रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रार्थना सभा के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार विद्यार्थियों द्वारा प्रार्थना सभा की शुरूआत राष्ट्रगान से होगी, जिसके बाद राज्यगीत अरपा पैरी के धार... अनिवार्य किया गया है। प्रार्थना सभा में राज्यगीत के लिए एक मिनट 15 सेकेंड, शपथ के लिए एक मिनट, प्रेरणा गीत के लिए दो मिनट, समाचार पत्र वाचन के लिए पांच मिनट, नैतिक व प्रेरक कहानी के लिए पांच मिनट और राष्ट्रगान के लिए 52 सेकंड का समय निर्धारित किया गया है।
रायपुर। धान खरीदी के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बुधवार को बैठक होगी। इसमें खरीफ वर्ष 2022-2023 में धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की नीति के संबंध विस्तार से विचार-विमर्श होगा। बैठक मंत्रालय में दोपहर बाद तीन बजे से मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में होगी। बैठक में उपसमिति के सदस्य वन मंत्री मोहम्मद अकबर, सहकारिता मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल शामिल होंगे। बैठक में खरीदी केंद्रों की स्थिति, बारदाने की उपलब्धता, धान खरीदी व्यवस्था, कस्टम मिलिंग, धान परिवहन, संग्रहण, भंडारण और रखरखाव पर भी चर्चा होगी।
10 लाख 42 हजार हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई
राज्य में खरीफ फसलों की बुआई तेजी से शुरू हो गई है। अब तक में 10 लाख 42 हजार 640 हेक्टेयर रकबे में विभिन्न् फसलों की बुआई हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 22 फीसद है। अब तक सर्वाधिक आठ लाख 87 हजार 880 हेक्टेयर में बोता धान की बोनी हुई है।
कृषि विभाग के अनुसार मोटे अनाज की 75,940 हेक्टेयर में, दलहन की 23,900 हेक्टेयर में, तिलहन की 18,810 हेक्टेयर में और सब्जी व अन्य फसलों की 28,470 हेक्टेयर में बुआई पूरी कर ली गई है। राज्य में इस खरीफ सीजन में 48 लाख 20 हजार हेक्टेयर रकबे में खरीफ फसलों की बुआई का लक्ष्य है, जिसमें 36 लाख 60 हजार 500 हेक्टेयर में धान, तीन लाख 14 हजार हेक्टेयर में मक्का, एक लाख छह हजार हेक्टेयर में कोटो-कुटकी और 40 हजार हेक्टेयर में रागी की बुआई का लक्ष्य है।
आज राजधानी लौटेंगे मुख्यमंत्री बघेल
अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत सरगुजा और बिलासपुर संभाग के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को राजधानी लौट आएंगे। यहां लौटने से पहले बघेल बिलासपुर के साइंस कालेज मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। बघेल दोपहर करीब डेढ़ बजे रायपुर पहुंचेंगे। बता दें कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री तीन जुलाई को कोरिया जिला के दौरे पर गए थे। वहां के विभिन्न् विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने के बाद सोमवार को वे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला पहुंचे। वहां विभिन्न् कार्यक्रमों में श्ाामिल होने के बाद मंगलवार अमरकंटक गए हैं।
रायपुर। प्रदेश भर में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बुधवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
प्रदेश में मंगलवार को अधिकतम तापमान एडब्ल्यूएस महासमुंद में 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। रायपुर समेत प्रदेश भर में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। अधिकांश क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई लेकिन दोपहर में आसमान पूरी तरह साफ हो गया, जिससे उमस में थोड़ी बढ़ोतरी हुई।
इन क्षेत्रों में हुई वर्षा
मोहला में 11सेमी, मानपुर में आठ सेमी, पखांजूर में सात सेमी, अंबागढ़ चौकी में 6 सेमी, छुईखदान-दुर्ग-भैरमगढ़ में पांच सेमी, खैरागढ़-बालोद में तीन सेमी वर्षा दर्ज हुई है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है।
अधिकांश स्थानों में हल्की वर्षा की संभावना
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका जैसलमेर, भीलवाड़ा, मध्य प्रदेश, पेंड्रा, संबलपुर और उसके बाद मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तथा कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है।
ऐसा रहा तापमान
रायपुर 32.7 24.7
बिलासपुर 32.7 25.6
जगदलपुर 28.4 23.0
अंबिकापुर 32.5 24.5
दुर्ग 30.6 22.6
(अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)
रायपुर। Voter ID Card News In Hindi: छत्तीसगढ़ में साढ़े छह लाख से अधिक मतदाताओं को चिन्हांकित किया गया है, जिनका नाम दो जगह की मतदाता सूची में है। ऐसे मतदाताओं के नाम एक जगह की मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर साफ्टवेयर द्वारा ऐसे मतदाताओं के नाम खंगाले जा रहे हैं। आयोग का कहना है कि मतदाताओं को चाहिए कि वे खुद अपना नाम एक जगह से विलोपित करवा लें। दो जगह नाम होने पर एक साल की सजा के साथ जुर्माने का प्रविधान है।
किसी भी मतदाता का नाम एक ही क्षेत्र की मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बीते पांच वर्षों से इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय से भी इसके लिए नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। साफ्टवेयर में पाया गया है कि लाखों श्रमिकों, व्यवसायियों और नौकरीपेशा लोगों के नाम दो क्षेत्रों की मतदाता सूची में आ रहे हैं। आयोग का कहना है कि मतदाताओं द्वारा खुद नाम विलोपित नहीं करवाने पर साफ्टवेयर द्वारा जांच के दौरान साफ्टवेयर ही एक क्षेत्र से नाम विलोपित कर देगा।
अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शिखा राजपूत तिवारी ने कहा, आयोग द्वारा हमें साढ़े 6 लाख मतदाताओं के नाम साफ्टवेयर से ट्रेस करके दिया गया है। मतदाताओं के नाम विलोपित करने और सुधार की प्रक्रिया की जा रही है।
रायपुर। LPG Cylinder Price Hike in Raipur: महंगाई से जूझ रही आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। आज घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ गए हैं। रायपुर में अब इसकी कीमत 1024 रुपए हो गई है। इससे पहले एक जुलाई को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें बदली थीं। इससे तहत कमर्शियल सिलेंडर सस्त हुआ था। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किए गए थे।
रायपुर। एक बार फिर से प्रशासन ने स्कूल संचालकों को चेतावनी( warning) दी है। लोक शिक्षक संचालक ने निजी स्कूलों को चेतावनी देते हुए कहा है कि RTI के बच्चों को जबरन ड्रेस और किताबें( books) खरीदने का दबाव डालने पर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगी।
आपको बता दे एक पत्र सभी जिलों को लिखकर मॉनिटरिंग( monitoring) करने के लिए DEO को निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कुछ निजी स्कूलों की इस मनमानी के कारण 8 से 10 हजार का पालकों को आर्थिक भार आ रहा था। अब प्रशासन के इस आदेश के बाद से गरीब पालकों को राहत मिलेगी।
प्रवेश( enter ) ही RTI के तहत हुआ
प्रशासन को इस बात की शिकायत मिल रही थी निजी स्कूल संचालक उन गरीब बच्चों पर भी किताबें और ड्रेस खरीदवाने का दबाव डाल रहे हैं जिनका प्रवेश ही RTI के तहत हुआ है
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर ट्रेन कैंसल होने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अमलाई-बुढ़ार सेक्शन में रेल लाइन पर चल रहे काम के चलते 18 ट्रेनों को फिर से रद्द कर दिया गया है। इस रूट पर 21 जुलाई तक यातायात प्रभावित रहेगा।
बिलासपुर रेलवे प्रशासन ने बताया कि अधोसंरचना विकास के लिए अमलाई-बुढ़ार सेक्शन में तीसरी रेललाइन विद्युतीकृत का काम चल रहा है। इसी के चलते ट्रेनें रद्द की गई हैं, इस लाइन पर 7 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक जारी रहेगा। काम खत्म होने के बाद रेलगाड़ियां अपने समयानुसार शुरू हो जाएंगी।
ये गाड़ियां रहेंगी कैंसिल
1) दिनांक 07 से 20 जुलाई, 2022 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18257 बिलासपुर-चिरिमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2) दिनांक 08 से 21 जुलाई, 2022 तक चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18258 चिरिमिरी – बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी
3) दिनांक 09 एवं 16 जुलाई, 2022 को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
4) दिनांक 10 एवं 17 जुलाई, 2022 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
5) दिनांक 07 एवं 14 जुलाई, 2022 को वलसाड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
6) दिनांक 10 एवं 17 जुलाई, 2022 को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22910 पूरी-वलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
7) दिनांक 10 एवं 17 जुलाई, 2022 को बीकानेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
8) दिनांक 13 एवं 20 जुलाई, 2022 को पुरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20472 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
9) दिनांक 07, 09, 11, 14, 16 एवं 18 जुलाई, 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12823 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
10) दिनांक 08, 10, 12, 15, 17 एवं 19 जुलाई, 2022 को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12824 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11) दिनांक 10, 12, 17 एवं 19 जुलाई, 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12) दिनांक 11, 13, 18 एवं 20 जुलाई, 2022 को कानपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13) दिनांक 08, 13, 15 एवं 20 जुलाई, 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
14) दिनांक 10, 15, 17 एवं 22 जुलाई, 2022 को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
15) दिनांक 12 एवं 19 जुलाई, 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
16) दिनांक 14 एवं 21 जुलाई, 2022 को जम्मूतवी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
17) दिनांक 07 एवं 20 जुलाई, 2022 को बरौनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
18) दिनांक 08 एवं 21 जुलाई, 2022 को गोंदिया से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( chief minister bhupesh baghel) बिलासपुर( bilaspur) में ‘पृथक छत्तीसगढ़ आंदोलन के दुर्धर नायक‘ नामक संग्रह कृति का लोकार्पण करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत वे पूर्वान्ह 11 बजे धरमपानी फॉरेस्ट रेस्ट हाऊस( forest rest house) गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर 11.30 बजे गुरूकुल हेलीपेड गौरेला पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल गौरेला से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे साइंस कॉलेज ग्राउण्ड( college ground) बिलासपुर( bilaspur) पहुंचेंगे। वे वहां बिलासपुर के स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागृह में दोपहर 12.10 बजे से आयोजित कार्यक्रम में ‘पृथक छत्तीसगढ़ आंदोलन के दुर्धर नायक‘ नामक संग्रह कृति का लोकार्पण करेंगे। वे इसके पश्चात् दोपहर 12.50 बजे साइंस कॉलेज ग्राउण्ड बिलासपुर( helicopter) से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.20 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड रायपुर ( raipur)लौट आएंगे।
रायपुर: गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को सर्किट हाउस में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के टूरिस्ट सर्किट मैप का विमोचन किया। इस टूरिस्ट सर्किट मैप में जिले के सभी धार्मिक, पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों को चिन्हित किया गया है।
इसके साथ ही गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के निकटस्थ जिलों में आवागमन के लिए रोड मैप को भी दर्शाया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार इस टूरिस्ट सर्किट मैप के जरिए पर्यटकों को जिले के अंतर्गत सभी प्रमुख स्थलों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी साथ ही उन्हें स्थलों पर आवागमन के लिए सुविधा होगी।
Nagpur News : महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) में अपनी प्रेमिका के साथ संबंध बनाने के दौरान 28 साल के युवक की हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। ये घटना नागपुर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर सावनेर में स्थित एक होटल में रविवार को घटित हुई। मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस (Maharashtra Police) का कहना है कि युवक ने संबंध बनाने से पहले किसी भी तरह का कोई ड्रग्स या दवाई का सेवन नहीं किया था। युवक के पास से दवाई और ड्रग्स का कोई सबूत नहीं मिला है। मृतक की पहचान अजय पारटेकी के तौर पर हुई है। अजय पेशे से ड्राइवर और वेल्डिंग टेक्नीशियन था।
पुलिस का कहना है कि परिवार के अनुसार अजय को कुछ दिन से बुखार हो रहा था। रविवार की शाम लगभग 4 बजे वो अपनी महिला मित्र के साथ सावनेर के एक लॉज में गया था। जहां सेक्स के दौरान वो गिर गया और कमरे में बेहोश हो गया। इस घटना से हैरान लड़की ने फौरन होटल स्टॉफ को मदद के लिए बुलाया। जिसके बाद तत्काल युवक को अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छिंदवाड़ा की रहने वाली युवती पेशे से है नर्स
अजय की प्रेमिका मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की रहने वाली है. युवती पेशे से नर्स है. अजय और युवती पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में थे. उनके अफेयर के बार में परिवार के लोग भी जानते थे। दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी. फेसबुक पर बातचीत करते-करते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था. अजय युवती से शादी करना चाहता था और शादी को लेकर उसने अपनी प्रेमिका की मां से भी बातचीत की थी। बताया गया है कि जल्द ही दोनों शादी भी करने वाले थे।
पुलिस ने बताया कि कपल रविवार को लगभग 4 बजे लॉज में आया था. युवक अपनी प्रेमिका के साथ जब संबंध बना रहा था उसी दौरान अचानक वो बेहोश होकर बेड पर गिर पड़ा. ये देख युवती घबरा गई. उसने फौरन लॉज के स्टाफ को इसकी सूचना दी. लॉज में मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर गए. जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कोरबा। जिले में स्थित SECL कोयला खदान (SECL Coal Mine) में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में यहां काम करने वाले एक कर्मचारी की मौत हो गई है। बताया गया कि कोयला जमा करने वाला बंकर अचानक से नीचे खड़ी ट्रेलर पर आकर गिर गया। इसकी चपेट में वह कर्मचारी भी आ गया था। जो कोयले में ही दब गया। घंटों की मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका है। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है।
रजगामार क्षेत्र में SECL का अ्ंडर ग्राउंड खदान है। इस खदान में अंदर से कोयले को कन्वेयर बेल्ट के जरिए बाहर भेजा जाता है। बाहर कोयले को बंकर में पहले जमा किया जाता है। इसके बाद इसी बंकर से कोयले को ट्रेलर या ट्रक में लोड किया जाता है। फिर उसे अलग-अलग जगहों पर भेजा जाता है।
मंगलवार को भी यहां सुबह के वक्त यही काम किया जा रहा था। सुबह 11 बजे के आस-पास ट्रेलर चालक गाड़ी खड़ी करके कहीं चला गया था। उस वक्त राधेश्याम साहू बंकर में ही ऊपर काम कर रहा था। कोयले को नीचे ट्रेलर में गिराया जा रहा था। उसी दौरान अचानक बंकर टूटकर सीधे ट्रेलर के ऊपर गिर गया। कर्मचारी भी बंकर के साथ नीचे गिरा और कोयले के अंदर चला गया। फिर वह वहीं फंस गया था।
बीजेपी विधायक ने की मुआवजे की मांग
बताया गया कि घटना के वक्त आस-पास दूसरे कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने इस बात की जानकारी फौरन सीनियर अधिकारियों को दी थी। कर्मचारी को भी निकालने का प्रयास किया गया। फिर करीब घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर पीएम के लिए भेजा गया है। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ है। इस बात का पता नहीं चल पाया है। खबर लगने पर मौके पर पुलिस की टीम और रामपुर से बीजेपी विधायक ननकीराम कंवर भी पहुंचे थे। ननकीराम कंवर ने कर्मचारी के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।
बिलासपुर। निलंबित आईपीएस अफसर मुकेश गुप्ता के डीजी पद पर पदोन्नति के मामले की हाईकोर्ट में 22 अगस्त को सुनवाई होगी और संभावना जताई जा रही है कि इस दिन अंतिम बहस हो सकती है।
गुप्ता की पदोन्नति का आदेश जारी करने के बाद उसे वापस ले लिया गया था, इस पर गुप्ता केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल, कैट गए थे। कैट ने उनके प्रमोशन का आदेश दिया था जिसे हाईकोर्ट में शासन की ओर से चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने कैट के आदेश पर शासन के पक्ष में स्थगन दे दिया था। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस अरुप कुमार गोस्वामी और जस्टि पार्थ प्रतिम साहू की डबल बेंच में हुई थी। गुप्ता 30 सितंबर को रिटायर होने वाले है, पिछली सुनवाई में गुप्ता के अधिवक्ताओं की ओर से यह आग्रह भी किया गया था कि उनकी सेवानिवृत्ति 30 सितंबर को है, इस पर कोर्ट ने प्रकरण की अगली सुनवाई 22 अगस्त नियत की।
कोरबा। CG NEWS : जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से मामा-भांजा की मौत हो गई। दोनों किसी काम से पंचायत आए थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। उससे बचने के लिए दोनों पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी बिजली उनके ऊपर गिर पड़ी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को सूचना दी।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम मलदा निवासी दिलीप रोहिदास (21) पुत्र तिजउ राम अपने भांजे विक्की (14) पुत्र राजेश रोहिदास के साथ सोमवार दोपहर किसी काम से बड़ेगांक ग्राम पंचायत आया था। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हेा गई। दोनों बारिश से बचने के लिए वहीं एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर जा गिरी। इसकी चपेट में मामा-भांजा भी आ गए।
आज भी भारी बारिश चेतावनी
मौसम विभाग ने सोमवार को अगले 48 घंटों के लिए बिलासपुर और सरगुजा संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बरसात की चेतावनी जारी की थी। 5 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्र पात होने तथा भारी वर्षा होने की भी संभावना है।
रायपुर। जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल (JCI Raipur Vama Capital)में शानदार 13वां जन्मदिन फाउंडेशन डे (13 Birthday Foundation Day)का उत्सव मनाया गया। इस उत्सव का आयोजन सिविल लाइन(civil Line) स्थित वृंदावन हॉल में किया गया। 4 जुलाई के दिन ही जेसीआई वामा का गठन हुआ था इसलिए हर साल 4 जुलाई को जेसीआई वामा का जन्म उत्सव व फाउंडेशन डे (birth anniversary and foundation day)के रूप में बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। और मिड ईयर ओर्थ सेरेमनी(Mid Year Orth Ceremony) के रूप में भी मनाया जाता है। सभी सदस्य मिलकर बहुत से सांस्कृतिक कार्यक्रम (Cultural programme)भी करते हैं इस साल सांस्कृतिक कार्यक्रम में टैलेंट शो(talent show)का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें सदस्यों ने डांस सिंगिंग में अपना टैलेंट दिखाया।
कार्यक्रम में डांस में निकिता ने रिमिक्स सॉन्ग में रफ्ता रफ्ता सोना सोना में नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी ,तनु गुप्ता ने कजरा मोहब्बत वाला व ख़ुशी अग्रवाल ने पिंगा गपोरी पिंगा में नृत्य किया शिखा सिन्हा ने घूमर घूमर में नृत्य प्रस्तुत किया, रुपा सिंग, नीलम सिंह, कामनी साहू शिखा सोनी सभी ने डांस की और शानदार प्रस्तुति दी , सुमन दीवान ने रहे ना रहे हम, भाविका नेआज फिर जीने की तमन्ना है, नंदिनी ढगे ने अंखियों के झरोखों से ,तनु ने कजरा मोहब्बत वाला, शिखा गोलछा ने पिया तोसे नैना लागे रे, नीलम सिंग ,कामिनी साहू ,शिखा सोनी , रूपा सिंह निकिता साहू सभी नृत्य व गाने की बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी। JC बच्चों ने भी अपने डांस की प्रस्तुति दी।
जेसीआई वामा की पीआरओ रश्मि साव ने बताया कार्यक्रम की चीफ गेस्ट फाउंडर मैम लीना वाढेर रही। कार्यक्रम में जेसी के फाउडर राजेश अग्रवाल ,अमीताभ दुबे पुरुषोत्तम भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की कार्डिनेटर शीतल उपाध्याय , इस कार्यक्रम कि प्रोग्राम डायरेक्टर चंचल राठी व राखी रही , कार्यक्रम का संचालन एशर्वया ने बहुत ही सुंदर ढंग से किया, कार्यक्रम में वामा की अध्यक्ष स्नेहा अग्रवाल , लीना वाढेर, रूपाली दुबे ,पूर्व अध्यक्ष आस्था गुप्ता ,चंचल पलसानिया ,आंचल पंजवानी, मीता जैन ,रूमा पटेल ,निशा जैन वह अन्य बहुत से सदस्य उपस्थित थे
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला में मरवाही विधानसभा एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र के लिए 151 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत के 78 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। इसमें मरवाही विधानसभा क्षेत्र में 56 करोड़ 20 लाख रुपये के 15 कार्यों और कोटा विधानसभा क्षेत्र में 20 लाख रुपए के 4 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसी तरह भूमि पूजन के कार्यों में मरवाही विधानसभा क्षेत्र में 84 करोड 73 लाख रुपए के 55 कार्य और कोटा विधानसभा क्षेत्र में 9 करोड़ 96 लाख रुपए के 4 निर्माण कार्य शामिल है।
बिलासपुर। CG CRIME NEWS : जिले में 13 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म (rape of minor) का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज की गई है। आरोपी है की युवक ने पहले लड़की को अश्लील वीडियो (porn videos) दिखाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपी लड़की को बीते 6 महीने से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा था। मामला सरकंडा थाने का है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता 13 वर्षीय कक्षा 7 वी की छात्रा है। उसी के मोहल्ले में रहने वाला युवक आये दिन उसके घर आता जाता था। इस दौरान लड़की को देखकर युवक की नीयत बिगड़ गई। करीब 6 महीने पहले युवक ने लड़की को अपने घर बुलाया। इस दौरन उसने लड़की को फ़ोन पर अश्लील वीडियो दिखाया। इसके बाद उसे बहका कर उससे रेप किया। इस दौरान वीडियो बनाया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
दो दिन पहले आरोपी ने लड़की को फिर से अपने घर बुलाया। डरी डरी वह उसके घर चली गई। वही जब इसकी भनक लड़की की बड़ी बहन को लगी तो उसने छोटी बहन से पूछताछ की। बड़ी बहन के लगातार पूछने पर उसने सारी बात उसे बताई। तब बड़ी बहन से चाइल्ड लाइन की मदद ली और अपनी बहन की काउंसिलिंग कराने के बाद उसे लेकर सरकंडा थाने पहुंची। युवती के बयान के बाद आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस पत्रकार को गिरफ्तार करने नोएडा पहुंची. पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद की पुलिस पत्रकार को गिरफ्तार करने से रोक रही है. जबकि छत्तीसगढ़ पुलिस वारंट होने का दावा कर रही है. लेकिन पत्रकार के घर में गाजियाबाद पुलिस और रायपुर पुलिस के बीच बहस की स्थिति बनी हुई है. जिसकी वजह से अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है.
पत्रकार ने ट्विटर पर लिखा बिना लोकल पुलिस को जानकारी दिए छत्तीसगढ़ पुलिस मेरे घर के बाहर मुझे अरेस्ट करने के लिए खड़ी है. क्या यह कानूनन सही हैं. इस ट्वीट के बाद रायपुर पुलिस ने ट्वीट कर कहा सूचित करने के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है. फिर भी अब उन्हें सूचित किया जाता है. पुलिस टीम ने आपको कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट दिखाया है. आपको सहयोग करना चाहिए जांच में शामिल होना चाहिए और अपना बचाव अदालत में रखना चाहिए.जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने भी ट्वीट किया “प्रकरण स्थानीय पुलिस के संज्ञान में है. थाना इंदिरापुरम पुलिस मौके पर है. नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
बता दे कि भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव ने लिखित शिकायत पत्रकार रोहित रंजन के खिलाफ दर्ज कराई है. विधायक की शिकायत के बाद 3 जुलाई को सिविल लाइन थाने में रोहित के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है.
जांजगीर चांपा। सोमवार की सुबह पामगढ़ के ग्राम पनगांव में स्थित कंजीनाला में लकड़ी निकालने गए एक युवक और किशोर पानी के तेज बहाव में बह गए थे। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह किशोर को बाहर निकाल लिया गया था। मगर युवक का पता नहीं चल रहा था। नगरसेना और एसडीआरएफ की टीम तलाश कर रही थी। 24 घन्टे बाद मंगलवार की सुबह लापता युवक का शव नाला से 200 मीटर दूर में मिला।
रविवार की रात क्षेत्र में जमकर वर्षा होने से कंजीनाला उफान पर आ गया था। इसके चलते लकड़ियां नाले में बहकर आ रही थी। सोमवार की सुबह 8ः30 बजे पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनगांव निवासी उमेश यादव (17) पिता मिठाईलाल यादव और सेमन्त यादव (21) पिता लालाराम यादव नाला में बह कर आई लकड़ी को निकालने के लिए गए थे। नाले के तेज बहाव में दोनों युवक बह गए। इसके बाद वे दोनों एनिकट में जाकर फंस गए । दोनों ने आसपास मौजूद ग्रामीणों को बचाव के लिए आवाज लगाई। ग्रामीण बचाव करने के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह उमेश यादव को तो बाहर निकाल लिया।
इसी दौरान अचानक सेमन्त यादव का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया और पानी के तेज बहाव में बह गया। जिसके बाद सेमन्त का पता नहीं चला। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया। सेमन्त यादव की खोज पुलिस, होमगार्ड के जवान और ग्रामीण कर रहे थे। जब सफलता नहीं मिली तो शाम को एसडीआरएफ की टीम की मदद ली गई। आज सुबह लापता युवक का शव नाला से 2 सौ मीटर दूर में मिला।
गौरेला। सीएम भूपेश बघेल ने आज गौरेला में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कहा – जिस प्रकार से देश में साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाली बातें अराजक तत्व फैला कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में हम ऐसे तत्वों पर नजर रखेंगे और कड़ी कार्रवाई करेंगे। देश सबका है। सभी धर्मों के लोग हैं। जनजातीय हैं। इस देश की मजबूती एकता में है। हमारे ऋषियों ने हमें एकता का मंत्र दिया है। देश सबसे बड़ा है। हमारी एकता ही हमारी शक्ति है।
आगे सीएम ने कहा कि चिटफण्ड कंपनी के मामले में हम प्रभावी काम कर रहे हैं। देश भर में छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य है जहां इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है। लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई इन कंपनियों में लगाई थी। हम इन पर प्रभावी कार्रवाई कर रहे हैं। एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश आजाद हुआ और संविधान ने सबको दायित्व दिए हैं, ये आदर्श स्थिति है इसे बनाकर रखना चाहिए। पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट- मुलाकात में बिलासपुर संभाग की सबसे पहले शुरुआत आपके जिले से की। हमने पहला जिला जीपीएम ही बनाया। यहाँ के पत्रकार पर्यटन के महत्व को लेकर हमेशा लिखते रहे हैं। इसे हमने मूर्त रूप दिया है।
पर्यटन केंद्रों का विकास किया गया है और तेजी से टूरिज़्म का विकास इस क्षेत्र में हुआ है। हमारा फोकस इस इलाके में दो बातों को लेकर है। वनोपज संग्राहकों को प्रमोट करना और नरवा संरचनाओं का विकास। इस क्षेत्र में किया गया विकास दिखता है। रवींद्रनाथ टैगोर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपनी पत्नी के स्वास्थ्य लाभ के लिए यहां आए थे, इसे स्वास्थ्य के क्षेत्र में इतना ही मजबूत बनाना हमारा लक्ष्य है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। जिला चिकित्सालय सिर्फ रिफरल सेंटर न बने। यहां सभी सुविधाएं रहें, यह प्रयास रहेगा।
सरगुजा। स्कूली बच्चों से झाड़ू लगवाते वीडियो वायरल होने के बाद सरगुजा संभाग के जॉइंट डायरेक्टर लोक शिक्षण ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में कोरिया डीईओ ने जॉइंट डायरेक्टर के पास जांच रिपोर्ट भेजी थी, जिसके आधार पर प्रधान पाठक मनोहर सिंह सुधाकर को सस्पेंड किया गया है।
रायपुर : लोन दिलाने का झांसा देकर 3 लाख 25 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अभय काले 51 वर्ष दंतेश्वरी एजेंसी नाम से ऑफिस है। बताया जाता है कि आरएसडी अल्फा फाइनेंस कंपनी का डायरेक्टर आरोपी रविशंकर दुबे ने प्रार्थी को 5 करोड़ रुपए का लोन दिलाने के नाम पर 3 लाख 25 हजार रुपए ऐंठ लिया। जब लोन नहीं दिला पाया तो प्रार्थी ने अपना पैसा वापस मांगा। आरोपी द्वारा टाल मटोल करने पर प्रार्थी ने मामले की शिकायत देवेन्द्र नगर थाने में की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
कोरबा : प्रधानमंत्री आवास येाजना के “ मोर मकान-मोर आस” योजनांतर्गत आवासगृहों के आबंटन हेतु पात्र व्यक्ति आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन नगर निगम केारबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना कक्ष में जमा करा सकते हैं। निगम द्वारा आवास आबंटन की आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन कर पात्र लोगों को इन आवासगृहों का आबंटन किया जाएगा।
नगर पालिक निगम केारबा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के ए.एच.पी.घटक अंतर्गत मुड़ापार, रामपुर, लाटा आदि जगहों पर 481 आवासगृहों पर निर्माण कराया गया था, इन निर्मित आवासगृहों में से लगभग आधे से अधिक आवासगृह पात्र लोगों को आबंटित किए जा चुके हैं, शेष आवासगृहों का आबंटन निगम द्वारा किया जाना हैं। आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने इन आवासगहों के शतप्रतिशत आबंटन हेतु शीघ्र आवश्यक कदम उठाने एवं पात्र व्यक्तियों को आवास आबंटन की प्रक्रिया जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। इस संबंध में निगम द्वारा पात्र व्यक्तियों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन निगम में जमा कराने को कहा गया है।
आबंटन हेतु पात्रता- आबंटन हेतु पात्रता के संबंध में जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुसार निगम क्षेत्र में संबंधित व्यक्ति 31 अगस्त 2015 से पूर्व से निवासरत हो तथा इस हेतु मतदाता सूची, किराया नामा, निवास प्रमाण पत्र, अन्य शासकीय दस्तावेज व वर्ष 2011 की जनगणना सूची में नाम होना चाहिए। पूरे परिवार की आय 03 लाख रूपये से कम होनी चाहिए, इस संबंध में नियोक्ता द्वारा प्रदत्त वेतन प्रमाण पत्र, राशन कार्ड या सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। इसी प्रकार देश में किसी भी स्थान पर उनका पक्का मकान न हों, इस संबंध में संबंधित हितग्राही का शपथ पत्र होना चाहिए, व्यक्ति को प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
रायपुर। छत्तीसगढ (Chhattisgarh)के जिले में एक जुलाई(july) से सिंगल यूज प्लास्टिक (single use plastic)का उपयोग व उत्पादन प्रतिबंधित हो गया है। इसके लिए पर्यावरण मंत्रालय (Ministry of Environment)के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त ने टीम का गठन किया है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाली गाड़ियों के माध्यम से मुनादी कर लोगों से प्रतिबंधित सामानों का क्रयध्विक्रय ना करने की अपील की गई थी। जिसके बाद नगर निगम प्रशासन (municipal administration)ने प्रतिबंधित पालिथीन बेचने के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए गोलबाजार की सभी दुकानों एवं आस पास के नौ दुकनों में छापामार कार्यवाही कर प्रतिबंधित सामानों को जब्ती कि गई।
दरअसल गोल बाजार की कुछ सब्जी व्यापारी एवं विधामल किराना स्टोर, किशोर किराना स्टोर, धन्ना पान सेंटर, महेश प्लास्टिक, मनीष स्वीट मार्ट, विज्जू होटल, सोनू दुकान, उमेश सिन्हा किराना दुकान, चुन्नाीलाल किराना दुकान से कुल 20 किलो से अधिक पालीथिन, 25 पैकेट डिस्पोजल, प्रतिबंधित फाइबर प्लेट जब्त कर सभी दुकानदारों से प्रतिबंधित सामान न बेचने की हिदायत देते हुए कहा कि अगली बार नियमानुसार चलानी कार्यवाही की जाएगी।
आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों को उपयोग से बाहर करने के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके बाद निगम आयुक्त विनय कुमार ने उप अभियंता कामता प्रसाद नागेंद्र को नोडल अधिकारी तथा प्रभारी राजस्व अधिकारी निखिल चंद्राकर को सहायक नोडल नियुक्त करते हुए आठ सदस्यीय टीम का गठन किया है। जिसमें सचिंद्र थवाईत प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी, हेमंत नेताम राजस्व उपनिरीक्षक जुर्माना के लिए अधिकृत किया है। सदस्य में उप अभियंता कमलेश ठाकुर, लोमस देवांगन, आशीष शर्मा, मिशन मैनेजर शशांक मिश्रा, देवेश चंदेल राजस्व निरीक्षक, ओमप्रकाश शर्मा सहायक राजस्व निरीक्षक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनका उदेश्य लोगों को जागरूक करना है। इसके तहत कई आम नागरिक एवं व्यापारियों को जागरूक करने के लिए मुनादी भी की जा रही है। आयुक्त विनय कुमार ने बताया कि प्लास्टिक का आविष्कार हुआ तो इसकी आवश्यकता को देखते हुए तेजी से मांग बढ़ी लेकिन प्लास्टिक का इस्तेमाल किस तरह से करना है, इसके प्रति लोग जागरूक नहीं हुए। जिस कारण प्लास्टिक का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। प्लास्टिक को जलाने से पर्यावरण में प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है। जो आमजन के स्वास्थ्य के लिए घातक है। इसीलिए प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए निगम टीम द्वारा विगत तीन दिनों से मुरादी आज प्रतिबंधित सामानों की जब्ती की कार्यवाही की गई है। निगमायुक्त ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय करना बंद करें और निगम की कार्रवाई से बचें। जारी नोटिस के मुताबिक एक जुलाई से प्लास्टिक स्टिक वाले इयरबड, गुब्बारे में लगने वाले प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम स्टिक, सजावट में काम आने वाले थर्माकोल आदि शामिल हैं। इसके साथ ही प्लास्टिक कप, प्लेट, गिलास, कांटा, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे जैसी कटलेरी आइटम, मिठाई के डिब्बों पर लगाई जाने वाली प्लास्टिक, प्लास्टिक के निमंत्रण पत्र,100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले पीवीसी बैनर आदि शामिल हैं पिछले कुछ सालों से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर बहस बढ़ी है। मगर इस बार सरकार एक्शन के मूड में है। माना जाता है कि इस प्लास्टिक को नष्ट नहीं किया जा सकता है। यह मिट्टी और पानी दोनों के लिए हानिकारक होता है। जो सालों तक खराब ना होने की वजह से मिट्टी और पानी पर अपना बुरा असर छोड़ रहा है। यही वजह है कि अब इन प्लास्टिक प्रोडक्ट को पूरी तरह से बैन करने का कड़ा फैसला लिया गया है।
रायपुर: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 6 जुलाई को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र-रायपुर, पुराना पुलिस मुख्यालय, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
निजी क्षेत्र के नियोजकों जावेरी बाजार रायपुर, मास्टो इंडस्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड एवं नई दुनिया समाचार पत्र, रायपुर द्वारा सेल्स एक्सीक्यूटीन व वाहन चालक, सुपरवाईजर, एकाउंटेंट, फेबिकेटर, पेन्टर, डिलीवरी बाय, कम्प्यूटर टेक्नीशियन, हेल्पर, मैकेनिक-दो एवं तीन पहिया, सेल्समैन, सर्वेयर के 67 से अधिक पदों पर भर्ती की जायेगी। इन पदों के लिए न्यूनतम 8 हजार से 15 हजार रुपये मासिक वेतन निर्धारित किया गया है। इन पदों पर अनपढ़ से लेकर 10वीं, 12वीं एवं कार्यानुभवी आवेदकों की भर्ती की जायेगी। इसके लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है। प्लेसमेंट कैम्प में आवेदक को सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए सम्मिलित होना अनिवार्य है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हेलीकॉप्टर से गौरेला -पेंड्रा- मरवाही जिले से अमरकंटक के लिए रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने खेल से सीखता जीवन की तर्ज पर बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने मुख्यमंत्री ने यूनिसेफ के सहयोग से मोर आखर का शुभारंभ किया
पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट- मुलाकात में बिलासपुर संभाग की सबसे पहले शुरुआत आपके जिले से की। हमने पहला जिला जीपीएम ही बनाया। यहाँ के पत्रकार पर्यटन के महत्व को लेकर हमेशा लिखते रहे हैं। इसे हमने मूर्त रूप दिया है। पर्यटन केंद्रों का विकास किया गया है और तेजी से टूरिज़्म का विकास इस क्षेत्र में हुआ है। हमारा फोकस इस इलाके में दो बातों को लेकर है। वनोपज संग्राहकों को प्रमोट करना और नरवा संरचनाओं का विकास। इस क्षेत्र में किया गया विकास दिखता है। रवींद्रनाथ टैगोर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपनी पत्नी के स्वास्थ्य लाभ के लिए यहां आए थे,, से स्वास्थ्य के क्षेत्र में इतना ही मजबूत बनाना हमारा लक्ष्य है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। जिला चिकित्सालय सिर्फ रिफरल सेंटर न बने। यहां सभी सुविधाएं रहें, यह प्रयास रहेगा।


























