CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ़ी फिल्म में दिखेंगे मंत्री अमरजीत भगत...इस किरदार में आएंगे नज़र

छत्तीसगढ़ी फिल्म में दिखेंगे मंत्री अमरजीत भगत...इस किरदार में आएंगे नज़र

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंंत्री अमरजीत भगत अब फिल्मी दुनिया से भी जुड़ गए हैं। मंंत्री अमरजीत भगत छत्तीसगढ़ी फिल्म में अभिनय करते दिखेंगे। अमरजीत भगत फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ में शहीद वीर नारायण सिंह की भूमिका में नज़र आएंगे।

इस फिल्म के निर्माता डॉ. जेआर सोनी हैं। निर्देशक अमीर पति हैं। गुरु बालकदास की भूमिका ओम त्रिपाठी निभा रहे हैं। फिल्म के राइटर और प्रोड्यूसर जेआर सोनी ने बताया कि यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि गुरु बालकदास और शहीद वीर नारायण सिंह गहरे मित्र थे। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत करने पर वीर नारायण सिंह को 1857 में फांसी दे दी गई थी। उसके करीब 3 साल बाद गुरु बालकदास की हत्या कर दी गई। इस फिल्म में 1820 से 1860 के बीच की कहानी दिखाई जा रही है।

बताया जा रहा है कि अमरजीत भगत 2019 में संस्कृति मंत्री बनने के बाद से लगातार छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े लोगों से संपर्क में हैं। नया रायपुर में फिल्म सिटी का निर्माण कराना उनका सपना है। यह बात कम लोग जानते हैं कि अमरजीत भगत का संगीत से गहरा नाता है। एकांत में वे गाने सुनना पसंद करते हैं। ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ फिल्म के लिए जब भगत के पास जब शहीद वीर नारायण सिंह के किरदार का प्रस्ताव रखा गया तो वे उसे टाल नहीं सके।

छत्तीसगढ़ देश में सर्वाधिक लघु वनोपज खरीदी करने वाला राज्य: वन मंत्री मोहम्मद अकबर

छत्तीसगढ़ देश में सर्वाधिक लघु वनोपज खरीदी करने वाला राज्य: वन मंत्री मोहम्मद अकबर

 वन मंत्री ने जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित कवर्धा के नव निर्वाचित संचालक मण्डल के सदस्यों को पदभार ग्रहण कराया छत्तीसगढ़ देश में सर्वाधिक लघु वनोपज खरीदी करने वाला राज्य: वन मंत्री मोहम्मद अकबर वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा में आयोजित समारोह में आज जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित कवर्धा के नव निर्वाचित संचालक मण्डल के सदस्यों को पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्वाचित संचालक मण्डल के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। वन मंत्री अकबर ने इस अवसर पर कहा कि पिछले तीन सालों में अकेले छत्तीसगढ़ में देश के 74 प्रतिशत लघु वनोपज की खरीदी की जा रही है। लघु वनोपज खरीदी में छत्तीसगढ़ का देश में पहला स्थान है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री ने स्वयं मुख्यमंत्री को लघु वनोपज प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार प्रदान किया है। छत्तीसगढ़ में लगभग 13 लाख 50 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहक हैं। इसके अलावा लघु वनोपज के संग्रहण के लिए लगभग 4 लाख 50 हजार महिला समूह कार्यरत् हैं। वनोपज की खरीदी कर इसकी वैल्यु एडिशन किया जाता है और वैल्यूएडिशन से प्राप्त राशि को समूह को दी जाती है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने वायदे के अनुसार तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य ढाई हजार प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 4 हजार प्रति मानक बोरा किया है छत्तीसगढ़ देश में सर्वाधिक लघु वनोपज खरीदी करने वाला राज्य: वन मंत्री मोहम्मद अकबर कार्यक्रम में वन मंत्री मोहम्मद अकबर की उपस्थिति में वन मंडलाधिकारी ने जिला युनियन अंर्तगत संचालक मंडल सदस्य एवं जिला युनियन प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में जिला अध्यक्ष दुखीराम धुर्वे, उपाध्यक्ष भागवत प्रसाद साहू, छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज सहकारी संघ प्रतिनिधि के रूप में टूमन सिंह, साहेब लाल नेताम, सदस्य सियाराम पाली, टीककाराम बारले, फगनुराम धुर्वे, पंचराम धु्रर्वे, खेदिया बाई, सुर्दशन साहू, जिला युनियन प्रतिनिधि समल सिंह, फत्ते सिंह, बांके लाल साहू, वंताराम साहू, धरमदास, प्रेमलाल मरकाम, बिरेन्द्र कुमार धुर्वे, बुद्ध सिंह, पंचम मेरावी शामिल है। संचालक मंडल शपथ कार्यक्रम के दौरान वनमंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह ने जिला यूनियन, कवर्धा अंतर्गत संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर क्रेड़ा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवंशी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू, पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र कुंभकार, बोड़ला जनपद अध्यक्ष लीला धनुक वर्मा, कृषक कल्याण सदस्य भगवान सिंह पटेल, शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य हरि पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

महासमुंद से बड़ी खबर : भाजपा के 8 पार्षदों को संगठन ने 6 साल के लिए किया निष्कासित

महासमुंद से बड़ी खबर : भाजपा के 8 पार्षदों को संगठन ने 6 साल के लिए किया निष्कासित

महासमुंद/ महासमुंद नगर पालिका परिषद में भाजपा की बहुमत होने के बाद भी अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद भाजपा संगठन ने सख्त रवैय्या अपनाते हुए अपने 8 पार्षदों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वर्षों के लिए संगठन के प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासमंत्री (संगठन) पवन साय द्वारा जो निष्कासन आदेश जारी किया गया है उसमें पार्षद मीना वर्मा, हफीज, करैशी, माधवी सिक्का, मंगेश रांकसाले, महेन्द्र जैन, मुन्ना देवार, पवन पटेल, मनीष वर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है। प्रदेश महासमंत्री द्वारा जारी निष्कासन आदेश में 8 पार्षदों पर आरोप है कि उन्होंने महासमुंद नगर पालिका परिषद में भाजपा के निर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर के खिलाफ कांग्रेस के साथ सांगगांठ कर अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से अपदस्थ किया है।

CG Transfer Breaking : पीएचई के 27 इंजीनियरों का तबादला, अधीक्षण अभियंता से लेकर सहायक अभियंता बदले

CG Transfer Breaking : पीएचई के 27 इंजीनियरों का तबादला, अधीक्षण अभियंता से लेकर सहायक अभियंता बदले

रायपुर । CG Transfer Breaking लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग(पीएचई) ने प्रदेश के विभिन्न् जिलों से 27 इंजीनियरों का तबादला आदेश जारी किया है। इनमें अधीक्षण अभियंता से लेकर कार्यपालन अभियंता व सहायक अभियंता शामिल हैं। रायपुर के अधीक्षण अभियंता एके साहू को जगदलपुर और दुर्ग के अधीक्षण अभियंता राजेश गुप्ता को रायपुर के मुख्य अभियंता कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह राजनांदगांव के कार्यपालन अभियंता एसएन पांडेय को रायपुर, दुर्ग के कार्यपालन अभियंता समीर शर्मा को राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा के कार्यपालन अभियंता एसके चंद्रा को बिलासपुर, मुंगेली के कार्यपालन अभियंता संजीव बृजपुरिया को प्रभारी अधीक्षण अभियंता दुर्ग, बलौदाबाजार के कार्यपालन अभियंता हरिसिंह मरकाम को बलौदाबाजार से कोंडागांव, जशपुर के कार्यपालन अभियंता वीके उरमलिया को मुख्य कार्यपालन अभियंता कार्यालय बिलासपुर भेजा।वहीं सूरजपुर के कार्यपालन अभियंता पीएस सुमन को मुख्य अभियंता कार्यालय बिलासपुर, बैंकुंठपुर के कार्यपालन अभियंता एसबी सिंह को सूरजपुर, बिलासपुर के कार्यपालन अभियंता एमके मिश्रा को मुख्य अभियंता कार्यालय जगदलपुर, रायपुर के कार्यपालन अभियंता आइपी मंडावी को मुंगेली, नारायणपुर के कार्यपालन अभियंता हरिमंगल सिंह को दंतेवाड़ा, बिलासपुर के कार्यपालन अभियंता आरके उरांव को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर के कार्यपालन अभियंता यूके राठिया को प्रमुख अभियंता कार्यालय नवा रायपुर, कवर्धा के सहायक अभियंता एसके शुक्ला को जांजगीर-चांपा, चौकी के सहायक अभियंता एचके श्ोंडे को प्रभारी कार्यपालन अभि‍यंता जशपुर भेजा।मनेंद्रगढ़ के सहायक अभियंता चंद्रबदन सिंह को कार्यपालन अभियंता बैकुंठपुर, कोरबा के सहायक अभियंता आदित्य प्रताप को बलरामपुर, महासमुंद के सहायक अभियंता मनोज कुमार ठाकुर को बलौदाबाजार, बिलासपुर के सहायक अभियंता नमित कोसरिया को चांपा, अंबिकापुर के सहायक अभियंता महेश साहू को चौकी, डभरा के सहायक अभियंता सहदेव प्रसाद सोनवानी को मुंगेली, रायगढ़ के सहायक अभियंता जेपी गोंड को प्रभारी कार्यपालन अभियंता कवर्धा, चांपा के सहायक अभियंता गोपाल ठाकुर को डभरा, दुर्ग के सहायक अभियंता एफसी बोरकर को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड दुर्ग और दुर्ग के खंड की सहायक अभियंता प्रिया सोनी को उपखंड दुर्ग में पदस्थ किया गया है।

छत्तीसगढ़ के 7 आईएएस अफसरों की केंद्र में असिस्टेंट सेक्रेटरी के रूप में नियुक्ति

छत्तीसगढ़ के 7 आईएएस अफसरों की केंद्र में असिस्टेंट सेक्रेटरी के रूप में नियुक्ति

रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ कैडर के 7 आईएएस अफसरों की केंद्र सरकार (Central government) के विभागों में असिस्टेंट सेक्रेटरी के रूप में नियुक्ति दी गई है। ये सभी 2020 बैच के आईएएस हैं। यह ट्रेनिंग का ही एक पार्ट है, जिसमें असिस्टेंट सेक्रेटरी के रूप में केंद्र सरकार के कामकाज को देखने और सीखने का मौका दिया जाता है।

 

डीओपीटी ने देशभर के 175 आईएएस अफसरों की असिस्टेंट सेक्रेटरी के रूप में नियुक्ति दी है। इनमें छत्तीसगढ़ के 7 अफसर शामिल हैं। असिस्टेंट सेक्रेटरी के रूप में इनका डेपुटेशन 13 हफ्ते का होगा। अक्टूबर महीने में सभी को छत्तीसगढ़ में जॉइनिंग देनी होगी। जिन अधिकारियों को नियुक्ति दी गई है, उनमें अभिषेक कुमार, आकांक्षा शिक्षा खलखो, हेमंत रमेश नंदनवार, बिश्वरंजन कुमार, प्रतीक जैन, रोमा श्रीवास्तव और सुरुचि सिंह शामिल हैं। अभिषेक को जल संसाधन, आकांक्षा को वित्त, हेमंत को फार्मास्यूटिकल्स, बिश्व रंजन को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी, प्रतीक को को-ऑपरेशन, रोमा को नीति आयोग और सुरुचि को लैंड रिसोर्स डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दी गई है।

 
 

छत्तीसगढ़ के ये अफसर हैं सेंट्रल डेपुटेशन पर

राज्य के 17 सीनियर आईएएस अधिकारी भी फिलहाल सेंट्रल डेपुटेशन पर हैं। इनमें सीनियर मोस्ट बीवीआर सुब्रमण्यम, अमित अग्रवाल, ऋचा शर्मा, निधि छिब्बर, विकास शील, सुबोध सिंह, एम. गीता, सोनमणि बोरा, डॉ. रोहित यादव, ऋतु सेन, अविनाश चंपावत, संगीता पी., अमित कटारिया, मुकेश बंसल, रजत कुमार, केसी देवसेनापति, एलेक्स पॉल मेनन आदि शामिल हैं। इसके अलावा श्रुति सिंह व बसवराजू एस. इंटर कैडर डेपुटेशन पर हैं।

CRIME : दो पहिया वाहन में घूम-घूम कर चैन स्नैचिंग करने वाला अंतर्राज्यीय चैन स्नैचर गिरफ्तार...बाइक और जेवरात जब्त

CRIME : दो पहिया वाहन में घूम-घूम कर चैन स्नैचिंग करने वाला अंतर्राज्यीय चैन स्नैचर गिरफ्तार...बाइक और जेवरात जब्त

 रायपुर। राजधानी रायपुर में दो पहिया वाहन में घूम-घूम कर चैन स्नैचिंग करने वाले अंतर्राज्यीय चैन स्नैचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अभी एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पकड़ा गया आरोपी मध्य प्रदेश के रीवा का निवासी है। आरोपी के विरुद्ध शहर के तीन अलग-अलग थानों में मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने का जेवरात और बाइक जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार, आरोपी ने थाना पंडरी, देवेंद्र नगर और टिकरापारा क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया है। पकड़े गए अंतर्राज्यीय चैन स्नैचर का नाम सर्वेश द्विवेदी है। ये लुटेरे सुनसान स्थानों में लोगों को अपना शिकार बनाते थे। आरोपी सर्वेश द्विवेदी ने चैन स्नैचिंग की दुर्घटनाओं को अकेले ही अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट चोरी कि सोने के जेवरात लगभग 4 तोला जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए है और घटना में प्रयुक्त दो पहिया वाहन को भी जब्त किया है। वहीं लूट के प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी अनिल गिरी अभी फरार है। जिसकी पतासाजी की जा रही है। वहीं चेन स्नेचिंग की घटनाओं में एंटी क्राइम एंड फाइबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्य करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

28 जुलाई हरेली तिहार के दिन स्कूलों में आयोजित होगी गेड़ी नृत्य एवं गेड़ी प्रतियोगिता

28 जुलाई हरेली तिहार के दिन स्कूलों में आयोजित होगी गेड़ी नृत्य एवं गेड़ी प्रतियोगिता

 मुख्यमंत्री ने मंत्री परिषद की बैठक में दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी स्कूलों में आगामी 28 जुलाई को हरेली पर्व के अवसर पर पूरे प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों के मध्य गेड़ी नृत्य एवं गेड़ी प्रतियोगिता का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करना तथा आगे बढ़ाना है। आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री  बघेल ने हेरली पर्व को राज्य में परंपरागत ढंग से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने हरेली पर्व के अवसर पर विशेष रूप से आयोजित होने वाले गेड़ी नृत्य एवं गेड़ी प्रतियोगिता का आयोजन स्कूलों में करने को कहा है।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लम्बे अर्से के बाद भी राज्य की सांस्कृतिक विविधताओं और गौरवशाली परंपराओं को सहजने और संरक्षित करने की दिशा में अपेक्षित कार्य नहीं हो सका। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की परंपराओं, संस्कृति और लोककला को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

खुद के अपहरण की युवक ने रची साजिश, घर फोन कर मांगी फिरौती, कारण जान कर हो जायेंगे हैरान

खुद के अपहरण की युवक ने रची साजिश, घर फोन कर मांगी फिरौती, कारण जान कर हो जायेंगे हैरान

 जांजगीर-चांपा।  जिले में 3 दिन पहले लापता युवक ने खुद के अपहरण की साजिश रची और अपनी पत्नी को फोन कर ढाई लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। शिकायत के बाद पुलिस भी अपहरण का केस मानकर जांच कर रही थी, लेकिन युवक के पकड़े जाने के बाद मामले का खुलासा हो गया। युवक अपनी पत्नी और कर्ज से परेशान था, इसलिए उसने यह कदम उठाया। युवक ने 2 साल पहले लव मैरिज की थी। अपहरण की घटना की सूचना पर जांजगीर-चांपा सहित पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी लगाया गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर थाना क्षेत्र के चंदनिया पारा निवासी महेंद्र शर्मा नाम का युवक 5 जुलाई की सुबह दूध लेने घर से निकला। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल स्वीच ऑफ बता रहा था। कुछ घंटों बाद महिला को एक फोन आया, जिसमें कहा गया कि तुम्हारे पति को किडनैप कर लिया गया है। पति सुरक्षित चाहिए तो ढाई लाख रुपये भिजवा दो। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने किडनैपर की तलाश शुरू की। कई टीमों को तलाश में लगाया। इसी बीच महेंद्र का मोबाइल ऑन हुआ। टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया आरोपी 
युवक जांजगीर से रायगढ़ होते हुए बिलासपुर तक पहुंच गया। इसके बाद जांजगीर पुलिस की एक टीम बिलासपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से महेंद्र शर्मा को सीपत के पास गिरफ्तार किया गया। युवक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पत्नी से परेशानी होने के कारण उसने खुद के अपहरण की कहानी रची थी। उसने अपनी पत्नी को मोबाइल में फोन करके बोला था कि 4 लोगों ने किडनैप कर लिया है और छोड़ने के लिए ढाई लाख रुपये मांग रहे हैं।

क्या आ जाएगा 10 जुलाई तक JEE Main का Result...यहां जानें पूरी डिटेल्स

क्या आ जाएगा 10 जुलाई तक JEE Main का Result...यहां जानें पूरी डिटेल्स

 JEE Main Result 2022: संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन) सत्र 1, या जून 2022 सत्र परिणाम जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपडेट करेगी।

वहीं एनटीए ने आधिकारिक रूप से परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जेईई मेन परिणाम की घोषणा 10 जुलाई तक कर दी जाएगी।

अधिकारी ने कहा, “हम लगभग तैयार हैं और इस सप्ताह परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।” परीक्षा 23 से 29 जून तक पूरे भारत और विदेशों में 500 से अधिक केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट फॉर्मेट में ऑनलाइन आयोजित की गई थी।

जेईई (मेन्स) अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम – BE/B.Tech – NITs, IIITs, अन्य सेंट्रली फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट (CFTI) और कुछ राज्य सरकारों द्वारा मान्यता प्राप्त कुछ संस्थानों या विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।

एनटीए ने बुधवार को 24 जून से 29 जून के बीच हुई सभी शिफ्ट के BE और BTech पेपर के लिए जेईई मेन फाइनल आंसर की जारी कर दी है। बता दें, मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन में हर गलत आंसर पर नेगेटिव मार्किंग थी।

इस बीच, जेईई मेन सत्र 2 पंजीकरण लिंक फिर से खोल दिया गया है। उम्मीदवार अब 9 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। जेईई मेन सत्र 2 का आयोजन 21 जुलाई से 30 जुलाई, 2022 के बीच आयोजित होने वाला है।

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे परिणाम

– jeemain.nta.nic.in

– ntaresults.nic.in

– nta.ac.in

JEE Main Result 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2- “Result link” पर क्लिक कर आवेदन संख्या और पासवर्ड, जन्म तिथि दर्ज करें।

स्टेप 3- जेईई मेन स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 4- भविष्य के लिए जेईई मेन सत्र 1 परिणाम और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

CG Weather Update: फिर बदलेगा मौसम… मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट...प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

CG Weather Update: फिर बदलेगा मौसम… मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट...प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

 रायपुर : CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मौसाम में रोज़ाना बदलाव देखने को मिल रहे है, कभी अचानक बारिश होने लगती है तो कभी तेज धुप निकल आती है. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि छत्तीसगढ़ में मानसून ने अब पूरी तरह से दस्तक दे ही दी है। गुरुवार को रायपुर बिलासपुर सहित कई जगहों में तेज बारिश देखने को मिली। वही दुर्ग जिले में हल्की बारिश और बूंदाबांदी ही हुई। मौसम विभाग के अनुसार ट्रफ और साइक्लोन बनने की वजह से अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक हरिप्रसाद चंद्रा ने बताया कि अभी एक ट्रफ और एक चक्रवात बन रहा है। एक मानसून ट्रफ दक्षिणी पाकिस्तान, अहमदाबाद, गुना, जबलपुर, पेंड्रा रोड, झारसुगुड़ा, गोपालपुर होते हुए बंगाली खाड़ी तक फैला है। यह 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। वहीं दूसरी तरफ एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पश्चिम तथा पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण ओडिशा, उत्तर आंध्र प्रदेश के ऊपर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। इसकी वजह से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जीपीएम और जांजगीर-चांपा सहित राज्य के कई जिलों में आगामी 24 घंटे के दौरान अच्छी बारिश के आसार हैं।

दुर्ग में अच्छी बारिश के संकेत

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम को देखते हुए आगामी 24 घंटे के लिए दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले पांचों जिलों दुर्ग, बालोद, कवर्धा, बेमेतरा और राजनांदगांव के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटे के दौरान अच्छी बारिश के आसार बताए जा रहे हैं।

CG Breaking: बाल संप्रेक्षण गृह से 3 अपचारी फरार... तीनों थे कोरोना पॉजटिव…

CG Breaking: बाल संप्रेक्षण गृह से 3 अपचारी फरार... तीनों थे कोरोना पॉजटिव…

 अंबिकापुर: अंबिकापुर के बाल संप्रेक्षण गृह से तीन अपचारी आरोपी के फरार होने की खबर सामने आई है. जिसमे से दो बच्चे कोरिया के व एक बच्चा अजिरमा का निवासी बताये जा रहे है. तीनो बच्चे कोरोना पॉजटिव थे जिसके कारण अन्य लोगों में सक्रमण फैलने का डर है. पिछले दिनों बाल संप्रेक्षण गृह के लोगों के हुए टेस्ट में 13 बच्चे व 2 कर्मचारी कोरोना पोजटिव पाए गए थे. फरार बच्चो की तलाश में अंबिकापुर के गांधीनगर पुलिस जुट गई.

 

राहत : प्रिकॉशन डोज के लिए घटी अवधि..अब छह माह बाद लगेंगे…

राहत : प्रिकॉशन डोज के लिए घटी अवधि..अब छह माह बाद लगेंगे…

 रायपुर । कोविड-19 से बचाव के लिए इसके टीके के दूसरे डोज और प्रिकॉशन डोज के बीच की अवधि घटाकर अब छह महीने कर दी गई है। अभी तक इसे नौ माह के अंतराल पर लगाया जा रहा था। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी नए निर्देशों के आधार पर राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला टीकाकरण अधिकारियों को इस संबंध में परिपत्र जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड टीकाकरण में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को सूचित करने तथा लोगों के बीच इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी.आर. भगत ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा जिला टीकाकरण अधिकारियों को भेजे परिपत्र में कहा है कि नेशनल टेक्नीकल एडवायजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (NTAGI) के स्टैंडिंग टेक्निकल सब-कमेटी (STSC) की अनुशंसा पर कोरोना से बचाव के टीके की दूसरी खुराक और प्रिकॉशन डोज के मध्य का अंतराल संशोधित कर नौ माह या 39 सप्ताह से अब छह माह या 26 सप्ताह कर दिया गया है। उन्होंने परिपत्र में कहा है कि 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के सभी लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन के दूसरे डोज के छह माह या 26 सप्ताह पूर्ण होने पर निजी कोविड वैक्सीन सेंटर में प्रिकॉशन डोज लगाया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक के नागरिकों को टीके की दूसरी खुराक के छह माह या 26 सप्ताह पूर्ण होने पर शासकीय कोविड वैक्सीन सेंटर में निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जाएगा। इसके लिए कोविन में आवश्यक बदलाव कर दिया गया है।

 
खारून नदी में डूबा युवक... गोताखोर की टीम तलाश में जुटी

खारून नदी में डूबा युवक... गोताखोर की टीम तलाश में जुटी

 रायपुर। सेजबहार निवासी रोहित टोप्पो गुरुवार शाम खारून नदी के सातपाखेर इलाके की गहराई में डूब गया। यह इलाका ठाकरे विश्वविद्यालय के पीछे लगा हुआ है। जिला प्रशासन के गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। रोहित के पिता का नाम जेरोम टोप्पो बताया गया है।

 

नौकरी लगाने के नाम पर 28 लाख रुपए की ठगी...आरोपी गिरफ्तार

नौकरी लगाने के नाम पर 28 लाख रुपए की ठगी...आरोपी गिरफ्तार

 दंतेवाड़ा. जिले में नौकरी लगाने के नाम पर 28 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अलग-अलग तीन लोगों को गुमराह कर बोला कि NMDC में मेरी चलती है। नौकरी लगवा दूंगा, लेकिन इसके लिए पैसे लगेगें। ऐसा कहकर आरोपी ने एक महिला से 12 लाख और अन्य 2 लोगों से 8-8 लाख रुपए ले लिए। जब नौकरी नहीं लगाई तो लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, किरंदुल की रहने वाली महिला शहजादी सत्तार ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई की साल 2013 में परिचित के पवन डेविड (40) उनके घर आया। दामाद की NMDC में नौकरी लगा दूंगा कहा। फिर बोला कि नौकरी के लिए पैसे लगेंगे, ऊपर से लेकर नीचे तक के अधिकारियों को मैनेज करने पड़ते हैं। आरोपी के झांसे में आकर महिला ने 12 लाख रुपए दे दिए। लेकिन साल 2022 तक नौकरी नहीं लगाई। जब भी नौकरी लगाने की बात कहती तो आरोपी टाल मटोल करता रहता था। महिला को एहसास हो गया कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। जिसके बाद शिकायत दर्ज करवाई।

गरियाबंद ओड़िशा बॉर्डर पर नक्सली मुढभेड़

गरियाबंद ओड़िशा बॉर्डर पर नक्सली मुढभेड़

 गरियाबंद। पाटदहरा कैंप से लगे इलाके में नक्सलियों के हमले के बाद से सीआरपीएफ एक्शन मोड में है. कुल्हाड़ीघाट से लगे मटाल व डड़इपानी के जंगलों में नक्सलियों को घेर लिया है. दोनों ओर से जारी गोलीबारी के बीच सीआरपीएफ नक्सलियों को शिकस्त देने में जुटी है.

बोडेन, ओड़िशा से सर्चिंग के लिए निकले सीआरपीएफ के जवानों की ओडिशा के नुवापड़ा जिला से लगी सीमा पर मटाल व डड़इपानी के जंगलों में नक्सलियों से भिड़ंत हो गई. घटना की पुष्टि करते हुए एसएसपी चंद्रेश ठाकुर ने कहा कि मुठभेड़ जारी है. स्थिति को देखते हुए गरियाबन्द सीआरपीएफ को भी अलर्ट कर दिया गया है. बल की एक टुकड़ी कुल्हाड़ीघाट कैम्प से सीमा की ओर भी निकल गई है.

बता दे कि बीते 21 जून को मैनपुर डिवीजन कमेटी माओवादी संग़ठन ने पाटदहरा कैंप से लगे इलाके में सीआरपीएफ पर हमला कर दिया था. इस हमले में 3 जवान शहीद हो गए थे. नक्सलियों के इस कायराना करतूत के बाद नुवापड़ा जिले में पुलिस व सीआरपीएफ एक्शन में है. लगातार सर्चिग जारी है. ओडिशा की ओर से पड़ रहे दबाव के बाद नक्सलियों की कुछ टुकड़ी छतीसगढ़ सीमा की ओर मूव कर चुकी है.

कोरबा में SECL कर्मी की पत्नी और बेटी की बाथरूम में खून से लथपथ मिली लाश

कोरबा में SECL कर्मी की पत्नी और बेटी की बाथरूम में खून से लथपथ मिली लाश

 कोरबा। कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. कोयलांचल कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर डीएमक्यू क्वार्टर में SECL कर्मी की पत्नी और बेटी की बाथरूम में खून से लथपथ लाश मिली है. SECL कर्मी की पत्नी और बेटी की कत्ल से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

मिली जानकारी के अनुसार एसईसीएल कुसमुंडा में पदस्थ कर्मचारी आर के दास की पत्नी और बेटी की रक्तरंजित लाश घर के बाथरूम मे मिली है. मामले की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची है. डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है. मामले की तफ्तीश जारी है. हत्या को लेकर पुलिस अलग-अलग एंगल से तफ्तीश कर रही है.

CG: अब बिना बस्ते के बच्चे जाएंगे स्कूल, शनिवार को खेल-खेल में करेंगे पढ़ाई...आदेश जारी

CG: अब बिना बस्ते के बच्चे जाएंगे स्कूल, शनिवार को खेल-खेल में करेंगे पढ़ाई...आदेश जारी

 रायपुर। स्कूली बच्चे हर शनिवार को अब खेल-खेल में पढ़ाई करेंगे। स्कूली शिक्षा को रोचक, व्यावहारिक और अपने आस-पास के माहौल से जोड़ने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यह कदम उठाए गए हैं। स्कूलों में शनिवार का दिन बैगलेस डे में होगा। प्रायमरी और मिडिल स्कूल के बच्चे इस दिन बिना बस्ते के स्कूल जाएंगे। शनिवार को स्कूलों में योग, व्यायाम, खेलकूद सांस्कृतिक आदि गतिविधियां करायी जाएंगी। इस नए कदम से बच्चों को स्कूल आने के प्रति रूचि जागृत होगी वहीं उन्हें स्कूल से जोड़े रखने में भी मदद मिलेगी। बच्चों को स्कूली शिक्षा ज्ञानवर्धक के साथ मनोरंजक भी लगेगी।

जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि बेगलेस डे के दिन स्कूलों में शनिवार को प्रार्थना के बाद अलग -अलग कालखण्ड में योग एवं व्यायाम, एक दूसरे से सीखना समूह अधिगम, क्रीड़ा एवं पुस्तकालय, एक दूसरे से सीखना एवं समूह कार्यक्रम, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधि होगी। कक्षा पहली से आठवीं तक के स्कूलों में व्यायाम, योग, क्रीड़ा प्रतियोगिता, साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियां, मूल्य-शिक्षा, कला-शिक्षा, पुस्तकों के अतिरिक्त पुस्तकालय एवं अन्य पठन सामग्रियों के गतिविधियों का उपयोग सुनिश्चित किया जा सकता है।

प्रत्येक प्राचार्य एवं प्रधानपाठक अपने स्कूल के लिए माह के प्रत्येक शनिवार की गतिविधियों की पूर्वायोजना बनाएं और इसे सूचना फलक पर प्रदर्शित किया जाएगा। शनिवार की विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों द्वारा किए गए या बनाए गए कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। उदाहरण के लिए प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शकों के नाम का डिसप्ले, विद्यार्थियों की कृतियों जैसे कि ड्राईंग, पेंटिंग, निबंध, कलाकृति का प्रदर्शन।

साहित्यिक गतिविधि में वाचन अंतर्गत छत्तीसगढ़ की विभूतियों, भारतीय संविधान, हम भारत के लोग, शारीरिक शिक्षा और मूल्य शिक्षा आदि को शामिल किया गया हैं। कहानी-कथन के अलावा, वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, तात्कालीक भाषण, प्रश्नमंच, समूह परिचर्या आदि। निबंध, कविता, कहानी, संवाद लेखन, और चार्ट निर्माण प्रतियोगिता आयोजित करने कहा गया है। स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों, उद्यमियों, विभिन्न विभागों में कार्यरत नौकरी पेश व्यक्तियों को विद्यालय में बुलाकर उनके कार्यों से अवगत कराएं और बच्चों को इन कार्यों के लिए प्रेरणा दें। कृषि, जल, पर्यावरण, ऊर्जा, पशु संरक्षण एवं संवर्धन पर परिचर्चा आयोजित की जाए। गणित क्लब, विज्ञान क्लब, अंग्रेजी क्लब आदि की गतिविधियों का आयोजन किया जाए और इन पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की जाए। इस संबंध में मॉडलों का निर्माण एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए। बच्चों को प्रत्येक स्तर के लिए विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के संदर्भ में जागृत और प्रेरित किया जाए। बच्चों को मार्गदर्शन देने के लिए कैरियर एंड काउंसिलिंग के सत्र आयोजित किया जाए।

स्कूलों में सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत रंगोली, मेहंदी, पुष्प सज्जा, ग्रीटिंग कार्ड बनाना सिखाया जाए। लोग गीत, लोक नृत्य, लोक कथा, नाटक-मंचन, अभिनय, एकल अभिनय, देशभक्ति गीत, गायन-वादन की गतिविधि की जा सकती हैं। बच्चों को सांस्कृतिक धरोहर के परिचित कराया जाए। बच्चों को लोक कला संस्कृति से जुड़े स्थानीय कलाकारों से परिचित कराएं। इन कलाकारों द्वारा अपनी कला की प्रस्तुति भी दी जाए। स्कूलों में बाल संसद और बाल मेला का आयोजन किया जाए।

पुस्तकालय के अंतर्गत मुस्कान पुस्तकालयों का पठन बच्चे करें। विद्यार्थियों द्वारा पढ़ी गई पुस्तकों पर शिक्षकों और समूह के साथ चर्चा की जाए। क्रीड़ा गतिविधि के अंतर्गत स्थानीय खेल का आयोजन संस्था में उपलब्ध संसाधन के अनुसार किया जाए।

Crime News : आंचल हत्याकांड मामले में कोर्ट ने सुनाई मृतिका की मां और भाई को आजीवन कारावास की सजा

Crime News : आंचल हत्याकांड मामले में कोर्ट ने सुनाई मृतिका की मां और भाई को आजीवन कारावास की सजा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)की बहुचर्चित मॉडल आंचल यादव (Model Aanchal Yadav)हत्याकांड मामले में कोर्ट ने मृतिका की मां और भाई को सुनाई सजा, भाई को आजीवन कारावास तो वही उनकी मां को तीन वर्ष शसर्म कारावास की सजा सुना पांच-पांच सौ की अर्थदंड से किया दण्डी। मृतिका मॉडल द्वारा अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप (facebook whatsapp)में डालने को लेकर अपने भाई के बीच वादविवाद के बाद हुई थी हत्या, गंगरेल नहर (gangarel nahar)में मृतिका का शव रस्सी से बंध हुआ 26 मार्च 2019 को मिला था।

मृतिका आंचल यादव धमतरी की रहने वाली थी जो रायपुर में 5 वर्षों से एक किराए के मकान में रहकर मॉडलिंग किया करती थी। 26 मार्च 2019 को मॉडल की लाश बालोद जिला के गुरुर थाना अंतर्गत खैरीडीही से होकर जाने वाली गंगरेल नहर में हाथ-पांव व गला रस्सी से बंधे हुए हालात में तैरते मिली थी। पुलिस मौके पर पहुँच अज्ञात शव मान पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव की शिनाख्त में जुटी थी, तभी शाम होते तो पता चलता है कि यह शव रायपुर के चर्चित मॉडल आंचल यादव का है जो ब्लैक मेलिंग के मामले गिरफ्तार हो चुकी है। शव मिलने के कुछ दिन पूर्व भी मृतिका धमतरी एक पेशी में आई हुई थी, जो शाम को अपने घर मम्मी और भाई के पास घर गई हुई थी, इस दौरान शॉर्ट कपड़े पहनावे और अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने पर आपत्ति जताते हुए उनके भाई सिद्धार्थ यादव ने वाद विवाद किया। जिसके आवेश में आकर मृतिका मॉडल ने अपने पर्स में रखे चाकू को निकाल अपने भाई को डराने लगी जिन्हें छीनकर आरोपी भाई ने अपनी बहन के पेट पर वार कर गला दबा मौत की नींद सुला दिया। जिसके बाद आरोपी ने अपनी मां के साथ मिलकर मृतिका के हाथ-पैर और गले को रस्सी से बांध अपनी बहन कि कार की डिग्गी में शव लेजाकर बालोदगहन नहर की बहते पानी मे फेक दिया।

निवास प्रमाण पत्र के लिए अब छत्तीसगढ़ में ही प्राथमिक शि‍क्षा की अंकसूची जरुरी

निवास प्रमाण पत्र के लिए अब छत्तीसगढ़ में ही प्राथमिक शि‍क्षा की अंकसूची जरुरी

 रायपुर । छत्तीसगढ़ का निवास प्रमाण पत्र अब केवल उन्हीं लोगों का बन पाएगा जिन्होंने प्राथमिक शि‍क्षा यहां ग्रहण की है। अभी तक आठवीं की अंक सूची केआधार पर निवास प्रमाण पत्र बन जाता था, लेकिन अब पहली, चौथी और पांचवीं की अंक सूची दिखानी पड़ेगी।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में कैबिनेट ने इस बड़े फैसले पर मुहर लगा दी है। बैठक में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने इलेक्ट्रिक वाहन नीति और इस खरीफ सीजन से दलहनी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी सहित कई अन्य निर्णय लिए गए। बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि निवास प्रमाण पत्र के नियमों में बदलाव किया गया है ताकि राज्य के बाहर के लोग इसका अनावश्यक लाभ न उठा सकें।

मंत्री चौबे ने बताया कि इस खरीफ सीजन से सरकार दलहनी फसलों अरहर, उड़द व मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी करेगी। यह निर्णय राज्य में दलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। इस वर्ष 50 हजार टन खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बिछाया जाएगा चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क

कैबिनेट ने राज्य इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 का अनुमोदन कर दिया है। इसके तहत राज्य में दो पहिया, तिपहिया, चार पहिया, माल वाहक, यात्री वाहन एवं अन्य श्रेणी के इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी पर विभिन्न् छूट और सुविधाएं मिलेंगी। इलेक्ट्रिक वाहनों को आसान चार्जिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क स्थापित किया जाएगा। राष्ट्रीय और राजमार्गों पर निश्चित दूरी पर चार्जिंग प्वाईंट उपलब्ध होंगे। इन स्टेशनों की स्थापना के लिए न्यूनतम किराये पर भूमि दी जाएगी।

 

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव का सरकार पर हमला...कहा- छत्तीसगढ़ में महिला असुरक्षित, हर पांच घंटे में एक दुष्‍कर्म

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव का सरकार पर हमला...कहा- छत्तीसगढ़ में महिला असुरक्षित, हर पांच घंटे में एक दुष्‍कर्म

 रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का राज्य है। इसे शांति के द्वीप के रूप में जाना जाता है। लेकिन जिस तरह से छत्तीसगढ़ में महिला असुरक्षित है और प्रदेश अशांत हो गया है इसके लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। कथित तौर पर महिला सुरक्षा की बात करने वाली प्रियंका गांधी का पता नहीं कि जांजगीर की घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अब तक जवाब क्यों नहीं मांगा है।

छत्‍तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही हैं अपराध की घटनाएं

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में सत्ता के नशे में चूर है, हर तरह अवैध नशे का कारोबार फैला हुआ है। जिसके कारण ही महिलाएं प्रदेश में सुरक्षित नहीं है और अपराध की घटनाएं प्रदेश में लगातार बढ़ती ही जा रही है। जिस तरह से जांजगीर में निर्भया कांड हुआ है उस पर कांग्रेस की पूरी सरकार पर्दा डालने का काम कर रही है। इससे दुखद क्या हो सकता है कि एक निगरानीशुदा बदमाश जघन्य अपराध की घटना को अंजाम देता है और उसके बाद भी पुलिस को इसकी खबर नहीं होती। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने स्वयं ही स्वीकारा है कि इन 37 महीनों में 5153 अनाचार के मामले दर्ज किए गए हैं। हर पांच घंटे में एक महिला अनाचार की शिकार हुई है यह बेहद ही दुर्भाग्यजनक है।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भाजद्वाज ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिला सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं कर रही है। प्रदेश की महिलाएं असुरक्षित है उनकी सुरक्षा के लिए कांग्रेस की सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भाजद्वाज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आयी थीं वे जांजगीर में आयोजित निर्भया कांड के विरोध में प्रदर्शन में शामिल हुई।

 

 

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग दौरे पर

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग दौरे पर

 रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ( chief minister bhupesh baghel) दुर्ग ( durg)दौरे पर रहेंगे। जारी शेडूयल के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल आज दोपहर 12.30 को कार से दुर्ग के लिए रवाना होंगे। जहां गायत्री पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके बाद 2.15 को रायपुर लौट आएंगे।

आपको बता दे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( chief minister bhupesh baghel) ने राज्य के सभी स्कूलों में हरेली पर्व के अवसर पर पूरे प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों के मध्य गेड़ी नृत्य एवं गेड़ी प्रतियोगिता का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़( chhattisgarh) की कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करना तथा आगे बढ़ाना है। आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री  बघेल ने हेरली( harelli) पर्व को राज्य में परंपरागत ढंग से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने हरेली पर्व के अवसर पर विशेष रूप से आयोजित होने वाले गेड़ी नृत्य एवं गेड़ी प्रतियोगिता का आयोजन स्कूलों में करने को कहा है।

यूरिया, डीएपी की किल्लत..छत्तीसगढ़ किसान यूनियन ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

यूरिया, डीएपी की किल्लत..छत्तीसगढ़ किसान यूनियन ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

 रायपुरः छत्तीसगढ़ में यूरिया और डीएपी खाद की कमी की खबरें सामने आ रही हैं. ऐसे में छत्तीसगढ़ किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री के नाम आवेदन देकर यूरिया और डीएपी खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग की है. किसानों ने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. किसानों ने यूरिया की कालाबाजारी रोकने के साथ ही 9 अलग-अलग मांग की हैं.

जिनमें कृषि उपज मंडी में लग रहे मंडी शुल्क वापस लेने, किसानों को यूरिया और डीएपी खाद उपलब्ध कराने, कालाबाजारी रोकने की मांग की गई है. किसानों ने सरकार से अनावश्यक बिजली कटौती रोकने, सोसायटियों में जैविक खाद खरीदने की बाध्यता भी खत्म करने की मांग की है. किसानों ने सरकार से मांग की है कि आगामी 1 नवंबर से समर्थन मूल्य में धान खरीदी की घोषणा की जाए और किसानों से एकमुश्त धान खरीदा जाए. 

किसानों ने समर्थन मूल्य और बढ़ी हुई दर के अंतर की राशि एकमुश्त देने की भी मांग की है. साथ ही राजीव गांधी न्याय योजना के तहत किसानों के खातों में काटी गई प्रति एकड़ 488 रुपए 40 पैसे की राशि को वापस किसानों के खाते में डाला जाए. किसानों ने सरकार से नकली खाद पर भी रोक लगाने किसानों ने मांगे पूरी होने के लिए सरकार को 5 दिन का वक्त दिया है वरना उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.  

कलेक्टर को ज्ञापन देने वालों में छत्तीसगढ़ किसान यूनियन के प्रदेश संयोजक लीलाराम साहू, प्रदेश संयोजक घनाराम साहू, जिला महामंत्री महावीर साहू उपस्थित रहे. वहीं इस मामले पर कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ किसान यूनियन से आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसे आगे प्रेषित कर दिया जाएगा. जो मांगे जिला स्तर पर हां, उनके लिए प्रशासन द्वारा प्रयास किए जाएंगे.

वापस लौट आया मृतक ? प्रेम प्रसंग के चलते रची थी मौत की झूठी साजिश...जानिये पूरा मामला

वापस लौट आया मृतक ? प्रेम प्रसंग के चलते रची थी मौत की झूठी साजिश...जानिये पूरा मामला

 दुर्ग।  जिले में अपहरण का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक कपड़ा व्यापारी (cloth merchant) ने खुद की मौत की साजिश रच डाली। जिसका खुलासा कर पुलिस ने व्यापारी को रायपुर से बरामद किया है। दरअसल जिले में कुम्हारी इलाके का कपड़ा व्यापारी प्रेम प्रसंग के कारण अपनी ही मौत की झूठी साजिश रचकर बिहार भाग गया था। व्यापारी को पुलिस ने बिहार से वापस लाया है।

कुम्हारी पुलिस ने बताया कि कपड़ा व्यापारी ने अपने बाइक और मोबाइल को खारुन नदी (Kharun River) के पास छोड़ दिया था। ताकि लोगों को ये लगे की उसकी मौत हो चुकी है। उसके बाद ट्रेन से बिहार से वापस रायपुर आया था। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही एक टीम को रायपुर के लिए रवाना किया गया। टीम ने कपड़ा व्यापारी के घर पर फोन कर मोबाइल नंबर के लोकेशन के आधार पर श्रीराम मंदिर चौक (Shri Ram Mandir Chowk) के पास से व्यापारी को पकड़ लिया और परिजनों को सौंपा दिया।

युवती से था प्रेम प्रसंग 

बता दें कि चंदनडीह आमानाका रायपुर निवासी कपड़ा व्यापारी जय कुमार साहू (textile trader jai kumar sahu) की कुम्हारी के बाजार चौक में दुकान है। एक सप्ताह पहले वो दुकान बंद कर के निकला था और अचानक लापता हो गया था। चार दिन पहले उसकी बाइक और मोबाइल खारुन नदी के किनारे मिली थी। पुलिस ने मौत की आशंका में गोताखोरों से खारुन नदी में उसकी तलाश भी करवाई थी। लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिला था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जय कुमार साहू शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। उसके बावजूद उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

रायपुर में पकड़ाया युवक   

इस आधार पर पुलिस ने जांच को बढ़ाया और युवती से पूछताछ की तो पता चला कि युवती उससे रिश्ता नहीं रखना चाहती थी। लेकिन व्यापारी जय कुमार साहू उसे छोड़ना नहीं चाहता था। इसलिए उसे भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करने के लिए अपने ही मौत की झूठी साजिश रची और साउथ बिहार एक्सप्रेस से बिहार चला गया। यहाँ से वह नेपाल और कोलकाता भी गया था। जांच में जुटी पुलिस को पता चला कि व्यापारी जय कुमार साहू बिहार के पटना में है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम पटना के लिए रवाना हुई। लेकिन पुलिस के पटना पहुंचने से पहले व्यापारी साउथ बिहार से रायपुर आ गया था। व्यापारी के घर पर एक राहगीर के नंबर से संपर्क किया गया, जिसके बाद पुलिस रायपुर गई और वहां से व्यापारी को पकड़ लिया। पुलिस ने व्यापारी को परिजनों को सौंपा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट चुकी है।

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को मिली सौगात...मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जारी की 10 करोड़ 84 लाख की राशि

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को मिली सौगात...मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जारी की 10 करोड़ 84 लाख की राशि

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों, ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को ऑनलाइन 10 करोड़ 84 लाख रूपए की राशि जारी की। Good News

इसके तहत 15 जून से 30 जून तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए गोबर के बदले में 3.69 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया गया। वहीं, आज गौठान समितियों को 4.31 करोड़ और महिला समूहों को 2.84 करोड़ रूपए की लाभांश राशि का भुगतानक किया गया।

गौठानों में गोबर बेचने वाले ग्रामीणों और पशुपालकों को अब तक गोबर के बदले में 150.75 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को अभी तक 143.19 करोड़ रूपए दिया जा चुका है।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। इस गोधन न्याय योजना से 2 लाख 11 हजार से अधिक ग्रामीण, पशुपालक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। यह अत्यंत हर्ष की बात है कि गोबर बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित करने वालों में 45.97 प्रतिशत संख्या महिलाओं की है।

इस योजना से एक लाख 33 हजार से अधिक भूमिहीन परिवार लाभान्वित हो रहे है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कांकेर जिले के पोटगांव गौठान, कोण्डागांव के बोलबोला गौठान, बलौदाबाजार के पुरैना खपरी गौठान, दुर्ग के मोहलई गौठान एवं रायगढ़ के बनसियां गौठान के हितग्रहियों को अनुदान राशि जारी की।

 

इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार...मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार...मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

 Raipur : Weather Updates प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आज दोपहर राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई हैं, वही मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए प्रदेश के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए प्रदेश के बस्तर संभाग के एक-दो जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और भारी वर्षा की संभावना जताई है। जिसके कारण बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए प्रदेश के बस्तर संभाग के एक-दो जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और भारी वर्षा की संभावना जताई है। जिसके कारण बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं।

वहीं आगामी 24 घंटे में रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के एक दो जिलों में गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। जिसके कारण इन संभागो के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया हैं।