CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल...धौरपुर में आज से शुरू होगा एसडीएम कार्यालय

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल...धौरपुर में आज से शुरू होगा एसडीएम कार्यालय

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल cm bhupesh baghel  की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए सरगुजा surguja जिले के धौरपुर में आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  कार्यालय के शुभारंभ की तैयारी पूरी कर ली गई है।

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल cm bhupesh baghel  ने  लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र  के सहनपुर में 11 मई को आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की मांग पर धौरपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। कलेक्टर सरगुजा कुन्दन कुमार से प्राप्त जानकारी अनुसार के अनुविभागीय कार्यालय राजस्व धौरपुर का शुभारंभ कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा।

लोकसभा प्रवास योजना के तहत तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुँचे केन्द्रीय राज्यमंत्री

लोकसभा प्रवास योजना के तहत तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुँचे केन्द्रीय राज्यमंत्री

 JAGDALLPUR : केन्द्रीय राज्यमंत्री विश्वेवर टुडू केन्द्र की लोकसभा प्रवास योजना के तहत तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर आज रेल मार्ग द्वारा हीराखंड एक्सप्रेस से जगदलपुर पहुंचे ,रेल्वे स्टेशन में केन्द्रीय राज्यमंत्री टुडू का भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया ।

भाजपा जिला कार्यालय मेंं केन्द्रीय राज्यमंत्री विश्वेवर टुडू ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संबोधन दिया , टुडू ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए

कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के नेता है ,भाजपा का कार्यकर्ता होना गौरव की बात है ।भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के साथ जीत का लक्ष्य लेकर निरंतर कार्य कर ।

केन्द्रीय राज्यमंत्री टुडू ने कहा कि आने वाले समय में विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय का परचम लहराना है । लोकसभा प्रवास योजना के तहत लगातार सघन कार्यक्रम व कार्य होंगे, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता प्राण प्रण से जुट ।

लोकसभा प्रवास योजना के प्रदेश संयोजक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू ने कहा कि देश में 144 लोकसभा क्षेत्र को लोकसभा प्रवास योजना के लिए चिन्हित किया गया है ,

छत्तीसगढ़ में बस्तर व कोरबा संसदीय क्षेत्र इसमें शामिल है । केन्द्रीय राज्यमंत्री मंत्री टुडू का निरंतर प्रवास बस्तर में होगा | भाजपा के कार्यकर्ता ऊर्जा के साथ आगामी चुनावों के लिए पूरी ऊर्जा से कार्य कर।

भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी व जिला संयोजक शिवनारायण पाण्डेय ने भी संबोधन दिया , कार्यक्रम का संचालन राजाश्रय सिंह व आभार वेदप्रकाश पाण्डेय ने माना ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, बैदूराम कश्यप,सुधीर पाण्डेय,विद्या शरण तिवारी, समुंदसाय कच्छ,योगेन्द्र पाण्डेय, श्री निवास मिश्रा, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, व्ही एस राजपूत, गोदावरी साहू, बाबुल नाग, सुरेश गुप्ता, परिस बेसरा, धनुर्जय कश्यप, सुब्रतो विश्वास, फूल सिंह सेठिया, संजय पाण्डेय, आलोक अवस्थी, अविनाश श्रीवास्तव, मनीष पारेख, राजेन्द्र बाजपेयी, रामकुमारी यादव,आर्येन्द्र आर्य, श्रीपाल जैन,गणेश काले, नरेंद्र पाणिग्रही,ईश्वर राव,सुरेश कश्यप आदि सहित बडी़ संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थ ।

नर्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जताई जा रही प्रेम-प्रसंग में खुदकुशी की आशंका

नर्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जताई जा रही प्रेम-प्रसंग में खुदकुशी की आशंका

 बिलासपुर। CG NEWS : जिले से आत्महत्या (Suicide ) का मामला सामने आ रहा है, यहाँ प्राइवेट अस्पताल (private hospital) में काम करने वाली नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ड्यूटी के दौरान वह एक दिन पहले अपने मोबाइल से किसी से बात करते हुए रो रही थी और मानसिक तनाव में थी। ऐसे में पुलिस को शक है कि प्रेम प्रसंग के चलते नर्स ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। पुलिस ने जांच के लिए उसके मोबाइल को जब्त किया है। मोबाइल की जांच से उसके आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा। मामला सिविल लाइन थाने (civil line police station) का है।

जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के बड़े बरर निवासी ललिता ध्रुव (22) सकरी क्षेत्र के प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स थीं। वह मंगला स्थित बृजविहार कॉलोनी (Brijvihar Colony) में किराए के मकान में रहती थी। रविवार शाम वह ड्यूटी से किराए के रूम में लौटी थी। इसके बाद उसके साथ काम करने वाली रूम पार्टनर ड्यूटी से वापस आई, तो दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर उसने दरवाजा खुलवाने के लिए काफी देर तक आवाज दी। मोबाइल से भी कॉल किया, पर जवाब नहीं मिला।

फंदे पर लटकता मिला शव 

संदेह होने पर युवती ने आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी दी। इसके साथ ही ललिता के बड़े भाई नेपाल सिंह को भी बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में कमरे का दरवाजा धक्का देकर खोला गया। अंदर कमरे में ललिता का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। ललिता के भाई नेपाल सिंह ने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सोमवार सुबह शव का पंचनामा कार्रवाई कर पुलिस ने कमरे को सील कर दिया। ललिता के मोबाइल को भी जब्त किया है।

सांसद दीपक बैज के प्रयासों से बस्तर की बेटी जायेगी आबुधाबी, दिखाएगी अपना जौहर…

सांसद दीपक बैज के प्रयासों से बस्तर की बेटी जायेगी आबुधाबी, दिखाएगी अपना जौहर…

सांसद दीपक बैज के प्रयासों से बस्तर की बेटी जायेगी आबुधाबी, दिखाएगी अपना जौहर…बस्तर में नही है प्रतिभा की कमी-साँसद बैज

जगदलपुर..(लोहंडीगुड़ा) : बस्तर सांसद दीपक बैज से जगदलपुर निवासी सुश्री पलक नाग व उनके परिजनों ने कुछ दिन पहले अबुधाबी में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट,वर्ल्ड चैंपियनशिप भेंजने की गुहार लगाई थी,

 

पलक नाग के परिजनों ने बैज से मुलाकात कर पलक को अबुधाबी भेजने में पैसों से सम्बंधित हो रही परेशानी से अवगत कराया, जिसके बाद बस्तर साँसद दीपक बैज ने तत्काल एन एम डी सी सीएसआर मद से 2 लाख रुपये की सहायता राशि मुहैया कराया

इस दौरान सांसद बैज ने कहा बस्तर के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है.और प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती,केवल उसे निखारने की जरूरत है.

हमारे बस्तर की बेटी पलक नाग का वर्ल्ड चैंपियनशिप अबुधाबी जाना बहुत खुशी की बात है साथ ही बस्तर के गर्व की बात है.

चेक मिलने पर बस्तर की बेटी पलक नाग के खुशी का ठिकाना नहीं रहा वहीं पलक नाग के परिजनों ने साँसद श्री बैज का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया है..

इस दौरान एन एम डी सी के जी.एम एन.एम.डी.सी,ई.डी प्रशांत दास,जी एम प्रियदर्शिनी,मैनेजर विनोद पांडे,पलक नाग व उनके परिजन उपस्थित रहे..

 
छत्‍तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, बीजापुर, नारायणपुर में रेड तो रायपुर समेत छह जिलों में येलो अलर्ट

छत्‍तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, बीजापुर, नारायणपुर में रेड तो रायपुर समेत छह जिलों में येलो अलर्ट

 रायपुर। CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने बीजापुर, नारायणपुर में रेड, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, राजनांदगांव व कांकेर के लिए येलो और सुकमा, दंतेवाड़ा, कोंडगांव, बस्तर और महासमुंद जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। बीजापुर, नारायणपुर में अति भारी वर्षा की संभावना तथा आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग का अलर्ट
मानसून द्रोणिका के प्रभाव से रविवार रात को हुई वर्षा के बाद सोमवार को सुबह से ही धूप निकली, जिससे उमस में बढ़ोतरी हो गई। हालांकि, मौसम के मिजाज में दोपहर के बाद बदलाव हुआ और बादल छाने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे उमस से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने की उम्मीद जताई है।
इन क्षेत्रों में हुई वर्षा
टोकपाल में 11 सेमी, बीजापुर-पखांजुर-भोपालपट्टनम में 8 सेमी, उसूर-भानुप्रतापुर में 7 सेमी, दंतेवाड़ा-बस्तर में 6 सेमी वर्षा हुई है। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश में भारी वर्षा के आसार जताए हैं।
यह बन रहा सिस्टम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी ओडिशा तट के ऊपर है। साथ ही मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, निम्न दाब का केंद्र होते हुए दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक है। इसके प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की भी संभावना है।
यह रहा तापमान
रायपुर 33.0 24.8
बिलासपुर 31.6 26.0
जगदलपुर 24.6 22.6
अंबिकापुर 31.8 24.2
पेंड्रा रोड 31.9 23.8
(अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)
 
 
 
 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सीमावर्ती गौठानों की गतिविधियों पर प्रकाशित पुस्तिका का किया विमोचन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सीमावर्ती गौठानों की गतिविधियों पर प्रकाशित पुस्तिका का किया विमोचन

 रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( chief minister bhupesh baghel) सोमवार ( monday) अपने निवास कार्यालय में राज्य के सीमावर्ती गांवों में निर्मित गौठान की गतिविधियों पर प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन किया।

बता दे इस पुस्तिका ( book)में गौठानों में पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संचालित गतिविधियों के साथ-साथ वहां पशुधन के चारे एवं पानी के प्रबंध, महिला स्व-सहायता समूहों की आयमूलक गतिविधियों का समावेश किया गया है। गौठान और गोधन न्याय योजना ( yojana)राज्य से सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों के जीवन स्तर में आए बदलाव को भी पुस्तिका में उल्लेखित किया गया है। इस पुस्तिका में गौठानों से संबंधित समाचारों की क्लिपिंग भी शामिल की गई है।

सरगुजावासियों को मिली बड़ी सौगात : लोगों का सपना हुआ साकार, 14 जुलाई से अंबिकापुर से दिल्ली ट्रेन शुरु करने की घोषणा

सरगुजावासियों को मिली बड़ी सौगात : लोगों का सपना हुआ साकार, 14 जुलाई से अंबिकापुर से दिल्ली ट्रेन शुरु करने की घोषणा

 सरगुजा जिले( sarguja ) और संभाग के लोगों का सपना पूरा होता नजर आ रहा है। 14 जुलाई से अंबिकापुर( ambikapur) से सीधे दिल्ली( delhi) तक ट्रेन( train) चलाई जाएगी। इसकी घोषणा सरगुजा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने की।

बता दे सरगुजा संभाग(sarguja) से लंबी दूरी की ट्रेन नहीं होने के कारण क्षेत्र का विकास तेजी से नहीं हो पा रहा था। व्यापारिक यात्रा के साथ-साथ इलाज और पढ़ाई ( study) लिए जाने वाले लोगों को दिल्ली( delhi) जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में अब इस ट्रेन के चलने से जहां लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह आज प्रेस कांफ्रेस कर इसकी जानकारी देंगी।

सरगुजा संभाग के अलावा मध्य प्रदेश के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी

जानकारी के अनुसार यह ट्रेन( train) अंबिकापुर, अनूपपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, बांदा, कानपुर( kanpur) होते हुए दिल्ली जाएगी। बहरहाल अंबिकापुर से दिल्ली तक के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से सरगुजा संभाग के अलावा मध्य प्रदेश के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली( delhi) तक ट्रेन ( train)सेवा शुरू करने लंबे समय से मांग भी रही थी। इसके लिए सरगुजा रेलवे संघर्ष समिति सहित विभिन्ना् संगठन वर्षों से सक्रिय थे।

 
राज्य जल संसाधन उपयोगिता समिति की बैठक में जल प्रदाय हेतु जल आबंटन के अनेक प्रस्तावों को मिली मंजूरी

राज्य जल संसाधन उपयोगिता समिति की बैठक में जल प्रदाय हेतु जल आबंटन के अनेक प्रस्तावों को मिली मंजूरी

 

  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक 

रायपुर: मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य जल संसाधन उपयोगिता समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिलासपुर जिले के 21 गांव और महासमुंद के 48 गांव, मुंगेली के 34 ग्रामों को वहां के जल प्रदाय हेतु जल आबंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसी तरह से कोण्डागांव जिले के 33 ग्रामों और मुंगेली के 206 ग्राम बेमेतरा के 61 ग्रामों और सूरजपुर के 76 ग्रामों को समूह जल प्रदाय योजना को जल जीवन मिशन के अंतर्गत वहां के जलाशयों से वार्षिक जल आबंटन प्रदाय स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। 

बैठक में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जलाशयों के जल उपयोगिता, उपलब्धता एवं आबंटन तथा जल जीवन मिशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और विभिन्न उद्योगों के उपयोग हेतु जल आबंटन के प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई एवं प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

राज्य जल संसाधन उपयोगिता समिति की बैठक में विभिन्न जिलों में स्थित उद्योगों को जल आबंटन के प्रस्तावों की भी स्वीकृति दी गई। इनमें रायगढ़ जिले में मेसर्स एम.एस.पी. स्टील एवं पॉवर लिमिटेड, जिला बलरामपुर में मेसर्स इंद्रमणी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को तथा जिला नारायणपुर में मेसर्स जायसवाल निको इंस्ट्रीज लिमिटेड रायपुर को जल आबंटन हेतु प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। इसी तरह से जिला बलौदाबाजार भाटापारा में मेसर्स जी.ओ.एस. इस्पात प्राइवेट लिमिटेड को वार्षिक जल आबंटन प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव  मनोज पिंगुआ, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव धनंजय देवांगन, ऊर्जा विभाग के सचिव  अंकित आनंद, कृषि विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, वित्त विभाग की विशेष सचिव  शीतल शाश्वत वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

राज्यपाल उइके ने छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण (संशोधन) विधेयक 2022 पर किए हस्ताक्षर

राज्यपाल उइके ने छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण (संशोधन) विधेयक 2022 पर किए हस्ताक्षर

 रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण अधिनियम 2002 (क्र. 21 सन् 2002) में संशोधन के लिए प्रस्तुत विधेयक पर हस्ताक्षर किए हैं। छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण (संशोधन) विधेयक 2022 के अनुसार छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण अधिनियम 2002 (क्र. 21 सन् 2002) की धारा 04 की उपधारा (2) के खण्ड (पांच), मूल अधिनियम की धारा 6 की उप-धारा (1) में, मूल अधिनियम की धारा 7 की उप-धारा (1), मूल अधिनियम की धारा 9 की उप-धारा (2) तथा मूल अधिनियम की धारा 9 की उप-धारा (3) में संशोधन किया गया है।

विधेयक में छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण अधिनियम 2002 के मूल अधिनियम की धारा 04 की उपधारा (2) के खण्ड (पांच) को प्रतिस्थापित करके नगर तथा ग्राम निवेश विभाग का जिले का प्रभारी अधिकारी/संयुक्त संचालक/उपसंचालक/सहायक संचालक किया गया हैै। अधिनियम के खण्ड(चार)(क) में निर्धारित प्रयोजन से भिन्न भूमि के उपयोग परिवर्तन करने पर उस क्षेत्र की भूमि के लिए वर्तमान में प्रचलित कलेक्टर गाईड लाईन दर का 5 प्रतिशत अतिरिक्त शास्ति लगाने का प्रावधान किया गया है। अधिनियम में प्रावधान किया गया है कि यदि अनधिकृत विकास निर्धारित पार्किंग हेतु आरक्षित भूखण्ड / स्थल पर किया गया हो, तो नियमितिकरण की अनुमति तभी दी जायेगी, जब आवेदक द्वारा पार्किंग की कमी हेतु निर्धारित अतिरिक्त शारित राशि का भुगतान कर दिया गया हो।

डीजीपी अशोक जुनेजा का बढ़ा कद, केंद्र में इम्पैनलमेंट का आदेश जारी

डीजीपी अशोक जुनेजा का बढ़ा कद, केंद्र में इम्पैनलमेंट का आदेश जारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भारत सरकार में डीजी इंपैनल हो गए हैं। केंद्र ने आज 89 बैच के आइपीएस अधिकारियों को डीजी पद के लिए सूचीबद्ध किया। देश भर के ग्यारह आईपीएस अफसरों में जुनेजा का नाम भी शामिल हैं

जुनेजा छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे के प्रमुख हैं। वे भारत सरकार में पहले भी काम कर चुके हैं। वे नारकोटिक्स में रहे, वहीं दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स के भी सिक्योरिटी इंचार्ज रहे। इससे पहले जुनेजा केंद्र में एडीजी इंपेनल थे। अब उनका कद बढ़ गया है। भारत सरकार में वे प्रतिनियुक्ति पर गए तो उन्हें वहां भी अब डीजी के समकक्ष पद मिलेगा। विश्वरंजन के बाद वे छत्तीसगढ़ के दूसरे आईपीएस होंगे, जो भारत सरकार में डीजी इंपैनल हुए हैं।

CG CRIME NEWS : बार-बार पत्नी को भगा ले जाता था प्रेमी...पति ने कर दी निर्मम हत्या

CG CRIME NEWS : बार-बार पत्नी को भगा ले जाता था प्रेमी...पति ने कर दी निर्मम हत्या

 कांकेर : जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है, घटना पखांजुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिव्ही 37 का है जहां एक व्यक्ति ने अपने पत्नी के आशिक को शराब पीलाने के बाहने जंगल में बुलाकर मौत के घाट उतार दिया है।

पखांजुर एसडीओपी रबी कुजूर एवं थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख से मिली जानकारी के अनुसार पेनकोडो के जंगल में पिह्वी नंबर.37 निवासी बासु मंडल को भूषण बिस्वास नामक व्यक्ति अपने साथ शराब पीने के बहाने से ले जाकर बॉस बल्ली से सिर पर प्राणघातक हमला कर मौत के घाट उतार दिया है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बासु मंडल तीन बार बिस्वास के पत्नी को लेकर भाग गया था, इस मामले को लेकर गांव में बैठक भी हुई। मगर एक तरफा फैसला किया गया था, वहीँ भूषण बिस्वास ने आज शराब पीने के बहाने अपने साथ पिह्वी नंबर. 37 के पीछे लगा हुआ पेनकोडो के जंगल में लेजाकर मृतक बासु मंडल को सिर पर बम्बू से प्राणघातक हमलाकर मौत के घाट उतार दिया है।

इतना ही नहीं आरोपी ने जंगल के पगडण्डी से मृतक की लाश को खींच कर जंगल के भीतर लेकर सिर को बुरी तरह से कुचल दिया है, पखांजुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लाश का पंचनामा बनाकर मरचुरी में रखा गया है।

छत्तीसगढ़- देबाशीष नंदा ने संभाला कोल इंडिया के निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट) का कार्यभार

छत्तीसगढ़- देबाशीष नंदा ने संभाला कोल इंडिया के निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट) का कार्यभार

 बिलासपुर:  देबाशीष नंदा ने सोमवार को कोल इंडिया लिमिटेड के निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट) का कार्यभार संभाला। यह कार्यभार संभालने से पहले नंदा इंडियन ऑयल में कार्यकारी निदेशक (गैस) के पद पर कार्यरत थे।

यूसीई बुरला, संबलपुर विश्वविद्यालय से मकैनिकल इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन करने के बाद  नंदा ने आरईसी राउरकेला से प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रैजुएशन किया। उन्होंने आईआईएफटी, नई दिल्ली से मास्टर्स इन इंटरनैशनल बिजनेस की पढ़ाई भी की है।

 नंदा ने 1988 में इंडियन ऑयल के मार्केटिंग डिविजन में बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी अपनी सेवाओं की शुरुआत की और 11 वर्षों तक सर्वो ल्यूब्रिकेंट्स की मार्केटिंग से जुड़े कार्यों को देखा। 1999 में उन्होंने कंपनी के बिजनेस डेवलपमेंट ग्रुप में कार्य शुरू किया, जहां कंपनी के बिजनेस डेवलपमेंट कार्यों का निर्वहन किया और खासकर कंपनी के ल्यूब्रिकेंट बिजनेस का विस्तार विदेश तक किए जाने में अहम भूमिका निभाई और पीओएल एक्सपोर्ट एवं इंडियन ऑयल की अनुषंगी कंपनियों के गठन में अहम योगदान दिया।

वर्ष 2009 में वे कंपनी के गैस बिजनेस के कार्यों से जुड़े, जहां आगे चलकर उन्होंने इंडियन ऑयल के ‘नैचुरल गैस’ बिजनेस को हेड किया, जिसका टर्नओवर 20 हजार करोड़ रुपये था। इंडियन ऑयल के नैचुरल गैस बिजनेस को नई उंचाइयों तक ले जाने में नंदा की कुशल रणनीतियों का अहम योगदान रहा और कंपनी के नैचुरल गैस बिजनेस का व्यापक विस्तार हुआ।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड सहित विभिन्न संस्थानों एवं औद्योगिक इकाइयों के साथ समन्वय कायम करते हुए  नंदा ने विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने यूएस-इंडिया एनर्जी टास्क फोर्स की अगुआई भी की और बांग्लादेश व श्रीलंका आरएलएनजी एक्सपोर्ट के लिए पाइपलाइन से जुड़े कार्यों में अपनी सेवाएं दी। यूरिया प्लांट के लिए एचपी-एचटी डोमेस्टिक गैस के एग्रीगेटर की भूमिका भी उन्होंने निभाई।

एमपी-छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार...इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

एमपी-छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार...इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

 रायपुर/भोपालः (Today Weather Update) मानसून के दस्तक देने के बाद से छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश देखने को मिल रही है. बंगाल की खाड़ी में सिस्टम के सक्रिय होने के बाद से प्रदेश के दक्षणी जिलों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़ के ज्यादात्तर जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान जताया है. वहीं एक दो स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई है. मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. 

सरगुजा संभाग को अब भी बारिश का इंतजार
छत्तीसगढ़ के ज्यादात्तर जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिल रही है, लेकिन सरगुजा संभाग को अच्छी बारिश का अब भी इंतजार है. सरगुजा संभाग के बलरामपुर में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है. इसके साथ ही प्रदेश में अब तक 265.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो औसत बारिश से अब भी 15 फीसदी कम है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 2-3 दिनों से औसत से ज्यादा बारिश हुई है. 

एमपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर, चंबल, ग्वालियर संभागों के जिलों में हल्की से मध्य वर्षा हो सकती है. जबकि धार, नीमच, मंदसौर, डिंडौरी, अनूपपुर, सागर, शिवपुरी, गुना में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक इस वक्त प्रदेश में दो वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिससे प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है. एक सिस्टम बंगाल की खाड़ी में एक्टिव है तो दूसरा गुजरात के मध्य क्षेत्र में सक्रिय है, जिससे प्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. वहीं समुद्री बादलों का डेरा भी मध्य प्रदेश में बना हुआ है, जिससे आज कई जगहों पर जोरदार बारिश होने की संभावना है. इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. 

एक रुपए के कारण अधर में अटकी छत्तीसगढ़ की फिल्म सिटी, NRDA और संस्कृति विभाग के बीच कुछ ऐसे फंसा पेंच

एक रुपए के कारण अधर में अटकी छत्तीसगढ़ की फिल्म सिटी, NRDA और संस्कृति विभाग के बीच कुछ ऐसे फंसा पेंच

 रायपुर: छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी का प्रोजेक्ट अधर में लटका हुआ है. इसके पीछे की वजह जमीन के भारी का दाम हैं. संस्कृति विभाग और न्यू रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के बीच जमीन के दाम को लेकर बात नहीं बन पा रही है. अब गेंद सरकार के पाले में चली गई है. माना जा रहा था कि जल्द ही कैबिनेट में फिल्म सिटी को लेकर प्रस्ताव पारित हो जाएगा, लेकिन जमीन के मसले की वजह से छत्तीसगढ़ में फिल्म सिटी दूर की कौड़ी दिख रही है. 

कई महीने पहले रखा गया था प्रस्ताव
दरअसल संस्कृति विभाग की तरफ से नया रायपुर के सेक्टर-39 में 115 एकड़ में एक फिल्म सिटी बनाने का प्रस्ताव कई महीनों पहले रखा गया था. इसके लिए जगह भी लगभग फाइनल हो गई, लेकिन बात अटकी है जमीन के दाम पर. न्यू रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने फिल्म सिटी के लिए 2700 रुपए स्क्वेयर मीटर के हिसाब से 126 करोड़ रुपए मांगे हैं.

1 रुपए प्रति एकड़ के भाव में मांगी जमीन
संस्कृति विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, विभाग ने NRDA से 1 रुपए प्रति एकड़ लीज पर 30 साल के लिए जमीन मांगी है. लेकिन ये मामला अटका हुआ है. क्योंकि NRDA पहले से ही घाटे में चल रहा है. जिसके चलते कीमत पर किसी भी तरह के समझौते की बात बनती दिख नहीं रही है. अब गेंद शासन और कैबिनेट के पाले में है.

छत्तीसगढ़ फिल्मों को लेकर काफी संभावनाएं
छत्तीसगढ़ में कला-संस्कृति और फिल्मों को लेकर काफी संभावनाएं हैं. हाल ही में जारी फिल्म नीति के फायदे भी देखने को मिल रहे हैं. छत्तीसगढ़ में फिल्म नीति में शामिल सब्सिडी पर बॉलीवुड से कलाकार यहां आकर फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं. ऐसे में एक बड़ी फिल्म सिटी बनाने को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थीं. फिल्म सिटी बनने से छत्तीसगढ़ में सिनेमा इंडस्ट्री भी काफी आगे बढ़ती पर फिलहाल तो ये होता नजर नहीं आ रहा है.

अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी...राज्य सरकार ने बढ़ाया भत्ता...देखें आदेश

अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी...राज्य सरकार ने बढ़ाया भत्ता...देखें आदेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन (Government of Chhattisgarh) के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय भत्ता बढ़ाने (ministry allowance increased) को लेकर आदेश जारी किया है। स्वीकृत विशेष वेतन की दरों को आदेश जारी होने के दिनांक से पुनरक्षित करने की स्वीकृति प्रदान किया गया है। राज्य सरकार ने मंत्रालय में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को दिया जाने वाला मंत्रालय भत्ते में वृद्धि कर दी है। इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा सहमति प्रदान किया गया है।

ट्रैफिक व्यवस्था की गड़बड़ी के कारण, दो भाइयों की मौत... प्रशासन से की यह अपील

ट्रैफिक व्यवस्था की गड़बड़ी के कारण, दो भाइयों की मौत... प्रशासन से की यह अपील

 DURG : दुर्ग जिले की ट्रेफिक व्यवस्था का भगवान ही मालिक है जिसके चलते आएदिन शहर में दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता चला जा रहा है. हालही में दुर्ग के पटेल चोक पर बड़ा हादसा हुआ जिसमे दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई.

इस हादसे के बाद आनन फानन में व्यबस्था सुधारने नगर निगम प्रशासन पुलिस प्रशासन व यातायात विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और खानापूर्ति करते हुए कार्यवाही की गई, लेकिन दूसरे दिन स्थिति जस की तस हो गई.

शहर के चौक चौराहों पर ट्रैफिक के जवान जरूर तैनात हैं लेकिन वह सिर्फ चालानी कार्यवाही पर ही ध्यान दे रहे हैं और अपनी जेब गर्म कर रहे हैं दुर्घटनाओं से उन्हें कोई लेना देना नहीं है इधर पुलगांव में ट्रैफिक सहायता केंद्र बनाया गया है लेकिन वहां अब जानवरों ने अपना अड्डा बना लिया है कुल मिलाकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था इन दिनों काफी खराब है.

जिसका खामियाजा आम जनता को दुर्घटना के रूप में भुगतना पड़ रहा है ट्रैफिक जवान सिर्फ चालानी कार्यवाही पर ही ध्यान दे रहे हैं और शहर के बड़े चौक चौराहों पर लगे सिग्नल भी आधे से अधिक खराब पड़े हुए हैं

जिसके कारण जनता ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर पा रही है और अपने मनमाफिक वाहनों को सड़कों पर दौड़ा रही है. जिसके कारण दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है

अच्छा होगा यातायात विभाग इस ओर ध्यान दें और व्यवस्थाओं में सुधार करें जिससे कि आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में कमी हो सके.

 राजधानी में स्कूल में घुसकर 10वीं के छात्र का मर्डर...पढ़िए पूरी खबर

राजधानी में स्कूल में घुसकर 10वीं के छात्र का मर्डर...पढ़िए पूरी खबर

 छत्तीसगढ़: रायपुर के एक 10वीं के छात्र की उसके स्कूल में घुसकर हत्या कर दी गई। वारदात को स्टूडेंट्स के ही एक ग्रुप ने अंजाम दिया है। एक नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ जारी है। बाकि के भागे हुए स्टूडेंट्स का पता लगाया जा रहा है।

ये कांड सोमवार को दोपहर खमतराई इलाके के सरकारी स्कूल में हुआ। काशीराम शर्मा शासकीय स्कूल में पूरक परीक्षा (सप्लीमेंट्री) आयोजित थी। 10वीं का छात्र मोहन सिंह एग्जाम देने स्कूल आया हुआ था। यहां कक्षा 11वीं के कुछ स्टूडेंट्स से उसका विवाद हुआ।

छात्र को अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया।

छात्र को अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया।

घेरकर सबने पीटा
वारदात के वक्त मोहन के साथ मौजूद एक छात्र ने बताया कि जिन लड़कों ने मारपीट की हम उन्हें नही जानते थे। कोई पुराना झगड़ा भी नहीं था। उनमें से एक लड़का हमारे करीब आया और बोला- कौन सी क्लास में हो, हमने कहा 10वीं। इसके बाद उसने इंग्लिश में कुछ पूछा, हमने जवाब नहीं दिया आगे बढ़ गए।

इसने अपने दोस्त की मौत आंखों से देखी।

इसने अपने दोस्त की मौत आंखों से देखी।

आगे बढ़ते ही लड़के ने मोहन से कहा- तू होशियार बन रहा है और पीटने लगा, इसके बाद उसके बाकी के साथियों ने भी उसे पीटना शुरू कर दिया। मोहन को पीटते हुए स्कूल ग्राउंड से बाहर ले जाया गया। सड़क पर गिराकर पीटा गया, लात-घूंसे से वो उसे मार रहे थे। जब मोहन का खून बहने लगा और वो बेहोश हो गया था तो लड़के भागने लगे।

स्कूल के स्टाफ और मौके पर मौजूद बाकि लड़कों ने विवाद कर रहे लड़के को पकड़ लिया, वो भनपुरी का ही रहने वाला था। इस नाबालिग को पुलिस के हवाले किया गया है, पुलिस भाग चुके बाकि के लड़कों का पता लगा रही है। रात तक बाकियों के भी पकड़ने जाने की संभावना है।

घटना के बाद छात्र का पिता।

घटना के बाद छात्र का पिता।

पिता के आंसू सूखे
इस घटना से स्टूडेंट मोहन का परिवार सदमें में है। उसके पिता एक दुकान में काम करते हैं। उन्हें खबर दी गई तो भागे-भागे अंबेडकर अस्पताल पहुंचे। स्कूल से मोहन को अस्पताल लाया गया, डॉक्टर्स ने बताया कि मारपीट की वजह से उसकी पसली टूट गई, उसने दम तोड़ दिया। अब पिता की आंखों से आंसू सूख चुके हैं। घटना से हैरान पिता अब अंबेडकर अस्पताल की मॉर्चुरी के बाहर मौजूद बेटे को पोस्टमॉर्टम पूरा होने का इंतजार कर रहा है।

‘सुरक्षित गुरुवार‘ स्कूलों को महामारी से बचाने का प्रयास: डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम

‘सुरक्षित गुरुवार‘ स्कूलों को महामारी से बचाने का प्रयास: डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम

 

  • स्कूलों में प्रत्येक गुरुवार को आधा घंटा महामारी से बचाव के तरीके एवं सुरक्षित व्यवहार संबंधी गतिविधियां होगी संचालित
  • स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने ‘सुरक्षित गुरुवार‘ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

रायपुर: स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कोविड महामारी से बचाव के लिए ‘सुरक्षित गुरूवार‘ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘सुरक्षित गुरुवार‘ की अवधारणा ना सिर्फ बच्चों को सुरक्षित रखेगा अपितु स्कूल के व्यवस्थित संचालन में यह मील का पत्थर साबित होगा। भविष्य में ऐसी महामारियों के लिए यह कार्यक्रम जागरूकता हेतु उत्कृष्ट प्रयास है। मुझे विश्वास है छत्तीसगढ़ की शिक्षा पूर्ण रूप से कोरोना से सुरक्षित रहेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि इस शताब्दी की सबसे बड़ी महामारी कोरोनाकाल में स्कूल बंद हुए और बच्चे घरों में कैद हो गए। बच्चों के लिए यह अत्यंत कठिन दौर था। इन परिस्थितियों में बच्चों के द्वारा सुरक्षित व्यवहार के माध्यम से अपने आपको तथा परिवार को प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित कैसे रखें। इसको ध्यान में रखकर सुरक्षित गुरुवार की अवधारणा को प्रारंभ किया गया है। सुरक्षित गुरुवार में प्रत्येक गुरुवार को आधा घंटा महामारी से बचाव के तरीके एवं सुरक्षित व्यवहार को लेकर शालाओं में कार्य किया जाएगा, पाठ को लेकर वीडियो का भी निर्माण किया गया है। इसके साथ ही ‘सुरक्षित गुरुवार‘ किताब में क्यूआर कोड डाला गया है, जिससे आसानी से पूरी प्रक्रिया शिक्षक और बच्चे समझ सके।

उल्लेखनीय है कि कोविड महामारी ने कई क्षेत्रों में अपना प्रभाव डाला, शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ी हानि हुई है। वर्तमान में सरकार ने सभी स्कूल खोल दिए हैं तो यह जरूरी है कि कोविड अनुरूप व्यवहारों को मजबूत किया जाए। इसी प्रयास को ‘सुरक्षित गुरुवार‘ साकार करने का एक सशक्त माध्यम है। जिसे शिक्षा विभाग ने यूनिसेफ के सहयोग से तैयार किया है। ‘सुरक्षित गुरुवार‘ गतिविधियों पर आधारित 17 सप्ताह का एक कार्यक्रम है, जिसे कक्षा 1-5 तथा कक्षा 6-12 के लिए अलग-अलग बनाया गया है। इसमे प्रत्येक गुरुवार को 15-20 मिनट तक सभी शालाओं में कोविड संबंधित विभिन्न विषयों जैसे हाथ धुलाई, मास्क का सही उपयोग, टीकाकरण आदि पर गतिविधियाँ होंगी। शिक्षकों की सुविधा के लिए इसको वीडियो फॉर्म में भी बनाया गया है, जिससे सभी शालाओं में ये गतिविधियाँ एक समान संचालित हो।

गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम द्वारा बिहार राज्य में शाला सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम का अवलोकन कर राज्य में भी बच्चों की सुरक्षा से संबंधी कार्यों को आगे बढाए जाने के निर्देश दिए हैं। जिसके परिपालन में शाला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कार्य, प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर्स एवं इस सत्र में कोरोना से बचाव को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित गुरूवार संबंधी कार्यक्रम प्रारंभ किए जाने की घोषणा कर ‘सुरक्षित गुरूवार‘ से संबंधित सामग्री का विमोचन किया।

इस अवसर पर सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. एस. भारतीदासन, प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा श्री नरेंद्र दुग्गा, यूनिसेफ के राष्ट्रीय एजुकेशन चीफ श्री टेरी डूरियन, लर्निंग लेंग्वेज फाउंडेशन के फाउंडर श्री धीर झींगरन, यूनीसेफ चीफ छत्तीसगढ़ श्री जॉब जकेरिया, श्री विशाल वासवानी  इमरजेंसी ऑफिसर, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

छोटे भाई को मारकर जमीन में गाड़ दिया.. घर बेचने को लेकर होता था विवाद... फिर झगड़ा हुआ तो रस्सी से गला घोंटा

छोटे भाई को मारकर जमीन में गाड़ दिया.. घर बेचने को लेकर होता था विवाद... फिर झगड़ा हुआ तो रस्सी से गला घोंटा

 छत्तीसगढ़: भाटापारा जिले में एक युवक ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। उसने पहले तो अपने भाई का रस्सी से गला घोंटा। इसके बाद उसके शव को जमीन में गाड़ दिया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच घर बेचने को लेकर विवाद था। फिर झगड़ा हुआ तो बड़े भाई ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है।

यहां तरेंगा गांव में शिव तिवारी(25) पिछले 5 दिनों से लापता था। उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। वो यहां गांव में अपने बड़े भाई-भाभी के साथ रहता था। पता चला है कि उसका बड़े भाई धनेश्वर तिवारी(28) के साथ घर बेचने को लेकर विवाद चला रहा था। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि बंटवारे के बाद दोनों भाई को बराबर पैसे दिए गए थे। लेकिन धनेश्वनर तिवारी ने दारू पीकर अपना पूरा पैसा खर्च कर दिया था। धनेश्वर कुछ काम भी नहीं करता था।

आरोपी की मौजूदगी में शव को निकाला गया।

आरोपी की मौजूदगी में शव को निकाला गया।

छोटे भाई ने बनवाया था घर

शिव तिवारी किसी पोहा मिल में काम करता था। उसने किसी तरह से अपना घर बनवा लिया था। बस इसी घर पर धनेश्वर की नजर थी। धनेश्वर शिव से हमेशा यह डिमांड करता था कि वह घर बेच दे और पैसे उसे दे दे। लेकिन इस बात के लिए शिव राजी नहीं था। इसी बात को लेकर झगड़ा दोनों के बीच हुआ करता था।

बदबू से खुला राज

बताया जा रहा है कि जब शिव पिछले कुछ दिनों से लोगों को नहीं मिला तो उसके जीजा ने उसके लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इस बीच रविवार शाम से लोगों को काफी बदबू आने लगी। धनेश्वर भी रविवार सुबह से गायब था। इस पर परिजनों को धनेश्वर पर शक हुआ था। धनेश्वर की पत्नी भी अपने मायके महासमुंद में थी।

इस तरह की भीड़ मौके पर मौजूद थी।

इस तरह की भीड़ मौके पर मौजूद थी।

महासमुंद से पकड़ा गया आरोपी

बदबू आने के बाद लोगों ने देर शाम को पुलिस को इस बारे में बताया था। फिर धनेश्वर की तलाश शुरू की गई। इसके बाद धनेश्वर को महासमुंद से ही पकड़ा गया है। पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की, तब उसने अपना जुर्म कबूल किया और पूरी वारदात को कैसे उसने अंजाम दिया ये भी बताया है।

अवैध संबंध भी बनी हत्या की वजह

आरोपी धनेश्वर ने बताया कि मेरे घर बेचने को लेकर शिव से विवाद था। 5 जून की रात को भी विवाद हुआ था। वो मान ही नहीं रहा था। इसलिए रस्सी से मैंने उसका गला घोंटा और घर के पीछे बने गड्‌ढे में उसे गाड़ दिया था। इसके बाद से मैं घर पर ही था। उसने ये भी बताया कि शिव का किसी महिला के साथ अवैध संंबंध था। लोग हमें ताने मारते थे। इसलिए भी मेरा उससे विवाद होता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस अब सोमवार को आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। शव को गड्‌ढे से निकाला लिया गया है। पुलिस ने बताया है कि घर के पीछे धनेश्वर ने कुछ दिन पहले जिमी कांदा लगाने के लिए गड्‌ढा खोदवाया था। उसी गड्‌ढे में उसे युवक को मारकर गाड़ दिया था। गड्‌ढा गहरा नहीं था, इसलिए लोगों को बदबू आने लगी थी। मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं।

बिलासपुर में चाकू मारकर युवक की हत्या.. गर्लफ्रेंड को छेड़ने पर हुआ विवाद, भाई के साथ मिलकर मारा चाकू

बिलासपुर में चाकू मारकर युवक की हत्या.. गर्लफ्रेंड को छेड़ने पर हुआ विवाद, भाई के साथ मिलकर मारा चाकू

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई, हमले में दूसरा युवक घायल है। वारदात के बाद आरोपी को पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आपस में सगे भाई हैं। दरअसल, युवकों के बीच रविवार की रात गर्लफ्रेंड को छेड़ने व उसके घर के सामने गाली-गलौज करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पहले हमलावर युवक की पिटाई की गई, जिसका बदला लेने के लिए वह चाकू लेकर अपने भाई के साथ आया और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने वाला युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना सरकंडा थाने की है।

अशोक नगर मुरुम खदान के पास रहने वाला पवन वस्त्रकार (25 साल) हलवाई का काम करता था। मोहल्ले के ही लड़की से उसकी दोस्ती थी और दोनों आपस में एक-दूसरे को चाहते थे। पड़ोस में ही रहने वाला मिथिलेश निर्मलकर (24) उसकी गर्लफ्रेंड को छेड़ता था और उसके घर के सामने आकर गाली-गलौज करता था। लड़की ने इसकी जानकारी पवन को दी। तब रविवार की रात करीब 10 बजे उसे सबक सिखाने के लिए पवन वस्त्रकार ने दोस्त छोटे के साथ मिलकर मिथिलेश की डंडे से पिटाई करने लगे।

चाकू से हमलाकर दोनों भाइयों ने मिलकर कर दी हत्या।

चाकू से हमलाकर दोनों भाइयों ने मिलकर कर दी हत्या।

बदला लेने भाई के साथ चाकू लेकर आया और किया ताबड़तोड़ हमला
डंडे से पिटाई खाने के बाद मिथिलेश वहां से भागते हुए अपने घर गया। फिर तत्काल चाकू लेकर आया उसके साथ उसका छोटा भाई दीपक निर्मलकर भी आया। पहले पवन वस्त्रकार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, चाकू से हमला करते देख छोटू उर्फ देवानंद व अन्य ने भी बीच-बचाव किया, तब मिथिलेश ने उसे भी चाकू मार दिया, जिससे वह भी बुरी तरह जख्मी हो गया। इधर, पवन वस्त्रकार खून से लथपथ होकर बेहोश होकर गिर गया। वारदात के बाद मिथिलेश वहां से भाग निकला। छोटू ने इस घटना की जानकारी परिजन को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पवन को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। चाकू के हमले से पवन के पेट से अतड़ियां बाहर आ गई थी। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं छोटू को इलाज चल रहा है।

चाकूबाजी की खबर मिलते ही पुलिस की टीम रात में अस्पताल पहुंच गई थी।

चाकूबाजी की खबर मिलते ही पुलिस की टीम रात में अस्पताल पहुंच गई थी।

आरोपी हमलावर गिरफ्तार
चाकूबाजी की खबर मिलते ही TI उत्तम साहू अपनी टीम के साथ सिम्स पहुंच गए। उन्होंने घायल छोटू से पूछताछ कर आरोपी मिथिलेश की जानकारी जुटाई। इसके बाद उसकी धरपकड़ करने के निर्देश दिए। पुलिस ने देर रात मिथिलेश की तलाश कर उसे दबोच लिया। पवन की मौत के बाद पुलिस ने छोटू उर्फ देवानंद का बयान दर्ज किया, तब दूसरा आरोपी और मिथिलेश के भाई दीपक का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

अब हर गरीब मरीज की एंजियोप्लास्टि और ओपन हार्ट सर्जरी बालाजी हॉस्पिटल में होगी निःशुल्क

अब हर गरीब मरीज की एंजियोप्लास्टि और ओपन हार्ट सर्जरी बालाजी हॉस्पिटल में होगी निःशुल्क

 रायपुर. राजधानी रायपुर के मोवा स्थित बालाजी हॉस्पिटल में हर बीपीएल परिवार के मरीजों की एंजियोप्लास्टि और ओपन हार्ट सर्जरी आयुष्मान कार्ड से पूरी तरह निःशुल्क होगी. ये कहना है अस्पताल के डॉयरेक्टर डॉ देवेंद्र नायक का. डॉ देवेंद्र नायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना और ओड़िशा के बीजू पटनायक स्वास्थ्य योजना के तहत जिन मरीजों के पास बीपीएल कार्ड या इलाज के लिए मान्य दस्तावेज है उन्हें अब इलाज के लिए भटकने की जरूरत नहीं है और न ही अतिरिक्त पैसे खर्च करने की जरूरत है. बालाजी हॉस्पिटल में उनकी हार्ट और अन्य सर्जरी भी शासन की योजनाओं के अनुरूप पूरी तरह निःशुल्क होंगे. डॉ देवेंद्र नायक ने बताया कि अस्पताल में जल्द 240 बैड केवल आईसीयू के हो जाएंगे. जिसके लिए स्पेशियालिस्ट डॉक्टरों की टीम ज्वाईन कर रही है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पहले और सबसे सीनियर क्रिटिकल केयर स्पेशियालिस्ट और इंटेंसिविस्ट डॉ प्रफुल्ल अग्निहोत्री अब श्री बालाजी ग्रुप्स ऑफ हॉस्पिटल्स से जुड़ गए है. ग्रुप के डायरेक्टर डॉ देवेंद्र नायक ने बताया कि डॉ अग्निहोत्री के जुड़ने से अब क्रिटिकल केयर मैनेजमेंट में डॉक्टरों को नई उर्जा मिलेगी.

इसके अलावा डॉ सोनल बाजपेयी भी अस्पताल के क्रिटिकल केयर डिपार्टमेंट में अगले महीने ज्वाईन करने वाले है. वहीं कार्डियक सर्जन के रूप में डॉ विवेक वाधवा के ज्वाईन करने के बाद से अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी कराने वाले मरीजों को एक बड़ी सौगात मिली है. इसके अलावा डॉ काकू सिंह भाटिया (एमडी, डीएम कार्डियोलॉजी) और डॉ बविंदर सिंह चुग के ज्वाईन करने के बाद अस्पताल का कार्डियक विभाग काफी मजबूत हो गया है.

डॉ अग्निहोत्री कितने सीनियर है इसका अंजादा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 1982 में एमबीबीएस और 1986 में एमडी (एनेस्थीसिया) की पढ़ाई पूरी की. यानी वे छत्तीसगढ़ में तब से प्रैक्टिस कर रहे है, जब राजधानी में कोई बड़ा अस्पताल नहीं था और रायपुर समेत पूरे प्रदेश के मरीज सेक्टर-9 अस्पताल पर निर्भर थे. डॉ अग्निहोत्री ने 150 बेड के आईसीयू को इससे पहले बखूबी निभाया है. यही कारण है कि डॉ अग्निहोत्री के श्री बालाजी हॉस्पिटल से जुड़ने से मरीजों और डॉक्टरों को काफी लाभ होगा.

डॉ विवेक वाधवा, प्रोफेसर एंड हेड, डिपार्टमेंट ऑफ कार्डियो वैस्कूलर एंड थोरेसिक सर्जरी को 10 वर्षों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने अब तक 5 हजार से अधिक हार्ट सर्जरी की है, जिसमें वॉल रिपेयर समेत अन्य शामिल है. डॉ वाधवा 25 से अधिक पीर रिव्यूड जर्नल्स के ऑथर भी है.

इतना ही नहीं डॉ वाधवा कीहोल सर्जरी के भी एक्सपर्ट माने जाते है. जिसमें मरीज के सीने में छोटा सा चीरा कर बड़ी से बड़ी सर्जरी की जाती है, जिसमें मरीज का खून कम बहता है और मरीज को जल्द ही वेंटिलेटर से आईसीयू और फिर जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है. सबसे खास बात है कि श्री बालाजी हॉस्पिटल में हार्ट की तमाम सर्जरी का लाभ मरीज शासन की योजना के तहत हेल्थ कार्ड से ले सकते है.

सीएम को लिखा पत्र, कपड़ा कारोबारी हर कीमत देने को तैयार बस स्टैंड की जमीन के लिए…

सीएम को लिखा पत्र, कपड़ा कारोबारी हर कीमत देने को तैयार बस स्टैंड की जमीन के लिए…

 रायपुर :बस स्टैंड शिफ्ट होने के बाद खाली पंडरी स्टैंड की करीब 14 एकड़ जमीन पर थोक कपड़ा मार्केट बसाने के लिए कारोबारियों ने एक बार फिर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है। उन्होंने कहा कि यहां थोक बाजार शिफ्ट करने के लिए दुकानें बनाई जाती है तो सभी दुकानें तत्काल खरीद ली जाएंगी और शासन की गाइडलाइन के अनुसार जो भी कीमत तय की जाएगी, उसे देने के लिए कारोबारी तैयार हैं।

रायपुर नगर निगम पहले यहां पर थोक कपड़ा मार्केट बसाने की प्लानिंग कर चुका था, लेकिन बाद में सराफा कारोबारियों ने भी जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क के लिए शासन से पंडरी की जमीन मांगा है, जिसके बाद मामला लंबित हो गया है। पंडरी बस स्टैंड की बेशकीमती जमीन पर कौन सा बाजार बसाया जाए, यह शासन को तय करना है।

पंडरी कपड़ा मार्केट के थोक कारोबारी यहां पर थोक बाजार बसाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह जगह उनके कारोबार के लिए मुफीद है। पुराना पंडरी कपड़ा मार्केट इससे लगा हुआ है। यहां थोक मार्केट बसाने से कपड़ा कारोबारियों को काफी राहत मिलेगी। पंडरी थोक कपड़ा मार्केट के अध्यक्ष चंदर विधानी ने कहा कि पंडरी मार्केट से लगे हुए क्षेत्र में बड़ी संख्या में थोक कारोबारी मकान खरीदकर कारोबार कर रहे हैं या फिर मकानों को किराए पर लेकर व्यवसाय चला रहे हैं।

बस स्टैंड की जमीन पर थोक कपड़ा मार्केट बसाया जाता है तो कारोबारियों को मार्केट से लगे हुए रिहायशी इलाकों की तरफ दुकान खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। थोक और चिल्हरा कारोबार भी अलग-अलग हो जाएगा। बस स्टैंड की जमीन पर थोक और पुराने मार्केट में चिल्हर कारोबार होगा। इससे बाजार व्यवस्थित और सुविधाजनक होगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा गया है। महापौर एजाज ढेबर से भी मांग की गई है कि जल्द से जल्द इस प्रकरण का निराकरण कराएं, ताकि व्यापारियों की दिक्कतें दूर हो।

इसलिए उलझ गया है मामला

नगर निगम ने पंडरी बस स्टैंड की जमीन पर थोक कपड़ा मार्केट बनाने के लिए नापजोख और सीमांकन इत्यादि की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसी बीच सराफा एसोसिएशन ने भी मुख्यमंत्री के सामने यहां पर जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क बनाए जाने की मांग रख दी।

एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू ने कहा कि पंडरी देवेंद्र नगर में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क का प्रस्ताव है, लेकिन वहां जगह को लेकर विवाद है। पार्क का यह प्रस्ताव काफी वर्षों से लंबित है। इसलिए पंडरी की जमीन पर यह पार्क विकसित की जा सकती है। दोनों संघों की ओर से प्रस्ताव आने के बाद मामला फिलहाल शासन के पास विचाराधीन है। दोनों संघ अपने लिए मजबूती से दावा कर रहे हैं।

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 13 जुलाई….

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 13 जुलाई….

 रायपुर : पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय अध्ययनशाला में संचालित पीजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 16 जुलाई से प्रवेश परीक्षा शुरू होगी। विश्वविद्यालय से इसकी तैयारी की जा रही है। यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट यानी यूटीडी में इस बार भी सबसे अधिक फार्म साइंस जैसे, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, बायोसाइंस समेत अन्य के लिए आए हैं। आर्ट्स के लिए इस बार भी रुझान कम है।

16 जुलाई से 20 जुलाई तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। विवि के अफसरों का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है, 13 जुलाई तक फार्म भरे जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। यह परीक्षा एक घंटे की होगी। इसमें 50 नंबर के सवाल पूछे जाएंगे।

पिछली बार कला संकाय के कई विषयों में सीटों की तुलना में आवेदन कम मिले थे। इस बार भी यही स्थिति है। अफसरों का कहना है कि यूटीडी में संचालित विभिन्न कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा जरूरी है।

कॉलेजों में प्रवेश की लिस्ट भी इस महीने

रविवि से जुड़े करीब डेढ़ सौ कॉलेजों में यूजी व पीजी में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया पिछले महीने से चल रही है। करीब 40 हजार से अधिक फार्म आ चुके हैं। यूजी व पीजी के लिस्ट इस महीने जारी हो सकती है। अफसरों का कहना है कि यूजी की लिस्ट सीबीएसई के नतीजे के बाद जारी होगी। क्योंकि, इस बोर्ड से पास हुए छात्रों को प्रवेश के लिए अवसर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि यूजी व पीजी में सबसे अधिक आवेदन सरकारी कॉलेजों के लिए मिल रहे हैं। इनमें साइंस कॉलेज रायपुर, छत्तीसगढ़ कॉलेज, डिग्री गर्ल्स कॉलेज कालीबाड़ी, डिग्री गर्ल्स कॉलेज देवेंद्र नगर शामिल हैं।

तुम्हारे सामने 10 लोगों से संबंध बनाऊंगी’, पत्नी की इस बात पर पति ने किया कुछ ऐसा सलूक, जान कर रह जाएंगे हैरान

तुम्हारे सामने 10 लोगों से संबंध बनाऊंगी’, पत्नी की इस बात पर पति ने किया कुछ ऐसा सलूक, जान कर रह जाएंगे हैरान

 Crime News : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी बीवी (wife)के साथ जो कुछ भी किया उसे सुनकर आप सिहर जाएंगे। पति का कहना था कि उसकी पत्नी उससे कहती थी कि वो मेरे सामने 10 पुरुषों से संबंध बनाएगी। इसी बात से नाराज होकर उसने अपनी पत्नी( wife)के साथ ऐसा सलूक किया।

मामला बेमेतरा का है। बताया जा रहा है कि यहां के खंडसरा में 28 साल का सुशील साहू अपनी 25 साल की पत्नी रानी साहू के साथ रहता था। कुछ दिनों बाद पैसे कमाने के लिए दोनों लखनऊ चले गये। लखनऊ में सुशील ने अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ शारीरीक संबंध बनाते हुए देख लिया था। जिसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ और वो अलग होने पर तैयार हो गये।

इसके बाद दोनों 6 जुलाई को लखनऊ पहुंचे। महिला के पति ने यहां आने के बाद अपनी पत्नी की हरकतों की शिकायत की। सुशील ने वकील से मिलकर तलाक को लेकर भी राय ली थी। बताया जा रहा है कि हाल ही में पत्नी के साथ सुशील साहू का दोबारा विवाद शुरू हुआ।

अवैध संबंधों को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद होने लगा। इस पर सुशील ने गुस्से में रानी का गला घोंट दिया। हत्या के बाद वह रानी के शव को घसीटकर कमरे में ले गया। वहां साड़ी से फंदा बनाकर शव को सीलिंग फैन में लटका दिया।

राजधानी के ओवर ब्रिज के नीचे मिली युवक की लाश...जांच में जुटी पुलिस

राजधानी के ओवर ब्रिज के नीचे मिली युवक की लाश...जांच में जुटी पुलिस

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर थाना इलाके में पीडब्ल्यूडी ओवरब्रिज के नीचे कुछ लोगों ने युवक की लाश देखी। इसके बाद घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी दी गई. फ़िलहाल जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।