रायपुर। कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर प्रदेश कार्यसमिति, डीआरओ और बीआरओ की बैठक में पदाधिकारियों के सवाल पर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, कांग्रेस संगठन में पिछले पांच सालों में क्या होता था, यह बताऊंगा तो बात दूर तक जाएगी। यहां पर जोगी कांग्रेस और दूसरे दल से आए लोगों को सरकारी पद मिला। मरकाम के इस रवैए पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी जताई और कहा इतना उत्तेजित होने की जरूरत नहीं है। परिवार में बैठे हैं सवाल उठे तो उसका जवाब दें। बीआरओ, 'डीआरओ से कोरे कागज पर हस्ताक्षर क्यों करवाया गया उसका जबाब नहीं। सीएम बघेल ने कहा कि कोई यह न सोचे की उसकी बदौलत कांग्रेस चल रही है।
रायपुर: देश में 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश प्रभारी नियुक्त कर दिया है। बीजेपी ने विधायक शिवरतन शर्मा को प्रदेश प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही विधायक नारायण चंदेल को सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रभारी नियुक्त होने के बाद शिवरतन शर्मा, नारायण चंदेल दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में प्रशिक्षण ले रहे हैं। बता दें कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ आएंगी। इस दौरान वे प्रदेश के सांसद और विधायकों से मुलाकात करेंगी। इसके साथ ही समर्थन की अपील करेंगी।
नई दिल्ली। देश के अधिकतर हिस्सों में मानसून पहुंच गया है और उत्तरी मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिली है। हालांकि कई राज्यों में भारी बारिश कहर बरपा रही है, जिसकी वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में बारिश से संबंधित घटनाओं में छह बच्चों समेत कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल सहित कई राज्यों में बारिश ने सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के नए पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, गोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। राजस्थान, मध्य प्रदेश (पश्चिम), महाराष्ट्र (विदर्भ), छत्तीसगढ़ और कर्नाटक (तटीय और दक्षिण आंतरिक) सहित राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश (पूर्व), ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, महाराष्ट्र (मराठवाड़ा), आंध्र प्रदेश (तटीय), तेलंगाना, कर्नाटक (उत्तर आंतरिक) और केरल में भारी बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र (विदर्भ), छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल (गंगा), अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश (तटीय), तमिलनाडु और पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी की चेतावनी भी जारी की है।
मौसम विभाग ने बताया है कि शुक्रवार को मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। देश के कुछ हिस्सों में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होगी। इसमें राजस्थान (पूर्व), मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात शामिल हैं. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान (पश्चिम), महाराष्ट्र (विदर्भ), छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश (तटीय), तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
रायपुर: राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके सेे राजभवन में छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग के प्रमुख व्यक्तियों ने सौजन्य भेंट की। भेंटकर्ताओं में फिल्म निर्देशक सतीश जैन, फिल्म निर्देशक मनोज वर्मा, अनिरूद्ध दुबे, संतोष जैन और डॉ. अजय सहाय उपस्थित थे। भेंट के दौरान राज्यपाल से छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग एवं ‘भूलन द मेज‘ फिल्म के निर्माण की रोचक जानकारियां साझा की। सुश्री उइके ने कहा कि 'उन्हें छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति और फिल्मों से काफी लगाव है और वे इससे संबंधित साहित्य का काफी रूचि से अध्ययन करती हैं।'
राज्यपाल को अनिरूद्ध दुबे ने छत्तीसगढ़ की फिल्म पत्रिका ‘मिसाल’ का विशेष संस्करण भेंट किया। उन्होंने बताया कि 'यह संस्करण छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म ‘भूलन द मेज’ पर आधारित है।' उन्होंने बताया कि 'यह पत्रिका गत 10 वर्षों से उनके द्वारा संपादित की जा रही है।' सुश्री उइके ने ‘भूलन द मेज’ फिल्म देखने की इच्छा जाहिर की। सुश्री उइके ने छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की और शुभकामनाएं दी।
कोरबा: जिले के युवाओं को रोजगार प्रदान करने सीपेट स्याहीमुडी में आज रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले के माध्यम से जिले के युवाओं को अपना भविष्य संवारने का सुनहरा मौका मिलेगा। रोजगार मेले में नौ निजी संस्था जिप्सा एजुकेशन एण्ड टेकनिकल प्राईवेट लिमिटेड, मॉर्डन कालेज ऑफ मेनेजमेंट एण्ड इन्फॉरमेशन टेक्नालाजी, एसबीआई बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आदित्य बिरला सनलाईट, कन्सट्रक्शन कोरबा, टाटा एलाइन्स, गणेश इन्टरप्राइजेस एवं केदवास इंन्टरप्रिनियोर शामिल होंगी।
इन संस्थाओं में मार्केटिंग एक्जीकेटिव, टेली कॉलर, काउंसलर, प्लेसमेंट मैनेजर, फॉयर सेफ्टी, असिस्टेंट प्रोफेसर आईटी, मैनेजमेंट, कम्प्यूटर टीचर, कम्प्यूटर लैंब असिस्टेंट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, लाइब्रेरियन एवं ऑफिस ब्वाय आदि के कुल 121 प्रकार के पदों पर रोजगार मेले के माध्यम से भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी जे.पी. खाण्डे ने बताया कि रोजगार मेले में 12वी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर पास आवेदको की नियुक्ति की जानी है। रोजगार के लिए युवाओं की भर्ती इंटरव्यू-प्लेसमेंट के माध्यम से की जाएगी। जिले के इच्छुक बेरोजगार युवा आज स्याहीमुडी स्थित सीपेट में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में कृषि विकास एवँ किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा कर रहे हैं।कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, जल संसाधन विभाग के सचिव अंबलगन पी. सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं।
- मुख्यमंत्री शामिल हुए विशुद्ध वर्षायोग कार्यक्रम में
- आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज से प्रदेश की सुख, समृद्धिऔर खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त किया
- आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज द्वारा विरचित और ताम्रपत्र पर छपे ‘सत्यार्थ बोध‘ ग्रंथ का विमोचन
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आज देश और दुनिया को भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाने की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। आज देश और दुनिया में कट्टरता और हिंसा का वातावरण है। हम सहजता, सरलता, सहिष्णुता को भूल गए हैं। हम किसी दूसरे को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। दूसरे के विचारों के लिए थोड़ा भी स्थान नहीं है। ऐसे समय में महावीर जी के वचनों का, उनके सिद्धांतों का, श्रवण करना व अनुसरण करना समाज के लिए बहुत आवश्यक है।




मुख्यमंत्री आज रायपुर के सन्मति नगर फाफाडीह स्थित विशुद्ध सभा गृह में आयोजित विशुद्ध वर्षायोग कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज द्वारा विरचित और ताम्रपत्र पर छपे ‘सत्यार्थ बोध‘ ग्रंथ का विमोचन किया। शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज सहित 21 संतों के चातुर्मास के लिए रायपुर आगमन पर सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज से प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज को छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी नरवा, गरूवा, घुरूवा, बारी संकल्पना, योजना एवं कार्यप्रणाली पर केन्द्रित पुस्तक भेंट की। यह पुस्तक समग्र ग्रामीण विकास पर केन्द्रित है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि हमारा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ में आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के साथ 21 संतों का आगमन हुआ है। भगवान महावीर के जो सिद्धांत है, उसका पालन करना, सत्य, अहिंसा, अस्तेय जैसे व्रत का जीवन में पालन करते हुए संत की उपाधि प्राप्त करना, कोई साधारण मनुष्य के बस की बात नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों के चरण रज पड़ने से सुखद वातावरण निर्मित होता है। हम विशुद्ध सागर जी महाराज के विचारों को सुनेंगे व जीवन में उतारेंगे, उसका पालन करेगें, तो समाज में भाईचारा और प्रेम स्थापित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा इस साल का चातुर्मास हम सबके लिए यादगार रहेगा। वैसे भी चातुर्मास का सबको इंतजार रहता है। तपती धूप के बाद जैसे धरती को भी जल का इंतजार रहता है। वनस्पति और जीवों को भी पानी का इंतजार रहता है, वर्षा की फुहार पड़ती है, तो धरती तृप्त हो जाती है। उत्साह का संचार होता है। उसी प्रकार चातुर्मास में संत का आगमन हो तो, वैसे ही प्रसन्नता होती है।
विशुद्ध वर्षा योग 2022 कार्यक्रम में चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज ने छत्तीसगढ़ की महत्ता बताते हुए मंगल आशीष में कहा कि छत्तीसगढ़ तीर्थंकरों की भूमि है, यहां भगवान राम की माता कौशल्या की जन्मस्थली है। बच्चे को मां से ज्यादा दुलार ननिहाल में मिलता है। इसी कारण यहां 22 संत एक साथ पहुंचे हुए हैं। जहां संत का आगमन होता है, वहां जियो और जीने दो जैसे पवित्र विचार का संचार भी स्वाभविक रूप से होता है। विशुद्ध सागर जी महाराज ने कहा कि विश्व में कट्टरता और हिंसा का बोलबाला है, लेकिन अंत में उन्हें अहिंसा का ही निर्णय लेना पड़ेगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, रायपुर महापौर एजाज ढेबर, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप पाटनी, श्री राकेश बाकलीवाल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी और जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़: बिलासपुर में युवती से रेप कर उसका न्यूड VIDEO बना कर ब्लैकमेलिंग कर 21 लाख रुपए वसूली करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल, युवती के ब्वायफ्रेंड ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका न्यूड VIDEO भी बना लिया। इसके बाद उस VIDEO को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग कर 21 लाख रुपए वसूल लिया। जब घर में रुपयों की जरूरत पड़ी तब परिजन को इसकी जानकारी हुई। घटना सरकंडा थाने की है।
सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती कॉलेज स्टूडेंट है। 2019 में साथ में पढ़ने वाले ओमप्रकाश दुबे से उसकी पहचान हुई। इस दौरान दोनों आपस में बातचीत करने लगे। इसके बाद ओमप्रकाश ने उससे दोस्ती की। फिर बाद में प्यार का इजहार किया। युवती भी उसके चक्कर में आ गई। ओमप्रकाश ने उसके साथ शादी करने का वादा भी किया।
दोस्त के मकान में बुलाया और किया दुष्कर्म
ओमप्रकाश के प्यार में चक्कर में पड़ने के बाद उसने युवती को सीपत रोड स्थित अपने दोस्त के किराए के मकान में बुलाया, जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह लगातार दुष्कर्म करने लगा।
मई में बनाया VIDEO और ब्लैकमेलिंग कर वसूल 21 लाख रुपए
ओमप्रकाश के भरोसे में आकर युवती भी उससे शादी करना चाहती थी। बीते मई महीने में युवक ने उसे अपनी मां से मिलाने के लिए घर बुलाया। लेकिन, घर पहुंचने पर युवती को पता चला कि उसकी मां बाहर गई हुई है। युवक ने अपने घर में ही युवती से दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल पर उसका न्यूड VIDEOभी बना लिया। इसकी जानकारी युवती को नहीं थी। बाद में युवक ने VIDEO दिखाकर उससे 25 लाख रुपयों की मांग की। स्र्पए नहीं देने पर उसने VIDEO को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा। घबराई युवती ने अपने घर में रखे 21 लाख रुपए युवक को दे दी।
पिता ने मांगे रुपए, तब खुला मामला
जब युवती के पिता को रुपयों की आवश्यकता हुई, तब उन्होंने अपनी बेटी से रुपए मांगे। इस पर वह टालमटोल करने लगी। पिता को जब शक हुआ, तब उन्होंने रुपयों के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद युवती ने अपने पिता को पूरी कहानी बताई। इसके बाद वह अपने पिता के साथ सरकंडा थाने पहुंची और केस दर्ज करा दी। पुलिस आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
रुपयों से खरीदी कार और महंगी बाइक
पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि स्र्पए मिलने के बाद युवक ने KTM बाइक के साथ ही नई कार खरीद ली। शेष रुपयों को इधर-उधर घूमकर खर्च करते रहा। इसके बाद भी वह युवती से रुपए देने के लिए दबाव बनाकर ब्लैकमेलिंग करने लगा था।
जमीन बेचकर पिता जुटाए थे रकम
TI उत्तम साहू ने युवती व उसके पिता से 21 लाख रुपए की जानकारी ली, तब पता चला कि युवती के पिता ने कुछ समय पहले अपनी पैतृक जमीन को बेचा था, जिससे उन्हें 21 लाख स्र्पए मिले थे। स्र्पयों को उन्होंने अपनी बेटी को सुरक्षित रखने के लिए दिया था। पूरी रकम युवती के पास ही थी। प्रेमी के ब्लैकमेल करने पर वह डर के कारण रुपयों को दे दी। डर की वजह से ही वह इस घटना की जानकारी अपने पिता को नहीं दी थी।
छत्तीसगढ़: कोरबा में असामाजिक तत्वों ने भगवान शिव के मंदिर में तोड़फोड़ किया। शिवलिंग पर स्थापित नाग को उखाड़ कर फेंक दिया। हनुमान जी की मूर्ति में लगी चांदी की आंखें निकाल लिया, और वहां रखी भगवत गीता और रामचरित मानस को जला दिया। इससे भी शर्मनाक बात यह है कि मंदिर परिसर में उल्टियां भी की गई हैं। घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश है। पुलिस ने इस मामले में संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
मंदिर परिसर में ही रामचरित मानस और भगवत गीता के जले हुए अवशेष मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र में रामपुर ITI के पास स्थित शिव मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। बताया जा रहा है कि ताला तोड़कर असामाजिक तत्व मंदिर में दाखिल हुए। उन्होंने मंदिर में स्थापित शिवलिंग के ऊपर लगे नाग को तोड़ दिया। वहीं पास में ही हनुमान जी की मूर्ति भी स्थापित है। उसमें चांदी की आंखें लगी हुई थी। उसे भी असामाजिक तत्व उखाड़ ले गए। वहीं पास में ही भगवत गीता और रामचरित मानस के जले हुए टुकड़े भी मिले हैं।

शिवलिंग में लगा नाग उखाड़ दिया। वहां रखी चीजें भी तोड़ डाली।
मंदिर परिसर में मिली शराब की बोतलें
मंदिर परिसर में शराब की बोतलें भी मिली हैं। असामाजिक तत्वों ने परिसर में कई जगह उल्टियां भी की हैं। सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली। इसके बाद से मौके पर लोग एकत्रित होना शुरू हो गए। BJP जिलाध्यक्ष सहित अन्य हिंदू संगठनों के लाेग भी पहुंच गए। सभी लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है।

हनुमान जी की मूर्ति से चांदी की आंख निकाल ले गए बदमाश।
एक साल पहले भी मंदिर में हुई थी तोड़फोड़
बताया जा रहा है कि करीब साल भर पहले भी इस शिव मंदिर में तोड़फोड़ हो चुकी है। एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने इसे निशाना बनाया है। माहौल बिगड़ता देख पुलिस भी एक्शन में है। इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि शराब के नशे में असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी मिलने पर पुलिस सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।
रायपुर। Presidential Election 2022: देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। इसके लिए मतपेटी, मतदानपत्र सहित अन्य सामग्री बुधवार को रायपुर आएगी।
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मिलेंगी सीएम और कांग्रेस विधायकों से
रायपुर। राजधानी में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। देर रात प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी फंदे पर झूल गया। घटना स्थल पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जो मृतक कमलेश कुमार साहू जो कि इस प्रकरण में मृतिका का हत्यारा है उसने लिखा है। सुसाइड नोट के अनुसार कमलेश एवं मृतिका अर्चना साहू दोनों विगत 12 वर्षों से एक दूसरे को प्रेम किया करते थे। दोनों का विवाह नहीं हुआ था। दोनों एक ही ग्राम फेकारी थाना उतई के रहने वाले हैं। मृतिका अर्चना विगत 5 वर्षों से डायल 112 में कॉल टेकर की नौकरी कर रही है। मृतक कमलेश का भी लगातार रायपुर में उसके पास आना जाना रहा है। पिछले कुछ समय से कमलेश को अर्चना और एक अन्य व्यक्ति के मध्य संबंधों को लेकर शक था, जिस कारण वह बहुत ज्यादा परेशान था।
इसी शक में कमलेश द्वारा 12-13 जुलाई की रात लगभग 3:30 बजे को अर्चना के पुरानी बस्ती के किराए के मकान में अर्चना साहू को हथौड़े व ब्लेड से मारकर हत्या कर दी। उसके बाद स्वयं भी फांसी से लटक कर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियो द्वारा तत्काल घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल थाना पुरानी बस्ती टीम मौके पर पहुंच गई जहां मृतिका के कमरे का दरवाजा खोलने पर लड़की और आरोपी दोनों मृत अवस्था में मिले। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी हैं।
–गुरू पूर्णिमा आज
-मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( chief minister भूपेश बघेल) आज प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा( guru purnima) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री ने आज यहां गुरू पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। महाभारत ( mahabharat) वेदों के रचयिता महर्षि वेद व्यास के अवतरण दिवस आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भारत में गुरू पूर्णिमा( guru purnima) मनाने की परम्परा रही है। इस दिन गुरूओं के अमूल्य ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया जाता है। गुरू( guru ) जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लेकर आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूओं द्वारा दी गई अमूल्य शिक्षा को जीवन( life) में उतारकर हमें आगे बढ़ना चाहिए।
रायपुर / राजभवन( raipur rajbhavan) में आज गुरू पूर्णिमा( guru purnima) के अवसर पर मेडिटेशन शिविर( meditation) का आयोजन किया गया है। इस शिविर में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के साथ राजभवन के समस्त अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे।
बता दे भारत में गुरुओं को ईश्वर से भी बड़ा दर्जा दिया है। शास्त्रों में भी गुरुओं को बहुत महत्व( importance) दिया गया है। हमारा भारत वर्ष एक ऐसा देश है जहां गुरुओं की पूजा की जाती है। यहां कि गुरु-शिष्य परंपरा विश्वविख्यात है। हमारे देश में हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा( guru purnima) का त्योहार(festival) मनाया जाता हैयह विशेष दिन पूरी तरह से गुरु को समर्पित है। साल 2022 यानी कि इस बार यह तिथि 13 जुलाई बुधवार को है।
00 गृहमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने १३ जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। गृहमंत्री ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि गुरु पूर्णिमा का विशेष पर्व ज्ञान और जीवन की सही दिशा बताने वाले गुरुजनों के प्रति अपनी आस्था एवं आभार प्रगट करने का अवसर प्रदान करता है। भारतीय संस्कृति में ज्ञान और शिक्षा प्राप्ति के लिए गुरु-शिष्य की महान परम्परा है। गुरु के दिखाये मार्ग पर चलकर ही हम अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। गृहमंत्री साहू ने कहा कि जीवन में सदैव अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा समर्पण का भाव रखें और उनकी दी हुई अमूल्य शिक्षा को आत्मसात कर जीवन मे आगे बढ़ें।
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आज यहां गुरू पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि 'भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। महाभारत और वेदों के रचयिता महर्षि वेद व्यास के अवतरण दिवस आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भारत में गुरू पूर्णिमा मनाने की परम्परा रही है। इस दिन गुरूओं के अमूल्य ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया जाता है। गुरू जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लेकर आते हैं।' मुख्यमंत्री ने कहा कि 'गुरूओं द्वारा दी गई अमूल्य शिक्षा को जीवन में उतारकर हमें आगे बढ़ना चाहिए।'
कोरबा। भारत सरकार के अंतर्गत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह 13 से 16 जुलाई तक कोरबा प्रवास पर रहेंगे। श्री सिंह का 13 जुलाई को कोरबा आगमन होगा। केन्द्रीय मंत्री सिंह 14 जुलाई को सुबह 10 बजे भूमि संसाधन विभाग, भारत सरकार द्वारा प्लेनरी हॉल विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित नेशनल वाटर शेड कॉन्फ्रेंस में जिला पंचायत कार्यालय कोरबा से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल होंगे। इसके पश्चात जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही जिला पंचायत सभा कक्ष में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ वार्तालाप करेंगे। सिंह रात्रि आठ बजे घंटाघर चौक में स्थानीय मीडिया चैनल के साथ साक्षात्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्री सिंह 15 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे से विकास कार्य स्थलों का दौरा करेंगे। दोपहर 12 बजे रजकम्मा गांव में दौरा कर वार्तालाप में शामिल होंगे। दोपहर तीन बजे कोरकोमा गांव में दौरा कर वार्तालाप में शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम साढ़े चार बजे प्रेस क्लब तिलक भवन में प्रेस कान्फ्रेंस कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों से वार्ता करेंगे। 16 जुलाई को केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रायपुर होते हुए दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
खैरागढ़। रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी रायपुर के स्थापना दिवस के अवसर पर सद्गुरु प्राकट्य महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री ताम्रध्वज साहू, डॉ.शिव डहरिया समेत कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्वान, लेखक, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस अवसर पर कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की तरफ से दी गई प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ की राज्यगीत 'अरपा पैरी के धार' और 'सर्वत्र राममयम' की दो शानदार प्रस्तुतियां दी गईं।
हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किये गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आला कमान ने भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीएम बघेल को सीनियर ऑब्जर्वर यानि वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके लिए कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल की तरफ से एक आदेश जारी किया गया है। वहीँ राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस की बैठक संपन्न, सीएम भूपेश बघेल ने दिखाई नाराजगी, बोले- हर कार्यकर्ता को है बोलने का अधिकार
रायपुर। CG NEWS छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन (Congress Headquarters Rajiv Bhawan) रायपुर में हुई। बैठक में संगठन चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (Congress state president Mohan Markam) ने कई कार्यकर्ताओं की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताई। वहीं बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तीखे तेवर देखने को मिला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कई लोग पार्टी छोड़कर गए, लेकिन पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने मोहन मरकाम की नाराजगी पर सवाल उठाया। भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि अगर कार्यकर्ता काम नहीं कर रहा है तो उससे बात की जा सकती है। नाराजगी दिखाने से काम नहीं चलेगा। कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी करने से पहले उनसे बात होनी चाहिए।
सीएम ने कहा कि सिर्फ मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को ही बोलने या सवाल उठाने का हक नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से जुड़े हर कार्यकर्ता को बोलने का अधिकार है। सीएम ने कहा कि सवाल उठता है तो उसका समाधान होना चाहिए। हम सब एक परिवार है। बता दें कि इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ़ मोहन मरकाम, कांग्रेस के निर्वाचन अधिकारी हुसैन उमर दलवाई, प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का विशेष रूप से मौजूद रहे।
रायपुर: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए एक राहत की खबर है। दरअसल 16 जुलाई से सभी बंद ट्रेनें फिर से चलने लगेंगी। जल्द ही ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू करने का आदेश जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि देश में बिजली संकट के कारण एसईसीआर ने कोयले की सप्लाई बढ़ाने दर्जनों यात्री ट्रेनों को महीनों के लिए रद्द कर दिया था।
कोयला सप्लाई के कारण एसईसीआर की दर्जनों यात्री ट्रेनें महीनों से रद्द है। ट्रेनें नहीं चलने के कारण यात्रियों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था। कुछ ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था, लेकिन उसमें भी पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही थी। यात्री जानवरों की तरह ठूंस-ठूंस कर सफर कर रहे हैं। आम जन से लेकर जन प्रतिनिधियों तक ट्रेनों को चलाने के लिए लगातार गुहार लगा रहे हैं।
सोमवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय कुमार ने अधिकारियों की बैठक में कहा कि अब ट्रेनों को रद्द नहीं किया जाएगा। सभी ट्रेनों को पहले की तरह नियमित चलाया जाएगा। एक दिन पहले ही चेयरमैन ने बताया था कि बंद ट्रेनें 16 जुलाई से चलने लगेंगी। इस संबंध में में जल्द ही आदेश जारी कर दिया जाएगा।
राजनांदगांव। मदनवाड़ा कोरकोट्टी नक्सल हमले की 13वीं बरसी पर मंगलवार को नक्सल हमले में शहीद तत्कालीन एसपी विनोद चौबे और 29 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 12 जुलाई 2009 को कोरकोट्टी और मदनवाड़ा में घात लगाकर नक्सलियों ने फोर्स पर हमला कर दिया था
इस घटना में स्व. चौबे समेत पुलिस विभाग के 29 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए थे। इस घटना के बाद हर साल पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होता है। स्थानीय पुलिस लाइन में आज शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शहीदों को याद करते लोगों की आंखे भर आई। शहीदों के परिजन भी इस लोमहर्षक घटना को याद करते बिलख पड़े। आज पुलिस लाइन में शहीदों को नमन करते हुए राजनीतिक, गैर राजनीतिक व प्रशासनिक महकमे ने अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। स्थानीय पुलिस लाइन में शहीदों की तस्वीर के सामने श्रद्धासुमन के फूल अर्पित किए गए
इस दौरान शहीदों की याद में देशभक्ति गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया। शहीदों को स्मरण करने के दौरान परिजनों की आंखे भर गई। शहीदों के माता-पिता, पत्नी व रिश्तेदारों की आंखें नम हो गई। शहीदों के साथ बिताए वक्त को याद करते हुए वहां उपस्थित परिजनों और लोगों ने अपनी ओर से श्रद्धांजलि व्यक्त की।
जगदलपुर। केंद्र के समान देय तिथि से 34% महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता की मांगों के लिए 25 से 29 जुलाई को पांच दिवसीय हड़ताल के लिए अब विकासखंडों से भी आवाज उठने लगी है!
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 2 सूत्रीय मांग पर 29 जून को प्रदेश व्यापी एकदिवसीय हड़ताल एवं महारैली के बाद भी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोई पहल नहीं करने से कर्मचारियों का असंतोष एवं आक्रोश विकास खंडों में कार्यरत कर्मचारियों में भी देखने को मिला है।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संभाग प्रभारी कैलाश चौहान, संभागीय संयोजक गजेंद्र श्रीवास्तव, जिला संयोजक आर डी तिवारी तथा सह संयोजक अजय श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से आज विकास खंड बस्तानार एवं विकास खंड तोकापाल मुख्यालय में जाकर कर्मचारियों व शिक्षकों की बैठक लेकर बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में चार प्रकार के महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।

आईएएस अधिकारियों को केंद्र के समान 34%, बिजली बोर्ड कर्मचारियों को केंद्र के समान 34%, राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को 31% तथा शेष राज्य के साढ़े चार लाख कर्मचारी अधिकारियों को सबसे कम 22% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है ! एक बाजार एकदाम होने के बावजूद सरकार कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है।

इसी प्रकार वर्ष 2016 से लागू सातवें वेतनमान पर गृहभाड़ा भत्ता को भी सरकार 5 वर्षों से पुरानी दर से ही दे रही है! इससे पूरे प्रदेश के कर्मचारियों को प्रतिमाह हजारों रुपए की आर्थिक क्षति हो रही है !
इससे कर्मचारियों में असंतोष एवं आक्रोश बढ़ता जा रहा है जिसके विरोध स्वरूप दिनांक 25 जुलाई से 29 जुलाई पांच दिवसीय कलम बंद काम बंद आंदोलन किया जाएगा।
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मंत्री कवासी लखमा बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। बता दें कि बस्तर संभाग में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। सुकमा जिले में बीते 3 दिनों से लगातार बारिश जारी है। तेलंगाना के भद्राचलम में गोदावरी नदी ख़तरे के निशान से ज्यादा है, शबरी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।
इधर बस्तर को हैदराबाद से जोड़ने वाली एनएच 30 में भी पानी भर हुआ है। कोंटा भद्राचलम के बीच कई जगह नेशनल हाइवे में पानी भरा हुआ है। एनएच में बीते 24 घंटे से आवागमन बंद है। सुकमा में मंत्री कवासी लखमा ने अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।
वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।
छत्तीसगढ़: बिलासपुर के सरकंडा इलाके में 24 घंटे के दौरान फिर सोमवार एक हत्या हो गई। अब सोमवार रात युवक ने अपने फुफेरे भाई को मार दिया। दोनों शराब के नशे में थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर को पत्थर से कुचल दिया। वारदात के बाद आरोपी भाई भा गया। दो घंटे तक युवक की खून से लथपथ लाश वहीं पड़ी रही।
जानकारी के अनुसार, चिंगरापारा निवासी प्रकाश ठाकुर (26) बोल और सुन नहीं सकता था। पड़ोस में ही उसके मामा का लड़का प्रदीप ठाकुर रहता था। दोनों एक साथ रहते थे और आदतन शराबी थे। बताया जा रहा है कि सोमवार रात भी दोनों शराब के नशे में थे। इस दौरान रात करीब 11 बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि प्रदीप ने घर में रखे पत्थर से प्रकाश का सिर कुचल दिया।

हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई CSP स्नेहिल साहू।
रात भर पड़ी रही खून से लथपथ लाश
इस वारदात के बाद आसपास के लोगों ने डायल 112 के साथ ही सरकंडा थाने में सूचना दी। सूचना के दो घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके चलते खून से लथपथ लाश घर के बाहर पड़ी रही। स्थिति यह थी पूरे गली में खून बह गया था। हालांकि, बारिश होने के बाद सब धुल गया। पुलिस ने शव को कपड़े से ढंकवा दिया। इस दौरान शव पूरी रात घर के बाहर गली में ही पड़ी रही।
मौके पर पहुंची CSP, तब आरोपी ने किया सरेंडर
इस घटना के बाद लाश को छोड़कर पुलिस कर्मी आरोपी प्रदीप की तलाश में जुट गए। वह घटना के बाद से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही CSP स्नेहिल साहू, TI उत्तम साहू मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्यारे युवक की जानकारी जुटाई और उसकी तलाश करने के निर्देश दिए। इसके कुछ देर बाद ही आरोपी प्रदीप ने सरेंडर कर भी कर दिया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

देर रात हत्या की वारदात के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी।
17 साल बाद सात माह पहले जेल से छूटा था
बताया जा रहा है कि प्रदीप ने अपनी पत्नी को जलाकर मार दिया था। इस केस में वह करीब 17 साल तक जेल में रहा। करीब सात माह पहले ही वह जेल से छूटा था। यह भी पता चला है कि प्रकाश ठाकुर भी करीब 6 साल पहले हत्या के मामले में दो साल जेल में बंद रहा। जेल से छूटने के बाद उसने ATM में तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया था। इस केस में वह करीब चार साल जेल में बंद रहा।
अपराधी किस्म का है परिवार
प्रकाश ठाकुर का भाई मोनू ठाकुर भी चोरी का आरोपी है। वह बीते एक माह से जेल में है। वहीं, हत्या का आरोपी प्रदीप ठाकुर का भाई लड़की से रेप व अप्राकृतिक कृत्य के केस में जेल में बंद है। मृतक के साथ ही आरोपी दोनों का परिवार अपराधी किस्म के हैं।
24 घंटे के भीतर दूसरा मर्डर
सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर मुरूम खदान में एक दिन पहले गर्लफ्रेंड के झगड़े में युवक पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पवन वस्त्रकार ने मोहल्ले के युवक मिथिलेश निर्मलकर को सबक सिखाने के लिए डंडे से पिटाई करने लगा। इससे नाराज मिथिलेश भागते हुए अपने घर पहुंचा और भाई दीपक निर्मलकर के साथ मिलकर पवन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने बीच बचाव करने वाले छोटू उर्फ देवानंद पर भी चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल पवन की इलाज के दौरान मौत हो गई।
रायपुर। गुजरात चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के पांच मंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, जिन मंत्रियों को गुजरात चुनाव के लिए पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिली है, उनकी आज दिल्ली में बैठक है.
बैठक में मंत्री शिव डहरिया, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री उमेश पटेल, मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकम, जयसिंह अग्रवाल शामिल होंगे. बैठक को लेकर कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि गुजरात बेहद अहम राज्य है. चुनावी मुद्दों पर बातचीत होगी, मंथन होगा. गुजरात की जनता साथ देंगे और हम चुनाव जीतेंगे.
मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि आलाकमान लगातार छत्तीसगढ़ के नेताओं पर भरोसा जता रहा है, क्योंकि जिस फॉर्मूले से हमने छत्तीसगढ़ में चुनाव जीता है, वह फॉर्मूला कामयाब रहा है. इसलिए छत्तीसगढ़ के नेताओं को बुलाया गया है.
वहीं मंत्री अमरजीत ने गुजरात चुनाव को लेकर कहा कि उनकी पार्टी चुनाव जीतेगी. गुजरात की जनता साथ देंगे और हम चुनाव जीतेंगे.





























