहनों को परिवहन विभाग ने काली सूची में डाल दिया है।
20 से 25 हजार वाहनों का फिटनेस टेस्ट नहीं
प्रदेशभर में करीब 20 से 25 हजार वाहनों का कई सालों से फिटनेस टेस्ट नहीं हुआ है। परिवहन विभाग की वेबसाइट पर प्रदेश भर में चलने वाली गाड़ियों, उनके मालिकों का नाम और चालान की डिटेल दर्ज है। वाहन मालिक वेबसाइट पर ऑनलाइन टैक्स जमा कर सकते हैं। व्यावसायिक वाहन मालिकों पर लाखों रुपये फिटनेस टैक्स के रूप में बकाया है। काफी समय से बकाया फिटनेस टैक्स की रिकवरी के लिए परिवहन विभाग वन टाइम टैक्स सेटलमेंट स्कीम ला रहा है। बकाया जमा करने के लिए राशि निर्धारित की जाएगी। इससे जहां वाहन मालिकों को राहत मिलेगी। वहीं, सरकारी राजस्व की रिकवरी होगी।
बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवती से करता था दैहिक शोषण

बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवती से करता था दैहिक शोषण

 रायपुर। रायपुर पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को शिकायत होने के चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। जानकरी के अनुसार आरोपी लिव इन पर प्रार्थिया को रख था और दूसरी शादी करने चला था। जिसको लेकर प्रार्थिया ने झांसे में रख कर दैहिक शोषण का आरोप लगाया है। जिसपर उरला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी पिछले तीन सालों से लगातार शादी का झांसा देकर आरोपी द्वारा दैहिक शोषण किये जाने की रिपोर्ट प्रार्थिया द्वारा उरला थाने ने दर्ज कराया गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर दिनांक 4.8.22 को थाना उरला में अपराध धारा सदर 376 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। दोनो मेडीकल प्रोफेशन में है। मेडीकल इक्यूपमेंट की मार्केटिंग सेलिंग का काम करते है। पीड़िता आरोपी की जूनियर है इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता को झांसे में रखा और दैहिक शोषण करता रहा। कुछ समय तक दोनो लिव इन में भी रहे। आरोपी ने लड़की का आधार कार्ड फर्जी बनाया था जिसमे अपने आपको लड़की का पति लिखाया है ताकि घूमने फिरने, मकान लेने, साथ रहने में कोई दिक्कत न हो। लड़की को झांसे में लेकर वर्षो उसकी मासूमियत का फायदा उठाता रहा। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने लड़की को बिना बताए दूसरी लड़की से शादी करने की पूरी तैयारी कर लिया,कार्ड छप गए ,जब पीड़िता लड़की को यह बात पता लगी तो उसने इस बात की सच्चाई का पता किया बात सही थी। लड़की ने आरोपी से मिन्नते की पर वह नही पसीजा तब मजबूरी में उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। उरला पुलिस ने रिपोर्ट के बाद चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आज दिनांक 05.08.22 को ही आरोपी को ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

रेलवे ने रद्द की 68 ट्रेनें, इस तारीख तक गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित, देखें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट…

रेलवे ने रद्द की 68 ट्रेनें, इस तारीख तक गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित, देखें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट…

  रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के कन्हान रेलवे स्टेशन के यार्ड का आधुनिकरण, रीटा स्टील साइडिंग को जोड़ने का कार्य एवं ऑटो सिगनलिंग सहित अनेक कार्यो के लिए नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा। यह नॉन इंटरलोकिंग का कार्य दिनांक 06 अगस्त, 2022 से 14 अगस्त, 2022 तक किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द एवं कुछ को गंतव्य से पहले समाप्त एवं रवाना किया जाएगा, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-

रदद होने वाली गाडियां –

01. दिनांक 09 से 14 अगस्त, 2022 तक दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया स्पेशल रद्द रहेगी।
02. दिनांक 09 से 14 अगस्त, 2022 तक गोंदिया से छूटने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग स्पेशल रद्द रहेगी।
03. दिनांक 09 से 14 अगस्त, 2022 तक गोंदिया से छूटने वाली 08743 गोंदिया-इतवारी मेमू रद्द रहेगी।
04. दिनांक 09 से 14 अगस्त, 2022 तक इतवारी से छूटने वाली 08744 इतवारी-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।
05. दिनांक 09 से 13 अगस्त, 2022 तक रायपुर से छूटने वाली 08267 रायपुर-इतवारी स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी।
06. दिनांक 10 से 14 अगस्त, 2022 तक इतवारी से छूटने वाली 08268 इतवारी-रायपुर स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी।
07. दिनांक 09 से 14 अगस्त, 2022 तक इतवारी से छूटने वाली 08756 इतवारी-रामटेक स्पेशल मेमू रद्द रहेगी।
08. दिनांक 09 से 14 अगस्त, 2022 तक रामटेक से छूटने वाली 08751 रामटेक-इतवारी स्पेशल मेमू रद्द रहेगी।
09. दिनांक 09 से 14 अगस्त, 2022 तक इतवारी से छूटने वाली 08754 इतवारी-रामटेक स्पेशल मेमू रद्द रहेगी।
10. दिनांक 09 से 14 अगस्त, 2022 तक रामटेक से छूटने वाली 08755 रामटेक-इतवारी स्पेशल मेमू रद्द रहेगी।
11. दिनांक 07 से 13 अगस्त, 2022 तक कोरबा से छूटने वाली 18239 कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12. दिनांक 06 से 13 अगस्त, 2022 को इतवारी से छूटने वाली 18240 इतवारी-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13. दिनांक 06 से 13 अगस्त, 2022 तक बिलासपुर से छूटने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
14. दिनांक 08 से 14 अगस्त, 2022 तक इतवारी से छूटने वाली 12856 इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
15. दिनांक 08, 10 एवं 13 अगस्त, 2022 को रीवा से छूटने वाली 11754 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
16. दिनांक 09, 11 एवं 14 अगस्त, 2022 को इतवारी से छूटने वाली 11753 इतवारी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
17. दिनांक 05 से 12 अगस्त, 2022 तक टाटानगर से छूटने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
18. दिनांक 07 से 14 अगस्त, 2022 तक इतवारी से छूटने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
19. दिनांक 08, 10 एवं 12 अगस्त, 2022 को सिकंदराबाद से छूटने वाली 12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
20. दिनांक 09, 11 एवं 13 अगस्त, 2022 को रायपुर से छूटने वाली 12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
21. दिनांक 08 से 13 अगस्त, 2022 तक शालीमार से छूटने वाली 18030 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
22. दिनांक 08 से 13 अगस्त, 2022 तक कुर्ला से छूटने वाली 18029 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
23. दिनांक 08 एवं 12 अगस्त, 2022 को हटिया से छूटने वाली 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
24. दिनांक 10 एवं 14 अगस्त, 2022 को पुणे से छूटने वाली 12845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
25. दिनांक 10 अगस्त, 2022 को पूरी से छूटने वाली 20813 पूरी-जोधपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
26. दिनांक 13 अगस्त, 2022 को जोधपुर से छूटने वाली 20814 जोधपुर-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
27. दिनांक 06 एवं 11 अगस्त, 2022 को बिलासपुर से छूटने वाली 20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
28. दिनांक 09 एवं 14 अगस्त, 2022 को बीकानेर से छूटने वाली 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
29. दिनांक 08 एवं 09 अगस्त, 2022 को बिलासपुर से छूटने वाली 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
30. दिनांक 11 एवं 13 अगस्त, 2022 को भगत की कोठी से छूटने वाली 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
31. दिनांक 07 अगस्त, 2022 को तिरुनेलवेली से छूटने वाली 22620 तिरुनेलवेली-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
32. दिनांक 09 अगस्त, 2022 को तिरुनेलवेली से छूटने वाली 22619 बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
33. दिनांक 08 अगस्त, 2022 को बिलासपुर से छूटने वाली 22815 बिलासपुर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
34. दिनांक 10 अगस्त, 2022 को बिलासपुर से छूटने वाली 22816 एर्नाकुलम-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
35. दिनांक 06 एवं 13 अगस्त, 2022 को मालदा से छूटने वाली 13425 मालदा-सूरत एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
36. दिनांक 08 एवं 15 अगस्त, 2022 को सूरत से छूटने वाली 13426 सूरत-मालदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
37. दिनांक 08 एवं 11 अगस्त, 2022 को पूरी से छूटने वाली 20823 पूरी-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
38. दिनांक 11 एवं 16 अगस्त, 2022 को अजमेर से छूटने वाली 20824 अजमेर-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
39. दिनांक 08 अगस्त, 2022 को नांदेड़ से छूटने वाली 12767 नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
40. दिनांक 10 अगस्त, 2022 को संतरागाछी से छूटने वाली 12768 संतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
41. दिनांक 06, 07, 09, 10 एवं 11 अगस्त, 2022 को विशाखापटनम से छूटने वाली 12807 विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन समता एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
42. दिनांक 08, 09, 11, 12 एवं 13 अगस्त, 2022 को निज़ामुद्दीन से छूटने वाली 12808 निज़ामुद्दीन- विशाखापटनम समता एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
43. दिनांक 11 अगस्त, 2022 को हावड़ा से छूटने वाली 22894 हावड़ा-साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
44. दिनांक 13 अगस्त, 2022 को साईनगर शिर्डी से छूटने वाली 22893 साईनगर शिर्डी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
45. दिनांक 11 अगस्त, 2022 को बिलासपुर से छूटने वाली 12849 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
46. दिनांक 12 अगस्त, 2022 को पुणे से छूटने वाली 12850 पुणे- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
47. दिनांक 07 अगस्त, 2022 को ओखा से छूटने वाली 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
48. दिनांक 09 अगस्त, 2022 को शालीमार से छूटने वाली 22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
49. दिनांक 07 अगस्त, 2022 को कुर्ला से छूटने वाली 12145 कुर्ला-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
50. दिनांक 09 अगस्त, 2022 को पूरी से छूटने वाली 12146 पूरी-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
51. दिनांक 09 से 13 अगस्त, 2022 तक कोरबा से छूटने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
52. दिनांक 09 से 13 अगस्त, 2022 तक कोरबा से छूटने वाली 18238 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
53. दिनांक 12 एवं 13 अगस्त, 2022 को हटिया से छूटने वाली 12812 हटिया-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
54. दिनांक 14 एवं 15 अगस्त, 2022 को कुर्ला से छूटने वाली 12811 कुर्ला-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
55. दिनांक 08 एवं 11 अगस्त, 2022 को कोचुवेलि से छूटने वाली 22648 कोचुवेलि-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
56. दिनांक 10 एवं 13 अगस्त, 2022 को कोरबा से छूटने वाली 22647 कोरबा-कोचुवेलि एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
57. दिनांक 10 अगस्त, 2022 को गाधीधाम से छूटने वाली 22973 गाधीधाम-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
58. दिनांक 13 अगस्त, 2022 को पूरी से छूटने वाली 22974 पूरी-गांधीधाम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
59. दिनांक 10 एवं 11 अगस्त, 2022 को पोरबंदर से छूटने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
60. दिनांक 12 एवं 13 अगस्त, 2022 को शालीमार से छूटने वाली 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
61. दिनांक 08 एवं 13 अगस्त, 2022 को हावड़ा से छूटने वाली 12810 हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
62. दिनांक 08 एवं 13 अगस्त, 2022 को मुंबई से छूटने वाली 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
63. दिनांक 08 एवं 13 अगस्त, 2022 को हावड़ा से छूटने वाली 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
64. दिनांक 08 एवं 13 अगस्त, 2022 को अहमदाबाद से छूटने वाली 12833 अहमदाबाद-हावड़ा- एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
65. दिनांक 08 एवं 13 अगस्त, 2022 को हावड़ा से छूटने वाली 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
66. दिनांक 08 एवं 13 अगस्त, 2022 को पुणे से छूटने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
67. दिनांक 06, 08 एवं 09 अगस्त, 2022 को कुर्ला से छूटने वाली 12101 कुर्ला-शालीमार सुपर डीलक्स एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
68. दिनांक 08, 10 एवं 11अगस्त, 2022 को शालीमार से छूटने वाली 12102 शालीमार-कुर्ला सुपर डीलक्स एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

'तू मेरी बहन को घुमाता है' कहकर लड़के ने साथियों संग मिलकर युवक को मारा चाकू

'तू मेरी बहन को घुमाता है' कहकर लड़के ने साथियों संग मिलकर युवक को मारा चाकू

 कोरबा: साथियों के साथ मिलकर लड़के ने एक युवक को बीच रास्ते में चाकू मार दिया। उसका कहना था कि तू मेरी बहन को बाइक से घुमाता है। मैं आज तुझे छोडूंगा नहीं। यह पूरा मामला कोरबा के माणिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मुड़ापार क्षेत्र का रहने वाला विशाल गुरुवार शाम को बाजार के लिए निकला था। इसके बाद वह बाजार करके लौट रहा था। उसी दौरान कुछ लोगों ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया। उसमें से एक लड़के ने उसे कहा कि 'तू मेरी बहर को बाइक में घुमाता है। चल मैं आज तुझे बताता हूं और फिर उसने युवक पर ब्लेड से हमला किया।' इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर उसे खूब पीटा भी।

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित विशाल ने पुलिस से भी मामले की शिकायत की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। पीड़ित युवक का कहना है कि मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाया जा रहे हैं। मैं किसी लड़की को बाइक में नहीं घुमाता हूं। पीड़ित ने ये भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन आरोपियों को थाने भी बुलाया था। मगर बिना कार्रवाई के ही उसे उन्हें छोड़ दिया गया है। आरोपियों में कुछ नाबालिग भी शामिल हैं।

सीएम भूपेश बघेल पहुंचे दिल्ली, पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में होंगे शामिल

सीएम भूपेश बघेल पहुंचे दिल्ली, पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में होंगे शामिल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली पहुंच चुके है। वहां सीएम बघेल पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक में भी शामिल होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के बड़े नेताओं से भी दिल्ली में मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक वे हिमाचल प्रदेश भी जाएंगे।

गौरतलब है कि साल के अंत में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव हैं और सीएम बघेल को हिमाचल का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया है।

बता दें कि दिल्ली रवाना होने से पहले राजधानी रायपुर में सीएम भूपेश बघेल केंद्र सरकार के खिलाफ हो रहे कांग्रेस के प्रदर्शन में भी शामिल हुए। दरअसल, मंहगाई और बेरोजगारी पर आज कांग्रेस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर रही है। जिसके तहत आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। जिसमें सीएम बघेल भी शामिल हुए।

इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी के आने के बाद देश में महंगाई बढ़ गई है। केंद्र सरकार सभी एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन को बेच रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस आम जनता की लड़ाई लड़ रही है और हमेशा लड़ती रहेगी। उन्होंने नेशनल हेराल्ड को लेकर अपने बयान में कहा कि इसे तो अंग्रेज भी बंद नहीं कर पाए थे। ये सरकार क्या करेगी।

छत्तीसगढ़ में शराब दुकानें दो दिन रहेंगी बंद...आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में शराब दुकानें दो दिन रहेंगी बंद...आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश

 रायपुर  : Liquor shops will remain closed on this day in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में शराब को लेकर वैसे ही सियासत गर्मी हुई रहती है| ऐसे में अब अगस्त महीने में 2 दिनों के लिए प्रदेश की सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। बता दें की मोहर्रम और स्वतंत्रता दिवस के चलते शराब दुकानें दो दिनों तक बंद रखने का निर्णय लिया गया हैं। हर जिले के कलेक्टर अलग अलग अपने अपने जिलों में शराब दुकानें बंद रखने का आदेश जारी करेंगे।

आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश:

Liquor shops will remain closed on this day in Chhattisgarh: जारी किये गए आदेश में लिखा गया है की छत्तीसगढ़ आबकारी देशी/विदेशी मदिरा के फुटकर बिक्री के अनुज्ञापनों के व्यवस्थापन नियम 2018 के कण्डिका (16.1) के उपकण्डिका- 4 एवं 3 के अनुसार वर्ष 2022-23 के लिए घोषित शुष्क दिवस के अनुसार दिनांक 09 अगस्त, 2022 दिन मंगलवार “मोहर्रम एवं दिनांक 15 अगस्त, 2022 दिन सोमवार “स्वतंत्रता दिवस’ के अवसरों पर शुष्क दिवस घोषित है।

प्रेमी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या तो सदमे में नाबालिग प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम

प्रेमी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या तो सदमे में नाबालिग प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम

 कोरबा। नाबालिग प्रेमिका ने अपनी प्रेमी के मौत से दुखी होकर खौफनाक कदम उठा लिया। नाबालिग ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया है। जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कोरकोमा गांव की रहने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की का बांधा पाली के नाबालिग लड़के से प्रेम प्रसंग था। लड़के की उम्र भी 17 साल की थी। दोनों के घरवालों ने फैसला लिया था कि जब दोनों 18 साल के हो जाएंगे तब शादी कर दी जाएगी। बताया गया है जब से दोनों का रिश्ता तय हुआ, इसके बाद से दोनों काफी बातचीत किया करते थे। इस बीच 28 जुलाई को लड़के ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी।

इस घटना के बाद लड़की सदमे में आ गई थी और काफी परेशान रहा करती थी। जिसके कारण उसके घर वाले उसकी निगरानी करने लगे थे। इस बीच 3 जुलाई की रात को लड़की ने कीटनाशक पी लिया। जिसके कारण उसे उल्टी होने लगी थी। तब घर के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के ICU में लड़की का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

तीन दिन के अंदर सांप ने 3 भाइयों को डंसा: दो की मौत, एक की हालत गंभीर

तीन दिन के अंदर सांप ने 3 भाइयों को डंसा: दो की मौत, एक की हालत गंभीर

 बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन दिन के अंदर सांप ने तीन भाइयों को डंस लिया। इनमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई और ममेरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। पहले बड़े भाई की सांप के डंसने से मौत हुई। उसकी चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि छोटे भाई की सर्पदंश से मौत हो गई। सांप ने बरामदे में सो रहे ममेरे भाई को भी डंस लिया है। उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना ललिया थाना क्षेत्र के भवानियापुर गांव में हुई है।

सांप ने सबसे पहले सोमवार की रात बड़े भाई अरविंद मिश्रा को निशाना बनाया। मंगलवार को इलाज के दौरान बहराइच जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। भाई की अंत्येष्टि के बाद थके 25 वर्षीय छोटे भाई गोविंद मिश्रा बुधवार रात नौ बजे भोजन के बाद सो गए थे। बगल में उनकी पत्नी भी सोई थी। बरामदे में गोविंद का ममेरा भाई सिकंदरबोझी निवासी 22 वर्षीय चंद्रशेखर भी सो रहा था।गोविंद व उनके ममेरे भाई चंद्रशेखर दोनों को सोते समय सांप ने डस लिया लेकिन थककर सोने के कारण उस समय जानकारी नहीं हो पाई। रात एक बजे दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों के पेट में दर्द होने लगा। उनकी आंखों से धुंधला दिख रहा था।

गोविंद व चंद्रशेखर को श्रावस्ती के लक्ष्मणपुर बाजार स्थित एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बाद में गोविंद को सिरसिया स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें बहराइच रेफर कर दिया। सुबह 10 बजते-बजते गोविंद की मौत हो गई। लक्ष्मणपुर प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती चंद्रशेखर की हालत न सुधरने पर चिकित्सक ने उन्हें भी बहराइच जिला अस्पताल भेज दिया है।

शिवपुरा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. प्रणव पांडेय ने बताया कि गोविंद को करैत सांप ने डंसा है। उनके पैर की उंगली में सर्पदंश के निशान मिले हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार, एसीएमओ डॉ. एके सिंघल, थाना ललिया के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी आदि ने घटनास्थल का जायजा लिया है।

तीन दिनों के बीच दो जवान बेटों को गवां चुकी बूढ़ी मां व पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गोविंद व अरविंद की पत्नियां रो-रोकर बेहाल हैं। सीएमओ डा. सुशील कुमार पहुंचे तो बूढ़ी मां उनसे लिपटकर रोने लगी। ललिया थाना की पुलिस टीम सभी का हौसला बढ़ाती दिखी। पिता साधूराम की माली हालत ठीक नहीं है। तय हुआ कि पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सरकार की ओर से मदद दिलाई जाए।

चिकित्साधीक्षक डा. प्रणव पाण्डेय ने बताया कि तराई में सांप की जहरीली प्रजातियां मौजूद हैं। यहां सांपों की बहुलता है। वर्षाकाल होने के कारण सांप अपनी सुरक्षा के लिए लोगों के घरों में शरण लेते हैं। करैत प्रजाति का सांप दीवार पर चढ़ने का आदी होता है। वह चारपाई पर भी चढ़ जाता है। सो रहे व्यक्ति की जरा सी हरकत पर डंसने से नहीं चूकता।

मच्छरदानी लगाकर सोने से ही सुरक्षा मिल सकती है। ग्रामीणों को चाहिए कि वे मच्छरदानी का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने बताया कि सीएचसी पर एंटी स्नेक इंजेक्शन उपलब्ध है। आक्सीजन की भी उपलब्धता है। सांप के डसने पर झाड़फूंक के बजाए अस्पताल लाने पर मरीज की जान बच जाती है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांवड़ यात्रा में हुए शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांवड़ यात्रा में हुए शामिल

 रायपुर: राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम से भव्य कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मच्छी तालाब हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश-वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांवर लेकर कावड़ियों की अगुवाई कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा महादेव घाट रायपुरा के लिए रवाना हो गई है।

साप्ताहिक बाजार के पास मिली सड़ी-गली लाश.. मारकर फेंकने की आशंका, शव की नहीं हो सकी है पहचान

साप्ताहिक बाजार के पास मिली सड़ी-गली लाश.. मारकर फेंकने की आशंका, शव की नहीं हो सकी है पहचान

 छत्तीसगढ़: रायगढ़ जिले में एक सड़ी-गली लाश मिली है। उसका चेहरा पूरी तरह से सड़ चुका है। शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं। इस वजह से आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। हत्या के बाद शव को फेंक दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, साप्ताहिक बाजार लैलूंगा के आगे चार गोड़ा रोड तालाब के पास झाड़ियों में मंगलवार को लोगों ने एक लाश देखी थी। लाश देखने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि शव सड़ चुका है।

शव देखने के बाद पुलिस का कहना है कि ये शव किसी युवक का है। जिसकी उम्र करीब 30 से 32 साल रही होगी। इसके बाद पुलिस ने शव के बारे मे जानकारी जुटाई। मगर उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने आस-पास के गांव में सूचना दी है और पहचान करने में जुटी है।

आमजनों तक नागरिक सेवाओं को पहुंचाने किया सफल प्रयास: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

आमजनों तक नागरिक सेवाओं को पहुंचाने किया सफल प्रयास: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 

  • अवैध निर्माण के नियमितीकरण की 25 प्रतिशत की राशि निकायों को देने की घोषणा
  • मोर महापौर मोर द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
  • रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनता की मांग के अनुसार विकास कार्याें के
    लिए 10 करोड़ रूपए की स्वीकृति

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शहर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित मोर महापौर मोर द्वार कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी विकास की बराबर चिंता की है। आम नागरिकों तक सेवाओं को पहुंचाने के लिए कई सफल योजनाएं संचालित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब लोगों को आय, जाति, निवास, शादी का रजिस्ट्रेशन जैसे कागजों के लिए दफतरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते, इसके लिए हमने मितान योजना शुरू की हैं। अब इनके जैसे 13 सेवाएं लोगों को घर बैठे मिल रही है। मुख्यमंत्री रायपुर नगर निगम क्षेत्र में आम जनों की समस्याओं को जानने और उनके मौके पर ही निराकरण के अभियान की भी खुलकर तारीफ की। कार्यक्रम में उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। इसके साथ ही निगम क्षेत्र में शासकीय योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों से भी बात की। कार्यक्रम में महापौर  एजाज ढेबर, रायपुर ग्रामीण विधानसभा के विधायक  सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेश तिवारी, छत्तीसगढ योग आयोग के अध्यक्ष  ज्ञानेन्द्र शर्मा, नगर निगम के सभापति  प्रमोद दुबे सहित कलेक्टर  सर्वेश्वर भुरे, नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी और अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में शहरवासी भी शामिल हुए।

25 प्रतिशत की
 राशि निकायों

 को देने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने शहरवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कुछ साल पहले नगर निगम क्षेत्र में पानी की सप्लाई टैंकरों से होती थी। प्रदेश की राजधानी की इस दशा को हमारी सरकार ने सुधारा है और राजधानी को टैंकर मुक्त बनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि पीने के पानी की बात हो या साफ-सफाई की या फिर शहरवासियों के रोजगार और सुख सुविधा की, सभी के लिए सरकार नगर निगम के साथ तेजी से प्रयास कर रही है। बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में अभी-अभी 104 करोड़ रूपए की लागत से नया जल शोधन संयंत्र शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री ने रायपुर नगर निगम सहित पूरे प्रदेश के नगर निकायों को स्वच्छता के क्षेत्र में भारत सरकार से मिले राष्ट्रीय पुरस्कारों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पार्षदों, अधिकारियों की मेहनत, स्वच्छता दीदीयों के पसीने और जन सहयोग से छत्तीसगढ़ को लगभग 60 से अधिक पुरस्कारों से नवाजा गया। यह हर छत्तीसगढ़िया व्यक्ति के लिए गर्व की बात है। उन्होंने रायपुर नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार छठवें नम्बर से पहले नम्बर पर लाने के लिए प्रयास करने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की धन्वंतरी योजना, गरीबों की इलाज के लिए 5 लाख रूपए तक की डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और गंभीर बीमारियों के लिए 20 लाख रूपए तक की सहायता वाली मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के बारे में भी बताया।

स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने मिले 10 हजार से अधिक आवेदन- कार्यक्रम में महापौर श्री एजाज ढेबर ने बताया कि मोर महापौर मोर द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित हुए शिविरों में सबसे अधिक लगभग 10 हजार से अधिक आवेदन केवल स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने के लिए मिले हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की इस योजना की लोकप्रियता इतनी है कि हर व्यक्ति, जनप्रतिनिधि अपने वार्ड में स्वामी आत्मानंद स्कूल शुरू कराकर अपने बच्चों को उसमें पढ़ाना चाहता है। इस पर मुख्यमंत्री अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल केवल स्कूल नहीं है, बल्कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों के सपनों को साकार देने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि इन स्कूलों से एक ओर जहां पालकों की गाढ़ी कमाई का बड़ा हिस्सा फीस के रूप में खर्च होने से बच रहा है, वहीं बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बच्चों का भविष्य भी गढ़ा जा रहा है। इन स्कूलों के खुल जाने से दूसरे निजी स्कूलों में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है और कुल मिलाकर शिक्षा के स्तर में बड़ा सुधार हुआ है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की भी अपील की।

अवैध निर्माण के नियमितिकरण से मिली राशि का 25 प्रतिशत नगरीय निकायों का मिलेगा- मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में नगरीय क्षेत्रों में 5 हजार वर्ग फीट तक के अवैध निर्माण के नियमितिकरण की योजना के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने महापौर श्री एजाज ढेबर की मांग पर इस प्रकार के नियमितिकरण से मिली राशि में से 25 प्रतिशत राशि संबंधित नगर निगम और नगरीय निकायों को उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस 25 प्रतिशत राशि से नगरीय क्षेत्रों में विकास को नये आयाम मिलेंगे और जनसुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने महापौर की मांग पर ही रायपुर नगर निगम क्षेत्र में नाली, सड़क निर्माण जैसे छोटे-छोटे कामों के लिए 10 करोड़ रूपए भी मौके पर ही मंजूर किए।

35 दिन में मिले 28 हजार से अधिक आवेदन साढ़े 23 हजार का हुआ निराकरण- मोर महापौर मोर द्वार कार्यक्रम के बारे में बताते हुए महापौर श्री एजाज ढेबर ने कहा कि 35 दिन शहर के हर दो वार्डाें में नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों जनप्रतिनिधियों ने शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुल 28 हजार 059 आवेदन मिले, जिनमें से 23 हजार 582 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया। महापौर ने बताया कि शेष आवेदनों का परीक्षण कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इन शिविरों में 6 हजार 567 आय प्रमाण पत्र, 3 हजार 164 आयुष्मान कार्ड, एक हजार 370 ई-श्रमिक कार्ड, एक हजार 082 आधार कार्ड, 896 निवास प्रमाण पत्र, 873 राशन कार्ड, 871 जाति प्रमाण पत्र बनाकर शिविर स्थल पर ही लोगों को दिए गए। महापौर ने बताया कि वार्डवार इन शिविरों में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 5 करोड़ रूपए तक के ऋण स्व-रोजगार के लिए दिए गए और लोगों की मांग पर मूलभूत सुविधाओं के लिए एक करोड़ रूपए से अधिक कामों के लिए स्वीकृति भी शिविरों में दिए गए।

 
मुख्यमंत्री को रायगढ़ के जन्माष्टमी मेला में शामिल होने का मिला न्यौता

मुख्यमंत्री को रायगढ़ के जन्माष्टमी मेला में शामिल होने का मिला न्यौता

 रायपुर: मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में श्याम मंडल रायगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के 17 अगस्त से रायगढ़ में आयोजित होने वाले जन्माष्टमी के मेला कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्यौता दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि यह मेला रायगढ़ में विगत 50 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में आमजन शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी मेला का न्यौता सहर्ष स्वीकार करते हुए मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक सहित  अनिल केडिया, प्रदीप गर्ग व अन्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘बस्तर टाइगर‘ किताब का किया विमोचन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘बस्तर टाइगर‘ किताब का किया विमोचन

 

  • शहीद  महेंद्र कर्मा के जीवन पर आधारित है किताब

रायपुर: मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज शाम अपने निवास कार्यालय में शहीद स्वर्गीय  महेंद्र कर्मा की जयंती की पूर्व संध्या पर उनके जीवन पर आधारित किताब ‘बस्तर टाइगर‘ का विमोचन किया। लेखक द्वय श्री कुणाल शुक्ला व प्रीति उपाध्याय द्वारा लिखी गई इस किताब में बस्तर टाइगर के नाम से लोकप्रिय शहीद महेंद्र कर्मा के जीवन के अनछुए पहलुओं को साझा किया गया है। लेखकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस किताब के माध्यम से शहीद महेंद्र कर्मा के आदिवासियों के विकास के प्रति उनकी सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी आस्था को पाठकों के समक्ष रखा गया है। शहीद  महेन्द्र कर्मा, गांधी-नेहरू के विचारों से प्रेरित रहे। वह आजीवन बस्तर में शांति के लिए प्रयास किया। किताब में शहीद  महेन्द्र कर्मा के सलवा जुड़ूम को लेकर विचार पहली बार पाठकों के सामने प्रस्तुत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने लेखक द्वय को किताब के प्रकाशन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर  अभिषेक शुक्ला, ऋचा अग्रवाल,  अनिकेत तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

राज्यपाल अनुसुइया उइके तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास पर, आजादी के अमृत महोत्सव की उच्चस्तरीय बैठक में होंगी शामिल

राज्यपाल अनुसुइया उइके तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास पर, आजादी के अमृत महोत्सव की उच्चस्तरीय बैठक में होंगी शामिल

 रायपुर: छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके आज से तीन दिवसीय नई दिल्ली के प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान राज्यपाल उइके आजादी के अमृत महोत्सव के संबंध में आयोजित होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में शामिल होगी।

आजादी के अमृत महोत्सव के संबंध में आयोजित इस बैठक में सभी राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और प्रतिष्ठित खिलाड़ी, कलाकार सहित गणमान्य लोग शामिल होंगे। यह बैठक राष्ट्रपति भवन के कल्चरल केंद्र में शनिवार 6 अगस्त को शाम 4.30 बजे आयोजित की गई है। आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक में विस्तृत चर्चा की जाएगी।

महंगाई और बेरोजगारी जैसे कई मुद्दों को लेकर कल कांग्रेस करेगी राजभवन का घेराव

महंगाई और बेरोजगारी जैसे कई मुद्दों को लेकर कल कांग्रेस करेगी राजभवन का घेराव

 रायपुर: बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना और रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी के विरोध में कांग्रेस राजभवन का घेराव करने जा रही है। इसके लिए 5 अगस्त यानी कल का दिन तय किया गया है। इसमें सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे। इसे लेकर प्रदेश महामंत्री संगठन अमरजीत चावला ने सभी पदाधिकारियों, जिले के अध्यक्षों, नगरीय निकाय और पंचायत प्रतिनिधियों को सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किया है।


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया, पांच अगस्त को सुबह 11 बजे से रायपुर के आम्बेडकर चौक पर धरना प्रदर्शन शुरू हो जाएगा। वहां एक सभा को संबोधित करने के बाद संगठन के लोग राजभवन का घेराव करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होने वाले हैं। राजभवन घेराव में सभी विधायक, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता भाग लेंगे और सामूहिक गिरफ्तारी देंगे। लोकसभा और राज्यसभा के सांसद उस दिन दिल्ली में संसद से राष्ट्रपति भवन तक चलो राष्ट्रपति भवन मार्च करके महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री आवास घेराव करेगी, जिसमें कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य गण एवं वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। पेट्रोल, एलपीजी से लेकर दालें, कुकिंग ऑयल जैसी जरूरी चीजों की बढ़ी कीमतों ने आम लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। पैकेज्ड अनाज, आटा, शहद, दही जैसी आवश्यक वस्तुओं पर अतार्किक ढंग से GST लगाने के कारण महंगाई और बढ़ी है। साथ ही देश में बेरोजगारी भी अप्रत्याशित रूप से आसमान छू रही है। गांवों में, शहरों में, संगठित क्षेत्र में, असंगठित क्षेत्र में हर जगह बेरोजगारी ने विकराल रूप धारण कर रखा है। देश ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों, औपचारिक और अनौपचारिक क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी देख रहा है। मरकाम ने कहा, कांग्रेस पार्टी सदन से सड़क तक केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं रिकार्ड तोड़ महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है।

झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाया उत्पात, घरों को किया क्षतिग्रस्त, अलर्ट जारी

झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाया उत्पात, घरों को किया क्षतिग्रस्त, अलर्ट जारी

 अंबिकापुर (ambikapur) से लगे ग्राम लखनपुर के लब्जी इलाके में दल से बिछड़े हाथी काफी उत्पात मचा रखा है। इलाकों में घुसकर ग्रामीणों के मकान( home) तोड़ा और अनाज भी चट कर गए। वन विभाग ने लोगों को सुरक्षित कर इलाके में अलर्ट जारी किया है।

बताया जा रहा है ग्रामीणों के 5 मकान को तोड़ दिया और साथ ही उनके मकान में रखे अनाज को भी सफाचट कर गया। बारिश के मौसम में ग्रामीणों के मकान टूटने से उनकी परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट( shift) करा दिया।

20 से अधिक हाथियों का दल तांडव मचा रहा

छत्तीसगढ़ के बालोद( balod) में इन दिनों 20 से अधिक हाथियों का दल तांडव मचा रहा है। पिछले कुछ दिनों से यह दल जंगल से निकलकर गांव के करीब पहुंचा रहा था।

CM भूपेश बघेल आज दिल्ली के लिए होंगे रवाना, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात, हिमाचल भी जाएंगे

CM भूपेश बघेल आज दिल्ली के लिए होंगे रवाना, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात, हिमाचल भी जाएंगे

 रायपुर।सीएम भूपेश बघेल ( chief minister bhupesh baghel) तीन दिनों के दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आज दोपहर को रवाना हो रहे हैं। सीएम बघेल कल 6 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली आजादी का अमृत महोत्सव समिति और नीति आयोग की बैठकों में शामिल होंगे।

बघेल 6अगस्त को सुबह 11बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू( president draupadi) से पहली मुलाकात करेंगे । उसके बाद बघेल शिमला( shimla) जाएंगे जहां वे विधानसभा चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे। बघेल, विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। सीएम का 8 की शाम रायपुर वापसी का कार्यक्रम है। सीएम बघेल 22 अगस्त को भोपाल के एक दिन के दौरे पर रहेंगे। छत्तीसगढ़ का सीएम बनने के बाद बघेल( baghel) का यह पहला भोपाल दौरा होगा। वे, गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्र अंतरराज्यीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक पूर्व में 6 अगस्त को होनी थी जो पोस्टपोन की गई है। शाह के गृहमंत्री,बघेल के सीएम बनने के बाद यह दूसरी बैठक है।

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कांवड़ यात्रा में होंगे शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कांवड़ यात्रा में होंगे शामिल

 रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( CM bhupesh baghel) आज सुबह 11:30 बजे कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही 10 हजार से भी ज्यादा भक्तगम शामिल होंगे।

बता दें कि कोरोना काल के चलते विगत् दो वर्षों से हजारों भक्तगण कांवड़ यात्रा में सम्मिलित होने से वंचित थे, इसलिए इस बार इस यात्रा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिसमें 10 हजार से भी ज्यादा भक्तगण सम्मिलित होंगे।

30 तारीख तक शिवालयों में जल चढ़ाएंगे

400 से 500 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर यह शिव भक्त कावड़िये राजस्थान तक गंगाजल लेकर जाएंगे और 30 तारीख को अपने-अपने नगरों और कस्बों के शिवालयों में जल चढ़ाएंगे।

रायपुर में 8 अगस्त को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन: 120 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

रायपुर में 8 अगस्त को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन: 120 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

रायपुर: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने 8 अगस्त को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर, पुराना पुलिस मुख्यालय में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित होगा। यह प्लेसमेंट कैम्प सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

निजी क्षेत्र के नियोजकों जीप्पी हायर सर्विस, एल,आई,सी द्वारा मार्केट एसोसियेट, एच. आर. रिक्रूट, केटलॉग एक्सीक्यूटीव एवं इन्श्योरेंस एडवाईजर, एजेंट के 120 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम 10 हजार से 15 हजार रूपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इन पदों के लिए अभ्यर्थी को 12वीं से लेकर स्नातक, बी.ई, बी.टेक., बी.सी.ए. और एम.बी.ए. आदि उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

इन पदों के लिए योग्य एवं इच्छुक एवं अनुभवी आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पर उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है। आवेदक सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होंगे।

 

रायपुर में 13 अगस्त को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 40 हजार से अधिक प्रकरण हुए चिह्नांकित

रायपुर में 13 अगस्त को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 40 हजार से अधिक प्रकरण हुए चिह्नांकित

 रायपुर: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा पूरे देश में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के वार्षिक कैलेंडर अनुसार जिला रायपुर तथा जिला गरियाबंद, तहसील देवभोग, तिल्दा, एवं राजिम में सिविल एवं राजस्व न्यायालय में एक साथ नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 अगस्त 2022 दिन शनिवार को किया जायेगा।

नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के कार्यपालक अध्यक्ष एवं छततीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति माननीय गौतम भादुड़ी द्वारा नेशनल लोक अदालत के संबंध में राज्य के समस्त जिलों की विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर नेशनल लोक अदालत की तैयारी एवं अधिक से अधिक संख्या में प्रकरण के निराकरण हेतु बैठक ली जा रही है।
माननीय न्यायमूर्ति एवं कार्यपालक अध्यक्ष द्वारा पूर्व की भांति इस बार भी नेशनल लोक अदालत के माध्यम से जन-जन तक को लाभ पहुंचानें एवं सरल व सस्ता न्याय उपलब्ध कराने हेतु समस्त प्रतिनिधियों को मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

जिला रायपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृहद पैमाने पर नेशनल लोक अदालत की तैयारियों की जा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश संतोष शर्मा द्वारा लोक अदालत की तैयारियों का सूक्ष्मता के साथ जायजा लिया जा रहा है। उनके द्वारा नियमित रूप से न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, राजस्व अधिकारीगण, बीमा कंपनियों, विद्युत एवं दूरसंचार के प्राधिकारियों के साथ बैठकें की जा रही है। विशेष रूप से जिला न्यायाधीश द्वारा लोक अदालत की नोटिस की तामीली पुलिस अधीक्षक के माध्यम से कराने एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जिससे कि लोक अदालत की नोटिसों की तामील सुनिश्चित हो सके।

इसके अतिरिक्त नगर निगम के जलकर एवं नगर निगम के मामलों हेतु नगर निगम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के माध्यम से पक्षकारों की सहायता हेतु हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। माननीय जिला न्यायाधीश द्वारा न्यायालय स्तर पर भी पक्षकारों के सहयोग हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर में हेल्प डेस्क का गठन किया गया है, जिससे हर पक्षकार को लोक अदालत का लाभ प्राप्त होने के साथ साथ उनको सहयोग भी किया जा सके।

माननीय जिला न्यायाधीश द्वारा दिव्यांग या असहाय व्यक्तियों के लिए लोक अदालत हेतु व्हील चेयर तथा मोबाईन वैन की भी व्यवस्था की गयी है, जिससे कि शारीरिक अक्षमता के कारण कोई भी पक्षकार न्याय से वंचित न हो।

लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रकरण, भाड़ा नियंत्रण, चेक बाउन्स, आबकारी विधि, सिविल विधि, यातायात संबंधी परिवार न्यायालय, विद्युत, दूरसंचार नगर निगम, जलकर, भूमिकर, श्रम विधि, आपराधिक विधि के राजीनामा योग्य मामले एवं इसके अतिरिक्त अन्य मामला भी प्रीलिटिगेशन के माध्यम से निराकृत करने हेतु लिया जा रहा है।

नेशनल लोक अदालत हेतु सिविल तथा राजस्व मामलों को मिलाकर लगभग 40 हजार से उपर प्रकरण को आज दिनांक तक निराकरण हेतु चिन्हांकित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त जो भी पक्षकार है, यदि उसे लोक अदालत हेतु नोटिस मिला है तो वे सीधे न्यायालय पहुंचकर अपने प्रकरण का राजीनामा के माध्यम से निराकरण करवा सकते है ।

सरपंच पति की हत्या का खुलासा: अतिक्रमण रुकवाये जाने से नाराज गांव के युवक ने की थी हत्या

सरपंच पति की हत्या का खुलासा: अतिक्रमण रुकवाये जाने से नाराज गांव के युवक ने की थी हत्या

 दुर्ग: ग्राम डोड़की-शिवकोकड़ी की सरपंच बीनाबाई निषाद के पति कौशल निषाद (55) वर्ष का शव नदी में मिला था। जिसका खुलासा अब पुलिस ने कर दिया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि गांव का ही एक युवक निकला है। आरोपी ने सरपंच पति की हत्या अतिक्रमण को रुकवाये जाने से नाराज होने पर नदी में डुबाकर मार दिया था।

दरअसल, सरपंच पति बुधवार को पत्नी बीनाबाई को नहाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर तक जब वो घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी पतासाजी शुरू की। पतासाजी के दौरान आमनेर नदी के किनारे उसका कपड़ा और चप्पल पड़ा हुआ मिला। इसके बाद घरवालों ने नदी के आसपास काफी खोजा-बीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। गांव वालों और पुलिस को परिजनों ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही लिटिया पुलिस ने तलाश शुरू की। इस बीच कौशल निषाद का शव नदी में मिला। शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच के दौरान गांव के एक संदेही तामेश्वर पटेल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ज्यादा देर पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया और हत्या करने की बात कबूल की।

घटना के संबंध में दुर्ग पुलिस ने बताया कि देऊरकोना में रहने वाले कौशल निषाद की हत्या गांव के ही तामेश्वर पटेल ने की थी। सरपंच पति ने आरोपी द्वारा गांव के नदी किनारे किए जा रहे अतिक्रमण को रुकवा दिया था। पंचायत की ओर से आरोपी को नोटिस भी जारी किया गया था।

गुरूवार सुबह नहाने जाते समय दोनो की मुलाकात हो हुई तो सरपंच पति ने आरोपी को गुंडा कह दिया, जिससे नाराज होकर आरोपी ने सरपंच पति को घसीटते हुए नदी में डूबकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। फिलहाल इस मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है।

BREAKING NEWS : रायपुर समेत कई जिलों में ईडी की रेड

BREAKING NEWS : रायपुर समेत कई जिलों में ईडी की रेड

 रायपुर। राजधानी में ईडी के ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है।कपड़े और ज्वेलरी में नामी ग्रुप के ठिकानों पर सुबह से जांच शुरू। इस टीम में रायपुर के अलावा नागपुर के भी अफसर शामिल हैं। इस ग्रुप के भिलाई, दुर्ग, नांदगांव समेत कई शहरों में कपड़े और जेवरात का कारोबार है। साथ ही इनका‌ रोजाना बड़ा ट्रांजेक्शन है। पिछले साल इस समूह पर आयकर ने छापेमारी की थी। इनके शंकर नगर, सिविल लाइंस के घर और शोरूम में सशस्त्र जवानों की सुरक्षा के साथ कार्रवाई चल रही है।

Godhan Nyay Yojana : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 60 लाख रूपए का किया भुगतान…

Godhan Nyay Yojana : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 60 लाख रूपए का किया भुगतान…

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 60 लाख रूपए का किया भुगतान

पशुपालक ग्रामीणों,

 गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 5 करोड़ 60 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी

16 जुलाई से 31 जुलाई तक पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए गोबर के एवज में 2.17 करोड़ रूपए भुगतान, गौठान समितियों को 2.07 करोड़ और महिला समूहों को 1.37 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल

गोधन न्याय योजना में अब तक 301.42 करोड़ का हो चुका है भुगतान

गौठानों से जुड़ी महिला समूहों को हो चुकी 77.34 करोड़ की आय



TRANSFER BREAKING : SI, ASI, प्रधान आरक्षक समेत आरक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले, देखिए लिस्ट

TRANSFER BREAKING : SI, ASI, प्रधान आरक्षक समेत आरक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले, देखिए लिस्ट

 राजधानी में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियो का तबादला हुआ है। इसमें SI , ASI, समेत प्रधान आरक्षक और आरक्षक का तबादला हुआ है। SSP प्रशांत अग्रवाल ने एक ही थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियो का तबादला किया।