CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
भूपेश कैबिनेट की बैठक कल सरकार ले सकती है कई अहम फैसले..

भूपेश कैबिनेट की बैठक कल सरकार ले सकती है कई अहम फैसले..

 रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गुरुवार यानी कल को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें सबकी नजर ट्रांसफर पर बैन हटाने के फैसले को लेकर है। ट्रांसफर पर पिछले दो साल से भी ज्यादा समय से बैन है और कर्मचारी अधिकारियों के साथ साथ मंत्री व कांग्रेस के नेता भी इंतजार में हैं। संभव है कि सरकार कैबिनेट में इस पर फैसला कर सकती है।

विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कैबिनेट की बैठक में मुख्य रूप से अनुपूरक बजट, संशोधन विधेयक आदि पर चर्चा हो सकती है। खेती किसानी के सीजन में खाद बीज की उपलब्धता पर बात होगी। इसके अलावा इस साल धान खरीदी के लक्ष्य पर भी बात होगी। संभव है कि सरकार इस बार 100 लाख टन का लक्ष्य तय कर सकती है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र 2022 के दौरान अवकाश प्रतिबंधित…

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र 2022 के दौरान अवकाश प्रतिबंधित…

 कोरिया : छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र 20 जुलाई से 27 जुलाई 2022 तक संचालित होना है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कुलदीप शर्मा द्वारा इस अवधि में शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। सत्रावधि के दौरान अधिनस्थ कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को किसी भी तरह का अवकाश देय नहीं होगा।

अति आवश्यक होने पर कलेक्टर द्वारा अनुमति प्राप्त कर अवकाश पर प्रस्थान करेंगें। सभी विभाग एवं जिला प्रमुख प्राप्त विधान सभा प्रश्नों के उत्तर तैयार करने एवं समय-सीमा में भेजने हेतु अपने-अपने विभाग में सेल का गठन कर फैक्स एवं मेल के द्वारा जानकारी तथा सूचना तत्काल की गई कार्यवाही की प्रति सहित कलेक्टर कार्यालय को अवगत कराएंगे।

पुजारी बाबा के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी का मामला दर्ज…

पुजारी बाबा के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी का मामला दर्ज…

 रायपुर : गुढ़ियारी पुलिस ने पुजारी बाबा के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुजारी कमल जगत ने सीएसपीडीसीएल के सुपरवाइजर के परिवार पर जान का ख़तरा और संकट बताकर ठगी की थी। जिसके बाद प्रार्थी परमेश्वर नारायण कन्नौजे ने मामले की शिकायत गुढ़ियारी थाने में दर्ज कराई थी। दरअसल, 2020 में पुजारी कमल जगत ने परमेश्वर के ग्रह नक्षत्र खराब होने की बात कह कर डराया धमकाया था।

जान का ख़तरा और संकट की बात कहकर प्रार्थी से सवा दो लाख रुपये नगद और सोने के आभूषण अपने पास पूजा के लिए रखवा लिया। फिर बाद में नगदी और सोने के आभूषण लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्रार्थी ने मामले की शिकायत गुढ़ियारी थाने में दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

कहीं आप भी तो नहीं कर रहें हैं सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग..हो सकती है कार्यवाई

कहीं आप भी तो नहीं कर रहें हैं सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग..हो सकती है कार्यवाई

 रायपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों पर पर्यावरण विभाग ने प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची जारी कर दी है। इससे पहले नगर-निगम एवं पर्यावरण संरक्षण मंडल के बीच भ्रम की स्थिति थी। बाजार में भी व्यापारियों को समझ नहीं आ रहा था। अब विभाग ने स्थिति स्पष्ट कर दी है कि कौन-कौन सी वस्तुएं प्रतिबंध के दायरे में आएंगी। इस आदेश के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि लोगों में जागरूकता बढ़ेगी, साथ ही नगर-निगम की कार्रवाई भी तेज होगी।

पर्यावरण संरक्षण मंडल ने आदेश जारी किया
पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारियों के मुताबिक प्लास्टिक कैरी बैग पर छत्तीसगढ़ में पहले से प्रतिबंध है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन की अधिसूचना 27 सितंबर 2017 को प्रकाशित हो चुकी है। इस आदेश के मुताबिक प्लास्टिक कैरी बैग,अल्प जीवन पीवीसी एवं क्लोरीनयुक्त प्लास्टिक, खान-पान की सामग्री में प्लास्टिक की वस्तुएं जिसमें कप, ग्लास, प्लेट, बाउल एवं चम्मच का विनिर्माण, भंडारण, आयात, विक्रय, परिवहन एवं उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित है।

विभाग ने क्षेत्रीय अधिकारियों को भेजी आदेश की कापी

पर्यावरण विभाग ने प्रतिबंधित सामानों की सूची के साथ आदेश की कापी जारी करते हुए रायपुर, बिलासपुर, रायगढत, कोरबा, भिलाई-दुर्ग, अंबिकापुर,जगदलर के क्षेत्रीय अधिकारियों को भेज दी है। अधिकारियों का कहना है कि विभाग के इस प्रयास के बाद बाजार में स्थिति स्पष्ट होगी।

उत्पादों पर भ्रम की स्थिति हुई दूर
चैंबर अध्यक्ष अमर पारवानी व विक्रम सिंहदेव ने बताया कि चैंबर ने दो दिन पहले पर्यावरण मंत्री से मुलाकात करते हुए मांग की थी कि व्यापारियों के बीच फैले भ्रम को दूर किया जाए एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर यह स्पष्ट आदेश जारी किया जाए कि कौन-कौन सी वस्तुएं प्रतिबंधित है। साथ ही इससे यह स्पष्ट होगा कि कौन-कौन सी वस्तुएं प्रतिबंधित नहीं है। चैंबर की मांग पर पर्यावरण विभाग ने आदेश जारी करते हुए सूची जारी कर दी है। इस संबंध में चैंबर ने पर्यावरण मंत्री मो. अकबर का आभार व्यक्त किया है।
आदेश के मुताबिक सिंगल यूज प्लास्टिक में यह उत्पाद प्रतिबंध के दायरे में आएंगे
1. प्लास्टिक स्टिक युक्त ईयर बड्स
2. गुब्बारों में उपयोग होने वाली प्लास्टिक की डंडिया
3. प्लास्टिक के झंडे
4. कैंडी स्टिक
5. आइसक्रीम की डंडिया
6. पोलीस्टाइरीन (थर्माकोल) की सजावटी सामग्री शामिल हैं।
7. प्लास्टिक प्लेट, कप, ग्लास
8. कांटे-चम्मज
9. चाकू,स्ट्रा, ट्रे जैसे कटलरी आयम्टस
10. मिठाई के डिब्बे
11. निमंत्रण पत्र एवं सिगरेट पैकेट पर लपेटने या पैक करनेे वाली फिल्म
11. 100 माइक्रान से कम मोटाई वाले प्लास्टिक या पीवीसी बैनर एवं स्टीकर
न्यूज़ एंकर के मामले में cm भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान

न्यूज़ एंकर के मामले में cm भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान

 बिलासपुर। bilaspur news मुख्यमंत्री भूपेश बघेल cm bhupesh baghel  ने प्रदेश में खाद संकट पर कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से अभी तक केवल 75% ही खाद की आपूर्ति की गई है। जितनी हमने डिमांड की है, उसका केवल 75% ही खाद उपलब्ध कराया गया है। हम लगातार कोशिश कर रहे हैं, भारत सरकार से मांग कर रहे हैं। भेज रहे हैं डिमांड.. हमारे अधिकारी लगातार लगे हुए हैं कि खाद की आपूर्ति पूरी हो सके। इसके लिए केंद्र सरकार से लगातार डिमांड की जा रही है।

वहीं ट्रेनों के कैंसिलेशन को लेकर उन्होंने कहा कि, यात्री ट्रेनों को लगातार बंद करना बेहद दुर्भाग्य जनक है। जो गरीब, मिडिल क्लास लोग हैं, उनकी यात्रा के लिए सबसे सस्ती सुविधा थी रेलवे। कोयले की आपूर्ति के नाम से पैसेंजर ट्रेनों को बंद करना मैं नहीं समझता कि उचित कदम है। एक-दो दिन, एक हफ्ता बंद हो तो समझा जा सकता है, लेकिन महीनों- महीनों तक हजारों ट्रेनों को रोकना यह कतई उचित नहीं है। नाएडा में एक न्यूज एंकर की गिफ्तारी के लिए गई छत्तीसगढ़ पुलिस के मामले में सीएम ने कहा, छत्तीसगढ़ पुलिस कोर्ट के आदेश से वहां गिरफ्तारी करने गई थी। लेकिन आरोपी को बचाने का काम कर रही है उत्तर प्रदेश पुलिस। यह दुर्भाग्य की बात है, हमारे पास न्यायालय का आदेश था, उत्तर प्रदेश पुलिस के पास कुछ नहीं था।

खाद विक्रय में मिली अनियमितता.. 6 दुकानें सील..7 को जारी नोटिस

खाद विक्रय में मिली अनियमितता.. 6 दुकानें सील..7 को जारी नोटिस

 बलौदाबाजार। जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा जिलें के 6 दुकानों को सील एवं 7 दुकानों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। 6 दुकानें जिनकों सील की गई है। उनमें 3 दुकानों को 21 दिन के लिए एवं 3 दुकानों को 7 दिन खाद विक्रय हेतु प्रतिबंधित किया गया है। जिलें कार्यालय प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 दुकानें जिन्हे 21 दिन के लिए प्रतिबंधित किया गया है उसमें विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ओम ट्रेडर्स,बिटकुली,विकासखंड कसडोल अंतर्गत न्यू नायक कृषि सेवा केन्द्र, देवरूंग अम्बानी कृषि सेवा केन्द्र,थरगॉव एवं 7 दिन के लिए प्रतिबंधित दुकानों में विकासखंड सिमगा अंतर्गत देवा कृषि केन्द्र, सुहेला,बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत मेलाराम कृषि केन्द्र, दुम्हानी किसान कृषि सेवा केन्द्र, सरसींवा शामिल है।

इसी तरह जिलें के 7 दुकानों को नोटिस जारी किया गया है जिसमें कसडोल विकासखंड के अग्रवाल कृषि सेवा केन्द्र,बया, लक्ष्मी कृषि सेवा केन्द्र,सुखरी, देवांगन कृषि सेवा केन्द्र, कटगी, केशरवानी ट्रेडर्स हसुवा, बिलाईगढ़ अंतर्गत आनंद ट्रेडर्स एवं कृषि केन्द्र, सरसींवा,पलारी अंतर्गत ओम कृषि सेवा केन्द्र पलारी,कृषि सेवा केन्द्र (फूटकर) पलारी शामिल है। गौरतलब है कि विगत दिनों।विकासखण्ड सिमगा एवं कसडोल के 4 उर्वरक विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मूल्य सूची स्कंध सूची प्रदर्शित नहीं था बिल बुक एवं स्टाक पंजी निर्धारित प्रपत्र में संधारित नहीं था। इस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए विक्रय केन्द्रों का गोदाम सील करते हुए विक्रय प्रतिबंधित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही जिले के समस्त विकासखण्डों में स्थानीय उर्वरक निरीक्षकों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। विकासखण्ड कसडोल में कुल 11 विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें कि 2 विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पाये जाने पर विक्रय प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही 3 विक्रय केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विकासखण्ड बिलाईगढ़ में 8 विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर 2 विक्रय केन्द्रों को 7 दिवस हेतु विक्रय प्रतिबंधित किया गया है।

विकासखण्ड सिमगा में 10 विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर 1 विक्रय केन्द्र को विक्रय प्रतिबंधित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विकासखण्ड पलारी में 4 विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर 2 विक्रय केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विकासखण्ड बलौदाबाजार में 3 विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर 1 विक्रय केन्द्र को विक्रय प्रतिबंधित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिन विक्रय केन्द्रों में उर्वरक उपलब्ध है उन केन्द्रों का निगरानी हेतु विभाग के मैदानी अमलों की ड्यूटी भी लगायी गई हैए जो कि विक्रय केन्द्रों का सतत् निगरानी कर कृषकों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध करायेंगे। साथ ही उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी के साथ समझाईस दी जा रही है कि कृषकों को शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरकों का विक्रय करें। कृषकों को उनके इच्छा के विरूद्ध कोई भी आदान सामग्री न दी जावे। विक्रय केन्द्रों का संचालन नियमानुसार किया जावे। नियमों का उल्लंघन किये जाने पर उनके विरूद्ध उर्वरक ;नियंत्रणद्ध आदेश 1985 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत् कार्यवाही की जावेगी। इसके साथ ही कृषकों को सलाह दी जा रही है कि संतुलित उर्वरकों का उपयोग करें। तथा डी.ए.पी. की उपलब्धता न हो पाने की स्थिति में डी.ए.पी. के स्थान पर अन्य विकल्प के रूप में अनुशंसित उर्वरकों का भी उपयोग करें। यदि कृषकों को विक्रय केन्द्रों द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक विक्रय करने पर संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में लिखित शिकायत प्रस्तुत कर सकतें है।
कुटुंब न्यायालय में स्टेनो और लिपिक के पद के लिए निकली बम्पर भर्ती...ऐसे करें अप्लाई

कुटुंब न्यायालय में स्टेनो और लिपिक के पद के लिए निकली बम्पर भर्ती...ऐसे करें अप्लाई

 दुर्ग: CG JOB ALERT कुटुंब न्यायालय (family court) दुर्ग की स्थापना शाखा में स्टेनोग्राफर (हिन्दी) एवं सहायक ग्रेड-03 (assistant grade) (सेल अमीन आदेशिका लेखक साक्ष्य लेखक) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए भारतीय नागरिक और भारत शासन द्वारा मान्य श्रेणियों के अभ्यर्थी, 17 जून से 15 जुलाई तक आवेदन शासकीय रजिस्टर्ड डाक स्पीड पोस्ट ऑफलाईन माध्यम से कार्यालय में जमा कर सकते हैं।रिक्त पदों की संख्या 14 है जिसमें 03 पद स्टेनोग्राफर (stenographer) व 11 पद सहायक ग्रेड 03 के लिए है।रिक्त पदों की भर्ती के लिए कौशल परीक्षा हिंदी टाइपिंग टेस्ट (Hindi Typing Test) कंम्प्यूटर (Coumputer) में 5000 ”की पर घंटे” रखा गया है। विस्तृत जानकारी के लिए जिला न्यायालय दुर्ग (District Court Durg) की वेबसाईट https://districts.ecourts.gov.in/durg में देख सकते हैं।

गिरफ्तार करने छापेमारी कर रही छत्तीसगढ़ पुलिस...न्यूज़ एंकर रोहित रंजन पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

गिरफ्तार करने छापेमारी कर रही छत्तीसगढ़ पुलिस...न्यूज़ एंकर रोहित रंजन पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

 रायपुर। न्यूज चैनल की गिरफ्तारी को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है। रायपुर पुलिस की गिरफ्तारी से पहले ही नोएडा पुलिस एंकर रोहित रंजन को छुड़ाकर ले गई। कांग्रेस नेताओं के दबाव और काफी हंगामे के बाद मंगलवार देर रात गिरफ्तारी दिखाई। फिर जमानत पर रिहा कर दिया। इसके बाद से एंकर का पता नहीं है। रायपुर पुलिस ने अब आरोपी एंकर की फरारी का पंचनामा तैयार किया है। उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर छापा मारा जा रहा है। रायपुर पुलिस की टीम बुधवार सुबह करीब 9 बजे आरोपी एंकर रोहित रंजन के गाजियाबाद स्थित निवास पहुंची थी।

पुलिस ने बताया कि वहां घर लॉक था और आरोपी एंकर फरार हो चुका था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर फ़रारी पंचनामा तैयार किया गया है। दूसरी ओर नोएडा (गौतमबुद्धा नगर) पुलिस का कहना है कि उनके पास दर्ज FIR पर पूछताछ के लिए एंकर को लाया गया था, उसके बाद गिरफ्तारी की गई।जमानतीय धाराओं में अपराध होने के चलते उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि एंकर रोहित रंजन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। रोहित रंजन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने मीडिया से कहा, ‘उन्हें मंगलवार को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। उनके शो में एक गलती चली गई थी। अब छत्तीसगढ़ पुलिस उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है। इस पर जल्द सुनवाई हो, वरना उन्हें बार-बार हिरासत में लिया जाएगा। उनके खिलाफ इस मामले में कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। माना जा रहा है गुरुवार को इस पर सुनवाई हो सकती है।

 
स्कूलों में राष्ट्रगान के बाद अब राज्यगीत अरपा पैरी के धार जरूरी...स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

स्कूलों में राष्ट्रगान के बाद अब राज्यगीत अरपा पैरी के धार जरूरी...स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

 रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रार्थना सभा के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार विद्यार्थियों द्वारा प्रार्थना सभा की शुरूआत राष्ट्रगान से होगी, जिसके बाद राज्यगीत अरपा पैरी के धार... अनिवार्य किया गया है। प्रार्थना सभा में राज्यगीत के लिए एक मिनट 15 सेकेंड, शपथ के लिए एक मिनट, प्रेरणा गीत के लिए दो मिनट, समाचार पत्र वाचन के लिए पांच मिनट, नैतिक व प्रेरक कहानी के लिए पांच मिनट और राष्ट्रगान के लिए 52 सेकंड का समय निर्धारित किया गया है।

प्रार्थना सभा का आयोजन निर्धारित समयावधि में शाला की उच्चतम कक्षा में अध्ययन करने वाले उन पांच विद्यार्थियों द्वारा किया जाएगा, जिन्होंने मासिक आकलन के दौरान अपनी कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसी आधार पर प्रतिमाह प्रार्थना सभा के आयोजन के लिए विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
प्रार्थना सभा का आयोजन निर्धारित समयावधि में शाला की उच्चतम कक्षा में अध्ययन करने वाले उन पांच विद्यार्थियों द्वारा किया जाएगा, जिन्होंने मासिक आकलन के दौरान अपनी कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसी आधार पर प्रतिमाह प्रार्थना सभा के आयोजन के लिए विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
शाला नायक द्वारा विद्यार्थियों को देश और प्रदेश की एकता समृद्धि के लिए शपथ दिलाई जाएगी। विद्यार्थियों द्वारा कोई भी एक प्रेरणा गीत गाया जाएगा। जैसे-इतनी शक्ति हमें देना दाता---। विद्यार्थियों द्वारा समाचार पत्र से सामान्य ज्ञान तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुख्य बिन्दुओं का वाचन किया जाएगा। विद्यार्थियों द्वारा प्रतिदिन नैतिक या प्रेरक कहानी सुनाई जाएगी। विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान के साथ प्रार्थना सभा का समापन किया जाएगा।
मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक आज...धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की नीति पर होगी चर्चा

मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक आज...धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की नीति पर होगी चर्चा

 रायपुर। धान खरीदी के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बुधवार को बैठक होगी। इसमें खरीफ वर्ष 2022-2023 में धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की नीति के संबंध विस्तार से विचार-विमर्श होगा। बैठक मंत्रालय में दोपहर बाद तीन बजे से मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में होगी। बैठक में उपसमिति के सदस्य वन मंत्री मोहम्मद अकबर, सहकारिता मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल शामिल होंगे। बैठक में खरीदी केंद्रों की स्थिति, बारदाने की उपलब्धता, धान खरीदी व्यवस्था, कस्टम मिलिंग, धान परिवहन, संग्रहण, भंडारण और रखरखाव पर भी चर्चा होगी।

10 लाख 42 हजार हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई

राज्य में खरीफ फसलों की बुआई तेजी से शुरू हो गई है। अब तक में 10 लाख 42 हजार 640 हेक्टेयर रकबे में विभिन्न् फसलों की बुआई हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 22 फीसद है। अब तक सर्वाधिक आठ लाख 87 हजार 880 हेक्टेयर में बोता धान की बोनी हुई है।

कृषि विभाग के अनुसार मोटे अनाज की 75,940 हेक्टेयर में, दलहन की 23,900 हेक्टेयर में, तिलहन की 18,810 हेक्टेयर में और सब्जी व अन्य फसलों की 28,470 हेक्टेयर में बुआई पूरी कर ली गई है। राज्य में इस खरीफ सीजन में 48 लाख 20 हजार हेक्टेयर रकबे में खरीफ फसलों की बुआई का लक्ष्य है, जिसमें 36 लाख 60 हजार 500 हेक्टेयर में धान, तीन लाख 14 हजार हेक्टेयर में मक्का, एक लाख छह हजार हेक्टेयर में कोटो-कुटकी और 40 हजार हेक्टेयर में रागी की बुआई का लक्ष्य है।

आज राजधानी लौटेंगे मुख्यमंत्री बघेल

अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत सरगुजा और बिलासपुर संभाग के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को राजधानी लौट आएंगे। यहां लौटने से पहले बघेल बिलासपुर के साइंस कालेज मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। बघेल दोपहर करीब डेढ़ बजे रायपुर पहुंचेंगे। बता दें कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री तीन जुलाई को कोरिया जिला के दौरे पर गए थे। वहां के विभिन्न् विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने के बाद सोमवार को वे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला पहुंचे। वहां विभिन्न् कार्यक्रमों में श्ाामिल होने के बाद मंगलवार अमरकंटक गए हैं।

छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों में हल्की तो कहीं-कहीं हो सकती है भारी वर्षा

छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों में हल्की तो कहीं-कहीं हो सकती है भारी वर्षा

 रायपुर। प्रदेश भर में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बुधवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

प्रदेश में मंगलवार को अधिकतम तापमान एडब्ल्यूएस महासमुंद में 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। रायपुर समेत प्रदेश भर में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। अधिकांश क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई लेकिन दोपहर में आसमान पूरी तरह साफ हो गया, जिससे उमस में थोड़ी बढ़ोतरी हुई।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

मोहला में 11सेमी, मानपुर में आठ सेमी, पखांजूर में सात सेमी, अंबागढ़ चौकी में 6 सेमी, छुईखदान-दुर्ग-भैरमगढ़ में पांच सेमी, खैरागढ़-बालोद में तीन सेमी वर्षा दर्ज हुई है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है।

अधिकांश स्थानों में हल्की वर्षा की संभावना

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका जैसलमेर, भीलवाड़ा, मध्य प्रदेश, पेंड्रा, संबलपुर और उसके बाद मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तथा कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है।

ऐसा रहा तापमान

रायपुर 32.7 24.7

बिलासपुर 32.7 25.6

जगदलपुर 28.4 23.0

अंबिकापुर 32.5 24.5

दुर्ग 30.6 22.6

(अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

जरूरी सूचना: अगर आपका दो जगह मतदाता सूची में है नाम...तो जुर्माने के साथ हो सकती है जेल

जरूरी सूचना: अगर आपका दो जगह मतदाता सूची में है नाम...तो जुर्माने के साथ हो सकती है जेल

रायपुर। Voter ID Card News In Hindi: छत्‍तीसगढ़ में साढ़े छह लाख से अधिक मतदाताओं को चिन्हांकित किया गया है, जिनका नाम दो जगह की मतदाता सूची में है। ऐसे मतदाताओं के नाम एक जगह की मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर साफ्टवेयर द्वारा ऐसे मतदाताओं के नाम खंगाले जा रहे हैं। आयोग का कहना है कि मतदाताओं को चाहिए कि वे खुद अपना नाम एक जगह से विलोपित करवा लें। दो जगह नाम होने पर एक साल की सजा के साथ जुर्माने का प्रविधान है।

किसी भी मतदाता का नाम एक ही क्षेत्र की मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बीते पांच वर्षों से इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय से भी इसके लिए नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। साफ्टवेयर में पाया गया है कि लाखों श्रमिकों, व्यवसायियों और नौकरीपेशा लोगों के नाम दो क्षेत्रों की मतदाता सूची में आ रहे हैं। आयोग का कहना है कि मतदाताओं द्वारा खुद नाम विलोपित नहीं करवाने पर साफ्टवेयर द्वारा जांच के दौरान साफ्टवेयर ही एक क्षेत्र से नाम विलोपित कर देगा।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शिखा राजपूत तिवारी ने कहा, आयोग द्वारा हमें साढ़े 6 लाख मतदाताओं के नाम साफ्टवेयर से ट्रेस करके दिया गया है। मतदाताओं के नाम विलोपित करने और सुधार की प्रक्रिया की जा रही है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर 50 रुपए महंगा...रायपुर में अब इतने रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर

घरेलू एलपीजी सिलेंडर 50 रुपए महंगा...रायपुर में अब इतने रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर

 रायपुर। LPG Cylinder Price Hike in Raipur: महंगाई से जूझ रही आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। आज घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ गए हैं। रायपुर में अब इसकी कीमत 1024 रुपए हो गई है। इससे पहले एक जुलाई को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें बदली थीं। इससे तहत कमर्शियल सिलेंडर सस्‍त हुआ था। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किए गए थे।

अब निजी स्कूलों पर कसा शिकंजा...ड्रेस और किताबों के लिए दबाव डालने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

अब निजी स्कूलों पर कसा शिकंजा...ड्रेस और किताबों के लिए दबाव डालने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

 रायपुर।  एक बार फिर से प्रशासन ने स्कूल संचालकों को चेतावनी( warning) दी है। लोक शिक्षक संचालक ने निजी स्कूलों को चेतावनी देते हुए कहा है कि RTI के बच्चों को जबरन ड्रेस और किताबें( books) खरीदने का दबाव डालने पर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगी।

आपको बता दे  एक पत्र सभी जिलों को लिखकर मॉनिटरिंग( monitoring) करने के लिए DEO को निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है  कुछ निजी स्कूलों की इस मनमानी के कारण 8 से 10 हजार का पालकों को आर्थिक भार आ रहा था। अब प्रशासन के इस आदेश के बाद से गरीब पालकों को राहत मिलेगी।

प्रवेश( enter ) ही RTI के तहत हुआ

प्रशासन को इस बात की शिकायत मिल रही थी निजी स्कूल संचालक उन गरीब बच्चों पर भी किताबें और ड्रेस खरीदवाने का दबाव डाल रहे हैं जिनका प्रवेश ही RTI के तहत हुआ है

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: 18 ट्रेनें फिर से की गईं रद्द...ये गाड़ियां रहेंगी कैंसिल

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: 18 ट्रेनें फिर से की गईं रद्द...ये गाड़ियां रहेंगी कैंसिल

 बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर ट्रेन कैंसल होने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अमलाई-बुढ़ार सेक्शन में रेल लाइन पर चल रहे काम के चलते 18 ट्रेनों को फिर से रद्द कर दिया गया है। इस रूट पर 21 जुलाई तक यातायात प्रभावित रहेगा।


बिलासपुर रेलवे प्रशासन ने बताया कि अधोसंरचना विकास के लिए अमलाई-बुढ़ार सेक्शन में तीसरी रेललाइन विद्युतीकृत का काम चल रहा है। इसी के चलते ट्रेनें रद्द की गई हैं, इस लाइन पर 7 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक जारी रहेगा। काम खत्म होने के बाद रेलगाड़ियां अपने समयानुसार शुरू हो जाएंगी।

ये गाड़ियां रहेंगी कैंसिल
1) दिनांक 07 से 20 जुलाई, 2022 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18257 बिलासपुर-चिरिमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

2) दिनांक 08 से 21 जुलाई, 2022 तक चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18258 चिरिमिरी – बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी


3) दिनांक 09 एवं 16 जुलाई, 2022 को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

4) दिनांक 10 एवं 17 जुलाई, 2022 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

5) दिनांक 07 एवं 14 जुलाई, 2022 को वलसाड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

6) दिनांक 10 एवं 17 जुलाई, 2022 को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22910 पूरी-वलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

7) दिनांक 10 एवं 17 जुलाई, 2022 को बीकानेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

8) दिनांक 13 एवं 20 जुलाई, 2022 को पुरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20472 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

9) दिनांक 07, 09, 11, 14, 16 एवं 18 जुलाई, 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12823 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

10) दिनांक 08, 10, 12, 15, 17 एवं 19 जुलाई, 2022 को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12824 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

11) दिनांक 10, 12, 17 एवं 19 जुलाई, 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

12) दिनांक 11, 13, 18 एवं 20 जुलाई, 2022 को कानपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

13) दिनांक 08, 13, 15 एवं 20 जुलाई, 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

14) दिनांक 10, 15, 17 एवं 22 जुलाई, 2022 को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

15) दिनांक 12 एवं 19 जुलाई, 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

16) दिनांक 14 एवं 21 जुलाई, 2022 को जम्मूतवी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

17) दिनांक 07 एवं 20 जुलाई, 2022 को बरौनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

18) दिनांक 08 एवं 21 जुलाई, 2022 को गोंदिया से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर में ‘पृथक छत्तीसगढ़ के दुर्धर नायक‘ नामक संग्रह कृति का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर में ‘पृथक छत्तीसगढ़ के दुर्धर नायक‘ नामक संग्रह कृति का करेंगे लोकार्पण

 मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ( chief minister bhupesh baghel) बिलासपुर( bilaspur) में ‘पृथक छत्तीसगढ़ आंदोलन के दुर्धर नायक‘ नामक संग्रह कृति का लोकार्पण करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत वे   पूर्वान्ह 11 बजे धरमपानी फॉरेस्ट रेस्ट हाऊस( forest rest house) गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर 11.30 बजे गुरूकुल हेलीपेड गौरेला पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल गौरेला से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे साइंस कॉलेज ग्राउण्ड( college ground) बिलासपुर( bilaspur) पहुंचेंगे। वे वहां बिलासपुर के स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागृह में दोपहर 12.10 बजे से आयोजित कार्यक्रम में ‘पृथक छत्तीसगढ़ आंदोलन के दुर्धर नायक‘ नामक संग्रह कृति का लोकार्पण करेंगे। वे इसके पश्चात् दोपहर 12.50 बजे साइंस कॉलेज ग्राउण्ड बिलासपुर( helicopter) से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.20 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड रायपुर ( raipur)लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टूरिस्ट मैप का किया विमोचन...अब पर्यटकों को आसानी से मिलेगी प्रमुख स्थलों की जानकारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टूरिस्ट मैप का किया विमोचन...अब पर्यटकों को आसानी से मिलेगी प्रमुख स्थलों की जानकारी

 रायपुर: गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को सर्किट हाउस में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के टूरिस्ट सर्किट मैप का विमोचन किया। इस टूरिस्ट सर्किट मैप में जिले के सभी धार्मिक, पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों को चिन्हित किया गया है।

इसके साथ ही गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के निकटस्थ जिलों में आवागमन के लिए रोड मैप को भी दर्शाया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार इस टूरिस्ट सर्किट मैप के जरिए पर्यटकों को जिले के अंतर्गत सभी प्रमुख स्थलों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी साथ ही उन्हें स्थलों पर आवागमन के लिए सुविधा होगी।

गर्लफ्रेंड के साथ संबंध बनाते हुए युवक की मौत... जल्द ही करने वाले थे शादी

गर्लफ्रेंड के साथ संबंध बनाते हुए युवक की मौत... जल्द ही करने वाले थे शादी

 Nagpur News : महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) में अपनी प्रेमिका के साथ संबंध बनाने के दौरान 28 साल के युवक की हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। ये घटना नागपुर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर सावनेर में स्थित एक होटल में रविवार को घटित हुई। मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस (Maharashtra Police) का कहना है कि युवक ने संबंध बनाने से पहले किसी भी तरह का कोई ड्रग्स या दवाई का सेवन नहीं किया था। युवक के पास से दवाई और ड्रग्स का कोई सबूत नहीं मिला है। मृतक की पहचान अजय पारटेकी के तौर पर हुई है। अजय पेशे से ड्राइवर और वेल्डिंग टेक्नीशियन था।

पुलिस का कहना है कि परिवार के अनुसार अजय को कुछ दिन से बुखार हो रहा था। रविवार की शाम लगभग 4 बजे वो अपनी महिला मित्र के साथ सावनेर के एक लॉज में गया था। जहां सेक्स के दौरान वो गिर गया और कमरे में बेहोश हो गया। इस घटना से हैरान लड़की ने फौरन होटल स्टॉफ को मदद के लिए बुलाया। जिसके बाद तत्काल युवक को अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छिंदवाड़ा की रहने वाली युवती पेशे से है नर्स

अजय की प्रेमिका मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की रहने वाली है. युवती पेशे से नर्स है. अजय और युवती पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में थे. उनके अफेयर के बार में परिवार के लोग भी जानते थे। दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी. फेसबुक पर बातचीत करते-करते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था. अजय युवती से शादी करना चाहता था और शादी को लेकर उसने अपनी प्रेमिका की मां से भी बातचीत की थी। बताया गया है कि जल्द ही दोनों शादी भी करने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि कपल रविवार को लगभग 4 बजे लॉज में आया था. युवक अपनी प्रेमिका के साथ जब संबंध बना रहा था उसी दौरान अचानक वो बेहोश होकर बेड पर गिर पड़ा. ये देख युवती घबरा गई. उसने फौरन लॉज के स्टाफ को इसकी सूचना दी. लॉज में मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर गए. जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कोयला खदान में बड़ा हादसा...खड़ी ट्रेलर पर गिरा कोयले से भरा बंकर.. एक कर्मचारी की मौत

कोयला खदान में बड़ा हादसा...खड़ी ट्रेलर पर गिरा कोयले से भरा बंकर.. एक कर्मचारी की मौत

 कोरबा। जिले में स्थित SECL कोयला खदान (SECL Coal Mine) में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में यहां काम करने वाले एक कर्मचारी की मौत हो गई है। बताया गया कि कोयला जमा करने वाला बंकर अचानक से नीचे खड़ी ट्रेलर पर आकर गिर गया। इसकी चपेट में वह कर्मचारी भी आ गया था। जो कोयले में ही दब गया। घंटों की मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका है। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है।

रजगामार क्षेत्र में SECL का अ्ंडर ग्राउंड खदान है। इस खदान में अंदर से कोयले को कन्वेयर बेल्ट के जरिए बाहर भेजा जाता है। बाहर कोयले को बंकर में पहले जमा किया जाता है। इसके बाद इसी बंकर से कोयले को ट्रेलर या ट्रक में लोड किया जाता है। फिर उसे अलग-अलग जगहों पर भेजा जाता है।

मंगलवार को भी यहां सुबह के वक्त यही काम किया जा रहा था। सुबह 11 बजे के आस-पास ट्रेलर चालक गाड़ी खड़ी करके कहीं चला गया था। उस वक्त राधेश्याम साहू बंकर में ही ऊपर काम कर रहा था। कोयले को नीचे ट्रेलर में गिराया जा रहा था। उसी दौरान अचानक बंकर टूटकर सीधे ट्रेलर के ऊपर गिर गया। कर्मचारी भी बंकर के साथ नीचे गिरा और कोयले के अंदर चला गया। फिर वह वहीं फंस गया था।

बीजेपी विधायक ने की मुआवजे की मांग

बताया गया कि घटना के वक्त आस-पास दूसरे कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने इस बात की जानकारी फौरन सीनियर अधिकारियों को दी थी। कर्मचारी को भी निकालने का प्रयास किया गया। फिर करीब घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर पीएम के लिए भेजा गया है। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ है। इस बात का पता नहीं चल पाया है। खबर लगने पर मौके पर पुलिस की टीम और रामपुर से बीजेपी विधायक ननकीराम कंवर भी पहुंचे थे। ननकीराम कंवर ने कर्मचारी के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।

मुकेश गुप्ता के पदोन्नति मामले में सुनवाई 22 अगस्त को

मुकेश गुप्ता के पदोन्नति मामले में सुनवाई 22 अगस्त को

 बिलासपुर। निलंबित आईपीएस अफसर मुकेश गुप्ता के डीजी पद पर पदोन्नति के मामले की हाईकोर्ट में 22 अगस्त को सुनवाई होगी और संभावना जताई जा रही है कि इस दिन अंतिम बहस हो सकती है।
गुप्ता की पदोन्नति का आदेश जारी करने के बाद उसे वापस ले लिया गया था, इस पर गुप्ता केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल, कैट गए थे। कैट ने उनके प्रमोशन का आदेश दिया था जिसे हाईकोर्ट में शासन की ओर से चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने कैट के आदेश पर शासन के पक्ष में स्थगन दे दिया था। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस अरुप कुमार गोस्वामी और जस्टि पार्थ प्रतिम साहू की डबल बेंच में हुई थी। गुप्ता 30 सितंबर को रिटायर होने वाले है, पिछली सुनवाई में गुप्ता के अधिवक्ताओं की ओर से यह आग्रह भी किया गया था कि उनकी सेवानिवृत्ति 30 सितंबर को है, इस पर कोर्ट ने प्रकरण की अगली सुनवाई 22 अगस्त नियत की।

`आकाशीय बिजली का कहर, चपेट में आने से मामा भांजे की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

`आकाशीय बिजली का कहर, चपेट में आने से मामा भांजे की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 कोरबा। CG NEWS : जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से मामा-भांजा की मौत हो गई। दोनों किसी काम से पंचायत आए थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। उससे बचने के लिए दोनों पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी बिजली उनके ऊपर गिर पड़ी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम मलदा निवासी दिलीप रोहिदास (21) पुत्र तिजउ राम अपने भांजे विक्की (14) पुत्र राजेश रोहिदास के साथ सोमवार दोपहर किसी काम से बड़ेगांक ग्राम पंचायत आया था। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हेा गई। दोनों बारिश से बचने के लिए वहीं एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर जा गिरी। इसकी चपेट में मामा-भांजा भी आ गए।

आज भी भारी बारिश चेतावनी

मौसम विभाग ने सोमवार को अगले 48 घंटों के लिए बिलासपुर और सरगुजा संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बरसात की चेतावनी जारी की थी। 5 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्र पात होने तथा भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल में 13वें जन्मदिन फाउंडेशन डे का मनाया गया उत्सव

जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल में 13वें जन्मदिन फाउंडेशन डे का मनाया गया उत्सव

 रायपुर। जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल (JCI Raipur Vama Capital)में शानदार 13वां जन्मदिन फाउंडेशन डे (13 Birthday Foundation Day)का उत्सव मनाया गया। इस उत्सव का आयोजन सिविल लाइन(civil Line) स्थित वृंदावन हॉल में किया गया। 4 जुलाई के दिन ही जेसीआई वामा का गठन हुआ था इसलिए हर साल 4 जुलाई को जेसीआई वामा का जन्म उत्सव व फाउंडेशन डे (birth anniversary and foundation day)के रूप में बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। और मिड ईयर ओर्थ सेरेमनी(Mid Year Orth Ceremony) के रूप में भी मनाया जाता है। सभी सदस्य मिलकर बहुत से सांस्कृतिक कार्यक्रम (Cultural programme)भी करते हैं इस साल सांस्कृतिक कार्यक्रम में टैलेंट शो(talent show)का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें सदस्यों ने डांस सिंगिंग में अपना टैलेंट दिखाया।

कार्यक्रम में डांस में निकिता ने रिमिक्स सॉन्ग में रफ्ता रफ्ता सोना सोना में नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी ,तनु गुप्ता ने कजरा मोहब्बत वाला व ख़ुशी अग्रवाल ने पिंगा गपोरी पिंगा में नृत्य किया शिखा सिन्हा ने घूमर घूमर में नृत्य प्रस्तुत किया, रुपा सिंग, नीलम सिंह, कामनी साहू शिखा सोनी सभी ने डांस की और शानदार प्रस्तुति दी , सुमन दीवान ने रहे ना रहे हम, भाविका नेआज फिर जीने की तमन्ना है, नंदिनी ढगे ने अंखियों के झरोखों से ,तनु ने कजरा मोहब्बत वाला, शिखा गोलछा ने पिया तोसे नैना लागे रे, नीलम सिंग ,कामिनी साहू ,शिखा सोनी , रूपा सिंह निकिता साहू सभी नृत्य व गाने की बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी। JC बच्चों ने भी अपने डांस की प्रस्तुति दी।

जेसीआई वामा की पीआरओ रश्मि साव ने बताया कार्यक्रम की चीफ गेस्ट फाउंडर मैम लीना वाढेर रही। कार्यक्रम में जेसी के फाउडर राजेश अग्रवाल ,अमीताभ दुबे पुरुषोत्तम भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की कार्डिनेटर शीतल उपाध्याय , इस कार्यक्रम कि प्रोग्राम डायरेक्टर चंचल राठी व राखी रही , कार्यक्रम का संचालन एशर्वया ने बहुत ही सुंदर ढंग से किया, कार्यक्रम में वामा की अध्यक्ष स्नेहा अग्रवाल , लीना वाढेर, रूपाली दुबे ,पूर्व अध्यक्ष आस्था गुप्ता ,चंचल पलसानिया ,आंचल पंजवानी, मीता जैन ,रूमा पटेल ,निशा जैन वह अन्य बहुत से सदस्य उपस्थित थे

मुख्यमंत्री ने मरवाही एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र के लिए 151.9 करोड रुपए की लागत के 78 निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण-भूमि पूजन

मुख्यमंत्री ने मरवाही एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र के लिए 151.9 करोड रुपए की लागत के 78 निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण-भूमि पूजन

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला में मरवाही विधानसभा एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र के लिए 151 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत के 78 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। इसमें मरवाही विधानसभा क्षेत्र में 56 करोड़ 20 लाख रुपये के 15 कार्यों और कोटा विधानसभा क्षेत्र में 20 लाख रुपए के 4 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसी तरह भूमि पूजन के कार्यों में मरवाही विधानसभा क्षेत्र में 84 करोड 73 लाख रुपए के 55 कार्य और कोटा विधानसभा क्षेत्र में 9 करोड़ 96 लाख रुपए के 4 निर्माण कार्य शामिल है।

13 साल की नाबालिग को अश्लील वीडियो दिखाकर किया दुष्कर्म...फिर वीडियो बनाकर महीनों बुझाया हवस

13 साल की नाबालिग को अश्लील वीडियो दिखाकर किया दुष्कर्म...फिर वीडियो बनाकर महीनों बुझाया हवस

 बिलासपुर। CG CRIME NEWS : जिले में 13 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म (rape of minor) का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज की गई है। आरोपी है की युवक ने पहले लड़की को अश्लील वीडियो (porn videos) दिखाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपी लड़की को बीते 6 महीने से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा था। मामला सरकंडा थाने का है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता 13 वर्षीय कक्षा 7 वी की छात्रा है। उसी के मोहल्ले में रहने वाला युवक आये दिन उसके घर आता जाता था। इस दौरान लड़की को देखकर युवक की नीयत बिगड़ गई। करीब 6 महीने पहले युवक ने लड़की को अपने घर बुलाया। इस दौरन उसने लड़की को फ़ोन पर अश्लील वीडियो दिखाया। इसके बाद उसे बहका कर उससे रेप किया। इस दौरान वीडियो बनाया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

दो दिन पहले आरोपी ने लड़की को फिर से अपने घर बुलाया। डरी डरी वह उसके घर चली गई। वही जब इसकी भनक लड़की की बड़ी बहन को लगी तो उसने छोटी बहन से पूछताछ की। बड़ी बहन के लगातार पूछने पर उसने सारी बात उसे बताई। तब बड़ी बहन से चाइल्ड लाइन की मदद ली और अपनी बहन की काउंसिलिंग कराने के बाद उसे लेकर सरकंडा थाने पहुंची। युवती के बयान के बाद आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

रायपुर पुलिस निजी चैनल के पत्रकार को गिरफ्तार करने पहुंची नोएडा… जानिए क्या है पूरा मामला

रायपुर पुलिस निजी चैनल के पत्रकार को गिरफ्तार करने पहुंची नोएडा… जानिए क्या है पूरा मामला

 रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस पत्रकार को गिरफ्तार करने नोएडा पहुंची. पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद की पुलिस पत्रकार को गिरफ्तार करने से रोक रही है. जबकि छत्तीसगढ़ पुलिस वारंट होने का दावा कर रही है. लेकिन पत्रकार के घर में गाजियाबाद पुलिस और रायपुर पुलिस के बीच बहस की स्थिति बनी हुई है. जिसकी वजह से अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है.

पत्रकार ने ट्विटर पर लिखा बिना लोकल पुलिस को जानकारी दिए छत्तीसगढ़ पुलिस मेरे घर के बाहर मुझे अरेस्ट करने के लिए खड़ी है. क्या यह कानूनन सही हैं. इस ट्वीट के बाद रायपुर पुलिस ने ट्वीट कर कहा सूचित करने के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है. फिर भी अब उन्हें सूचित किया जाता है. पुलिस टीम ने आपको कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट दिखाया है. आपको सहयोग करना चाहिए जांच में शामिल होना चाहिए और अपना बचाव अदालत में रखना चाहिए.जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने भी ट्वीट किया “प्रकरण स्थानीय पुलिस के संज्ञान में है. थाना इंदिरापुरम पुलिस मौके पर है. नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

बता दे कि भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव ने लिखित शिकायत पत्रकार रोहित रंजन के खिलाफ दर्ज कराई है. विधायक की शिकायत के बाद 3 जुलाई को सिविल लाइन थाने में रोहित के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है.