CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट करने वाले गिरफ्तार...जीआरपी ने की ये कार्रवाई

एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट करने वाले गिरफ्तार...जीआरपी ने की ये कार्रवाई

 बिलासपुर। गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस (11532) में लूट की घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपित को जीआरपी ने पकड़ लिया है। मुख्य सरगना अब तक फरार है। जिसकी तलाश की जा रही ह। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ धारा 392 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। घटना 29 मई 2022 की है। रायपुर के खमतराई निवासी सुधा देवी इस तिथि में ट्रेन में सफर कर रही थी। उनका रिजर्वेशन एस-4 कोच में था। ट्रेन बिलासपुर नहीं आती है। उसलापुर स्टेशन से बाइपास गुजरती है।

ट्रेन दाधापारा से उसलापुर रेलवे स्टेशन के मध्य पहुंची थी, तभी यात्री के पास रखे लेडिस पर्स को लूटकर फरार हो गए। पर्स के अंदर मंगलसूत्र, झूमका, अंगूठी, चांदी की पाजेब व दो मोबाइल थे। पर्स लूटकर आरोपित चलती ट्रेन से कूदकर भाग निकले। यात्री ने इस घटना की रिपोर्ट जीआरपी थाने में दर्ज कराई। इसके बाद से मामले की जांच की जा रही है। आरोपित मोबाइल भी लूट लिए थे। इसीलिए जीआरपी की ओर से काल डिटेल खंगाला जा रहा था।

इसी के आधार पर जीआरपी की टीम आरोपितों को पकड़ने में सफलता हासिल की। टीम ने पांच आरोपित सलमान पठान, अनिल पारधी, निशांत ढोमढ़े, अंकित मिश्रा व रितेश खांडेकर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों के कब्जे से दो मोबाइल, सोने का मंगलसूत्र, चांदी के पाजेब व चांदी की करधन मिलाकर 84 हजार का माल बरामद किया है। हालांकि अभी मुख्य आरोपित जीआरपी के पकड़ से बाहर है।

रायपुर कलेक्ट्रेट के पास मल्टी-लेवल पार्किंग के कैंपस में दी कुर्बानी, दो गिरफ्तार

रायपुर कलेक्ट्रेट के पास मल्टी-लेवल पार्किंग के कैंपस में दी कुर्बानी, दो गिरफ्तार

 रायपुर। रायपुर में बकरीद के दिन कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर के पास बनी मल्टी-लेवल पार्किंग में ही बकरा काट दिया। बकरा पार्किंग के पिछले हिस्से में काटा गया। खबर है कि यहां दो बकरे काटे गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया के जरिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों तक पहुंच गया। जो वीडियो सामने आया है उसमें एक बकरे को पार्किंग परिसर में बांधा गया है, जैसे उसे वहीं पाला गया हो। मामले में अब दो लोगों को गिरफ्तार किया गया ह

पुलिस को शिकायत मिली तो एक टीम ऑक्सीजन गार्डन के पास मल्टी लेवल पार्किंग पहुंची यहां पार्किंग का ठेकेदार मोहम्मद शोएब उर्फ शिबू और उसके कुछ साथी मिले। यही यहां गोश्त काट रहे थे। दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मल्टीलेवल पार्किंग परिसर में बकरा काटने की जानकारी मिलने पर नगर निगम के द्वारा जांच की जा रही है एवं पार्किंग ठेकेदार को परिसर के गलत इस्तेमाल के संबंध में नोटिस दिया जा रहा है।

जारी हुई थी गाइडलाइन

इंडियन मुस्लिम फॉर प्रोग्रेस एंड रिफॉर्म्स संगठन और अन्य धर्म गुरुओं की ओर से गाइडलाइंस जारी की गई थी। गाइडलाइन में कहा गया था जानवर को खुले में न बांधें। दूसरों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए अपशिष्ट पदार्थ फुटपाथ, सड़कों या सीवरों में नहीं पड़ना चाहिए। बलि की अनुमति केवल निर्धारित स्थानों पर ही दी गई है। इसके साथ ही परिवहन या बाजार में जानवरों के साथ कोई क्रूरता नहीं होनी चाहिए। कुर्बानी बूचड़खाने में करें, न कि अपने घर के अंदर या अपने दरवाजे के बाहर, और यह भी सुनिश्चित करें कि खून या मैला सड़क पर न जाए।

‘आइटम गर्ल’ बयान पर सियासत….मंत्री कवासी लखमा ने कहा-अजय चंद्राकर सार्वजनिक रूप से मांगे माफी

‘आइटम गर्ल’ बयान पर सियासत….मंत्री कवासी लखमा ने कहा-अजय चंद्राकर सार्वजनिक रूप से मांगे माफी

रायपुर.आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपने निवास कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस ले रहे हैं. पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर के द्वारा विवादित बयान दिया गया था. उन्होंने अपने बयान में कवासी लखमा को मंत्रिमंडल का आइटम गर्ल कहा था. इस बयान को लेकर के धरना प्रदर्शन व पुतला दहन करेंगे.बड़ी संख्या में आदिवासी समाज शामिल होंगे.

इस बीच कवासी लखमा ने बयान देते हुए कहा कि अजय चंद्राकर मुझसे और आदिवासी समाज से माफी मांगे. अजय चंद्राकर बस्तर जाएंगे तो आदिवासी समाज बस्तर इलाके में घुसने नहीं देंगे. इतने बड़े मंत्री को इस तरीके का बयान शोभा नहीं देता अजय चंद्राकर माफी मांगे. अगर अजय चंद्राकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हैं तो मैं माफी दे दूंगा. अगर नहीं मांगेंगे तो बड़ा आंदोलन करेंगे. कानून का सहारा भी लेंगे. अजय चंद्राकर के इस बयान को लेकर के समाज मंच से लेकर के सदन तक की लड़ाई लड़ेंगे.

जानिए अजय चंद्राकर ने क्या कहा था

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने 6 जुलाई को धमतरी के कुरूद में खाद संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कवासी लखमा ने कहा था कि चंद्राकर दिल्ली में यह प्रदर्शन करते तो किसानों का भला होता। शनिवार को लखमा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय चंद्राकर ने कह दिया कि वे उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते। वे कांग्रेस मंत्रिमंडल के “आइटम गर्ल’ हैं।

फंदे से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी...जांच में जुटी पुलिस

फंदे से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी...जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर । जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है । यहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या ( suicide) कर ली। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।पुलिस ने युवक के शव के पास से सुसाइट नोट ( suicide note)भी बरामद किया है। जिसमें लिखा हुआ है कि घर वालों को परेशान न करें। फिलहाल युवक किस वजह से फांसी लगाई है ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है।

गाज गिरने से 7 बकरा – बकरियों की मौत, पानी के तेज बहाव में चार लोग बह गए

गाज गिरने से 7 बकरा – बकरियों की मौत, पानी के तेज बहाव में चार लोग बह गए

अम्बिकापुर। तेज वर्षा से छत्‍तीसगढ़( chhattisgarh) के नदी-नालों में उफान की स्थिति बन गई है। बीते तीन दिनों में छत्‍तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में पानी के तेज बहाव में चार लोग बह चुके हैं। इनमें सीआरपीएफ( CRPF) का एक जवान भी शामिल है।अंबिकापुर में गाज गिरने से सात बकरा-बकरियों की मौत हो गई

जानकारी के मुताबिक उदयपुर ( udaipur) जमकर बारिश के दौरान विकास खण्ड उदयपुर के ग्राम मोहनपुर ( mohanpur)में आकाशीय बिजली गिरने से राम सिंह और तीजन सिंह का 2- 2 तथा रनसाय के 3 कुल सात बकरा बकरियों की जंगल में मौत हो गई है। भारी बारिश( rainfall) से नदी नाले उफान पर राजनांदगांव जिले में सावन माह के पहले ही दिन जिले के तीन जलाशय छलक गए हैं।

सात हजार क्यूसेक मीटर पानी( water) छोड़ा जा रहा

मांगरा, रूसे व मड़ियान जलाशय में क्षमता से 70 प्रतिशत से अधिक जलभराव के बाद वहां के गेट खोले जा चुके हैं। इन जलाशयों से वर्तमान में सात हजार क्यूसेक मीटर पानी छोड़ा जा रहा है। इससे अब नालों के साथ ही छोटी नदियों का बहाव तेज हो गया है

Maharashtra Politics: 16 बागी विधायकों की किस्मत का फैसला आज, शिंदे सरकार के भविष्य पर होगा फैसला

Maharashtra Politics: 16 बागी विधायकों की किस्मत का फैसला आज, शिंदे सरकार के भविष्य पर होगा फैसला

महाराष्ट्र( maharashtra) की सियासत में पिछले कुछ दिनों से जारी घमासान आज थमने के आसार हैं। दरअसल, शिवसेना के 16 विधायकों की अयोग्यता पर आज सुप्रीम कोर्ट( supreme court) में सुनवाई होनी है। शिंदे गुट की ओर से इस मामले में याचिका दायर की गई थी और 16 विधायकों को मिले नोटिस( notice) को अवैध करार दिया गया था।

उद्धव गुट की ओर से जिन 16 विधायकों को नोटिस जारी किए गए हैं, उसमें महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ( eknath shinde)भी हैं। ऐसे में अगर सुप्रीम कोर्ट शिंदे गुट के खिलाफ फैसला सुनता है, तो महाराष्ट्र( maharashtra) में एक बार फिर से सियासी पेंच फंस सकता है।

दोनों गुटों के 53 विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी ( notice) 

महाराष्ट्र के सियासी उठापटक के बीच राज्य विधानमंडल सचिव राजेंद्र भागवत ने दोनों पक्षों की शिकायत मिलने पर शिवसेना के दोनों गुटों के 53 विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी को एक सप्ताह के भीतर जवाब देना है। शिवसेना (shivshena)  विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर पर महाराष्ट्र( maharashtra) विधानमंडल सचिव राजेंद्र भागवत ने कहा कि जब भी हमें कोई आवेदन मिलता है।

छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती, लोगों में फैली दहशत, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती, लोगों में फैली दहशत, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

छत्‍तीसगढ़ के अंबिकापुर( ambikapur) में आज सुबह भूकंप( earthquake? के हल्के झटके महसूस किए गए।  बताया जा रहा है कि रिक्टर स्कैल पर इनकी तीव्रता 4.3 आंकी गई। इन झटकों के चलते लोगों में मड़कंप फैल गई।

अक्सर भूकंप भूगर्भीय दोषों के कारण आते हैं, भारी मात्रा में गैस प्रवास, पृथ्वी के भीतर मुख्यतः गहरी मीथेन, ज्वालामुखी, भूस्खलन और नाभिकीय परिक्षण ऐसे मुख्य दोष हैं। भूकंप( earthquak के उत्पन्न होने का प्रारंभिक बिन्दु केन्द्र या हाईपो सेंटर कहलाता है। शब्द उपरिकेंद्र का अर्थ है, भूमि के स्तर पर ठीक इसके ऊपर का बिन्दु।

शख्स की हत्या कर कुएं में फेंकी लाश...इधर घर में खून से लथपथ मिला शव

शख्स की हत्या कर कुएं में फेंकी लाश...इधर घर में खून से लथपथ मिला शव

 कोरबा। कोरबा में खूनी खेल जारी है. जिले में दो लोगों की हत्याएं हुई हैं. कटघोरा थाने इलाके में एक शख्स की लाश मिली है, तो वहीं कोरबी चौकी इलाके में खून से सनी लाश मिली है. इन दोनों कत्ल से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

दरअसल, कटघोरा थानांतर्गत ग्राम मोहनपुर में एक कुएं में एक व्यक्ति की लाश मिलने का मामला सामने आया है. गांव के एक कुएं में सुबह-सुबह लाश देखकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई.

ग्रामीणों की जानकारी अनुसार व्यक्ति की लाश की पहचान अभी नहीं हो पाई है. लाश को देखने में यह प्रतीत हो रहा है कि लाश लगभग दो दिन पुरानी हो सकती है. लाश के दोनों हांथ बंधे हुए दिख रहे हैं.

कुएं में लाश मिलने की खबर ग्रामीणों ने तत्काल कटघोरा पुलिस को दी. फिलहाल खबर लिखे जाने तक कटघोरा मौके पर नहीं पहुंची. पुलिस के पहुंचने के बाद मृत व्यक्ति की पहचान और हत्या या आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास करेगी. मोहनपुर गांव में लाश मिलने की खबर से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

इधर कोरबी चौकी क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सवालों के घेरे में आ गया है. घर के कमरे में उसकी लाश पाई गई है. मृतक के कान से खून निकलता हुआ पाया गया है. इतना ही नहीं बिस्तर और जमीन में भी खून के निशान पाए गए हैं. इस लिहाज से उसकी हत्या करने की बात कही जा रही है.

बताया जा रहा है कि बीती राम परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे. सुबह जब परिजन देवसिंह के कमरे पहुंचे तो उसकी लाश पड़ी हुई मिली. कान से खून निकल रहा था. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग पंचनामा कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया है. पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा कर देगी.

 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निषाद समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निषाद समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

 रायपुर। राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और नई जिम्मेदारी मिलने पर पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं.

Chhattisgarh Crimes

कार्यक्रम में कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद और शकुंतला साहू, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर.निषाद, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी उपस्थित हैं.

शपथ दिलाई

पदाधिकारियों को बधाई

और शुभकामनाएं दीं

 

 

CG Weather Updates: मौसम विभाग ने छत्‍तीसगढ़ के इन शहरों में भारी बारिश का अनुमान जताया

CG Weather Updates: मौसम विभाग ने छत्‍तीसगढ़ के इन शहरों में भारी बारिश का अनुमान जताया

रायपुर। CG Weather Updates: छत्‍तीसगढ़ में वर्षा का असर देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से सभी जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार को भी बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा में अति भारी वर्षा होने और बिजली गिरने की आशंका जताई है। इसके साथ ही धमतरी, राजनांदगांव जिले में भी भारी वर्षा के आसार बने हुए है। प्रदेश के बाकी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

वहीं शनिवार को बीजापुर जिले में लगातार दूसरे दिन एक ग्रामीण नदी में डूब गया। उसकी तलाश जारी है। कांकेर जिले में दूध नदी के तेज प्रवाह में डायवर्सन सड़क बह गई। इससे मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। वहीं चारामा विकासखंड में गाज गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

कांकेर में माकड़ी से आतुरगांव तक बाइपास सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पुल निर्माण स्थल के पास ही डायवर्सन सड़क का निर्माण किया गया था। दूध नदी में तेज बहाव से डायवर्सन सड़क पूरी तरह से बह गई। बाइपास का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। वहीं नैनी नदी में दो युवकों को बचाने कूदा युवक लापता हो गया। बीजापुर जिले में कड़ेनार पंचायत का एक ग्रामीण मिंगाचल नदी पार करते हुए बह गया।

 

छत्‍तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन की व्यवस्था बदली... अब आकलन समेत नौ परीक्षाएं होगी

छत्‍तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन की व्यवस्था बदली... अब आकलन समेत नौ परीक्षाएं होगी

 रायपुर।  राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ कदमताल करते हुए राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन किया है। इस साल पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ग्रेडिंग के लिए छह आकलन और तीन परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को इसके लिए निर्देश जारी किया है।

पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों का जुलाई के आखिरी सप्ताह में प्रथम आकलन, अगस्त में द्वितीय आकलन, अक्टूबर में तृतीय आकलन, नवंबर में चतुर्थ आकलन, जनवरी में पंचम आकलन और फरवरी में षष्ठम आकलन होगा। वहीं इस बार पहली से 12वीं तक के सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को सितंबर में तिमाही, दिसंबर में छमाही और मार्च में वार्षिक परीक्षा देनी होगी
10वीं- 12वीं की बोर्ड परीक्षा मार्च के पहले सप्ताह
स्कूल शिक्षा विभाग के शेड्यूल के हिसाब से इस साल 10वीं -12वीं बोर्ड परीक्षा 2022-23 का आयोजन मार्च के पहले सप्ताह से होगा। पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों का आकलन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा और नौवीं से 12वीं तक माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आधारित ब्लू प्रिंट के आधार पर किया जाएगा। 10वीं-12वीं की केवल वार्षिक परीक्षा माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित की जाएगी। बाकी सभी परीक्षाएं स्कूल स्तर पर ही होंगी।
स्कूल शिक्षा सचिव डा. एस. भारतीदासन ने कहा, विद्यार्थियों का आकलन किस तरह से करना है, इसके लिए अंकों का निर्धारण और शेड्यूल तय कर दिया गया है। इस बार छह आकलन और तीन परीक्षा के माध्यम से मूल्यांकन किया जाएगा।
इस तरह होगा आकलन के लिए अंकों का भार
कक्षा स्तर इतने अंकोें का आकलन इतने की परीक्षा
पहली से पांचवीं 25 अंक प्रति आकलन 50 अंक प्रति परीक्षा
छठवीं से 12वीं 50 अंक प्रति आकलन 100 अंक प्रति परीक्षा

फैक्ट फाइल

32 हजार 766 प्राइमरी स्कूल प्रदेश में
16 हजार 453 मिडिल स्कूल
 
2,732 हाई और 4,543 हायर सेकेंडरी स्कूल
56 हजार 464 कुल स्कूल प्रदेश में
57 लाख विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत
सीएम बघेल ने केंद्र पर साधा निशाना...कहा- महाराष्ट्र के बाद अब गैर भाजपा शासित राज्य केंद्रीय जांच एजेंसियों के निशाने पर

सीएम बघेल ने केंद्र पर साधा निशाना...कहा- महाराष्ट्र के बाद अब गैर भाजपा शासित राज्य केंद्रीय जांच एजेंसियों के निशाने पर

दुर्ग। छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद अब गैर भाजपा शासित प्रदेश केंद्रीय जांच एजेंसियों के निशाने पर है। सेंट्रल एजेंसी की टीम उन राज्यों में जाएगी जहां भाजपा की सरकार नहीं है। लगातार यह काम चलता रहेगा।

जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा

उन्होंने कहा कि जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आया था। साहू समाज बहुत संगठित एवं अनुशासित समाज है। पहली बार दुर्ग में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है, इसलिए मैं समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदलाल साहू एवं उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। समाज के प्रमुखों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उन्होंने निर्विरोध निर्वाचन का नया आदर्श स्थापित किया है।

राजधानी में गार्डन के पास खेल रहे मासूम को जेसीबी चालक ने मारी टक्कर...मौके पर मौत

राजधानी में गार्डन के पास खेल रहे मासूम को जेसीबी चालक ने मारी टक्कर...मौके पर मौत

 रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव के​ विनायक सिटी में गार्डन में खेल रहे 2 साल के मासूम की जेसीबी की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट पुरानी बस्ती थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन नीलक्ष चन्द्राकर 2 वर्ष पिता मनीष देव चन्द्राकर निवासी विनायक सिटी रिंग रोड भाठागांव गार्डन के पास खेल रहा था। तभी कंस्ट्रक्शन वर्क में लगी जेसीबी ने उसे टक्कर मार दी। जिसकी वजह से नीलक्ष के सिर और शरीर में गंभीर चोटे आई। ​अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों नें उसे मृत घोषित कर दिया। पिता की रिपोर्ट पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने जेसीबी CG 04 NJ 5182 के चालक पर लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाने के मामले में धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

 
 
 

150 नग नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार...बाइक जब्त

150 नग नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार...बाइक जब्त

 अंबिकापुर। नशीली इंजेक्शन के साथ बाइक सवार एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 150 नग इंजेक्शन और परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर पुलिस ने बीती शाम मुखबीर की सूचना पर गाड़ी नंबर CG15 DC2048 एचएफ डिलक्स चालक के बैग से नशीली इंजेक्शन जब्त की। वह तातापानी से अम्बिकापुर बस स्टैण्ड इंजेक्शन की बिक्री के लिए जा रहा था। तभी घेराबंदी कर पुलिस ने बस स्टैण्ड के पास रोककर पूछताछ की । पूछताछ में उसने अपना नाम अमीत हलदार पिता बाबु हलदार उम्र 18 वर्ष निवासी नेहरूनगर तातापानी थाना रामानुंजगंज जिला बलरामपुर बताया। पुलिस ने धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के तहत उस पर कार्रवाई की है। इंजेक्शन की कीमत 75 हजार रूपए आंकी गई है।

 
 
 

छत्‍तीसगढ़ में आज से शुरू होगा प्रदेश व्यापी रोका-छेका अभियान, किसानों को होगा फायदा

छत्‍तीसगढ़ में आज से शुरू होगा प्रदेश व्यापी रोका-छेका अभियान, किसानों को होगा फायदा

 रायपुर: खरीफ फसलों की सुरक्षा के लिए इस वर्ष भी 10 जुलाई से प्रदेशव्यापी रोका-छेका का अभियान शुरू किया जा रहा है। इस दौरान फसल को चराई से बचाने के लिए पशुओं को नियमित रूप से गोठान में लाने के लिए रोका-छेका अभियान के अंतर्गत मुनादी कराई जाएगी। गोठानों में पशु चिकित्सा शिविर लगाकर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच, पशु नस्ल सुधार के लिए बधियाकरण, कृत्रिम गर्भधान और टीकाकरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि रोका-छेका हमारी पुरानी पंरपरा है। राज्य में बीते वषार्े में भी यह अभियान चलाया गया था, जिसका परिणाम उत्साहजनक रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य में चालू खरीफ सीजन के दौरान 10 से 20 जुलाई तक यह अभियान पुन: चलाया जा रहा है। उन्होंने इसकी सफलता के लिए सभी किसानों एवं पशुपालकों से सहयोग की अपील की है। राज्य में खरीफ फसलों की बुवाई तेजी से शुरू हो गई है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हम सब जानते है कि फसलों की बुवाई के बाद किसानों की सबसे बड़ी चिंता फसलों की देखभाल और उसकी सुरक्षा की होती है। फसलों की सुरक्षा के लिए रोका-छेका का अभियान महत्वपूर्ण साबित हो रहा है, इससे हमारी फसल और पशुधन दोनों सुरक्षित रहेंगे।

नक्सलियों के नेलनार एरिया कमेटी ने शहीद सप्ताह के बैनर टांगे

नक्सलियों के नेलनार एरिया कमेटी ने शहीद सप्ताह के बैनर टांगे

 नारायणपुर। कुकड़झोर थाना इलाके के ग्राम जम्हरी कुकड़ाझोर में नक्सलियों के नेलनार एरिया कमेटी ने बैनर लगाकर शहीद सप्ताह को सफल बनाने की अपील की है। बैनर लगाने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर नक्सली बैनर को अपने कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है।
प्रति वर्ष नक्सलियों द्वारा 28 जुलाई से 03 अगस्त तक शहिद सप्ताह मनाया जाता है, इसे लेकर पुलिस ने जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में हाईअलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि शहीद सप्ताह अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन पहले से ही नक्सली बैनर पोस्टर लगाकर लोगों में दहशत का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। नारायणपुर एएसपी नीरज चंद्राकर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों के शहीद सप्ताह को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

पीडीएस का चावल ले जा रहा ट्रक उफनती नदी में बहा

पीडीएस का चावल ले जा रहा ट्रक उफनती नदी में बहा

 बीजापुर। दो दिन हो रही तेज बारिश के कारण इस समय नदी और नाले उफान पर है, लेकिन राज्य सरकार के द्वारा गरीब परिवारों तक राशन पहुंचाने का सिलसिल रुका नहीं है। इसी सिलसिले में ट्रक में चांवल, शक्कर व अन्य सामग्री लेकर बीजापुर गोदाम से संकनपल्ली के लिए निकला था कि भोपालपटनम ब्लाक के मेट्टूपल्ली (पामगल) गांव के बड़ा नाले में ट्रक खराब हो गया और चालक उसे वहीं छोड़कर बीजापुर आ गया, तेज बारिश के कारण चावल से भरा ट्रक बह गया।
मनीष ट्रांसपोर्ट बीजापुर की ट्रक सुबह बीजापुर गोदाम से 200 क्विंटल चावल, शक्कर सहित अन्य सामग्री भरकर निकला था जिसे संकनपल्ली गांव जाना था। इसी दौरान ट्रक भोपालपटनम ब्लाक के मेट्टूपल्ली (पामगल) गांव के बड़ा नाले पहंची जहां ट्रक अचानक ही खराब हो गया। ट्रक चालक ने इसकी सूचना देकर वापस बीजापुर लौट गया। जिस समय चालक ने ट्रक को नाले पर छोड़कर आया था उस समय नाला उफान पर था और जब तक वह बीजापुर पहुंचता तब तक ट्रक नाले में बह गया। एसडीएम भोपालपटनम व उसूर तहसीलदार व बीजापुर के खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे को जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं, लेकिन भारी बारिश के चलते अभी तक प्रशासन की टीम नहीं पहुंच पाई है। यह भी बताया कि कोंगूपल्ली मार्ग से पीडीएस का खाद्यान्न का आवागमन होता रहता है। बारिश के कारण ऐसी स्थिति निर्मित हुई है।

मुख्यमंत्री ने ईद-उल-अजहा की दी मुबारकबाद

मुख्यमंत्री ने ईद-उल-अजहा की दी मुबारकबाद

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel)ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा है कि यह पर्व ईश्वर के प्रति समर्पण एवं त्याग का प्रतीक है। इससे ईश्वर( god)के प्रति आस्था और समाज में प्रेम, भाईचारा एवं एकजुटता की भावना बढ़ती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से परस्पर सद्भाव, एकता व भाईचारे की गौरवशाली परंपरा के अनुसार पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि पर्व मनाते समय कोरोना गाईडलाइन का पालन करना भी जरूरी है।

साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल, मुख्यमंत्री का दुर्ग जिला प्रवास में आज जन सभा को करेंगे संबोधित

साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल, मुख्यमंत्री का दुर्ग जिला प्रवास में आज जन सभा को करेंगे संबोधित

 

साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल,मुख्यमंत्री का दुर्ग जिला प्रवास में आज जन सभा को करेंगे संबोधित

 DURG : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे रायपुर से शुक्रवार सुबह धमधा पहुंचेंगे।यहां दुर्ग साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वो आम सभा को भी संबोधित करेंगे।मुख्यमंत्री के ओएसडी देवेंद्र प्रधान ने बताया कि रविवार सुबह 11.15 बजे मुख्यमंत्री कार से दुर्ग जिले के लिए निकलेंगे। करीब 11.55 बजे वे दुर्ग के धमधा ब्लाक स्थित गायत्री पैलेस चिखली पहुंचेंगे।इसके बाद यहां दुर्ग साहू समाज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे आम सभा को भी संबोधित करेंगे।इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर यहां से रायपुर के लिए निकलेंगे। यहां दोपहर 1.45 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां छत्तीसगढ़ निषाद समाज के नव निर्मित प्रदेश अधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2.55 बजे मुख्यमंत्री आवास के लिए निकल जाएंगे।

दुर्ग जिले के कई कार्यक्रम टले

10 जुलाई को मुख्यमंत्री दुर्ग जिले में कई विकास कार्यों का उद्घाटन करने वाले थे। कुछ कारणों से ये कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

दुर्ग नगर निगम के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बैकुंठधाम में निर्मित डॉ. भीमराव आम्बेडकर मांगलिक भवन और पावर हाउस में निर्मित सी मार्केट और मदर्स मार्केट का उद्घाटन करने वाले थे।

पति ने पत्नी के आशिक को उतारा मौत के घाट... पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पति ने पत्नी के आशिक को उतारा मौत के घाट... पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

 पखांजुर. क्षेत्र के पेनकोडो के जंगल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,पिह्वी नंबर. 37 निवासी बासु मंडल को उसी के गांव के भूषण बिस्वास नामक व्यक्ति ने मौत के घाट उतार दिया है.पखांजुर एसडीओपी रबी कुजूर एवं थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख से मिली जानकारी के अनुसार पेनकोडो के जंगल में पिह्वी नंबर.37 निवासी बासु मंडल को भूषण बिस्वास नामक व्यक्ति अपने साथ शराब पीने के बहाने से ले जाकर बॉस बल्ली से सिर पर प्राणघातक हमला कर मौत के घाट उतार दिया है,ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बासु मंडल तीन तीन बार आरोपी भूषण बिस्वास के पत्नी को लेकर भाग गया था,इस मामले को लेकर गांव में बैठक भी हुई. मगर एक तरफा फैसला किया गया था,वही भूषण बिस्वास ने आज शराब पीने के बहाने अपने साथ पिह्वी नंबर.37 के पीछे लगा हुआ पेनकोडो के जंगल में ले जाकर मृतक बासु मंडल को आरोपी भूषण बिस्वास ने सिर पर बम्बू से प्राणघातक बार कर मौत के घाट उतार दिया है,इतना ही नहीं आरोपी ने जंगल के पगडण्डी से मृतक की लाश को खींच कर जंगल के भीतर लेजर सिर को बुरी तरह से कुचल दिया है,पखांजुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है एवं लाश का पंचनामा बनाकर मरचुरी में रखा गया है।

पिता ही निकला मासूम का हत्यारा...आरोपी पिता गिरफ्तार

पिता ही निकला मासूम का हत्यारा...आरोपी पिता गिरफ्तार

बिलासपुर। मासूम शौर्य की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पिता ही निकला. आरोपी पिता को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पिता को लगता था कि मासूम उसका बेटा नहीं है, जिसकी वजह से उसने हत्या को अंजाम दिया

घटना सीपत थाना क्षेत्र के सेलर गांव का है. जहां रहने वाले मदन सुरजे का चार वर्षीय बेटा शौर्य कल देर शाम खेलने निकला था. देर रात घर नही पहुंचने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वे नाकामयाब रहे. इस पर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. आज सुबह मासूम की लाश घर के पास ही मिली है, जिसके गले में रस्सी के निशान साफ नजर आ रहे हैं. इसकी वजह से रंजिशवश हत्या की आशंका जताई जा रही थी.

Eid Al- Adha 2022: बकरीद कल, जानिए इतिहास और महत्व से लेकर सब कुछ

Eid Al- Adha 2022: बकरीद कल, जानिए इतिहास और महत्व से लेकर सब कुछ

 इस्लाम धर्म ( islam dharm)के प्रमुख त्योहारों ( festivals)में से एक बकरीद को ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक ईद उल अजहा का पर्व इस साल 10 जुलाई 2022 को रविवार के दिन मनाया जाएगा। बकरीद को मुस्लिम समाज ( muslim society)के लोग त्याग और कुर्बानी के तौर पर मनाते हैं। बकरीद मनाने के पीछे हजरत इब्राहिम के जीवन से जुड़ी एक बड़ी घटना है।

मान्यता है कि बकरीद ( bakrid)के दिन जिस बकरे की कुर्बानी दी जाती है उसे तीन भागों में बांटा जाता है। जिसका पहला हिस्सा अपने रिश्तेदारों,( family) दोस्तों( friends) और पड़ोसियों को दिया जाता है। दूसरा हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों और तीसरा परिवार के लोगो को दिया जाता है।

क्या है इतिहास ( history) 

इस्लाम धर्म की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हजरत इब्राहिम अल्लाह के पैगंबर थे। वह खुदा में पूरा विश्वास रखते थे। ऐसा कहा जाता है कि एक बार पैगंबर ने हजरत इब्राहिम से कहा कि वह अपने प्यार और विश्वास को साबित करने के लिए सबसे प्यारी चीज का त्याग करें। पैगंबर की बात सुनकर उन्होंने अपने इकलौते बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया।

ऐसे अदा करें नमाज ( namaj) 

इस्लाम ( islam)समुदाय के लोग बकरीद के दिन सूर्योदय के बाद और जुहर की नमाज से पहले ईद उल-अजहा की नमाज अदा कर सकते हैं। ईद अल-अजहा की नमाज़ में दो रकात होती हैं, जिसमें पहली रकात में सात बार तकबीर और दूसरी में पांच बार तकबीर पढ़ी जाती है।

प्री बीए बीएड और बीएससी बीएड के नतीजे घोषित...यहां देखें रिजल्ट

प्री बीए बीएड और बीएससी बीएड के नतीजे घोषित...यहां देखें रिजल्ट

 व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने प्री बीए बीएड व बीएससी बीएड का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 12 जून को सुबह 10 से 12.15 तक की पाली में बीएड व 2 से 4.15 तक की पाली में डीएड परीक्षा हुई थी। परीक्षार्थी व्यापमं की वेबसाइट vypam.cgstate.gov.in में अपना रिजल्ट देख सकते हैं। देखें व्यापमं की ओर से जारी सूचना...

 

बड़ी खबर : टीचरों को क्लास के दौरान मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

बड़ी खबर : टीचरों को क्लास के दौरान मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

 छात्रों के स्कूल के दौरान मोबाइल लेकर आने को सूरजपुर में बैन कर दिया गया है। तो वही शिक्षको को सिर्फ अपने अध्यापन काल खंड में मोबाइल इस्तेमाल की मनाही है। पढ़ाई के दौरान डिस्टर्बेंस के चलते एसा आदेश जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया है। आदेश में स्पष्ट है कि सिर्फ पढ़ाने के दौरान शिक्षक मोबाइल का इस्तेमाल न करें। बाकी पीरियड के गैप या लंच आवर में कोई रोक नहीं है।

दरअसल, डीईओ के निरीक्षण में कुछ शिक्षक क्लास के दौरान मोबाइल पर फेसबुक देखते पाए गए थे। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी बीईओ व प्राचार्यो को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि "स्कूलों के निरीक्षण के दौरान यह बात संज्ञान में आई है कि स्कूल में बच्चे मोबाइल लेकर आते हैं और कालखंड के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करते हैं। जिसके चलते अध्यापन कार्य प्रभावित होता है अतः छात्रों के स्कूल में मोबाइल लाने पर पूर्णतयाः रोक लगाई जावें।

नक्सलियों पर भारी पड़े CRPF के जवान, कैंप छोड़कर भागे, कल देर रात तक जारी था मुठभेड़…

नक्सलियों पर भारी पड़े CRPF के जवान, कैंप छोड़कर भागे, कल देर रात तक जारी था मुठभेड़…

 गरियाबन्द। ओडिशा के नुआपाड़ा में पाटदहरा कैम्प के पास बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमावड़ा की सूचना मिली थी. जसिके बाद नक्सलियों को सबक सिखाने के लिए मौका तलाश रहे CRPF के जवानों ने ऑपरेशन शुरू किया. शुक्रवार सुबह से जारी ऑपरेशन देर रात तक जारी रहा. मुठभेड़ में शिकस्त सामने देख नक्सली छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में प्रवेश किए. लेकिन यहां भी जवानों के हाथों मुंह की खानी पड़ी.

ओडिशा का नुआपाड़ा वही इलाका था, जहां 21 जून को नक्सलियों के हमले से सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद हो गए थे. घटना के बाद से ओडिशा में तैनात सीआरपीएफ के जवान मौके की तलाश में थे. कैंप के पास नक्सलियों की जमावड़े की सूचना पर शुक्रवार सुबह से ऑपरेशन शुरू किया जो देर रात तक जारी रहा.

जवानों की ओर से 280 राउंड फायर व मोर्टार दागे गए. 60 से 80 की संख्या में मौजूद हथियारबंद नक्सलियों ने भी फायर किया. लेकिन कमजोर पड़ते देख छत्तीसगढ़ की ओर भाग निकले. भागते हुए नक्सली गरियाबन्द सीमा में प्रवेश किया तो यहां मौजूद जवानों ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी. सीआरपीएफ डीआईजी रायपुर रेंज संजय कुमार सिंग मौके पर मौजूद रहकर जवानों की हौसला अफजाई कर रहे हैं.