CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्‍तीसगढ़ में बढ़ेगा विधायकों का वेतन-भत्ता, देश के दूसरे राज्‍यों में कितना है वेतन, देखिए डिटेल

छत्‍तीसगढ़ में बढ़ेगा विधायकों का वेतन-भत्ता, देश के दूसरे राज्‍यों में कितना है वेतन, देखिए डिटेल

 रायपुर। MLA Salary: छत्‍तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी माननीय का वेतन बढ़ाने की तैयारी में है। इससे पहले 2016 में विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री और विधायकों का वेतन बढ़ाया गया था। अभी राज्य के विधायकों को वेतन व सभी भत्ता मिलाकर एक लाख 10 हजार रुपये मिल रहा है। देश के 29 राज्यों (केंद्र शासित प्रदेशों को छोड़कर) में 13 राज्य ऐसे हैं, जहां विधायकों को यहां से अधिक वेतन-भत्ता मिलता है। छत्‍तीसगढ़ में दो वर्ष पहले अगस्त 2020 में पूर्व विधायकों के पेंशन, यात्रा की पात्रता राशि और पारिवारिक पेंशन में बढ़ोतरी की गई थी।

सबसे ज्यादा वेतन तेलंगाना और सबसे कम त्रिपुरा में
 
विभागीय अफसरों के अनुसार देश में सबसे ज्यादा दो लाख 50 हजार रुपये वेतन-भत्ता तेलंगाना में दिया जाता हैं। वहीं सबसे कम 34 हजार रुपये त्रिपुरा में विधायकों को दिया जाता है। पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में देश में दूसरे स्थान पर है। वहां दो लाख 35 हजार रुपये वेतन भत्ता दिया जाता है। वहीं, मध्य प्रदेश में छत्तीसगढ़ के बराबर ही करीब एक लाख 10 हजार रुपये मिलता है।

2016 तक मिला था 75 हजार

राज्य में 2016 तक विधायकों को 75 हजार रुपये हर महीने मिलता था। तत्कालीन सरकार ने इसे बढ़ाकर एक लाख 10 हजार किया था। इसी तरह मुख्यमंत्री का वेतन, निर्वाचन क्षेत्र व दैनिक भत्ता मिलाकर 93 हजार से बढ़ाकर एक लाख 35 हजार, मंत्रियों का 90 हजार से बढ़ाकर एक लाख 30 हजार, विधानसभा अध्यक्ष का 91 हजार से बढ़ाकर एक लाख 32 हजार, उपाध्यक्ष का 88 हजार से बढ़ाकर एक लाख 28 हजार किया गया था। दूरभाष, अर्दली व चिकित्सा भत्ता इसके अतिरिक्त है।
रायपुर पहुंची राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, एयरपोर्ट पर छत्‍तीसगढ़ी अंदाज में हुआ स्‍वागत

रायपुर पहुंची राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, एयरपोर्ट पर छत्‍तीसगढ़ी अंदाज में हुआ स्‍वागत

 रायपुर । President Election 2022: भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज रायपुर पहुंची हैं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी अगवानी की। बीजेपी के कई बड़े नेता रायपुर एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी पहुंचे। इसके साथ भाजपा की कई महिला नेत्री छत्‍तीसगढ़ की पारंपरिक वेषभूषा पहनकर उनके स्‍वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहुंची थी। आदिवासी समाज की महिलाओं काफी उत्साह दिखा।

इसके बाद द्रौपदी मुर्मू रानी दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे बेबीलोन इंटरनेशनल होटल के लिए रवाना हो गईं, जहां छत्तीसगढ़ के सांसदों तथा विधायकों से मुलाकात करेंगीं। इस मुलाकात के बाद द्रौपदी मुर्मू भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।

इससे पहले मुर्मू के स्वागत की तैयारी को लेकर भाजपा के सांसदों और विधायकों की प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक हुई। मुर्मू स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से वीआइपी रोड स्थित एक निजी होटल पहुंचेंगी और विधायकों-सांसदों से मुलाकात करेंगी। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बैठक में मौजूद थे। बैठक में राष्ट्रपति चुनाव के मतदान की प्रक्रिया को लेकर माक ड्रिल किया गया।

छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री पुष्पांजलि शर्मा की सड़क हादसे में मौत...मुख्यमंत्री बघेल ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री पुष्पांजलि शर्मा की सड़क हादसे में मौत...मुख्यमंत्री बघेल ने जताया दुख

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री पुष्पांजलि शर्मा के सड़क हादसे में मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने पुष्पांजलि शर्मा के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक से टकरा गई। घटना स्थल पर ही एक्ट्रेस की मौत हो गई।हादसे के वक्त वे बस में सो रहीं थीं।

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का आज रायपुर दौरा...मांगेगी राज्य के विधायकों और सांसदों से समर्थन

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का आज रायपुर दौरा...मांगेगी राज्य के विधायकों और सांसदों से समर्थन

 रायपुर।राष्टीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज कांग्रेस( congress) शासित छत्तीसगढ़( chhattisgarh) के सांसदों और विधायकों का समर्थन लेने के लिए रायपुर का दौरा करेंगी।

राज्य के 11 लोकसभा सांसदों में से नौ भाजपा ( BJP)के और दो कांग्रेस के हैं। राज्य से कांग्रेस के चार राज्यसभा सदस्य और भाजपा के एक सदस्य हैं। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साई ने कहा कि प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति ( women president)थीं, जबकि द्रौपदी मुर्मू अनुसूचित जनजाति समुदाय की पहली महिला होंगी जो सर्वोच्च पद पर आसीन होंगी। उन्होंने आदिवासी बहुल राज्य के सांसदों से द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन करने की अपील की।

छत्तीसगढ़ में आज से मुफ्त लगेगा बूस्टर डोज, सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर लगाने की तैयारी

छत्तीसगढ़ में आज से मुफ्त लगेगा बूस्टर डोज, सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर लगाने की तैयारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) भी कोरोना( corona) से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को आज यानि 15 जुलाई से निःशुल्क प्रिकॉशन/बूस्टर( booster dose) डोज लगाया जाएगा।

इस आयु वर्ग के ऐसे लोग जिन्हें कोविड वैक्सीन( vaccine) का दूसरा टीका लगाए 6 माह या 26 सप्ताह पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें सभी शासकीय कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर पर प्रिकॉशन/बूस्टर डोज लगाया जाएगा। कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में करीब एक करोड़ 70 लाख लोगों को प्रिकॉशन/बूस्टर डोज लगाया जाएगा।

आजादी के अमृत महोत्सव( amrit mohtsav ) के अवसर पर यह विशेष टीकाकरण अभियान

प्रदेश में अभी पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यह विशेष टीकाकरण अभियान( abhiyan) 15 जुलाई से 30 सितंबर 2022 तक 75 दिनों तक चलेगा। पहले और दूसरे डोज के रूप में जो टीका लगाया गया है, प्रिकॉशन/बूस्टर डोज ( boster dose)के रूप में भी वही टीका लगाया जाएगा। राज्य में वर्तमान में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन ( frontline)वर्कर्स को ही प्रिकॉशन/बूस्टर डोज निःशुल्क लगाया जा रहा था। कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत अब प्रदेश के करीब एक करोड़ 70 लाख लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा "कन्या सुरक्षा योजना" के अन्तर्गत शासकीय दू ब महिला महाविद्यालय मे सेमिनार आयोजित किया

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा "कन्या सुरक्षा योजना" के अन्तर्गत शासकीय दू ब महिला महाविद्यालय मे सेमिनार आयोजित किया

रायपुर। शासकीय दू ब महिला महाविद्यालय में महिला अध्ययन केंद्र और अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल, रायपुर कन्या सुरक्षा योजना के अन्तर्गत सेमिनार आयोजित किया गया 
कार्यशाला का प्रारंभ प्रचार प्रसार मंत्री सरिता बरलोटा ने मंगलाचरण से किया । महाविद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत पौधे भेंट करके किया गया।
तेरापंथ महिला मंडल, रायपुर की अध्यक्ष  सरिता सेठिया ने सभी का स्वागत एवं काॅलेज की शिक्षिकाओं का सहयोग के लिए तहे दिल से धन्यवाद दिया।
मुख्य अतिथि  प्रमोद  दुबे(सभापति ,नगर निगम रायपुर) ने अनुशासन और संयम पर बल दिया। उन्होंने महाविद्यालय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कंप्यूटर और अधोसंरचना हेतु कई मांगों को स्वीकृति दी ।
विशेष अतिथि डाॅ. किरण गजपाल(प्राचार्य, शासकीय महिला महाविद्यालय,रायपुर) ने अपने वक्तव्य में कहा कि
संयम के द्वारा स्वयं का हृदय परिवर्तित
किया जा सकता है।
अभातेममं की महामंत्री  मधु जी देरासरीया ने तेरापंथ महिला मंडल के तहत चल रहे प्रोजेक्टस की जानकारी दी। तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष  नीलम सेठिया ने पांच इन्द्रियों को संयमित करने को कहा।संयम से अपने जीवन में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। महिला अध्ययन केंद्र और आईक्यूएसी प्रभारी डॉ उषाकिरण अग्रवाल ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा सेनिटरी वेंडिंग मशीन प्रदान की गई
इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल की प्रचार प्रसार मंत्री सरिता जी बरलोटा, क्षेत्रीय प्रभारी  ललिता धाड़ीवाल ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
तेरापंथ सभा के अध्यक्ष गौतम जी गोलछा और मंत्री  विरेंद्र ड़ागा ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
आभार  ऋतु  पोकरणा ने व्यक्त किया।
महाविद्यालय की स्नातकोत्तर की छात्राएं और प्राध्यापक उपस्थित रहे ।

छत पर तिरपाल डालकर पढ़ने को मजबूर हुए बच्चे...15 साल में जर्जर पड़ी है स्कूल बिल्डिंग

छत पर तिरपाल डालकर पढ़ने को मजबूर हुए बच्चे...15 साल में जर्जर पड़ी है स्कूल बिल्डिंग

 कांकेर/पखांजूर. शिक्षा व्यवस्था की पोल पांच दिनों की बारिश ने खोलकर रख दी। लाखों रुपए की लागत से बने स्कूल भवनों पर कहीं पॉलीथिन लगाना पड़ गया तो किसी शाला की क्लास रंगमंच या अतिरिक्त कक्ष में चलानी पड़ रही है। ईंट, गिट्टी और सीमेंट से 50 साल के लिए बने स्कूल भवन 15 साल में कंडम हो रहे हैं। मात्र 15 साल में खराब हो रहे स्कूल भवन इस बात को प्रमाणित कर रहे कि कमीशन खोरी के खेल में निर्माण एजेंसियों ने घटिया भवन तैयार किया है। छत से पानी और प्लास्टर ऊपर गिर रहे हैं।


कोयलीबेड़ा ब्लॉक के कलर कुटनी माध्यमिक शाला भवन का निर्माण कार्य वर्ष-2006 में कराया गया था। यानी भाजपा सरकार के समय इस शाला को बनाया गया। इस स्कूल में एक शिक्षक 42 बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी निभा रहा है। बारिश के इस मौसम में स्कूल भवन की छत से पानी टपक रहा है। छत से प्लास्टर टूट कर गिर रहा है। मात्र 15 साल में लाखों रुपए की लागत से बना यह स्कूल भवन कंडम हो गया है। पालकों की सहयोग से शिक्षक ने स्कूल भवन की छत पालीथिन से ठक दिया है। ताकि बारिश का पानी नीचे न आए।

बारिश के पानी से छत गिला होगा तो प्लास्टर टूट कर बच्चों के सिर पर गिरेगा। बच्चे घायल हो सकते हैं। प्लास्टर का टुकड़ा बड़ा किया तो जान भी जा सकती है। इस तरह की व्यवस्था कर स्कूल का संचालन किया जा रहा है, लेकिन पालीथिन से भी पूरा लाभ नहीं है। पालकों ने कहा, जब स्कूल भवन बन रहा था तक मानक के आधार पर काम नहीं होने की मौखिक शिकायत उन्होंने आलाधिकारियों से की थी। पालकों कीबातों को तब अनसुना कर दिया गया। ठेके में स्कूल भवन का निर्माण कराया गया। वैसे तो सीमेंट, ईंट और गिट्टी से बने स्कूल भवनों
को शासन 50 साल का लक्ष्य मानकर निर्माण कराता है।

वहीं कलर कुटनी माध्यमिक शाला भवन मात्र 15 साल में खराब हो गया। छत से सरिया दिख रही है। दो साल से स्कूल भवन मरम्मत के लिए शिक्षा विभाग से बजट की मांग शिक्षक कर रहा है। न तो एक रुपए मरम्मत के लिए शासन से मिला और न ही आलाधिकारी ध्यान दे रहे हैं। पालकों ने बताया कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए शिक्षक से मिलकर बारिश का मौसम आते देख छत पर झिल्ली की व्यवस्था कर दिया गया है। बावजूद कक्ष में पानी भर जाता है। जान जोखिम में डाल स्कूल में क्लास लग रही है। लगातार भारी बारिश से स्कूल में पठन पाठन में परेशानी हो रही है। कोयलीबेड़ा ब्लॉक के कलर कुटनी माध्यमिक शाला भवन में बारिश का पानी भरने से परेशानी
कोयलीबेड़ा ब्लॉक के कलर कुटनी माध्यमिक शाला का भवन खराब होने के कारण बारिश के दिनों में पानी भर जाता है। पढ़ाई शुरू होने से पहले बच्चों को पानी निकालना पड़ता है। उसके बाद क्लास लगती है। पालकों ने कहा कि वह खुद वैकल्पिक व्यवस्था कर स्कूल भवन की छत पर पालीथिन लगाए हैं।

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक को हार्ट अटैक...बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक को हार्ट अटैक...बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के एक कांग्रेस विधायक को हार्ट अटैक आया है. उन्हें गंभीर हालत में मोवा स्थित श्री बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है.

अस्पताल के डायरेक्टर डॉ देवेंद्र नायक ने बताया कि बलरामपुर के विधायक बृहस्पति सिंह को हार्ट अटैक आया है. ये अटैक उन्हें कल आया था. जिसके बाद उन्हें बलरामपुर स्थित शासकीय अस्पताल में ले जाया गया.

इसके बाद उन्हें आज रायपुर रेफर किया गया है. अस्पताल में एंजियोग्राफी होने के बाद ये स्पष्ट हुआ कि उन्हें हार्ट अटैक आया था. डॉ देवेंद्र नायक के मुताबिक फिल्हाल उन्हें एंजियोप्लास्टि की जरूरत नहीं है और वे अभी स्टेबल है. वहीं डॉक्टरों की टीम लगातार उनका चेकअप कर रही है.

डीजीपी जुनेजा ने ली अंतर्राज्यीय बैठक... नक्सल मोर्चे पर चलेगा संयुक्त ऑपरेशन

डीजीपी जुनेजा ने ली अंतर्राज्यीय बैठक... नक्सल मोर्चे पर चलेगा संयुक्त ऑपरेशन

 रायपुर। डीजीपी ने छत्तीसगढ और ओडिसा राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक आज पुलिस मुख्यालय नवा-रायपुर में ली। बैठक में छत्तीसगढ़ और ओडिसा राज्य के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षे़त्रों में सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाये जाने की नई रूपरेखा पर चर्चा की, साथ ही दोनों राज्यों की गुप्त सूचनाओं (इन्टेलिजेंस इनपुट) को साझा करने के बारे में भी विचार विमर्श हुआ। इसी प्रकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दोनों राज्यों में सुरक्षा बलों के कैम्प तथा पुलिस स्टेशनों के बीच समन्वय स्थापित करने, नक्सलियों के सीमा पार करने वाले आवागमन मार्गों पर संयुक्त रूप से निगरानी रखने एवं नक्सलियों के लिए सामग्रियों की आपूर्ति लाईन को रोकने की रणनीति पर भी विचार किया गया। अन्तर्राज्यीय बैठक में दोनों राज्यों की सीमा पर स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।

बैठक में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के विशेष महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, केन्द्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारी तथा छत्तीसगढ़ और उड़ीसा राज्यों के नक्सल ऑपरेशन से जुड़े वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा, कांकेर, कोरापुट (उड़ीसा) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बस्तर, पुलिस अधीक्षक सुकमा, कोण्डागांव, महासमुंद तथा कोरापुट, मलकानगिरी, नवरंगपुर जुड़े रहे।

महानदी में बह गए दो युवक...एनीकट में नहाने के दौरान हुआ हादसा

महानदी में बह गए दो युवक...एनीकट में नहाने के दौरान हुआ हादसा

 गरियाबंद. महानदी में दो युवकों के बहने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा कि 7 युवक महानदी पीतईबंद एनीकेट में नहाने गए थे. इस दौरान यह हादसा हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है

जिले में गुरुवार को सुबह से ही बारिश हो रही है. इसके चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ गया है. नहाने के दौरान दो युवक महानदी में बह गए. वहीं 4 युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. मामले की सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची. पानी में बहे युवकों की तलाश जारी है. गोताखोरों को भी लगाया गया है.

लाखों रूपए की चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार..प्रार्थी ने पुलिस की प्रशंसा कर माना आभार

लाखों रूपए की चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार..प्रार्थी ने पुलिस की प्रशंसा कर माना आभार

 रायपुर। राजधानी के सरस्वती नगर पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी डेढ़ लाख सहित 20 तोला सोने के जेवर और 1 किलो 250 ग्राम चांदी का जेवर बरामद किया है। जिसमें प्रार्थी गिरिराज शर्मा ने एसपी का सम्मान कर रायपुर पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

बता दें कि अनुव्रत विहार टीचर्स कालोनी कोटा निवासी गिरिराज शर्मा के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें अपराध दर्ज होने पर पुलिस ने मामले में आरोपी संतोष राठौर उर्फ सोनू 32 वर्ष और कोमल दास मानिकपुरी 27 वर्ष को गिरफ्तार कर चोरी के रूपए व जेवर बरामद किया है। साथ में पुलिस ने आरोपियों के पास से एक आई 20 कार भी जब्त किया है। जिसमें प्रार्थी गिरिराज ने एसपी प्रशांत अग्रवाल का सम्मान कर रायपुर पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार माना है।

मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय

मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई, जिसमें निम्नानुसार महत्पूर्ण निर्णय लिए गए।

1. राज्य में प्रचलित मछली नीति के स्थान पर नई मछली पालन नीति लागू करने के प्रस्ताव अनुमोदन किया गया।

2. प्रदेश में स्वीकृत सहायक आरक्षकों के पदों को समाप्त कर डिस्ट्रिक्ट स्ट्राईक फोर्स संवर्ग के सृजन की स्वीकृत के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इससे पुलिस विभाग के सहायक आरक्षकों के वेतन संबंधी विसंगति को दूर होगी और प्रदेश के समस्त सहायक आरक्षकों को नियमित वेतनमान प्राप्त होगा।

3. स्थानांतरण नीति 2022 के परिपेक्ष्य में यह निर्णय लिया गया कि इस संबंध में मंत्रिमंडलीय उप समिति का गठन किया जाएगा, जिसके सुझाव/अनुशंसा के आधार पर माननीय मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा।

4. प्रथम अनुपूरक अनुमान वर्ष 2022-2023 का विधान सभा में उपस्थापन बाबत् छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक, 2022 के प्ररूप का अनुमोदन किया गया।

5. विधान सभा के माननीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष एवं सदस्यों के वेतन एवं भत्तों संशोधन विधेयक 2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

6. छत्तीसगढ़ मंत्री (वेतन तथा भत्ता) अधिनियम, 1972 में संशोधन विधेयक, 2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

7. माननीय मुख्यमंत्री के स्वेच्छानुदान मद में प्रावधानित वार्षिक राशि 40 करोड रूपए की सीमा को बढ़ाकर 70 करोड़ रूपए किए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया

8. क्षेत्र संयोजक से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत के पद पर पदोन्नति हेतु न्यूनतम कालावधि 05 वर्ष में 06 माह की छूट प्रदान करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

9. वर्ष 2022-23 के लिये आबकारी राजस्व लक्ष्य एवं गौठान के विकास तथा अन्य विकास गतिविधियों के लिये अतिरिक्त राशि की आवश्यकता की प्रतिपूर्ति हेतु ‘‘अतिरिक्त आबकारी शुल्क‘‘ में वृद्धि किए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

10. विघटित परिवहन निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों की असामयिक मृत्यु होने पर आश्रित परिवार के सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने की प्रक्रिया में आवश्यक संशोधन किया गया।

11. छत्तीसगढ़ भू-जल (प्रबंधन और विनियमन) विधेयक-2022, के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

12. छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पूर्व एवं पश्चात् मोटरयानों पर बकाया कर के एकमुश्त निपटान योजना-2020 की मियाद अवधि एक अप्रैल 2022 से माह मार्च 2023 तक बढ़ाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

13. अपै्रल 2020 से मार्च 2022 कुल 24 माह का सिटी बसों पर बकाया रोड टैक्स की राशि 99.95 लाख को छूट प्रदान करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

14. औद्योगिक एवं आर्थिक मंदी के दुष्प्रभाव के कारण एचव्ही-4 श्रेणी के स्टील उद्योग अंतर्गत स्टेंड एलोन रोलिंग मिल को प्रतिस्पर्धा में टिके रहने के लिए राज्य शासन द्वारा विशेष राहत पैकेज अंतर्गत ऊर्जा प्रभार में 01 जुलाई 2022 से 31 मार्च 2023 तक छूट दिए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

15. छत्तीसगढ़ विद्युत शुल्क अधिनियम, 1949 में संशोधन विधेयक के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

फार्म हाउस में पुलिस की पड़ी रेड, 8 जुआरी गिरफ्तार… लाखों नगदी, 3 कार और 10 मोबाइल जब्त

फार्म हाउस में पुलिस की पड़ी रेड, 8 जुआरी गिरफ्तार… लाखों नगदी, 3 कार और 10 मोबाइल जब्त

 रायपुर। रायपुर पुलिस ने देर रात जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जहां मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक फार्महाउस में जुआ खेला जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने रेड कार्रवाई की और 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही जुआरियों के पास से करीब लगभग 5 लाख रूपए और 10 मोबाइल जब्त किए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार, 13 जुलाई की रात अभियान कार्यवाही अंतर्गत ग्राम खुटेरी के फार्म हाउस में जुआ खेलने की मुखबिर सूचना पर एसएसपी के निर्देशन एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर CSP महोदय माना के कुशल नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद, आरंग एवं माना थाना की टीम बनाकर खुटेरी फार्म हाउस में रेड कार्यवाही की। जिसमें कुल 8 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के कब्जे से कुल 4 लाख 7 हजार रूपए एवं 10 नग मोबाइल और कार क्रमश किया सोनेट CG 04 NJ 5554, इकोस्पोर्ट CG 04 NF 3400, डिजायर CG 07 BG 6600, जब्त कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पकड़े गए जुआरियों के नाम इस प्रकार हैं
(1) सागर जगवानी पिता HN जगवानी उम्र 28 वर्ष कटोरा तालाब रायपुर
(2) जीतू जितेंद पिता रमेश कृपलानी उम्र 30 साल इंद्रप्रस्थ कालोनी रायपुरा
(3) संजू देवांगन पिता नंद उम्र 35 साल ईदगाह भांठा आजाद चौक रायपुर
(4) अनूप पिंजानी पिता कल्याण दास उम्र 57 साल अश्विनी नगर पुरानी बस्ती रायपुर
(5) राजीव सिंधी पिता नंदलाल उम्र 48 साल गुढ़ियारी रायपुर
(6) यशवंत साहू पिता खोरबाहरा राम उम्र 36 साल कुरूद कोहका थाना जामुल भिलाई
(7) राकेश गोयल पिता J N गोयल उम्र 40 साल गुढ़ियारी रायपुर
(8) नरेश मलंग पिता नन्दलाल मलंग उम्र 40 साल गुढ़ियारी रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को श्रावण मास की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को श्रावण मास की दी शुभकामनाएं

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान शिव की आराधना के प्रतीक पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंनेे प्रदेशवासियों की सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री बघेल ने कहा है कि सावन मास के प्रारंभ के साथ ही शिव जी की विशेष आराधना शुरू हो जाती है। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से सावन सोमवार को शिवजी का व्रत रखते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन मास के दौरान शिवालयों में भक्तों की भीड़ होती है, कांवर निकलते हैं। इस दौरान सभी नागरिक कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अम्बिकापुर-ह. निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस साप्ताहिक रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अम्बिकापुर-ह. निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस साप्ताहिक रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों को आज दिल्ली के लिए एक नई ट्रेन की सौगात मिल गई है। इस ट्रेन को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दूरवर्ती झंडी (रिमोट दबाकर) दिखाकर रवाना किया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अम्बिकापुर एवं ह. निज़ामुद्दीन के मध्य 04044/04043 अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया गया।

अंबिकापुर से दिल्ली का आज शुभारंभ विधिवत तरीके से हुआ। शुभारंभ के अवसर पर अम्बिकापुर में रेणुका सिंह, राज्यमंत्री, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं पारस नाथ रजवाड़े, माननीय विधायक/भटगांव उपस्थित थे।

 

आज यानी 14 जुलाई, 2022 को 00864 अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन स्पेशल ट्रेन का अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से सुबह 09.30 बजे इस गाड़ी का शुभारंभ किया गया। इस गाड़ी को पहले दिन 14 जुलाई, 2022 को स्पेशल के रूप में चलाया जाएगा। यह गाड़ी बिजुरी 11.50/1155 बजे, अनुपपुर 13.35/12.37 बजे, शहडोल 13.15/13.17 बजे, कटनी मुरवारा 16.00/16.05 बजे, सागर 18.30/18.32 बजे, वीरांगना लक्ष्मी बाई 21.25/221.30 बजे, ग्वालियर 22.30/22.32 बजे, आगरा कैंट 00.25/00.30 बजे, मथुरा 01.10/01.12 बजे एवं निज़ामुद्दीन 04.35 बजे पहुंचेगी।

भूपेश कैबिनेट की बैठक शुरू...कई अहम फैसले ले सकती है सरकार

भूपेश कैबिनेट की बैठक शुरू...कई अहम फैसले ले सकती है सरकार

 रायपुर। भूपेश कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। सीएम निवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है। यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि राज्य के कर्मचारियों को पूरी उम्मीद है कि इस बैठक में तीन साल से लगे बैन पर सरकार फैसला लेगी और बैन को खोल दिया जाएगा । इसके साथ ही बैठक में मछुआ नीति को भी सरकार हरी झंडी दे सकती है।

जतमाई जलप्रपात हुआ प्रारंभ...पहुंचने लगे पर्यटक

जतमाई जलप्रपात हुआ प्रारंभ...पहुंचने लगे पर्यटक

 Gariaband News :गरियाबंद (Gariaband)में रायपुर (Raipur)से 85 किमी की दूरी पर स्थित है। एक छोटा सा जंगल के खूबसूरत स्थलों (beautiful places in the forest)के बीच सेट, जतमई मंदिर माता जतमई के लिए समर्पित है। और वहीं एक बड़ा झरना हैं। जो जतमाई जलप्रपात (Jatmai Falls)के नाम से जाना जाता है जिसकी शुरुआत होने से पर्यटकों की लगेगी भीड़। आपको बता दें की अब से 6 माह तक जतमाई जलप्रपात गुलजार रहेगा। और जलप्रपात की शुरुआत आज ही हुई है।

राजिम से 35 किमी की दूरी पर घने जंगलों के बीच स्थित है जतमाई जलप्रपात और जतमाई माता के इस मंदिर में रायपुर दुर्ग भिलाई समेत देश विदेश से पर्यटक यहां आते है। यहां नहाकर जलप्रपात का लुफ्त उठाते है।

राजधानी रायपुर से 75 किमी दूर राजिम से गरियाबंद मार्ग पर पाण्डुका के पास है जतमाई माता का मंदिर और जतमाई जलप्रपात। वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही पहली बारिश में यहा का जलप्रपात गुलजार हो जाता है, घने जंगलों के बीच प्रकृति की अनुपम गोद मे तौरेन्गा जलाशय के ऊपर पहाड़ी के बीचोबीच जतमाई जलप्रपात की खूबसूरती देखते बनती है। जलप्रपात के बीच मे ही माता जतमाई का भव्य मंदिर है जहाँ पर गुफा के अंदर माता जतमाई विराजित है। यहाँ आने वाले पर्यटक जलप्रपात का लुफ्त तो उठाते ही है साथ ही माता जतमाई का दर्शन प्राप्त कर आशीर्वाद भी लेते है, कहते है कि जो भी भक्त सच्चे मन से माता जतमाई की पूजा करता है उसकी सभी मनोकामनाएं माता पूर्ण करती है। यहाँ पर वर्षा ऋतु से लेकर आने वाले 6 माह तक या यूं कहें कि दिसम्बर महीने तक जलप्रपात के रहते यहाँ पर पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ रहती है, छुट्टी के दिन यानी रविवार को और विशेष पर्व में यहा हजारों की संख्या में भयंकर भीड़ रहती है।

जतमाई मन्दिर परिसर के मौनी बाबा ने बताया कि जलप्रपात आज ही शुरू हुवा है और पर्यटकों की भीड़ भी आज से ही बढ़ने लगी है, अब धीरे धीरे रोज यहा पर पर्यटकों का मेला लगा रहेगा।

पूर्व मंत्री के पीएसओ की आत्महत्या के मामले में दो गिरफ्तार..अवैध संबंध का राज दबाने को की थी 30 लाख की मांग

पूर्व मंत्री के पीएसओ की आत्महत्या के मामले में दो गिरफ्तार..अवैध संबंध का राज दबाने को की थी 30 लाख की मांग

 रायपुर। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल की सुरक्षा में तैनात पीएसओ ने एक वर्ष पहले गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित अवैध संबंध का राज खोलने के नाम पर ब्लैकमेलिंग कर 30 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर विश्वम्भर दयाल ने सर्विस रिवाल्वर से स्वयं को गोली मार ली थी। मृतक विश्वम्भर दयाल राठौर मूलत: मध्य प्रदेश के मुरैना के अंतर्गत लालौर गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने महेश कुमार राठौर और शारदा राठौर निवासी गुड शेफर्ड कालोनी, आर्मी स्कूल के पास, थाना मुरार, ग्वालियर, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में एक अन्य आरोपित रामशंकर राठौर की पता तलाश विवेचना जारी है।

यह है मामला
सिंचाई कालोनी, शांतिनगर, रायपुर के शासकीय मकान में रहता था। 19 अगस्त, 2021 को अपने निवासरत मकान में सर्विस पिस्टल से अपनी दाहिने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग जांच पर मृतक के सुसाइड नोट के आधार पर जांच की। इसके आधार पर महेश राठौर, शारदा राठौर और रामशंकर राठौर द्वारा विश्वम्भर को प्रताड़ित करते हुए आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित करना और दबाव डालकर रकम की मांग करना पाए जाने पर तीनों के खिलाफ अपराध कायम किया गया था।
भुनेश्वर से रायपुर जा रही बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी, 5 यात्री घायल

भुनेश्वर से रायपुर जा रही बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी, 5 यात्री घायल

 महासमुंद । जिले के बसना थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे( national highway) 53 में एक बस सड़क के बीचों बीच सुबह 9 बजे के लगभग सड़क में पलट गई। बस के पलटने से 5 यात्री घायल ( injured)हो गए है। जिसे तत्काल बसना के प्राथमिक स्वस्थ केंद्र( health) में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि बस( bus) में लगभग 50 लोग सवार थे। भुनेश्वर से बस रायपुर जा रही थी l बस बसना थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 53 के सिंहानपुर( sihanpur) के पास यह घटना घटित हुई है। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है की बस तेज रफ्तार ( high speed)से जा रही थी के अचानक से बस अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीचों बीच पलट गई। हम आपको बता दे के पिछले 10 घंटे से क्षेत्र में रुक रुक कर बारिश हो रही है। बस के पलटने की वजह सड़क फिसलने की वजह से बस अनियंत्रित(unbalance) होकर पलट गई।

नक्सलियों के मंसूबो को CRPF जवानों ने किया विफल, 3 किलो वजनी IED बम किया डिफ्यूज

नक्सलियों के मंसूबो को CRPF जवानों ने किया विफल, 3 किलो वजनी IED बम किया डिफ्यूज

 सुकमा। छत्तीसगढ़( chhattisgarh) में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने तीन  किलों IED बम का पता लगाया और डिफ्यूज( difuse) कर दिया मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार चिंतागुफा थाना क्षेत्र के करीगुंडम इलाके में नक्सलियों( naxali) ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने 3 किलो का आईईडी बम लगाया था। इसे CRPF 150 वाहिनी और कोबरा की संयुक्त टीम( team) ने कार्रवाई कर बरामद किया। इसके बाद सहायक कमांडेंट गौतमचन्द्र के नेतृत्व में आईईडी बम( IED) को निष्क्रिय किया गया।

भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज...इस नीति को दी जाएगी मंजूरी

भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज...इस नीति को दी जाएगी मंजूरी

 रायपुर। CM निवास में दोपहर 12 बजे बैठक होगी। बताया जाता है कि कैबिनेट( cabinet) की बैठक में मछुआ नीति को मंजूरी दी जा सकती है। वहीं कैबिनेट ( cabinet)में ट्रांसफर पॉलिसी( transfer policy) पर भी चर्चा हो सकती है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में भूपेश कैबिनेट (bhupesh cabinet) बैठक विधानसभा( vidhansabha) के मानसून सत्र से पहले होने वाली है । इस बात की भी चर्चा है कि 3 साल से लगे बैन पर पाबंदी हट है । ऐसे में राज्य के कर्मचारियों के लिए उम्मीद की किरण एक बार फिर से जगी है । ऐसे में ट्रांसफर ( transfer )पर बैन खुलने की मांग करने वाले तमाम कर्मचारी संगठनों के लिए ये बैठक अहम मानी जा रही है।

पहले बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक सीएम हाउस में हुई है। इस बैठक के कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं. इसमें सबसे प्रमुख फैसला राज्य में इलेक्ट्रिक( electric) वाहनों को बढ़ावा देने इलेक्ट्रिक वाहन नीति का अनुमोदन हुआ है। अब कमर्शियल ( commercial)और नॉन कमर्शियल दोनों प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहन के परिचालन को बढ़ावा दिया जाएगा।

आज सरगुजा के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन...अम्बिकापुर से नई दिल्ली ट्रेन का होगा शुभारंभ

आज सरगुजा के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन...अम्बिकापुर से नई दिल्ली ट्रेन का होगा शुभारंभ

 छत्तीसगढ़( chhattisgarh) के अम्बिकापुर (Ambikapur) रेलवे स्टेशन में अम्बिकापुर( ambikapur ( से नई दिल्ली (New Delhi) के लिए 14 जुलाई से ट्रेन सुविधा प्रारंभ होने जा रही है।इसको लेकर स्टेशन पर तैयारियां जोरों पर हैं।स्टेशन ( station )बगल में टेंट पंडाल लगाया जा रहा जा रहा है।

सुबह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और नई दिल्ली( new delhi) के लिए ट्रेन( train) का शुभारंभ करेंगे। वहीं सरगुजा सांसद रेणुका सिंह (Surguja MP Renuka Singh) स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगी।

ट्रेन सप्ताह में एक बार गुरुवार को अम्बिकापुर( ambikapur) से छूटेगी

ट्रेन का नंबर( train number) 04043-04044 होगी। ये ट्रेन ( train)सप्ताह में एक बार गुरुवार को अम्बिकापुर से छूटेगी और शुक्रवार( friday) को सुबह दिल्ली पहुंचेगी। इसका रूट अम्बिकापुर से अनूपपुर, कटनी, बिना, झांसी, आगरा, मथुरा, हरजत निजामुद्दीन होगा। इसी रूट से जब ट्रेन वापस आएगी तो ट्रेन का नंबर 04044 होगा।

क्या होगा समय ( time) 

ये दिल्ली से मंगलवार ( tuesday) रात 11 बजे छूटेगी और बुधवार को शाम 7 बजे अम्बिकापुर पहुंचेगी।

गजराज का आतंक: जंगली हाथी के हमले में 45 वर्षीय महिला की मौत...क्षेत्र में दहशत

गजराज का आतंक: जंगली हाथी के हमले में 45 वर्षीय महिला की मौत...क्षेत्र में दहशत

 गरियाबंद / वन मंडल के वन परीक्षेत्र धवलपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है रात हाथियों के दल ने खेत के झोपड़ी में सो रही महिला को कुचल कर मार डाला मामले की जानकारी लगते ही सुबह ही वन विभाग के अधिकारियों का दल और पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच गई है।

उल्लेखनीय है कि गरियाबंद वन मंडल के मैनपुर वन परीक्षेत्र एवं धवलपुर वन परीक्षेत्र में पिछले 3 दिनों से हाथियों का दल पहुंचा हुआ है और किसानों के झोपड़ियों को 2 दिन पहले नुकसान पहुंचाया था आज आज गुरुवार को वन परीक्षेत्र धवलपुर अंतर्गत झापान नाला पुलिया के ऊपर कक्ष क्रमांक 867 में हाथियों के दल ने रात 3:00 बजे के आसपास पहुंचा और हाथियों के चिंघाड़ से झोपड़ी के भीतर सो रही महिला लक्ष्मी बाई अपने पुत्र को देखने के लिए बाहर निकला महिला लक्ष्मीबाई जैसे ही झोपड़ी से बाहर निकला हाथियों के दल ने महिला को बुरी तरह पटक कर और कुचल कर मौत के घाट उतार दिया मैनपुर से महज 14 कि भी दूर नेशनल हाईवे 130 से से महज 4 किलोमीटर दूर पर यह घटना घटने से भारी दहशत देखने को मिल रही है।

वहीं दूसरी ओर वन विभाग के एसडीओ राजेंद्र सोरी, वन परीक्षेत्र अधिकारी मैनपुर संजीत मरकाम वन परीक्षेत्र अधिकारी धवलपुर एवं वन विभाग के स्थानीय अधिकारी कर्मचारी के साथ पुलिस के प्रशासन भी मौके पर पहुंच चुके है

 पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी...SP, ASP समेत 44 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला...देखें सूची

पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी...SP, ASP समेत 44 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला...देखें सूची

 रायपुर। CG TRANSFER BREAKING : प्रदेश के पुलिस विभाग में लगातार तबादले का सिलसिला जारी है, वहीँ गृह विभाग ने तबादला आदेश जारी करते हुए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों का तबादला किया है। जारी आदेश में SP और ASP समेत 44 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल है।

 

 

 

 

 

 

छत्‍तीसगढ़ में भारी वर्षा से नदी नाले उफान पर… सुकमा में एनएच-30 जलमग्‍न, आंध्रप्रदेश से संपर्क टूटा…

छत्‍तीसगढ़ में भारी वर्षा से नदी नाले उफान पर… सुकमा में एनएच-30 जलमग्‍न, आंध्रप्रदेश से संपर्क टूटा…

 जगदलपुर। पिछले करीब एक सप्ताह से बस्तर अंचल में हो रही वर्षा का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश से बस्‍तर सहित राज्‍य के नदी-नाले उफान पर हैं। इधर, सुकमा में एनएच-30 कोंटा व चट्टी के बीच वीरापुरम के पास सड़क पूरी तरह से डूब गई। इससे छत्‍तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश व तेलंगाना का संपर्क टूट गया है और आवगमन पूरी तरह से ठप है। इसकी वजह से ट्रक और बसों का लंबी कतार लग गई है।

मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। आज भी बस्‍तर संभाग के कुल जिलाें में भारी वर्षा की संभावना है। भारी वर्षा से चिंतलनार के पास मुकरम नाले के उपर से पानी बहने लगा है। जिसके कारण आवागमन ठप हो गया लेकिन ग्रामीण जान जोखिम मे डालकर नाला पार करने लगे हैं। वहीं जिला प्रशासन भी अर्लट जारी कर दिया और सावधानी बरतने के निर्देश दिया है।

मंगलवार सुबह से ही वर्षा हो रही है। हालांकि मौसम विभाग ने रेड अर्लट जारी करते हुए भारी वर्षा के चेतावनी दी है। लगातार हो रही वर्षा के कारण नदी-नाले उफान पर है। गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण शबरी नदी की गति धीमी हो गई है। और अगर इसी तरह वर्षा हुई तो नदी में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है।

वहीं इसके अलावा जिले के और भी नदी उफान पर हैं। दोरनापाल-जगरगुड़ा के बीच चिंतलनार के पास स्थित मुकरम नाले पर भी सुबह से पानी पुल के उपर से बह रहा है। जिसके कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। हालांकि ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं।

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
कलेक्टर हरिस एस ने नईदुनिया से चर्चा करते हुए बताया कि लगातार हो रही वर्षा के चलते नदी व नालों के किनारे स्थित गांवों में स्थानीय प्रशासन को अर्लट कर दिया गया। और चेतावनी दी गई अगर नदी-नालो में पानी ज्यादा है तो उसे पार ना करे। और बाढ़ से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी कर ली गई।